31. ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास कैसे करें

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

ईमानदारी का अर्थ है अपना हृदय परमेश्वर को सौंप देने में सक्षम होना; किसी भी बात में परमेश्वर के प्रति झूठा न होना; हर बात में उसके साथ खुलापन रखना, तथ्यों को न छुपाना; अपने से ऊपर वाले लोगों को कभी भी धोखा देने की कोशिश न करना और अपने से नीचे वालों से चीजें न छिपाना और ऐसी चीजें न करना जो मात्र परमेश्वर की चापलूसी करने की कोशिशें हों। संक्षेप में, ईमानदार होने का अर्थ है अपने क्रियाकलापों और शब्दों में मिलावट रहित होना और न तो परमेश्वर को और न ही मनुष्य को धोखा देना। हालाँकि, मैं जो कहता हूँ वह बहुत सरल हो सकता है; तुम लोगों के लिए तो यह दोगुना कठिन है। बहुत-से लोग ईमानदारी से बोलने और ईमानदारी से कार्य करने के बजाय नरक में डाले जाना पसंद करेंगे। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि जो बेईमान हैं उनसे निपटने के लिए मेरे पास अन्य तरीके के व्यवहार भी तैयार हैं। बेशक मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ कि तुम लोगों के लिए ईमानदार लोग होना कितना मुश्किल है। चूँकि तुम सभी बहुत “चतुर” हो, और अपनी घटिया मानसिकता के आधार पर, उच्च नैतिक चरित्र वाले लोगों के हृदय का मूल्यांकन करने में बहुत अच्छे हो, इससे मेरा कार्य और आसान हो जाता है। और चूँकि तुममें से हरेक अपने भेदों को अपने सीने में भींचकर रखता है, तो ठीक है, मैं तुम लोगों को एक-एक करके आपदा में डाल दूँगा जिससे कि अग्नि तुम्हें “सबक सिखाए,” ताकि उसके बाद तुम लोग मेरे वचनों पर “अडिग” विश्वास रखने लगो। अंततः, मैं तुम लोगों के मुँह से ये शब्द निकलवा लूँगा—“परमेश्वर एक विश्वासपात्र परमेश्वर है,” तब तुम लोग अपनी छातियाँ पीटोगे और विलाप करोगे, “मनुष्य का हृदय कितना कपटी है!” उस समय तुम लोगों की मनोस्थिति क्या होगी—निश्चित रूप से तुम घमंड में उतना नहीं बहोगे जितना तुम अभी बहते हो! तुम लोग अब की तुलना में इतने “गहन और गूढ़” तो बिल्कुल नहीं होगे! कुछ लोग परमेश्वर की उपस्थिति में नियम-निष्ठ और उचित शैली में व्यवहार करते हैं, वे विशेष रूप से “शिष्ट व्यवहार” करते हैं, फिर भी आत्मा की उपस्थिति में वे अपने दाँत और पंजे दिखाने लगते हैं। क्या तुम लोग ऐसे लोगों को ईमानदार लोगों की श्रेणी में गिनोगे? यदि तुम पाखंडी और ऐसे व्यक्ति हो जो “आपसी संबंधों” में कुशल है तो मैं कहता हूँ कि तुम निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति हो जो परमेश्वर से खिलवाड़ करने का प्रयास करता है। यदि तुम्हारी बातें बहानों और बेकार तर्कों से भरी हैं, तो मैं कहता हूँ कि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो सत्य का अभ्यास करने में अनिच्छुक है। यदि तुम्हारे पास ऐसे बहुत-से निजी मामले हैं जिनके बारे में बात करना मुश्किल है, और यदि तुम प्रकाश के मार्ग की खोज करने के लिए दूसरों के सामने अपने रहस्यों यानी अपनी कठिनाइयों के बारे में खुलकर बोलना नहीं चाहते हो, तो मैं कहता हूँ कि तुम्हें उद्धार प्राप्त करने में बड़ी मुश्किल आएगी और तुम्हें अंधकार से बाहर निकलने में कठिनाई होगी। यदि तुम सत्य का मार्ग खोजने में आनंदित होते हो तो तुम सदैव प्रकाश में रहने वाले व्यक्ति हो। यदि तुम परमेश्वर के घर में सेवाकर्मी बने रहकर बहुत प्रसन्न हो, गुमनाम बनकर कर्मठतापूर्वक और कर्तव्यनिष्ठता से काम करते हो, हमेशा देते हो, और कभी लेते नहीं, तो मैं कहता हूँ कि तुम एक वफादार संत हो, क्योंकि तुम्हें किसी पारिश्रमिक की अपेक्षा नहीं है, तुम बस एक ईमानदार व्यक्ति हो। यदि तुम स्पष्टवादी बनने को तैयार हो, अपना सर्वस्व खपाने को तैयार हो, यदि तुम परमेश्वर के लिए अपना जीवन दे सकते हो और अपनी गवाही में अडिग रह सकते हो, यदि तुम इस स्तर तक ईमानदार हो जहाँ तुम्हें केवल परमेश्वर को संतुष्ट करना आता है, और अपने बारे में विचार नहीं करते हो या अपने लिए कुछ नहीं लेते हो, तो मैं कहता हूँ कि तुम जैसे लोग वे हैं जो प्रकाश में पोषित किए जाते हैं और वे सदा राज्य में रहेंगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तीन चेतावनियाँ

आज, अधिकांश लोग अपने कृत्यों को परमेश्वर के सम्मुख लाने से डरते हैं; तू परमेश्वर की देह को तो धोखा दे सकता है, परन्तु उसके आत्मा को धोखा नहीं दे सकता है। जो भी मामला परमेश्वर की जाँच-पड़ताल का सामना नहीं कर सकता है वह सत्य के अनुसार नहीं है और उसे दरकिनार कर देना चाहिए; ऐसा न करना परमेश्वर को नाराज करना है। इसलिए तू चाहे अपने भाई-बहनों के साथ प्रार्थना, बातचीत और संगति कर रहा है या अपना कर्तव्य निभा रहा है और चीजों को कर रहा है, तुझे अपना हृदय परमेश्वर के सम्मुख खोलकर अवश्य रख देना चाहिए। जब तू अपनी भूमिका निभाता है, तो परमेश्वर तेरे साथ होता है, और जब तक तेरा इरादा सही है और परमेश्वर के घर के कार्य के लिए है, तब तक जो कुछ भी तू करेगा, परमेश्वर उसे स्वीकार करेगा; तुझे अपने कार्य को दिल से पूरा करना चाहिए। जब तू प्रार्थना करता है तो तेरे पास परमेश्वर-प्रेमी हृदय होना चाहिए और तुझे परमेश्वर की देखरेख, सुरक्षा और जाँच-पड़ताल खोजनी चाहिए। अगर तेरे ये इरादे हैं, तो तेरी प्रार्थनाएँ फलेंगी। उदाहरण के लिए, जब तू सभाओं में प्रार्थना करता है, यदि तू अपना हृदय खोलता है और परमेश्वर से प्रार्थना करता है और झूठ बोले बिना परमेश्वर को बताता है कि तेरे हृदय में क्या है, तब तेरी प्रार्थनाएँ निश्चित रूप से प्रभावी होंगी। ...

परमेश्वर के विश्वासी होने के नाते तुम्हें अपने सारे कर्म और क्रियाकलाप उसके सामने लाने और उसकी जाँच-पड़ताल स्वीकार करने में सक्षम होना चाहिए। यदि तुम जो कुछ भी करते हो वह परमेश्वर के आत्मा के सम्मुख लाया जा सकता है, लेकिन परमेश्वर की देह के सम्मुख नहीं लाया जा सकता है तो यह दर्शाता है कि तुमने उसके आत्मा की जाँच-पड़ताल स्वीकार नहीं की है। परमेश्वर का आत्मा कौन है? वह व्यक्ति कौन है जिसकी गवाही परमेश्वर देता है? क्या वे एक और एक ही समान नहीं हैं? अधिकतर उन्हें दो अलग अस्तित्वों के रूप में देखते हैं, विश्वास करते हैं कि परमेश्वर का आत्मा तो परमेश्वर का आत्मा है और परमेश्वर जिसकी गवाही देता है वह मात्र एक मानव है। लेकिन क्या तुम गलत नहीं हो? किसकी ओर से यह व्यक्ति काम करता है? जो लोग देहधारी परमेश्वर को नहीं जानते, उनके पास आध्यात्मिक समझ नहीं होती है। परमेश्वर का आत्मा और उसका देहधारी देह एक ही हैं, क्योंकि परमेश्वर का आत्मा देह में साकार होता है। यदि यह व्यक्ति तुम्हारे प्रति निर्दयी है, तो क्या परमेश्वर का आत्मा दयालु होगा? क्या तुम भ्रमित नहीं हो? आज, जो कोई भी परमेश्वर की जाँच-पड़ताल को स्वीकार नहीं कर सकता है, वह परमेश्वर की स्वीकृति नहीं पा सकता है, और जो देहधारी परमेश्वर को न जानता हो, उसे पूर्ण नहीं बनाया जा सकता। तुम जो कुछ भी करते हो उसे देखो और यह देखो कि क्या यह परमेश्वर के सम्मुख लाया जा सकता है कि नहीं। यदि तुम जो कुछ भी करते हो उसे परमेश्वर के सम्मुख नहीं ला सकते हो तो यह दर्शाता है कि तुम एक कुकर्मी हो। क्या कुकर्मियों को पूर्ण बनाया जा सकता है? तुम जो कुछ भी करते हो, हर क्रियाकलाप, हर इरादा और हर प्रतिक्रिया, अवश्य ही परमेश्वर के सम्मुख लाई जानी चाहिए। इसका मतलब है कि तुम्हारे दैनिक आध्यात्मिक जीवन की हर चीज—प्रार्थना करना, परमेश्वर के करीब आना, परमेश्वर के वचन खाना और पीना, अपने भाइयों और बहनों के साथ संगति करना और कलीसियाई जीवन जीना—से लेकर दूसरों के साथ सहयोग में की जाने वाली तुम्हारी सेवा तक, सब कुछ परमेश्वर के सामने उसकी जाँच-पड़ताल के लिए लाया जाना चाहिए। यह ऐसा अभ्यास है, जो तुम्हें जीवन में संवृद्धि हासिल करने में मदद करेगा। परमेश्वर की जाँच-पड़ताल को स्वीकार करने की प्रक्रिया शुद्धिकरण की प्रक्रिया है। तुम परमेश्वर की जाँच-परख को जितना अधिक स्वीकार करते हो, तुम उतने ही अधिक शुद्ध होते जाते हो और तुम उतने ही अधिक परमेश्वर के इरादों के अनुरूप होते जाते हो, ताकि तुम असंयमता में न गिरो और तुम्हारा हृदय परमेश्वर के समक्ष जीने में सक्षम हो। जितना तुम उसकी जाँच-पड़ताल को स्वीकार करते हो, शैतान उतना ही लज्जित होता है और उतना ही अधिक तुम देह के खिलाफ विद्रोह करने में सक्षम होते हो। इसलिए, परमेश्वर की जाँच-पड़ताल को स्वीकार करना अभ्यास का वह मार्ग है जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। चाहे तुम जो भी करो, यहाँ तक कि अपने भाई-बहनों के साथ संगति करते हुए भी, तुम्हें अपने कर्म परमेश्वर के सम्मुख लाने चाहिए और उसकी जाँच-पड़ताल खोजनी चाहिए और तुम्हें उद्देश्यपूर्ण ढंग से स्वयं परमेश्वर के प्रति समर्पण करना चाहिए; यह तुम्हारे अभ्यास को और अधिक सटीक बना देगा। केवल जब तुम जो कुछ भी करते हो वह सब कुछ परमेश्वर के सम्मुख लाते हो और परमेश्वर की जाँच-परख को स्वीकार करते हो, तभी तुम ऐसे व्यक्ति हो सकते हो जो परमेश्वर के समक्ष जीता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर उन्हें पूर्ण बनाता है, जो उसके इरादों के अनुरूप हैं

एक ईमानदार व्यक्ति बनने का प्रयास करने के लिए तुम्हें परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार आचरण करना चाहिए; तुम्हें न्याय, ताड़ना और काट-छाँट से गुजरना चाहिए। जब तुम्हारा भ्रष्ट स्वभाव शुद्ध हो जाता है और तुम सत्य का अभ्यास करने और परमेश्वर के वचनों के अनुसार जीने में सक्षम हो जाते हो, तभी तुम एक ईमानदार व्यक्ति बनते हो। अज्ञानी लोग, मूर्ख और निष्कपट व्यक्ति बिल्कुल भी ईमानदार लोग नहीं होते हैं। लोगों से ईमानदार होने की अपेक्षा करके परमेश्वर उनसे कहता है कि वे सामान्य मानवता रखें, अपना कपट और छद्मवेश त्यागें, झूठ और धोखे से मुक्त हो जाएँ, लगन से अपना कर्तव्य करें और उससे सचमुच प्रेम करने और उसके प्रति समर्पण करने में सक्षम हों। सिर्फ यही परमेश्वर के राज्य के लोग हैं। परमेश्वर माँग करता है कि लोग मसीह के अच्छे सैनिक बनें। मसीह के अच्छे सैनिक कौन हैं? उन्हें सत्य वास्तविकता से लैस होना चाहिए और मसीह के साथ एक-चित्त और एक-मन होना चाहिए। हर समय और हर स्थान पर उन्हें परमेश्वर का उत्कर्ष करने और उसकी गवाही देने और शैतान के साथ युद्ध करने के लिए सत्य का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए। सभी चीजों में उन्हें परमेश्वर के पक्ष में खड़ा होना चाहिए और उनके पास सत्य वास्तविकता को जीने की गवाही होनी चाहिए। उन्हें शैतान को अपमानित करने और परमेश्वर के लिए अद्भुत जीत हासिल करने में सक्षम होना चाहिए। मसीह का अच्छा सैनिक होने का यही अर्थ है। मसीह के अच्छे सैनिक जय पाने वाले हैं, ये वे हैं जो शैतान पर विजय पाते हैं। लोगों से ईमानदार होने और कपटी न होने की अपेक्षा करके परमेश्वर उन्हें मूर्ख बनने के लिए नहीं कहता, बल्कि परमेश्वर उनसे अपेक्षा करता है कि वे अपने कपटी स्वभाव का त्याग करें, उसके प्रति समर्पित हों और उसके लिए महिमा लाएँ। यही है, जो सत्य का अभ्यास करके हासिल किया जा सकता है। यह व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव नहीं है, यह कम या ज्यादा बोलने का मामला नहीं है और न ही इसका संबंध इस बात से है कि व्यक्ति कैसे कार्य करता है। बल्कि यह व्यक्ति की कथनी-करनी के पीछे की मंशा, उसके विचारों और दृष्टिकोणों, उसकी महत्वाकांक्षाओं और इच्छाओं में बदलाव है। भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करने और गलत नकारात्मक चीजों से संबंधित हर एक चीज जड़ से बदलनी होगी, ताकि वह सत्य के अनुरूप हो सके। अगर व्यक्ति को अपने स्वभाव में बदलाव लाना है, तो उसे शैतान के स्वभाव के सार की असलियत जानने में सक्षम होना चाहिए। अगर तुम कपटी स्वभाव के सार की असलियत जान सकते हो, यह समझ लेते हो कि यह शैतान का स्वभाव और दानवों का चेहरा है, अगर तुम शैतान से घृणा कर सकते हो और दानवों को त्याग सकते हो, तो तुम्हारे लिए अपने भ्रष्ट स्वभाव को छोड़ना आसान होगा। अगर तुम नहीं जानते कि तुम्हारे भीतर एक कपटी अवस्था है, अगर तुम कपटी स्वभाव प्रकट करने को नहीं पहचानते, तो तुम नहीं जान पाओगे कि इसे हल करने के लिए सत्य कैसे खोजा जाए, और तुम्हारे लिए अपने कपटी स्वभाव को बदलना कठिन होगा। तुम्हें पहले यह पहचानना होगा कि तुममें क्या चीज प्रकट की गई है और यह किस तरह का भ्रष्ट स्वभाव है। अगर तुम्हारे द्वारा प्रकट की जाने वाली चीज कपटी स्वभाव की है, तो क्या तुम अपने हृदय में उससे घृणा करोगे? और अगर करते हो तो तुम्हें कैसे बदलना चाहिए? तुम्हें अपनी कपटी मंशाओं की काट-छाँट करनी होगी और अपने गलत दृष्टिकोण पलटने होंगे। तुम्हें इस मामले में पहले अपनी समस्याएँ हल करने के लिए सत्य खोजना होगा, धीरे-धीरे एक ईमानदार व्यक्ति बनने की सत्य वास्तविकता में प्रवेश करना होगा, जो कुछ परमेश्वर अपेक्षा करता है उसे हासिल करने और उसे संतुष्ट करने के लिए पुरजोर प्रयास करना होगा और ऐसा व्यक्ति बनना होगा जो परमेश्वर को या दूसरे लोगों को धोखा देने की कोशिश नहीं करता, यहाँ तक कि उन्हें भी नहीं जो थोड़े मूर्ख या अज्ञानी हैं। किसी मूर्ख या अज्ञानी को धोखा देने की कोशिश करना बहुत ही अनैतिक है—यह तुम्हें दानव बना देता है। ईमानदार व्यक्ति होने के लिए तुम्हें किसी को छलना या उससे झूठ बोलना नहीं चाहिए। लेकिन दानवों और शैतानों के मामले में तुम्हें बुद्धिमानी का प्रयोग करना चाहिए; अगर तुम ऐसा नहीं करते, तो तुम उनके द्वारा मूर्ख बनाए जा सकते हो और परमेश्वर को कलंकित कर सकते हो। केवल बुद्धिमानी का प्रयोग करने और सत्य का अभ्यास करने से ही तुम शैतान को हराकर शर्मिंदा कर पाओगे। जो लोग अज्ञानी, मूर्ख, बेवकूफ और हठी हैं, वे कभी सत्य को नहीं समझ पाएँगे; उन्हें सिर्फ गुमराह किया जा सकता है, उनके साथ खिलवाड़ किया जा सकता है और उन्हें शैतान द्वारा रौंदा और अंत में निगला जा सकता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, छह प्रकार के भ्रष्ट स्वभावों को जानने का अर्थ ही वास्तव में खुद को जानना है

एक ईमानदार व्यक्ति होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अभ्यास क्या है? वह यह है कि तुम्हें अपना हृदय परमेश्वर के सामने खोलना चाहिए। लेकिन हृदय खोलने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है तुम्हें परमेश्वर को बताना चाहिए कि तुम क्या सोच रहे हो, तुम्हारे इरादे क्या हैं और तुम किसके वश में हो और फिर उससे सत्य खोजना चाहिए। तुम चाहे जो कहो, परमेश्वर वास्तव में हर चीज असाधारण स्पष्टता से देखता है। अगर तुम परमेश्वर से हृदय से बात कर सकते हो, उसके सामने खुल सकते हो और उन चीजों के बारे में भी स्पष्ट रूप से बता सकते हो जिन्हें तुम दूसरों से छिपाते हो, बिना कुछ छिपाए अपने विचारों को बिना किसी इरादे के ज्यों के त्यों व्यक्त कर सकते हो, तो यह खुलापन है। यदि कभी-कभी ईमानदारी से बोलकर दूसरों को चोट या ठेस पहुँचाते हो, तो क्या कोई कहेगा, “तुम बहुत ज्यादा ईमानदारी से बोलते हो, यह बहुत दर्दनाक है—मैं तुम्हारी ईमानदारी को स्वीकार नहीं कर सकता”? नहीं, वह नहीं कहेगा। अगर तुम कभी-कभार कुछ ऐसा कह भी देते हो जिससे दूसरों को ठेस पहुँचती है, यदि तुम यह स्वीकारते हुए खुलकर उनसे माफी माँग लेते हो कि तुम्हारे शब्दों में बुद्धिमत्ता की कमी थी और तुम उनकी कमजोरी का ख़याल नहीं रख पाए, और वे देखते हैं कि तुम्हारी कोई बुरी मंशा नहीं थी, कि तुम एक ईमानदार व्यक्ति हो, जो बिना सूझ-बूझ के सीधे-सपाट तरीके से बात करता है, तो वे तुम्हारे खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे और अपने दिल में तुम्हें पसंद करेंगे। तो फिर तुम्हारे बीच कोई बाधा रह ही नहीं जाएगी, है न? अगर बाधाएँ न हों, तो टकराव नहीं होंगे और समस्या तेजी से हल की जा सकती है और इस तरह जीना बहुत सहज और मुक्तिदायक होता है। यही “ईमानदार व्यक्ति होकर ही तुम खुश रह सकते हो” का अर्थ है। एक ईमानदार व्यक्ति होने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि तुम्हें पहले परमेश्वर के सामने अपना हृदय खोलना होगा और फिर दूसरों के प्रति खुलना सीखना होगा। ईमानदारी, सच्चाई और दिल से बोलो। गरिमा, सत्यनिष्ठा और चरित्र वाला व्यक्ति बनो; खोखली बयानबाजी न करो या झूठे तरीके से न बोलो और न ही छद्म या भ्रामक तरीके से बोलो। इसके अलावा एक ईमानदार व्यक्ति होने के लिए अभ्यास करने का एक और पहलू है, वह यह है कि तुम्हें अपना कर्तव्य करने में ईमानदार रवैया रखना चाहिए और इसे एक ईमानदार दिल से करना चाहिए। कम से कम तुम्हें अपने जमीर के आधार पर कार्य करना चाहिए; तुम्हें सत्य सिद्धांतों की ओर प्रयास करना चाहिए और परमेश्वर की अपेक्षाओं की ओर प्रयास करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि तुमने बस कुछ कह दिया और हो गया और सिर्फ एक विशेष रवैया अपनाने का मतलब यह नहीं है कि तुम सत्य का अभ्यास कर रहे हो। इसमें ईमानदार व्यक्ति होने की वास्तविकता कहाँ है? वास्तविकता न होने और सिर्फ नारे लगाने से काम नहीं चलेगा। परमेश्वर व्यक्तियों की परख करता है; वह न सिर्फ उनके दिलों को परखता है, बल्कि उनके व्यवहारों को, अभिव्यक्तियों को और अभ्यासों को भी परखता है। अगर तुम दावा करते हो कि तुम एक ईमानदार व्यक्ति बनने जा रहे हो, लेकिन जब कुछ होता है, तो तब भी तुम झूठ बोलने और धोखा देने में सक्षम होते हो, तो क्या यह एक ईमानदार व्यक्ति की अभिव्यक्ति है? नहीं, यह नहीं है; यह कहना कुछ है और सोचना कुछ और है। तुम कहते कुछ हो और असल में करते कुछ और हो, हमेशा दूसरों को मूर्ख बनाने के लिए चिकनी-चुपड़ी बातें करते हो और नकली धर्मनिष्ठा में जुटे रहते हो। तुम ठीक फरीसियों की तरह हो, जो लोगों को समझाते समय तो तमाम धर्मग्रंथ आगे-पीछे पढ़ सकते थे, लेकिन जब कुछ होता था, तो धर्मग्रंथों के अनुसार अभ्यास नहीं करते थे—वे हमेशा रुतबे के फायदे पाने में लिप्त रहते थे और वे बस अपनी शोहरत, लाभ और रुतबा छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इस तरह से फरीसी पाखंडी थे। वे जिस मार्ग पर चले वह सही नहीं था, वह सही मार्ग नहीं था और परमेश्वर उन जैसों से घृणा करता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, ईमानदार व्यक्ति बनकर ही कोई सच्ची मनुष्य की छवि को जी सकता है

एक ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करने के लिए तुम्हें पहले परमेश्वर के सामने अपना दिल खोलना, और रोजाना प्रार्थना में उससे मन की सच्ची बातें कहना सीखना जरूरी है। उदाहरण के लिए अगर तुमने आज कोई ऐसा झूठ बोला जिस पर अन्य लोगों का ध्यान नहीं गया लेकिन तुममें सबके सामने खुलकर बोलने का साहस नहीं है—तो कम से कम तुम्हें वे गलतियाँ, झूठ और असत्य जिनकी तुमने जाँच की है और जिनका पता लगाया है उन्हें चिंतन के लिए तुरंत परमेश्वर के सामने लाना चाहिए और कहना चाहिए, “हे परमेश्वर, मैंने अपने हितों की रक्षा के लिए फिर से झूठ बोला है। यह गलत था। अगर मैं दोबारा झूठ बोलूँ तो कृपया मुझे अनुशासित करना।” परमेश्वर ऐसे रवैये को स्वीकार करता है और वह इसे याद रखेगा। झूठ बोलने के इस धोखेबाज भ्रष्ट स्वभाव को हल करने के लिए तुम्हें कठोर प्रयास करने पड़ सकते हैं लेकिन चिंता मत करो। चूँकि परमेश्वर तुम्हारे साथ है वह तुम्हारा मार्गदर्शन करेगा और एक के बाद एक बाधाओं को दूर करने में तुम्हारी मदद करेगा, तुम्हें अपने झूठ कभी न स्वीकारने से लेकर अपने झूठ स्वीकारने और खुलकर बोलने और खुद को खुले तौर पर प्रकट करने में सक्षम होने का साहस देगा, तुम न सिर्फ अपने झूठ स्वीकारोगे बल्कि यह भी खुलकर बोल और उजागर कर पाओगे कि तुम झूठ क्यों बोलते हो और तुम्हारे झूठ के पीछे क्या मंशा और उद्देश्य हैं। जब तुममें इस बाधा को पार करने, शैतान ने जिस पिंजरे में तुम्हें कैद किया है उससे निकलने और तुम पर उसका जो नियंत्रण है उससे मुक्त होने का साहस होता है और तुम उत्तरोत्तर उस बिंदु पर पहुँच जाते हो जहाँ तुम झूठ नहीं बोलते तो तुम धीरे-धीरे परमेश्वर के मार्गदर्शन और आशीष के साथ प्रकाश में रहने लगोगे। जब तुम देह के बंधनों की बाधा को पार करते हो और तुम भावनाओं, अभिमान, रुतबे या व्यक्तिगत हितों से बंधे नहीं होते और सत्य के प्रति समर्पण करने, खुलकर बोलने, खुद को उजागर करने, सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने और अपने मन में कोई हिचकिचाहट न रखने में सक्षम होते हो तो तुम मुक्त और स्वतंत्र हो जाओगे। जब तुम इस तरह से रहोगे तो न सिर्फ लोग तुम्हें पसंद करेंगे बल्कि परमेश्वर भी प्रसन्न होगा। हालाँकि तुम अभी भी कभी-कभी गलतियाँ कर सकते हो या सिद्धांतों का उल्लंघन कर सकते हो, अभी भी कभी-कभी झूठ बोल सकते हो या दिखावा कर सकते हो और कभी-कभी व्यक्तिगत इरादों, स्वार्थपूर्ण इच्छाओं या स्वार्थी और घृणित विचारों और व्यवहारों के साथ बोल और कार्य कर सकते हो लेकिन तुम परमेश्वर की जाँच-परख स्वीकारने में सक्षम होगे, परमेश्वर के सामने अपने इरादे, वास्तविक अवस्था और भ्रष्ट स्वभाव को खोलकर रख देने में सक्षम होगे और उससे सत्य खोजोगे। जब तुम सत्य समझ लोगे, तो तुम्हारे पास अभ्यास का मार्ग होगा। जब तुम्हारे अभ्यास का मार्ग सही है, और तुम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हो, तो तुम्हारा भविष्य सुंदर और उज्ज्वल होगा। इस तरह तुम अपने दिल में शांति के साथ रहोगे, तुम्हारी आत्मा को पोषण मिलेगा, और तुम परिपूर्ण महसूस करोगे और आनंद का अनुभव करोगे। अगर तुम देह के बंधनों से मुक्त नहीं हो सकते, अगर तुम लगातार भावनाओं, व्यक्तिगत हितों और शैतान के फलसफों के आगे बेबस होते हो, हमेशा गुप्त तरीके से बोलते और कार्य करते हो, और हमेशा परछाइयों में छिपते हो, तो तुम शैतान की शक्ति के अधीन रहते हो। लेकिन अगर तुम सत्य समझते हो, देह के बंधनों से मुक्त होने में समर्थ हो जाते हो और सत्य का अभ्यास करते हो, तो तुम धीरे-धीरे मनुष्य की छवि पा लोगे। तुम अपने वचनों और कर्मों में खुले और ईमानदार होगे, और तुम अपनी राय, विचार और अपने द्वारा की गई गलतियों को उजागर करने में सक्षम होगे, और सभी को उन्हें स्पष्ट रूप से देखने दोगे। अंत में लोग तुम्हें एक पारदर्शी व्यक्ति के रूप में पहचानेंगे। पारदर्शी व्यक्ति कौन होता है? यह वह व्यक्ति होता है, जो असाधारण ईमानदारी से बोलता है, जिसकी बातें सभी सच मानते हैं। अगर वे बेइरादा झूठ बोलते या कुछ गलत कहते भी हैं, तो भी लोग यह जानते हुए कि यह बेइरादा था, उन्हें माफ कर पाते हैं। अगर उन्हें एहसास होता है कि उन्होंने झूठ बोला है या कुछ गलत कहा है, तो वे माफी माँगकर गलती सुधार लेते हैं। यह होता है पारदर्शी व्यक्ति। ऐसे व्यक्ति को सभी लोग पसंद करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं। परमेश्वर और दूसरों का भरोसा हासिल करने के लिए तुम्हें इस स्तर तक पहुँचने की आवश्यकता है। यह कोई आसान काम नहीं है—यह गरिमा का वह उच्चतम स्तर है, जो किसी व्यक्ति में हो सकता है। ऐसे व्यक्ति में आत्मसम्मान होता है। अगर तुम दूसरे लोगों का भरोसा हासिल करने में असमर्थ रहते हो, तो तुम परमेश्वर का भरोसा अर्जित करने की उम्मीद कैसे रख सकते हो? ऐसे व्यक्ति हैं जो अपमानजनक जीवन जीते हैं, लगातार झूठ बोलते रहते हैं और कामों को खानापूरी करने वाले तरीके से करते हैं और उनमें जिम्मेदारी का जरा भी बोध नहीं होता। वे काट-छाँट किए जाने को नहीं स्वीकारते, हमेशा कुतर्कों का सहारा लेते हैं। जो कोई भी उनसे मिलता है वह उनके प्रति विरोधभाव महसूस करता है; वे बहुत बेशर्मी से जीते हैं। क्या ऐसे लोगों को इंसान कहा जा सकता है? जो लोग दूसरों में घृणा की भावना पैदा करते हैं और जिन्हें भरोसे लायक नहीं माना जाता है वे अपनी मानवता पूरी तरह से खो चुके हैं। अगर दूसरे लोग उन पर भरोसा नहीं कर सकते तो क्या परमेश्वर कर सकता है? अगर दूसरे उन्हें नापसंद करते हैं तो क्या परमेश्वर उन्हें पसंद कर सकता है? परमेश्वर ऐसे लोगों को पसंद नहीं करता और वह उनसे घृणा करता है; उन्हें निश्चित रूप से हटा दिया जाएगा। अपने आचरण में तुम्हें ईमानदार होना चाहिए और अपने वादे पूरे करने चाहिए। चाहे दूसरों के लिए कुछ करना हो या परमेश्वर के लिए तुम्हें अपना वचन निभाना चाहिए, लोगों का भरोसा अर्जित करने और परमेश्वर को संतुष्ट और आश्वस्त करने में सक्षम होना चाहिए। यह तुम्हें अपेक्षाकृत ईमानदार व्यक्ति बना देगा। अगर तुम अपने कार्यों में भरोसेमंद हो तो न सिर्फ दूसरे तुम्हें पसंद करेंगे, बल्कि परमेश्वर भी तुम्हें अवश्य पसंद करेगा। एक ईमानदार व्यक्ति बनने से परमेश्वर तुम्हें पसंद करेगा और तुम गरिमा के साथ जियोगे। इसलिए एक ईमानदार व्यक्ति होना किसी के स्व-आचरण का प्रारंभिक बिंदु होना चाहिए।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, ईमानदार व्यक्ति बनकर ही कोई सच्ची मनुष्य की छवि को जी सकता है

ईमानदार व्यक्ति होने के लिए तुम्हें पहले अपना दिल खोलकर रखना चाहिए ताकि सभी उसके भीतर झाँक सकें, तुम्हारी सोच और तुम्हारा असली चेहरा देख सकें। तुम्हें भेस बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, या खुद को छिपाना नहीं चाहिए। तभी दूसरे तुम पर भरोसा करेंगे, और तुम्हें ईमानदार व्यक्ति मानेंगे। यह सबसे बुनियादी अभ्यास है और ईमानदार व्यक्ति बनने की पहली शर्त है। यदि तुम हमेशा ढोंग करते हो, हमेशा पवित्रता, श्रेष्ठता, महानता और ऊँचे चरित्र का दिखावा करते हो, दूसरों से अपनी भ्रष्टता और खामियों को छिपाते हो, उनके सामने एक झूठी छवि पेश करते हो और उन्हें यह विश्वास दिलाते हो कि तुम ईमानदार, महान, आत्म-त्यागी, न्यायसंगत और निस्वार्थी हो—तो क्या इसमें कपट और छल नहीं है? समय बीतने के साथ, क्या लोग तुम्हारी असलियत नहीं जान पाएँगे? इसलिए, पाखंडी मत बनो या दिखावा मत करो। बल्कि सरल और निष्कपट बनो, और खुद को खोलकर रख देना सीखो—अपना दिल खोलकर दूसरों को देखने दो। यदि तुम अपने सभी विचारों और उन सभी चीजों को जो तुम करना चाहते हो—चाहे वे सकारात्मक हों या नकारात्मक—दूसरों के देखने के लिए खोलकर रख सकते हो तो क्या तुम ईमानदार नहीं हो रहे हो? जब तुम खुद को दूसरों के देखने के लिए खोलकर रख देते हो तो परमेश्वर तुम्हें देख रहा होता है। वह कहेगा, “चूँकि तुमने खुद को दूसरों के देखने के लिए खोलकर रख दिया है, तो तुम निश्चित रूप से मेरे सामने भी ईमानदार हो।” लेकिन अगर तुम केवल गुप्त रूप से परमेश्वर के सामने खुद को खोलकर रखते हो, फिर भी दूसरों के सामने हमेशा महान, श्रेष्ठ और स्वार्थहीन होने का ढोंग करते हो तो परमेश्वर तुम्हारे बारे में क्या सोचेगा? वह क्या कहेगा? वह कहेगा, “तुम पूरी तरह से एक धोखेबाज व्यक्ति हो। तुम एक नंबर के पाखंडी और बदमाश हो और तुम एक ईमानदार व्यक्ति नहीं हो।” परमेश्वर तुम्हें इस तरह से दोषी ठहराएगा। एक ईमानदार व्यक्ति होने का अर्थ यह है कि चाहे तुम परमेश्वर के सामने हो या दूसरे लोगों के सामने, तुम अपनी आंतरिक दशा और अपने दिल की बातों को लेकर शुद्ध और सरल तरीके से खुल सकते हो। क्या यह करना आसान है? इसके लिए कुछ समय तक प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, साथ ही बार-बार प्रार्थना करने और परमेश्वर पर निर्भर रहने की भी। तुम्हें सभी मामलों में अपने दिल की बातों को सरल और खुले तौर पर बोलने के लिए खुद को अभ्यस्त अवश्य करना चाहिए। इस तरह के प्रशिक्षण से तुम प्रगति कर सकते हो। यदि तुम्हें कोई बड़ी कठिनाई आती है तो तुम्हें अवश्य परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए और सत्य खोजना चाहिए; तुम्हें तब तक अपने दिल में संघर्ष करना होगा और देह पर विजय पानी होगी, जब तक कि तुम सत्य को अभ्यास में लाने में समर्थ नहीं हो जाते। इस तरह से धीरे-धीरे खुद को प्रशिक्षित करके, तुम्हारा दिल धीरे-धीरे खुल जाएगा। तुम अधिकाधिक शुद्ध और सरल होते जाओगे और तुम्हारे शब्दों और क्रियाकलापों का पहले की तुलना में एक अलग प्रभाव होगा। तुम उत्तरोत्तर कम झूठ बोलोगे और धोखा दोगे और तुम परमेश्वर के सामने जीने में सक्षम होगे। तब तुम मूलतः एक ईमानदार व्यक्ति बन चुके होगे।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, एक ईमानदार व्यक्ति होने का सबसे बुनियादी अभ्यास

एक ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करना मुख्य रूप से झूठ बोलने की समस्या को हल करने और साथ ही अपने भ्रष्ट स्वभावों को हल करने का मामला है। यहाँ एक मुख्य अभ्यास यह है कि जब तुम्हें एहसास हो जाए कि तुमने किसी से झूठ बोला है और उसे धोखा दिया है, तो तुम्हें उसके सामने खुलकर बात करनी चाहिए, खुद को खोलकर रख देना चाहिए और माफी माँगनी चाहिए। यह अभ्यास झूठ बोलने की समस्या को हल करने में बहुत फायदेमंद है। उदाहरण के लिए, यदि तुमने किसी को धोखा दिया है या यदि उससे कही गई तुम्हारी बातों में कोई मिलावट या व्यक्तिगत मंशा थी, तो तुम्हें उसके पास जाकर उसके सामने खुलकर बात करनी चाहिए, खुद को खोलकर रख देना चाहिए और अपना गहन-विश्लेषण करना चाहिए। तुम्हें उसे बताना चाहिए, “मैंने तुम्हें जो बताया वह झूठ था, अपने गौरव की रक्षा के लिए था। यह कहने के बाद मैंने असहज महसूस किया था, इसलिए मैं अब तुमसे क्षमा माँग रहा हूँ। कृपया मुझे माफ कर दो।” उस व्यक्ति को लगेगा कि यह बात बहुत नई है। वह सोचेगा कि ऐसा कोई कैसे हो सकता है जो झूठ बोलने के बाद उसके लिए माफी माँगे। ऐसे साहस की वे सचमुच सराहना करते हैं। और इस तरह से अभ्यास करने से व्यक्ति को क्या फायदा मिलता है? ऐसा करने का उद्देश्य दूसरों की प्रशंसा पाना नहीं है, बल्कि अपने झूठ बोलने पर अधिक प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना और उसका समाधान करना है। इसलिए, झूठ बोलने के बाद, तुम्हें ऐसा करने के लिए माफी माँगने का अभ्यास करना चाहिए। तुम इस तरह से अपना गहन-विश्लेषण करने और खुद को खोलकर रखने और लोगों से माफी माँगने का अभ्यास करने के लिए जितना अधिक प्रशिक्षण लोगे, नतीजे उतने ही बेहतर होंगे—और तुम उतना ही कम झूठ बोलोगे। एक ईमानदार व्यक्ति बनने और अपने झूठ बोलने पर अंकुश लगाने के लिए अपना गहन-विश्लेषण करने और खुद को खोलकर रखने का अभ्यास करने के लिए साहस की आवश्यकता होती है; माफी माँगने के लिए इसकी और भी अधिक आवश्यकता होती है। यदि तुम लोग एक या दो साल—या शायद तीन से पाँच साल—तक इस तरह का प्रशिक्षण लेते हो, तो तुम्हें स्पष्ट नतीजे देखने की गारंटी है और तब खुद को झूठ बोलने से छुटकारा दिलाना मुश्किल नहीं होगा। खुद को झूठ बोलने से छुटकारा दिलाना ईमानदार व्यक्ति बनने की ओर पहला कदम है और यह तीन से पाँच साल के प्रयास के बिना नहीं किया जा सकता। झूठ बोलने की समस्या हल होने के बाद, दूसरा कदम धोखेबाजी और चालबाजी की समस्या को हल करना है। कभी-कभी चालबाजी और धोखेबाजी के लिए व्यक्ति का झूठ बोलना जरूरी नहीं होता—ये चीजें सिर्फ कार्यकलापों से भी हासिल की जा सकती हैं। हो सकता है कि कोई व्यक्ति बाहर से शायद झूठ न बोले, मगर फिर भी उसके दिल में धोखेबाजी और चालबाजी छिपी हुई हो। लोग अपने दिलों में इसके बारे में सबसे अधिक स्पष्ट होते हैं, क्योंकि उन्होंने इस पर गहराई से और सावधानीपूर्वक विचार किया होगा, इसलिए बाद में आत्म-चिंतन करने पर उनके लिए इसे पहचानना आसान होगा। एक बार झूठ बोलने की समस्या का समाधान हो जाने के बाद, धोखेबाजी और चालबाजी की समस्याओं का समाधान करना अपेक्षाकृत आसान हो जाएगा, लेकिन परमेश्वर का भय मानने वाला दिल होना आवश्यक है। क्योंकि जब लोग धोखेबाजी और चालबाजी में लिप्त होते हैं, तो वे एक निश्चित मंशा से नियंत्रित होते हैं और क्योंकि दूसरे लोग बाहर से इसे समझ नहीं सकते या इसका भेद नहीं पहचान सकते हैं और केवल परमेश्वर ही ऐसी चीजों की परख करता है और उन्हें जानता है, इसलिए व्यक्ति केवल परमेश्वर से प्रार्थना करने और उसकी जाँच-परख स्वीकार करने पर निर्भर रहकर ही धोखेबाजी और चालबाजी की समस्याओं का समाधान कर सकता है। यदि तुम दिल से सत्य से प्रेम नहीं करते हो या तुम्हारे पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं है, तो तुम्हारी धोखेबाजी और चालबाजी का समाधान नहीं किया जा सकता। तुम शायद परमेश्वर के सामने प्रार्थना कर सकते हो, अपनी गलतियों को मान सकते हो, पाप कबूल कर सकते हो और पश्चात्ताप कर सकते हो या अपने भ्रष्ट स्वभावों का गहन-विश्लेषण कर सकते हो—सच्चाई से यह बता सकते हो कि तुम उस समय क्या सोच रहे थे, तुमने क्या कहा, तुम्हारी मंशा क्या थी और तुम धोखेबाजी में कैसे लिप्त हुए—ये सब चीजें करना अपेक्षाकृत आसान है। लेकिन यदि तुमसे किसी अन्य व्यक्ति के सामने खुद को खोलकर रखने के लिए कहा जाए, तो शायद तुममें साहस या संकल्प न हो, क्योंकि तुम अपना मिथ्याभिमान नहीं छोड़ सकते। तब तुम्हारे लिए खुलकर बात करने और खुद को खोलकर रखने का अभ्यास करना बहुत मुश्किल होगा। शायद तुम सामान्य तरीके से यह स्वीकार कर पाओगे कि कभी-कभी तुम जो कहते और करते हो, उसके पीछे तुम्हारी कुछ मंशाएँ और लक्ष्य होते हैं, उनमें मिलावट और धोखेबाजी, झूठ और चालबाजी होती है। लेकिन फिर, जब कुछ होता है और तुमसे अपना गहन-विश्लेषण करने के लिए कहा जाता है, यह बताने के लिए कहा जाता है कि शुरू से अंत तक चीजें कैसे हुईं, तुम्हारे द्वारा बोले गए कौन-से शब्द धोखे से भरे थे, तुम्हारी मंशा क्या थी, तुम अंदर क्या सोच रहे थे और तुम दुर्भावनापूर्ण या धूर्त थे या नहीं, तो तुम इतनी विशिष्टता के साथ चीजों का खुलासा करने या इतने विस्तार से बोलने के लिए तैयार नहीं होगे। यहाँ तक कि कुछ लोग यह कहते हुए चीजों को सतही तौर पर निपटाएँगे, “बस इतनी सी बात है। मैं बस काफी धोखेबाज, धूर्त और गैर-भरोसेमंद व्यक्ति हूँ।” यह दर्शाता है कि वे अपने भ्रष्ट सार का या वे कितने धोखेबाज और धूर्त हैं इसका सही ढंग से सामना नहीं कर सकते; वे हमेशा एक टालमटोल वाली स्थिति, एक टालमटोल वाली दशा में रहते हैं, हमेशा खुद को माफ करते हैं और खुद को छूट देते हैं, एक ईमानदार व्यक्ति होने के सत्य का अभ्यास करने में कष्ट सहने या कीमत चुकाने में असमर्थ होते हैं। कई लोग हमेशा यह कहते हुए वर्षों से शब्दों और धर्म-सिद्धांतों का प्रचार करते रहे हैं, “मैं अत्यंत धोखेबाज और धूर्त हूँ, मेरे कृत्यों में अक्सर चालबाजी होती है, मैं लोगों से बिल्कुल ईमानदारी से पेश नहीं आता।” लेकिन वर्षों तक यूँ चिल्लाने के बाद भी वे पहले जितने ही धोखेबाज बने रहते हैं क्योंकि जब वे अपनी धोखेबाजी की दशा दिखाते हैं, तब कोई कभी उनसे सच्चा गहन-विश्लेषण या पछतावा नहीं सुनता। उन्होंने कभी दूसरों के सामने खुद को खोलकर नहीं रखा है या झूठ बोलने या चालबाजी में लिप्त होने के बाद कभी माफी नहीं माँगी है, सभाओं के दौरान अपना गहन-विश्लेषण करने और खुद को जानने के बारे में किसी अनुभवजन्य गवाही पर संगति करने की बात तो दूर है; उन्होंने यह भी कभी नहीं बताया है कि उन्होंने इन मामलों में कैसे पश्चात्ताप किया और बदलाव किया। उन्होंने ऐसे किसी अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया है जो यह साबित करता है कि वे खुद को नहीं जानते हैं और उन्होंने सच में पश्चात्ताप नहीं किया है और जब वे कहते हैं कि वे धोखेबाज हैं और एक ईमानदार व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो वे केवल नारे लगा रहे हैं और सिद्धांतों का प्रचार कर रहे हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। हो सकता है कि वे ये चीजें इसलिए करते हैं क्योंकि वे बस दूसरों की देखा-देखी करने और भीड़ का अनुसरण करने की कोशिश कर रहे हैं। या यह इसलिए हो सकता है क्योंकि वे कलीसियाई जीवन के परिवेश में औपचारिकता पूरी करने और दिखावा करने के लिए खुद को मजबूर कर रहे हैं। जो भी हो, नारे लगाने वाले और धर्म-सिद्धांतों का प्रचार करने वाले ऐसे लोग कभी सच में पश्चात्ताप नहीं करेंगे, उनका जीवन स्वभाव कभी नहीं बदलेगा और वे निश्चित रूप से परमेश्वर का उद्धार प्राप्त नहीं कर पाएँगे।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, एक ईमानदार व्यक्ति होने का सबसे बुनियादी अभ्यास

एक ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करने के लिए तुम्हारे पास एक पथ और एक लक्ष्य होना चाहिए। सबसे पहले झूठ बोलने के मूल कारण का समाधान करो। तुम्हें अपने ये झूठ बोलने के पीछे के सार को जानना चाहिए। तुम्हें यह भी गहन-विश्लेषण करना चाहिए कि कौन-से इरादे और मंशाएँ तुम्हें ये झूठ बोलने को प्रेरित करती हैं, तुम्हारे भीतर ऐसी मंशाएँ क्यों हैं और उनकी प्रकृति क्या है। जब तुम इन सभी मसलों का स्पष्टीकरण कर लोगे, तो तुम झूठ बोलने की समस्या की असलियत जान चुके होगे, और एक बार जब तुम सत्य को समझ चुके होगे, तो कुछ घटित होने पर तुम्हारे पास अभ्यास के सिद्धांत होंगे। अगर तुम इस तरह से अभ्यास और अनुभव करते हो, तो यकीनन तुम्हें नतीजे दिखेंगे। एक दिन तुम कहोगे, “ईमानदार व्यक्ति होना आसान है। धोखेबाज होना बहुत थकाऊ है! मैं अब और धोखेबाज इंसान नहीं रहना चाहता, मुझे हमेशा सोचना पड़ता है कि कौन-सा झूठ बोलूँ और अपने झूठ कैसे छिपाऊँ। यह एक मानसिक रोगी होने की तरह है, जो विरोधाभासी बातें करता है—ऐसा जो ‘इंसान’ कहने लायक नहीं है! ऐसा जीवन बहुत थकाऊ है, अब मैं और उस तरह नहीं जीना चाहता!” इस समय तुम्हें सचमुच एक ईमानदार व्यक्ति होने की आशा होगी और इससे साबित होगा कि तुम ईमानदार व्यक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहे हो। यह एक कामयाबी है। बेशक, जब तुममें से कुछ लोग सच बोलने का अभ्यास करना शुरू करेंगे, तो तुम्हारा चेहरा लाल हो जाएगा, तुम शर्मिंदा महसूस करोगे और दूसरों के द्वारा हँसी उड़ाए जाने से डरोगे। तब तुम्हें क्या करना चाहिए? तब भी तुम्हें परमेश्वर से प्रार्थना कर उससे शक्ति देने की विनती करनी चाहिए। तुम कहो, “परमेश्वर! मैं ईमानदार व्यक्ति बनना चाहता हूँ, लेकिन मुझे डर है कि मेरे सच बोलने पर लोग मुझ पर हँसेंगे। मैं तुमसे विनती करता हूँ कि मुझे मेरे शैतानी स्वभाव के बंधन से बचा लो; मुझे स्वतंत्र और मुक्त होकर तुम्हारे वचनों के अनुसार जीने दो।” जब तुम इस तरह प्रार्थना करोगे, तो तुम्हारे दिल में और ज्यादा उजाला हो जाएगा, और तुम खुद से कहोगे, “इसे अभ्यास में लाना अच्छा है। आज मैंने सत्य का अभ्यास किया है। आखिरकार अब मैं एक बार ईमानदार व्यक्ति बन गया हूँ।” जब तुम इस तरह प्रार्थना करोगे, तो परमेश्वर तुम्हें प्रबुद्ध करेगा। वह तुम्हारे हृदय में कार्य करेगा, वह तुम्हें प्रेरित करेगा, तुम्हें इस बात का अनुभव करने देगा कि ईमानदार व्यक्ति बनकर कैसा महसूस होता है। सत्य को इसी तरह अभ्यास में लाना चाहिए। बिल्कुल शुरुआत में तुम्हारे सामने कोई पथ नहीं होगा, लेकिन सत्य को खोजने से तुम्हें पथ मिल जाएगा। जब लोग सत्य को खोजना शुरू करते हैं, तो जरूरी नहीं कि उनमें आस्था हो। पथ न होना लोगों के लिए पीड़ादायक होता है, लेकिन जब एक बार वे सत्य को समझ लेते हैं, और उनके सामने अभ्यास का पथ होता है, तो उनके दिलों को आनंद मिलने लगता है। अगर वे सत्य का अभ्यास करने में सक्षम होते हैं और सिद्धांतों के अनुसार कार्य कर पाते हैं, तो उनके दिलों को आराम मिलेगा, उन्हें स्वतंत्रता और मुक्ति हासिल होगी।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, एक ईमानदार व्यक्ति होने का सबसे बुनियादी अभ्यास

एक ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करने में कई क्षेत्र शामिल होते हैं। दूसरे शब्दों में, ईमानदार व्यक्ति बनने का मानक केवल एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने से हासिल नहीं होता; ईमानदार बनने से पहले, तुम्हें कई क्षेत्रों में मानक स्तर का बनना होगा। कुछ लोगों को हमेशा लगता है कि ईमानदार होने के लिए उन्हें बस यह देखना है कि वे झूठ न बोलें। क्या यह दृष्टिकोण सही है? क्या ईमानदार होने में केवल झूठ नहीं बोलने की समस्या शामिल है? नहीं—इसका संबंध और भी कई क्षेत्रों से है। पहली बात तो यह कि तुम्हारे सामने कोई भी मामला आए, चाहे यह तुम्हारी आँखों देखी बात हो या तुम्हें किसी और ने बताया हो, चाहे लोगों के साथ मेल-जोल करना हो या किसी समस्या को सुलझाने का मामला हो, चाहे यह तुम्हारा कर्तव्य हो जिसे तुम्हें करना ही चाहिए या कुछ ऐसा जो परमेश्वर ने सीधे तुम्हें सौंपा हो, तुम्हें इन सारे मामलों में एक ईमानदार हृदय से पेश आना चाहिए। व्यक्ति को चीजों से एक ईमानदार हृदय से निपटने का अभ्यास कैसे करना चाहिए? वही बोलो जो तुम सोचते हो और ईमानदारी से बोलो; खोखली, सूत्रबद्ध या मीठी लगने वाली बातें मत बोलो, चापलूसी वाली या पाखंडपूर्ण झूठी बातें मत बोलो, बल्कि वह बोलो जो तुम्हारे दिल में है। यह ईमानदार होना है। अपने दिल की सच्ची बातें और विचार व्यक्त करना—यही वह है जो ईमानदार लोगों को करना चाहिए। अगर तुम जो सोचते हो, वह कभी नहीं बोलते, तुम्हारे दिल की गहराई में शब्द दबे रहते हैं और तुम जो कहते हो वह कभी तुम्हारे विचारों से मेल नहीं खाता, यह वो नहीं है जो एक ईमानदार व्यक्ति करता है। उदाहरण के लिए, मान लो, तुम अपना कर्तव्य अच्छे से नहीं करते और जब लोग पूछते हैं कि क्या चल रहा है, तो तुम कहते हो, “मैं अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाना चाहता हूँ, लेकिन बहुत-सी वजहों से, मैंने ऐसा नहीं किया है।” वास्तव में, अपने दिल में तुम जानते हो कि तुम खानापूरी करते थे और तुमने अपने कर्तव्य में अपना दिल नहीं लगाया, लेकिन तुम सच नहीं बताते। इसके बजाय, तुम तथ्यों को छिपाने और जिम्मेदारी से बचने के लिए हर तरह के कारण, औचित्य और बहाने बनाते हो। क्या यह एक ईमानदार व्यक्ति का व्यवहार है? (नहीं।) तुम इन बातों के जरिए लोगों को बेवकूफ बनाकर जैसे-तैसे काम चला लेते हो। लेकिन तुम्हारे भीतर के इरादों और तुम्हारे अंदर की बातों का सार भ्रष्ट स्वभाव है। अगर तुम अपने अंदर की चीजें और इरादे सबके सामने लाकर उनका गहन-विश्लेषण नहीं कर सकते, तो उन्हें शुद्ध नहीं किया जा सकता—और यह कोई छोटी बात नहीं है! तुम्हें सच बोलना चाहिए, “मैं अपने कर्तव्य में थोड़ा समय गँवाता रहा हूँ। मैं खानापूरी करने वाला और असावधान रहा हूँ। जब मेरी मनोदशा अच्छी होती है तो थोड़ा-बहुत प्रयास कर लेता हूँ। जब मेरी मनोदशा खराब होती है तो मैं ढीला पड़ जाता हूँ, प्रयास नहीं करना चाहता और दैहिक-सुखों में लिप्त हो जाता हूँ। इसलिए, मेरे कर्तव्य निभाने से कुछ हासिल नहीं हुआ है। पिछले कुछ दिनों से मैं चीजों को बदलता रहा हूँ और मैं अपना सर्वस्व देने, अपनी दक्षता में सुधार करने और अपना कर्तव्य अच्छे से करने की कोशिश कर रहा हूँ।” यह दिल से बोलना हुआ। पहले वाली बात दिल से नहीं निकली थी। काट-छाँट किए जाने, लोगों को तुम्हारी समस्याओं का पता लगने और तुम्हें जवाबदेह ठहराए जाने के डर से, तुमने तथ्यों को छिपाने के लिए हर तरह के कारण, औचित्य और बहाने ढूँढ़े, पहले तुमने लोगों को तुम्हारी स्थिति के बारे में बात करने से रोक दिया, फिर जिम्मेदारी से बचते रहे ताकि तुम्हारी काट-छाँट न की जाए। यह तुम्हारे झूठ का स्रोत है। झूठा व्यक्ति चाहे जितनी भी बातें करे, उसकी बातों में कुछ तो सच्चाई और तथ्य होना निश्चित है। लेकिन उसकी कही कुछ मुख्य बातों में थोड़े-से असत्य और उसकी अपनी मंशा की मिलावट होगी। इसलिए, यह भेद पहचानना बहुत महत्वपूर्ण है कि सच क्या है और झूठ क्या। हालाँकि, यह करना आसान नहीं है। वे जो कहते हैं उसमें से कुछ मलिन और अशुद्ध होगा, कुछ तथ्यों के अनुरूप होगा और कुछ तथ्यों के विपरीत होगा; तथ्य और गल्प के इस प्रकार उलझ जाने से सच को झूठ से अलग करना कठिन है। ऐसे लोग बेहद कपटी होते हैं और उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल होता है। अगर वे सत्य स्वीकार नहीं कर सकते और ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास नहीं कर सकते, तो उन्हें जरूर हटा दिया जाएगा। तो फिर लोगों को कौन-सा मार्ग अपनाना चाहिए? एक ईमानदार व्यक्ति किस तरह से अभ्यास करेगा? तुम लोगों को सच बोलना सीखना चाहिए, अपनी वास्तविक दशाओं और समस्याओं के बारे में खुलकर संगति करनी चाहिए। ईमानदार लोग ऐसे ही अभ्यास करते हैं और यह अभ्यास सही है। जो लोग जमीर और विवेक रखते हैं, वे सभी ईमानदार व्यक्ति बनने का प्रयास करने के इच्छुक हैं। सिर्फ ईमानदार बनकर ही कोई व्यक्ति वास्तव में आनंदित और शांत महसूस कर सकता है और सिर्फ परमेश्वर के प्रति समर्पण प्राप्त करने के लिए सत्य का अभ्यास करके ही व्यक्ति वास्तविक सुख भोग सकता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, ईमानदार व्यक्ति बनकर ही कोई सच्ची मनुष्य की छवि को जी सकता है

दूसरों के साथ तुम्हारे व्यवहार में तुम्हें पहले उन्हें अपने सच्चे दिल और ईमानदारी का एहसास कराना चाहिए। अगर बोलने और इकट्ठे कार्य करने, और दूसरों के साथ संपर्क करने में उसके शब्द खानापूरी करने वाले, सूत्रबद्ध, सुनने में अच्छे लगने वाले, चापलूसी भरे, गैर-जिम्मेदाराना और कल्पनाओं पर आधारित हैं, या उसकी बातें केवल दूसरे लोगों की चापलूसी करने के लिए हैं, तो उसके शब्दों में कुछ भी असली नहीं है, और वह थोड़ा भी सच्चा नहीं है। दूसरों के साथ व्यवहार करने का उनका यही तरीका होता है, चाहे वे कोई भी हों। ऐसे व्यक्ति का दिल सच्चा नहीं होता। यह व्यक्ति ईमानदार नहीं है। मान लो, कोई नकारात्मक दशा में है और वह तुमसे ईमानदारी से कहता है, “मुझे बताओ, असल में मैं इतना नकारात्मक क्यों हूँ। मैं बिल्कुल समझ नहीं पाता।” और मान लो, तुम अपने दिल में उसकी समस्या वास्तव में जानते हो, लेकिन उसे बताते नहीं, बल्कि उससे कहते हो, “यह कुछ नहीं है। तुम नकारात्मक नहीं हो रहे हो; मैं भी ऐसा हो जाता हूँ।” ये शब्द उस व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी सांत्वना हैं, लेकिन तुम्हारा रवैया सच्चा नहीं है। तुम उसके साथ अनमने ढंग से पेश आ रहे हो, उसे सहज महसूस कराने और दिलासा देने के लिए तुमने उसके साथ ईमानदारी से बात करने से परहेज किया है। तुम सच्चे मन से उसकी सहायता नहीं कर रहे और उसकी समस्या स्पष्ट रूप से नहीं रख रहे जिससे वह अपनी नकारात्मकता छोड़ सके। तुमने वह नहीं किया, जो एक ईमानदार व्यक्ति को करना चाहिए। उसे सांत्वना देने के प्रयास में और यह सुनिश्चित करने के लिए कि उसके साथ तुम्हारा कोई मनमुटाव या झगड़ा न हो, तुम उसके साथ अनमने ढंग से पेश आए हो—और यह ईमानदार व्यक्ति होना नहीं है। तो, जब तुम इस तरह की स्थिति का सामना करते हो, तो एक ईमानदार व्यक्ति बनने के लिए तुम्हें कैसे अभ्यास करना चाहिए? तुम्हें उसे वह समस्या बतानी चाहिए जो तुमने देखी है और स्पष्ट रूप से पहचानी है, “मुझे भी इसी तरह के अनुभव हुए हैं। देखो कि मैं जो कह रहा हूँ वह सही है या गलत। यदि यह गलत है, तो तुम्हें इसे स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। यदि यह सही है, तो मुझे उम्मीद है कि तुम स्वीकार करोगे। यदि मेरे शब्द तुम्हें चोट पहुँचाते हैं तो मुझे उम्मीद है कि तुम उन्हें परमेश्वर से स्वीकार कर सकोगे। मेरा इरादा और उद्देश्य तुम्हारी मदद करना है। मैं इस मुद्दे को स्पष्ट रूप से देखता हूँ : तुम्हें लगता है कि तुम्हें अपमानित किया गया है और कोई तुम्हारे अहंकार को संतुष्ट नहीं करता, तुम्हें लगता है कि हर कोई तुम्हें नीची नजर से देखता है और तुम्हें लगता है कि तुम्हें एक झटका लगा है और तुम्हारे साथ इतना अन्याय कभी नहीं हुआ, इसलिए तुम इसे स्वीकार नहीं कर सकते और नकारात्मक हो जाते हो। तुम्हें क्या लगता है—क्या वास्तव में यही हो रहा है?” और यह सुनकर, उसे लगता है कि वास्तव में ऐसा ही है। तुम्हारे दिल में वास्तव में यही है, लेकिन यदि तुम एक ईमानदार व्यक्ति न बनना चुनते हो तो तुम ऐसा कहोगे नहीं। तुम कहोगे, “मैं भी अक्सर नकारात्मक हो जाता हूँ,” और जब दूसरा व्यक्ति सुनता है कि हर कोई नकारात्मक हो जाता है तो वह सोचता है कि उसका नकारात्मक होना सामान्य है और इसलिए वह इसे हल करने के लिए सत्य की तलाश नहीं करेगा। अंत में, वह अपनी नकारात्मकता को पीछे नहीं छोड़ता। यदि तुम एक ईमानदार व्यक्ति बनना चुनते हो और एक ईमानदार रवैये और एक ईमानदार दिल से उसकी मदद करते हो तो तुम उसकी सत्य को समझने और अपनी नकारात्मकता को पीछे छोड़ने में मदद कर सकते हो।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, ईमानदार व्यक्ति बनकर ही कोई सच्ची मनुष्य की छवि को जी सकता है

ईमानदार व्यक्ति होना मनुष्य से परमेश्वर की एक अपेक्षा है। यह एक सत्य है जिसका मनुष्य को अभ्यास करना चाहिए। तो वे कौन-से सिद्धांत हैं जिनका मनुष्य को परमेश्वर के साथ अपने व्यवहार में पालन करना चाहिए? ईमानदार रहो : यही वह सिद्धांत है, जिसका परमेश्वर के साथ व्यवहार करते समय पालन किया जाना चाहिए। चापलूसी या खुशामद करने की अविश्वासियों की प्रथा में संलग्न न हो; परमेश्वर को मनुष्य की खुशामद या चापलूसी की आवश्यकता नहीं है। ईमानदार होना ही पर्याप्त है। और ईमानदार होने का क्या मतलब है? इसे अभ्यास में कैसे लाया जाना चाहिए? (बस कोई दिखावा किए बिना या कुछ छिपाए बिना या कोई रहस्य रखे बिना परमेश्वर के सामने खुलना, परमेश्वर से सच्चे दिल से व्यवहार करना और बिना किसी बुरे इरादे या फरेब के स्पष्टवादी होना।) सही कहा। ईमानदार होने के लिए तुमको पहले अपनी निजी इच्छाओं को एक तरफ रखना होगा। यह ध्यान देने की बजाय कि परमेश्वर तुम्हारे साथ किस तरह का व्यवहार करता है, तुम्हें परमेश्वर के सामने अपना दिल खोलकर रख देना चाहिए और जो कुछ तुम्हारे दिल में है वह कह देना चाहिए। यह चिंतन या विचार मत करो कि तुम्हारे शब्दों के क्या परिणाम होंगे; जो कुछ तुम सोच रहे हो वह कह दो, अपनी मंशाओं को एक तरफ रख दो, और बस किसी मकसद को हासिल करने के लिए बातें मत कहो। तुम्हारे अनेक व्यक्तिगत इरादे और मिलावटी विचार होते हैं; तुम हमेशा यह सोचते हुए तोलकर बातें करते हो कि “मुझे इस बारे में बात करनी चाहिए, उस बारे में नहीं, मैं जो कहता हूँ उसके बारे में सावधान रहना चाहिए। मैं इसे उस तरह कहूँगा जिससे मुझे फायदा हो और जो मेरी कमियाँ ढक दे, और परमेश्वर पर अच्छा प्रभाव छोड़े।” क्या यह मंसूबे पालना नहीं है? मुँह खोलने से पहले तुम्हारा मन कुटिल विचारों से भरा होता है, तुम जो कहना चाहते हो उसे कई बार संशोधित करते हो, जिससे जब शब्द तुम्हारे मुँह से निकलते हैं तो वे इतने शुद्ध नहीं होते, और जरा भी वास्तविक नहीं होते, और उनमें तुम्हारे अपने इरादे और शैतान के षड्यंत्र शामिल होते हैं। यह ईमानदार होना नहीं है; यह कुटिल मंशाएँ और बुरे इरादे रखना है। और तो और, जब तुम बात करते हो, तो तुम हमेशा लोगों के चेहरे के हाव-भाव और उनकी आँखों के रुख से अपने संकेत लेते हो : अगर उनके चेहरों पर सकारात्मक अभिव्यक्ति होती है तो तुम बात करते रहते हो; अगर नहीं होती तो तुम बात दबा लेते हो और कुछ नहीं कहते; अगर उनकी आँखों का रुख बिगड़ा हुआ होता है और ऐसा लगता है कि वे जो सुन रहे हैं वह उन्हें पसंद नहीं है तो तुम इसके बारे में ध्यानपूर्वक सोचते हो और मन में कहते हो, “ठीक है, मैं कुछ ऐसा कहूँगा जो तुम्हें रुचिकर लगे, जो तुम्हें खुश कर दे, जिसे तुम पसंद करोगे और जिसके कारण तुम मुझे पसंद करो।” क्या यह सच्चा होना है? यह सच्चा होना नहीं है। कुछ लोग जब कलीसिया में किसी को बुराई करते और बाधा डालते देखते हैं तो इसकी रिपोर्ट नहीं करते हैं। वे सोचते हैं, “अगर मैं इसके बारे में रिपोर्ट करने वाला पहला व्यक्ति हुआ तो उस व्यक्ति को नाराज कर बैठूँगा, और अगर मैं गलत निकला तो मेरी काट-छाँट की जाएगी। मुझे इंतजार करना चाहिए कि दूसरे लोग इसकी रिपोर्ट करें और फिर मैं उनके साथ शामिल हो जाऊँगा। भले ही हम गलत निकले तो भी कोई बात नहीं—आखिरकार, तुम किसी भीड़ को दोषी नहीं ठहरा सकते। जैसी कि कहावत भी है, ‘जो पक्षी अपनी गर्दन उठाता है गोली उसे ही लगती है।’ मैं वह पक्षी नहीं बनूँगा; कोई मूर्ख ही होगा जो अपनी गर्दन उठाने की जिद करेगा।” क्या यह ईमानदार होना है? बिल्कुल भी नहीं। ऐसा व्यक्ति वास्तव में धूर्त है; यदि वह कलीसिया का अगुआ या पर्यवेक्षक बन जाता है तो क्या वह कलीसिया के कार्य को नुकसान नहीं पहुँचाएगा? बिल्कुल पहुँचाएगा। ऐसे व्यक्ति का उपयोग कतई नहीं करना चाहिए। क्या तुम लोग इस प्रकार के व्यक्ति का भेद पहचान सकते हो? उदाहरण के लिए, मान लो, किसी अगुआ ने कुछ बुरे काम कर कलीसिया के कार्य में बाधा डाली है, फिर भी कोई नहीं समझता कि इस व्यक्ति के साथ वास्तव में क्या हो रहा है, न ही ऊपरवाले को पता है कि वह किस प्रकार का व्यक्ति है—सिर्फ तुम्हीं जानते हो कि उसका क्या मामला है। तो क्या ऐसी परिस्थिति में तुम ऊपरवाले को ईमानदारी से यह मसला बताओगे? यही मसला व्यक्ति को सबसे ज्यादा बेनकाब करता है। अगर तुमने इस मामले को छिपाया और किसी को कुछ नहीं बताया, यहाँ तक कि परमेश्वर को भी नहीं, बल्कि उस दिन का इंतजार करते रहे जब वह अगुआ इतनी बुराई कर चुका होगा कि इससे कलीसिया का कार्य बिगड़ चुका होगा और हर कोई उसे उजागर कर उससे निपट चुका होगा, तब तुम खड़े होकर कहो, “मैं हमेशा से जानता था कि वह अच्छा इंसान नहीं है। कुछ लोग सोचते थे कि वह अच्छा है; अगर मैं कुछ कहता तो कोई भी मुझ पर विश्वास नहीं करता। इसलिए मैं कुछ नहीं बोला। अब जबकि वह कुछ बुरे काम कर चुका है और हर कोई उसकी असलियत जान चुका है तो मैं बता सकता हूँ कि उसके साथ वास्तव में क्या मामला था,” तो क्या यह ईमानदार होना है? (नहीं।) हर बार जब किसी की समस्याएँ उजागर होती हैं या किसी समस्या की सूचना दी जाती है, तब अगर तुम भीड़ का अनुसरण करते हो और उसे उजागर करने या समस्या की सूचना देने में सबसे अंत में खड़े होते हो तो क्या तुम ईमानदार हो? इनमें से कुछ भी ईमानदार होना नहीं है। अगर तुम किसी को नापसंद करते हो या किसी ने तुम्हें नाराज कर दिया है, और तुम जानते हो कि वह कोई बुरा व्यक्ति नहीं है, लेकिन क्षुद्र होने के कारण तुम उससे नफरत करने लगते हो और उससे बदला लेना चाहते हो और उसे शर्मिंदा करना चाहते हो तो हो सकता है कि तुम ऊपरवाले को उसके बारे में कुछ बुरी बातें बताने के तरीके और मौके तलाशने लगो। हो सकता है कि तुम केवल तथ्य बता रहे हो, उस व्यक्ति की निंदा नहीं कर रहे हो, लेकिन वे तथ्य बताते समय तुम्हारी मंशा प्रकट हो चुकी है : तुम उससे निपटने के लिए ऊपरवाले के हाथ का लाभ उठाना चाहते हो या परमेश्वर से कुछ कहलवाना चाहते हो। ऊपरवाले को समस्याओं के बारे में सूचना देकर तुम अपना लक्ष्य साधने का प्रयास कर रहे हो। इसमें निश्चित रूप से व्यक्तिगत इरादों की मिलावट है और यह ईमानदार होना बिल्कुल नहीं है। अगर वह कलीसिया के कार्य में बाधा डालने वाला बुरा व्यक्ति है और तुम उस कार्य की सुरक्षा के लिए ऊपरवाले को सूचना देते हो और उससे भी बढ़कर तुम जिन समस्याओं की सूचना दे रहे हो वे पूरी तरह से तथ्यात्मक हैं तो यह चीजों से निपटने के शैतान के फलसफों से अलग है। यह न्याय और जिम्मेदारी की भावना से उपजता है और यह अपनी वफादारी को अच्छे से निभाना है; ईमानदार होना इसी तरह से अभिव्यक्त होता है।

—वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद दस : वे सत्य का तिरस्कार करते हैं, सिद्धांतों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाते हैं और परमेश्वर के घर की व्यवस्थाओं की उपेक्षा करते हैं (भाग दो)

यदि कोई खुले दिल वाला और खरा है, तो वह एक ईमानदार व्यक्ति है। उसने अपना दिल और आत्मा पूरी तरह से परमेश्वर के लिए खोल दिए हैं, उसके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, न किसी चीज से छिपने की जरूरत है। वह अपना दिल परमेश्वर को सौंप चुका है, उसे दिखा चुका है। यानी, उसने अपना सर्वस्व उसे दे दिया है। तो क्या अब भी कोई चीज उसके और परमेश्वर के बीच आ सकती है? नहीं, नहीं आ सकती, और इसलिए उसके लिए परमेश्वर के प्रति समर्पण करना आसान हो जाता है। यदि परमेश्वर कहता है कि वह कपटी है, तो वह मान लेता है। यदि परमेश्वर कहता है कि वह अहंकारी और आत्मधर्मी है, तो वह इसे भी मान लेता है। वह बस इन चीजों को मानकर यहीं पर नहीं छोड़ देता—बल्कि वह पश्चात्ताप कर सकता है, और सत्य सिद्धांत के लिए प्रयास कर सकता है और यह एहसास होने पर कि वह गलत है, उसे सुधार सकता और अपनी त्रुटियों को दूर कर सकता है। इससे पहले कि उन्हें एहसास हो, वे अपने कई गलत तौर-तरीकों को सुधार चुके होंगे और उनमें कपट, धोखे और लापरवाही की अभिव्यक्तियाँ कम से कम होती जाएँगी। वे अधिकाधिक खुले और निष्कपट रूप से जीते हैं, एक ईमानदार व्यक्ति बनने के अपने लक्ष्य के करीब से करीब पहुँचते जाते हैं और भ्रष्टता को कम से कम प्रकट करते हैं। वे प्रकाश में रहने लगते हैं। जब लोग प्रकाश में रहते हैं तो यह परमेश्वर का कार्य होता है; यह सारी महिमा परमेश्वर को जाती है। इसमें उनके लिए प्रशंसा किए जाने लायक कुछ भी नहीं है। जब लोग प्रकाश में रहते हैं, तो वे विभिन्न सत्यों को समझते हैं, उनमें परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय होता है, उनके सामने जो भी मसला आता है, वे उसमें सत्य खोजना और उसका अभ्यास करना जानते हैं, वे अंतरात्मा और विवेक के साथ जीते हैं। भले ही उन्हें धार्मिक व्यक्ति नहीं कहा जा सकता, फिर भी परमेश्वर की दृष्टि में वे थोड़े-बहुत मानव के समान होते हैं, कम से कम वे जो कहते और करते हैं, उसमें वे अब परमेश्वर के विरोध में नहीं हैं, जब उनके साथ कुछ होता है तो वे सत्य खोज सकते हैं और उनके पास परमेश्वर के प्रति समर्पण वाला दिल होता है। इसलिए वे अपेक्षाकृत सुरक्षित होते हैं और अब उनका परमेश्वर से विश्वासघात करना संभव नहीं होता। भले ही उनमें सत्य की बहुत गहरी समझ नहीं होती, फिर भी वे परमेश्वर का आज्ञापालन करने और उसके आगे समर्पण करने में सक्षम होते हैं, उनके पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल होता है और वे बुराई से दूर रह सकते हैं। जब उन्हें कोई कार्य या कर्तव्य सौंपा जाता है, तो वे उसका निर्वहन पूरे हृदय और मन और अपनी पूरी क्षमता से करते हैं। ऐसे व्यक्ति भरोसे के काबिल होते हैं और उनके संबंध में परमेश्वर सुकून से रह सकता है—ऐसे लोग रोशनी में जीते हैं। क्या प्रकाश में रहने वाले लोग परमेश्वर की जाँच स्वीकार कर पाते हैं? क्या वे अब भी परमेश्वर से अपना हृदय छिपा सकते हैं? क्या उनके पास अभी भी ऐसे राज होते हैं जिन्हें वे परमेश्वर को नहीं बता सकते? क्या उनमें अभी भी कोई छल-कपट, चालाकियाँ होती हैं? नहीं होतीं। वे पूरी तरह से परमेश्वर के लिए अपना हृदय खोल चुके होते हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे वे छिपाते हों या नजर से चुराकर रखते हों। वे परमेश्वर के साथ अपने दिल की बात कह सकते हैं, किसी भी चीज पर उसके साथ संगति कर सकते हैं, और उसे सब कुछ जानने दे सकते हैं। ऐसा कुछ भी नहीं होता जो वे परमेश्वर को नहीं बता सकते या नहीं दिखा सकते। जब लोग इस मानक को हासिल कर लेते हैं, तो उनका जीवन सहज, स्वतंत्र और मुक्त हो जाता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

क्या ऐसा कहने मात्र से तुम एक ईमानदार व्यक्ति बन सकते हो? (नहीं, हममें एक ईमानदार व्यक्ति की अभिव्यक्तियाँ होनी चाहिए।) एक ईमानदार व्यक्ति की अभिव्यक्तियाँ क्या हैं? सबसे पहले, परमेश्वर के वचनों के बारे में कोई संदेह नहीं होना। यह ईमानदार व्यक्ति की अभिव्यक्तियों में से एक है। इसके अलावा, सबसे महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है सभी मामलों में सत्य की खोज और उसका अभ्यास करना—यह सबसे निर्णायक है। तुम कहते हो कि तुम ईमानदार हो, लेकिन तुम हमेशा परमेश्वर के वचनों को अपने मस्तिष्क के कोने में धकेल देते हो और वही करते हो जो तुम चाहते हो। क्या यह एक ईमानदार व्यक्ति की अभिव्यक्ति है? तुम कहते हो, “भले ही मेरी योग्यता कम है, लेकिन मेरे पास एक ईमानदार दिल है।” फिर भी, जब तुम्हें कोई कर्तव्य मिलता है, तो तुम इस बात से डरते हो कि तुम्हें पीड़ा सहनी होगी और अगर तुमने इसे अच्छी तरह से नहीं किया तो तुम्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी, इसलिए तुम अपने कर्तव्य से बचने के लिए बहाने बनाते हो या फिर सुझाते हो कि इसे कोई और करे। क्या यह एक ईमानदार व्यक्ति की अभिव्यक्ति है? स्पष्ट रूप से, नहीं है। तो फिर, एक ईमानदार व्यक्ति को कैसे व्यवहार करना चाहिए? उसे परमेश्वर की व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करना चाहिए, जो कर्तव्य उसे निभाना है उसके प्रति समर्पित होना चाहिए और परमेश्वर के इरादों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। यह कई तरीकों से व्यक्त होता है : एक तरीका है अपने कर्तव्य को ईमानदार हृदय के साथ स्वीकार करना, अपने दैहिक हितों के बारे में न सोचना, और इसके प्रति अधूरे मन का न होना या अपने लाभ के लिए साजिश न करना। ये ईमानदारी की अभिव्यक्तियाँ हैं। दूसरा है अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने के लिए अपना तन-मन झोंक देना, परमेश्वर के घर द्वारा तुम्हें सौंपे गए कामों को ठीक से करना, और परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए अपने कर्तव्य में अपना हृदय और प्रेम लगा देना। अपना कर्तव्य निभाते हुए एक ईमानदार व्यक्ति की ये अभिव्यक्तियाँ होनी चाहिए। अगर तुम यह जानते और समझते हो कि क्या करना है, लेकिन तुम इसे करते नहीं हो, तो तुम अपने कर्तव्य में अपना पूरा दिल और अपनी सारी शक्ति नहीं लगा रहे हो, बल्कि तुम धूर्त और काहिल हो रहे हो। क्या इस तरह से अपना कर्तव्य निभाने वाले लोग ईमानदार होते हैं? बिल्कुल नहीं। परमेश्वर ऐसे धूर्त और धोखेबाज लोगों का उपयोग नहीं करता है; उन्हें अवश्य निकाल देना चाहिए। परमेश्वर कर्तव्य निभाने के लिए सिर्फ ईमानदार लोगों का उपयोग करता है। यहाँ तक कि निष्ठावान मजदूर भी ईमानदार होने चाहिए। जो लोग लगातार अनमने और धूर्त होते हैं और ढिलाई बरतते हैं, वे सभी धोखेबाज हैं और वे सभी राक्षस हैं। उनमें से कोई भी वास्तव में परमेश्वर में विश्वास नहीं करता और वे सभी निकाल दिए जाएँगे। कुछ लोग सोचते हैं, “ईमानदार व्यक्ति बनना तो वास्तव में आसान है। इसका मतलब बस सच बोलना और झूठ नहीं बोलना है।” तुम इस कथन के बारे में क्या सोचते हो? क्या ईमानदार व्यक्ति होने का दायरा इतना सीमित है? बिल्कुल नहीं। तुम्हें अपना हृदय प्रकट करना होगा और इसे परमेश्वर को सौंपना होगा, यही वह रवैया है जो एक ईमानदार व्यक्ति में होना चाहिए। इसलिए एक ईमानदार हृदय अनमोल है। इसका तात्पर्य क्या है? इसका तात्पर्य है कि एक ईमानदार हृदय तुम्हारे व्यवहार को संचालित कर सकता है और तुम्हारी दशा बदल सकता है। यह तुम्हें सही विकल्प चुनने, परमेश्वर के प्रति समर्पण करने और उसकी स्वीकृति प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकता है। ऐसा हृदय सचमुच अनमोल है। यदि तुम्हारे पास इस तरह का ईमानदार हृदय है, तो तुम्हें इसी स्थिति में रहना चाहिए, तुम्हें इसी तरह व्यवहार करना चाहिए, और इसी तरह तुम्हें खुद को समर्पित करना चाहिए।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

तुम्हें एक ईमानदार व्यक्ति होना चाहिए, समस्याओं से सामना होने पर तुममें जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए, और उन्हें हल करने के लिए तुम्हें हर संभव तरीका आजमाना चाहिए और सत्य की तलाश करनी चाहिए। तुम्हें शातिर व्यक्ति बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अगर तुम जिम्मेदारी से बचने और समस्याएँ आने पर उनसे पल्ला झाड़ने में लगे रहते हो तो गैर-विश्वासियों तक में तुम्हारे इस व्यवहार की निंदा होगी, परमेश्वर के घर में तो होगी ही! परमेश्वर द्वारा इस व्यवहार की निंदा किया जाना और उसे शापित किया जाना निश्चित है, और परमेश्वर के चुने हुए लोगों द्वारा इससे नफरत की जाती है और इसे अस्वीकार किया जाता है। परमेश्वर ईमानदार लोगों को पसंद करता है और वह धोखेबाज और धूर्त लोगों से नफरत करता है। अगर तुम एक शातिर व्यक्ति हो और धूर्त तरीके से कार्य करते हो, तो क्या परमेश्वर तुमसे नफरत नहीं करेगा? क्या परमेश्वर का घर तुम्हें छोड़ देगा? देर-सवेर तुम्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। परमेश्वर ईमानदार लोगों को पसंद करता है और शातिर लोगों को नापसंद करता है। सभी को यह स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए, और भ्रमित होना और मूर्खतापूर्ण कार्य करना बंद कर देना चाहिए। अस्थायी अज्ञान को माफ किया जा सकता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति सत्य को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करता है, तो फिर इसका अर्थ है कि वह अत्यंत जिद्दी है। ईमानदार लोग जिम्मेदारी ले सकते हैं। वे अपने फायदों और नुकसानों पर विचार नहीं करते, वे बस परमेश्वर के घर के काम और हितों की रक्षा करते हैं। उनके दिल दयालु और ईमानदार होते हैं, साफ पानी के उस कटोरे की तरह, जिसका तल एक नजर में देखा जा सकता है। उनके क्रियाकलापों में पारदर्शिता भी होती है। धोखेबाज व्यक्ति हमेशा धूर्त तरीके से कार्य करता है, हमेशा ढोंग करता है, चीजें ढकता है और छुपाता है और खुद को बहुत ही कसकर समेटकर रखता है। इस तरह के व्यक्ति की असलियत कोई देख नहीं पाता है। लोग तुम्हारे आंतरिक विचारों की असलियत देख नहीं पाते हैं, लेकिन परमेश्वर तुम्हारे अंतरतम हृदय में मौजूद चीजों की पड़ताल कर सकता है। जब परमेश्वर देखता है कि तुम एक ईमानदार व्यक्ति नहीं हो, कि तुम एक धूर्त हो, कि तुम कभी भी सत्य स्वीकार नहीं करते, हमेशा उसके खिलाफ धूर्तता करते हो, और कभी भी अपना दिल उसे नहीं सौंपते, तो वह तुम्हें पसंद नहीं करता है, और वह तुमसे नफरत करता है और तुम्हारा त्याग कर देता है। अविश्वासियों के बीच फलने-फूलने वाले, और जो लोग चिकनी-चुपड़ी बातें करते हैं और हाजिरजवाब होते हैं, वे सभी किस किस्म के लोग होते हैं? क्या यह तुम लोगों को स्पष्ट है? उनका सार क्या है? यह कहा जा सकता है कि वे सभी असाधारण रूप से अपने असली इरादे छिपाने वाले होते हैं और वे सभी अत्यंत धोखेबाज और शातिर होते हैं, वे असली राक्षस और शैतान होते हैं। क्या परमेश्वर इस किस्म के लोगों को बचा सकता है? परमेश्वर राक्षसों से ज्यादा किसी से नफरत नहीं करता—ऐसे लोग जो धोखेबाज और शातिर होते हैं—और यकीनन वह ऐसे लोगों को नहीं बचाएगा। तुम लोगों को इस किस्म का व्यक्ति बिल्कुल नहीं होना चाहिए। जो लोग बोलते समय हमेशा चौकस और सतर्क रहते हैं, जो मँझे हुए और चालाक होते हैं और मामलों से निपटते समय मौके के उपयुक्त भूमिका निभाते हैं—मैं तुम्हें बताता हूँ, परमेश्वर ऐसे लोगों से सबसे ज्यादा नफरत करता है, ऐसे लोगों को बचाया नहीं जा सकता है। धोखेबाज और शातिर लोगों की श्रेणी के सभी लोगों के संबंध में, सुनने में उनके शब्द चाहे कितने भी अच्छे क्यों ना लगें, वे सभी धोखेबाज, शैतानी शब्द होते हैं। इन लोगों के शब्द सुनने में जितने अच्छे लगते हैं, वे उतने ही ज्यादा राक्षस और शैतान होते हैं। ये बिल्कुल उसी किस्म के लोग हैं जिनसे परमेश्वर सबसे ज्यादा नफरत करता है। यह बिल्कुल सही है। तुम लोग क्या कहते हो : क्या धोखेबाज लोग, अक्सर झूठ बोलने वाले लोग और चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले लोग पवित्र आत्मा का कार्य प्राप्त कर सकते हैं? क्या वे पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और रोशनी प्राप्त कर सकते हैं? बिल्कुल नहीं। धोखेबाज और शातिर लोगों के प्रति परमेश्वर का क्या रवैया होता है? वह उनका तिरस्कार करता है, उन्हें दरकिनार कर देता है और उनकी तरफ ध्यान नहीं देता, वह उन्हें पशुओं की श्रेणी का ही मानता है। परमेश्वर की नजरों में, ऐसे लोग सिर्फ मनुष्य की खाल पहने होते हैं, सार में वे राक्षस और शैतान ही होते हैं, वे चलती-फिरती लाशें हैं, और परमेश्वर उन्हें बिल्कुल नहीं बचाएगा।

—वचन, खंड 5, अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ, अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ (8)

जब लोग परमेश्वर के सामने अपना कर्तव्य या कोई काम करते हैं, तो उनके दिल शुद्ध होने चाहिए, जैसे ताजे पानी का कटोरा—बिल्कुल साफ, बिना किसी अशुद्धता के। तो किस तरह की मानसिकता सही है? एक ऐसी मानसिकता जिसमें, चाहे तुम जो कुछ भी कर रहे हो, जो कुछ भी तुम सोच रहे हो और जो भी तुम्हारे विचार हैं, तुम हर किसी के साथ उनके बारे में संगति करने में सक्षम हो। और यदि कोई कहता है कि तुम्हारा सोचने का तरीका व्यवहार्य नहीं है और वह एक और विचार प्रस्तुत करता है, जो तुम्हें काफी अच्छा लगता है, तो तुम खुद को नकारते हो और जो उसने कहा उसके अनुसार अभ्यास करते हो। इस तरह अभ्यास करने से, हर कोई देखता है कि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो दूसरों के सुझावों को स्वीकार कर सकता है और सही रास्ता चुन सकता है और यह कि तुम्हारे क्रियाकलाप सिद्धांतों के अनुरूप, पारदर्शी, पूरी तरह से स्पष्ट और बिना कुछ छिपाए हुए हैं। तुम्हारे दिल में कोई अंधकार नहीं है और अपने क्रियाकलापों और बोली में तुम सच्चाई और ईमानदारी के रवैये से चिपके रहते हो। तुम जो है वही कहते हो—हाँ का मतलब हाँ और ना का मतलब ना। तुम चालों का सहारा नहीं लेते और तुम कुछ भी छिपाकर नहीं रखते, तुम बस पारदर्शी हो। क्या यह एक ईमानदार रवैया नहीं है? यह वह रवैया है जो व्यक्ति को लोगों, घटनाओं और चीजों के प्रति रखना चाहिए और यह ऐसे व्यक्ति के स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। दूसरी ओर कोई व्यक्ति ऐसा भी हो सकता है जो दूसरों के साथ कभी न खुले या जो वह सोचता है उसे न बताए। वे जो कुछ भी करते हैं उस पर दूसरों के साथ चर्चा नहीं करते; उनके दिल हमेशा उनके लिए बंद रहते हैं और वे हर मोड़ पर दूसरों से सतर्कता बरतते हुए प्रतीत होते हैं और खुद को पूरी तरह से छिपाकर रखते हैं। क्या ऐसा व्यक्ति काफी कपटी नहीं है? उदाहरण के लिए उनके पास एक विचार है जो उन्हें शानदार लगता है और वे सोचते हैं, “मैं किसी को इस शानदार विचार के बारे में नहीं बता सकता। अगर मैं इसे साझा करता हूँ तो दूसरे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और इस तरह मेरी सफलता हथिया सकते हैं। मैं अभी इसे अपने तक ही रखूँगा।” या अगर कोई ऐसी चीज है जिसे वे समझ नहीं पाते हैं तो वे सोचते हैं, “मैं अभी नहीं बोलूँगा। अगर मैं बोलता हूँ और फिर कोई और कुछ बेहतर कह देता है—तो क्या मैं मूर्ख नहीं दिखूँगा? हर कोई देख लेगा कि मैं वास्तव में किस तरह का व्यक्ति हूँ और इस संबंध में मेरी कमियाँ देख लेगा। इसलिए मुझे कुछ नहीं कहना चाहिए।” चाहे उनके सोच-विचार और मंशाएँ जो भी हों, वे डरते हैं कि दूसरे उनकी असलियत जान जाएँगे। वे हमेशा अपने कर्तव्य और लोगों, घटनाओं और चीजों के साथ इसी तरह के दृष्टिकोण और रवैये से पेश आते हैं। यह किस तरह का स्वभाव है? एक कुटिल, कपटी और दुष्ट स्वभाव। सतह पर उन्होंने दूसरों से वह सब कह दिया है जो उन्हें लगता है कि वे कह सकते हैं लेकिन सतह के नीचे वे कुछ चीजें छिपाकर रखते हैं। वे क्या छिपाकर रखते हैं? वह जिसमें उनका अभिमान और उनके हित शामिल हैं—वे सोचते हैं कि ये चीजें निजी हैं और उन्हें कभी भी इनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो—यहाँ तक कि अपने माता-पिता से भी नहीं। उन्हें लगता है कि उन्हें कतई ये बातें कभी नहीं कहनी चाहिए। यह परेशानी वाली बात है! तुम सोचते हो कि अगर तुम इन चीजों के बारे में बात नहीं करते हो तो परमेश्वर को इनके बारे में पता नहीं चलेगा? लोग कहते हैं कि परमेश्वर जानता है लेकिन क्या वे अपने दिलों में आश्वस्त हो सकते हैं कि ऐसा ही है? लोगों को कभी यह एहसास नहीं होता : “परमेश्वर इस सबके बारे में जानता है। मैं अंदर जो कुछ भी सोचता हूँ—भले ही मैंने उसे प्रकट न किया हो—परमेश्वर गुप्त रूप से उसकी जाँच-परख करता है। वह इसके बारे में बिल्कुल जानता है। मैं परमेश्वर से चीजें नहीं छिपा सकता। इसलिए मुझे इस मामले के बारे में बोलना ही होगा, मुझे भाई-बहनों के साथ इस पर खुलकर संगति करनी ही होगी। चाहे मेरी सोच और विचार अच्छे हों या बुरे, मुझे उन्हें सत्यता से बताना होगा। मैं कुटिल, धोखेबाज, स्वार्थी या नीच नहीं हो सकता—मुझे एक ईमानदार व्यक्ति होना पड़ेगा।” अगर लोग इस तरह सोच पाएँ, तो यही सही मानसिकता है। अधिकतर लोग सत्य को खोजने के बजाय ओछी चालें चलते हैं। वे अपने स्वयं के हितों, अभिमान और दूसरों के मन में अपनी जगह या हैसियत को बहुत अधिक महत्व देते हैं। वे केवल इन्हीं चीजों को बहुमूल्य मानते हैं। वे इन चीजों को मजबूती से पकड़े रहते हैं और इन्हें अपना जीवन मानते हैं—जहाँ तक इस बात का सवाल है कि परमेश्वर उन्हें कैसे देखता है और उनके साथ कैसे पेश आता है, वे इसकी परवाह नहीं करते हैं; वे सबसे पहले यह विचार करते हैं कि क्या वे समूह के मुखिया हैं, क्या वे ऐसा स्थान प्राप्त कर सकते हैं जिसमें दूसरे लोग उनका आदर करें और क्या कोई उनकी बात सुनता है या नहीं। वे सबसे पहले उस स्थान पर कब्जा जमाने में लग जाते हैं। लगभग सभी लोग जब किसी समूह में होते हैं, तो वे इस प्रकार के स्थान और इस प्रकार के अवसर की तलाश करते हैं। यदि वे अत्यधिक सक्षम हैं, तो निश्चित रूप से वे शीर्ष स्थान पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। यदि वे बस सामान्य हैं, तो भी वे समूह में एक प्रमुख स्थान पाने की कोशिश करते हैं। और यदि वे समूह में निचले स्तर पर हैं और उनकी काबिलियत और क्षमता औसत दर्जे की है, तो भी वे कोशिश करते हैं कि दूसरे लोग उनका आदर करें; वे ऐसा नहीं होने दे सकते कि दूसरे उन्हें नीची नजर से देखें। इन लोगों का अभिमान और गरिमा ही उनकी अंतिम सीमा है; वे सोचते हैं कि उन्हें इन चीजों को हर हाल में बनाए रखना होगा। भले ही वे अपनी सत्यनिष्ठा खो दें, या परमेश्वर उनसे नाखुश हो और उन्हें स्वीकृति न दे, फिर भी उन्हें अपने अभिमान और रुतबे के लिए संघर्ष करना ही होता है; उन्हें किसी भी कीमत पर अपमान से बचना ही होगा। यह एक शैतानी स्वभाव है। और फिर भी उन्हें इसका एहसास नहीं होता। वे सोचते हैं कि वे अपना बचा-खुचा थोड़ा-सा अभिमान भी नहीं खो सकते। वे नहीं जानते कि जब इन सतही चीजों को पूरी तरह से छोड़ दिया जाएगा और त्याग दिया जाएगा, केवल तभी वे सच्चे इंसान बनेंगे और जिन चीजों को छोड़ दिया जाना चाहिए उन्हें यदि वे अपने जीवन के रूप में सहेजकर रखते हैं तो उनका जीवन नष्ट हो जाएगा। वे यह जानते ही नहीं हैं कि दाँव पर क्या लगा है। इसलिए वे जो कुछ भी करते हैं, उसमें हमेशा अपने लिए कुछ बचाकर रखते हैं, वे हमेशा अपना अभिमान और रुतबा बचाने के लिए काम करते हैं और वे इन चीजों को सबसे पहले रखते हैं। वे केवल अपने लिए बोलते हैं और भ्रामक तर्क देते हैं—वे अपने लिए कुछ भी कर सकते हैं। वे किसी भी ऐसी चीज में भाग लेने के लिए दौड़ते हैं जिससे वे अच्छे दिखेंगे और चाहते हैं कि दूसरों को इसमें उनकी भागीदारी के बारे में पता चले। हो सकता है कि वास्तव में इसका उनसे कोई लेना-देना न हो लेकिन वे कभी पीछे नहीं रहना चाहते, वे हमेशा डरते हैं कि दूसरे उन्हें नीची नजर से देखेंगे, वे हमेशा इस बात से भयभीत रहते हैं कि दूसरे लोग कहेंगे कि वे शून्य हैं, कि वे कुछ भी करने में सक्षम नहीं हैं, कि उनमें कोई कौशल नहीं है। क्या यह सब शैतानी स्वभाव द्वारा संचालित नहीं है? जब तुम अभिमान और रुतबे जैसी चीजों को छोड़ने में सक्षम हो जाते हो, तो तुम बहुत अधिक निश्चिंत और मुक्त हो जाओगे; तुम एक ईमानदार व्यक्ति बनने के मार्ग पर कदम रख चुके होगे। लेकिन कई लोगों के लिए इसे हासिल करना आसान नहीं है। उदाहरण के लिए जब लोगों का सामना किसी ऐसी चीज से होता है जिससे वे सुर्खियों में आ सकते हैं तो वे सभी आगे आने के लिए धक्का-मुक्की करते हैं; उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद है, वे जितना अधिक इसमें रहें उतना बेहतर है; वे पर्याप्त रूप से सुर्खियों में न रहने से डरते हैं और इसमें कदम रखने का मौका पाने के लिए कोई भी कीमत चुकाएँगे। और क्या यह सब शैतानी स्वभाव द्वारा संचालित नहीं है? यह एक शैतानी स्वभाव है। तो तुम सुर्खियों में आ जाते हो—फिर क्या? लोग तुम्हारे बारे में ऊँची राय रखते हैं—तो क्या? वे तुम्हारी आराधना करते हैं—और? क्या यह साबित कर सकता है कि तुम्हारे पास सत्य वास्तविकता है? इसमें कोई मूल्य नहीं है। जब तुम अभिमान, मिथ्याभिमान, रुतबे और अन्य लोगों के उच्च सम्मान पर काबू पा सकते हो—जब तुम इन चीजों के प्रति उदासीन हो जाते हो और अब यह नहीं सोचते कि ये इतनी महत्वपूर्ण हैं और ये चीजें अब तुम्हारे विचारों और व्यवहार को प्रभावित नहीं करतीं, तुम्हारे कर्तव्य करने के तरीके को तो बिल्कुल भी नहीं—तब तुम्हें अपने कर्तव्य में जो परिणाम मिलते हैं वे बेहतर होते जाएँगे और तुम्हारे कर्तव्य निर्वहन में अशुद्धता निरंतर कम होती जाएगी।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

अगर तुम सत्य से प्रेम करने वाले व्यक्ति हो और सत्य को स्वीकार करने में समर्थ हो, तो ईमानदार व्यक्ति बनना बहुत मुश्किल नहीं होगा। तुम्हें लगेगा कि यह तो अपेक्षाकृत काफी आसान है। अनुभव वाले लोग बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि ईमानदार व्यक्ति होने की राह में आने वाली सबसे बड़ी बाधाएँ हैं लोगों की धूर्तता, उनकी धोखेबाजी, उनकी दुर्भावना और उनकी घिनौनी मंशाएँ। जब तक उनके ये भ्रष्ट स्वभाव मौजूद रहेंगे, ईमानदार व्यक्ति होना बहुत मुश्किल होगा। तुम सभी ईमानदार लोग बनने का प्रशिक्षण ले रहे हो; तुम्हें इसमें कुछ अनुभव है। तुम लोग इसका अनुभव कैसे करते हो? (हर दिन मैं अपनी कही गई सभी फालतू बातें और बोले गए झूठ लिखता हूँ और फिर उनकी जाँच और उनका गहन-विश्लेषण करता हूँ। मैंने पाया है कि उनमें से ज्यादातर के पीछे मंशा होती है—यह सब मिथ्याभिमान और घमंड की खातिर होता है। भले ही मुझे पता है कि मैं जो कहता हूँ वह सत्य के अनुरूप नहीं है, फिर भी मैं झूठ बोलने और दिखावा करने से खुद को रोक नहीं पाता।) एक ईमानदार व्यक्ति होने की कठिनाई बिल्कुल यहीं पर निहित है। लोगों को इसका पता है या नहीं, यह महत्वपूर्ण नहीं है; मुख्य बात यह है कि अपने मिथ्याभिमान और घमंड और अपने हितों की रक्षा करने के लिए लोग हठपूर्वक झूठ बोलने पर अड़े रहते हैं—वे सभी जानबूझकर गलत कर रहे हैं। यदि कोई झूठ बोलता है और इसके बारे में पता न होने का दावा करता है, तो वह झूठ बोल रहा है। एक ईमानदार व्यक्ति होने की कुंजी अपनी मंशाओं, उद्देश्यों और भ्रष्ट स्वभावों का समाधान करना है। केवल इसी तरह से झूठ बोलने की समस्या का जड़ से समाधान किया जा सकता है। मनुष्य अपने व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करने के लिए झूठ बोलता है, यानी व्यक्तिगत रूप से लाभ उठाने, फायदा पाने, अपनी अच्छी छवि बनाने के लिए या दूसरों की स्वीकृति पाने के लिए—झूठ बोलते समय मनुष्य की ये मंशाएँ और लक्ष्य होते हैं। जब मनुष्य झूठ बोलता है, तो वह जो प्रकट करता है वह एक भ्रष्ट स्वभाव होता है और इसी तरह तुम्हें झूठ बोलने का भेद पहचानना चाहिए। तो इस भ्रष्ट स्वभाव का समाधान कैसे किया जाना चाहिए? यह इस बात पर निर्भर करता है कि तुम सत्य से प्रेम करते हो या नहीं। यदि तुम सत्य को स्वीकार कर सकते हो, बोलते समय अपनी मंशाओं और लक्ष्यों से प्रेरित नहीं होते हो और केवल परमेश्वर के चुने हुए लोगों के हितों, कलीसिया के कार्य और परमेश्वर के इरादों पर विचार करते हो, तो तुम झूठ नहीं बोलोगे और तुम सच्चाई से बोलने में सक्षम होगे। यदि तुम अभी भी सच्चाई से बोलने में सक्षम नहीं हो, तो यह साबित करता है कि तुम्हारा आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है और तुम अभी भी सत्य का अभ्यास करने में असमर्थ हो। इसलिए एक ईमानदार व्यक्ति होने के लिए सत्य की समझ और आध्यात्मिक कद में बढ़ने की प्रक्रिया की जरूरत होती है। जब हम इसे इस रूप में देखते हैं, तो आठ-दस साल के अनुभव के बिना ईमानदार व्यक्ति होना असंभव है। यह अवधि किसी के जीवन में बढ़ने की प्रक्रिया है, सत्य को समझने और उसे प्राप्त करने की प्रक्रिया है। शायद कुछ लोग यह पूछें, “झूठ बोलने की समस्या का हल और ईमानदार व्यक्ति बनना क्या सचमुच इतना कठिन हो सकता है?” दरअसल, यह इस बात पर निर्भर करता है कि तुम किसके बारे में बात कर रहे हो। यदि यह कोई ऐसा व्यक्ति है जो सत्य से प्रेम करता है, तो वह अपनी गलत मंशाओं और अपनी देह के हितों को छोड़ने में सक्षम होगा और उसके लिए झूठ बोलना छोड़ना आसान होगा। जहाँ तक उन लोगों की बात है जो सत्य से प्रेम नहीं करते—वे केवल प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे और मिथ्याभिमान और घमंड से प्रेम करते हैं, वे सत्य को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करते, इसलिए उनके लिए झूठ बोलना छोड़ना बेहद मुश्किल होगा।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, एक ईमानदार व्यक्ति होने का सबसे बुनियादी अभ्यास

परमेश्वर लोगों से ईमानदार होने की अपेक्षा करता है और यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। अगर तुम्हें एक ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करने के दौरान कई असफलताओं का अनुभव होता है और यह अत्यधिक कठिन लगता है तो तुम्हें क्या करना चाहिए? क्या तुम्हें नकारात्मक होकर पीछे हट जाना चाहिए और सत्य का अभ्यास छोड़ देना चाहिए? यह सबसे अधिक यह प्रकट करता है कि कोई व्यक्ति सत्य से प्रेम करता है या नहीं। एक निश्चित अवधि तक एक ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करने के बाद कुछ लोग सोचते हैं, “ईमानदार व्यक्ति होना बहुत कठिन है। यह मेरे मिथ्याभिमान, घमंड और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचा रहा है—मैं वास्तव में इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता!” नतीजतन वे अब ईमानदार नहीं रहना चाहते। वास्तव में यहीं एक ईमानदार व्यक्ति होने की कठिनाई निहित है और अधिकांश व्यक्ति इसी बिंदु पर विफल हो जाते हैं और फँस जाते हैं। तो एक ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करने के लिए क्या आवश्यक है? किस तरह का व्यक्ति सत्य को अभ्यास में लाने में सक्षम है? सबसे पहले व्यक्ति को सत्य से प्रेम अवश्य करना चाहिए। उसे सत्य से प्रेम करने वाला व्यक्ति होना होगा—यह निश्चित है। कुछ लोग कई वर्षों तक एक ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करने के बाद वास्तव में परिणाम प्राप्त करते हैं। उनके झूठ और धोखे धीरे-धीरे कम हो जाते हैं और वे वास्तव में मूल रूप से ईमानदार लोग बन जाते हैं। क्या ऐसा हो सकता है कि एक ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करने के अपने अनुभव के दौरान उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़ा हो या रास्ते में पीड़ा न सहनी पड़ी हो? उन्होंने निश्चित रूप से बहुत अधिक पीड़ा सही है। फिर भी चूँकि वे सत्य से प्रेम करते हैं इसलिए वे इसका अभ्यास करने के लिए पीड़ा सहने में सक्षम हैं, देह के खिलाफ विद्रोह करने और सच्चाई के साथ बोलने और वास्तविक चीजें करने में सक्षम हैं, ईमानदार लोग बनने में सक्षम हैं और अंततः उन्होंने परमेश्वर का आशीष प्राप्त किया है। ईमानदार बनने के लिए व्यक्ति को सत्य से प्रेम करना चाहिए और परमेश्वर की आज्ञा मानने वाला दिल रखना चाहिए। ये दो चीजें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सत्य से प्रेम करने वाले सभी लोगों के पास परमेश्वर-प्रेमी हृदय होते हैं। और जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं, उनके लिए सत्य का अभ्यास करना विशेष रूप से आसान होता है, और वे परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए किसी भी तरह की पीड़ा सह सकते हैं। अगर व्यक्ति के पास परमेश्वर-प्रेमी हृदय हो, तो सत्य के अपने अभ्यास में अपमान या बाधाएँ और असफलताएँ आने पर वे परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए तब तक अपमान और पीड़ा सहने में सक्षम होंगे, बशर्ते परमेश्वर प्रसन्न हो। इसलिए वे सत्य को अभ्यास में लाने में सक्षम होते हैं। निस्संदेह सत्य के किसी भी पहलू का अभ्यास करने में एक निश्चित मात्रा में कठिनाई आती ही है, और खासकर एक ईमानदार व्यक्ति बनना, जो कि और भी कठिन होता है। सबसे बड़ी कठिनाई व्यक्ति के भ्रष्ट स्वभावों की बाधा है। सभी मनुष्यों में भ्रष्ट स्वभाव होते हैं और वे शैतान के फलसफों के अनुसार जीते हैं। उदाहरण के लिए इन कथनों को ले लो, “हर व्यक्ति अपनी सोचे बाकियों को शैतान ले जाए” या “झूठ बोले बिना कोई भी बड़ा काम पूरा नहीं किया जा सकता।” ये शैतान के फलसफे हैं और भ्रष्ट स्वभाव को प्रकट करना है। लोगों को चीजों को पूरा कराने, व्यक्तिगत लाभ प्राप्त करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए झूठ बोलने पड़ते हैं। किसी के पास इस तरह का भ्रष्ट स्वभाव होने पर ईमानदार व्यक्ति बनना वास्तव में आसान नहीं है। व्यक्ति को परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए और उस पर निर्भर होना चाहिए और अक्सर आत्मचिंतन करना चाहिए और खुद को जानना चाहिए, केवल तभी वह धीरे-धीरे देह के खिलाफ विद्रोह कर सकता है, अपने व्यक्तिगत हित छोड़ सकता है और अपना मिथ्याभिमान और घमंड छोड़ सकता है। इसके अलावा एक ईमानदार व्यक्ति बनने, सत्य बोलने और झूठ बोलने से बचने में सक्षम होने से पहले व्यक्ति को विभिन्न प्रकार की बदनामी और आलोचना को सहन कर पाना चाहिए। जिस समय तुम ईमानदार व्यक्ति होने का अभ्यास करते हो, उस दौरान यह अपरिहार्य है कि तुम बहुत बार विफल रहोगे और ऐसे भी मौके होंगे जब तुम भ्रष्टता प्रकट करोगे, ऐसे मौके जब तुम वह नहीं कहते हो जो वास्तव में सोच रहे होते हो, या ऐसे मौके जब तुम मुखौटे लगा लेते हो और धोखेबाजी का अभ्यास करते हो। लेकिन तुम्हारे साथ चाहे कुछ भी हो, अगर तुम सच बताना चाहते हो और एक ईमानदार व्यक्ति बनना चाहते हो, तो तुम्हें अपना घमंड और मिथ्याभिमान त्यागने में सक्षम होना चाहिए। जब तुम्हें कोई बात समझ न आए, तो कहो कि तुम नहीं समझते; जब तुम किसी चीज के बारे में स्पष्ट नहीं हो तो कहो कि तुम स्पष्ट नहीं हो। इस बात से मत डरो कि दूसरे तुम्हें तुच्छ समझेंगे या तुम्हारा अनादर करेंगे। लगातार दिल से बोलने और इस तरह से ईमानदारी से बोलने से तुम्हें अपने दिल में खुशी और शांति मिलेगी और स्वतंत्रता और मुक्ति का बोध होगा, और मिथ्याभिमान और घमंड अब तुम्हें बाधित नहीं करेंगे। तुम चाहे जिसके साथ भी मिलते-जुलते हो, अगर तुम जो वास्तव में सोचते हो उसके बारे में निष्कपट ढंग से खुलकर बोल सकते हो और दूसरों के साथ अपना दिल साझा कर सकते हो, और उन चीजों को जानने का कतई दिखावा नहीं करते हो जिन्हें तुम नहीं जानते, तो यह एक ईमानदार रवैया है। कभी-कभी लोग तुम्हें इसलिए नीची निगाह से देखते हुए मूर्ख कह सकते हैं कि तुम हमेशा सच बोलते हो। ऐसी स्थिति में तुम्हें क्या करना चाहिए? तुम्हें कहना चाहिए, “भले ही सब मुझे मूर्ख कहें, फिर भी मैं एक ईमानदार व्यक्ति होना चुनूँगा, कपटी व्यक्ति होना नहीं। मैं सच्चाई के साथ और तथ्यों के अनुसार बोलूँगा। यूँ तो मैं परमेश्वर के सामने अशुद्ध, भ्रष्ट और बेकार हूँ, फिर भी मैं बिना किसी दिखावे या स्वाँग के सच बोलूँगा।” अगर तुम इस तरह बोलोगे, तो तुम्हारा हृदय सहज और शांत होगा। एक ईमानदार व्यक्ति होने के लिए तुम्हें अपना मिथ्याभिमान और घमंड छोड़ना चाहिए, और सच बोलने और दिल से बोलने के लिए तुम्हें दूसरों द्वारा उपहास किए जाने और नीची नजरों से देखे जाने से डरना नहीं चाहिए। भले ही दूसरे तुम्हें मूर्ख मानें, तो भी तुम्हें बहस नहीं करनी चाहिए या अपना बचाव नहीं करना चाहिए। अगर तुम इस तरह से सत्य का अभ्यास कर सको, तो तुम एक ईमानदार व्यक्ति बन सकते हो। अगर तुम दैहिक प्राथमिकताएँ और मिथ्याभिमान और घमंड नहीं छोड़ सकते, अगर तुम लगातार दूसरों से अनुमोदन चाहते हो, जो नहीं जानते उसे जानने का दिखावा करते हो, और हमेशा मिथ्याभिमान और घमंड के लिए जीते हो, तो तुम एक ईमानदार व्यक्ति नहीं बन सकते—यह एक वास्तविक कठिनाई है। अगर तुम्हारा दिल हमेशा मिथ्याभिमान और घमंड के आगे बेबस रहता है, तो तुम्हारे झूठ बोलने और मुखौटा लगाने की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा जब दूसरे तुम्हें नीचा दिखाते हैं या तुम्हारे सच को उजागर कर देते हैं, तो तुम्हें इसे स्वीकारने में कठिनाई होगी, और तुम्हें लगेगा कि तुम्हारा बहुत बड़ा अपमान हुआ है—तुम्हारा चेहरा तमतमा जाएगा, दिल तेजी से धड़कने लगेगा, और तुम उत्तेजित और व्यग्र महसूस करोगे। यह समस्या हल करने के लिए तुम्हें थोड़ी और पीड़ा सहना और कुछ और शोधनों से गुजरना जरूरी होगा। तुम्हें यह समझना आवश्यक होगा कि समस्या की जड़ कहाँ है, और जब तुम इन मामलों की असलियत जान लोगे, तो तुम अपनी पीड़ा कुछ कम करने में सक्षम हो पाओगे। जब तुम इन भ्रष्ट स्वभावों को अच्छी तरह से समझ जाते हो, और अपना मिथ्याभिमान और घमंड त्यागने में सक्षम हो जाते हो, तो तुम्हारे लिए एक ईमानदार व्यक्ति बनना आसान हो जाएगा। अगर तुम्हारे सच बोलने और अपने मन की बात कहने पर दूसरे लोग तुम्हारा मजाक उड़ाएँ, तो तुम बुरा नहीं मानोगे, और चाहे दूसरे तुम्हारी कितनी भी आलोचना करें या तुम्हारे साथ जैसा भी व्यवहार करें, तुम उसे सहने और सही ढंग से जवाब देने में सक्षम होगे। तब तुम पीड़ा से मुक्त हो जाओगे, और तुम्हारा दिल हमेशा शांत और आनंदित रहेगा, और तुम स्वतंत्रता और मुक्ति प्राप्त कर लोगे। इस तरह तुम भ्रष्टता को उतार फेंकोगे और मनुष्य की छवि को जियोगे।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, ईमानदार व्यक्ति बनकर ही कोई सच्ची मनुष्य की छवि को जी सकता है

संबंधित चलचित्र अंश

झूठ बोलने और धोखा देने की समस्या कैसे हल करें?

संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ

बचाए जाने के लिए ईमानदार बनना जरूरी है

कैसे मैंने अपनी धूर्तता और कपट को दूर किया

संबंधित भजन

परमेश्वर उन्हें आशीष देता है जो ईमानदार हैं

लोगों को अपने हर कार्य में परमेश्वर की जाँच-पड़ताल स्वीकार करनी चाहिए

ईमानदार इंसान बनने में इतना अद्भुत आनंद है

पिछला: 30. उद्धार पाने के लिए व्यक्ति का ईमानदार होना क्यों जरूरी है

अगला: 32. परमेश्वर की जाँच-पड़ताल को कैसे स्वीकार करें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें