83. क्या मेरी बेटी के लिए मेरा प्यार सच्चा है?

कियु यान, चीन

मैं देहात में बड़ी हुई, और मेरे माता-पिता ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की थी, इसलिए उनके पास सुबह से शाम तक खेतों में कड़ी मेहनत करने के अलावा कोई चारा नहीं था। मेरे पिता अक्सर मुझसे कहते थे, “हमारे परिवार में, केवल तुम्हारे चाचा ने कड़ी मेहनत से पढ़ाई करके खुद को लायक बनाया और शहर में एक बड़े अधिकारी बने। मैंने बचपन में मन लगाकर पढ़ाई नहीं की, इसलिए अब मैं केवल खेती करके गुजारा कर सकता हूँ। तुम्हें भविष्य में मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी—मेरी तरह बिना किसी भविष्य के मत रह जाना।” जब मैंने अपने चाचा को एक शानदार गाड़ी में गाँव लौटते देखा, और हर कोई उनके गुणगान कर रहा था और उन्हें प्रशंसा की नजरों से देख रहा था, तो मुझे बहुत ईर्ष्या हुई। फिर मैंने देखा कि गाँव वाले मेरे पिता के साथ कितना रुखा व्यवहार करते थे, और मुझे एहसास हुआ कि केवल पढ़ाई करके ही कोई व्यक्ति आगे बढ़ सकता है और जहाँ भी जाए सम्मान पा सकता है। मैंने संकल्प लिया कि मुझे कड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी है ताकि मैं भविष्य में दूसरों से अलग दिख सकूँ और दूसरों की प्रशंसा पा सकूँ। मैंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की, दूसरों की तुलना में कई गुना ज्यादा मेहनत की, लेकिन हाई स्कूल प्रवेश परीक्षा में मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और मुझे केवल एक साधारण वोकेशनल स्कूल में दाखिला मिला। इससे भी ज्यादा अप्रत्याशित बात यह थी कि जब मैंने ग्रेजुएशन पूरा किया, तो सरकार ने छंटनी, कर्मचारियों को कम करना और दक्षता-संचालित नीतियां लागू कर दीं, और इससे पहले कि मैं आधिकारिक रूप से काम शुरू करती मुझे मानो निकाल दिया गया। ऐसा लगा जैसे मुझ पर आसमान टूट पड़ा हो और मुझे अब जीवन में दूसरों से अलग दिखने की कोई उम्मीद नहीं थी। मेरी शादी के बाद, मेरे पति ने अपनी औसत पढ़ाई-लिखाई के कारण एक मजदूर के रूप में काम किया, और हमारा जीवन स्तर साधारण था। अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को देखकर, मैंने देखा कि शिक्षा और डिग्रियों वाले लोग शानदार और ऊँचे दर्जे का जीवन जीते हैं, और बड़ी-बड़ी जगहों पर आते-जाते हैं। इसके साथ खुद की तुलना की तो मुझे और भी ज्यादा शिद्दत से महसूस हुआ कि उच्च स्तर की शिक्षा के बिना, कोई भी इस समाज में सफल नहीं हो सकता, और मेरा जीवन हमेशा ऐसा ही रहेगा। इसलिए मुझे लगा कि भविष्य में, मुझे अपने बच्चे को अच्छी तरह शिक्षित करना होगा और उसे उच्च स्तर की डिग्री हासिल करने में मदद करनी होगी, ताकि वह हमारे खानदान का नाम रोशन कर सके। इस तरह, मेरा भी मान बढ़ेगा।

जब मेरी बेटी चार साल की थी, तो मैंने परमेश्वर का अंत के दिनों का कार्य स्वीकार किया। उस समय, मैं सप्ताह में दो बार सभाओं में जाती थी, और बाकी समय, मैं अपनी बेटी के साथ अंग्रेजी के फ्लैशकार्ड देखती, क्लासिक कविताएँ सुनाती, और उसे साधारण जोड़-घटाव सिखाती। मैं चाहती थी कि उसमें बचपन से ही पढ़ाई के प्रति लगाव पैदा हो। जब वह तीसरी कक्षा में थी, तो मैंने उसे अंग्रेजी और गणित का ट्यूशन देना शुरू किया, इस उम्मीद में कि उसके ग्रेड उसके साथियों से बेहतर होंगे ताकि भविष्य में, उसे एक अच्छे विश्वविद्यालय में दाखिला मिल सके, अच्छी नौकरी मिल सके और वह एक शानदार और सफल जीवन जी सके। मैं अक्सर अपनी बेटी से कहती थी कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे ताकि वह भविष्य में दूसरों से अलग दिख सके। वह हर बार मुझे उलझन में देखती, ऐसा लगता था कि वह केवल आधा ही समझ पा रही है, लेकिन वह मेरी बात बेमन से मान लेती थी। कभी-कभी जब मैं देखती कि वह पढ़ाई करते-करते थक गई है, तो मैं धैर्य से समझाती कि उसे पढ़ने की जरूरत क्यों है, और केवल अच्छे नंबरों से ही उसका भविष्य और नौकरी के अवसर अच्छे हो सकते हैं। उसके चेहरे पर बेबसी का भाव देखकर, मैं मन ही मन सोचती, “अपने बच्चे को अच्छी तरह शिक्षित करना माता-पिता की जिम्मेदारी और दायित्व है। हो सकता है कि वह अभी मुझे न समझे, लेकिन जब वह बड़ी होगी, तो वह मेरे श्रमसाध्य इरादों को समझ जाएगी।”

पाँचवीं कक्षा में, मेरी बेटी के गणित के नंबर बहुत खराब थे। हालाँकि उसके शिक्षक ने सब्र से चीजें समझाईं, उसके सहपाठियों ने उसे पढ़ने में मदद की, और उसने खुद से अभ्यास करने की बहुत कोशिश की, फिर भी उसके परीक्षा परिणाम असंतोषजनक रहे। कभी-कभी तो वह फेल भी हो जाती थी। यह देखकर, मैं बेहद चिंतित हो गई और अपनी बेटी से सख्ती से कहा, “अच्छे नंबरों के बिना, तुम्हें अपने मनचाहे स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा और तुम किसी लायक नहीं रहोगी। दूसरों की नजरों में, तुम कुछ भी नहीं रहोगी और तुम्हारा पूरा जीवन असफल होगा। तुम्हें जल्द से जल्द अपने गणित के नंबर सुधारने का कोई रास्ता खोजना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए। अगर नहीं, तो मैं तुम्हें ऐसे ही नहीं छोड़ूँगी।” मेरी बेटी ने सहमकर मुझे देखा, इतनी डरी थी कि बोल नहीं पा रही थी, उसका चेहरा डर के मारे सफेद पड़ गया था। उसे इस तरह देखकर, मैं थोड़ी नरम पड़ गई—वह कड़ी मेहनत कर रही थी, और उसके गणित के नंबर खराब इसलिए नहीं थे कि उसने सीखने से मना किया था। मैं सोचने लगी कि क्या मैंने बहुत ज्यादती कर दी है। लेकिन फिर मैंने सोचा, “अगर मैं अभी सख्ती नहीं करूँगी, तो हो सकता है कि बाद में उसे अच्छी नौकरी पाने के मौके न मिलें। उसका कोई भविष्य ही न हो इससे बेहतर होगा कि वह अभी मुझसे नफरत करे।” इधर-उधर पूछताछ करने के बाद, मैंने अपनी बेटी को ट्यूशन देने के लिए कई सालों के अनुभव वाले एक शिक्षक को ढूँढ़ लिया। जब उसकी ट्यूशन का समय होता, तो मैं अपना काम एक तरफ रख देती और साथ में सुनती भी थी। मैं उन हिस्सों को नोट कर लेती जो मेरी बेटी को समझ नहीं आते थे, और जब हम घर पहुँचते, तो मैं उसे फिर से उन पर काम करवाती। जब वह फिर भी उन्हें नहीं कर पाती, तो मैं गुस्सा हो जाती और उसे ज़ोर से डांटते हुए कहती, “क्या तुम्हें लगता है कि अगर तुम ऐसे ही रही तो तुम्हें अच्छे स्कूल में दाखिला मिलेगा?” मेरी बेटी डर के मारे सिमट गई, आहत होकर उसकी आँखों में आँसू भर आए। मेरा दिल पसीज गया और मैंने सोचा, “शायद मुझे बस चीजों को अपने हिसाब से चलने देना चाहिए—वह जितना सीख सकती है उतना सीखे। क्या होगा अगर इस सारे दबाव के कारण वह अवसाद में डूब जाए?” लेकिन फिर मैंने तुरंत सोचा, “अभी उसकी शिक्षा में ढील देने का सीधा असर उसके भविष्य पर पड़ेगा। मुझे माता-पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।” इसलिए मैं अपनी बेटी पर पढ़ाई के लिए दबाव डालती रही। मेरी बेटी शुरू से ही अंतर्मुखी थी, और मेरे द्वारा डाले गए दबाव के कारण, उसका आत्मविश्वास और भी गिर गया। वह अक्सर चौंककर जाग जाती थी जब वह बुरे सपने देखती कि उसके ग्रेड और भी गिर गए, और हमारे रिश्ते में दिनोंदिन दूरी आती गई। यह देखकर मैं बहुत चिंतित हो गई। एक तरफ, मुझे चिंता थी कि उसके खराब ग्रेड उसके भविष्य को प्रभावित करेंगे, लेकिन दूसरी तरफ, मेरा दिल उसके लिए दुखता भी था और मुझे उस पर इतना दबाव डालने का अपराधबोध भी होता था। ये परस्पर विरोधी भावनाएँ आपस में उलझी हुई थीं और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूँ। मैं सोचती रही, “क्या अपनी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार करना प्यार है? अगर यह है, तो क्या इससे उसे आज़ाद और सहज महसूस नहीं होना चाहिए? लेकिन मैं स्पष्ट रूप से महसूस कर सकती हूँ कि वह और दुखी हो गई है और उसका आत्मविश्वास गिर गया है। न केवल उसके ग्रेड में सुधार नहीं हुआ है—वे और भी गिर गए हैं, और अब वह बुरे सपनों से चौंककर जाग जाती है। क्या अपने बच्चे को शिक्षित करने का मेरा तरीका गलत हो सकता है?” मुझे नहीं पता था कि क्या करना है, इसलिए मैं प्रार्थना करती रही, परमेश्वर से मेरा मार्गदर्शन करने को कहा कि मैं अपनी समस्याएँ समझ सकूँ।

एक दिन, मैंने परमेश्वर के वचन पढ़े और मुझे अपनी दशा के बारे में कुछ समझ मिली। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “वास्तव में, मनुष्य की आकांक्षाएँ चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, उसकी इच्छाएँ चाहे कितनी भी यथार्थपरक क्यों न हों या वे कितनी भी उचित क्यों न हों, वह सब जो मनुष्य हासिल करना चाहता है और वह सब जो मनुष्य खोजता है, वह अटूट रूप से दो शब्दों से जुड़ा है। ये दो शब्द हर व्यक्ति के लिए उसके संपूर्ण जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, और ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें शैतान मनुष्य के भीतर बैठाना चाहता है। वे दो शब्द कौन-से हैं? वे हैं ‘प्रसिद्धि’ और ‘लाभ।’ शैतान एक बहुत ही सौम्य तरीका चुनता है, एक ऐसा तरीका जो मनुष्य की धारणाओं के बहुत ही अनुरूप है और जो बहुत आक्रामक नहीं है, ताकि वह लोगों से अनजाने में ही जीवित रहने के अपने साधन और नियम स्वीकार करवा ले, जीवन लक्ष्य और जीवन की दिशाएँ विकसित करवा ले और जीवन की आकांक्षाएँ रखवाने लगे। अपने जीवन की आकांक्षाओं के बारे में लोगों के वर्णन कितने ही आडंबरपूर्ण क्यों न लगते हों, ये आकांक्षाएँ हमेशा ‘प्रसिद्धि’ और ‘लाभ’ के इर्द-गिर्द घूमती हैं। कोई भी महान या प्रसिद्ध व्यक्ति—या वास्तव में कोई भी व्यक्ति—जीवन भर जिन सारी चीजों का पीछा करता है वे केवल इन दो शब्दों से जुड़ी होती हैं : ‘प्रसिद्धि’ और ‘लाभ’। लोग सोचते हैं कि एक बार उनके पास प्रसिद्धि और लाभ आ जाए तो उनके ऊँचे रुतबे और अपार धन-संपत्ति का आनंद लेने और जीवन का आनंद लेने के लिए पूँजी होती है। उन्हें लगता है कि एक बार उनके पास प्रसिद्धि और लाभ आ जाए तो उनके पास वह पूँजी होती है जिसका इस्तेमाल वे सुख खोजने और देह के उच्छृंखल आनंद में लिप्त रहने के लिए कर सकते हैं। लोग जिस प्रसिद्धि और लाभ की कामना करते हैं उनकी खातिर वे खुशी से और अनजाने में, अपने शरीर, दिल और यहाँ तक कि अपनी संभावनाओं और नियतियों समेत वह सब जो उनके पास है, शैतान को सौंप देते हैं। वे ऐसा बिना किसी हिचकिचाहट के, बिना एक पल के संदेह के करते हैं और बिना कभी यह जाने करते हैं कि वे वह सब कुछ वापस पा सकते हैं जो कभी उनके पास था। लोग जब इस प्रकार खुद को शैतान को सौंप देते हैं और उसके प्रति वफादार हो जाते हैं तो क्या वे खुद पर कोई नियंत्रण बनाए रख सकते हैं? कदापि नहीं। वे पूरी तरह से और बुरी तरह शैतान से नियंत्रित होते हैं। वे पूरी तरह से और सर्वथा इस दलदल में धँस जाते हैं और अपने आप को मुक्त कराने में असमर्थ रहते हैं(वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है VI)। परमेश्वर के वचनों ने मुझे यह समझने में मदद की कि इतने सालों से, मैं वास्तव में पूरी तरह से शैतान के धोखे में जी रही थी। मुझे याद आया कि कैसे बचपन से ही मेरे माता-पिता ने मेरे दिमाग में ये बातें बिठाई थीं, और मैंने “आदमी ऊपर की ओर जाने के लिए संघर्ष करता है; पानी नीचे की ओर बहता है” और “भीड़ से ऊपर उठो और अपने पूर्वजों का नाम करो” को अपने अनुसरण के लक्ष्य के रूप में ले लिया था। अलग दिखने के लिए, मैंने छात्र रहते हुए दूसरों की तुलना में कई गुना कड़ी मेहनत की, लेकिन मैं अपनी हाई स्कूल प्रवेश परीक्षा में फेल हो गई और बाद में अच्छी नौकरी पाने में असमर्थ रही। इस प्रकार, मैं खुद से आशा रखना छोड़ने लगी और मैंने जीवन में आत्मविश्वास खो दिया। अपनी बेटी के पैदा होने के बाद, मैंने अपनी सारी उम्मीदें उस पर लगा दीं। पढ़ाई में उसकी रुचि विकसित करने के लिए, मैंने उसे छोटी उम्र से ही ज्ञान देना शुरू कर दिया, और परिणामस्वरूप, उसने बचपन की खुशी खो दी। जब उसने स्कूल जाना शुरू किया और मैंने देखा कि उसके गणित के नंबर खराब थे, तो मैंने उसके ग्रेड सुधारने के लिए उसे ट्यूशन लेने के लिए मजबूर किया, और जब उसमें सुधार नहीं हुआ, तो मैं गुस्सा हो गई और उसे डांटा। मैं उसके प्रति बिल्कुल भी समझदार या दयालु नहीं थी। क्योंकि मैं उस पर दबाव डालती रही, इसलिए उसका कोमल दिल भारी तनाव से बोझिल हो गया, और हम एक-दूसरे से और भी दूर होते चले गए। बाहर से, ऐसा लगता था कि मैं यह सब उसकी भलाई के लिए कर रही हूँ, लेकिन सच में, मैं अपने अधूरे सपने उस पर थोप रही थी, उसे मेरी ओर से उन्हें पूरा करने के लिए मजबूर कर रही थी और उसे वह साधन मान रही थी जिससे मैं अलग दिख सकूँ। मुझमें वास्तव में मानवता की कमी थी! यह सब महसूस करते हुए, मुझे गहरा पछतावा हुआ। मैं शैतान द्वारा मूर्ख बनना और नुकसान उठाना जारी नहीं रखना चाहती थी।

मैंने खोजना जारी रखा और मैंने परमेश्वर के वचन पढ़े : “कोई व्यक्ति अपने जन्म, परिपक्व होने, या अपने विवाह से चाहे कितना ही असंतुष्ट क्यों न हो, हर एक व्यक्ति जो इनसे होकर गुज़र चुका है, जानता है कि वह यह चुनाव नहीं कर सकता कि उसे कहाँ और कब जन्म लेना है, उसका रूप-रंग कैसा होगा, उसके माता-पिता कौन हैं, और कौन उसका जीवनसाथी है, वरन उसे केवल परमेश्वर की इच्छा को स्वीकार करना होगा। फिर भी जब लोगों द्वारा अगली पीढ़ी का पालन-पोषण करने का समय आता है, तो वे अपने जीवन के प्रथम हिस्से की समस्त इच्छाओं को जिन्हें वे पूरा करने में असफल रहे थे, अपने वंशजों पर थोप देते हैं। ऐसा वे इस उम्मीद में करते हैं कि उनकी संतान उनके जीवन के प्रथम हिस्से की समस्त निराशाओं की भरपाई कर देगी। ... लोग जानते हैं कि वे इस जीवन में शक्तिहीन और आशाहीन हैं, और उनके पास औरों से अलग दिखने का न तो दूसरा अवसर होगा, न फिर ऐसी कोई आशा होगी, और यह भी कि उनके पास अपने भाग्य को स्वीकार करने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं है। और इसलिए, वे अगली पीढ़ी पर, इस उम्मीद से अपनी समस्त आशाओं, अपनी अतृप्त इच्छाओं, और आदर्शों को थोप देते हैं, कि उनकी संतान उनके सपनों को पूरा करने और उनकी इच्छाओं को साकार करने में उनकी सहायता कर सकती है; कि उनके बेटे-बेटियाँ परिवार के नाम को गौरवान्वित करेंगे, महत्वपूर्ण, समृद्ध, या प्रसिद्ध बनेंगे। संक्षेप में, वे अपने बच्चों के भाग्य को बहुत ऊँचाई पर देखना चाहते हैं। लोगों की योजनाएँ और कल्पनाएँ उत्तम होती हैं; क्या वे नहीं जानते कि यह तय करना उनका काम नहीं है कि उनके कितने बच्चे हैं, उनके बच्चों का रंग-रूप, योग्यताएँ कैसी हैं, इत्यादि बच्चों का थोड़ा-सा भी भाग्य उनके हाथ में नहीं है? मनुष्य अपने भाग्य के स्वामी नहीं हैं, फिर भी वे युवा पीढ़ी के भाग्य को बदलने की आशा करते हैं; वे अपने भाग्य से बचकर नहीं निकल सकते, फिर भी वे अपने बेटे-बेटियों के भाग्य को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। क्या वे अपने आप को अपनी क्षमता से बढ़कर नहीं आँक रहे हैं? क्या यह मनुष्य की मूर्खता और अज्ञानता नहीं है?(वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है III)। “कोई किस व्यवसाय को अपनाता है, कोई आजीविका के लिए क्या करता है, और कोई जीवन में कितनी धन-सम्पत्ति संचित करता है, यह उसके माता-पिता, उसकी प्रतिभा, उसके प्रयासों या उसकी महत्वाकांक्षाओं से तय नहीं होता, बल्कि सृजनकर्ता द्वारा पूर्व निर्धारित होता है(वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है III)। परमेश्वर के वचनों ने मेरी असल दशा को उजागर कर दिया। मैंने वाकई अपनी अधूरी इच्छाएँ अपनी बेटी पर डाल दी थीं, इस उम्मीद में कि वह दूसरों से अलग दिखेगी और मेरी इच्छाएँ पूरी करेगी। इसलिए मैंने अपने प्रयासों से उसकी नियति को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कोशिश की। दरअसल, हर व्यक्ति की नियति परमेश्वर के हाथों में है, लेकिन मैं परमेश्वर की संप्रभुता को नहीं पहचानती थी। मैं “ज्ञान तुम्हारा भाग्य बदल सकता है” और “किसी व्यक्ति की नियति उसी के हाथ में होती है” जैसे भ्रामक विचारों के सहारे जी रही थी, और मैं हमेशा अपनी बेटी के भविष्य को नियंत्रित करना चाहती थी। मैंने अपने आस-पास के उन सभी मजदूरों के बारे में सोचा जिनके पास ज्ञान था, फिर भी इसके कारण उनकी नियति नहीं बदली थी। मैं इसका एक प्रमुख उदाहरण थी। मैंने हमेशा ज्ञान के माध्यम से अपनी नियति बदलने की कोशिश की, लेकिन ग्रेजुएशन के बाद मुझे तुरंत निकाल दिया गया, और मुझे नौकरी पाने या जो मैंने पढ़ा था उसका उपयोग करने का मौका भी नहीं मिला। मैंने देखा कि किसी व्यक्ति की नियति उसके अपने हाथों में नहीं होती, और फिर भी मैंने भ्रम में रहकर अपनी बेटी की नियति को नियंत्रित करने की कोशिश की। मैं कितनी अहंकारी और अज्ञानी थी और मैंने वास्तव में खुद को बहुत ज्यादा आंका था! मेरी बेटी की नियति और करियर परमेश्वर द्वारा पूर्वनियत हैं, और ये ऐसी चीजें नहीं हैं जिन्हें मानवीय प्रयास या पढ़ाई से बदला जा सके। मैंने अपने पति के दोस्त के बारे में सोचा, जिसने केवल प्राइमरी स्कूल तक पढ़ाई करने के बावजूद, पूरे देश में कई चेन स्टोर खोलने में कामयाबी हासिल की, और कई कॉलेज ग्रेजुएट वहाँ नौकरी माँगते हैं। इस साफ अंतर ने मुझे और भी स्पष्ट रूप से दिखा दिया कि ज्ञान किसी व्यक्ति की नियति नहीं बदल सकता, और मुझे अपनी बच्ची की पढ़ाई को स्वाभाविक रूप से चलने देना चाहिए। उसके बाद, मैंने अपनी बेटी को अपनी माँगों के अनुसार पढ़ाई करने के लिए मजबूर नहीं किया, और मैंने उसे रटने वाली कक्षाओं में दाखिला दिलाना भी बंद कर दिया। इसके बजाय, मैंने उसे लेकर हर बात को परमेश्वर के हाथों में सौंप दिया। मैंने अपनी बेटी को सुसमाचार का प्रचार भी किया। जब भी उसके पास समय होता, वह अपनी उम्र के भाई-बहनों के साथ सभा में शामिल होती, और उसकी मानसिक दशा में सुधार होता रहा।

बाद में, मैंने परमेश्वर के नवीनतम वचन पढ़े और मैंने अपनी समस्याओं को और अधिक स्पष्ट रूप से देखा। मुझे यह भी समझ में आ गया कि माता-पिता को वास्तव में अपने बच्चों के प्रति क्या जिम्मेदारियाँ निभानी चाहिए। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “माँ-बाप की व्यक्तिपरक चेतना के भीतर, वे अपने बच्चों के भविष्य के लिए कई चीजों की परिकल्पना करते हैं, उनके लिए योजना बनाते हैं और उन्हें निर्धारित करते हैं, और इसलिए, उनकी ऐसी अपेक्षाएँ होती हैं। इन अपेक्षाओं के उकसावे में, माँ-बाप अपने बच्चों से माँग करते हैं कि वे विभिन्न प्रकार के कौशल सीखें, थिएटर और डांस या आर्ट वगैरह की पढ़ाई करें। वे माँग करते हैं कि उनके बच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति बनें और वे दूसरों से श्रेष्ट बनें, न कि कमतर। वे माँग करते हैं कि उनके बच्चे ऊँचे पदाधिकारी बनें, कोई मामूली सैनिक नहीं; वे माँग करते हैं कि उनके बच्चे प्रबंधक, सीईओ और अधिकारी बनें, दुनिया की सबसे बड़ी 500 कंपनियों में से किसी के लिए काम करें, वगैरह। ये सभी माँ-बाप के व्यक्तिपरक विचार हैं। ... उनके माँ-बाप अपने बच्चों पर पूरी तरह से एक बालिग व्यक्ति के नजरिये से चीजों को देखने के साथ-साथ संसार के मामलों में किसी बालिग व्यक्ति के विचारों, परिप्रेक्ष्यों और प्राथमिकताओं के आधार पर उम्मीदें लगा रहे हैं। क्या यह व्यक्तिपरक सोच नहीं है? (बिल्कुल है।) शिष्ट शब्दों में कहें, तो इसे व्यक्तिपरक कहना सही होगा, पर यह वाकई में क्या है? इस व्यक्तिपरकता की दूसरी व्याख्या क्या है? क्या यह स्वार्थ नहीं है? क्या यह जबरदस्ती नहीं है? (बिल्कुल है।) तुम्हें अमुक-अमुक नौकरी और अमुक-अमुक करियर पसंद है, तुम्हें अपनी पहचान बनाना, आलीशान जीवन जीना, एक अधिकारी के रूप में काम करना या समाज में अमीर आदमी बनना पसंद है, तो तुम अपने बच्चों से भी ये चीजें कराते हो, उन्हें भी ऐसे व्यक्ति बनाते हो, और इसी मार्ग पर चलाते हो—पर क्या वे भविष्य में उस माहौल में रहना और उस काम में शामिल होना पसंद करेंगे? क्या वे इसके लिए उपयुक्त हैं? उनकी नियति क्या है? उनको लेकर परमेश्वर की व्यवस्थाएँ और फैसले क्या हैं? क्या तुम्हें ये बातें पता हैं? कुछ लोग कहते हैं : ‘मुझे उन चीजों की परवाह नहीं है, मायने रखती हैं वे चीजें जो मुझे, उनके माँ-बाप होने के नाते पसंद हैं। मैं अपनी पसंद के आधार पर उनसे उम्मीदें लगाऊँगा।’ क्या यह बहुत स्वार्थी बनना नहीं है? (बिल्कुल है।) यह बहुत स्वार्थी बनना है! शिष्ट भाषा में कहें, तो यह बहुत ही व्यक्तिपरक है, इसे सभी फैसले खुद लेना कहेंगे, पर वास्तव में यह है क्या? यह बहुत स्वार्थी होना है! ये माँ-बाप अपने बच्चों की काबिलियत या प्रतिभाओं पर विचार नहीं करते, वे उन व्यवस्थाओं की परवाह नहीं करते जो परमेश्वर ने हरेक व्यक्ति के भाग्य और जीवन के लिए बनाई हैं। वे इन चीजों पर विचार नहीं करते हैं, वे बस अपनी मनमर्जी से अपनी पसंद, इरादों और योजनाओं को अपने बच्चों पर थोपते हैं। कुछ लोग कहते हैं : ‘मुझे अपने बच्चों से ये चीजें करवानी ही होंगी। वे उन चीजों को समझने के लिए अभी बहुत छोटे हैं, और जब तक वे उन्हें समझेंगे, तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।’ क्या ऐसा ही है? (नहीं।) अगर सचमुच बहुत देर हो जाती है, तो यह उनका भाग्य है, यह उनके माँ-बाप की जिम्मेदारी नहीं है। अगर तुम अपना ज्ञान अपने बच्चों पर थोपोगे, तो क्या वे उन्हें सिर्फ इसलिए जल्दी समझ लेंगे क्योंकि तुम उन्हें समझते हो? (नहीं।) ... भले ही माँ-बाप अपने बच्चों को छोटी उम्र से सिखाएँ कि, ‘लोगों के साथ बातचीत करते समय तुम्हें उन्हें सब कुछ नहीं बताना चाहिए,’ वे इसे सिर्फ एक तरह का धर्म-सिद्धांत मानकर चलेंगे। वे अपने माँ-बाप की सलाह के आधार पर तभी सही मायने में कार्य करने में सक्षम होंगे, जब वे इसे पूरी तरह से समझ लेंगे। जब वे अपने माँ-बाप की सलाह को नहीं समझते, तो चाहे उनके माँ-बाप उन्हें कितना भी सिखाने की कोशिश कर लें, यह उनके लिए बस एक प्रकार का धर्म-सिद्धांत ही होगा। इसलिए, माँ-बाप का यह विचार है कि ‘दुनिया बहुत प्रतिस्पर्धी है, और लोग बहुत दबाव में जीते हैं; अगर मैंने अपने बच्चों को छोटी-सी उम्र से सिखाना शुरू नहीं किया, तो उन्हें भविष्य में कष्ट और पीड़ा सहनी पड़ेगी,’ क्या यह तर्कसंगत है? (नहीं।) तुम अपने बच्चों पर शुरू से ही यह दबाव बना रहे हो ताकि उन्हें भविष्य में कम कष्ट सहना पड़े, और ऐसा करने में उन्हें उसी उम्र से उस दबाव को सहना होगा जहाँ उन्हें अभी कुछ समझ भी नहीं आता—ऐसा करके, क्या तुम बच्चों को नुकसान नहीं पहुँचा रहे हो? क्या तुम सचमुच उनके भले के लिए ऐसा कर रहे हो? उनका इन बातों को न समझना ही बेहतर है, इस तरह वे कुछ बरस सहज, सुखी, शुद्ध और सरल ढंग से जी सकेंगे। अगर वे उन चीजों को जल्दी समझ लें, तो क्या यह एक वरदान होगा या दुर्भाग्य? (यह दुर्भाग्य होगा।) हाँ, यह दुर्भाग्य ही होगा(वचन, खंड 6, सत्य के अनुसरण के बारे में, सत्य का अनुसरण कैसे करें (18))। परमेश्वर के वचन पढ़ने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि अपनी बेटी के लिए मेरा प्यार कितना संकीर्ण और स्वार्थी था। खुद को अलग दिखाने का अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए, मैंने उस पर एकतरफा अपने विचार थोपे, उसकी क्षमताओं या काबिलियत पर विचार किए बिना उसके भविष्य के लिए योजनाएँ बनाईं, और उसे पढ़ाई करने के लिए मजबूर करने हेतु बलपूर्वक तरीकों का इस्तेमाल किया, दबाव और पाबंदियाँ लगाईं। जब मैंने देखा कि उसके ग्रेड में सुधार नहीं हो रहा है, तो मैं उस पर ऐसे चिल्लाई जैसे मेरा दिमाग खराब हो गया हो, जिससे वह और दूर हो गई और मैंने उसे न आज़ादी दी और न खुद से सोचने-समझने दिया। मैंने जो कुछ भी किया वह उसे रोक रहा था और बाँध रहा था। मुझे शोहरत और लाभ से प्यार था और मैं हमेशा दूसरों से अलग दिखना चाहती थी, इसलिए जब मेरी अपनी इच्छाएँ पूरी नहीं हो सकीं, तो मैंने उन्हें अपनी बेटी पर थोप दिया, उसे मेरी इच्छाएँ पूरी करने के लिए मजबूर किया, और उस पर पढ़ाई के लिए अत्यधिक दबाव डाला। मैंने खुद को उसकी जगह रखकर कभी यह विचार नहीं किया कि उसे क्या पसंद है या वह किस चीज़ में अच्छी है। जब मैंने देखा कि मेरे दबाव के कारण वह और भी अंतर्मुखी होती जा रही है और हीन महसूस कर रही है, फिर भी मैं इस बात पर अड़ी रही कि वह मेरी उम्मीदों पर खरी उतरे, जिससे वह लगातार पीड़ा में जीती रही। मैं सचमुच क्रूर और स्वार्थी थी! मेरी बेटी अभी छोटी थी, उस उम्र में जब वह मजे करना चाहती थी, फिर भी मैंने जबरन उसके अंदर शैतानी फलसफे और कानून भर दिए थे, उसे ऐसे दबाव और दर्द सहने के लिए मजबूर किया जो उसे नहीं सहने चाहिए थे। मैंने अपनी बेटी के साथ जो किया वह बिल्कुल भी प्यार नहीं था, बल्कि एक प्रकार का मानसिक नुकसान था। अगर मैं अपनी बेटी से सच्चा प्यार करती और उसकी जिम्मेदारी लेती, तो मुझे उसकी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार उसे शिक्षित करना चाहिए था, उसे सही मार्गदर्शन देना चाहिए था न कि अपनी इच्छाएँ उस पर थोपनी चाहिए थीं। अपने कार्यों पर विचार करते हुए, मुझे गहरा पछतावा हुआ, और मुझे एहसास हुआ कि मुझमें मानवता नहीं है। मैं अब उस पर ये अनुचित उम्मीदें नहीं थोप सकती थी।

उसके बाद से, परमेश्वर के वचन पढ़ने के माध्यम से, मुझे समझ में आ गया कि एक माँ के रूप में मुझे क्या जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सर्वशक्तिमान परमेश्वर कहता है : “माँ-बाप की अपने बच्चों से की जाने वाली अपेक्षाओं के सार का गहन-विश्लेषण करके हम देख सकते हैं कि ये अपेक्षाएँ स्वार्थपूर्ण हैं, ये मानवता के विरुद्ध हैं और इनका माँ-बाप की जिम्मेदारियों से कोई लेना-देना नहीं है। जब माँ-बाप अपने बच्चों पर तमाम तरह की अपेक्षाएँ और माँगें थोपते हैं तो वे उन पर बहुत ही ज्यादा अतिरिक्त दबाव डाल देते हैं—यह उनके द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं है। तो वे कौन-सी जिम्मेदारियाँ हैं जो माता-पिता को निभानी चाहिए? उन्हें कम से कम अपने बच्चों को ऐसे ईमानदार लोग होना सिखाना चाहिए जो सत्य बोलते हों और ईमानदार ढंग से चीजें करते हों और उन्हें दयालु होना और खराब चीजें न करना सिखाना चाहिए, उन्हें एक सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन देना चाहिए। ये उनकी सबसे बुनियादी जिम्मेदारियाँ हैं। इसके अलावा उन्हें अपने बच्चों की काबिलियत और परिस्थितियों के अनुसार उनका मार्गदर्शन व्यावहारिक ज्ञान, कौशल आदि के अध्ययन में करना चाहिए। अगर माता-पिता परमेश्वर में विश्वास रखते हैं और सत्य को समझते हैं तो उन्हें अपने बच्चों से परमेश्वर के वचन पढ़वाने चाहिए और सत्य स्वीकार कराना चाहिए ताकि वे सृष्टिकर्ता को जान सकें और यह समझ सकें कि लोग परमेश्वर द्वारा रचे गए हैं और परमेश्वर इस ब्रह्मांड में विद्यमान है; उन्हें परमेश्वर से प्रार्थना करने और परमेश्वर के वचन खाने-पीने में अपने बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए ताकि वे कुछ सत्यों को समझ सकें, ताकि जब वे बड़े हों तो वे परमेश्वर में विश्वास कर लें, परमेश्वर का अनुसरण करें और एक सृजित प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य निभा सकें, न कि सांसारिक प्रवृत्तियों का पीछा करें, विभिन्न जटिल अंतरवैयक्तिक संबंधों में फँस जाएँ और इस संसार की विभिन्न बुरी प्रवृत्तियों से बहकाए, भ्रष्ट या नष्ट किए जाएँ। वास्तव में यही वे जिम्मेदारियाँ हैं जो माता-पिता को पूरी करनी चाहिए। माता-पिता के रूप में उन्हें ये जिम्मेदारियाँ निभानी चाहिए कि वे अपने बच्चों के बालिग होने से पहले उन्हें सकारात्मक मार्गदर्शन और उपयुक्त सहायता प्रदान करें, साथ ही उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं के संबंध में उनकी शारीरिक देखभाल भी समय पर करें। अगर बच्चे बीमार हो जाते हैं तो उनके माता-पिता को जरूरत के अनुसार उनका इलाज करवाना चाहिए; यह सोचकर कि बच्चों के स्कूली कार्य में देरी होगी, उन्हें बच्चों को स्कूल नहीं भेजते रहने चाहिए और इलाज टालते नहीं रहना चाहिए। जब बच्चों को स्वास्थ्य लाभ करने की जरूरत हो तो उन्हें स्वास्थ्य लाभ करने देना चाहिए और जब उन्हें आराम की जरूरत हो तो उन्हें आराम करने देना चाहिए। अपने बच्चों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना अनिवार्य है; यदि बच्चे स्कूली कार्य में पीछे रह जाते हैं तो माता-पिता इसकी भरपाई का उपाय बाद में कर सकते हैं। ये वे जिम्मेदारियाँ हैं जो माता-पिता को अच्छे से निभानी चाहिए। एक ओर उन्हें ठोस ज्ञान प्राप्त करने में अपने बच्चों की जरूर मदद करनी चाहिए; दूसरी ओर उन्हें अपने बच्चों का मार्गदर्शन और उन्हें शिक्षित जरूर करना चाहिए ताकि वे सही मार्ग पर चलें और उन्हें उनका मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करना चाहिए ताकि वे समाज की अस्वस्थ प्रवृत्तियों और बुरी प्रथाओं से प्रभावित न हों। साथ ही उन्हें यह भी जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे उचित रूप से व्यायाम करें ताकि उनका शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे। यही वे चीजें हैं जो माता-पिता को करनी चाहिए, बजाय इसके कि वे अपने बच्चों पर जबरन कोई अव्यावहारिक अपेक्षाएँ या माँगें थोपें। जब यह बात आती है कि बच्चों को अपनी आत्मा के लिए भी और अपने शारीरिक जीवन में भी किन चीजों की जरूरत है तो माता-पिता को अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करनी चाहिए। उन्हें अपने बच्चों को कुछ सामान्य जानकारी भी देनी चाहिए, जैसे उन्हें ठंडा नहीं, गरम आहार लेना चाहिए, जब मौसम सर्द हो तो उन्हें गरम कपड़े पहनने चाहिए ताकि सर्दी-जुकाम न हो और उन्हें अपनी सेहत की देखभाल करना सिखाना चाहिए। इसके अलावा, जब बच्चों के मन में भविष्य को लेकर कुछ बचकाने, अपरिपक्व ख्याल आते हैं या कोई अतिवादी विचार उत्पन्न होता है तो यह पता चलते ही माता-पिता को उन्हें तुरंत सही मार्गदर्शन देना चाहिए, इन बचकानी फंतासियों और अतिवादी चीजों को दुरुस्त करना चाहिए ताकि उनके बच्चे जीवन में सही मार्ग पर चल सकें। यह अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करना है। एक तरह से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का मतलब है अपने बच्चों के जीवन की देखभाल करना, वहीं दूसरी तरह से इसका मतलब है अपने बच्चों के विचारों को मार्गदर्शन देना और सुधारना और उन्हें उनके विचारों और दृष्टिकोणों के बारे में सही मार्गदर्शन देना(वचन, खंड 6, सत्य के अनुसरण के बारे में, सत्य का अनुसरण कैसे करें (18))। “जैसे-जैसे उनके बच्चे बड़े होते हैं, माता-पिता को जो जिम्मेदारियाँ और दायित्व निभाने चाहिए वे यह हैं कि अपने बच्चों पर दबाव न डालें, उन्हें न बांधें, उनकी पसंद में दखलंदाजी न करें और उन पर एक-के-बाद-एक बोझ न डालें। इसके बजाय, उनके बच्चों के बड़े होते समय, उनका व्यक्तित्व और काबिलियत चाहे जो हो, माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे एक सकारात्मक और सामान्य दिशा में उनका मार्गदर्शन करें। जब उनके बच्चे विचित्र या अनुचित भाषा, व्यवहार या विचारों का प्रदर्शन करें, तो माता-पिता को उन्हें समय से आध्यात्मिक परामर्श और व्यवहार संबंधी मार्गदर्शन देना और उन्हें सुधारना चाहिए। जहाँ तक ये प्रश्न हैं कि क्या उनके बच्चे पढ़ने को तैयार हैं, वे पढ़ाई में कितने अच्छे हैं, ज्ञान और कौशल सीखने में उन्हें कितनी रुचि है, बड़े हो कर वे क्या कर सकते हैं, ये उनकी स्वाभाविक वृत्तियों और पसंद और उनकी रुचियों के अभिविन्यास के अनुरूप होने चाहिए, जिससे वे अपनी परवरिश की प्रक्रिया के दौरान स्वस्थ, स्वतंत्र और मजबूती से बड़े हो सकें—यह वह जिम्मेदारी है जो माता-पिता को निभानी चाहिए। इसके अलावा, यह वह रवैया है जो माता-पिता को अपने बच्चों के विकास, पढ़ाई और करियर के प्रति रखना चाहिए, बजाय इसके कि अपने बच्चों के साकार करने के लिए उन पर अपनी इच्छाएँ, महत्वाकांक्षाएँ, पसंद और अभिलाषाएँ थोपें(वचन, खंड 6, सत्य के अनुसरण के बारे में, सत्य का अनुसरण कैसे करें (16))। परमेश्वर के वचनों से, मैंने सीखा कि माता-पिता की जिम्मेदारी अपने बच्चों का मार्गदर्शन उनकी काबिलियत और खूबियों के आधार पर करना है कि वे सामान्य रूप से सीखें, उनके बढ़ने के दौरान समस्याएँ आने पर सकारात्मक और सक्रिय मार्गदर्शन देना है, जब वे कुछ गलत करते हैं तो उन्हें अनुशासित करना है, और उन्हें सकारात्मक और नकारात्मक चीजों के बीच अंतर करना सिखाना है। जहाँ तक बच्चे के भविष्य के जीवन का सवाल है, वह किस तरह का इंसान बनेगा या वह कौन सा करियर अपनाएगा, ये सब परमेश्वर की संप्रभुता और इंतज़ाम के भीतर हैं, और माता-पिता को परमेश्वर की संप्रभुता को स्वीकार करना चाहिए और उसके प्रति समर्पित होना चाहिए। एक बार जब मैंने अपनी जिम्मेदारी तय कर ली, तो मुझे पता चल गया कि अपनी बेटी को कैसे शिक्षित करना है। जब मेरी बेटी स्कूल के काम में व्यस्त नहीं होती थी, तो हम साथ में परमेश्वर के वचन पढ़ते थे और भजन सुनते थे। जब उसे अपनी पढ़ाई में समस्याएँ होती थीं, तो मैं उसे शांति से पढ़ाती थी और उसे यह भी कहती थी कि दबाव महसूस न करे। अप्रत्याशित रूप से, मेरी बेटी के ग्रेड में थोड़ा सुधार हुआ। बाद में, मैंने देखा कि मेरी बेटी को पेंटिंग करना पसंद है, इसलिए मैंने उसका दाखिला पेंटिंग क्लास में करा दिया। उसने अपने शौक विकसित किए और उसकी मानसिक दशा में भी सुधार हुआ। मेरी बेटी और मैं भी एक-दूसरे के करीब आ गए।

एक दिन स्कूल के बाद, अपनी बेटी को लेकर घर लौटते समय, मैंने एक माँ को अपनी बेटी पर चिल्लाते हुए देखा, जो उसके खराब ग्रेड के लिए उसकी आलोचना कर रही थी। छोटी लड़की डर के मारे काँप रही थी। उस पल, मेरी बेटी ने धीरे से मेरे कान में फुसफुसाकर कहा, “माँ, परमेश्वर के उद्धार के लिए धन्यवाद, अब मैं कष्ट में नहीं हूँ। पहले तुम भी मेरे साथ उतनी ही सख्त थीं, लेकिन अब तुम वैसी नहीं हो और तुम एक अच्छी माँ बन गई हो।” उसकी यह बात सुनकर मेरे दिल में स्नेह महसूस हुआ और मैं लगभग रो पड़ी। मेरा दिल परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता से भर गया। यह परमेश्वर के वचन ही थे जिन्होंने मुझे एहसास कराया कि मानव की नियति परमेश्वर के हाथों में है। इससे भी बढ़कर, यह उसके वचन ही थे जिन्होंने मुझे दिखाया कि अपने बच्चों के प्रति माता-पिता की सच्ची जिम्मेदारी क्या है। मैंने अब अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए मजबूर नहीं किया, और इसने मुझे उसकी नजरों में एक अच्छी माँ बना दिया। मैंने धीरे से अपनी बेटी से कहा, “हम दोनों को परमेश्वर के उद्धार के लिए उसका धन्यवाद करना चाहिए।”

मेरी बेटी अब नर्सिंग स्कूल में पढ़ रही है, और हालाँकि हम कभी-कभी भविष्य के रोजगार के मुद्दों पर चर्चा करते हैं, लेकिन मेरा दिल शांत है और मेरा मानना है कि सब कुछ परमेश्वर के हाथों में है। मेरे बच्चे की रोजगार की स्थिति चाहे जो भी हो, मैं परमेश्वर की व्यवस्थाओं के प्रति समर्पित होने के लिए तैयार हूँ। यह बदलाव और ये लाभ सब परमेश्वर के वचनों के मार्गदर्शन के कारण थे। परमेश्वर का धन्यवाद!

पिछला: 80. मैं क्यों अपनी राय व्यक्त करने से हमेशा डरती थी

अगला: 85. कर्तव्यों में रुतबे या दर्जे का कोई भेद नहीं होता

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

21. अफ़वाहों के फन्‍दे से आज़ादी

शिआओयुन, चीनमैं सेना की एक स्‍त्री अधिकार हुआ करती थी! 1999 में एक दिन एक पादरी ने मुझे प्रभु यीशु के सुसमाचार का उपदेश दिया। मेरे संजीदा...

38. परमेश्वर मेरे साथ है

गुओज़ी, संयुक्त राज्य अमेरिकामेरा जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था, और जब मैं एक वर्ष की थी, तो मेरी माँ ने लौटे हुए प्रभु यीशु—सर्वशक्तिमान...

1. न्याय स्वर्ग-राज्य की कुंजी है

झेंगलू, चीनमेरा जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। मेरे पिता अक्सर कहते थे, "प्रभु में विश्वास करने से हमारे पाप क्षमा कर दिए जाते हैं और उसके...

22. "शेर की माँद" से भाग निकलना

जायोयू, चीनमेरा नाम जायोयू है और मैं 26 साल की हूँ। मैं एक कैथोलिक हुआ करती थी। जब मैं छोटी थी, तो अपनी माँ के साथ ख्रीस्तयाग में भाग लेने...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें