25. सत्य का अभ्यास करना क्या है

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

परमेश्वर के वचनों के भीतर वे सत्य हैं जो लोगों के पास होने चाहिए, वे चीजें हैं जो लोगों के लिए सबसे अधिक लाभदायक और सहायक हैं। वे ऐसे टॉनिक और पोषण हैं जिनकी तुम लोगों के शरीर को आवश्यकता है, वे ऐसी चीजें हैं जो लोगों को अपनी सामान्य मानवता बहाल करने में मदद करती हैं और वे ऐसे सत्य हैं जिनसे लोगों को लैस होना चाहिए। तुम लोग परमेश्वर के वचनों का जितना अधिक अभ्यास करोगे, तुम लोगों का जीवन उतनी ही तेजी से विकसित होगा; तुम लोग परमेश्वर के वचनों का जितना अधिक अभ्यास करोगे, सत्य तुम लोगों के लिए उतना ही स्पष्ट होता जाएगा। जैसे-जैसे तुम लोगों का आध्यात्मिक कद बढ़ेगा, तुम लोग आध्यात्मिक क्षेत्र की चीजों को अधिक स्पष्ट रूप से देखोगे और तुम लोगों के पास शैतान पर विजय पाने के लिए अधिक शक्ति होगी। बहुत-सा सत्य जो तुम लोग नहीं समझते हो, वह तब स्पष्ट हो जाएगा जब तुम लोग परमेश्वर के वचनों का अभ्यास करोगे। अधिकांश लोग केवल परमेश्वर के वचनों के शाब्दिक पहलू को समझने से संतुष्ट हो जाते हैं और अनुभव करने और अभ्यास में गहराई तक जाने के बजाय स्वयं को धर्म-सिद्धांतों से लैस करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं—क्या यह फरीसियों का तरीका नहीं है? क्या कोई ऐसा करके “परमेश्वर के वचनों को अपने जीवन के रूप में रखना” वाक्यांश की वास्तविकता प्राप्त कर सकता है? लोगों का जीवन केवल परमेश्वर के वचनों का अभ्यास करने से ही विकसित हो सकता है; यह केवल उन्हें पढ़ने से विकसित नहीं होता। यदि तुम मानते हो कि परमेश्वर के वचनों को समझने मात्र से तुम्हारे पास जीवन और आध्यात्मिक कद होगा, तो तुम्हारी समझ दोषपूर्ण है। परमेश्वर के वचनों की वास्तविक समझ तब प्राप्त होती है जब तुम सत्य का अभ्यास करते हो; तुम्हें यह समझना चाहिए कि “केवल सत्य का अभ्यास करके ही इसे कभी भी समझा जा सकता है।” आज, परमेश्वर के वचनों को पढ़ने के बाद, तुम केवल यह कह सकते हो कि तुम परमेश्वर के वचनों से अवगत हो, लेकिन तुम यह नहीं कह सकते कि तुम उन्हें समझते हो। कुछ लोग कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को सत्य का अभ्यास करने से पहले सत्य को समझना चाहिए, लेकिन यह बात आंशिक रूप से ही सही है, यह पूरी तरह से सही नहीं है। इससे पहले कि तुम्हें किसी निश्चित सत्य का ज्ञान हो, यही वह समय है जब तुमने उस सत्य का अनुभव नहीं किया होता है। किसी उपदेश में इसके बारे में सुनकर यह महसूस करना कि तुम उस सत्य को समझते हो, वास्तव में इसे समझना नहीं है—यह केवल उस सत्य के शाब्दिक पहलू को प्राप्त करना है, उसमें निहित सच्चे अर्थ को धारण किए बिना। सत्य की केवल सतही परत को जानने का अर्थ यह नहीं है कि तुम वास्तव में सत्य को समझते हो या तुम्हें इसका ज्ञान है; सत्य का सच्चा अर्थ इसका अनुभव करने से आता है। इसलिए, केवल सत्य का अनुभव करने पर ही तुम इसे समझ सकते हो, और केवल अनुभव के माध्यम से ही तुम इसके छिपे हुए हिस्सों को समझ सकते हो। सत्य के संकेतार्थों को समझने और सत्य के सार को समझने के लिए तुम्हारा अपने अनुभव को गहरा करना ही एकमात्र तरीका है। इसलिए, केवल जब तुम्हारे पास सत्य होता है तभी तुम दुनिया भर में स्वतंत्र रूप से घूमने में सक्षम होते हो। यदि तुम्हारे पास सत्य नहीं है, तो बहुत-से धार्मिक लोगों को अपनी बात मनवाने की तो बात ही छोड़ दो—यहाँ तक कि तुम्हारे परिवार के सदस्य भी तुम्हारी बात नहीं मानेंगे। सत्य के बिना तुम एक उड़ते हुए हिमकण की तरह हो, लेकिन सत्य के साथ तुम प्रसन्न और मुक्त रह सकते हो और कोई तुम पर आक्रमण नहीं कर सकता। कोई सिद्धांत कितना भी मजबूत क्यों न हो, वह सत्य को परास्त नहीं कर सकता। सत्य के साथ, तुम स्वर्ग और पृथ्वी को उलट-पुलट कर सकते हो और पहाड़ों और समुद्रों को हिला सकते हो; सत्य के बिना, भुनगे भी तुम्हारे शहर को भेद सकते हैं। यह एक स्पष्ट तथ्य है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सत्य को समझने के बाद, तुम्हें उसे अभ्यास में लाना चाहिए

परमेश्वर का कार्य और वचन तुम लोगों के स्वभाव में बदलाव लाने के लिए हैं; उसका लक्ष्य मात्र तुम लोगों को समझ या ज्ञान प्राप्त कराना और इतने भर से संतुष्ट होना नहीं है। बोध क्षमता वाले किसी भी व्यक्ति को परमेश्वर के वचनों के मामले में कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए, क्योंकि परमेश्वर के अधिकांश वचन मानवता की भाषा में व्यक्त किए गए हैं और वह अत्यधिक स्पष्टता के साथ बोलता है। मिसाल के तौर पर, वह इस बात को जानने में सक्षम है कि परमेश्वर उसे क्या समझाना और किस चीज का अभ्यास करवाना चाहता है; यह ऐसी बात है जो बोध क्षमता रखने वाला एक सामान्य व्यक्ति करने में सक्षम है। विशेष रूप से, आज परमेश्वर के वचन और भी अधिक स्पष्ट और पारदर्शी हैं; परमेश्वर ने ऐसी बहुत-सी चीजें इंगित की हैं जिन पर लोगों ने विचार नहीं किया है, साथ ही लोगों की तमाम तरह की दशाओं को भी इंगित किया है। उसके वचन सर्व-समावेशी हैं और पूर्णिमा के प्रकाश के समान स्पष्ट हैं। इसलिए अब, लोग कई मुद्दों के बारे में स्पष्ट हैं और उन्हें समझते हैं, उनके लिए बस उसके वचनों को अभ्यास में लाना बाकी है। सत्य के सभी पहलुओं का लोगों द्वारा विस्तार से अनुभव किया जाना चाहिए। लोगों को अधिक विस्तार से खोजना और तलाशना होगा और बस प्रतीक्षा करते और बिना प्रयास के चीजें प्राप्त करते रहना नहीं चाहिए। यदि लोग इसी तरह चलते रहे, तो वे मुफ्तखोर बन जाएँगे। जो लोग परमेश्वर के वचन को जानते हैं लेकिन उसका अभ्यास नहीं करते वे ऐसे लोग हैं जो सत्य से प्रेम नहीं करते और अंततः उन्हें हटा दिया जाएगा। तुम लोगों से 1990 के दशक की पतरस शैली बनाने के लिए कहने का अर्थ है कि तुम लोगों में से प्रत्येक को परमेश्वर के वचन का अभ्यास करना चाहिए, अपने अनुभवों में सच्चा प्रवेश करना चाहिए; साथ ही, और भी अधिक, और भी बड़ा प्रबोधन प्राप्त करने के लिए परमेश्वर के साथ सहयोग करना चाहिए, जो तुम्हारे अपने जीवन के लिए अधिक लाभदायक होगा। यदि तुमने परमेश्वर के बहुत सारे वचन पढ़े हैं लेकिन केवल उनका शाब्दिक अर्थ समझते हो और वास्तविक परिस्थितियों के माध्यम से परमेश्वर के वचनों का अनुभव करने का प्रयास नहीं करते, तो तुम परमेश्वर के वचनों को नहीं जानोगे और तुम्हारे लिए परमेश्वर के वचन जीवन नहीं बल्कि केवल बेजान शब्द होंगे। और यदि तुम केवल बेजान शब्दों को पकड़े रहते हो, तो तुम परमेश्वर के वचनों के सार को नहीं समझ सकते और न ही तुम उसके इरादों को जानोगे। केवल जब तुम अपने वास्तविक अनुभवों में उसके वचनों का अनुभव करते हो तभी परमेश्वर के वचनों का आध्यात्मिक अर्थ तुम्हारे सामने खुलेगा। केवल अनुभव के माध्यम से ही तुम कई सत्यों के आध्यात्मिक अर्थ को समझ सकते हो और परमेश्वर के वचनों के रहस्यों को खोल सकते हो। यदि तुम परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में नहीं लाते, तो परमेश्वर चाहे कितनी भी स्पष्टता से क्यों न बोले, तुम्हारे हाथों में केवल खाली शब्द और धर्म-सिद्धांत होंगे जो तुम्हारे धार्मिक विनियम बन जाते हैं। क्या फरीसियों ने बिल्कुल ऐसा ही नहीं किया था? अगर तुम लोग परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में लाओ और उनका अनुभव करो, तो ये तुम लोगों के लिए व्यावहारिक बन जाएँगे; अगर तुम इनका अभ्यास करने का प्रयास न करो, तो तुम लोगों के लिए परमेश्वर का वचन तीसरे स्वर्ग की किंवदंती से ज्यादा कुछ नहीं है। वास्तव में, तुम लोगों के लिए परमेश्वर में विश्वास करने की प्रक्रिया उसके वचनों का अनुभव करने और उसके द्वारा प्राप्त किए जाने की प्रक्रिया है। इसे थोड़ा और स्पष्ट रूप से कहें तो परमेश्वर में विश्वास करने का अर्थ उसके वचनों को जानना और समझना और उसके वचनों का अनुभव करना और उन्हें जीना है; यह परमेश्वर में तुम लोगों के विश्वास की वास्तविकता है। यदि तुम लोग परमेश्वर के वचनों का अभ्यास करने और सत्य वास्तविकता में प्रवेश करने का प्रयास किए बिना केवल अनंत जीवन की आशा में परमेश्वर में विश्वास करते हो, तो तुम सभी मूर्ख हो। यह बिल्कुल ऐसा ही होगा जैसे किसी दावत में जाकर केवल स्वादिष्ट भोज्य-पदार्थों को देखकर और उनमें से किसी भी चीज का स्वाद चखे बिना या उनमें से किसी को भी खाए या पिए बिना उन्हें बस ध्यान में रख लिया। क्या ऐसा व्यक्ति मूर्ख नहीं होगा?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सत्य को समझने के बाद, तुम्हें उसे अभ्यास में लाना चाहिए

अपने कार्य के हर युग में परमेश्वर लोगों को कुछ वचन प्रदान करता है और उन्हें कुछ सत्य बताता है। ये सत्य ऐसे मार्ग के रूप में कार्य करते हैं जिनका मनुष्य को पालन करना चाहिए, जिनका मनुष्य को अनुसरण करना चाहिए, ऐसा मार्ग जो मनुष्य को परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने में सक्षम बनाता है, और वे वो चीजें हैं जिन्हें मनुष्य को अभ्यास में लाना चाहिए और अपने जीवन में और अपनी जीवन यात्राओं के दौरान उनके मुताबिक चलना चाहिए। लोगों के सामने ये वचन व्यक्त करने के पीछे का परमेश्वर का उद्देश्य यही है। ये वचन जो परमेश्वर से आते हैं मनुष्य को उनका पालन करना चाहिए, और उनका पालन करके ही जीवन प्राप्त करना है। यदि कोई व्यक्ति उनका पालन नहीं करता, उन्हें अभ्यास में नहीं लाता, और अपने जीवन में परमेश्वर के वचनों को नहीं जीता, तो वह व्यक्ति सत्य को अभ्यास में नहीं ला रहा है। और यदि लोग सत्य को अभ्यास में नहीं ला रहे हैं, तो वे परमेश्वर का भय नहीं मान रहे हैं और बुराई से दूर नहीं रह रहे हैं, और न ही वे परमेश्वर को संतुष्ट कर रहे हैं। यदि लोग परमेश्वर को संतुष्ट नहीं कर सकते, तो वे उसकी स्वीकृति प्राप्त नहीं कर सकते और उस स्थिति में, उनका कोई परिणाम नहीं होगा।

—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का स्वभाव और उसका कार्य जो नतीजा हासिल करेगा, उसे कैसे जानें

परमेश्वर में विश्वास की सबसे अहम वास्तविकता क्या है? सत्य का अभ्यास करना। सत्य का अभ्यास करने का सबसे अहम हिस्सा क्या है? क्या यही नहीं है कि किसी व्यक्ति को सबसे पहले सिद्धांतों पर पकड़ बनानी चाहिए? तो फिर सिद्धांत क्या हैं? वे सत्य का व्यावहारिक पहलू हैं, वे ऐसे मानक हैं जो नतीजों की गारंटी दे सकते हैं। सिद्धांत बस इतने ही सरल होते हैं। शाब्दिक रूप में लें, तो तुम्हें लगता है कि परमेश्वर के वचनों का प्रत्येक वाक्य सत्य है, लेकिन सत्य के सिद्धांतों की समझ न होने के कारण तुम यह नहीं जान पाते कि सत्य का अभ्यास कैसे करना है; तुम सोचते हो कि परमेश्वर के वचन पूरी तरह सही हैं, कि वे ही सत्य हैं, लेकिन तुम यह नहीं जानते कि सत्य का व्यावहारिक पहलू क्या है या वह किन अवस्थाओं पर लक्ष्य केंद्रित करता है, यहाँ कौन-से सिद्धांत होते हैं, और अभ्यास का मार्ग क्या होता है—तुम इसे समझ-बूझ नहीं सकते हो। इससे सिद्ध होता है कि तुम सत्य को नहीं समझते, सिर्फ धर्म-सिद्धांत समझते हो। अगर तुम वास्तव में यह समझ पाते कि तुम्हें सिर्फ धर्म-सिद्धांत की समझ है, तो तुम्हें क्या करना चाहिए? तुम्हें अवश्य ही सत्य खोजना चाहिए। सबसे पहले सत्य के व्यावहारिक पक्ष को सटीक ढंग से समझो, देखो कि वास्तविकता का कौन-सा पहलू सबसे अधिक उभरता है और इस वास्तविकता में प्रवेश करने के लिए तुम्हें कैसे अभ्यास करना चाहिए। इस तरह खोजने और जाँच-परख करने से तुम्हें रास्ता मिल जाएगा। एक बार जब तुम सिद्धांतों पर पकड़ बना लोगे और इस वास्तविकता को जीने लगोगे, तो तुम्हें सत्य प्राप्त हो चुका होगा, इसका अर्थ है कि तुम सत्य का अनुसरण करने से नतीजे हासिल कर चुके होगे। अगर तुम कई सत्यों के सिद्धांत समझ सकते हो और उनमें से कुछ को अभ्यास में ला सकते हो, तो तुम्हारे पास सत्य वास्तविकता है, और तुम जीवन प्राप्त कर चुके हो। चाहे तुम सत्य के किसी भी पहलू की खोज कर रहे हो, एक बार जब तुमने यह समझ लिया कि परमेश्वर के वचनों में सत्य की वास्तविकता कहाँ निहित होती है और उसकी अपेक्षाएँ क्या हैं, एक बार जब तुम वास्तव में यह समझ लेते हो, कीमत चुका सकते हो और इसे अभ्यास में ला सकते हो तो फिर तुम यह सत्य प्राप्त कर चुके हो। जब तुम इस सत्य को प्राप्त कर रहे होगे, तो तुम्हारे भ्रष्ट स्वभावों का धीरे-धीरे समाधान होता जाएगा और यह सत्य धीरे-धीरे तुम्हारे भीतर रचता-बसता जाएगा। अगर तुम इस सत्य की वास्तविकता को अभ्यास में ला सकते हो और अपना कर्तव्य करते हो, हर मामले को सँभालते हो और इस सत्य के अभ्यास के सिद्धांतों के अनुसार आचरण कर सकते हो तो क्या तुम बदल नहीं चुके होगे? तुम किस तरह के इंसान बन गए होगे? तुम ऐसे इंसान बन गए होगे, जिसके पास सत्य वास्तविकता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

सत्य के अभ्यास के कुछ सिद्धांत अवश्य होने चाहिए। यदि तुम्हें अभ्यास के सिद्धांत नहीं मिल पाते या तुम सिद्धांतों के अनुरूप काम नहीं कर पाते, तो भले ही तुम्हें लगे कि तुम कुछ अच्छा कर रहे हो, तुम सत्य का अभ्यास नहीं कर रहे हो और तुम केवल अपनी धारणाओं और कल्पनाओं पर निर्भर हो और विनियमों का पालन कर रहे हो। बहुत-से लोग सिर्फ शब्दों और धर्म-सिद्धांतों के विनियमों से चिपके रहते हैं और उनके अभ्यास के कोई सिद्धांत नहीं होते हैं। यह सत्य का अभ्यास करने के मानकों पर खरा नहीं उतरता। धर्म में सभी लोग अपनी ही धारणाओं और कल्पनाओं के अनुसार कार्य करते हैं और सोचते हैं कि यही सत्य का अभ्यास करना है। उदाहरण के लिए, वे प्रेम पर या विनम्रता पर जोर दे सकते हैं, मगर वे सिर्फ कर्णप्रिय शब्द दोहराने के सिवाय कुछ नहीं करते हैं। उनके अभ्यास के कोई सिद्धांत नहीं होते और वे बुनियादी चीजों को पकड़ने में सक्षम नहीं होते। ऐसा अभ्यास करके वे सत्य वास्तविकता में कैसे प्रवेश कर सकते हैं? सत्य परमेश्वर का वचन है; इसकी वास्तविकता को मनुष्य जीता है। जब तक कोई व्यक्ति सत्य का अभ्यास करके परमेश्वर के वचनों को नहीं जीता, तब तक उसके पास सत्य वास्तविकता नहीं हो सकती। परमेश्वर के वचनों के अभ्यास और अनुभव के जरिए लोग पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और परमेश्वर के वचनों का सच्चा ज्ञान प्राप्त करते हैं। तभी वे सत्य को समझते हैं। सत्य को सच में समझने वाले लोग अभ्यास के सिद्धांत तय कर पाते हैं। जब तुम अभ्यास के सिद्धांतों को पूरी तरह समझ जाते हो, तब तुम्हारी कथनी और करनी में सिद्धांत होंगे, और तुम्हारा कर्तव्य-निर्वाह सत्य सिद्धांतों के अनुरूप होगा। यही सत्य का अभ्यास करना है; यही सत्य वास्तविकता प्राप्त करना है। सत्य वास्तविकता जीने के बाद ही तुम सत्य का अभ्यास कर रहे होते हो, और अगर तुम सत्य वास्तविकता नहीं जीते, तो तुम सत्य का अभ्यास नहीं कर रहे हो। सत्य का अभ्यास करना सिर्फ विनियमों के पालन का मामला नहीं है, जैसा कि लोग सोचते हैं और किसी को अपनी मनमर्जी से अभ्यास नहीं करना चाहिए। अभ्यास करने और उसके वचनों का अनुभव करने के दौरान परमेश्वर देखता है कि क्या तुम सच में सत्य को समझते हो, और क्या तुम्हारी कथनी और करनी में सत्य सिद्धांत हैं। अगर तुम सत्य को समझकर उसे अभ्यास में ला सकते हो, तो तुम्हारे पास जीवन प्रवेश है। परमेश्वर के वचनों का तुम्हें जो भी अनुभवजन्य ज्ञान है या जो भी अंतः अनुभूति है, इन सबका तुम्हारे जीवन प्रवेश से सीधा संबंध है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, सत्‍य का अभ्‍यास करना क्‍या है?

सत्य का अभ्यास करना खोखले शब्द बोलना या नारे लगाना नहीं होता। बल्कि इसका मतलब यह होता है कि लोग जीवन में जिस भी चीज का सामना करें, अगर यह आचरण करने के सिद्धांतों, घटनाओं पर व्यक्ति के दृष्टिकोण या अपने कर्तव्य निर्वहन से जुड़ा हो, तो उन्हें विकल्प चुनने का सामना करना होता है, और उन्हें सत्य खोजना चाहिए और परमेश्वर के वचनों में अभ्यास के आधार के साथ ही अभ्यास के सिद्धांत तलाशने चाहिए और फिर अभ्यास का मार्ग खोजना चाहिए। इस तरह अभ्यास कर सकने वाले लोग वे हैं जो सत्य का अनुसरण करते हैं। व्यक्ति चाहे कितनी भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करे, अगर वह इस तरह से सत्य का अनुसरण करता है तो वह पतरस के मार्ग पर चल रहा है और सत्य का अनुसरण करने के मार्ग पर चल रहा है। उदाहरण के तौर पर : लोगों से मेलजोल करते समय किन सिद्धांतों को कायम रखना चाहिए? तुम्हारा आरंभिक दृष्टिकोण यह है कि “सामंजस्य एक निधि है; धीरज एक गुण है,” और यह कि तुम्हें हर किसी के साथ बनाकर रखना चाहिए, दूसरों की मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने से बचना चाहिए और किसी को नाराज नहीं करना चाहिए, ताकि भविष्य में दूसरों के साथ निभाना आसान रहे। इस दृष्टिकोण से बाधित होकर तुम तब मौन रहते हो जब तुम देखते हो कि दूसरे कोई गलत काम कर रहे हैं या सिद्धांतों का उल्लंघन कर रहे हैं, तुम उन्हें न तो उजागर करते हो, न ही रोकते हो। तुम किसी को नाराज करने के बजाय कलीसिया के कार्य को नुकसान होने देना पसंद करोगे। तुम चाहे किसी के साथ भी मेलजोल कर रहे हो, तुम उसके साथ बनाकर रखना चाहते हो। जब तुम बात करते हो तो तुम हमेशा दूसरों के साथ अपने संबंधों और अपनी मान-प्रतिष्ठा बचाने के बारे में सोचते हो और दूसरों को खुश करने के लिए हमेशा मीठी-मीठी बातें करते हो। अगर तुम्हें पता भी चल जाए कि किसी में कोई समस्या है तो भी तुम उसे सहन करने का विकल्प चुनते हो और बस उनकी पीठ पीछे उनके बारे में बातें करते हो, लेकिन उनके सामने तुम अब भी शांति बनाए रखते हो और अपने संबंध कायम रखते हो। तुम अपने इस तरह आचरण करने के बारे में क्या सोचते हो? क्या यह सबको खुश रखने वाला होना नहीं है? क्या यह धूर्तता भरा आचरण नहीं है? यह आचरण करने के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है। क्या ऐसे आचरण करना नीचता नहीं है? जो इस तरह से कार्य करते हैं वे अच्छे लोग नहीं होते हैं और यह आचरण का कुलीन मार्ग नहीं है। चाहे तुमने कितना भी दुःख सहा हो और चाहे तुमने कितनी भी कीमतें चुकाई हों, अगर तुम सिद्धांतों के बिना आचरण करते हो तो तुम अपने आचरण में असफल हो गए हो और परमेश्वर के समक्ष तुम्हें मान्यता नहीं मिलेगी, याद नहीं रखा जाएगा या स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस समस्या का एहसास होने पर क्या तुम परेशान होते हो? (हाँ।) इस परेशानी से क्या साबित होता है? इससे यह साबित होता है कि तुम्हें अभी भी सत्य से प्रेम है, और तुम्हारे पास ऐसा दिल है जो सत्य से प्रेम करता है और तुम में सत्य से प्रेम करने की इच्छा है। इससे साबित होता है कि तुम्हारा जमीर अभी भी जागरूक है और तुम्हारा जमीर पूरी तरह से मरा नहीं है। चाहे तुम कितने भी गहराई से भ्रष्ट हो या तुम्हारे कितने भी भ्रष्ट स्वभाव हों, तुम्हारी मानवता में अभी भी एक ऐसा सार है जो सत्य और सकारात्मक चीजों से प्रेम करता है। मान लो कि तुम्हारे अंदर जागरूकता है और तुम जानते हो कि तुम्हारी मानवता, स्वभाव, तुम्हारे कर्तव्य निभाने और तुम परमेश्वर के साथ कैसा व्यवहार करते हो, इस संबंध में क्या समस्याएँ मौजूद हैं—यानी जब तुम्हारे शब्द और क्रियाकलाप विचारों, रुख और रवैयों से संबंधित होते हैं, तो तुम्हारे अंदर जागरूकता होती है और तुम समझ सकते हो कि तुम्हारे विचार गलत हैं, कि वे सत्य या परमेश्वर के इरादों के अनुसार नहीं हैं। लेकिन उन्हें छोड़ना तुम्हारे लिए आसान नहीं होता और तुम सत्य का अभ्यास करना चाहते हो लेकिन ऐसा करने में असमर्थ होते हो और तुम्हारा दिल संघर्ष कर रहा होता है, पीड़ा में होता है और व्यथित होता है और तुम परमेश्वर के प्रति ऋणी महसूस करते हो। यह तुम्हारी मानवता के भीतर सकारात्मक चीजों के प्रति प्रेम की एक अभिव्यक्ति है। यह जमीर की जागरूकता है। अगर तुम्हारी मानवता में जमीर की जागरूकता है और उसका एक हिस्सा सत्य और सकारात्मक चीजों को पसंद करता है, तो तुम्हारे अंदर ऐसी भावनाएँ होंगी। इन भावनाओं का होना यह साबित करता है कि तुम्हारे पास सकारात्मक और नकारात्मक चीजों के बीच अंतर करने की क्षमता है, और यह कि तुम इन चीजों के प्रति उपेक्षा या उदासीनता की भावना नहीं रखते; तुम सुन्न नहीं हो या तुम में जागरूकता की कमी नहीं है, बल्कि तुम्हारे अंदर जागरूकता है। और चूँकि तुम्हारे अंदर जागरूकता है, इसलिए तुम्हारे पास सही और गलत, और सकारात्मक और नकारात्मक चीजों के बीच अंतर करने की क्षमता है। अगर तुम्हारे अंदर जागरूकता और यह क्षमता है, तो क्या तुम्हारे लिए इन नकारात्मक चीजों, इन गलत विचारों, और भ्रष्ट स्वभावों से घृणा करना आसान नहीं होगा? तुलनात्मक रूप से यह आसान होगा। अगर तुम सत्य को समझते हो, तो तुम निश्चित रूप से नकारात्मक चीजों और दैहिक वस्तुओं से घृणा कर सकोगे, क्योंकि तुम्हारे पास सबसे न्यूनतम और मूलभूत चीज है : जमीर की जागरूकता। जमीर की जागरूकता होना बहुत मूल्यवान है, सही और गलत के बीच भेद करने की क्षमता होना भी बहुत मूल्यवान है और सकारात्मक चीजों से प्रेम करने के मामले में न्याय की भावना होना भी बहुत मूल्यवान है। ये तीन चीजें सामान्य मानवता में सबसे अधिक वांछनीय और मूल्यवान हैं। अगर तुम्हारे पास ये तीन चीजें हैं, तो तुम निश्चित रूप से सत्य का अभ्यास करने में सक्षम हो पाओगे। यहाँ तक कि अगर तुम्हारे पास इनमें से केवल एक या दो चीजें ही हैं, फिर भी तुम कुछ सत्य का अभ्यास करने में सक्षम हो जाओगे। आओ जमीर की जागरूकता पर नजर डालते हैं। उदाहरण के लिए, अगर तुम्हारा सामना किसी ऐसे बुरे व्यक्ति से होता है जो कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधा डालता है, तो क्या तुम यह पहचान पाओगे कि वह कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधा डाल रहा है? तुम निश्चित रूप से ऐसे स्पष्ट बुरे कर्मों को पहचान सकते हो। बुरे लोग खराब चीजें करते हैं, और अच्छे लोग अच्छी चीजें करते हैं; औसत व्यक्ति एक नजर में अंतर बता सकता है। यदि तुम्हारे अंदर जमीर की जागरूकता है, तो जब तुम किसी बुरे व्यक्ति को बुराई करते देखते हो तब क्या तुम्हारे अंदर उसके बारे में भावनाएँ और विचार नहीं होंगे? यदि तुम्हारे अंदर उसके बारे में विचार और भावनाएँ होती हैं, तो तुम्हारे पास सत्य का अभ्यास करने के लिए बुनियादी शर्त मौजूद है। अगर तुम बता सकते हो और महसूस कर सकते हो कि यह व्यक्ति बुराई कर रहा है, और इसकी पहचान करने के बाद उस व्यक्ति को उजागर कर सकते हो, और परमेश्वर के चुने हुए लोगों को उसके बुरे कर्मों का भेद पहचानने और बुरे व्यक्ति को अस्वीकृत करने में सक्षम बना सकते हो, तो क्या यह समस्या हल नहीं हो जाएगी? क्या यही सत्य का अभ्यास और सिद्धांतों पर चलना नहीं है? यहाँ सत्य का अभ्यास करने के लिए कौन-से तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं? (बुरे लोगों के बुरे काम उजागर करना, इसकी रिपोर्ट करना और रोकना।) सही। इस तरह से काम करना सत्य का अभ्यास करना होता है, और ऐसा करके ही तुम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करोगे। अगर तुम इस तरह की स्थितियों का सामना करने पर अपने द्वारा समझे गए सत्य सिद्धांतों के अनुसार काम करते हो, तो यह सत्य का अभ्यास करना और सिद्धांतों के साथ काम करना है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने के लिए व्यक्ति में कम से कम जमीर और विवेक तो होना ही चाहिए

सत्य का अभ्यास करने का मानक वास्तव में क्या है? यह कैसे मापा जाता है कि तुम सत्य का अभ्यास कर रहे हो या नहीं? परमेश्वर यह कैसे निर्धारित करता है कि तुम वास्तव में ऐसे व्यक्ति हो जो उसके वचन को सुनता है और स्वीकार करता है? परमेश्वर इन बातों को देखता है : परमेश्वर में विश्वास करते हुए और उपदेश सुनते हुए क्या तुमने अपनी गलत आंतरिक अवस्थाओं, परमेश्वर के खिलाफ अपने विद्रोहीपन और अपने विभिन्न भ्रष्ट स्वभावों को लिया है और उन्हें सत्य से बदल दिया है? क्या ये चीजें बदली हैं? क्या केवल तुम्हारे बाहरी व्यवहार और कार्यों में बदलाव आया है, या क्या तुम्हारे जीवन स्वभाव में बदलाव आया है? परमेश्वर इन पहलुओं के आधार पर तुम्हारा मूल्यांकन करता है। इतने वर्षों तक धर्मोपदेश सुनने और इतने वर्षों तक परमेश्वर के वचनों को खाने और पीने के बाद, तुम जिन बदलावों से गुजरे हो क्या वे सतही हैं या वे अंतर्निहित प्रकृति के हैं? क्या तुम्हारे स्वभाव में बदलाव आया है? क्या परमेश्वर के खिलाफ तुम्हारी विद्रोहशीलता कम हुई है? जब किसी मुद्दे का सामना होता है और तुम्हारी विद्रोहशीलता प्रकट हो जाती है, तो क्या तुम आत्मचिंतन करने में सक्षम होते हो? क्या तुम परमेश्वर के प्रति समर्पण दिखाने में सक्षम होते हो? क्या अपने कर्तव्य और परमेश्वर द्वारा सौंपे गए आदेश के प्रति तुम्हारे रवैये में कोई बदलाव आया है? क्या तुम्हारी वफादारी बढ़ी है? क्या तुम्हारे भीतर अभी भी अशुद्धियाँ हैं? एक व्यक्ति के रूप में तुम जो मंशाएँ, योजनाएँ, महत्वाकांक्षाएँ और इच्छाएँ पालते रहते हो—क्या ये चीजें धर्मोपदेश सुनने की अवधि के दौरान शुद्ध हो गई हैं? ये सभी मूल्यांकन के मानक हैं। ऊपर बताई गई चीजों के अलावा परमेश्वर के बारे में तुम्हारी कितनी धारणाएँ और गलतफहमियाँ हटी हैं? क्या तुम अभी भी पहले के उन निष्कर्षों और काल्पनिक धारणाओं और कल्पनाओं पर कायम हो? क्या अभी भी तुम्हारे मन में परीक्षणों और शोधनों के प्रति शिकायत, प्रतिरोध, या नकारात्मक भावनाएँ हैं? यदि इन नकारात्मक तत्वों का अभी भी वास्तव में समाधान नहीं हुआ है और तुममें अभी भी कोई वास्तविक परिवर्तन नहीं आया है, तो यह एक तथ्य की पुष्टि करता है—कि तुम ऐसे व्यक्ति नहीं हो जो सत्य का अभ्यास करता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, केवल सत्य का अभ्यास और परमेश्वर को समर्पण करके ही व्यक्ति अपने स्वभाव में बदलाव हासिल कर सकता है

परमेश्वर का अनुसरण करने में कई लोग अपने परिवार और काम-धंधे त्याग करके अपने कर्तव्य करने में सक्षम होते हैं, इसलिए वे मानते हैं कि वे सत्य का अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन वे कभी सच्ची अनुभवात्मक गवाही देने में सक्षम नहीं होते। यहाँ असल में क्या चल रहा है? मनुष्य की धारणाओं से उन्हें मापने पर वे सत्य का अभ्यास करते प्रतीत होते हैं, फिर भी परमेश्वर नहीं मानता कि वे जो कर रहे हैं, वह सत्य का अभ्यास करना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं वह परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए नहीं, बल्कि आशीष और प्रतिफल पाने के लिए होता है। यदि तुम्हारे द्वारा किए जाने वाले कार्यों में तुम्हारी व्यक्तिगत मंशाओं की मिलावट है, तो तुम्हारे सिद्धांतों से भटकने की संभावना है और यह नहीं कहा जा सकता कि तुम सत्य का अभ्यास कर रहे हो; यह केवल एक प्रकार का आचरण है। सख्ती से कहा जाए तो तुम्हारे इस प्रकार के आचरण की परमेश्वर द्वारा निंदा किए जाने की संभावना है; इसे उसके द्वारा स्वीकृति नहीं दी जाएगी या याद नहीं रखा जाएगा। इसके सार और स्रोत का आगे गहन-विश्लेषण करने पर पता चलेगा कि यह शैतान की प्रकृति से उत्पन्न होता है। तब यह तुम्हें एक कुकर्मी बनाता है और तुम्हारा यह आचरण परमेश्वर का प्रतिरोध करना है। मानवीय परिप्रेक्ष्य से, शायद कुछ लोग जिनमें भेद पहचानने की क्षमता नहीं होती है, वे कहेंगे, “यह बुराई करना नहीं है, न ही यह गड़बड़ियाँ और बाधाएँ पैदा करना है और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। जो कहा और किया गया, वह भी तार्किक और उचित लगता है।” लेकिन लोग जिस बात की असलियत नहीं जान पाते वह यह है कि उनके भीतर की मिलावट और मंशाएँ बुरे तत्व हैं, इसलिए उनके क्रियाकलाप बुरे कर्म हैं और परमेश्वर का प्रतिरोध हैं। इसलिए परमेश्वर के वचनों के प्रयोग से और अपने क्रियाकलापों के पीछे के इरादों को देखकर तुम्हें यह तय करना चाहिए कि क्या तुम्हारे स्वभाव में कोई परिवर्तन हुआ है और क्या तुम सत्य को अभ्यास में ला रहे हो। यह इस पर निर्भर नहीं करता कि तुम्हारे क्रियाकलाप इंसानी कल्पनाओं और विचारों के अनुरूप हैं या नहीं या वे तुम्हारी रुचि के लिए उपयुक्त हैं या नहीं; यह इन चीजों पर निर्भर नहीं करता है। बल्कि, यह परमेश्वर के इस निर्णय पर निर्भर करता है कि तुम उसके इरादों के अनुसार काम करते हो या नहीं, तुम्हारे क्रियाकलापों में सत्य वास्तविकता है या नहीं, और वे उसके अपेक्षित मानकों को पूरा करते हैं या नहीं। केवल परमेश्वर की अपेक्षाओं से तुलना करके अपने आप को मापना ही सटीक है। स्वभाव में रूपांतरण और सत्य को अभ्यास में लाना उतना सहज और आसान नहीं है जैसा लोग सोचते हैं। क्या तुम लोग अब इस बात को समझ गए? क्या इसका तुम सबको कोई अनुभव है? जब इस मामले के सार की बात आती है, तो शायद तुम लोग इसे नहीं समझ सकोगे; तुम लोगों का प्रवेश बहुत ही उथला रहा है। तुम लोग सुबह से शाम तक दिन भर भागते-दौड़ते हो, सुबह जल्दी उठते हो और देर से सोते हो, फिर भी तुम्हारा जीवन स्वभाव परिवर्तित नहीं हुआ है और तुम लोग इस बात को समझ नहीं सकते कि स्वभावगत परिवर्तन क्या है। इसका अर्थ है कि तुम्हारा प्रवेश बहुत ही उथला है, है न? चाहे तुम लोगों ने कितने भी लंबे समय से परमेश्वर में विश्वास रखा हो, फिर भी हो सकता है कि तुम लोग स्वभाव में परिवर्तन की मूल प्रकृति और उससे जुड़ी गहरी चीजों को महसूस न कर सको। क्या यह कहा जा सकता है कि तुम्हारा स्वभाव बदल गया है? तुम कैसे जानते हो कि परमेश्वर तुम्हें स्वीकृति देता है या नहीं? कम से कम, तुम अपने हर काम में जबरदस्त आंतरिक शांति महसूस करोगे और तुम महसूस करोगे कि जब तुम अपने कर्तव्य निभा रहे हो, परमेश्वर के घर में या अपने रोजमर्रा के जीवन में कोई भी काम कर रहे हो, पवित्र आत्मा तुम्हारा मार्गदर्शन और प्रबोधन कर रहा है और तुममें कार्य कर रहा है। तुम यह देखने में सक्षम होगे कि कैसे तुम्हारे क्रियाकलाप परमेश्वर के वचनों के अनुरूप हैं, वे सत्य सिद्धांतों के अनुसार होंगे और जब तुमने चीजों को कुछ हद तक अनुभव कर लिया होगा, तब तुम महसूस करोगे कि अतीत में तुमने जो कुछ किया वह अपेक्षाकृत उपयुक्त था। लेकिन अगर कुछ समय तक चीजों का अनुभव करने के बाद, तुम महसूस करो कि अतीत में तुम्हारे द्वारा किए गए कुछ काम उपयुक्त नहीं थे, तुम उनसे असंतुष्ट हो, और तुम्हें लगे कि वे सत्य के अनुरूप नहीं थे, तो इससे यह साबित होता है कि तुमने जो कुछ भी किया, वह परमेश्वर के विरोध में था। यह साबित करता है कि तुम्हारी सेवा विद्रोहशीलता, प्रतिरोध और काम करने के मानवीय तरीकों से भरी हुई थी और तुम अपने स्वभाव में बदलाव लाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हो।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, स्वभावगत परिवर्तन के बारे में क्या जानना चाहिए

ज्यादातर लोग परमेश्वर में अपने विश्वास में सत्य पर अपना दिल नहीं लगाते। उनके दिल कहाँ होते हैं? उनके दिल हमेशा बाहरी मामलों पर लगे रहते हैं और वे दिखावे तथा अभिमान की बातों में और क्या सही है और क्या गलत है, इसे लेकर हमेशा उलझे रहते हैं। वे नहीं जानते कि कौन-सी चीजें सत्य से संबंधित हैं और कौन-सी नहीं, वे सोचते हैं, “अगर मैं परमेश्वर के घर में कुछ कर रहा हूँ, अपना कर्तव्य करने के लिए भाग-दौड़कर कष्ट सह रहा हूँ, तो मैं सत्य का अभ्यास कर रहा हूँ।” यह गलत है। परमेश्वर के घर के लिए काम करके, भाग-दौड़कर और कष्ट सहकर क्या कोई सत्य का अभ्यास कर रहा है? क्या परमेश्वर के वचनों में ऐसा कहने का कोई आधार है? काम करते हुए कष्ट सहना और सत्य का अभ्यास करना, दो अलग-अलग चीजें हैं। अगर तुम नहीं जानते कि सत्य क्या है, तो उसका अभ्यास कैसे करोगे? क्या यह बेतुका नहीं है? तुम इंसानी धारणाओं और कल्पनाओं के अनुसार काम कर रहे हो, तुम उलझन की अवस्था में हो, अपने ही दृष्टिकोणों के अनुसार काम कर रहे हो। तुम्हारा दिल उलझन में है, तुम्हारे सामने कोई लक्ष्य, दिशा या सिद्धांत नहीं है। तुम बस काम किए जा रहे हो, और ऐसा करते हुए कष्ट सह रहे हो—इसका सत्य के अभ्यास से क्या संबंध है? अगर लोग सत्य को नहीं समझते, तो चाहे जो करें, जो भी कष्ट सहें, वे सत्य का अभ्यास करने से बहुत दूर हैं। लोग हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार और सिर्फ काम पूरा करने के लिए कुछ करते हैं; वे बिल्कुल नहीं सोचते कि उनके क्रियाकलाप सत्य सिद्धांतों के अनुसार हैं या नहीं। अगर तुम नहीं जानते कि तुम जो कर रहे हो वह सत्य के अनुरूप है या नहीं, तो यकीनन तुम सत्य का अभ्यास नहीं कर रहे हो। कुछ लोग कह सकते हैं, “मैं कलीसिया के लिए काम कर रहा हूँ। क्या यह सत्य का अभ्यास करना नहीं है?” यह सरासर गलत है। क्या कलीसिया के लिए काम करने का अर्थ सत्य का अभ्यास करना है? जरूरी नहीं—इसे सिर्फ यह देखकर ही तय किया जा सकता है कि उस व्यक्ति के कार्यकलापों के पीछे सिद्धांत हैं या नहीं। अगर किसी व्यक्ति के काम के पीछे सिद्धांत नहीं हैं, तो वह चाहे किसी के लिए भी काम करे, सत्य का अभ्यास नहीं कर रहा है। अगर वह कुछ अच्छा कर रहा है, तो भी सत्य का अभ्यास माने जाने के लिए जरूरी है कि वह सत्य सिद्धांतों के अनुसार किया जाए। अन्यथा उसका किया कोई भी नेक काम सिर्फ अच्छा व्यवहार है और यह सत्य का अभ्यास करने के मानक तक नहीं पहुँचता।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, सत्‍य का अभ्‍यास करना क्‍या है?

कुछ लोग बेहद कम काबिलियत वाले होते हैं और वे सत्य का एक अंश भी समझने में असमर्थ होते हैं। वे केवल विनियमों का पालन करना जानते हैं और यहाँ तक कि अपना कर्तव्य निभाने को ही सत्य का अभ्यास करना मानते हैं। वे सोचते हैं कि केवल अपना कर्तव्य निभाकर वे सत्य का अभ्यास कर रहे हैं। यदि तुम ऐसे व्यक्ति से पूछो, “क्या तुम सत्य का अभ्यास कर सकते हो?” तो वह जवाब देगा, “क्या मैं अपना कर्तव्य निभाकर सत्य का अभ्यास नहीं कर रहा हूँ?” क्या वे सही हैं? ये एक भ्रमित व्यक्ति के शब्द हैं। अपना कर्तव्य निभाने के लिए तुम्हें इसमें कम-से-कम अपना पूरा दिल, मन और ताकत लगा देनी चाहिए ताकि तुम सत्य का प्रभावी ढंग से अभ्यास कर सको। तुम्हें सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना शुरू करना चाहिए। केवल ऐसा करके ही तुम सत्य का अभ्यास कर रहे होते हो। यदि तुम खानापूरी करने वाले ढंग से अपना कर्तव्य निभाते हो, जिससे कोई व्यावहारिक नतीजे नहीं निकलते, तो यह सत्य का अभ्यास करने के बराबर नहीं है और इसे केवल मजदूरी ही कहा जा सकता है। तुम साफ तौर पर केवल मजदूरी कर रहे हो, जो कि सत्य का अभ्यास करने से पूरी तरह अलग चीज है। मजदूरी करना अपनी इच्छा के अनुसार केवल वे कार्य करना है जो तुम्हें खुश करते हैं, जबकि उन सभी कार्यों की अवहेलना है जिन्हें करना तुम्हें पसंद नहीं है। तुम चाहे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करो, तुम कभी सत्य सिद्धांतों की खोज नहीं करते। बाहर से ऐसा लग सकता है कि तुम अपना कर्तव्य निभा रहे हो, पर यह सब सिर्फ मजदूरी करना है। जो कोई भी सत्य सिद्धांतों के अनुसार कार्य करके अपना कर्तव्य नहीं निभाता, वह मजदूरी करने के अलावा और कुछ नहीं कर रहा है। परमेश्वर के घर में बहुत-से लोग मानवीय धारणाओं और कल्पनाओं पर भरोसा करके अपना कर्तव्य निभाने का प्रयास करते हैं। वे बिना किसी भी तरह की कोई तरक्की किए वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं, वे अपना कर्तव्य निभाने में सत्य का अभ्यास या सिद्धांतों के अनुसार व्यवहार नहीं कर पाते। इसलिए लोग अगर अक्सर अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करते हैं और अपनी मर्जी के अनुसार अपने कर्तव्य निभाते हैं, तो भले ही वे बुराई न कर रहे हों, वे जो भी कर रहे हों उसे भी सत्य का अभ्यास करना नहीं माना जाता है। अंत में, इतने सालों के कार्य के बाद भी उन्हें सत्य की कोई समझ प्राप्त नहीं होती है, और उनके पास साझा करने के लिए कोई अनुभवजन्य गवाही नहीं होती। ऐसा क्यों है? ऐसा इसलिए है क्योंकि अपना कर्तव्य निभाने के पीछे के इनके इरादे सही नहीं हैं। वे निश्चित रूप से आशीष पाने के लिए अपना कर्तव्य निभाते हैं। वे परमेश्वर के साथ लेन-देन करना चाहते हैं। वे अपना कर्तव्य सत्य प्राप्त करने की खातिर नहीं निभाते। वे अपना कर्तव्य इसलिए निभाते हैं क्योंकि उनके पास कोई और विकल्प नहीं होता। इसी कारण वे हमेशा भ्रमित रहते हैं, खानापूरी करते हैं और लापरवाह बने रहते हैं। वे सत्य की खोज नहीं करते और इसलिए यह सब केवल मजदूरी करना है। चाहे वे कितने भी कर्तव्य निभा लें, उनके कार्यों का कोई वास्तविक प्रभाव नहीं होता है। इसके उलट उन लोगों की बात अलग है जो अपने दिल में परमेश्वर का भय मानते हैं। वे लगातार विचार करते रहते हैं कि परमेश्वर के इरादों के अनुसार कार्य कैसे करें और परमेश्वर के घर और उसके चुने हुए लोगों के लाभ के लिए कार्य कैसे करें। वे हमेशा सिद्धांतों और नतीजों के बारे में सोचते रहते हैं। वे हमेशा सत्य का अभ्यास करने और परमेश्वर के प्रति समर्पण दिखाने का प्रयास करते हैं। केवल इसी तरह का हृदय सही होता है। यही वे लोग हैं जो सत्य खोजते हैं और सकारात्मक चीजों से प्रेम करते हैं। इस तरह का व्यक्ति अपने कर्तव्यों को निभाते समय परमेश्वर द्वारा स्वीकार किया जाता है और उसकी स्वीकृति प्राप्त करता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, केवल परमेश्वर के वचन बार-बार पढ़ने और सत्य पर चिंतन-मनन करने से ही अनुसरण का मार्ग मिल सकता है

लोग हमेशा काम करने और सत्य का अभ्यास करने के बीच एक स्पष्ट रेखा खींचते हैं, वे काम करना बहुत सरल और सत्य का अभ्यास करना बहुत अमूर्त और बहुत कठिन मानते हैं। यह गलत है। वास्तव में, जब लोग काम करते हैं, तो उन्हें सत्य का अभ्यास करना चाहिए। यदि उनके कार्य-कलाप सत्य का अभ्यास करने से अलग हैं, तो उनका कोई जीवन-प्रवेश नहीं होगा। सत्य का अभ्यास करना सबसे यथार्थपरक मुद्दा है और वास्तविक जीवन को सत्य का अभ्यास करने से अलग नहीं किया जा सकता। यदि व्यक्ति सत्य का अभ्यास नहीं करता, तो वह परमेश्वर का ईमानदार विश्वासी नहीं है; वह छद्म-विश्वासी है, परमेश्वर के वचनों के दायरे से बाहर का अविश्वासी है। जो लोग ईमानदारी से परमेश्वर में विश्वास रखते हैं, वे सभी ऐसे लोग हैं जो सत्य से प्रेम करते हैं और जो सत्य स्वीकार कर सकते हैं। वे सभी सत्य का अभ्यास करते समय परमेश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं और परमेश्वर पर भरोसा कर सकते हैं। खासकर जब उन्हें अपना कर्तव्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो वे समस्याओं के हल के लिए सत्य-सिद्धांतों की तलाश कर सकते हैं। यह अपना कर्तव्य पूरा करने की कुंजी है। यदि अपना कर्तव्य करते समय तुम्हारा मन सत्य का अभ्यास करने या यह विचार करने पर नहीं सोच रहा है कि सिद्धांतों के अनुसार सत्य का अभ्यास कैसे करें, बल्कि इसके बजाय देह से जुड़े मामलों में फँसा है, हमेशा खाने, पीने और मौज-मस्ती करने के बारे में सोचता रहता है, तो तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से नहीं निभा पाओगे। इस तरह से अपना कर्तव्य निभाना बेमन से काम करना है और परमेश्वर इसे स्वीकार नहीं करता। यदि कोई व्यक्ति सत्य से प्रेम करता है और मानता है कि उसके लिए कर्तव्य निभाने में सबसे महत्वपूर्ण बात सत्य का अभ्यास करना है और चाहे उसके कर्तव्य में कैसी भी परिस्थितियाँ आएँ या सत्य के कितने भी पहलू शामिल हों, वह प्रत्येक परिस्थिति में सत्य का अभ्यास कैसे किया जाए, इस पर अपने हृदय से गहराई से विचार करता है और मनन करता है, तो ऐसे व्यक्ति के पास पवित्र आत्मा का कार्य और मार्गदर्शन होता है, और वह ऐसा व्यक्ति होता है जिस पर परमेश्वर कृपा-दृष्टि रखता है। जब ऐसा व्यक्ति नकारात्मक या कमजोर हो जाता है, तो पवित्र आत्मा भी जिम्मेदारी लेता है; जब उसके सामने प्रलोभन होते हैं, तो परमेश्वर उस पर नजर रखता है और उसकी रक्षा करता है; और जब वह सिद्धांतों का उल्लंघन करता है, तो परमेश्वर उसे फटकारता है और अनुशासित करता है। इस तरह के व्यक्ति और अन्य लोगों के बीच अंतर यह है कि वह सत्य से प्रेम करता है, सत्य के लिए प्रयास करता है और विशेष रूप से समर्पित होता है। यदि तुम समर्पित हो, तो तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभा सकते हो और अनमने होने से बच सकते हो; यह सबसे बुनियादी चीज है। मगर अपने कर्तव्य को अपने पूरे दिलो-दिमाग और ताकत से पूरा करने में सक्षम होने के लिए तुम्हें सत्य की और भी अधिक तलाश करनी चाहिए और अपने भ्रष्ट स्वभावों को हल करना चाहिए और तुम्हें सत्य अवश्य समझना चाहिए, उस बिंदु तक पहुँचना चाहिए, जहाँ तुम्हारे पास देह के विरुद्ध विद्रोह करने और अपनी कठिनाइयों पर विजय पाने की ताकत और आस्था हो। यदि तुम ऐसा कर सकते हो, तो तुम सत्य का अभ्यास करने और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने में सक्षम होगे। इस तरह से अभ्यास करना वास्तव में मुश्किल नहीं है; यह ऐसी चीज है जिसे लोग हासिल कर सकते हैं और यह बिल्कुल भी अमूर्त नहीं है—यह बहुत व्यावहारिक है। इसके लिए बस इतना आवश्यक है कि अपना कर्तव्य निभाने और मामले सँभालने की प्रक्रिया में तुम अपना थोड़ा दिल और दिमाग लगाओ, कुछ अधिक ऊर्जा खर्च करो और अपना समय अच्छी तरह से व्यवस्थित करो। तुम्हारा सारा समय, जीवनशैलीगत आदतें, व्यक्तिगत प्राथमिकताएँ, व्यक्तिगत कार्य और तुम्हारी दिनचर्या—तुम जो खाते और पहनते हो, तुम्हारे रहने की व्यवस्था, तुम कैसे आते-जाते हो—सभी कुछ तुम्हारे कर्तव्य के इर्द-गिर्द घूमना चाहिए और तुम्हें अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने में मदद करने का उद्देश्य पूरा करने वाला होना चाहिए। अगर आज तुम्हारा कर्तव्य तुम्हें व्यस्त रखता है, तो तुम कपड़े धोने का काम फुरसत मिलने तक टाल सकते हो। जब तुम्हारे पास समय हो, तो तुम परमेश्वर के वचन पढ़ सकते हो, उन पर विचार कर सकते हो, खुद को उनसे लैस कर समृद्ध कर सकते हो। फिर जब तुम दोबारा अपने कर्तव्य में व्यस्त होते हो, तो तुम अपने कर्तव्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हो और ऐसा करते समय समस्याएँ हल करने के लिए परमेश्वर के वचनों पर चिंतन कर सकते हो। इस तरह तुम परमेश्वर के वचन खाने-पीने से बिल्कुल भी नहीं चूकोगे। सब कुछ तुम्हारे द्वारा अपना कर्तव्य अच्छी तरह से करने के इर्द-गिर्द घूमता है—इसे पूरे दिल से समर्पित होना कहते हैं। तुम्हारा कर्तव्य चाहे तुम्हें व्यस्त रखे या तुम्हें पर्याप्त खाली समय दे, तुम्हारा दैनिक कार्यक्रम तुम्हारे कर्तव्य के अनुसार समायोजित होता है—इसे समर्पित होना कहते हैं। यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। जब तुम समर्पित हो, तो तुम लापरवाह कैसे रह सकते हो? अगर तुम चाह लो, तो भी तुम्हारे लिए अनमना होना असंभव होगा क्योंकि तुम्हारे सभी मामले, जिनमें तुम्हारी जीवन-शैली संबंधी आदतें और निजी जीवन शामिल हैं, तुम्हारे कर्तव्य निभाने पर केंद्रित हैं। इस तरह तुम अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित हो जाते हो और लापरवाह नहीं होगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि तुमने अपना दिल पूरी तरह से दे दिया है, तुम्हारे जीवन के सभी मामले तुम्हारे कर्तव्य निभाने के इर्द-गिर्द व्यवस्थित हैं और वे विशेष विचारशीलता के साथ व्यवस्थित किए गए हैं। यहाँ तक कि अगर कभी तुम पेशेवर ज्ञान के कुछ क्षेत्रों में कमजोर भी होते हो या तुम वास्तव में बहुत व्यस्त भी होते हो, जिसके परिणामस्वरूप कुछ छोटी-मोटी बातों पर कम ध्यान दे पाते हो और तुम्हारे कर्तव्य के पालन में कुछ गलतियाँ हो जाती हैं, तो भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि तुमने अपना कर्तव्य करने के लिए अपना पूरा दिल और ताकत समर्पित कर दिए हैं और तुम्हारे कर्तव्य के समग्र परिणाम अच्छे हैं—यह पर्याप्त है। क्या सत्य का अभ्यास करना लोगों के दैनिक जीवन से बहुत दूर है? नहीं, यह न तो उससे असंबद्ध है, न अलग; यह जीवन से जुड़ा हुआ है। अगर हर सुबह उठने के बाद तुम सबसे पहले यही सोचते हो कि मौज-मस्ती के लिए कहाँ जाना है, तुम्हें लगता है कि हर समय एक ही जगह पर रहना दमघोंटू है और एक ही चीज करना बहुत उबाऊ होता है, तो यह मनोदशा सही नहीं है। सुबह जब तुम अपनी आँखें खोलते हो, तो पहली चीज जिस पर तुम्हें विचार करना चाहिए, वह है वे कार्य जिन्हें आज तुम्हें अपने कर्तव्य के लिए तत्काल पूरा करने की जरूरत है और उन कार्यों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में लेना। क्या यह सत्य का अभ्यास करना नहीं है? कभी-कभी तुम्हें झपकी लग जाती है या तुम्हें नींद आ रही होती है और तुम्हें अचानक याद आता है कि कोई काम है जो तुमने नहीं किया है, तो तुम दोबारा आराम करने से पहले तुरंत उठकर उस काम को करते हो। क्या यह सत्य का अभ्यास करना नहीं है? यह सत्य का अभ्यास करना है। यह बहुत सरल बात है, यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।

—परमेश्वर की संगति

यदि लोग परमेश्वर पर विश्वास करते हैं लेकिन सत्य का अनुसरण नहीं करते, और सत्य के अभ्यास पर कभी ध्यान नहीं देते, तो दस या बीस साल विश्वास करने पर भी उन्हें किसी बदलाव का अनुभव नहीं होगा। अंत में, यहाँ तक कि वे सोचेंगे कि यही परमेश्वर में आस्था रखना है; वे सोचेंगे कि यह बहुत हद तक वैसा ही है जैसे वे पहले धर्मनिरपेक्ष दुनिया में रहते थे, और जीवित रहना अर्थहीन है। यह वास्तव में दिखाता है कि सत्य के बिना जीवन खोखला है। वे कुछ शब्द और धर्म-सिद्धांत बोलने में सक्षम हो सकते हैं, लेकिन उनमें अभी भी सांत्वना की कमी होगी और वे अशांत महसूस करेंगे। यदि लोगों को परमेश्वर के बारे में कुछ जानकारी है, वे जानते हैं कि एक सार्थक जीवन कैसे जीना है, और वे परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए कुछ चीजें कर सकते हैं, तो वे महसूस करेंगे कि यही वास्तविक जीवन है, केवल इसी तरह से जीने से उनके जीवन का अर्थ है, और केवल इसी तरह से जीने से लोग परमेश्वर को संतुष्ट कर सकते हैं, उसके प्रेम का प्रतिदान दे सकते हैं और सहजता महसूस कर सकते हैं। यदि वे सजगतापूर्वक परमेश्वर को संतुष्ट कर सकते हैं, सत्य को अभ्यास में ला सकते हैं, अपने खिलाफ विद्रोह कर सकते हैं, अपने विचारों को छोड़ सकते हैं और इस प्रकार परमेश्वर के इरादों के प्रति समर्पित और विचारशील हो सकते हैं—यदि वे इन सभी चीजों को सजगतापूर्वक करने में सक्षम हैं—तो वे सत्य को सटीक रूप से और सही मायनों में अभ्यास में लाने में सक्षम होंगे। यह पहले की तरह नहीं है, जब लोग केवल कल्पनाओं पर निर्भर रहते थे और विनियमों का पालन करते थे और सोचते थे कि यह सत्य का अभ्यास करना है। वास्तव में, सबसे ज्यादा थकाऊ है कल्पनाओं पर निर्भर रहना और विनियमों का पालन करना और सत्य की समझ के बिना और सिद्धांतों के बिना काम करना; और इससे भी ज्यादा थकाने वाला है बिना लक्ष्य के आँख मूँदकर काम करना। जब तुम सत्य समझ लेते हो, तो तुम किन्हीं भी लोगों, घटनाओं या चीजों से बाधित नहीं होगे। तुम सिद्धांतों के साथ और सुकून और आनंद के साथ काम करोगे। तुम्हें ऐसा नहीं लगेगा कि तुम बहुत अधिक प्रयास कर रहे हो, न ही तुम्हें लगेगा कि तुम बहुत अधिक कष्ट सह रहे हो। यदि तुम्हारी दशा इस प्रकार की है, तो तुम ऐसे व्यक्ति हो जिसमें सत्य और मानवता है और ऐसे व्यक्ति हो जिसका स्वभाव बदल गया है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, सत्य का अनुसरण करके ही व्यक्ति स्वभाव में बदलाव ला सकता है

आज, यह बात अहम है कि सत्य को जानने के बाद तुम इसे अभ्यास में लाओ और स्वयं को अधिक सत्यों के सच्चे अर्थ से लैस करो। यही वह चीज है जिसे तुम लोगों को वास्तव में प्राप्त करना चाहिए। केवल दूसरों से अपने शब्दों का पालन करवाने का प्रयास करने के बजाय तुम्हें उनसे अपने अभ्यास का पालन करवाना चाहिए। यही वास्तव में अर्थपूर्ण है। तुम्हारे साथ चाहे जो भी हो, तुम्हारा सामना चाहे जिससे भी हो, तुम केवल तभी अडिग रह पाओगे जब तुम्हारे पास सत्य होगा। परमेश्वर के सभी वचनों का उद्देश्य लोगों को जीवित करना है, उन्हें मारना नहीं। यदि परमेश्वर के वचनों को पढ़ने के बाद तुम जीवित नहीं होते, बल्कि मृत ही रहते हो, तो तुम्हारे साथ कुछ गड़बड़ है। यदि कुछ समय बाद तुमने परमेश्वर के कई वचन पढ़े हैं और कई ऐसे धर्मोपदेश सुने जिनमें वास्तविकता है, लेकिन तुम्हारी मृत स्थिति अभी भी नहीं बदली है, तो यह साबित करता है कि तुम ऐसे व्यक्ति नहीं हो जो सत्य को सँजोता है और न ही तुम ऐसे व्यक्ति हो जो सत्य का अनुसरण करता है। यदि तुम लोगों के पास वास्तव में परमेश्वर को प्राप्त करने का प्रयास करने वाला हृदय होता, तो तुम लोग स्वयं को धर्म-सिद्धांतों से लैस करने और दूसरों को ऊँचे धर्म-सिद्धांतों का उपदेश देने पर ध्यान केंद्रित नहीं करते, बल्कि परमेश्वर के वचनों का अनुभव करने और सत्य को अभ्यास में लाने पर ध्यान केंद्रित करते। क्या अब तुम लोगों को इसमें प्रवेश करने का प्रयास नहीं करना चाहिए?

परमेश्वर मनुष्य पर जो कार्य करता है उसकी एक समय सीमा है—यदि तुम उसके साथ सहयोग नहीं करते हो, तो इसके क्या अच्छे नतीजे हो सकते हैं? ऐसा क्यों है कि एक बार जब तुम लोग परमेश्वर के वचनों को समझ लेते हो, तो वह हमेशा तुम लोगों से उनका अभ्यास करने के लिए कहता है? यह दर्शाता है कि जब परमेश्वर अपने वचन तुम लोगों के सामने प्रकट करता है, तो तुम लोगों के लिए अगला कदम उनका अभ्यास करना है। जब तुम इन वचनों का अभ्यास करते हो, तो परमेश्वर कार्य का एक और कदम उठाता है, तुम्हें प्रबुद्ध करता है और तुम्हारा मार्गदर्शन करता है। चीजें इस तरह से पूरी की जाती हैं। ... जिस सबसे बुनियादी चीज का तुम लोगों को अनुसरण करना चाहिए वह परमेश्वर के वचनों को अपने अंदर प्रभावी होने देना है—दूसरे शब्दों में, तुम लोगों को परमेश्वर के वचनों के अपने अभ्यास में वचनों की सच्ची समझ हासिल करनी है। शायद परमेश्वर के वचनों को समझने की तुम लोगों की क्षमता कम है, लेकिन उसके वचनों का अभ्यास करने के माध्यम से वह इस कमी को दूर कर सकता है; इसलिए तुम लोगों को न केवल बहुत-से सत्यों को जानना चाहिए, बल्कि उससे भी अधिक तुम्हें उनका अभ्यास करना चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यीशु ने भी अपने साढ़े तैंतीस वर्षों में बहुत-से अपमान सहे और बहुत कष्ट उठाए। उसने इतने अधिक कष्ट केवल इसलिए उठाए क्योंकि उसने सत्य का अभ्यास किया, सभी चीजों में वह परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चला, और केवल परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशीलता दिखाई। अगर उसने सत्य का अभ्यास किए बिना केवल उसे जान लिया होता तो वह इस कष्ट से होकर न गुजरता। अगर यीशु ने यहूदियों की शिक्षाओं का पालन किया होता और फरीसियों का अनुसरण किया होता, तो उसने कष्ट न उठाए होते। तुम यीशु के कर्मों से सीख सकते हो कि इंसान पर परमेश्वर के कार्य का प्रभाव इंसान के सहयोग के जरिए ही प्राप्त होता है, यह बात तुम लोगों को समझ लेनी चाहिए। अगर यीशु ने सत्य का अभ्यास न किया होता, तो क्या उसने वो दुख उठाए होते जो सूली पर उठाए? अगर उसने परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप कार्य न किया होता, तो क्या वह ऐसी दुख भरी प्रार्थना कर पाता? इसलिए, तुम लोगों को सत्य के अभ्यास की खातिर कष्ट उठाने चाहिए; इंसान को इस तरह के कष्ट उठाने चाहिए।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सत्य को समझने के बाद, तुम्हें उसे अभ्यास में लाना चाहिए

संबंधित भजन

सत्य का जितना अधिक अभ्यास करोगे, तुम्हारा जीवन उतना ही अधिक संवृद्धि करेगा

देह से विद्रोह करके ही कोई सत्य का अभ्यास कर सकता है

पिछला: 24. अपने भ्रष्ट स्वभावों का समाधान कैसे करें और शुद्धि प्राप्त करें

अगला: 26. स्वभावगत बदलाव क्या है

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें