vii. सर्वशक्तिमान परमेश्वर का प्रतिरोध और निंदा करने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर काम करने वाले धार्मिक जगत का सार क्या है और इसके दुष्परिणाम क्या होंगे
बाइबल से उद्धृत परमेश्वर के वचन
“गिर गया, बड़ा बेबीलोन गिर गया है! वह दुष्टात्माओं का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और हर एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया” (प्रकाशितवाक्य 18:2)।
“हाय, हाय, उस महान नगर बेबीलोन, उस शक्तिशाली नगर पर! क्योंकि एक ही घंटे में तेरा न्याय आ पहुँचा है” (प्रकाशितवाक्य 18:10)।
अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
संसार ढह रहा है! बेबीलोन लकवाग्रस्त है! ओह, धार्मिक संसार! धरती पर मेरे अधिकार से यह कैसे नष्ट न होता? अब भी किसकी हिम्मत है कि मेरे खिलाफ विद्रोह और मेरा विरोध करे? शास्त्रियों की? सभी धार्मिक अधिकारियों की? पृथ्वी के शासकों और अधिकारियों की? स्वर्गदूतों की? कौन मेरे शरीर की पूर्णता और विपुलता का उत्सव नहीं मनाता? मेरे चुने हुए असंख्य लोगों में से कौन है जो मेरे कारण स्तुति अनवरत नहीं गाता और कौन है जो मेरे कारण हमेशा खुश नहीं रहता? मैं बड़े लाल अजगर की माँद के देश में रहता हूँ, फिर भी मैं इस वजह से डर कर काँपता या भागता नहीं हूँ, क्योंकि उसके लोगों ने पहले ही उससे नफरत करनी शुरू कर दी है। किसी भी चीज ने कभी भी अजगर के सामने उसकी खातिर अपने “कर्तव्य” का निर्वहन नहीं किया है; बल्कि, सभी चीज़ें जैसा उचित समझती हैं वैसा ही करती हैं, और हर कोई अपने रास्ते चला जाता है। पृथ्वी के राष्ट्रों का विनाश कैसे नहीं होगा? पृथ्वी के राष्ट्रों का पतन कैसे नहीं होगा? मेरे लोग आनंदित कैसे नहीं होंगे? वे खुशी के गीत कैसे न गाएँगे?
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 22
दानव और राक्षस काफी समय से पृथ्वी पर अंधाधुंध विचरण कर रहे हैं, और उन्होंने परमेश्वर के इरादों और हृदय के रक्त, दोनों को ही इतना कसकर सीलबंद कर दिया है कि वे अभेद्य बन गए हैं। सचमुच, यह एक घातक पाप है! ऐसा कैसे हो सकता है कि परमेश्वर चिंतित महसूस न करे? परमेश्वर कैसे क्रोधित नहीं हो सकता? उन्होंने परमेश्वर के कार्य में गंभीर बाधा पहुँचाई है और उसका घोर विरोध किया है : कितने विद्रोही हैं वे! यहाँ तक कि वे छोटे-बड़े राक्षस भी शेर के पीछे चलते गीदड़ों जैसा व्यवहार करते हैं और गड़बड़ी करने में बुराई की धारा का अनुसरण करते हैं। सत्य को जानने के बावजूद उसका जानबूझकर विरोध करते हैं, ये विद्रोह के बेटे! यह ऐसा है मानो, अब जबकि नरक का राजा राजसी सिंहासन पर चढ़ गया है, तो वे बेपरवाह हो गए हैं और दंभी हो गए हैं और अन्य सभी की अवमानना करने लगे हैं। उनमें से कितने सत्य की खोज करते हैं और न्याय का पालन करते हैं? वे सभी जानवर हैं, जो सूअरों और कुत्तों से बेहतर नहीं हैं, वे गोबर के एक ढेर के बीच में बदबूदार मक्खियों के एक समूह के प्रमुख हैं, दंभपूर्ण आत्म-बधाई में अपने सिर हिलाते हैं और हर तरह का उपद्रव भड़काते[1] हैं। उनका मानना है कि नरक का उनका राजा सबसे बड़ा राजा है, और इतना भी नहीं जानते कि वे खुद बदबूदार मक्खियों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। और फिर भी, वे अपने माता-पिता रूपी सूअरों और कुत्तों की ताकत का लाभ उठाकर परमेश्वर के अस्तित्व को बदनाम करते हैं। वे तुच्छ मक्खियाँ मानती हैं कि उनके माता-पिता नीली व्हेल[2] की तरह विशाल हैं। क्या वे नहीं जानते कि वे खुद बहुत छोटे हैं, और उनके माता-पिता उनसे सैकड़ों लाखों गुना बड़े गंदे सूअर और कुत्ते हैं? अपनी नीचता से अनजान वे उपद्रव करने के लिए उन सूअरों और कुत्तों द्वारा छोड़ी गई सड़न की बदबू पर भरोसा करते हैं और शर्मिंदगी से बेखबर वे व्यर्थ ही भविष्य की पीढ़ियों को पैदा करने के बारे में सोचते हैं! अपनी पीठ पर हरे पंख लगाए (जो उनके परमेश्वर पर विश्वास करने के दावे का सूचक है), वे आत्मतुष्ट हैं और हर जगह अपनी सुंदरता और आकर्षण की डींग हाँकते हैं, जबकि वे चुपके से अपने शरीर की गंदगी को मनुष्य पर फेंक देते हैं। इतना ही नहीं, वे स्वयं से अत्यधिक प्रसन्न होते हैं, मानो वे इंद्रधनुषी रंगों वाले एक जोड़ी पंखों से अपनी गंदगी छिपा सकते हों और इसी तरह वे सच्चे परमेश्वर के अस्तित्व को उत्पीड़ित करते हैं (यह धार्मिक दुनिया में परदे के पीछे चलने वाली हकीकत को दर्शाता है)। मनुष्य को कैसे पता चलेगा कि मक्खी के पंख कितने भी खूबसूरत और आकर्षक हों, मक्खी एक अत्यंत छोटे प्राणी से बढ़कर कुछ नहीं है, जिसका पेट गंदगी से भरा हुआ और शरीर रोगाणुओं से ढका हुआ है? अपने माता-पिता रूपी सूअर और कुत्तों के बल पर वे देश-भर में उपद्रव करते हैं (यह उस तरीके को संदर्भित करता है, जिससे परमेश्वर को सताने वाले धार्मिक अधिकारी सच्चे परमेश्वर और सत्य से विश्वासघात करने के लिए राष्ट्र की सरकार से मिले मजबूत समर्थन पर भरोसा करते हैं), बेलगाम हैवानियत के साथ। ऐसा लगता है, मानो यहूदी फरीसियों के भूत परमेश्वर के साथ बड़े लाल अजगर के देश में, अपने पुराने घोंसले में लौट आए हों। उन्होंने हजारों साल पहले का अपना काम फिर करते हुए उत्पीड़न का दूसरा दौर शुरू कर दिया है। पतितों के इस समूह का अंततः पृथ्वी पर नष्ट हो जाना निश्चित है! ऐसा प्रतीत होता है कि कई सहस्राब्दियों के बाद अशुद्ध आत्माएँ और भी चालाक और धूर्त हो गई हैं। वे गुप्त रूप से लगातार परमेश्वर के काम को बर्बाद करना चाहती हैं। उनके पास प्रचुर छल-कपट है और वे अपनी मातृभूमि में कई हजार साल पहले की त्रासदी की पुनरावृत्ति करना चाहती हैं और परमेश्वर को लगभग पुकार उठने के कगार तक भड़काती हैं। परमेश्वर उन्हें नष्ट करने के लिए तीसरे स्वर्ग में लौट जाने से खुद को मुश्किल से रोक पाता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, कार्य और प्रवेश (7)
फुटनोट :
1. “हर तरह का उपद्रव भड़काते” का मतलब है कि कैसे वे लोग, जो दानवों के होते हैं, बेलगाम होकर उपद्रव करते हैं और परमेश्वर के कार्य को बाधित करते हैं तथा उसका विरोध करते हैं।
2. “नीली व्हेल” का इस्तेमाल उपहास के रूप में किया गया है। यह एक रूपक है, जो बताता है कि कैसे मक्खियाँ इतनी छोटी होती हैं कि सूअर और कुत्ते भी उन्हें व्हेल की तरह विशाल नज़र आते हैं।
मसीह अंत के दिनों में इसलिए आता है ताकि वह उन सबको जीवन प्रदान कर सके जो उसमें सच्चे दिल से विश्वास रखते हैं। यह कार्य पुराने युग को समाप्त करने और नए युग में प्रवेश करने के लिए है, और यह कार्य वह मार्ग है जिसे नए युग में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को अपनाना ही चाहिए। यदि तुम मसीह को नहीं स्वीकारते और यही नहीं, उसकी भर्त्सना, ईशनिंदा या उसका उत्पीड़न करते हो, तो तुम्हें अनंतकाल तक जलाया जाना तय है और तुम परमेश्वर के राज्य में कभी प्रवेश नहीं करोगे। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मसीह स्वयं पवित्र आत्मा की अभिव्यक्ति है, परमेश्वर की अभिव्यक्ति है, वह है जिसे परमेश्वर ने अपना कार्य पृथ्वी पर करने के लिए सौंपा है, और इसलिए मैं कहता हूँ कि यदि तुम वह सब स्वीकार नहीं करते जो अंत के दिनों के मसीह द्वारा किया जाता है, तो तुम पवित्र आत्मा की ईशनिंदा करते हो। पवित्र आत्मा की ईशनिंदा करने वाले जिस प्रतिफल के पात्र हैं, वह सभी को स्वतः स्पष्ट है। मैं तुम्हें यह भी बताता हूँ : अगर तुम अंत के दिनों के मसीह का प्रतिरोध करते हो, अगर तुम अंत के दिनों के मसीह को नकारते हो तो कोई भी अन्य तुम्हारे बदले में इसका अंजाम नहीं भुगत सकता है। इतना ही नहीं, उस बिंदु के बाद तुम्हें परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त करने का अवसर कभी नहीं मिलेगा; यदि तुम अपने पिछले कुकर्मों के लिए सुधार भी करना चाहो, तब भी तुम दोबारा कभी परमेश्वर का चेहरा नहीं देख पाओगे। ऐसा इसलिए क्योंकि तुम जिसका प्रतिरोध कर रहे हो वह मानव नहीं है, तुम जिसे अस्वीकार कर रहे हो वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि मसीह है। क्या तुम जानते हो कि इसके क्या दुष्परिणाम हैं? तुम कोई छोटी-मोटी गलती नहीं कर रहे हो, बल्कि एक जघन्य पाप कर रहे हो। और इसलिए मैं हर व्यक्ति को सलाह देता हूँ कि सत्य के सामने अपने नुकीले दाँत और पंजे मत दिखाओ या मनमानी टिप्पणियाँ मत करो, क्योंकि केवल सत्य ही तुम्हें जीवन दिला सकता है, और सत्य के अलावा कुछ भी तुम्हें पुनः जन्म लेने या दोबारा परमेश्वर का चेहरा देखने में सक्षम नहीं बना सकता।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल अंत के दिनों का मसीह ही मनुष्य को अनंत जीवन का मार्ग दे सकता है
बाइबल के उस दृश्य का स्मरण करो, जब परमेश्वर ने सदोम पर तबाही बरपाई थी, और यह भी सोचो कि किस प्रकार लूत की पत्नी नमक का खंभा बन गई थी। देखो कि नीनवे के लोगों ने किस प्रकार टाट और राख में पश्चात्ताप किया और अपने पाप कबूल किए थे। याद करो कि 2,000 वर्ष पहले जब यहूदियों ने यीशु को सलीब पर चढ़ाया तो उनका क्या हश्र हुआ था—यहूदी इजराइल से निर्वासित कर दिए गए थे और वे दुनिया भर के देशों में भाग गए थे, बहुत लोग मारे गए थे, और संपूर्ण यहूदी राष्ट्र, अपने देश के विनाश की अभूतपूर्व पीड़ा का भागी हो गया था। उन्होंने परमेश्वर को सलीब पर चढ़ाया था—जघन्य पाप किया था—और परमेश्वर के स्वभाव को भड़काया था। उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ी थी, और अपने कार्यों के समस्त परिणाम भुगतने पड़े थे। उन्होंने परमेश्वर की निंदा की, उसे त्याग दिया और इसलिए उनकी केवल एक ही नियति थी : परमेश्वर द्वारा दंडित किया जाना। यही वह कड़वा परिणाम और आपदा थी, जो उनके शासक उनके देश और राष्ट्र पर लाए थे।
आज परमेश्वर अपना कार्य करने के लिए लोगों के बीच लौट आया है और उसके कार्य का पहला पड़ाव है तानाशाही का ठेठ नमूना : चीन, जो नास्तिकता का कट्टर गढ़ है। परमेश्वर ने अपनी बुद्धि और अपनी सामर्थ्य से लोगों का एक समूह प्राप्त कर लिया है। इस अवधि के दौरान चीन की सत्तारूढ़ पार्टी उसका हर तरह से पीछा करती आ रही है और उसे हर तरह से सताया जा रहा है, उसे अपना सिर टिकाने के लिए कोई जगह नहीं मिली है और उसके पास कोई आश्रय नहीं है। इसके बावजूद परमेश्वर अभी भी वह कार्य जारी रखे हुए है जिसे करने का उसका इरादा है : वचन बोलना, कथन कहना और सुसमाचार फैलाना। कोई व्यक्ति परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता की थाह नहीं पा सकता है। चीन में, जो परमेश्वर को शत्रु माननेवाला देश है, परमेश्वर ने कभी भी अपना कार्य बंद नहीं किया है। बल्कि उसने ऐसे और अधिक लोगों को प्राप्त किया है जिन्होंने उसके कार्य और वचन को स्वीकार किया है, क्योंकि परमेश्वर मानवजाति के हर एक सदस्य को हरसंभव सीमा तक बचाता है। हम सबको विश्वास है कि परमेश्वर जो कुछ पूरा करने का इरादा रखता है उसे किसी भी देश या किसी भी शक्ति द्वारा बाधित नहीं किया जा सकता, और जो लोग परमेश्वर के कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं, परमेश्वर के वचनों का प्रतिरोध करते हैं, और परमेश्वर की योजना में विघ्न डालते और उसे बिगाड़ने की कोशिश करते हैं वे अंततः परमेश्वर द्वारा दंडित किए जाएँगे। यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर के कार्य का प्रतिरोध करता है तो परमेश्वर उस व्यक्ति को नरक भेज देगा; यदि कोई देश परमेश्वर के कार्य का प्रतिरोध करता है तो परमेश्वर उस देश को नष्ट कर देगा; यदि कोई राष्ट्र परमेश्वर के कार्य का विरोध करने के लिए उठता है तो परमेश्वर उस राष्ट्र को पृथ्वी से मिटा देगा और उसके अस्तित्व को समाप्त कर देगा। मैं हर राष्ट्र और हर देश के लोगों से और यहाँ तक कि सभी उद्योगों के लोगों से यह प्रबल आग्रह करता हूँ कि वे आकर परमेश्वर की वाणी को सुनें, और आकर परमेश्वर के कार्य को देखें और मानवजाति की नियति पर ध्यान दें, और इस तरह परमेश्वर को मानवजाति के बीच सर्वाधिक पवित्र, सर्वाधिक सम्माननीय, सर्वोच्च और आराधना का एकमात्र पात्र बनाएँ, और संपूर्ण मानवजाति को परमेश्वर के आशीष के बीच जीने में सक्षम बनाएँ, ठीक उसी तरह जैसे अब्राहम के वंशज यहोवा के वादे के अधीन रहे और ठीक उसी तरह जैसे आदम और हव्वा, जिन्हें परमेश्वर ने आदि में बनाया था, अदन के बगीचे में रहे।
परमेश्वर का कार्य एक प्रचंड लहर के समान आगे बढ़ता है। परमेश्वर को कोई नहीं थाम सकता है और कोई भी उसके कदमों को रोक नहीं सकता। जो उसके वचन सावधानीपूर्वक सुनते हैं, और जो उसे खोजते हैं और उसके लिए लालायित रहते हैं, वे ही उसके पदचिह्नों का अनुसरण कर सकते हैं और उसके वादे प्राप्त कर सकते हैं। जो ऐसा नहीं करते, वे सभी प्रचंड आपदा और यथोचित दंड भुगतेंगे।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परिशिष्ट 2 : परमेश्वर संपूर्ण मानवजाति की नियति पर संप्रभुता रखता है
संबंधित चलचित्र अंश
परमेश्वर के क्रोध के तहत धार्मिक बेबीलोन का पतन तय है
संबंधित भजन
जो परमेश्वर के स्वभाव को भड़काते हैं उन्हें अवश्य ही दंडित किया जाना चाहिए