2. परमेश्वर में विश्वास करने वालों को उसके न्याय और ताड़ना को क्यों अवश्य स्वीकार करना चाहिए

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

कई हजार सालों की भ्रष्टता के दौरान, सब लोग सुन्न और मंदबुद्धि-वाले हो गए हैं; वे सब परमेश्वर का विरोध करने वाले दुष्ट दानव बन गए हैं, इस हद तक कि परमेश्वर के प्रति उनकी विद्रोहशीलता इतिहास की पुस्तकों में दर्ज की गई है और यहाँ तक कि लोग स्वयं भी अपने विद्रोही व्यवहार का पूरा लेखा-जोखा देने में असमर्थ हैं—क्योंकि वे शैतान द्वारा बहुत गहराई से भ्रष्ट कर दिए गए हैं और शैतान द्वारा रास्ते से इस तरह भटका दिए गए हैं कि वे नहीं जानते कि उन्हें किस ओर जाना है। यहाँ तक कि आज भी, लोग परमेश्वर के साथ विश्वासघात करते हैं। जब वे परमेश्वर को देखते हैं, तो वे उसके साथ विश्वासघात करते हैं और जब वे परमेश्वर को नहीं देख पाते, तब भी वे उसके साथ विश्वासघात करते हैं। यहाँ तक कि ऐसे लोग भी हैं जो परमेश्वर के शापों और कोप को देखने के बाद भी उसके साथ विश्वासघात करते हैं। इसलिए मैं कहता हूँ कि मनुष्य के विवेक ने अपना मूल कार्य खो दिया है और मनुष्य की अंतरात्मा ने भी अपना मूल कार्य खो दिया है। मेरी नजर में, सभी लोग मनुष्य के चोले में जानवर और जहरीले साँप हैं। चाहे वे मेरी आँखों के सामने कितना भी दयनीय दिखने की कोशिश करें, मैं उन पर कभी दया नहीं करूँगा, क्योंकि उन्हें काले और सफेद के बीच के अंतर की बिल्कुल भी समझ नहीं है और उनमें से कोई भी सत्य और असत्य के बीच के अंतर को नहीं समझता है। उनका विवेक इतना सुन्न हो चुका है, फिर भी वे आशीष पाना चाहते हैं; उनकी मानवता इतनी नीच है, फिर भी वे राजाओं के रूप में सत्ता सँभालना चाहते हैं। ऐसे विवेक के साथ वे किसके राजा बन सकते हैं? ऐसी मानवता के साथ वे सिंहासन पर कैसे बैठ सकते हैं? लोग सचमुच बेशर्म हैं! वे ऐसे घृणित लोग हैं जो खुद को अपनी हैसियत से बढ़कर समझते हैं! मेरा सुझाव है कि तुम लोग, जो आशीष पाना चाहते हो, पहले एक आईना ढूँढ़ो और अपना बदसूरत चेहरा देखो। क्या तुममें राजा बनने की योग्यता है? क्या तुम्हारे पास चेहरे की ऐसी विशेषताएँ हैं जो आशीष पा सकने वाले व्यक्ति में होती हैं? तुम्हारे स्वभाव में जरा-सा भी बदलाव नहीं आया है और तुम किसी भी सत्य को अभ्यास में नहीं ला पाए हो, फिर भी तुम एक सुनहरे कल की कामना करते हो। यह कोरा भ्रम है! मनुष्य, जो ऐसी गंदी भूमि में जन्मा, समाज द्वारा गंभीर हद तक संक्रमित हो गया है, वह सामंती नैतिकता से अनुकूलित कर दिया गया है और उसने “उच्चतर शिक्षा संस्थानों” की शिक्षा प्राप्त की है। पिछड़ी सोच, भ्रष्ट नैतिकता, जीवन को लेकर घटिया दृष्टिकोण, सांसारिक आचरण के घृणित फलसफे, नितांत मूल्यहीन अस्तित्व, नीच रीति-रिवाज और दैनिक जीवन—ये सभी चीजें मनुष्य के हृदय में गंभीर घुसपैठ करती रही हैं, उसकी अंतरात्मा को गंभीरता से नुकसान पहुँचाती और उस पर गंभीर प्रहार करती रही हैं। फलस्वरूप, मनुष्य परमेश्वर से अधिकाधिक दूर होता जा रहा है और उसका अधिकाधिक विरोधी होता जा रहा है। मनुष्य का स्वभाव दिन-प्रतिदिन और अधिक नृशंस हो रहा है और एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के लिए कुछ भी त्याग करता हो, एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के प्रति समर्पण करता हो और ऐसा व्यक्ति तो और भी नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के प्रकटन की खोज करता हो। इसके बजाय, इंसान शैतान की सत्ता में अपने दिल के तृप्त होने तक सुख का अनुसरण करता है और कीचड़ में अपनी देह को भरपूर भ्रष्ट करता है। मनुष्य में, जो कि अँधेरे में जीता है, सत्य सुनने के बाद भी उसका अभ्यास करने की कोई इच्छा नहीं है और यह देखकर भी कि परमेश्वर पहले ही प्रकट हो चुका है, वह खोजने में प्रवृत्त नहीं होता। ऐसी भ्रष्ट मानवजाति के पास उद्धार की कोई गुंजाइश कैसे हो सकती है? ऐसी पतित मानवजाति रोशनी में कैसे जी सकती है?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, स्वभाव में बदलाव के बिना होना परमेश्वर के साथ शत्रुता रखना है

मनुष्य को छुटकारा दिलाए जाने से पहले उसके अंदर शैतान के बहुत-से जहर पहले ही डाल दिए गए थे और हजारों वर्षों तक शैतान द्वारा भ्रष्ट किए जाने के बाद उसके भीतर एक ऐसी प्रकृति है जो परमेश्वर का प्रतिरोध करती है। इसलिए जब मनुष्य को छुटकारा दिलाया गया, तो यह छुटकारे के मामले से बढ़कर कुछ नहीं था—यानी मनुष्य को एक ऊँची कीमत पर वापस खरीदा गया—किंतु उसके भीतर की विषैली प्रकृति नहीं हटाई गई। मनुष्य, जो इतना गंदा है, उसे परमेश्वर की सेवा करने योग्य होने से पहले परिवर्तन से होकर गुजरना होगा। न्याय और ताड़ना के इस कार्य के माध्यम से मनुष्य अपने भीतर के गंदे और भ्रष्ट सार को पूरी तरह जान जाएगा और वह पूरी तरह बदल पाएगा और शुद्ध हो पाएगा। केवल इसी तरीके से मनुष्य परमेश्वर के सिंहासन के सामने लौटने योग्य हो सकता है। सारा वर्तमान कार्य इसलिए किया जाता है ताकि मनुष्य को शुद्ध किया और बदला जा सके; ऐसा इसलिए है ताकि वचन के न्याय और ताड़ना के माध्यम से और शोधन के जरिये मनुष्य अपनी भ्रष्टता छोड़ सके और शुद्ध किया जा सके। इस चरण के कार्य को उद्धार का कार्य मानने के बजाय यह कहना कहीं अधिक उचित होगा कि यह शुद्धिकरण का कार्य है। वास्तव में यह चरण विजय के कार्य का चरण भी है और साथ ही उद्धार-कार्य का दूसरा चरण भी है। वचन द्वारा न्याय और ताड़ना के माध्यम से ही मनुष्य परमेश्वर द्वारा प्राप्त किया जाता है, और वचन द्वारा शोधन, न्याय और उजागर किए जाने से ही मनुष्य के हृदय के भीतर की सभी अशुद्धताएँ, धारणाएँ, मंशाएँ और व्यक्तिगत आशाएँ पूरी तरह से प्रकट होती हैं। हालाँकि मनुष्य को छुटकारा दिलाया जा चुका है और उसके पाप क्षमा किए जा चुके हैं, फिर भी इसे केवल इस तरह समझा जा सकता है कि परमेश्वर मनुष्य के अपराधों का स्मरण नहीं करता और उसके साथ उसके अपराधों के अनुसार व्यवहार नहीं करता। लेकिन मनुष्य पाप से मुक्त हुए बिना देह में रहता है और केवल पाप करता रह सकता है और निरंतर अपने शैतानी भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करता रह सकता है। यही वह जीवन है जो मनुष्य जीता है, पाप करने और क्षमा किए जाने का एक अंतहीन चक्र। अधिकतर लोग दिन में पाप करते हैं और शाम को उन्हें स्वीकार करते हैं। और इसलिए, हालाँकि पाप-बलि मनुष्य के लिए हमेशा के लिए प्रभावी है, फिर भी यह मनुष्य को पाप से नहीं बचा सकती। उद्धार का केवल आधा कार्य पूरा हुआ है, क्योंकि मनुष्य में अभी भी भ्रष्ट स्वभाव हैं। उदाहरण के लिए, जब लोगों को पता चला कि वे मोआब के वंशज हैं तो उन्होंने शिकायत की, जीवन का अनुसरण करना छोड़ दिया और पूरी तरह से नकारात्मक हो गए। क्या यह इस बात को नहीं दर्शाता कि मनुष्य अभी भी परमेश्वर के प्रभुत्व के अधीन पूरी तरह समर्पण करने में असमर्थ है? क्या ठीक यही मनुष्य के शैतानी भ्रष्ट स्वभाव नहीं हैं? जब तुम्हें ताड़ना का भागी नहीं बनाया गया था, तो तुमने अपने हाथ बाकी सबके हाथों से ऊँचे उठाए थे, यहाँ तक कि यीशु के हाथों से भी ऊँचे। और तुमने ऊँची आवाज में पुकारा था, “परमेश्वर के प्रिय पुत्र बनो! परमेश्वर के अंतरंग बनो! हम मर जाएँगे, पर शैतान के आगे नहीं झुकेंगे! बूढ़े शैतान के विरुद्ध विद्रोह करो! बड़े लाल अजगर के विरुद्ध विद्रोह करो! बड़ा लाल अजगर सदा-सदा के लिए सत्ता से गिर जाए! परमेश्वर हमें पूर्ण करे!” तुमने बाकी सबसे ऊँचा पुकारा था। किंतु फिर ताड़ना का समय आया और एक बार फिर तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव प्रकट किए गए। तुम्हारी पुकार बंद हो गई और तुम अपना संकल्प खो बैठे। यही मनुष्य की भ्रष्टता है; यह एक ऐसी चीज है जो पाप से ज्यादा गहरी है, जो शैतान द्वारा रोपी जाती है और मनुष्य के भीतर गहराई से जड़ जमाए हुए है। मनुष्य के लिए अपने पापों से अवगत होना आसान नहीं है और उसके पास अपनी गहरी जमी हुई प्रकृति को पहचानने का कोई उपाय नहीं है। यह परिणाम केवल वचनों के न्याय के जरिये प्राप्त किया जा सकता है। केवल इसी प्रकार मनुष्य इस बिंदु से आगे धीरे-धीरे बदल सकता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, देहधारण का रहस्य (4)

अंत के दिनों का मसीह मनुष्य को विविध सत्यों के साथ सिखाता है, मनुष्य के सार को उजागर करता है और मनुष्य के वचनों और कर्मों का गहन-विश्लेषण करता है। इन वचनों में सब विभिन्न सत्य होते हैं, जैसे कि मनुष्य का कर्तव्य, मनुष्य को परमेश्वर के प्रति समर्पण किस प्रकार करना चाहिए, मनुष्य को किस प्रकार परमेश्वर के प्रति निष्ठावान होना चाहिए, मनुष्य को किस प्रकार सामान्य मानवता जीनी चाहिए, और साथ ही परमेश्वर की बुद्धि और परमेश्वर का स्वभाव, इत्यादि। ये सभी वचन मनुष्य के सार पर केंद्रित हैं और उसके भ्रष्ट स्वभावों पर केंद्रित हैं। खास तौर पर जो वचन यह उजागर करते हैं कि मनुष्य परमेश्वर को कैसे छोड़ता है वे और भी अधिक इस तथ्य पर केंद्रित हैं कि मनुष्य कैसे मूलतः शैतान का मूर्त रूप है और मनुष्य कैसे मूलतः परमेश्वर के खिलाफ एक विरोधी शक्ति है। मनुष्य की प्रकृति के बारे में कहने के लिए जो कुछ भी है उसे बस कुछ ही शब्दों में कहकर, परमेश्वर अपना न्याय का कार्य नहीं करता है; बल्कि वह लंबे समय तक उसे उजागर करता है और उसकी काट-छाँट करता है। उजागर और काट-छाँट करने की इन विभिन्न विधियों को साधारण वचनों से प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है; बल्कि उजागर और काट-छाँट करने के इस कार्य को करने में उस सत्य का उपयोग किया जाता है जो मनुष्य के पास बिल्कुल भी नहीं होता है। इस तरह की विधियाँ ही न्याय कही जा सकती हैं; इस तरह का न्याय ही मनुष्य को जीत सकता है, मनुष्य को परमेश्वर के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त कर सकता है और साथ ही उसे परमेश्वर का सच्चा ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बना सकता है। न्याय का कार्य मनुष्य को परमेश्वर के असली चेहरे का ज्ञान कराता है; यह मनुष्य को उसकी स्वयं की विद्रोहशीलता के सत्य की समझ कराता है। न्याय के कार्य ने मनुष्य को परमेश्वर के इरादों के बारे में बहुत स्पष्टता प्राप्त करने, परमेश्वर के कार्य के उद्देश्य के बारे में बहुत स्पष्टता प्राप्त करने और उन रहस्यों की बहुत समझ प्राप्त करने में सक्षम बनाया है जिन्हें वह समझ नहीं पाता है। इसने मनुष्य को अपने भ्रष्ट सार और अपनी भ्रष्टता की जड़ को जानने और उसका बोध प्राप्त करने में भी सक्षम बनाया है, और इससे मनुष्य को अपना बदसूरत चेहरा देखने में सक्षम बनाया है। कार्य के ये सभी नतीजे न्याय के कार्य द्वारा लाए गए हैं, क्योंकि न्याय के कार्य का सार वास्तव में परमेश्वर के सत्य, मार्ग और जीवन को उन सभी के लिए खोलने का कार्य है जो उसमें विश्वास करते हैं। यह कार्य परमेश्वर के द्वारा किया जाने वाला न्याय का कार्य है। अगर तुम इन सत्यों को महत्वपूर्ण नहीं समझते, अगर तुम हमेशा इन सत्यों से बचने की कोशिश करते रहे हो और हमेशा इन सत्यों के बाहर कोई नया रास्ता खोजने की कोशिश करते रहे हो, तो मैं कहूँगा कि तुम घोर पापी हो। अगर तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, फिर भी सत्य को नहीं खोजते या परमेश्वर के इरादों को नहीं खोजते हो, न ही उस मार्ग से प्रेम करते हो जो तुम्हें परमेश्वर के निकट लाता है, तो मैं कहता हूँ कि तुम एक ऐसे व्यक्ति हो जो न्याय से बचने की कोशिश कर रहा है, और यह कि तुम एक कठपुतली और ग़द्दार हो, जो महान श्वेत सिंहासन से भागता है। परमेश्वर ऐसे किसी भी विद्रोही को नहीं छोड़ेगा, जो उसकी आँखों के नीचे से बचकर भागता है। ऐसे लोग और भी अधिक कठोर दंड पाएँगे। जो लोग परमेश्वर का न्याय प्राप्त करने के लिए उसके सम्मुख आते हैं और इसके अलावा शुद्ध किए जा चुके हैं, वे हमेशा के लिए परमेश्वर के राज्य में रहेंगे। बेशक, यह कुछ ऐसा है, जो भविष्य से संबंधित है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मसीह सत्य के द्वारा न्याय का कार्य करता है

मनुष्य का सारा जीवन शैतान की सत्ता के अधीन बीतता है और एक भी ऐसा इंसान नहीं है जो अपने बलबूते खुद को शैतान के प्रभाव से आजाद कर सके। सब एक मलिन संसार में, भ्रष्टता और खोखलेपन में जीते हैं, जिसमें लेशमात्र भी अर्थ या मूल्य नहीं होता है; वे देह के लिए, वासना के लिए और शैतान के लिए ऐसा बेफिक्र जीवन जीते हैं। उनके अस्तित्व का कोई मूल्य नहीं है। मनुष्य उस सत्य को खोज पाने में असमर्थ है जो उसे शैतान के प्रभाव से मुक्त कर दे। भले ही मनुष्य परमेश्वर में विश्वास करता है और बाइबल पढ़ता है, फिर भी वह यह नहीं समझ पाता कि अपने आपको शैतान के प्रभाव के नियंत्रण से कैसे मुक्त करे। युगों-युगों से बहुत ही कम लोगों ने इस रहस्य को जाना है, बहुत ही कम लोगों ने इसे भली-भाँति समझा है। ऐसे में यद्यपि मनुष्य शैतान और देह से घृणा करता है, फिर भी वह नहीं जानता कि अपने आपको शैतान के हानिकारक प्रभाव से कैसे छुड़ाए। क्या आज भी तुम लोग शैतान की सत्ता के अधीन नहीं हो? तुम लोग अपने विद्रोही कार्यों पर पछताते नहीं हो, और यह तो बिल्कुल भी महसूस नहीं करते कि तुम अशुद्ध और विद्रोही हो। परमेश्वर का विरोध करके भी तुम लोगों को मन की शांति मिलती है और तुम्हें शांतचित्तता का एहसास होता है। क्या तुम्हारी यह शांतचित्तता इसलिए नहीं है क्योंकि तुम भ्रष्ट हो? क्या शांति का यह भाव तुम्हारे विद्रोहीपन से नहीं उपजता? मनुष्य एक मानवीय नरक में रहता है, वह शैतान के अंधेरे प्रभाव में रहता है; पूरी धरती पर, प्रेत मनुष्य के साथ-साथ जीते हैं, और मनुष्य की देह का क्षरण करते हैं। पृथ्वी पर तुम किसी सुंदर स्वर्गलोक में नहीं रहते। जहाँ तुम रहते हो वह दानवों का संसार है, एक मानवीय नरक है, अधोलोक है। यदि मनुष्य को शुद्ध न किया जाए तो वह मलिनता का है; यदि परमेश्वर द्वारा उसकी रक्षा और देखभाल न की जाए तो वह अभी भी शैतान का बंदी ही है; यदि उसका न्याय और उसकी ताड़ना नहीं की जाए तो वह शैतान के अंधकारमय प्रभाव के दमन से बचने में और भी कम सक्षम होगा। तुम जो भ्रष्ट स्वभाव दिखाते हो और जिस विद्रोही व्यवहार को जीते हो, वे यह साबित करने के लिए काफी हैं कि तुम अभी भी शैतान की सत्ता के अधीन जी रहे हो। यदि तुम्हारे मन और विचारों को शुद्ध नहीं किया गया है और यदि तुम्हारे स्वभाव का न्याय और ताड़ना नहीं हुए हैं तो तुम्हारा पूरा अस्तित्व अभी भी शैतान की सत्ता की पकड़ में है, तुम्हारा मन शैतान के द्वारा नियंत्रित किया जाता है, तुम्हारे विचार शैतान द्वारा हेरफेर किए जाते हैं और तुम्हारा पूरा अस्तित्व शैतान के हाथों में है। ... आज स्थिति यह है कि बहुत-से लोग जीवन का बिल्कुल भी अनुसरण नहीं करते, जिसका मतलब है कि वे शुद्ध होने या जीवन के अधिक गहरे अनुभव में प्रवेश करने की परवाह नहीं करते। इस प्रकार कैसे उन्हें पूर्ण बनाया जा सकता है? जो लोग जीवन का अनुसरण नहीं करते, उनके पास पूर्ण बनाए जाने का कोई अवसर नहीं होता, और जो लोग परमेश्वर के बारे में ज्ञान का अनुसरण नहीं करते हैं, जो अपने स्वभावों में बदलावों का अनुसरण नहीं करते, वे शैतान के अंधकारमय प्रभाव से बच पाने में असमर्थ होते हैं। वे लोग परमेश्वर के विषय में अपने ज्ञान और अपने स्वभावों के बदलावों में प्रवेश के बारे में गंभीर नहीं होते, ठीक उनकी तरह जो सिर्फ धर्म में विश्वास करते हैं, जो केवल धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हैं और आराधना सभाओं में हिस्सा लेते हैं। क्या यह व्यर्थ नहीं है? परमेश्वर पर अपने विश्वास में मनुष्य यदि जीवन के मामलों के प्रति गंभीर नहीं है, वह सत्य में प्रवेश करने का प्रयास नहीं करता है, अपने स्वभाव में परिवर्तन का प्रयास नहीं करता है, परमेश्वर के कार्य के ज्ञान का अनुसरण करने की तो बात ही दूर है, तो उसे पूर्ण नहीं बनाया जा सकता है। यदि तुम पूर्ण बनाया जाना चाहते हो तो तुम्हें परमेश्वर के कार्य को समझना होगा। खासतौर से तुम्हें उसकी ताड़ना और उसके न्याय की सार्थकता को समझना होगा और यह समझना होगा कि इस कार्य को मनुष्य पर क्यों किया जाता है। क्या तुम यह कार्य स्वीकार कर पाते हो? इस प्रकार की ताड़ना के दौरान क्या तुम पतरस जैसे ही अनुभव और ज्ञान प्राप्त कर पाते हो? यदि तुम परमेश्वर के ज्ञान और पवित्र आत्मा के कार्य के ज्ञान का अनुसरण करोगे और अपने स्वभाव में बदलाव लाने के प्रयास करोगे तो तुम्हारे पास पूर्ण बनाए जाने का अवसर है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पतरस के अनुभव : ताड़ना और न्याय का उसका ज्ञान

वे सब जो अंधकार के प्रभाव में रहते हैं, वे ऐसे लोग हैं जो मृत्यु के बीच जीते हैं, जो शैतान के वश में होते हैं। परमेश्वर द्वारा बचाए जाने और परमेश्वर द्वारा न्याय किए जाने और ताड़ना दिए जाने के बगैर लोग मृत्यु के प्रभाव से नहीं बच सकते; वे जीवित नहीं बन सकते। इस तरह के मृत व्यक्ति परमेश्वर के लिए गवाही नहीं दे सकते, न ही वे परमेश्वर द्वारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं, उनका परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना तो दूर की बात है। परमेश्वर को जीवितों की गवाही चाहिए, मृतकों की नहीं, वह यह माँग करता है कि उसके लिए जीवित लोग कार्य करें, मृत नहीं। “मृत” वे हैं जो परमेश्वर का विरोध और उससे विद्रोह करते हैं; ये वे लोग हैं जो आत्मा में संवेदन-शून्य हैं और परमेश्वर के वचनों को नहीं समझते; ये वे लोग हैं जो सत्य को अभ्यास में नहीं लाते और परमेश्वर के प्रति जरा सी भी निष्ठा नहीं रखते, ये वे लोग हैं जो शैतान की शक्ति के अधीन रहते हैं और शैतान द्वारा उपयोग किए जाते हैं। मृत व्यक्तियों के लक्षण हैं सत्य के विरुद्ध खड़े होना, परमेश्वर के खिलाफ विद्रोह करना और नीच, घिनौना, नृशंस, दबंग, चालबाज और कपटी होना। भले ही ऐसे लोग परमेश्वर का वचन खाते और पीते हों, तो भी वे परमेश्वर के वचनों को जीने में समर्थ नहीं होते; वे जीवित तो हैं, परंतु वे बस चलती-फिरती लाशें हैं, सांस लेते मृतक हैं। मृत लोग परमेश्वर को संतुष्ट करने में पूर्णतः असमर्थ हैं, उसके प्रति नितांत समर्पणशील होने की तो बात ही दूर है। वे केवल उसे धोखा दे सकते हैं, उसकी ईशनिंदा कर सकते हैं, उससे विश्वासघात कर सकते हैं और वे जिस चीज को जीते हैं वह पूरी तरह शैतान की प्रकृति के खुलासे हैं। यदि लोग जीवित प्राणी बनना, परमेश्वर की गवाही देना और परमेश्वर द्वारा योग्य समझा जाना चाहते हैं तो उन्हें परमेश्वर का उद्धार स्वीकार करना चाहिए; उन्हें सहर्ष उसके न्याय व ताड़ना के प्रति समर्पण करना चाहिए और परमेश्वर द्वारा काट-छाँट को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। तभी वे परमेश्वर द्वारा अपेक्षित तमाम सत्यों को अभ्यास में ला सकेंगे, तभी वे परमेश्वर का उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त करेंगे और सचमुच जीवित प्राणी बनेंगे। जीवित वे होते हैं जो परमेश्वर द्वारा बचाए जाते हैं; उनका परमेश्वर द्वारा न्याय किया गया है और उनकी परमेश्वर द्वारा ताड़ना की गई है, वे परमेश्वर के लिए खुद को समर्पित करने के इच्छुक होते हैं और खुशी से अपने प्राण न्योछावर करते हैं और वे सहर्ष अपना संपूर्ण जीवन परमेश्वर के लिए खपाते हैं। जब जीवित लोग परमेश्वर की गवाही देते हैं, केवल तभी शैतान को लज्जित किया जा सकता है; केवल जीवित ही परमेश्वर के सुसमाचार कार्य को फैला सकते हैं, केवल जीवित ही परमेश्वर के इरादों के अनुरूप होते हैं और केवल जीवित ही वास्तविक लोग होते हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, क्या तुम ऐसे व्यक्ति हो जो जीवित हो उठा है?

मनुष्य देह के बीच रहता है, जिसका मतलब है कि वह एक मानवीय नरक में रहता है और परमेश्वर के न्याय और ताड़ना के बगैर मनुष्य शैतान के समान ही गंदा है। मनुष्य पवित्र कैसे हो सकता है? पतरस मानता था : परमेश्वर द्वारा ताड़ना और न्याय मनुष्य की सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा और सबसे बड़ा अनुग्रह है। परमेश्वर की ताड़ना और न्याय से ही मनुष्य जाग सकता है और देह से घृणा कर सकता है, शैतान से घृणा कर सकता है। परमेश्वर का कठोर अनुशासन मनुष्य को शैतान के प्रभाव से मुक्त करता है, उसे अपने खुद के छोटे-से संसार से मुक्त करता है और उसे परमेश्वर के मुखमंडल के प्रकाश में जीने देता है। ताड़ना और न्याय से बेहतर उद्धार कोई नहीं है! पतरस ने प्रार्थना की, “परमेश्वर! जब तक तू मुझे ताड़ना देता रहेगा और मेरा न्याय करता रहेगा, मुझे पता होगा कि तूने मुझे नहीं छोड़ा है। भले ही तू मुझे आनंद या शांति न दे, और मुझे कष्ट में रहने दे, और मुझे अनगिनत ताड़नाओं से अनुशासित करे, किंतु जब तक तू मुझे छोड़ेगा नहीं, तब तक मेरा हृदय सुकून में रहेगा। आज, तेरी ताड़ना और न्याय मेरी बेहतरीन सुरक्षा और महानतम आशीष बन गए हैं। जो अनुग्रह तू मुझे देता है वह मेरी सुरक्षा करता है। आज तू मुझ पर अनुग्रह बरसाता है और यह अनुग्रह तेरे धार्मिक स्वभाव का प्रकाशन है, और यह ताड़ना और न्याय है; और भी ज्यादा यह एक परीक्षण और एक कष्टों भरा जीवन है।” पतरस देह के सुख त्याग पाया और एक ज्यादा गहरा प्रेम और ज्यादा बड़ी सुरक्षा खोज पाया क्योंकि उसने परमेश्वर की ताड़ना और न्याय से बहुत सारा अनुग्रह हासिल कर लिया था। अपने जीवन में अगर मनुष्य शुद्ध किया जाना और अपने स्वभाव में बदलाव हासिल करना चाहता है, यदि वह एक सार्थक जीवन जीना चाहता है और एक सृजित प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य निभाना चाहता है तो उसे अवश्य ही परमेश्वर की ताड़ना और न्याय को स्वीकार करना चाहिए, उसे परमेश्वर के अनुशासन और प्रहार को अपने से दूर नहीं होने देना चाहिए, ताकि वह खुद को शैतान के नियंत्रण और प्रभाव से मुक्त कर सके और परमेश्वर के प्रकाश में जी सके। तुम्हें यह जरूर जानना चाहिए कि परमेश्वर की ताड़ना और न्याय प्रकाश हैं, ये मनुष्य के उद्धार का प्रकाश हैं, ये मनुष्य के लिए सर्वोत्तम आशीष हैं और ये मनुष्य का सबसे बड़ा अनुग्रह और उसकी सर्वोत्तम सुरक्षा हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पतरस के अनुभव : ताड़ना और न्याय का उसका ज्ञान

तुम सब पाप और व्यभिचार की धरती पर रहते हो; और तुम सब व्यभिचारी और पापी हो। आज तुम लोग न केवल परमेश्वर को देख सकते हो, बल्कि उससे भी महत्वपूर्ण रूप से, तुम लोगों ने ताड़ना और न्याय प्राप्त किया है, तुमने यह गहनतम उद्धार प्राप्त किया है, दूसरे शब्दों में, तुमने परमेश्वर का महानतम प्रेम प्राप्त किया है। परमेश्वर जो कुछ करता है, वह तुम लोगों के लिए सच्चा प्रेम है। वह कोई बुरी मंशा नहीं रखता। यह तुम लोगों के पापों के कारण है कि वह तुम लोगों का न्याय करता है, ताकि तुम लोग आत्म-चिंतन करो और यह जबरदस्त उद्धार प्राप्त करो। यह सारा कार्य मनुष्य को पूर्ण करने के प्रयोजन से किया जाता है। प्रारंभ से लेकर अंत तक, परमेश्वर मनुष्य को बचाने के लिए भरसक कोशिश कर रहा है, और अपने ही हाथों से बनाए हुए मनुष्य को पूर्णतया नष्ट करने की उसकी बिल्कुल इच्छा नहीं है। आज वह कार्य करने के लिए तुम लोगों के बीच आया है; क्या यह और भी बड़ा उद्धार नहीं है? अगर वह तुम लोगों से नफरत करता, तो क्या फिर भी वह व्यक्तिगत रूप से तुम लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए इतने बड़े परिमाण का कार्य करता? वह इस प्रकार कष्ट क्यों उठाए? परमेश्वर तुम लोगों से घृणा नहीं करता, न ही तुम्हारे प्रति कोई बुरी मंशा रखता है। तुम लोगों को जानना चाहिए कि परमेश्वर का प्रेम सर्वाधिक वास्तविक है। केवल लोगों के विद्रोही होने के कारण ही उसे न्याय के माध्यम से उन्हें बचाना पड़ता है; वरना उन्हें बचाना तब भी असंभव होता। क्योंकि तुम लोग नहीं जानते कि अपने जीवन को कैसे जिएँ और इस बात से अनजान हो कि कैसे जीना चाहिए, और चूँकि तुम लोग इस व्यभिचारी और पापमय भूमि में जीते हो और स्वयं व्यभिचारी और गंदे दानव हो, इसलिए वह सह नहीं सकता कि तुम और अधिक पतित बनते जाओ, वह तुम लोगों को इस मलिन भूमि में उस तरह से जीते हुए देख नहीं सकता है जैसे तुम अभी जी रहे हो, शैतान द्वारा मनमर्जी से कुचले जाते हुए, और वह तुम्हें रसातल में गिरने देना सह नहीं सकता है। वह केवल लोगों के इस समूह को प्राप्त करना और तुम लोगों को पूर्णतः बचाना चाहता है। तुम लोगों पर विजय का कार्य करने का यह मुख्य उद्देश्य है—यह उद्धार के लिए है। यदि तुम नहीं देख सकते कि जो कुछ तुम पर किया जा रहा है, वह प्रेम और उद्धार है, यदि तुम सोचते हो कि यह मनुष्य को यातना देने की एक पद्धति, एक तरीका भर है और विश्वास के लायक नहीं है, तो तुम पीड़ा और कठिनाई सहने के लिए वापस अपने संसार में ही लौट जाओ! यदि तुम इस धारा में इस न्याय और इस अमित उद्धारकारी अनुग्रह, मानव संसार में कहीं भी न पाए जाने वाले इन सब आशीषों और इस प्रेम का आनंद उठाने के इच्छुक हो, तो आज्ञाकारिता से पेश आओ : विजय के कार्य को स्वीकार करने के लिए इस धारा में बने रहो, ताकि तुम्हें पूर्ण बनाया जा सके। परमेश्वर के न्याय के कारण आज तुम कुछ कष्ट और शोधन सहते हो, लेकिन यह कष्ट मूल्यवान और अर्थपूर्ण है। यद्यपि मनुष्य के लिए परमेश्वर की ताड़ना और न्याय शोधन हैं, निर्दयतापूर्ण प्रकाशन हैं और उसके पापों के लिए उसे सज़ा देने और उसके देह को सज़ा देने के उद्देश्य से की गई चीजें हैं, फिर भी इस कार्य का कुछ भी उनके देह की निंदा करने और उसे नष्ट करने के इरादे से नहीं है। वचन का कठोर प्रकाशन तुम्हें सही मार्ग पर ले जाने के उद्देश्य से है। तुम लोगों ने इस कार्य का बहुत-कुछ व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया है, और स्पष्टतः, यह तुम्हें बुरे मार्ग पर नहीं ले गया है! यह सब तुम्हें सामान्य मानवता को जीने योग्य बनाने के लिए है; और यह सब तुम्हारी सामान्य मानवता द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। परमेश्वर के कार्य का प्रत्येक कदम तुम्हारी आवश्यकताओं पर आधारित है, तुम्हारी दुर्बलताओं के अनुसार है, और तुम्हारे वास्तविक आध्यात्मिक कद के अनुसार है, और तुम लोगों पर कोई असहनीय बोझ नहीं लादा गया है। यह आज तुम्हें स्पष्ट नहीं है, और तुम्हें लगता है कि मैं तुम पर कठोर हो रहा हूँ, और तुम सदैव यह विश्वास करते हो कि मैं तुम्हें प्रतिदिन इसलिए ताड़ना देता हूँ, इसलिए तुम्हारा न्याय करता हूँ और इसलिए तुम्हारी भर्त्सना करता हूँ, क्योंकि मैं तुमसे घृणा करता हूँ। किंतु यद्यपि जो तुम प्राप्त करते हो, वह ताड़ना और न्याय है, किंतु वास्तव में यह तुम्हारे लिए प्रेम है, और यह सबसे बड़ी सुरक्षा है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, विजय के कार्य की वास्तविक कहानी (4)

सच में, जो कार्य अब किया जा रहा है, वह लोगों से शैतान और अपने पूर्वज के खिलाफ विद्रोह करने के लिए किया जा रहा है। वचन के द्वारा न्याय, इन सभी का उद्देश्य लोगों के भ्रष्ट स्वभावों को उजागर करना और उन्हें जीवन का सार समझने में सक्षम बनाना है। ये बार-बार के न्याय लोगों के हृदयों को बेध देते हैं। प्रत्येक न्याय सीधे उनके भाग्यों से संबंधित होता है और उनके हृदयों को घायल करने के लिए होता है, ताकि वे उन सभी बातों को जाने दें और फलस्वरूप जीवन के बारे में जान जाएँ, इस गंदी दुनिया को जान जाएँ, परमेश्वर की बुद्धि और सर्वशक्तिमत्ता को जान जाएँ, और मानवजाति को भी जान जाएँ, जिसे शैतान ने भ्रष्ट कर दिया है। जितना अधिक इस प्रकार की ताड़ना और न्याय होता है, उतना ही अधिक मनुष्य का हृदय घायल किया जा सकता है और उतना ही अधिक उसकी आत्मा को जगाया जा सकता है। इस प्रकार के न्याय का लक्ष्य इन अत्यधिक भ्रष्ट और सबसे अधिक गहराई से भ्रमित लोगों की आत्माओं को जगाना है। मनुष्य के पास कोई आत्मा नहीं है, अर्थात् उसकी आत्मा बहुत पहले ही मर गई और वह नहीं जानता है कि स्वर्ग है, नहीं जानता कि परमेश्वर है, और निश्चित रूप से नहीं जानता कि वह मौत की अतल खाई में संघर्ष कर रहा है; वह संभवतः कैसे जान सकता है कि वह इस बुरे मानवीय नरक में जी रहा है? वह संभवतः कैसे जान सकता है कि उसका यह सड़ा हुआ शव शैतान द्वारा भ्रष्ट किए जाने के बाद मृत्यु के अधोलोक में गिर गया है? वह संभवतः कैसे जान सकता है कि पृथ्वी पर सभी चीजें मानवजाति द्वारा बहुत पहले ही इतनी बरबाद कर दी गई हैं कि अब सुधारी नहीं जा सकतीं? और वह संभवतः कैसे जान सकता है कि आज सृष्टिकर्ता पृथ्वी पर आया है और भ्रष्ट किए गए लोगों के एक समूह की तलाश कर रहा है, जिसे वह बचा सके? भले ही मनुष्य ने हर संभव शोधन और न्याय का अनुभव किया है, उसकी संवेदनहीन चेतना पूरी तरह से अचल रही है और लगभग प्रतिक्रियाहीन है। मनुष्य कितना पतित है! और यद्यपि इस प्रकार का न्याय आसमान से गिरने वाले क्रूर ओलों के समान है, फिर भी वह मनुष्य के लिए सर्वाधिक लाभप्रद है। इस तरह से लोगों का न्याय किए बिना नतीजा हासिल नहीं किया जा सकता और लोगों को दुःख की अतल खाई से बचाना नितांत असंभव होगा। इस तरह कार्य किए बिना तो लोगों का अधोलोक से बाहर निकलना बहुत कठिन होगा, क्योंकि उनके हृदय बहुत पहले ही मर चुके हैं और उनकी आत्माओं को शैतान द्वारा बहुत पहले ही कुचल दिया गया है। पतन की गहराइयों में डूब चुके तुम लोगों को बचाने के लिए तुम्हें हर प्रयास कर पुकारने और तुम्हारा न्याय करने की आवश्यकता है; केवल तभी तुम लोगों के जमे हुए हृदयों को जगाया जा सकता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल पूर्ण बनाया गया मनुष्य ही सार्थक जीवन जी सकता है

जब तुम थोड़ा-सा संयम करते या कठिनाई सहते हो, तो ये तुम लोगों के लिए अच्छा है; यदि तुम्हारे लिए सब आसान होता, तो तुम बर्बाद हो जाते, फिर तुम्हारी रक्षा कैसे होती? आज तुम लोगों को इसलिए सुरक्षा दी जाती है क्योंकि तुम लोगों को ताड़ना और शाप दिया जाता है, तुम लोगों का न्याय किया जाता है। क्योंकि तुम लोगों ने काफी कष्ट उठाया है इसलिए तुम्हारी रक्षा की जाती है। नहीं तो, तुम लोग बहुत समय पहले ही दुराचार में गिर गए होते। यह जानबूझकर तुम लोगों के लिए चीजों को मुश्किल बनाना नहीं है—मनुष्य की प्रकृति को बदलना मुश्किल है, और उसके स्वभाव में बदलाव आना है तो ऐसा ही होना चाहिए। आज, तुम लोगों के पास वो अंतरात्मा या विवेक भी नहीं है जो पौलुस के पास थी, और न ही तुम लोगों के पास उसकी आत्म-जागरूकता है। तुम लोगों की आत्माओं को जागृत करने के लिए तुम लोगों पर हमेशा नियंत्रण रखना पड़ता है, और तुम लोगों को हमेशा ताड़ना देनी पड़ती है और तुम्हारा न्याय करना पड़ता है। ताड़ना और न्याय ही तुम लोगों के जीवन के लिए सर्वोत्तम हैं। और जब आवश्यक हो, तो तुम पर आ पड़ने वाले तथ्यों द्वारा ताड़ना भी होनी ही चाहिए; केवल तभी तुम लोग पूरी तरह से झुक जाओगे। तुम लोगों की प्रकृतियाँ ऐसी हैं कि ताड़ना और शाप के बिना तुम लोग अपने सिर झुकाने को अनिच्छुक होगे, झुकने को अनिच्छुक होगे। तुम लोगों की आँखों के सामने तथ्यों के बिना, तुम पर कोई प्रभाव नहीं होगा। तुम लोग चरित्र से बहुत नीच और बेकार हो! ताड़ना और न्याय के बिना, तुम लोगों पर विजय प्राप्त करना कठिन होगा, और तुम लोगों की अधार्मिकता और अवज्ञा को जीतना मुश्किल होगा। तुम लोगों की पुरानी प्रकृतियाँ बहुत गहराई तक जड़ें जमाए हुए हैं। यदि तुम लोगों को सिंहासन पर बिठा दिया जाए, तो तुम्हें नहीं पता होगा कि ब्रह्मांड में तुम्हारी जगह कहाँ है, तुम लोग किस ओर जा रहे हो इसके बारे में तो बिल्कुल भी अंदाजा न होगा। यहाँ तक कि तुम लोगों को यह भी नहीं पता कि तुम सब कहाँ से आए हो, तो तुम लोग सृष्टिकर्ता को कैसे जान सकते हो? आज की समयोचित ताड़ना और शापों के बिना तुम्हारा अंतिम दिन बहुत पहले ही आ चुका होता। तुम लोगों के भाग्य की तो बात ही क्या—क्या यह खतरे के और भी निकट नहीं होता? इस समयोचित ताड़ना और न्याय के बिना, कौन जाने कि तुम लोग कितने घमंडी हो गए होते, और कौन जाने तुम लोग कितने पथभ्रष्ट हो जाते। इस ताड़ना और न्याय ने तुम लोगों को आज के दिन तक पहुँचाया है, और इन्होंने तुम लोगों के अस्तित्व को संरक्षित रखा है। जिन तरीकों से तुम लोगों के “पिता” ने तुम्हें “शिक्षित” किया था, यदि उन्हीं तरीकों से तुम लोगों को अब भी “शिक्षित” किया जाता, तो कौन जाने तुम लोग किस क्षेत्र में प्रवेश करते! तुम लोगों के पास स्वयं को नियंत्रित करने और आत्मचिंतन करने की बिल्कुल कोई योग्यता नहीं है। तुम जैसे लोग अगर बस अनुसरण करें, समर्पण करें, कोई गड़बड़ी या विघ्न पैदा न करें, तो मेरे उद्देश्य पूरे हो जाएँगे। क्या तुम लोगों को आज की ताड़ना और न्याय को स्वीकारने में बेहतर नहीं करना चाहिए? तुम लोगों के पास और क्या विकल्प हैं?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, अभ्यास (6)

लोगों के स्वभाव स्वयं लोगों के द्वारा नहीं बदले जा सकते; उन्हें परमेश्वर के वचनों के न्याय, ताड़ना, परीक्षण और शोधन से गुजरना होगा या उसके वचनों द्वारा काटा-छाँटा जाना और अनुशासित होना होगा। इन सबके बाद ही वे परमेश्वर के प्रति समर्पण और वफादारी प्राप्त कर सकते हैं और उसके प्रति अब औपचारिकता निभाने भर का रवैया रखना बंद कर सकते हैं। परमेश्वर के वचनों के शोधन के द्वारा ही मनुष्य के स्वभावों में परिवर्तन होता है। केवल परमेश्वर के वचनों के प्रकाशन, उनके न्याय, अनुशासन और काट-छाँट से ही वे जल्दबाजी में काम करने की हिम्मत नहीं करेंगे, बल्कि शांत और संयमित बनेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे परमेश्वर के मौजूदा वचनों और उसके कार्य के प्रति समर्पण करने में सक्षम हो पाएँगे। भले ही यह मनुष्य की धारणाओं के अनुरूप न हो, वे इन धारणाओं को जाने देने और इरादतन समर्पण करने में सक्षम होंगे। पहले स्वभाव में बदलाव की बात मुख्यतः स्वयं के खिलाफ विद्रोह करने, अपने शरीर को कष्ट सहने, अपने शरीर को अनुशासित करने, और अपने आपको शारीरिक पसंदों से दूर करने में सक्षम होने के बारे में होती थी—जो एक तरह का स्वभाव परिवर्तन है। आज, सभी जानते हैं कि स्वभाव में बदलाव की वास्तविक अभिव्यक्ति परमेश्वर के मौजूदा वचनों के प्रति समर्पण करने में है, और साथ ही साथ उसके नए कार्य को सच में समझने में है। इस प्रकार, परमेश्वर के बारे में लोगों का पहले का धारणात्मक ज्ञान मिटाया जा सकता है और वे परमेश्वर का सच्चा ज्ञान और समर्पण प्राप्त कर सकते हैं—केवल यही है स्वभाव में बदलाव की वास्तविक अभिव्यक्ति।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, जिनके स्वभाव परिवर्तित हो चुके हैं, वे वही लोग हैं जो परमेश्वर के वचनों की वास्तविकता में प्रवेश कर चुके हैं

मनुष्य के स्वभाव का परिवर्तन परमेश्वर के कई विभिन्न प्रकार के कार्यों के ज़रिए प्राप्त किया जाता है; अपने स्वभाव में ऐसे बदलावों के बिना, मनुष्य परमेश्वर की गवाही देने और उसके इरादों के अनुरूप बनने लायक नहीं हो पाएगा। मनुष्य के स्वभाव में परिवर्तन दर्शाता है कि मनुष्य को शैतान के बंधन और अंधकार के प्रभाव से मुक्त करा दिया गया है और वह वास्तव में परमेश्वर के कार्य का एक आदर्श, एक नमूना, परमेश्वर का गवाह और ऐसा व्यक्ति बन गया है, जो परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है। आज देहधारी परमेश्वर अपना कार्य करने के लिए पृथ्वी पर आया है और वह अपेक्षा रखता है कि मनुष्य उसके बारे में ज्ञान प्राप्त करे, उसके प्रति समर्पित हो, और उसकी गवाही दे—मनुष्य को परमेश्वर के व्यावहारिक और सामान्य कार्य को जानना है, उसे उसके उन सभी वचनों और कार्य के प्रति समर्पण करना है, जो मनुष्य की धारणाओं के अनुरूप नहीं हैं और उसे उस समस्त कार्य की गवाही देनी है, जो वह मनुष्य को बचाने के लिए करता है और मनुष्य को जीतने के उसके सभी कर्मों की भी गवाही देनी है। जो परमेश्वर की गवाही देते हैं, उन्हें परमेश्वर का ज्ञान अवश्य होना चाहिए; केवल इस तरह की गवाही ही सटीक और व्यावहारिक होती है और केवल इस तरह की गवाही ही शैतान को शर्मिंदा कर सकती है। परमेश्वर अपनी गवाही के लिए उन लोगों का उपयोग करता है, जिन्होंने उसके न्याय, उसकी ताड़ना, और काट-छाँट से गुज़रकर उसे जान लिया है। वह अपनी गवाही के लिए उन लोगों का उपयोग करता है, जिन्हें शैतान द्वारा भ्रष्ट कर दिया गया है। वह अपनी गवाही देने के लिए उनका उपयोग करता है जिनका स्वभाव बदल गया है और जिन्होंने इस प्रकार उसके आशीर्वाद प्राप्त कर लिए हैं। उसे मनुष्य के मुँह से की जाने वाली स्तुति की आवश्यकता नहीं है, न ही उसे शैतान की किस्म के उन लोगों की स्तुति और गवाही की आवश्यकता है, जिन्हें उसने नहीं बचाया है। केवल वो जो परमेश्वर को जानते हैं, उसकी गवाही देने योग्य हैं और केवल वो जिनके स्वभाव को रूपांतरित कर दिया गया है, उसकी गवाही देने योग्य हैं। परमेश्वर मनुष्य को जानबूझकर अपने नाम का अनादर नहीं होने देगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल परमेश्वर को जानने वाले ही परमेश्वर के लिए गवाही दे सकते हैं

न्याय क्या है, सत्य क्या है—क्या तुम अब इन दोनों को समझते हो? यदि तुम समझते हो, तो मैं तुम्हें आज्ञाकारी ढंग से न्याय स्वीकार करने की सलाह देता हूँ। वरना तुम्हें कभी भी परमेश्वर द्वारा स्वीकृति पाने का अवसर नहीं मिलेगा, और तुम्हें कभी भी उसके द्वारा उसके राज्य में ले जाए जाने का अवसर नहीं मिलेगा। जो केवल न्याय को स्वीकार करते हैं लेकिन कभी शुद्ध नहीं किए जा सकते, अर्थात् जो न्याय के कार्य के बीच से ही भाग जाते हैं, वे हमेशा के लिए परमेश्वर द्वारा ठुकरा दिए जाएँगे। फरीसियों के पापों की तुलना में उनके पाप अधिक गंभीर हैं और अधिक संख्या में हैं, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के साथ विश्वासघात किया है और वे परमेश्वर के खिलाफ विद्रोही हैं। जो लोग मजदूरी के भी योग्य नहीं हैं, वे और कठोर दंड प्राप्त करेंगे, ऐसा दंड जो चिरस्थायी भी होगा। परमेश्वर ऐसे किसी भी गद्दार को नहीं छोड़ेगा, जिसने एक बार तो उसके प्रति वफादारी दिखाई, मगर फिर उसके साथ विश्वासघात कर दिया। ऐसे लोग आत्मा, प्राण और शरीर के दंड के माध्यम से समान रूप से प्रतिदंड भुगतेंगे। क्या यह हूबहू परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव का प्रकटन नहीं है? क्या मनुष्य का न्याय करने और मनुष्य को उजागर करने में परमेश्वर का बिल्कुल यही उद्देश्य नहीं है? जो लोग न्याय की अवधि के दौरान अनेक बुरे कर्म करते हैं, परमेश्वर उन्हें ऐसे स्थान पर भेज देता है जहाँ दुष्टात्माओं के समूह रहते हैं, और वह उन दुष्टात्माओं को अपनी मर्जी के अनुसार उनकी देह को नष्ट करने देता है, और उन लोगों की देह से लाशों की दुर्गंध आती है। यही उनका उचित प्रतिदंड है। परमेश्वर उन निष्ठाहीन झूठे विश्वासियों, झूठे प्रेरितों और झूठे कार्यकर्ताओं के विभिन्न पापों को एक-एक करके उनकी रिकॉर्ड पुस्तिकाओं में लिखता है, और जब सही समय आता है, तो वह उन्हें अशुद्ध आत्माओं के बीच फेंक देता है, उन अशुद्ध आत्माओं को अपनी मर्जी के अनुसार उनके पूरे शरीर को अपवित्र करने देता है, और ऐसा कर देता है कि वे कभी पुनर्जन्म नहीं ले पाते, और ऐसा कर देता है कि वे फिर कभी प्रकाश नहीं देख पाते। वे पाखंडी जो कुछ समय के लिए सेवा प्रदान करते हैं किंतु अंत तक वफादार नहीं रहते, परमेश्वर उन्हें बुरे लोगों की सूची में डाल देता है, उन्हें बुरे लोगों के साथ कीचड़ में लोटने देता है और उनके साथ मिलकर विविध प्रकार के बदमाशों का गिरोह बनाने देता है, और अंत में, परमेश्वर उन्हें जड़ से मिटा देगा। जो कभी भी मसीह के प्रति वफादार नहीं रहे या जिन्होंने कभी अपनी ताकत का कोई योगदान नहीं दिया, परमेश्वर उन्हें किनारे कर देता है और उन पर कभी कोई ध्यान नहीं देता, और युग बदलने पर वह उन सभी को जड़ से मिटा देगा, ताकि वे अब पृथ्वी पर मौजूद न रहें, परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाना तो दूर की बात है। जो कभी भी उसके प्रति सच्चे नहीं रहे, बल्कि कोई विकल्प न होने के कारण उसके साथ लापरवाह ढंग से पेश आते हैं, परमेश्वर उन्हें अपने लोगों के लिए सेवा प्रदान करने वालों की सूची में डाल देता है। ऐसे लोगों में से केवल एक छोटी संख्या ही जीवित बचेगी, जबकि ज्यादातर लोग उन लोगों के साथ नष्ट कर दिए जाएँगे जिनका श्रम मानक-स्तर का भी नहीं है। अंत में, वे सभी जो परमेश्वर के साथ एकदिल और एकमन हैं, परमेश्वर के लोग और परमेश्वर के पुत्र, और परमेश्वर द्वारा याजक बनाए जाने के लिए पूर्व-निर्धारित लोग—परमेश्वर उन्हें अपने राज्य में ले आएगा। ये सभी परमेश्वर के कार्य के माध्यम से प्राप्त हुए फल हैं। जहाँ तक उन लोगों का प्रश्न है, जिन्हें परमेश्वर द्वारा निर्धारित किसी भी श्रेणी में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है, उन सभी को अविश्वासियों की श्रेणियों में सूचीबद्ध किया जाएगा और तुम लोग निश्चित रूप से कल्पना कर सकते हो कि उनका क्या परिणाम होगा। मैं तुम सभी लोगों से पहले ही वह कह चुका हूँ, जो मुझे कहना चाहिए; तुम लोग जो मार्ग चुनते हो, वह केवल तुम्हारी पसंद है। तुम लोगों को जो समझना चाहिए, वह यह है : परमेश्वर का कार्य ऐसे किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा कभी नहीं करता जो उसके साथ तालमेल नहीं बिठा सकता और परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई दया नहीं दिखाता।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मसीह सत्य के द्वारा न्याय का कार्य करता है

संबंधित चलचित्र अंश

विश्वासियों को परमेश्वर के न्याय और ताड़ना से क्यों गुजरना पड़ता है?

परमेश्वर के सच्‍चे आज्ञाकारी कैसे बनें और उनके द्वारा किस प्रकार बचाए जाएं

संबंधित धर्मोपदेश

परमेश्वर अंत के दिनों में न्याय-कार्य क्यों करता है?

संबंधित भजन

परमेश्वर की ताड़ना और न्याय मनुष्य के उद्धार की रोशनी है

अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय के कार्य की सार्थकता

ताड़ना मिलने और न्याय किए जाने के कारण तुम लोगों को सुरक्षा दी जाती है

पिछला: 1. परमेश्वर में विश्वास करना क्या है, परमेश्वर का अनुसरण करना क्या है

अगला: 3. परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव कैसे करें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें