अध्याय 3
विजयी राजा अपने महिमामय सिंहासन पर विराजमान है। उसने छुटकारा संपन्न कर लिया है और अपने सारे लोगों की महिमा में प्रकट होने के लिए अगुआई की है। जो कुछ भी अस्तित्व में है वह सब उसके हाथों में है और उसने अपनी दिव्य बुद्धि और पराक्रम से सिय्योन को निर्मित और सुदृढ़ कर दिया है। अपने प्रताप से वह पापी दुनिया का न्याय करता है, असंख्य देशों और लोगों, पृथ्वी और समुद्रों और उनमें रहने वाले सभी जीवों के साथ ही व्यभिचार की मदिरा से मदहोश लोगों का न्याय करता है। परमेश्वर अवश्य ही न्याय करेगा; परमेश्वर अवश्य ही उनसे क्रोधित होगा और अपने प्रताप को प्रकट करेगा, बिना विलंब किए तुरंत न्याय करेगा। उसके क्रोध की अग्नि यकीनन उनके जघन्य पापों को भस्म कर देगी और यकीनन किसी भी क्षण उन पर विपत्ति टूटेगी; उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं होगा और छिपने का कोई स्थान नहीं होगा, वे रोएँगे और अपने दाँत पीसेंगे, और वे अपने ऊपर विनाश ले आएँगे।
परमेश्वर के प्यारे विजयी पुत्र निश्चित रूप से सिय्योन में रहेंगे, वहाँ से कभी बाहर नहीं जाएँगे। परमेश्वर के चुने हुए असंख्य लोग सब ध्यान से उसकी आवाज सुनेंगे, वे सावधानी से उसके क्रियाकलापों पर ध्यान देंगे और स्तुति के स्वर कभी नहीं रुकेंगे। एकमात्र सच्चा परमेश्वर प्रकट हुआ है! हम आत्मा में उसके बारे में निश्चित होंगे और करीब से उसका अनुसरण करेंगे; हम अपनी पूरी ताकत से आगे बढ़ेंगे और अब और नहीं झिझकेंगे। दुनिया का नतीजा हमारे सामने प्रकट हो रहा है; कलीसिया के एक उपयुक्त जीवन के साथ-साथ लोग, घटनाएँ और चीजें, जिनसे हम घिरे हैं, हमारे प्रशिक्षण को तेज कर रही हैं। आओ, जल्दी से अपने हृदयों को वापस लें, जो दुनिया से बहुत प्रेम करते हैं! आओ, जल्दी से अपनी दृष्टि वापस लें, जो इतनी धुँधली है! आओ, अपने कदम रोक लें, ताकि हम सीमाएँ न लाँघ जाएँ। आओ, अपना मुँह बंद करें, ताकि हम परमेश्वर के वचन के अनुसार चल सकें, और अब अपनी लाभ-हानियों पर झगड़ा न करें। आह, सांसारिक दुनिया और धन-दौलत के प्रति अपना लालची अनुराग—इसे त्याग दो! पतियों, बेटियों और बेटों के साथ तुम्हारा अडिग लगाव—इससे अपने को मुक्त करो! आह, तुम्हारे दृष्टिकोण और पूर्वाग्रह—इनकी ओर पीठ कर लो! आह, जागो; समय कम है! आत्मा के भीतर से ऊपर देखो, ऊपर देखो, और परमेश्वर को सत्ता का इस्तेमाल करने दो। कुछ भी हो जाए, एक और लूत की पत्नी न बनो। छोड़ दिया जाना कितना दयनीय होता है! सचमुच, कितना दयनीय! आह, जागो!