44. व्यक्ति को परमेश्वर को जानने का प्रयास क्यों करना चाहिए
अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
परमेश्वर में विश्वास करना और परमेश्वर को जानना पूरी तरह स्वाभाविक और न्यायोचित है और आज—ऐसे युग के दौरान जब देहधारी परमेश्वर व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य कर रहा है—ख़ासतौर पर परमेश्वर को जानने का अच्छा समय है। परमेश्वर को संतुष्ट करना कुछ ऐसा है, जो परमेश्वर के इरादों की समझ की नींव पर बनाया जाता है और परमेश्वर के इरादों को समझने के लिए परमेश्वर का ज्ञान होना आवश्यक है। परमेश्वर का यह ज्ञान वह दर्शन है, जो परमेश्वर में विश्वास रखने वाले के पास अवश्य होना चाहिए; यह परमेश्वर में मनुष्य के विश्वास का आधार है। इस ज्ञान के अभाव में, परमेश्वर में मनुष्य का विश्वास खोखले धर्म-सिद्धांतों के बीच, एक कल्पित अवस्था में मौजूद होगा। भले ही इस तरह के लोगों के पास परमेश्वर का अनुसरण करने का संकल्प हो, फिर भी उन्हें कुछ प्राप्त नहीं होगा। वो सभी जो इस धारा में कुछ भी प्राप्त नहीं करते, वो हैं जिन्हें निकाल दिया जाएगा—वो सभी मुफ्तखोर हैं। तुम परमेश्वर के कार्य के जिस भी चरण का अनुभव करते हो, तुम्हारे साथ एक महान दर्शन होना चाहिए। अन्यथा, तुम्हारे लिए नए कार्य के हर चरण को स्वीकार करना कठिन होगा क्योंकि परमेश्वर का नया कार्य मनुष्य की कल्पना करने की क्षमता से परे है और उसकी सोच की सीमाओं से बाहर है। इसलिए मनुष्य की रखवाली के लिए एक चरवाहे के बिना, दर्शनों के बारे में संगति करने के लिए एक चरवाहे के बिना, मनुष्य इस नए कार्य को स्वीकार करने में असमर्थ है। यदि मनुष्य दर्शन को समझ नहीं सकता, तो वह परमेश्वर के नए कार्य को भी समझ नहीं सकता और यदि मनुष्य परमेश्वर के नए कार्य के प्रति समर्पण नहीं कर सकता, तो मनुष्य परमेश्वर के इरादों को समझने में असमर्थ होगा और इसलिए परमेश्वर के बारे में उसका ज्ञान कुछ नहीं रह जाएगा। इससे पहले कि मनुष्य परमेश्वर के वचन का अभ्यास करे, उसे परमेश्वर के वचन को अवश्य जानना चाहिए; यानी उसे परमेश्वर के इरादे अवश्य समझने चाहिए। केवल इसी तरह से वह सही तरीके से और परमेश्वर के इरादों के अनुसार अभ्यास कर सकता है। यह ऐसी चीज है जो सच्चाई की तलाश करने वाले हर व्यक्ति के पास अवश्य होनी चाहिए और यही वह प्रक्रिया भी है जिससे परमेश्वर को जानने की कोशिश करने वाले हर व्यक्ति को अवश्य गुजरना चाहिए। परमेश्वर के वचन को जानने की प्रक्रिया ही परमेश्वर को जानने की प्रक्रिया है। यह परमेश्वर के कार्य को जानने की प्रक्रिया भी है। और इसलिए, दर्शनों को जानने का अर्थ केवल देहधारी परमेश्वर की मानवता को जानना ही नहीं है, बल्कि इसमें परमेश्वर के वचन और कार्य को जानना भी शामिल है। परमेश्वर के वचन से लोग परमेश्वर के इरादे जान लेते हैं और परमेश्वर के कार्य से वो जान लेते हैं कि परमेश्वर का स्वभाव क्या है और परमेश्वर जो है उसे जान लेते हैं। परमेश्वर में विश्वास परमेश्वर को जानने का पहला कदम है। परमेश्वर में इस आरंभिक विश्वास से उसमें अत्यधिक गहन विश्वास की ओर जाने की प्रक्रिया ही परमेश्वर को जान लेने की प्रक्रिया है, परमेश्वर के कार्य का अनुभव करने की प्रक्रिया है। यदि तुम केवल परमेश्वर में विश्वास रखने के वास्ते परमेश्वर में विश्वास रखते हो, न कि उसे जानने के वास्ते, तो तुम्हारे विश्वास की कोई वास्तविकता नहीं है और तुम्हारा विश्वास शुद्ध नहीं हो सकता—इस बारे में कोई संदेह नहीं है। यदि परमेश्वर के कार्य का अनुभव करने में, मनुष्य धीरे-धीरे परमेश्वर को जान लेता है, तो उसका स्वभाव धीरे-धीरे बदल जाएगा और उसका विश्वास उत्तरोत्तर सच्चा होता जाएगा। इस तरह, जब मनुष्य परमेश्वर में अपने विश्वास में सफलता पा लेता है, तो उसने पूरी तरह परमेश्वर को पा लिया होगा। परमेश्वर द्वारा अपना इतना सारा हृदय का रक्त लगाकर दूसरी बार देह धारण करने और स्वयं अपना कार्य करने का कारण यह है कि मनुष्य उसे जान सके और उसे देख सके। परमेश्वर को जानना[क] परमेश्वर के कार्य के समापन पर प्राप्त किया जाने वाला अंतिम प्रभाव है; यह वह अंतिम अपेक्षा है, जो परमेश्वर मनुष्यजाति से करता है। उसके ऐसा करने का कारण अपनी अंतिम गवाही के वास्ते है; परमेश्वर यह कार्य इसलिए करता है ताकि मानवजाति अंततः और पूरी तरह उसकी ओर मुड़े। मनुष्य केवल परमेश्वर को जानकर ही परमेश्वर से प्रेम कर सकता है और परमेश्वर से प्रेम करने के लिए उसे परमेश्वर को जानना चाहिए। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वह कैसे अनुसरण करता है या अपने अनुसरण के माध्यम से क्या प्राप्त करने की आशा करता है, उसे परमेश्वर का ज्ञान प्राप्त करने में अवश्य सक्षम होना चाहिए। केवल इसी तरह से मनुष्य परमेश्वर के हृदय को संतुष्ट कर सकता है। केवल परमेश्वर को जानकर ही मनुष्य परमेश्वर में सच्चा विश्वास रख सकता है और केवल परमेश्वर को जानकर ही वह वास्तव में परमेश्वर का भय मान सकता है और उसके प्रति समर्पण कर सकता है। जो लोग परमेश्वर को नहीं जानते, वो कभी भी परमेश्वर के प्रति सच्चे समर्पण और उसका भय मानने तक नहीं पहुँच सकते। परमेश्वर को जानने में उसके स्वभाव को जानना, उसके इरादों को समझना और परमेश्वर जो है, उसे जानना शामिल है। फिर भी इंसान किसी भी पहलू को क्यों न जाने, उसे प्रत्येक के लिए क़ीमत चुकाने की आवश्यकता होती है और समर्पण करने के संकल्प की आवश्यकता होती है, जिसके बिना कोई भी अंत तक अनुसरण करते रहने में समर्थ नहीं होगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल परमेश्वर को जानने वाले ही परमेश्वर के लिए गवाही दे सकते हैं
फुटनोट :
क. मूल पाठ में “परमेश्वर को जानने का कार्य” लिखा है।
परमेश्वर को जानने का पाठ मानवजाति के किसी भी प्राकृतिक विज्ञान से ऊँचा है। यह ऐसा सबक है जो केवल उन्हीं बहुत थोड़े-से लोगों द्वारा सफलतापूर्वक सीखा जा सकता है जो परमेश्वर के ज्ञान का अनुसरण करते हैं, न कि यूँ ही किसी भी प्रतिभावान व्यक्ति द्वारा सीखा जा सकता है। इसलिए तुम लोगों को परमेश्वर को जानने और सत्य का अनुसरण करने को ऐसे नहीं देखना चाहिए मानो कि वे ऐसी चीजें हैं, जिन्हें किसी बच्चे द्वारा भी प्राप्त किया जा सकता है। हो सकता है कि तुम अपने पारिवारिक जीवन, अपने कार्यक्षेत्र या अपने वैवाहिक जीवन में पूरी तरह से सफल हो, परंतु जब सत्य और परमेश्वर को जानने के सबक की बात आती है, तो तुम्हारे पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है, तुमने कुछ भी हासिल नहीं किया है। ऐसा कहा जा सकता है कि सत्य को अभ्यास में लाना तुम लोगों के लिए बहुत ही कठिन बात है और परमेश्वर को जानना तो और भी बड़ी समस्या है। यही तुम लोगों की कठिनाई है, और इसी कठिनाई का सामना संपूर्ण मानवजाति कर रही है। जिन्होंने परमेश्वर को जानने के प्रयास में कुछ प्राप्त कर लिया है, उनमें से लगभग कोई भी मापदंड पर खरा नहीं उतरता। मनुष्य नहीं जानता है कि परमेश्वर को जानने का अर्थ क्या है, परमेश्वर को जानना क्यों आवश्यक है या व्यक्ति को किस स्तर तक पहुँचना चाहिए, इससे पहले कि वह परमेश्वर को जान सके। यही मानवजाति के लिए बहुत उलझन वाली बात है और सीधे-सीधे यही वह सबसे बड़ी पहेली है जिसका सामना मानवजाति द्वारा किया जा रहा है—कोई भी इस प्रश्न का उत्तर देने में सक्षम नहीं है, न ही कोई इस प्रश्न का उत्तर देने की इच्छा रखता है, क्योंकि आज तक मानवजाति में से किसी को भी इस कार्य के अध्ययन में कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है। शायद, जब कार्य के तीन चरणों की पहेली मानवजाति को बताई जाएगी, तो अनुक्रम से परमेश्वर को जानने वाले प्रतिभावान लोगों का एक समूह प्रकट होगा। बेशक, मैं आशा करता हूँ कि ऐसा ही हो और साथ ही मैं इस कार्य को करने की प्रक्रिया में हूँ। मैं निकट भविष्य में ऐसे और भी अधिक प्रतिभावान लोगों के उभरने की आशा करता हूँ और यह आशा करता हूँ कि वे कार्य के इन तीन चरणों के तथ्य के गवाह बनें—जिसका बेशक यह अर्थ है कि वे कार्य के इन तीनों चरणों की गवाही देने वाले प्रथम लोग बनेंगे। परंतु इससे अधिक दुखद और खेदजनक कुछ भी नहीं होगा कि परमेश्वर के कार्य की समाप्ति के दिन इस प्रकार के प्रतिभावान लोग प्रकट न हों, या केवल ऐसे एक या दो ही लोग सामने आएँ और वे वही लोग हों जिन्होंने देहधारी परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाना व्यक्तिगत रूप से स्वीकार कर लिया हो। फिर भी, यह सिर्फ़ सबसे बुरी संभावना है। चाहे जो भी हो, मैं अभी भी आशा करता हूँ कि जो वास्तव में अनुसरण करते हैं, वे इस आशीष को प्राप्त कर पाएँ। समय के आरम्भ से ही, इस प्रकार का कार्य पहले कभी नहीं हुआ; मानव विकास के इतिहास में कभी भी इस प्रकार का उपक्रम नहीं हुआ है। यदि तुम वास्तव में परमेश्वर को जानने वालों में सबसे प्रथम लोगों में से एक हुए, तो क्या यह सभी सृजित प्राणियों में सर्वोच्च गरिमा की बात नहीं होगी? क्या मानवजाति में ऐसा कोई सृजित प्राणी होगा जो परमेश्वर की इससे अधिक स्वीकृति प्राप्त कर सके? इस प्रकार का कार्य कर पाना आसान नहीं है, परंतु इसके बावजूद अंत में परिणाम देगा। लिंग या राष्ट्रीयता से निरपेक्ष, वे सभी लोग जो परमेश्वर का ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम हैं, अंत में उनके पास परमेश्वर का सबसे महान सम्मान होगा और एकमात्र वे ही परमेश्वर के अधिकार को प्राप्त करेंगे। यही आज का कार्य है, और भविष्य का कार्य भी है; यह 6,000 सालों के कार्य में निष्पादित किया जाने वाला अंतिम और सबसे ऊँचा कार्य है और यह कार्य करने का ऐसा तरीका है, जो मनुष्य की प्रत्येक श्रेणी को प्रकट करता है। मनुष्य को परमेश्वर का ज्ञान करवाने के कार्य के माध्यम से, लोगों की सभी प्रकार की श्रेणियाँ प्रकट होती हैं : जो परमेश्वर को जानते हैं वे परमेश्वर के आशीष प्राप्त करने और उसके वादों की विरासत पाने के योग्य होते हैं, जबकि जो लोग परमेश्वर को नहीं जानते हैं वे परमेश्वर के आशीषों और उसके वादों की विरासत को पाने के योग्य नहीं होते हैं। जो परमेश्वर को जानते हैं वे परमेश्वर के अंतरंग होते हैं, और जो परमेश्वर को नहीं जानते हैं वे परमेश्वर के अंतरंग नहीं कहे जा सकते हैं; परमेश्वर के अंतरंग परमेश्वर का कोई भी आशीष प्राप्त कर सकते हैं, परन्तु जो उसके अंतरंग नहीं हैं वे उसके किसी भी काम के योग्य नहीं हैं। चाहे यह क्लेश, शोधन या न्याय हो, ये सभी चीजें अंततः मनुष्य को परमेश्वर को जानने और उसके प्रति समर्पण करने के योग्य बनाने की खातिर हैं। यही एकमात्र प्रभाव है जो अंततः प्राप्त किया जाएगा। कार्य के तीनों चरणों से पूरी तरह अवगत कराया जाना परमेश्वर के बारे में मनुष्य के ज्ञान के लिए लाभकारी है और परमेश्वर का अधिक पूर्ण और विस्तृत ज्ञान प्राप्त करने में मनुष्य की सहायता करता है। यह समस्त कार्य मनुष्य के लिए लाभप्रद है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य के तीन चरणों को जानना ही परमेश्वर को जानने का मार्ग है
परमेश्वर न्याय और ताड़ना का कार्य इसलिए करता है ताकि मनुष्य परमेश्वर के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सके; साथ ही, वह अपनी गवाही की खातिर ऐसा करता है। मनुष्य के भ्रष्ट स्वभाव के प्रति परमेश्वर के न्याय के बिना मनुष्य उसके धार्मिक स्वभाव को बिल्कुल नहीं जान सकता था, जिसे ठेस नहीं पहुँचाई जानी चाहिए, न ही मनुष्य परमेश्वर के बारे में अपने पुराने ज्ञान को एक नए ज्ञान में बदल पाता। अपनी गवाही और अपने प्रबंधन के वास्ते, परमेश्वर अपनी संपूर्णता को सार्वजनिक करता है; इस प्रकार, अपने सार्वजनिक प्रकटन के जरिए, वह मनुष्य को परमेश्वर से जुड़े ज्ञान तक पहुँचने, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाने और परमेश्वर के लिए जबरदस्त गवाही देने लायक बनाता है। मनुष्य के स्वभाव का परिवर्तन परमेश्वर के कई विभिन्न प्रकार के कार्यों के ज़रिए प्राप्त किया जाता है; अपने स्वभाव में ऐसे बदलावों के बिना, मनुष्य परमेश्वर की गवाही देने और उसके इरादों के अनुरूप बनने लायक नहीं हो पाएगा। मनुष्य के स्वभाव में परिवर्तन दर्शाता है कि मनुष्य को शैतान के बंधन और अंधकार के प्रभाव से मुक्त करा दिया गया है और वह वास्तव में परमेश्वर के कार्य का एक आदर्श, एक नमूना, परमेश्वर का गवाह और ऐसा व्यक्ति बन गया है, जो परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है। आज देहधारी परमेश्वर अपना कार्य करने के लिए पृथ्वी पर आया है और वह अपेक्षा रखता है कि मनुष्य उसके बारे में ज्ञान प्राप्त करे, उसके प्रति समर्पित हो, और उसकी गवाही दे—मनुष्य को परमेश्वर के व्यावहारिक और सामान्य कार्य को जानना है, उसे उसके उन सभी वचनों और कार्य के प्रति समर्पण करना है, जो मनुष्य की धारणाओं के अनुरूप नहीं हैं और उसे उस समस्त कार्य की गवाही देनी है, जो वह मनुष्य को बचाने के लिए करता है और मनुष्य को जीतने के उसके सभी कर्मों की भी गवाही देनी है। जो परमेश्वर की गवाही देते हैं, उन्हें परमेश्वर का ज्ञान अवश्य होना चाहिए; केवल इस तरह की गवाही ही सटीक और व्यावहारिक होती है और केवल इस तरह की गवाही ही शैतान को शर्मिंदा कर सकती है। परमेश्वर अपनी गवाही के लिए उन लोगों का उपयोग करता है, जिन्होंने उसके न्याय, उसकी ताड़ना, और काट-छाँट से गुज़रकर उसे जान लिया है। वह अपनी गवाही के लिए उन लोगों का उपयोग करता है, जिन्हें शैतान द्वारा भ्रष्ट कर दिया गया है। वह अपनी गवाही देने के लिए उनका उपयोग करता है जिनका स्वभाव बदल गया है और जिन्होंने इस प्रकार उसके आशीर्वाद प्राप्त कर लिए हैं। उसे मनुष्य के मुँह से की जाने वाली स्तुति की आवश्यकता नहीं है, न ही उसे शैतान की किस्म के उन लोगों की स्तुति और गवाही की आवश्यकता है, जिन्हें उसने नहीं बचाया है। केवल वो जो परमेश्वर को जानते हैं, उसकी गवाही देने योग्य हैं और केवल वो जिनके स्वभाव को रूपांतरित कर दिया गया है, उसकी गवाही देने योग्य हैं। परमेश्वर मनुष्य को जानबूझकर अपने नाम का अनादर नहीं होने देगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल परमेश्वर को जानने वाले ही परमेश्वर के लिए गवाही दे सकते हैं
मनुष्य परमेश्वर के कार्य का अनुभव करता है, स्वयं को जान लेता है, अपने भ्रष्ट स्वभाव को उतार फेंकता है और जीवन में विकास का अनुसरण करता है, यह सब परमेश्वर को जानने के वास्ते करता है। यदि तुम केवल अपने आप को जानने और अपने भ्रष्ट स्वभाव की काट-छाँट करने का प्रयास करते हो, मगर तुम्हें इसका कोई ज्ञान नहीं है कि परमेश्वर मनुष्य पर क्या कार्य करता है, उसका उद्धार कितना महान है या इसका कोई ज्ञान नहीं है कि तुम परमेश्वर के कार्य का अनुभव कैसे करते हो और उसके कर्मों को कैसे देखते हो, तो तुम्हारा यह अनुभव मूर्खतापूर्ण है। यदि तुम सोचते हो कि किसी के जीवन में केवल इसलिए परिपक्वता आई है क्योंकि वह सत्य को अभ्यास में लाने और धैर्य दिखाने में समर्थ है, तो इसका मतलब है कि तुमने अभी भी जीवन का सच्चा अर्थ या मनुष्य को पूर्ण बनाने का परमेश्वर का उद्देश्य नहीं समझा है। एक दिन, जब तुम रिपेंटेंस चर्च या लाइफ़ चर्च के सदस्यों के बीच, धार्मिक कलीसियाओं में होगे, तो तुम कई धर्मपरायण लोगों से मिलोगे, जिनकी प्रार्थनाएं “दर्शनों” से युक्त होती हैं और जो जीवन के अपने अनुसरण में, प्रेरित किए गए और वचनों द्वारा मार्गदर्शित महसूस करते हैं। इसके अलावा, कई मामलों में वे धैर्य रखने, स्वयं को त्यागने और देह द्वारा निर्देशित न होने में सक्षम होते हैं। उस समय, तुम उनका भेद नहीं पहचान पाओगे : तुम मानोगे कि वे जो कुछ भी करते हैं वह सही है, जीवन का स्वाभाविक प्रकाशन है और यह खेद की बात है कि वे जिस नाम में विश्वास करते हैं वह गलत है। क्या ऐसे विचार मूर्खतापूर्ण नहीं हैं? ऐसा क्यों कहा जाता है कि कई लोगों का कोई जीवन नहीं है? क्योंकि वो परमेश्वर को नहीं जानते और इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि उनके हृदय में कोई परमेश्वर नहीं है और उनका कोई जीवन नहीं है। यदि परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास एक स्थिति तक पहुँच गया है, जहाँ तुम परमेश्वर के कर्मों, परमेश्वर की व्यावहारिकता और परमेश्वर के कार्य के प्रत्येक चरण को पूरी तरह जानने में सक्षम हो, तो तुम्हारे पास सत्य है। यदि तुम परमेश्वर के कार्य और स्वभाव को नहीं जानते, तो तुम्हारा अनुभव अभी भी पर्याप्त नहीं है। यीशु ने कैसे अपने कार्य के उस चरण को कार्यान्वित किया, कैसे इस चरण को कार्यान्वित किया जा रहा है, कैसे अनुग्रह के युग में परमेश्वर ने अपना कार्य किया और क्या कार्य किया, कौन-सा कार्य इस चरण में किया जा रहा है—यदि तुम्हें इन बातों का पूरी तरह ज्ञान नहीं है, तो तुम कभी भी आश्वस्त महसूस नहीं करोगे और तुम हमेशा अस्थिर महसूस करोगे। यदि एक अवधि के अनुभव के बाद तुम परमेश्वर द्वारा किए गए कार्य और उसके हर चरण को जानने में समर्थ हो और अगर तुमने परमेश्वर के वचनों को बोलने में उसके लक्ष्यों तथा इस बात का भी पूरी तरह ज्ञान प्राप्त कर लिया है कि उसके द्वारा बोले गए इतने सारे वचन क्यों पूरे नहीं हुए हैं, तो तुम साहस के साथ और बिना हिचकिचाए, चिंता और शोधन से मुक्त होकर आगे के मार्ग का अनुसरण कर सकते हो।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल परमेश्वर को जानने वाले ही परमेश्वर के लिए गवाही दे सकते हैं
परमेश्वर के स्वभाव और जो उसके पास है और जो वह स्वयं है उसके ज्ञान का मनुष्यों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह उन्हें परमेश्वर में और अधिक आस्था रखने में मदद कर सकता है और उसके प्रति सच्चा समर्पण विकसित करने और उसका सच्चा भय मानने में उनकी सहायता कर सकता है। इस प्रकार वे आँख मूँदकर उसका अनुसरण या आराधना नहीं करते रहते। परमेश्वर को भ्रमित लोग या आँख मूँदकर भीड़ का अनुसरण करने वाले लोग नहीं चाहिए, बल्कि ऐसे लोगों का एक समूह चाहिए, जिनके हृदय में परमेश्वर के स्वभाव की एक स्पष्ट समझ और ज्ञान हो और जो परमेश्वर की गवाही दे सकें, ऐसे लोगों का समूह जो परमेश्वर की मनोहरता की वजह से, जो उसके पास है और जो वह स्वयं है उसकी वजह से और उसके धार्मिक स्वभाव की वजह से कभी उसे छोड़ेंगे नहीं, न ही कभी उसका परित्याग करेंगे। परमेश्वर के अनुयायी के रूप में, यदि अपने दिल में तुम अभी भी परमेश्वर का सच्चा अस्तित्व, उसका स्वभाव, जो उसके पास है और जो वह स्वयं है और मानवजाति को बचाने की उसकी योजना बहुत अस्पष्ट, संदिग्ध और भ्रामक पाते हो, तो तुम्हारा विश्वास परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त नहीं कर सकता। परमेश्वर को इस प्रकार के व्यक्ति द्वारा उसका अनुसरण करना सुखद नहीं लगता और वह इस प्रकार के व्यक्ति का अपने सामने आना पसंद नहीं करता। चूँकि इस प्रकार का व्यक्ति परमेश्वर को नहीं समझता, अपना दिल परमेश्वर को देने में असमर्थ रहता है और उसका दिल उसके लिए बंद रहता है, इसलिए परमेश्वर में उसका विश्वास अशुद्धियों से भरा होता है और उसके द्वारा परमेश्वर का अनुगमन केवल अंधा ही कहा जा सकता है। जब लोगों को परमेश्वर की सच्ची समझ और ज्ञान होता है, तभी वे सच्चा विश्वास और सच्चा अनुसरण प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही परमेश्वर के प्रति सच्चा समर्पण और उसका सच्चा भय मानना विकसित कर सकते हैं। केवल इसी तरह से वे अपना दिल परमेश्वर को दे सकते हैं और उसे उसके लिए खोल सकते हैं। परमेश्वर यही चाहता है, क्योंकि जो कुछ भी वे करते और सोचते हैं, वह परमेश्वर की परीक्षा का सामना कर सकता है और परमेश्वर की गवाही दे सकता है।
—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर III
एक सृजित प्राणी के रूप में यदि तुम सृजित प्राणी का कर्तव्य अच्छे से निभाना चाहते हो और परमेश्वर के इरादे समझना चाहते हो, तो तुम्हें परमेश्वर के कार्य को अवश्य समझना चाहिए, सृजित प्राणियों के लिए परमेश्वर के इरादों को अवश्य समझना चाहिए, तुम्हें उसकी प्रबंधन योजना को अवश्य समझना चाहिए, और उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य के समस्त महत्व को भी अवश्य समझना चाहिए। जो लोग इस बात को नहीं समझते हैं वे मानक स्तर के सृजित प्राणी नहीं हैं! सृजित प्राणी के रूप में यदि तुम यह नहीं समझते हो कि तुम कहाँ से आए हो, मानवजाति के इतिहास और परमेश्वर द्वारा किए गए संपूर्ण कार्य को नहीं समझते हो, और इससे भी बढ़कर, यह नहीं समझते हो कि आज तक मानवजाति का विकास कैसे हुआ है, और नहीं जानते हो कि कौन संपूर्ण मानवजाति पर शासन करता है, तो तुम्हारे द्वारा अपने कर्तव्य को निभाने का तो सवाल ही नहीं उठता। परमेश्वर ने आज तक मानवजाति की अगुवाई की है, और जब से उसने पृथ्वी पर मनुष्य की रचना की है तब से उसने उसे कभी भी नहीं छोड़ा है। पवित्र आत्मा ने कभी भी कार्य करना बंद नहीं किया है, उसने मनुष्य की अगुआई करना कभी भी बंद नहीं किया है और कभी भी मनुष्य को नहीं त्यागा है। परंतु परमेश्वर को जानना तो दूर मनुष्य को यह भी एहसास नहीं है कि परमेश्वर है। क्या सभी सृजित प्राणियों के लिए इससे अधिक अपमानजनक कुछ और हो सकता है? परमेश्वर व्यक्तिगत रूप से मनुष्य की अगुवाई करता है, परंतु मनुष्य परमेश्वर के कार्य को नहीं समझता है। तुम एक सृजित प्राणी हो, फिर भी तुम अपने ही इतिहास से अनजान हो, इस बात से अनजान हो कि किसने तुम्हारी यात्रा में तुम्हारी अगुआई की है और तुम परमेश्वर द्वारा किए गए कार्य से अनजान हो और इसलिए तुम परमेश्वर को नहीं जान सकते हो। यदि तुम अब भी इन चीजों से अनजान हो, तो तुम कभी भी परमेश्वर के गवाह बनने के योग्य नहीं बनोगे। आज सृष्टिकर्ता व्यक्तिगत तौर पर एक बार फिर से सभी लोगों की अगुआई कर रहा है और सभी लोगों को अपनी बुद्धि, सर्वशक्तिमत्ता, उद्धार और अद्भुतता दिखाता है। फिर भी तुम्हें अब भी न तो इसका एहसास है और न तुम इसे समझते हो—इसलिए क्या तुम वह नहीं हो, जिसे उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त नहीं होगा? जो लोग शैतान के हैं वे परमेश्वर के वचनों को नहीं समझते हैं, जबकि जो परमेश्वर द्वारा चुने गए लोग हैं वे परमेश्वर की वाणी को सुन सकते हैं। वे सभी लोग जो मेरे द्वारा बोले गए वचनों को जानते और समझते हैं, ऐसे लोग हैं जो बचा लिए जाएँगे और वे परमेश्वर की गवाही दे सकते हैं; वे सभी लोग जो मेरे द्वारा बोले गए वचनों को नहीं समझते हैं, परमेश्वर की गवाही नहीं दे सकते हैं, वे ऐसे लोग हैं जो निकाल दिए जाएँगे। जो लोग परमेश्वर के इरादों को नहीं समझते हैं और परमेश्वर के कार्य को नहीं समझते हैं, वे परमेश्वर का ज्ञान प्राप्त करने में अक्षम हैं और इस प्रकार के लोग परमेश्वर की गवाही नहीं दे सकते। यदि तुम परमेश्वर का गवाह बनना चाहते हो, तो तुम्हें परमेश्वर को अवश्य जानना होगा, और परमेश्वर के कार्य के द्वारा ही परमेश्वर के ज्ञान को पाया जा सकता है। अंततः, यदि तुम परमेश्वर को जानने की इच्छा करते हो, तो तुम्हें उसके कार्य को अवश्य जानना चाहिए : परमेश्वर के कार्य को जानना सबसे महत्वपूर्ण बात है। जब कार्य के तीन चरण समाप्ति पर पहुँचेंगे, तो ऐसे लोगों का एक समूह बनाया जाएगा जो परमेश्वर की गवाही देंगे, ऐसे लोगों का समूह जो परमेश्वर को जानते हैं। ये सभी लोग परमेश्वर को जानेंगे। वे सत्य को अभ्यास में लाने में समर्थ होंगे और उनमें मानवता और विवेक होगा। उन्हें परमेश्वर के उद्धार के कार्य के तीनों चरणों का ज्ञान होगा। यही कार्य अंत में निष्पादित होगा, और यही लोग 6,000 साल के प्रबंधन के कार्य की परिणति हैं और शैतान की अंतिम पराजय की सबसे शक्तिशाली गवाही हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य के तीन चरणों को जानना ही परमेश्वर को जानने का मार्ग है
लोगों के हृदय में परमेश्वर की समझ जितनी होती है, उतनी ही उनके हृदय में उसके लिए जगह होती है। उनके हृदय में परमेश्वर का ज्ञान जितना होता है, उनके हृदय में परमेश्वर उतना ही महान होता है। जिस परमेश्वर को तुम जानते हो, अगर वह खोखला और काल्पनिक है, तो जिस परमेश्वर में तुम विश्वास करते हो, वह भी खोखला और काल्पनिक ही होगा, और तुम जिस परमेश्वर को जानते हो वह तुम्हारे अपने दायरे तक ही सीमित होता है, और उसका सच्चे स्वयं परमेश्वर से कुछ लेना-देना नहीं है। इसलिए परमेश्वर के व्यावहारिक कर्मों को जानना, परमेश्वर की व्यावहारिकता और उसकी सर्वशक्तिमत्ता को जानना, स्वयं परमेश्वर की सच्ची पहचान को जानना, जो उसके पास है और जो वह स्वयं है यह जानना, सभी चीजों के बीच अभिव्यक्त उसके कर्मों को जानना—ये हर उस व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं जो परमेश्वर के ज्ञान के अनुसरण में लगा है। इनका इस बात से सीधा संबंध है कि लोग सत्य वास्तविकता में प्रवेश कर सकते हैं या नहीं। अगर तुम परमेश्वर के बारे में अपनी समझ केवल शब्दों तक सीमित रखते हो, अगर तुम उसे अपने छोटे-मोटे अनुभवों तक, परमेश्वर के उस अनुग्रह तक जिसकी तुम गिनती करते हो या परमेश्वर के लिए अपनी छोटी-मोटी गवाहियों तक ही सीमित रखते हो, तो मैं कहता हूँ कि जिस परमेश्वर पर तुम विश्वास करते हो, वह सच्चा स्वयं परमेश्वर बिल्कुल नहीं है। यह भी कहा जा सकता है कि जिस परमेश्वर पर तुम विश्वास करते हो, वह एक काल्पनिक परमेश्वर है, सच्चा परमेश्वर नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सच्चा परमेश्वर वह है जो हर चीज पर संप्रभुता रखता है, जो हर चीज के मध्य चलता है और हर चीज का प्रबंधन करता है। एक वही है, जिसके हाथों में पूरी मानवजाति और सभी चीजों की नियति है। जिस परमेश्वर के बारे में मैं बात कर रहा हूँ, उसका कार्य और उसके कर्म लोगों के एक छोटे-से हिस्से तक ही सीमित नहीं हैं। अर्थात्, वे केवल उन लोगों तक ही सीमित नहीं हैं, जो वर्तमान में उसका अनुसरण करते हैं। इसके बजाय, उसके कर्म सभी चीजों में, सभी चीजों के अस्तित्व में और सभी चीजों के परिवर्तन की व्यवस्थाओं में अभिव्यक्त होते हैं। अगर तुम परमेश्वर की सृष्टि की सभी चीजों में परमेश्वर का कोई कर्म देख या पहचान नहीं सकते, तो तुम उसके किसी भी कर्म की गवाही नहीं दे सकते। अगर तुम परमेश्वर की कोई गवाही नहीं दे सकते, अगर तुम पहले की तरह उस छोटे तथाकथित “परमेश्वर” की बात करते रहते हो जिसे तुम जानते हो, वह परमेश्वर जो तुम्हारे अपने विचारों तक ही सीमित है और तुम्हारे मस्तिष्क के संकुचित दायरे में रहता है, अगर तुम उसी किस्म के परमेश्वर के बारे में बोलते रहते हो, तो परमेश्वर कभी तुम्हारी आस्था को स्वीकृति नहीं देगा। जब तुम परमेश्वर की गवाही देते हो, तो अगर तुम ऐसा सिर्फ इस संदर्भ में करते हो कि कैसे तुम परमेश्वर के अनुग्रह का आनंद लेते हो, कैसे तुम परमेश्वर का अनुशासन और उसकी ताड़ना स्वीकार करते हो और कैसे तुम उसके आशीषों का आनंद लेते हो, तो यह बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है और यह उसे कतई संतुष्ट नहीं कर सकता। अगर तुम परमेश्वर की उस तरह गवाही देना चाहते हो जो उसके इरादों के अनुरूप हो, स्वयं सच्चे परमेश्वर की गवाही देना चाहते हो, तो तुम्हें जो परमेश्वर के पास है और जो वह है, उसे परमेश्वर के कर्मों से समझना होगा। तुम्हें हर चीज पर परमेश्वर के नियंत्रण से उसका अधिकार देखना चाहिए, और यह तथ्य देखना चाहिए कि कैसे वह समस्त मानवजाति का भरण-पोषण करता है। अगर तुम केवल यह स्वीकार करते हो कि तुम्हारा दैनिक भोजन और पेय और जीवन की तुम्हारी जरूरत की चीजें परमेश्वर से आती हैं, लेकिन तुम यह तथ्य नहीं देख पाते कि परमेश्वर अपनी सृष्टि की सभी चीजों का उपयोग संपूर्ण मानवजाति को पोषण देने के लिए करता है और सभी चीजों पर अपनी संप्रभुता के माध्यम से वह संपूर्ण मानवजाति की अगुआई कर रहा है, तो तुम परमेश्वर की गवाही देने में कभी सक्षम नहीं होगे।
—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है IX
अगर तुम परमेश्वर के स्वभाव को नहीं समझते, तो तुम्हारे लिए उस काम को करना असंभव होगा, जो तुम्हें उसके लिए करना चाहिए। अगर तुम परमेश्वर के सार को नहीं जानते, तो तुम्हारे लिए उसका भय और खौफ मानना असंभव होगा; इसके बजाय, तुम केवल बेपरवाह ढंग से खानापूरी करोगे, वाक्छल करोगे, और इससे भी अधिक, सुधारी न जा सकने वाली ईश-निंदा करोगे। हालाँकि परमेश्वर के स्वभाव को समझना वास्तव में महत्वपूर्ण है, और परमेश्वर का सार जानने को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, फिर भी किसी ने इन मुद्दों का गंभीरता से परीक्षण नहीं किया है या कोई इनकी गहराई में नहीं गया है। यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि तुम सब लोगों ने मेरे द्वारा दिए गए सभी प्रशासनिक आदेशों की उपेक्षा की है। अगर तुम लोग परमेश्वर के स्वभाव को नहीं समझते, तो बहुत संभव है कि तुम उसके स्वभाव को ठेस पहुँचा दो। उसके स्वभाव को ठेस पहुँचाना स्वयं परमेश्वर के क्रोध को भड़काने के समान है, और उस स्थिति में तुम्हारे कार्यों का अंतिम परिणाम प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन होगा। अब तुम्हें समझ जाना चाहिए कि जब तुम परमेश्वर के सार को जान जाते हो, तो तुम उसके स्वभाव को भी समझ सकते हो—और जब तुम उसके स्वभाव को समझ जाते हो, तो तुम उसके प्रशासनिक आदेशों को भी समझ जाते हो। कहने की आवश्यकता नहीं कि प्रशासनिक आदेशों में जो निहित है, उसमें से काफी कुछ परमेश्वर के स्वभाव से जुड़ा है, किंतु उसका संपूर्ण स्वभाव प्रशासनिक आदेशों में व्यक्त नहीं किया जाता; अतः तुम लोगों को परमेश्वर के स्वभाव की समझ और ज्यादा विकसित करने के लिए एक कदम और आगे बढ़ना चाहिए।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के स्वभाव को समझना बहुत महत्वपूर्ण है
यदि मनुष्य परमेश्वर का स्वभाव और जो उसके पास है और जो वह स्वयं है उसे जान लेता है तो वह जो प्राप्त करता है वह परमेश्वर से आने वाला जीवन होगा। जब परमेश्वर के आने वाला यह जीवन तुम्हारे भीतर गढ़ दिया जाएगा तो तुममें परमेश्वर का भय मानना अधिकाधिक बढ़ता जाएगा। यह वह नतीजा है जिसे स्वाभाविक रूप से हासिल किया जा सकता है। यदि तुम परमेश्वर के स्वभाव या उसके सार के बारे में समझना और जानना नहीं चाहते, यदि तुम इन चीजों पर विचार करना या इन पर ध्यान देना तक नहीं चाहते, तो मैं तुम्हें निश्चितता के साथ बता सकता हूँ कि जिस तरह से तुम वर्तमान में परमेश्वर में अपने विश्वास का अनुसरण कर रहे हो, वह तुम्हें कभी उसके इरादे पूरे नहीं करने देगा या उसकी स्वीकृति प्राप्त नहीं करने देगा, तुम्हें वास्तव में उद्धार प्राप्त करने देना तो दूर की बात है—ये अंतिम परिणाम हैं। जब मनुष्य परमेश्वर को नहीं समझता है और उसके स्वभाव को नहीं जानता है, तो उसका हृदय परमेश्वर के लिए वास्तव में कभी नहीं खुल सकता। जब वह परमेश्वर को समझ जाता है, तो उसमें परमेश्वर के हृदय को समझने और इसका रसास्वादन करने की रुचि और आस्था जाग उठेगी। जब तुम परमेश्वर के हृदय को समझते हो और इसका रसास्वादन करते हो तो तुम्हारा हृदय धीरे-धीरे, थोड़ा-थोड़ा करके, उसके लिए खुलता जाएगा। जब तुम्हारा हृदय उसके लिए खुल जाता है तो तुम्हें महसूस होगा कि परमेश्वर के साथ लेन-देन करने के तुम्हारे प्रयास, परमेश्वर से तुम्हारी माँगें और तुम्हारी अपनी असंयमित इच्छाएँ कितनी शर्मनाक और घृणित थीं। जब तुम्हारा हृदय वास्तव में परमेश्वर के लिए खुल जाएगा, तो तुम देखोगे कि उसका हृदय सचमुच एक बेमिसाल विशाल संसार है, और साथ ही साथ तुम एक ऐसे क्षेत्र में प्रवेश करोगे, जिसे तुमने पहले कभी अनुभव नहीं किया है। इस क्षेत्र में कोई छल-प्रपंच और कपट नहीं है, कोई अंधकार नहीं है और कोई बुराई नहीं है। केवल सच्चा हृदय और विश्वासपात्रता है; केवल प्रकाश और ईमानदारी है; केवल धार्मिकता और दयालुता है। वह प्रेम और विचारशीलता से भरा हुआ है, दया और सहनशीलता से भरा हुआ है, और यह तुम्हें जीवित होने की प्रसन्नता और आनंद महसूस करने में सक्षम बनाता है। ये वे चीजें हैं जो परमेश्वर तुम्हें दिखाएगा, जब तुम अपना हृदय उसके लिए खोलोगे। अद्वितीय विराटता वाला यह संसार परमेश्वर की बुद्धि से भरा है और उसकी सर्वशक्तिमत्ता से भरा है; यह उसके प्रेम और अधिकार से भी ओतप्रोत है। तुम यहाँ उस चीज का हर पहलू देख सकते हो जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, देखो कि किस बात से परमेश्वर आनंदित होता है, किस बात से वह चिंता करता है, किस बात से उसे दुख होता है और किस बात से उसका क्रोध भड़कता है...। हर व्यक्ति, जो अपने हृदय को खोलता है और परमेश्वर को भीतर आने देता है, इसे देख सकता है। जब तुम अपना हृदय परमेश्वर के लिए खोलते हो, तभी वह इसमें प्रवेश कर सकता है। जब परमेश्वर तुम्हारे हृदय में प्रवेश कर चुका होता है, तुम केवल तभी वह देख सकते हो जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है और तुम्हारे लिए उसके इरादे देख सकते हो। उस समय तुम्हें पता चलेगा कि परमेश्वर से संबंधित हर चीज कितनी बहुमूल्य है, कि जो उसके पास है और जो वह स्वयं है वह कितना सँजोकर रखने लायक है। उसकी तुलना में लोग, घटनाएँ और तुम्हारे आसपास की चीजें, यहाँ तक कि तुम्हारे प्रियजन, तुम्हारा जीवनसाथी, और वे चीजें जिनसे तुम प्रेम करते हो, तुम्हारे लिए इतनी अनुल्लेखनीय हैं, इतनी तुच्छ हैं और इतनी निम्न हैं। तुम महसूस करोगे कि कोई भी भौतिक पदार्थ फिर कभी तुम्हें आकर्षित करने में सक्षम नहीं होगा, या अपने लिए तुमसे फिर से कोई कीमत नहीं चुकवा सकेगा। परमेश्वर की विनम्रता में तुम उसकी महानता और उसकी सर्वोच्चता देखोगे। इससे भी अधिक, परमेश्वर के किसी कर्म में जिसे तुम पहले काफी छोटा समझते थे, तुम उसकी असीमित बुद्धि और उसकी सहनशीलता देखोगे, साथ ही अपने प्रति तुम उसका धैर्य, सहिष्णुता और समझ देखोगे। यह तुममें उसके लिए प्रेम उत्पन्न करेगा। उस दिन तुम्हें लगेगा कि लोग कितने घिनौने संसार में रह रहे हैं, और वह चाहे तुम्हारे बगल के लोग हों या तुम्हारे आसपास घटित होने वाली घटनाएँ, या फिर वे हों जिनसे तुम प्रेम करते हो, तुम्हारे प्रति उनका प्रेम और तुम्हारे लिए उनकी तथाकथित सुरक्षा या उनकी चिंता हो, इसमें से कुछ भी उल्लेखनीय नहीं है—केवल परमेश्वर ही तुम्हारा प्रियतम है, और तुम्हारा सबसे मूल्यवान खजाना है। जब वह दिन आएगा, तो मैं मानता हूँ कि कुछ लोग होंगे जो कहेंगे : “परमेश्वर का प्रेम बहुत महान है, और उसका सार बहुत पवित्र है। परमेश्वर में कोई कपट नहीं है, कोई बुराई नहीं है, कोई ईर्ष्या नहीं है, और कोई कलह नहीं है, बल्कि केवल धार्मिकता और प्रामाणिकता है। जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है—यही वह सब है जिसके लिए मनुष्यों को लालायित रहना चाहिए और यही वह सब भी है जिसका मनुष्यों को अनुसरण करना चाहिए और जिसकी आकांक्षा करनी चाहिए।” किस आधार पर लोगों की इसे प्राप्त करने की योग्यता निर्मित होती है? वह मनुष्यों की परमेश्वर के स्वभाव की समझ और उनकी परमेश्वर के सार की समझ के आधार पर निर्मित होती है। इसलिए परमेश्वर के स्वभाव को और जो उसके पास है और जो वह स्वयं है उसे समझना प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवनभर की शिक्षा है; और यह हर उस व्यक्ति के द्वारा अनुसरण किया जाने वाला एक जीवनभर का लक्ष्य भी है, जो अपने स्वभाव को बदलने का प्रयास करता है और परमेश्वर को जानने का प्रयास करता है।
—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर III
परमेश्वर के सार को जानना कोई मामूली बात नहीं है। तुम्हें उसके स्वभाव को समझना चाहिए। इस तरह से तुम धीरे-धीरे और अनजाने ही परमेश्वर के सार को जान जाओगे। जब तुम्हारे पास यह ज्ञान होगा तो तुम खुद को एक उच्चतर और अधिक सुंदर स्थिति में प्रवेश करता हुआ पाओगे। अंत में तुम अपनी घृणित आत्मा पर लज्जा महसूस करोगे, और इतना ही नहीं, तुम अपनी शक्ल दिखाने से भी लजाओगे। उस समय, तुम्हारे क्रियाकलापों में परमेश्वर के स्वभाव को ठेस पहुँचाने वाली चीजें कम से कम होती चली जाएँगी, तुम्हारा हृदय परमेश्वर के हृदय के अधिकाधिक निकट होता जाएगा, और धीरे-धीरे तुम्हारे हृदय में उसके लिए प्रेम बढ़ता जाएगा। यह मानवजाति के सुंदर स्थिति में प्रवेश करने का चिह्न है। किंतु अभी तुम लोगों ने इसे प्राप्त नहीं किया है। तुम सब अपनी नियति के लिए दौड़ते रहते हो, ऐसे में परमेश्वर के सार को जानने का प्रयास करने का इरादा किसमें है? अगर यह जारी रहा, तो तुम लोग अनजाने ही प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन कर बैठोगे, क्योंकि तुम परमेश्वर के स्वभाव के बारे में बहुत ही कम जानते हो। तो क्या अब तुम लोग जो कर रहे हो, वो परमेश्वर के स्वभाव के विरुद्ध तुम्हारे अपराधों की नींव नहीं डाल रहा? मेरा तुमसे यह कहना कि तुम परमेश्वर के स्वभाव को समझो, मेरे कार्य से पृथक नहीं है। क्योंकि अगर तुम लोग बार-बार प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करते रहोगे, तो तुममें से कौन दंड से बच पाएगा? तब क्या मेरा कार्य पूरी तरह व्यर्थ नहीं हो जाएगा? इसलिए, मैं अभी भी कहता हूँ कि अपने आचरण पर अंकुश रखने के अलावा, तुम जो कदम उठाते हो, उनमें सावधान रहो। तुम लोगों से मेरी यह उच्चतर अपेक्षा है, और मैं आशा करता हूँ कि तुम सब इस पर ध्यान से विचार करोगे और इससे गंभीरता से पेश आओगे। अगर कोई दिन ऐसा आया, जब तुम लोगों के कार्य मुझे प्रचंड रूप से क्रोधित कर दें, तब परिणाम सिर्फ तुम्हें ही सोचने होंगे, और तुम लोगों के स्थान पर दंड भुगतने वाला और कोई नहीं होगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के स्वभाव को समझना बहुत महत्वपूर्ण है
संबंधित भजन
परमेश्वर को जानने से प्राप्त नतीजा
परमेश्वर को जानना ही सृजित प्राणियों के लिए सर्वोच्च सम्मान है
परमेश्वर को जानकर ही मनुष्य परमेश्वर से प्रेम कर सकता है
परमेश्वर के स्वभाव को न जानने के नतीजे