ii. परमेश्वर किन्हें बचाता है और किन्हें हटाता है
अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
आजकल वे जो अनुसरण करते हैं और वे जो अनुसरण नहीं करते, दो प्रकार के लोग हैं, जिनकी मंजिलें अलग हैं। वे जो सत्य को जानने का प्रयास करते हैं और सत्य का अभ्यास करते हैं, वे लोग हैं जिनका परमेश्वर उद्धार करेगा। जो सच्चे मार्ग को नहीं जानते, वे राक्षस और शत्रु हैं; वे प्रधान स्वर्गदूत के वंशज हैं और उनका नाश हो जाएगा। यहाँ तक कि एक काल्पनिक परमेश्वर के धर्मपरायण विश्वासीजन—क्या वे भी राक्षस नहीं हैं? जिन लोगों के पास अच्छी अंतरात्मा है परंतु वे सच्चे मार्ग को स्वीकार नहीं करते हैं, वे राक्षस हैं; उनका सार परमेश्वर का प्रतिरोध करने का सार है। सच्चे मार्ग को स्वीकार न करने वाले वे लोग होते हैं जो परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं और भले ही ऐसे लोग बहुत कष्ट झेलें, तब भी वे नष्ट हो जाएँगे। वे सभी जो संसार को त्यागना नहीं चाहते, जो अपने माता-पिता से अलग होना नहीं सह सकते और जो स्वयं को देह के सुखों से दूर रखना सहन नहीं कर सकते, परमेश्वर के प्रति विद्रोही हैं और वे सब विनाश के पात्र बनेंगे। जो कोई भी देहधारी परमेश्वर में विश्वास नहीं करता है वह राक्षस है और यही नहीं, वह नष्ट हो जाएगा। वे सब जो विश्वास तो करते हैं लेकिन सत्य का अभ्यास नहीं करते, वे जो परमेश्वर के देहधारण में विश्वास नहीं करते और वे जो परमेश्वर के अस्तित्व पर लेशमात्र भी विश्वास नहीं रखते, उन सबका नाश हो जाएगा। वे सभी जो बने रह सकते हैं, वे लोग हैं जो शोधन की पीड़ा से गुजरे हैं और अडिग रहे हैं; ये वे लोग हैं जो वास्तव में परीक्षणों से गुजरे हैं। जो कोई परमेश्वर को नहीं मानता शत्रु है; यानी जो कोई भी देहधारी परमेश्वर को नहीं मानता है—चाहे वह इस धारा के भीतर हो या बाहर—मसीह-विरोधी है! भला शैतान कौन हैं, राक्षस कौन हैं और परमेश्वर के शत्रु कौन हैं? क्या ये वे प्रतिरोधी लोग नहीं हैं जो परमेश्वर में विश्वास नहीं करते हैं? क्या ये वे लोग नहीं हैं जो परमेश्वर के खिलाफ विद्रोही हैं? क्या ये वे नहीं हैं जो आस्था होने का दावा तो करते हैं, परंतु जिनके पास सत्य नहीं है? क्या ये वे लोग नहीं हैं जो सिर्फ आशीष पाने की फिराक में रहते हैं जबकि परमेश्वर की गवाही देने में असमर्थ हैं? तुम अभी भी इन राक्षसों के साथ घुलते-मिलते हो और उनसे अंतरात्मा और प्रेम से पेश आते हो, लेकिन क्या यह शैतान के प्रति दया दिखाने के बराबर नहीं है? क्या तुम राक्षसों की जमात में नहीं हो? यदि लोग इस बिंदु तक आ गए हैं और अच्छाई-बुराई में भेद नहीं कर पाते और परमेश्वर के हृदय को खोजने की इच्छा किए बिना या परमेश्वर के हृदय को अपना हृदय मानने में असमर्थ रहते हुए आँख मूँदकर प्रेम और दया दर्शाते रहते हैं तो उनका परिणाम और भी अधिक खराब होगा। जो भी व्यक्ति देहधारी परमेश्वर पर विश्वास नहीं करता, वह परमेश्वर का शत्रु है। यदि तुम परमेश्वर के शत्रुओं के प्रति अंतरात्मा और प्रेम से व्यवहार कर सकते हो, तो क्या तुममें न्याय की भावना की कमी नहीं है? यदि तुम उनके साथ अनुरूपता में हो जिनसे मैं घृणा करता हूँ और जिनका मैं विरोध करता हूँ, तुम तब भी उनके प्रति प्रेमपूर्ण व्यवहार करते हो और निजी भावनाएँ दिखाते हो, तो क्या तुम विद्रोही नहीं हो? क्या तुम जानबूझकर परमेश्वर का प्रतिरोध नहीं कर रहे हो? क्या ऐसे व्यक्ति में असल में सत्य होता है? यदि लोग परमेश्वर के शत्रुओं के प्रति अंतरात्मा रखते हैं, राक्षसों के प्रति प्रेम रखते हैं और शैतान के लिए दया रखते हैं तो क्या वे जानबूझकर परमेश्वर के कार्य में गड़बड़ी पैदा नहीं कर रहे हैं? वे लोग जो केवल यीशु पर विश्वास करते हैं और अंत के दिनों के देहधारी परमेश्वर को नहीं मानते, और जो मौखिक रूप से देहधारी परमेश्वर में विश्वास करने का दावा करते हैं, परंतु बुरे कार्य करते हैं, वे सब मसीह-विरोधी हैं, उनकी तो बात ही क्या जो परमेश्वर में विश्वास नहीं करते हैं। ये सब वे लोग होंगे जिनका नाश होगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर और मनुष्य साथ-साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे
परमेश्वर उन्हें बचाता है जो जीवित हो सकते हैं, जो परमेश्वर का उद्धारकारी अनुग्रह देख सकते हैं, जो परमेश्वर के प्रति निष्ठावान हो सकते हैं, जो परमेश्वर को खोजने के इच्छुक हैं, जो परमेश्वर के देहधारण में विश्वास करते हैं और उसके प्रकटन में विश्वास करते हैं। कुछ लोग जीवित हो सकते हैं और कुछ नहीं; यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनकी प्रकृति को बचाया जा सकता है या नहीं। बहुत-से लोगों ने परमेश्वर के अनेक वचन सुने हैं परंतु वे उसके इरादों को नहीं समझते हैं और वे अब भी उन्हें अभ्यास में लाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे लोग किसी भी सत्य को जीने में अक्षम होते हैं और जानबूझकर परमेश्वर के कार्य में बाधा डालते हैं। वे परमेश्वर के लिए कोई भी कार्य करने में अक्षम हैं और वे उसके लिए खुद को खपा नहीं सकते हैं—इसके उलट, वे कलीसिया के पैसे गुप्त रूप से खर्च करते हैं और परमेश्वर के घर में मुफ्तखोरी करते हैं। ये मरे हुए लोग हैं जो बचाए नहीं जा सकते हैं। परमेश्वर उन सारे लोगों को बचाता है जो उसके कार्य के मध्य में हैं, लेकिन लोगों का एक हिस्सा ऐसा भी है जो उसका उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त नहीं कर सकता; केवल कुछ लोग ही उसका उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादातर लोग बहुत गहराई तक भ्रष्ट कर दिए गए हैं और मृत हो चुके हैं और वे उद्धार से परे हैं; वे पूर्णतः शैतान द्वारा शोषित हो चुके हैं और वे अपनी प्रकृति में बहुत ही दुर्भावनापूर्ण हैं। लोगों का वह छोटा-सा समूह भी परमेश्वर के प्रति पूरी तरह समर्पण करने में असमर्थ है। ये वो लोग नहीं हैं जो आरंभ से ही परमेश्वर के प्रति पूर्णतः निष्ठावान रहे हैं, या जिनमें आरंभ से ही परमेश्वर के प्रति अत्यंत प्रेम रहा है; बल्कि ये लोग परमेश्वर के प्रति उसके विजय के कार्य के कारण समर्पणशील हैं, ये लोग परमेश्वर को उसके सर्वोच्च प्रेम के कारण देखते हैं, वे परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव के कारण स्वभावगत बदलाव हासिल करते हैं, और वे परमेश्वर को उसके कार्य के कारण जानते हैं, उसका वह कार्य जो व्यावहारिक भी है और सामान्य भी। परमेश्वर के इस कार्य के बिना, चाहे ये लोग कितने ही अच्छे क्यों न हों, ये शैतान के ही रहेंगे, ये मृत्यु के ही होंगे, ये मृतक ही रहेंगे। यह तथ्य कि आज ये लोग परमेश्वर का उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त कर सकते हैं, विशुद्ध रूप से इसलिए है कि ये परमेश्वर से सहयोग करने की इच्छा रखते हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, क्या तुम ऐसे व्यक्ति हो जो जीवित हो उठा है?
परमेश्वर द्वारा मनुष्य का उद्धार उन लोगों का उद्धार है जो सत्य से प्रेम करते हैं, उनके उस हिस्से का उद्धार है, जिसमें इच्छा-शक्ति और संकल्प हैं, और उनके उस हिस्से का उद्धार है जो उनके दिल में सत्य और न्याय के लिए लालायित है। किसी व्यक्ति का संकल्प उसके दिल का वह हिस्सा है, जो न्याय, अच्छाई और सत्य के लिए तरसता है और जमीर से युक्त होता है। परमेश्वर इस हिस्से को बचाता है और इसके माध्यम से, वह उनके भ्रष्ट स्वभावों को बदलता है, ताकि वे सत्य को समझ सकें और हासिल कर सकें, ताकि उनकी भ्रष्टता शुद्ध हो सके, और उनका जीवन स्वभाव रूपांतरित किया जा सके। यदि तुम्हारे भीतर ये चीजें नहीं हैं, तो तुम सुधार से परे हो। यदि तुम्हारे भीतर सत्य के लिए कोई प्रेम या न्याय और प्रकाश के लिए कोई आकांक्षा नहीं है; यदि, जब भी तुम बुरी चीजों का सामना करते हो, तब तुम्हारे पास न तो उनसे मुक्त होने की इच्छा-शक्ति होती है और न ही कष्ट सहने का संकल्प; यदि, इसके अलावा, तुम्हारा जमीर सुन्न है, सत्य को प्राप्त करने की तुम्हारी क्षमता भी सुन्न है, और तुम सत्य या होने वाली घटनाओं को महसूस करने में सक्षम नहीं हो; और यदि तुम सभी मामलों में विवेकहीन हो और तुम्हारे साथ जो भी घटित होता है, उसके सामने तुम समाधान के लिए सत्य नहीं खोज पाते हो और लगातार नकारात्मक बने रहते हो, तो तुम्हारा उद्धार किए जाने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे व्यक्ति में कोई भी ऐसा गुण नहीं होता जो उसे योग्य ठहराए, न ही कोई ऐसा आधार होता जिस पर परमेश्वर कार्य कर सके। उनका जमीर सुन्न होता है, उनका मन अंधकारमय होता है, और वे सत्य से प्रेम नहीं करते, न ही अपने दिल की गहराई में वे न्याय के लिए तरसते हैं। परमेश्वर चाहे कितने ही स्पष्ट तरीके से या बोधगम्य रूप से सत्य समझाए, वे जरा-सी भी प्रतिक्रिया नहीं देते, मानो उनका हृदय पहले से ही मृत हो। क्या उनके लिए खेल खत्म नहीं हो गया है? यह वैसा ही है जैसे जब किसी व्यक्ति की आखिरी साँसें चल रही हों और उसे मुँह से मुँह में साँस देकर बचाया जा सकता हो, लेकिन अगर वह पहले से ही मर चुका हो और उसकी आत्मा उसे छोड़कर जा चुकी हो, तो वह तरीका आजमाने का कोई फायदा नहीं होगा। यदि समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करने पर कोई व्यक्ति पीछे हट जाता है और उनसे बचता है, वह सत्य बिल्कुल नहीं खोजता है और अपने काम में नकारात्मक और सुस्त होने का चुनाव करता है, फिर उसकी असलियत बेनकाब कर दी जाती है। ऐसे लोगों के पास कोई अनुभवजन्य गवाही नहीं होती। वे मुफ्तखोर और कचरे होते हैं, परमेश्वर के घर में बेकार होते हैं और वे पूरी तरह बर्बाद हो चुके होते हैं।
—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन
उद्धार का अपना कार्य करने के दौरान परमेश्वर हर उस व्यक्ति को यथासंभव बचाता है जिसे बचाया जा सकता है और उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ता है, क्योंकि परमेश्वर के कार्य का उद्देश्य मनुष्य को बचाना है। जो लोग परमेश्वर द्वारा मनुष्य के उद्धार के दौरान अपने स्वभाव में परिवर्तन हासिल करने में असमर्थ रहते हैं—और वे भी, जो पूरी तरह से परमेश्वर के प्रति समर्पण नहीं कर पाते हैं—वे दंड के भागी होंगे। कार्य का यह चरण—वचनों का कार्य—लोगों के लिए वे सभी मार्ग खोल देगा जिन्हें वे नहीं समझते हैं, साथ ही उन सभी रहस्यों को भी खोल देगा जो उन्हें समझ में नहीं आते हैं। यह उन्हें परमेश्वर के इरादों को और उनसे परमेश्वर की अपेक्षाओं को समझने देता है और अपने में परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में लाने और अपने स्वभाव में परिवर्तन हासिल करने की पूर्वापेक्षाएँ रखने देता है। परमेश्वर अपना कार्य करने के लिए केवल वचनों का उपयोग करता है और लोगों को थोड़ा-सा विद्रोही होने पर दंडित नहीं करता है। ऐसा इसलिए कि यह उद्धार के कार्य का समय है और यदि लोग जब भी विद्रोही हों उन्हें दंडित किया जाए, तो किसी के पास भी बचाए जाने का अवसर नहीं होगा और हरेक दंडित होगा और रसातल में जा गिरेगा। मनुष्य का न्याय करने के लिए वचनों के उपयोग का उद्देश्य उसे स्वयं को जानने और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने देना है; इसका उद्देश्य उसे इस तरह के न्याय से दंडित करना नहीं है। वचनों के कार्य के दौरान बहुत-से लोग देहधारी परमेश्वर के प्रति अपनी विद्रोहशीलता और प्रतिरोध उजागर करने के साथ ही अपनी अनाज्ञाकारिता और समर्पण की गैर-मौजूदगी भी उजागर करेंगे। फिर भी, इसकी वजह से वह उन्हें दंडित नहीं करेगा, बल्कि केवल उन लोगों को अस्वीकार कर देगा, जो पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुके हैं और जिन्हें बचाया नहीं जा सकता। वह उनकी देह शैतान को दे देगा, और कुछ मामलों में, उनकी देह का अंत कर देगा। शेष लोग अनुसरण करना और काट-छाँट किए जाने का अनुभव करना जारी रखेंगे। यदि अनुसरण करते समय भी ये लोग काट-छाँट किए जाने को स्वीकार नहीं करते, और ज्यादा पतित हो जाते हैं, तो वे उद्धार पाने के अपने अवसर से वंचित हो जाएँगे। हर ऐसे व्यक्ति के पास उद्धार के लिए कई अवसर होंगे जिसने परमेश्वर के वचनों द्वारा जीत लिया जाना स्वीकार कर लिया है; प्रत्येक व्यक्ति के उद्धार में परमेश्वर उसे यथासंभव अधिकतम छूट देगा। दूसरे शब्दों में, उसके प्रति परम उदारता दिखाई जाएगी। अगर लोग गलत रास्ता छोड़ दें और पश्चात्ताप करें, तो परमेश्वर उन्हें अपना उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त करने के अवसर देगा। जब मानव पहली बार परमेश्वर से विद्रोह करते हैं तो वह उन्हें मार गिराना नहीं चाहता; बल्कि वह उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करता है। यदि किसी में वास्तव में उद्धार के लिए कोई गुंजाइश नहीं है तो परमेश्वर उन्हें छोड़ देता है। किसी को दंडित करने में परमेश्वर इसलिए जल्दबाजी नहीं करता क्योंकि वह हर उस व्यक्ति का उद्धार करना चाहता है जिसका उद्धार किया जा सकता है। वह लोगों का न्याय करने, उन्हें प्रबुद्ध करने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए बस वचनों का उपयोग करता है; वह उन्हें मार गिराने के लिए छड़ी का उपयोग नहीं करता है। मानव को उद्धार दिलाने के लिए वचनों का उपयोग करना कार्य के अंतिम चरण का उद्देश्य और महत्त्व है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तुम्हें रुतबे के आशीष का त्याग करना चाहिए और मनुष्य के लिए उद्धार लाने का परमेश्वर का इरादा समझना चाहिए
तुम लोगों को पता होना चाहिए कि परमेश्वर जिन्हें पसंद करता है वे ईमानदार लोग हैं। परमेश्वर के पास विश्वासयोग्यता का सार है, अतः उसके वचनों पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है; उसके क्रियाकलाप और भी ज्यादा दोषरहित और निर्विवाद हैं। इसलिए परमेश्वर उन लोगों को पसंद करता है जो उसके साथ पूरी तरह से ईमानदार होते हैं। ईमानदारी का अर्थ है अपना हृदय परमेश्वर को सौंप देने में सक्षम होना; किसी भी बात में परमेश्वर के प्रति झूठा न होना; हर बात में उसके साथ खुलापन रखना, तथ्यों को न छुपाना; अपने से ऊपर वाले लोगों को कभी भी धोखा देने की कोशिश न करना और अपने से नीचे वालों से चीजें न छिपाना और ऐसी चीजें न करना जो मात्र परमेश्वर की चापलूसी करने की कोशिशें हों। संक्षेप में, ईमानदार होने का अर्थ है अपने क्रियाकलापों और शब्दों में मिलावट रहित होना और न तो परमेश्वर को और न ही मनुष्य को धोखा देना। हालाँकि, मैं जो कहता हूँ वह बहुत सरल हो सकता है; तुम लोगों के लिए तो यह दोगुना कठिन है। बहुत-से लोग ईमानदारी से बोलने और ईमानदारी से कार्य करने के बजाय नरक में डाले जाना पसंद करेंगे। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि जो बेईमान हैं उनसे निपटने के लिए मेरे पास अन्य तरीके के व्यवहार भी तैयार हैं। बेशक मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूँ कि तुम लोगों के लिए ईमानदार लोग होना कितना मुश्किल है। चूँकि तुम सभी बहुत “चतुर” हो, और अपनी घटिया मानसिकता के आधार पर, उच्च नैतिक चरित्र वाले लोगों के हृदय का मूल्यांकन करने में बहुत अच्छे हो, इससे मेरा कार्य और आसान हो जाता है। और चूँकि तुममें से हरेक अपने भेदों को अपने सीने में भींचकर रखता है, तो ठीक है, मैं तुम लोगों को एक-एक करके आपदा में डाल दूँगा जिससे कि अग्नि तुम्हें “सबक सिखाए,” ताकि उसके बाद तुम लोग मेरे वचनों पर “अडिग” विश्वास रखने लगो। अंततः, मैं तुम लोगों के मुँह से ये शब्द निकलवा लूँगा—“परमेश्वर एक विश्वासपात्र परमेश्वर है,” तब तुम लोग अपनी छातियाँ पीटोगे और विलाप करोगे, “मनुष्य का हृदय कितना कपटी है!” उस समय तुम लोगों की मनोस्थिति क्या होगी—निश्चित रूप से तुम घमंड में उतना नहीं बहोगे जितना तुम अभी बहते हो! तुम लोग अब की तुलना में इतने “गहन और गूढ़” तो बिल्कुल नहीं होगे! कुछ लोग परमेश्वर की उपस्थिति में नियम-निष्ठ और उचित शैली में व्यवहार करते हैं, वे विशेष रूप से “शिष्ट व्यवहार” करते हैं, फिर भी आत्मा की उपस्थिति में वे अपने दाँत और पंजे दिखाने लगते हैं। क्या तुम लोग ऐसे लोगों को ईमानदार लोगों की श्रेणी में गिनोगे? यदि तुम पाखंडी और ऐसे व्यक्ति हो जो “आपसी संबंधों” में कुशल है तो मैं कहता हूँ कि तुम निश्चित रूप से ऐसे व्यक्ति हो जो परमेश्वर से खिलवाड़ करने का प्रयास करता है। यदि तुम्हारी बातें बहानों और बेकार तर्कों से भरी हैं, तो मैं कहता हूँ कि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो सत्य का अभ्यास करने में अनिच्छुक है। यदि तुम्हारे पास ऐसे बहुत-से निजी मामले हैं जिनके बारे में बात करना मुश्किल है, और यदि तुम प्रकाश के मार्ग की खोज करने के लिए दूसरों के सामने अपने रहस्यों यानी अपनी कठिनाइयों के बारे में खुलकर बोलना नहीं चाहते हो, तो मैं कहता हूँ कि तुम्हें उद्धार प्राप्त करने में बड़ी मुश्किल आएगी और तुम्हें अंधकार से बाहर निकलने में कठिनाई होगी। यदि तुम सत्य का मार्ग खोजने में आनंदित होते हो तो तुम सदैव प्रकाश में रहने वाले व्यक्ति हो। यदि तुम परमेश्वर के घर में सेवाकर्मी बने रहकर बहुत प्रसन्न हो, गुमनाम बनकर कर्मठतापूर्वक और कर्तव्यनिष्ठता से काम करते हो, हमेशा देते हो, और कभी लेते नहीं, तो मैं कहता हूँ कि तुम एक वफादार संत हो, क्योंकि तुम्हें किसी पारिश्रमिक की अपेक्षा नहीं है, तुम बस एक ईमानदार व्यक्ति हो। यदि तुम स्पष्टवादी बनने को तैयार हो, अपना सर्वस्व खपाने को तैयार हो, यदि तुम परमेश्वर के लिए अपना जीवन दे सकते हो और अपनी गवाही में अडिग रह सकते हो, यदि तुम इस स्तर तक ईमानदार हो जहाँ तुम्हें केवल परमेश्वर को संतुष्ट करना आता है, और अपने बारे में विचार नहीं करते हो या अपने लिए कुछ नहीं लेते हो, तो मैं कहता हूँ कि तुम जैसे लोग वे हैं जो प्रकाश में पोषित किए जाते हैं और वे सदा राज्य में रहेंगे। तुम्हें पता होना चाहिए कि क्या तुम्हारे भीतर सच्ची आस्था और सच्ची वफादारी है, क्या परमेश्वर के लिए कष्ट उठाने का तुम्हारा कोई इतिहास है और क्या तुम्हारे पास परमेश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण है। यदि तुममें ये चीजें नहीं हैं, तो तुम्हारे भीतर विद्रोहीपन, कपट, लालच और शिकायत अभी शेष हैं। चूँकि तुम्हारा हृदय ईमानदार नहीं है, इसलिए तुम्हें कभी भी परमेश्वर द्वारा सराहा नहीं गया है और तुम कभी भी प्रकाश में नहीं रहे हो। अंत में किसी व्यक्ति का भाग्य कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या उसके अंदर एक ईमानदार और रक्तिम हृदय है और क्या उसकी आत्मा शुद्ध है। यदि तुम ऐसे इंसान हो जो बहुत बेईमान है, जिसका हृदय अत्यन्त दुर्भावना से भरा है, जिसकी आत्मा अशुद्ध है, तो तुम अंत में निश्चित रूप से ऐसी जगह जाओगे जहाँ मनुष्य को दंड दिया जाता है, जैसा कि तुम्हारे भाग्य के अभिलेख में लिखा है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तीन चेतावनियाँ
परमेश्वर उन लोगों को बचाता है जिन्हें शैतान ने भ्रष्ट कर दिया है और जिनके स्वभाव भ्रष्ट हैं, उन लोगों को नहीं जो पूर्ण हैं, जिनमें किसी तरह की कोई भी कमियाँ नहीं हैं या जो शून्य में रहते हैं। कुछ लोग थोड़ी-सी भ्रष्टता दिखाने पर सोचते हैं, “मैंने फिर से परमेश्वर का विरोध किया। इतने वर्षों से परमेश्वर में विश्वास रखने के बाद भी मैं नहीं बदला। जाहिर है कि परमेश्वर अब मुझे नहीं चाहता!” फिर वे निराशा में डूब जाते हैं और सत्य की दिशा में प्रयास करने के इच्छुक नहीं होते। इस रवैये के बारे में तुम क्या सोचते हो? उन्होंने परमेश्वर के इरादों को खोजे बिना खुद ही सत्य को त्याग दिया है और फिर भी मानते हैं कि परमेश्वर अब उन्हें नहीं चाहता। क्या यह परमेश्वर के बारे में गलतफहमी नहीं है? ऐसी नकारात्मकता से शैतान आसानी से फायदा उठा सकता है। शैतान ऐसे लोगों का उपहास करते हुए कहता है, “बेवकूफ कहीं का! परमेश्वर तुझे बचा रहा है, मगर तू अभी भी इस तरह पीड़ा झेल रहा है! तो हार मान ले न! यदि तू हार मान लेगा, तो परमेश्वर तुझे हटा देगा, जो उसका तुझे मेरे हवाले कर देने जैसा ही है। मैं तुझे तड़पा कर मार डालूँगा!” यदि शैतान कामयाब हुआ, तो परिणाम अकल्पनीय होंगे। नतीजतन, व्यक्ति को चाहे जितनी भी कठिनाइयों या नकारात्मकता का सामना करना पड़े, उसे हार नहीं माननी चाहिए। उसे समाधान के लिए सत्य खोजना चाहिए, और निष्क्रिय होकर प्रतीक्षा तो बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। जिस अवधि के दौरान कोई व्यक्ति उद्धार पा रहा होता है—अर्थात् जिस अवधि में उसका जीवन संवृद्धि कर रहा होता है—वह जीवन में अपरिपक्वता की दशाओं और अभिव्यक्तियों को प्रदर्शित करेगा। किसी समय वह कमजोर या नकारात्मक हो सकता है, कुछ गलत कह सकता है, लड़खड़ा सकता है, विफलताओं और रुकावटों का सामना कर सकता है या यहाँ तक कि कभी-कभी मार्ग से भटक सकता है और गलत मार्ग अपना सकता है। परमेश्वर की दृष्टि में ये सब सामान्य बातें हैं। वह इन्हें उनके खिलाफ नहीं रखता। कुछ लोग सोचते हैं कि उनकी भ्रष्टता बहुत गहरी है और वे परमेश्वर को कभी नहीं संतुष्ट कर सकेंगे, इसलिए वे संताप महसूस करते हैं और खुद से घृणा करते हैं। परमेश्वर ठीक ऐसे ही लोगों को बचाता है जिनके हृदय में इस तरह का पश्चात्ताप है। दूसरी ओर, जो लोग मानते हैं कि उन्हें परमेश्वर के उद्धार की आवश्यकता नहीं है, जो सोचते हैं कि वे अच्छे लोग हैं और उनके साथ कुछ भी गलत नहीं है, आम तौर पर परमेश्वर उन्हें नहीं बचाता है। मैं यहाँ तुम लोगों को क्या बता रहा हूँ? जो कोई भी समझता है, वह बोल दे। (हम जो भ्रष्टता प्रकट करते हैं, उसे उचित रूप से सँभालना होगा और सत्य का अभ्यास करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा, और तब हमें परमेश्वर का उद्धार प्राप्त होगा। अगर हम लगातार परमेश्वर को गलत समझते रहे और धारणाएँ रखते रहे, तो हम आसानी से नकारात्मक हो जाएँगे और निराशा में डूब जाएँगे।) तुम्हें आस्था रखनी चाहिए और कहना चाहिए, “भले ही मैं अभी कमजोर हूँ, मैंने ठोकर खाई है और नाकामयाब हुआ हूँ, मैं आगे बढ़ूँगा और एक दिन सत्य को समझूँगा और परमेश्वर को संतुष्ट करके उद्धार प्राप्त करूँगा।” तुम्हारे पास यह संकल्प होना चाहिए। चाहे तुम्हें कैसी भी रुकावटों, कठिनाइयों, नाकामियों का सामना करना पड़े या तुम कितनी भी ठोकरें खाओ, तुम्हें निराश नहीं होना चाहिए। तुम्हें यह पता होना चाहिए कि परमेश्वर किस प्रकार के लोगों को बचाता है। इसके अलावा, यदि तुम्हें लगता है कि तुम अभी भी परमेश्वर द्वारा उद्धार पाने के योग्य नहीं हो या ऐसे मौके आते हैं जहाँ तुम उन दशाओं में होते हो जिनसे परमेश्वर बेइंतहा नफरत करता है या नाखुश होता है या ऐसा दौर रहा हो, जब तुमने बहुत खराब व्यवहार किया हो और परमेश्वर ने तुम्हें ठुकरा दिया हो, यह मायने नहीं रखता। अब तुम जानते हो और अभी भी देर नहीं हुई है। यदि तुम पश्चात्ताप करोगे तो परमेश्वर तुम्हें मौका देगा।
—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, परमेश्वर पर विश्वास करने में सबसे महत्वपूर्ण उसके वचनों का अभ्यास और अनुभव करना है
अब क्या तुम सच में जानते हो कि तुम्हें मुझ पर क्यों विश्वास करना चाहिए? क्या तुम सच में मेरे कार्य के उद्देश्य और महत्व को जानते हो? क्या तुम सच में अपने कर्तव्य को जानते हो? क्या तुम सच में जानते हो कि मेरी गवाही क्या है? अगर तुम केवल मुझमें विश्वास करते हो, फिर भी तुममें मेरी महिमा या गवाही का लेशमात्र भी अंश नहीं है, तो तुम वह हो जिसे मैंने बहुत पहले ही निकाल दिया है। जहाँ तक सब कुछ समझने वालों का सवाल है, वे और भी ज्यादा मेरी आँख के काँटे हैं और मेरे घर में वे मेरे रास्ते की अड़चनों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। वे मेरे कार्य से पूरी तरह निकाल दिए जाने वाले खरपतवार हैं और वे बिल्कुल भी किसी काम के नहीं हैं, उनका कोई महत्व नहीं है और मेरे द्वारा उनसे लंबे समय से घृणा की जाती रही है। जहाँ तक उन सब की बात है जिनके पास कोई गवाही नहीं है, उन पर मेरा क्रोध हमेशा बना रहता है और मेरी छड़ी उनसे कभी दूर नहीं होती। मैं उन्हें बहुत पहले ही एक दुष्ट के हाथों में दे चुका हूँ; वे मेरे आशीषों से पूरी तरह वंचित हैं। जब दिन आएगा, उनकी ताड़ना मूर्ख, जिद्दी स्त्रियों की ताड़ना से भी कहीं अधिक पीड़ादायक होगी। आज मैं केवल वही कार्य करता हूँ जिसे करना मेरा कर्तव्य है, सारे गेहूँ को उस खरपतवार के साथ गट्ठरों में बाँधना। आज मेरा यही कार्य है। जब मैं फटकूँगा, तो मैं इस सारी खरपतवार को फटककर अलग कर दूँगा; उसके बाद मैं गेहूँ के दानों को भंडारगृह में इकट्ठा करूँगा और फटककर अलग की गई खरपतवार को आग में जलाकर राख कर दूँगा। अब मेरा कार्य सभी लोगों को गट्ठरों में बाँधना है, अर्थात् उन्हें पूरी तरह से जीतना। तब सभी लोगों के परिणामों का खुलासा करने के लिए मैं ओसाई शुरू करूँगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, “विश्वास” के बारे में, तुम इसे कैसे समझते हो?
जो लोग सचमुच में परमेश्वर में विश्वास करते हैं, ये वे लोग हैं जो परमेश्वर के वचनों को अभ्यास में लाने को तैयार रहते हैं, और सत्य को अभ्यास में लाने को तैयार हैं। जो लोग सचमुच परमेश्वर के लिए अपनी गवाही में अडिग रह सकते हैं, वे लोग भी हैं जो उसके वचनों को अभ्यास में लाने को तैयार हैं और जो सचमुच सत्य के पक्ष में खड़े हो सकते हैं। जो लोग कुटिल और अधर्मी अभ्यासों में लिप्त होते हैं, उन सभी में सत्य का अभाव होता है, वे सभी परमेश्वर का अनादर करते हैं। जो लोग कलीसिया में कलह में संलग्न रहते हैं, वे शैतान के सेवक हैं, और शैतान के मूर्तरूप हैं। इस प्रकार का व्यक्ति बहुत दुर्भावनापूर्ण होता है। जिन लोगों में भेद पहचानने की क्षमता नहीं होती है फिर भी जो सत्य के पक्ष में खड़े होने में असमर्थ होते हैं वे सभी वे लोग हैं जो दुष्ट इरादों को आश्रय देते हैं और सत्य को मलिन करते हैं। वे शैतान के अधिक ठेठ प्रतिनिधि हैं; वे छुटकारे से परे हैं और स्वाभाविक रूप से हटा दिए जाएँगे। परमेश्वर का घर उन लोगों को बने रहने की अनुमति नहीं देता है जो सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं, और न ही यह उन लोगों को बने रहने की अनुमति देता है जो जानबूझकर कलीसियाओं को ध्वस्त करते हैं। हालाँकि, अभी निष्कासन के कार्य को करने का समय नहीं है; ऐसे लोगों को सिर्फ प्रकट किया जाएगा और अंत में निकाल दिया जाएगा। इन लोगों पर व्यर्थ का कार्य और नहीं किया जाना है; जो शैतान हैं, वे सत्य के पक्ष में खड़े नहीं रह सकते, जबकि जो सत्य की खोज करते हैं, वे सत्य के पक्ष में खड़े रह सकते हैं। जो लोग सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं, वे सत्य के मार्ग को सुनने के अयोग्य हैं और सत्य के लिए गवाही देने के अयोग्य हैं। सत्य बस उनके कानों के लिए नहीं है; बल्कि, यह उन पर निर्देशित है जो इसका अभ्यास करते हैं। इससे पहले कि हर व्यक्ति के परिणाम का खुलासा किया जाए, जो लोग कलीसिया में बाधा डालते हैं और कार्य में गड़बड़ी करते हैं, अभी के लिए उन्हें सबसे पहले किनारे कर दिया जाएगा और अकेला छोड़ दिया जाएगा। एक बार जब कार्य पूरा हो जाएगा, तो इन लोगों को एक-एक करके बेनकाब किया जाएगा और फिर हटा दिया जाएगा। फिलहाल, जबकि सत्य प्रदान किए जा रहे हैं, तो उनकी उपेक्षा की जाएगी। जब मनुष्य के सामने सभी सत्य प्रकट किए जाएँगे, तो लोगों को हटाना शुरू कर दिया जाएगा; यही वह समय होगा जब सभी लोगों को उनकी किस्म के अनुसार छाँटा जाएगा। जिन लोगों में भेद पहचानने की क्षमता नहीं है, वे अपनी तुच्छ चालाकी के कारण बुरे लोगों के हाथों विनाश को प्राप्त होंगे, और ऐसे लोग दुष्ट लोगों के द्वारा पथभ्रष्ट कर दिये जाएँगे तथा लौटकर आने में असमर्थ होंगे। इन लोगों के साथ इसी प्रकार पेश आना चाहिए, क्योंकि इन्हें सत्य से प्रेम नहीं है, क्योंकि ये सत्य के पक्ष में खड़े होने में अक्षम हैं, क्योंकि ये बुरे लोगों का अनुसरण करते हैं, ये बुरे लोगों के पक्ष में खड़े होते हैं, परमेश्वर का प्रतिरोध करने के लिए बुरे लोगों के साथ साँठ-गाँठ करते हैं। वे बहुत अच्छी तरह से जानते हैं कि वे बुरे लोग बुराई प्रकट करते हैं, फिर भी वे अड़ियल बन जाते हैं और उनका अनुसरण करने के लिए सत्य से मुँह मोड़ लेते हैं। क्या ये लोग जो सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं लेकिन विनाशकारी और घृणास्पद कार्यों को करते हैं, बुराई नहीं कर रहे हैं? यद्यपि उनमें से कुछ ऐसे हैं जो “सम्राटों” की तरह पेश आते हैं और कुछ ऐसे हैं जो उनका अनुसरण करते हैं, किन्तु क्या परमेश्वर का प्रतिरोध करने की उनकी प्रकृति एक-सी नहीं है? उनके पास इस बात का दावा करने का क्या बहाना हो सकता है कि परमेश्वर उन्हें नहीं बचाता है? उनके पास इस बात का दावा करने का क्या बहाना हो सकता है कि परमेश्वर धार्मिक नहीं है? क्या यह उनकी अपनी दुष्टता नहीं है जो उनका विनाश कर रही है? क्या यह उनकी खुद की विद्रोहशीलता नहीं है जो उन्हें नरक में धकेल रही है? जो लोग सत्य का अभ्यास करते हैं, अंत में, उन्हें सत्य की वजह से बचा लिया जाएगा और पूर्ण बना दिया जाएगा। जो सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं, अंत में, वे सत्य की वजह से विनाश को आमंत्रण देंगे। ये वे परिणाम हैं जो उन लोगों की प्रतीक्षा में हैं जो सत्य का अभ्यास करते हैं और जो नहीं करते हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, जो सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं उनके लिए एक चेतावनी
वे सभी जो परमेश्वर के प्रति समर्पण के प्रयास के बिना परमेश्वर में विश्वास करते हैं, वे ऐसे लोग हैं जो परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं। परमेश्वर मनुष्य से सत्य खोजने, उसके वचनों का प्यासा होने, उसके वचनों को खाने और पीने, और उसके वचनों को अभ्यास में लाने के लिए कहता है, यह सब इसलिए है ताकि वह परमेश्वर के प्रति समर्पण प्राप्त कर सके। यदि तुम्हारा इरादा सचमुच ऐसा है, तो परमेश्वर निश्चित रूप से तुम्हारा उत्कर्ष करेगा, परमेश्वर निश्चित रूप से तुम पर अनुग्रह करेगा। कोई भी इस पर संदेह नहीं कर सकता और कोई भी इसे बदल नहीं सकता। यदि तुम्हारा इरादा परमेश्वर के प्रति समर्पण करने का नहीं है और तुम्हारे अन्य लक्ष्य हैं, तो तुम जो कुछ भी कहते और करते हो—यहाँ तक कि परमेश्वर के सामने तुम्हारी प्रार्थनाएँ, और इससे भी बढ़कर, तुम्हारा हर कदम—परमेश्वर का प्रतिरोध होता है। भले ही तुम्हारे शब्द कोमल हों और तुम्हारा व्यवहार सौम्य हो, भले ही तुम्हारा हर कदम और तुम्हारे हाव-भाव दूसरों को उचित लगें, मानो तुम एक समर्पणशील व्यक्ति हो, लेकिन जब तुम्हारे इरादे की बात आती है और जब परमेश्वर में विश्वास करने के बारे में तुम्हारे दृष्टिकोण की बात आती है, तो तुम जो कुछ भी करते हो वह परमेश्वर का प्रतिरोध है, और तुम जो कुछ भी करते हो वह बुराई है। जो लोग भेड़ों जैसे आज्ञाकारी प्रतीत होते हैं, परंतु जिनके हृदय में बुरे इरादे छिपे होते हैं, वे भेड़ की खाल में भेड़िए हैं और सीधे परमेश्वर का अपमान करते हैं। परमेश्वर उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ेगा, और पवित्र आत्मा उनमें से हर एक को बेनकाब कर देगा, ताकि सभी लोग देख सकें कि जो भी पाखंडी हैं वे सब पवित्र आत्मा द्वारा निश्चित रूप से ठुकरा दिए जाएँगे। किसी को भी अधीर नहीं होना चाहिए : परमेश्वर एक-एक करके उनका हिसाब करेगा और एक-एक करके उनका निपटान करेगा।
यदि तुम परमेश्वर से नया प्रकाश स्वीकार करने में असमर्थ हो और जब तुम परमेश्वर के आज के कार्य को स्पष्ट रूप से नहीं देख पाते हो, तो तुम खोज नहीं करते, बल्कि तुम उस पर संदेह करते हो, उसकी आलोचना करते हो या उसकी जाँच-परख और विश्लेषण करते हो, तो तुम ऐसे व्यक्ति नहीं हो जो दिल से परमेश्वर के प्रति समर्पण करता है। यदि वर्तमान प्रकाश प्रकट होने पर भी तुम बीते हुए कल के प्रकाश को सँजोकर रखते हो और परमेश्वर के नए कार्य का प्रतिरोध करते हो, तो ऐसे लोग पूरी तरह से बेतुके हैं, और ये वे लोग हैं जो जानबूझकर परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं। परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की कुंजी नवीनतम प्रकाश को स्वीकार कर पाने और इसे स्वीकार कर अभ्यास में ला पाने में है। यही सच्चा समर्पण है। जिन लोगों में परमेश्वर के प्यासे होने का संकल्प नहीं होता, वे दिल से उसके प्रति समर्पण करने में अक्षम होते हैं, और यथास्थिति से अपनी संतुष्टि के परिणामस्वरूप केवल परमेश्वर का प्रतिरोध ही कर सकते हैं। मनुष्य परमेश्वर के प्रति समर्पण इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह उन चीजों के वश में है जो पहले आ चुकी हैं। पहले आई हुई चीजों ने मनुष्य में परमेश्वर के बारे में तमाम तरह की धारणाएँ और विभिन्न मानवीय कल्पनाएँ पैदा की हैं, और ये सब मनुष्य के मन में ईश्वर की छवियाँ बन गई हैं। इस प्रकार, मनुष्य जिस चीज में विश्वास करता है वे उसकी अपनी धारणाएँ और उसकी अपनी कल्पना के मानक हैं। तुम आज व्यावहारिक रूप से कार्य करने वाले परमेश्वर को अपनी कल्पना के परमेश्वर के पैमाने पर मापते हो, इसलिए तुम्हारा विश्वास शैतान से आता है, और यह अपनी प्राथमिकताओं के साथ परमेश्वर में विश्वास करना है—परमेश्वर इस तरह का विश्वास नहीं चाहता। जब परमेश्वर में इस तरह का विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति की बात आती है, तो इस बात की परवाह किए बिना कि उसकी साख कितनी ऊँची है, और उसके द्वारा खुद को खपाने की परवाह किए बिना—भले ही उसने परमेश्वर के लिए कार्य करते हुए जीवन भर का प्रयास खपाया हो, और वह अपनी जान कुर्बान करने की हद तक गया हो—परमेश्वर ऐसे लोगों को स्वीकृति नहीं देता जो इस तरह से उसमें विश्वास करते हैं। वह उन्हें केवल थोड़ा-सा अनुग्रह देता है और उन्हें कुछ समय के लिए इसका आनंद लेने देता है। ऐसे लोगों द्वारा सत्य को अभ्यास में लाने का तो प्रश्न ही नहीं उठता। पवित्र आत्मा उन पर कार्य नहीं करता और परमेश्वर उनमें से एक-एक को हटा देगा। चाहे युवा हों या बुजुर्ग, वे सभी जो परमेश्वर के प्रति समर्पण किए बिना उसमें विश्वास करते हैं, और जिनके इरादे गलत हैं, वे ऐसे लोग हैं जो प्रतिरोध और गड़बड़ करते हैं; ऐसे लोग, निस्संदेह हटाए जाने के लक्ष्य हैं। वे लोग जिनमें परमेश्वर के प्रति रत्ती भर भी समर्पण नहीं है, जो केवल उसका नाम स्वीकार करते हैं और जिन्हें परमेश्वर की मिलनसारिता और मनोहरता का कुछ-कुछ आभास है, फिर भी वे पवित्र आत्मा के कदमों के साथ तालमेल बनाकर चलने में विफल रहते हैं, और पवित्र आत्मा के वर्तमान कार्य और वचनों के प्रति समर्पण करने में असमर्थ हैं—ऐसे लोग परमेश्वर के अनुग्रह के बीच जीते हैं, और परमेश्वर द्वारा प्राप्त नहीं किए जा सकते, उसके द्वारा पूर्ण नहीं बनाए जा सकते।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर में विश्वास परमेश्वर के प्रति समर्पण की माँग करता है
तुम्हें जानना ही चाहिए कि मैं किस प्रकार के लोगों को चाहता हूँ; वे जो गंदे हैं उन्हें राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, वे जो गंदे हैं उन्हें पवित्र भूमि को अपवित्र करने की अनुमति नहीं है। तुमने भले ही बहुत कार्य किया हो, और कई सालों तक कार्य किया हो, किंतु अंत में तुम अब भी बुरी तरह मैले हो और यह स्वर्ग की व्यवस्था के लिए असहनीय है कि तुम मेरे राज्य में प्रवेश करना चाहते हो! संसार की रचना से लेकर आज तक, मैंने अपने राज्य में उन्हें कभी ऐसा आसान प्रवेश नहीं दिया जो मेरी चापलूसी करते हैं। यह स्वर्गिक नियम है, और कोई इसे तोड़ नहीं सकता है! तुम्हें जीवन का अनुसरण करना ही चाहिए। आज, जिन्हें पूर्ण बनाया जाएगा वे उसी प्रकार के हैं जैसा पतरस था : ये वे लोग हैं जो स्वयं अपने स्वभाव में बदलाव लाने का अनुसरण करते हैं और जो परमेश्वर की गवाही देने और सृजित प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैयार रहते हैं। केवल ऐसे लोगों को ही पूर्ण बनाया जाएगा। यदि तुम केवल पुरस्कारों की प्रत्याशा करते हो और स्वयं अपने जीवन स्वभाव को बदलने का अनुसरण नहीं करते, तो तुम्हारे सारे प्रयास व्यर्थ होंगे—यह अटल सत्य है!
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सफलता या विफलता उस पथ पर निर्भर होती है जिस पर व्यक्ति चलता है
राज्य के युग में मनुष्य को पूरी तरह से पूर्ण किया जाएगा। विजय के कार्य के पश्चात् मनुष्य को शोधन और क्लेश से गुजारा जाएगा। जो इस क्लेश के दौरान विजय प्राप्त कर सकते हैं और अपनी गवाही में अडिग रह सकते हैं वे वो लोग हैं जिन्हें अंततः पूर्ण किया जाएगा; वे विजेता हैं। इस क्लेश के दौरान मनुष्य से माँग की जाती है कि वह इस शोधन को स्वीकार करे, और यह शोधन परमेश्वर के कार्य का अंतिम चरण है। यह अंतिम बार है कि परमेश्वर के प्रबंधन के समस्त कार्य के समापन से पहले मनुष्य का शोधन किया जाएगा, और जो परमेश्वर का अनुसरण करते हैं उन सभी को यह अंतिम परीक्षा अवश्य स्वीकार करनी चाहिए, और उन्हें यह अंतिम शोधन अवश्य स्वीकार करना चाहिए। जो लोग क्लेश के मध्य में हैं वे पवित्र आत्मा के कार्य और परमेश्वर के मार्गदर्शन से रहित हैं, किंतु जिन्हें सच में जीत लिया गया है और जो सच में परमेश्वर का अनुसरण करते हैं वे अंततः डटे रहेंगे; ये वे लोग हैं जिनमें मानवता है, और जो सच्चे मन से परमेश्वर से प्रेम करते हैं। परमेश्वर चाहे जो करे, ये विजयी लोग दर्शनों से वंचित नहीं होंगे और ये अभी भी अपनी गवाही को गँवाए बिना सत्य को अभ्यास में लाएँगे। ये वे लोग हैं जो अंततः महाक्लेश से उभरेंगे। भले ही जो लोग केवल लाभ पाने के लिए खानापूर्ति करते हैं वे आज भी मुफ्तखोरी कर सकते हों, किंतु अंतिम क्लेश से बच निकलने में कोई सक्षम नहीं है और अंतिम परीक्षा से कोई नहीं बच सकता। जो लोग विजय प्राप्त करते हैं, उनके लिए ऐसा क्लेश जबरदस्त शोधन है; किंतु केवल लाभ पाने की खातिर खानापूर्ति करने वालों के लिए यह पूरी तरह से उन्हें हटाए जाने का कार्य है। जिनके दिलों में परमेश्वर है, उनका चाहे किसी भी प्रकार से परीक्षण क्यों न किया जाए, उनकी निष्ठा अपरिवर्तित रहती है; किंतु जिनके दिलों में परमेश्वर नहीं है, वे अपनी देह के लिए परमेश्वर का कार्य लाभदायक न रहने पर परमेश्वर के बारे में अपना दृष्टिकोण बदल लेते हैं, यहाँ तक कि परमेश्वर को छोड़कर चले जाते हैं। वे ऐसे लोग हैं जो अंत में दृढ़ नहीं रहेंगे, जो केवल परमेश्वर की आशीषों की तलाश करते हैं और परमेश्वर के लिए खुद को खपाने और उसके प्रति समर्पण करने की कोई इच्छा नहीं रखते। ऐसे सभी नीच लोगों को तब “बाहर निकाल दिया जाएगा” जब परमेश्वर का काम समाप्त हो जाएगा और उन पर बिल्कुल भी कोई दया नहीं दिखाई जाएगी। जिन लोगों में मानवता नहीं है, उनमें परमेश्वर के लिए बिल्कुल भी सच्चा प्रेम नहीं होता। जब परिवेश आरामदायक होता है या उनके पास कुछ प्राप्त करने का अवसर होता है, तो वे परमेश्वर के प्रति पूरी तरह से आज्ञाकारी होते हैं, लेकिन एक बार जब उनकी इच्छाएँ बाधित होती हैं या अंततः वे धराशायी हो जाती हैं, तो वे तुरंत विद्रोह में उठ खड़े होते हैं। यहाँ तक कि सिर्फ एक रात के अंतराल में, वे एक मुस्कुराते हुए, “दयालु” व्यक्ति से एक जंगली दिखने वाले जल्लाद में बदल जाते हैं, बिना किसी तुक या कारण के अप्रत्याशित रूप से अपने कल के उपकारी के साथ अपने घातक दुश्मन की तरह पेश आते हैं। यदि इन दुष्ट राक्षसों को जो बिना पलक झपकाए मारते हैं, बहिष्कृत नहीं किया जाता, तो क्या वे एक गंभीर अंतर्निहित खतरा नहीं बन जाएँगे? ऐसा नहीं है कि एक बार जब विजय का काम समाप्त हो जाता है, तो मनुष्य को बचाने का काम पूरी तरह से पूरा हो जाता है। यद्यपि विजय का काम समाप्त हो गया है, मनुष्य को शुद्ध करने का काम पूरा नहीं हुआ है; एक बार जब मनुष्य पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है, एक बार जब परमेश्वर के प्रति सच्चे मन से समर्पण करने वाले पूर्ण किए जाते हैं और एक बार जब उन छद्मवेशियों को हटा दिया जाता है जिनके दिलों में परमेश्वर नहीं है, केवल तभी काम समाप्त होगा। जो लोग परमेश्वर के कार्य के अंतिम चरण में उसे संतुष्ट करने में असमर्थ हैं, उन्हें पूरी तरह हटा दिया जाएगा और जिन्हें हटा दिया जाता है, वे राक्षसों की किस्म के हैं। जो लोग परमेश्वर को संतुष्ट करने में अक्षम हैं, वे परमेश्वर के प्रति विद्रोही हैं। भले ही वे लोग आज परमेश्वर का अनुसरण करते हों, फिर भी इससे यह साबित नहीं होता कि ये वो लोग हैं, जो अंततः बने रहेंगे। “जो लोग अंत तक परमेश्वर का अनुसरण करेंगे, वे उद्धार प्राप्त करेंगे,” इन वचनों में “अनुसरण” का अर्थ क्लेश के बीच डटे रहना है। आज बहुत-से लोग मानते हैं कि परमेश्वर का अनुसरण करना बहुत आसान है, किंतु जब परमेश्वर का कार्य समाप्त होने वाला होगा, तब तुम “अनुसरण करने” का असली अर्थ जानोगे। सिर्फ इस बात से कि जीत लिए जाने के पश्चात् तुम आज भी परमेश्वर का अनुसरण करने में समर्थ हो, यह प्रमाणित नहीं होता कि तुम उन लोगों में से एक हो, जिन्हें पूर्ण बनाया जाएगा। जो लोग परीक्षणों को सहने में असमर्थ हैं, जो क्लेशों के बीच विजयी होने में अक्षम हैं, वे अंततः डटे रहने में अक्षम होंगे, और वे बिल्कुल अंत तक अनुसरण करने में असमर्थ होंगे। जो लोग सच्चे मन से परमेश्वर का अनुसरण करते हैं, वे अपने कार्य की परीक्षा लिया जाना सह पाते हैं, जबकि जो लोग सच्चे मन से परमेश्वर का अनुसरण नहीं करते, वे परमेश्वर के किसी भी परीक्षण को सहने में अक्षम हैं। देर-सवेर उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा, जबकि विजेता राज्य में बने रहेंगे। मनुष्य सच्चे मन से परमेश्वर को खोजता है या नहीं, इसका निर्धारण उसके कार्य का परीक्षण करने के द्वारा ही किया जाता है, अर्थात्, परमेश्वर के परीक्षणों द्वारा, और इसका स्वयं मनुष्य द्वारा किए गए निर्धारण से कोई लेना-देना नहीं है। परमेश्वर किसी मनुष्य को हल्के में अस्वीकार नहीं करता; वह जो कुछ भी करता है, वह मनुष्य को पूर्ण रूप से कायल कर सकता है। वह ऐसा कुछ नहीं करता, जो मनुष्य के लिए अदृश्य हो, या कोई ऐसा कार्य जो मनुष्य को कायल न कर सके। मनुष्य का विश्वास सच्चा है कि नहीं, यह तथ्यों द्वारा साबित होता है और मनुष्य द्वारा निर्धारित नहीं किया जा सकता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि “गेहूँ जंगली दाने नहीं बन सकता है और जंगली दाने गेहूँ नहीं बन सकते हैं।” जो सच्चे मन से परमेश्वर से प्रेम करते हैं, वे सभी अंततः राज्य में बने रहेंगे और परमेश्वर ऐसे किसी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं करेगा जो सच्चे मन से उससे प्रेम करता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर का कार्य और मनुष्य का अभ्यास
अब तुम लोगों का प्रयास प्रभावी रहा है या नहीं, यह इस बात से मापा जाता है कि इस समय तुम लोगों के अंदर क्या है। तुम लोगों के परिणाम का निर्धारण करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है; कहने का अर्थ है कि तुम लोगों ने जो भी त्याग किए हैं और जो कुछ काम किए हैं, उनके आधार पर तुम लोगों के परिणाम का खुलासा किया जाता है। तुम लोगों के अनुसरण से, तुम लोगों की आस्था से और तुम लोगों ने जो कुछ किया है उनसे, तुम लोगों के परिणाम का खुलासा किया जा सकता है। तुम लोगों में, बहुत-से ऐसे हैं जो पहले ही उद्धार से परे हो चुके हैं, क्योंकि आज का दिन लोगों के परिणाम को उजागर करने का दिन है, और मैं अपने काम में भ्रमित नहीं रहूँगा; मैं अगले युग में उन लोगों को नहीं ले जाऊँगा जो पूरी तरह से उद्धार से परे हैं। एक समय आएगा, जब मेरा कार्य पूरा हो जाएगा। मैं उन दुर्गंधयुक्त, बेजान लाशों पर कार्य नहीं करूँगा जिन्हें बिल्कुल भी बचाया नहीं जा सकता; अब इंसान के उद्धार के अंतिम दिन हैं, और मैं निरर्थक कार्य नहीं करूँगा। स्वर्ग और धरती के बारे में शिकायत मत करो—दुनिया का अंत आ रहा है, यह अपरिहार्य है। चीजें इस मुकाम तक आ गयी हैं, और उन्हें रोकने के लिए तुम इंसान के तौर पर कुछ नहीं कर सकते; तुम अपनी इच्छानुसार चीजों को बदल नहीं सकते। कल, तुमने सत्य का अनुसरण करने के लिए कीमत अदा नहीं की थी और तुम समर्पित नहीं थे; आज, समय आ चुका है, तुम उद्धार से परे हो; और कल तुम्हें निकाल दिया जाएगा, और तुम्हारे उद्धार की कोई गुंजाइश नहीं होगी। भले ही मैं दयालु और कोमल हृदय वाला हूँ और मैं तुम्हें बचाने के लिए सब कुछ कर रहा हूँ, अगर तुम अपने स्तर पर प्रयास नहीं करते या अपने लिए विचार नहीं करते, तो इसका मुझसे क्या लेना-देना? जो लोग केवल अपने देह-सुख की सोचते हैं और सुख-साधनों का आनंद लेते हैं; जो विश्वास रखते हुए प्रतीत होते हैं लेकिन सचमुच विश्वास नहीं रखते; जो दानवी चिकित्सा प्रथाओं और जादू-टोने में लिप्त रहते हैं; जो व्यभिचारी और पतित हैं; जो यहोवा के चढ़ावे और उसकी संपत्ति को चुराते हैं; जिन्हें रिश्वत पसंद है; जो व्यर्थ में स्वर्गारोहित होने के सपने देखते हैं; जो अहंकारी और दंभी हैं, जो केवल व्यक्तिगत प्रसिद्धि और लाभ के लिए होड़ करते हैं; जो अवमाननापूर्ण शब्दों को फैलाते हैं; जो स्वयं परमेश्वर की निंदा करते हैं; जो स्वयं परमेश्वर की आलोचना और बुराई करने के अलावा कुछ नहीं करते; जो अपना अलग गुट बनाते हैं और खुद को अलग करते हैं; जो परमेश्वर का उत्कर्ष करने से कहीं अधिक खुद का उत्कर्ष करते हैं; वे छिछोरे नौजवान, अधेड़ उम्र के लोग और बुज़ुर्ग स्त्री-पुरुष जो व्यभिचार में फँसे हुए हैं; जो स्त्री-पुरुष व्यक्तिगत प्रसिद्धि और लाभ का आनंद लेते हैं और लोगों के बीच निजी रुतबा तलाशते हैं; जिन लोगों को कोई मलाल नहीं है और जो पाप में फँसे हुए हैं—क्या वे तमाम लोग उद्धार से परे नहीं हैं? व्यभिचार, पाप, दानवी चिकित्सा प्रथाएँ, जादू-टोना, ईशनिंदा वाले शब्द और अवमाननापूर्ण शब्द, सब तुम लोगों में निरंकुशता से फैल रहे हैं; सत्य और जीवन के वचन तुम लोगों के बीच कुचले जाते हैं और तुम लोगों के मध्य पवित्र शब्द मलिन किए जाते हैं। तुम मलिनता और विद्रोहशीलता से भरे हुए अन्य-जाति राष्ट्र के लोगों! तुम लोगों का परिणाम क्या होगा? जिन्हें देह-सुख से प्यार है, जो देह का जादू-टोना करते हैं, और जो व्यभिचार के पाप में फँसे हुए हैं, वे जीते रहने का दुस्साहस कैसे कर सकते हैं! क्या तुम नहीं जानते कि तुम जैसे लोग कीड़े-मकौड़े हैं जो उद्धार से परे हैं? किसी भी चीज की माँग करने का हक तुम्हें किसने दिया? आज तक, उन लोगों में जरा-सा भी परिवर्तन नहीं आया है जिन्हें सत्य से प्रेम नहीं है, जो केवल देह से प्यार करते हैं—ऐसे लोगों को कैसे बचाया जा सकता है? जो जीवन के मार्ग से प्रेम नहीं करते, जो परमेश्वर का उत्कर्ष नहीं करते और उसकी गवाही नहीं देते, जो अपने रुतबे के लिए षडयंत्र रचते हैं, जो स्वयं का उत्कर्ष करते हैं—क्या वे आज भी वैसे ही नहीं हैं? उन्हें बचाने का क्या मूल्य है? तुम्हें बचाया जा सकता है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर नहीं है कि तुम कितने वरिष्ठ हो या तुम कितने साल से काम कर रहे हो, और इस बात पर तो बिल्कुल भी निर्भर नहीं है कि तुमने कितनी योग्यताएँ हासिल कर ली हैं। बल्कि इस बात पर निर्भर है कि क्या तुम्हारा अनुसरण फलीभूत हुआ है। तुम्हें यह जानना चाहिए कि जिन्हें बचाया जाता है वे ऐसे “वृक्ष” होते हैं जिन पर फल लगते हैं, ऐसे वृक्ष नहीं जो हरी-भरी पत्तियों और फूलों से तो लदे होते हैं, लेकिन जिन पर फल नहीं आते। अगर तुम बरसों तक भी गलियों की खाक छानते रहे हो, तो उससे क्या फर्क पड़ता है? तुम्हारी गवाही कहाँ है? तुम्हारे पास खुद से प्रेम करने वाले और अपनी वासनायुक्त कामनाओं से भरे दिल की तुलना में परमेश्वर का भय मानने वाला दिल बहुत कम है—क्या इस तरह का व्यक्ति पतित नहीं है? वे उद्धार के लिए नमूना और मॉडल कैसे हो सकते हैं? तुम्हारी प्रकृति सुधर नहीं सकती, तुम बहुत अधिक विद्रोहशीलता के अधीन हो, तुम छुटकारा पाने से परे हो! क्या ऐसे लोगों को हटा नहीं दिया जाएगा? क्या मेरे कार्य के समाप्त हो जाने का समय तुम्हारा अंत आने का समय नहीं है? मैंने तुम लोगों के बीच बहुत सारा कार्य किया है और बहुत सारे वचन बोले हैं—इनमें से कितने सच में तुम लोगों के कानों में गए हैं? इनमें से कितनों के प्रति तुम लोगों ने कभी समर्पण किया है? जब मेरा कार्य समाप्त होगा, तो यह वो समय होगा जब तुम मेरा विरोध करना बंद कर दोगे, तुम मेरे खिलाफ खड़ा होना बंद कर दोगे। जब मैं काम करता हूँ, तो तुम लोग लगातार मेरे खिलाफ काम करते रहते हो; तुम लोग कभी मेरे वचनों का अनुपालन नहीं करते। मैं अपना कार्य करता हूँ, और तुम अपना “काम” करते हो, और अपना छोटा-सा राज्य बनाते हो। तुम लोग लोमड़ियों और कुत्तों के झुंड हो, तुम लोग मेरे खिलाफ काम करने के अलावा कुछ नहीं करते हो! तुम लोग लगातार उन्हें अपने आगोश में लाने का प्रयास कर रहे हो जो तुम लोगों के प्रति अपना अविभक्त प्रेम समर्पित करते हैं—तुम लोगों के भय मानने वाले दिल कहाँ हैं? तुम्हारा हर काम कपट से भरा होता है! तुम्हारे अंदर न समर्पण है, न भय है, तुम्हारा हर काम कपटपूर्ण और ईश-निंदा करने वाला होता है! क्या ऐसे लोगों को बचाया जा सकता है? जो पुरुष यौन-संबंधों में व्यभिचारी और लंपट होते हैं, वे हमेशा कामोत्तेजक वेश्याओं को आकर्षित करके उनके साथ मौज-मस्ती करना चाहते हैं। मैं ऐसे काम-वासना में लिप्त अनैतिक राक्षसों को कतई नहीं बचाऊँगा। मैं तुम घिनौने राक्षसों से पूरी तरह घृणा करता हूँ, तुम्हारा व्यभिचार और तुम्हारी कामुक अदाएँ तुम लोगों को नरक में धकेल देंगे। तुम लोगों को अपने बारे में क्या कहना है? घिनौने राक्षसो और दुष्ट आत्माओ, तुम लोग बेहद घृणित हो! तुम बेहद घृणित हो! ऐसे कूड़े-करकट को कैसे बचाया जा सकता है? क्या ऐसे लोगों को जो पाप में फँसे हुए हैं, उन्हें अब भी बचाया जा सकता है? आज, तुम लोगों के दिल इस सत्य, इस मार्ग और इस जीवन की ओर आकर्षित नहीं होते हैं। बल्कि, वे पाप, और पैसे, रुतबे, प्रसिद्धि, लाभ, देह के सुखों, और पुरुषों के सौंदर्य और महिलाओं की कामुक अदाओं की ओर आकर्षित होते हैं। यह तुम लोगों को मेरे राज्य में प्रवेश करने के योग्य कैसे बनाता है? तुम लोगों की छवियाँ परमेश्वर की छवि से भी बड़ी हैं, तुम लोगों का रुतबा परमेश्वर के रुतबे से भी ऊँचा है, लोगों के बीच तुम लोगों की प्रतिष्ठा की तो बात ही छोड़ दो—तुम लोग वास्तव में ऐसी मूर्तियाँ बन गए हो जिनकी लोग आराधना करते हैं। क्या तुममें से हर एक प्रधान दूत नहीं बन गया है? जब लोगों के परिणामों का खुलासा किया जाता है, जो वह समय भी है जब उद्धार का कार्य समाप्ति के करीब होने लगेगा, तो तुम लोगों में से बहुत-से ऐसी लाश होंगे जो उद्धार से परे होंगे और जिन्हें हटा दिया जाना होगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, अभ्यास (7)
हर कलीसिया में ऐसे लोग होते हैं जो कलीसिया में विघ्न पैदा करते हैं या परमेश्वर के कार्य में गड़बड़ी करते हैं। ये सब शैतान हैं जो छद्म वेश में परमेश्वर के घर में घुस आए हैं। ऐसे लोग अभिनय में विशेष रूप से निपुण होते हैं : मेरे समक्ष विनीत भाव से आकर, नमन करते हुए, नत-मस्तक होते हैं, खुजली वाले कुत्ते की छवि जीते हैं, अपने मकसद को पूरा करने के लिए अपना “सर्वस्व” न्योछावर करते हैं, लेकिन भाई-बहनों के सामने उनका बदसूरत चेहरा प्रकट हो जाता है। जब वे सत्य का अभ्यास करने वाले लोगों को देखते हैं, तो उन पर आक्रमण कर देते हैं और उन्हें दरकिनार कर देते हैं; और जब वे ऐसे लोगों को देखते हैं जो उनसे अधिक शक्तिशाली हैं, तो वे उनकी चाटुकारिता और खुशामद करने लगते हैं। कलीसिया के भीतर वे आततायियों की तरह व्यवहार करते हैं। कह सकते हैं कि ऐसे “स्थानीय गुण्डे” और ऐसे “पालतू कुत्ते” ज्यादातर कलीसियाओं में मौजूद हैं। ऐसे लोग गुप्त रूप से मिलकर काम करते हैं, आँख मारकर, गुप्त संकेतों और इशारों से आपस में बात करते हैं, और इनमें से कोई भी सत्य का अभ्यास नहीं करता। जो सबसे ज्यादा जहरीला होता है, वही “प्रधान राक्षस” होता है, और जो सबसे अधिक प्रतिष्ठित होता है, वह इनकी अगुवाई करता है और इनका परचम बुलंद रखता है। ऐसे लोग कलीसिया में उपद्रव मचाते हैं, नकारात्मकता फैलाते हुए मृत्यु उत्सर्जित करते हैं, मनमर्जी करते हैं, जो चाहे कहते हैं; किसी में इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं होती है। ये शैतानी स्वभावों से भरे होते हैं। चूँकि ये इस तरह व्यवधान पैदा करते हैं, इसलिए कलीसिया में मुर्दनी छा जाती है। कलीसिया के भीतर के जो लोग सत्य का अभ्यास करते हैं उन्हें खारिज कर दिया जाता है, वे वह सब करने में असमर्थ होते हैं जिन्हें करने में सक्षम हैं, जबकि जो कलीसिया में बाधा डालते हैं और मौत फैलाते हैं वे अंदर तांडव करते फिरते हैं—और इतना ही नहीं, अधिकतर लोग उनका अनुसरण करते हैं। वास्तव में ऐसी कलीसियाओं पर शैतान शासन करता है और दानव इनका राजा होता है। यदि ऐसी कलीसियाओं में लोग आवाज नहीं उठाएँगे और उन प्रधान राक्षसों को खारिज नहीं करेंगे, तो देर-सवेर वे भी बर्बाद हो जाएँगे। अब से ऐसी कलीसियाओं के खिलाफ कदम उठाए जाने चाहिए। जो लोग थोड़ा-सा भी सत्य का अभ्यास करने में सक्षम हैं, यदि वे खोज नहीं करते हैं, तो उस कलीसिया को समाप्त कर दिया जाएगा। यदि कलीसिया में ऐसा कोई भी नहीं है जो सत्य का अभ्यास करने का इच्छुक हो, और परमेश्वर की गवाही में अडिग रह सकता हो, तो उस कलीसिया को पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया जाना चाहिए और अन्य कलीसियाओं के साथ उसके संबंध समाप्त कर दिये जाने चाहिए। इसे “मृत्यु दफ़्न करना” कहते हैं; इसी का अर्थ है शैतान को अस्वीकार करना। यदि किसी कलीसिया में कई स्थानीय गुंडे हैं, और कुछ “छोटी-मोटी मक्खियों” द्वारा उनका अनुसरण किया जाता है जिनमें भेद पहचानने की क्षमता का पूर्णतः अभाव है, और यदि इस कलीसिया में लोग सत्य जान लेने के बाद भी इन गुंडों की जकड़न और चालाकी को नकार नहीं पाते हैं, तो उन सभी भ्रमित लोगों को अंत में हटा दिया जाएगा। भले ही इन छोटी-छोटी मक्खियों ने कोई बड़ा बुरा काम न किया हो, लेकिन ये और भी धूर्त, और भी ज़्यादा मक्कार होती हैं, इस तरह के सभी लोगों को निकाल दिया जाएगा। एक भी नहीं बचेगा! जो शैतान के हैं, उन्हें शैतान के पास भेज दिया जाएगा, जबकि जो परमेश्वर द्वारा चुने गए हैं, वे निश्चित रूप से सत्य की खोज करेंगे; यह उनकी प्रकृति के अनुसार तय होता है। उन सभी को नष्ट हो जाने दो जो शैतान का अनुसरण करते हैं! इन लोगों के प्रति कोई दया-भाव नहीं दिखाया जाएगा। जो सत्य की खोज करते हैं उनका भरण-पोषण होने दो और वे अपने हृदय के तृप्त होने तक परमेश्वर के वचनों में आनंद प्राप्त करें। परमेश्वर धार्मिक है; वह किसी के प्रति पक्षपात नहीं दिखाएगा। यदि तू दानव है, तो तू सत्य का अभ्यास नहीं कर सकता; यदि तू सत्य की खोज करने वाला व्यक्ति है, तो यह निश्चित है कि तू शैतान का बंदी नहीं बनेगा—इसमें कोई संदेह नहीं है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, जो सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं उनके लिए एक चेतावनी
जो लोग परमेश्वर की ईशनिंदा करते हैं या उसका प्रतिरोध करते हैं, यहाँ तक कि जो उसे बदनाम करते हैं, जो लोग जानबूझकर उस पर हमला करते हैं, उसे बदनाम करते हैं और उसे बुरा-भला कहते हैं, परमेश्वर उनकी ओर आँख या कान बंद नहीं कर लेता, बल्कि उनके प्रति वह एक स्पष्ट रवैया रखता है। वह इन लोगों से घृणा करता है और अपने हृदय में इन्हें अपराधी ठहराता है। यहाँ तक कि वह यह भी खुलकर घोषित कर देता है कि उनका परिणाम क्या होगा, ताकि लोग जान जाएँ कि जो लोग उसकी ईशनिंदा करते हैं, उनके प्रति उसका एक स्पष्ट रवैया है, और ताकि वे जान जाएँ कि वह उनका परिणाम कैसे निर्धारित करेगा। हालाँकि, परमेश्वर के इन बातों को कहने के बाद, लोग शायद ही इस सत्य को देख पाए कि परमेश्वर ने किस प्रकार ऐसे लोगों को सँभाला, और परमेश्वर द्वारा उनके लिए जारी किए गए परिणाम और निर्णय के पीछे के सिद्धांतों को समझना उनके लिए मुश्किल था। अर्थात्, लोग आम तौर पर परमेश्वर द्वारा उनसे निपटने के विशेष रवैये और पद्धतियों को नहीं देख सकते। इसका संबंध चीजों को करने के परमेश्वर के सिद्धांतों से है। कुछ लोगों के बुरे कर्मों से निपटने के लिए परमेश्वर तथ्यों के घटित होने का उपयोग करता है। यानी वह उनके पाप की घोषणा नहीं करता और उनके परिणाम निर्धारित नहीं करता, बल्कि उनका दंड या देय प्रतिफल प्रदान करने के लिए वह सीधे तथ्यों के घटित होने का उपयोग करता है। जब ये तथ्य घटित होते हैं तो दंड लोगों की देह ही भुगतती है और लोग इसे अपनी आँखों से देख सकते हैं। कुछ लोगों के बुरे कर्मों से निपटते हुए परमेश्वर बस वचनों से शाप देता है और उसका क्रोध भी उन पर आता है, किंतु उन्हें मिलने वाला दंड ऐसा हो सकता है जो मनुष्य की आँखों को दृष्टिगोचर न हो। फिर भी इस प्रकार के परिणाम की प्रकृति दंडित किए जाने या मारे गिराए जाने के परिणामों की प्रकृति से कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है जिन्हें लोग देख सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन परिस्थितियों में परमेश्वर ने इस प्रकार के व्यक्ति को न बचाने या उस पर अब और दया अथवा सहनशीलता न दिखाने और उसे अब और अवसर न देना निर्धारित किया है, उनमें उस व्यक्ति के प्रति परमेश्वर का रवैया उसे दरकिनार कर देने वाला होता है। ... जब लोग परमेश्वर का प्रतिरोध करते हैं, उसे बदनाम करते हैं और उसकी ईशनिंदा करते हैं, यदि वे उसके स्वभाव को भड़काते हैं अथवा यदि वे परमेश्वर की सीमा तक पहुँच जाते हैं तो परिणाम अकल्पनीय होते हैं। सबसे गंभीर परिणाम यह होता है कि परमेश्वर हमेशा के लिए उनका जीवन और उनकी हर चीज शैतान को सौंप देता है। उन्हें अनंत काल तक क्षमा नहीं किया जाएगा। इसका अर्थ है कि वह व्यक्ति शैतान के मुँह का निवाला, उसके हाथ का खिलौना बन गया है, और तब से परमेश्वर का उसके साथ कुछ लेना-देना नहीं है।
—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर III
बुरे कर्म करने वाले हों या धार्मिक कर्म करने वाले, सभी लोग अंततः सृजित प्राणी ही हैं। जो सृजित प्राणी बुरे कर्म करते हैं वे अंततः नष्ट हो जाएँगे, और जो सृजित प्राणी धार्मिक कर्म करते हैं, बचे रहेंगे। इन दो प्रकार के सृजित प्राणियों के लिए यह सबसे उपयुक्त व्यवस्था है। कुकर्मी अपने विद्रोहीपन के कारण इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि वे परमेश्वर के सृजित प्राणी हैं और फिर भी शैतान द्वारा बंदी बना लिए गए हैं और इस प्रकार बचाए नहीं जा सकते हैं। जो सृजित प्राणी धार्मिक कर्म करते हैं, वे इस तथ्य के आधार पर कि वे जीवित रहेंगे, इससे इनकार नहीं कर सकते कि उन्हें परमेश्वर ने बनाया है और शैतान द्वारा भ्रष्ट किए जाने के बाद भी उन्होंने उद्धार प्राप्त किया है। बुरे कर्म करने वाले ऐसे सृजित प्राणी हैं जो परमेश्वर के प्रति विद्रोही हैं; ये ऐसे सृजित प्राणी हैं, जिन्हें बचाया नहीं जा सकता और वे पहले ही पूरी तरह शैतान की पकड़ में जा चुके हैं। बुराई करने वाले लोग भी मनुष्य ही हैं; वे ऐसे मनुष्य हैं, जो चरम सीमा तक भ्रष्ट किए जा चुके हैं और जो बचाए नहीं जा सकते। वे उसी तरह के सृजित प्राणी हैं, जो लोग धार्मिकता के कर्म करते हैं वे भी भ्रष्ट किए गए हैं, परंतु ये वे लोग हैं जो अपने भ्रष्ट स्वभाव त्याग देना चाहते हैं और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने में सक्षम हो चुके हैं। जो लोग धार्मिक कर्म करते हैं वे धार्मिकता से भरे नहीं हैं। बल्कि वे ऐसे लोग हैं जो उद्धार प्राप्त कर चुके हैं, अपने भ्रष्ट स्वभाव त्याग चुके हैं और परमेश्वर के प्रति समर्पण कर चुके हैं, वे ऐसे लोग हैं जो अंत तक डटे रहेंगे। ऐसा नहीं है कि वे ऐसे लोग हैं जो शैतान द्वारा कभी भ्रष्ट नहीं किए गए हैं। परमेश्वर का कार्य समाप्त हो जाने के बाद सभी सृजित प्राणियों में वे लोग भी होंगे जो नष्ट हो जाएँगे और वे भी होंगे जो बचे रहेंगे। यह उसके प्रबंधन कार्य की एक अपरिहार्य प्रवृत्ति है; इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता। बुरा करने वालों को बचने की अनुमति नहीं होगी; जो अंत तक परमेश्वर के प्रति समर्पण और उसका अनुसरण करते हैं, उनका जीवित रहना निश्चित है। चूँकि यह कार्य मानवता के प्रबंधन का है, इसलिए कुछ होंगे जो बचे रहेंगे और कुछ होंगे जो निकाल दिए जाएँगे। ये अलग-अलग प्रकार के लोगों के लिए अलग-अलग परिणाम हैं और ये सृजित प्राणियों के लिए सबसे उपयुक्त व्यवस्थाएँ हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर और मनुष्य साथ-साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे
न्याय क्या है, सत्य क्या है—क्या तुम अब इन दोनों को समझते हो? यदि तुम समझते हो, तो मैं तुम्हें आज्ञाकारी ढंग से न्याय स्वीकार करने की सलाह देता हूँ। वरना तुम्हें कभी भी परमेश्वर द्वारा स्वीकृति पाने का अवसर नहीं मिलेगा, और तुम्हें कभी भी उसके द्वारा उसके राज्य में ले जाए जाने का अवसर नहीं मिलेगा। जो केवल न्याय को स्वीकार करते हैं लेकिन कभी शुद्ध नहीं किए जा सकते, अर्थात् जो न्याय के कार्य के बीच से ही भाग जाते हैं, वे हमेशा के लिए परमेश्वर द्वारा ठुकरा दिए जाएँगे। फरीसियों के पापों की तुलना में उनके पाप अधिक गंभीर हैं और अधिक संख्या में हैं, क्योंकि उन्होंने परमेश्वर के साथ विश्वासघात किया है और वे परमेश्वर के खिलाफ विद्रोही हैं। जो लोग मजदूरी के भी योग्य नहीं हैं, वे और कठोर दंड प्राप्त करेंगे, ऐसा दंड जो चिरस्थायी भी होगा। परमेश्वर ऐसे किसी भी गद्दार को नहीं छोड़ेगा, जिसने एक बार तो उसके प्रति वफादारी दिखाने का दावा किया, मगर फिर उसके साथ विश्वासघात कर दिया। ऐसे लोग आत्मा, प्राण और शरीर के दंड के माध्यम से समान रूप से प्रतिदंड भुगतेंगे। क्या यह हूबहू परमेश्वर के धार्मिक स्वभाव का प्रकटन नहीं है? क्या मनुष्य का न्याय करने और मनुष्य को बेनकाब करने में परमेश्वर का बिल्कुल यही उद्देश्य नहीं है? जो लोग न्याय की अवधि के दौरान अनेक बुरे कर्म करते हैं, परमेश्वर उन्हें ऐसे स्थान पर भेज देता है जहाँ दुष्टात्माओं के समूह रहते हैं, और वह उन दुष्टात्माओं को अपनी मर्जी के अनुसार उनकी देह को नष्ट करने देता है, और उन लोगों की देह से लाशों की दुर्गंध आती है। यही उनका उचित प्रतिदंड है। परमेश्वर उन निष्ठाहीन झूठे विश्वासियों, झूठे प्रेरितों और झूठे कार्यकर्ताओं के विभिन्न पापों को एक-एक करके उनकी रिकॉर्ड पुस्तिकाओं में लिखता है, और जब सही समय आता है, तो वह उन्हें अशुद्ध आत्माओं के बीच फेंक देता है, उन अशुद्ध आत्माओं को अपनी मर्जी के अनुसार उनके पूरे शरीर को अपवित्र करने देता है, और ऐसा कर देता है कि वे कभी पुनर्जन्म नहीं ले पाते, और ऐसा कर देता है कि वे फिर कभी प्रकाश नहीं देख पाते। वे पाखंडी जो कुछ समय के लिए सेवा प्रदान करते हैं किंतु अंत तक वफादार नहीं रहते, परमेश्वर उन्हें बुरे लोगों की सूची में डाल देता है, उन्हें बुरे लोगों के साथ कीचड़ में लोटने देता है और उनके साथ मिलकर विविध प्रकार के बदमाशों का गिरोह बनाने देता है, और अंत में, परमेश्वर उन्हें जड़ से मिटा देगा। जो कभी भी मसीह के प्रति वफादार नहीं रहे या जिन्होंने कभी अपनी ताकत का कोई योगदान नहीं दिया, परमेश्वर उन्हें किनारे कर देता है और उन पर कभी कोई ध्यान नहीं देता, और युग बदलने पर वह उन सभी को जड़ से मिटा देगा, ताकि वे अब पृथ्वी पर मौजूद न रहें, परमेश्वर के राज्य में प्रवेश पाना तो दूर की बात है। जो कभी भी उसके प्रति सच्चे नहीं रहे, बल्कि कोई विकल्प न होने के कारण उसके साथ लापरवाह ढंग से पेश आते हैं, परमेश्वर उन्हें अपने लोगों के लिए सेवा प्रदान करने वालों की सूची में डाल देता है। ऐसे लोगों में से केवल एक छोटी संख्या ही जीवित बचेगी, जबकि ज्यादातर लोग उन लोगों के साथ नष्ट कर दिए जाएँगे जिनका श्रम मानक-स्तर का भी नहीं है। अंत में, वे सभी जो परमेश्वर के साथ एकदिल और एकमन हैं, परमेश्वर के लोग और परमेश्वर के पुत्र, और परमेश्वर द्वारा याजक बनाए जाने के लिए पूर्व-निर्धारित लोग—परमेश्वर उन्हें अपने राज्य में ले आएगा। ये सभी परमेश्वर के कार्य के माध्यम से प्राप्त हुए फल हैं। जहाँ तक उन लोगों का प्रश्न है, जिन्हें परमेश्वर द्वारा निर्धारित किसी भी श्रेणी में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है, उन सभी को अविश्वासियों की श्रेणियों में सूचीबद्ध किया जाएगा और तुम लोग निश्चित रूप से कल्पना कर सकते हो कि उनका क्या परिणाम होगा। मैं तुम सभी लोगों से पहले ही वह कह चुका हूँ, जो मुझे कहना चाहिए; तुम लोग जो मार्ग चुनते हो, वह केवल तुम्हारी पसंद है। तुम लोगों को जो समझना चाहिए, वह यह है : परमेश्वर का कार्य ऐसे किसी व्यक्ति की प्रतीक्षा कभी नहीं करता जो उसके साथ तालमेल नहीं बिठा सकता और परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई दया नहीं दिखाता।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मसीह सत्य के द्वारा न्याय का कार्य करता है
संबंधित भजन
अंत में किसी का भाग्य कैसा होगा?
किस तरह का व्यक्ति बचाया नहीं जा सकता?
जो भी सत्य का अभ्यास नहीं करता वह निश्चित रूप से हटा दिया जाएगा
सभी प्रकार के लोगों के परिणाम के लिए परमेश्वर की व्यवस्थाएँ