2. आशीषें पाने की मंशा और असंयत इच्छाओं का समाधान कैसे करें
अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
अधिकतर लोग शांति और अन्य लाभों के लिए परमेश्वर पर विश्वास करते हैं। जब तक तुम्हारे लिए लाभप्रद न हो, तब तक तुम परमेश्वर पर विश्वास नहीं करते, और यदि तुम परमेश्वर के अनुग्रह प्राप्त नहीं कर पाते, तो तुम खीज जाते हो। तुमने जो कहा, वो तुम्हारा असली आध्यात्मिक कद कैसे हो सकता है? जब अपरिहार्य पारिवारिक घटनाओं, जैसे कि बच्चों का बीमार पड़ना, प्रियजनों का अस्पताल में भर्ती होना, फसल की खराब पैदावार, और परिवार के सदस्यों द्वारा उत्पीड़न की बात आती है, तो इन अक्सर घटित होने वाले रोज़मर्रा के मामलों से निपटना भी तुम्हारे लिए मुश्किल हो जाता है। जब ऐसी चीजें घटित होती हैं, तो तुम हमेशा दहशत में आ जाते हो, तुम नहीं जानते कि क्या करना है—और अधिकांश समय तुम परमेश्वर से शिकायत करते हो। तुम शिकायत करते हो कि परमेश्वर के वचनों ने तुमको धोखा दिया है, परमेश्वर के कार्य ने तुम्हारे साथ खिलवाड़ किया है। क्या तुम लोगों के ऐसे ही विचार नहीं हैं? क्या तुम्हें लगता है कि ऐसी चीजें कभी-कभार ही तुम लोगों के बीच में होती हैं? तुम लोग हर दिन इसी तरह की घटनाओं के बीच रहते हुए बिताते हो। तुम परमेश्वर में अपने विश्वास में कैसे सफल हो सकते हो, इस बारे में ज़रा भी विचार नहीं करते और न ही इस बारे में विचार करते हो कि परमेश्वर के इरादे कैसे पूरे करें। तुम लोगों का असली आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है, यहाँ तक कि नन्हे चूज़े से भी छोटा। जब तुम्हारे पारिवारिक व्यवसाय में नुकसान होता है, तो तुम परमेश्वर से शिकायत करते हो, जब तुम लोग स्वयं को परमेश्वर की सुरक्षा से रहित किसी परिवेश में पाते हो, तब भी तुम परमेश्वर से शिकायत करते हो, यहाँ तक कि तुम तब भी शिकायत करते हो, जब तुम्हारे चूज़े मर जाते हैं या तुम्हारी बूढ़ी गाय बाड़े में बीमार पड़ जाती है। तुम तब शिकायत करते हो, जब तुम्हारे बेटे का शादी करने का समय आता है, लेकिन तुम्हारे परिवार के पास पर्याप्त धन नहीं होता; तुम मेज़बानी का कर्तव्य करना चाहते हो, लेकिन तुम्हारे पास पैसे नहीं होते, तब भी तुम शिकायत करते हो। तुम शिकायतों से लबालब भरे हो, और इस वजह से कभी-कभी सभाओं में भी नहीं जाते या परमेश्वर के वचनों को खाते और पीते भी नहीं हो, और न जाने कितने लंबे समय तक नकारात्मक बने रहते हो। आज तुम्हारे साथ जो कुछ भी होता है, उसका तुम्हारी संभावनाओं या भाग्य से कोई संबंध नहीं होता; ये चीजें तब भी होतीं, जब तुम परमेश्वर पर विश्वास न करते, मगर आज तुम उनका उत्तरदायित्व परमेश्वर पर डाल देते हो और जोर देकर कहते हो कि परमेश्वर ने तुम्हें हटा दिया है। परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास कैसा है? क्या तुमने अपना जीवन सचमुच अर्पित किया है? यदि तुम लोगों ने अय्यूब के समान परीक्षणों का सामना किया होता, तो आज परमेश्वर का अनुसरण करने वाले तुम लोगों में से कोई भी अडिग न रह पाता, तुम सभी लोग नीचे गिर जाते। और, निस्संदेह, तुम लोगों और अय्यूब के बीच ज़मीन-आसमान का अंतर है। आज यदि तुम लोगों की आधी संपत्ति जब्त कर ली जाए, तो तुम लोग परमेश्वर के अस्तित्व को नकारने की हिम्मत कर लोगे; यदि तुम्हारा बेटा या बेटी तुमसे छीन ली जाए, तो तुम कोसते हुए सड़कों पर निकल पड़ोगे; यदि आजीविका कमाने का तुम लोगों का एकमात्र रास्ता बंद हो जाए, तो तुम लोग परमेश्वर से उसके बारे में हिसाब माँगने लगोगे; तुम लोग पूछोगे कि मैंने तुम लोगों को डराने के लिए शुरुआत में इतने सारे वचन क्यों कहे। ऐसा कुछ नहीं है, जिसे तुम लोग ऐसे समय में करने की हिम्मत न करो। इससे यह स्पष्ट है कि तुम लोगों के पास कोई सच्ची अंतर्दृष्टि नहीं है और न ही कोई सच्चा आध्यात्मिक कद है। इसलिए, तुम लोगों पर जो परीक्षण हैं वे बहुत बड़े हैं, क्योंकि तुम लोग बहुत अधिक जानते हो, लेकिन तुम लोग जो वास्तव में समझते हो वह तुम लोगों की जानकारी का हजारवाँ हिस्सा भी नहीं है। तुम लोगों को स्वयं को केवल जानने और समझने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि तुम लोगों के लिए यह देखना सबसे अच्छा होगा कि तुम लोग वास्तव में कितने सत्यों को अभ्यास में लाए हो, तुम जिन सत्यों को जानते हो उनमें से किसे अभी अभ्यास में लाना बाकी है, पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और रोशनी के कौन-से हिस्से तुम लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत के पसीने से प्राप्त किए हैं, क्या सत्य का अनुसरण करने का तुम्हारा संकल्प पूरा हो गया है, पूर्ण बनाए जाने के अपने अनुसरण में तुम कितनी दूर पहुँच गए हो और क्या शैतान के प्रलोभनों पर विजय पाने के लिए तुम्हारे पास सच्चा आध्यात्मिक कद है। तुम्हें अपने असल आध्यात्मिक कद और जो गवाही तुम्हें देनी चाहिए, उनके संबंध में पूरी गंभीरता और ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए और उसके लिए कीमत चुकानी चाहिए। परमेश्वर में विश्वास करते हुए, इस बारे में मत सोचो कि तुम कौन-से आशीष प्राप्त कर सकते हो या भविष्य में तुम किस चीज का आनंद ले सकते हो। अंततः, क्या तुम सत्य प्राप्त कर सकते हो और जीवन प्राप्त कर सकते हो, यह सब तुम्हारे व्यक्तिगत अनुसरण पर निर्भर करता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, अभ्यास (3)
इन दिनों, अधिकांश लोग इस तरह की दशा में हैं : आशीष प्राप्त करने के लिए मुझे परमेश्वर के लिए खुद को खपाना होगा और परमेश्वर के लिए कीमत चुकानी होगी। आशीष पाने के लिए मुझे परमेश्वर के लिए सब कुछ त्याग देना चाहिए; मुझे उसके द्वारा सौंपा गया काम पूरा करना चाहिए, और मुझे अपना कर्तव्य अवश्य अच्छे से करना चाहिए। यह आशीष प्राप्त करने के इरादे से प्रेरित होता है और वे पूरी तरह से उससे पुरस्कार प्राप्त करने और मुकुट हासिल करने के उद्देश्य से ही परमेश्वर के लिए खुद को खपाते हैं। ऐसे लोगों के दिलों में सत्य नहीं होता है और यह निश्चित है कि वे केवल कुछ शब्द और धर्म-सिद्धांत समझते हैं और जहाँ भी जाते हैं दिखावा करते हैं। उनका मार्ग ठीक पौलुस का मार्ग है। ऐसे लोगों के लिए, परमेश्वर में विश्वास करने का अर्थ केवल लगातार काम करना है। उनके मन में, यह ऐसा है मानो वे जितना अधिक काम करेंगे, परमेश्वर के प्रति उनकी वफादारी उतनी ही अधिक साबित होगी और वह निश्चित रूप से उतना ही अधिक संतुष्ट होगा; यह ऐसा है मानो वे जितना अधिक काम करेंगे, वे परमेश्वर के सामने मुकुट दिए जाने के उतने ही अधिक योग्य होंगे और वे उतने ही बड़े आशीष प्राप्त करेंगे। वे सोचते हैं कि यदि वे उपदेश दे सकते हैं, कष्ट सह सकते हैं और मसीह के लिए अपने जीवन का बलिदान कर सकते हैं और यदि वे उन कर्तव्यों को पूरा कर सकते हैं जो परमेश्वर ने उन्हें सौंपे हैं तो वे ऐसे लोग होंगे जो सबसे बड़े आशीष प्राप्त करेंगे और यह निश्चित है कि उन्हें मुकुट दिया जाएगा। पौलुस ने ठीक यही कल्पना की थी और इसी का अनुसरण किया था। यही वह मार्ग है जिस पर वह चला था, और ऐसे ही विचार लेकर उसने परमेश्वर की सेवा करने का काम किया था। क्या इन विचारों और इरादों की उत्पत्ति शैतान की प्रकृति से नहीं होती? यह सांसारिक लोगों की तरह है, जो मानते हैं कि पृथ्वी पर रहते हुए उन्हें ज्ञान की खोज अवश्य करनी चाहिए, और उसे प्राप्त करने के बाद वे भीड़ से अलग दिखाई दे सकते हैं, पदाधिकारी बन सकते और हैसियत प्राप्त कर सकते हैं। वे सोचते हैं कि जब उनके पास हैसियत हो जाएगी, तो वे अपनी महत्वाकांक्षाएँ पूरी कर सकते हैं और अपने व्यवसाय और पारिवारिक पेशे को समृद्धि के एक निश्चित स्तर पर ले जा सकते हैं। क्या सभी गैर-विश्वासी इसी मार्ग पर नहीं चलते? जिन लोगों पर इस शैतानी प्रकृति का वर्चस्व है, वे अपने विश्वास में केवल पौलुस की तरह हो सकते हैं। वे सोचते हैं, “मुझे परमेश्वर के लिए खुद को खपाने की खातिर सब कुछ त्याग देना चाहिए। मुझे परमेश्वर के समक्ष समर्पित होना चाहिए, और अंततः मुझे बड़े पुरस्कार और एक बड़ा मुकुट मिलेगा।” यह वही सोच है, जो उन सांसारिक लोगों की होती है, जो सांसारिक चीजें पाने की कोशिश करते हैं; यह बिल्कुल समान है और समान प्रकृति से प्रेरित है। जब लोगों की शैतानी प्रकृति इस प्रकार की होगी, तो दुनिया में वे ज्ञान, शिक्षा, हैसियत प्राप्त करने और भीड़ से अलग दिखने की कोशिश करेंगे। यदि वे परमेश्वर में विश्वास करते हैं, तो वे बड़े मुकुट और बड़े आशीष प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। यदि परमेश्वर में विश्वास करते हुए लोग सत्य का अनुसरण नहीं करते, तो उनका इस मार्ग पर चलना निश्चित है। यह तथ्य किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं बदला जा सकता है, यह एक प्राकृतिक नियम है।
—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, पतरस के मार्ग पर कैसे चलें
परमेश्वर का अनुसरण करने वाले बहुत सारे लोग केवल इस बात से मतलब रखते हैं कि आशीष कैसे प्राप्त किए जाएँ या आपदा को कैसे टाला जाए। जैसे ही परमेश्वर के कार्य और प्रबंधन का उल्लेख किया जाता है, वे चुप हो जाते हैं और सारी रुचि खो देते हैं। उन्हें लगता है कि इस प्रकार के उबाऊ मुद्दों को समझने से उनके जीवन की प्रगति में कोई मदद नहीं मिलेगी और न ही कोई लाभ प्राप्त होगा। परिणामस्वरूप, भले ही उन्होंने परमेश्वर के प्रबंधन के बारे में जानकारी सुनी हो, वे इसके साथ अगंभीर तरीके से पेश आते हैं। वे इसे स्वीकारने योग्य कोई खजाना नहीं मानते, न ही इसे समझने के लिए अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं। परमेश्वर का अनुसरण करने में इन लोगों का प्रयोजन बहुत सरल होता है और यह एक ही लक्ष्य के लिए होता है : आशीषित होना। ये लोग ऐसी किसी भी दूसरी चीज के लिए पूर्णतया उदासीन रहते हैं जो इस उद्देश्य से संबंध नहीं रखती। उनके लिए, परमेश्वर में विश्वास करने का सबसे वैध लक्ष्य आशीष प्राप्त करना है—यह उनकी आस्था का असली मूल्य है। यदि कोई चीज इस प्रयोजन को पूरा नहीं करती, तो चाहे जो भी हो वे उससे अप्रभावित रहते हैं। आज परमेश्वर में विश्वास करने वाले अधिकांश लोगों का यही हाल है। उनका प्रयोजन और इरादा न्यायोचित प्रतीत होते हैं, क्योंकि जब वे परमेश्वर में विश्वास करते हैं, तो वे परमेश्वर के लिए स्वयं को खपाते भी हैं, परमेश्वर के प्रति समर्पित भी होते हैं और अपना कर्तव्य भी निभाते हैं। वे अपनी जवानी न्योछावर कर देते हैं, परिवार और आजीविका त्याग देते हैं, यहाँ तक कि दौड़-धूप करने के लिए वर्षों अपने घर से दूर बिताते हैं। अपने परम प्रयोजन के लिए वे अपनी रुचियाँ बदल डालते हैं, अपने जीवन का दृष्टिकोण बदल देते हैं, यहाँ तक कि अपने अनुसरण की दिशा तक बदल देते हैं, किंतु परमेश्वर पर अपने विश्वास करने के प्रयोजन को नहीं बदल सकते। वे अपनी आकांक्षाओं के प्रबंधन के लिए दौड़-धूप करते हैं; चाहे मार्ग कितना भी दूर क्यों न हो, और मार्ग में कितनी भी कठिनाइयाँ, खतरे और अवरोध क्यों न आएँ, वे दृढ़ रहते हैं और मृत्यु से नहीं डरते। इस तरह से अपने आप को समर्पित रखने के लिए उन्हें कौन-सी ताकत बाध्य करती है? क्या यह उनकी अंतरात्मा है? क्या यह उनका महान और नैतिक रूप से कुलीन चरित्र है? क्या यह बुराई की शक्तियों से बिल्कुल अंत तक लड़ने का उनका दृढ़ संकल्प है? क्या यह प्रतिफल की आकांक्षा के बिना परमेश्वर के लिए गवाही देने की जो आस्था उनके पास है, वह है? क्या यह परमेश्वर की इच्छा पूरी करने के लिए सब कुछ बेहिचक त्याग देने की उनकी लगन है? या यह विलासितापूर्ण व्यक्तिगत माँगें हमेशा त्यागने की उनकी समर्पित भावना है? ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए, जिसने कभी परमेश्वर के प्रबंधन के कार्य को नहीं समझा, उसका इतना सारा हृदय का रक्त खपाने में सक्षम होना एक बहुत बड़ा चमत्कार है! फिलहाल, आओ इसकी चर्चा न करें कि इन लोगों ने कितना कुछ दिया है। किंतु उनका व्यवहार हमारे गहन-विश्लेषण के बहुत योग्य है। उनके साथ इतनी निकटता से जुड़े उन लाभों के अतिरिक्त, परमेश्वर को कभी नहीं समझने वाले लोगों द्वारा उसके लिए इतनी बड़ी कीमत चुकाने का क्या कोई अन्य कारण हो सकता है? यहाँ हमें एक ऐसी समस्या का पता चलता है जिसे मनुष्य पहले पता नहीं लगा सका है : परमेश्वर के साथ मनुष्य का संबंध केवल नग्न स्वार्थ पर आधारित है। यह आशीष लेने वाले और देने वाले के मध्य का संबंध है। स्पष्ट रूप से कहें तो यह एक कर्मचारी और एक नियोक्ता के मध्य का संबंध है। कर्मचारी केवल नियोक्ता द्वारा दिए जाने वाले प्रतिफल प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। इस प्रकार के स्वार्थ आधारित संबंध में कोई आत्मीय स्नेह नहीं होता, केवल लेन-देन होता है। प्रेम करने या प्रेम पाने जैसी कोई बात नहीं होती, केवल दान और दया होती है। कोई समझ नहीं होती, केवल असहाय दबा हुआ आक्रोश और धोखा होता है। कोई अंतरंगता नहीं होती, केवल एक अगम खाई होती है। अब जबकि चीजें इस बिंदु तक आ गई हैं तो ऐसी राह को कौन उलट सकता है? और कितने लोग इस बात को वास्तव में समझने में सक्षम हैं कि यह संबंध कितना भयावह बन चुका है? मेरा मानना है कि जब मनुष्य आशीष प्राप्त होने के आनंदपूर्ण वातावरण में खुद को निमग्न कर देता है तो कोई यह कल्पना नहीं कर सकता कि परमेश्वर के साथ ऐसा संबंध कितना अटपटा और भद्दा है।
परमेश्वर में मानवजाति के विश्वास के बारे में सबसे दुःखद बात यह है कि परमेश्वर के कार्य के बीच मनुष्य अपने खुद के उद्यम में जुटा रहता है, जबकि परमेश्वर के प्रबंधन पर कोई ध्यान नहीं देता। परमेश्वर में मानवजाति के विश्वास की सबसे बड़ी असफलता यह है कि जब मनुष्य परमेश्वर के प्रति समर्पण करने और उसकी आराधना करने का प्रयास करता है, उसी समय वह एक महत्वाकांक्षी मंजिल के अपने सपने का निर्माण कर रहा होता है और इस बात की साजिश रचता है कि सबसे बड़ा आशीष और सर्वोत्तम मंजिल कैसे हासिल की जाए। भले ही लोग समझते हैं कि वे कितने दीन-हीन, घृणास्पद और दयनीय हैं, फिर भी ऐसे कितने लोग अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को आसानी से त्याग सकते हैं? और कौन अपने कदमों को रोकने और अपनी ओर से योजनाएँ बनाना बंद करने में सक्षम है? परमेश्वर को उन लोगों की ज़रूरत है, जो उसके प्रबंधन को पूरा करने के लिए उसके साथ निकटता से सहयोग करेंगे। उसे उन लोगों की जरूरत है जो उसके प्रति समर्पण करने की खातिर अपने पूरे तन-मन को उसके प्रबंधन के कार्य के प्रति समर्पित करेंगे। उसे ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो हर दिन उससे भीख माँगने के लिए अपने हाथ फैलाए रहते हैं और उनकी तो बिल्कुल भी जरूरत नहीं है जो उसके लिए खुद को थोड़ा-सा खपाते हैं और फिर उससे भुगतान अदायगी की माँग करने का इंतजार करते हैं। परमेश्वर उन लोगों से नफरत करता है जो तुच्छ योगदान करते हैं और फिर अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट हो जाते हैं। वह उन निष्ठुर लोगों से नफरत करता है जो उसके प्रबंधन-कार्य को अत्यधिक नापसंद करते हैं और केवल स्वर्ग जाने और आशीष प्राप्त करने के बारे में बात करना चाहते हैं। वह उन लोगों से और भी अधिक नफरत करता है जो उसके उद्धार-कार्य से प्राप्त अवसर का लाभ अपने फायदे के लिए उठाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन लोगों ने कभी इस बात की परवाह नहीं की है कि परमेश्वर अपने प्रबंधन के कार्य के माध्यम से क्या हासिल और प्राप्त करना चाहता है। उनकी रुचि केवल इस बात में होती है कि किस प्रकार वे परमेश्वर के कार्य द्वारा प्रदान किए गए अवसर का उपयोग आशीष प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं। वे परमेश्वर के हृदय के प्रति बिल्कुल भी विचारशील नहीं हैं और पूरी तरह से अपने भविष्य और भाग्य में तल्लीन रहते हैं। जो लोग परमेश्वर के प्रबंधन के कार्य के प्रति विमुख होते हैं और जो इस बात में जरा-सी भी रुचि नहीं रखते कि परमेश्वर मानवजाति को कैसे बचाता है और उसके इरादे क्या हैं, वे सभी परमेश्वर के प्रबंधन कार्य के दायरे से बाहर वही चीजें कर रहे हैं जिन्हें वे करना चाहते हैं। उनके क्रियाकलापों को परमेश्वर द्वारा न तो याद किया जाता है और न ही अनुमोदित किया जाता है, परमेश्वर द्वारा इन्हें मूल्यवान माना जाना तो दूर की बात है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परिशिष्ट 3 : परमेश्वर के प्रबंधन के बीच ही मनुष्य का उद्धार किया जा सकता है
तुम लोगों के अनुसरण में, तुम्हारी बहुत ज्यादा व्यक्तिगत धारणाएँ, आशाएँ और संभावनाएँ रहती हैं। अब कार्य इस तरह से किया जाता है कि तुम लोगों की रुतबे की इच्छा और तुम्हारी अत्यधिक इच्छाओं से निपटा जा सके। ये आशाएँ, रुतबे की यह इच्छा और ये धारणाएँ, सभी शैतानी स्वभावों के प्रतीक हैं। लोगों के दिलों में इन चीजों के होने का कारण पूरी तरह से यह है कि शैतान का जहर हमेशा लोगों के विचारों को भ्रष्ट करता रहता है। लोग शैतान के इन प्रलोभनों से खुद को कभी मुक्त नहीं कर पाते और वे पाप के बीच जी रहे हैं, फिर भी नहीं मानते कि यह पाप है। इतना ही नहीं, वे सोचते हैं, “हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, इसलिए उसे हमें आशीष प्रदान करना चाहिए और हमारे लिए सब कुछ सही ढंग से व्यवस्थित करना चाहिए। हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, इसलिए हमें दूसरों से श्रेष्ठतर होना चाहिए और हमारे पास दूसरों की तुलना में ऊँचा रुतबा और बेहतर संभावनाएँ होनी चाहिए। चूँकि हम परमेश्वर पर विश्वास करते हैं, इसलिए उसे हमें असीम आशीष देना चाहिए। अन्यथा इसे परमेश्वर पर विश्वास करना नहीं कहा जाएगा।” बहुत सालों से जिन विचारों पर लोगों ने अपने अस्तित्व के लिए भरोसा रखा था, वे उनके दिलों को इस स्थिति तक दूषित कर रहे हैं कि वे विश्वासघाती, डरपोक और नीच हो गए हैं। न केवल उनमें इच्छाशक्ति या संकल्प की कमी है, बल्कि वे लालची, अभिमानी और मनमौजी भी हो गए हैं। उनमें स्वयं से परे जाने के संकल्प का पूरी तरह से अभाव है और इन अंधकारपूर्ण प्रभावों के बंधनों से मुक्त होने का तो लेशमात्र भी साहस नहीं है। लोगों के विचार और जीवन इतने सड़ चुके हैं कि परमेश्वर में विश्वास करने के पीछे के उनके परिप्रेक्ष्य अभी भी असहनीय रूप से घिनौने हैं और यहाँ तक कि सुनने में भी पूरी तरह से आपत्तिजनक हैं। लोग पूरी तरह से कायर, शक्तिहीन, नीच और कमजोर हैं। वे अंधकार की शक्तियों से घृणा नहीं करते, वे प्रकाश और सत्य के लिए प्रेम महसूस नहीं करते; इसके बजाय, वे उन्हें निष्कासित करने की पूरी कोशिश करते हैं। क्या तुम लोगों के वर्तमान विचार और परिप्रेक्ष्य ठीक ऐसे ही नहीं हैं? यानी, चूँकि तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, इसलिए तुम्हें आशीष मिलना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तुम्हारा रुतबा कभी न गिरे, यह अविश्वासियों से ऊँचा बना रहे—तुम लोग इस तरह का परिप्रेक्ष्य सिर्फ एक या दो साल से नहीं, बल्कि कई सालों से पाले हुए हो। तुम्हारी लेन-देन वाली सोच बहुत ज्यादा विकसित हो गई है। यद्यपि तुम आज इस पड़ाव पर पहुँच गए हो, फिर भी रुतबे की बात आने पर तुम निश्चिंत नहीं हो पाते; तुम लगातार इसकी ताक-झाँक करते रहते हो और प्रतिदिन इस पर नजर रखते हो, इस गहरे डर के साथ कि कहीं एक दिन तुम्हारा रुतबा छिन न जाए और तुम्हारा नाम खराब न हो जाए। लोगों ने सहूलियत की अपनी अभिलाषा को कभी नहीं छोड़ा। ... जितना अधिक तू इस तरह से अनुसरण करेगा उतना ही कम तू पाएगा। रुतबे के लिए किसी व्यक्ति की अभिलाषा जितनी अधिक होगी, उतनी ही गंभीरता से उसकी काट-छाँट करनी होगी और उसे बड़े शोधन से उतना ही अधिक गुजरना होगा। इस तरह के लोग इतने निकम्मे होते हैं! उन्हें काफी काट-छाँट और न्याय से गुजरना होगा ताकि वे रुतबे की अपनी इच्छा को पूरी तरह छोड़ दें। यदि तुम लोग इसी तरह से अनुसरण करोगे, तो अंत में कुछ भी नहीं पाओगे। जो लोग जीवन का अनुसरण नहीं करते वे रूपान्तरित नहीं किए जा सकते और जो सत्य के लिए प्यासे नहीं होते हैं वे सत्य प्राप्त नहीं कर सकते हैं। तू व्यक्तिगत रूपान्तरण का अनुसरण करने और प्रवेश करने पर ध्यान नहीं देता; बल्कि तू हमेशा उन असंयत इच्छाओं और उन चीजों पर ध्यान देता है जो तुझे परमेश्वर से प्रेम करने और उसके करीब आने से रोकती हैं। क्या ये चीजें तुझे रूपान्तरित कर सकती हैं? क्या ये तुझे राज्य में ला सकती हैं? यदि तुम्हारे अनुसरण का लक्ष्य सत्य की तलाश करना नहीं है, तो तुम इस अवसर का लाभ उठाकर फिर से दुनिया में जाकर कुछ बड़ा कर सकते हो। अपने समय को इस तरह बर्बाद करना ठीक नहीं है—क्यों अपने आप को यातना देते हो? क्या यह सच नहीं है कि तुम सुंदर दुनिया में सभी प्रकार की चीजों का आनंद उठा सकते हो? धन, सुंदर स्त्रियाँ, रुतबा, अभिमान, परिवार, बच्चे, इत्यादि—क्या ये दुनिया की वे बेहतरीन चीजें नहीं हैं जिनका तुम आनंद उठा सकते हो? यहाँ एक सहूलियत भरे स्थान की खोज में इधर-उधर भटकने का क्या फायदा? जब मनुष्य के पुत्र के पास ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ वह आराम करने के लिए अपना सिर रख सके, तो तुझे आराम के लिए जगह कैसे मिल सकती है? वह तेरे लिए आराम की एक सुन्दर जगह कैसे बना सकता है? क्या यह संभव है? मेरे न्याय के अतिरिक्त, आज तुम केवल सत्य की शिक्षाएँ प्राप्त कर सकते हो। तुम मुझसे सांत्वना प्राप्त नहीं कर सकते और तुम मुझसे उस सुखद आशियाने को भी प्राप्त नहीं कर सकते जिसके बारे में तुम दिन-रात सोचते रहते हो। मैं तुझे दुनिया की दौलत और वैभव नहीं प्रदान करूँगा। यदि तुम सच्चे मन से अनुसरण करो, तो मैं तुम्हें समग्र जीवन का मार्ग देने, तुम्हें फिर से मछली की तरह पानी में लौटा देने को तैयार हूँ। यदि तुम सच्चे मन से अनुसरण नहीं करोगे, तो मैं यह सब वापस ले लूँगा। मैं अपने मुँह के वचन उन्हें प्रदान करने को तैयार नहीं हूँ जो आराम का लालच करते हैं, जो बिल्कुल सूअरों और कुत्तों जैसे हैं!
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तुम विषमता होने के अनिच्छुक क्यों हो?
जब भी गंतव्य का जिक्र होता है, तुम लोग उसे विशेष गंभीरता से लेते हो; इतना ही नहीं, यह एक ऐसी चीज़ है, जिसके बारे में तुम सभी विशेष रूप से संवेदनशील हो। कुछ लोगों से एक अच्छा गंतव्य पाने के लिए परमेश्वर के सामने दंडवत करते हुए अपने सिर जमीन पर पटकने का इंतज़ार नहीं हो पा रहा है। मैं तुम्हारी उत्सुकता देखता हूँ, जिसे शब्दों में व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है। यह इससे अधिक कुछ नहीं है कि तुम लोग अपनी देह विपत्ति में नहीं डालना चाहते, और भविष्य में चिरस्थायी सज़ातो बिल्कुल भी नहीं भुगतना चाहते। तुम लोग केवल स्वयं को थोड़ा और उन्मुक्त, थोड़ा और आसान जीवन जीने देने की आशा करते हो। इसलिए जब भी गंतव्य का जिक्र होता है, तुम लोग खास तौर से बेचैन महसूस करते हो और अत्यधिक डर जाते हो कि अगर तुम लोग पर्याप्त सतर्क नहीं रहे, तो तुम परमेश्वर को नाराज़ कर सकते हो और इस प्रकार उस दंड के भागी हो सकते हो, जिसके तुम पात्र हो। अपने गंतव्य की खातिर तुम लोग समझौते करने से भी नहीं हिचके हो, यहाँ तक कि तुममें से कई लोग, जो कभी कुटिल और चंचल थे, अचानक विशेष रूप से विनम्र और ईमानदार बन गए हैं; तुम्हारी ईमानदारी का दिखावा बिल्कुल कँपा देने वाला है। फिर भी, तुम सभी के पास “ईमानदार” दिल हैं, और तुम लोगों ने लगातार बिना कोई बात छिपाए अपने दिलों के राज़ मेरे सामने खोले हैं, चाहे वह शिकायत हो, धोखा हो या वफादारी हो। कुल मिलाकर, तुम लोगों ने अपने अस्तित्व के गहनतम कोनों में पड़ी मूलभूत चीज़ें मेरे सामने खुलकर “कबूल” की हैं। बेशक, मैंने कभी इन चीज़ों को टाला नहीं है, क्योंकि वे सब मेरे लिए बहुत आम हो गई हैं। लेकिन अपने अंतिम गंतव्य के लिए तुम लोग परमेश्वर की स्वीकृति पाने के लिए अपने सिर के बाल का एक रेशा भी गँवाने के बजाय आग के दरिया में कूद जाओगे। ऐसा नहीं है कि मैं तुम लोगों के साथ बहुत कट्टर हो रहा हूँ; बात यह है कि मैं जो कुछ भी करता हूँ, उसके रूबरू आने के लिए तुम लोगों के हृदय में वफादारी की बहुत कमी है। तुम लोग शायद न समझ पाओ कि मैंने अभी क्या कहा है, इसलिए मैं तुम्हें एक आसान स्पष्टीकरण देता हूँ : तुम लोगों को सत्य और जीवन की ज़रूरत नहीं है; न ही तुम्हें अपने आचरण के सिद्धांतों की ज़रूरत है, मेरे श्रमसाध्य कार्य की तो निश्चित रूप से ज़रूरत नहीं है। इसके बजाय तुम लोगों को उन चीज़ों की ज़रूरत है, जो तुम्हारी देह से जुड़ी हैं—धन-संपत्ति, हैसियत, परिवार, विवाह आदि। तुम लोग मेरे वचनों और कार्य को पूरी तरह से ख़ारिज करते हो, इसलिए मैं तुम्हारी आस्था को एक शब्द में समेट सकता हूँ : खानापूरी। जिन चीज़ों के प्रति तुम लोग पूर्णतः वफादार हो, उन्हें हासिल करने के लिए तुम किसी भी हद तक जा सकते हो, लेकिन मैंने पाया है कि तुम लोग परमेश्वर में अपने विश्वास से संबंधित मामलों में ऐसा नहीं करते। इसके बजाय, तुम तुलनात्मक रूप से वफादार हो, तुलनात्मक रूप से गंभीर हो। इसीलिए मैं कहता हूँ कि जिनके दिल में पूर्ण ईमानदारी का अभाव है, वे परमेश्वर के प्रति अपने विश्वास में असफल हैं। ध्यान से सोचो—क्या तुम लोगों के बीच कई लोग असफल हैं?
तुम लोगों को ज्ञात होना चाहिए कि परमेश्वर पर विश्वास में सफलता लोगों के अपने कार्यों का परिणाम होती है; जब लोग सफल नहीं होते, बल्कि असफल होते हैं, तो वह भी उनके अपने कार्यों के कारण ही होता है, उसमें किसी अन्य कारक की कोई भूमिका नहीं होती। मेरा मानना है कि तुम लोग ऐसी चीज़ प्राप्त करने के लिए हर साधन का उपयोग करोगे, जो परमेश्वर में विश्वास करने से ज्यादा मुश्किल होती है और जिसे पाने के लिए उससे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं, और उसे तुम बड़ी गंभीरता से लोगे, यहाँ तक कि तुम उसमें कोई गलती बरदाश्त करने के लिए भी तैयार नहीं होंगे; इस तरह के निरंतर प्रयास तुम लोग अपने जीवन में करते हो। यहाँ तक कि तुम लोग उन परिस्थितियों में भी मेरी देह को धोखा दे सकते हो, जिनमें तुम अपने परिवार के किसी सदस्य को धोखा नहीं दोगे। यही तुम लोगों का हमेशा का व्यवहार और वह सिद्धांत है जिससे तुम संसार से निपटते हो। क्या तुम लोग अभी भी अपने गंतव्य की खातिर मुझे धोखा देने के लिए एक झूठा मुखौटा नहीं लगा रहे हो, ताकि तुम्हारा गंतव्य अद्भुत हो जाए और पूरी तरह तुम्हारी इच्छा के अनुरूप हो? मुझे पता है कि तुम्हारी वफादारी अस्थायी है, ठीक वैसे ही जैसे तुम्हारी ईमानदारी। क्या मामला ये नहीं है कि तुम्हारा संकल्प और तुम जो कीमत चुकाते हो, वे सिर्फ अभी मौजूद हैं और भविष्य में मौजूद नहीं रहेंगे? तुम बस एक सुंदर मंजिल की खातिर भरसक कोशिश करने के लिए एक आखिरी प्रयास करना चाहते हो। तुम्हारा एकमात्र उद्देश्य सौदेबाज़ी करना है, सत्य का ऋणी होने से बचना नहीं, मुझे उस कीमत का प्रतिदान करना तो बिल्कुल भी नहीं, जो मैंने अदा की है। संक्षेप में, तुम केवल जो चाहते हो, उसे प्राप्त करने के लिए अपनी चतुर चालें चलने के इच्छुक हो, लेकिन उसके लिए खुला संघर्ष करने के लिए तैयार नहीं हो। क्या यही तुम लोगों के अंतरतम विचार नहीं हैं? तुम्हें स्वयं ढोंग नहीं करना चाहिए, अपने गंतव्य के बारे में इतनी माथापच्ची तो और भी नहीं करनी चाहिए कि दिन में तुम्हारी खाने-पीने की इच्छा ही न हो और रात को चैन से सो भी न पाओ। क्या यह सच नहीं है कि अंत में तुम्हारा परिणाम पहले ही निर्धारित हो चुका होगा? तुम लोगों में से प्रत्येक को अपना कर्तव्य खुले और ईमानदार दिलों के साथ निभाना चाहिए, और जो भी कीमत ज़रूरी हो, उसे चुकाने के लिए तैयार रहना चाहिए। जैसा कि तुम लोगों ने कहा है, जब दिन आएगा तो परमेश्वर किसी के साथ भी अनुचित व्यवहार नहीं करेगा, जिसने उसके लिए कष्ट उठाया हो या कीमत चुकाई हो। इस प्रकार का दृढ़ विश्वास बनाए रखने लायक है, और यह सही है कि तुम लोगों को इसे कभी नहीं भूलना चाहिए। केवल इसी तरह से मैं तुम लोगों के बारे में निश्चिंत हो सकता हूँ। वरना तुम सदैव ऐसे लोग रहोगे जिनके बारे में मैं निश्चिंत नहीं रह सकता, और तुम हमेशा मेरी घृणा के पात्र रहोगे। अगर तुम सभी लोग अपनी अंतरात्मा का अनुसरण कर सको और अपना सर्वस्व मेरे लिए अर्पित कर सको, अगर मेरे कार्य के लिए कोई कोर-कसर न छोड़ो, और मेरे सुसमाचार के कार्य के लिए अपनी जीवन भर की ऊर्जा अर्पित कर सको, तो क्या फिर मेरा हृदय तुम्हारे लिए अक्सर हर्ष से नहीं उछलेगा? इस तरह से मैं तुम लोगों के बारे में पूरी तरह से निश्चिंत हो सकूँगा, है ना? यह शर्म की बात है कि तुम लोग जो कर सकते हो, वह मेरी अपेक्षाओं का दयनीय रूप से एक बहुत छोटा-सा भाग है। ऐसे में, तुम लोग मुझसे वे चीज़ें माँगने की धृष्टता कैसे कर सकते हो, जिनकी तुम आशा करते हो?
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, गंतव्य के बारे में
जब कुछ लोगों को अगुआ के रूप में उनके पद से बर्खास्त कर दिया जाता है और वे ऊपरवाले को यह कहते हुए सुनते हैं कि उन्हें फिर से विकसित या इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो वे अत्यंत दुखी हो जाते हैं और फूट-फूट कर रोते हैं, मानो उन्हें हटाया जा रहा हो—यह कैसी समस्या है? क्या उन्हें फिर से विकसित या उपयोग न किए जाने का यह मतलब है कि उन्हें हटाया जा रहा है? क्या इसका यह मतलब है कि वे तब उद्धार प्राप्त नहीं कर सकते? क्या प्रसिद्धि, लाभ और रुतबा उनके लिए वास्तव में इतने महत्वपूर्ण हैं? यदि वे सत्य का अनुसरण करने वाले व्यक्ति हैं तो उन्हें अपनी प्रसिद्धि, लाभ और रुतबा खोने पर आत्म-चिंतन करना चाहिए और सच्चा पश्चात्ताप महसूस करना चाहिए; उन्हें सत्य का अनुसरण करने का मार्ग चुनना चाहिए, नई शुरुआत करनी चाहिए और इतना परेशान नहीं होना चाहिए या रोना-धोना नहीं चाहिए। यदि वे अपने दिलों में यह जानते हैं कि उन्हें परमेश्वर के घर ने इसलिए बर्खास्त किया है कि वे वास्तविक कार्य नहीं करते और सत्य का अनुसरण नहीं करते और वे परमेश्वर के घर को यह कहते हुए सुनते हैं कि उन्हें फिर से पदोन्नत या इस्तेमाल नहीं किया जाएगा तो फिर उन्हें शर्मिंदा महसूस करना चाहिए, कि वे परमेश्वर के ऋणी हैं और उन्होंने परमेश्वर को निराश किया है; उन्हें पता होना चाहिए कि वे परमेश्वर द्वारा उपयोग किए जाने योग्य नहीं हैं और इस तरह से उन्हें थोड़ा विवेकशील माना जा सकता है। लेकिन जब वे यह सुनते हैं कि परमेश्वर का घर उन्हें फिर से विकसित या इस्तेमाल नहीं करेगा तो वे निराश और परेशान हो जाते हैं, और यह दर्शाता है कि वे प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे के पीछे भाग रहे हैं और वे सत्य का अनुसरण करने वाले व्यक्ति नहीं हैं। आशीष के लिए उनकी इच्छा इतनी प्रबल है और वे रुतबे को इतना अधिक सँजोते हैं और वास्तविक कार्य नहीं करते, इसलिए उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए और उन्हें अपने भ्रष्ट स्वभावों पर आत्म-चिंतन कर इन्हें समझना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि वे जिस मार्ग पर चल रहे हैं वह गलत है, कि वे रुतबा, प्रसिद्धि और लाभ के पीछे भागकर किसी मसीह-विरोधी के मार्ग पर चल रहे हैं, कि न केवल परमेश्वर उन्हें स्वीकृति नहीं देगा, बल्कि वे उसके स्वभाव को भी नाराज करेंगे, और यदि वे तमाम तरह की बुराई करते हैं तो उन्हें परमेश्वर दंडित भी करेगा। क्या तुम लोगों के साथ भी यह समस्या नहीं है? यदि मैं अब यह कहूँ कि तुम्हारे पास कोई आध्यात्मिक समझ नहीं है तो क्या तुम लोग दुखी नहीं होगे? (हाँ।) जब कुछ लोग किसी उच्च-स्तर के अगुआ को यह कहते हुए सुनते हैं कि उन्हें कोई आध्यात्मिक समझ नहीं है तो उन्हें लगता है कि वे सत्य को समझने में सक्षम नहीं हैं, कि परमेश्वर यकीनन उन्हें नहीं चाहता है, कि उन्हें आशीष मिलने की कोई आशा नहीं है; लेकिन दुखी महसूस करने के बावजूद वे सामान्य रूप से अपना कर्तव्य करने में सक्षम होते हैं—ऐसे लोगों के पास थोड़ी समझ होती है। जब कुछ लोग किसी को यह कहते हुए सुनते हैं कि उन्हें कोई आध्यात्मिक समझ नहीं है, तो वे निराश हो जाते हैं और आगे अपना कर्तव्य नहीं निभाना चाहते हैं। वे सोचते हैं, “तुम कहते हो कि मुझे कोई आध्यात्मिक समझ नहीं है—क्या इसका मतलब यह नहीं हुआ कि मुझे आशीष मिलने की कोई उम्मीद नहीं है? चूँकि मुझे भविष्य में कोई आशीष नहीं मिलेगा तो मैं अभी भी किस लिए विश्वास कर रहा हूँ? मैं सेवा करने के लिए मजबूर होना स्वीकार नहीं करूँगा। अगर बदले में कुछ नहीं मिलना है तो तुम्हारे लिए मेहनत कौन करेगा? मैं इतना मूर्ख नहीं हूँ!” क्या ऐसे लोगों के पास अंतरात्मा और विवेक होता है? वे परमेश्वर के अनुग्रह का इतना आनंद लेते हैं और फिर भी वे इसका बदला चुकाना नहीं जानते और वे सेवा करना भी नहीं चाहते। ऐसे लोग खत्म हो जाते हैं। वे अंत तक सेवा भी नहीं कर पाते और उन्हें परमेश्वर में कोई सच्ची आस्था नहीं होती है; वे छद्म-विश्वासी हैं। यदि उनके पास परमेश्वर के लिए एक ईमानदार दिल और परमेश्वर में सच्ची आस्था है, तो उनका मूल्यांकन चाहे कैसे भी किया जाए, यह उन्हें खुद को और अधिक सच्चे और सटीक रूप से जानने में सक्षम ही करेगा—उन्हें इस मामले को सही तरीके से देखना चाहिए और इसका असर परमेश्वर का अनुसरण करने या अपना कर्तव्य निभाने पर नहीं पड़ने देना चाहिए। अगर वे आशीष प्राप्त न भी कर पाएँ, तो भी उन्हें अंत तक परमेश्वर के लिए सेवा करने को तैयार रहना चाहिए और बिना किसी शिकायत के ऐसा करने में खुश होना चाहिए और उन्हें खुद को परमेश्वर द्वारा सभी चीजों के आयोजन की दया पर छोड़ देना चाहिए—केवल तभी वे अंतरात्मा और विवेक वाले व्यक्ति होंगे। किसी व्यक्ति को आशीष मिलता है या वह संताप का सामना करता है, यह परमेश्वर के हाथ में है, परमेश्वर इस पर संप्रभु है और वही इसकी व्यवस्था करता है, और यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे लोग माँग सकें या जिसे हासिल करने के लिए प्रयास कर सकें। बल्कि यह इस बात पर निर्भर है कि वह व्यक्ति परमेश्वर के वचनों का आज्ञापालन कर सकता है या नहीं, सत्य को स्वीकार कर सकता है या नहीं और परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार अपना कर्तव्य अच्छी तरह निभा सकता है या नहीं—परमेश्वर प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार प्रतिफल देगा। यदि किसी में इतनी-सी भी ईमानदारी है और जो कर्तव्य उसे करना चाहिए उसमें वह अपनी पूरी शक्ति जुटाकर लग जाता है तो यह पर्याप्त है और वह परमेश्वर की स्वीकृति और आशीष अर्जित करेगा। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति अपना कर्तव्य उस तरीके से नहीं करता जो मानक स्तर का हो और हर प्रकार की बुराई भी करता है, फिर भी परमेश्वर से आशीष प्राप्त करना चाहता है तो क्या उसका इस तरह पेश आना सूझ-बूझ की बेहद कमी नहीं है? यदि तुम्हें लगता है कि तुमने पर्याप्त रूप से अच्छा कार्य नहीं किया है, कि तुमने बहुत प्रयास किया है किंतु अभी भी तुम मामलों को सिद्धांतों के साथ नहीं सँभाल पाए हो और तुम्हें लगता है कि तुम परमेश्वर के ऋणी हो, फिर भी वह तुम्हें आशीष देता है और तुम पर अनुग्रह दिखाता है, तो क्या इसका मतलब यह नहीं है कि परमेश्वर तुम पर कृपा कर रहा है? यदि परमेश्वर तुम्हें आशीष देना चाहता है, तो यह ऐसी चीज है जिसे कोई नहीं छीन सकता। तुम्हें यह लग सकता है कि तुमने बहुत अच्छा नहीं किया है लेकिन परमेश्वर का मूल्यांकन कहता है कि तुम ईमानदार हो और तुमने अपना सब कुछ दिया है और वह तुम पर अनुग्रह करना और तुम्हें आशीष देना चाहता है। परमेश्वर कुछ भी गलत नहीं करता और तुम्हें उसकी धार्मिकता की प्रशंसा करनी चाहिए। परमेश्वर चाहे जो कुछ करे, यह हमेशा सही होता है, और भले ही तुम यह मानकर परमेश्वर के कार्यों के बारे में धारणाएँ पाल लो कि उसका कार्य मानवीय भावनाओं के प्रति विचारशील नहीं होता है, कि यह तुम्हें पसंद नहीं है, फिर भी तुम्हें परमेश्वर की प्रशंसा करनी चाहिए। तुम्हें ऐसा क्यों करना चाहिए? तुम लोग इसका कारण नहीं जानते, है न? इसे समझाना वास्तव में बहुत आसान है : इसका कारण यह है कि परमेश्वर परमेश्वर है और तुम मनुष्य हो; वह सृष्टिकर्ता है, तुम एक सृजित प्राणी हो। तुम यह माँग करने के योग्य नहीं हो कि परमेश्वर एक निश्चित ढंग से कार्य करे या वह तुम्हारे साथ एक निश्चित ढंग से व्यवहार करे, जबकि परमेश्वर तुमसे माँग करने के योग्य है। आशीष, अनुग्रह, पुरस्कार, मुकुट—ये सभी चीजें कैसे और किसे दी जाती हैं, यह परमेश्वर पर निर्भर करता है। यह परमेश्वर पर क्यों निर्भर करता है? ये चीजें परमेश्वर की हैं; ये मानवजाति और परमेश्वर के साझे स्वामित्व वाली ऐसी संपत्तियाँ नहीं हैं कि इन्हें उनमें समान रूप से बाँटा जा सके। ये परमेश्वर की हैं और परमेश्वर जिन लोगों को इन्हें देने का वादा करता है, उन्हें ही ये चीजें देता है। यदि परमेश्वर ये चीजें तुम्हें देने का वादा नहीं करता तो भी तुम्हें उसके प्रति समर्पण करना चाहिए। यदि तुम इस कारण परमेश्वर पर विश्वास करना बंद कर देते हो तो इससे कौन-सी समस्याएँ हल होंगी? क्या तुम एक सृजित प्राणी होना बंद कर दोगे? क्या तुम परमेश्वर की संप्रभुता से बच सकते हो? परमेश्वर अभी भी सभी चीजों पर संप्रभुता रखता है और यह एक अपरिवर्तनीय तथ्य है। परमेश्वर की पहचान, स्थिति और सार को कभी भी मनुष्य की पहचान, स्थिति और सार के बराबर नहीं माना जा सकता, न ही इन चीजों में कभी कोई बदलाव होगा—परमेश्वर हमेशा परमेश्वर रहेगा और मनुष्य हमेशा मनुष्य रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इसे समझने में सक्षम है तो फिर उसे क्या करना चाहिए? उसे परमेश्वर की संप्रभुता और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करना चाहिए—यह चीजों को करने का सबसे तर्कसंगत तरीका है, और इसके अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है जिसे चुना जा सकता हो। यदि तुम समर्पण नहीं करते तो तुम विद्रोही हो और यदि तुम अवज्ञाकारी हो और बहस करते हो, तो तुम घोर विद्रोही बन रहे हो और तुम्हें नष्ट कर दिया जाना चाहिए। परमेश्वर की संप्रभुता और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण कर पाना दर्शाता है कि तुम्हारे पास विवेक है; यही रवैया मनुष्य का होना चाहिए और केवल यही रवैया सृजित प्राणियों के पास होना चाहिए।
—वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद बारह : जब उनके पास कोई रुतबा नहीं होता या आशीष पाने की आशा नहीं होती तो वे पीछे हटना चाहते हैं
मसीह-विरोधी कभी परमेश्वर के घर की व्यवस्थाओं का पालन नहीं करते और वे हमेशा अपने कर्तव्य, प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे को अपने आशीष प्राप्त करने की आशा और अपने भावी गंतव्य के साथ निकटता से जोड़ते हैं, मानो अगर उनकी प्रतिष्ठा और रुतबा खो गया तो उन्हें आशीष और पुरस्कार प्राप्त करने की कोई उम्मीद नहीं रहेगी और उन्हें यह अपना जीवन खोने जैसा लगता है। वे सोचते हैं, “मुझे सावधान रहना है, मुझे लापरवाह नहीं होना चाहिए! परमेश्वर के घर, भाई-बहनों, अगुआओं और कार्यकर्ताओं, यहाँ तक कि परमेश्वर पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मैं उनमें से किसी पर भरोसा नहीं कर सकता। जिस व्यक्ति पर तुम सबसे ज्यादा भरोसा कर सकते हो और जो सबसे ज्यादा विश्वसनीय है, वह तुम खुद हो। अगर तुम अपने लिए योजनाएँ नहीं बना रहे, तो तुम्हारी परवाह कौन करेगा? तुम्हारे भविष्य पर कौन विचार करेगा? कौन इस पर विचार करेगा कि तुम्हें आशीष मिलेंगे या नहीं? इसलिए, मुझे अपने लिए सावधानीपूर्वक योजनाएँ बनानी होंगी और गणनाएँ करनी होंगी। मैं गलती नहीं कर सकता या थोड़ा भी लापरवाह नहीं हो सकता, वरना अगर कोई मेरा फायदा उठाने की कोशिश करेगा तो मैं क्या करूँगा?” इसलिए, वे परमेश्वर के घर के अगुआओं और कार्यकर्ताओं से सतर्क रहते हैं, और डरते हैं कि कोई उनका भेद पहचान लेगा या उनकी असलियत जान लेगा, और फिर उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा और आशीष पाने का उनका सपना नष्ट हो जाएगा। वे सोचते हैं कि आशीष प्राप्त करने की आशा रखने के लिए उन्हें अपनी प्रतिष्ठा और रुतबा बरकरार रखना चाहिए। मसीह-विरोधी आशीष प्राप्ति को स्वर्ग से भी अधिक बड़ा, जीवन से भी बड़ा, सत्य के अनुसरण, स्वभावगत परिवर्तन या व्यक्तिगत उद्धार से भी अधिक महत्वपूर्ण, और अपने कर्तव्य को उचित ढंग से निभाने और मानक-स्तरीय सृजित प्राणी होने से भी अधिक महत्वपूर्ण मानता है। वह सोचता है कि एक मानक-स्तरीय सृजित प्राणी होना, अपना कर्तव्य उचित ढंग से करना और उद्धार प्राप्त करना यह सब तुच्छ चीजें हैं, जो मुश्किल से ही उल्लेखनीय हैं या टिप्पणी के योग्य हैं, जबकि आशीष प्राप्त करना उनके पूरे जीवन में एकमात्र ऐसी चीज होती है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके सामने चाहे जो भी आए, चाहे वह कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, वे इसे आशीष प्राप्त होने से जोड़ते हैं और अत्यधिक सतर्क और चौकस होते हैं, और वे हमेशा अपने बच निकलने का मार्ग रखते हैं। इसलिए जब उनकी कर्तव्य संबंधी स्थिति में बदलाव किया जाता है, अगर यह पदोन्नति हो, तो मसीह-विरोधी सोचेगा कि उन्हें आशीष पाने की आशा है। अगर यह पदावनति हो, टीम अगुआ से सहायक टीम अगुआ के रूप में, या सहायक टीम अगुआ से नियमित समूह-सदस्य के रूप में, तो उन्हें इसके एक बड़ी समस्या होने का पूर्वाभास होता है और उन्हें आशीष पाने की अपनी आशा दुर्बल लगती है। यह किस प्रकार का दृष्टिकोण है? क्या यह उचित दृष्टिकोण है? बिल्कुल नहीं। यह दृष्टिकोण बेतुका है! कोई व्यक्ति परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त करता है या नहीं, यह इस बात पर आधारित नहीं है कि वह क्या कर्तव्य करता है, बल्कि इस बात पर निर्भर करता है कि क्या उसमें सत्य है, क्या वह सचमुच परमेश्वर के प्रति समर्पण करता है, क्या वह समर्पित है। ये सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं।
—वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद बारह : जब उनके पास कोई रुतबा नहीं होता या आशीष पाने की आशा नहीं होती तो वे पीछे हटना चाहते हैं
आशीषें प्राप्त करने को अनुसरण के लिए एक वैध लक्ष्य मानने में क्या गलत है? यह पूरी तरह से सत्य के विपरीत है और लोगों को बचाने के परमेश्वर के इरादे के अनुरूप नहीं है। चूँकि आशीषें प्राप्त करना लोगों के लिए अनुसरण करने का वैध लक्ष्य नहीं है, तो वैध लक्ष्य क्या है? सत्य का अनुसरण करना और स्वभाव में बदलाव लाना ताकि परमेश्वर के सभी आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करने में सक्षम हो सकें—यही वह लक्ष्य है जिसका लोगों को अनुसरण करना चाहिए। उदाहरण के लिए, मान लो कि तुम्हें काट-छाँट का सामना करना पड़ रहा है, तुम्हारे मन में धारणाएँ और गलतफहमियाँ विकसित हो रही हैं और तुम समर्पण करने में असमर्थ हो। तुम समर्पण करने में असमर्थ क्यों हो? ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम्हें लगता है कि जिस भविष्य की तुम आशा करते हो और आशीषें प्राप्त करने का तुम्हारा सपना, दोनों को चुनौती दी गई है; नतीजतन, तुम नकारात्मक और परेशान हो जाते हो, अपना काम छोड़ना और अपना कर्तव्य त्यागना चाहते हो। इसका कारण क्या है? यह है कि तुम्हारे अनुसरण में एक समस्या है। तो इसका समाधान कैसे किया जाना चाहिए? तुम्हें तुरंत अपने गलत विचारों को छोड़ देना चाहिए और तुरंत अपने भ्रष्ट स्वभाव की समस्या का समाधान करने के लिए सत्य की तलाश करनी चाहिए—यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। तुम्हें कहना चाहिए, “मैं छोड़ नहीं सकता। मुझे वह कर्तव्य पूरा करना है जो एक सृजित प्राणी को करना चाहिए और आशीषें प्राप्त करने की अपनी इच्छा को छोड़ देना है।” जब तुम आशीषों की इच्छा को छोड़ देते हो और तुम सत्य के अनुसरण के मार्ग पर चलते हो, तो तुम्हारे कंधों से एक बोझ उतर जाता है। क्या तुम तब भी नकारात्मक हो सकते हो? यद्यपि अभी भी ऐसे समय होंगे जब तुम नकारात्मक होगे, तुम इससे बाधित नहीं होगे। अपने दिल में तुम प्रार्थना करते रहोगे और संघर्ष करते रहोगे, अपने अनुसरण के लक्ष्य को आशीषें प्राप्त करने और एक निश्चित मंज़िल पाने के अनुसरण से, सत्य का अनुसरण करने में बदल दोगे। तुम मन ही मन सोचोगे, “सत्य का अनुसरण करना एक सृजित प्राणी का कर्तव्य है। मैं कुछ सत्यों को समझने लगा हूँ और यही सबसे बड़ी फसल, सबसे बड़ा आशीष है। भले ही परमेश्वर मुझे न चाहे, मुझे एक अच्छी मंज़िल न मिले और आशीषें प्राप्त करने की मेरी उम्मीदें टूट जाएँ, मैं फिर भी अपना कर्तव्य अच्छी तरह से करूँगा। यह एक जिम्मेदारी है जिससे मैं भाग नहीं सकता। चाहे कोई भी कारण हो, मैं बिल्कुल भी इसे अपने कर्तव्य की पूर्ति को प्रभावित नहीं करने दे सकता और मैं इसे अपने द्वारा परमेश्वर के आदेश को पूरा करने को प्रभावित नहीं करने दे सकता। यह वह सिद्धांत है जिसके अनुसार मैं आचरण करता हूँ।” क्या यह देह की बाधाओं को पार करना नहीं है? कुछ लोग कह सकते हैं, “लेकिन क्या होगा यदि मैं अभी भी नकारात्मक हूँ?” तो अपनी नकारात्मकता का समाधान करने के लिए सत्य की तलाश करते रहो। चाहे तुम कितनी भी बार नकारात्मकता में पड़ो, तुम्हें बस इसका समाधान करने के लिए सत्य की तलाश करते रहना है और सत्य की ओर प्रयास करते रहना है—धीरे-धीरे, तुम अपनी नकारात्मकता से बाहर आ जाओगे। जब तुम्हारे अनुभव में वह दिन आएगा जहाँ तुम्हें अब आशीषें प्राप्त करने की इच्छा महसूस नहीं होगी, तुम अपनी मंजिल और परिणाम से बाधित नहीं होगे, तो तुम महसूस करोगे कि इस तरह जीना बहुत अधिक तनावमुक्त और स्वतंत्र है। तुम देखोगे कि लगातार आशीषें प्राप्त करने और एक निश्चित मंजिल पाने के लिए जीना कितना थकाऊ था, तुम सिर्फ आशीषें प्राप्त करने के लिए लगातार बोलने और काम करने और अपना दिमाग खपाने से, वास्तव में कभी कुछ भी हासिल नहीं कर सकते। तुम देखोगे कि उस तरह जीने में वास्तव में कोई मूल्य नहीं है। तुम अंततः अपने दिल में इसकी असलियत जान लोगे : यदि तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो लेकिन सत्य का अनुसरण नहीं करते, अपने जीवन के सर्वोत्तम वर्षों को प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे के पीछे भागने में, आशीषों का अनुसरण करने में और दैहिक सुख में लिप्त होकर बर्बाद करते हो, अंत में तुम कोई भी सत्य प्राप्त नहीं करते और बिल्कुल भी कोई अनुभवजन्य गवाही साझा नहीं कर सकते, पूरी तरह से एक कलंक बन जाते हो, तो तुमने व्यर्थ में परमेश्वर में विश्वास किया है। और इसका कारण क्या है? यह है कि आशीषें प्राप्त करने का तुम्हारा इरादा बहुत मजबूत है, तुम्हारा परिणाम और मंजिल तुम्हारे विचारों पर कब्जा कर लेते हैं और तुम्हें बहुत कसकर बाँध देते हैं। यदि तुम्हारे अनुभव में वह दिन आता है जिसमें तुम कई सत्यों को समझते हो और तुम अपने भविष्य और नियति के बंधन से बाहर आते हो, तो तुम अब दैहिक या सांसारिक मामलों की परवाह नहीं करोगे और तुम्हारे कर्तव्य निर्वहन से अनुभवजन्य गवाही उत्पन्न होगी। ये वे नतीजे हैं जो सत्य को समझने से मिलते हैं। तुम परमेश्वर का अनुसरण करने के लिए सब कुछ कब त्याग सकते हो? जब तुम्हारा जीवन अनुभव लगातार गहरा होता जाता है, उस बिंदु तक कि तुम अपने स्वभाव में एक परिवर्तन प्राप्त करते हो, तो तुम स्वाभाविक रूप से परमेश्वर का अनुसरण करने के लिए सब कुछ त्यागने में सक्षम हो जाओगे।
—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, सत्य का अभ्यास जीवन प्रवेश प्राप्त करने का एकमात्र मार्ग है
परमेश्वर में अपने विश्वास में लोग भविष्य के लिए आशीष पाने का अनुसरण करते हैं; यही उनके विश्वास का लक्ष्य होता है। सभी लोगों की यही मंशा और आशा होती है, लेकिन उनकी प्रकृति की भ्रष्टता का समाधान परीक्षणों और शोधन के माध्यम से अवश्य किया जाना चाहिए। लोग जिन-जिन पहलुओं में शुद्ध नहीं हैं और अभी भी भ्रष्टता दिखाते हैं उन पहलुओं में उनका शोधन अवश्य किया जाना चाहिए—यह परमेश्वर की व्यवस्था है। परमेश्वर तुम्हारे लिए परिवेशों का इंतजाम करता है, तुम्हें उनमें शोधन से गुजरने के लिए बाध्य करता है, ताकि तुम अपनी भ्रष्टता को जान जाओ। अंततः तुम उस मुकाम पर पहुँच जाते हो जहाँ तुम अपने मंसूबों और इच्छाओं को छोड़ने और परमेश्वर की संप्रभुता और व्यवस्था के प्रति समर्पण करने के इच्छुक होते हो, भले ही इसका मतलब मृत्यु हो। इसलिए अगर लोग कई वर्षों के शोधन से न गुजरें, अगर वे एक निश्चित मात्रा में कष्ट नहीं सहते हैं, तो वे अपनी सोच और अपने दिलों में देह की भ्रष्टता के बंधनों से मुक्त नहीं हो पाएँगे। जिन किन्हीं पहलुओं में मनुष्य अभी भी अपनी शैतानी प्रकृति के बंधनों में जकड़ा है और जिन भी पहलुओं में उसकी अपनी इच्छाएँ और माँगें बची हैं, उन्हीं पहलुओं में उसे पीड़ा सहनी चाहिए। पीड़ा सहकर ही मनुष्य सबक सीख सकता है, जिसका अर्थ है कि वह सत्य प्राप्त कर पाता है और परमेश्वर के इरादों को समझ पाता है। वास्तव में, बहुत-से सत्य कष्ट और परीक्षणों का अनुभव करके समझ में आते हैं। कोई भी व्यक्ति आरामदायक और सहज परिवेश में या अनुकूल परिस्थितियों में परमेश्वर के इरादों को नहीं समझ सकता है, परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता और बुद्धि को नहीं जान सकता है, या परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव का एहसास नहीं कर सकता है। यह असंभव होगा!
—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन
परमेश्वर के कार्य का अनुभव करना अनुग्रह का आनंद लेना नहीं है; बल्कि उससे अधिक इसका मतलब परमेश्वर के प्रति प्रेम के लिए कष्ट सहना है। चूँकि तुम परमेश्वर के अनुग्रह का आनंद लेते हो, इसलिए तुम्हें उसकी ताड़ना का भी आनंद लेना चाहिए; तुम्हें इस सबका अनुभव करना चाहिए। अगर तुम परमेश्वर द्वारा प्रबुद्ध किए जाने का अनुभव कर सकते हो और तुम उसके द्वारा तुम्हारी काट-छाँट और तुम्हारा न्याय किए जाने का भी अनुभव कर सकते हो, तो तुम्हारा अनुभव व्यापक होगा। परमेश्वर ने तुम पर अपना न्याय का कार्य किया है और उसने तुम पर अपनी ताड़ना का कार्य भी किया है। परमेश्वर के वचन ने तुम्हारी काट-छाँट की है, लेकिन इसने तुम्हें प्रबुद्ध और रोशन भी किया है। जब तुम नकारात्मक और कमजोर होते हो, परमेश्वर फिर भी तुम्हारी चिंता करता है। यह सब कार्य तुम्हें यह सिखाता है कि मनुष्य से संबंधित सब कुछ परमेश्वर के आयोजनों के अंतर्गत है। तुम्हें लग सकता है कि परमेश्वर पर विश्वास करना बस कष्ट सहने या उसके लिए बहुत सारी चीजें करने या अपनी देह की शांति या अपने लिए सब कुछ सहज रूप से होने या सभी चीजों में खुद आराम और सहजता से रहने के बारे में है। इनमें से कोई भी प्रयोजन ऐसा नहीं है जो लोगों का परमेश्वर पर अपने विश्वास में होना चाहिए। अगर तुम इन प्रयोजनों के लिए विश्वास करते हो, तो तुम्हारा दृष्टिकोण गलत है और तुम्हें पूर्ण बनाया जाना बिल्कुल भी संभव नहीं है। परमेश्वर के कर्म, परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव, उसकी बुद्धि, उसके वचन, उसकी अद्भुतता और उसका अथाहपन, वे सब चीजें हैं जिन्हें लोगों को समझना चाहिए। इस समझ के जरिए तुम्हें अपनी व्यक्तिगत माँगों, आशाओं और धारणाओं को अपने हृदय से निकाल देना चाहिए। केवल इन चीजों को हटा करके ही तुम परमेश्वर द्वारा अपेक्षित शर्तें पूरी कर सकते हो। केवल इसके माध्यम से ही तुम जीवन प्राप्त कर सकते हो और परमेश्वर को संतुष्ट कर सकते हो। परमेश्वर पर विश्वास करने का प्रयोजन उसे संतुष्ट करना और उसके द्वारा अपेक्षित स्वभाव को जीना है, ताकि अयोग्य लोगों के इस समूह के माध्यम से उसके कर्म और उसकी महिमा अभिव्यक्त हो सके। परमेश्वर में विश्वास करने का यही सही दृष्टिकोण है और यही वह लक्ष्य भी है जिसका तुम्हें अनुसरण करना चाहिए। परमेश्वर पर विश्वास करने के बारे में तुम्हारा दृष्टिकोण सही होना चाहिए और तुम्हें परमेश्वर के वचनों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर के वचनों को खाने-पीने की आवश्यकता है और तुम्हें सत्य को जीने, और विशेष रूप से उसके व्यावहारिक कर्मों और संपूर्ण ब्रह्मांड में उसके अद्भुत कर्मों को देखने और साथ ही देह में उसके द्वारा किए जाने वाले व्यावहारिक कार्य को देखने में सक्षम होना चाहिए। अपने असल अनुभवों के माध्यम से तुम यह बात समझ पाओगे कि कैसे परमेश्वर तुम पर कार्य करता है और तुम्हारे प्रति परमेश्वर के इरादे क्या हैं। इन सबका उद्देश्य यह है कि तुम अपने शैतानी भ्रष्ट स्वभाव उतारकर फेंक सको। इस तरह तुम अपने भीतर की सारी अस्वच्छता और अधार्मिकता को उतारकर फेंक पाओगे और अपने गलत इरादों को उतारकर फेंक पाओगे और परमेश्वर में सच्चा विश्वास विकसित करोगे। केवल सच्चे विश्वास के साथ ही तुम असल में परमेश्वर से प्रेम कर सकते हो। तुम केवल परमेश्वर पर विश्वास करने की नींव पर ही उससे सच्चा प्रेम कर सकते हो। क्या तुम परमेश्वर पर विश्वास किए बिना उसके प्रति प्रेम प्राप्त कर सकते हो? चूँकि तुम परमेश्वर पर विश्वास करते हो, इसलिए तुम्हें इसके बारे में भ्रमित नहीं होना चाहिए। कुछ लोग जैसे ही यह देखते हैं कि परमेश्वर पर आस्था उनके लिए आशीष लाएगी, वे प्रेरित हो जाते हैं, परंतु जैसे ही वे देखते हैं कि उन्हें शोधन सहने पड़ेंगे, उनकी सारी प्रेरणा हवा हो जाती है। क्या यह परमेश्वर पर विश्वास करना है? अंततः, अपनी आस्था में तुम्हें परमेश्वर के सामने पूर्ण और चरम समर्पण हासिल करना होगा। तुम परमेश्वर पर विश्वास करते हो परंतु यदि अभी भी तुम उससे माँगें करते हो, तुम्हारी कई धार्मिक धारणाएँ हैं जिन्हें तुम छोड़ नहीं सकते, तुम्हारे व्यक्तिगत हित हैं जिन्हें तुम त्याग नहीं सकते, और फिर भी तुम देह के आशीषों का अनुसरण करते हो और चाहते हो कि परमेश्वर तुम्हारी देह को बचाए, तुम्हारी आत्मा को बचाए, तो तुम गलत दृष्टिकोण वाले लोगों का व्यवहार प्रदर्शित कर रहे हो। यद्यपि धार्मिक विश्वास वाले लोगों की परमेश्वर में आस्था होती है, फिर भी वे अपने स्वभाव बदलने का प्रयास नहीं करते हैं और परमेश्वर संबंधी ज्ञान का अनुसरण नहीं करते हैं, बल्कि केवल अपनी देह के हितों का अनुसरण करते हैं। तुम लोगों में से कइयों की आस्थाएँ ऐसी हैं, जो धार्मिक आस्थाओं की श्रेणी में आती हैं; यह परमेश्वर पर सच्ची आस्था नहीं है। परमेश्वर पर विश्वास करने के लिए लोगों के पास उसके लिए पीड़ा सहने वाला हृदय और स्वयं को त्याग देने का संकल्प होना चाहिए। जब तक वे ये दो शर्तें पूरी नहीं करते, तब तक परमेश्वर पर उनकी आस्था मान्य नहीं है और वे स्वभावों में बदलाव हासिल करने में सक्षम नहीं होंगे। जो लोग वास्तव में सत्य, परमेश्वर के ज्ञान और जीवन का अनुसरण करते हैं, केवल वे ही सचमुच परमेश्वर पर विश्वास करते हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, जिन्हें पूर्ण बनाया जाना है उन्हें शोधन से गुजरना होगा
मनुष्य के कर्तव्य और उसे आशीष प्राप्त होने या उसके घोर कष्ट का सामना करने के बीच कोई सह-संबंध नहीं है। कर्तव्य वह है, जो मनुष्य के लिए निभाना आवश्यक है; यह उसका स्वर्ग द्वारा प्रदत्त बुलावा है, उसे प्रतिफल खोजे बिना, और बिना शर्तों या बहानों के इसे करना चाहिए। केवल इसे अपना कर्तव्य निभाना कहा जा सकता है। आशीष प्राप्त होना उन आशीषों को संदर्भित करता है जिनका कोई व्यक्ति तब आनंद लेता है जब उसे न्याय का अनुभव करने के बाद पूर्ण बनाया जाता है। घोर कष्ट का सामना करने का अभिप्राय उस दंड से है जो एक व्यक्ति को तब मिलता है जब ताड़ना और न्याय से गुजरने के बाद भी उसका स्वभाव नहीं बदलता—अर्थात् जब उसे पूर्ण नहीं बनाया जाता। लेकिन उन्हें चाहे आशीष प्राप्त हों या घोर कष्ट का सामना करना पड़े, सृजित प्राणियों को अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए; जो उन्हें करना चाहिए, वह करना और जो वे करने में सक्षम हैं, वह करना। यह तो कम से कम व्यक्ति को, परमेश्वर का अनुसरण करने वाले व्यक्ति को करना ही चाहिए। तुम्हें अपना कर्तव्य आशीष प्राप्त करने की खातिर नहीं निभाना चाहिए और तुम्हें घोर कष्ट का सामना करने के भय से अपना कर्तव्य निभाने से इनकार नहीं करना चाहिए। मैं तुम लोगों को यह बात बताता हूँ : मनुष्य द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वाह ऐसी चीज है, जो उसे करनी ही चाहिए और यदि वह अपना कर्तव्य नहीं निभाता है, तो यह उसकी विद्रोहशीलता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, देहधारी परमेश्वर की सेवकाई और मनुष्य के कर्तव्य के बीच अंतर
सृजित प्राणी के रूप में मनुष्य को सृष्टिकर्ता को जानने और सृजित प्राणी का कर्तव्य पूरा करने का प्रयास करना चाहिए; सबसे महत्वपूर्ण बात है कि बिना किसी अन्य विकल्प के परमेश्वर से प्रेम करने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि परमेश्वर मनुष्य के प्रेम के योग्य है। जो लोग परमेश्वर से प्रेम करने का अनुसरण करते हैं, उन्हें किसी व्यक्तिगत लाभ के पीछे नहीं भागना चाहिए या व्यक्तिगत आशाएँ नहीं रखनी चाहिए; यह अनुसरण का सबसे सही तरीका है। यदि तुम जिसका अनुसरण करते हो वह सत्य है, तुम जिसे अभ्यास में लाते हो वह सत्य है और यदि तुम जो प्राप्त करते हो वह तुम्हारे स्वभाव में परिवर्तन है, तो तुम जिस मार्ग पर कदम रखते हो वह सही मार्ग है। यदि तुम जिनका अनुसरण करते हो, वे देह के आशीष हैं और तुम जिसे अभ्यास में लाते हो वह तुम्हारी अपनी धारणाओं का सत्य है और यदि तुम्हारे स्वभाव में बिल्कुल कोई भी परिवर्तन नहीं होता है और तुम देहधारी परमेश्वर के प्रति बिल्कुल भी समर्पित नहीं होते हो और तुम अभी भी भ्रम में जीते हो, तो तुम जिसका अनुसरण कर रहे हो, वह निश्चय ही तुम्हें नरक में ले जाएगा, क्योंकि जिस मार्ग पर तुम चल रहे हो वह विफलता का मार्ग है। तुम्हें पूर्ण बनाया जाएगा या हटा दिया जाएगा यह तुम्हारे अपने अनुसरण पर निर्भर करता है, जिसका तात्पर्य यह भी है कि सफलता या विफलता उस मार्ग पर निर्भर होती है जिस पर व्यक्ति चलता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सफलता या विफलता उस पथ पर निर्भर होती है जिस पर व्यक्ति चलता है
तुम्हारा गंतव्य और तुम्हारी नियति तुम लोगों के लिए बहुत अहम हैं—उनका तुम लोगों पर बहुत असर होता है। तुम मानते हो कि अगर तुम लोग अत्यंत सावधानी से चीजें नहीं करते, तो इसका अर्थ यह होगा कि अब तुम्हारा कोई गंतव्य नहीं रह जाएगा, कि तुमने अपना भाग्य बर्बाद कर लिया है। लेकिन क्या तुम लोगों ने कभी यह सोचा है कि अगर लोग मात्र अपने गंतव्य के लिए प्रयास करते हैं, तो वे व्यर्थ ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं? ऐसे प्रयास सच्चे नहीं हैं—वे नकली हैं, धोखा हैं। यदि ऐसा है, तो जो लोग केवल अपने गंतव्य के लिए प्रयास करते हैं, वे अपनी अंतिम पराजय की दहलीज पर हैं, क्योंकि परमेश्वर में व्यक्ति के विश्वास की विफलता धोखे के कारण होती है। मैं पहले कह चुका हूँ कि मुझे चाटुकारिता, खुशामद या उत्साहपूर्ण ढंग से व्यवहार किया जाना पसंद नहीं है। मुझे पसंद है कि ईमानदार लोग मेरे सत्य और अपेक्षाओं का सामना कर सकें। इससे भी अधिक मुझे तब अच्छा लगता है, जब लोग पूरी बारीकी से मेरे हृदय के प्रति विचारशील होते हैं, और जब वे मेरी खातिर सब कुछ खपाने तक में सक्षम होते हैं। केवल इसी तरह से मेरे हृदय को सुकून मिल सकता है। इस समय, तुम लोगों के विषय में ऐसी कितनी चीज़ें हैं, जो मुझे नापसंद हैं? तुम लोगों के विषय में ऐसी कितनी चीज़ें हैं, जो मुझे पसंद हैं? क्या ऐसा हो सकता है कि तुम लोगों में से किसी ने भी कुरूपता के वे सभी विभिन्न प्रकार महसूस न किए हों, जो तुम लोगों ने अपने गंतव्य की खातिर खुद को खपाने में प्रदर्शित किए हैं?
अपने दिल में मैं ऐसे किसी भी दिल को चोट नहीं पहुँचाना चाहता, जो सकारात्मक है और ऊपर उठने की आकांक्षा रखता है, और किसी व्यक्ति के समर्पित होकर अपना कर्तव्य करने के जोश को मिटा देने की इच्छा तो मैं और भी नहीं रखता। फिर भी, मुझे तुम लोगों में से प्रत्येक को तुम्हारी कमियों और तुम्हारे दिलों के गहनतम कोनों में मौजूद मलिन आत्माओं के बारे में चेताना होगा। मैं ऐसा सिर्फ इस उम्मीद में करता हूँ कि तुम लोग मेरे वचनों के सामने अपना सच्चा हृदय अर्पित करने में सक्षम होगे, क्योंकि मुझे सबसे ज्यादा घृणा लोगों द्वारा मेरे साथ किए जाने वाले धोखे से है। मैं केवल यह उम्मीद करता हूँ कि मेरे कार्य के अंतिम चरण में तुम लोग अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन में सक्षम होंगे, और तुम स्वयं को पूरे मन से समर्पित करोगे, अधूरे मन से नहीं। बेशक, मैं यह उम्मीद भी करता हूँ कि तुम सभी लोगों को अच्छा गंतव्य प्राप्त हो सके। फिर भी, मेरी तुमसे अपेक्षा है, और वह यह है कि तुम लोग मुझे अपनी एकमात्र और अंतिम वफादारी समर्पित करने में सर्वोत्तम निर्णय लो। अगर किसी में वह एकमात्र वफादारी नहीं है, तो वह व्यक्ति निश्चित रूप से शैतान की सँजोई हुई संपत्ति है और मैं आगे उसे इस्तेमाल करने के लिए नहीं रखूँगा, बल्कि उसे उसके माता-पिता द्वारा देखभाल किए जाने के लिए घर भेज दूँगा। मेरा कार्य तुम लोगों के लिए एक बड़ी मदद है; मैं तुम लोगों से एक ईमानदार और ऊपर उठने का आकांक्षी हृदय पाने की उम्मीद करता हूँ, लेकिन मेरे हाथ अभी तक खाली हैं। इस बारे में सोचो : अगर मैं किसी दिन अब भी ऐसी अकथनीय वेदना में हूँ, तो फिर तुम लोगों के प्रति मेरा रवैया क्या होगा? क्या मैं तब भी तुम्हारे प्रति वैसा ही सौम्य रहूँगा, जैसा अब हूँ? क्या मेरा हृदय तब भी उतना ही शांत होगा, जितना अब है? क्या तुम लोग उस व्यक्ति की भावनाएँ समझते हो, जिसने कड़ी मेहनत से खेत जोता हो और उसे फसल की कटाई में अन्न का एक दाना भी नसीब न हुआ हो? क्या तुम लोग यह समझते हो कि व्यक्ति को बड़ा आघात लगने पर उसके दिल को कितनी भारी चोट पहुँचती है? क्या तुम लोग उस व्यक्ति की कड़वाहट का अंदाज़ा लगा सकते हो, जो कभी आशा से भरा हो, पर जिसे मनमुटाव के साथ विदा होना पड़ा हो? क्या तुम लोगों ने उस व्यक्ति का गुस्सा देखा है, जिसे भड़काया गया हो? क्या तुम लोग उस व्यक्ति की बदला लेने की आतुरता जानते हो, जिसके साथ शत्रुता और धोखे का व्यवहार किया गया हो? अगर तुम इन लोगों की मानसिकता समझ सकते हो, तो मैं सोचता हूँ, तुम्हारे लिए यह कल्पना करना कठिन नहीं होना चाहिए कि अपने प्रतिशोध के समय परमेश्वर का रवैया क्या होगा! अंत में, मुझे उम्मीद है कि तुम सब अपने गंतव्य के लिए गंभीर प्रयास करोगे; हालाँकि, अच्छा होगा कि तुम अपने प्रयासों में धोखा देने वाले साधन न अपनाओ, अन्यथा मैं अपने दिल में तुमसे निराश बना रहूँगा। और यह निराशा कहाँ ले जाती है? क्या तुम लोग स्वयं को ही बेवकूफ नहीं बना रहे हो? जो लोग अपने गंतव्य के विषय में सोचते हैं, पर फिर भी उसे बरबाद कर देते हैं, उनके बचाए जाने की संभावना सबसे कम है। यहाँ तक कि अगर वे बेहद नाराज और क्रोधित भी हो जाएँ, तो ऐसे व्यक्ति पर कौन दया करेगा? संक्षेप में, मैं अभी भी तुम लोगों के लिए ऐसे गंतव्य की कामना करता हूँ, जो उपयुक्त और सुंदर दोनों हो, और उससे भी बढ़कर, मैं उम्मीद करता हूँ कि तुम लोगों में से कोई भी विपत्ति में नहीं फँसेगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, गंतव्य के बारे में
संबंधित चलचित्र अंश
परमेश्वर के सच्चे आज्ञाकारी कैसे बनें और उनके द्वारा किस प्रकार बचाए जाएं
संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ
कोविड होने के बाद का चिंतन
परमेश्वर के प्रति मेरे त्याग में मिलावट
मेरे जीवनसाथी की मृत्यु के बाद
संबंधित भजन
परमेश्वर में मनुष्य के विश्वास के पीछे के घृणित इरादे
देखने में इतनी भद्दी लगती है परमेश्वर में मनुष्य की आस्था
परमेश्वर द्वारा मनुष्य के परीक्षण उसे शुद्ध करने के लिए हैं
तुम्हें परमेश्वर के प्रति सच्चा प्रेम रखने का प्रयास करना चाहिए