2. धार्मिक जगत की यह धारणा कि : “जब प्रभु लौटेगा तो वह मनुष्य को मुर्दों में से जी उठी आध्यात्मिक देह के रूप में दिखेगा”
बाइबल में दो स्वर्गदूत कहते हैं : “हे गलीली पुरुषो, तुम क्यों खड़े आकाश की ओर देख रहे हो? यही यीशु, जो तुम्हारे पास से स्वर्ग पर उठा लिया गया है, जिस रीति से तुम ने उसे स्वर्ग को जाते देखा है उसी रीति से वह फिर आएगा” (प्रेरितों 1:11)। परिणामस्वरूप धार्मिक जगत मानता है कि प्रभु यीशु ने जब क्रूस पर चढ़ने का कार्य पूर्ण कर लिया, तब वह मृत्यु से जी उठा और अपने शिष्यों के सामने प्रकट हुआ और वह एक महिमामय शरीर बन गया और स्वर्ग में आरोहित हुआ, इसलिए जब प्रभु लौटेगा, तब भी वह इंसान के सामने मृतकों में से जी उठे एक आध्यात्मिक शरीर के रूप में ही प्रकट होगा।
बाइबल से उद्धृत परमेश्वर के वचन
“उस दिन या उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न पुत्र; परन्तु केवल पिता” (मरकुस 13:32)।
“यदि तू जागृत न रहेगा तो मैं चोर के समान आ जाऊँगा, और तू कदापि न जान सकेगा कि मैं किस घड़ी तुझ पर आ पड़ूँगा” (प्रकाशितवाक्य 3:3)।
“तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा” (मत्ती 24:44)।
“जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा” (मत्ती 24:27)।
“क्योंकि जैसे बिजली आकाश के एक छोर से कौंध कर आकाश के दूसरे छोर तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य का पुत्र भी अपने दिन में प्रगट होगा। किन्तु सर्वप्रथम यह आवश्यक है कि वह अनेक कष्ट भोगे, और यह पीढ़ी उसे खारिज कर दे” (लूका 17:24-25)।
“आधी रात को धूम मची : ‘देखो, दूल्हा आ रहा है! उससे भेंट करने के लिये चलो’” (मत्ती 25:6)।
“देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूँ; यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूँगा और वह मेरे साथ” (प्रकाशितवाक्य 3:20)।
अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन
यीशु एक सफेद बादल पर सवार होकर चला गया—यह तथ्य है—किंतु वह मनुष्य के बीच एक सफेद बादल पर सवार होकर कैसे लौट सकता है और अभी भी यीशु कैसे कहलाया जा सकता है? यदि वह वास्तव में बादल पर आया होता तो मनुष्य उसे पहचानने में कैसे विफल रहता? क्या दुनिया भर के लोग उसे नहीं पहचानते? उस स्थिति में, क्या यीशु एकमात्र परमेश्वर नहीं होता? उस स्थिति में, परमेश्वर की छवि एक यहूदी की छवि होती, और इतना ही नहीं, वह हमेशा ऐसी ही रहती। यीशु ने कहा था कि वह उसी तरह से आएगा जैसे वह गया था, किंतु क्या तुम उसके वचनों का सही अर्थ जानते हो? क्या ऐसा हो सकता है कि ऐसा उसने तुम लोगों के इस समूह से कहा हो? तुम केवल इतना ही जानते हो कि वह उसी तरह से आएगा जैसे वह गया था, एक बादल पर सवार होकर, किंतु क्या तुम जानते हो कि स्वयं परमेश्वर वास्तव में अपना कार्य कैसे करता है? यदि तुम सच में देखने में समर्थ होते, तब यीशु के द्वारा बोले गए वचनों को कैसे समझाया जाता? उसने कहा था : जब अंत के दिनों में मनुष्य का पुत्र आएगा, तो उसे स्वयं ज्ञात नहीं होगा, फ़रिश्तों को ज्ञात नहीं होगा, स्वर्ग के दूतों को ज्ञात नहीं होगा, और किसी मनुष्य को ज्ञात नहीं होगा। केवल पिता को ज्ञात होगा, अर्थात् केवल आत्मा को ज्ञात होगा। यहाँ तक कि जिसे स्वयं मनुष्य का पुत्र भी नहीं जानता, फिर भी तुम उसे देखने और जानने में सक्षम हो? यदि तुम जानने और अपनी आँखों से देखने में समर्थ होते, तो क्या ये वचन व्यर्थ में बोले गए नहीं होते? और उस समय यीशु ने क्या कहा था? “उस दिन और उस घड़ी के विषय में कोई नहीं जानता, न स्वर्ग के दूत और न पुत्र, परन्तु केवल पिता। जैसे नूह के दिन थे, वैसा ही मनुष्य के पुत्र का आना भी होगा। ... इसलिये तुम भी तैयार रहो, क्योंकि जिस घड़ी के विषय में तुम सोचते भी नहीं हो, उसी घड़ी मनुष्य का पुत्र आ जाएगा।” जब वह दिन आएगा, तो स्वयं मनुष्य के पुत्र को उसका पता नहीं चलेगा। मनुष्य का पुत्र देहधारी परमेश्वर के देह को संदर्भित करता है, जो एक सामान्य और साधारण व्यक्ति है। जब स्वयं मनुष्य का पुत्र भी नहीं जानता, तो तुम कैसे जान सकते हो? यीशु ने कहा था कि वह वैसे ही आएगा, जैसे वह गया था। जब वह आता है, तो वह स्वयं भी नहीं जानता, तो क्या वह तुम्हें अग्रिम रूप में सूचित कर सकता है? क्या तुम उसका आगमन देखने में सक्षम हो? क्या यह एक मज़ाक नहीं है?
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर के कार्य का दर्शन (3)
परमेश्वर इसलिए देहधारी हुआ क्योंकि उसके कार्य का लक्ष्य शैतान की आत्मा, या कोई ऐसी चीज नहीं जो देह की न हो, बल्कि मनुष्य है, जो हाड़-माँस का बना है और जिसे शैतान ने भ्रष्ट कर दिया है। चूँकि मनुष्य की देह को भ्रष्ट कर दिया गया है, इसलिए परमेश्वर ने हाड़-माँस के मनुष्य को अपने कार्य का लक्ष्य बनाया है; इससे भी अधिक, चूँकि मनुष्य भ्रष्टता का लक्ष्य है इसी कारण से परमेश्वर ने उद्धार-कार्य के समस्त चरणों के दौरान मनुष्य को अपने कार्य का एकमात्र लक्ष्य के रूप में चुना है। मनुष्य एक नश्वर प्राणी है, देह और लहू से बना है, और एकमात्र परमेश्वर ही मनुष्य को बचा सकता है। इस प्रकार, परमेश्वर को अपना कार्य करने के लिए देहधारी होना होगा जिसमें मनुष्य के समान ही गुण हों, ताकि उसका कार्य बेहतर प्रभाव पैदा कर सके। परमेश्वर को अपना कार्य करने के लिए इसलिए देह धारण करना होगा क्योंकि मनुष्य हाड़-माँस से बना है और वह न तो पाप पर विजय पा सकता है और न ही स्वयं को शरीर से अलग कर सकता है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, भ्रष्ट मानवजाति को देहधारी परमेश्वर के उद्धार की ज्यादा आवश्यकता है
परमेश्वर द्वारा मनुष्य को बचाने का कार्य सीधे तौर पर आत्मा के माध्यम से और आत्मा की पहचान के साथ नहीं किया जाता, क्योंकि उसके आत्मा को मनुष्य द्वारा न तो छुआ जा सकता है, न देखा जा सकता है और न ही मनुष्य उसके निकट जा सकता है। अगर वह सीधे आत्मा के रूप में मनुष्य को बचाने का प्रयास करता तो मनुष्य उसका उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त करने में असमर्थ होता। यदि परमेश्वर एक सृजित मानव का बाहरी आवरण धारण न करता, तो मनुष्य के पास यह उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त करने का कोई उपाय न होता। क्योंकि मनुष्य के पास उसके करीब आने का कतई कोई तरीका नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे कोई भी यहोवा के बादल के पास नहीं जा पाया था। केवल एक सृजित मनुष्य बनकर, यानी परमेश्वर जो देह बनने वाला है उसमें अपने मार्ग को रखकर ही वह व्यक्तिगत रूप से उस मार्ग को उन सभी लोगों में समाविष्ट कर सकता है जो उसका अनुसरण करते हैं। केवल तभी मनुष्य व्यक्तिगत रूप से उसके मार्ग को सुन और देख सकता है और उसके मार्ग को प्राप्त भी कर सकता है और इस तरीके से पूरी तरह बचाया जा सकता है। यदि परमेश्वर देहधारी न बनता तो देह और रक्त से बना कोई व्यक्ति ऐसा महान उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त न कर पाता, न ही एक भी मनुष्य बचाया जाता। यदि परमेश्वर का आत्मा सीधे मनुष्यों के बीच कार्य करता, तो सभी लोग मार गिराए जाते या फिर परमेश्वर के संपर्क में आने का कोई उपाय न होने के कारण वे शैतान द्वारा पूरी तरह से बंदी बना लिए जाते। प्रथम देहधारण मनुष्य को पाप से छुटकारा दिलाने के लिए था, उसे यीशु के देह के माध्यम से छुटकारा दिलाने के लिए था, अर्थात् यीशु ने मनुष्य को सलीब से बचाया, किंतु शैतानी भ्रष्ट स्वभाव मनुष्य के भीतर अभी भी बचे रह गए। दूसरा देहधारण अब पापबलि के रूप में कार्य करने के लिए नहीं है, अपितु उन लोगों को पूरी तरह से बचाने के लिए है जिन्हें पाप से छुटकारा दिलाया गया था, ताकि जिनके पापों को क्षमा किया जा चुका है वे अपने पाप से मुक्त और पूरी तरह से शुद्ध हो सकें और स्वभावगत बदलाव हासिल कर सकें, इस प्रकार वे शैतान के अंधेरे प्रभाव से मुक्त हो जाएँ और परमेश्वर के सिंहासन के सामने लौट आएँ। केवल इसी तरीके से मनुष्य पूरी तरह से पावनीकृत हो सकता है। ... केवल देहधारी होकर ही परमेश्वर मनुष्य के साथ रह सकता है, संसार के कष्टों का अनुभव कर सकता है और एक सामान्य देह में जी सकता है। केवल इसी तरीके से वह मनुष्य को उस व्यावहारिक मार्ग की आपूर्ति कर सकता है जिसकी सृजित मनुष्य को आवश्यकता है। परमेश्वर के देहधारण के माध्यम से ही मनुष्य परमेश्वर का पूर्ण उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त करता है; ऐसा नहीं है कि मनुष्य इसे सीधे स्वर्ग से विनती के माध्यम से प्राप्त करता है। चूँकि सभी लोग देह और रक्त से बने हैं, उनके पास परमेश्वर के आत्मा को देखने का कोई तरीका नहीं है, उसके आत्मा के निकट जाने की तो बात ही छोड़ दो; लोग केवल परमेश्वर के देहधारी शरीर के ही संपर्क में आ सकता है। केवल इसी माध्यम से मनुष्य समस्त मार्ग और सभी सत्यों को समझ पाता है, और पूर्ण उद्धारकारी अनुग्रह प्राप्त कर पाता है। दूसरा देहधारण मनुष्य को उसके पापों से मुक्त करने और उसे पूरी तरह से शुद्ध करने के लिए पर्याप्त है। इसलिए, दूसरा देहधारण परमेश्वर के संपूर्ण कार्य को देह में समाप्त करता है और परमेश्वर के देहधारण के महत्व को पूरा करता है। इसके बाद से, देह में परमेश्वर का कार्य पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। दूसरे देहधारण के बाद, वह तीसरे देहधारण का कार्य नहीं करेगा। क्योंकि उसका संपूर्ण प्रबंधन समाप्त हो गया होगा, अंत के दिनों के देहधारण ने अपने चुने हुए लोगों को पूरी तरह से प्राप्त कर लिया होगा, और अंत के दिनों में लोगों को उनकी किस्म के अनुसार छाँट लिया गया होगा। वह फिर से उद्धार का कार्य नहीं करेगा, न ही वह कार्य करने के लिए देह में लौटेगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, देहधारण का रहस्य (4)
देहधारी परमेश्वर पूरी तरह भ्रष्ट मनुष्य की आवश्यकताओं के कारण ही देह में आया है। यह परमेश्वर की नहीं, मनुष्य की आवश्यकताओं की वजह से है और परमेश्वर ने जो सारी कीमतें चुकाई हैं और जो सारी पीड़ा सही है वह मानवजाति के लिए हैं न कि स्वयं परमेश्वर के लाभ के लिए। परमेश्वर के लिए कोई नफा, नुकसान या प्रतिफल नहीं है; परमेश्वर जो प्राप्त करता है वह कुछ ऐसा फल नहीं होता जिसे वह बाद में प्राप्त करता है, बल्कि वह होता है जो मूल रूप से उसका था। वह मानवजाति के लिए जो कुछ करता है और वे सारी कीमतें जो उसने मानवजाति के लिए चुकाई हैं उस सबके पीछे का उद्देश्य यह नहीं है कि वह कोई और अधिक प्रतिफल प्राप्त कर सके, बल्कि यह पूरी तरह मानवजाति के लिए है। यूँ तो देह में परमेश्वर के कार्य से अनेक अकल्पनीय मुश्किलें जुड़ी हैं, लेकिन यह अंततः जो प्रभाव प्राप्त करता है वे उन कार्यों के प्रभावों से कहीं बढ़कर होते हैं जिन्हें आत्मा के द्वारा सीधे तौर पर किया जाता है। देह के कार्य में काफी बड़ी तादाद में कठिनाइयाँ होती हैं, देह वही महान पहचान धारण नहीं कर सकता जो आत्मा की होती है, वह आत्मा की तरह अलौकिक कार्य नहीं कर सकता, उसमें आत्मा के समान अधिकार होने का तो सवाल ही नहीं है। फिर भी इस मामूली देह के द्वारा किए गए कार्य का सार आत्मा के द्वारा सीधे तौर पर किए गए कार्य के सार से कहीं श्रेष्ठतर है और यह स्वयं देह ही है जिसकी आवश्यकता सभी लोगों को है। जहाँ तक जिनका उद्धार किया जाना है उनकी बात है, आत्मा का उपयोगिता मूल्य देह की अपेक्षा कहीं अधिक निम्न है : आत्मा का कार्य संपूर्ण विश्व, सारे पहाड़ों, नदियों, झीलों और महासागरों को समाविष्ट करने में सक्षम है, मगर देह का कार्य और अधिक प्रभावकारी ढंग से प्रत्येक ऐसे व्यक्ति से सम्बन्ध रखता है जिसके साथ वो सम्पर्क में आता है। इसके अलावा, स्पर्शगम्य रूप वाली परमेश्वर की देह को मनुष्य के द्वारा बेहतर ढंग से समझा जा सकता है और उस पर भरोसा किया जा सकता है, और यह परमेश्वर के बारे में मनुष्य के ज्ञान को और गहरा कर सकती है, तथा मनुष्य पर परमेश्वर के व्यावहारिक कर्मों की और अधिक गहन छाप छोड़ सकती है। आत्मा का कार्य रहस्य से ढका हुआ है; इसका पूर्वाभास कर पाना नश्वर प्राणियों के लिए कठिन है, उनके लिए उसे देख पाना तो और भी मुश्किल है और इसलिए वे बिना किसी आधार के मात्र चीजों की कल्पना ही कर सकते हैं। लेकिन देह का कार्य सामान्य और व्यावहारिक है, उसके पास प्रचुर बुद्धि है, और एक ऐसी सच्चाई है जिसे नश्वर मनुष्य की आँखों द्वारा व्यक्तिगत रूप से देखा जा सकता है; मनुष्य परमेश्वर के कार्य की बुद्धि को व्यक्तिगत रूप से समझ सकता है, उसके लिए उसे अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ाने की आवश्यकता नहीं है। यह देहधारी परमेश्वर के कार्य की सटीकता और उसका व्यावहारिक मूल्य है। आत्मा केवल उन्हीं कार्यों को कर सकता है जो मनुष्य के लिए अदृश्य हैं और जिनकी कल्पना करना उसके लिए कठिन है, उदाहरण के लिए आत्मा की प्रबुद्धता, आत्मा का दिल को छू लेना, और आत्मा का मार्गदर्शन, लेकिन एक मनुष्य जिसके पास दिमाग है, उसे वे कोई स्पष्ट अर्थ प्रदान नहीं कर सकते। वे केवल एक प्रेरणा या एक मोटे तौर पर समान अर्थ प्रदान कर सकते हैं, और शब्दों से कोई निर्देश नहीं दे पाते। जबकि, देह में परमेश्वर का कार्य बहुत भिन्न होता है : इसमें वचनों का सटीक मार्गदर्शन होता है, और स्पष्ट इरादे और स्पष्ट अपेक्षित लक्ष्य जुड़े होते हैं। इसलिए मनुष्य को अँधेरे में भटकने या अपनी कल्पना का उपयोग करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है, और अंदाज़ा लगाने की तो बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती। देह में किए गए कार्य की स्पष्टता यह है, और उसका कार्य आत्मा के कार्य से काफी ज्यादा भिन्न होता है। आत्मा का कार्य केवल एक सीमित दायरे में ही उपयुक्त होता है, यह देह के कार्य का स्थान नहीं ले सकता। देह के कार्य द्वारा मनुष्य से जो सटीक लक्ष्य अपेक्षित हैं, और इस कार्य से मनुष्य जो ज्ञान प्राप्त करता है उसका व्यावहारिक मूल्य आत्मा के कार्य की सटीकता और व्यावहारिक मूल्य से कहीं ज्यादा है। भ्रष्ट मनुष्य के लिए केवल वही कार्य जो अनुसरण के लिए सटीक वचन और स्पष्ट लक्ष्य प्रदान करे, जो दृश्यमान और मूर्त हो, वही सबसे मूल्यवान प्रकार का कार्य है। केवल यथार्थवादी कार्य और समयोचित मार्गदर्शन ही मनुष्य की अभिरुचियों के लिए उपयुक्त होता है, और केवल व्यावहारिक कार्य ही मनुष्य को उसके भ्रष्ट और पतित स्वभाव से बचा सकता है। इसे केवल देहधारी परमेश्वर हासिल कर सकता है; केवल देहधारी परमेश्वर ही मनुष्य को उसके पुराने भ्रष्ट और पतित स्वभाव से बचा सकता है। यद्यपि आत्मा परमेश्वर का अंतर्निहित सार है, फिर भी इस तरह का कार्य केवल उसकी देह के द्वारा ही किया जा सकता है। यदि आत्मा अकेले ही कार्य करता, तब उसके कार्य का प्रभावी होना संभव नहीं होता—यह एक स्पष्ट सत्य है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, भ्रष्ट मानवजाति को देहधारी परमेश्वर के उद्धार की ज्यादा आवश्यकता है
हालाँकि परमेश्वर की देहधारी देह परमेश्वर की पहचान और दर्जे से बिल्कुल मेल नहीं खाती, और मनुष्य को परमेश्वर के वास्तविक मूल्य से असंगत प्रतीत होती है, फिर भी यह देह, जिसके पास परमेश्वर की अंतर्निहित छवि या परमेश्वर की अंतर्निहित पहचान नहीं है, वह कार्य कर सकती है जिसे परमेश्वर का आत्मा सीधे तौर पर करने में असमर्थ है। ये हैं परमेश्वर के देहधारण के अंतर्निहित महत्व और मूल्य, इस महत्व और मूल्य को मनुष्य न तो समझ पाता है और न ही स्वीकार कर पाता है। यद्यपि सभी लोग परमेश्वर के आत्मा का आदर करते हैं और परमेश्वर की देह का तिरस्कार करते हैं, उनके दृष्टिकोण या विचार चाहे जो हों, देह के व्यावहारिक मायने और मूल्य आत्मा के व्यावहारिक मायने और मूल्य से बहुत बढ़कर होते हैं। निस्संदेह, यह केवल भ्रष्ट मानवजाति के संबंध में है। जहाँ तक उन लोगों की बात है जो सत्य खोजते हैं और परमेश्वर के प्रकटन के लिए लालायित रहते हैं, आत्मा का कार्य केवल दिल को छू सकता है या प्रेरणा प्रदान कर सकता है, और आश्चर्य की यह भावना दे सकता है कि यह कार्य अद्भुत, अथाह और अकल्पनीय है और यह भावना प्रदान कर सकता है कि यह महान, उत्कृष्ट और प्रशंसनीय है, फिर भी सबके लिए अप्राप्य और अगम्य भी है। मनुष्य और परमेश्वर का आत्मा एक-दूसरे को केवल दूर से ही देख सकते हैं, मानो उनके बीच बहुत ज्यादा दूरी हो और वे कभी भी एक समान नहीं हो सकते, मानो मनुष्य और परमेश्वर किसी अदृश्य विभाजन रेखा द्वारा अलग कर दिए गए हों। वास्तव में, यह आत्मा के द्वारा मनुष्य को दिया गया एक मायाजाल है, जो इसलिए है क्योंकि आत्मा और मनुष्य दोनों एक ही प्रकार के नहीं हैं, दोनों एक ही संसार में कभी साथ नहीं रह सकते और क्योंकि आत्मा में मनुष्य का कुछ भी नहीं है। इसलिए मनुष्य को आत्मा की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आत्मा सीधे तौर पर वह कार्य नहीं कर सकता जिसकी मनुष्य को सबसे अधिक आवश्यकता है। देह का कार्य मनुष्य को अनुसरण के लिए व्यावहारिक लक्ष्य, स्पष्ट वचन और यह एहसास देता है कि परमेश्वर व्यावहारिक और सामान्य है, वह विनम्र और साधारण है। भले ही मनुष्य उससे डरता हो, फिर भी अधिकतर लोगों के लिए वह काफी हद तक पहुँच में है। मनुष्य उसका चेहरा देख सकता है, उसकी वाणी सुन सकता है, मनुष्य को उसे दूर से देखने की आवश्यकता नहीं है। यह देह मनुष्य को निकट लगती है, दूर या अथाह नहीं, बल्कि दृश्यमान और पहुँच में लगती है, क्योंकि यह देह उसी संसार में है जिसमें मनुष्य है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, भ्रष्ट मानवजाति को देहधारी परमेश्वर के उद्धार की ज्यादा आवश्यकता है
क्योंकि जिसका न्याय किया जाता है वह मनुष्य है, मनुष्य जो देह का है और भ्रष्ट किया जा चुका है, और यह शैतान की आत्मा नहीं है जिसका सीधे तौर पर न्याय किया जाता है, इसलिए न्याय का कार्य आध्यात्मिक जगत में कार्यान्वित नहीं किया जाता, बल्कि मनुष्यों के बीच किया जाता है। मनुष्य की देह की भ्रष्टता का न्याय करने के लिए देहधारी परमेश्वर से अधिक उपयुक्त और योग्य कोई नहीं है। यदि न्याय सीधे तौर पर परमेश्वर के आत्मा के द्वारा किया जाए, तो यह सर्वांगीण नहीं होता, और तो और मनुष्य के लिए इसे स्वीकार करना कठिन होता, क्योंकि आत्मा मनुष्य के रूबरू आने में असमर्थ है। इस बिंदु के प्रकाश में प्रभाव तत्काल नहीं होंगे, मनुष्य का परमेश्वर के उस स्वभाव को और अधिक स्पष्टता से देखना तो और भी दूर की बात है, जिसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। यदि देहधारी परमेश्वर मानवजाति की भ्रष्टता का न्याय करे, तभी शैतान को पूरी तरह से हराया जा सकता है। देह में प्रकट परमेश्वर भी सामान्य मानवता वाला व्यक्ति है, फिर भी वह सीधे तौर पर मनुष्य की अधार्मिकता का न्याय कर सकता है; यही उसकी स्वभावगत पवित्रता और उसके अनुपम होने का चिह्न है। केवल परमेश्वर ही मनुष्य का न्याय करने के योग्य है, और उसका न्याय करने की स्थिति में है, क्योंकि वह सत्य और धार्मिकता को धारण किए हुए है, और इस प्रकार वह मनुष्य का न्याय करने में समर्थ है। जो सत्य और धार्मिकता से रहित हैं वे दूसरों का न्याय करने लायक नहीं हैं। यदि इस कार्य को परमेश्वर के आत्मा द्वारा किया जाता, तो इसका अर्थ शैतान पर विजय नहीं होता। आत्मा अंतर्निहित रूप से ही नश्वर प्राणियों की तुलना में अधिक उत्कृष्ट है, और परमेश्वर का आत्मा अंतर्निहित रूप से पवित्र है, और देह पर विजय प्राप्त किए हुए है। यदि आत्मा ने इस कार्य को सीधे तौर पर किया होता, तो वह मनुष्य के पूरे विद्रोहीपन का न्याय नहीं कर पाता, और उसकी सारी अधार्मिकता को प्रकट नहीं कर पाता। क्योंकि न्याय के कार्य को परमेश्वर के बारे में मनुष्य की धारणाओं के माध्यम से भी कार्यान्वित किया जाता है, और मनुष्य के अंदर कभी भी आत्मा के बारे में कोई धारणाएँ नहीं रही हैं, इसलिए आत्मा मनुष्य की अधार्मिकता को बेहतर तरीके से प्रकट करने में असमर्थ है, वह ऐसी अधार्मिकता को पूरी तरह से उजागर करने में तो बिल्कुल भी समर्थ नहीं है। देहधारी परमेश्वर उन सब लोगों का शत्रु है जो उसे नहीं जानते। उसके बारे में मनुष्य की धारणाओं और उसके विरोध का न्याय करके, वह मानवजाति के सारे विद्रोहीपन को उजागर करता है। देह में उसके कार्य के प्रभाव आत्मा के कार्य की तुलना में अधिक स्पष्ट होते हैं। इसलिए, संपूर्ण मानवजाति के न्याय को आत्मा के द्वारा सीधे तौर पर सम्पन्न नहीं किया जाता, बल्कि यह देहधारी परमेश्वर का कार्य है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, भ्रष्ट मानवजाति को देहधारी परमेश्वर के उद्धार की ज्यादा आवश्यकता है
देह में उसके कार्य की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह सटीक वचन, प्रोत्साहन और मानवजाति के लिए अपने सटीक इरादों को उन लोगों के लिए छोड़ सकता है जो उसका अनुसरण करते हैं, ताकि बाद में उसके अनुयायी देह में किए गए उसके समस्त कार्य और संपूर्ण मानवजाति के लिए उसके इरादों को अत्यधिक सटीकता से, और अधिक व्यावहारिक शब्दों में उन लोगों तक पहुँचा सकें जो इस मार्ग को स्वीकार करते हैं। केवल मनुष्यों के बीच कार्य करता हुआ देहधारी परमेश्वर ही सही अर्थों में परमेश्वर के मनुष्य के साथ रहने और उसके साथ जीने को यथार्थ बनाता है और परमेश्वर के चेहरे को देखने, परमेश्वर के कार्य को देखने, और परमेश्वर के व्यक्तिगत वचन को सुनने की मनुष्य की इच्छा को पूरा करता है। देहधारी परमेश्वर उस युग का अंत करता है, जब सिर्फ यहोवा की पीठ ही मानवजाति को दिखाई देती थी और साथ ही वह काल्पनिक परमेश्वरों में मानवजाति के विश्वास करने के युग को भी समाप्त करता है। विशेष रूप से, परमेश्वर के अंतिम देहधारण का कार्य संपूर्ण मानवजाति को एक ऐसे युग में लाता है जो अधिक वास्तविक, अधिक व्यावहारिक, और अधिक सुंदर है। यह कार्य न केवल व्यवस्था और विनियमों के युग का ही अंत करता है, बल्कि अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मानवजाति पर ऐसे परमेश्वर को प्रकट करता है, जो व्यावहारिक और सामान्य है, जो धर्मी और पवित्र है, जो प्रबंधन योजना के कार्य को खोलता है और जो मानवजाति के रहस्यों और मंज़िल को प्रदर्शित करता है, जिसने मानवजाति का सृजन किया और जो प्रबंधन कार्य को अंजाम तक पहुँचाता है और जिसने हज़ारों वर्षों तक खुद को छिपा कर रखा है। यह कार्य कल्पितता के युग का पूर्णतः अंत करता है, यह उस युग का समापन करता है जिसमें संपूर्ण मानवजाति परमेश्वर के चेहरे को खोजना तो चाहती थी, मगर ऐसा कर नहीं पाई, यह उस युग का अंत करता है जिसमें संपूर्ण मानवजाति शैतान की सेवा करती थी और यह संपूर्ण मानवजाति की एक पूर्णतया नए युग में अगुआई करता है। यह सब परमेश्वर के आत्मा के बजाए देह में प्रकट परमेश्वर के कार्य का परिणाम है। केवल जब परमेश्वर अपने देह में कार्य करता है, तभी जो लोग उसका अनुसरण करते हैं, वे अब और उन चीजों को खोजते और टटोलते नहीं हैं, जो विद्यमान और अविद्यमान दोनों प्रतीत होती हैं और काल्पनिक परमेश्वरों के इरादों का अंदाजा लगाना बंद कर देते हैं। जब परमेश्वर देह में अपने कार्य को फैलाता है, तो जो लोग उसका अनुसरण करते हैं वे उसके द्वारा देह में किए गए कार्य को सभी धर्मों और संप्रदायों में आगे बढ़ाएँगे, और वे उसके सभी वचनों का संपूर्ण मानवजाति के कानों तक प्रसार करेंगे। उसके सुसमाचार को प्राप्त करने वाले जो सुनेंगे, वे उसके कार्य के तथ्य होंगे, और ऐसी चीजें होंगी जो मनुष्य के द्वारा व्यक्तिगत रूप से देखी और सुनी गई होंगी—ये तथ्य होंगे, अफवाह नहीं। ये तथ्य ऐसे प्रमाण हैं जिनसे वह कार्य को फैलाता है, और वे ऐसे साधन भी हैं जिन्हें वह कार्य को फैलाने में उपयोग करता है। बिना तथ्यों के उसका सुसमाचार सभी देशों और सभी स्थानों तक नहीं फैलेगा; बिना तथ्यों के केवल मनुष्यों की कल्पनाओं के सहारे, वह कभी भी संपूर्ण ब्रह्मांड पर विजय पाने का कार्य नहीं कर सकेगा। आत्मा मनुष्य के लिए अस्पृश्य और अदृश्य है, और आत्मा का कार्य मनुष्य के लिए परमेश्वर के कार्य के और प्रमाण या और तथ्यों को छोड़ने में असमर्थ है। मनुष्य परमेश्वर के असली चेहरे को कभी नहीं देखेगा, वह हमेशा ऐसे काल्पनिक परमेश्वर में विश्वास करेगा, जिसका अस्तित्व ही नहीं है। मनुष्य कभी भी परमेश्वर के मुख को नहीं देखेगा, न ही मनुष्य परमेश्वर के द्वारा व्यक्तिगत रूप से बोले गए वचनों को कभी सुन पाएगा। आखिर, मनुष्य की कल्पनाएँ खोखली होती हैं, वे परमेश्वर के असली चेहरे का स्थान कभी नहीं ले सकतीं; मनुष्य परमेश्वर के अंतर्निहित स्वभाव, और स्वयं परमेश्वर के कार्य की नकल नहीं कर सकता। स्वर्ग के अदृश्य परमेश्वर और उसके कार्य को केवल परमेश्वर के व्यक्तिगत रूप से अपना कार्य करने के लिए देह धारण करने और मनुष्य के बीच आने के द्वारा ही पृथ्वी पर लाया जा सकता है। परमेश्वर के लिए मनुष्य के सामने प्रकट होने का और मनुष्य के लिए परमेश्वर को देखने और परमेश्वर के असली चेहरे को जानने का यही सबसे आदर्श तरीका है। इसे गैर-देहधारी परमेश्वर संपन्न नहीं कर सकता।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, भ्रष्ट मानवजाति को देहधारी परमेश्वर के उद्धार की ज्यादा आवश्यकता है
इस बार परमेश्वर कार्य करने के लिए आध्यात्मिक देह में नहीं, बल्कि बहुत ही साधारण शरीर में आया है। इसके अलावा, यह परमेश्वर के दूसरे देहधारण का शरीर है और यह वह शरीर भी है जिसमें परमेश्वर देह में लौटकर आता है। यह एक बहुत साधारण देह है। तुम उसके बारे में ऐसा कुछ भी नहीं देख सकते जो उसे दूसरों से अलग करता हो, लेकिन तुम उससे वे सत्य प्राप्त कर सकते हो जो तुमने पहले कभी नहीं सुने हैं। बस यह मामूली देह परमेश्वर के सत्य के सभी वचनों का मूर्त रूप है, और अंत के दिनों में परमेश्वर के कार्य का वाहक है, और वह अभिव्यक्ति भी है जिसके द्वारा मनुष्य परमेश्वर के संपूर्ण स्वभाव को जानता है। क्या तुम सच में स्वर्गिक परमेश्वर को नहीं देखना चाहते? क्या तुम सच में स्वर्गिक परमेश्वर को नहीं समझना चाहते? क्या तुम सच में मानवजाति की मंज़िल नहीं देखना चाहते? वह तुम्हें ये सभी रहस्य बताएगा—ऐसे रहस्य जो कोई भी कभी तुम्हें नहीं बता पाया है—और वह तुम्हें वे सत्य भी बताएगा जिन्हें तुम नहीं समझते। वह राज्य में जाने का तुम्हारा द्वार है और नए युग में तुम्हारा मार्गदर्शक है। यह साधारण देह कई ऐसे रहस्यों को समेटे हुए है जिनकी थाह मनुष्य नहीं पा सकता और वह जो कुछ भी करता है वह तुम्हारे लिए समझ से परे है, लेकिन उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य के सभी लक्ष्य तुम्हें यह देखने में सक्षम बनाने के लिए पर्याप्त हैं कि वह कोई साधारण देह नहीं है, जैसा कि मनुष्य मानता है, क्योंकि वह अंत के दिनों में परमेश्वर के इरादों का प्रतिनिधित्व करता है, और वह अंत के दिनों में मानवजाति के प्रति परमेश्वर की परवाह का प्रतिनिधित्व करता है। यद्यपि तुम उसके वचनों को ऐसे नहीं सुन सकते जैसे कि वे आकाश और पृथ्वी को हिला रहे हों, यद्यपि तुम उसमें ऐसी आँखें नहीं देख सकते हो जो आग की लपटों जैसी हैं और यद्यपि तुम उसके लौह-दंड का अनुशासन नहीं पा सकते, फिर भी तुम उसके वचनों से यह सुन सकते हो कि परमेश्वर क्रोधित है और यह जान सकते हो कि परमेश्वर मानवजाति पर दया दिखा रहा है; तुम परमेश्वर का धार्मिक स्वभाव देख सकते हो और यह देख सकते हो कि उसकी बुद्धि कहाँ निहित है, और इससे भी बढ़कर, तुम समस्त मानवजाति के प्रति परमेश्वर की परवाह को अनुभव कर सकते हो। अंत के दिनों में परमेश्वर का कार्य मनुष्य को स्वर्गिक परमेश्वर का पृथ्वी पर मनुष्य के बीच रहना दिखाना है और परमेश्वर को जानने, उसके प्रति समर्पण करने, उसका भय मानने और उससे प्रेम करने में सक्षम बनाना है। यही कारण है कि वह दूसरी बार देह में लौटा है। यूँ तो आज मनुष्य जो देखता है वह एक ऐसा परमेश्वर है जो बिल्कुल मनुष्य के ही समान है, एक नाक और दो आँखों वाला परमेश्वर और एक बहुत ही साधारण परमेश्वर, लेकिन अंत में परमेश्वर तुम लोगों को दिखाएगा कि अगर यह व्यक्ति न हो, तो आकाश और धरती में जबरदस्त बदलाव आएँगे; अगर यह व्यक्ति न हो तो आकाश धुँधला जाएगा, पृथ्वी पर उथल-पुथल मच जाएगी और समस्त मानवजाति अकाल और महामारियों के बीच जिएगी। वह तुम लोगों को दिखाएगा कि यदि अंत के दिनों का देहधारी परमेश्वर तुम लोगों को बचाने के लिए न आता तो परमेश्वर बहुत पहले ही मनुष्य को नरक में नष्ट कर चुका होता; यदि यह देह न होती तो तुम लोग सदैव महापापी होते और तुम हमेशा के लिए लाश होते। तुम लोगों को जानना चाहिए कि यदि यह देह न होती तो समस्त मानवजाति के लिए एक महा आपदा से बचना असंभव होता, और उसके लिए अंत के दिनों में परमेश्वर द्वारा मानवजाति को दिए जाने वाले और भी कठोर दंड से बच पाना असंभव होता। यदि इस साधारण देह का जन्म न हुआ होता तो तुम सबकी ऐसी हालत होती कि तुम लोग जीवन की भीख माँगते लेकिन जी न पाते और मरने की भीख माँगते लेकिन मर न पाते; यदि यह देह न होती तो तुम लोग सत्य प्राप्त न कर पाते और आज परमेश्वर के सिंहासन के सामने न आ पाते, बल्कि अपने जघन्य पापों के लिए परमेश्वर द्वारा दंडित किए जाते। क्या तुम लोग जानते थे कि यदि परमेश्वर देह में लौटा न होता तो किसी के पास भी उद्धार का अवसर न होता; और यदि इस देह का आगमन न होता तो परमेश्वर ने बहुत पहले ही पुराने युग को समाप्त कर दिया होता? ऐसा होने से क्या तुम लोग अभी भी परमेश्वर के दूसरे देहधारण को नकारोगे? चूँकि तुम लोग इस साधारण व्यक्ति से इतने बड़े लाभ प्राप्त कर सकते हो तो तुम उसे प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार क्यों नहीं करोगे?
............
अंत के दिनों में परमेश्वर का सारा कार्य इस साधारण व्यक्ति के माध्यम से किया जाता है। वह तुम्हें सब कुछ प्रदान करेगा और इतना ही नहीं, वह तुमसे संबंधित हर चीज तय करने में सक्षम है। क्या ऐसा व्यक्ति वैसा हो सकता है जैसा तुम लोग मानते हो : एक ऐसा व्यक्ति जो इतना सरल है कि उल्लेख करने योग्य नहीं है? क्या उसका सत्य तुम लोगों को पूरी तरह से कायल करने के लिए पर्याप्त नहीं है? क्या अपनी आँखों से उसके कर्म देखकर भी तुम लोग कायल नहीं होते? या फिर जिस मार्ग पर वह लोगों को ले जाता है वह मार्ग तुम लोगों के लिए चलने के लायक नहीं है? आखिरकार वह क्या चीज है जिसके कारण तुम लोग उससे अरुचि महसूस करते हो, उसे अस्वीकार करते हो और उससे दूर रहते हो? यही वह व्यक्ति है जो सत्य व्यक्त करता है, यही वह व्यक्ति है जो सत्य प्रदान करता है और यही वह व्यक्ति है जो तुम लोगों को अनुसरण करने के लिए मार्ग प्रदान करता है। क्या तुम लोग अभी भी इन सत्यों के भीतर परमेश्वर के कार्य के निशान खोज पाने में असमर्थ हो? यीशु के कार्य के बिना मानवजाति सूली से नहीं उतर सकती थी, लेकिन आज के देहधारी परमेश्वर के बिना सूली से उतरे लोग कभी परमेश्वर की स्वीकृति नहीं पा सकते या नए युग में प्रवेश नहीं कर सकते। इस साधारण व्यक्ति के आगमन के बिना तुम लोगों को कभी परमेश्वर के सच्चे मुखमंडल का दर्शन करने का अवसर नहीं मिलता, न ही तुम इसके योग्य होते, क्योंकि तुम सब ऐसे पात्र हो जिन्हें बहुत पहले ही नष्ट कर दिया जाना चाहिए था। परमेश्वर के द्वितीय देहधारण के आगमन के कारण परमेश्वर ने तुम लोगों को क्षमा कर दिया है और तुम लोगों पर दया दिखाई है। खैर अंत में मुझे तुम लोगों को जिन वचनों के साथ छोड़ना होगा, वे अभी भी यही हैं : यह साधारण व्यक्ति, जो देहधारी परमेश्वर है, तुम लोगों के लिए बड़े महत्व का है। यह वह महान काम है जिसे परमेश्वर ने मनुष्यों के बीच पहले ही कर दिया है।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, क्या तुम जानते थे? परमेश्वर ने मनुष्यों के बीच एक महान काम किया है
संबंधित चलचित्र अंश
प्रभु जब फिर से आयेंगे तो मानव के सामने कैसे प्रकट होंगे?
अंत के दिनों में उद्धारकर्ता कैसे मानवता को बचाने के लिए पृथ्वी पर उतरता है?
संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ
मैंने प्रभु की वापसी का स्वागत किया है!
संबंधित धर्मोपदेश
अंत के दिनों में परमेश्वर क्यों देह में प्रकट होता है और कार्य करता है, न कि आत्मा के रूप में?
संबंधित भजन
देहधारी परमेश्वर ही मनुष्य को पूरी तरह बचा सकता है
देहधारण पूरी तरह से भ्रष्ट मानवजाति की आवश्यकताओं के कारण है
परमेश्वर मानवजाति की जरूरत के कारण कार्य करने के लिए देह बना