iii. अंत के दिनों में परमेश्वर शैतान के राज वाले अंधकारमय युग का अंत कैसे करता है

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

जब परमेश्वर के सभी लोग पूर्ण किए जा चुके होंगे और पृथ्वी के सभी देश मसीह का राज्य बन चुके होंगे, तो यही वह समय होगा जब सात गर्जनाएँ गूँजेंगी। वर्तमान दिन उस चरण की दिशा में एक लंबा कदम है; उस दिन की ओर बढ़ने के लिए धावा बोल दिया गया है। यह परमेश्वर की योजना है और निकट भविष्य में यह साकार हो जाएगी। लेकिन, परमेश्वर जो कुछ भी कहता है, वह सब पहले ही उसके द्वारा पूरा कर दिया गया है। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि धरती के देश केवल रेत के किले हैं, ढह जाने के कगार पर हैं—अंत का दिन सन्निकट है और बड़ा लाल अजगर परमेश्वर के वचन के नीचे गिर जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि परमेश्वर की योजना पूरी तरह से सफल हो, स्वर्गदूत मानव संसार में उतर आए हैं, उन्होंने परमेश्वर को संतुष्ट करने का भरसक प्रयास करना शुरू कर दिया है और देहधारी परमेश्वर शत्रु से युद्ध छेड़ने के लिए रणभूमि में स्वयं उपस्थित है। जहाँ देहधारी देह होती है, वहीं शत्रु पूर्णतया नष्ट हो जाता है। सबसे पहले चीन नष्ट होगा; परमेश्वर के हाथों इसका सर्वनाश कर दिया जाएगा। परमेश्वर इस पर कतई कोई भी दया नहीं दिखाएगा। जैसे-जैसे परमेश्वर के लोग अधिक परिपक्व होते जाते हैं, वैसे-वैसे यह सिद्ध होता जाता है कि बड़ा लाल अजगर और भी ढहता जा रहा है; यह मनुष्य के लिए स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर है। परमेश्वर के लोगों का परिपक्व होना शत्रु के नष्ट होने का भविष्यसूचक है। यह “प्रतिस्पर्धा करने” के अर्थ का थोड़ा स्पष्टीकरण है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, “संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचनों” के रहस्यों का अनावरण, अध्याय 10

सब कुछ मेरे वचनों से पूरा हो जाएगा; कोई मनुष्य इसमें भाग नहीं ले सकता, और कोई मनुष्य वह काम नहीं कर सकता जिसे मैं करूँगा। मैं पूरी पृथ्वी की हवा को अच्छी तरह से साफ करूँगा और पृथ्वी पर से दानवों के सभी निशान मिटा दूँगा। मैं पहले ही शुरू कर चुका हूँ और मैं अपनी ताड़ना का प्रारंभिक कार्य बड़े लाल अजगर के निवास में आरंभ करूँगा। इस प्रकार यह देखा जा सकता है कि मेरी ताड़ना पूरे ब्रह्मांड पर उड़ेल दी गई है। बड़ा लाल अजगर और सभी प्रकार की अशुद्ध आत्माएँ मेरी ताड़ना से बच नहीं सकती हैं, क्योंकि मैं पूरी पृथ्वी की जाँच-परख करता हूँ। जब पृथ्वी पर मेरा कार्य पूरा हो जाएगा, अर्थात् जब न्याय का समय समाप्त होगा, तब मैं औपचारिक रूप से बड़े लाल अजगर को ताड़ना दूँगा। मेरे लोग बड़े लाल अजगर को दी जाने वाली मेरी धार्मिक ताड़ना अवश्य देखेंगे, मेरी धार्मिकता के कारण अनवरत रूप से स्तुति अवश्य करेंगे, और मेरी धार्मिकता के कारण सदा मेरे पवित्र नाम की बड़ाई अवश्य करेंगे। इसलिए तुम लोग औपचारिक रूप से अपने कर्तव्य निभाओगे, और औपचारिक रूप से पूरी पृथ्वी पर मेरी स्तुति करोगे, हमेशा-हमेशा के लिए!

जब न्याय का समय अपने शिखर पर पहुँचेगा, तो मैं अपना कार्य समाप्त करने में जल्दबाजी नहीं करूँगा, बल्कि इसे ताड़ना के समय के प्रमाण के साथ जोड़ दूँगा, ताकि मेरे सारे लोग देख सकें; इसमें अधिक बड़े फल लगेंगे। यह प्रमाण वह साधन है, जिसके द्वारा मैं बड़े लाल अजगर को ताड़ना देता हूँ, और मैं अपने लोगों को उनकी आँखों से यह सब दिखाऊँगा, ताकि वे मेरे स्वभाव के बारे में अधिक जान सकें। जिस समय मेरे लोग मेरा आनंद लेते हैं, वह वही समय होता है जब बड़े लाल अजगर को ताड़ना दी जाती है। बड़े लाल अजगर के लोगों को उसके विरुद्ध खड़ा करना और उनसे उसके विरुद्ध विद्रोह करवाना मेरी योजना है, और यह वह तरीका है जिससे मैं अपने लोगों को पूर्ण बनाता हूँ, और यह मेरे सभी लोगों के लिए जीवन में प्रगति करने का एक बड़ा अवसर है। ... आज मैं मनुष्य के साथ-साथ चलते हुए, उसके साथ मिलकर ताड़ना के समय में आगे बढ़ता हूँ। मैं अपना कार्य कर रहा हूँ, अर्थात्, मैं मनुष्यों के बीच अपनी छड़ी से प्रहार करता हूँ और यह उस पर पड़ती है जो मानवजाति के बीच विद्रोहपूर्ण है। मनुष्य की नजर में मेरी छड़ी में विशेष शक्तियाँ प्रतीत होती हैं : यह उन सभी पर पड़ती है, जो मेरे शत्रु हैं, और उन्हें आसानी से नहीं छोड़ती; मेरा विरोध करने वाले सभी लोगों पर यह छड़ी अपना अंतर्निहित कार्य करती है; मेरे हाथों की हर चीज मेरे इरादों के अनुसार अपनी-अपनी भूमिका निभाती है और यह कभी मेरे इरादों के विरुद्ध नहीं गई है, न ही इसने अपना सार बदला है। परिणामस्वरूप, जलसमूह गरजेंगे, पहाड़ गिर जाएँगे, बड़ी-बड़ी नदियाँ विघटित हो जाएँगी, मनुष्य हमेशा अस्थिर रहेगा, सूरज मंद पड़ जाएगा, चाँद काला हो जाएगा, मनुष्य के पास शांति से जीने के लिए और दिन नहीं रहेंगे, भूमि पर शांति का और समय नहीं होगा, स्वर्ग फिर कभी शांत और निर्विघ्न नहीं रहेगा, यह अब खुद को संयमित नहीं करेगा। सभी चीजें नई कर दी जाएँगी और फिर से अपना मूल रूप पा लेंगी। पृथ्वी पर सारे परिवार छिन्न-भिन्न कर दिए जाएँगे, और पृथ्वी पर सारे देश अंदर से विभाजित हो जाएँगे; पति-पत्नी के बीच पुनर्मिलन के दिन चले जाएँगे, माँ-बेटा दोबारा आपस में नहीं मिलेंगे, न बाप-बेटी ही फिर कभी आपस में मिल पाएँगे। पृथ्वी पर चीजें जिस तरह से भी हुआ करती थीं, उन सब को मेरे द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 28

यह कहा जा सकता है कि आज के सभी वचन भविष्य के मामलों की भविष्यवाणी करते हैं और वे परमेश्वर के कार्य के अगले कदम के लिए उसकी व्यवस्थाओं का वर्णन करते हैं। परमेश्वर ने कलीसिया के लोगों पर अपना काम लगभग पूरा कर लिया है और इसके बाद वह सभी लोगों के सामने क्रोध के साथ प्रकट होगा। जैसा कि परमेश्वर कहता है : “मैं धरती के लोगों से अपने कार्यों को स्वीकार करवाऊँगा और ‘न्यायपीठ’ के सामने अपने कर्म साबित करवाऊँगा, पूरी पृथ्वी के लोगों के बीच अपने कर्म स्वीकार करवाऊँगा और सभी को झुका दूँगा।” क्या तुम लोगों ने इन वचनों में कुछ देखा? इनमें परमेश्वर के कार्य के अगले हिस्से का सारांश है। पहले परमेश्वर उन सभी संरक्षक कुत्तों को, जो राजनीतिक शक्ति का संचालन करते हैं, पूरी तरह से आश्वस्त करेगा और वे इतिहास के मंच से खुद अपनी मर्जी से पीछे हट जाएँगे, वे फिर कभी प्रतिष्ठा के लिए नहीं लड़ेंगे और फिर कभी कुचक्रों तथा षड्यंत्रों में नहीं उलझेंगे। यह कार्य परमेश्वर द्वारा पृथ्वी पर लाई गई विभिन्न आपदाओं के जरिये करना होगा। लेकिन परमेश्वर प्रकट नहीं होगा। इस समय, बड़े लाल अजगर का देश अभी भी गंदगी की भूमि होगा, और इसलिए परमेश्वर प्रकट नहीं होगा, परंतु केवल ताड़ना के रूप में उभरेगा। ऐसा है परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव, जिससे कोई बच नहीं सकता। इस दौरान, बड़े लाल अजगर के देश में रहने वाले सभी लोग विपत्ति झेलेंगे, जिसमें स्वाभाविक रूप से पृथ्वी पर राज्य (कलीसिया) भी शामिल है। यह वही समय है जब लोगों के ऊपर तथ्य आएँगे। इसलिए इसका अनुभव सभी लोगों द्वारा किया जाता है, और कोई बच नहीं पाएगा। यह परमेश्वर द्वारा पूर्वनियत किया गया है। ठीक कार्य के इसी चरण के कारण परमेश्वर कहता है : “यही समय है महान योजनाओं को पूरा करने का।” क्योंकि भविष्य में पृथ्वी पर कोई कलीसिया नहीं होगी और आपदाओं के आगमन के कारण लोग केवल उसी के बारे में सोच पाएँगे, जो उनके सामने होगा और बाकी हर चीज़ को वे नज़रअंदाज़ कर देंगे, और आपदाओं के बीच परमेश्वर का आनंद लेना उनके लिए मुश्किल होगा। इसलिए, लोगों से कहा जाता है कि वे इस अद्भुत समय में परमेश्वर से खुलकर और पूरी तरह से प्रेम करें, ताकि वे इस अवसर को गँवा न बैठें। जब यह तथ्य गुज़र जाएगा, तो परमेश्वर ने बड़े लाल अजगर को पूरी तरह हरा दिया होगा, और इस प्रकार परमेश्वर के लोगों का उसके लिए गवाही देने का कार्य समाप्त हो गया होगा; इसके बाद परमेश्वर कार्य के अगले चरण की शुरुआत करेगा, वह बड़े लाल अजगर के देश को तबाह कर देगा, और अंततः पूरे ब्रह्मांड के लोगों को सलीब पर उलटा लटका देगा, जिसके बाद वह पूरी मानवजाति को नष्ट कर देगा—ये परमेश्वर के कार्य के भावी चरण हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, “संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचनों” के रहस्यों का अनावरण, अध्याय 42

जब परमेश्वर अपना महान कोप प्रकट करेगा, तब परिणामस्वरूप पूरी दुनिया ज्वालामुखी के फटने की तरह हर प्रकार की आपदाओं का अनुभव करेगी। आकाश की ऊँचाई से यह देखा जा सकता है कि पृथ्वी पर सभी प्रकार की आपदाएँ दिन-प्रतिदिन पूरी मानवजाति के निकट आती जा रही हैं। ऊपर से नीचे देखने पर, पृथ्वी विभिन्न दृश्य प्रदर्शित करती है जो भूकंप से पहले के दृश्य जैसे हैं। तरल अग्नि अनियंत्रित बहती है, लावा बेरोकटोक बहता है, पहाड़ सरकते हैं और हर ओर ठंडी रोशनी चमकती है। पूरी दुनिया आग में डूब गई है। यह परमेश्वर के कोप के उत्सर्जन का दृश्य है, और यह उसके न्याय का समय है। वे सभी जो मांस और रक्त वाले हैं भागने में असमर्थ होंगे। इस प्रकार, पूरी दुनिया को नष्ट करने के लिए देशों के बीच युद्ध और लोगों के बीच संघर्ष की आवश्यकता नहीं होगी; इसके बजाय दुनिया परमेश्वर की ताड़ना के पालने में “स्वेच्छा से आनंद” लेगी। कोई भी बच निकलने में सक्षम नहीं होगा; हर एक व्यक्ति को, एक के बाद एक, इस कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद संपूर्ण ब्रह्माण्ड एक बार पुनः पवित्र कांति से जगमगाएगा और समस्त मानवजाति एक बार पुनः एक नया जीवन शुरू करेगी। और परमेश्वर ब्रह्मांड के ऊपर आराम करेगा और हर दिन मानवजाति को आशीष देगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, “संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचनों” के रहस्यों का अनावरण, अध्याय 18

पुराने संसार के अस्तित्वमान रहते हुए मैं अपना महा कोप प्रत्येक देश के ऊपर पूरे जोर से बरसाऊँगा और प्रशासनिक आदेश लागू करूँगा, जो समूचे ब्रह्मांड में सार्वजनिक किए जाते हैं और जो कोई भी उनका उल्लंघन करेगा, उसे ताड़ना दी जाएगी :

जब मैं पूरे ब्रह्मांड से बोलता हूँ, सब लोग मेरी आवाज सुनते हैं, यानी सभी लोग उन सभी कर्मों को देखते हैं जिन्हें मैंने समूचे ब्रह्मांड में अंजाम दिया है। जो मेरे इरादों के विरुद्ध जाते हैं—अर्थात् जो अपने मानवीय कर्मों से मेरा विरोध करते हैं—वे मेरी ताड़ना के बीच गिर जाएँगे। आकाश के असंख्य तारों को मैं नया बनाऊँगा और सूर्य और चंद्रमा मेरी बदौलत नए हो जाएँगे, ताकि आकाश अब वैसा न रहे जैसा वह पहले था। और पृथ्वी पर सभी चीजें फिर से नई बना दी जाएँगी—यह सब मेरे वचनों के कारण संपन्न किया जाएगा। ब्रह्मांड के भीतर सारे देशों को नए सिरे से बाँटा जाएगा और उन्हें मेरे राज्य द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा, जिससे पृथ्वी पर विद्यमान देश हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएँगे, और इसके बजाय वह राज्य होगा जो मेरी आराधना करता है; पृथ्वी के सभी देशों को नष्ट कर दिया जाएगा और उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। ब्रह्मांड के भीतर के लोगों में से, वे सभी जो दानवों के हैं पूर्णतया नष्ट कर दिए जाएँगे। वे सभी जो शैतान की आराधना करते हैं वे मेरी जलती हुई आग के बीच गिर पड़ेंगे—अर्थात् उनको छोड़कर जो अभी धारा के अन्तर्गत हैं, शेष सभी को राख में बदल दिया जाएगा। जब मैं प्रत्येक व्यक्ति को ताड़ना दूँगा तो धार्मिक समुदाय मेरे राज्य में अलग-अलग पैमाने पर लौट आएँगे और मेरे कर्मों के द्वारा जीत लिए जाएँगे, क्योंकि वे यह देख चुके होंगे कि “सफेद बादल पर सवार पवित्र दिव्य जन” पहले ही आ चुका है। सब लोग अपनी किस्म के अनुसार छाँटे जाएँगे और वे अपने क्रियाकलापों के अनुरूप विविध प्रकार की ताड़नाएँ प्राप्त करेंगे; वे सब जिन्होंने मेरा प्रतिरोध किया होगा नष्ट हो जाएँगे और जहाँ तक उनकी बात है जिनके पृथ्वी पर कर्मों ने मुझे शामिल नहीं किया है, वे अपनी अभिव्यक्तियों के कारण पृथ्वी पर मेरे पुत्रों और मेरे लोगों के शासन के अधीन अस्तित्व में बने रहेंगे। मैं असंख्य देशों और लोगों के सामने प्रकट होऊँगा और अपनी वाणी को पृथ्वी पर व्यक्त करूँगा, अपने महान कार्य के पूरे होने की उद्घोषणा करूँगा और सब लोगों को अपनी-अपनी आँखों से यह देखने दूँगा।

जैसे-जैसे मेरे कथन गहन होते जाते हैं, मैं ब्रह्मांड की दशा को भी देखता हूँ। मेरे वचनों के कारण सभी चीजें नई बन जाती हैं। स्वर्ग बदल रहा है, पृथ्वी बदल रही है और लोग अपने मूल रूपों में प्रकट हो रहे हैं। धीरे-धीरे सभी लोग अपनी किस्म के अनुसार छाँटे जाते हैं और अनजाने में सब अपने “परिवारों” में लौटा दिए जाते हैं। इस कारण मैं अत्यधिक प्रसन्न होता हूँ। मैं विघ्न से मुक्त हो जाता हूँ और किसी को पता चले बिना मेरा महान कार्य संपन्न हो जाता है; किसी को पता चले बिना सभी चीजें बदल जाती हैं। जब मैंने संसार की सृष्टि की थी, मैं सभी मौजूद चीजों को ले गया था और मैंने उन्हें उनकी किस्म के अनुसार छाँट दिया था, आकार वाली सभी चीजों का वर्गीकरण किया था। जब मेरी प्रबंधन योजना का समापन निकट आएगा, मैं सृष्टि की पूर्व दशा बहाल कर दूँगा, मैं हर चीज को इसके मूल स्वरूप में बहाल कर दूँगा, प्रत्येक चीज को पूरी तरह बदल दूँगा और हर चीज को अपनी योजना में ले आऊँगा। समय आ चुका है! मेरी योजना का अंतिम चरण पूरा होने वाला है। ओह, गंदी पुरानी दुनिया! इसका मेरे वचनों के बीच पतन तय है! यह मेरी योजना से निश्चित रूप से मिट्टी में मिल जाएगी! ओह, सारी चीजें! वे सब मेरे वचनों के बीच फिर से जीवन प्राप्त करेंगी—उनके पास उनका “संप्रभु!” ओह, पवित्र और निष्कलंक नया संसार! यह पक्का मेरे महिमामय प्रकाश के भीतर पुनर्जीवित होगा! ओह, सिय्योन पर्वत! अब और मौन मत रह। मैं विजयी बनकर लौट आया हूँ! मैं सभी चीजों के बीच समूची पृथ्वी को देखता हूँ। पृथ्वी पर रहने वाले लोगों ने नए जीवन की शुरुआत कर दी है और उनके पास नई आशाएँ हैं। ओह, मेरे लोगो! ऐसा कैसे हो सकता है कि तुम मेरे प्रकाश के बीच पुनर्जीवित न होओ? ऐसा कैसे हो सकता है कि तुम लोग मेरे मार्गदर्शन में आनन्द से न उछलो? भूमि उल्लास से गूँज रही है, जल हर्षोल्लासपूर्ण ठहाकों से गूँज रहा है! ओह, पुनर्जीवित इस्राएल! मेरे द्वारा पूर्वनिर्धारित किए जाने की वजह से तुम कैसे गर्व महसूस नहीं कर सकते हो? कौन रोया है? किसने विलाप किया है? पहले का इस्राएल समाप्त हो गया है, और आज के इस्राएल का उदय संसार में बहुत ऊँचा खड़ा होने के लिए हुआ है, और यह समस्त लोगों के हृदय में तनकर डटा हुआ है। आज का इस्राएल मेरे लोगों के कारण निश्चित रूप से अस्तित्व का आधार प्राप्त करेगा! ओह, घृणास्पद मिस्र! कहीं तू अब भी मेरा प्रतिरोध तो नहीं कर रहा है? तू कैसे मेरी दया का लाभ उठा सकता है और मेरी ताड़ना से बचने की कोशिश कर सकता है? ऐसा कैसे हो सकता है कि तू मेरी ताड़ना के दायरे में जीवित न रहे? वे सभी जिनसे मैं प्रेम करता हूँ, निश्चय ही सदैव जीवित रहेंगे। वे सभी जो मेरा प्रतिरोध करते हैं, निश्चय ही सदैव मेरे द्वारा ताड़ित किए जाएँगे। क्योंकि मैं एक ईर्ष्यालु परमेश्वर हूँ और मैं किसी भी व्यक्ति को उसके किसी भी कर्म के लिए हल्के में नहीं छोड़ूँगा। मैं पूरी पृथ्वी की जाँच-परख करूँगा और धार्मिकता के साथ, प्रताप के साथ, कोप के साथ और ताड़ना के साथ संसार के पूरब में प्रकट होऊँगा और स्वयं को असंख्य जनसमूह को दिखाऊँगा!

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 26

मेरा कार्य केवल छह हजार वर्षों तक चलता है और मैंने समस्त मानवजाति पर उस दुष्ट का नियंत्रण भी छह हजार वर्षों तक ही चलते रहने की अनुमति दी है। इसलिए, अब समय पूरा हुआ। मैं अब और न तो जारी रखना चाहता हूँ और न ही विलंब करना चाहता हूँ : अंत के दिनों के दौरान मैं शैतान को परास्त कर दूँगा, मैं अपनी संपूर्ण महिमा वापस ले लूँगा और मैं पृथ्वी पर उन सभी आत्माओं को वापस ले लूँगा जो मेरी हैं, ताकि ये व्यथित आत्माएँ दुःख के सागर से बच सकें और इस प्रकार पृथ्वी पर मेरे समस्त कार्य का समापन होगा। इस दिन के बाद से मैं पृथ्वी पर फिर कभी देहधारण नहीं करूँगा, और फिर कभी मेरा आत्मा जो सबका संप्रभु है, पृथ्वी पर कार्य नहीं करेगा। मैं पृथ्वी पर केवल एक मानवजाति की पुनर्रचना करूँगा, एक ऐसी मानवजाति जो पावनीकृत है और जो पृथ्वी पर मेरा विश्वासयोग्य शहर है। पर जान लो कि मैं संपूर्ण संसार को जड़ से नहीं मिटाऊँगा, न ही मैं समस्त मानवजाति का संहार करूँगा। मैं उस शेष तृतीयांश को रखूँगा—वह तृतीयांश जो मेरे द्वारा पूरी तरह से जीत लिया गया है और जो मुझसे प्रेम करता है और मैं इस तृतीयांश को पृथ्वी पर फलने-फूलने और बढ़ने दूँगा, ठीक वैसे जैसे इस्राएली व्यवस्था के तहत करते थे; उन्हें प्रचुर मात्रा में भेड़ें और मवेशी मिलेंगे जिनसे मैं उनका पोषण करता हूँ, साथ ही पृथ्वी की सारी समृद्धि मिलेगी। यह मानवजाति हमेशा मेरे साथ रहेगी, मगर यह आज की घोर रूप से गंदी मानवजाति नहीं होगी, बल्कि वह मानवजाति होगी जो मेरे द्वारा प्राप्त किए गए सभी लोगों का समूह है। इस प्रकार की मानवजाति शैतान द्वारा नष्ट, बाधित या घेरी नहीं जाएगी और वही एकमात्र मानवजाति होगी जो मेरे शैतान को हरा देने के बाद पृथ्वी पर जीना जारी रखेगी। यही वह मानवजाति है, जो आज मेरे द्वारा जीत ली गई है और जिसे मेरी प्रतिज्ञा हासिल है। और इसलिए, अंत के दिनों में जीती गई मानवजाति भी वही मानवजाति है जो बची रहेगी और जिसे मेरे अनंत आशीष प्राप्त होंगे। वे शैतान पर मेरी विजय का एकमात्र प्रमाण होंगे और शैतान से मेरे युद्ध का एकमात्र विजयोपहार। युद्ध के ये विजयोपहार मेरे द्वारा शैतान की सत्ता से बचाए गए हैं और ये मेरी छह-हजार-वर्षीय प्रबंधन योजना की एकमात्र सारगर्भित निष्पत्ति और फल हैं। ये संपूर्ण ब्रह्मांड के हर राष्ट्र और संप्रदाय, हर स्थान और देश से हैं। ये भिन्न-भिन्न जातियों के हैं, भिन्न-भिन्न भाषाओं, रीति-रिवाजों और त्वचा के रंगों वाले हैं और ये विश्व के हर देश और संप्रदाय में और यहाँ तक कि संसार के हर कोने में भी फैले हैं। अंततः वे पूर्ण मानवजाति बनाने के लिए साथ आएँगे, लोगों का एक समूह, जिस तक शैतान की शक्तियाँ नहीं पहुँच सकतीं। मानवजाति के बीच जिन लोगों को मेरे द्वारा बचाया और जीता नहीं गया है, वे ख़ामोशी से समुद्र की गहराइयों में डूब जाएँगे, और मेरी भस्म करने वाली लपटों द्वारा हमेशा के लिए जला दिए जाएँगे। मैं इस पुरानी, अत्यधिक गंदी मानवजाति को जड़ से उसी तरह मिटाऊँगा, जैसे मैंने मिस्र के पहलौठे पुत्रों, मवेशियों और भेड़ों को जड़ से मिटाया था, केवल इस्राएलियों को छोड़ा था जो मेमने का माँस खाते थे, मेमने का लहू पीते थे और अपनी चौखटों को मेमने के लहू से चिह्नित करते थे। क्या जो लोग मेरे द्वारा जीत लिए गए हैं और मेरे परिवार के हैं, वे भी ऐसे लोग नहीं, जो उस मेमने का माँस खाते हैं जो मैं हूँ और उस मेमने का लहू पीते हैं जो मैं हूँ और जिन्हें मेरे द्वारा छुटकारा दिलाया गया है और जो मेरी आराधना करते हैं? क्या ऐसे लोगों के साथ हमेशा मेरी महिमा नहीं बनी रहती? क्या वे लोग जो उस मेमने यानी मेरे माँस के बिना हैं, बहुत पहले ही चुपचाप सागर की गहराइयों में नहीं डूब गए हैं? आज तुम मेरा प्रतिरोध करते हो और आज मेरे वचन ठीक इस्राएल के पुत्रों और पौत्रों को यहोवा द्वारा कहे गए वचनों जैसे हैं। फिर भी तुम लोगों के हृदय की गहराइयों में हठधर्मिता है और तुम मेरे क्रोध का संचय कर रहे हो, अपनी देह पर और अधिक दुःख, अपने पापों पर और अधिक न्याय और अपनी अधार्मिकता पर और अधिक क्रोध ला रहे हो। जब आज तुम लोग मुझसे ऐसा व्यवहार करते हो तो मेरे क्रोध के दिन किसे बख्शा जा सकता है? ताड़ना की मेरी आँखों से किसकी अधार्मिकता बच सकती है? किसके अधर्म मुझ सर्वशक्तिमान के हाथों से बच सकते हैं? किसका प्रतिरोध मुझ सर्वशक्तिमान के न्याय से बच सकता है? मैं, यहोवा इस प्रकार तुम लोगों से, अन्यजातियों के परिवार के वंशजों से बात करता हूँ और जिन वचनों को मैं तुम लोगों से कहता हूँ, वे व्यवस्था के युग और अनुग्रह के युग के सभी कथनों से बढ़कर हैं, फिर भी तुम लोग मिस्र के सभी लोगों से अधिक हठधर्मी हो। जब मैं शांतिपूर्वक अपना कार्य करता हूँ तो क्या तुम लोग मेरे क्रोध को संचित नहीं करते हो? कैसे तुम लोग मुझ सर्वशक्तिमान के दिन से बिना चोट खाए बच सकते हो?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, कोई भी जो देह में है, क्रोध के दिन से नहीं बच सकता

संबंधित वीडियो

विशाल गायन मंडली का प्रदर्शन “राज्य गान: राज्य जगत में अवतरित होता है”

गायन मंडली द्वारा स्तुति का प्रदर्शन “परमेश्वर बहाल कर देगा सृजन की पूर्व स्थिति”

संबंधित भजन

परमेश्वर का अपना कोप बरपाने का दृश्य

परमेश्वर द्वारा पूरे ब्रह्मांड के लिए सार्वजनिक किए गए प्रशासनिक आदेश

परमेश्वर के लोग जैसे-जैसे परिपक्व होते जाते हैं, वैसे-वैसे बड़ा लाल अजगर ढहता जाता है

पिछला: ii. भ्रष्ट इंसान द्वारा सत्ता का इस्तेमाल किए जाने के कारण मानवजाति को होने वाले नुकसान और दुष्परिणाम

अगला: iv. परमेश्वर अपना प्रतिरोध करने वाले बुरे मनुष्यों को क्यों नष्ट कर देगा

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें