v. मानवजाति की अद्भुत मंजिल कैसी होगी

बाइबल से उद्धृत वचन

“फिर मैं ने नये आकाश और नयी पृथ्वी को देखा, क्योंकि पहला आकाश और पहली पृथ्वी जाती रही थी, और समुद्र भी न रहा। फिर मैं ने पवित्र नगर नये यरूशलेम को स्वर्ग से परमेश्वर के पास से उतरते देखा। वह उस दुल्हिन के समान थी जो अपने पति के लिये सिंगार किए हो। फिर मैं ने सिंहासन में से किसी को ऊँचे शब्द से यह कहते हुए सुना, ‘देख, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है। वह उनके साथ डेरा करेगा, और वे उसके लोग होंगे, और परमेश्वर आप उनके साथ रहेगा और उनका परमेश्वर होगा। वह उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा; और इसके बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; पहली बातें जाती रहीं’” (प्रकाशितवाक्य 21:1-4)।

“उस नगर में सूर्य और चाँद के उजियाले की आवश्यकता नहीं, क्योंकि परमेश्वर के तेज से उस में उजियाला हो रहा है, और मेम्ना उसका दीपक है। जाति-जाति के लोग उसकी ज्योति में चले-फिरेंगे, और पृथ्वी के राजा अपने अपने तेज का सामान उसमें लाएँगे। उसके फाटक दिन को कभी बन्द न होंगे, और रात वहाँ न होगी। लोग जाति जाति के तेज और वैभव का सामान उसमें लाएँगे। परन्तु उसमें कोई अपवित्र वस्तु, या घृणित काम करनेवाला, या झूठ का गढ़नेवाला किसी रीति से प्रवेश न करेगा, पर केवल वे लोग जिनके नाम मेम्ने के जीवन की पुस्तक में लिखे हैं। फिर उसने मुझे बिल्‍लौर की सी झलकती हुई, जीवन के जल की नदी दिखाई, जो परमेश्वर और मेम्ने के सिंहासन से निकलकर उस नगर की सड़क के बीचों बीच बहती थी। नदी के इस पार और उस पार जीवन का वृक्ष था; उसमें बारह प्रकार के फल लगते थे, और वह हर महीने फलता था; और उस वृक्ष के पत्तों से जाति-जाति के लोग चंगे होते थे। फिर स्राप न होगा, और परमेश्वर और मेम्ने का सिंहासन उस नगर में होगा और उसके दास उसकी सेवा करेंगे। वे उसका मुँह देखेंगे, और उसका नाम उनके माथों पर लिखा हुआ होगा। और वहाँ कोई रात नहीं होगी; न उन्हें किसी मोमबत्ती की आवश्यकता है, न सूर्य के प्रकाश की; क्योंकि प्रभु परमेश्वर उन्हें रोशनी देता है, और वे सदा सर्वदा राज्य करेंगे” (प्रकाशितवाक्य 21:23-22:5)।

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

जैसे-जैसे मेरे वचन पूर्ण होते हैं, पृथ्वी पर राज्य धीरे-धीरे आकार लेता है और मनुष्य भी धीरे-धीरे सामान्यता की ओर लौटता है, और इस प्रकार पृथ्वी पर मेरे हृदय का राज्य स्थापित हो जाता है। राज्य में, परमेश्वर के सभी लोग सामान्य लोगों का जीवन पुनः प्राप्त कर लेते हैं। अब पाले वाली शीत ऋतु नहीं रही, बल्कि उसकी जगह वसंत के संसार ने ले ली है, जहाँ पूरे साल वसंत रहता है। मनुष्य अब मानव संसार की वीरानी का सामना नहीं करता और न ही वह अब मानव संसार की ठंड सहता है। लोग एक-दूसरे से नहीं लड़ते, देश एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध नहीं करते, अब कोई नरसंहार नहीं होता, और नरसंहार से बहने वाला लहू अब नहीं बहता; पूरी पृथ्वी आनंद के वातावरण से भर जाती है, और हर जगह मानव संसार के अपनेपन से ओत-प्रोत हो जाती है। मैं पूरी पृथ्वी पर चलता हूँ, मैं अपने सिंहासन के ऊपर से आनंद लेता हूँ, और मैं तारों के बीच रहता हूँ। स्वर्गदूत मेरे लिए नए गीत और नए नृत्य प्रस्तुत करते हैं। उनकी अपनी “नाज़ुकता” अब उनके चेहरों पर आँसू बहने का कारण नहीं बनती। अब मुझे अपने सामने स्वर्गदूतों के रोने की आवाज नहीं सुनाई देती, और अब कोई भी मुझे अपने दुख नहीं बताता। आज, तुम सब लोग मेरे सामने रहते हो; कल, तुम सब लोग मेरे राज्य में रहोगे। क्या यह ठीक वही सबसे बड़ा आशीष नहीं है जो मैं मनुष्य को प्रदान करता हूँ?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 20

जब राज्य पृथ्वी पर पूर्ण रूप से उतरेगा, तब सभी लोग अपने मूल स्वरूप में आ जाएँगे। इस प्रकार, परमेश्वर कहता है : “मैं ऊपर अपने सिंहासन से आनंदित होता हूँ, और मैं तारों के बीच रहता हूँ। स्वर्गदूत मेरे लिए नए-नए गीत और नए-नए नृत्य प्रस्तुत करते हैं। उनकी अपनी भंगुरता अब कभी उनकी आँखों से आँसू बहने का कारण नहीं बनती है। अब मुझे अपने सामने स्वर्गदूतों के रोने की आवाज़ नहीं सुनाई देती, और अब कोई भी मुझे अपने दुख नहीं बताता है।” यह दर्शाता है कि जिस दिन परमेश्वर संपूर्ण महिमा प्राप्त करता है, उसी दिन मनुष्य भी विश्राम का आनंद लेता है; शैतान की बाधा के कारण लोग अब दौड़-भाग नहीं करते, संसार का आगे बढ़ना रुक जाता है, और लोग विश्राम में रहते हैं—क्योंकि स्वर्ग के तारे नए हो जाते हैं, सूर्य, चंद्रमा, तारे इत्यादि, स्वर्ग और पृथ्वी पर सारे पहाड़ और नदियाँ, सब बदल जाते हैं। चूँकि मनुष्य बदल गया और परमेश्वर बदल गया, सारी चीजें बदल जाएँगी। यह परमेश्वर की प्रबंधन योजना का अंतिम लक्ष्य है, और अंततः यही प्राप्त किया जाएगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, “संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचनों” के रहस्यों का अनावरण, अध्याय 20

बिजली की चमक के बीच, सभी प्रकार के जानवर अपने असली रूप प्रकट करते हैं; इसी तरह, मेरे प्रकाश की रोशनी के नीचे, मनुष्य उस पवित्रता को वापस पा लेता है जो कभी उसके पास थी। ओह, अतीत का भ्रष्ट संसार! अंततः यह गंदे पानी में गिर गया है और सतह के नीचे डूबकर कीचड़ बन गया है! ओह, पूरी मानवजाति, मेरी अपनी सृष्टि! अंततः, यह प्रकाश में फिर से जीवित हो गया है, इसने अस्तित्व का आधार प्राप्त कर लिया है, और अब यह कीचड़ में संघर्ष नहीं करता! ओह, मेरे हाथों में थामी गई सभी चीजें! वे मेरे वचनों से नवीनीकृत कैसे नहीं हो सकतीं? वे प्रकाश में अपने कार्य को कैसे पूरा नहीं कर सकतीं? पृथ्वी, अब मौत के समान स्थिर और मूक नहीं है; स्वर्ग, अब उजाड़ और निर्जन नहीं है। स्वर्ग और पृथ्वी अब किसी शून्य द्वारा विभाजित नहीं हैं, बल्कि एक हो गए हैं, फिर कभी अलग न होने के लिए। इस हर्षोल्लास के अवसर पर, इस उल्लासपूर्ण क्षण में मेरी धार्मिकता और मेरी पवित्रता पूरे ब्रह्मांड के ऊपर और हर जगह फैल गई हैं और सभी लोगों के बीच निरंतर उनकी प्रशंसा की जाती है। स्वर्ग का नगर आनंद से हँस रहा है और पृथ्वी का राज्य आनंद से नृत्य कर रहा है। ऐसे समय में, कौन आनंदित नहीं है? और कौन आँसू नहीं बहा रहा है? पृथ्वी बुनियादी तौर पर स्वर्ग की है और स्वर्ग पृथ्वी के साथ एक है। मनुष्य स्वर्ग और पृथ्वी को एक करने वाली डोर है। मनुष्य की पवित्रता के कारण, मनुष्य के नवीनीकरण के कारण, स्वर्ग अब पृथ्वी से छिपा हुआ नहीं है और पृथ्वी अब स्वर्ग के प्रति मौन नहीं है। सभी लोगों के चेहरे संतुष्टि की मुस्कान से खिले हैं और उनके दिलों में एक ऐसी मिठास छिपी है जिसकी कोई सीमा नहीं है। उनके बीच कोई झगड़ा और कोई लड़ाई नहीं है। क्या कोई ऐसा है जो मेरे प्रकाश में, एक-दूसरे के साथ शांति से नहीं रहता? क्या कोई ऐसा है जो मेरे दिन में, मेरे नाम को कलंकित करता है? सभी लोग अपनी भय से भरी नजरें मेरी ओर डालते हैं, और अपने दिलों में, वे चुपचाप मुझे पुकारते हैं। मैंने मनुष्य के सभी क्रियाकलापों की जाँच-परख की है। जिन लोगों को शुद्ध किया गया है, उनमें से किसी ने भी कभी मेरे खिलाफ विद्रोह नहीं किया है और न ही कभी मुझे दोषी ठहराने का प्रयास किया है। मेरा स्वभाव सभी लोगों में व्याप्त है। सभी मुझे जान रहे हैं, सभी मेरे करीब आ रहे हैं और सभी मेरा आदर कर रहे हैं। मैं मनुष्य की आत्मा में अडिग खड़ा हूँ, मनुष्य की आँखों में उच्चतम शिखर तक उन्नत हूँ और मनुष्य की नसों में बहने वाले रक्त में प्रवाहित होता हूँ। मनुष्य के दिल का आनंद पृथ्वी पर हर जगह भरा है; हवा ताजी है, जमीन अब कोहरे से ढकी नहीं है और सूरज दीप्तिमान होकर चमकता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 18

मेरे प्रकाश में, लोग फिर से रोशनी देखते हैं। मेरे वचन में, लोग अपने आनंद के लिए चीजें प्राप्त करते हैं। मैं पूरब से आया हूँ, मैं पूरब से चला हूँ। जब मेरा महिमामय प्रकाश चमकता है, तो बेशुमार देश प्रकाशित हो उठते हैं, सब कुछ आलोकित हो उठता है, एक भी चीज़ अंधकार में नहीं रहती। राज्य में, परमेश्वर के साथ परमेश्वर के लोग जो जीवन जीते हैं, वह अत्यंत उल्लासमय है। जलसमूह लोगों के आशीषित जीवन पर आनंद से नृत्य करते हैं, पर्वत लोगों के साथ मेरी प्रचुरता का आनंद लेते हैं। सभी लोग प्रयास कर रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं, मेरे राज्य में अपनी लगन दिखा रहे हैं। राज्य में, अब न विद्रोह है, न प्रतिरोध है; स्वर्ग और धरती एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इंसान और मैं गहरी भावना के साथ निकट आते हैं, मधुरता से साथ में रहते हुए एक-दूसरे की ओर झुक रहे हैं...। इस समय, मैं औपचारिक रूप से स्वर्ग में अपना जीवन आरंभ करता हूँ। अब शैतान का व्यवधान नहीं है, और लोग विश्राम में प्रवेश करते हैं। ब्रह्मांड में, मेरे चुने हुए लोग मेरे महिमामय प्रकाश में जीते हैं, अतुलनीय रूप से आशीषित हैं, लोग ऐसे नहीं रहते जैसे इंसानों के बीच रहते हैं, बल्कि ऐसे रहते हैं जैसे परमेश्वर के साथ रहते हैं। सभी लोग शैतान की भ्रष्टता से गुजरे हैं, और उन्होंने पूरी तरह से जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव लिए हैं। अब, मेरी रोशनी में रहते हुए, वे आनंद कैसे न उठाएंगे? वे इस खूबसूरत पल को यों ही कैसे छोड़ देंगे और हाथ से कैसे जाने देंगे? ओ लोगो! जल्दी करो, मेरे लिए अपने दिलों के गीत गाओ और खुशी से नाचो! अपने सच्चे दिलों को उठाने की जल्दी करो और उन्हें मुझे अर्पित करो! जल्दी करो, अपने ढोल बजाओ और मेरे लिए खुशी से बाजे बजाओ! मैं ब्रह्मांड के ऊपर से अपनी प्रसन्नता बिखेरता हूँ! मैं सभी लोगों के सामने अपना महिमामय चेहरा प्रकट करता हूँ! मैं ऊँची आवाज़ में पुकारूँगा! मैं ब्रह्मांड के परे हो जाऊँगा! मैं पहले ही लोगों के मध्य शासन करता हूँ! लोगों ने मेरा उत्कर्ष किया है! मैं ऊपर नीले आसमान में बहता हूँ और लोग मेरे साथ चलते हैं। मैं अपने लोगों के मध्य चलता हूँ और वे मुझे घेर लेते हैं! लोगों के दिल उल्लास से भर जाते हैं, उनके जबर्दस्त गीत ब्रह्मांड को हिलाते हैं, आकाश भेद देते हैं! अब ब्रह्मांड धुंध से घिरा हुआ नहीं है; अब न कीचड़ है, न मल का जमाव है। ब्रह्मांड के पवित्र लोग! मेरे निरीक्षण में वे अपना असली चेहरा दिखाते हैं। वे गंदगी से ढके हुए लोग नहीं हैं, बल्कि हरिताश्म की तरह निर्मल पवित्र जन हैं, वे सभी मेरे प्रिय हैं, वे सभी मेरा आनंद हैं! हर चीज पुनः जीवन को प्राप्त होती है। सभी पवित्र जन स्वर्ग में मेरी सेवा के लिए लौट आए हैं, मेरे स्नेहपूर्ण आलिंगन में प्रवेश कर रहे हैं, अब वे विलाप नहीं कर रहे, अब वे चिंता नहीं कर रहे हैं, वे स्वयं को मुझे अर्पित कर रहे हैं, मेरे घर वापस आ रहे हैं, और वे अपनी जन्मभूमि में अनवरत मुझसे प्रेम करेंगे! यह अनंतकाल तक अपरिवर्तनीय होगा! कहाँ है दुख! कहाँ हैं आँसू! कहाँ है देह! धरती अब नहीं है, मगर स्वर्ग सदा के लिए है। मैं असंख्य जनसमूह के समक्ष प्रकट होता हूँ और असंख्य जनसमूह मेरी स्तुति करते हैं। यह जीवन, यह सुंदरता, चिरकाल से समय के अंत तक, बदलेगी नहीं। यही राज्य का जीवन है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, ओ लोगो! आनंद मनाओ!

“मैं असंख्य लोगों से ऊपर चलता हूँ और हर जगह देख रहा हूँ। कुछ भी कभी पुराना दिखाई नहीं देता और कोई भी व्यक्ति वैसा नहीं है जैसा वह हुआ करता था। मैं सिंहासन पर विश्राम करता हूँ, मैं संपूर्ण ब्रह्मांड के ऊपर पीठ टिकाकर विश्राम करता हूँ...।” यह परमेश्वर के वर्तमान कार्य का परिणाम है। परमेश्वर के चुने हुए सभी लोग अपने मूल स्वरूप में लौट आते हैं, जिसके कारण वे स्वर्गदूत, जिन्होंने इतने वर्षों तक कष्ट झेला है, मुक्त हो जाते हैं, जैसा कि परमेश्वर कहता है : “उनके चेहरे मनुष्य के हृदय के भीतर एक पवित्र जन जैसे हैं।” चूँकि स्वर्गदूत पृथ्वी पर कार्य करते हैं और पृथ्वी पर परमेश्वर की सेवा करते हैं, और परमेश्वर की महिमा दुनिया भर में फैलती है, इसलिए स्वर्ग को पृथ्वी पर लाया जाता है, और पृथ्वी को स्वर्ग तक उठाया जाता है। इसलिए, मनुष्य वह कड़ी है जो स्वर्ग और पृथ्वी को जोड़ती है; स्वर्ग और पृथ्वी अब दूर-दूर नहीं हैं, अलग नहीं हैं, बल्कि जुड़कर एक हो गए हैं। दुनिया भर में, केवल परमेश्वर और मनुष्य हैं। कोई गुबार या गंदगी नहीं है, सभी चीजें नई हो गई हैं, जैसे कि आकाश के नीचे हरे-भरे चरागाह में लेटा हुआ भेड़ का बच्चा, परमेश्वर के सभी अनुग्रहों का आनंद ले रहा हो। हरियाली के आगमन की वजह से जीवन की साँस दमकने लगती है, क्योंकि परमेश्वर मनुष्य के साथ सदा-सर्वदा रहने के लिए दुनिया में आता है, बिल्कुल वैसे ही जैसे परमेश्वर के मुख से कहा गया था कि “मैं एक बार फिर से सिय्योन के भीतर शांतिपूर्वक निवास कर सकता हूँ।” यह शैतान की हार का प्रतीक है, यह परमेश्वर के विश्राम का दिन है और असंख्य लोग इस दिन की प्रशंसा और घोषणा करेंगे और इसे याद रखेंगे। जब परमेश्वर सिंहासन पर विश्राम करता है तभी वह पृथ्वी पर अपना कार्य भी समाप्त कर लेता है और इसी क्षण मनुष्य के सामने परमेश्वर के सभी रहस्य प्रकट किए जाते हैं; परमेश्वर और मनुष्य हमेशा सामंजस्य में रहेंगे, कभी अलग नहीं होंगे—ऐसे हैं राज्य के सुंदर दृश्य!

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, “संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचनों” के रहस्यों का अनावरण, अध्याय 16

विश्रामरत जीवन का अर्थ है युद्ध के बिना, गंदगी के बिना और किसी अधार्मिकता के बिना जीवन। कहने का अर्थ है कि यह जीवन शैतान के विघ्नों (यहाँ “शैतान” का अर्थ शत्रुतापूर्ण शक्तियों से है) और शैतान की भ्रष्टता से मुक्त है और यह परमेश्वर विरोधी किसी भी शक्ति के अतिक्रमण से मुक्त है; यह ऐसा जीवन है जिसमें हर चीज अपनी किस्म के अनुसार छाँट दी जाती है और सृष्टिकर्ता की आराधना कर सकती है और जिसमें स्वर्ग और पृथ्वी पूरी तरह शांत होते हैं। यही मनुष्यों के लिए विश्राम का जीवन है। जब परमेश्वर विश्राम करेगा तो पृथ्वी पर अधार्मिकता नहीं रहेगी, न ही शत्रुतापूर्ण शक्तियों का फिर कोई अतिक्रमण होगा और मानवजाति एक नए क्षेत्र में प्रवेश करेगी—यह अब ऐसी मानवजाति नहीं होगी जो शैतान द्वारा भ्रष्ट बना दी गई है, बल्कि एक ऐसी मानवजाति होगी जिसे शैतान द्वारा भ्रष्ट बना दिए जाने के बाद बचाया गया है। मानवजाति का विश्राम का दिन परमेश्वर का विश्राम का दिन भी होगा। मानवजाति के विश्राम में प्रवेश करने में असमर्थता के कारण परमेश्वर ने अपना विश्राम खोया था; ऐसा नहीं है कि उसे शुरुआत से कोई विश्राम नहीं था। विश्राम में प्रवेश करने का अर्थ यह नहीं है कि सभी चीजों की गतिविधि रुक जाती है या सभी मामलों का विकास रुक जाता है, न ही इसका यह अर्थ है कि परमेश्वर कार्य करना बंद कर देता है या मनुष्य जीना बंद कर देते हैं। विश्राम में प्रवेश करने का संकेत यह है कि शैतान नष्ट कर दिया गया है, कि उसके कुकर्म में शामिल बुरे लोग दंडित किए जा चुके हैं और मिटा दिए गए हैं और परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण सारी शक्तियों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। परमेश्वर के विश्राम में प्रवेश करने का अर्थ है कि वह मानवजाति के उद्धार का कार्य अब और नहीं करेगा। मानवजाति के विश्राम में प्रवेश करने का अर्थ है कि समस्त मानवजाति परमेश्वर की रोशनी के भीतर और उसके आशीष के अधीन, शैतान की भ्रष्टता के बिना जिएगी, कोई अधार्मिकता नहीं होगी और सारे मनुष्य परमेश्वर की देखरेख में सामान्य रूप से पृथ्वी पर जिएंगे। जब परमेश्वर और मनुष्य दोनों एक साथ विश्राम में प्रवेश करते हैं तो इसका अर्थ है कि मानवजाति को बचा लिया गया है, शैतान को नष्ट किया जा चुका है और मनुष्यों पर परमेश्वर का कार्य पूरी तरह पूरा हो गया है। परमेश्वर अब मनुष्यों पर कार्य करना जारी नहीं रखेगा और वे अब शैतान की सत्ता के अधीन नहीं रहेंगे। इस तरह, परमेश्वर अब और व्यस्त नहीं रहेगा और मनुष्य अब लगातार भागदौड़ में नहीं रहेंगे; परमेश्वर और मनुष्य एक साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे। परमेश्वर अपने मूल स्थान पर लौट जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने संबंधित स्थान पर लौट जाएगा। ये परमेश्वर का समस्त प्रबंधन पूरा होने पर परमेश्वर और मनुष्य की संबंधित मंजिलें होंगी। परमेश्वर के पास परमेश्वर की मंजिल है और मनुष्यों के पास वह जगह है जहाँ वे जाएँगे। विश्राम करते समय, परमेश्वर पृथ्वी पर जीने के लिए सभी मनुष्यों की अगुआई करता रहेगा, जबकि उसके प्रकाश में, वे स्वर्ग के एकमात्र सच्चे परमेश्वर की आराधना करेंगे। परमेश्वर अब मनुष्यों के बीच नहीं रहेगा, न ही मनुष्य परमेश्वर के साथ उसकी मंजिल में रहने में समर्थ होंगे। परमेश्वर और मनुष्य दोनों एक ही क्षेत्र के भीतर नहीं रह सकते; बल्कि दोनों के जीने के अपने-अपने संबंधित तरीके हैं। परमेश्वर वह है जो समस्त मानवता की अगुआई करता है और समस्त मानवता परमेश्वर के प्रबंधन कार्य का मूर्त परिणाम है। मनुष्य वे हैं जिनकी अगुआई की जाती है और उनका सार परमेश्वर के सार के समान नहीं है। “विश्राम” का अर्थ है अपने मूल स्थान में लौटना। इसलिए, जब परमेश्वर विश्राम में प्रवेश करता है, तो इसका अर्थ है कि परमेश्वर अपने मूल स्थान में लौट जाता है। वह पृथ्वी पर अब और नहीं रहेगा या मनुष्यों के बीच उनकी खुशी या पीड़ा साझा करने के लिए नहीं रहेगा। जब मनुष्य विश्राम में प्रवेश करते हैं, तो इसका अर्थ है कि वे सच्चे सृजित प्राणी बन गए हैं; वे पृथ्वी से परमेश्वर की आराधना करेंगे और सामान्य मानवीय जीवन जिएंगे। लोग अब और परमेश्वर से विद्रोह या उसका प्रतिरोध नहीं करेंगे और वे आदम और हव्वा के मूल जीवन की ओर लौट जाएँगे। विश्राम में प्रवेश करने के बाद ये परमेश्वर और मनुष्य के अपने-अपने जीवन और गंतव्य होंगे। परमेश्वर और शैतान के बीच युद्ध में शैतान की पराजय अपरिहार्य प्रवृत्ति है। इसी तरह, अपना प्रबंधन-कार्य पूरा करने के बाद परमेश्वर का विश्राम में प्रवेश करना और मनुष्य का पूर्ण उद्धार और विश्राम में प्रवेश अपरिहार्य प्रवृत्ति बन गए हैं। मनुष्य के विश्राम का स्थान पृथ्वी पर है और परमेश्वर के विश्राम का स्थान स्वर्ग में है। मनुष्य विश्राम करते समय, पृथ्वी पर रहकर परमेश्वर की आराधना करेंगे। परमेश्वर स्वयं विश्राम करते हुए शेष मानवता की अगुआई करेगा; वह स्वर्ग से उनकी अगुआई करेगा, न कि पृथ्वी से। परमेश्वर तब भी आत्मा ही होगा, जबकि मनुष्य तब भी देह ही होंगे। परमेश्वर और मनुष्य दोनों के विश्राम करने के अपने-अपने अलग तरीके हैं। जब परमेश्वर विश्राम करता है, वह मनुष्यों के बीच आएगा और प्रकट होगा; जब मनुष्य विश्राम करते हैं, वे स्वर्ग का भ्रमण करने और साथ ही वहाँ के जीवन का आनंद उठाने के लिए परमेश्वर द्वारा ले जाए जाएँगे। परमेश्वर और मनुष्यों के विश्राम में प्रवेश करने के बाद, शैतान का अस्तित्व नहीं रहेगा; उसी तरह, वे बुरे लोग भी अस्तित्व में नहीं रहेंगे। परमेश्वर और मनुष्यों के विश्राम करने से पहले वे दुष्ट जिन्होंने कभी पृथ्वी पर परमेश्वर का उत्पीड़न किया था, साथ ही वे शत्रु जिन्होंने पृथ्वी पर उससे विद्रोह किया था, नष्ट किए जा चुके होंगे; अंत के दिनों के महाविनाशों द्वारा उनका उन्मूलन हो चुका होगा। उन बुरे लोगों के पूर्ण विनाश के बाद, पृथ्वी फिर कभी शैतान का विघ्न नहीं जानेगी। तभी मानवता पूर्ण उद्धार प्राप्त करेगी और परमेश्वर का कार्य पूर्णतः समाप्त होगा। परमेश्वर और मनुष्यों के विश्राम में प्रवेश करने के लिए ये पूर्व अपेक्षाएँ हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर और मनुष्य साथ-साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे

जब मानवजाति अनंत मंज़िल में प्रवेश करेगी तो मनुष्य सृष्टिकर्ता की आराधना करेगा और चूँकि मनुष्य बचाया जा चुका होगा और अनंतता में प्रवेश कर चुका होगा, इसलिए अब वह किसी लक्ष्य का अनुसरण नहीं करेगा, शैतान द्वारा घेरे जाने की चिंता करने की जरूरत पड़ना तो दूर की बात है। इस समय हर व्यक्ति अपने स्थान पर रहेगा और अपना कर्तव्य निभाएगा, और भले ही लोगों को ताड़ना न दी जाए या उनका न्याय न किया जाए, फिर भी प्रत्येक व्यक्ति अपना कर्तव्य निभाएगा। उस समय मनुष्य पहचान और स्थिति दोनों में एक सृजित प्राणी होगा। तब ऊँच और नीच का भेद नहीं रहेगा; बस यह है कि प्रत्येक व्यक्ति एक भिन्न भूमिका निभाएगा। लेकिन मनुष्य अभी भी एक ऐसी मंजिल में जिएगा जो मानवजाति के लिए व्यवस्थित और उपयुक्त होगी; मनुष्य सृष्टिकर्ता की आराधना करने के वास्ते अपना कर्तव्य निभाएगा और यही वह मानवजाति होगी जो अनंतता की मानवजाति होगी। उस समय, मनुष्य ने परमेश्वर द्वारा रोशन किया गया जीवन प्राप्त कर लिया होगा, ऐसा जीवन जो परमेश्वर की देखरेख और रक्षा के अधीन हो, और वह परमेश्वर के साथ जिएगा। मानवजाति पृथ्वी पर एक सामान्य जीवन जिएगी और समस्त मानवजाति उचित मार्ग में प्रवेश करेगी। 6,000-वर्षीय प्रबंधन योजना शैतान को पूरी तरह से पराजित कर चुकी होगी, अर्थात् परमेश्वर मनुष्य की उस मूल छवि को बहाल कर चुका होगा जो पृथ्वी पर मानवजाति को सृजित करने के बाद थी, और इस प्रकार परमेश्वर के मूल इरादे पूरे हो चुके होंगे।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मनुष्य के सामान्य जीवन को बहाल करना और उसे एक अद्भुत मंज़िल पर ले जाना

जब मनुष्यों को उनकी मूल समानता में बहाल कर लिया जाएगा और जब वे अपने-अपने कर्तव्य अच्छे से निभा सकेंगे, अपने उचित स्थानों पर बने रह सकेंगे और परमेश्वर की सभी व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण कर सकेंगे, तब परमेश्वर ने पृथ्वी पर उन लोगों का एक समूह प्राप्त कर लिया होगा जो उसकी आराधना करते हैं और उसने पृथ्वी पर एक राज्य भी स्थापित कर लिया होगा जो उसकी आराधना करता है। पृथ्वी पर उसकी अनंत विजय होगी और वे सभी जो उसके विरोध में हैं, अनंतकाल के लिए नष्ट हो जाएँगे। इससे मनुष्य का सृजन करने का उसका मूल इरादा बहाल होगा; इससे सब चीजों के सृजन का उसका मूल इरादा बहाल होगा और इससे पृथ्वी पर, सभी चीजों के बीच, और शत्रुओं के बीच उसका अधिकार भी बहाल हो जाएगा। ये उसकी संपूर्ण विजय के चिह्न होंगे। इसके बाद से मानवता विश्राम में प्रवेश करेगी और ऐसे जीवन में प्रवेश करेगी, जो सही मार्ग पर है। मानवता के साथ परमेश्वर भी अनंत विश्राम में प्रवेश करेगा और एक ऐसा अनंत जीवन आरंभ करेगा जिसे स्वयं वह और मनुष्य दोनों ही साझा करते हों। पृथ्वी से गंदगी और विद्रोहीपन मिट जाएगा, पृथ्वी पर से सारा विलाप भी समाप्त हो जाएगा और परमेश्वर का विरोध करने वाली प्रत्येक चीज का अस्तित्व नहीं रहेगा। केवल परमेश्वर और वही लोग बचेंगे, जिनका उसने उद्धार किया है; केवल उसकी सृष्टि ही बचेगी।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर और मनुष्य साथ-साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे

संबंधित चलचित्र अंश

प्रभु ने जो स्थान हमारे लिये तैयार किया है वह कहाँ है?

संबंधित भजन

सबसे बड़ी आशीष जो परमेश्वर मानव को प्रदान करता है

राज्य गान : सभी जन आनंद के लिए जयकार करो

इंसान फिर से पाता है वो पवित्रता जो उसमें पहले कभी थी

विश्राम में जीवन

पिछला: iv. परमेश्वर उनसे क्या वादे करता है जो उद्धार प्राप्त करते हैं और पूर्ण बनाए जाते हैं

अगला: 1. धार्मिक जगत की यह धारणा कि : “जब प्रभु लौटेगा तो वह बादलों के साथ आएगा”

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें