vii. अंत के दिनों में प्रकट होने और कार्य करने के लिए चीन में परमेश्वर के देहधारण करने का उद्देश्य और अर्थ

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

यहोवा का कार्य दुनिया का सृजन था, वह आरंभ था; कार्य का यह चरण कार्य का अंत है, और यह समापन है। आरंभ में, परमेश्वर का कार्य इस्राएल के चुने हुए लोगों के बीच किया गया था और यह सभी जगहों में से सबसे पवित्र जगह पर एक अभूतपूर्व कार्य था। कार्य का अंतिम चरण दुनिया का न्याय करने और युग को समाप्त करने के लिए सभी देशों में से सबसे गंदे देश में किया जा रहा है। पहले चरण में, परमेश्वर का कार्य सबसे प्रकाशमान स्थान पर किया गया था और अंतिम चरण सबसे अंधकारमय स्थान पर किया जाता है, और यह अंधकार भगा दिया जाएगा, रोशनी लाई जाएगी और सब लोगों पर विजय प्राप्त की जाएगी। जब इस सबसे गंदे और सबसे अंधकारमय स्थान के लोगों पर विजय प्राप्त कर ली जाएगी और समस्त आबादी स्वीकार कर लेगी कि परमेश्वर होता है, जो कि सच्चा परमेश्वर है, और हर व्यक्ति पूरी तरह से कायल हो जाएगा, तब समस्त ब्रह्मांड पर विजय प्राप्त करने का कार्य कार्यान्वित करने के लिए इस तथ्य का उपयोग किया जाएगा। कार्य का यह चरण प्रातिनिधिक है : एक बार इस युग का कार्य समाप्त हो गया, तो छह हजार वर्षों का प्रबंधन कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। जब सबसे अंधकारमय स्थान के लोगों को जीत लिया जाएगा, तो कहने की जरूरत नहीं है कि बाकी सब जगह भी ऐसा ही होगा। इस तरह, केवल चीन में विजय का कार्य ही प्रातिनिधिक महत्व रखता है। चीन अंधकार की सभी शक्तियों का मूर्त रूप है और चीन के लोग उन सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो देह के हैं, शैतान के हैं, दैहिक हैं। चीनी लोग ही बड़े लाल अजगर द्वारा सबसे ज्यादा भ्रष्ट किए गए हैं, वही परमेश्वर के सबसे कट्टर विरोधी हैं, उन्हीं की मानवता सबसे अधम और सबसे गंदी है, और इसलिए वे समस्त भ्रष्ट मानवों के आद्यरूप हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य देशों में कोई समस्या नहीं है; मनुष्य की धारणाएँ समान हैं, यद्यपि इन देशों के लोग अच्छी काबिलियत वाले हो सकते हैं, किन्तु यदि वे परमेश्वर को नहीं जानते हैं, तो अवश्य ही वे उसका विरोध करते होंगे। यहूदियों ने भी परमेश्वर का विरोध और उससे विद्रोह क्यों किया? फरीसियों ने भी उसका विरोध क्यों किया? यहूदा ने यीशु के साथ विश्वासघात क्यों किया? उस समय, बहुत-से अनुयायी यीशु को नहीं जानते थे। यीशु को सूली पर चढ़ाये जाने और उसके फिर से जी उठने के बाद भी, मनुष्य ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया? क्या मनुष्य का विद्रोहीपन बिल्कुल समान नहीं है? बात बस इतनी है कि चीन के लोग इसके एक उदाहरण के रूप में पेश किए जाते हैं, जब उन पर विजय प्राप्त कर ली जाएगी तो वे एक मॉडल और नमूना बन जाएँगे और दूसरों के लिए संदर्भ का काम करेंगे। मैंने हमेशा क्यों कहा है कि तुम लोग मेरी प्रबंधन योजना का केवल एक गौण अंग हो? चीन के लोगों में ही भ्रष्टता, गंदगी, अधार्मिकता, विरोध और विद्रोहशीलता सर्वाधिक पूर्णता से व्यक्त होती हैं और अपने विविध रूपों में प्रकट होती हैं। एक लिहाज से, वे खराब काबिलियत के हैं और दूसरे लिहाज से, उनका जीवन और उनकी मानसिकता पिछड़ी हुई है, उनकी आदतें, सामाजिक वातावरण, जिस परिवार में वे जन्मे हैं—सभी दयनीय और सर्वाधिक पिछड़े हैं। उनकी हैसियत भी निम्न है। इस स्थान पर कार्य प्रातिनिधिक है, एक बार जब यह परीक्षा-कार्य पूरी तरह से कार्यान्वित हो जाएगा, तो परमेश्वर का उसके ठीक बाद का कार्य अधिक आसान हो जाएगा। जब कार्य का यह चरण पूरा हो जाएगा, तब अगला कार्य बिल्कुल भी कठिन नहीं होगा। एक बार जब कार्य का यह चरण सम्पन्न हो जाएगा, तो बड़ी सफलता पूरी तरह प्राप्त हो चुकी होगी और समस्त ब्रह्माण्ड में विजय का कार्य पूर्ण अंत तक पहुँच चुका होगा। वास्तव में, एक बार तुम लोगों के बीच कार्य सफल हो जाएगा तो यह समस्त ब्रह्माण्ड में सफलता के बराबर होगा। यही इस बात की महत्ता है कि क्यों मैं तुम लोगों को एक मॉडल और नमूने के रूप में कार्य करने को कहता हूँ।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य का दर्शन (2)

चीन सभी देशों में सबसे पिछड़ा है; यह वह देश है जहाँ बड़ा लाल अजगर कुण्डली मारकर बैठा है, इसके पास ऐसे लोग सबसे अधिक हैं जो मूर्तियों की पूजा और जादू-टोने करते हैं, इसके पास सबसे ज़्यादा मंदिर हैं, और यह ऐसा स्थान है जहाँ अशुद्ध आत्माओं के समूह निवास करते हैं। तुम इसी से जन्मे थे, तुम इसी के द्वारा शिक्षित हुए हो और इसके प्रभाव से तरबतर हुए थे; तुम इसकी भ्रष्टता से गुजरे हो और इसकी यातना से गुजरे हो, परंतु जागृत होने के पश्चात तुम इससे विद्रोह कर देते हो और परमेश्वर द्वारा पूर्णतः प्राप्त कर लिए जाते हो। यह परमेश्वर की महिमा है, और यही कारण है कि कार्य के इस चरण का अत्यधिक महत्व है। परमेश्वर ने इतने बड़े पैमाने का कार्य किया है, इतने अधिक वचन बोले हैं, और वह अंततः तुम लोगों को पूरी तरह प्राप्त कर लेगा—यह परमेश्वर के प्रबंधन के कार्य का एक भाग है, और तुम शैतान के साथ परमेश्वर की लड़ाई में “महिमामयी फल” हो। तुम लोग सत्य को जितना अधिक समझते हो और तुम्हारा कलीसियाई जीवन जितना बेहतर होता है, उतना ही अधिक बड़े लाल अजगर का पतन होता है। ये सब आध्यात्मिक जगत के विषय हैं—ये आध्यात्मिक जगत की लड़ाइयाँ हैं, और जब परमेश्वर विजयी होगा तो शैतान लज्जित होगा और यह धराशायी होगा। परमेश्वर के कार्य के इस चरण का विशालकाय महत्व है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, अभ्यास (2)

ऐसे लोगों पर विजय पाने का कार्य करने का गहनतम अर्थ है। तुम सभी लोग अंधकार के प्रभाव में आ गए हो और तुम्हें गहरा नुकसान पहुँचा है। अतः इस कार्य का लक्ष्य तुम लोगों को मानव प्रकृति को जानने और परिणामस्वरूप सत्य को जीने में सक्षम बनाना है। पूर्ण बनाया जाना ऐसी चीज़ है, जिसे सभी सृजित प्राणियों को स्वीकार करना चाहिए। यदि इस चरण के कार्य में केवल लोगों को पूर्ण बनाना ही शामिल होता, तो इसे यूके या अमेरिका या इस्राएल में किया जा सकता था; इसे किसी भी राष्ट्र के लोगों पर किया जा सकता था। परंतु विजय का कार्य चयनात्मक है। विजय के कार्य का पहला चरण अल्पकालिक है; इतना ही नहीं, इसे शैतान को अपमानित करने और संपूर्ण ब्रह्मांड पर विजय प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह विजय का आरंभिक कार्य है। कहा जा सकता है कि परमेश्वर पर विश्वास करने वाले किसी भी सृजित प्राणी को पूर्ण बनाया जा सकता है, क्योंकि पूर्ण बनाया जाना ऐसा काम है, जिसे केवल एक दीर्घकालिक परिवर्तन के बाद ही हासिल किया जा सकता है। परंतु जीता जाना अलग बात है। जीत के लिए नमूना और मॉडल वे लोग होने चाहिए, जो सबसे पिछड़े हैं और गहनतम अंधकार में जी रहे हैं; वे सर्वाधिक तुच्छ लोग हैं जो परमेश्वर को सबसे कम स्वीकारते हैं तथा परमेश्वर के प्रति सर्वाधिक विद्रोही हैं। ठीक इसी प्रकार का व्यक्ति जीते जाने की गवाही दे सकता है। विजय के कार्य का मुख्य लक्ष्य शैतान को हराना है, जबकि लोगों को पूर्ण बनाने का लक्ष्य उन्हें प्राप्त करना है। विजय का यह कार्य यहाँ तुम जैसे लोगों पर इसलिए किया जा रहा है, ताकि तुम लोगों को जीते जाने के बाद गवाही देने में सक्षम बनाया जा सके। इसका लक्ष्य है विजय प्राप्त करने के बाद लोगों से गवाही दिलवाना। इन जीते गए लोगों का उपयोग शैतान को अपमानित करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए किया जाएगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, केवल पूर्ण बनाया गया मनुष्य ही सार्थक जीवन जी सकता है

अब मोआब के वंशजों पर कार्य करना उन लोगों को बचाना है, जो सबसे गहरे अँधेरे में गिर गए हैं। यद्यपि वे शापित हैं, फिर भी परमेश्वर उनसे महिमा पाने का इच्छुक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शुरुआत में वे सभी ऐसे लोग थे जिनके हृदय में परमेश्वर नहीं था, और जिन लोगों के हृदय में परमेश्वर नहीं है उनसे परमेश्वर के प्रति समर्पण और उससे प्रेम कराना ही सच्ची विजय है। उसके कार्य के ऐसे नतीजे सबसे मूल्यवान और सबसे ठोस हैं। केवल यही महिमा प्राप्त करना है—यही वह महिमा है, जिसे परमेश्वर अंत के दिनों में प्राप्त करना चाहता है। यूँ तो ये लोग कम दर्जे के हैं, फिर भी अब इनका ऐसे महान उद्धारकारी अनुग्रह को प्राप्त करने में सक्षम होना वास्तव में परमेश्वर द्वारा उन्नयन है। यह कार्य बहुत ही सार्थक है। मंशा है न्याय के माध्यम से इन लोगों को प्राप्त करना—उन्हें दंड देना नहीं, बल्कि उन्हें बचाना। यदि अंत के दिनों में, वह अभी भी इस्राएल में विजय का कार्य कर रहा होता, तो वह बेकार होता; यदि वह फलदायक भी होता, तो उसका कोई मूल्य या कोई बड़ा अर्थ न होता, और वह समस्त महिमा प्राप्त करने में सक्षम न होता। तुम लोगों पर कार्य करना उन लोगों पर कार्य करना है जो सबसे अंधकारमय स्थानों में गिर चुके हैं, जो सबसे अधिक पिछड़े हुए हैं। ये लोग नहीं मानते कि परमेश्वर है और इन्होंने कभी नहीं जाना कि परमेश्वर है। इन सृजित प्राणियों को शैतान ने इस हद तक भ्रष्ट किया है कि वे परमेश्वर को भूल गए हैं। शैतान द्वारा अंधे बना दिए जाने के बाद, वे बिल्कुल नहीं जानते कि स्वर्ग में एक परमेश्वर है। अपने दिलों में तुम सब लोग मूर्तियों और शैतान की पूजा करते हो, क्या तुम सबसे अधम, सबसे पिछड़े लोग नहीं हो? तुम लोग देह का निम्नतम स्वरूप हो, किसी भी निजी स्वतंत्रता से विहीन और तुम लोग कष्टों से पीड़ित भी हो। तुम लोग इस समाज में सबसे निम्न स्तर पर भी हो, जिन्हें विश्वास की स्वतंत्रता तक नहीं है। तुम सब पर कार्य करने का यही अर्थ है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मोआब के वंशजों को बचाने का अर्थ

सबसे पिछड़े और मलिन स्थान पर देहधारी होकर ही परमेश्वर अपने पवित्र और धार्मिक स्वभाव की समग्रता को प्रकट कर सकता है। और उसका धार्मिक स्वभाव किस चीज के जरिए प्रकट होता है? वह उसके द्वारा मनुष्य के पापों का न्याय करने, शैतान का न्याय करने, पाप से घृणा करने और उन शत्रुओं से उसकी घृणा के जरिए प्रकट होता है जो उसका प्रतिरोध और उसके खिलाफ विद्रोह करते हैं। मैं आज जो वचन बोलता हूँ, वे मनुष्य के पापों का न्याय करने के लिए, मनुष्य की अधार्मिकता का न्याय करने के लिए और मनुष्य के विद्रोहीपन को और मनुष्य की कुटिलता और धोखेबाजी को शाप देने के लिए हैं। मनुष्य के शब्दों और कर्मों में जो कुछ भी परमेश्वर के इरादों के अनुरूप नहीं है उस सबका न्याय होना चाहिए और मनुष्य का समस्त विद्रोहीपन पाप के रूप में ठहराया जाता है। उसके वचन न्याय के सिद्धांतों के इर्द-गिर्द घूमते हैं; वह अपने धार्मिक स्वभाव को प्रकट करने के लिए मनुष्य की अधार्मिकता के न्याय, मनुष्य की विद्रोहशीलता के शाप और मनुष्य के सभी कुरूप चेहरों को उजागर करने का उपयोग करता है। पवित्रता उसके धार्मिक स्वभाव का निरूपण है और दरअसल उसकी पवित्रता उसका धार्मिक स्वभाव है। तुम लोगों के भ्रष्ट स्वभाव आज के वचनों के प्रसंग हैं—मैं उनके अनुसार बोलता हूँ, न्याय करता हूँ और विजय के कार्य को कार्यान्वित करता हूँ। मात्र यही व्यावहारिक कार्य है और केवल इसी तरह से परमेश्वर की पवित्रता पूरी तरह स्पष्ट होकर उभर सकती है। अगर तुममें भ्रष्ट स्वभाव का कोई निशान नहीं है तो परमेश्वर तुम्हारा न्याय नहीं करेगा, न ही वह तुम्हें अपना धार्मिक स्वभाव दिखाएगा। चूँकि तुममें भ्रष्ट स्वभाव हैं, इसलिए परमेश्वर तुम्हें छोड़ेगा नहीं और इसी के जरिए उसकी पवित्रता दिखती है। अगर परमेश्वर देखता कि मनुष्य की मलिनता और विद्रोहशीलता बहुत भयंकर हैं, लेकिन वह न तो बोलता, न तुम्हारा न्याय करता, न तुम्हारी अधार्मिकता के लिए तुम्हें ताड़ना देता, तो इससे यह साबित हो जाता कि वह परमेश्वर नहीं है, क्योंकि उसे पाप से कोई घृणा न होती; वह मनुष्य जितना ही मलिन होता। आज मैं तुम्हारी मलिनता के कारण ही तुम्हारा न्याय कर रहा हूँ, और तुम्हारी भ्रष्टता और विद्रोहशीलता के कारण ही तुम्हें ताड़ना दे रहा हूँ। मैं तुम लोगों के सामने अपने सामर्थ्य की अकड़ नहीं दिखा रहा या जानबूझकर तुम लोगों का दमन नहीं कर रहा; मैं ऐसा इसलिए कर रहा हूँ, क्योंकि इस मलिन धरती पर पैदा हुए तुम लोग मलिनता से बुरी तरह दूषित हो गए हो। तुम लोगों ने गंदी जगहों पर रहने वाले सूअर की तरह अपनी सत्यनिष्ठा और मानवीयता खो दी है। तुम्हारी मलिनता और भ्रष्टता की वजह से ही तुम्हारा न्याय किया जाता है और मैं तुम पर अपना क्रोध बरसाता हूँ। ठीक इन वचनों के न्याय की वजह से ही तुम यह देख पाए हो कि परमेश्वर धार्मिक परमेश्वर है और परमेश्वर पवित्र परमेश्वर है; ठीक अपनी पवित्रता और धार्मिकता की वजह से ही वह तुम लोगों का न्याय करता है और तुम लोगों पर अपना क्रोध बरसाता है; ठीक मानवजाति की विद्रोहशीलता को देखने की वजह से ही उसका धार्मिक स्वभाव उससे प्रकट होता है। मानवजाति की मलिनता और भ्रष्टता उसकी पवित्रता को प्रकट करती है। यह दिखाने के लिए यह पर्याप्त है कि वह स्वयं परमेश्वर है, जो पवित्र और निष्कलंक है और फिर भी मलिनता की धरती पर रहता है। ...

इस्राएल में किए गए कार्य में और आज के कार्य में बहुत बड़ा अंतर है। यहोवा ने इस्राएलियों के जीवन का मार्गदर्शन किया, तो उस समय इतनी ताड़ना और न्याय नहीं था, क्योंकि उस वक्त लोग दुनियादारी बहुत ही कम समझते थे और उनमें भ्रष्ट स्वभाव नहीं के बराबर थे। तब इस्राएली बेहिचक यहोवा के प्रति समर्पण करते थे। जब उसने उन्हें वेदियों का निर्माण करने के लिए कहा, तो उन्होंने जल्दी से वेदियों का निर्माण कर दिया; जब उसने उन्हें याजकों की पोशाक पहनने के लिए कहा, तो उन्होंने समर्पण किया। उन दिनों यहोवा उनके चरवाहे की तरह था जो भेड़ों के झुंड की देखभाल करता है और जिसके मार्गदर्शन में भेड़ें चरागाह में घास चरती थीं; यहोवा ने उनके जीवन का मार्गदर्शन किया, उनकी यह अगुआई की कि वे कैसे खाएँ, पहनें, रहें और यात्रा करें। वह समय परमेश्वर के स्वभाव को प्रकट करने का नहीं था, क्योंकि उस समय की मानवजाति नवजात थी; ऐसे कम ही लोग थे जो विद्रोही और प्रतिरोधी थे, लोगों में अधिक मलिनता नहीं थी, इसलिए वे परमेश्वर के स्वभाव के प्रति एक विषमता के रूप में कार्य नहीं कर सकते थे। परमेश्वर की पवित्रता तो मलिनता की धरती से आए लोगों के माध्यम से प्रकट होती है; आज वह मलिनता की धरती के इन लोगों में प्रकट होने वाली मलिनता का इस्तेमाल करता है, वह न्याय करता है और इस तरीके से वह सब जो परमेश्वर है उस न्याय के बीच उससे प्रकट होता है। वह न्याय क्यों करता है? वह न्याय के वचन इसलिए बोल पाता है, क्योंकि वह पाप से अत्यधिक घृणा करता है; अगर वह मानवजाति की विद्रोहशीलता से घृणा न करता, तो वह इतना क्रोधित कैसे हो सकता था? अगर उसके अंदर अत्यधिक घृणा न होती, कोई नफरत न होती, अगर वह लोगों की विद्रोहशीलता की ओर कोई ध्यान न देता, तो इससे वह मनुष्य जितना ही मलिन प्रमाणित हो जाता। वह मनुष्य का न्याय और उसकी ताड़ना इसलिए कर सकता है, क्योंकि उसे मलिनता से घृणा है, और जिससे वह अत्यधिक घृणा करता है, वह उसके अंदर नहीं है। अगर उसके अंदर भी प्रतिरोध और विद्रोहशीलता होती, तो वह प्रतिरोधी और विद्रोही लोगों से अत्यधिक घृणा न करता। अगर अंत के दिनों का कार्य अभी भी इस्राएल में किया गया होता, तो उसका कोई मतलब न होता। अंत के दिनों का कार्य सबसे अंधकारमय और सबसे पिछड़े स्थान चीन में ही क्यों किया जा रहा है? यह सब परमेश्वर की पवित्रता और धार्मिकता प्रकट करने के लिए है। संक्षेप में, स्थान जितना अधिक अंधकारमय होता है, परमेश्वर की पवित्रता उतनी ही अधिक प्रकट की जा सकती है। दरअसल, यह सब परमेश्वर के कार्य के लिए है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, विजय-कार्य के दूसरे चरण के प्रभावों को कैसे प्राप्त किया जाता है

चीनी लोगों ने कभी परमेश्वर में विश्वास नहीं किया है; उन्होंने कभी यहोवा की सेवा नहीं की, और कभी यीशु की सेवा नहीं की। वे बस दंडवत करते हैं, धूप जलाते हैं, जॉस पेपर जलाते हैं और बुद्ध की आराधना करते हैं। वे बस मूर्तियों की आराधना करते हैं—वे सब चरमसीमा तक विद्रोही हैं। इसलिए, लोगों का दर्जा जितना नीचा होता है, उतना ही यह दिखाता है कि परमेश्वर तुम लोगों से जो चीज प्राप्त करता है वह और भी अधिक महिमा है। अपने दृष्टिकोण से कुछ लोग कह सकते हैं, “परमेश्वर, तुम यह क्या कार्य करते हो? तुम जैसा उत्कृष्ट परमेश्वर, तुम जैसा पवित्र परमेश्वर, एक घिनौने मुल्क में आता है? क्या तुम खुद को इतना मूल्यहीन समझते हो? हम इतने गंदे हैं, और तुम हमारे साथ रहने को तैयार हो? तुम हमारे बीच रहने को तैयार हो? हम ऐसी निम्न स्थिति के हैं, लेकिन तुम हमें पूर्ण करने को तैयार हो? और तुम हमें मॉडलों और नमूनों के रूप में इस्तेमाल करोगे?” मैं कहता हूँ : तुम मेरे इरादों को नहीं समझते। तुम उस कार्य को नहीं समझते, जिसे मैं करना चाहता हूँ, न ही तुम मेरे स्वभाव को समझते हो। मैं जो कार्य करने जा रहा हूँ, उसका अर्थ समझ पाना तुम्हारे वश में नहीं है। क्या मेरा कार्य तुम्हारी मानवीय धारणाओं के अनुरूप हो सकता है? मानवीय धारणाओं के अनुसार, मुझे यह दिखाने के लिए कि मैं ऊँचे दर्जे का हूँ, यह दिखाने के लिए कि मैं ऊँचे मूल्य का हूँ, और अपना सम्मान, पवित्रता और महानता दिखाने के लिए एक अच्छे देश में जन्म लेना चाहिए था। यदि मैं किसी ऐसी जगह पैदा हुआ होता जो मुझे स्वीकार करती, मैं एक कुलीन परिवार में पैदा होता, तो मेरे ऊँचे पद और रुतबे को देखते हुए लोग मेरे साथ बहुत अच्छे ढंग से पेश आते। इससे मेरे कार्य को लाभ नहीं होता, और क्या तब भी इतना बड़ा उद्धारकारी अनुग्रह प्रकट हो सकता था? जो भी मुझे देखते, वे मेरे प्रति समर्पण करते और वे गंदगी से प्रदूषित नहीं होते—मुझे इस तरह की जगह पर जन्म लेना चाहिए था। तुम लोग यही मानते हो। लेकिन इस बारे में सोचो : क्या परमेश्वर पृथ्वी पर आनंद के लिए आया है या कार्य के लिए? यदि मैं उस तरह की आसान, आरामदायक जगह पर कार्य करता, तो क्या मैं अपनी पूरी महिमा प्राप्त कर सकता था? क्या मैं सभी सृजित प्राणियों पर विजय प्राप्त कर पाता? जब परमेश्वर पृथ्वी पर आता है, तो वह संसार का नहीं होता है और वह देहधारण संसार का आनंद लेने के लिए नहीं करता है। वह जहाँ कहीं भी जन्म लेता है, वहीं उसका कार्य उसके स्वभाव को प्रकट करता है और सबसे अधिक सार्थक होता है। चाहे भूमि पवित्र हो या अपवित्र—परमेश्वर कहीं भी कार्य करे, वह पवित्र है। दुनिया में सभी चीजें उसके द्वारा बनाई गई थीं, बात बस इतनी है कि वे शैतान द्वारा भ्रष्ट की जा चुकी हैं। लेकिन सभी चीजें अभी भी परमेश्वर की हैं; वे सभी चीजें उसके हाथों में हैं। वह अपनी पवित्रता प्रकट करने के लिए एक गंदी भूमि में आता है और वहाँ कार्य करता है; वह अपने कार्य की खातिर ही ऐसा करता है, अर्थात् वह ऐसा कार्य करने के लिए अत्यधिक अपमान सहता है, केवल इस गंदी भूमि के मनुष्यों को बचाने के लिए। यह गवाही की खातिर, पूरी मानवजाति की खातिर किया जाता है। ऐसा कार्य मनुष्य को जो दिखाता है वह है परमेश्वर की धार्मिकता और यह बेहतर ढंग से दिखा पाता है कि परमेश्वर सर्वोच्च है। उसकी महानता और सत्यनिष्ठा उन नीच लोगों के एक समूह के उद्धार में सटीक रूप से प्रकट होती हैं, जिनका अन्य लोग तिरस्कार करते हैं। एक गंदी भूमि में पैदा होना यह साबित नहीं करता कि वह निम्न है; यह तो बस सभी सृजित प्राणियों को उसकी महानता और मानवजाति के लिए उसका सच्चा प्यार देखने देता है। जितना अधिक वह ऐसा करता है, उतना ही अधिक यह मनुष्य के लिए उसके शुद्ध प्रेम, उसके दोषरहित प्रेम को प्रकट करता है। परमेश्वर पवित्र और धार्मिक है, भले ही वह एक गंदी भूमि में पैदा हुआ था और भले ही वह उन लोगों के साथ रहता है जो गंदगी से भरे हुए हैं, ठीक वैसे ही जैसे अनुग्रह के युग में यीशु पापियों के साथ रहता था। क्या उसके कार्य का हर अंश संपूर्ण मानवजाति के जीवित रहने की खातिर नहीं किया जाता? क्या यह सब इसीलिए नहीं है ताकि मानवजाति महान उद्धार प्राप्त कर सके? दो हजार साल पहले, वह अनेक वर्षों तक पापियों के साथ रहा। यह छुटकारे के वास्ते था। आज, वह घिनौने, निम्न लोगों के एक समूह के साथ रह रहा है। यह उद्धार के वास्ते है। क्या उसका सारा कार्य तुम मनुष्यों के लिए नहीं है? यदि मनुष्य को बचाने की बात न होती, तो वह एक चरनी में पैदा होने के बाद इतने वर्षों तक पापियों के साथ क्यों रहता और कष्ट सहता? और यदि मनुष्य को बचाने की बात न होती तो वह क्यों दूसरी बार देह में लौटता, क्यों इस भूमि पर जन्म लेता जहाँ दानव इकट्ठे होते हैं और क्यों इन लोगों के साथ रहता जो शैतान द्वारा गहराई से भ्रष्ट किए गए हैं? क्या परमेश्वर विश्वासपात्र नहीं है? उसके कार्य का कौन-सा हिस्सा मानवजाति के लिए नहीं रहा है? कौन-सा हिस्सा तुम्हारी नियति के लिए नहीं रहा है? परमेश्वर पवित्र है—यह अपरिवर्तनीय है! वह गंदगी से अदूषित है, यद्यपि वह एक मलिन भूमि में आया है; इस सब का केवल यही अर्थ हो सकता है कि मनुष्य के लिए परमेश्वर का प्रेम अत्यंत निःस्वार्थ है और वह जो कष्ट और अपमान सहता है वह अत्यंत बड़ा है! क्या तुम लोग यह नहीं जानते कि वह तुम सभी के लिए, और तुम लोगों की नियति के लिए जो अपमान सहता है, वह कितना बड़ा है? वह बड़े लोगों या अमीर और शक्तिशाली परिवारों के पुत्रों को बचाने के बजाय विशेष रूप से उनको बचाता है, जो दीन-हीन हैं और नीची निगाह से देखे जाते हैं। क्या यह सब उसकी पवित्रता नहीं है? क्या यह सब उसकी धार्मिकता नहीं है? समस्त मानवजाति के अस्तित्व के लिए वह स्वेच्छा से एक घिनौनी भूमि में पैदा हुआ और उसने हर अपमान सहा। परमेश्वर बहुत वास्तविक है—वह कोई मिथ्या कार्य नहीं करता। क्या उसके कार्य का हर चरण इतने व्यावहारिक रूप से नहीं किया गया है? यद्यपि सब लोग उसकी निंदा करते हैं और कहते हैं कि वह पापियों के साथ मेज पर बैठता है, यद्यपि सब लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि वह गंदगी के पुत्रों के साथ रहता है, कि वह सबसे अधम लोगों के साथ रहता है, फिर भी वह निस्वार्थ रूप से अपने आपको समर्पित करता है और फिर भी उसे लोगों के बीच इस तरह नकारा जाता है। क्या जो कष्ट वह सहता है, वह तुम लोगों के कष्टों से बड़ा नहीं है? क्या जो कार्य वह करता है, वह तुम लोगों द्वारा चुकाई गई कीमत से ज्यादा नहीं है? तुम लोग गंदी भूमि में पैदा हुए, फिर भी तुमने परमेश्वर की पवित्रता प्राप्त की है। तुम लोग उस भूमि में पैदा हुए, जहाँ राक्षस एकत्र होते हैं, फिर भी तुम्हें महान सुरक्षा प्राप्त हुई है। तुम्हारे पास विकल्प क्या है? तुम्हारी शिकायतें क्या हैं? क्या जो पीड़ा उसने सही है, वह तुम लोगों द्वारा सही गई पीड़ा से अधिक नहीं है? वह पृथ्वी पर आया है और उसने मानव-जगत के सुखों का कभी आनंद नहीं उठाया। वह ऐसी चीजों से घृणा करता है। परमेश्वर मनुष्य से भौतिक चीज़ें पाने के लिए पृथ्वी पर नहीं आया, न ही वह मनुष्य के भोजन, कपड़ों और गहनों का आनंद उठाने के लिए आया है। वह इन चीज़ों पर कोई ध्यान नहीं देता। वह धरती पर मानवजाति की खातिर पीड़ा सहने के लिए आया, न कि सांसारिक ऐश्वर्य का आनंद उठाने के लिए। वह पीड़ा सहने, काम करने और अपनी प्रबंधन योजना पूरी करने के लिए आया। उसने रहने के लिए किसी अच्छे स्थान को नहीं चुना, जैसे कि कोई दूतावास या महँगा होटल, उसकी सेवा में कई सेवक भी नहीं खड़े रहते हैं। तुम लोगों ने जो देखा है, क्या उससे तुम्हें पता नहीं चलता कि वह काम करने के लिए आया या सुख भोगने के लिए? क्या तुम लोगों की आँखें नहीं देखतीं? क्या उसने तुम लोगों को पर्याप्त नहीं दिया है? यदि वह किसी आरामदायक स्थान पर पैदा हुआ होता, तो क्या वह महिमा पाने में सक्षम होता? क्या वह कार्य करने में सक्षम होता? क्या उसके ऐसा करने का कोई अर्थ होता? क्या वह लोगों को पूरी तरह से जीत पाता? क्या वह गंदगी की भूमि से लोगों को बचा सकता था? अपनी धारणाओं के अनुसार लोग पूछते हैं, “चूँकि परमेश्वर पवित्र है, तो वह हमारे इस गंदे स्थान में क्यों पैदा हुआ? तुम हम गंदे मनुष्यों से घृणा करते हो और हमारा तिरस्कार करते हो; तुम हमारे प्रतिरोध और विद्रोह से घृणा करते हो, तो तुम हमारे साथ क्यों रहते हो? तुम सर्वोच्च परमेश्वर हो। तुम कहीं भी पैदा हो सकते थे, तो तुम्हें इस गंदी भूमि में क्यों पैदा होना पड़ा? तुम प्रतिदिन हमारा न्याय करते हो और हमें ताड़ना देते हो, और तुम स्पष्ट रूप से जानते हो कि हम मोआब के वंशज हैं, तो फिर भी तुम हमारे बीच क्यों रहते हो? तुम मोआब के वंशजों के परिवार में क्यों पैदा हुए? तुमने ऐसा क्यों किया?” तुम लोगों के इस तरह के विचार पूर्णतः विवेकरहित हैं! ऐसा ही कार्य लोगों को उसकी महानता, उसकी विनम्रता और उसका छिपापन दिखाता है। वह अपने कार्य की खातिर सब कुछ बलिदान करने को तैयार है, और उसने समस्त कष्ट अपने कार्य के लिए सहे हैं। ऐसा वह मानव-जाति की खातिर करता है, और इससे भी बढ़कर, शैतान को जीतने के लिए करता है, और इसलिए करता है ताकि सभी सृजित प्राणी उसके प्रभुत्व के अंतर्गत समर्पण कर सकें। केवल यही सार्थक, मूल्यवान कार्य है। अगर याकूब के वंशज चीन में, ज़मीन के इस टुकड़े पर, पैदा हुए होते, और वे तुम सब ही होते, तो तुम लोगों पर किए गए कार्य का क्या अर्थ होता? शैतान क्या कहता? शैतान कहता, “उन्होंने हमेशा से तुम्हारा भय माना है, उन्होंने शुरू से तुम्हारे प्रति समर्पण किया और तुम्हें धोखा देने का उनका कोई इतिहास नहीं है। वे मानवजाति के सबसे अंधकारपूर्ण, अधम या सबसे पिछड़े लोग नहीं हैं।” यदि कार्य वास्तव में इस तरह से किया जाता, तो इस कार्य से कौन आश्वस्त होता? पूरे ब्रह्मांड में चीनी मानवजाति में सबसे पिछड़े हैं। वे निम्न दर्जे में जन्म लेते हैं और निम्न चरित्र के होते हैं; वे मंदबुद्धि और सुस्त होते हैं, और वे अशिष्ट और पतनशील हैं। वे शैतान के स्वभावों से ओतप्रोत, गंदे और कामुक हैं। तुम लोगों में ये सभी नकारात्मक गुण हैं। एक बार यह कार्य पूरा हो जाने पर लोग इन भ्रष्ट स्वभावों को त्याग देंगे और पूरी तरह से समर्पण करने में सक्षम हो जाएँगे और पूर्ण कर दिए जाएँगे। केवल कार्य के ऐसे फल ही सृजित प्राणियों के बीच गवाही हैं!

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मोआब के वंशजों को बचाने का अर्थ

परमेश्वर ने ब्रह्मांड में अपने कार्य को लेकर उसे पूरी तरह से लोगों के इस समूह पर केंद्रित कर दिया है। उसने अपने हृदय का सारा रक्त लेकर उसे तुम लोगों के लिए समर्पित कर दिया है; उसने ब्रह्मांड में आत्मा का सारा कार्य वापस ले लिया है और उसे तुम लोगों को दे दिया है। इसीलिए तुम लोग सौभाग्यशाली हो। इसके अलावा, उसने अपनी महिमा इस्राएल के अपने चुने हुए लोगों से हटाकर तुम लोगों पर स्थानांतरित कर दी है, और उसका इरादा अपनी योजना के उद्देश्य को तुम लोगों, यानी लोगों के इस समूह के माध्यम से पूरी तरह से प्रकट करने का है। इसलिए तुम लोग ही वे हो, जो परमेश्वर की विरासत प्राप्त करोगे और इससे भी अधिक तुम ही वे लोग हो जो परमेश्वर की महिमा विरासत में पाओगे। तुम सब लोगों को शायद ये वचन स्मरण हों : “क्योंकि हमारा पल भर का हल्का सा क्लेश हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण और अनन्त महिमा उत्पन्न करता जाता है।” तुम सब लोगों ने पहले भी ये वचन सुने हैं, किंतु तुममें से किसी ने भी उनका सच्चा अर्थ नहीं समझा। आज तुम उनके वास्तविक अर्थ से गहराई से अवगत हो। ये वही वचन हैं जिन्हें परमेश्वर अंत के दिनों में पूरे करेगा और वे उन लोगों में पूरे किए जाएँगे जिन्हें बड़े लाल अजगर द्वारा निर्दयतापूर्वक उत्पीड़ित किया गया है, उस देश में जहाँ वह कुण्डली मारकर बैठा है। बड़ा लाल अजगर परमेश्वर को सताता है और परमेश्वर का शत्रु है, इसीलिए इस देश के सभी लोगों को परमेश्वर में उनके विश्वास के कारण अपमान और उत्पीड़न सहना पड़ता है; इस प्रकार, ये वचन तुम लोगों में, लोगों के इस समूह में पूरे होते हैं। चूँकि परमेश्वर अपना कार्य उस देश में कार्यान्वित करता है जो परमेश्वर का प्रतिरोध करता है, इसलिए उसका संपूर्ण कार्य प्रचंड बाधाओं का सामना करता है और उसके बहुत-से वचन तुरंत पूरे नहीं हो सकते हैं; इस प्रकार, परमेश्वर के वचनों के परिणामस्वरूप लोग शोधित किए जाते हैं, जो “कष्ट” का हिस्सा भी है। परमेश्वर के लिए बड़े लाल अजगर के देश में अपना कार्य कार्यान्वित करना अत्यंत कठिन है, परंतु इसी “कठिनाई” के माध्यम से परमेश्वर अपने कार्य का एक चरण करता है, ताकि वह अपनी बुद्धि को प्रकट कर सके और अपने अद्भुत कर्मों को प्रकट कर सके। परमेश्वर इस अवसर का उपयोग लोगों के इस समूह को पूर्ण करने के लिए करता है। लोगों की पीड़ा के माध्यम से, उनकी काबिलियत के माध्यम से और इस गंदे देश के लोगों के समस्त शैतानी स्वभावों के माध्यम से ही परमेश्वर शुद्धिकरण और विजय का अपना कार्य करता है, ताकि इससे वह महिमा प्राप्त कर सके और इससे वह उन लोगों को प्राप्त कर सके जो उसके कर्मों की गवाही देते हैं। इस समूह के लोगों के लिए परमेश्वर द्वारा पूरी कीमत चुकाए जाने का संपूर्ण अर्थ यही है। अर्थात्, परमेश्वर विजय का कार्य उन्हीं लोगों के माध्यम से करता है जो उसका प्रतिरोध करते हैं, और केवल इसी प्रकार परमेश्वर की महान शक्ति प्रकट हो सकती है। दूसरे शब्दों में, गंदे देश के लोग ही परमेश्वर की महिमा को विरासत में पाने के योग्य हैं, और केवल यही परमेश्वर की महान सामर्थ्‍य को उभारकर सामने ला सकता है। इसी कारण गंदे देश से ही परमेश्वर महिमा प्राप्त करता है, और गंदे देश में रहने वालों से ही परमेश्वर महिमा प्राप्त करता है—परमेश्वर का ऐसा ही इरादा है। यह बिल्कुल यीशु के कार्य के चरण जैसा है : वह केवल उन्हीं फरीसियों के बीच महिमा प्राप्त कर सकता था जिन्होंने उसे सताया था; यदि फरीसियों द्वारा किया गया उत्पीड़न नहीं होता और यहूदा ने यीशु के साथ विश्वासघात नहीं किया होता, तो यीशु का उपहास नहीं उड़ाया जाता या उसे लांछित नहीं किया जाता, सलीब पर तो और भी नहीं चढ़ाया जाता, और न ही उसे कभी महिमा प्राप्त होती। जहाँ परमेश्वर प्रत्येक युग में कार्य करता है, और जहाँ वह देह में कार्य करता है वहीं वह महिमा प्राप्त करता है और वहीं वह उन्हें प्राप्त करता है जिन्हें वह प्राप्त करना चाहता है। यही परमेश्वर के कार्य की योजना है और यही उसका प्रबंधन है।

परमेश्वर की कई हज़ार वर्षों की योजना में, कार्य के दो भाग देह में किए गए हैं : पहला है सलीब पर चढ़ाए जाने का कार्य, जिसके लिए वह महिमा प्राप्त करता है; दूसरा है अंत के दिनों में विजय और पूर्णता का कार्य, जिसके माध्यम से वह महिमा प्राप्त करता है। यही परमेश्वर का प्रबंधन है। इसलिए परमेश्वर के कार्य को इतना सरल मत समझो और तुम लोगों को दिए गए परमेश्वर के आदेश को भी इतना सरल मत समझो। तुम सभी लोग वे हो जो परमेश्वर की कहीं अधिक असाधारण और अनंत महत्व की महिमा विरासत में पाएँगे, और यह परमेश्वर द्वारा विशेष रूप से नियत किया गया था। उसकी महिमा के दो भागों में से एक तुम लोगों में प्रकट किया जाता है; परमेश्वर की महिमा का एक समूचा भाग तुम लोगों को प्रदान किया गया है, ताकि तुम लोग इसे विरासत में पा सको। यह सब परमेश्वर का उत्कर्ष है, और यह वह योजना भी है जो उसने बहुत पहले पूर्वनिर्धारित कर दी थी। जहाँ बड़ा लाल अजगर रहता है उस देश में परमेश्वर द्वारा ऐसा महान कार्य किए जाने को देखते हुए, यदि यह कार्य कहीं और ले जाया जाता, तो यह बहुत पहले अत्यंत फलदायी हो गया होता और सभी लोग तत्परता से इसे स्वीकार कर लेते। यही नहीं, “परमेश्वर” में विश्वास करने वाले पश्चिम के पादरियों के लिए इस कार्य को स्वीकार कर पाना अत्यंत आसान होता, क्योंकि यीशु के कार्य का चरण एक मिसाल का काम करता है। यही कारण है कि परमेश्वर महिमा पाने के कार्य का यह चरण कहीं और पूरा कर पाने में असमर्थ है—जब कार्य का लोगों द्वारा समर्थन किया जाता है और उसे राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त होती है तो परमेश्वर की महिमा “स्थापित होने” के लिए कोई जगह नहीं होती है। इस देश में कार्य के इस चरण को कार्यान्वित करने का यही असाधारण महत्व है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, क्या परमेश्वर का कार्य उतना सरल है जितना मनुष्य कल्पना करता है?

आज ऐसे लोग हैं, जो अभी भी नहीं समझते कि परमेश्वर ने कौन-सा नया कार्य आरंभ किया है। अन्य-जाति राष्ट्रों में परमेश्वर ने एक नई शुरुआत की है। उसने एक नया युग प्रारंभ किया है और एक नया कार्य शुरू किया है—और वह इस कार्य को मोआब के वंशजों पर कर रहा है। क्या यह उसका नवीनतम कार्य नहीं है? युगों और विगत पीढ़ियों में पहले कभी किसी ने इस कार्य का अनुभव नहीं किया है। किसी ने कभी इसके बारे में नहीं सुना है, समझना तो दूर की बात है। परमेश्वर की बुद्धि, परमेश्वर की चमत्कारिकता, परमेश्वर का अथाहपन, परमेश्वर की महानता और परमेश्वर की पवित्रता, सब कार्य के इस चरण के माध्यम से प्रकट किए जाते हैं, जो कि अंत के दिनों का कार्य है। क्या यह नया कार्य नहीं है, ऐसा कार्य, जो मानव की धारणाओं को खंडित करता है? ऐसे लोग भी हैं, जो इस प्रकार सोचते हैं : “चूँकि परमेश्वर ने मोआब को शाप दिया था और कहा था कि वह मोआब के वंशजों का त्याग कर देगा, तो वह उन्हें अब कैसे बचा सकता है?” ये अन्य-जाति राष्ट्रों के वे लोग हैं, जिन्हें परमेश्वर द्वारा शाप दिया गया था और इस्राएल से बाहर निकाल दिया गया था; इस्राएली उन्हें “अन्यजाति के कुत्ते” कहते थे। हरेक की दृष्टि में वे न केवल अन्यजाति के कुत्ते हैं, बल्कि उससे भी बदतर, ऐसे पुत्र हैं जिनका नाश होगा; कहने का तात्पर्य यह कि वे परमेश्वर द्वारा चुने हुए लोग नहीं हैं। भले ही शुरुआत में वे इस्राएल की सीमाओं के भीतर पैदा हुए, फिर भी वे इस्राएल के लोगों का हिस्सा नहीं हैं; और अन्य-जाति राष्ट्रों में निष्कासित कर दिए गए थे। ये सबसे हीन लोग हैं। चूँकि वे मानवजाति के बीच सबसे निचले स्तर पर हैं, यही कारण है कि परमेश्वर एक नए युग को आरंभ करने का अपना कार्य उन पर करता है, क्योंकि वे भ्रष्ट मानवजाति के प्रतिनिधि हैं। परमेश्वर का कार्य अविवेकपूर्ण और उद्देश्यहीन नहीं है; जो कार्य वह आज इन लोगों पर करता है, वह सृजित प्राणियों पर किया जाने वाला कार्य भी है। नूह परमेश्वर का एक सृजित प्राणी था, जैसे कि उसके वंशज भी हैं। दुनिया में हाड़-मांस से बना कोई भी प्राणी परमेश्वर का सृजित प्राणी है। परमेश्वर का कार्य सभी सृजित प्राणियों पर निर्देशित है; यह इस बात पर आधारित नहीं है कि सृजित किए जाने के बाद किसी को शापित किया गया है या नहीं। उसका प्रबंधन कार्य सभी सृजित प्राणियों पर निर्देशित है, केवल उन चुने हुए लोगों पर नहीं, जिन्हें शापित नहीं किया गया है। चूँकि परमेश्वर अपने सृजित प्राणियों पर अपना कार्य करने का इरादा रखता है, इसलिए वह इसे निश्चित रूप से सफलतापूर्वक पूरा करेगा, और वह उन लोगों पर कार्य करेगा जो उसके कार्य के लिए लाभदायक हैं। इसलिए, जब वह लोगों पर कार्य करता है, तो सभी विनियमों को तोड़ देता है; “शापित,” “ताड़ित,” और “धन्य” शब्द उसके लिए अस्तित्व में नहीं हैं! यहूदी लोग अच्छे हैं, इस्राएल के चुने हुए लोग भी अच्छे हैं; वे उच्च काबिलियत और अच्छी मानवता वाले लोग हैं। प्रारंभ में यहोवा ने उन्हीं पर अपना कार्य आरंभ किया, और अपना सबसे पहला कार्य किया—परंतु आज उन्हें विजय के कार्य का प्राप्तकर्ता बनाना अर्थहीन होगा। वे भी सृजित प्राणियों का एक हिस्सा हो सकते हैं और उनमें बहुत-कुछ सकारात्मक हो सकता है, किंतु उन पर कार्य के इस चरण को कार्यान्वित करना बेमतलब होगा; यह लोगों को जीत पाने में सक्षम नहीं होगा, न ही यह सभी सृजित प्राणियों को समझाने में सक्षम होगा। यही उसके द्वारा अपने कार्य को बड़े लाल अजगर के देश के इन लोगों तक ले जाने का आशय है। यहाँ सबसे अधिक महत्वपूर्ण उसके द्वारा एक युग आरंभ करना, उसके द्वारा सभी विनियमों और सभी मानवीय धारणाओं को तोड़ना और उसके द्वारा संपूर्ण अनुग्रह के युग के कार्य का समापन करना है। यदि उसका वर्तमान कार्य फिर भी इस्राएलियों पर किया गया होता, तो जब तक उसकी छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना समाप्त होने को आती, हर कोई यह विश्वास करने लगता कि परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है, कि केवल इस्राएली ही परमेश्वर के चुने हुए लोग हैं और यह कि केवल इस्राएली ही परमेश्वर का आशीष और प्रतिज्ञा विरासत में पाने योग्य हैं। अंत के दिनों के दौरान बड़े लाल अजगर के अन्य-जाति राष्ट्र में परमेश्वर का देहधारी होना सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर होने का उसका कार्य पूरा करता है; उसका संपूर्ण प्रबंधन कार्य पूरा करता है और बड़े लाल अजगर के देश में उसके प्रबंधन कार्य के केंद्रीय भाग को समाप्त करता है। कार्य के इन तीनों चरणों के मूल में मनुष्य का उद्धार है—अर्थात्, सभी सृजित प्राणियों से सृष्टिकर्ता की आराधना करवाना। इस प्रकार, कार्य के प्रत्येक चरण का बहुत बड़ा अर्थ है; परमेश्वर ऐसा कुछ नहीं करता जिसका कोई अर्थ या मूल्य न हो। एक ओर, कार्य का यह चरण एक नए युग का सूत्रपात और पिछले दो युगों का अंत करता है; दूसरी ओर, यह लोगों की समस्त धारणाओं और लोगों के विश्वास के सभी पुराने तरीकों को और चीजों को समझने के पुराने तरीकों को खंडित करता है। पिछले दो युगों का कार्य मनुष्य की विभिन्न धारणाओं के अनुसार किया गया था; किंतु यह चरण मनुष्य की धारणाओं को पूरी तरह मिटा देता है और ऐसा करके वह मनुष्य पर पूरी तरह विजय प्राप्त कर लेता है। मोआब के वंशजों को जीतने के माध्यम से मोआब के वंशजों पर किए गए कार्य के माध्यम से परमेश्वर संपूर्ण ब्रह्मांड के लोगों को जीत लेगा। यह उसके कार्य के इस चरण का गहनतम अर्थ है, और यही उसके कार्य के इस चरण का सबसे मूल्यवान पहलू है। भले ही तुम अब जानते हो कि तुम्हारा अपना स्थान निम्न है और तुम कम मूल्य के हो, फिर भी तुम यह महसूस करोगे कि तुमने एक बहुत बड़ा आशीष विरासत में प्राप्त किया है और इतना बड़ा वादा प्राप्त किया है, और यह कि तुम परमेश्वर के इस महान कार्य को पूरा करने में सहायता कर सकते हो, तुम परमेश्वर का असली मुखमंडल देख सकते हो, तुम परमेश्वर के अंतर्निहित स्वभाव को जान सकते हो और तुम परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चल सकते हो, जो तुम्हें सबसे आनंददायक चीज लगती है। परमेश्वर के कार्य के पिछले दो चरण इस्राएल में संपन्न किए गए थे। यदि अंत के दिनों के दौरान उसके कार्य का यह चरण भी इस्राएलियों पर किया जाता, तो न केवल सभी सृजित प्राणी मान लेते कि केवल इस्राएली ही परमेश्वर के चुने हुए लोग हैं, बल्कि परमेश्वर की संपूर्ण प्रबंधन योजना भी अपना वांछित परिणाम प्राप्त न कर पाती। जिस समय इस्राएल में उसके कार्य के दो चरण संपन्न किए गए थे, उस दौरान अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच न तो कोई नया कार्य—न ही नया युग प्रारंभ करने का कोई कार्य—किया गया था। कार्य का आज का चरण—एक नए युग के सूत्रपात का कार्य—सबसे पहले अन्य-जाति राष्ट्रों में किया जा रहा है और इतना ही नहीं, प्रारंभ में मोआब के वंशजों पर किया जा रहा है; इस प्रकार संपूर्ण युग का आरंभ किया गया है। परमेश्वर ने मनुष्य की धारणाओं में निहित किसी भी ज्ञान को खंडित कर दिया, जिससे इनमें से कुछ भी बाकी नहीं बचा। विजय प्राप्त करने के अपने कार्य में उसने मानवीय धारणाओं को और चीजों को समझने के लोगों के पुराने, आरंभिक तरीकों को ध्वस्त कर दिया है। वह लोगों को देखने देता है कि परमेश्वर पर कोई विनियम लागू नहीं होते, कि परमेश्वर के मामले में कुछ भी पुराना नहीं है, कि वह जो कार्य करता है वह पूरी तरह से मुक्त है, पूरी तरह से स्वतंत्र है, और कि वह अपने समस्त कार्य में सही है। वह सृजित प्राणियों पर जो भी कार्य करता है, उसके प्रति तुम्हें पूरी तरह से समर्पण करना चाहिए। उसके समस्त कार्य का अर्थ होता है, और यह उसके इरादों और बुद्धि के अनुसार किया जाता है, मनुष्य की पसंद और धारणाओं के अनुसार नहीं। अगर कोई चीज उसके कार्य के लिए लाभदायक होती है, तो वह उसे करता है; और अगर कोई चीज उसके कार्य के लिए लाभदायक नहीं होती, तो वह उसे नहीं करता, चाहे वह कितनी ही अच्छी क्यों न हो! वह कार्य करता है और अपने कार्य के अर्थ और प्रयोजन के अनुसार अपने कार्य के प्राप्तकर्ताओं और स्थान का चयन करता है। कार्य करते हुए वह पुराने विनियमों से चिपका नहीं रहता, न ही वह पुराने सूत्रों का पालन करता है। इसके बजाय, वह अपने कार्य की योजना उसके मायने के अनुसार बनाता है। अंततः वह वास्तविक प्रभाव और प्रत्याशित लक्ष्य प्राप्त करेगा। यदि तुम आज इन बातों को नहीं समझते, तो इस कार्य का तुम पर कोई प्रभाव नहीं होगा।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर समस्त सृजित प्राणियों का प्रभु है

पिछले दो युगों के कार्य का एक चरण इस्राएल में पूरा किया गया, और एक यहूदिया में। सामान्य तौर पर कहा जाए तो, इस कार्य का कोई भी चरण इस्राएल छोड़कर नहीं गया, और प्रत्येक चरण पहले चुने गए लोगों पर किया गया। परिणामस्वरूप, इस्राएली मानते हैं कि यहोवा परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर है। चूँकि यीशु ने यहूदिया में कार्य किया, जहाँ उसने सूली पर चढ़ाए जाने का काम पूरा किया, इसलिए यहूदी उसे यहूदी लोगों के उद्धारक के रूप में देखते हैं। वे सोचते हैं कि वह केवल यहूदियों का राजा है, अन्य किसी का नहीं; वह अंग्रेजों को छुटकारा दिलाने वाला प्रभु नहीं है, न ही अमेरिकियों को छुटकारा दिलाने वाला प्रभु, बल्कि वह इस्राएलियों को छुटकारा दिलाने वाला प्रभु है, और इस्राएल में भी उसने यहूदियों को छुटकारा दिलाया। वास्तव में, परमेश्वर सभी चीज़ों का संप्रभु है। वह सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर है। वह केवल इस्राएलियों का परमेश्वर नहीं है, न यहूदियों का; बल्कि वह सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर है। उसके कार्य के पिछले दो चरण इस्राएल में हुए और इसकी वजह से लोगों ने कुछ निश्चित धारणाएँ विकसित कर ली हैं। वे मानते हैं कि यहोवा ने अपना कार्य इस्राएल में किया, और स्वयं यीशु ने अपना कार्य यहूदिया में किया, और इतना ही नहीं, यीशु ने यह कार्य देह में किया। चाहे जो भी हो, उन्हें लगता है कि यह कार्य इस्राएल से आगे नहीं बढ़ा। परमेश्वर ने मिस्रियों या भारतीयों पर कार्य नहीं किया; उसने केवल इस्राएलियों पर कार्य किया। लोग इस प्रकार विभिन्न धारणाएँ बना लेते हैं, वे परमेश्वर के कार्य को एक निश्चित दायरे में सीमित कर देते हैं। वे कहते हैं कि जब परमेश्वर कार्य करता है, तो अवश्य ही उसे ऐसा चुने हुए लोगों पर और इस्राएल में करना चाहिए; इस्राएलियों के अलावा परमेश्वर किसी अन्य पर कार्य नहीं करता, न ही उसके कार्य का कोई बड़ा दायरा है। वे देहधारी परमेश्वर को नियंत्रित करने में विशेष रूप से सख़्त हैं और उसे इस्राएल की सीमा से बाहर नहीं जाने देते। क्या ये सब मानवीय धारणाएँ मात्र नहीं हैं? परमेश्वर ने संपूर्ण स्वर्ग और पृथ्वी और सभी चीजें बनाईं, उसने सभी सृजित प्राणी बनाए, तो वह अपने कार्य को केवल इस्राएल तक सीमित कैसे रख सकता है? अगर ऐसा होता, तो उसके तमाम सृजित प्राणी बनाने का क्या तुक था? उसने पूरी दुनिया को बनाया, और उसने अपनी छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना केवल इस्राएल में नहीं, बल्कि ब्रह्मांड में प्रत्येक व्यक्ति पर कार्यान्वित की। चाहे तुम जो कोई भी हो—चीनी, अमेरिकी, अंग्रेज, रूसी—प्रत्येक व्यक्ति आदम का वंशज है; वे सब परमेश्वर के बनाए हुए हैं। उनमें से एक भी सृजित प्राणियों के दायरे से बाहर नहीं जा सकता और उनमें से एक भी खुद को “आदम का वंशज” होने की उपाधि से अलग नहीं कर सकता। वे सभी सृजित प्राणी हैं, वे सभी आदम की संतानें हैं, और वे सभी आदम और हव्वा के भ्रष्ट वंशज भी हैं। केवल इस्राएली ही सृजित प्राणी नहीं हैं, बल्कि सभी लोग सृजित प्राणी हैं; बस इतना ही है कि कुछ को शाप दिया गया है, और कुछ को आशीष। इस्राएलियों के बारे में कई स्वीकार्य बातें हैं; परमेश्वर ने आरंभ में उन पर कार्य किया क्योंकि वे सबसे कम भ्रष्ट थे। चीनियों की उनसे तुलना नहीं की जा सकती; वे उनसे बहुत हीन हैं। इसलिए, आरंभ में परमेश्वर ने इस्राएलियों के बीच कार्य किया, और उसके कार्य का दूसरा चरण केवल यहूदिया में संपन्न हुआ—जिसके कारण मनुष्यों के बीच बहुत सारी धारणाएँ और विनियम बन गए हैं। वास्तव में, यदि परमेश्वर मनुष्य की धारणाओं के अनुसार कार्य करता, तो वह केवल इस्राएलियों का ही परमेश्वर होता, और इस प्रकार वह अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच अपने कार्य को फैलाने में असमर्थ होता, क्योंकि वह केवल इस्राएलियों का ही परमेश्वर होता, सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर नहीं। भविष्यवाणियों में कहा गया है कि यहोवा का नाम अन्य-जाति राष्ट्रों में महान होगा, कि वह अन्य-जाति राष्ट्रों में फैल जाएगा। यह भविष्यवाणी क्यों की गई थी? यदि परमेश्वर केवल इस्राएलियों का परमेश्वर होता, तो वह केवल इस्राएल में ही कार्य करता। इतना ही नहीं, वह इस कार्य का विस्तार न करता, और वह ऐसी भविष्यवाणी न करता। चूँकि उसने यह भविष्यवाणी की थी, इसलिए वह निश्चित रूप से अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच, प्रत्येक देश में और समस्त भूमि पर अपने कार्य को फैलाएगा। चूँकि उसने ऐसा कहा है, इसलिए वह ऐसा ही करेगा; यह उसकी योजना है, क्योंकि वह स्वर्ग और पृथ्वी तथा सभी चीजों का सृष्टिकर्ता प्रभु और सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर है। चाहे वह इस्राएलियों पर कार्य करता हो या संपूर्ण यहूदिया में, वह जो कार्य करता है, वह संपूर्ण ब्रह्मांड और संपूर्ण मानवजाति का कार्य होता है। आज जो कार्य वह बड़े लाल अजगर के देश—एक अन्य-जाति राष्ट्र में—करता है, वह भी संपूर्ण मानवजाति का कार्य है। इस्राएल पृथ्वी पर उसके कार्य का आधार हो सकता है; इसी प्रकार, अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच चीन भी उसके कार्य का आधार हो सकता है। क्या उसने अब इस भविष्यवाणी को पूरा नहीं किया है कि “यहोवा का नाम अन्य-जाति राष्ट्रों में महान होगा”? अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच उसके कार्य का पहला चरण यह कार्य है, जिसे वह बड़े लाल अजगर के देश में कर रहा है। देहधारी परमेश्वर का इस राष्ट्र में कार्य करना और इन शापित लोगों पर कार्य करना विशेष रूप से मनुष्य की धारणाओं के विपरीत है; ये लोग सबसे निम्न स्तर के हैं, इनका कोई मूल्य नहीं है, और इन्हें यहोवा ने आरंभ में त्याग दिया था। लोगों को दूसरे लोगों द्वारा त्यागा जा सकता है, परंतु यदि वे परमेश्वर द्वारा त्यागे जाते हैं, तो किसी की भी हैसियत उनसे कम नहीं होगी, और किसी का भी मूल्य उनसे कम नहीं होगा। एक सृजित प्राणी के लिए शैतान द्वारा वश में किया जाना या लोगों द्वारा त्याग दिया जाना बहुत कष्टदायक चीज है—परंतु किसी सृजित प्राणी को उसके सृष्टिकर्ता द्वारा त्याग दिए जाने का अर्थ है कि उसका रुतबा सबसे निचले स्तर पर है। मोआब के वंशज शापित थे और वे इस पिछड़े देश में पैदा हुए थे; निःसंदेह अंधकार के प्रभाव से ग्रस्त सभी लोगों में मोआब के वंशजों का रुतबा सबसे कम है। चूँकि अब तक ये लोग सबसे कम रुतबे वाले रहे हैं, इसलिए उन पर किया गया कार्य मनुष्य की धारणाओं को सबसे अधिक खंडित करता है और परमेश्वर की संपूर्ण छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना के लिए सबसे लाभदायक भी है। इन लोगों पर ऐसा कार्य करना मनुष्य की धारणाओं को खंडित करने में सबसे अधिक सक्षम है और इसके साथ परमेश्वर एक युग का सूत्रपात करता है; इसके साथ वह मनुष्य की सभी धारणाओं को खंडित कर देता है; इसके साथ वह संपूर्ण अनुग्रह के युग के कार्य का समापन करता है। उसका शुरुआती कार्य इस्राएल की सीमाओं के भीतर यहूदिया में किया गया था; अन्य-जाति राष्ट्रों के बीच उसने नए युग का सूत्रपात करने के लिए कोई कार्य नहीं किया। कार्य का अंतिम चरण न केवल अन्य-जाति राष्ट्रों में किया जा रहा है; बल्कि इससे भी अधिक, उन लोगों पर किया जा रहा है, जिन्हें शापित किया गया है। यह एक बिंदु शैतान को अपमानित करने के लिए सबसे सक्षम प्रमाण है, और इस प्रकार, परमेश्वर ब्रह्मांड में सभी सृजित प्राणियों का परमेश्वर, सभी चीजों का प्रभु, और सभी जीवधारियों की आराधना की वस्तु “बन” जाता है।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर समस्त सृजित प्राणियों का प्रभु है

संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ

परमेश्वर के चीन में प्रकट होकर कार्य करने का बहुत महत्व है

संबंधित भजन

अंत के दिनों के दौरान चीन में परमेश्वर के प्रकटन और कार्य का महत्व

पिछला: vi. यह कैसे जानें कि मसीह सत्य, मार्ग और जीवन है

अगला: i. मानवजाति के प्रबंधन के लिए परमेश्वर के कार्य के तीन चरणों का उद्देश्य

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें