iv. परमेश्वर उनसे क्या वादे करता है जो उद्धार प्राप्त करते हैं और पूर्ण बनाए जाते हैं
अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
राज्य मनुष्य के बीच फैल रहा है, यह मनुष्य के बीच बन रहा है और यह मनुष्य के बीच ऊपर उठ रहा है; ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो मेरे राज्य को नष्ट कर सके। मेरे लोग, जो आज के राज्य में हैं, तुम लोगों में से कौन मानवजाति का सदस्य नहीं है? तुममें से कौन मानवीय स्थिति के बाहर है? जब मेरा नया शुरुआती बिंदु सार्वजनिक किया जाएगा तो मनुष्य किस तरह से प्रतिक्रिया देगा? मानव संसार की अवस्था—तुम लोगों ने इसे अपनी आँखों से देखा है। क्या तुमने अभी तक इस दुनिया में हमेशा के लिए रहने के विचार को नहीं छोड़ा है? अभी मैं अपने लोगों के बीच चल रहा हूँ और अपने लोगों के बीच रह रहा हूँ। आज जो लोग मुझसे सच्चा प्रेम करते हैं—ऐसे लोग धन्य हैं। धन्य हैं वे लोग जो मेरे प्रति समर्पण करते हैं, वे मेरे राज्य में बने रहेंगे। धन्य हैं वे लोग जो मुझे जानते हैं, वे मेरे राज्य में सत्ता का इस्तेमाल करेंगे। धन्य हैं वे लोग जो मेरा अनुसरण करते हैं, वे शैतान के बंधनों से मुक्त हो जाएँगे और मेरे आशीषों का आनंद लेंगे। धन्य हैं वे लोग जो अपने खिलाफ विद्रोह कर पाते हैं; वे पूरी तरह मेरे अधिकार में कर लिए जाएँगे और मेरे राज्य की प्रचुरता विरासत में प्राप्त करेंगे। जो लोग मेरे लिए दौड़-धूप करते हैं, उन्हें मैं याद रखूँगा, जो लोग मेरे लिए खुद को खपाते हैं, उन्हें मैं स्वीकार करूँगा और जो लोग मुझे भेंट अर्पित करते हैं, उन्हें मैं आनंद के लिए चीजें दूँगा। जो लोग मेरे वचनों का आनंद लेते हैं, उन्हें मैं आशीष दूँगा; वे मेरे राज्य के स्तंभ होंगे, वे मेरे घर में असीम रूप से समृद्ध होंगे और कोई भी उनसे तुलना नहीं कर सकता है। जो आशीष तुम लोगों के लिए तैयार किए गए थे—क्या तुमने उन्हें कभी स्वीकार किया? जो वादे तुम लोगों के लिए किए गए थे—क्या तुमने कभी उनका अनुसरण किया? तुम लोग मेरे प्रकाश के मार्गदर्शन में अंधकार की शक्तियों का शिकंजा तोड़कर अवश्य बाहर आ जाओगे। तुम अवश्य ही अंधकार के बीच प्रकाश का मार्गदर्शन नहीं खोओगे। तुम अवश्य ही सभी चीजों के बीच मालिक होगे। तुम अवश्य ही शैतान के सामने विजेता होगे। तुम बड़े लाल अजगर के देश के पतन पर मेरी विजय के प्रमाण के रूप में असंख्य लोगों के बीच अवश्य खड़े होगे। सिनिम की भूमि में तुम लोग अडिग और अटल रहोगे। तुम जो कष्ट सहते हो उनके परिणामस्वरूप अवश्य ही विरासत में मेरे आशीष प्राप्त करोगे और तुम पूरे ब्रह्मांड में मेरा महिमामय प्रकाश बिखेरोगे।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, संपूर्ण ब्रह्मांड के लिए परमेश्वर के वचन, अध्याय 19
केवल वे जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, परमेश्वर की गवाही दे पाते हैं, केवल वे ही परमेश्वर के गवाह हैं, केवल वे ही परमेश्वर द्वारा धन्य किए जाते हैं और केवल वे ही परमेश्वर के वादे विरासत में प्राप्त कर पाते हैं। वे जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, परमेश्वर के अंतरंग हैं; वे परमेश्वर के प्रिय लोग हैं और वे ही लोग हैं जो परमेश्वर के साथ आशीषों का आनंद ले सकते हैं। केवल ऐसे लोग ही अनंत काल के लिए जीवित रहेंगे और केवल वे ही हमेशा के लिए परमेश्वर की देखभाल और सुरक्षा में रहेंगे। परमेश्वर लोगों द्वारा प्रेम किए जाने के लिए है और वह सभी लोगों द्वारा प्रेम किए जाने योग्य है, परंतु सभी लोग परमेश्वर से प्रेम करने में सक्षम नहीं हैं, न सभी लोग परमेश्वर की गवाही दे सकते हैं और न परमेश्वर के साथ राज कर सकते हैं। चूँकि जो लोग सचमुच परमेश्वर से प्रेम करते हैं, वे ही लोग परमेश्वर के लिए गवाही दे पाते हैं और जो परमेश्वर के कार्य के लिए अपने सभी प्रयास समर्पित कर पाते हैं, वे सभी सारी दुनिया में कहीं भी घूम सकते हैं और कोई उनका प्रतिरोध करने की हिम्मत नहीं कर सकता, वे सभी पृथ्वी पर राज कर सकते हैं और परमेश्वर के सभी लोगों पर शासन कर सकते हैं। ये लोग दुनिया भर से एक साथ आते हैं। वे दुनिया भर से आए लोग हैं जो अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं और उनकी त्वचा के रंग भिन्न-भिन्न हैं, परंतु जिनके अस्तित्व का महत्व एक ही है और उनके पास एक जैसा परमेश्वर-प्रेमी हृदय है; वे सभी ऐसे लोग हैं जो एक ही गवाही देते हैं और ये वे लोग हैं जो एक ही संकल्प और एक ही इच्छा साझा करते हैं। जो परमेश्वर से प्रेम करते हैं, वे पूरे संसार में घूमते हैं और जो परमेश्वर की गवाही देते हैं, वे संपूर्ण ब्रह्मांड को पार करते हैं। ऐसे सभी लोग परमेश्वर के प्रिय लोग हैं और वे सभी परमेश्वर द्वारा धन्य किए गए लोग हैं और ऐसे लोग सदैव उसके प्रकाश में रहेंगे।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर से प्रेम करने वाले लोग सदैव उसके प्रकाश के भीतर रहेंगे
अपने विभिन्न कार्यों और गवाहियों के आधार पर राज्य के भीतर विजेता लोग याजकों और अनुयायियों के रूप में सेवा करेंगे, और जो क्लेश के बीच विजेता होंगे, वे राज्य के भीतर याजकों का एक निकाय बन जाएँगे। याजकों का निकाय तब बनाया जाएगा, जब संपूर्ण ब्रह्मांड के भीतर सुसमाचार का कार्य समाप्ति पर आ जाएगा। जब वह समय आएगा, तब जो मनुष्य के द्वारा किया जाना चाहिए, वह परमेश्वर के राज्य के भीतर अपने कर्तव्य का निष्पादन होगा, और राज्य के भीतर परमेश्वर के साथ उसका जीना होगा। याजकों के निकाय में महायाजक और याजक होंगे, और शेष लोग परमेश्वर के पुत्र और उसके लोग होंगे। उन्हें क्लेश के दौरान परमेश्वर के प्रति उनकी गवाहियों के आधार पर विभाजित किया जाएगा; ये सनक के आधार पर दी जाने वाली उपाधियाँ नहीं हैं। जब मनुष्य की हैसियत स्थापित कर दी जाएगी, तो परमेश्वर का कार्य रुक जाएगा, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को उसके प्रकार के अनुसार छाँट दिया जाएगा और उसकी मूल स्थिति में लौटा दिया जाएगा, यह परमेश्वर के महान कार्य के समापन का चिह्न है, यह परमेश्वर के कार्य और मनुष्य के अभ्यास का अंतिम परिणाम है और यह परमेश्वर के कार्य के दर्शनों और मनुष्य के सहयोग का मूर्त परिणाम है। अंत में, मनुष्य परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करेगा और वहाँ विश्राम करेगा; साथ ही, परमेश्वर भी विश्राम करने के लिए अपने निवास-स्थान में लौट जाएगा। यह परमेश्वर और मनुष्य के बीच 6,000 वर्षों के सहयोग का अंतिम परिणाम होगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर का कार्य और मनुष्य का अभ्यास
विजय का कार्य पूरा कर लिए जाने के बाद मानवजाति को एक सुंदर संसार में लाया जाएगा। यह जीवन बेशक अभी भी पृथ्वी पर होगा, किंतु यह मनुष्य के आज के जीवन से बिल्कुल भिन्न होगा। यह वह जीवन है जो मानवजाति के पास तब होगा जब संपूर्ण मानवजाति पर विजय प्राप्त कर ली जाएगी, यह पृथ्वी पर मानवजाति के लिए एक नई शुरुआत होगी। मानवजाति के पास इस प्रकार का जीवन होना इस बात का सबूत होगा कि मानवजाति ने एक नए और सुंदर क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है; यह पृथ्वी पर परमेश्वर और मनुष्य के जीवन की शुरुआत होगी। ऐसे सुंदर जीवन के लिए यह पूर्वापेक्षा जरूर होनी चाहिए कि मनुष्य को शुद्ध कर दिए जाने और उस पर विजय पा लिए जाने के बाद वह सृष्टिकर्ता के सम्मुख समर्पण कर दे। और इसलिए, मानवजाति के अद्भुत मंजिल में प्रवेश करने से पहले विजय का कार्य परमेश्वर के कार्य का अंतिम चरण है। ऐसा जीवन पृथ्वी पर मानवजाति के भविष्य का जीवन है, पृथ्वी पर सबसे अधिक सुंदर जीवन है, उस प्रकार का जीवन है जिसके लिए मनुष्य लालायित रहता है और उस प्रकार का जीवन है जिसे मनुष्य ने संसार के इतिहास में पहले कभी प्राप्त नहीं किया है। यह 6,000 वर्षों के प्रबंधन के कार्य का अंतिम परिणाम है; यही वह चीज है जिसके लिए मानवजाति सर्वाधिक लालायित रहती है और यह मनुष्य से परमेश्वर का वादा भी है। किंतु यह वादा तुरंत पूरा नहीं हो सकता है : मानवजाति भविष्य की मंजिल में केवल तभी प्रवेश करेगी जब कार्य का यह अंतिम चरण पूरा हो चुका होगा और मनुष्य पर पूरी तरह से विजय पा ली गई होगी, अर्थात् जब शैतान पूरी तरह से पराजित किया जा चुका होगा। शोधन कर दिए जाने के बाद मनुष्य पापपूर्ण प्रकृति से रहित हो जाएगा, क्योंकि परमेश्वर ने शैतान को पराजित कर दिया होगा, अर्थात् विरोधी ताक़तों द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं होगा, और कोई विरोधी ताक़तें नहीं होंगी जो मनुष्य की देह पर आक्रमण कर सकें। और इसलिए मनुष्य स्वतंत्र और पावनीकृत होगा—वह शाश्वतता में प्रवेश कर चुका होगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मनुष्य के सामान्य जीवन को बहाल करना और उसे एक अद्भुत मंज़िल पर ले जाना
जब मानवजाति पृथ्वी पर असली मानवीय जीवन प्राप्त कर लेती है और शैतान की सभी ताकतों को बंधन में डाल दिया जाता है, तब मनुष्य बड़ी आसानी से पृथ्वी पर जीवन-यापन करेगा। चीजें उतनी जटिल नहीं होंगी, जितनी आज हैं : पारस्परिक रिश्ते, सामाजिक रिश्ते, जटिल पारिवारिक रिश्ते—वे इतनी परेशानी, इतना दर्द लेकर आते हैं! इन सबके बीच जीना कितना कष्टदायक है! एक बार मनुष्य पर विजय प्राप्त कर ली जाएगी, तो उसका दिल और मन बदल जाएगा। उसके पास परमेश्वर का भय मानने वाला और परमेश्वर-प्रेमी हृदय होगा। एक बार जब समस्त विश्व में परमेश्वर से प्रेम करने का प्रयास करने वाले लोगों पर विजय पा ली जाएगी, अर्थात् एक बार जब शैतान को हरा दिया जाएगा और एक बार जब शैतान—अंधकार की सभी शक्तियों को—बंधन में डाल दिया जाएगा, तब पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन निर्विघ्न हो जाएगा और वह पृथ्वी पर स्वतंत्र रूप से जीवन जी सकेगा। यदि मनुष्य का जीवन दैहिक रिश्तों और देह के जटिल मामलों से रहित होता, तो यह बहुत अधिक आसान होता। मनुष्य के दैहिक रिश्ते बहुत जटिल होते हैं, और मनुष्य के लिए ऐसी चीजों का होना इस बात का प्रमाण है कि उसने स्वयं को अभी तक शैतान के प्रभाव से मुक्त नहीं किया है। यदि प्रत्येक भाई-बहन के साथ तुम्हारा रिश्ता समान होता, यदि अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ तुम्हारा रिश्ता समान होता, तो तुम्हें परेशान करने के लिए कुछ न होता और तुम्हें किसी के बारे में चिंता करने की आवश्यकता न होती। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था, और इस तरह से मनुष्य को उसकी आधी तकलीफों से मुक्ति मिल गई होती। पृथ्वी पर एक सामान्य मानवीय जीवन जीने से मनुष्य स्वर्गदूतों के समान होगा; यद्यपि अभी भी वह देह का प्राणी होगा, फिर भी वह स्वर्गदूत के समान होगा। यही वह अंतिम प्रतिज्ञा है, आख़िरी वादा, जो मनुष्य को प्रदान किया गया है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मनुष्य के सामान्य जीवन को बहाल करना और उसे एक अद्भुत मंज़िल पर ले जाना
जिन लोगों को परमेश्वर पूर्ण बनाने का इरादा रखता है, वे सब उसके आशीष विरासत में प्राप्त करेंगे और उसकी विरासत पाएँगे। अर्थात्, वे वह स्वीकार करते हैं जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, ताकि यह वह बन जाए जो उनके भीतर है; उनमें परमेश्वर के सारे वचन गढ़े हुए हैं; और परमेश्वर जो कुछ है, वे उस सबको ठीक जैसा है वैसा स्वीकार करने में सक्षम हैं। इस तरह वे सत्य को जीते हैं। ऐसे ही व्यक्ति को परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया और प्राप्त किया जाता है। केवल इसी प्रकार का मनुष्य परमेश्वर द्वारा दिए जाने वाले आशीष का उत्तराधिकार पाने योग्य है :
1. परमेश्वर के संपूर्ण प्रेम को पाना।
2. सभी बातों में परमेश्वर के इरादों के अनुसार चलना।
3. परमेश्वर के मार्गदर्शन को पाना, परमेश्वर की रोशनी में जीवन व्यतीत करना और परमेश्वर का प्रबोधन प्राप्त करना।
4. पृथ्वी पर परमेश्वर को प्रिय लगने वाली छवि जीना; पतरस के समान होना, जो परमेश्वर से सच्चा प्रेम करता था, जिसे परमेश्वर के लिए सलीब पर चढ़ा दिया गया था और जो परमेश्वर के प्रेम का प्रतिदान करने के लिए प्राण देने योग्य था; पतरस के समान महिमा प्राप्त करना।
5. पृथ्वी पर सभी का प्रिय, अति सम्मानित और प्रशंसित बनना।
6. मृत्यु और रसातल के सारे बंधनों पर काबू पाना, शैतान को कार्य करने का कोई अवसर न देना, परमेश्वर का होना, एक ताज़ा और जीवंत आत्मा के भीतर रहना, और ऊब न जाना।
7. जीवन भर हर समय उत्साह और उमंग की एक अवर्णनीय भावना रखना, मानो परमेश्वर की महिमा के दिन का आगमन देख लिया हो।
8. परमेश्वर के साथ महिमा को पाना और परमेश्वर के प्रिय पवित्र जनों जैसा चेहरा रखना।
9. वह बनना जो पृथ्वी पर परमेश्वर को प्रिय है, अर्थात्, परमेश्वर का प्रिय पुत्र।
10. स्वरूप बदलना और परमेश्वर के साथ तीसरे स्वर्ग में आरोहण करना तथा देह के पार जाना।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, पूर्ण बनाए जा चुके लोगों से प्रतिज्ञाएँ
संबंधित भजन
विजेताओं का गीत
अंत के दिनों में मनुष्य से परमेश्वर का वादा
परमेश्वर के वादे उनके लिए जो पूर्ण बनाए जा चुके हैं