372  मैं आजीवन केवल परमेश्वर से प्रेम करना चाहती हूँ

1

बरसों मैंने प्रभु में आस्था रखी,

पर जाना सिर्फ़ उसके अनुग्रह का आनंद लेना।

उससे सच्चा प्यार न किया, बस ईश-राज्य का

आशीष पाने की ख़ातिर, काम किया और दुख झेला।

अब मसीह के वचनों के न्याय से,

जागी हूँ सत्य के प्रति :

भ्रष्ट इंसान शुद्ध होता सिर्फ़ न्याय से;

ये इंसान को बचाता शैतान की ताकतों से।


2

पर शैतान बेहद भ्रष्ट कर चुका था मुझे,

अपना ज़मीर और विवेक गँवा चुकी थी मैं,

मुझे ईश-अनुग्रह का लालच था,

उसके वचनों पर अमल की परवाह न थी मुझे,

अपने दुखों के बदले अनंत जीवन चाहती थी मैं।

कभी ईश-इच्छा का ख़्याल न किया,

कभी उसके वचनों को न जिया।

आस्था में ईश्वर से सौदा करके,

उसे धोखा दे रही थी, विरोध कर रही थी।


ईश्वर धार्मिक और पवित्र है, ये ईश-न्याय से जाना मैंने।

ईश-उद्धार पा लिया मैंने,

बस चाहती हूँ, आजीवन प्रेम करूँ ईश्वर से।


3

ईश-वचनों के न्याय और खुलासे की

मदद से ही, सत्य को जाना मैंने:

अहंकारी, स्वार्थी, कपटी, धोखेबाज़,

घृणा-योग्य हूँ, मैं इंसान नहीं हूँ।

अगर न्याय से न गुज़रती,

तो भ्रष्ट रहकर, कैसे ईश्वर को जानती,

उसका आज्ञापालन करती मैं?

ईश्वर को जाने बिना, उसके प्रति श्रद्धा रखे बिना,

उसके आगे जीने योग्य कैसे बन पाती मैं?


ईश्वर धार्मिक और पवित्र है, ये ईश-न्याय से जाना मैंने।

ईश-उद्धार पा लिया मैंने,

बस चाहती हूँ, आजीवन प्रेम करूँ ईश्वर से।


4

ईश-न्याय से, शोधन और परीक्षण से गुज़रकर,

जान गयी मैं ईश्वर का प्रेम कितना सच्चा है।

भले ही दुख उठाए, पर आख़िरकार

शुद्ध हो सकती है भ्रष्टता मेरी।

ईश-धार्मिकता, पवित्रता को जानकर,

ईश्वर का भय मानने लगा है दिल मेरा।

कर्तव्य-पालन और सत्य पर अमल करके,

अब जीती हूँ मैं इंसान की तरह।


ईश्वर धार्मिक और पवित्र है, ये ईश-न्याय से जाना मैंने।

ईश-उद्धार पा लिया मैंने,

बस चाहती हूँ, आजीवन प्रेम करूँ ईश्वर से।

ईश्वर धार्मिक और पवित्र है, ये ईश-न्याय से जाना मैंने।

ईश-उद्धार पा लिया मैंने,

बस चाहती हूँ, आजीवन प्रेम करूँ ईश्वर से।

पिछला: 371  परमेश्वर द्वारा इंसान का उद्धार एक सच्चाई है

अगला: 373  परमेश्वर का सच्चा प्रेम

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

610  मानवता में परमेश्वर के कार्य का तरीक़ा और सिद्धांत

1जब परमेश्वर देहधारी न था, तो उसके वचन इंसान समझ न पाता था,क्योंकि उसकी दिव्यता से आये थे वचन।न समझ पाता था वो उनका प्रसंग या दृष्टिकोण।वे...

902  परमेश्वर अंततः उसी को स्वीकार करते हैं, जिसके पास सत्य होता है

1 अंत के दिनों में जन्म लेने वाले लोग किस प्रकार के थे? ये वो लोग हैं जो हजारों सालों से शैतान द्वारा भ्रष्ट किए गए थे, वे इतनी गहराई तक...

775  जब तुम सत्य का अनुसरण नहीं करते तो तुम पौलुस के रास्ते पर चलते हो

1 इन दिनों, अधिकांश लोग इस तरह की स्थिति में हैं : "आशीष प्राप्त करने के लिए मुझे परमेश्वर के लिए खुद को खपाना होगा और परमेश्वर के लिए कीमत...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें