12. परमेश्वर का परिसीमन और आलोचना करने की समस्या का समाधान कैसे करें

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

परमेश्वर और मनुष्य के बारे में बराबरी पर बात नहीं की जा सकती। परमेश्वर का सार और कार्य मनुष्य के लिए सर्वाधिक अथाह और समझ से परे हैं। यदि परमेश्वर मनुष्यों के बीच व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य न करे और अपने वचन न कहे तो चाहे कुछ भी हो जाए, मनुष्य परमेश्वर के इरादे नहीं समझ सकता। और इसलिए वे लोग भी जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परमेश्वर को समर्पित कर दिया है, उसका अनुमोदन प्राप्त नहीं कर पाएँगे। यदि परमेश्वर कार्य करना शुरू न करे तो मनुष्य चाहे कितना भी अच्छा क्यों न करे, वह सब व्यर्थ हो जाएगा क्योंकि परमेश्वर के विचार मनुष्य के विचारों से सदैव ऊँचे रहेंगे और परमेश्वर की बुद्धि की थाह कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है। और इसीलिए मैं कहता हूँ कि जो लोग परमेश्वर और उसके कार्य को “पूरी तरह से समझते हैं” वे अयोग्यों की जमात हैं; वे सभी अहंकारी और अज्ञानी हैं। मनुष्य को परमेश्वर के कार्य को सीमित नहीं करना चाहिए; और तो और, मनुष्य परमेश्वर के कार्य को सीमित नहीं कर सकता है। परमेश्वर की दृष्टि में मनुष्य तो एक चींटी से भी छोटा है; तो फिर वह परमेश्वर के कार्य की थाह कैसे पा सकता है? जो लोग हमेशा बढ़-चढ़कर कहते फिरते हैं, “परमेश्वर इस तरह से या उस तरह से कार्य नहीं करता” या “परमेश्वर ऐसा है या वैसा है”—क्या वे अहंकारपूर्वक नहीं बोलते? हम सबको जानना चाहिए कि मनुष्य, जो कि देह का है, शैतान द्वारा भ्रष्ट किया जा चुका है, कि उसकी प्रकृति ही है परमेश्वर का विरोध करना, और यह कि वह परमेश्वर के समान नहीं हो सकता, परमेश्वर के कार्य की जहाँ तक बात है, उसके लिए तो वह कोई परामर्श बिल्कुल भी नहीं दे सकता। जहाँ तक इस बात का संबंध है कि परमेश्वर मनुष्य का मार्गदर्शन कैसे करता है, तो यह स्वयं परमेश्वर का कार्य है। यह उचित है कि इस या उस दृष्टिकोण को पालने के बजाय मनुष्य को समर्पण करना चाहिए, क्योंकि मनुष्य धूल मात्र है। चूँकि हमारी मंशा परमेश्वर की खोज करना है, इसलिए हमें अपनी धारणाएँ परमेश्वर के विचारार्थ उसके कार्य पर नहीं थोपनी चाहिए और अपने भ्रष्ट स्वभाव का उपयोग करके जानबूझकर और पूरी ताकत से परमेश्वर के कार्य का विरोध तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्या ऐसा करना हमें मसीह-विरोधी नहीं बनाएगा? ऐसे लोगों को बिल्कुल भी परमेश्वर में विश्वास करने वाले कैसे कहा जा सकता है? चूँकि हम विश्वास करते हैं कि परमेश्वर है, और चूँकि हम उसे संतुष्ट करना और उसे देखना चाहते हैं, इसलिए हमें सत्य का मार्ग खोजना चाहिए, और परमेश्वर की अनुरूपता का मार्ग खोजना चाहिए। हमें परमेश्वर के अड़ियल विरोध में खड़े नहीं होना चाहिए। ऐसे क्रियाकलापों से क्या भला हो सकता है?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, प्रस्तावना

क्या बहुत-से लोग इसलिए परमेश्वर का प्रतिरोध नहीं करते और पवित्र आत्मा के कार्य में बाधा नहीं डालते क्योंकि वे परमेश्वर के विभिन्न और विविधतापूर्ण कार्यों को नहीं जानते हैं, और इसके अलावा, क्योंकि वे केवल थोड़े-से ज्ञान और धर्म-सिद्धांत से संपन्न होते हैं जिसका उपयोग करके वे पवित्र आत्मा के कार्य को मापते हैं? यद्यपि इन लोगों के पास केवल उथले अनुभव हैं, फिर भी इनकी प्रकृति अहंकारी, स्वेच्छाचारी और निरंकुश है, ये पवित्र आत्मा के कार्य को तिरस्कार की दृष्टि से देखते हैं, पवित्र आत्मा के अनुशासन की उपेक्षा करते हैं और इसके अलावा, पवित्र आत्मा के कार्य की “पुष्टि” करने के लिए अपने तुच्छ पुराने धर्म-सिद्धांतों का उपयोग करते हैं। वे दिखावा भी करते हैं और अपनी विद्वता के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त रहते हैं, यह मानते हुए कि वे पूरी दुनिया में बेरोकटोक घूम सकते हैं। क्या ऐसे लोग वे नहीं हैं जिन्हें पवित्र आत्मा द्वारा तिरस्कृत कर दिया जाता है और जिन्हें नए युग द्वारा हटा दिया जाता है? क्या वे लोग जो परमेश्वर के सामने आते हैं और खुलेआम उसका प्रतिरोध करते हैं, उथले और सीमित ज्ञान वाले ऐसे नीच व्यक्ति नहीं हैं जो अपनी कथित “बुद्धिमत्ता” का प्रदर्शन कर रहे हैं? उन्हें बाइबल का बस थोड़ा-सा ज्ञान है और फिर भी वे दुनिया के “शैक्षणिक हलकों” में बेरोकटोक राज करना चाहते हैं; उनके पास लोगों को सिखाने के लिए बस थोड़ा-सा उथला धर्म-सिद्धांत है और फिर भी वे पवित्र आत्मा के कार्य की दिशा को पलटना चाहते हैं और इसे अपनी विचार प्रक्रियाओं के इर्द-गिर्द घुमाने का प्रयास करते हैं। वे अदूरदर्शी हैं, फिर भी वे परमेश्वर के 6,000 वर्षों के कार्य की भव्यता को देखना चाहते हैं। इन लोगों में नाममात्र का भी विवेक नहीं है! वास्तव में, लोगों को परमेश्वर का जितना अधिक ज्ञान होता है, वे उसके कार्य के बारे में उतने ही कम हल्के ढंग से निर्णय करते हैं। वे परमेश्वर के वर्तमान कार्य के बारे में अपने ज्ञान की केवल थोड़ी-सी चर्चा करते हैं, लेकिन उस पर लापरवाही से कोई निर्णय नहीं सुनाते। लोग परमेश्वर को जितना कम जानते हैं, वे उतने ही अधिक अहंकारी होते हैं, स्वयं का उतना ही बढ़ा-चढ़ाकर आकलन करते हैं और उतनी ही मनमानी से यह घोषणा करते हैं कि परमेश्वर जो है वह क्या है; फिर भी वे जो घोषणा करते हैं, वह केवल धर्म-सिद्धांत होता है और उसका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं होता। ये सबसे बेकार लोग हैं। जो लोग पवित्र आत्मा के कार्य को एक खेल मानते हैं, वे ओछे लोग हैं! पवित्र आत्मा के नए कार्य का सामना होने पर, वे इसके साथ सावधानी से व्यवहार नहीं करते, बल्कि इसके बजाय वे बिना सोचे-समझे बोलते हैं और जल्दी से राय बना लेते हैं, पवित्र आत्मा के कार्य के सही होने को नकारने के लिए अपनी मर्जी को खुली छूट देते हैं और यहाँ तक कि इसका अपमान या ईश-निंदा करते हैं—क्या ये अनादर करने वाले व्यक्ति पवित्र आत्मा के कार्य से अनजान नहीं हैं और इसके अलावा, क्या ये ऐसे घमंडी लोग नहीं हैं जो स्वाभाविक रूप से अहंकारी और निरंकुश हैं? भले ही एक दिन ऐसा आए जब ऐसे लोग पवित्र आत्मा के नए कार्य को स्वीकार कर लें, फिर भी उन्हें परमेश्वर की सहनशीलता प्राप्त नहीं होगी। वे न केवल परमेश्वर के लिए कार्य करने वालों को नीची दृष्टि से देखते हैं, बल्कि वे स्वयं परमेश्वर की ईश-निंदा भी करते हैं। ऐसे दुस्साहसी लोगों को न तो इस जीवन में और न ही अगले जीवन में क्षमा किया जाएगा और उनका हमेशा के लिए नरक में नाश हो जाएगा! ऐसे अनादर करने वाले और आत्म-भोगी लोग केवल विश्वासियों का लेबल लगाए रहते हैं, और वे जितने अधिक ऐसे होते हैं, उतनी ही अधिक संभावना होती है कि वे परमेश्वर के प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करेंगे। क्या वे सभी अहंकारी व्यक्ति जो स्वाभाविक रूप से निरंकुश हैं और जिन्होंने कभी किसी की आज्ञा नहीं मानी है, इसी मार्ग पर नहीं चलते हैं? क्या वे दिन-प्रतिदिन, इसी तरह से उस परमेश्वर का प्रतिरोध नहीं करते जो हमेशा नया रहता है और कभी पुराना नहीं होता?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य के तीन चरणों को जानना ही परमेश्वर को जानने का मार्ग है

तुम लोगों को पता होना चाहिए कि तुम लोग परमेश्वर के कार्य का प्रतिरोध या आज के कार्य को मापने के लिए अपनी ही धारणाओं का उपयोग इसलिए करते हो, क्योंकि तुम लोग परमेश्वर के कार्य के सिद्धांतों को नहीं जानते हो, और क्योंकि तुम पवित्र आत्मा के कार्य के प्रति लापरवाही बरतते हो। तुम लोगों द्वारा परमेश्वर का प्रतिरोध और पवित्र आत्मा के कार्य में अवरोध तुम लोगों की धारणाओं और तुम लोगों के अंतर्निहित अहंकार के कारण है। ऐसा इसलिए नहीं है कि परमेश्वर का कार्य गलत है, बल्कि इसलिए है कि तुम लोग स्वाभाविक रूप से अत्यंत विद्रोही हो। परमेश्वर में विश्वास हो जाने के बाद भी, कुछ लोग यकीन से यह भी नहीं कह सकते हैं कि मनुष्य कहाँ से आया, फिर भी वे पवित्र आत्मा के कार्य के सही और गलत होने के बारे में राय बनाते हुए सार्वजनिक भाषण देने का साहस करते हैं। यहाँ तक कि वे उन प्रेरितों को भी नसीहतें देते हैं जिनके पास पवित्र आत्मा का नया कार्य है, उन पर टिप्पणी करते हैं और अभद्र बातें बोलते रहते हैं; उनकी मानवता बहुत ही निम्न स्तर की है और उनमें रत्ती-भर भी विवेक नहीं है। क्या वह दिन नहीं आएगा जब इस प्रकार के लोग पवित्र आत्मा के कार्य के द्वारा ठुकरा दिए जाएँगे और नरक की आग द्वारा भस्म कर दिए जाएँगे? वे परमेश्वर के कार्यों को नहीं जानते हैं, फिर भी उसके कार्य पर राय बनाते हैं और परमेश्वर को यह निर्देश देने की कोशिश करते हैं कि कार्य किस प्रकार किया जाए। इस प्रकार के विवेक से रहित लोग परमेश्वर को कैसे जान सकते हैं? मनुष्य खोजने और अनुभव करने की प्रक्रिया के दौरान ही परमेश्वर को जान पाता है; मनुष्य द्वारा मनमाने आकलन करने के दौरान पवित्र आत्मा के प्रबोधन के माध्यम से परमेश्वर का ज्ञान प्राप्त नहीं होता। परमेश्वर के बारे में लोगों का ज्ञान जितना अधिक सटीक होता जाता है, उतना ही कम वे उसका प्रतिरोध करते हैं। इसके विपरीत, लोग परमेश्वर के बारे में जितना कम जानते हैं, उतनी ही ज्यादा उनके द्वारा परमेश्वर का प्रतिरोध करने की संभावना रहती है। तुम्हारी धारणाएँ, तुम्हारी पुरानी प्रकृति और तुम्हारी मानवता, चरित्र और नैतिक दृष्टिकोण वह पूँजी है जिससे तुम परमेश्वर का प्रतिरोध करते हो और जितनी अधिक तुम्हारी नैतिकता भ्रष्ट होती है, तुम्हारा चरित्र उतना ही अधिक नीच होता है और तुम्हारी मानवता जितनी निम्न स्तर की होती है, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर के शत्रु बन जाते हो। जो लोग प्रबल धारणाएँ रखते हैं और खुद को सही मानने वाले स्वभाव के होते हैं, वे देहधारी परमेश्वर के प्रति और भी अधिक शत्रुतापूर्ण होते हैं; इस प्रकार के लोग मसीह-विरोधी हैं। यदि तुम्हारी धारणाओं में सुधार न किया जाए, तो वे सदैव परमेश्वर की विरोधी रहेंगी; तुम कभी भी परमेश्वर की अनुरूपता में नहीं होगे और सदैव उससे दूर रहोगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य के तीन चरणों को जानना ही परमेश्वर को जानने का मार्ग है

यदि तुम परमेश्वर को मापने और सीमांकित करने के लिए अपनी धारणाओं का उपयोग करते हो, मानो परमेश्वर कोई मिट्टी की अचल मूर्ति हो, पूरी तरह परमेश्वर को बाइबल तक सीमांकित करते हो और उसे कार्य के एक सीमित दायरे में बाँधते हो तो इससे यह प्रमाणित होता है कि तुम लोगों ने परमेश्वर की निंदा की है। चूँकि पुराने विधान के युग के यहूदियों ने परमेश्वर को एक अचल प्रतिमा के रूप में लिया था जिसे वे अपने हृदयों में रखते थे, मानो परमेश्वर को मात्र मसीहा ही कहा जा सकता था और मात्र वही जिसे मसीहा कहा जाता था, परमेश्वर हो सकता हो, और चूँकि लोग परमेश्वर को एक मिट्टी की मूर्ति (जीवन से रहित) मानकर मंदिर में रखते थे और उसकी आराधना करते थे, इसलिए उन्होंने उस समय के यीशु को मौत की सजा देते हुए सलीब पर चढ़ा दिया—निर्दोष यीशु को इस तरह मौत की सजा दे दी गई। परमेश्वर निर्दोष था, फिर भी मनुष्य ने उसे छोड़ने से इनकार कर दिया, अड़ियल बनकर उसे मृत्युदंड दे दिया और इसलिए यीशु को सलीब पर चढ़ा दिया गया। मनुष्य सदैव विश्वास करता है कि परमेश्वर स्थिर है, और वह उसे एक अकेली पुस्तक बाइबल के आधार पर सीमित करता है, मानो मनुष्य को परमेश्वर के प्रबंधन की पूर्ण समझ हो, मानो वह सब जो परमेश्वर करता है, मनुष्य की समझ के भीतर हो। मानवजाति बेहद बेतुकी, चरम रूप से अहंकारी है और सभी लोगों में बड़े-बड़े भाषण देने की जन्मजात प्रवृत्ति होती है। परमेश्वर के बारे में तुम्हारा ज्ञान कितना भी उत्कृष्ट क्यों न हो, मैं फिर भी यही कहता हूँ कि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो परमेश्वर को नहीं जानता, तुम वह व्यक्ति हो जो परमेश्वर का सबसे अधिक प्रतिरोध करता है और तुम ऐसे व्यक्ति हो जिसने परमेश्वर को दोषी ठहराया है, क्योंकि तुम परमेश्वर के कार्य के प्रति समर्पण करने और परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाने के मार्ग पर चलने में सर्वथा अक्षम हो। क्यों परमेश्वर मनुष्य के कार्यकलापों से कभी संतुष्ट नहीं होता? ऐसा इसलिए है क्योंकि मनुष्य परमेश्वर को कभी नहीं जानता, उसकी बहुत-सी धारणाएँ हैं, परमेश्वर के बारे में उसका ज्ञान वास्तविकता से किसी भी तरह मेल नहीं खाता; इसके बजाय, वह सूत्रबद्ध और दोहराया जाने वाला होता है और यंत्रवत ढंग से अनुकृत और कठोरता से लागू किया जाता है। और इसलिए, आज पृथ्वी पर आने पर, परमेश्वर को एक बार फिर मनुष्य द्वारा सलीब पर चढ़ा दिया गया है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, बुरे लोगों को निश्चित ही दंड दिया जाएगा

जब “वचन देह में प्रकट होता है” का केवल एक ही खंड था, तो अधिकांश लोग मानते थे, “अंत के दिनों में परमेश्वर के सभी वचन इस पुस्तक में हैं। परमेश्वर के और कोई वचन नहीं होंगे। परमेश्वर ने बोलना समाप्त कर दिया है।” क्या इस तरह सोचना एक बड़ी भूल नहीं है? (हाँ।) “वचन देह में प्रकट होता है” के पहले खंड में मौजूद वचन केवल अंत के दिनों में परमेश्वर के कार्य के शुरुआती वचन हैं, “वचन देह में प्रकट होता है” का केवल एक हिस्सा हैं; ये वचन मुख्य रूप से दर्शनों के सत्यों से संबंधित हैं। बाद में परमेश्वर ने अभ्यास के संबंध में कई विस्तृत वचन भी व्यक्त किए। इसलिए, “वचन देह में प्रकट होता है” के पहले खंड को जनता के लिए जारी करने का मतलब यह नहीं है कि परमेश्वर के कार्य का एक चरण समाप्त हो चुका है और यह तो बिल्कुल भी नहीं है कि परमेश्वर का अंत के दिनों के न्याय का कार्य निर्णायक रूप से समाप्त हो गया है। परमेश्वर के पास व्यक्त करने के लिए अभी भी बहुत-से वचन हैं और उसके द्वारा ये वचन व्यक्त किए जाने के बाद भी, यह नहीं कहा जा सकता कि परमेश्वर का सारा प्रबंधन कार्य समाप्त हो गया है। जब पूरे ब्रह्मांड का कार्य समाप्त हो जाता है, तो कोई केवल इतना ही कह सकता है कि छह हजार साल की प्रबंधन योजना समाप्त हो गई है, लेकिन उस समय तक, क्या अभी भी इस ब्रह्मांड में मानवजाति का अस्तित्व नहीं होगा? जब तक जीवन का अस्तित्व है, और जब तक मानवजाति मौजूद है, तब तक परमेश्वर का प्रबंधन अवश्य जारी रहेगा। जब छह हजार साल की प्रबंधन योजना पूरी हो जाती है, तो जब तक मानवजाति, जीवन और यह ब्रह्मांड अस्तित्व में हैं, तब तक परमेश्वर का प्रबंधन भी अस्तित्व में रहेगा, लेकिन उसे अब छह हजार साल की प्रबंधन योजना नहीं कहा जाएगा। अब इसे परमेश्वर का प्रबंधन कहा जाता है। शायद इसे भविष्य में एक अलग नाम दिया जाएगा। वह मनुष्य और परमेश्वर के लिए एक अन्य प्रकार का जीवन होगा। यह नहीं कहा जा सकता कि परमेश्वर लोगों का नेतृत्व करने के लिए भविष्य में भी मौजूदा वचनों का उपयोग करेगा, क्योंकि ये वचन केवल इस अवधि के लिए उपयुक्त हैं। इसलिए, किसी भी समय परमेश्वर के काम को सीमित मत करो। कुछ लोग कहते हैं, “परमेश्वर लोगों को केवल ये वचन प्रदान करता है और कुछ भी नहीं। परमेश्वर केवल इन वचनों को कह सकता है।” यह फिर से परमेश्वर को एक निश्चित दायरे में सीमित कर देता है। यह ठीक वैसा ही है जैसा अब राज्य के युग में है—यदि तुम अनुग्रह के युग में प्रभु यीशु द्वारा बोले गए सभी वचनों को लेकर उन्हें आज लागू करो, तो क्या वे लागू होंगे? कुछ अभी भी लागू होंगे लेकिन अन्य निरस्त कर दिए गए हैं। इसलिए तुम यह नहीं कह सकते कि परमेश्वर के वचनों को कभी निरस्त नहीं किया जा सकता। क्या लोगों की प्रवृत्ति चीजों को सीमित करने की नहीं होती? बहुत संभावना है कि वे किसी मामले में परमेश्वर को सीमित कर देंगे। शायद एक दिन जब तुम “वचन देह में प्रकट होता है” पढ़ोगे तो यह ठीक वैसा ही होगा जैसे लोग अब बाइबल पढ़ते हैं और तुम परमेश्वर के पदचिह्नों के साथ ताल मिलाकर नहीं चल रहे होगे। अभी “वचन देह में प्रकट होता है” पढ़ने का सही समय है। शायद कुछ वर्षों के बाद जब तुम इसे फिर से पढ़ोगे तो यह किसी पुराने पंचांग जैसा लगेगा क्योंकि नए ने पुराने की जगह ले ली होगी। लोगों की जरूरतें परमेश्वर के कार्य के आधार पर उत्पन्न और विकसित होती हैं। उस समय मानव प्रकृति और वे सहज प्रवृत्तियाँ और गुण जो लोगों के पास होने चाहिए, कुछ हद तक बदल चुके होंगे। इस दुनिया के बदलने के बाद मानवजाति की जरूरतें अलग होंगी। कुछ लोग पूछते हैं, “क्या परमेश्वर बाद में और वचन बोलेगा?” कुछ लोग परमेश्वर को सीमित करते हुए कहते हैं, “परमेश्वर पहले ही काफी कुछ कह चुका है। वह कुछ और बिल्कुल नहीं कहेगा क्योंकि वचन के युग का कार्य समाप्त हो गया है।” यह कौन-सी गलती है? (परमेश्वर को सीमित करने की गलती।) मानवजाति के लिए परमेश्वर को सीमित करने की गलती करना आसान है। लोग अतीत से चिपके रहने और परमेश्वर को सीमित करने की ओर प्रवृत्त होते हैं। वे स्पष्ट रूप से उसे नहीं जानते, फिर भी मनमाने ढंग से उसके कार्य को सीमित करते हैं। लोग सच में प्रकृति से अहंकारी होते हैं! वे अतीत की पुरानी धारणाओं को थामे रखने और बीते हुए दिनों की बातें अपने दिल में बसाए रखने की ओर प्रवृत्त होते हैं। वे उन्हें अपनी पूँजी की तरह उपयोग करते हैं, और वे अहंकारी और दंभी होते हैं और यह सोचते हैं कि उन्हें सब कुछ समझ आता है। उनमें परमेश्वर के कार्य को सीमित करने का दुस्साहस होता है। ऐसा करते हुए, क्या वे परमेश्वर पर निर्णय नहीं दे रहे? इसके अलावा, लोग परमेश्वर के नए कार्य की थोड़ी-भी जाँच नहीं करते। यह दिखाता है कि लोगों के लिए नई चीजें स्वीकारना मुश्किल होता है और फिर भी वे आँख बंद करके परमेश्वर को सीमित करते हैं। लोग इतने घमंडी होते हैं कि वे विवेकहीन हो जाते हैं, वे किसी की भी नहीं सुनते हैं और यहाँ तक कि परमेश्वर के वचन भी नहीं स्वीकारते हैं। ऐसी होती है मनुष्य की प्रकृति, जो अहंकार और खुद को ही सही मानने से भरी होती है और उसमें रत्ती भर भी समर्पण नहीं होता। जब फरीसियों ने यीशु को दोषी ठहराया था, तब वे ऐसे ही थे। उन्होंने सोचा, “भले ही तुमने जो किया है वह सही है, मैं फिर भी तुम्हारे पीछे नहीं चलूँगा। केवल यहोवा ही सच्चा परमेश्वर है।” आज, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं, “क्या वह मसीह है? अगर वह वास्तव में मसीह होता तो तब भी मैं उसके पीछे नहीं चलता!” क्या इस तरह के लोग मौजूद हैं? धार्मिक जगत में ऐसे बहुत सारे लोग हैं। इससे पता चलता है कि मनुष्य का स्वभाव सच में भ्रष्ट है और लोग उद्धार से परे हैं।

युगों-युगों के संतों में से केवल मूसा और पतरस ही थे जो वास्तव में परमेश्वर को जानते थे और उन्हें परमेश्वर की स्वीकृति मिली थी। हालाँकि क्या वे परमेश्वर की थाह पा सकते थे? उन्होंने जो समझा था वह भी सीमित था। उन्होंने स्वयं यह कहने की हिम्मत नहीं की कि वे परमेश्वर को जानते हैं। जो लोग वास्तव में परमेश्वर को जानते हैं वे उसे सीमित नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें इसका एहसास है कि परमेश्वर असीम और अथाह है। जो लोग परमेश्वर को नहीं जानते हैं, उनमें उसे, और जो उसके पास है और जो वह स्वयं है उसे सीमित करने की प्रवृत्ति होती है। वे परमेश्वर के बारे में कल्पनाओं से भरे होते हैं और परमेश्वर ने जो कुछ भी किया है उसके बारे में धारणाएँ विकसित करने की सबसे अधिक संभावना रखते हैं। इसलिए जो लोग मानते हैं कि वे परमेश्वर को जानते हैं, वे ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर का सबसे अधिक प्रतिरोध करते हैं और वे ऐसे लोग हैं जो सबसे बड़े खतरे में हैं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

यह जानते ही कि परमेश्वर मनुष्य से प्रेम करता है, लोग उसे प्रेम के प्रतीक के रूप में सीमित कर देते हैं : उन्हें लगता है, चाहे लोग कुछ भी करें, कैसे भी पेश आएँ, चाहे परमेश्वर से कैसा भी व्यवहार करें, चाहे वे कितने ही विद्रोही क्यों न हो जाएँ, किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि परमेश्वर में प्रेम है, परमेश्वर का प्रेम असीमित और अथाह है। परमेश्वर में प्रेम है, इसलिए वह लोगों के साथ सहिष्णु हो सकता है; परमेश्वर में प्रेम है, इसलिए वह लोगों के प्रति दयालु हो सकता है, उनकी अपरिपक्वता के प्रति दयालु हो सकता है, उनकी अज्ञानता के प्रति दयालु हो सकता है और उनके विद्रोहीपन के प्रति दयालु हो सकता है। क्या वास्तव में ऐसा ही है? कुछ लोग एक बार या कुछ बार परमेश्वर के धैर्य का अनुभव कर लेने पर इन अनुभवों को परमेश्वर के बारे में अपने ज्ञान की एक पूँजी मानने लगते हैं, यह विश्वास करते हैं कि परमेश्वर उनके प्रति हमेशा धैर्यवान और दयालु रहेगा, और फिर जीवन भर परमेश्वर के धैर्य को एक ऐसे मानक के रूप में मानते हैं जिससे परमेश्वर उनके साथ बर्ताव करता है। ऐसे भी लोग हैं जो, एक बार परमेश्वर की सहिष्णुता का अनुभव कर लेने पर, हमेशा के लिए परमेश्वर को सहिष्णु के रूप में सीमित कर देते हैं—उनके मन में इस सहिष्णुता की कोई समयसीमा नहीं है, यह बिना किसी शर्त के है, यहाँ तक कि पूरी तरह से असैद्धांतिक है। क्या ऐसा विश्वास सही है? जब भी परमेश्वर के सार या परमेश्वर के स्वभाव के मामलों पर चर्चा की जाती है, तो तुम लोग उलझ जाते हो। तुम लोगों को इस तरह देखना मुझे बहुत चिंतित करता है। तुम लोगों ने परमेश्वर के सार के बारे में बहुत-से सत्य सुने हैं; तुम लोगों ने उसके स्वभाव से संबंधित विषयों पर काफी कुछ सुना भी है। लेकिन, तुम लोगों के मन में ये मामले और इन पहलुओं के सत्य, सिद्धांत और लिखित वचनों पर आधारित मात्र स्मृतियाँ हैं। तुममें से कोई भी अपने दैनिक जीवन में, यह अनुभव करने या देखने में सक्षम नहीं है कि वास्तव में परमेश्वर का स्वभाव क्या है। इसलिए, तुम सभी लोग अपने-अपने विश्वास में भ्रमित हो गए हो, तुम आँखें मूँदकर विश्वास करते हो और यहाँ तक कि परमेश्वर के प्रति तुम लोगों की प्रवृत्ति श्रद्धाहीन हो जाती है, और तुम लोग उसकी उपेक्षा करते हो। परमेश्वर के प्रति तुम लोगों की इस प्रकार की प्रवृत्ति किस ओर ले जाती है? यह तुम लोगों को हमेशा परमेश्वर को सीमित करने की तरफ ले जाता है। थोड़ा सा ज्ञान मिलते ही तुम एकदम संतुष्ट हो जाते हो, और तुम्हें लगता है कि तुमने परमेश्वर को उसकी संपूर्णता में प्राप्त कर लिया है। उसके बाद, तुम परमेश्वर को यहीं तक सीमित कर देते हो, और तुम उसे स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करने देते। परमेश्वर जब कभी भी कुछ नया करता है, तो तुम नहीं मानते कि वह परमेश्वर है। उस सीमा तक जब एक दिन परमेश्वर कहेगा, “मैं मनुष्य से अब प्रेम नहीं करता; अब मैं उस पर दया नहीं करूँगा; अब उसके प्रति मेरे मन में सहिष्णुता या धैर्य नहीं है; मैं उसके प्रति अत्यंत घृणा एवं चिढ़ से भर गया हूँ,” लोग अपने हृदयों में ऐसे कथनों के प्रति प्रतिरोध महसूस करेंगे। कुछ लोग तो यहाँ तक कहेंगे, “अब तुम मेरे परमेश्वर नहीं हो, ऐसे परमेश्वर नहीं हो जिसका मैं अनुसरण करना चाहता हूँ। यदि तुम ऐसा कहते हो, तो अब तुम मेरे परमेश्वर होने के योग्य नहीं हो, और मुझे तुम्हारा अनुसरण करते रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि तुम मुझे दया, प्रेम और सहिष्णुता नहीं दोगे, तो मैं तुम्हारा अनुसरण नहीं करूँगा। यदि तुम अनिश्चित काल तक मेरे प्रति सहिष्णु बने रहते हो, धैर्यवान बने रहते हो, और मुझे देखने देते हो कि तुम प्रेम हो, धैर्य हो, सहिष्णुता हो, तभी मैं तुम्हारा अनुसरण कर सकता हूँ, और तभी मेरे अंदर अंत तक तुम्हारा अनुसरण करने की आस्था आ सकती है। चूँकि मेरे पास तुम्हारा धैर्य और दया है, तो मेरे विद्रोह और अपराधों को अनिश्चित काल तक क्षमा किया जा सकता है, अनिश्चित काल तक माफ किया जा सकता है, मैं किसी भी समय और कहीं पर भी पाप कर सकता हूँ, किसी भी समय और कहीं पर भी पाप स्वीकार कर माफी पा सकता हूँ, और किसी भी समय और कहीं पर भी मैं तुम्हें क्रोधित कर सकता हूँ। तुम्हारी मेरे बारे में कोई राय नहीं होनी चाहिए या तुम्हें मुझे लेकर किसी बात पर फैसला नहीं देना चाहिए।” यद्यपि तुममें से कोई भी ऐसे मसलों पर आत्मनिष्ठ या सचेतन रूप से न सोचे, फिर भी जब कभी परमेश्वर को तुम अपने पापों को क्षमा करने का कोई यंत्र या एक खूबसूरत मंज़िल पाने के लिए उपयोग की जाने वाली कोई वस्तु समझते हो, तो तुमने अनजाने में जीवित परमेश्वर को अपने विरोधी, अपने शत्रु के स्थान पर रख लिया है। मैं तो यही देखता हूँ। भले ही तुम ऐसी बातें कहते रहो, “मैं परमेश्वर में विश्वास करता हूँ,” “मैं सत्य की खोज करता हूँ,” “मैं अपने स्वभाव को बदलना चाहता हूँ,” “मैं अंधकार के प्रभाव से आज़ाद होना चाहता हूँ,” “मैं परमेश्वर को संतुष्ट करना चाहता हूँ,” “मैं परमेश्वर को समर्पित होना चाहता हूँ,” “मैं परमेश्वर के प्रति वफादार होना चाहता हूँ और अपना कर्तव्य अच्छी तरह निभाना चाहता हूँ,” इत्यादि। लेकिन चाहे तुम्हारी बातें कितनी ही मधुर क्यों न हों, चाहे तुम कितने ही सिद्धांत जानते हो, चाहे ये चीजें सुनने में कितनी भी ऊँची और भव्य क्यों न हों, लेकिन सच्चाई यही है कि तुम लोगों में से बहुत-से लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहले से ही जान लिया है कि किस प्रकार परमेश्वर को सीमित करने के लिए उन विनियमों, धर्म-सिद्धांतों, और सिद्धांतों का उपयोग करना है जिन पर तुम लोगों ने महारत हासिल कर ली है, और स्वाभाविक है कि ऐसा करके तुमने परमेश्वर को अपने विरुद्ध कर लिया है। भले ही तुमने शब्दों और धर्म-सिद्धांतों में महारत हासिल कर ली हो, फिर भी तुमने असल में सत्य की वास्तविकता में प्रवेश नहीं किया है, इसलिए तुम्हारे लिए परमेश्वर के करीब होना, उसे जानना-समझना बहुत कठिन है। यह बेहद खेद योग्य है!

—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का स्वभाव और उसका कार्य जो नतीजा हासिल करेगा, उसे कैसे जानें

मनुष्य विनियमों को कठोरता से लागू करना और परमेश्वर को सीमांकित और परिभाषित करने के लिए विनियमों का उपयोग करना पसंद करते हैं, और वह परमेश्वर के स्वभाव को जानने के लिए सूत्रों का उपयोग करना भी पसंद करता है। इसलिए, जहाँ तक मनुष्य के विचारों के दायरे का संबंध है, परमेश्वर न तो सोचता है, न ही उसके पास कोई ठोस विचार हैं। वास्तव में परमेश्वर के विचार चीज़ों और वातावरण में परिवर्तन के अनुसार निरंतर रूपांतरण की स्थिति में रहते हैं। जब उसके विचार रूपांतरित हो रहे होते हैं, तब परमेश्वर के सार से विभिन्न पहलू प्रकट होते हैं। रूपांतरण की इस प्रक्रिया के दौरान जब परमेश्वर अपना मन बदलता है, ठीक उसी क्षण वह मानवजाति को अपने जीवन का वास्तविक अस्तित्व दिखाता है और यह भी दिखाता है कि उसका धार्मिक स्वभाव जीवंत और सजीव है। उसी समय, परमेश्वर मानवजाति के सामने अपने कोप, अपनी दया और प्रेमपूर्ण दयालुता और अपनी सहनशीलता के अस्तित्व की सच्चाई प्रमाणित करने के लिए अपने सच्चे प्रकटनों का उपयोग करता है। उसका सार चीज़ों के विकसित होने के ढंग के अनुसार उससे किसी भी समय और स्थान पर प्रकट होगा। उसमें एक सिंह का कोप और एक माता की दया और सहिष्णुता है। उसका धार्मिक स्वभाव किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रश्न किए जाने, उल्लंघन किए जाने, बदले जाने या विकृत किए जाने को सहन नहीं करता। समस्त घटनाओं और चीज़ों में परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव, अर्थात् परमेश्वर का कोप और उसकी दया, उससे किसी भी समय और स्थान पर प्रकट हो सकते हैं। वह समस्त सृष्टि के प्रत्येक कोने में अपने धार्मिक स्वभाव को जीवंत अभिव्यक्ति देता है और वह अपने धार्मिक स्वभाव को हर गुज़रते पल में जीवंतता के साथ लागू करता है। परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव समय या स्थान द्वारा सीमित नहीं है; दूसरे शब्दों में, परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव उससे समय या स्थान की बाधाओं के अनुसार यांत्रिक रूप से व्यक्त या प्रकट नहीं होता है, बल्कि किसी भी समय और स्थान पर बिल्कुल आसानी से व्यक्त और प्रकट होता है। जब तुम परमेश्वर को अपना मन बदलते, अपने कोप को थामते और नीनवे के शहर का नाश करने से पीछे हटते हुए देखते हो, तो क्या तुम कह सकते हो कि परमेश्वर केवल दयालु और प्रेमपूर्ण है? क्या तुम कह सकते हो कि परमेश्वर का कोप खोखले वचनों से युक्त है? जब परमेश्वर अपना कोप बरसाता है और अपनी दया वापस ले लेता है तो क्या तुम कह सकते हो कि उसके पास मानवजाति के प्रति कोई सच्चा प्रेम नहीं है? परमेश्वर अपना कोप मनुष्य के बुरे कर्मों के प्रत्युत्तर में बरसाता है; उसका कोप दोषपूर्ण नहीं है। परमेश्वर का हृदय मनुष्य के पश्चात्ताप की प्रतिक्रिया में द्रवित हो जाता है और इसके कारण उसका हृदय परिवर्तन हो जाता है। परमेश्वर के द्रवित महसूस करना, परमेश्वर का हृदय परिवर्तन और परमेश्वर का मनुष्य के प्रति अपनी दया और सहिष्णुता दिखाना ये सब पूरी तरह से दागमुक्त होते हैं; ये स्वच्छ, अमिश्रित, शुद्ध और मिलावट-रहित हैं। परमेश्वर की सहनशीलता विशुद्ध सहनशीलता है, उसकी दया विशुद्ध दया है। उसका स्वभाव मनुष्य के पश्चात्ताप और उसकी विभिन्न अभिव्यक्तियों के अनुसार कोप प्रकट करता है और दया और सहिष्णुता व्यक्त करता है। वह चाहे जो कुछ भी प्रकट और व्यक्त करता हो, यह सब शुद्ध और सीधा होता है; यह किसी भी सृजित प्राणी के सार से अलग होता है। परमेश्वर जो कार्यकलाप का सिद्धांत व्यक्त करता है, उसके विचार और ख्याल, साथ ही वह जो भी निर्णय लेता है और जो भी कदम उठाता है, उनमें कोई भी त्रुटि या दाग नहीं होता है। चूँकि परमेश्वर ने ऐसा निर्णय लिया है और चूँकि उसने इस तरह से कार्य किया है, यही है वो जिसे वह पूरा करता है और यह नतीजा सही और दोषरहित है, क्योंकि इसका स्रोत दोषरहित और निष्कलंक है। परमेश्वर का क्रोध दोषरहित है। इसी तरह, परमेश्वर की दया और सहनशीलता सृजित प्राणियों के पास नहीं होती हैं, ये पवित्र और दोषरहित हैं, जो किसी भी सृजित प्राणी के पास नहीं हैं और ये जाँच-परख और प्रत्यक्ष अनुभव की कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।

—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है II

कुछ लोग जब यह देखते हैं कि वह जो वचन व्यक्त करता है वे वाकई सत्य हैं तो वे परमेश्वर में विश्वास करने लगते हैं। लेकिन जब वे परमेश्वर के घर पहुँचते हैं और देखते हैं कि असल में परमेश्वर सिर्फ एक मामूली इंसान है तो वे अपने दिलों में धारणाएँ पाल लेते हैं और परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए सत्य पर संदेह करने लगते हैं। उनकी कथनी-करनी असंयमित हो जाती है—वे गैर-जिम्मेदारी से बोलने लगते हैं और जैसा चाहते हैं उस तरह से परमेश्वर की आलोचना और बदनामी करते हैं। और ऐसे बुरे लोग ठीक इसी तरह प्रकट किए जाते हैं। ये बिना मानवता वाले प्राणी अक्सर बुराई करते हैं और कलीसिया के कार्य में बाधा डालते हैं, और उनका कभी भला नहीं होगा! वे खुलेआम परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं, खुलेआम उसे बदनाम करते हैं, खुलेआम उसकी आलोचना और उसे कलंकित करते हैं और इस तरह खुलेआम उसकी ईशनिंदा करते हैं और खुद को उसके विरोध में खड़ा कर देते हैं। ऐसे लोगों को कठोर दंड का पात्र होना है। कुछ लोग झूठे अगुआ होते हैं और बर्खास्त किए जाने के बाद वे परमेश्वर के प्रति लगातार नाराजगी महसूस करते हैं। वे अथक रूप से अपनी धारणाएँ फैलाने और अपनी शिकवे-शिकायतें जाहिर करने के लिए संगतियों का फायदा उठाते हैं; यहाँ तक कि वे कोई भी कठोर बात कह सकते हैं या ऐसी बातें कह सकते हैं जो उनकी घृणा को व्यक्त करती हों। क्या ऐसे लोग राक्षस नहीं हैं? परमेश्वर के घर से बाहर निकाल दिए जाने के बाद उन्हें पश्चात्ताप महसूस होता है और वे दावा करते हैं कि मूर्खता के क्षण में उन्होंने कुछ गलत कह दिया। कुछ लोग उनका भेद पहचानने से चूक जाते हैं और कहते हैं, “वे बहुत दयनीय हैं और उन्हें दिल से पश्चात्ताप है। वे यह भी कहते हैं कि वे परमेश्वर के ऋणी हैं और उसे नहीं जानते, इसलिए कृपया उन्हें माफ कर दें।” क्या माफी इतनी आसानी से दी जा सकती है? लोगों की भी अपनी गरिमा होती है, परमेश्वर की तो बात ही छोड़ दो! जब ये लोग परमेश्वर की ईशनिंदा और बदनामी कर चुके होते हैं, तो क्या उन्हें सिर्फ इसलिए माफ किया जा सकता है क्योंकि वे बाद में थोड़ा पश्चात्ताप महसूस करते हैं? वे यहाँ तक दावा करते हैं कि यह सिर्फ क्षणिक मूर्खता थी—क्या यह ऐसा ही था? वे हमेशा किसी प्रकार के इरादे के साथ बोलते हैं और वे परमेश्वर की आलोचना करने की जुर्रत तक कर डालते हैं। जब परमेश्वर का घर उन्हें बर्खास्त कर देता है, वे अपने रुतबे के फायदे खो बैठते हैं और इस बात से डर जाते हैं कि उन्हें हटा दिया जाएगा, इसलिए वे बहुत सारी शिकायतें करते हैं। वे बाद में पश्चात्ताप महसूस करते हैं और फूट-फूट कर रोते हैं। क्या इससे कुछ फायदा होता है? एक बार मुँह से निकले शब्द जमीन पर बिखरे पानी के समान होते हैं जिसे वापस नहीं बटोरा जा सकता। क्या परमेश्वर यह बर्दाश्त कर सकता है कि लोग जब मन हो तब उसका प्रतिरोध करते रहें, उसकी आलोचना और ईशनिंदा करते रहें और वह बस इसकी अनदेखी करता रहे? अगर ऐसा हुआ तो परमेश्वर की कोई गरिमा ही नहीं रहेगी। कुछ लोग प्रतिरोध के बाद कहते हैं, “हे परमेश्वर, तुम्हारे अनमोल खून ने मुझे छुटकारा दिलाया है। तुम हमसे लोगों को सत्तर गुना सात बार माफ करवाते हो—तुम्हें मुझको भी माफ कर देना चाहिए!” कितनी बेशर्मी है! कुछ लोग परमेश्वर के बारे में निराधार अफवाहें फैलाते हैं और उसे बदनाम करने के बाद डरने लगते हैं। दंड पाने के डर से वे फौरन घुटनों के बल बैठ जाते हैं और प्रार्थना करते हैं, “परमेश्वर! मुझे छोड़ना मत, मुझे दंड मत देना। मैं अपने पाप स्वीकार करता हूँ, मुझे पश्चात्ताप है, मैं तुम्हारा ऋणी हूँ, मैंने गलत किया।” मुझे बताओ, क्या ऐसे लोगों को माफ किया जा सकता है? नहीं! क्यों नहीं? उन्होंने पवित्र आत्मा के खिलाफ अपराध किया है और पवित्र आत्मा की ईशनिंदा के पाप को कभी माफ नहीं किया जाएगा, न इस जीवन में और न अगले जीवन में! परमेश्वर अपने वचनों पर कायम रहता है। उसमें गरिमा है, क्रोध है और एक धर्मी स्वभाव है। क्या तुम्हें लगता है कि परमेश्वर बिल्कुल मनुष्य जैसा है, अगर कोई उससे जरा-सा अच्छा व्यवहार करे तो वह उनके पिछले अपराधों को अनदेखा कर देगा? ऐसा कुछ नहीं है! अगर तुम परमेश्वर का प्रतिरोध करोगे तो क्या तुम्हारे लिए चीजें अच्छी हो जाएँगी? अगर तुम मूर्खता के क्षण में कुछ गलत कर देते हो या कभी-कभार थोड़ा-सा भ्रष्ट स्वभाव प्रकट कर देते हो तो यह क्षम्य है। लेकिन अगर तुम सीधे-सीधे परमेश्वर का प्रतिरोध करोगे, उससे विद्रोह करोगे और खुद को उसके विरुद्ध खड़ा करोगे और अगर तुम उसे बदनाम करोगे, उसकी ईशनिंदा करोगे और उसके बारे में निराधार अफवाहें फैलाओगे, तो तुम्हारी पूरी तरह बर्बादी तय है। ऐसे लोगों को अब और प्रार्थना करने की कोई जरूरत नहीं है; उन्हें बस सजा मिलने का इंतजार करना चाहिए। वे अक्षम्य हैं! जब वह समय आए तो बेशर्मी से यह मत कहना, “परमेश्वर, कृपया मुझे माफ कर दो!” चाहे तुम कैसे भी विनती क्यों न कर लो, मुझे डर है कि यह व्यर्थ है। थोड़ा-सा भी सत्य समझ लेने के बाद अगर लोग जानबूझकर अपराध करते हैं तो उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। इससे पहले यह कहा जा चुका है कि परमेश्वर व्यक्ति के अपराध याद नहीं रखता। इसका संदर्भ उन छोटे अपराधों से है, जिनमें परमेश्वर के प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन नहीं होता और जो परमेश्वर के स्वभाव को ठेस नहीं पहुँचाते हैं। इनमें परमेश्वर की ईशनिंदा और बदनामी शामिल नहीं है। लेकिन अगर तुमने एक बार भी परमेश्वर की ईशनिंदा, आलोचना या बदनामी की तो यह एक पक्का दाग बन जाएगा जिसे कभी मिटाया नहीं जा सकता। लोग तो यहाँ तक चाहते हैं कि वे जब चाहें तब परमेश्वर की ईशनिंदा कर लें और उसे गालियाँ दे लें और फिर आशीष पाने के लिए उसका दोहन भी कर लें। दुनिया में कुछ भी इतनी आसानी से हाथ नहीं आता है! लोग हमेशा यही सोचते हैं कि परमेश्वर दयालु और प्रेमालु है, परोपकारी है, उसका दिल विशाल और असीम है, वह लोगों के अपराध याद नहीं रखता और लोगों के पिछले अपराध और कर्म भुलाकर उन्हें माफ कर देता है। छोटे-मोटे मामलों में पुरानी बातें भूलकर माफी दी जा सकती है, लेकिन परमेश्वर ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा जो खुलेआम उसका प्रतिरोध और ईशनिंदा करते हैं।

यूँ तो कलीसिया में अधिकतर लोग परमेश्वर में ईमानदारी से विश्वास करते हैं, लेकिन उनमें परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं होता। इससे दिखता है कि अधिकतर लोगों को परमेश्वर के स्वभाव का सच्चा ज्ञान नहीं है, इसलिए उनके लिए परमेश्वर का भय मानना और बुराई से दूर रहना मुश्किल होता है। परमेश्वर में अपने विश्वास में लोग उसका भय नहीं मानते हैं या उससे खौफ नहीं खाते हैं; जब परमेश्वर का कार्य उनके हितों को प्रभावित करता है तो वे जो चाहे वो बोलते हैं। जब वे बोलना खत्म करेंगे तो क्या मामला यहीं खत्म हो जाएगा? फिर उनको अपनी कही बातों की कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी और यह कोई साधारण मामला नहीं है! जब कुछ लोग परमेश्वर की ईशनिंदा करते हैं, उसकी आलोचना करते हैं तो क्या उनका दिल जानता है कि वे क्या कह रहे हैं? ऐसी बातें कहने वाले सभी लोगों का दिल जानता है कि वे क्या कह रहे हैं। जिन लोगों पर बुरी आत्माओं का साया है और जो असामान्य विवेक के हैं बस वे ही नहीं जानते—सामान्य लोग अपने दिलों में जानते हैं कि वे क्या कह रहे हैं। अगर वे यह कहते हैं कि वे नहीं जानते तो वे झूठ बोल रहे हैं। जब वे बोलते हैं तो यह सोचते हैं, “मुझे पता है कि तुम परमेश्वर हो। मैं कह रहा हूँ कि तुम जो कर रहे हो वह सही नहीं है, तुम मेरा क्या कर लोगे? मेरी बात खत्म होने पर तुम क्या करोगे?” वे ऐसा थोड़ा-बहुत जानबूझकर कर रहे हैं—जानबूझकर दूसरों के लिए बाधा डाल रहे हैं, दूसरों को अपने पाले में खींच रहे हैं और दूसरों से भी उसी तरह कहलवा और करवा रहे हैं। वे जानते हैं कि वे जो कहते हैं वो परमेश्वर का खुला प्रतिरोध है, यह खुद को परमेश्वर के खिलाफ करना है और परमेश्वर की ईशनिंदा करना है। इस बारे में सोच-विचार कर लेने के बाद उन्हें एहसास होता है कि कुछ गलत है : “मैं क्या कह रहा था? यह एक आवेग का क्षण था और इसका मुझे वाकई अफसोस है!” उनके अफसोस से साबित हो जाता है कि वे यह जानते थे कि वे उस समय वास्तव में क्या कर रहे थे; ऐसा नहीं है कि उन्हें पता ही नहीं था। अगर तुम्हें लगता है कि वे क्षणिक रूप से मूर्ख और भ्रमित थे, कि उन्होंने चीजों को स्पष्ट रूप से नहीं देखा था तो यह पूरी तरह सही नहीं है। भले ही लोगों ने चीजों को स्पष्ट रूप से नहीं देखा था, अगर वे परमेश्वर में विश्वास करते हैं तो उनमें न्यूनतम सामान्य ज्ञान तो होना ही चाहिए। परमेश्वर में विश्वास रखने वाले लोगों को उससे खौफ खाना चाहिए और उसका भय मानना चाहिए। वे जैसे चाहें वैसे परमेश्वर की ईशनिंदा या आलोचना या बदनामी नहीं कर सकते। क्या तुम जानते हो कि “आलोचना करने,” “ईशनिंदा करने,” और “बदनाम करने” का मतलब क्या है? क्या तुम यह नहीं जानते कि तुम जो शब्द कहते हो वे परमेश्वर की आलोचना कर रहे हैं? कुछ लोग हमेशा इस तथ्य के बारे में बात करते रहते हैं कि उन्होंने परमेश्वर की मेजबानी की है, वे अक्सर परमेश्वर को देखते हैं और उन्होंने परमेश्वर के आमने-सामने की संगति सुनी है। वे जिससे भी मिलते हैं उससे इन चीजों के बारे में बात करते हैं, बाहरी चीजों के बारे में बातें करते जाते हैं; उनके पास बिल्कुल भी सच्चा ज्ञान नहीं होता है। हो सकता है कि ऐसी बातें करते समय उनका कोई बुरा इरादा न होता हो। हो सकता है कि वे भाई-बहनों के लिए अच्छा सोचते हों और सबको प्रेरित करना चाहते हों। लेकिन वे बातें करने के लिए इन चीजों को क्यों चुनते हैं? अगर वे अपनी ओर से सक्रिय होकर ये चीजें उठाते हैं तो इसका मतलब है कि उनका कोई इरादा तो जरूर होता है : मुख्य रूप से दिखावा करना और लोगों से अपना आदर कराना। अगर वे लोगों से आस्था रखवाना चाहते हैं और परमेश्वर में विश्वास में उन्हें प्रेरित करना चाहते हैं तो वे लोगों के लिए परमेश्वर के और अधिक वचन पढ़ सकते हैं, जो कि सत्य हैं। तो फिर वे ऐसी बाहरी चीजों के बारे में बात करने पर क्यों जोर देते हैं? उनके ऐसी चीजें कहने के मूल में यह निहित है कि उनके पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल बिल्कुल नहीं है। वे परमेश्वर से नहीं डरते। लोग परमेश्वर के सामने धृष्टतापूर्वक बर्ताव करते हुए बेलगाम बातें कैसे कर सकते हैं? परमेश्वर की गरिमा होती है! अगर उन्हें इसका एहसास होता तो क्या वे तब भी ऐसी बातें कहते? लोगों के पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं है। वे अपने मकसदों और इच्छाओं के लिए मनमाने ढंग से बताते हैं कि परमेश्वर कैसा है और परमेश्वर किस तरह का है ताकि वे दूसरों से उच्च सम्मान पाने का उद्देश्य साध सकें। यह बस परमेश्वर की आलोचना और ईशनिंदा करना है। ऐसे लोगों में परमेश्वर का भय मानने वाले दिल का लेशमात्र भी अंश नहीं होता है। ये सभी ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर का प्रतिरोध और उसकी ईशनिंदा करते हैं। ये सभी बुरी आत्माएँ और राक्षस हैं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

यदि तुम परमेश्वर के कार्य का मूल्यांकन करने और लोगों के साथ घटने वाली घटनाओं को उचित-अनुचित, और सही-गलत के परिप्रेक्ष्य से देखने का प्रयास करते हो, तो तुम उसे पार करने में सक्षम नहीं होगे। तुम सोचोगे कि वे कार्य परमेश्वर के किए हुए जैसे नहीं लगते और चूँकि वे तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं से मेल नहीं खाते, तो तुम उसे पार करने में सक्षम नहीं होगे। यदि तुम उसे पार नहीं कर सकते हो, तो समर्पण करना असंभव होगा। लोग उसे पार करने में सक्षम क्यों नहीं होते हैं? ऐसा मानवीय धारणाओं की वजह से होता है, जिसका मतलब है कि जो कुछ मानव मस्तिष्क पहचान सकता है और जो कुछ परमेश्वर के कर्मों में लोग देख सकते हैं, उसकी सीमाएँ हैं, और उन सत्यों की भी सीमाएँ हैं जिन्हें लोग समझ सकते हैं। सच में परमेश्वर को जानने के लिए तुम इन सीमाओं को कैसे लाँघ सकते हो? तुम्हें परमेश्वर से चीजों को स्वीकार करना चाहिए, जिन चीजों का सामना करते हुए उनकी असलियत तुम नहीं देख पाते, उन्हें हल्के ढंग से परिभाषित नहीं करना चाहिए और यदि तुम कोई समस्या हल नहीं कर पाते, तो इस बारे में आँख बंद करके कोई फैसला नहीं सुनाना चाहिए। यही वह विवेक है जो लोगों के पास सबसे अधिक होना चाहिए। यदि तुम कहते हो, “परमेश्वर ऐसा नहीं करता है, परमेश्वर ऐसा कभी नहीं करेगा!” तो तुममें कोई विवेक नहीं है। तुम वास्तव में क्या असलियत देख सकते हो? यदि तुम परमेश्वर की तरफ से फैसला सुनाने की हिम्मत रखते हो, तो सच में ही तुम में विवेक की कमी है। जैसा तुम सोचते हो या जो तुम्हारी कल्पनाओं के दायरे में है, परमेश्वर ठीक वैसा ही करेगा, यह जरूरी नहीं है। परमेश्वर अति महान है, अति अथाह है, अति गहरा है, अति अद्भुत है, और अति बुद्धिमान है! मैंने “अति” शब्द क्यों जोड़ा है? क्योंकि मनुष्य परमेश्वर की थाह नहीं पा सकता। तुम एक सृजित प्राणी हो, इसलिए परमेश्वर की थाह लेने की कोशिश मत करो। जब तुम्हारे मन में यह विचार नहीं रहेगा, तो तुम्हारे पास थोड़ा-सा विवेक होगा। परमेश्वर पर फैसले देने की कोशिश मत करो, और यदि तुम ऐसा करने से बच सकते हो, तो तुम्हारे पास विवेक होगा। ऐसे बहुत लोग हैं जो हमेशा परमेश्वर पर फैसले देते रहते हैं, और कहते हैं कि परमेश्वर को एक निश्चित तरीके से कार्य करना चाहिए, कि परमेश्वर इसे बिल्कुल इस तरह से करेगा या परमेश्वर इसे बिल्कुल उस तरह से नहीं करेगा, यह बिल्कुल परमेश्वर का कार्य है और कोई अन्य कार्य बिल्कुल भी परमेश्वर का कार्य नहीं है। और, यहाँ “बिल्कुल” शब्द जोड़ने के बारे में क्या ख्याल है? (इसमें विवेक का अभाव है।) तुम कहते हो कि परमेश्वर बहुत अद्भुत और बहुत बुद्धिमान है, लेकिन फिर तुम कहते हो कि परमेश्वर बिल्कुल भी एक खास ढंग से कार्य नहीं करेगा। क्या यह विरोधाभास नहीं है? वह परमेश्वर का सच्चा ज्ञान नहीं है। हमेशा अपने ही विचारों पर अड़े रहना और हमेशा परमेश्वर पर फैसले देना दर्शाता है कि विवेक की सर्वथा कमी है।

परमेश्वर कार्य के अंतिम चरण का काम कर रहा है, और किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह चीन में प्रकट होकर यह कार्य कर सकता है। क्या यह तथ्य कि तुम इसकी कल्पना नहीं कर सकते, तुम्हारे हृदय में पहले से मौजूद धारणाओं और कल्पनाओं और तुम्हारी सोच की सीमाओं की वजह से नहीं है? तुम संभावनाओं के रूप में पहले इस्राएल, फिर संयुक्त राज्य अमेरिका या यूनाइटेड किंगडम के बारे में सोच सकते हो, लेकिन तुम्हारे लिए यह बिल्कुल अप्रत्याशित और सचमुच अकल्पनीय था कि परमेश्वर चीन में कार्य करेगा। यह लोगों की धारणाओं और कल्पनाओं से परे है, लेकिन चीन में ही परमेश्वर ने अपना कार्य शुरू किया और वहीं अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण कार्य को गति दी। यह मानवीय धारणाओं से बहुत भिन्न है। तो तुमने इससे क्या सीखा? (कि परमेश्वर का कार्य मानवीय धारणाओं से मेल नहीं खाता, और अद्भुत और अथाह है।) परमेश्वर का कार्य मानवीय कल्पनाओं से परे, अद्भुत, अथाह, बुद्धिमत्तापूर्ण, गहरा है—ये सब मानवीय शब्द हैं जिनका उपयोग, जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, उसके स्वभाव और सार का वर्णन करने के लिए किया जाता है, और इसे विवेक के अनुसार माना जाता है। जब परमेश्वर द्वारा ऐसी चीजें की जाती हैं जो मानवीय धारणाओं के विपरीत होती हैं, तब लोग इसे इन शब्दों से सारांशित करते हैं—परमेश्वर का कार्य अद्भुत और अथाह है, यह मानवीय धारणाओं के विपरीत है। लोग इससे और क्या सीख सकते हैं? लोगों की सारी पुरानी धारणाएँ और कल्पनाएँ पलट दी गई हैं। तो ये धारणाएँ आई कहाँ से हैं? तुम जो देख रहे हो, उससे पता चलता है कि चीन गरीब और पिछड़ा हुआ देश है, सत्ता कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में है, ईसाइयों पर अत्याचार किया जाता है, कोई स्वतंत्रता नहीं है, कोई मानवाधिकार नहीं है, और चीनी लोग कम पढ़े-लिखे हैं, विश्व मंच पर उनका रुतबा कम है, और वे पूर्वी एशिया के दयनीय रुग्ण लोगों के रूप में नजर आते हैं। अपना कार्य करने के लिए परमेश्वर चीन में कैसे देहधारण कर सकता है? क्या यह एक धारणा नहीं है? अब इसे देखा जाए, तो यह धारणा सही है या गलत? (यह पूर्ण रूप से गलत है।) सबसे पहले, हम इस बारे में बात न करें कि परमेश्वर इस तरह से काम क्यों करेगा, क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि वह विनम्र और छिपा हुआ है या फिर इस तरह से काम करने का गहरा महत्व और मूल्य है। हम इस स्तर पर चर्चा न करके बस यह कहें : क्या परमेश्वर का इस तरह से कार्य करना मानवीय धारणाओं से बहुत अधिक टकराता नहीं है? यह उनकी धारणाओं से बहुत ही ज्यादा टकराता है! लोग सोच भी नहीं सकते। यह स्वर्ग का रहस्य है, और इसे कोई नहीं जानता। यदि खगोलशास्त्रियों, भूगोलवेत्ताओं, इतिहासकारों और पैगंबरों को भी बुलाया जाए, तो क्या कोई इस रहस्य का पता लगा पाएगा? ऐसा कोई भी नहीं कर पाएगा, चाहे सभी जीवित या मृत सक्षम लोगों को इस तथ्य का विश्लेषण और जाँच करने, खगोलीय दूरबीनों की सहायता से निरीक्षण और अध्ययन करने के लिए बुलाया जाए—कोई फायदा नहीं होगा। इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि परमेश्वर के मामलों की थाह लेने के लिए मानवजाति बहुत तुच्छ है, बहुत अज्ञानी है और उसमें अंतर्दृष्टि का बहुत अभाव है। यदि तुम थाह नहीं पा सकते, तो इसकी थाह पाने की कोशिश मत करो। अगर तुमने प्रयास किया भी, तो अंतिम परिणाम क्या होगा? तुम्हारी धारणाएँ सत्य के समतुल्य नहीं हैं, और वास्तव में उससे बहुत दूर हैं जो परमेश्वर करना चाहता है। वे कतई एक ही चीज नहीं हैं। मनुष्य के पास जो थोड़ा-सा ज्ञान है वह बेकार है, वह किसी भी चीज की थाह पाने या किसी भी समस्या का समाधान करने में समर्थ नहीं है। अब जब तुम लोग परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हो और उपदेश और संगति सुनते हो, तो क्या तुम्हारे दिलों में थोड़ी ज्यादा समझ आती है? क्या तुम्हें परमेश्वर के बारे में कुछ ज्ञान है? कोई कह सकता है, “परमेश्वर जो भी करता है, उसके बारे में हमारे साथ चर्चा नहीं करता; काश वह हमें एक आकाशीय संकेत ही दे देता, ताकि हम समझ पाते कि उसका क्या करने का इरादा है या किसी पैगंबर को भविष्यवाणी करने के लिए प्रकाशन ही दे देता।” तुम इसे किसी आकाशीय संकेत से भी नहीं समझ पाओगे, न ही कोई पैगंबर इसे देख पाएगा। आध्यात्मिक जगत में परमेश्वर जो कुछ करता है वह अतीत से लेकर अब तक रहस्य बना हुआ है, और इसे कोई भी मनुष्य नहीं जान सकता। यह बस इतना गुप्त है। कोई भी पैगंबर, खगोलशास्त्री, विद्वान, विशेषज्ञ या किसी भी विषय के वैज्ञानिक चाहे कितने भी सक्षम क्यों न हों, वे चाहे कितना भी अध्ययन कर लें, वे परमेश्वर के मामलों को कभी नहीं समझ पाएँगे। लोग परमेश्वर के पिछले कार्य का अध्ययन कर सकते हैं, और कुछ रहस्य या अर्थ पता करने में सक्षम भी हो सकते हैं, जिनका संबंध किसी ख़ास मामले में परमेश्वर की इच्छा से हो सकता है, लेकिन कोई नहीं जानता कि भविष्य में परमेश्वर क्या करेगा या उसके दिल में क्या योजनाएँ हैं। इसलिए लोगों को हमेशा परमेश्वर की थाह लेने के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही अंततः बहुत लगन और कड़ी मेहनत से, अवलोकन और अध्ययन करके, लंबी जाँच और अनुभव से या बहुमुखी विश्लेषण से इस बात की थाह लगाने की कोशिश करनी चाहिए कि परमेश्वर कैसे काम करता है। यह असंभव है और इसका कोई नतीजा नहीं निकलेगा। तो फिर यदि लोग परमेश्वर की थाह नहीं पा सकते, तो उन्हें करना क्या चाहिए? (उन्हें समर्पण करना चाहिए।) समर्पण वह है जिसमें सबसे अधिक विवेक होता है और जो परमेश्वर के इरादों के सबसे अधिक अनुरूप है; समर्पण ही आधार है। इसका उद्देश्य क्या है? यह है परमेश्वर के कार्य के अनुभव के आधार पर, उसे और अधिक जानने, सत्य और जीवन प्राप्त करने में सक्षम होना। यही वह चीज है जो तुम्हें हासिल करनी चाहिए, और यही वह खजाना है जिसे तुम्हें प्राप्त करने की चाह होनी चाहिए। जब प्रमुख बाहरी घटनाओं की बात आती है—उदाहरण के लिए, अंतरराष्ट्रीय मंच पर होने वाली घटनाएँ—यदि तुम यह समझ सको कि परमेश्वर कैसे कार्य करता है और मानवजाति की अगुआई कैसे करता है, तो यह और भी बेहतर है। यह भी ठीक है यदि तुम कहते हो, “मैं इन चीजों की कोई परवाह नहीं करता। मेरे पास ऐसी काबिलियत या दिमाग नहीं है; मुझे सिर्फ इस बात की परवाह है कि परमेश्वर मुझे सत्य कैसे प्रदान करता है और मेरे स्वभाव को कैसे बदलता है।” जब तक तुम्हारे पास एक समर्पित और परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय है, तुम अंततः परमेश्वर से सत्य के साथ-साथ बुद्धि भी प्राप्त करने में सक्षम होगे। सत्य ही वह है जो लोगों के स्वभाव बदल देता है; यही वह जीवन है जिसे हासिल करने का प्रयास लोगों को करना चाहिए, और यही वह मार्ग है जिस पर उन्हें चलना चाहिए। तो, वह कौन-सी बुद्धिमत्ता है जो लोगों को मिलती है? तुम्हें एहसास भी नहीं होगा और तुम परमेश्वर के कई चीजें करने के तरीके को देख पाओगे। परमेश्वर के वचनों और सत्य का अनुभव करने के दौरान, तुम अनजाने में ही यह समझने में सक्षम हो जाओगे कि परमेश्वर जो करता है वह क्यों करता है, परमेश्वर के कार्यों के उद्देश्य क्या हैं, परमेश्वर के लक्ष्य क्या हैं और कुछ निश्चित कार्य करने में उसके सिद्धांत क्या हैं। शायद ये वचन और मामले बहुत गहरे हैं, और तुम इसे शब्दों में व्यक्त न कर पाओ, लेकिन इसे अपने हृदय में महसूस करोगे, तुम्हें एहसास भी नहीं होगा और तुम्हें इसकी वास्तविक समझ हो जाएगी।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, परमेश्वर की संप्रभुता को कैसे जानें

परमेश्वर चाहे कुछ भी करे, मनुष्य को समर्पण करना चाहिए; मनुष्य एक सृजित प्राणी है, धूल से बना है और उसे परमेश्वर के प्रति समर्पण करना चाहिए। यह मनुष्य का कर्तव्य, दायित्व और जिम्मेदारी है। यही लोगों का रवैया होना चाहिए। लोगों का रवैया ऐसा हो जाने पर, उन्हें परमेश्वर और जो परमेश्वर करता है, उसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए? कभी निंदा मत करो, ऐसा ना हो कि तुम परमेश्वर के स्वभाव को ठेस पहुँचा बैठो। अगर तुममें धारणाएँ हैं तो उन्हें हल करो, लेकिन परमेश्वर की या जो चीजें वह करता है उनकी निंदा मत करो। एक बार तुम उनकी निंदा करते हो, तुम खत्म हो जाते हो : यह परमेश्वर के खिलाफ खड़े होने के बराबर है, इससे बचाए जाने का कोई अवसर नहीं बचता। हो सकता है कि तुम कहो, “मैं अब परमेश्वर के विरोधी पक्ष में नहीं खड़ा हूँ, लेकिन मुझे परमेश्वर के बारे में एक गलतफहमी है” या “मेरे हृदय में परमेश्वर के बारे में थोड़ा-सा संदेह है; मेरी आस्था कमजोर है और मैं कमजोर और नकारात्मक हूँ।” इन सभी से निपटना आसान है; ये सत्य खोजकर हल की जा सकती हैं—लेकिन चाहे जो करो, परमेश्वर की आलोचना और निंदा मत करो। एक बार उसकी निंदा करने के बाद तुम स्वयं को मुसीबत में पाओगे। अगर तुम कहते हो, “जो परमेश्वर ने किया है वह ठीक नहीं है। वह सत्य के अनुरूप नहीं है, इसलिए मेरे पास संदेह करने, प्रश्न करने और आरोप लगाने के कारण हैं। मैं यह हर जगह फैला दूँगा और उसकी निंदा करने के लिए लोगों को एकजुट करूँगा,” इसके नतीजे गंभीर होंगे। तुम्हारे प्रति परमेश्वर का रवैया बदल जाएगा और अगर तुम परमेश्वर की निंदा करते हो तो तुम पूरी तरह से खत्म हो जाओगे; ऐसे बहुत-से तरीके हैं, जिनसे परमेश्वर तुम्हें प्रतिफल दे सकता है। इसलिए लोगों को जानबूझकर परमेश्वर का विरोध नहीं करना चाहिए। अगर तुम गैर-इरादतन उसका प्रतिरोध करने के लिए कुछ कर बैठते हो तो यह बड़ी समस्या नहीं है, क्योंकि यह जानबूझकर या किसी आशय से नहीं किया गया था और परमेश्वर तुम्हें पश्चात्ताप करने का अवसर देता है। अगर तुम यह जानते हुए भी कि इस चीज को परमेश्वर कर रहा है, इसकी जानबूझकर निंदा करते हो और तुम अपने साथ दूसरों को विद्रोह करने के लिए भड़काते हो तो यह एक परेशानी की बात है। और नतीजा क्या होगा? तुम्हारा अंत उन ढाई सौ प्रधानों की तरह होगा जिन्होंने मूसा का प्रतिरोध किया था। तुम यह अच्छी तरह जानते हो कि यह परमेश्वर ने किया है, फिर भी तुम उसके विरुद्ध खुलकर विरोध करने की जुर्रत करते हो। परमेश्वर तुम्हारे साथ बहस नहीं करता : उसके पास अधिकार है; वह धरती को चीर देता है और उसे तुम्हें सीधे निगलने देता है, और बात खत्म। वह कभी तुम्हें नहीं देखेगा या तुम्हारे बहाने नहीं सुनेगा। यह परमेश्वर का स्वभाव है। इस समय परमेश्वर के स्वभाव की क्या अभिव्यक्ति हो रही है? यह क्रोध है! इसलिए किसी भी तरह से लोगों को परमेश्वर के खिलाफ शोर नहीं मचाना चाहिए या उसके क्रोध को भड़काना नहीं चाहिए; यदि कोई परमेश्वर के प्रति अपराध करता है, तो उसका नतीजा यही होगा कि वह नष्ट हो जाएगा।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

हर व्यक्ति ने परमेश्वर में आस्था का जीवन जीने के दौरान ऐसी चीजें की हैं जो परमेश्वर का प्रतिरोध करती हैं और उसे धोखा देती हैं। उनमें से कुछ चीजों को दोषों के रूप में दर्ज करने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ अक्षम्य होती हैं, क्योंकि बहुत-सी ऐसी चीजें हैं जो प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करती हैं—ऐसी चीजें जो परमेश्वर के स्वभाव को ठेस पहुँचाती हैं। अपने भाग्य को लेकर चिंतित बहुत-से लोग पूछ सकते हैं कि ये चीजें कौन-सी हैं। तुम लोगों को यह पता होना चाहिए कि तुम प्रकृति से अहंकारी और दंभी हो और तथ्यों के प्रति समर्पण करने के इच्छुक नहीं हो। यही वजह है कि जब तुम लोग आत्म-चिंतन कर लोगे, तो मैं थोड़ा-थोड़ा करके तुम लोगों को बताऊँगा। मेरी नसीहत है कि तुम लोग प्रशासनिक आदेशों की विषयवस्तु को समझने का वास्तविक प्रयास और परमेश्वर के स्वभाव को जानने का प्रयत्न करो। वरना तुम लोगों के लिए अपनी जबान बंद रखना मुश्किल होगा, तुम्हारी जबानें बहुत उन्मुक्त हो जाएंगी और तुम लंबी-चौड़ी बातें हाँकोगे, अनजाने में परमेश्वर के स्वभाव को ठेस पहुँचाओगे और अंधकार में जा गिरोगे, पवित्र आत्मा की उपस्थिति और रोशनी गँवा दोगे। चूँकि तुम लोग अपने क्रियाकलापों में सिद्धांतहीन हो, तुम वह करते और बोलते हो जो तुम्हें नहीं करना और बोलना चाहिए, इसलिए तुम्हें वह प्रतिकार मिलेगा जिसके तुम लायक हो। तुम्हें पता होना चाहिए कि भले ही तुम अपनी कथनी और करनी में सिद्धांतहीन हो, लेकिन इन दोनों मामलों में परमेश्वर अत्यंत सिद्धांतनिष्ठ है। तुम्हें प्रतिकार मिलने का कारण यह है कि तुमने परमेश्वर को नाराज किया है, किसी इंसान का नहीं। यदि तुम अपने जीवन में परमेश्वर के स्वभाव को बहुत बार ठेस पहुँचाते हो, तो तुम निश्चित रूप से नरक की संतान ही बनोगे। मनुष्य को ऐसा प्रतीत हो सकता है कि तुमने कुछ ही कर्म ऐसे किए हैं जो सत्य के अनुरूप नहीं हैं और इससे अधिक कुछ नहीं किया। लेकिन क्या तुम जानते हो कि परमेश्वर की निगाह में, तुम पहले ही एक ऐसे इंसान हो जिसके लिए अब कोई पाप-बलि नहीं है? क्योंकि तुमने एक से अधिक बार परमेश्वर के प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन किया है और फिर तुमने पश्चात्ताप करने या वापस लौटने का कोई लक्षण भी नहीं दिखाया है, इसलिए तुम्हारे पास नरक में फेंके जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है, जहाँ परमेश्वर मनुष्य को दंड देता है। परमेश्वर का अनुसरण करते समय, कुछ थोड़े-से लोगों ने कुछ ऐसे कर्म किए हैं जिनसे सिद्धांतों का उल्लंघन हुआ, लेकिन काट-छाँट और मार्गदर्शन के बाद, उन्हें धीरे-धीरे अपनी भ्रष्टता का पता चल गया, उसके बाद उन्होंने वास्तविकता के सही मार्ग में प्रवेश किया और आज तक व्यावहारिक हैं। वे ऐसे लोग हैं जो अंत में जीवित रहेंगे। फिर भी, मैं ईमानदार इंसान को चाहता हूँ; यदि तुम एक ईमानदार व्यक्ति हो और सिद्धांत के अनुसार कार्य करते हो, तो तुम परमेश्वर के विश्वासपात्र हो सकते हो। यदि अपने क्रियाकलापों में तुम परमेश्वर के स्वभाव को ठेस नहीं पहुँचाते हो और परमेश्वर की इच्छाएँ खोजते हो और तुममें परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय है, तो तुम्हारी आस्था मानक-स्तरीय है। जो भी व्यक्ति परमेश्वर का भय नहीं मानता और उसका हृदय डर से नहीं काँपता, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि वह परमेश्वर के प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करेगा। बहुत-से लोग अपने जुनून के बल पर परमेश्वर की सेवा तो करते हैं, लेकिन उन्हें परमेश्वर के प्रशासनिक आदेशों की कोई समझ नहीं होती, उसके वचनों में छिपे अर्थों का तो उन्हें कोई भान तक नहीं होता। इसलिए, अपने नेक इरादों के बावजूद वे प्रायः ऐसे काम कर बैठते हैं जिनसे परमेश्वर के प्रबंधन में विघ्न पहुँचता है। गंभीर मामलों में, उन्हें परमेश्वर के घर से निष्कासित कर दिया जाता है, आगे से परमेश्वर का अनुसरण करने के किसी भी अवसर से वंचित कर दिया जाता है, नरक में फेंक दिया जाता है और परमेश्वर के घर के साथ उनके सभी संबंध समाप्त हो जाते हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तीन चेतावनियाँ

मेरे द्वारा कहे गए हर वाक्य में परमेश्वर का स्वभाव निहित है। मेरे वचनों की ध्यान से जाँच करना तुम लोगों के लिए अच्छा होगा, और निश्चित ही तुम्हें उनसे बहुत लाभ होगा। परमेश्वर के सार को समझना बहुत कठिन है, किंतु मुझे विश्वास है कि तुम सभी को परमेश्वर के स्वभाव के बारे में कम से कम कुछ तो पता है। तो फिर, मैं आशा करता हूँ कि तुम लोगों के पास मुझे दिखाने के लिए तुम्हारे द्वारा की गई ऐसी ज्यादा चीजें होंगी, जो परमेश्वर के स्वभाव को ठेस नहीं पहुँचातीं। तभी मैं आश्वस्त हो पाऊँगा। उदाहरण के लिए, परमेश्वर को हर समय अपने दिल में रखो। जब तुम कार्य करो, तो उसके वचनों के अनुसार करो। सभी चीजों में उसकी इच्छाओं की खोज करो, और ऐसा काम करने से बचो, जिससे परमेश्वर का अनादर और अपमान हो। अपने हृदय के भावी शून्य को भरने के लिए तुम्हें परमेश्वर को दिमाग के पीछे नहीं धकेलना चाहिए। अगर तुम ऐसा करोगे, तो तुम परमेश्वर के स्वभाव को ठेस पहुँचाओगे। एक दूसरे उदाहरण में अगर तुम अपने पूरे जीवन में परमेश्वर के विरुद्ध कभी ईशनिंदा की टिप्पणी या शिकायत नहीं करते, या तुम अपने संपूर्ण जीवन में, जो कुछ उसने तुम्हें सौंपा है, उसे उचित रूप से करने में समर्थ हो, और साथ ही उसके सभी वचनों के प्रति समर्पित रहते हो, तो तुम प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने से बच जाओगे। उदाहरण के लिए, अगर तुमने कभी ऐसा कहा है, “मुझे ऐसा क्यों नहीं लगता कि वह परमेश्वर है?” “मुझे लगता है कि ये शब्द पवित्र आत्मा के कुछ प्रबोधन से अधिक कुछ नहीं हैं,” “मेरी राय में, परमेश्वर जो कुछ करता है, जरूरी नहीं कि वह सब सही हो,” “परमेश्वर की मानवता मेरी मानवता से बढ़कर नहीं है,” “परमेश्वर के वचन विश्वास करने योग्य हैं ही नहीं,” या इस तरह की अन्य आलोचनात्मक टिप्पणियाँ, तो मैं तुम्हें अधिक बार अपने पापों को स्वीकार करने और पश्चात्ताप करने की नसीहत देता हूँ। वरना तुम्हें क्षमा पाने का कभी अवसर नहीं मिलेगा, क्योंकि तुम किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि स्वयं परमेश्वर को नाराज करते हो। तुम मान सकते हो कि तुम एक व्यक्ति के बारे में मनमानी राय बना रहे हो, किंतु परमेश्वर का आत्मा इसे इस तरह नहीं देखता है। तुम्हारा उसके देह के प्रति अनादर उसका अनादर करने के बराबर है। ऐसा होने पर, क्या तुमने जो किया है उससे परमेश्वर के स्वभाव को ठेस नहीं पहुँचाई है? तुम्हें याद रखना चाहिए कि जो कुछ भी परमेश्वर के आत्मा द्वारा किया जाता है, वह उसके देह में किए गए कार्य की सुरक्षा के लिए किया जाता है और इसलिए किया जाता है, ताकि उस कार्य को भली-भाँति किया जा सके। अगर तुम इसे नजरअंदाज करते हो, तो मैं कहता हूँ कि तुम वो शख्स हो, जो परमेश्वर पर विश्वास करने में कभी सफल नहीं हो पाएगा। चूँकि तुमने परमेश्वर का क्रोध भड़का दिया है, इसलिए वह तुम्हें सबक सिखाने के लिए उचित दंड देगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के स्वभाव को समझना बहुत महत्वपूर्ण है

यद्यपि परमेश्वर के सार में प्रेम का अंश है और वह हर एक व्यक्ति के प्रति दयालु है, फिर भी मनुष्य ने इस तथ्य को अनदेखा कर दिया और भुला दिया है कि उसके सार में गरिमा है। परमेश्वर में प्रेम होने का यह अर्थ नहीं है कि मनुष्य जब चाहे तब उसके खिलाफ अपराध कर सकता है और उसे कुछ महसूस नहीं होगा या वह कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा; उसमें दया होने का यह अर्थ नहीं है कि मनुष्य के साथ पेश आने का उसका कोई सिद्धांत नहीं है। परमेश्वर एक जीवित परमेश्वर है; उसका अस्तित्व बहुत ही वास्तविक है। वह न तो कोई काल्पनिक कठपुतली है और न ही कोई अन्य वस्तु। चूँकि उसका अस्तित्व है, इसलिए हमें हर समय उसके हृदय की वाणी पर ध्यान देना चाहिए, उसके रवैये पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। परमेश्वर को सीमित करने के लिए इंसानी कल्पनाओं का उपयोग मत करो और उस पर मानव मन के विचारों या मानव इच्छा की कामनाओं को मत थोपो, परमेश्वर से मानवीय तरीकों का उपयोग करने और मानवीय कल्पनाओं के आधार पर मनुष्य के साथ पेश आने के लिए मत कहो। यदि तुम ऐसा करते हो तो तुम परमेश्वर को क्रोधित कर रहे हो, उसके क्रोध की परीक्षा ले रहे हो और उसकी गरिमा को चुनौती दे रहे हो! इस प्रकार, एक बार जब तुम लोग इस मामले की गंभीरता को समझ जाते हो, तो मैं तुम लोगों में से हर एक से आग्रह करता हूँ कि अपने कार्यकलापों और अपनी बोली में सावधान और विवेकशील रहो और परमेश्वर से संबंधित मामलों से निपटने में अत्यधिक सावधानी और विवेक का प्रयोग करो! जब तुम यह नहीं समझते कि परमेश्वर का रवैया क्या है, तो मनमाने ढंग से मत बोलो, मनमाने ढंग से कार्य मत करो या मनमाने ढंग से ठप्पे मत लगाओ; इससे भी बढ़कर, मनमाने ढंग से निष्कर्ष मत निकालो। इसके बजाय, तुम्हें प्रतीक्षा करनी चाहिए और खोजना चाहिए। ये परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने की अभिव्यक्तियाँ हैं। यदि तुम इसे हासिल कर सकते हो और सबसे पहले यह रवैया रख सकते हो, तो परमेश्वर तुम्हारी मूर्खता, अज्ञानता और समझ की कमी के लिए तुम्हें दोषी नहीं ठहराएगा; इसके बजाय, तुम्हारे रवैये के कारण—परमेश्वर को नाराज़ करने के तुम्हारे भय, उसके इरादों के प्रति तुम्हारे सम्मान और उसके प्रति समर्पण करने की तुम्हारी इच्छा के कारण—परमेश्वर तुम्हें याद रखेगा, तुम्हारा मार्गदर्शन करेगा और तुम्हें प्रबुद्ध करेगा या तुम्हारी अपरिपक्वता और अज्ञानता के प्रति सहिष्णु होगा। अन्यथा, उसके प्रति तुम्हारे इस श्रद्धाहीन रवैये के परिणामस्वरूप—अपनी मर्जी से उस पर दोष लगाने या मनमाने ढंग से उसके इरादों के बारे में अटकलें लगाने और उन्हें निर्धारित करने के परिणामस्वरूप—परमेश्वर तुम्हें दोषी ठहराएगा, तुम्हें अनुशासित करेगा और यहाँ तक कि तुम्हें दंड देगा; या वह तुम्हारे बारे में कुछ कहेगा और शायद वह जो कहेगा उसका संबंध तुम्हारे परिणाम से होगा। इसलिए, मैं एक बार फिर से इस बात पर जोर दूँगा : परमेश्वर से आने वाली हर चीज के प्रति तुममें से प्रत्येक को सावधान और विवेकशील रहना चाहिए। लापरवाही से मत बोलो या कार्य मत करो। कुछ भी कहने से पहले तुम्हें विचार करना चाहिए, “क्या मेरा यह कृत्य परमेश्वर को क्रोधित करेगा? क्या ऐसा करने में, मैं परमेश्वर का भय मानता हूँ?” यहाँ तक कि साधारण मामलों में भी, तुम्हें इन प्रश्नों पर अधिक मनन करना चाहिए और उन पर अधिक विचार करना चाहिए। यदि तुम सभी पहलुओं में, हर चीज में, हर समय, इन सिद्धांतों के अनुसार सही मायने में अभ्यास करो, विशेष रूप से इस तरह की प्रवृत्ति तब अपना सको, जब कोई चीज तुम्हारी समझ में न आए, तो परमेश्वर तुम्हारा मार्गदर्शन करेगा, और तुम्हें अनुसरण योग्य मार्ग देगा। तुम्हारा प्रदर्शन चाहे जैसा भी हो, परमेश्वर के लिए यह सब काफी स्पष्ट और साफ है और वह तुम्हारे प्रदर्शन का सटीक और उपयुक्त मूल्यांकन प्रदान करेगा। तुम्हारे अंतिम परीक्षण से गुजरने के बाद, परमेश्वर तुम्हारे समस्त व्यवहार को लेगा और उसका पूरी तरह से सारांश निकालेगा और इस तरह तुम्हारा परिणाम निर्धारित करेगा। यह परिणाम हर एक व्यक्ति को पूरी तरह से आश्वस्त कर देगा। मैं तुम लोगों को यह बताना चाहता हूँ कि तुम लोगों का हर कर्म, हर कार्यकलाप, हर विचार तुम्हारे भाग्य को निर्धारित करता है।

—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का स्वभाव और उसका कार्य जो नतीजा हासिल करेगा, उसे कैसे जानें

परमेश्वर एक जीवित परमेश्वर है। जैसे लोग भिन्न-भिन्न स्थितियों में भिन्न-भिन्न तरीकों से बर्ताव करते हैं, वैसे ही इन बर्तावों के प्रति परमेश्वर का रवैया भी भिन्न होता है क्योंकि वह न तो कोई कठपुतली है और न ही वह हवा है। परमेश्वर के रवैये को जानना लोगों के लिए सार्थक है। लोगों को थोड़ा-थोड़ा करके परमेश्वर के रवैये को जानकर, उसके स्वभाव को जानना चाहिए और उसके हृदय को समझना चाहिए। जब तुम थोड़ा-थोड़ा करके परमेश्वर के हृदय को समझने लगोगे, तो तुम्हें नहीं लगेगा कि परमेश्वर का भय मानना और बुराई से दूर रहना कोई कठिन कार्य है। जब तुम परमेश्वर को समझ जाओगे, तो तुम्हारी उसे सीमित करने की उतनी संभावना नहीं रहेगी। जब तुम परमेश्वर को सीमित करना बंद कर दोगे, तो उसके खिलाफ अपराध करने की संभावना कम होगी और अनजाने में ही परमेश्वर तुम्हारी अगुआई करेगा कि तुम उसके बारे में ज्ञान प्राप्त करो, और इस प्रकार तुम्हारे हृदय में उसके प्रति भय होगा। तुम शब्दों और ऐसे धर्म-सिद्धांतों का उपयोग करके परमेश्वर को परिभाषित करना बंद कर दोगे जिनमें तुम महारत हासिल कर चुके हो, और इसके बजाय तुम सभी चीजों में सदा परमेश्वर के इरादों को खोजोगे। इस तरह, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा और तुम परमेश्वर के इरादों के अनुरूप बन जाओगे।

इंसान परमेश्वर के कार्य को न तो देख सकता है, न ही छू सकता है, परन्तु जहाँ तक परमेश्वर की बात है, वह हर एक व्यक्ति के क्रियाकलापों को, परमेश्वर के प्रति उसके रवैये को, न केवल समझ सकता है, बल्कि देख भी सकता है। इससे हर किसी को अवगत होना और इसके बारे में स्पष्ट होना चाहिए। हो सकता है कि तुम हमेशा मन में सोचते हो, “क्या परमेश्वर जानता है कि मैं यहाँ क्या कर रहा हूँ? क्या परमेश्वर जानता है कि मैं क्या सोच रहा हूँ? हो सकता है वह जानता हो, हो सकता है न भी जानता हो।” यदि तुम परमेश्वर में विश्वास करते और उसका अनुसरण करते हुए इस प्रकार का दृष्टिकोण रखते हो, और इस तरह उसके कार्य और अस्तित्व पर सन्देह भी करते हो, तो देर-सवेर ऐसा दिन आएगा जब तुम परमेश्वर को क्रोधित करोगे, क्योंकि तुम पहले ही एक खतरनाक खड़ी चट्टान के कगार पर खड़े हो। मैंने ऐसे लोगों को देखा है जिन्होंने बहुत वर्षों तक परमेश्वर पर विश्वास किया है, परंतु उन्होंने अभी तक सत्य वास्तविकता प्राप्त नहीं की है, और वे परमेश्वर के इरादों को तो और भी नहीं समझते। केवल अत्यंत छिछले धर्म-सिद्धांतों के मुताबिक चलते हुए, उनके जीवन और आध्यात्मिक कद में कोई प्रगति नहीं होती। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसे लोगों ने कभी भी परमेश्वर के मुँह से निकले वचनों को अपने जीवन के रूप में स्वीकार नहीं किया है और उन्होंने कभी भी उसके अस्तित्व का सामना नहीं किया है और उसे स्वीकार नहीं किया है। मुझे बताओ, जब परमेश्वर ऐसे लोगों को देखता है, तो क्या इससे उसे खुशी मिलती है? क्या उसके दिल को सांत्वना मिलती है? यह है लोगों का परमेश्वर में विश्वास करने का तरीका जो उनका भाग्य तय करता है। जहाँ तक सवाल यह है कि लोग परमेश्वर का अनुसरण कैसे करते हैं, कैसे परमेश्वर से पेश आते हैं तो यहाँ लोगों के रवैये प्राथमिक महत्व के होते हैं। परमेश्वर को बस हवा समझकर अपने मन के पीछे मत धकेल दो; बल्कि तुम्हें हमेशा यह सोचना चाहिए कि जिस परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास है वह एक जीवित परमेश्वर, एक वास्तविक परमेश्वर है। वह तीसरे स्वर्ग में हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठा है। बल्कि, वह लगातार हर एक के दिल की पड़ताल कर रहा है, हर एक के कार्यकलापों की पड़ताल कर रहा है, तुम्हारे हर शब्द और हर कर्म की पड़ताल कर रहा है, इस बात की पड़ताल कर रहा है कि तुम कैसा व्यवहार करते हो और उसके प्रति तुम्हारा रवैया क्या है। तुम स्वयं को परमेश्वर को सौंपने के लिए तैयार हो या नहीं, तुम्हारा समस्त व्यवहार और तुम्हारी सोच और विचार उसके सामने रखे हैं और उसके द्वारा उनकी पड़ताल की जा रही है। तुम्हारे व्यवहार, तुम्हारे कर्मों, और परमेश्वर के प्रति तुम्हारे रवैये के अनुसार ही तुम्हारे बारे में उसकी राय, और तुम्हारे प्रति उसका रवैया लगातार बदल रहा है। फिर भी, मुझे तुममें से कुछ लोगों को सलाह देनी चाहिए : स्वयं को परमेश्वर के हाथों में एक शिशु मत समझो, जैसे कि वह तुम पर बहुत जान छिड़कता हो, जैसे कि वह तुम्हारे बिना कुछ सँभाल ही नहीं सकता हो और जैसे कि तुम्हारे प्रति उसका रवैया तय हो और कभी बदल नहीं सकता हो—सपने देखना छोड़ दो! परमेश्वर हर एक व्यक्ति के साथ अपने व्यवहार में धार्मिक है और लोगों पर विजय पाने और उनका उद्धार करने का कार्य बड़ी गंभीरता के साथ करता है। यह उसका प्रबंधन है। वह हर एक व्यक्ति के साथ गंभीरता से पेश आता है; वह उनके साथ किसी पालतू जानवर की तरह पेश नहीं आता और उन्हें फुसलाता और उनके साथ खेलता नहीं है। मनुष्य के लिए परमेश्वर का प्रेम बहुत लाड़-प्यार या बिगाड़ने वाला प्रेम नहीं है, न ही मनुष्यों के प्रति उसकी दया और सहिष्णुता आसक्तिपूर्ण या अहस्तक्षेप नीति वाली है। इसके विपरीत, मनुष्य के लिए परमेश्वर के प्रेम में उन्हें सँजोना, उनके प्रति दया दिखाना और जीवन का सम्मान करना शामिल है; उसकी दया और सहिष्णुता अपने भीतर मनुष्य से उसकी अपेक्षाओं को वहन करती हैं और वो आधार हैं जो मनुष्य के जीने के लिए जरूरी हैं। परमेश्वर जीवित है, वास्तव में उसका अस्तित्व है; मनुष्यों के प्रति उसका रवैया सिद्धांतनिष्ठ है, यह किसी तरह का विनियम बिल्कुल भी नहीं है, और यह बदल सकता है। मानवजाति के लिए उसके इरादे उभरती परिस्थितियों के आधार पर और प्रत्येक व्यक्ति के रवैये के साथ धीरे-धीरे समय के साथ परिवर्तित एवं रूपांतरित हो रहे हैं। इसलिए तुम्हें अपने हृदय में पूरी स्पष्टता के साथ जान लेना चाहिए कि परमेश्वर का सार अपरिवर्तनीय है और उसका स्वभाव अलग-अलग समय और संदर्भों के अनुसार व्यक्त किया जाएगा। शायद तुम्हें यह कोई गंभीर मामला न लगे और हो सकता है तुम यह कल्पना करने के लिए कि परमेश्वर को कैसे कार्य करना चाहिए, अपनी व्यक्तिगत धारणाओं को इस्तेमाल कर लो। परंतु कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि बिल्कुल विपरीत बात सही हो और अपनी व्यक्तिगत धारणाओं का इस्तेमाल करके परमेश्वर को आंकने के द्वारा तुमने उसे क्रोधित कर दिया हो। क्योंकि परमेश्वर उस तरह बिल्कुल कार्य नहीं करता जैसा तुम सोचते हो, और वह उस मसले के साथ वैसे बिल्कुल पेश नहीं आएगा जैसा कि तुम कहते हो। इसलिए मैं तुम्हें याद दिलाता हूँ कि तुम आसपास की हर एक चीज के प्रति अपने व्यवहार में सावधान एवं विवेकशील रहो, और सीखो कि किस प्रकार हर चीज में “परमेश्वर के भय मानने और बुराई से दूर रहने वाले परमेश्वर के मार्ग का अनुसरण करने के सिद्धांत” का अभ्यास करना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर के इरादों और परमेश्वर के रवैये के मामलों में निश्चित होना चाहिए; तुम्हें प्रबुद्ध लोगों को खोजना चाहिए जो इस पर तुम्हारे साथ संगति करें और गंभीरता से खोज करनी चाहिए। अपने विश्वास में परमेश्वर को एक कठपुतली मत समझो—मनमाने ढंग से उसकी आलोचना मत करो, उसके बारे में मनमाने निष्कर्षों पर मत पहुँचो, और उसके साथ असम्मानजनक तरीके से पेश मत आओ। जब परमेश्वर तुम्हारा उद्धार कर रहा होता है, तुम्हारा परिणाम निर्धारित कर रहा होता है, वह तुम्हारे प्रति दया और सहिष्णुता दिखा सकता है या तुम पर न्याय और ताड़ना लागू कर सकता है, लेकिन किसी भी स्थिति में तुम्हारे प्रति उसका रवैया स्थिर नहीं होता है। यह परमेश्वर के प्रति तुम्हारे रवैये पर और परमेश्वर की तुम्हारी समझ पर निर्भर करता है। केवल इसलिए परमेश्वर को हमेशा के लिए सीमित मत करो क्योंकि तुम्हें उसके किसी एक पहलू का कुछ ज्ञान या समझ है। किसी मृत परमेश्वर में विश्वास मत करो; जीवित परमेश्वर में विश्वास करो। यह याद रखो! यद्यपि मैंने जो कुछ बातें कही हैं वे तथ्यात्मक मामले हैं और वे ऐसी भी हैं जिन्हें तुम लोगों को सुनने की आवश्यकता है, फिर भी तुम लोगों की वर्तमान दशा और वर्तमान आध्यात्मिक कद को देखते हुए, मैं अभी के लिए तुम लोगों से कोई बड़ी माँग नहीं करना चाहता, ताकि तुम लोगों का उत्साह खत्म न हो। ऐसा करने से तुम लोगों का हृदय अत्यधिक उदासी से भर सकता है, और तुम्हें परमेश्वर के प्रति बहुत अधिक निराशा हो सकती है। इसके बजाय मुझे आशा है कि तुम लोग एक परमेश्वर-प्रेमी हृदय का उपयोग कर सकते हो और आगे स्थित मार्ग पर चलते समय परमेश्वर के प्रति सम्मानजनक रवैये का उपयोग कर सकते हो। परमेश्वर में विश्वास करने के तरीके के इस मामले में खानापूरी मत करो; इसे सबसे बड़ा मसला समझो। इसे अपने हृदय में रखो, इसे वास्तविकता से जोड़ो और वास्तविक जीवन से जोड़ो; इसका केवल दिखावटी आदर मत करो। क्योंकि यह जीवन और मृत्यु का मामला है, जो तुम्हारी नियति को निर्धारित करेगा। इसके साथ कोई मजाक मत करो या इसे बच्चों का खेल मत समझो!

—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का स्वभाव और उसका कार्य जो नतीजा हासिल करेगा, उसे कैसे जानें

संबंधित भजन

क्या परमेश्वर उतना ही सरल है जितना तुम कहते हो?

पिछला: 11. परमेश्वर को परखने की समस्या का समाधान कैसे करें

अगला: 13. अपने कर्तव्य में कष्ट सहने और जिम्मेदारी उठाने से डरने की समस्या का समाधान कैसे करें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें