16. धार्मिक जगत की यह धारणा कि : “जब प्रभु लौटेगा तो उसका चीन में प्रकट होना और कार्य करना असंभव है”

धार्मिक जगत यह मानता है कि पुराने और नए नियम के युगों में परमेश्वर ने अपना सारा कार्य इस्राएल में किया, और जब अंत के दिनों में प्रभु यीशु लौटकर आएगा, तब भी वह इस्राएल में ही कार्य करेगा, और कि वह चीन में कभी प्रकट नहीं होगा और कभी कार्य नहीं करेगा।

बाइबल से उद्धृत वचन

“मेरी सोच तुम्हारी सोच नहीं है, और न ही तुम्हारे मार्ग मेरे मार्ग हैं, यहोवा ने कहा” (यशायाह 55:8)।

“जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्‍चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा। जहाँ लोथ हो, वहीं गिद्ध इकट्ठे होंगे” (मत्ती 24:27-28)।

“सेनाओं का यहोवा कहता है : ‘सूर्य के उदय होने से लेकर उसके अस्त होने तक, अन्य-जाति राष्ट्रों में मेरा नाम महान होगा’” (मलाकी 1:11)।

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

परमेश्वर और मनुष्य के बारे में बराबरी पर बात नहीं की जा सकती। परमेश्वर का सार और कार्य मनुष्य के लिए सर्वाधिक अथाह और समझ से परे हैं। यदि परमेश्वर मनुष्यों के बीच व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य न करे और अपने वचन न कहे तो चाहे कुछ भी हो जाए, मनुष्य परमेश्वर के इरादे नहीं समझ सकता। और इसलिए वे लोग भी जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परमेश्वर को समर्पित कर दिया है, उसका अनुमोदन प्राप्त नहीं कर पाएँगे। यदि परमेश्वर कार्य करना शुरू न करे तो मनुष्य चाहे कितना भी अच्छा क्यों न करे, वह सब व्यर्थ हो जाएगा क्योंकि परमेश्वर के विचार मनुष्य के विचारों से सदैव ऊँचे रहेंगे और परमेश्वर की बुद्धि की थाह कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है। और इसीलिए मैं कहता हूँ कि जो लोग परमेश्वर और उसके कार्य को “पूरी तरह से समझते हैं” वे अयोग्यों की जमात हैं; वे सभी अहंकारी और अज्ञानी हैं। मनुष्य को परमेश्वर के कार्य को सीमित नहीं करना चाहिए; और तो और, मनुष्य परमेश्वर के कार्य को सीमित नहीं कर सकता है। परमेश्वर की दृष्टि में मनुष्य तो एक चींटी से भी छोटा है; तो फिर वह परमेश्वर के कार्य की थाह कैसे पा सकता है? जो लोग हमेशा बढ़-चढ़कर कहते फिरते हैं, “परमेश्वर इस तरह से या उस तरह से कार्य नहीं करता” या “परमेश्वर ऐसा है या वैसा है”—क्या वे अहंकारपूर्वक नहीं बोलते? हम सबको जानना चाहिए कि मनुष्य, जो कि देह का है, शैतान द्वारा भ्रष्ट किया जा चुका है, कि उसकी प्रकृति ही है परमेश्वर का विरोध करना, और यह कि वह परमेश्वर के समान नहीं हो सकता, परमेश्वर के कार्य की जहाँ तक बात है, उसके लिए तो वह कोई परामर्श बिल्कुल भी नहीं दे सकता। जहाँ तक इस बात का संबंध है कि परमेश्वर मनुष्य का मार्गदर्शन कैसे करता है, तो यह स्वयं परमेश्वर का कार्य है। यह उचित है कि इस या उस दृष्टिकोण को पालने के बजाय मनुष्य को समर्पण करना चाहिए, क्योंकि मनुष्य धूल मात्र है। चूँकि हमारी मंशा परमेश्वर की खोज करना है, इसलिए हमें अपनी धारणाएँ परमेश्वर के विचारार्थ उसके कार्य पर नहीं थोपनी चाहिए और अपने भ्रष्ट स्वभाव का उपयोग करके जानबूझकर और पूरी ताकत से परमेश्वर के कार्य का विरोध तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्या ऐसा करना हमें मसीह-विरोधी नहीं बनाएगा? ऐसे लोगों को बिल्कुल भी परमेश्वर में विश्वास करने वाले कैसे कहा जा सकता है? चूँकि हम विश्वास करते हैं कि परमेश्वर है, और चूँकि हम उसे संतुष्ट करना और उसे देखना चाहते हैं, इसलिए हमें सत्य का मार्ग खोजना चाहिए, और परमेश्वर की अनुरूपता का मार्ग खोजना चाहिए। हमें परमेश्वर के अड़ियल विरोध में खड़े नहीं होना चाहिए। ऐसे क्रियाकलापों से क्या भला हो सकता है?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, प्रस्तावना

परमेश्वर का प्रकटन मनुष्य की धारणाओं के अनुरूप नहीं हो सकता, और परमेश्वर का मनुष्य की माँग के अनुसार प्रकट होना तो बिल्कुल भी संभव नहीं है। जब परमेश्वर अपना कार्य करता है, तो उसके अपने चुनाव होते हैं, उसकी अपनी योजनाएँ होती हैं, और इससे भी बढ़कर, उसके अपने उद्देश्य और उसके अपने तरीके होते हैं। वह जो भी कार्य करता है, उसके बारे में उसे मनुष्य से चर्चा करने या उसकी सलाह लेने की आवश्यकता नहीं है, और हर एक व्यक्ति को सूचित करने की आवश्यकता तो उसे बिल्कुल भी नहीं है। यह परमेश्वर का स्वभाव है, और इससे भी बढ़कर, यही वह है जिसे हर व्यक्ति को जानना चाहिए। यदि तुम लोग परमेश्वर के प्रकटन को देखने की इच्छा रखते हो और उसके पदचिह्नों का अनुसरण करने की इच्छा रखते हो, तो तुम लोगों को पहले अपनी धारणाओं से दूरी बना लेनी चाहिए। तुम लोगों को यह माँग नहीं करनी चाहिए कि परमेश्वर ऐसा करे या वैसा करे, तुम्हें परमेश्वर को अपनी सीमाओं और अपनी धारणाओं तक सीमित तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके बजाय, तुम लोगों को खुद से इस बारे में माँग करनी चाहिए कि तुम्हें परमेश्वर के पदचिह्नों की तलाश कैसे करनी चाहिए, तुम्हें परमेश्वर के प्रकटन को कैसे स्वीकार करना चाहिए, और तुम्हें परमेश्वर के नए कार्य के प्रति कैसे समर्पण करना चाहिए : मनुष्य को वास्तव में यही करना चाहिए। चूँकि कोई भी सत्य नहीं है, और किसी के पास सत्य नहीं है, इसलिए मनुष्य को जो करना चाहिए वह है खोजना, स्वीकार करना और समर्पण करना।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परिशिष्ट 1 : परमेश्वर के प्रकटन ने एक नए युग का सूत्रपात किया है

बहुत-सी जगहों पर परमेश्वर ने भविष्यवाणी की है कि वह विजेताओं के एक समूह को सीनियों के देश में प्राप्त कर रहा होगा—वह जगह दुनिया के पूर्व में है जहाँ विजेताओं को प्राप्त किया जाना है। इस प्रकार परमेश्वर अपने दूसरे देहधारण में जहाँ कदम रखता है, वह बिना किसी संदेह के सीनियों का देश है, ठीक वह स्थान जहाँ बड़ा लाल अजगर कुंडली मारे पड़ा है। वहाँ परमेश्वर बड़े लाल अजगर की संतानों को प्राप्त करेगा, ताकि वह पूर्णतः पराजित और शर्मिंदा हो जाए। परमेश्वर पीड़ा के बोझ से अत्यधिक दबे इन लोगों को जगाने जा रहा है, जब तक कि वे पूरी तरह से जाग नहीं जाते, वह उन्हें कोहरे से बाहर निकालेगा, और उनसे बड़े लाल अजगर को अस्वीकार करवाएगा। वे अपने सपने से जागेंगे, बड़े लाल अजगर के सार को जानेंगे, परमेश्वर को अपना संपूर्ण हृदय देने में सक्षम होंगे, अन्धकार की शक्तियों के दमन के बीच उठ खड़े होंगे, दुनिया के पूर्व में खड़े होंगे और परमेश्वर की विजय का प्रमाण बनेंगे। केवल इसी तरीके से परमेश्वर महिमा प्राप्त करेगा। केवल इसी कारण से परमेश्वर इस्राएल में समाप्त हुए कार्य को उस देश में लाया, जहाँ बड़ा लाल अजगर कुंडली मारे पड़ा है, और प्रस्थान करने के लगभग दो हजार वर्ष बाद वह अनुग्रह के युग के कार्य को जारी रखने के लिए पुनः देह में आया है। मनुष्य की नग्न आँखों को लग रहा है कि परमेश्वर देह में नए कार्य का शुभारंभ कर रहा है। किंतु परमेश्वर की दृष्टि से, वह अनुग्रह के युग के कार्य को जारी रख रहा है, पर केवल कुछ हजार वर्षों के अंतराल के बाद, और अपने कार्य के स्थान तथा कार्यक्रम में बदलाव के साथ।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, कार्य और प्रवेश (6)

पिछले दो युगों के कार्य का एक चरण इस्राएल में पूरा किया गया, और एक यहूदिया में। सामान्य तौर पर कहा जाए तो, इस कार्य का कोई भी चरण इस्राएल छोड़कर नहीं गया, और प्रत्येक चरण पहले चुने गए लोगों पर किया गया। परिणामस्वरूप, इस्राएली मानते हैं कि यहोवा परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है। चूँकि यीशु ने यहूदिया में कार्य किया, जहाँ उसने सूली पर चढ़ाए जाने का काम पूरा किया, इसलिए यहूदी उसे यहूदी लोगों के उद्धारक के रूप में देखते हैं। वे सोचते हैं कि वह केवल यहूदियों का राजा है, अन्य किसी का नहीं; वह अंग्रेजों को छुटकारा दिलाने वाला प्रभु नहीं है, न ही अमेरिकियों को छुटकारा दिलाने वाला प्रभु, बल्कि वह इस्राएलियों को छुटकारा दिलाने वाला प्रभु है, और इस्राएल में भी उसने यहूदियों को छुटकारा दिलाया। वास्तव में, परमेश्वर सभी चीज़ों का संप्रभु है। वह सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर है। वह केवल इस्राएलियों का परमेश्वर नहीं है, न यहूदियों का; बल्कि वह सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर है। उसके कार्य के पिछले दो चरण इस्राएल में हुए और इसकी वजह से लोगों ने कुछ निश्चित धारणाएँ विकसित कर ली हैं। वे मानते हैं कि यहोवा ने अपना कार्य इस्राएल में किया, और स्वयं यीशु ने अपना कार्य यहूदिया में किया, और इतना ही नहीं, यीशु ने यह कार्य देह में किया। चाहे जो भी हो, उन्हें लगता है कि यह कार्य इस्राएल से आगे नहीं बढ़ा। परमेश्वर ने मिस्रियों या भारतीयों पर कार्य नहीं किया; उसने केवल इस्राएलियों पर कार्य किया। लोग इस प्रकार विभिन्न धारणाएँ बना लेते हैं, वे परमेश्वर के कार्य को एक निश्चित दायरे में सीमित कर देते हैं। वे कहते हैं कि जब परमेश्वर कार्य करता है, तो अवश्य ही उसे ऐसा चुने हुए लोगों पर और इस्राएल में करना चाहिए; इस्राएलियों के अलावा परमेश्वर किसी अन्य पर कार्य नहीं करता, न ही उसके कार्य का कोई बड़ा दायरा है। वे देहधारी परमेश्वर को नियंत्रित करने में विशेष रूप से सख़्त हैं और उसे इस्राएल की सीमा से बाहर नहीं जाने देते। क्या ये सब मानवीय धारणाएँ मात्र नहीं हैं? परमेश्वर ने संपूर्ण स्वर्ग और पृथ्वी और सभी चीजें बनाईं, उसने सभी सृजित प्राणी बनाए, तो वह अपने कार्य को केवल इस्राएल तक सीमित कैसे रख सकता है? अगर ऐसा होता, तो उसके तमाम सृजित प्राणी बनाने का क्या तुक था? उसने पूरी दुनिया को बनाया, और उसने अपनी छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना केवल इस्राएल में नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में प्रत्येक व्यक्ति पर कार्यान्वित की। चाहे तुम जो कोई भी हो—चीनी, अमेरिकी, अंग्रेज, रूसी—प्रत्येक व्यक्ति आदम का वंशज है; वे सब परमेश्वर के बनाए हुए हैं। उनमें से एक भी सृजित प्राणियों के दायरे से बाहर नहीं जा सकता और उनमें से एक भी खुद को “आदम का वंशज” होने की उपाधि से अलग नहीं कर सकता। वे सभी सृजित प्राणी हैं, वे सभी आदम की संतानें हैं, और वे सभी आदम और हव्वा के भ्रष्ट वंशज भी हैं। केवल इस्राएली ही सृजित प्राणी नहीं हैं, बल्कि सभी लोग सृजित प्राणी हैं; बस इतना ही है कि कुछ को शाप दिया गया है, और कुछ को आशीष। इस्राएलियों के बारे में कई स्वीकार्य बातें हैं; परमेश्वर ने आरंभ में उन पर कार्य किया क्योंकि वे सबसे कम भ्रष्ट थे। चीनियों की उनसे तुलना नहीं की जा सकती; वे उनसे बहुत हीन हैं। इसलिए, आरंभ में परमेश्वर ने इस्राएलियों के बीच कार्य किया, और उसके कार्य का दूसरा चरण केवल यहूदिया में संपन्न हुआ—जिसके कारण मनुष्यों के बीच बहुत सारी धारणाएँ और विनियम बन गए हैं। वास्तव में, यदि परमेश्वर मनुष्य की धारणाओं के अनुसार कार्य करता, तो वह केवल इस्राएलियों का ही परमेश्वर होता, और इस प्रकार वह अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच अपने कार्य को फैलाने में असमर्थ होता, क्योंकि वह केवल इस्राएलियों का ही परमेश्वर होता, सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर नहीं। भविष्यवाणियों में कहा गया है कि यहोवा का नाम अन्य-जाति राष्ट्रों में महान होगा, कि वह अन्य-जाति राष्ट्रों में फैल जाएगा। यह भविष्यवाणी क्यों की गई थी? यदि परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर होता, तो वह केवल इस्राएल में ही कार्य करता। इतना ही नहीं, वह इस कार्य का विस्तार न करता, और वह ऐसी भविष्यवाणी न करता। चूँकि उसने यह भविष्यवाणी की थी, इसलिए वह निश्चित रूप से अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच, प्रत्येक देश में और समस्त भूमि पर अपने कार्य को फैलाएगा। चूँकि उसने ऐसा कहा है, इसलिए वह ऐसा ही करेगा; यह उसकी योजना है, क्योंकि वह स्वर्ग और पृथ्वी तथा सभी चीजों का सृष्टिकर्ता प्रभु और सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर है। चाहे वह इस्राएलियों पर कार्य करता हो या संपूर्ण यहूदिया में, वह जो कार्य करता है, वह संपूर्ण ब्रह्मांड और संपूर्ण मानवजाति का कार्य होता है। आज जो कार्य वह बड़े लाल अजगर के देश—एक अन्य-जाति राष्ट्र में—करता है, वह भी संपूर्ण मानवजाति का कार्य है। इस्राएल पृथ्वी पर उसके कार्य का आधार हो सकता है; इसी प्रकार, अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच चीन भी उसके कार्य का आधार हो सकता है। क्या उसने अब इस भविष्यवाणी को पूरा नहीं किया है कि “यहोवा का नाम अन्य-जाति राष्ट्रों में महान होगा”? अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच उसके कार्य का पहला चरण यह कार्य है, जिसे वह बड़े लाल अजगर के देश में कर रहा है। देहधारी परमेश्वर का इस राष्ट्र में कार्य करना और इन शापित लोगों पर कार्य करना विशेष रूप से मनुष्य की धारणाओं के विपरीत है; ये लोग सबसे निम्न स्तर के हैं, इनका कोई मूल्य नहीं है, और इन्हें यहोवा ने आरंभ में त्याग दिया था। लोगों को दूसरे लोगों द्वारा त्यागा जा सकता है, परंतु यदि वे परमेश्वर द्वारा त्यागे जाते हैं, तो किसी की भी हैसियत उनसे कम नहीं होगी, और किसी का भी मूल्य उनसे कम नहीं होगा। एक सृजित प्राणी के लिए शैतान द्वारा वश में किया जाना या लोगों द्वारा त्याग दिया जाना बहुत कष्टदायक चीज है—परंतु किसी सृजित प्राणी को उसके सृष्टिकर्ता द्वारा त्याग दिए जाने का अर्थ है कि उसका रुतबा सबसे निचले स्तर पर है। मोआब के वंशज शापित थे और वे इस पिछड़े देश में पैदा हुए थे; निःसंदेह अंधकार के प्रभाव से ग्रस्त सभी लोगों में मोआब के वंशजों का रुतबा सबसे कम है। चूँकि अब तक ये लोग सबसे कम रुतबे वाले रहे हैं, इसलिए उन पर किया गया कार्य मनुष्य की धारणाओं को सबसे अधिक खंडित करता है और परमेश्वर की संपूर्ण छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना के लिए सबसे लाभदायक भी है। इन लोगों पर ऐसा कार्य करना मनुष्य की धारणाओं को खंडित करने में सबसे अधिक सक्षम है और इसके साथ परमेश्वर एक युग का सूत्रपात करता है; इसके साथ वह मनुष्य की सभी धारणाओं को खंडित कर देता है; इसके साथ वह संपूर्ण अनुग्रह के युग के कार्य का समापन करता है। उसका शुरुआती कार्य इस्राएल की सीमाओं के भीतर यहूदिया में किया गया था; अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच उसने नए युग का सूत्रपात करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। कार्य का अंतिम चरण न केवल अन्य-जाति राष्ट्रों में किया जा रहा है; बल्कि इससे भी अधिक, उन लोगों पर किया जा रहा है, जिन्हें शापित किया गया है। यह एक बिंदु शैतान को अपमानित करने के लिए सबसे सक्षम प्रमाण है, और इस प्रकार, परमेश्वर ब्रह्मांड में सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर, सभी चीजों का प्रभु, और सभी जीवधारियों की आराधना की वस्तु “बन” जाता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर समस्त सृजित प्राणियों का प्रभु है

यहोवा का कार्य दुनिया का सृजन था, वह आरंभ था; कार्य का यह चरण कार्य का अंत है, और यह समापन है। आरंभ में, परमेश्वर का कार्य इस्राएल के चुने हुए लोगों के बीच किया गया था और यह सभी जगहों में से सबसे पवित्र जगह पर एक अभूतपूर्व कार्य था। कार्य का अंतिम चरण दुनिया का न्याय करने और युग को समाप्त करने के लिए सभी देशों में से सबसे गंदे देश में किया जा रहा है। पहले चरण में, परमेश्वर का कार्य सबसे प्रकाशमान स्थान पर किया गया था और अंतिम चरण सबसे अंधकारमय स्थान पर किया जाता है, और यह अंधकार भगा दिया जाएगा, रोशनी लाई जाएगी और सब लोगों पर विजय प्राप्त की जाएगी। जब इस सबसे गंदे और सबसे अंधकारमय स्थान के लोगों पर विजय प्राप्त कर ली जाएगी और समस्त आबादी स्वीकार कर लेगी कि परमेश्वर होता है, जो कि सच्चा परमेश्वर है, और हर व्यक्ति पूरी तरह से कायल हो जाएगा, तब समस्त ब्रह्मांड पर विजय प्राप्त करने का कार्य कार्यान्वित करने के लिए इस तथ्य का उपयोग किया जाएगा। कार्य का यह चरण प्रातिनिधिक है : एक बार इस युग का कार्य समाप्त हो गया, तो छह हजार वर्षों का प्रबंधन कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। जब सबसे अंधकारमय स्थान के लोगों को जीत लिया जाएगा, तो कहने की जरूरत नहीं है कि बाकी सब जगह भी ऐसा ही होगा। इस तरह, केवल चीन में विजय का कार्य ही प्रातिनिधिक महत्व रखता है। चीन अंधकार की सभी शक्तियों का मूर्त रूप है और चीन के लोग उन सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो देह के हैं, शैतान के हैं, दैहिक हैं। चीनी लोग ही बड़े लाल अजगर द्वारा सबसे ज्यादा भ्रष्ट किए गए हैं, वही परमेश्वर के सबसे कट्टर विरोधी हैं, उन्हीं की मानवता सबसे अधम और सबसे गंदी है, और इसलिए वे समस्त भ्रष्ट मानवों के आद्यरूप हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य देशों में कोई समस्या नहीं है; मनुष्य की धारणाएँ समान हैं, यद्यपि इन देशों के लोग अच्छी काबिलियत वाले हो सकते हैं, किन्तु यदि वे परमेश्वर को नहीं जानते हैं, तो अवश्य ही वे उसका विरोध करते होंगे। यहूदियों ने भी परमेश्वर का विरोध और उससे विद्रोह क्यों किया? फरीसियों ने भी उसका विरोध क्यों किया? यहूदा ने यीशु के साथ विश्वासघात क्यों किया? उस समय, बहुत-से अनुयायी यीशु को नहीं जानते थे। यीशु को सूली पर चढ़ाये जाने और उसके फिर से जी उठने के बाद भी, मनुष्य ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया? क्या मनुष्य का विद्रोहीपन बिल्कुल समान नहीं है? बात बस इतनी है कि चीन के लोग इसके एक उदाहरण के रूप में पेश किए जाते हैं, जब उन पर विजय प्राप्त कर ली जाएगी तो वे एक मॉडल और नमूना बन जाएँगे और दूसरों के लिए संदर्भ का काम करेंगे। मैंने हमेशा क्यों कहा है कि तुम लोग मेरी प्रबंधन योजना का केवल एक गौण अंग हो? चीन के लोगों में ही भ्रष्टता, गंदगी, अधार्मिकता, विरोध और विद्रोहशीलता सर्वाधिक पूर्णता से व्यक्त होती हैं और अपने विविध रूपों में प्रकट होती हैं। एक लिहाज से, वे खराब काबिलियत के हैं और दूसरे लिहाज से, उनका जीवन और उनकी मानसिकता पिछड़ी हुई है, उनकी आदतें, सामाजिक वातावरण, जिस परिवार में वे जन्मे हैं—सभी दयनीय और सर्वाधिक पिछड़े हैं। उनकी हैसियत भी निम्न है। इस स्थान पर कार्य प्रातिनिधिक है, एक बार जब यह परीक्षा-कार्य पूरी तरह से कार्यान्वित हो जाएगा, तो परमेश्वर का उसके ठीक बाद का कार्य अधिक आसान हो जाएगा। जब कार्य का यह चरण पूरा हो जाएगा, तब अगला कार्य बिल्कुल भी कठिन नहीं होगा। एक बार जब कार्य का यह चरण सम्पन्न हो जाएगा, तो बड़ी सफलता पूरी तरह प्राप्त हो चुकी होगी और समस्त ब्रह्माण्ड में विजय का कार्य पूर्ण अंत तक पहुँच चुका होगा। वास्तव में, एक बार तुम लोगों के बीच कार्य सफल हो जाएगा तो यह समस्त ब्रह्माण्ड में सफलता के बराबर होगा। यही इस बात की महत्ता है कि क्यों मैं तुम लोगों को एक मॉडल और नमूने के रूप में कार्य करने को कहता हूँ। जितना भी विद्रोहीपन हो सकता है, जितना भी विरोध हो सकता है, जितनी भी गंदगी हो सकती है, जितनी भी अधार्मिकता हो सकती है, इन लोगों में है—इनमें मानवजाति के समस्त विद्रोहीपन का प्रतिनिधित्व होता है। वे वास्तव में असाधारण हैं। इस प्रकार, उन्हें विजय के प्रतीक के रूप में लिया जाता है, एक बार जब वे जीत लिए गए तो वे स्वाभाविक रूप से दूसरों के लिए मॉडल और नमूने बन जाएँगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य का दर्शन (2)

परमेश्वर का कार्य सभी सृजित प्राणियों पर निर्देशित है; यह इस बात पर आधारित नहीं है कि सृजित किए जाने के बाद किसी को शापित किया गया है या नहीं। उसका प्रबंधन कार्य सभी सृजित प्राणियों पर निर्देशित है, केवल उन चुने हुए लोगों पर नहीं, जिन्हें शापित नहीं किया गया है। चूँकि परमेश्वर अपने सृजित प्राणियों पर अपना कार्य करने का इरादा रखता है, इसलिए वह इसे निश्चित रूप से सफलतापूर्वक पूरा करेगा, और वह उन लोगों पर कार्य करेगा जो उसके कार्य के लिए लाभदायक हैं। इसलिए, जब वह लोगों पर कार्य करता है, तो सभी विनियमों को तोड़ देता है; “शापित,” “ताड़ित,” और “धन्य” शब्द उसके लिए अस्तित्व में नहीं हैं! यहूदी लोग अच्छे हैं, इस्राएल के चुने हुए लोग भी अच्छे हैं; वे उच्च काबिलियत और अच्छी मानवता वाले लोग हैं। प्रारंभ में यहोवा ने उन्हीं पर अपना कार्य आरंभ किया, और अपना सबसे पहला कार्य किया—परंतु आज उन्हें विजय के कार्य का प्राप्तकर्ता बनाना अर्थहीन होगा। वे भी सृजित प्राणियों का एक हिस्सा हो सकते हैं और उनमें बहुत-कुछ सकारात्मक हो सकता है, किंतु उन पर कार्य के इस चरण को कार्यान्वित करना बेमतलब होगा; यह लोगों को जीत पाने में सक्षम नहीं होगा, न ही यह सभी सृजित प्राणियों को समझाने में सक्षम होगा। यही उसके द्वारा अपने कार्य को बड़े लाल अजगर के देश के इन लोगों तक ले जाने का आशय है। यहाँ सबसे अधिक महत्वपूर्ण उसके द्वारा एक युग आरंभ करना, उसके द्वारा सभी विनियमों और सभी मानवीय धारणाओं को तोड़ना और उसके द्वारा संपूर्ण अनुग्रह के युग के कार्य का समापन करना है। यदि उसका वर्तमान कार्य फिर भी इस्राएलियों पर किया गया होता, तो जब तक उसकी छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना समाप्त होने को आती, हर कोई यह विश्वास करने लगता कि परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है, कि केवल इस्राएली ही परमेश्वर के चुने हुए लोग हैं और यह कि केवल इस्राएली ही परमेश्वर का आशीष और प्रतिज्ञा विरासत में पाने योग्य हैं। अंत के दिनों के दौरान बड़े लाल अजगर के अन्य-जाति राष्ट्र में परमेश्वर का देहधारी होना सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर होने का उसका कार्य पूरा करता है; उसका संपूर्ण प्रबंधन कार्य पूरा करता है और बड़े लाल अजगर के देश में उसके प्रबंधन कार्य के केंद्रीय भाग को समाप्त करता है। कार्य के इन तीनों चरणों के मूल में मनुष्य का उद्धार है—अर्थात्, सभी सृजित प्राणियों से सृष्टिकर्ता की आराधना करवाना। इस प्रकार, कार्य के प्रत्येक चरण का बहुत बड़ा अर्थ है; परमेश्वर ऐसा कुछ नहीं करता जिसका कोई अर्थ या मूल्य न हो। एक ओर, कार्य का यह चरण एक नए युग का सूत्रपात और पिछले दो युगों का अंत करता है; दूसरी ओर, यह लोगों की समस्त धारणाओं और लोगों के विश्वास के सभी पुराने तरीकों को और चीजों को समझने के पुराने तरीकों को खंडित करता है। पिछले दो युगों का कार्य मनुष्य की विभिन्न धारणाओं के अनुसार किया गया था; किंतु यह चरण मनुष्य की धारणाओं को पूरी तरह मिटा देता है और ऐसा करके वह मनुष्य पर पूरी तरह विजय प्राप्त कर लेता है। मोआब के वंशजों को जीतने के माध्यम से मोआब के वंशजों पर किए गए कार्य के माध्यम से परमेश्वर संपूर्ण ब्रह्मांड के लोगों को जीत लेगा। यह उसके कार्य के इस चरण का गहनतम अर्थ है, और यही उसके कार्य के इस चरण का सबसे मूल्यवान पहलू है। भले ही तुम अब जानते हो कि तुम्हारा अपना स्थान निम्न है और तुम कम मूल्य के हो, फिर भी तुम यह महसूस करोगे कि तुमने एक बहुत बड़ा आशीष विरासत में प्राप्त किया है और इतना बड़ा वादा प्राप्त किया है, और यह कि तुम परमेश्वर के इस महान कार्य को पूरा करने में सहायता कर सकते हो, तुम परमेश्वर का असली मुखमंडल देख सकते हो, तुम परमेश्वर के अंतर्निहित स्वभाव को जान सकते हो और तुम परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चल सकते हो, जो तुम्हें सबसे आनंददायक चीज लगती है। परमेश्वर के कार्य के पिछले दो चरण इस्राएल में संपन्न किए गए थे। यदि अंत के दिनों के दौरान उसके कार्य का यह चरण भी इस्राएलियों पर किया जाता, तो न केवल सभी सृजित प्राणी मान लेते कि केवल इस्राएली ही परमेश्वर के चुने हुए लोग हैं, बल्कि परमेश्वर की संपूर्ण प्रबंधन योजना भी अपना वांछित परिणाम प्राप्त न कर पाती। जिस समय इस्राएल में उसके कार्य के दो चरण संपन्न किए गए थे, उस दौरान अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच न तो कोई नया कार्य—न ही नया युग प्रारंभ करने का कोई कार्य—किया गया था। कार्य का आज का चरण—एक नए युग के सूत्रपात का कार्य—सबसे पहले अन्य-जाति राष्ट्रों में किया जा रहा है और इतना ही नहीं, प्रारंभ में मोआब के वंशजों पर किया जा रहा है; इस प्रकार संपूर्ण युग का आरंभ किया गया है। परमेश्वर ने मनुष्य की धारणाओं में निहित किसी भी ज्ञान को खंडित कर दिया, जिससे इनमें से कुछ भी बाकी नहीं बचा। विजय प्राप्त करने के अपने कार्य में उसने मानवीय धारणाओं को और चीजों को समझने के लोगों के पुराने, आरंभिक तरीकों को ध्वस्त कर दिया है। वह लोगों को देखने देता है कि परमेश्वर पर कोई विनियम लागू नहीं होते, कि परमेश्वर के मामले में कुछ भी पुराना नहीं है, कि वह जो कार्य करता है वह पूरी तरह से मुक्त है, पूरी तरह से स्वतंत्र है, और कि वह अपने समस्त कार्य में सही है। वह सृजित प्राणियों पर जो भी कार्य करता है, उसके प्रति तुम्हें पूरी तरह से समर्पण करना चाहिए। उसके समस्त कार्य का अर्थ होता है, और यह उसके इरादों और बुद्धि के अनुसार किया जाता है, मनुष्य की पसंद और धारणाओं के अनुसार नहीं। अगर कोई चीज उसके कार्य के लिए लाभदायक होती है, तो वह उसे करता है; और अगर कोई चीज उसके कार्य के लिए लाभदायक नहीं होती, तो वह उसे नहीं करता, चाहे वह कितनी ही अच्छी क्यों न हो! वह कार्य करता है और अपने कार्य के अर्थ और प्रयोजन के अनुसार अपने कार्य के प्राप्तकर्ताओं और स्थान का चयन करता है। कार्य करते हुए वह पुराने विनियमों से चिपका नहीं रहता, न ही वह पुराने सूत्रों का पालन करता है। इसके बजाय, वह अपने कार्य की योजना उसके मायने के अनुसार बनाता है। अंततः वह वास्तविक प्रभाव और प्रत्याशित लक्ष्य प्राप्त करेगा। यदि तुम आज इन बातों को नहीं समझते, तो इस कार्य का तुम पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर समस्त सृजित प्राणियों का प्रभु है

मानवीय धारणाओं के अनुसार, मुझे यह दिखाने के लिए कि मैं ऊँचे दर्जे का हूँ, यह दिखाने के लिए कि मैं ऊँचे मूल्य का हूँ, और अपना सम्मान, पवित्रता और महानता दिखाने के लिए एक अच्छे देश में जन्म लेना चाहिए था। यदि मैं किसी ऐसी जगह पैदा हुआ होता जो मुझे स्वीकार करती, मैं एक कुलीन परिवार में पैदा होता, तो मेरे ऊँचे पद और रुतबे को देखते हुए लोग मेरे साथ बहुत अच्छे ढंग से पेश आते। इससे मेरे कार्य को लाभ नहीं होता, और क्या तब भी इतना बड़ा उद्धारकारी अनुग्रह प्रकट हो सकता था? जो भी मुझे देखते, वे मेरे प्रति समर्पण करते और वे गंदगी से प्रदूषित नहीं होते—मुझे इस तरह की जगह पर जन्म लेना चाहिए था। तुम लोग यही मानते हो। लेकिन इस बारे में सोचो : क्या परमेश्वर पृथ्वी पर आनंद के लिए आया है या कार्य के लिए? यदि मैं उस तरह की आसान, आरामदायक जगह पर कार्य करता, तो क्या मैं अपनी पूरी महिमा प्राप्त कर सकता था? क्या मैं सभी सृजित प्राणियों पर विजय प्राप्त कर पाता? जब परमेश्वर पृथ्वी पर आता है, तो वह संसार का नहीं होता है और वह देहधारण संसार का आनंद लेने के लिए नहीं करता है। वह जहाँ कहीं भी जन्म लेता है, वहीं उसका कार्य उसके स्वभाव को प्रकट करता है और सबसे अधिक सार्थक होता है। चाहे भूमि पवित्र हो या अपवित्र—परमेश्वर कहीं भी कार्य करे, वह पवित्र है। दुनिया में सभी चीजें उसके द्वारा बनाई गई थीं, बात बस इतनी है कि वे शैतान द्वारा भ्रष्ट की जा चुकी हैं। लेकिन सभी चीजें अभी भी परमेश्वर की हैं; वे सभी चीजें उसके हाथों में हैं। वह अपनी पवित्रता प्रकट करने के लिए एक गंदी भूमि में आता है और वहाँ कार्य करता है; वह अपने कार्य की खातिर ही ऐसा करता है, अर्थात् वह ऐसा कार्य करने के लिए अत्यधिक अपमान सहता है, केवल इस गंदी भूमि के मनुष्यों को बचाने के लिए। यह गवाही की खातिर, पूरी मानवजाति की खातिर किया जाता है। ऐसा कार्य मनुष्य को जो दिखाता है वह है परमेश्वर की धार्मिकता और यह बेहतर ढंग से दिखा पाता है कि परमेश्वर सर्वोच्च है। उसकी महानता और सत्यनिष्ठा उन नीच लोगों के एक समूह के उद्धार में सटीक रूप से प्रकट होती हैं, जिनका अन्य लोग तिरस्कार करते हैं। एक गंदी भूमि में पैदा होना यह साबित नहीं करता कि वह निम्न है; यह तो बस सभी सृजित प्राणियों को उसकी महानता और मानवजाति के लिए उसका सच्चा प्यार देखने देता है। जितना अधिक वह ऐसा करता है, उतना ही अधिक यह मनुष्य के लिए उसके शुद्ध प्रेम, उसके दोषरहित प्रेम को प्रकट करता है। परमेश्वर पवित्र और धार्मिक है, भले ही वह एक गंदी भूमि में पैदा हुआ था और भले ही वह उन लोगों के साथ रहता है जो गंदगी से भरे हुए हैं, ठीक वैसे ही जैसे अनुग्रह के युग में यीशु पापियों के साथ रहता था। क्या उसके कार्य का हर अंश संपूर्ण मानवजाति के जीवित रहने की खातिर नहीं किया जाता? क्या यह सब इसीलिए नहीं है ताकि मानवजाति महान उद्धार प्राप्त कर सके? दो हजार साल पहले, वह अनेक वर्षों तक पापियों के साथ रहा। यह छुटकारे के वास्ते था। आज, वह घिनौने, निम्न लोगों के एक समूह के साथ रह रहा है। यह उद्धार के वास्ते है। क्या उसका सारा कार्य तुम मनुष्यों के लिए नहीं है? यदि मनुष्य को बचाने की बात न होती, तो वह एक चरनी में पैदा होने के बाद इतने वर्षों तक पापियों के साथ क्यों रहता और कष्ट सहता? और यदि मनुष्य को बचाने की बात न होती तो वह क्यों दूसरी बार देह में लौटता, क्यों इस भूमि पर जन्म लेता जहाँ दानव इकट्ठे होते हैं और क्यों इन लोगों के साथ रहता जो शैतान द्वारा गहराई से भ्रष्ट किए गए हैं? क्या परमेश्वर विश्वासपात्र नहीं है? उसके कार्य का कौन-सा हिस्सा मानवजाति के लिए नहीं रहा है? कौन-सा हिस्सा तुम्हारी नियति के लिए नहीं रहा है? परमेश्वर पवित्र है—यह अपरिवर्तनीय है! वह गंदगी से अदूषित है, यद्यपि वह एक मलिन भूमि में आया है; इस सब का केवल यही अर्थ हो सकता है कि मनुष्य के लिए परमेश्वर का प्रेम अत्यंत निःस्वार्थ है और वह जो कष्ट और अपमान सहता है वह अत्यंत बड़ा है!

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मोआब के वंशजों को बचाने का अर्थ

चाहे तुम अमेरिकी हो, ब्रिटिश या फिर किसी अन्य देश के, तुम्हें अपनी राष्ट्रीयता की सीमाओं से बाहर कदम रखना चाहिए, अपनी अस्मिता के पार जाना चाहिए, और परमेश्वर के कार्य को एक सृजित प्राणी की हैसियत से देखना चाहिए—इस तरह तुम परमेश्वर के पदचिह्नों को किसी निश्चित दायरे में नहीं सीमित करोगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि आजकल ऐसे बहुत-से लोग हैं जो अपनी धारणाओं में विश्वास करते हैं कि परमेश्वर किसी देश विशेष में प्रकट नहीं हो सकता या वह किसी निश्चित जातीय समूह के बीच प्रकट नहीं हो सकता। परमेश्वर के कार्य का कितना गहन अर्थ है, और परमेश्वर का प्रकटन कितना महत्वपूर्ण है—मनुष्य की धारणाएँ और सोच भला उन्हें कैसे माप सकती हैं? और इसलिए मैं कहता हूँ कि तुम्हें परमेश्वर के प्रकटन की तलाश करने के लिए राष्ट्रीयता और जातीयता की अपनी धारणाओं को तोड़ देना चाहिए! केवल इसी प्रकार से तुम अपनी धारणाओं से बंधे नहीं होगे; केवल इसी प्रकार से तुम परमेश्वर के प्रकटन का स्वागत करने के योग्य होगे। अन्यथा, तुम हमेशा के लिए अंधकार में रहने वाले व्यक्ति होगे, और हमेशा के लिए ऐसे व्यक्ति होगे जो परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त नहीं कर सकता।

परमेश्वर समस्त मानवजाति का परमेश्वर है। वह स्वयं को किसी भी देश या किसी जातीय समूह की निजी संपत्ति नहीं मानता, बल्कि किसी भी रूप या किसी भी देश या जातीयता तक सीमित हुए बिना, वह कार्य करता है जिसकी उसने योजना बनाई है। शायद तुमने इस रूप की कभी कल्पना नहीं की है या शायद इस रूप के प्रति तुम्हारा रवैया इनकार करने वाला है या शायद वह देश और जातीय समूह जिसमें परमेश्वर प्रकट होता है, ठीक वही है जिसके साथ सभी लोग भेदभाव करते हैं और ठीक वही है जो पृथ्वी पर सबसे पिछड़ा हुआ है। फिर भी परमेश्वर के पास अपनी बुद्धि है। अपनी महान शक्ति के साथ, और अपने सत्य और अपने स्वभाव का उपयोग करते हुए, उसने सचमुच ऐसे लोगों के एक समूह को प्राप्त कर लिया है जो उसके साथ एकदिल और एकमन हैं, और उसने जीते गए लोगों का एक ऐसा समूह प्राप्त कर लिया है जिसने हर प्रकार का कष्ट और परीक्षण सहे हैं, हर प्रकार का उत्पीड़न सहा है, और जो बिल्कुल अंत तक उसका अनुसरण कर सकता है, और जिसे वह पूर्ण करना चाहता है। किसी भी रूप या देश तक सीमित हुए बिना प्रकट होने में परमेश्वर का लक्ष्य उस कार्य को पूरा करना है जिसकी उसने योजना बनाई है। यह ठीक वैसा ही है जैसे जब परमेश्वर यहूदिया में देहधारी हुआ था : उसका लक्ष्य समस्त मानवजाति को छुटकारा दिलाने के लिए सलीब पर चढ़ाए जाने का कार्य पूरा करना था। फिर भी यहूदियों का मानना था कि परमेश्वर के लिए इस तरह कार्य करना असंभव है, और परमेश्वर के लिए प्रभु यीशु की छवि में देहधारी होना असंभव है। उनका “असंभव” परमेश्वर की निंदा करने और परमेश्वर का प्रतिरोध करने का उनका आधार बन गया, और अंततः इस्राएल के विनाश का कारण बना। आज, बहुत-से लोग यही गलती कर चुके हैं। वे बेलगाम होकर परमेश्वर के आसन्न प्रकटन की घोषणा करते हैं, फिर भी साथ ही उसके प्रकटन की निंदा भी करते हैं; उनका “असंभव” एक बार फिर परमेश्वर के प्रकटन को उस दायरे तक सीमित कर देता है जिसकी वे कल्पना करते हैं। और इसलिए, मैंने बहुत-से लोगों को परमेश्वर के वचन प्राप्त करने के बाद बेतहाशा और ढिठाई से हँसते हुए देखा है। क्या यह “हँसी” बिल्कुल यहूदियों द्वारा किए गए दोषारोपण और ईशनिंदा के समान नहीं है? तुम लोग सत्य की उपस्थिति में श्रद्धावान नहीं हो, और तुम लोगों में तरसने का रवैया तो बिल्कुल नहीं है। तुम बस अड़े रहते हुए जाँच-परख करते हो और लापरवाही भरी उदासीनता के साथ प्रतीक्षा करते हो। इस तरह पड़ताल और प्रतीक्षा करने से तुम क्या हासिल कर सकते हो? क्या तुम्हें वास्तव में लगता है कि तुम स्वयं परमेश्वर से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हो? तुम तो परमेश्वर के कथनों और वचनों का भेद तक नहीं पहचान सकते हो—तुम किस प्रकार परमेश्वर का प्रकटन देखने के योग्य हो सकते हो? जहाँ परमेश्वर प्रकट होगा, वहीं सत्य व्यक्त किया जाएगा और वहीं परमेश्वर की वाणी होगी। जो लोग सत्य को स्वीकार कर सकते हैं वे ही यह जानते हैं कि परमेश्वर की वाणी कैसे सुनी जाए और केवल इसी तरह के लोग परमेश्वर का प्रकटन देखने के योग्य हैं। अपनी धारणाओं को त्याग दो! खुद को शांत करो और इन वचनों को ध्यान से पढ़ो। अगर तुम्हारे पास एक ऐसा दिल है जो सत्य के लिए लालायित रहता है तो परमेश्वर तुम्हें प्रबुद्ध करेगा ताकि तुम उसके इरादों को समझो, उसके वचनों को समझो। “असंभवता” के अपने दावे छोड़ दो! मनुष्य किसी चीज को जितना अधिक “असंभव” मानता है, उसके घटित होने की उतनी ही अधिक संभावना होती है, क्योंकि परमेश्वर की बुद्धि स्वर्ग से ऊँची है, परमेश्वर के विचार मनुष्य के विचारों से ऊँचे हैं और परमेश्वर अपना कार्य मनुष्य की सोच और धारणा की सीमाओं से परे करता है। जितना अधिक कुछ असंभव होता है, उतना ही अधिक उसमें खोजने लायक सत्य होता है; जितना अधिक किसी चीज की कल्पना मनुष्य की धारणाओं द्वारा नहीं की जा सकती है, उसमें परमेश्वर के इरादे उतने ही अधिक होते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि परमेश्वर चाहे कहीं भी प्रकट क्यों न हो, वह फिर भी परमेश्वर है और उसका सार उसके प्रकटन के स्थान या तरीके के आधार पर कभी नहीं बदलेगा। परमेश्वर के पदचिह्न चाहे कहीं भी हों, उसका स्वभाव नहीं बदलेगा; परमेश्वर के पदचिह्न चाहे कहीं भी हों, वह समस्त मानवजाति का परमेश्वर है, ठीक वैसे ही, जैसे कि प्रभु यीशु न केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है, बल्कि वह एशिया, यूरोप और उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के सभी लोगों का परमेश्वर है और इससे भी अधिक, वह समस्त ब्रह्मांड भर में और इसके ऊपर एकमात्र, अद्वितीय परमेश्वर है। तो आओ, हम परमेश्वर के इरादे खोजें और उसके कथनों और वचनों में उसके प्रकटन का पता लगाएँ और उसके पदचिह्नों के साथ तालमेल रखें! परमेश्वर सत्य, मार्ग और जीवन है। उसके वचन और उसका प्रकटन साथ-साथ विद्यमान हैं और उसका स्वभाव और उसके पदचिह्न हर समय मानवजाति के सामने खुलेआम प्रकट किए जाते हैं। प्यारे भाई-बहनो, मुझे आशा है कि तुम सभी लोग इन वचनों में परमेश्वर का प्रकटन देख सकते हो, उसके पदचिह्नों के साथ-साथ चलना शुरू कर सकते हो और एक नए युग की तरफ बढ़ सकते हो और उस सुंदर नए स्वर्ग और नई पृथ्वी में प्रवेश कर सकते हो, जिसे परमेश्वर ने उन लोगों के लिए तैयार किया है जो उसके प्रकटन का इंतजार करते हैं!

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परिशिष्ट 1 : परमेश्वर के प्रकटन ने एक नए युग का सूत्रपात किया है

मैंने अपनी महिमा इस्राएल को दी और फिर उसे इस्राएल से हटा लिया, और इस प्रकार इस्राएलियों को पूर्व में ले आया और सभी मनुष्यों को भी पूर्व में ले आया, उन सभी को “प्रकाश” में ले आया, ताकि वे इससे फिर से मिल सकें, इससे जुड़े रहें और इसे अब और न खोजें। मैं ऐसा करूँगा कि जो लोग खोज रहे हैं वे सब फिर से प्रकाश देख सकें, उस महिमा को देख सकें जो मेरे पास इस्राएल में थी, यह देख सकें कि मैं बहुत पहले सफेद बादल पर सवार होकर लोगों के बीच आ चुका हूँ, वे सफेद बादलों के समूहों को देख सकें और फलों को उनके प्रचुर गुच्छों में देख सकें, और इससे भी बढ़कर इस्राएल के यहोवा परमेश्वर को देख सकें, यहूदियों के “स्वामी” को देख सकें, उस प्रतीक्षित मसीहा को देख सकें, और मेरा—जिसका युगों-युगों से राजाओं ने उत्पीड़न किया है—पूर्ण प्रकटन देख सकें। मैं संपूर्ण ब्रह्मांड में कार्य करूँगा और मैं एक विशाल उपक्रम करूँगा। मैं अपनी सारी महिमा अंत के दिनों के मनुष्यों को दिखाऊँगा; अपने सभी कर्म अंत के दिनों के मनुष्यों को दिखाऊँगा; अपना संपूर्ण मुखमंडल उन्हें दिखाऊँगा जिन्होंने कई वर्षों तक मेरी प्रतीक्षा की है, उन्हें दिखाऊँगा जो मुझे सफेद बादल पर सवार होकर आते हुए देखने के लिए लालायित रहे हैं, उस इस्राएल को दिखाऊँगा जो मेरे एक बार फिर प्रकट होने के लिए लालायित रहा है, और मेरा उत्पीड़न करने वाली समस्त मानवजाति को दिखाऊँगा, ताकि सभी लोग यह जान सकें कि मैंने बहुत पहले ही अपनी महिमा वहाँ से हटा ली है और उसे पूर्व में ले आया हूँ, और यह कि वह अब यहूदिया में नहीं है, क्योंकि अंत के दिन पहले ही आ चुके हैं!

पूरे ब्रह्मांड में मैं अपना कार्य कर रहा हूँ और पूर्व में भारी गर्जनाएँ निरंतर जारी हैं और सभी राष्ट्रों और संप्रदायों को झकझोर रही हैं। ये मेरे कथन ही हैं जो सभी लोगों को वर्तमान में लेकर आए हैं। मैं सभी लोगों को अपने कथनों से जीत लेता हूँ, सभी को इस धारा में बहा ले आता हूँ और सभी से अपने आगे आत्मसमर्पण करवाता हूँ क्योंकि मैंने बहुत पहले पूरी पृथ्वी से अपनी महिमा वापस ले ली है और उसे नए सिरे से पूर्व में जारी किया है। भला कौन मेरी महिमा देखने की उम्मीद नहीं करता? कौन बेसब्री से मेरे लौटने का इंतजार नहीं करता? किसे मेरे पुनः प्रकटन की प्यास नहीं है? कौन मेरी मनोहरता के लिए नहीं तरसता? कौन रोशनी की ओर नहीं आएगा? कौन कनान की समृद्धि नहीं देखेगा? किसे “उद्धारकर्ता” के लौटकर आने की लालसा नहीं है? कौन उसकी सराहना नहीं करता जिसके पास महान शक्ति है? मेरे कथन पूरी पृथ्वी पर प्रसारित होंगे और मैं अपने चुने हुए लोगों के सामने और अधिक कथन कहूँगा और अधिक वचन बोलूँगा, जिनकी शक्तिशाली गर्जना से पर्वत और नदियाँ हिल जाएँगी। मैं पूरे ब्रह्मांड से बोलता हूँ और मैं मानवजाति से भी बोलता हूँ। इस प्रकार मेरे मुँह से निकले वचन मनुष्य की निधि बन गए हैं और सभी लोग मेरे वचनों को सँजोते हैं। बिजली पूर्व से लेकर पश्चिम तक कौंधती है। मेरे वचन मनुष्य को इनसे अलग होने के लिए अनिच्छुक बनाते हैं, मनुष्य उनकी अथाह पाने में असमर्थ होता है, और इससे भी बढ़कर, वे मनुष्य के लिए आनंद लाते हैं। नवजात शिशुओं की तरह सभी लोग खुशी और आनंद से भरे महसूस करते हैं और मेरे आगमन का जश्न मनाते हैं। अपने कथनों के माध्यम से मैं सब लोगों को अपने समक्ष ले आऊँगा। उसके बाद मैं औपचारिक रूप से मानवजाति के बीच प्रवेश करूँगा और ऐसा करूँगा कि सभी लोग मेरी पूजा करने आएँ। मेरी महिमा प्रकट होने के कारण और मेरे मुँह से निकले वचनों के कारण सब लोग मेरे समक्ष आते हैं और देखते हैं कि बिजली पूर्व से चमकती है और मैं भी पूर्व में “जैतून के पर्वत” पर उतर चुका हूँ, और मैं बहुत पहले पृथ्वी पर आ चुका हूँ, और मैं अब “यहूदियों का पुत्र नहीं हूँ,” बल्कि पूर्व की बिजली हूँ। क्योंकि मैं बहुत पहले ही मरकर जी उठा हूँ और लोगों के बीच से जा चुका हूँ और फिर महिमा के साथ मनुष्य की दुनिया में पुनः प्रकट हुआ हूँ। मैं वही हूँ जिसकी आराधना अब से असंख्य युगों पहले की गई थी, और मैं वह “शिशु” भी हूँ जिसे अब से असंख्य युगों पहले इस्राएलियों ने त्याग दिया था। उससे भी अधिक, मैं वर्तमान युग का सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ जो महिमा से भरा है! सभी मेरे सिंहासन के सामने आएँ और मेरे मुखमंडल को देखें, मेरे कथन सुनें और मेरे कर्मों को देखें। यही मेरा संपूर्ण इरादा है; यही मेरी योजना का अंत और चरमोत्कर्ष है और यह मेरे प्रबंधन का उद्देश्य भी है : असंख्य राष्ट्र मेरी पूजा करें, असंख्य मुख मुझे स्वीकार करें, असंख्य लोग मुझ पर भरोसा रखें और मेरे चुने असंख्य लोग सभी मेरे सामने आत्मसमर्पण करें!

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सात गर्जनाएँ गरजती हैं—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य का सुसमाचार पूरे ब्रह्मांड में फैल जाएगा

संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ

परमेश्वर के चीन में प्रकट होकर कार्य करने का बहुत महत्व है

संबंधित भजन

पूरब की ओर लाया है परमेश्वर अपनी महिमा

परमेश्वर महिमा लेकर विश्व के पूर्व में प्रकट हुआ है

परमेश्वर का प्रकटन खोजने के लिए राष्ट्रीयता की धारणाओं को तोड़ो

सत्य को स्वीकारने वाले ही परमेश्वर की वाणी सुन सकते हैं

पिछला: 15. धार्मिक जगत की यह धारणा कि : “प्रभु यीशु जब लौटेगा तो वह पुरुष होगा, न कि महिला”

अगला: 17. धार्मिक जगत की यह धारणा कि : “पादरियों और एल्डरों को प्रभु स्थापित करता है”

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें