43. केवल परमेश्वर से सच्चा प्रेम करने वाले ही क्यों उसके द्वारा पूर्ण बनाए जा सकते हैं

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, वे सत्य से प्रेम करते हैं, और सत्य से प्रेम करने वाले इसे जितना अधिक अभ्यास में लाते हैं, उतना ही अधिक सत्य उनके पास होता है; वे उसे जितना अधिक अभ्यास में लाते हैं, उतना ही अधिक परमेश्वर का प्रेम उनके पास होता है; और वे जितना अधिक उसे अभ्यास में लाते हैं, उतना ही अधिक परमेश्वर उन्हें आशीष देता है। यदि तुम हमेशा इसी तरह अभ्यास करते हो, तो तुम धीरे-धीरे अपने ऊपर परमेश्वर का प्रेम देखने में सक्षम हो जाओगे, जैसे पतरस परमेश्वर को जानने लगा था : पतरस ने कहा कि परमेश्वर के पास न केवल स्वर्ग, पृथ्वी और सब कुछ का सृजन करने की बुद्धि है, बल्कि इससे भी बढ़कर, उसके पास लोगों पर व्यावहारिक कार्य करने की बुद्धि है। पतरस ने कहा कि परमेश्वर लोगों का प्रेम पाने के योग्य है तो केवल इसलिए नहीं कि उसने स्वर्ग, पृथ्वी और सब कुछ बनाया है, बल्कि इससे भी बढ़कर इसलिए कि वह मनुष्य को सृजित करने, मनुष्य को बचाने, मनुष्य को पूर्ण बनाने और मनुष्य को अपना प्रेम प्रदान करने में सक्षम है। इसलिए, पतरस ने यह भी कहा कि परमेश्वर में बहुत कुछ है जो मनुष्य के प्रेम के योग्य है। पतरस ने यीशु से कहा, “क्या स्वर्ग, पृथ्वी और सब कुछ का सृजन करना ही एकमात्र कारण है कि तुम लोगों के प्रेम के अधिकारी हो? तुममें और भी बहुत कुछ है, जो प्रेम करने के योग्य है। तुम वास्तविक जीवन में कार्य करते हो और कदम उठाते हो, तुम्हारा आत्मा मुझे भीतर तक स्पर्श करता है, तुम मुझे अनुशासित करते हो, तुम मुझे डाँट-फटकार लगाते हो—ये चीजें प्रेम पाने के और भी अधिक योग्य हैं।” यदि तुम परमेश्वर के प्रेम को देखना और अनुभव करना चाहते हो, तो तुम्हें वास्तविक जीवन में टटोलना और तलाशना होगा और अपनी देह छोड़ने के लिए तैयार होना होगा। तुम्हें यह संकल्प अवश्य लेना चाहिए। तुम्हें एक ऐसा संकल्पबद्ध व्यक्ति होना चाहिए जो आलसी हुए बिना या देह के आनंदों की अभिलाषा किए बिना सभी चीजों में परमेश्वर को संतुष्ट कर पाए, जो देह के लिए न जिए बल्कि परमेश्वर के लिए जिए। शायद तुम परमेश्वर को इस बार संतुष्ट न करो, क्योंकि तुम परमेश्वर के इरादों को नहीं समझते हो; अगली बार, भले ही तुम्हें थोड़ा प्रयास करना पड़े, तुम्हें उसे अवश्य संतुष्ट करना चाहिए, न कि तुम्हें देह को संतुष्ट करना चाहिए। जब तुम इस तरह अनुभव करोगे, तब तुम परमेश्वर को जानने लगे होगे। तुम देखोगे कि परमेश्वर स्वर्ग, पृथ्वी और सभी कुछ बना सकता है, उसने देह धारण किया है ताकि लोग उसे वास्तविक और मूर्त तरीके से देख सकें और वह उनके साथ वास्तविक और मूर्त तरीके से जुड़ता है; तुम देखोगे कि वह मनुष्य के बीच चलने में सक्षम है और उसका आत्मा वास्तविक जीवन में लोगों को पूर्ण बना सकता है; तुम देखोगे कि यह सब लोगों को उसकी मनोहरता देखने और उसके अनुशासन, उसकी ताड़ना और उसके आशीषों का अनुभव करने की अनुमति देता है। यदि तुम हमेशा इसी तरह अनुभव करते रहते हो, तो तुम वास्तविक जीवन में परमेश्वर से अविभाज्य रहोगे, और यदि किसी दिन परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध सामान्य नहीं रह जाता है, तो तुम धिक्कार और पश्चात्ताप महसूस कर पाओगे। जब परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध सामान्य होगा, तो तुम परमेश्वर को कभी छोड़ना नहीं चाहोगे, और यदि किसी दिन परमेश्वर कहे कि वह तुम्हें त्याग देगा, तो तुम भयभीत हो जाओगे, और कहोगे कि परमेश्वर द्वारा त्यागे जाने के बजाय तुम मर जाना पसंद करोगे। जैसे ही तुम्हें इसका बोध होता है, तुम महसूस करोगे कि तुम परमेश्वर को छोड़ पाने में असमर्थ हो, और इस तरह तुम्हारे पास एक नींव होगी, और तुम परमेश्वर के प्रेम का सचमुच आनंद लोगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर से प्रेम करने वाले लोग सदैव उसके प्रकाश के भीतर रहेंगे

जो परमेश्वर से सचमुच प्रेम करते हैं केवल उन्हीं के जीवन में सर्वाधिक मूल्य और अर्थ होता है और केवल वही लोग परमेश्वर में सचमुच विश्वास करते हैं, ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये लोग परमेश्वर के प्रकाश में रह पाते हैं और परमेश्वर के कार्य और प्रबंधन के लिए जी पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे अंधकार में नहीं जीते, बल्कि प्रकाश में जीते हैं; वे अर्थहीन जीवन नहीं जीते, बल्कि परमेश्वर द्वारा धन्य किया गया जीवन जीते हैं। केवल वे जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, परमेश्वर की गवाही दे पाते हैं, केवल वे ही परमेश्वर के गवाह हैं, केवल वे ही परमेश्वर द्वारा धन्य किए जाते हैं और केवल वे ही परमेश्वर के वादे विरासत में प्राप्त कर पाते हैं। वे जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, परमेश्वर के अंतरंग हैं; वे परमेश्वर के प्रिय लोग हैं और वे ही लोग हैं जो परमेश्वर के साथ आशीषों का आनंद ले सकते हैं। केवल ऐसे लोग ही अनंत काल के लिए जीवित रहेंगे और केवल वे ही हमेशा के लिए परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा में रहेंगे। परमेश्वर लोगों द्वारा प्रेम किए जाने के लिए है और वह सभी लोगों द्वारा प्रेम किए जाने योग्य है, परंतु सभी लोग परमेश्वर से प्रेम करने में सक्षम नहीं हैं, न सभी लोग परमेश्वर की गवाही दे सकते हैं और न परमेश्वर के साथ राज कर सकते हैं। चूँकि जो लोग सचमुच परमेश्वर से प्रेम करते हैं, वे ही लोग परमेश्वर के लिए गवाही दे पाते हैं और जो परमेश्वर के कार्य के लिए अपने सभी प्रयास समर्पित कर पाते हैं, वे सभी सारी दुनिया में कहीं भी घूम सकते हैं और कोई उनका प्रतिरोध करने की हिम्मत नहीं कर सकता, वे सभी पृथ्वी पर राज कर सकते हैं और परमेश्वर के सभी लोगों पर शासन कर सकते हैं। ये लोग दुनिया भर से एक साथ आते हैं। वे दुनिया भर से आए लोग हैं जो अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं और उनकी त्वचा के रंग भिन्न-भिन्न हैं, परंतु जिनके अस्तित्व का महत्व एक ही है और उनके पास एक जैसा परमेश्वर-प्रेमी हृदय है; वे सभी ऐसे लोग हैं जो एक ही गवाही देते हैं और ये वे लोग हैं जो एक ही संकल्प और एक ही इच्छा साझा करते हैं। जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, वे पूरे संसार में घूमते हैं और जो परमेश्वर की गवाही देते हैं, वे संपूर्ण ब्रह्मांड को पार करते हैं। ऐसे सभी लोग परमेश्वर के प्रिय लोग हैं और वे सभी परमेश्वर द्वारा धन्य किए गए लोग हैं और ऐसे लोग सदैव उसके प्रकाश में रहेंगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर से प्रेम करने वाले लोग सदैव उसके प्रकाश के भीतर रहेंगे

परमेश्वर उसमें कार्य करता है जो उसके वचनों को सँजोता है और उनका अनुसरण करता है। जितना तू परमेश्वर के वचनों को सँजोयेगा, उतना ही उसका आत्मा तुझ पर कार्य करेगा। कोई व्यक्ति परमेश्वर के वचनों को जितना ज्यादा सँजोता है, वह परमेश्वर के द्वारा पूर्ण बनाए जाने के उतने ही अधिक अवसर प्राप्त करेगा। परमेश्वर उन्हें पूर्ण बनाता है जो वास्तव में उससे प्रेम करते हैं और वह उन्हें पूर्ण बनाता है, जिनके हृदय उसके सम्मुख शांत रहते हैं। तुझे परमेश्वर के समस्त कार्य को सँजोना चाहिए, उसकी प्रबुद्धता को सँजोना चाहिए, परमेश्वर की उपस्थिति को सँजोना चाहिए, परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा को सँजोना चाहिए और इस बात को सँजोना चाहिए कि कैसे परमेश्वर के वचन तेरी वास्तविकता बन जाते हैं और तेरे जीवन की आपूर्ति करते हैं—यह परमेश्वर के इरादों के सबसे अनुरूप है। यदि तू परमेश्वर के कार्य को सँजोता है, यानी उसने तुझ पर जो कार्य किया है अगर तू उस सबको सँजोता है, तो वह तुझे आशीष देगा और जो कुछ तेरा है उसे बहुगुणित करेगा। यदि तू परमेश्वर के वचनों को नहीं सँजोता है, तो वह तुझ पर कार्य नहीं करेगा; वह तेरे विश्वास के लिए केवल थोड़ा-सा अनुग्रह देगा, तुझे कुछ भौतिक आशीष लेने देगा या तेरे परिवार को थोड़ी-सी सुरक्षा देगा। तुझे परमेश्वर के वचनों को अपनी वास्तविकता बनाने, उसे संतुष्ट कर पाने और उसके इरादों के अनुरूप होने का प्रयास करना चाहिए; तुझे केवल परमेश्वर के अनुग्रह का आनंद लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। विश्वासियों के लिए परमेश्वर के कार्य को प्राप्त करने, पूर्णता पाने और परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चलने वाला बनने की अपेक्षा कुछ भी अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। यह वह लक्ष्य है जिसका तुझे अनुसरण करना चाहिए।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर उन्हें पूर्ण बनाता है, जो उसके इरादों के अनुरूप हैं

तुम जितना अधिक परमेश्वर को संतुष्ट करोगे, परमेश्वर तुम्हें उतना ही अधिक आशीष देगा और परमेश्वर से प्रेम करने की तुम्हारी प्रेरणा उतनी ही अधिक हो जाएगी; तुम्हारे पास आस्था और संकल्प भी होंगे और तुम महसूस करोगे कि परमेश्वर से प्रेम करने में बिताया गया जीवन सबसे मूल्यवान और सार्थक जीवन है। यह कहा जा सकता है कि जैसे ही तुम परमेश्वर से प्रेम करोगे, तुम दुख से मुक्त हो जाओगे। यद्यपि ऐसे समय होते हैं जब तुम्हारी देह कमजोर होती है और तुम्हें कई वास्तविक कठिनाइयाँ होती हैं, फिर भी यदि इन समयों के दौरान तुम वास्तव में परमेश्वर पर भरोसा करते हो तो तुम्हें सांत्वना मिलेगी और तुम अपनी आत्मा के भीतर सहज और समर्थित महसूस करोगे। इस तरह तुम कई स्थितियों से पार पाने में सक्षम होगे और तुम अपने द्वारा सहे जाने वाले कष्ट के कारण परमेश्वर के बारे में शिकायत नहीं करोगे। इसके बजाय तुम भजन गाना, नाचना और प्रार्थना करना, इकट्ठे होकर संगति करना और परमेश्वर को याद करना चाहोगे और तुम महसूस करोगे कि तुम्हारे आस-पास के सभी लोग, घटनाएँ और चीजें, जिनकी परमेश्वर ने व्यवस्था की है, उपयुक्त हैं। यदि तुम परमेश्वर से प्रेम नहीं करते, तो तुम जो कुछ भी देखोगे वह तुम्हारी पसंद का नहीं होगा और कुछ भी तुम्हारी आँखों को नहीं भाएगा; तुम्हें कोई रिहाई नहीं मिलेगी और तुम अपनी आत्मा के भीतर दबा हुआ महसूस करोगे और तुम हमेशा परमेश्वर के बारे में शिकायतें पालोगे और हमेशा महसूस करोगे कि तुम जो कष्ट सहते हो वह बहुत बड़ा है और तुम्हारे साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। यदि तुम खुशी की खातिर अनुसरण नहीं करते, बल्कि परमेश्वर को संतुष्ट करने और शैतान द्वारा आरोप न लगाए जाने के लिए अनुसरण करते हो, तो ऐसा अनुसरण तुम्हें परमेश्वर से प्रेम करने की एक बड़ी प्रेरणा देगा। जब तुम उस सबका अभ्यास करने में सक्षम होते हो जो परमेश्वर द्वारा बोला जाता है, और तुम जो कुछ भी करते हो वह परमेश्वर को संतुष्ट करने में सक्षम होता है, तो इसे वास्तविकता से युक्त होना कहा जाता है। परमेश्वर की संतुष्टि का अनुसरण करना अपने परमेश्वर-प्रेमी दिल का उसके वचनों को अभ्यास में लाने के लिए उपयोग करना है। चाहे जो भी समय हो, यहाँ तक कि जब दूसरे शक्तिहीन होते हैं तब भी तुम्हारे पास हमेशा एक परमेश्वर-प्रेमी दिल होता है और तुम अपने दिल की गहराई में परमेश्वर के लिए तरसते हो और उसे याद करते हो। यह वास्तविक आध्यात्मिक कद है। तुम्हारा आध्यात्मिक कद असल में कितना बड़ा है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि तुम्हारे पास कितनी मात्रा में परमेश्वर-प्रेमी हृदय है, जब तुम्हारी परीक्षा ली जाती है तब तुम अडिग रह पाते हो या नहीं, अपने सामने कोई खास परिवेश आने पर तुम कमजोर तो नहीं पड़ जाते, और अपने भाई-बहनों द्वारा ठुकराए जाने पर तुम अडिग रह पाते हो या नहीं; तथ्यों के सामने आने से पता चलेगा कि तुम्हारा परमेश्वर-प्रेमी हृदय कैसा है। परमेश्वर के बहुत-से कार्य से यह देखा जा सकता है कि परमेश्वर सचमुच मनुष्य से प्रेम करता है। बात बस यह है कि मनुष्य की आध्यात्मिक आँखें पूरी तरह से खुलनी अभी बाकी हैं, और वह परमेश्वर के बहुत सारे कार्य और उसके इरादों को और उससे संबंधित बहुत-सी मनोहर चीजें साफ देखने में असमर्थ है; मनुष्य में परमेश्वर के प्रति सच्चा प्रेम बहुत कम है। तुमने इस पूरे समय के दौरान परमेश्वर पर विश्वास किया है, और आज परमेश्वर ने बच निकलने के सारे मार्ग बंद कर दिए हैं। सच कहूँ तो, तुम्हारे पास सही मार्ग अपनाने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है, और यह परमेश्वर का कठोर न्याय और अपार उद्धार ही है जो तुम्हें इस सही मार्ग पर ले जाता है। कठिनाई और शोधन का अनुभव करने के बाद ही मनुष्य जान पाता है कि परमेश्वर मनोहर है। आज तक इसका अनुभव करने के बाद कहा जा सकता है कि मनुष्य परमेश्वर की मनोहरता का एक अंश जान गया है, परंतु यह अभी भी अपर्याप्त है, क्योंकि मनुष्य में बहुत सारी कमियाँ हैं। मनुष्य को परमेश्वर के अद्भुत कार्य का और उस कठिन शोधन का और अधिक अनुभव करना चाहिए, जिसका इंतजाम परमेश्वर उसके लिए करता है। तभी मनुष्य का जीवन स्वभाव बदल सकता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पीड़ादायक परीक्षणों के अनुभव से ही तुम परमेश्वर की मनोहरता को जान सकते हो

चूँकि तुम परमेश्वर पर विश्वास करते हो, इसलिए तुम्हें अपने हृदय को परमेश्वर के समक्ष सौंप देना चाहिए। यदि तुम अपना हृदय परमेश्वर को अर्पित कर दो और उसे उसके सामने रख दो, तो शोधन के दौरान तुम निश्चित रूप से परमेश्वर को नहीं नकारोगे या छोड़ोगे। इस तरह परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध ज्यादा से ज्यादा घनिष्ठ और सामान्य हो जाएगा, और परमेश्वर के साथ तुम्हारी संगति ज्यादा बार-बार हो जाएगी। यदि तुम सदैव ऐसे ही अभ्यास करोगे तो तुम परमेश्वर की रोशनी में अधिक समय बिताओगे, और उसके वचनों के मार्गदर्शन में और अधिक समय व्यतीत करोगे, तुम्हारे स्वभाव में भी अधिक से अधिक बदलाव आएँगे, और तुम्हारा ज्ञान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जाएगा। जब वह दिन आएगा, जब परमेश्वर के परीक्षण अचानक तुम्हारे ऊपर आ जाएँगे, तो तुम न केवल परमेश्वर की ओर खड़े रह पाओगे, बल्कि परमेश्वर के लिए गवाही भी दे पाओगे। उस समय तुम अय्यूब और पतरस के समान होगे। जब तुमने परमेश्वर के लिए गवाही दी होगी, तो इसका अर्थ यह होगा कि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो वास्तव में उससे प्रेम करता है, ऐसा व्यक्ति जो खुशी-खुशी उसके लिए अपना जीवन दे देगा और कि तुम परमेश्वर के गवाह हो और ऐसे व्यक्ति हो जिससे परमेश्वर प्रेम करता है। जिस प्रेम ने शोधन का अनुभव किया है वह मजबूत होता है, नाज़ुक नहीं। इस बात की परवाह किए बिना कि परमेश्वर तुम्हें कब या कैसे अपने परीक्षणों के अधीन करता है, तुम अपने जीवन की परवाह नहीं करते, परमेश्वर के लिए खुशी-खुशी सब कुछ त्याग देते हो और परमेश्वर के लिए खुशी-खुशी कुछ भी सह लेते हो—इस प्रकार तुम्हारा प्रेम शुद्ध होगा और तुम्हारी आस्था में वास्तविकता होगी। केवल तभी तुम ऐसे व्यक्ति बनोगे, जिसे सचमुच परमेश्वर द्वारा प्रेम किया जाता है, और जिसे सचमुच परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया गया है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल शोधन का अनुभव करके ही मनुष्य सच्चे प्रेम से युक्त हो सकता है

परमेश्वर जिन लोगों को बचाता है वे वो हैं जो सत्य से प्रेम करते हैं, जिनमें काबिलियत और बोध क्षमता होती है, वे सब ऐसे लोग होते हैं जिनमें जमीर और विवेक होता है, जो परमेश्वर के आदेश पूरे करने और अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने में सक्षम हैं। ये वे लोग हैं, जो सत्य स्वीकारने और अपने भ्रष्ट स्वभाव त्यागने में सक्षम हैं, ये वे लोग हैं जो वास्तव में परमेश्वर से प्रेम करते हैं, परमेश्वर के प्रति समर्पण करते हैं और परमेश्वर की आराधना करते हैं। भले ही इनमें से ज्यादातर लोग समाज के निचले स्तर से, मजदूरों और किसानों के परिवारों से हैं, लेकिन वे निश्चित रूप से भ्रमित लोग, मूर्ख या निकम्मे नहीं हैं। इसके विपरीत, वे होशियार लोग हैं जो सत्य को स्वीकार करने, उसका अभ्यास करने और उसके प्रति समर्पित होने में सक्षम हैं। वे सब न्यायी लोग हैं, जो परमेश्वर का अनुसरण करने और सत्य और जीवन प्राप्त करने के लिए सांसारिक वैभव और धन-दौलत त्याग देते हैं—वे सबसे बुद्धिमान लोग हैं। ये सब ईमानदार लोग हैं, जो वास्तव में परमेश्वर में विश्वास करते हैं और वास्तव में उसके लिए खुद को खपाते हैं। वे परमेश्वर की स्वीकृति और आशीष प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें उसके लोगों के रूप में पूर्ण बनाया जा सकता है जिससे वे उसके मंदिर के स्तंभ बन जाएँगे। वे सोने, चाँदी और बहुमूल्य रत्नों के लोग हैं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, छह प्रकार के भ्रष्ट स्वभावों को जानने का अर्थ ही वास्तव में खुद को जानना है

यदि परमेश्वर के प्रति किसी व्यक्ति की प्रवृत्ति केवल दूर से ही प्रशंसा करना या सम्मान प्रकट करना है और जरा-सा भी प्रेम करना नहीं है, तो यह वो परिणाम है जिस पर वह व्यक्ति आ पहुँचा है जिसके पास परमेश्वर-प्रेमी हृदय नहीं है, और उस व्यक्ति में पूर्ण बनाए जाने की शर्तों का अभाव है। यदि इतना अधिक कार्य भी किसी व्यक्ति के सच्चे प्रेम को प्राप्त करने में असमर्थ है, तो इसका अर्थ है उस व्यक्ति ने परमेश्वर को प्राप्त नहीं किया है और वह असल में सत्य का अनुसरण नहीं कर रहा। जो व्यक्ति परमेश्वर से प्रेम नहीं करता, वह सत्य से भी प्रेम नहीं करता और इस तरह वह परमेश्वर को प्राप्त नहीं कर सकता, वह परमेश्वर की स्वीकृति तो बिल्कुल भी प्राप्त नहीं कर सकता। ऐसे लोग, पवित्र आत्मा के कार्य का अनुभव चाहे जैसे कर लें, और न्याय का चाहे जैसे अनुभव कर लें, वे परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय नहीं रख पाते। ऐसे लोगों की प्रकृति अपरिवर्तनीय होती है, और उनका स्वभाव अत्यंत कुत्सित होता है। जिन लोगों में परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय नहीं है, उन्हें निकाल दिया जाएगा, वे दण्ड के पात्र बनेंगे, और उन्हें उसी तरह दण्ड दिया जाएगा जैसे बुराई करने वालों को दिया जाता है, और ऐसे लोग उनसे भी अधिक कष्ट सहेंगे जिन्होंने अधार्मिक कर्म किए हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर का कार्य और मनुष्य का कार्य

आज, तुम सभी लोग यह जानते हो कि परमेश्वर में मनुष्य का विश्वास सिर्फ आत्मा के उद्धार और दैहिक कल्याण के लिए नहीं है, और न ही यह परमेश्वर से प्रेम करने के माध्यम से अपने जीवन को समृद्ध बनाने इत्यादि के लिए है। वर्तमान स्थिति में, यदि तुम परमेश्वर से प्रेम दैहिक कल्याण या क्षणिक आनंद के लिए करते हो, तो भले ही अंत में परमेश्वर के लिए तुम्हारा प्रेम अपने शिखर पर पहुँच जाए और तुम इससे ज्यादा और कुछ न माँगो, लेकिन तुम जिस प्रेम के लिए प्रयास करते हो वह अभी भी मिलावटी प्रेम ही है और परमेश्वर के लिए प्रसन्नतादायक नहीं है। जो लोग परमेश्वर से प्रेम करने का उपयोग अपने नीरस जीवन को समृद्ध बनाने और अपने हृदय के खालीपन को भरने के लिए करते हैं, वे उस तरह के लोग हैं जो आराम के लिए लालायित रहते हैं, न कि वे जो सच में परमेश्वर से प्रेम करने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार का प्रेम जबरदस्ती का प्रेम है, यह मानसिक सुख की खोज है और परमेश्वर को इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। तो फिर, तुम्हारा प्रेम किस तरह का है? तुम परमेश्वर से किसलिए प्रेम करते हो? अभी तुम्हारे भीतर परमेश्वर के लिए कितना सच्चा प्रेम है? तुम लोगों में से ज्यादातर का प्रेम उपर्युक्त प्रकार का है। इस प्रकार का प्रेम सिर्फ यथास्थिति बरकरार रख सकता है; यह अपरिवर्तनीयता प्राप्त नहीं कर सकता, न ही यह मनुष्य में जड़ें जमा सकता है। इस प्रकार का प्रेम सिर्फ ऐसे फूल की तरह होता है, जो खिलता है पर फल दिए बिना ही मुरझा जाता है। दूसरे शब्दों में, जब तुम एक बार परमेश्वर से इस तरीके से प्रेम कर लेते हो, तब अगर तुम्हें इस मार्ग पर आगे ले जाने वाला कोई नहीं है तो तुम ढह जाओगे। यदि तुम परमेश्वर से प्रेम करने के समय ही परमेश्वर से प्रेम कर सकते हो, लेकिन बाद में तुम्हारा जीवन स्वभाव अपरिवर्तित रहता है, तो फिर तुम अंधकार के प्रभाव के आवरण में रहोगे, इससे निकलने में असमर्थ रहोगे, और तुम शैतान के बंधन और उसके द्वारा मूर्ख बनाए जाने से खुद को मुक्त करने में असमर्थ रहोगे। इस तरह का कोई भी व्यक्ति परमेश्वर द्वारा पूरी तरह से प्राप्त नहीं किया जा सकता; अंततः उसकी आत्मा, प्राण और शरीर शैतान के ही रहेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता। जो लोग परमेश्वर द्वारा पूरी तरह से प्राप्त नहीं किए जा सकते, वे सभी अपने मूल स्थान लौट जाएँगे, अर्थात् शैतान के पास लौट जाएँगे, और वे परमेश्वर के दंड का अगला चरण स्वीकार करने के लिए आग और गंधक की झील में उतर जाएँगे। परमेश्वर द्वारा प्राप्त किए जाने वाले वे होते हैं, जो शैतान के खिलाफ विद्रोह करते हैं और उसकी सत्ता से बच निकलते हैं। उन्हें राज्य के लोगों में आधिकारिक रूप से गिना जाता है। राज्य के लोगों का उद्गम यहीं से हुआ। क्या तुम इस प्रकार का व्यक्ति बनना चाहते हो? क्या तुम परमेश्वर द्वारा प्राप्त किए जाना चाहते हो? क्या तुम शैतान की सत्ता से बच निकलना और परमेश्वर के पास लौटना चाहते हो? क्या तुम अब शैतान के हो या राज्य के लोगों में से एक हो? ये चीजें पहले ही स्पष्ट हो जानी चाहिए और इन्हें आगे किसी स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, विश्वासियों को क्या दृष्टिकोण रखना चाहिए

अगर तुम परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाना चाहते हो तो महज दौड़-भाग करना पर्याप्त नहीं है, न खुद को परमेश्वर के लिए खपाना ही पर्याप्त है। ऐसा व्यक्ति बनने के लिए जिसे परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाता है, तुम्हारे पास कई चीजें होनी चाहिए। जब तुम कष्ट का सामना करते हो तो तुम्हें देह की परवाह न करने और परमेश्वर के विरुद्ध शिकायतें न करने में समर्थ होना चाहिए। जब परमेश्वर स्वयं को तुमसे छिपाता है तो तुम्हें यह आस्था रखने में सक्षम होना चाहिए कि तुम उसका अनुसरण कर सको, अपने पिछले प्रेम को बदले या मिटने दिए बिना इसे कायम रख सको। परमेश्वर चाहे कुछ भी करे, तुम्हें उसकी इच्छा के अनुसार उसे आयोजन करने देना चाहिए और उसके विरुद्ध शिकायत करने के बजाय अपनी देह को कोसना पसंद करना चाहिए। जब तुम्हारा सामना परीक्षणों से हो, तो तुम्हें परमेश्वर को संतुष्ट करने में असफल होने की अपेक्षा उन चीजों को त्यागने की पीड़ा सहना और फूट-फूटकर रोना अधिक स्वीकार होना चाहिए जिनसे तुम प्रेम करते हो। केवल यही सच्चा प्रेम और सच्ची आस्था है। तुम्हारा असली आध्यात्मिक कद चाहे जो भी हो, तुममें सबसे पहले पीड़ा सहने का यह संकल्प और सच्ची आस्था दोनों ही होने चाहिए। तुममें देह के खिलाफ विद्रोह करने का संकल्प भी होना चाहिए; तुम्हें परमेश्वर के इरादे पूरे करने में विफल होने की अपेक्षा कष्ट सहना और अपने निजी हितों का नुकसान उठाना अधिक पसंद होना चाहिए। तुम्हें अपने हृदय में पछतावा महसूस करने में भी सक्षम होना चाहिए : अतीत में तुम परमेश्वर को संतुष्ट करने में असमर्थ थे और अब तुम पछतावा कर सकते हो। तुममें इनमें से किसी भी मामले में कमी नहीं होनी चाहिए—इन्हीं चीजों के जरिए परमेश्वर तुम्हें पूर्ण बनाएगा। अगर तुम इन शर्तों को पूरा नहीं करते, तो फिर तुम्हें पूर्ण नहीं बनाया जा सकता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, जिन्हें पूर्ण बनाया जाना है उन्हें शोधन से गुजरना होगा

परमेश्वर से प्रेम करने का प्रयास करने वाले लोगों के रूप में, राज्य में प्रवेश करना और परमेश्वर के लोग बनना तुम लोगों का सच्चा भविष्य है और एक ऐसा जीवन है जो अत्यंत मूल्यवान और सार्थक है; कोई भी तुम लोगों से अधिक धन्य नहीं है। मैं यह क्यों कहता हूँ? क्योंकि जो लोग परमेश्वर में विश्वास नहीं करते, वे देह के लिए जीते हैं और वे शैतान के लिए जीते हैं, लेकिन आज तुम लोग परमेश्वर के लिए जीते हो और परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चलने के लिए जीते हो। यही कारण है कि मैं कहता हूँ कि तुम्हारा जीवन सबसे सार्थक है। केवल इसी समूह के लोग, जिन्हें परमेश्वर द्वारा चुना गया है, सबसे सार्थक जीवन जीने में सक्षम हैं : पृथ्वी पर और कोई तुम्हारे जितना मूल्यवान और सार्थक जीवन जीने में सक्षम नहीं है। क्योंकि तुम परमेश्वर द्वारा चुने गए हो और परमेश्वर द्वारा तुम्हारा उन्नयन किया गया है और इससे भी अधिक परमेश्वर के प्रेम के कारण तुम लोग सच्चे जीवन को समझ चुके हो और यह जानते हो कि सर्वाधिक मूल्यवान तरीके से कैसे जिएँ। ऐसा इसलिए नहीं है कि तुम लोग अच्छी तरह से अनुसरण करते हो, बल्कि यह परमेश्वर के अनुग्रह के कारण है; यह परमेश्वर ही था, जिसने तुम्हारी आध्यात्मिक आँखें खोलीं, और यह परमेश्वर का आत्मा ही था, जिसने तुम्हारे दिलों को छुआ था और इस प्रकार तुम्हें परमेश्वर के सामने आने का सौभाग्य प्रदान किया। यदि परमेश्वर के आत्मा ने तुम्हें प्रबुद्ध न किया होता, तो परमेश्वर के बारे में क्या सुंदर है, यह देखने में तुम असमर्थ होते, न ही तुम्हारे लिए परमेश्वर से प्रेम करना संभव होता। यह पूरी तरह से परमेश्वर के आत्मा द्वारा लोगों के दिलों को छू लेने के कारण ही है कि उनके दिल परमेश्वर उन्मुख हो चुके हैं। कभी-कभी, जब तुम परमेश्वर के वचनों का आनंद ले रहे होते हो, तुम्हारी आत्मा द्रवित हो जाती है और तुम्हें लगता है कि तुम्हें परमेश्वर से अवश्य ही प्रेम करना चाहिए, कि तुम्हारे भीतर अत्यधिक शक्ति है और ऐसी कोई चीज नहीं है जिसे तुम छोड़ नहीं सकते। यदि तुम ऐसा महसूस करते हो, तो परमेश्वर के आत्मा ने तुम्हें स्पर्श कर लिया है, और तुम्हारा दिल पूरी तरह से परमेश्वर उन्मुख हो चुका है और तुम परमेश्वर से प्रार्थना करोगे और कहोगे, “परमेश्वर! हम वास्तव में तुम्हारे द्वारा पूर्वनिर्धारित किए गए और चुने गए हैं। तुम्हारी महिमा में मुझे गौरव मिलता है और तुम्हारे लोगों में से एक होना मुझे सम्मान की बात लगता है। तुम्हारी इच्छा का अनुसरण करने के लिए मैं खुद को पूरी तरह से खपा दूँगा और अपना सर्वस्व अर्पित कर दूँगा और अपने सभी वर्ष और इस जीवन की अपनी सारी ऊर्जा तुम्हें समर्पित कर दूँगा।” जब तुम इस तरह प्रार्थना करते हो, तो तुम्हारे दिल में परमेश्वर के प्रति असीम प्रेम और सच्चा समर्पण होगा। क्या तुम्हें कभी ऐसा अनुभव हुआ है? यदि लोगों को अक्सर परमेश्वर के आत्मा द्वारा छुआ जाता है तो वे परमेश्वर से विशेष समर्पण की प्रार्थनाएँ करेंगे : “परमेश्वर! मैं वह दिन देखना चाहता हूँ जिस दिन तुम महिमा प्राप्त करोगे और मैं तुम्हारे लिए जीना चाहता हूँ—तुम्हारे लिए जीने के मुकाबले कुछ भी ज्यादा योग्य या सार्थक नहीं है और मेरी शैतान और देह के लिए जीने की लेशमात्र भी इच्छा नहीं है। तुम आज मुझे तुम्हारे लिए जीने हेतु सक्षम बनाकर मेरा उन्नयन करते हो।” जब तुम इस तरह प्रार्थना कर लोगे तो तुम्हें महसूस होगा कि तुम्हें अवश्य ही परमेश्वर को अपना दिल देना चाहिए, कि तुम्हें परमेश्वर को प्राप्त करना चाहिए और तुम जब तक जीवित हो, परमेश्वर को पाए बिना मरना बिल्कुल नहीं चाहोगे। ऐसी प्रार्थना करने के बाद, तुम्हारे भीतर एक अक्षय ताकत आएगी और तुम नहीं जान पाओगे कि यह कहाँ से आती है; तुम्हारे हृदय के अंदर असीम शक्ति होगी और तुम्हें आभास होगा कि परमेश्वर बहुत मनोहर है, और वह प्रेम करने के योग्य है। यह तब होगा जब तुम परमेश्वर द्वारा छू लिए जा चुके होंगे। जिन सभी लोगों को इस तरह का अनुभव हुआ है, वो सभी परमेश्वर द्वारा छू लिए गए हैं। जहाँ तक उन लोगों की बात है जिन्हें परमेश्वर अक्सर स्पर्श करता है, उनके जीवन में परिवर्तन होते हैं, वे परमेश्वर को पूरी तरह से प्राप्त करने के लिए संकल्प लेने में सक्षम होते हैं, उनके परमेश्वर-प्रेमी हृदय अपेक्षाकृत मजबूत होते हैं और उनके दिल पूरी तरह से परमेश्वर उन्मुख हो चुके होते हैं। अपने मन से अपने परिवारों, दुनिया, उलझनों और अपनी संभावनाओं को पूरी तरह निकाल चुके होते हैं और वे अपने जीवन की सारी ऊर्जा परमेश्वर को समर्पित करने के इच्छुक होते हैं। जिन्हें परमेश्वर के आत्मा द्वारा छुआ जाता है, वे सब ऐसे लोग होते हैं जो सत्य का अनुसरण करते हैं और जिनके पास परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाने की आशा होती है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के सबसे नए कार्य को जानो और उसके पदचिह्नों का अनुसरण करो

पूर्ण बनाए गए लोगों में न केवल सामान्य मानवता होती है, बल्कि उनमें ऐसे सत्य होते हैं जो अंतरात्मा के मापदंडों से बढ़कर होते हैं, और जो अंतरात्मा के मानकों से ऊँचे हैं। वे परमेश्वर के प्रेम का प्रतिफल देने के लिए न केवल अपनी अंतरात्मा का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि, वे परमेश्वर को जान चुके होते हैं, यह देख चुके होते हैं कि परमेश्वर प्रिय है, कि वह मनुष्य के प्रेम के योग्य है और परमेश्वर में प्रेम करने योग्य बहुत कुछ है और मनुष्य उसे प्रेम किए बिना नहीं रह सकता। वे लोग जिन्हें पूर्ण बनाया जा चुका है उनका परमेश्वर के लिए प्रेम उनके व्यक्तिगत संकल्प को पूरा करने के लिए है। उनका प्रेम स्वैच्छिक है, एक ऐसा प्रेम जो बदले में कुछ भी नहीं चाहता, और जो सौदेबाज़ी नहीं है। परमेश्वर से उनके प्रेम का कारण उसके बारे में उनके ज्ञान को छोड़कर और कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग यह परवाह नहीं करते कि परमेश्वर उन पर अनुग्रह करेगा कि नहीं, और वे परमेश्वर को संतुष्ट करने के सिवा और किसी भी चीज से तृप्त नहीं होते हैं। वे परमेश्वर से शर्तों पर मोल-भाव नहीं करते, न ही वे परमेश्वर के प्रति अपने प्रेम को अंतरात्मा से मापते हैं : “तुमने मुझे दिया है, तो उसके बदले में मैं तुमसे प्रेम करता हूँ; यदि तुम मुझे कुछ नहीं देते, तो बदले में मेरे पास भी तुम्हें देने के लिए कुछ नहीं है।” जिन्हें पूर्ण बनाया गया है वे हमेशा यह विश्वास करते हैं, “परमेश्वर सृष्टिकर्ता है, और वह हम पर यह कार्य करता है। चूँकि मेरे पास पूर्ण बनाए जाने का यह अवसर, परिस्थिति और योग्यता है, इसीलिए एक अर्थपूर्ण जीवन जीना ही मेरा लक्ष्य होना चाहिए, और मुझे परमेश्वर को संतुष्ट करना चाहिए।” यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा पतरस ने अनुभव किया था : जब वह सबसे कमजोर स्थिति में था, तब उसने प्रार्थना की और कहा, “परमेश्वर! तू जानता है कि समय और स्थान चाहे कोई भी हो, मुझे हमेशा तेरी याद आती है और चाहे कोई भी समय और स्थान हो, मैं तुझसे प्रेम करना चाहता हूँ, परंतु मेरा आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है, मैं बहुत कमजोर और शक्तिहीन हूँ, मेरा प्रेम बहुत-सीमित है और तेरे प्रति मेरी सच्चाई बहुत कम है। तेरे प्रेम की तुलना में, मैं जीने के योग्य भी नहीं हूँ। मैं केवल यही कामना करता हूँ कि मेरा जीवन व्यर्थ न हो, और मैं न केवल तेरे प्रेम का प्रतिफल दे सकूँ, बल्कि, इसके अतिरिक्त जो कुछ भी मेरे पास है वह सब तुझे समर्पित कर सकूँ। यदि मैं तुझे संतुष्ट कर सकूँ, तो एक सृजित प्राणी के नाते, मेरे मन में शांति होगी, और मैं कुछ और नहीं माँगूंगा। यद्यपि अभी मैं कमजोर और शक्तिहीन हूँ, फिर भी मैं तेरे निर्देश नहीं भूलूंगा, और मैं तेरे प्रेम को नहीं भूलूंगा। अभी तो मैं बस तेरे प्रेम का प्रतिफल देने के सिवा कुछ और नहीं कर रहा हूँ। परमेश्वर, मुझे बहुत बुरा लग रहा है! मेरे हृदय में तेरे लिए जो प्रेम है उसे मैं तुझे वापस कैसे लौटा सकता हूँ, मेरी क्षमता में जो भी है उसे मैं कैसे कर सकता हूँ, मैं तेरी इच्छाओं को पूरा करने के योग्य कैसे बन सकता हूँ, और जो कुछ भी मेरे पास है, वह सब कुछ तुझे भेंट चढ़ाने के योग्य कैसे बन सकता हूँ? तू मनुष्य की कमजोरी को जानता है; मैं तेरे प्रेम के काबिल कैसे हो सकता हूँ? परमेश्वर! तू जानता है कि मेरा आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है, मेरा प्रेम बहुत थोड़ा-सा है। इस प्रकार के परिवेश में मैं अपनी क्षमतानुसार सर्वोत्तम कैसे कर सकता हूँ? मैं जानता हूँ कि मुझे तेरे प्रेम का प्रतिफल देना चाहिए, मैं जानता हूँ कि मुझे वह सब कुछ देना चाहिए जो मेरे पास है, परंतु आज मेरा आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है। मैं तुझसे विनती करता हूँ कि तू मुझे सामर्थ्य और आस्था दे, ताकि मैं तुझे शुद्ध प्रेम समर्पित करने और जो कुछ भी मेरे पास है, वह सब तुझे अर्पित करने में और अधिक सक्षम हो जाऊँ और न केवल तेरे प्रेम का प्रतिफल देने के योग्य हो जाऊँ, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं तेरी ताड़ना, न्याय, परीक्षणों और यहाँ तक कि अधिक गंभीर शापों का अनुभव करने में भी अधिक सक्षम हो जाऊँ। तूने मुझे अपना प्रेम दिखा दिया, और मैं ऐसा नहीं कर सकता कि तुझसे प्रेम न करूँ। आज भले ही मैं कमजोर और शक्तिहीन हूँ, फिर भी मैं तुझे कैसे भूल सकता हूँ? तेरे प्रेम, ताड़ना और न्याय से मैंने तुझे जाना है, फिर भी तेरे प्रेम की पूर्ति करने में मैं खुद को असमर्थ पा रहा हूँ, क्योंकि तू इतना महान है। जो कुछ मेरे पास है, वह सब कुछ मैं सृष्टिकर्ता को कैसे अर्पित कर सकता हूँ?” पतरस की विनती ऐसी थी, फिर भी उसमें आध्यात्मिक कद का अभाव था। उस क्षण, उसने ऐसा महसूस किया मानो एक छुरी उसके हृदय में अरोड़-मरोड़ दी गई हो। वह गहरी पीड़ा में था; वह नहीं जानता था कि ऐसी स्थितियों में क्या करना चाहिए। फिर भी वह लगातार प्रार्थना करता रहा, “परमेश्वर! मनुष्य का आध्यात्मिक कद एक बच्चे जैसा है, उसकी अंतरात्मा बहुत कमजोर है, और एकमात्र ऐसी चीज जो मैं कर सकता हूँ वह है तेरे प्रेम का प्रतिफल देना। आज, मैं नहीं जानता कि तेरे इरादों को कैसे पूरा करूँ और मैं बस वह सब करना चाहता हूँ जो मैं कर सकता हूँ, वह सब तुझे देना चाहता हूँ जो मेरे पास है और अपना सब कुछ तुझे अर्पित कर देना चाहता हूँ। चाहे तेरा न्याय कैसा भी हो, चाहे तेरी ताड़ना कैसी भी हो, चाहे तू मुझे चीजें प्रदान करता है या मुझसे चीजें छीन लेता है, कृपया मुझे तेरे प्रति जरा-सी भी शिकायत से मुक्त कर दे। कई बार, जब तूने मुझे ताड़ना दी और मेरा न्याय किया, तो मेरे अंदर हमेशा से शिकायतें रहीं और मैं शुद्ध नहीं हो पाता था या तेरी इच्छाओं को संतुष्ट नहीं कर पाता था। मैंने मजबूरी में ही तेरे प्रेम का प्रतिफल दिया था, और इस क्षण मैं अपने-आपसे और भी अधिक नफरत कर रहा हूँ।” चूँकि पतरस परमेश्वर से अधिक शुद्ध प्रेम करने का प्रयास कर रहा था, इसलिए उसने ऐसी प्रार्थना की थी। वह खोज रहा था और विनती कर रहा था, इससे भी बढ़कर, वह खुद को दोष दे रहा था, परमेश्वर के सामने अपने पापों को स्वीकार कर रहा था। उसने महसूस किया कि वह परमेश्वर का ऋणी है, उसे अपने-आपसे नफरत होने लगी, लेकिन वह थोड़ा उदास और नकारात्मक भी था। उसे हमेशा ऐसा महसूस होता था, मानो वह परमेश्वर के इरादों पर खरा नहीं उतरता और वह अपना सर्वोत्तम देने में असमर्थ था। ऐसी स्थितियों में भी पतरस ने अय्यूब की आस्था का अनुसरण किया। उसने देखा था कि अय्यूब की आस्था कितनी बड़ी थी, क्योंकि अय्यूब ने जान लिया था कि उसका सब कुछ परमेश्वर का दिया हुआ है, और अगर परमेश्वर सब कुछ वापस ले लेता है तो यह स्वाभाविक ही है, परमेश्वर जिसको चाहेगा उसको देगा—ऐसा था परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव। अय्यूब ने कोई शिकायत नहीं की थी, और वह तब भी परमेश्वर की स्तुति कर रहा था। पतरस भी अपने-आपको जानता था, उसने मन ही मन प्रार्थना की, “आज अपनी अंतरात्मा का इस्तेमाल करके और तेरे प्रेम का बदला चुका कर मुझे संतुष्ट नहीं होना चाहिए, मैं तुझे चाहे जितना प्रेम वापस लौटाऊँ उससे भी मुझे संतुष्ट नहीं होना चाहिए, क्योंकि मेरे विचार बहुत ही भ्रष्ट हैं, और मैं तुझे सृष्टिकर्ता के रूप में देख पाने में असमर्थ हूँ। क्योंकि मैं अभी भी तुझसे प्रेम करने योग्य नहीं हूँ, मुझे वह सब कुछ तुझे समर्पित कर देना होगा जो मेरे पास है और वह भी खुशी से; मुझे वह सब कुछ जानना होगा जो तूने किया है, और मैं अपने कोई विकल्प नहीं चुनूँगा, मुझे तेरे प्रेम को देखना होगा, और तेरी स्तुति करने और तेरे पवित्र नाम का गुणगान करने में सक्षम होना होगा, ताकि तू मेरे जरिए महान महिमा प्राप्त कर सके। मैं तेरे लिए इस गवाही में अडिग रहने को तैयार हूँ। परमेश्वर! तेरा प्रेम कितना अनमोल और सुंदर है; मैं उस दुष्ट के हाथों में जीने का इच्छुक कैसे हो सकता हूँ? क्या मुझे तूने नहीं बनाया? मैं शैतान की सत्ता के अधीन कैसे रह सकता हूँ? मैं उस दुष्ट की सत्ता के अधीन रहने के बजाय अपने समूचे अस्तित्व के साथ तेरी ताड़नाओं के बीच रहना चाहूँगा। अगर मुझे शुद्ध बनाया जा सके तो मैं अपना तन और हृदय तेरे न्याय और ताड़ना को अर्पित करने का इच्छुक हूँ, और मैं अपना सब कुछ तुझे समर्पित कर सकता हूँ क्योंकि मैं शैतान से घृणा करता हूँ, मैं उसकी सत्ता के अधीन जीने का इच्छुक नहीं हूँ। मेरा न्याय करके तू अपना धार्मिक स्वभाव अभिव्यक्त करता है; मैं पूरी तरह तैयार हूँ और मुझे जरा-सी भी शिकायत नहीं है। जब तक मैं एक सृजित प्राणी होने का कर्तव्य अच्छे से निभा सकूँ, तो मैं तैयार हूँ कि मेरे संपूर्ण जीवन में तेरे न्याय का साथ रहे, और उससे मैं तेरे धार्मिक स्वभाव को जान लूँ और उस दुष्ट के प्रभाव से अपने-आपको छुड़ा लूँ।” पतरस ने हमेशा इस प्रकार प्रार्थना की, हमेशा इस प्रकार ही खोज की और वह एक अपेक्षाकृत ऊँचे स्तर पर पहुँच गया। वह न केवल परमेश्वर के प्रेम का प्रतिफल दे पाया, बल्कि उससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उसने एक सृजित प्राणी के तौर पर भी अपना कर्तव्य निभाया। न केवल उसकी अंतरात्मा ने उसे दोषी नहीं ठहराया, बल्कि वह अंतरात्मा के मानकों से भी ऊँचा उठ सका। उसकी प्रार्थनाएँ लगातार परमेश्वर तक पहुँचती रहीं, कुछ इस तरह कि उसके संकल्प और भी बड़े हो गए, और उसका परमेश्वर-प्रेमी हृदय निरंतर बढ़ता गया। यद्यपि उसने भयानक पीड़ा सही, फिर भी वह परमेश्वर से प्रेम करना नहीं भूला, और फिर भी उसने परमेश्वर के इरादों को समझने की क्षमता प्राप्त करने का प्रयास किया। अपनी प्रार्थनाओं में उसने ये बातें कहीं : “तेरे प्रेम का प्रतिफल देने के अलावा मैंने और कुछ नहीं किया है। मैंने शैतान के सामने तेरे लिए गवाही नहीं दी है, मैंने अपने-आपको शैतान के प्रभाव से आजाद नहीं किया है, और मैं अब भी देह में ही जी रहा हूँ। मैं अपने प्रेम का इस्तेमाल करके शैतान को हराने की, उसे लज्जित करने की और इस प्रकार तेरे इरादे पूरे करने की कामना कर रहा हूँ। मैं तुझे अपना सर्वस्व अर्पित करना चाहता हूँ, मैं अपना थोड़ा-सा भी अंश शैतान को नहीं देना चाहता, क्योंकि शैतान तेरा शत्रु है।” उसने इस दिशा में जितना ज्यादा प्रयास किया, उतना ही ज्यादा वह भावनात्मक रूप से प्रभावित हुआ और उतना ही ज्यादा इन मामलों का उसका ज्ञान होता गया। इसका अहसास किए बिना ही, उसे यह ज्ञान हो गया कि उसे अपने-आपको शैतान के प्रभाव से मुक्त कर लेना चाहिए और खुद को पूरी तरह से परमेश्वर को दे देना चाहिए। वह ऐसे स्तर तक पहुँच गया था। वह शैतान के प्रभाव से ऊपर उठ रहा था और वह देह के आनंद और उसकी पसंद से अपने-आपको मुक्त कर रहा था, वह परमेश्वर की ताड़ना और न्याय दोनों को और अधिक गंभीरता से अनुभव करने को तैयार था। उसने कहा, “भले ही मैं तेरी ताड़ना और तेरे न्याय के बीच रहता हूँ, यह चाहे कितना ही कष्टदायक क्यों न हो, फिर भी मैं शैतान की सत्ता के अधीन जीने का इच्छुक नहीं हूँ, फिर भी मैं शैतान द्वारा मूर्ख बनाया जाने वाला जीवन जीने का इच्छुक नहीं हूँ। मैं तेरे अभिशाप के बीच जीने को खुशी मानता हूँ और शैतान के आशीषों के बीच जीने को पीड़ा मानता हूँ। तेरे न्याय के बीच जीते हुए मैं तुझसे प्रेम करता हूँ और यह मुझे अत्यंत आनंद से भर देता है। तेरी ताड़ना और न्याय धार्मिकता और पवित्रता हैं; ये मुझे शुद्ध करने और इससे भी बढ़कर मुझे बचाने के लिए हैं। मैं एक पल भी शैतान की सत्ता के अधीन रहने के बजाय अपना सारा जीवन तेरे न्याय में बिताना और तेरी देखरेख पाना पसंद करूँगा। मैं तेरे द्वारा शुद्ध होना चाहता हूँ; भले ही मुझे दुख भोगना पड़े, मैं शैतान से शोषित होने और मूर्ख बनने को तैयार नहीं हूँ। मुझ सृजित प्राणी को तेरे द्वारा इस्तेमाल किया जाना चाहिए, तेरा हो जाना चाहिए; मेरा न्याय भी तेरे द्वारा किया जाना चाहिए, तेरे द्वारा मुझे ताड़ना दी जानी चाहिए, यहाँ तक कि तेरे द्वारा शापित भी किया जाना चाहिए। जब तू मुझे आशीष देने की इच्छा करता है तो मेरा हृदय प्रसन्न हो उठता है, क्योंकि मैं तेरे प्रेम को देख चुका हूँ। तू सृष्टिकर्ता है और मैं एक सृजित प्राणी हूँ : तुझसे विश्वासघात कर मुझे शैतान की सत्ता के अधीन नहीं रहना चाहिए, न ही मुझे शैतान के हाथों शोषित होना चाहिए। शैतान के लिए जीने के बजाय मुझे तेरा घोड़ा या बैल बन जाना चाहिए। मैं दैहिक सुख के बिना तेरी ताड़ना में रहकर जीना ज्यादा पसंद करूँगा, और इसमें मुझे सुख मिलेगा, फिर भले ही मैं तेरा अनुग्रह गँवा दूँ। हालाँकि तेरा अनुग्रह मेरे साथ नहीं होगा, फिर भी मैं अब भी तेरी ताड़ना और न्याय से आनन्द हासिल करूँगा। यह तेरा सर्वोत्तम आशीष है, तेरा सबसे बड़ा अनुग्रह है। यद्यपि तू हमेशा प्रतापी और मेरे प्रति कुपित रहा है, फिर भी मैं तुझे छोड़ने में सक्षम नहीं हूँ और मैं तुझसे चाहे कितना भी प्रेम करूँ यह पर्याप्त नहीं लगता है। मैं तुम्हारे घर में रहना पसंद करूँगा, मैं तुम्हारा शाप, तुम्हारी ताड़ना और तुम्हारा प्रहार पसंद करूँगा, बनिस्बत शैतान की सत्ता के अधीन रहकर जीने के या केवल देह के लिए भाग-दौड़ करने और व्यस्त रहने के, सिर्फ देह के लिए जीने की तो बात ही छोड़ दो।” पतरस का प्रेम शुद्ध प्रेम था। यह पूर्ण बनाए जाने का अनुभव है, यह पूर्ण बनाए जाने का सर्वोच्च स्तर है; और इससे अधिक सार्थक जीवन नहीं हो सकता।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पतरस के अनुभव : ताड़ना और न्याय का उसका ज्ञान

संबंधित भजन

परमेश्वर उन्हें पूर्ण बनाता है, जो उसे सच में प्रेम करते हैं

हर चीज में सत्य को समझने का प्रयास करके ही लोग परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जा सकते हैं

पिछला: 42. ऐसा क्यों कहा जाता है कि जिन लोगों में स्वभावगत बदलाव हो चुका है केवल वे ही परमेश्वर की सेवा करने के योग्य हैं

अगला: 44. व्यक्ति को परमेश्वर को जानने का प्रयास क्यों करना चाहिए

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें