iv. क्या धार्मिक पादरी और एल्डर वास्तव में परमेश्वर द्वारा स्थापित हैं, और क्या पादरियों और एल्डरों की आज्ञा का पालन करना परमेश्वर के प्रति समर्पण करना और उसका अनुसरण करना है

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

अपनी सेवा के लिए किसी व्यक्ति को चुनने में परमेश्वर के सदैव अपने सिद्धांत होते हैं। जैसा कि लोग सोच लेते हैं वैसी बात बिल्कुल भी नहीं है कि अगर किसी व्यक्ति में उत्साह है तो वह परमेश्वर की सेवा कर सकता है। आज तुम लोग देखते हो कि जो परमेश्वर के समक्ष सेवा करते हैं, वे सब ऐसा परमेश्वर के मार्गदर्शन के कारण और अपने पास पवित्र आत्मा का कार्य होने और सत्य का अनुसरण करने वाले लोग होने के कारण करते हैं। ये परमेश्वर की सेवा करने वाले सभी लोगों के लिए न्यूनतम शर्तें हैं।

परमेश्वर की सेवा करना कोई सरल कार्य नहीं है। जिनका भ्रष्ट स्वभाव अपरिवर्तित रहता है, वे परमेश्वर की सेवा कभी नहीं कर सकते हैं। यदि परमेश्वर के वचनों के द्वारा तुम्हारे स्वभाव का न्याय नहीं हुआ है और उसे ताड़ित नहीं किया गया है, तो तुम्हारा स्वभाव अभी भी शैतान का प्रतिनिधित्व करता है जो यह प्रमाणित करता है कि परमेश्वर के प्रति तुम्हारी सेवा बस तुम्हारा अपने अच्छे इरादों को अर्पित करना है, कि तुम्हारी सेवा तुम्हारी शैतानी प्रकृति पर आधारित है। तुम परमेश्वर की सेवा अपने स्वाभाविक चरित्र से और अपनी व्यक्तिगत पसंदगियों के अनुसार करते हो। यही नहीं, तुम्हें हमेशा यह लगता है कि तुम जिन चीजों को करने के इच्छुक हो वे परमेश्वर को पसंद हैं, और तुम जिन चीजों को नहीं करना चाहते हो वे परमेश्वर के लिए घृणित हैं, और तुम पूर्णतः अपनी पसंदगियों के अनुसार कार्य करते हो। क्या इसे परमेश्वर की सेवा करना कह सकते हैं? अंततः तुम्हारे जीवन स्वभाव में रत्ती भर भी परिवर्तन नहीं आएगा; बल्कि तुम्हारी सेवा इसे और भी अधिक जिद्दी बना देगी और इससे तुम्हारा भ्रष्ट स्वभाव गहराई तक जड़ें जमा लेगा। इस तरह, परमेश्वर की सेवा के बारे में तुम्हारे अंदर ऐसे नियम बन जाएँगे जो मुख्यतः तुम्हारे अपने चरित्र पर आधारित होते हैं और ऐसा अनुभव अर्जित होगा जो तुम्हारे अपने स्वभाव के अनुसार की गई तुम्हारी सेवा से प्राप्त होता है। ये मनुष्य के अनुभव और सबक हैं। यह मनुष्य के सांसारिक आचरण का फलसफा है। इस तरह के लोग फरीसी और धार्मिक अधिकारी हैं। यदि वे नहीं जागते और अभी पश्चात्ताप नहीं करते, तो वे निश्चित रूप से झूठे मसीह और मसीह-विरोधी बन जाएँगे, जो अंत के दिनों में लोगों को गुमराह करते हैं। झूठे मसीह और मसीह-विरोधी, जिनके बारे में कहा गया था, इसी प्रकार के लोगों में से उठ खड़े होंगे। जो परमेश्वर की सेवा करते हैं, यदि वे अपने चरित्र का अनुसरण करते हैं और अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करते हैं, तब वे किसी भी समय निकाल दिए जाने के खतरे में होते हैं। जो दूसरों का दिल जीतने, उन्हें नसीहत देने और नियंत्रित करने तथा ऊँचाई पर खड़े होने के लिए परमेश्वर की सेवा करने के अपने बहुत-से वर्षों के अनुभव पर निर्भर करते हैं—और जो कभी पश्चात्ताप नहीं करते हैं, कभी अपने पाप कबूल नहीं करते हैं, रुतबे के लाभों को कभी नहीं छोड़ते हैं—उनका परमेश्वर के सामने पतन हो जाएगा। ये बिल्कुल पौलुस की किस्म के लोग हैं, अपनी वरिष्ठता का घमंड दिखाते हैं और दूसरों पर अपनी योग्यताओं का रौब जमाते हैं। परमेश्वर इस तरह के लोगों को पूर्ण नहीं बनाता। इस प्रकार की सेवा तो परमेश्वर के कार्य में गड़बड़ी डालने के समान है। लोग हमेशा पुराने से चिपके रहते हैं। वे अतीत की धारणाओं और अतीत की हर चीज से चिपके रहते हैं। यह उनकी सेवा में एक बड़ी बाधा है। यदि तुम उन्हें नहीं छोड़ते हो, तो ये चीजें तुम्हारे पूरे जीवन को बर्बाद कर देंगी। भले ही तुम दौड़-भाग करके अपनी टाँगें तोड़ लो या मेहनत करके अपनी कमर तोड़ लो, या यहाँ तक कि परमेश्वर की “सेवा” की खातिर शहीद भी हो जाओ, परमेश्वर तुम्हें जरा-सी भी स्वीकृति नहीं देगा। बल्कि इसका ठीक उलटा होगा : वह कहेगा कि तुम एक कुकर्मी हो।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, धार्मिक सेवा का अवश्य ही उन्मूलन होना चाहिए

कलीसियाओं में जो लोग उपदेश देते हैं और जिनके पास रुतबा, पद और प्रतिष्ठा है, वे धर्मशास्त्रीय सेमिनरियों से धर्मशास्त्रीय ज्ञान और सिद्धांतों का प्रशिक्षण प्राप्त लोगों का एक समूह हैं और वे दरअसल ईसाई धर्म को कायम रखने वाला मुख्य निकाय हैं। ईसाई धर्म ऐसे लोगों को मंच पर जाने और उपदेश देने, धर्मप्रचार करने और हर जगह कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करता है। उनका मानना है कि धर्मशास्त्र के इन छात्रों, उपदेशक पादरियों और धर्मशास्त्रियों जैसी प्रतिभाओं की वजह से ही ईसाई धर्म का अब तक अस्तित्व में बने रहना सुनिश्चित हो सका है। ये लोग ईसाई धर्म के अस्तित्व का मूल्य और पूँजी बनते हैं। यदि किसी कलीसिया का पादरी धर्मशास्त्रीय सेमिनरी से स्नातक है, वह बाइबल पर अच्छी तरह से चर्चा करता है, उसने कुछ आध्यात्मिक किताबें पढ़ी हैं, उसके पास कुछ ज्ञान और वाक्पटुता है, तो उस कलीसिया में आने वालों की संख्या बढ़ेगी और वह कलीसिया दूसरी कलीसियाओं की तुलना में बहुत अधिक प्रसिद्ध हो जाएगी। ईसाई धर्म के ये लोग किस चीज का सम्मान करते हैं? ज्ञान का, धर्मशास्त्रीय ज्ञान का। यह ज्ञान आता कहाँ से है? क्या यह प्राचीन काल से ही हस्तांतरित नहीं किया जाता है? प्राचीन काल से ही बाइबल मौजूद रही है जिसे पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया जाता रहा है और यही वह तरीका है जिससे सब लोग उसे आज तक पढ़ते और सीखते आए हैं। लोग बाइबल को विभिन्न खंडों में बाँटते हैं, उसके अलग-अलग संस्करण संकलित करते हैं, अध्ययन करने और सीखने को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन उनका बाइबल का अध्ययन परमेश्वर को जानने की खातिर सत्य समझने के लिए नहीं है, न ही यह परमेश्वर के इरादों को समझने के लिए है, ताकि वे परमेश्वर का भय मानें और बुराई से दूर रहें; बल्कि यह बाइबल के ज्ञान और रहस्यों के अध्ययन के लिए है, जिससे जाना जा सके कि किन घटनाओं ने प्रकाशितवाक्य की किस भविष्यवाणी को कब पूरा किया है, और कब महाविनाश आएँगे और सहस्राब्दी आएगी—वे इनका अध्ययन करते हैं। क्या उनका अध्ययन सत्य से संबंधित है? (नहीं, ऐसा नहीं है।) वे ऐसी चीजों का अध्ययन क्यों करते हैं जिनका सत्य से कोई लेना-देना नहीं है? ऐसा इसलिए है कि जितना अधिक वे अध्ययन करते हैं, उतना ही अधिक उन्हें लगता है कि वे समझ रहे हैं और जितने अधिक शब्दों और धर्म-सिद्धांतों से वे लैस होते हैं, उनकी योग्यताएँ उतनी ही अधिक बढ़ती जाती हैं। उनकी योग्यताएँ जितनी अधिक होंगी, उन्हें लगता है कि उनकी क्षमताएँ उतनी ही अधिक हैं और उतना ही उनका यह विश्वास बढ़ता जाता है कि अंततः उनकी आस्था से उन्हें आशीष मिलेंगे, मृत्यु के बाद वे स्वर्ग जाएँगे या कि जीवित लोगों को प्रभु से मिलने के लिए हवा में उठा लिया जाएगा। ये उनकी धार्मिक धारणाएँ हैं, जो परमेश्वर के वचनों के अनुरूप कतई नहीं हैं।

—वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद सात : वे दुष्ट, धूर्त और कपटी हैं (भाग तीन)

जो कार्य मनुष्य के मन में होता है उसे वह बहुत आसानी से प्राप्त कर सकता है। उदाहरण के लिए, धार्मिक संसार के पादरी और अगुवे अपना कार्य करने के लिए अपनी खूबियों और पदों पर भरोसा रखते हैं। जो लोग लम्बे समय तक उनका अनुसरण करते हैं वे उनकी खूबियों से संक्रमित होकर उनके अस्तित्व के कुछ हिस्से से प्रभावित हो जाते हैं। वे लोगों की खूबी, योग्यता और ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करते हैं, वे अलौकिक चीजों और अनेक गहन और अवास्तविक सिद्धांतों पर ध्यान देते हैं (निस्संदेह, ये गहन सिद्धांत अप्राप्य हैं)। वे लोगों के स्वभावों में बदलाव पर नहीं, बल्कि लोगों की उपदेश देने और कार्य करने की क्षमताओं को प्रशिक्षित करने और उनका बाइबल और आध्यात्मिक सिद्धांतों संबंधी ज्ञान सुधारने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वे इस बात पर ध्यान केंद्रित नहीं करते कि लोग कितना सत्य समझते हैं या उनके जीवन स्वभाव कितना बदलते हैं और वे लोगों के भ्रष्ट सार से कोई सरोकार नहीं रखते, वे लोगों की सामान्य और असामान्य अवस्थाओं से परिचित होने की कोशिश तो बिल्कुल नहीं करते। वे लोगों की धारणाओं का विरोध नहीं करते, न ही वे उनकी धारणाएँ उजागर करते हैं, वे लोगों की कमियों या भ्रष्टता के लिए उनकी काट-छाँट तो बिल्कुल भी नहीं करते। उनका अनुसरण करने वाले अधिकांश लोग अपनी खूबी से सेवा करते हैं, और जो कुछ वे प्रदर्शित करते हैं, वह धार्मिक धारणाएँ और धर्म-संबंधी सिद्धांत होते हैं, जो वास्तविकता से कोसों दूर होते हैं और उन्हें जीवन प्राप्त करने में बिल्कुल भी मदद नहीं कर सकते। वास्तव में, उनके कार्य का सार प्रतिभाशाली व्यक्तियों को विकसित करना, ऐसे व्यक्ति को, जिसके पास कुछ नहीं होता, एक असाधारण सेमिनरी स्नातक के रूप में विकसित करना है जो बाद में कार्य और अगुआई करता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर का कार्य और मनुष्य का कार्य

धार्मिक जगत के पादरी, एल्डर वे लोग हैं जो बाइबल संबंधी ज्ञान और धर्मशास्त्र का अध्ययन करते हैं; वे परमेश्वर का प्रतिरोध करने वाले पाखंडी फरीसी हैं। ... ईसाइयत और कैथोलिकवाद में जो लोग बाइबल, धर्मशास्त्र और यहाँ तक कि परमेश्वर के कार्य के इतिहास का अध्ययन करते हैं, क्या वे वास्तव में विश्वासी हैं? क्या वे परमेश्वर के उन विश्वासियों और अनुयायियों से भिन्न हैं जिनके बारे में वह बात करता है? परमेश्वर की नजर में, क्या वे विश्वासी हैं? नहीं, वे धर्मशास्त्र का अध्ययन करते हैं, वे परमेश्वर का अध्ययन करते हैं, लेकिन वे परमेश्वर का अनुसरण नहीं करते और न ही उसकी गवाही देते हैं। परमेश्वर के बारे में उनका अध्ययन वैसा ही है जैसे दूसरे लोग इतिहास, फलसफा, कानून, जीव विज्ञान या खगोल विज्ञान का अध्ययन करते हैं। बात सिर्फ इतनी है कि उन्हें विज्ञान या अन्य विषय पसंद नहीं हैं—उन्हें धर्मशास्त्र का अध्ययन विशेष रूप से पसंद है। परमेश्वर का अध्ययन करने के लिए वे परमेश्वर के कार्य के सुराग खोजते हैं, लेकिन उनके अध्ययन का परिणाम क्या होता है? क्या वे परमेश्वर के अस्तित्व की खोज कर सकते हैं? नहीं, कभी नहीं। क्या वे परमेश्वर के इरादों को समझ सकते हैं? (नहीं।) क्यों? क्योंकि वे शब्दों में, ज्ञान में, फलसफे में, मनुष्य के मन में और मनुष्य के विचारों में रहते हैं; वे परमेश्वर को कभी नहीं देख सकेंगे और कभी पवित्र आत्मा द्वारा प्रबुद्ध नहीं किए जाएँगे। परमेश्वर उन्हें कैसे निरूपित करता है? छद्म-विश्वासियों के रूप में, अविश्वासियों के रूप में। ये अविश्वासी और छद्म-विश्वासी तथाकथित ईसाई समुदाय के भीतर घुलमिल जाते हैं, परमेश्वर के विश्वासियों की तरह, ईसाइयों की तरह काम करते हैं, लेकिन क्या वास्तव में उनमें परमेश्वर के प्रति सच्ची आराधना होती है? क्या उनमें सच्चा समर्पण होता है? (नहीं।) ऐसा क्यों है? एक बात निश्चित है : उनमें से बड़ी संख्या में लोग अपने हृदय में परमेश्वर के अस्तित्व पर विश्वास नहीं करते; वे यह विश्वास नहीं करते कि यह संसार परमेश्वर ने बनाया है और वही सभी चीजों पर संप्रभु है, और वे इस बात पर और भी कम विश्वास करते हैं कि परमेश्वर देहधारी हो सकता है। इस अविश्वास का क्या मतलब है? इसका मतलब है संदेह करना और इनकार करना। वे परमेश्वर की, विशेष रूप से विनाशों के संबंध में, कही भविष्यवाणियों के पूरी होने या घटित होने की कोई उम्मीद न रखने का भी रवैया अपनाते हैं। यह परमेश्वर में विश्वास के प्रति उनका रवैया है, और यही उनकी तथाकथित आस्था का सार और असली चेहरा है। ये लोग परमेश्वर का अध्ययन करते हैं क्योंकि वे विशेष रूप से धर्मशास्त्र विषय और धर्मशास्त्रीय ज्ञान, और परमेश्वर के कार्य के ऐतिहासिक तथ्यों में रुचि रखते हैं; वे धर्मशास्त्र का अध्ययन करने वाले महज बुद्धिजीवियों का समूह हैं। ये बुद्धिजीवी परमेश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते, तो जब परमेश्वर कार्य करने आता है, जब परमेश्वर के वचन पूरे होते हैं तो वे कैसी प्रतिक्रिया करते हैं? परमेश्वर के देहधारी होने और एक नया कार्य शुरू करने की बात सुनने पर उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या होती है? “असंभव!” जो कोई भी परमेश्वर के नए नाम और परमेश्वर के नए कार्य का प्रचार करता है, वे उसकी निंदा करते हैं, यहाँ तक कि उसे मार देना या खत्म कर देना चाहते हैं। यह किस प्रकार की अभिव्यक्ति है? क्या यह विशिष्ट मसीह-विरोधी की अभिव्यक्ति नहीं है? उनमें और पुराने जमाने के फरीसियों, मुख्य याजकों और शास्‍त्रियों के बीच क्या अंतर है? वे परमेश्वर के कार्य के प्रति, अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय के प्रति, परमेश्वर के देहधारी होने के प्रति वैर-भाव रखते हैं, और इससे भी अधिक वे परमेश्वर की भविष्यवाणियाँ पूरी होने के प्रति वैर-भाव रखते हैं। उनका मानना है, “यदि तुम देहधारी नहीं हो, यदि तुम आध्यात्मिक शरीर के रूप में हो, तो तुम परमेश्वर हो; यदि तुमने देहधारण किया और एक व्यक्ति बन गए, तो तुम परमेश्वर नहीं हो, और हम तुम्हें स्वीकार नहीं करते।” यह क्या इंगित करता है? इसका मतलब है कि जब तक वे हैं, तब तक वे परमेश्वर को देहधारी नहीं होने देंगे। क्या यह एक ठेठ मसीह-विरोधी नहीं है? यह असली मसीह-विरोधी होना है।

—वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद सात : वे दुष्ट, धूर्त और कपटी हैं (भाग तीन)

व्यवस्था के युग के वे यहूदी फरीसी, प्रधान याजक, और धर्मशास्त्री, नाममात्र के लिए परमेश्वर में विश्वास रखते थे, लेकिन उन्होंने उसके मार्ग को पीठ दिखाई, और यहाँ तक कि देहधारी परमेश्वर को सूली पर चढ़ा दिया। तो क्या उनके विश्वास को परमेश्वर की स्वीकृति मिल सकती थी? (नहीं।) परमेश्वर ने उन्हें पहले ही एक धार्मिक समूह के रूप में निरूपित कर दिया था। जहाँ तक यीशु में विश्वास करने वालों की बात है, परमेश्वर उसी तरह उन्हें ऐसे लोगों के रूप में स्वीकार नहीं करता जो उसमें विश्वास करते हैं और उसका अनुसरण करते हैं। वे भी स्वर्ग में रहने वाले परमेश्वर में, एक काल्पनिक परमेश्वर में विश्वास करते हैं और वे एक धार्मिक समूह के बराबर भी हैं; परमेश्वर उन्हें अपनी कलीसिया के सदस्यों के रूप में स्वीकार नहीं करता। परमेश्वर धार्मिक जगत की इस तरह निंदा क्यों करेगा? ऐसा इसलिए है क्योंकि धार्मिक समूहों के सभी सदस्यों, विशेष रूप से विभिन्न संप्रदायों के उच्च-स्तरीय अगुआओं के पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं है, वे परमेश्वर की इच्छा के अनुसार नहीं चलते हैं और वे सभी छद्म-विश्वासी हैं। वे परमेश्वर के देहधारण में विश्वास नहीं करते, सत्य को स्वीकार करना तो दूर की बात है। वे अंत के दिनों में परमेश्वर के कार्य को कभी नहीं खोजते न ही वे परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए सत्यों की जाँच करते हैं या उन्हें स्वीकार करते हैं और वे अंत के दिनों में परमेश्वर के देहधारण के कार्य की सीधे निंदा और ईशनिंदा तक कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति स्पष्ट तौर पर देख सकता है कि वे शायद परमेश्वर में नाममात्र के लिए विश्वास रखते हों, मगर परमेश्वर उन्हें अपने विश्वासियों के रूप में स्वीकार नहीं करता है; वह कहता है कि वे कुकर्मी हैं, कि वे जो भी करते हैं उसका उसके उद्धार के कार्य से जरा भी संबंध नहीं है, वे गैर-विश्वासी हैं जो उसके वचनों से बाहर हैं। यदि परमेश्वर में अपने विश्वास में तुम लोग केवल अच्छे बाहरी व्यवहार रखने का अनुसरण करते हो और तुम लोग किसी भी मामले में कभी सत्य नहीं खोजते बल्कि लोगों की बात मानते हो और उनकी सुनते हो तो क्या वह दिन नहीं आ जाएगा जब तुम लोग भी गिरकर धर्म के अनुयायी बन जाओगे? धर्म के भीतर से परमेश्वर में विश्वास उद्धार प्राप्त नहीं कर सकता—असल में ऐसा क्यों है? यदि तुम लोग इसकी असलियत नहीं देख सकते तो यह दर्शाता है कि तुम लोग सत्य या परमेश्वर के इरादों को बिल्कुल नहीं समझते। परमेश्वर में विश्वास करने वालों के साथ जो सबसे दुखद बात हो सकती है वह है उनका एक धार्मिक समूह में गिर जाना और परमेश्वर द्वारा हटा दिया जाना। मनुष्य के लिए यह अकल्पनीय है, और जो लोग सत्य नहीं समझते, वे इस मामले को कभी स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते। मुझे बताओ, जब एक कलीसिया परमेश्वर की दृष्टि में धीरे-धीरे धर्म में तब्दील हो चुकी होती है और अपनी स्थापना के बाद बहुत सारे वर्षों से गुजरकर एक संप्रदाय बन चुकी होती है तो क्या इसके लोग परमेश्वर के उद्धार के पात्र हैं? क्या वे उसके घर के सदस्य हैं? (नहीं।) वे सदस्य नहीं हैं। ये लोग, जो सच्चे परमेश्वर में केवल नाममात्र के लिए विश्वास रखते हैं, फिर भी वह उन्हें धर्म को मानने वाले लोग मानता है; ये किस मार्ग पर चलते हैं? जिस मार्ग पर वे चलते हैं उस पर वे परमेश्वर में विश्वास की पताका लिए होते हैं, फिर भी वे कभी उसके मार्ग का अनुसरण नहीं करते; यह ऐसा मार्ग है जिस पर वे उसमें विश्वास तो रखते हैं फिर भी उसकी आराधना कभी नहीं करते, यहाँ तक कि वे उसे त्याग देते हैं; यह ऐसा मार्ग है जिस पर वे परमेश्वर में विश्वास रखने का दावा करते हैं, फिर भी उसका प्रतिरोध करते हैं। ऊपर से तो, वे परमेश्वर के नाम में, सच्चे परमेश्वर में विश्वास रखते हैं, लेकिन वास्तविकता ये है कि वे शैतान और दानवों की आराधना करते हैं, वे मानवीय उद्यम में संलिप्त रहते हैं और स्वतंत्र मानवीय राज्यों की स्थापना करते हैं। यही वो मार्ग है जिस पर वे चलते हैं। परमेश्वर में अपने विश्वास में वे जिस मार्ग पर चलते हैं उसे देखने से यह स्पष्ट है कि वे छद्म-विश्वासियों का जत्था हैं, मसीह-विरोधियों का गिरोह हैं, उन शैतानों और दानवों का समूह हैं जो विशिष्ट रूप से परमेश्वर का प्रतिरोध करता और उसके कार्य में गड़बड़ करता है। धार्मिक जगत का यही सार है। क्या ऐसे लोगों के समूह का मनुष्य के उद्धार के लिए परमेश्वर की प्रबंधन योजना से कोई सरोकार है? (नहीं।) परमेश्वर के विश्वासी, वे चाहे जितने भी हों, अगर उनके विश्वास को परमेश्वर द्वारा एक धार्मिक समूह के विश्वास के रूप में निरूपित किया जाता है तो ये लोग परमेश्वर के कार्य और उद्धार के पात्र नहीं हैं। परमेश्वर ने इसे पहले ही निर्धारित कर दिया है और इन लोगों का उद्धार नहीं किया जा सकता। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? परमेश्वर के कार्य या मार्गदर्शन के बिना एक समूह जो बिल्कुल भी न उसके सामने समर्पण करता है और न उसकी आराधना करता है, शायद वह नाममात्र के लिए उसमें विश्वास रखता हो, लेकिन वह धर्म के पादरियों और एल्डरों का ही अनुसरण और पालन करता है, और धर्म के पादरी और एल्डर अपने सार से ही शैतान के और पाखंडी होते हैं। इसलिए, वे लोग जिनका अनुसरण और पालन करते हैं वे शैतान और दानव हैं। वे परमेश्वर में विश्वास करने का दावा करते हैं, लेकिन दरअसल, मनुष्य उनके साथ हेर-फेर करता है, वे इंसानी आयोजनों और वर्चस्व के अधीन होते हैं। तो, मूल रूप से वे जिनका अनुसरण और पालन करते हैं वे शैतान और दानव हैं, परमेश्वर का प्रतिरोध करने वाली दुराचारी शक्तियाँ हैं, और परमेश्वर के शत्रु हैं। क्या परमेश्वर ऐसे लोगों के गिरोह को बचाएगा? (नहीं।) क्यों नहीं? देखो, क्या ऐसे लोग पश्चात्ताप करने में सक्षम होते हैं? वे पश्चात्ताप नहीं करेंगे। वे परमेश्वर में आस्था की पताका के नीचे इंसानी कामकाज और उद्यमों से जुड़ जाते हैं, जो कि मानवजाति के उद्धार के लिए परमेश्वर की प्रबंधन योजना के विपरीत है, और उनका अंतिम परिणाम यह होगा कि वे परमेश्वर द्वारा ठुकरा दिए जाते हैं। परमेश्वर द्वारा इन लोगों को बचाना असंभव है, और वे पश्चात्ताप करने में सक्षम नहीं हैं; वे शैतान के कब्जे में आ गए हैं और परमेश्वर इन लोगों को उसे ही सौंप देता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, परमेश्वर का भय मानकर ही इंसान उद्धार के मार्ग पर चल सकता है

कुछ लोग सत्य से प्रेम नहीं करते, न्याय से तो और भी कम प्रेम करते हैं। इसके बजाय वे सत्ता और दौलत से प्रेम करते हैं; ऐसे लोग सत्ता चाहने वाले कहे जाते हैं। वे केवल दुनिया के शक्तिशाली संप्रदायों को और धर्म-महाविद्यालयों से आने वाले पादरियों और शिक्षकों को ही खोजते हैं। यूँ तो उन्होंने सत्य के मार्ग को स्वीकार कर लिया है, फिर भी वे केवल अर्ध-विश्वासी हैं और वे अपने समस्त तन और मन को समर्पित करने में असमर्थ हैं; वे अपने मुँह से तो परमेश्वर के लिए खुद को खपाने की बात करते हैं, लेकिन उनकी नजरें बड़े पादरियों और शिक्षकों पर गड़ी रहती हैं और वे मसीह की ओर निगाह फेरने तक की जहमत नहीं उठाते हैं। उनके मन प्रसिद्धि, लाभ और प्रतिष्ठा के विचारों से भरे रहते हैं। वे इसे असंभव समझते हैं कि ऐसा छोटा व्यक्ति इतने लोगों पर विजय प्राप्त कर सकता है, कि इतना साधारण व्यक्ति मनुष्य को पूर्ण बना सकता है। वे इसे असंभव समझते हैं कि ये धूल और घूरे में पड़े नाचीज लोग परमेश्वर द्वारा चुने गए हैं। वे मानते हैं कि अगर ऐसे लोग परमेश्वर के उद्धार के पात्र होते, तो स्वर्ग और पृथ्वी उलट-पुलट हो जाते और सभी लोगों का हँसते-हँसते बुरा हाल हो जाता। उनका मानना है कि अगर परमेश्वर ने ऐसे लोगों को पूर्ण बनाने के लिए चुना होता, तो वे सभी बड़ी शख्सियतें स्वयं परमेश्वर बन जातीं। उनके दृष्टिकोण अविश्वास से दूषित हैं; अविश्वासी होने से भी बढ़कर, वे अविवेकी जानवर हैं। क्योंकि वे केवल रुतबे, प्रतिष्ठा और सत्ता को महत्व देते हैं और बड़े समूहों और संप्रदायों को सम्मान देते हैं, लेकिन उन्हें मसीह की अगुआई में चलने वालों की रत्ती भर भी परवाह नहीं है। वे तो बस ऐसे विश्वासघाती हैं जिन्होंने मसीह, सत्य और जीवन से पीठ फेर ली है।

तुम मसीह की विनम्रता की प्रशंसा नहीं करते, लेकिन तुम उन ऊँचे रुतबे वाले झूठे चरवाहों का सम्मान जरूर करते हो। तुम मसीह की मनोहरता या बुद्धि से प्रेम नहीं करते, बल्कि तुम उन व्यभिचारियों को बहुत पसंद करते हो, जो संसार की गंदगी के साथ रहते हैं। तुम मसीह की सिर टिकाने तक की जगह न होने की पीड़ा पर केवल कुटिलता से हँसते हो, लेकिन उन मुरदों की तारीफ करते हो, जो चढ़ावों का गबन करते हैं और ऐयाशी में जीते हैं। तुम मसीह के साथ कष्ट सहने को तैयार नहीं हो, बल्कि खुद को खुशी-खुशी उन लापरवाह और मनमाने मसीह-विरोधियों की बाँहों में सौंप देते हो, जबकि वे तुम्हें सिर्फ देह, शब्द और नियंत्रण ही प्रदान करते हैं। अभी भी तुम्हारा हृदय उनकी ओर, उनकी प्रतिष्ठा की ओर, उनके रुतबे, उनकी शक्तियों की ओर मुड़ता है। अभी भी तुम यही रवैया अपनाए हुए हो कि मसीह का कार्य स्वीकारना कठिन है और तुम इसे स्वीकारने के लिए तैयार नहीं रहते। यही कारण है कि मैं कहता हूँ कि तुममें मसीह को स्वीकार करने की आस्था नहीं है। तुमने आज तक उसका अनुसरण सिर्फ इसलिए किया है, क्योंकि तुम्हारे पास कोई और विकल्प नहीं था। बुलंद छवियों की एक शृंखला हमेशा तुम्हारे हृदय में बसी रहती है; तुम उनके किसी शब्द और कर्म को नहीं भूल सकते, न ही उनके प्रभावशाली शब्दों और हाथों को भूल सकते हो। वे तुम लोगों के हृदय में हमेशा सर्वोच्च और हमेशा नायक रहते हैं। लेकिन आज के मसीह के लिए ऐसा नहीं है। तुम्हारे हृदय में वह हमेशा महत्वहीन है, वह एक ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा भय के अयोग्य है। क्योंकि वह बहुत ही साधारण है, उसका बहुत ही कम प्रभाव है और वह कद्दावर होने से बहुत पीछे है।

बहरहाल, मैं कहता हूँ कि जो लोग सत्य को महत्व नहीं देते वे सभी छद्म-विश्वासी हैं और सत्य के प्रति विश्वासघाती हैं। ऐसे लोगों को कभी भी मसीह की स्वीकृति प्राप्त नहीं होगी। क्या अब तुमने पहचान लिया है कि तुम्हारे भीतर कितना अविश्वास है, और तुममें मसीह के प्रति कितना विश्वासघात है? मैं तुम्हें इस प्रकार नसीहत देता हूँ : चूँकि तुमने सत्य का मार्ग चुना है, तो तुम्हें खुद को संपूर्ण हृदय से समर्पित करना चाहिए; दुविधाग्रस्त या आधे दिल वाले न बनो। तुम्हें समझना चाहिए कि परमेश्वर संसार का या किसी एक व्यक्ति का परमेश्वर नहीं है, बल्कि उन सबका परमेश्वर है जो उस पर सचमुच विश्वास करते हैं, जो उसकी आराधना करते हैं और जो उसके प्रति समर्पित और निष्ठावान हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, क्या तुम सचमुच परमेश्वर के विश्वासी हो?

संबंधित चलचित्र अंश

क्या पादरियों और एल्डर को वाकई प्रभु ने नियुक्त किया है?

क्या पादरियों और बुजुर्गों की आज्ञा मानना ही परमेश्वर की आज्ञा मानना है?

क्या पोप परमेश्वर का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं? क्या पोप की बातें सुनना परमेश्वर का आज्ञापालन है?

संबंधित धर्मोपदेश

क्या धार्मिक अगुआओं का अनुसरण करना परमेश्वर का अनुसरण करना है?

संबंधित भजन

इंसान की मसीह में कोई सच्ची आस्था नहीं है

परमेश्वर में विश्वास करना मगर सत्य को स्वीकार न करना छद्म-विश्वासी होना है

पिछला: iii. यह क्यों कहा जाता है कि धार्मिक पादरी और एल्डर सभी फरीसियों के मार्ग पर चल रहे हैं, और उनका सार क्या है

अगला: v. परमेश्वर का अनुसरण करना क्या है और मनुष्य का अनुसरण करना क्या है

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें