4. सच्चा आत्मज्ञान क्या है

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

कई हजार सालों की भ्रष्टता के दौरान, सब लोग सुन्न और मंदबुद्धि-वाले हो गए हैं; वे सब परमेश्वर का विरोध करने वाले दुष्ट दानव बन गए हैं, इस हद तक कि परमेश्वर के प्रति उनकी विद्रोहशीलता इतिहास की पुस्तकों में दर्ज की गई है और यहाँ तक कि लोग स्वयं भी अपने विद्रोही व्यवहार का पूरा लेखा-जोखा देने में असमर्थ हैं—क्योंकि वे शैतान द्वारा बहुत गहराई से भ्रष्ट कर दिए गए हैं और शैतान द्वारा रास्ते से इस तरह भटका दिए गए हैं कि वे नहीं जानते कि उन्हें किस ओर जाना है। यहाँ तक कि आज भी, लोग परमेश्वर के साथ विश्वासघात करते हैं। जब वे परमेश्वर को देखते हैं, तो वे उसके साथ विश्वासघात करते हैं और जब वे परमेश्वर को नहीं देख पाते, तब भी वे उसके साथ विश्वासघात करते हैं। यहाँ तक कि ऐसे लोग भी हैं जो परमेश्वर के शापों और कोप को देखने के बाद भी उसके साथ विश्वासघात करते हैं। इसलिए मैं कहता हूँ कि मनुष्य के विवेक ने अपना मूल कार्य खो दिया है और मनुष्य की अंतरात्मा ने भी अपना मूल कार्य खो दिया है। मेरी नजर में, सभी लोग मनुष्य के चोले में जानवर और जहरीले साँप हैं। चाहे वे मेरी आँखों के सामने कितना भी दयनीय दिखने की कोशिश करें, मैं उन पर कभी दया नहीं करूँगा, क्योंकि उन्हें काले और सफेद के बीच के अंतर की बिल्कुल भी समझ नहीं है और उनमें से कोई भी सत्य और असत्य के बीच के अंतर को नहीं समझता है। उनका विवेक इतना सुन्न हो चुका है, फिर भी वे आशीष पाना चाहते हैं; उनकी मानवता इतनी नीच है, फिर भी वे राजाओं के रूप में सत्ता सँभालना चाहते हैं। ऐसे विवेक के साथ वे किसके राजा बन सकते हैं? ऐसी मानवता के साथ वे सिंहासन पर कैसे बैठ सकते हैं? लोग सचमुच बेशर्म हैं! वे ऐसे घृणित लोग हैं जो खुद को अपनी हैसियत से बढ़कर समझते हैं! मेरा सुझाव है कि तुम लोग, जो आशीष पाना चाहते हो, पहले एक आईना ढूँढ़ो और अपना बदसूरत चेहरा देखो। क्या तुममें राजा बनने की योग्यता है? क्या तुम्हारे पास चेहरे की ऐसी विशेषताएँ हैं जो आशीष पा सकने वाले व्यक्ति में होती हैं? तुम्हारे स्वभाव में जरा-सा भी बदलाव नहीं आया है और तुम किसी भी सत्य को अभ्यास में नहीं ला पाए हो, फिर भी तुम एक सुनहरे कल की कामना करते हो। यह कोरा भ्रम है! मनुष्य, जो ऐसी गंदी भूमि में जन्मा, समाज द्वारा गंभीर हद तक संक्रमित हो गया है, वह सामंती नैतिकता से अनुकूलित कर दिया गया है और उसने “उच्चतर शिक्षा संस्थानों” की शिक्षा प्राप्त की है। पिछड़ी सोच, भ्रष्ट नैतिकता, जीवन को लेकर घटिया दृष्टिकोण, सांसारिक आचरण के घृणित फलसफे, नितांत मूल्यहीन अस्तित्व, नीच रीति-रिवाज और दैनिक जीवन—ये सभी चीजें मनुष्य के हृदय में गंभीर घुसपैठ करती रही हैं, उसकी अंतरात्मा को गंभीरता से नुकसान पहुँचाती और उस पर गंभीर प्रहार करती रही हैं। फलस्वरूप, मनुष्य परमेश्वर से अधिकाधिक दूर होता जा रहा है और उसका अधिकाधिक विरोधी होता जा रहा है। मनुष्य का स्वभाव दिन-प्रतिदिन और अधिक नृशंस हो रहा है और एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के लिए कुछ भी त्याग करता हो, एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के प्रति समर्पण करता हो और ऐसा व्यक्ति तो और भी नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के प्रकटन की खोज करता हो। इसके बजाय, इंसान शैतान की सत्ता में अपने दिल के तृप्त होने तक सुख का अनुसरण करता है और कीचड़ में अपनी देह को भरपूर भ्रष्ट करता है। मनुष्य में, जो कि अँधेरे में जीता है, सत्य सुनने के बाद भी उसका अभ्यास करने की कोई इच्छा नहीं है और यह देखकर भी कि परमेश्वर पहले ही प्रकट हो चुका है, वह खोजने में प्रवृत्त नहीं होता। ऐसी भ्रष्ट मानवजाति के पास उद्धार की कोई गुंजाइश कैसे हो सकती है? ऐसी पतित मानवजाति रोशनी में कैसे जी सकती है?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, स्वभाव में बदलाव के बिना होना परमेश्वर के साथ शत्रुता रखना है

खुद को जानने का अर्थ है अपने हर शब्द और कर्म को जानना और अपनी हर गतिविधि को जानना; इसका अर्थ है अपने विचारों और ख्यालों, अपने इरादों और प्रेरणाओं और अपनी धारणाओं और कल्पनाओं को जानना। तुम्हें यह भी जानना होगा कि तुम शैतान के किन फलसफों और बड़े लाल अजगर के किन जहरों के अनुसार जीते हो और तुम सांस्कृतिक ज्ञान के किन पहलुओं के अनुसार जीते हो। तुम्हें सत्य खोजकर इन चीजों का स्पष्ट रूप से भेद पहचानना चाहिए। इस तरीके से तुम सत्य को समझ लोगे और खुद को सच्चे ढंग से जान लोगे। भले ही कोई व्यक्ति परमेश्वर पर विश्वास रखना शुरू करने के बाद से बड़ी संख्या में अच्छे व्यवहारों में संलग्न रहा हो, फिर भी वह कई चीजों को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है, सत्य की समझ पा लेना तो दूर की बात है। फिर भी अपने कई अच्छे व्यवहारों के कारण उसे लगता है कि वह पहले से ही सत्य का अभ्यास कर रहा है, पहले ही परमेश्वर के प्रति समर्पण कर चुका है और पहले ही उसके इरादों को पूरा कर चुका है। जब तुम्हारे साथ कुछ भी घटित नहीं होता है, तो तुमसे जो कुछ कहा जाता है तुम वह सब करने में सक्षम होते हो और तुम बिना किसी संकोच और बिना किसी अवज्ञा के अपना कर्तव्य करते हो। जब तुमसे सुसमाचार प्रचार करने के लिए कहा जाता है, तो तुम शिकायत नहीं करते और इस कठिनाई को सहन कर सकते हो और जब तुमसे दौड़-भाग करके कार्य करने या कोई खास काम पूरा करने को कहा जाता है, तो तुम वैसा करते हो। इस वजह से तुम्हें लगता है कि तुम परमेश्वर के प्रति समर्पण करते हो और सचमुच सत्य का अनुसरण करते हो। फिर भी अगर तुम्हारी गंभीरता से जाँच की जाए और पूछा जाए, “क्या तुम एक ईमानदार व्यक्ति हो? क्या तुम ऐसे व्यक्ति हो जो वास्तव में परमेश्वर के प्रति समर्पण करता है? ऐसे व्यक्ति हो जिसका स्वभाव बदल चुका है?”—अगर हर व्यक्ति को परमेश्वर के वचनों के सत्य की कसौटी पर तौला जाए—तो कहा जा सकता है कि मानक के अनुरूप कोई नहीं है, और सत्य सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने में कोई सक्षम नहीं है। इसलिए सारी भ्रष्ट मानवजाति को आत्म-चिंतन करना चाहिए। उन्हें उन स्वभावों पर चिंतन करना चाहिए जिनके अनुसार सभी लोग जीते हैं, शैतान के उन फलसफों, तर्कों, विधर्मों और भ्रांतियों पर चिंतन करना चाहिए जो उनके सारे क्रियाकलापों और कर्मों का आधार बनते हैं। उन्हें इसके मूल कारण पर चिंतन करना चाहिए कि लोग भ्रष्ट स्वभाव क्यों प्रकट करते हैं, लोगों के मनमाने ढंग से कार्य करने का सार क्या है और वे किसके द्वारा और किसके लिए जीते हैं। अगर इसे सत्य की कसौटी पर कसा जाए तो फिर सभी लोगों को निंदा झेलनी पड़ेगी। इसका कारण क्या है? इसका कारण यही है कि मानवजाति बहुत भ्रष्ट है। लोग सत्य को नहीं समझते, और वे सब के सब अपने भ्रष्ट स्वभावों के अनुसार जीते हैं। उन्हें रत्तीभर भी आत्म-ज्ञान नहीं है, वे हमेशा अपनी धारणाओं और कल्पनाओं के अनुसार परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, अपनी पसंद और तौर-तरीकों के आधार पर कर्तव्य निभाते हैं, और परमेश्वर की सेवा करने के तरीके में धार्मिक सिद्धांतों का अनुकरण करते हैं। इतना ही नहीं, वे अभी भी मानते हैं कि वे आत्मविश्वास से भरे हैं, उनके कार्य बहुत ही उचित हैं, और अंत में उन्हें लगता है कि वे बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं। इसका एहसास किए बिना ही वे सोचने लगते हैं कि वे पहले ही परमेश्वर के इरादों के अनुसार कार्य कर रहे हैं और इन्हें बखूबी पूरे कर चुके हैं, कि वे पहले ही परमेश्वर की अपेक्षाएँ पूरी कर चुके हैं और उसकी इच्छा के अनुसार चल रहे हैं। अगर तुम्हें ऐसा लगता है या अगर तुम सोचते हो कि परमेश्वर में कई वर्षों के विश्वास के दौरान तुम कुछ लाभ हासिल कर चुके हो, तो फिर तुम्हें ध्यानपूर्वक अपनी जाँच करने के लिए परमेश्वर के सामने और भी ज्यादा आना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर में विश्वास के इन वर्षों के दौरान अपनी यात्रा को देखना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या तुम्हारे कार्य और कर्म सत्य सिद्धांतों के अनुरूप हैं और साथ ही तुम्हारी कौन-सी अभिव्यक्तियाँ परमेश्वर के विरोध में हैं, कौन-सी परमेश्वर के प्रति समर्पण में हैं, कौन-सी परमेश्वर की अपेक्षाओं को पूरा करती हैं, कौन-सी परमेश्वर की गवाही देने वाली हैं और किन क्षेत्रों में तुम परमेश्वर के ऋणी हो। तुम्हें इन सभी चीजों के बारे में स्पष्ट होना चाहिए—केवल तभी यह माना जा सकता है कि तुममें आत्म-जागरूकता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपने गलत विचारों को जानकर ही खुद को सचमुच बदला जा सकता है

आत्मज्ञान का अर्थ यह जानना है कि हमारे विचारों और दृष्टिकोण में बुनियादी तौर पर कौन-सी चीजें सत्य के अनुसार नहीं हैं, भ्रष्ट स्वभावों की हैं और परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण हैं। मनुष्य के भ्रष्ट स्वभावों जैसे अहंकार और आत्मधर्मिता, झूठ बोलना और धोखेबाजी की समझ पा लेना आसान है। तुम इन्हें सिर्फ कुछ बार सत्य पर संगति करके या भाई-बहनों द्वारा तुम्हारी दशा बताए जाने के जरिए थोड़ा-सा जान सकते हो। इसके अलावा अहंकार और धोखेबाजी हर व्यक्ति में होते हैं, इनमें अंतर सिर्फ मात्रा का होता है, इसलिए इन्हें जानना अपेक्षाकृत सरल है। लेकिन व्यक्ति के विचार और दृष्टिकोण सत्य के अनुसार हैं या नहीं, इसका भेद पहचानना कठिन होता है, यह अपने भ्रष्ट स्वभाव जानने जितना सरल नहीं होता। जब व्यक्ति का व्यवहार या बाहरी अभ्यास थोड़ा-सा बदलता है तो उस व्यक्ति को लगता है कि मानो वह बदल चुका है, लेकिन यह मात्र व्यवहारगत बदलाव होता है, इसका यह मतलब नहीं होता कि चीजों को लेकर उसके दृष्टिकोण वास्तव में बदल चुके हैं। लोगों के दिलों की गहराइयों में अभी भी कई धारणाएँ और कल्पनाएँ हैं, परंपरागत संस्कृति के तमाम विचार, दृष्टिकोण और जहर भरे हैं। लोगों के अंदर अभी भी परमेश्वर से वैर-भाव वाली कई चीजें छिपी हैं और इन्हें अभी खोजा जाना बाकी है। ये उनके भ्रष्ट स्वभावों के खुलासों की जड़ें हैं और ये मनुष्य के प्रकृति सार का हिस्सा हैं। यही वजह है कि जब परमेश्वर कुछ ऐसा करता है जो तुम्हारी धारणाओं से मेल नहीं खाता, तो तुम प्रतिरोध और अवज्ञाकारिता करोगे। तुम नहीं समझोगे कि परमेश्वर ने इस तरह काम क्यों किया है और भले ही तुम जानते हो कि परमेश्वर जो कुछ भी करता है वह सत्य है और तुम समर्पण करना चाहते हो, लेकिन चाहे जो भी हो, तुम ऐसा करने में स्वयं को असमर्थ पाओगे। तुम समर्पण क्यों नहीं कर पाते? तुम्हारे प्रतिरोध और अवज्ञा की क्या वजह है? इसका कारण यह है कि मनुष्य के विचारों और दृष्टिकोण में ऐसी कई चीजें हैं जो परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण होती हैं, उन सिद्धांतों के प्रति शत्रुतापूर्ण होती हैं जिनके आधार पर परमेश्वर कार्य करता है और उसके सार के प्रति शत्रुतापूर्ण होती हैं। इन चीजों का ज्ञान पाना लोगों के लिए कठिन है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपने गलत विचारों को जानकर ही खुद को सचमुच बदला जा सकता है

आत्म-ज्ञान के कौन-से पहलू हैं? पहला तो यह जानना है कि किसी की बातचीत और कार्यों में कौन-से भ्रष्ट स्वभाव प्रकट होते हैं। कभी-कभी, यह अहंकार होता है, कभी धोखेबाजी या शायद दुष्टता, हठधर्मिता अथवा विश्वासघात आदि और भी चीजें हैं। इसके अलावा, जब व्यक्ति के साथ कुछ घटित होता है, तो उसे यह जानने के लिए अपनी जाँच करनी चाहिए कि कहीं उसका ऐसा कोई इरादा या मंशा तो नहीं है जो सत्य के अनुरूप न हो। उसे यह भी जाँचना चाहिए कि क्या उसकी बातचीत या कार्यों में ऐसा कुछ तो नहीं है जो परमेश्वर का विरोध या उससे विद्रोह करता हो। विशेष रूप से उन्हें यह जाँचना चाहिए कि जब उनके कर्तव्य की बात हो, तो क्या उनमें भार का बोध है और वे समर्पित हैं, क्या वे ईमानदारी से खुद को परमेश्वर के लिए खपा रहे हैं या कहीं वे सौदेबाजी तो नहीं कर रहे हैं या लापरवाह तो नहीं हो रहे हैं। आत्म-ज्ञान का अर्थ यह जानना भी है कि क्या उसके मन में परमेश्वर के बारे में अपनी कोई धारणाएँ और कल्पनाएँ तो नहीं हैं, अनावश्यक अपेक्षाएँ तो नहीं हैं या गलतफहमियाँ और शिकायतें तो नहीं हैं और क्या उसके मन में समर्पण करने की इच्छा है। इसका अर्थ यह जानना है कि जब वह परमेश्वर द्वारा आयोजित परिस्थितियों, लोगों, मामलों और चीजों का सामना करता है, तो क्या वह सत्य खोज सकता है, परमेश्वर से स्वीकार कर सकता है और क्या उसमें परमेश्वर की आज्ञा मानने वाला दिल है। इसका अर्थ यह जानना है कि क्या उसमें अंतरात्मा और विवेक है और क्या वह सत्य-प्रेमी है। इसका अर्थ यह जानना है कि जब उसके साथ कुछ घटित होता है तो क्या वह समर्पित होता है या तर्क देने की कोशिश करता है, और क्या वह धारणाओं और कल्पनाओं का आश्रय लेता है या इन मामलों को समझने के लिए सत्य की खोज करता है। यह सब आत्म-ज्ञान के दायरे में आता है। विभिन्न स्थितियों, लोगों, मामलों और घटनाओं के प्रति अपने रवैये के प्रकाश में इंसान को इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि क्या वह सत्य से प्रेम करता है और क्या परमेश्वर में सच्ची आस्था रखता है। यदि व्यक्ति अपने भ्रष्ट स्वभावों को जानकर यह समझ सकता है कि परमेश्वर के विरुद्ध उसका विद्रोह कितना बड़ा है, तो इसका अर्थ है कि उसके जीवन में वृद्धि हुई है। इसके अलावा, जब उन मामलों की बात आती है जिनमें परमेश्वर के साथ उनका व्यवहार शामिल होता है, तो व्यक्ति को इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या उसमें धारणाएँ हैं, क्या परमेश्वर के नाम और देहधारण के प्रति उसके व्यवहार में भय या समर्पण है और विशेषकर सत्य के संबंध में उसका दृष्टिकोण क्या है। एक व्यक्ति को अपनी कमियों, अपने आध्यात्मिक कद का पता होना चाहिए और उसे यह भी जानना चाहिए कि क्या उसमें सत्य वास्तविकता है, साथ ही उसे यह ज्ञान भी होना चाहिए कि क्या उसका अनुसरण और जिस पथ पर वह चल रहा है, वह सही और परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है। लोगों को ये तमाम बातें जाननी चाहिए। संक्षेप में, आत्म-ज्ञान के विभिन्न पहलुओं में मूलतः निम्नलिखित शामिल होते हैं : यह ज्ञान कि स्वयं की काबिलियत ऊँची है या नीची, अपने चरित्र का ज्ञान, अपने कार्यों में अपने इरादों और मंशाओं का ज्ञान, अपने द्वारा प्रकट किए जाने वाले भ्रष्ट स्वभावों और प्रकृति सार का ज्ञान, अपनी प्राथमिकताओं और अनुसरण का ज्ञान, वह जिस राह पर चल रहा है, उसका ज्ञान, चीजों के बारे में अपने विचारों का ज्ञान, जीवन और मूल्यों के बारे में अपने दृष्टिकोण का ज्ञान, परमेश्वर और सत्य के प्रति अपने रवैये का ज्ञान। आत्म-ज्ञान मुख्यतः इन्हीं पहलुओं से युक्त होता है।

—वचन, खंड 5, अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ, अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ (2)

खुद को जानने के लिए, तुम्हें अपनी भ्रष्टता के खुलासों, अपने भ्रष्ट स्वभावों, अपने घातक दोषों और अपने प्रकृति सार को जानना होगा; तुम्हें अपने दैनिक जीवन में सामने आने वाले हर मामले में अपने खुलासों के आधार पर आत्म-चिंतन करना होगा। परमेश्वर के वचनों को खाते और पीते समय, तुम्हें हर एक चीज के प्रति अपनी मंशाओं, परिप्रेक्ष्यों और रवैये की जाँच करनी होगी और इन मामलों में अपने खुलासों से खुद को जानना होगा। बेशक, खुद को गहरे स्तर पर जानने के लिए, तुम्हें परमेश्वर के वचनों का उपयोग करना होगा; केवल परमेश्वर के वचनों के आधार पर खुद को जानने से ही तुम नतीजे हासिल कर सकते हो।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, सत्य के अनुसरण का महत्व और मार्ग

पतरस ने स्वयं को जानने का और यह जाँचने का प्रयत्न किया था कि परमेश्वर के वचनों के शुद्धिकरण से और परमेश्वर द्वारा उसके लिए उपलब्ध कराए गए विभिन्न परीक्षणों के भीतर उसमें क्या प्रकट हुआ था। जब वह वास्तव में खुद को जान गया, तो पतरस को एहसास हुआ कि मनुष्य कितनी गहराई तक भ्रष्ट हैं, वे परमेश्वर की सेवा करने की दृष्टि से कितने बेकार और अयोग्य हैं, और कि वे परमेश्वर के समक्ष जीने के लायक नहीं हैं। पतरस तब परमेश्वर के सामने दंडवत हो गया। चीजों का इस तरह अत्यधिक अनुभव करने के बाद, अंततः पतरस को लगा, “परमेश्वर को जानना सबसे मूल्यवान है! अगर मैं परमेश्वर को जानने से पहले मर गया, तो यह बहुत अफसोसजनक होगा; परमेश्वर को जानना सबसे महत्त्वपूर्ण, सबसे अर्थपूर्ण बात है। यदि मनुष्य परमेश्वर को नहीं जानता, तो वह जीने का हकदार नहीं है, वह पशु के समान ही है और उसके पास कोई जीवन नहीं है।” जब तक पतरस का अनुभव इस बिंदु तक पहुँचा, तब तक वह अपनी प्रकृति को जान गया था और वह अपेक्षाकृत स्पष्ट ढंग से इसका एहसास कर सकता था। हालाँकि वह इसे उतनी अच्छी तरह नहीं समझा सकता था जितना आजकल लोग समझाने में सक्षम हैं, लेकिन वह निस्संदेह इस स्थिति में पहुँच गया था। इसलिए, सत्य का अनुसरण करने के मार्ग पर चलने और परमेश्वर से पूर्णता प्राप्त करने के लिए परमेश्वर के वचनों के भीतर से अपनी प्रकृति को जानने, और साथ ही अपनी प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को जानने और शब्दों में उसका सटीक रूप से वर्णन करने, स्पष्ट और सादे ढंग से बोलने की जरूरत है। सही मायने में खुद को जानना यही है और केवल इसी तरीके से तुम परमेश्वर द्वारा अपेक्षित परिणाम प्राप्त कर पाओगे। यदि तुम्हारा ज्ञान इस बिंदु तक नहीं पहुँचा है, फिर भी तुम खुद को समझने का दावा करते हो और कहते हो कि तुमने जीवन प्राप्त कर लिया है, तो क्या तुम केवल डींग नहीं मार रहे हो? तुम खुद को नहीं जानते, और न ही तुम यह जानते हो कि तुम परमेश्वर के सामने क्या हो, तुमने वास्तव में एक इंसान होने के मानक पूरे कर लिए हैं या नहीं, या तुम्हारे भीतर अभी भी कितने शैतानी तत्त्व हैं। तुम अभी भी इस बारे में अस्पष्ट हो कि तुम किससे संबंधित हो और तुम्हारे पास कोई आत्म-जागरूकता तक नहीं है—फिर परमेश्वर के सामने तुम्हारे पास विवेक कैसे हो सकता है? जब पतरस जीवन की खोज कर रहा था, तो उसने अपने परीक्षणों के दौरान खुद को जानने और अपने स्वभाव को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया, और उसने परमेश्वर को जानने का प्रयास किया। अंत में उसने सोचा, “लोगों को जीवन में परमेश्वर के ज्ञान का अनुसरण अवश्य करना चाहिए; उसे जानना सबसे महत्त्वपूर्ण बात है। अगर मैं परमेश्वर को नहीं जानता, तो मरने पर मुझे शांति नहीं मिलेगी। एक बार जब मैं उसे जान लूँगा, उसके बाद यदि परमेश्वर मुझे मरने भी दे तो मैं सर्वाधिक संतुष्ट महसूस करूँगा। मैं जरा भी शिकायत नहीं करूँगा और महसूस करूँगा कि मेरा पूरा जीवन सार्थक रहा है।” पतरस परमेश्वर में विश्वास करना शुरू करने के तुरंत बाद यह ज्ञान प्राप्त करने या इस बिंदु तक पहुँचने में सक्षम नहीं था; इसके बजाय वह बहुत-से परीक्षणों से गुजरा। एक निश्चित हद तक चीजों का अनुभव करने और स्वयं को पूरी तरह से जानने के बाद ही उसने परमेश्वर को जानने के मूल्य को महसूस किया। इसलिए, पतरस ने जो मार्ग अपनाया, वह सत्य का अनुसरण करने, जीवन प्राप्त करने और पूर्ण बनाए जाने का मार्ग था। उसका विशिष्ट अभ्यास मुख्य रूप से इसी पहलू पर केंद्रित था।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, पतरस के मार्ग पर कैसे चलें

यदि तुम्हारे आत्म-ज्ञान में केवल सतही चीजों की सरसरी पहचान शामिल है—अगर तुम केवल कहते हो कि तुम अहंकारी और आत्मधर्मी हो, तुम परमेश्वर के खिलाफ विद्रोह करते हो और उसका प्रतिरोध करते हो—तो यह सच्चा ज्ञान नहीं है, बल्कि खोखला धर्म-सिद्धांत है। तुम्हें इसमें तथ्य एकीकृत करने चाहिए : जिन किन्हीं मामलों में तुम्हारे गलत इरादे और दृष्टिकोण हों या विकृत मत हों, तुम्हें उन्हें संगति और गहन-विश्लेषण के लिए प्रकाश में लाना चाहिए। केवल यही वास्तव में खुद को जानना है। तुम्हें अकेले अपने क्रियाकलापों के आधार पर खुद को जानने का प्रयास नहीं करना चाहिए; तुम्हें समस्या का मर्म समझना चाहिए और इसका समूल समाधान करना चाहिए। कुछ समय बीतने के बाद तुम्हें जरूर आत्म-चिंतन करना चाहिए और यह समीक्षा करनी चाहिए कि तुम किन समस्याओं का समाधान कर चुके हो और कौन-सी अभी बची हुई हैं और तुम्हें शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए सत्य खोजना चाहिए। तुम्हें निष्क्रिय नहीं होना चाहिए, तुम्हें हमेशा यह जरूरत नहीं पड़नी चाहिए कि चीजें करने के लिए दूसरे लोग तुम्हें मनाएँ या धक्का लगाएँ या यहाँ तक कि हाथ पकड़कर तुम्हें चलाएँ; जीवन प्रवेश के लिए तुम्हारे पास अपना एक मार्ग होना चाहिए। तुम्हें यह देखने के लिए बार-बार अपनी जाँच करनी चाहिए कि तुमने ऐसी कौन-सी चीजें कही या की हैं जो सत्य के अनुसार नहीं हैं और जिनमें गलत मंशाएँ थीं और तुमने कौन-से भ्रष्ट स्वभाव प्रकट किए हैं। अगर तुम हमेशा इसी तरह से अभ्यास और प्रवेश करते हो—अगर तुम खुद से सख्त अपेक्षाएँ करते हो—तो तुम धीरे-धीरे सत्य समझने में सक्षम हो जाओगे और तुम्हारे पास जीवन प्रवेश होगा। जब तुम वास्तव में सत्य को समझोगे, तो यह देख लोगे कि तुम वास्तव में कुछ खास नहीं हो। पहली बात, तुममें गंभीर रूप से भ्रष्ट स्वभाव हैं; दूसरी बात, तुममें बहुत ज्यादा कमी है और तुम किसी भी सत्य को नहीं समझते हो। अगर ऐसा कोई दिन आता है जब तुम्हारे पास सचमुच ऐसा ज्ञान हो तो तुम अब और अहंकार में सक्षम नहीं रहोगे, बहुत-से मामलों में तुम्हारे पास विवेक होगा और तुम समर्पण में सक्षम रहोगे। अभी मुख्य मुद्दा क्या है? धारणाओं के सार पर संगति और उसके गहन-विश्लेषण के जरिए लोग यह समझने लगे हैं कि वे धारणाएँ क्यों बनाते हैं, वे कुछ धारणाओं का समाधान कर सकते हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि वे हर धारणा का सार स्पष्ट रूप से देख सकते हैं; इसका अर्थ सिर्फ यह है कि उनमें कुछ आत्म-ज्ञान है, लेकिन उनका ज्ञान अभी पर्याप्त गहरा या पर्याप्त स्पष्ट नहीं है। दूसरे शब्दों में, वे अभी भी अपना प्रकृति सार स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते, न ही वे यह देख सकते हैं कि उनके दिलों में किन भ्रष्ट स्वभावों ने जड़ें जमा ली हैं। इसलिए, इस बात की एक सीमा है कि व्यक्ति अपने बारे में कितना ज्ञान प्राप्त कर सकता है। कुछ लोग कहते हैं, “मुझे पता है कि मुझमें बेहद अहंकारी स्वभाव है—क्या इसका यह मतलब नहीं कि मैं खुद को जानता हूँ?” ऐसा ज्ञान बहुत सतही है; यह इस समस्या को हल नहीं कर सकता है। अगर तुम सचमुच खुद को जानते हो, तो तुम अभी भी आगे बढ़ने की कोशिश क्यों कर रहे हो, तुम अभी भी ऐसा क्यों चाहते हो कि तुम्हारे पास रुतबा हो और तुम बाकी सबसे ऊपर उठो? इसका मतलब है कि तुम्हारी अहंकारी प्रकृति का उन्मूलन नहीं हुआ है। इसलिए बदलाव तुम्हारे विचारों और दृष्टिकोणों से और तुम्हारी कथनी-करनी के पीछे छिपे इरादों से शुरू होना चाहिए। क्या तुम लोग स्वीकारते हो कि लोगों की कही अधिकांश बातें तीखी और विषैली होती हैं, और उनके लहजे में अहंकार का पुट होता है? उनके शब्दों में उनके इरादे और व्यक्तिगत मत निहित होते हैं। जिन लोगों के पास अंतर्दृष्टि है, वे इसे सुनने पर इसका भेद पहचानने में सक्षम होंगे। कुछ लोगों में जब उनका अहंकार प्रकट नहीं होता, तो वे अधिकांश समय एक खास तरीके से बात करते हैं और खास भाव-भंगिमाएँ दिखाते हैं, लेकिन अहंकार प्रकट होने पर उनका व्यवहार बहुत अलग होता है। कभी-कभी वे लगातार अपने ही आडंबरपूर्ण विचारों के बारे में बातें करेंगे, कभी-कभी वे काफी उग्रता से और आक्रामक तरीके से व्यवहार करेंगे और अपना सिर ऊँचा रखेंगे—वे ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि वे बेहद अहंकारी हैं और यह उनके शैतानी बदसूरत चेहरों को उजागर करता है। हर व्यक्ति के भीतर तमाम तरह के इरादे और भ्रष्ट स्वभाव होते हैं। जिस तरह कपटी लोग बात करते वक्त तेजी से पलकें झपकाते हैं और लोगों को कनखियों से देखते हैं—इन हरकतों के भीतर भ्रष्ट स्वभाव छिपा होता है। कुछ लोग बोलते समय घुमा-फिराकर बात करते हैं, और दूसरे लोगों को कभी पता नहीं चलता कि उनका मतलब क्या है। उनके शब्दों में हमेशा छिपे हुए अर्थ और साजिशें होती हैं, लेकिन बाहर से वे बहुत शांत और संयमित होते हैं। ऐसे लोग और भी ज्यादा कपटी होते हैं, और उनके लिए सत्य स्वीकारना और भी कठिन होता है। उनके लिए उद्धार प्राप्त करना बहुत मुश्किल होगा।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, मनुष्य नए युग में कैसे प्रवेश करता है

जब कुछ लोग अपने आत्म-ज्ञान के बारे में संगति करते हैं तो वे बरबस बोल पड़ते हैं, “मैं एक दानव हूँ, एक जीवित शैतान हूँ, ऐसा इंसान हूँ जो परमेश्वर का प्रतिरोध करता है। मैं उसके खिलाफ विद्रोह करता हूँ और उसके साथ विश्वासघात करता हूँ; मैं एक जहरीला साँप हूँ, एक बुरा व्यक्ति हूँ। मैं शापित होने लायक हूँ।” क्या यही सच्चा आत्म-ज्ञान है? वे केवल सामान्य बातें बोलते हैं। वे उदाहरण क्यों नहीं देते? वे अपने द्वारा की गई शर्मनाक चीजों का खुलासा क्यों नहीं करते हैं, उनका गहन-विश्लेषण क्यों नहीं करते हैं और उन्हें सबके सामने क्यों नहीं लाते? कुछ अविवेकी लोग उनकी बात सुनकर सोचते हैं, “अब यह है सच्चा आत्म-ज्ञान! यहाँ तक कि वे खुद को एक दानव के रूप में जानते हैं और खुद को कोसते हैं। वे कितनी ऊँचाई तक पहुँच गए हैं!” बहुत-से लोगों, खासकर नए विश्वासियों के इन शब्दों से गुमराह होने की प्रबल संभावना होती है। वे सोचते हैं कि वक्ता शुद्ध है और उसके पास आध्यात्मिक समझ है, सत्य से प्रेम करता है और अगुआ बन सकता है। लेकिन जब वे उससे कुछ समय तक मिलते-जुलते हैं तो पाते हैं कि यह वैसा इंसान नहीं है जैसी उन्होंने कल्पना की थी, बल्कि असाधारण रूप से झूठा और धोखेबाज है, स्वाँग रचने और ढोंग करने में माहिर है, जिससे उन्हें बड़ी निराशा होती है। किस आधार पर यह माना जा सकता है कि लोग वास्तव में खुद को जानते हैं? तुम केवल इस बात पर विचार नहीं कर सकते कि वे क्या कहते हैं—मुख्य बात है यह देखना कि वे सत्य को स्वीकार करने में सक्षम हैं या नहीं और सत्य समझने के बाद उसे अभ्यास में ला सकते हैं या नहीं। जो लोग वास्तव में सत्य समझते हैं, वे न केवल अपने बारे में सच्चा ज्ञान रखने में सक्षम होते हैं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे सत्य का अभ्यास करने में सक्षम होते हैं। वे न केवल अपनी सच्ची समझ के बारे में बोलते हैं, बल्कि वे जो कहते हैं उसे सच में करने में भी सक्षम होते हैं। यानी उनकी कथनी और करनी में पूरी तरह तालमेल होता है। अगर वे जो कहते हैं वह अच्छा और तर्कसंगत लगता है, लेकिन वे वैसा करते नहीं, उसे जीते नहीं, तो इसमें वे फरीसी बन जाते हैं, वे पाखंडी होते हैं और खुद को सच में जानने वाले लोग बिल्कुल नहीं होते। कई लोग सत्य के बारे में संगति करते हुए बहुत तर्कसंगत लगते हैं, लेकिन यह महसूस नहीं करते कि कब वे भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करते हैं। क्या ये वे लोग हैं, जो खुद को जानते हैं? अगर लोग खुद को नहीं जानते, तो क्या वे सत्य को समझने वाले लोग होते हैं? वे सभी, जो स्वयं को नहीं जानते, वे सत्य को न समझने वाले लोग हैं, और जो आत्म-ज्ञान के खोखले शब्द बोलते हैं उनमें झूठी आध्यात्मिकता होती है, वे झूठे होते हैं। कुछ लोग शब्द और धर्म-सिद्धांत बोलते समय विशेष रूप से तर्कसंगत लगते हैं, लेकिन जब उनकी आत्माओं की अवस्था की बात आती है, तो वे सुन्न और मंदबुद्धि होते हैं, वे चीजों को महसूस नहीं कर पाते हैं और किसी भी मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते। कहा जा सकता है कि वे सुन्न होते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि उनकी आत्माएँ काफी प्रखर हैं। उदाहरण के लिए, कुछ घटित होने के ठीक बाद वे तुरंत खुद को जानने में सक्षम होते हैं और कहते हैं, “अभी-अभी मुझे एक विचार प्रकट हुआ। मैंने उसके बारे में सोचा और महसूस किया कि वह कपटी विचार था कि मैं परमेश्वर को धोखा दे रहा था।” यह सुनकर कुछ अविवेकी लोग ईर्ष्यालु हो जाते हैं और कहते हैं, “इस इंसान को तुरंत पता चल जाता है कि कब उसकी भ्रष्टता प्रकट हो रही है, और यह उसके बारे में खुलकर बात करने और संगति करने में सक्षम है। वह प्रतिक्रिया व्यक्त करने में बहुत तेज है, उसकी आत्मा प्रखर है, वह हमसे बहुत बेहतर है। वह वास्तव में ऐसा इंसान है, जो सत्य का अनुसरण करता है।” क्या यह लोगों का आकलन करने का सटीक तरीका है? (नहीं।) तो यह आँकने का आधार क्या होना चाहिए कि लोग सच में खुद को जानते हैं या नहीं? इसका आधार केवल उनके मुँह से निकलने वाली बातें नहीं होनी चाहिए। तुम्हें यह भी देखना चाहिए कि उनमें वास्तव में क्या प्रकट होता है। सबसे सरल तरीका यह देखना है कि क्या वे सत्य का अभ्यास करने में सक्षम हैं—यही सबसे महत्वपूर्ण है। अगर वे सत्य का अभ्यास कर सकते हैं, तो यह साबित करता है कि वे सच में खुद को जानते हैं, क्योंकि जो लोग वास्तव में खुद को जानते हैं, वे पश्चात्ताप अभिव्यक्त करते हैं, और जब लोग पश्चात्ताप अभिव्यक्त करते हैं, तभी वे वास्तव में खुद को जानते हैं। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति यह जान सकता है कि वह धोखेबाज है, वह तुच्छ षड्यंत्रों और साजिशों से भरा हुआ है, और वह यह भी बता सकता है कि दूसरे कब धोखेबाजी दिखाते हैं। तुम्हें यह देखना चाहिए कि अपने धोखेबाज होने की बात को स्वीकार करने के बाद वह वास्तव में पश्चात्ताप करता है या नहीं और अपना धोखेबाज स्वभाव छोड़ता है या नहीं। और अगर वह फिर से धोखेबाजी प्रकट करता है, तो देखो कि क्या वह ऐसा करने पर आत्मभर्त्सना और शर्मिंदगी महसूस करता है या नहीं, वह ईमानदारी से पश्चात्ताप करता है या नहीं। अगर उसमें शर्मिंदगी का भाव नहीं है, पश्चात्ताप बिल्कुल भी नहीं है, तो उसका अपनी धोखेबाजी का ज्ञान होना सतही और औपचारिक है, वह बस खानापूर्ति कर रहा है; यह सच्चा ज्ञान नहीं है। वह यह नहीं सोचता कि धोखेबाजी इतनी दुष्ट है या उसमें दानवी प्रकृति है, वह यह तो और भी महसूस नहीं करता कि धोखा देने में लिप्त होना कितना बेशर्मी भरा, घिनौना व्यवहार है। वह सोचता है, “सभी लोग धोखेबाज हैं। जो लोग धोखेबाज नहीं हैं वे मूर्ख हैं। थोड़ी-सी धोखेबाजी तुम्हें बुरा व्यक्ति नहीं बनाती। मैंने कोई कुकर्म नहीं किया है; मैं सबसे धोखेबाज व्यक्ति नहीं हूँ।” क्या ऐसा व्यक्ति वास्तव में खुद को जान सकता है? वह निश्चित रूप से नहीं जान सकता। इसका कारण यह है कि उसे अपने धोखेबाज स्वभाव का कोई ज्ञान नहीं है, वह धोखेबाजी से नफरत नहीं करता और आत्म-ज्ञान के बारे में उसकी सभी बातें एक तरह का ढोंग हैं, वे खोखली बातें हैं। खुद के भ्रष्ट स्वभावों को न जानना सच्चा आत्म-ज्ञान नहीं है। धोखेबाज लोग अपने आपको वास्तव में इसलिए नहीं जान पाते, क्योंकि उनके लिए सत्य को स्वीकार करना आसान नहीं होता। इसलिए चाहे वे कितने भी शब्द और धर्म-सिद्धांत बोल लें, वे वास्तव में नहीं बदलेंगे।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, सत्य का अनुसरण करने के लिए आत्म-ज्ञान होना अनिवार्य है

अपने भ्रष्ट स्वभावों का सार जानना कोई आसान काम नहीं है। खुद को जानने का मतलब मोटे तौर पर यह कहना नहीं है, “मैं एक भ्रष्ट इंसान हूँ; मैं एक दानव हूँ; मैं शैतान की संतान हूँ, बड़े लाल अजगर का वंशज हूँ; मैं परमेश्वर का विरोधी और शत्रु हूँ; मैं उसका दुश्मन हूँ।” ऐसी बातों का यह मतलब होना जरूरी नहीं है कि तुम्हें अपनी भ्रष्टता का सच्चा ज्ञान है। हो सकता है कि तुमने वे शब्द किसी और से सीखे हों और अपने बारे में ज्यादा न जानते हो। सच्चा आत्म-ज्ञान मनुष्य के ज्ञान या उसके फैसलों पर आधारित नहीं होता, यह परमेश्वर के वचनों पर आधारित होता है—यह भ्रष्ट स्वभावों द्वारा लाई गई पीड़ा और परिणामों को स्पष्ट रूप से देखना और यह अनुभव करना है कि तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव न केवल तुम्हें बल्कि अन्य लोगों को भी कैसे नुकसान पहुँचाते हैं। यह इस तथ्य की असलियत देखना है कि भ्रष्ट स्वभाव शैतान में उत्पन्न होते हैं, कि वे शैतान के विष और फलसफे हैं और कि वे पूरी तरह से सत्य और परमेश्वर के विरोधी हैं। जब तुम इस समस्या की असलियत देख लेते हो, केवल तभी तुम्हें अपने भ्रष्ट स्वभावों का ज्ञान होता है। कुछ लोग स्वीकार करते हैं कि वे दानव और शैतान हैं, लेकिन वे अपनी काट-छाँट स्वीकार नहीं करते या यह नहीं मानते कि उन्होंने कुछ गलत किया है या सत्य का उल्लंघन किया है। यहाँ क्या समस्या है? वे अभी भी खुद को नहीं जानते। कुछ लोग कहते हैं कि वे दानव और शैतान हैं, लेकिन अगर तुम उनसे पूछो, “तुम ऐसा क्यों कहते हो कि तुम एक दानव और शैतान हो?” तो वे जवाब नहीं दे पाएँगे। यह दर्शाता है कि वे अपने भ्रष्ट स्वभावों या अपने प्रकृति सार को नहीं जानते। अगर उन्हें एहसास होता है कि उनकी प्रकृति दानव की प्रकृति है, कि उनके भ्रष्ट स्वभाव शैतान के स्वभाव हैं और परिणामस्वरूप वे स्वीकार करते हैं कि वे एक दानव और शैतान हैं, केवल तभी वे अपना प्रकृति सार जान पाएँगे। सच्चा आत्म-ज्ञान परमेश्वर के वचनों के खुलासे और न्याय के माध्यम से और परमेश्वर के वचनों का अभ्यास और अनुभव करने के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। यह सत्य समझने के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। जो लोग सत्य नहीं समझते, वे आत्म-ज्ञान के बारे में चाहे कैसे भी बात करें, वे जो कहते हैं वह खोखला और अव्यावहारिक होता है, क्योंकि वे समस्या की जड़ या अपने प्रकृति सार को नहीं समझ सकते। खुद को जानने के लिए व्यक्ति को विशिष्ट मामलों में यह स्वीकार करना चाहिए कि उसने कौन-से भ्रष्ट स्वभाव प्रकट किए, उसके क्या इरादे और मिलावटें थीं, उसने किन सत्य सिद्धांतों का उल्लंघन किया और वह सत्य का अभ्यास करने में असमर्थ क्यों रहा। व्यक्ति को आत्म-ज्ञान तभी होता है जब वह ये चीजें स्पष्ट रूप से बता सके। जब कुछ लोगों की काट-छाँट की जाती है या उन्हें प्रकट किया जाता है, तो वे सत्य से विमुख होने का भ्रष्ट स्वभाव प्रदर्शित करते हैं और साथ ही वे परमेश्वर के संबंध में संदेह, गलतफहमियाँ और चौकन्नापन विकसित कर लेते हैं। परमेश्वर के वचनों के न्याय और खुलासे के माध्यम से वे अपने भ्रष्ट स्वभावों को जान जाते हैं और वे यह भी स्वीकार करते हैं कि लोगों का न्याय और खुलासा करने वाले परमेश्वर के सभी वचन तथ्यपरक हैं। यह साबित करता है कि उन्हें थोड़ा आत्म-ज्ञान है। लेकिन चूँकि उन्हें परमेश्वर या उसके कार्य का ज्ञान नहीं है, चूँकि वे उसके इरादे नहीं समझते, इसलिए उनका यह आत्म-ज्ञान काफी उथला होता है। अगर कोई सिर्फ अपनी भ्रष्टता स्वीकारता है लेकिन समस्या की जड़ नहीं खोज पाया, तो क्या परमेश्वर के प्रति उसके संदेहों, गलतफहमियों और रक्षात्मक होने का समाधान किया जा सकता है? नहीं, नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि आत्म-ज्ञान व्यक्ति द्वारा अपनी भ्रष्टता और समस्याओं की स्वीकृति मात्र से बढ़कर है—उसे सत्य भी समझना चाहिए और अपने भ्रष्ट स्वभाव की समस्या का जड़ से समाधान करना चाहिए। केवल तभी व्यक्ति अपनी भ्रष्टता की सच्चाई की असलियत देख सकता है और सच्चा पश्चात्ताप हासिल कर सकता है। जब सत्य से प्रेम करने वाले स्वयं को जान जाते हैं, तो वे अपनी समस्याओं का समाधान करने के लिए सत्य खोजने और समझने में भी सक्षम हो जाते हैं। केवल इसी तरह का आत्म-ज्ञान परिणाम देता है। जब भी सत्य से प्रेम करने वाला व्यक्ति परमेश्वर के वचनों का ऐसा वाक्यांश पढ़ता है जो मनुष्य को उजागर करता है और उसका न्याय करता है, तो सबसे पहले वह विश्वास करता है कि मनुष्य को उजागर करने वाले परमेश्वर के वचन वास्तविक और तथ्यपरक हैं, कि मनुष्य का न्याय करने वाले परमेश्वर के वचन सत्य हैं और वे परमेश्वर की धार्मिकता दर्शाते हैं। यह ऐसी चीज है जिसे सत्य के प्रेमी कम से कम पहचानने में तो समर्थ रहते हैं। अगर कोई परमेश्वर के वचन पर विश्वास ही नहीं करता, और यह नहीं मानता कि इंसान को उजागर और उसका न्याय करने वाले परमेश्वर के वचन, तथ्य और सत्य हैं, तो क्या वह उसके वचनों के आधार पर स्वयं को जान सकता है? निश्चित रूप से नहीं—वह चाहे तो भी ऐसा नहीं कर सकता। अगर तुम अपने विश्वास में दृढ़ हो सकते हो कि परमेश्वर के सभी वचन सत्य हैं, और परमेश्वर के वचनों पर विश्वास कर सकते हो, चाहे परमेश्वर कुछ भी कहे या उसके बोलने का तरीका कैसा भी हो, अगर तुम परमेश्वर के वचनों को न समझने पर भी उन पर विश्वास करने और उन्हें स्वीकार करने में सक्षम हो, तो तुम्हारे लिए उनके आधार पर आत्म-चिंतन करना और खुद को जानना आसान होगा। आत्मचिंतन सत्य पर आधारित होना चाहिए। यह संदेह से परे है। केवल परमेश्वर के वचन ही सत्य हैं—मनुष्य का कोई भी शब्द और शैतान की कोई भी बात सत्य नहीं है। शैतान हजारों वर्षों से मानवजाति को तमाम तरह के ज्ञान, शिक्षाओं और सिद्धांतों से भ्रष्ट कर रहा है—लोग सुन्न और मंदबुद्धि हो गए हैं और उन्हें न केवल जरा-सा भी आत्मज्ञान नहीं है, बल्कि वे विधर्मों और भ्रांतियों का सम्मान भी करते हैं और सत्य स्वीकारने से मना करते हैं। इस तरह के मनुष्य बचाए नहीं जा सकते। जो लोग परमेश्वर में ईमानदारी से विश्वास करते हैं, वे यह आस्था रखते हैं कि केवल उसके वचन ही सत्य हैं, वे परमेश्वर के वचनों और सत्य के आधार पर खुद को जानने में सक्षम होते हैं और इस तरह वे सच्चा पश्चात्ताप हासिल कर सकते हैं। कुछ लोग सत्य का अनुसरण नहीं करते; वे केवल मनुष्य के ज्ञान के आधार पर आत्म-चिंतन करते हैं, और वे पापपूर्ण व्यवहार से अधिक कुछ भी स्वीकार नहीं करते, और इस दौरान, वे अपने भ्रष्ट सार की असलियत देखने में असमर्थ रहते हैं। ऐसा आत्म-ज्ञान एक निष्फल प्रयास होता है और यह कोई परिणाम नहीं देता। व्यक्ति को आत्म-चिंतन परमेश्वर के वचनों के आधार पर करना चाहिए, और चिंतन के बाद, धीरे-धीरे वे भ्रष्ट स्वभाव जानने चाहिए जिन्हें वह प्रकट करता है। व्यक्ति को अपनी कमियाँ, अपना मानवता सार, चीजों पर अपने विचार, अपना जीवन-दृष्टिकोण और मूल्य सत्य के आधार पर मापने और जानने में सक्षम होना चाहिए, और फिर इन सभी चीजों के बारे में सटीक मूल्यांकन और फैसले पर पहुँचना चाहिए। इस प्रकार वह धीरे-धीरे आत्म-ज्ञान प्राप्त कर सकता है। लेकिन आत्म-ज्ञान व्यक्ति द्वारा जीवन का अधिक अनुभव प्राप्त करने पर और अधिक गहरा हो जाता है, और सत्य प्राप्त करने से पहले, व्यक्ति के लिए अपने प्रकृति सार की असलियत को पूरी तरह से जानना असंभव है। अगर कोई वास्तव में स्वयं को जानता है, तो वह देख सकता है कि भ्रष्ट मनुष्य वास्तव में शैतान की संतान और उसके मूर्त रूप हैं। वह महसूस करेगा कि वह परमेश्वर के सामने जीने लायक नहीं है और वह उसके प्रेम और उद्धार के अयोग्य है, और उसके सामने पूर्णतया दंडवत कर पाएगा। केवल इस स्तर का ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम लोग ही वास्तव में खुद को जानते हैं।

—वचन, खंड 6, सत्य के अनुसरण के बारे में, सत्य का अनुसरण करने का क्या अर्थ है (1)

तुम लोगों को अब स्वयं द्वारा प्रकट किए जाने वाले भ्रष्ट स्वभाव का थोड़ा-बहुत भेद पहचानने को मिला है। जब तुम यह स्पष्ट रूप से देख सकते हो कि साधारण परिस्थितियों में तुम अब भी कौन-से भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करने की प्रवृत्ति रखते हो और तुम्हारे अभी भी ऐसी कौन-सी चीजें करने की संभावना है जो सत्य के अनुरूप नहीं हैं, तब अपने भ्रष्ट स्वभावों को शुद्ध करना आसान होगा। क्यों, कई मामलों में, लोग खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते? क्योंकि हर समय, और हर तरह से, वे अपने भ्रष्ट स्वभावों के नियंत्रण में होते हैं, जो उन्हें सभी चीजों में विवश और परेशान करते हैं। जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है और वे लड़खड़ाते नहीं या नकारात्मक नहीं होते, तो कुछ लोग हमेशा यह महसूस करते हैं कि उनके पास आध्यात्मिक कद है और जब किसी बुरे व्यक्ति, झूठे अगुआ या किसी मसीह-विरोधी का खुलासा कर उसे निकाला जाता है, तो यह देखकर वे इसे कोई गंभीर बात नहीं मानते। वे सभी के सामने यह शेखी भी बघारते हैं कि, “कोई भी लड़खड़ा सकता है, लेकिन मैं नहीं। हो सकता है कि कोई और परमेश्वर से प्रेम न करे, लेकिन मैं करता हूँ।” उन्हें लगता है कि वे किसी भी स्थिति या हालात में अपनी गवाही पर अडिग रह सकते हैं। फिर भी अंत में एक दिन आता है जब उनका परीक्षण किया जाता है और वे परमेश्वर के बारे में शिकायत करते और कुड़कुड़ाते हैं। क्या यह विफल होना नहीं है, क्या यह लड़खड़ाना नहीं है? कोई चीज ऐसी नहीं है जो परीक्षणों की तुलना में लोगों का अधिक खुलासा करती हो। परमेश्वर इंसान के अंतरतम हृदय की जाँच-परख करता है और लोगों को किसी भी समय डींग नहीं मारनी चाहिए। वे जिस चीज के बारे में डींग मारते हैं, वहीं देर-सबेर, एक दिन वे लड़खड़ाएँगे। दूसरों को लड़खड़ाते और किसी परिस्थिति में असफल होते देखकर वे इसे कोई गंभीर बात नहीं मानते, और यहाँ तक सोचते हैं कि वे खुद विफल नहीं हो सकते, कि वे मजबूती से खड़े हो सकेंगे—लेकिन उस परिस्थिति में वे खुद भी लड़खड़ा जाते और असफल हो जाते हैं। यह कैसे हो सकता है? ऐसा इसलिए है, क्योंकि लोग अपने प्रकृति सार को पूरी तरह से नहीं समझते; अपने प्रकृति सार की समस्याओं के बारे में उनके ज्ञान की गहराई अभी भी अपर्याप्त है, इसलिए सत्य को अभ्यास में लाना उनके लिए बहुत कठिन है। उदाहरण के लिए, कुछ लोग बहुत धोखेबाज होते हैं, और अपनी कथनी-करनी में बेईमान होते हैं, लेकिन अगर तुम उनसे पूछो कि उनका भ्रष्ट स्वभाव किस संबंध में सबसे गंभीर है, तो वे कहेंगे, “मैं थोड़ा धोखेबाज हूँ।” वे केवल इतना कहते हैं कि वे थोड़े धोखेबाज हैं, लेकिन वे यह नहीं कहते कि उनकी प्रकृति ही धोखा देने की है, और वे यह नहीं कहते कि वे धोखेबाज हैं। अपनी भ्रष्ट अवस्था के बारे में उनका ज्ञान उतना गहरा नहीं होता, और वे उसे उतना गंभीर नहीं मानते और न ही उतना पूर्ण मानते हैं, जितना दूसरे मानते हैं। दूसरे लोगों के परिप्रेक्ष्य से, यह व्यक्ति बहुत धोखेबाज और बहुत कुटिल है, और उसके हर शब्द में चाल है, उसकी बातें और कार्य कभी ईमानदार नहीं होते—लेकिन वह व्यक्ति खुद को इतनी गहराई से नहीं जान पाता। यहाँ तक कि जब उसके पास कुछ ज्ञान होता है तो भी, वह केवल सतही होता है। जब भी वह बोलता और कार्य करता है, तो वह अपनी प्रकृति का कुछ भाग प्रकट करता है, लेकिन वह इससे अनजान होता है। वह मानता है कि उसका इस तरह से कार्य करना भ्रष्टता का खुलासा करना नहीं है, उसे लगता है कि वह पहले ही सत्य को अभ्यास में ला चुका है—लेकिन देखने वालों के लिए यह व्यक्ति बहुत कुटिल और धोखेबाज बना रहता है और इसकी बातें और काम गहरे तौर पर बेईमानी से भरे रहते हैं। कहने का अर्थ यह है कि लोगों को अपनी प्रकृति की बहुत सतही समझ होती है, और उनकी इस समझ तथा परमेश्वर के उन वचनों के बीच बहुत बड़ा अंतर होता है, जो उनका न्याय कर उन्हें उजागर करते हैं। परमेश्वर जो उजागर करता है उसमें कोई गलती नहीं है, बल्कि इंसान अपनी ही प्रकृति को भली-भाँति गहराई से नहीं समझता। लोगों को स्वयं की मौलिक या सारभूत समझ नहीं है; इसके बजाय, वे अपने कार्यों और बाहरी खुलासों को जानने पर ध्यान केंद्रित करते और अपनी ऊर्जा लगाते हैं। भले ही कुछ लोग कभी कभार अपने आत्मज्ञान के बारे में कुछ कहने में समर्थ हों, यह बहुत अधिक गहरा नहीं होगा। किसी ने कभी भी नहीं सोचा है कि कोई एक काम करने या कोई चीज प्रकट करने के कारण वह एक निश्चित प्रकार का व्यक्ति है या उसकी एक निश्चित प्रकार की प्रकृति है। परमेश्वर ने मनुष्य की प्रकृति और सार को उजागर कर दिया है, लेकिन लोग समझते हैं कि उनके चीजों को करने के तरीके और बोलने के तरीके दोषपूर्ण और खराब हैं; नतीजतन, उनके लिए सत्य को अभ्यास में लाना अपेक्षाकृत अधिक मेहनत का काम होता है। लोग सोचते हैं कि उनकी गलतियाँ बस लापरवाही से प्रकट क्षणिक अभिव्यक्तियाँ हैं, न कि उनकी प्रकृति के खुलासे हैं। जब लोग इस तरह से सोचते हैं, तो उनके लिए स्वयं को वास्तव में जानना बहुत कठिन हो जाता है, और उनके लिए सत्य को समझना और उसका अभ्यास करना बहुत कठिन हो जाता है। चूँकि वे सत्य नहीं जानते और उनमें उसके लिए प्यास नहीं होती, इसलिए सत्य को अभ्यास में लाते समय वे केवल खानापूरी वाले ढंग से विनियमों का पालन करते हैं। लोग अपनी स्वयं की प्रकृति को बहुत बुरा नहीं मानते हैं, और उन्हें नहीं लगता है कि वे इतने बुरे हैं कि उन्हें नष्ट या दंडित करने की माँग की जाए। लेकिन परमेश्वर के मानकों के अनुसार, लोग अत्यधिक गहराई तक भ्रष्ट कर दिए गए हैं, वे अभी भी उद्धार के मानकों से दूर हैं, क्योंकि लोगों के पास केवल कुछ तरीके हैं जो बाहर से सत्य का उल्लंघन करते नहीं प्रतीत होते, जबकि वस्तुतः वे सत्य का अभ्यास नहीं करते और परमेश्वर के प्रति समर्पित नहीं होते।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

अगर किसी व्यक्ति का खुद के बारे में ज्ञान बहुत उथला है, तो इससे कोई भी समस्या कतई हल नहीं होगी और उसका जीवन स्वभाव बिल्कुल नहीं बदलेगा। तुम्हें खुद को बहुत गहराई से जानना होगा। इसका मतलब है अपनी प्रकृति को जानना, यह जानना कि उसमें कौन-से तत्व शामिल हैं, ये चीजें कहाँ से पैदा होती हैं और कहाँ से आती हैं। इसके अलावा, क्या तुम सच में इन चीजों से नफरत करने में समर्थ हो? क्या तुमने अपनी बदसूरत आत्मा और अपनी दुष्ट प्रकृति को देखा है? अगर तुम सच में अपनी सच्चाई देख लो, तो तुम खुद से नफरत करने लगोगे। जब तुम खुद से नफरत करते हो और फिर परमेश्वर के वचनों का अभ्यास करने की कोशिश करते हो, तो तुम देह से विद्रोह कर पाओगे और सत्य का अभ्यास करने की ताकत पा लोगे, और तब यह संघर्ष जैसा महसूस नहीं होगा। कई लोग अपनी दैहिक पसंद के अनुसार काम क्यों करते हैं? क्योंकि वे खुद को काफी अच्छा समझते हैं और महसूस करते हैं कि उनके काम काफी उचित और जायज हैं, उनमें कोई त्रुटि नहीं है और यहाँ तक कि वे पूरी तरह से सही हैं और इसलिए वे पूरी आत्म-निश्चितता से काम करते हैं। जब वे सच में जान लेंगे कि उनकी प्रकृति कैसी है—यह कितनी बदसूरत, घिनौनी और दयनीय है—तो वे खुद को इतना बड़ा समझना और इतना घमंड करना बंद कर देंगे और वे खुद से इतने खुश नहीं रहेंगे। वे सोचेंगे, “मुझे जमीन से जुड़े रहकर परमेश्वर के कुछ वचनों का अभ्यास करना चाहिए। वरना, मैं मानव होने के मानक पर खरा नहीं उतरूँगा और परमेश्वर के सामने जीने में मुझे शर्म आएगी।” वे सच में खुद को छोटा और नितांत तुच्छ समझेंगे। इस मुकाम पर, उनके लिए सत्य का अभ्यास करना आसान हो जाएगा और वे कुछ-कुछ वैसे दिखने लगेंगे जैसा एक इंसान को दिखना चाहिए। जब कोई व्यक्ति सच में खुद से नफरत करता है, केवल तभी वह देह से विद्रोह कर पाता है। अगर वह खुद से नफरत नहीं करता, तो वह देह से विद्रोह नहीं कर पाएगा। खुद से सचमुच नफरत करना कोई आसान मामला नहीं है। इसके लिए व्यक्ति को कुछ सत्य समझने की आवश्यकता होती है : सबसे पहले उन्हें अपनी प्रकृति का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। दूसरे, उसे यह देखना चाहिए कि वह दीन-हीन और दयनीय है, वह अत्यंत छोटा और तुच्छ है, और उसे अपनी दयनीय, गंदी आत्मा को देखना चाहिए। जब वह पूरी तरह से देख लेता है कि वह असल में क्या है—जब यह नतीजा हासिल हो जाता है—तो उसे सच में खुद का ज्ञान मिलता है और तब कहा जा सकता है कि खुद के बारे में उसका ज्ञान बिल्कुल सटीक है। केवल इस मुकाम पर वह खुद से नफरत कर सकता है, यहाँ तक कि खुद को कोस सकता है और सच में यह महसूस कर सकता है कि शैतान ने इंसानों को इतनी गहराई तक भ्रष्ट कर दिया है कि वे किसी भी मनुष्य की छवि से रहित हैं। एक दिन, अगर उस पर सच में मौत का खतरा मँडराएगा, तो वह सोचेगा, “यह परमेश्वर का धार्मिक दंड है। परमेश्वर सच में धार्मिक है। मैं मरने के ही लायक हूँ!” इस मुकाम पर, वह अपनी कोई शिकायत व्यक्त नहीं करेगा, परमेश्वर की शिकायत करने की तो बात ही दूर है—वह सिर्फ यह महसूस करेगा कि वह अत्यंत दीन-हीन, दयनीय, गंदा और भ्रष्ट है और उसे परमेश्वर द्वारा हटाकर नष्ट कर दिया जाना चाहिए और वह महसूस करेगा कि उसकी जैसी आत्मा इस धरती पर जीने के लायक नहीं है। इसलिए, वह परमेश्वर की शिकायत या उसका प्रतिरोध नहीं करेगा और उसे धोखा देने का तो सवाल ही नहीं उठता।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ

तथाकथित आत्म-ज्ञान

संबंधित भजन

लोगों को परमेश्वर के वचनों के अनुसार खुद को जानना चाहिए

पिछला: 3. परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव कैसे करें

अगला: 5. स्वयं को कैसे जानें और अपने भ्रष्ट स्वभाव कैसे छोड़ें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें