ii. भ्रष्ट इंसान द्वारा सत्ता का इस्तेमाल किए जाने के कारण मानवजाति को होने वाले नुकसान और दुष्परिणाम

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

सामाजिक विज्ञानों के उदय के बाद से ही विज्ञान और ज्ञान मानव हृदय पर कब्जा जमा चुके हैं। विज्ञान और ज्ञान तब से मानवों पर शासन के लिए औजार बन गए हैं, जिससे मनुष्य के पास परमेश्वर की आराधना करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश और परमेश्वर की आराधना करने के लिए उतनी अनुकूल परिस्थितियाँ नहीं बची हैं। सभी मानवों के हृदयों में परमेश्वर की स्थिति नीचे गिरती जा रही है। अपने हृदय में परमेश्वर के लिए स्थान न होने पर मानवों का आंतरिक संसार अंधकारमय होता है, वह निराशाजनक होता है और वह खाली है। बाद में मानव के हृदय और मन को भरने के लिए, बहुत-से सामाजिक वैज्ञानिकों, इतिहासकारों और राजनीतिज्ञों ने सामने आकर सामाजिक विज्ञान के सिद्धांत, मानव विकास के सिद्धांत व्यक्त किए और अन्य दावे किए जो इस सत्य का खंडन करते हैं कि परमेश्वर ने मानवजाति की रचना की है। और इस तरह, यह विश्वास करने वाले बहुत कम होते गए हैं कि परमेश्वर ने सब कुछ बनाया है और विकास के सिद्धांत पर विश्वास करने वालों की संख्या और अधिक बढ़ती गई है। अधिकाधिक लोग परमेश्वर के कार्य के अभिलेखों और पुराने विधान के युग के दौरान उसके वचनों को मिथक और किंवदंतियाँ समझते हैं। मनुष्य के दिल में परमेश्वर की गरिमा और परमेश्वर की महानता धुँधली पड़ गई है, और परमेश्वर का अस्तित्व और यह सिद्धांत कि परमेश्वर सभी चीजों पर संप्रभुता रखता है, मनुष्य के दिल में धुँधले पड़ गए हैं। मानवजाति का अस्तित्व और देशों एवं राष्ट्रों की नियति उनके लिए अब महत्वपूर्ण नहीं रहे, और सारी मानवजाति केवल खाने-पीने और भोग-विलास के अनुसरण पर ध्यान लगाए एक खोखले संसार में रहती है। ... बहुत थोड़े लोग स्वयं इस बात की खोज करने की पहल करते हैं कि आज परमेश्वर अपना कार्य कहाँ करता है या यह खोजने की पहल करते हैं कि वह किस प्रकार मानवजाति के गंतव्य पर संप्रभुता रखता है और इसकी व्यवस्था करता है। और इस तरह, मनुष्य के बिना जाने ही मानव-सभ्यता मनुष्य की इच्छाओं के अनुसार चलने में अधिक से अधिक अक्षम होती चली जाती है; इसके बजाय कई ऐसे लोग भी हैं जो यह महसूस करते हैं कि ऐसे संसार में रहकर वे उन लोगों की तुलना में कम खुश हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है। यहाँ तक कि उन देशों के लोग भी, जो अत्यधिक सभ्य हुआ करते थे, इस तरह की शिकायतें करते हैं। क्योंकि परमेश्वर के मार्गदर्शन के बिना अगर शासक और समाजशास्त्री मानव सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए अपना दिमाग खपा भी लें, तो भी कोई फायदा नहीं होगा। मानव के हृदय का खालीपन कोई व्यक्ति नहीं भर सकता, क्योंकि कोई भी व्यक्ति मनुष्य का जीवन नहीं हो सकता और कोई भी सामाजिक शब्दाडंबर मनुष्य को खालीपन की परेशानियों से मुक्ति नहीं दिला सकता। विज्ञान, ज्ञान, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, सुख और आराम मनुष्य को केवल अस्थायी सांत्वना देते हैं। ये चीजें होने के बावजूद मानवजाति अभी भी अपरिहार्य रूप से पाप करती है और समाज में अन्याय की शिकायत करती है। इन चीजों का होना मानवजाति की अन्वेषण करने की लालसा और इच्छा को बाधित नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मनुष्य परमेश्वर द्वारा बनाया गया था और मानवजाति के निरर्थक त्याग और अन्वेषण मनुष्य के लिए अधिकाधिक संताप ही ला सकते हैं और मनुष्य के निरंतर भयाकुलता की अवस्था में होने का कारण बन सकते हैं, वह यह नहीं जानता कि मानवजाति के भविष्य का सामना कैसे करे और नहीं जानता कि आगामी मार्ग का सामना कैसे करे, इस हद तक कि मानवजाति विज्ञान से भी डरती है, ज्ञान से डरती है और खालीपन के एहसास से तो और भी अधिक डरती है। इस संसार में, चाहे तुम किसी स्वतंत्र देश में रहते हो या बिना मानवाधिकारों वाले देश में, तुम मानवजाति की नियति से बचने में सर्वथा अक्षम हो। तुम चाहे शासक हो या शासित, तुम मानवजाति की नियति, रहस्यों और गंतव्य का पता लगाने की इच्छा से बचने में सर्वथा अक्षम हो, खालीपन की अव्याख्येय भावना से बचने में तो तुम और भी अधिक अक्षम हो। इस प्रकार की परिघटनाएँ, जो समस्त मानवजाति के लिए आम हैं, समाजशास्त्रियों द्वारा सामाजिक परिघटनाएँ कही जाती हैं, लेकिन कोई भी महान व्यक्ति ऐसी समस्याओं का समाधान करने के लिए सामने नहीं आ सकता है। मनुष्य आखिर मनुष्य है और परमेश्वर के दर्जे और परमेश्वर के जीवन की जगह कोई नहीं ले सकता। मानवजाति को केवल एक ऐसे न्यायपूर्ण समाज की ही आवश्यकता नहीं है जिसमें लोगों को भरपेट भोजन मिले, सभी समान हों और हर कोई स्वतंत्र हो; मानवजाति को जिस चीज की जरूरत है वह है परमेश्वर का उद्धार और मनुष्य के लिए उसके जीवन की आपूर्ति। जब मानवजाति परमेश्वर के जीवन की आपूर्ति और उसका उद्धार प्राप्त करती है, केवल तभी उसकी आवश्यकताओं, उसकी अन्वेषण की इच्छा और उसके दिल के खालीपन का समाधान हो सकता है। यदि किसी देश या राष्ट्र के मानव परमेश्वर का उद्धार पाने और उन पर परमेश्वर की छत्रछाया प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो ऐसा देश या राष्ट्र पतन की ओर, अंधकार की ओर बढ़ेगा और नतीजे में परमेश्वर द्वारा जड़ से मिटा दिया जाएगा।

शायद तुम्हारा देश वर्तमान में समृद्ध हो रहा है, किंतु यदि तुम अपने लोगों को परमेश्वर से भटकाते हो तो तुम्हारा देश उत्तरोत्तर परमेश्वर के आशीषों से वंचित होता जाएगा, इसकी सभ्यता उत्तरोत्तर लोगों के पैरों तले रौंदी जाएगी और जल्दी ही इसके लोग परमेश्वर का विरोध करने के लिए उठ खड़े होंगे और स्वर्ग को कोसने लगेंगे। इस तरह से देश की नियति अनजाने में ही नष्ट हो जाएगी। परमेश्वर शक्तिशाली देशों को उन देशों का मुकाबला करने के लिए खड़ा करेगा जिन्हें परमेश्वर द्वारा शापित किया गया है, यहाँ तक कि वह पृथ्वी से उनका अस्तित्व भी मिटा सकता है। किसी देश या राष्ट्र की समृद्धि या विनाश की कुँजी यह है कि उसके शासक परमेश्वर की आराधना करते हैं या नहीं, और वे अपने लोगों की परमेश्वर के करीब आने और उसकी आराधना करने में अगुआई करते हैं या नहीं। लेकिन इस अंतिम युग में, चूँकि सच्चे मन से परमेश्वर को खोजने और उसकी आराधना करने वाले लोग तेजी से दुर्लभ होते जा रहे हैं, इसलिए परमेश्वर उन देशों पर अपना विशेष अनुग्रह बरसाता है जिनमें ईसाइयत एक राज्य धर्म है। जिन देशों को वह संसार में एक अपेक्षाकृत न्यायसंगत शिविर बनाने के लिए इकट्ठा करता है, जबकि नास्तिक देश और सच्चे परमेश्वर की आराधना न करने वाले देश न्यायसंगत शिविर के विरोधी बन जाते हैं। इस तरह से परमेश्वर का मानवजाति के बीच न केवल एक स्थान होता है, जहाँ वह अपना कार्य करता है, बल्कि साथ ही वह ऐसे देशों को भी प्राप्त करता है जो न्यायसंगत अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं और उन देशों पर प्रतिबंध और दंडात्मक उपाय लागू करने देते हैं जो परमेश्वर का विरोध करते हैं। इसके बावजूद परमेश्वर अभी भी अपनी आराधना करने के लिए और अधिक लोगों को हासिल करने में समर्थ नहीं है, क्योंकि मानवजाति परमेश्वर से बहुत दूर भटक गई है और मानवजाति बहुत समय से उसे भूल बैठी है, और इस पृथ्वी पर मात्र देश हैं जो न्याय को लागू करते हैं और अन्याय को रोकते हैं। किंतु यह परमेश्वर की इच्छाओं तक पहुँचने से दूर है, क्योंकि किसी भी देश का शासक अपने लोगों के ऊपर परमेश्वर को शासन नहीं करने देगा, और किसी भी देश का कोई राजनीतिक दल अपने लोगों को परमेश्वर को श्रद्धा अर्पित करने के लिए इकट्ठा नहीं करेगा; परमेश्वर प्रत्येक देश, प्रत्येक राष्ट्र, प्रत्येक सत्तारूढ़ दल और यहाँ तक कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में अपना यथोचित स्थान खो चुका है। यद्यपि इस संसार में कुछ न्यायसंगत शक्तियों का अस्तित्व जरूर है, फिर भी ऐसा कोई भी शासन बहुत कमजोर है जिसमें मनुष्य के हृदय में परमेश्वर का स्थान न हो, और परमेश्वर के आशीष से रहित कोई भी राजनीतिक क्षेत्र अव्यवस्थित है और एक भी झटके के सामने टिक नहीं पाएगा। मानवजाति के लिए परमेश्वर के आशीष से रहित होना सूर्य से रहित होने के बराबर है। शासक अपने लोगों के लिए चाहे कितने भी परिश्रम से योगदान क्यों न करें, मानवजाति चाहे कितने भी न्यायसंगत सम्मेलन क्यों न करे, इनमें से कुछ भी घटनाओं की दिशा को नहीं बदलेगा और न ही इनमें से कुछ भी मानवजाति की नियति को बदलेगा। मनुष्य का मानना है कि वह देश, जिसमें मानवों को भोजन और वस्त्र मिलते हैं, जिसमें वे शांति से एक-साथ रहते हैं, एक अच्छा देश है, ऐसा देश है जिसमें अच्छे नेता हैं। किंतु परमेश्वर ऐसा नहीं सोचता। उसका मानना है कि वह देश, जिसमें कोई उसकी आराधना नहीं करता, एक ऐसा देश है, जिसे वह जड़ से मिटा देगा। मनुष्य के विचार परमेश्वर के विचारों से हमेशा बहुत भिन्न होते हैं। इसलिए यदि किसी देश का मुखिया परमेश्वर की आराधना नहीं करता तो उस देश की नियति बहुत ही दुःखद होगी और उस देश का कोई गंतव्य नहीं होगा।

परमेश्वर मानवजाति की राजनीति में भाग नहीं लेता, फिर भी वह हर देश और राष्ट्र की नियति नियंत्रित करता है, इस संसार को नियंत्रित करता है और संपूर्ण ब्रह्मांड को नियंत्रित करता है। मानवजाति की नियति और परमेश्वर की योजना घनिष्ठता से जुड़ी हुई है और कोई भी व्यक्ति, देश या राष्ट्र परमेश्वर की संप्रभुता से बच नहीं सकता है। मानवजाति की नियति जानने के लिए व्यक्ति को परमेश्वर के सामने आना होगा। परमेश्वर मानवजाति में से उन लोगों को समृद्ध करेगा जो उसका अनुसरण और उसकी आराधना करते हैं और वह उन लोगों का पतन और नाश करेगा जो उसका प्रतिरोध करते हैं और उसे अस्वीकार करते हैं।

बाइबल के उस दृश्य का स्मरण करो, जब परमेश्वर ने सदोम पर तबाही बरपाई थी, और यह भी सोचो कि किस प्रकार लूत की पत्नी नमक का खंभा बन गई थी। देखो कि नीनवे के लोगों ने किस प्रकार टाट और राख में पश्चात्ताप किया और अपने पाप कबूल किए थे। याद करो कि 2,000 वर्ष पहले जब यहूदियों ने यीशु को सलीब पर चढ़ाया तो उनका क्या हश्र हुआ था—यहूदी इजराइल से निर्वासित कर दिए गए थे और वे दुनिया भर के देशों में भाग गए थे, बहुत लोग मारे गए थे, और संपूर्ण यहूदी राष्ट्र, अपने देश के विनाश की अभूतपूर्व पीड़ा का भागी हो गया था। उन्होंने परमेश्वर को सलीब पर चढ़ाया था—जघन्य पाप किया था—और परमेश्वर के स्वभाव को भड़काया था। उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ी थी, और अपने कार्यों के समस्त परिणाम भुगतने पड़े थे। उन्होंने परमेश्वर की निंदा की, उसे त्याग दिया और इसलिए उनकी केवल एक ही नियति थी : परमेश्वर द्वारा दंडित किया जाना। यही वह कड़वा परिणाम और आपदा थी, जो उनके शासक उनके देश और राष्ट्र पर लाए थे।

आज परमेश्वर अपना कार्य करने के लिए लोगों के बीच लौट आया है और उसके कार्य का पहला पड़ाव है तानाशाही का ठेठ नमूना : चीन, जो नास्तिकता का कट्टर गढ़ है। परमेश्वर ने अपनी बुद्धि और अपनी सामर्थ्य से लोगों का एक समूह प्राप्त कर लिया है। इस अवधि के दौरान चीन की सत्तारूढ़ पार्टी उसका हर तरह से पीछा करती आ रही है और उसे हर तरह से सताया जा रहा है, उसे अपना सिर टिकाने के लिए कोई जगह नहीं मिली है और उसके पास कोई आश्रय नहीं है। इसके बावजूद परमेश्वर अभी भी वह कार्य जारी रखे हुए है जिसे करने का उसका इरादा है : वचन बोलना, कथन कहना और सुसमाचार फैलाना। कोई व्यक्ति परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता की थाह नहीं पा सकता है। चीन में, जो परमेश्वर को शत्रु माननेवाला देश है, परमेश्वर ने कभी भी अपना कार्य बंद नहीं किया है। बल्कि उसने ऐसे और अधिक लोगों को प्राप्त किया है जिन्होंने उसके कार्य और वचन को स्वीकार किया है, क्योंकि परमेश्वर मानवजाति के हर एक सदस्य को हरसंभव सीमा तक बचाता है। हम सबको विश्वास है कि परमेश्वर जो कुछ पूरा करने का इरादा रखता है उसे किसी भी देश या किसी भी शक्ति द्वारा बाधित नहीं किया जा सकता, और जो लोग परमेश्वर के कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं, परमेश्वर के वचनों का प्रतिरोध करते हैं, और परमेश्वर की योजना में विघ्न डालते और उसे बिगाड़ने की कोशिश करते हैं वे अंततः परमेश्वर द्वारा दंडित किए जाएँगे। यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर के कार्य का प्रतिरोध करता है तो परमेश्वर उस व्यक्ति को नरक भेज देगा; यदि कोई देश परमेश्वर के कार्य का प्रतिरोध करता है तो परमेश्वर उस देश को नष्ट कर देगा; यदि कोई राष्ट्र परमेश्वर के कार्य का विरोध करने के लिए उठता है तो परमेश्वर उस राष्ट्र को पृथ्वी से मिटा देगा और उसके अस्तित्व को समाप्त कर देगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परिशिष्ट 2 : परमेश्वर संपूर्ण मानवजाति की नियति पर संप्रभुता रखता है

कई हजार वर्षों के प्राचीन सांस्कृतिक इतिहास और ज्ञान ने मनुष्य के विचारों और धारणाओं तथा उसके मानसिक दृष्टिकोण को इतना कसकर बंद कर दिया है कि वे अभेद्य और प्राकृतिक रूप से नष्ट न होने वाले[1] बन गए हैं। लोग नरक के अठारहवें घेरे में रहते हैं, मानो उन्हें परमेश्वर द्वारा काल-कोठरियों में निर्वासित कर दिया गया हो, जहाँ प्रकाश कभी दिखाई नहीं देता। सामंती सोच ने लोगों का इस तरह उत्पीड़न किया है कि वे मुश्किल से साँस ले पाते हैं और उनका दम घुट रहा है। उनमें प्रतिरोध करने की थोड़ी-सी भी ताकत नहीं है; वे बस सहते हैं और चुपचाप सहते रहते हैं...। कभी किसी ने न्याय और निष्पक्षता के लिए संघर्ष करने या खड़े होने का साहस नहीं किया; लोग बस दिन-ब-दिन और साल-दर-साल सामंती नीति-शास्त्र के प्रहारों और दुर्व्यवहारों तले जानवर से भी बदतर जीवन जीते हैं। उन्होंने कभी मानव-जगत में खुशी पाने के लिए परमेश्वर की तलाश करने के बारे में नहीं सोचा। ऐसा लगता है, मानो लोगों को पीट-पीटकर इस हद तक तोड़ डाला गया है कि वे पतझड़ में गिरे पत्तों की तरह हो गए हैं, मुरझाए हुए, बेरंग और पतले। लोग लंबे समय से अपनी याददाश्त खो चुके हैं; वे असहाय रूप से उस नरक में रहते हैं, जिसका नाम है मानव-जगत, अंत के दिन आने का इंतज़ार करते हुए, ताकि वे इस नरक के साथ ही नष्ट हो जाएँ, मानो वह अंत का दिन, जिसके लिए वे लालायित रहते हैं, वह दिन हो, जब मनुष्य “आरामदायक शांति का आनंद लेगा।” सामंती नैतिकता ने मनुष्य का जीवन “रसातल” में पहुँचा दिया है, जिससे उसकी प्रतिरोध करने की शक्ति और भी कम हो गई है। सभी प्रकार के उत्पीड़न मनुष्य को धीरे-धीरे रसातल में धकेल रहे हैं, जब तक वह रसातल में नहीं गिर जाता और परमेश्वर से अधिकाधिक दूर धकेलते जाते हैं, कुछ इस तरह कि आज उसे महसूस होता है कि परमेश्वर उसके लिए पूर्णतः अजनबी बन गया है, और जब वे मिलते हैं, तो वह उससे बचने के लिए जल्दी से निकल जाता है। मनुष्य उस पर ध्यान नहीं देता और उसे एक तरफ अकेला खड़ा छोड़ देता है, जैसे कि उसने उसे कभी जाना ही न हो, उसने उसे पहले कभी देखा ही न हो। ... प्राचीन संस्कृति के ज्ञान ने मनुष्य को चुपके से परमेश्वर की उपस्थिति से चुरा लिया है और उसे दानवों के राजा और उसकी संतानों को सौंप दिया है। चार पुस्तकों और पाँच क्लासिक्स[क] ने मनुष्य के विचारों और धारणाओं को विद्रोह के एक अन्य युग में पहुँचा दिया है, जिससे वह इन चार पुस्तकों और पाँच क्लासिक्स के संकलनकर्ताओं की पहले से भी ज्यादा पूजा करने लगा है, और परिणामस्वरूप परमेश्वर के बारे में उसकी धारणाएँ और ज्यादा मजबूत हो गई हैं। दानवों के राजा ने बिना मनुष्य के जाने ही उसके हृदय से निर्दयतापूर्वक परमेश्वर को बाहर निकाल दिया और फिर विजयी उल्लास के साथ खुद उस पर कब्ज़ा जमा लिया। तब से मनुष्य के पास एक कुरूप आत्मा और दानवों के राजा का चेहरा है। उसके सीने में परमेश्वर के प्रति घृणा भर गई है, और दानवों के राजा की दुर्भावनापूर्णता दिन-ब-दिन तब तक मनुष्य के भीतर फैलती जाती है, जब तक कि वह पूरी तरह से निगल नहीं लिया जाता है। उसके पास जरा-भी स्वतंत्रता नहीं रह गयी है और उसके पास दानवों के राजा के जालों से छूटने का कोई उपाय नहीं है। उसके पास वहीं उसकी उपस्थिति में बंदी बनने, आत्मसमर्पण करने और उसके अधीन हो जाने के सिवा कोई चारा नहीं रहा। बहुत पहले जब मनुष्य का हृदय अभी शैशवावस्था में ही था, दानवों के राजा ने उसमें नास्तिकता के फोड़े का बीज बो दिया था, और उसे इस तरह की भ्रांतियाँ सिखा दीं, जैसे कि “विज्ञान और प्रौद्योगिकी को पढ़ो; चार आधुनिकीकरणों को साकार करो; और कोई परमेश्वर नहीं है।” यही नहीं, वह हर अवसर पर चिल्लाता है, “आओ, हम एक सुंदर मातृभूमि का निर्माण करने के लिए अपने कठोर श्रम पर भरोसा करें,” और बचपन से ही हर व्यक्ति को अपने देश की सेवा करने के लिए तैयार रहने के लिए कहता है। बेखबर मनुष्य इसके सामने लाया गया है और यह बेझिझक सारा श्रेय (अर्थात् समस्त मानवजाति को अपने हाथों में रखने का परमेश्वर का श्रेय) हथिया लेता है। इसमें कभी भी शर्म का भाव नहीं रहा है। इतना ही नहीं, वह निर्लज्जतापूर्वक परमेश्वर के लोगों को पकड़ लेता है और उन्हें अपने घर में खींच लेता है, जहाँ वह मेज पर एक चूहे की तरह उछलकर चढ़ जाता है और मनुष्यों से “परमेश्वर” के रूप में अपनी आराधना करवाता है। कैसा आततायी है! वह चीख-चीखकर ऐसी शर्मनाक और चौंका देने वाली बातें कहता है : “कोई परमेश्वर नहीं है। हवा प्राकृतिक नियमों द्वारा संचालित परिवर्तनों से उत्पन्न होती है; बारिश तब होती है, जब भाप ठंडे तापमानों से मिलती है और बूँदों के रूप में संघनित होकर पृथ्वी पर गिरती है; भूकंप भूगर्भीय परिवर्तनों के कारण पृथ्वी की सतह का हिलना है; सूखा सूरज की सतह पर नाभिकीय कणों के विघटन के कारण हवा के शुष्क हो जाने से पड़ता है। ये प्राकृतिक घटनाएँ हैं। इस सबमें परमेश्वर का किया कौन-सा काम है?” ऐसे लोग भी हैं, जो कुछ ऐसे अकथनीय बयान भी देते हैं जैसे कि : “मनुष्य प्राचीन काल में वानरों से विकसित हुआ था, और आज की दुनिया लगभग एक युग पहले शुरू हुए आदिम समाज से विकसित हुई है। किसी देश का उत्थान या पतन पूरी तरह से उसके लोगों के हाथों में है।” पृष्ठभूमि में, शैतान लोगों से उसे दीवार पर लटकवाता या मेज पर रखकर पूजा करवाता और भेंट चढ़वाता है। जब वह चिल्लाता है कि “कोई परमेश्वर नहीं है,” उसी समय वह खुद को परमेश्वर के रूप में स्थापित भी करता है और परमेश्वर के स्थान पर खड़ा होकर तथा दानवों के राजा की भूमिका ग्रहण कर अशिष्टता के साथ परमेश्वर को धरती की सीमाओं से बाहर धकेल देता है। कितनी बेतुकी बात है! यह मनुष्य के भीतर उसके प्रति हड्डियों तक गहरी घृणा उत्पन्न कर देता है। ऐसा लगता है कि परमेश्वर और वह कट्टर दुश्मन हैं और दोनों साथ-साथ अस्तित्व में नहीं रह सकते। वह व्यवस्था की पहुँच से बाहर आज़ाद घूमता है[2] और परमेश्वर को दूर भगाने की योजना बनाता है। ऐसा है यह दानवों का राजा! इसके अस्तित्व को कैसे बरदाश्त किया जा सकता है? यह तब तक चैन से नहीं बैठेगा, जब तक परमेश्वर के काम को खराब नहीं कर देता और उसे पूरी तरह से अव्यवस्थित[3] नहीं बना देता, मानो वह अंत तक परमेश्वर का विरोध करना चाहता हो, जब तक कि या तो मछली न मर जाए या जाल न टूट जाए। वह जानबूझकर खुद को परमेश्वर के ख़िलाफ खड़ा कर लेता है और उस पर दबाव निरंतर बढ़ाता ही जाता है। इसका घिनौना चेहरा बहुत पहले से पूरी तरह से बेनक़ाब हो चुका है, और अब वह बेहद व्यग्र और परेशानियों से आजिज[4] हो गया है, फिर भी वह परमेश्वर से नफरत करने से बाज नहीं आएगा, मानो परमेश्वर को एक कौर में निगलकर ही वह अपने दिल में बसी घृणा से मुक्ति पा सकेगा। परमेश्वर के इस शत्रु को हम कैसे बरदाश्त कर सकते हैं! केवल इसके उन्मूलन और पूर्ण विनाश से ही हमारे जीवन की इच्छा फलित होगी। इसे उपद्रव करने कैसे दिया जा सकता है? यह मनुष्य को इस हद तक भ्रष्ट कर चुका है कि मनुष्य आकाश-सूर्य को नहीं जानता, और वह सुन्न और मंदबुद्धि हो गया है। मनुष्य ने सामान्य मानवीय विवेक खो दिया है। शैतान को नष्ट और भस्म करने के लिए क्यों नहीं हम अपनी पूरी हस्ती का बलिदान कर दें, ताकि भविष्य की सारी चिंताएँ दूर कर सकें और परमेश्वर के कार्य को जल्दी से अभूतपूर्व भव्यता तक पहुँचने दें? बदमाशों का यह गिरोह मनुष्य की दुनिया में आ गया है और उसने यहाँ उथल-पुथल मचा दी है। वे मनुष्य को एक खड़ी चट्टान के कगार पर ले आए हैं, गुप्त रूप से उसे वहाँ से धकेलकर टुकड़े-टुकड़े करने की योजना बना रहे हैं, ताकि फिर वे उसके शव को निगल सकें। वे व्यर्थ ही परमेश्वर की योजना को नष्ट करने और उसके साथ मुकाबला करते हुए पासे की एक ही चाल में सब कुछ दाँव पर लगाने[5] की आशा करते हैं। यह किसी भी तरह से आसान नहीं है! अंततः दानवों के राजा के लिए सलीब तैयार कर दिया गया है, जो सबसे घृणित अपराधों का दोषी है। परमेश्वर सलीब का नहीं है। वह पहले ही दानव के लिए उसे किनारे फेंक चुका है। परमेश्वर अब से बहुत पहले ही विजयी होकर उभर चुका है और अब मानवजाति के पापों पर दुख महसूस नहीं करता, लेकिन वह समस्त मानवजाति के लिए उद्धार लाएगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, कार्य और प्रवेश (7)

फुटनोट :

1. “प्राकृतिक रूप से नष्ट न होने वाले” का प्रयोग यहाँ व्यंग्य के रूप में किया गया है, जिसका अर्थ है कि लोग अपने ज्ञान, संस्कृति और मानसिक दृष्टिकोण में रूढ़िवादी हैं।

2. “व्यवस्था की पहुँच से बाहर आज़ाद घूमता है” इंगित करता है कि दानव अपने जंगलीपन में निरंकुश है और पूरी भूमि पर उपद्रव करता है।

3. “पूरी तरह से अव्यवस्थित” बताता है कि कैसे उस दानव का हिंसक व्यवहार देखने में असहनीय है।

4. “बेहद व्यग्र और परेशानियों से आजिज” दानवों के राजा के बदसूरत चेहरे के बारे में बताता है।

5. “पासे की एक ही चाल में सब कुछ दाँव पर लगाने” का अर्थ है अंत में जीतने की उम्मीद में अपना सारा धन एक ही दाँव पर लगा देना। यह दानव की छलपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण योजनाओं के लिए एक रूपक है। इस अभिव्यक्ति का प्रयोग उपहास में किया जाता है।

क. चार पुस्तकें और पाँच क्लासिक्स चीन में कन्फ्यूशीवाद की प्रामाणिक किताबें हैं।


कई हजार सालों की भ्रष्टता के दौरान, सब लोग सुन्न और मंदबुद्धि-वाले हो गए हैं; वे सब परमेश्वर का विरोध करने वाले दुष्ट दानव बन गए हैं, इस हद तक कि परमेश्वर के प्रति उनकी विद्रोहशीलता इतिहास की पुस्तकों में दर्ज की गई है और यहाँ तक कि लोग स्वयं भी अपने विद्रोही व्यवहार का पूरा लेखा-जोखा देने में असमर्थ हैं—क्योंकि वे शैतान द्वारा बहुत गहराई से भ्रष्ट कर दिए गए हैं और शैतान द्वारा रास्ते से इस तरह भटका दिए गए हैं कि वे नहीं जानते कि उन्हें किस ओर जाना है। यहाँ तक कि आज भी, लोग परमेश्वर के साथ विश्वासघात करते हैं। जब वे परमेश्वर को देखते हैं, तो वे उसके साथ विश्वासघात करते हैं और जब वे परमेश्वर को नहीं देख पाते, तब भी वे उसके साथ विश्वासघात करते हैं। यहाँ तक कि ऐसे लोग भी हैं जो परमेश्वर के शापों और कोप को देखने के बाद भी उसके साथ विश्वासघात करते हैं। इसलिए मैं कहता हूँ कि मनुष्य के विवेक ने अपना मूल कार्य खो दिया है और मनुष्य की अंतरात्मा ने भी अपना मूल कार्य खो दिया है। मेरी नजर में, सभी लोग मनुष्य के चोले में जानवर और जहरीले साँप हैं। चाहे वे मेरी आँखों के सामने कितना भी दयनीय दिखने की कोशिश करें, मैं उन पर कभी दया नहीं करूँगा, क्योंकि उन्हें काले और सफेद के बीच के अंतर की बिल्कुल भी समझ नहीं है और उनमें से कोई भी सत्य और असत्य के बीच के अंतर को नहीं समझता है। उनका विवेक इतना सुन्न हो चुका है, फिर भी वे आशीष पाना चाहते हैं; उनकी मानवता इतनी नीच है, फिर भी वे राजाओं के रूप में सत्ता सँभालना चाहते हैं। ऐसे विवेक के साथ वे किसके राजा बन सकते हैं? ऐसी मानवता के साथ वे सिंहासन पर कैसे बैठ सकते हैं? लोग सचमुच बेशर्म हैं! वे ऐसे घृणित लोग हैं जो खुद को अपनी हैसियत से बढ़कर समझते हैं! मेरा सुझाव है कि तुम लोग, जो आशीष पाना चाहते हो, पहले एक आईना ढूँढ़ो और अपना बदसूरत चेहरा देखो। क्या तुममें राजा बनने की योग्यता है? क्या तुम्हारे पास चेहरे की ऐसी विशेषताएँ हैं जो आशीष पा सकने वाले व्यक्ति में होती हैं? तुम्हारे स्वभाव में जरा-सा भी बदलाव नहीं आया है और तुम किसी भी सत्य को अभ्यास में नहीं ला पाए हो, फिर भी तुम एक सुनहरे कल की कामना करते हो। यह कोरा भ्रम है! मनुष्य, जो ऐसी गंदी भूमि में जन्मा, समाज द्वारा गंभीर हद तक संक्रमित हो गया है, वह सामंती नैतिकता से अनुकूलित कर दिया गया है और उसने “उच्चतर शिक्षा संस्थानों” की शिक्षा प्राप्त की है। पिछड़ी सोच, भ्रष्ट नैतिकता, जीवन को लेकर घटिया दृष्टिकोण, सांसारिक आचरण के घृणित फलसफे, नितांत मूल्यहीन अस्तित्व, नीच रीति-रिवाज और दैनिक जीवन—ये सभी चीजें मनुष्य के हृदय में गंभीर घुसपैठ करती रही हैं, उसकी अंतरात्मा को गंभीरता से नुकसान पहुँचाती और उस पर गंभीर प्रहार करती रही हैं। फलस्वरूप, मनुष्य परमेश्वर से अधिकाधिक दूर होता जा रहा है और उसका अधिकाधिक विरोधी होता जा रहा है। मनुष्य का स्वभाव दिन-प्रतिदिन और अधिक नृशंस हो रहा है और एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के लिए कुछ भी त्याग करता हो, एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के प्रति समर्पण करता हो और ऐसा व्यक्ति तो और भी नहीं है जो स्वेच्छा से परमेश्वर के प्रकटन की खोज करता हो। इसके बजाय, इंसान शैतान की सत्ता में अपने दिल के तृप्त होने तक सुख का अनुसरण करता है और कीचड़ में अपनी देह को भरपूर भ्रष्ट करता है। मनुष्य में, जो कि अँधेरे में जीता है, सत्य सुनने के बाद भी उसका अभ्यास करने की कोई इच्छा नहीं है और यह देखकर भी कि परमेश्वर पहले ही प्रकट हो चुका है, वह खोजने में प्रवृत्त नहीं होता। ऐसी भ्रष्ट मानवजाति के पास उद्धार की कोई गुंजाइश कैसे हो सकती है? ऐसी पतित मानवजाति रोशनी में कैसे जी सकती है?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, स्वभाव में बदलाव के बिना होना परमेश्वर के साथ शत्रुता रखना है

मानव मेरे शत्रुओं के अलावा कुछ नहीं हैं। मानव वे कुकर्मी हैं जो मेरा विरोध और मुझसे विद्रोह करते हैं। मानव मेरे द्वारा शापित उस दुष्ट की संतान के अतिरिक्त कुछ नहीं हैं। मानव उस प्रधान दूत के वंशजों के अतिरिक्त कुछ नहीं हैं जिसने मेरे साथ विश्वासघात किया था। मानव उस दुष्ट दानव की विरासत के अतिरिक्त कुछ नहीं हैं जो बहुत पहले ही मेरे द्वारा ठुकरा दिया गया था और जो सीधे मुझसे शत्रुता रखता है। चूँकि सारी मानवजाति के ऊपर का आसमान मलिन और अंधकारमय है, स्पष्टता की जरा-सी झलक से रहित है, और मानव-संसार घुप्प अंधकार में इस तरह डूबा हुआ है कि इसमें रहने वाला व्यक्ति न तो अपने मुँह के सामने फैलाए अपने हाथ को भी देख सकता है, न ही अपना सिर उठाकर सूरज को देख सकता है। उसके पैरों के नीचे की कीचड़दार और गड्ढों से भरी सड़क घुमावदार और टेढ़ी-मेढ़ी है; पूरी जमीन पर लाशें बिखरी हुई हैं। अँधेरे कोने मृतकों के अवशेषों से भरे पड़े हैं, जबकि ठंडे और छायादार कोनों में दानवों की भीड़ ने अपना निवास बना लिया है। हर कदम पर, दानव मानवजाति के बीच झुंडों में आते-जाते रहते हैं। सभी तरह के जंगली जानवरों की गंदगी से ढकी हुई संतानें घमासान युद्ध में उलझी हुई हैं, जिनकी आवाज दिल में दहशत पैदा करती है। ऐसे समय में, इस तरह के संसार में, ऐसे “सांसारिक स्वर्गलोक” में व्यक्ति जीवन के आनंद की खोज करने कहाँ जा सकता है? अपने जीवन की मंजिल खोजने के लिए कोई कहाँ जा सकता है? लंबे समय से शैतान के पैरों के नीचे रौंदी हुई मानवजाति शैतान की छवि लिए एक प्रस्तोता रही है—इससे भी अधिक, मानवजाति शैतान का मूर्त रूप है और वह शैतान की ओर से “जबरदस्त गवाही” देने वाले प्रमाण के रूप में काम करती है। ऐसी मानवजाति, ऐसे अधम लोगों का झुंड, भ्रष्ट मानव-परिवार की ऐसी संतान परमेश्वर की गवाही कैसे दे सकती है? मेरी महिमा कहाँ से आती है? क्या मेरी ऐसी कोई गवाही है जिसके बारे में बात की जा सके? क्योंकि उस शत्रु ने, जो मेरे खिलाफ खड़ा है और जिसने मानवजाति को भ्रष्ट किया है, पहले ही उस मानवजाति को—जिसे मैंने बहुत पहले बनाया था और जो मेरी महिमा और मेरे जीवन यापन से भरी थी—दूषित कर दिया है। उसने मेरी महिमा छीन ली है और मनुष्य में जो चीज भर दी है वह है शैतान की कुरूपता से भरपूर जहर, और अच्छाई और बुराई के ज्ञान के वृक्ष के फल का रस। आरंभ में मैंने मानवजाति का सृजन किया; अर्थात् मैंने मानवजाति के पूर्वज, आदम का सृजन किया। वह रूप और छवि से संपन्न, जीवन शक्ति से भरपूर, जोश से भरपूर था और इससे भी बढ़कर, वह मेरी महिमा के साहचर्य में था। वह महिमामय दिन था, जब मैंने मनुष्य का सृजन किया। इसके बाद आदम के शरीर से हव्वा उत्पन्न हुई, वह भी मनुष्य की पूर्वज थी। इस प्रकार जिन लोगों का मैंने सृजन किया था, वे मेरे श्वास से भरे थे और मेरी महिमा से भरपूर थे। आदम मूल रूप से मेरे हाथ से “पैदा हुआ” और वह मेरी छवि का प्रतिनिधित्व था। इसलिए “आदम” का मूलभूत अर्थ है मेरे द्वारा सृजित किया गया प्राणी, जो मेरी जीवन-ऊर्जा से भरा हुआ, मेरी महिमा से भरा हुआ, रूप और छवि से युक्त, आत्मा और श्वास से युक्त था। आत्मा से संपन्न वह एकमात्र सृजित प्राणी था, जो मेरा प्रतिनिधित्व करने और मेरी छवि धारण करने में सक्षम था, जिसने मेरा श्वास प्राप्त किया। आरंभ में, हव्वा दूसरी ऐसी इंसान थी जो श्वास से संपन्न थी, जिसका सृजन मैंने नियत किया था, इसलिए “हव्वा” का मूलभूत अर्थ है ऐसा सृजित प्राणी जो मेरी महिमा जारी रखेगा, जो मेरी जीवन शक्ति से भरा हुआ था और इससे भी बढ़कर मेरी महिमा से संपन्न था। हव्वा आदम से आई, इसलिए उसने भी मेरी छवि धारण की, क्योंकि वह मेरी छवि में सृजित की जाने वाली दूसरी इंसान थी। “हव्वा” का मूलभूत अर्थ है आत्मा, देह और हड्डियों से युक्त एक जीवित मनुष्य। वह मेरी दूसरी गवाही और साथ ही मानवजाति के बीच मेरी दूसरी छवि थी। वे मानवजाति के पूर्वज थे, मानवजाति में बहुमूल्य और शुद्ध मनुष्य थे और मूल रूप से आत्माओं से संपन्न जीवित प्राणी थे। किंतु उस दुष्ट ने मानवजाति के पूर्वजों की संतान को कुचल दिया और उन्हें बंदी बना लिया, उसने मानव-संसार को पूर्णतः अंधकार में डुबो दिया, और हालात ऐसे बना दिए कि उनकी संतान मेरे अस्तित्व में विश्वास नहीं करती। इससे भी अधिक घिनौनी बात यह है कि जहाँ दुष्ट ने लोगों को भ्रष्ट किया और उन सभी को कुचल दिया, वहीं उसने मेरी महिमा, मेरी गवाही, वह प्राणशक्ति जो मैंने उन्हें प्रदान की थी, वह श्वास और जीवन जो मैंने उनमें फूँका था, मानव-संसार में मेरी समस्त महिमा, और हृदय का समस्त रक्त जो मैंने मानवजाति पर खर्च किया था, वह सब भी क्रूरतापूर्वक छीन लिया। मानवजाति अब प्रकाश में नहीं है, उन्होंने वह सब खो दिया है जो मैंने उन्हें प्रदान किया था, और उन्होंने उस महिमा को भी छोड़ दिया है जो मैंने उन्हें प्रदान की थी। वे कैसे स्वीकार कर सकते हैं कि मैं समस्त सृष्टि का प्रभु हूँ? वे स्वर्ग में मेरे अस्तित्व में कैसे विश्वास कर सकते हैं? कैसे वे पृथ्वी पर मेरी महिमा की अभिव्यक्तियों को देख सकते हैं? जिस परमेश्वर से इन पोते-पोतियों के पूर्वज डरते थे उसे ये ऐसा प्रभु कैसे मान सकते हैं जिसने उन्हें सृजित किया है? इन बेचारे पोते-पोतियों ने वास्तव में वह महिमा, छवि, और वह गवाही जो मैंने आदम और हव्वा को प्रदान की थी, और वह जीवन जो मैंने मानवजाति को प्रदान किया था और जिस पर वे अपने अस्तित्व के लिए निर्भर हैं, काफी उदारता के साथ उस दुष्ट को “भेंट कर दिया”; और वे उस दुष्ट की उपस्थिति की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते और मेरी सारी महिमा उसे दे देते हैं। क्या यह “अधम लोगों का झुंड” शब्द का स्रोत नहीं है? ऐसी मानवजाति, ऐसे दुष्ट राक्षस, ऐसी चलती-फिरती लाशें, ऐसे शैतान, मेरे ऐसे शत्रु मेरी महिमा से कैसे संपन्न हो सकते हैं? मैं अपनी महिमा वापस पा लूँगा, मनुष्यों के बीच अपनी गवाही और वह सब वापस पा लूँगा, जो मूल रूप से मेरा था और जिसे मैंने बहुत पहले मानवजाति को दे दिया था—मैं मनुष्य को पूरी तरह से जीत लूँगा। किंतु तुम्हें पता होना चाहिए कि जिन मानवों का मैंने सृजन किया था वे ऐसे शुद्ध मानव थे जो मेरी छवि और मेरी महिमा धारण करते थे। वे शैतान के नहीं थे, न ही वे उससे कुचले जाने के अधीन थे, बल्कि वे शुद्ध रूप से मेरी अभिव्यक्ति थे, शैतान के विष के लेशमात्र अंश से मुक्त। और इसलिए, मैं सभी लोगों को यह बताता हूँ : मैं केवल उन शुद्ध लोगों को चाहता हूँ जिन्हें मेरे हाथ से रचा गया था और जिनसे मैं प्रेम करता हूँ और जो किसी अन्य इकाई के नहीं हैं और मैं उनसे आनंद प्राप्त करूँगा और उन्हें अपनी महिमा मानूँगा; हालाँकि, मैं उस मानवजाति को नहीं चाहता जिसे शैतान द्वारा भ्रष्ट कर दिया गया है, जो आज शैतान की है और जो अब मेरी मूल सृष्टि नहीं है। चूँकि मैं मानव-संसार में अपनी महिमा वापस पाना चाहता हूँ, इसलिए मैं शैतान को पराजित करने में अपनी महिमा के प्रमाण के रूप में, मानवजाति के शेष उत्तरजीवियों को पूर्ण रूप से जीत लूँगा। मैं अपनी गवाही को ही अपना फल मानता हूँ, अपनी आनंद की वस्तु मानता हूँ। यही मेरा इरादा है।

मानवजाति दसियों हजार साल से लेकर आज तक विकसित हुई है। और फिर भी जिस मानवजाति को मैंने शुरुआत में रचा था वह बहुत पहले ही पतन में डूब चुकी है और मानवजाति अब वह मानवजाति नहीं है जिसकी मैं इच्छा करता हूँ और इस प्रकार, मेरी आँखों में, मनुष्य ने बहुत पहले ही मानवजाति के रूप में जाने जाना बंद कर दिया है। बल्कि वह, मानवजाति का पतित नीच, जिसे शैतान ने बंदी बना लिया है, वह चलती-फिरती सड़ी हुई लाश है जिसमें शैतान बसा हुआ है और जिससे शैतान स्वयं को आवृत करता है। मनुष्य को मेरे अस्तित्व में बिल्कुल भी कोई विश्वास नहीं है, न ही वह मेरे आने का स्वागत करता है। मानवजाति खानापूरी वाले ढंग से मेरी अपेक्षाओं के साथ अनिच्छा से पेश आती है, अस्थायी रूप से इन्हें मान लेती है और सच्चे मन से मेरे साथ अच्छे और बुरे समय साझा नहीं करती है। चूँकि मनुष्य मुझे अबोधगम्य समझता है, इसलिए वह मुझे अनिच्छुक मुस्कान देता है, व किसी सत्ताधारी का अनुग्रह प्राप्त करने का हाव-भाव दिखाता है, क्योंकि मनुष्य को मेरे कार्य का कोई ज्ञान नहीं है, मेरे वर्तमान इरादे तो वह बिल्कुल भी नहीं जानता। मैं तुम लोगों से सच कहूँगा : जब वह दिन आएगा, तो मेरी आराधना करने वाले हर उस व्यक्ति का दुःख तुम लोगों के दुःख की तुलना में सहने में अधिक आसान होगा। मुझमें तुम्हारी आस्था का स्तर, वास्तव में, अय्यूब की आस्था से अधिक नहीं है—यहाँ तक कि यहूदी फरीसियों की आस्था भी तुम लोगों की आस्था से बढ़कर है—और इसलिए, यदि आग का दिन आता है, तो तुम लोगों के दिन यीशु से फरीसियों को मिली फटकार से, मूसा का विरोध करने वाले 250 अगुआओं द्वारा सहे गए कष्टों से और अपने विनाश के दौरान सदोम को जिस आग में जलना पड़ा था उससे भी बदतर होंगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, एक वास्तविक व्यक्ति होने का क्या अर्थ है

जो लोग दानवों के हैं वे स्वयं के लिए जीते हैं। उनके जीवन के दृष्टिकोण और नीति-वाक्य मुख्यतः शैतान की कहावतों से आते हैं, जैसे कि “हर व्यक्ति अपनी सोचे बाकियों को शैतान ले जाए,” “मनुष्य धन के लिए मरता है, जैसे पक्षी भोजन के लिए मरते हैं,” और ऐसी अन्य भ्रांतियाँ। उन दानव राजाओं, महान हस्तियों और दार्शनिकों द्वारा बोले गए शब्द मनुष्य का जीवन बन गए हैं। विशेष रूप से, चीनी लोगों द्वारा “ऋषि” के रूप में प्रचारित किए जाने वाले कन्फ़्यूशियस के अधिकांश वचन, मनुष्य का जीवन बन गए हैं। ये बौद्ध धर्म और ताओवाद की मशहूर कहावतें और विभिन्न प्रसिद्ध व्यक्तियों द्वारा अक्सर दोहराई जाने वाली प्रचलित कहावतें हैं। ये सभी शैतान के फ़लसफों और शैतान की प्रकृति का सारांश हैं। वे शैतान की प्रकृति के सबसे अच्छे उदाहरण और स्पष्टीकरण भी हैं। ये सभी विष, जिन्हें मानवजाति के दिलों में बैठा दिया गया है, शैतान से आते हैं, और उनमें से एक भी परमेश्वर से नहीं आता है। ये शैतानी शब्द भी परमेश्वर के वचन के बिल्कुल विरुद्ध हैं। यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि सभी सकारात्मक चीजों की वास्तविकता परमेश्वर से आती है, और सभी नकारात्मक चीजें जो मनुष्य में विष भरती हैं, वे शैतान से आती हैं। इसलिए, तुम किसी व्यक्ति की प्रकृति को और वह किससे संबंधित है इस बात को उसके जीवन के दृष्टिकोण और मूल्यों को देखकर जान सकते हो। शैतान राष्ट्रीय सरकारों और प्रसिद्ध एवं महान व्यक्तियों की शिक्षा और गहरे प्रभाव के माध्यम से मनुष्य को भ्रष्ट करता है। उनके शैतानी शब्द मनुष्य का जीवन और प्रकृति बन गए हैं। “हर व्यक्ति अपनी सोचे बाकियों को शैतान ले जाए” एक प्रसिद्ध शैतानी कथन है जो सभी लोगों में रिस चुका है और उनका जीवन ही बन गया है। सांसारिक आचरण के फलसफों के कुछ अन्य शब्द हैं जो इसी तरह के हैं। शैतान लोगों को शिक्षित करने, गुमराह करने और भ्रष्ट करने के लिए प्रत्येक देश की पारंपरिक संस्कृति का इस्तेमाल करता है, मानवजाति को विनाश की अतल खाई में गिराता है और अंत में, वह परमेश्वर द्वारा नष्ट कर दी जाएगी क्योंकि वह शैतान की सेवा करती है और परमेश्वर का प्रतिरोध करती है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, मनुष्य की प्रकृति को कैसे जानें

मनुष्य को गुमराह करने के लिए विज्ञान की सभी विभिन्न खोजों और निष्कर्षों का उपयोग करने के अलावा, शैतान विज्ञान का उपयोग उस जीवन-परिवेश के प्रचंड विनाश और दोहन के लिए भी करता है, जो परमेश्वर ने मनुष्य को प्रदान किया था। वह ऐसा इस बहाने से करता है कि अगर मनुष्य वैज्ञानिक अनुसंधान करता है, तो मनुष्य के जीवन-परिवेश और जीवन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा, और इतना ही नहीं, वैज्ञानिक विकास का प्रयोजन लोगों की रोज बढ़ती भौतिक आवश्यकताएँ और अपने जीवन की गुणवत्ता निरंतर सुधारने की उनकी आवश्यकता पूरी करना है। यह शैतान द्वारा विज्ञान के विकास का सैद्धांतिक आधार है। लेकिन, विज्ञान मानवजाति के लिए क्या लाया है? क्या हमारा जीवन-परिवेश—और समस्त मानवजाति का जीवन-परिवेश—प्रदूषित नहीं हो गया है? मानवजाति जिस हवा में साँस लेती है, क्या वह प्रदूषित नहीं हुई है? जो पानी हम पीते हैं, क्या वह प्रदूषित नहीं हुआ है? जो खाना हम खाते हैं, क्या वह अभी भी जैविक और प्राकृतिक है? ज्यादातर अनाज और सब्जियाँ आनुवांशिक रूप से संशोधित होती हैं, वे उर्वरक से उगाई जाती हैं, और कुछ विज्ञान का उपयोग करके बनाई गई किस्में होती हैं। जो सब्जियाँ और फल हम खाते हैं, वे भी अब प्राकृतिक नहीं रह गए हैं। यहाँ तक कि प्राकृतिक अंडे पाना भी अब आसान नहीं रहा, और शैतान के तथाकथित विज्ञान द्वारा पहले से ही संसाधित कर दिए जाने के कारण अंडों का स्वाद भी वैसा नहीं रहा, जैसा पहले हुआ करता था। कुल मिलाकर पूरा वातावरण नष्ट और प्रदूषित कर दिया गया है; पहाड़, झीलें, जंगल, नदियाँ, सागर, और जमीन के ऊपर और नीचे की हर चीज को तथाकथित वैज्ञानिक उपलब्धियों द्वारा तहस-नहस कर दिया गया है। संक्षेप में, मानवजाति को परमेश्वर द्वारा दिए गए संपूर्ण पारिस्थितिक परिवेश, और जीवन परिवेश को तथाकथित विज्ञान द्वारा तहस-नहस और बरबाद कर दिया गया है। यद्यपि ऐसे बहुत-से लोग हैं, जिन्होंने अपनी इच्छाओं और देह, दोनों को संतुष्ट करते हुए जीवन की गुणवत्ता के संदर्भ में वह प्राप्त कर लिया है, जिसकी उन्होंने सदैव आशा की थी, लेकिन जिस परिवेश में मनुष्य रहता है, उसे विज्ञान द्वारा लाई गई विभिन्न “उपलब्धियों” द्वारा सार रूप से नष्ट और तहस-नहस कर दिया गया है। अब हमें स्वच्छ हवा की एक साँस लेने का भी अधिकार नहीं रह गया है। क्या यह मानवजाति का दुःख नहीं है? क्या इस तरह की जगह में रहते हुए मनुष्य के लिए कहने को कोई खुशी बची है? मनुष्य इस तरह की जगह में रहता है फिर भी मनुष्य का जीवन परिवेश, बिल्कुल शुरुआत में, परमेश्वर द्वारा मनुष्य के लिए सृजित किया गया था। जो पानी लोग पीते हैं, जिस वायु में वे साँस लेते हैं, जो तरह-तरह का भोजन लोग खाते हैं, विभिन्न पौधे और जीवित प्राणी, यहाँ तक कि पहाड़, झीलें और सागर—इस जीवन-परिवेश का हर हिस्सा मनुष्य को परमेश्वर द्वारा प्रदान किया गया था; यह प्राकृतिक है, परमेश्वर द्वारा निर्धारित प्राकृतिक व्यवस्था के अनुसार संचालित हो रहा है। विज्ञान के बिना भी मानवजाति परमेश्वर द्वारा प्रदान की गई विधियों का उपयोग करती, वह उन सभी चीजों का आनंद लेने में सक्षम होती जो मौलिक और प्राकृतिक हैं और वह बहुत खुश होती। लेकिन, अब यह सब कुछ शैतान द्वारा नष्ट और तहस-नहस कर दिया गया है; मनुष्य के रहने की बुनियादी जगह अब अपने मूल स्वरूप में नहीं रह गई है। परंतु कोई भी यह समझने में सक्षम नहीं है कि यह क्यों और कैसे हुआ, और अधिकाधिक लोग शैतान द्वारा उनमें डाले गए विचारों का उपयोग करके विज्ञान को समझ रहे और उससे पेश आ रहे हैं। क्या यह अत्यंत घृणास्पद और दयनीय नहीं है? अब जबकि शैतान ने लोगों के रहने की जगह के साथ-साथ उनके जीवन परिवेश को भी इस दशा तक भ्रष्ट कर दिया है, और मानवजाति के निरंतर इस तरह से विकसित होते रहने से, क्या स्वयं परमेश्वर को पृथ्वी पर इस मानवजाति को नष्ट करने की कोई आवश्यकता है? अगर मानवजाति निरंतर इसी तरह से विकसित होती रहे, तो वह कौन-सी दिशा में जाएगी? (वह पूर्णतया नष्ट कर दी जाएगी।) वह कैसे पूर्णतया नष्ट कर दी जाएगी? प्रसिद्धि और लाभ के अपने लालच-भरे अनुसरण के अलावा, मानवजाति निरंतर वैज्ञानिक अन्वेषण करती है और अनुसंधान की गहराई में उतरती रहती है, और फिर लगातार अपनी भौतिक आवश्यकताएँ और इच्छाएँ पूरी करने के लिए इस तरह से कार्य करती रहती है; तो फिर मनुष्य के लिए इसके क्या परिणाम होते हैं? सबसे पहले, पारिस्थितिक संतुलन टूट जाता है, और जब ऐसा होता है, तो लोगों के आंतरिक अंग इस असंतुलित परिवेश से दूषित और क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, और दुनिया भर में विभिन्न संक्रामक रोग और महामारियाँ फैल जाती हैं। क्या यह सच नहीं है कि अब एक ऐसी स्थिति है, जिस पर मनुष्य का कोई नियंत्रण नहीं है? अब जबकि तुम लोग इसे समझ गए हो, अगर मानवजाति परमेश्वर का अनुसरण नहीं करेगी, बल्कि इसी तरह से शैतान का ही अनुसरण करती रहेगी—अपने आपको लगातार समृद्ध करने के लिए ज्ञान का उपयोग करती रहेगी, मानव-जीवन के भविष्य की खोज करने के लिए निरंतर विज्ञान का उपयोग करती रहेगी, जीते रहने के लिए इस प्रकार की पद्धति का उपयोग करना जारी रखेगी—तो क्या तुम इसका एहसास कर सकते हो कि मानवजाति के लिए इसका परिणाम क्या होगा? स्वाभाविक है कि मानवजाति विलुप्त हो जाएगी : कदम-दर-कदम मानवजाति विनाश की ओर बढ़ रही है, अपने ही विनाश की ओर! क्या यह खुद पर विनाश लाना नहीं है? और क्या यह वैज्ञानिक प्रगति का परिणाम नहीं है? अब ऐसा लगता है, मानो विज्ञान एक प्रकार का जादुई मिश्रण है, जिसे शैतान ने मनुष्य के लिए तैयार किया है, ताकि जब तुम चीजें समझने की कोशिश करो, तो तुम्हारे सामने सब कुछ अस्पष्ट और धुँधला हो; चाहे तुम कितने भी ध्यान से देखो, तुम चीजों को साफ-साफ न देख पाओ, तमाम प्रयासों के बावजूद, तुम उन्हें समझ न पाओ। लेकिन शैतान तुम्हारी भूख बढ़ाने और तुम्हारी नाक में नकेल डालकर चलाने के लिए, मानवजाति को कदम-दर-कदम रसातल की ओर और मृत्यु की ओर ले जाने के लिए विज्ञान के नाम का उपयोग करता है। और परिणामस्वरूप, लोग स्पष्ट रूप से देखेंगे कि वास्तव में मानवजाति का विनाश शैतान के हाथों हुआ है—शैतान सरगना है।

—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI

संबंधित भजन

परमेश्वर हर देश और राष्ट्र का भाग्य नियंत्रित करता है

जो परमेश्वर के स्वभाव को भड़काते हैं उन्हें अवश्य ही दंडित किया जाना चाहिए

पिछला: i. शैतान द्वारा मनुष्य को गुमराह और भ्रष्ट करना संसार में अंधकार और बुराई की जड़ है

अगला: iii. अंत के दिनों में परमेश्वर शैतान के राज वाले अंधकारमय युग का अंत कैसे करता है

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें