सत्य का अनुसरण कैसे करें (37)
सत्य का अनुसरण कैसे करें, इस संबंध में हम इस अवधि के दौरान “देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाओं और कल्पनाओं को त्याग देना” विषय पर संगति कर रहे हैं। इस विषय के अंतर्गत, हमने “परमेश्वर के साथ अनकही समझ होना” से संबंधित विषय-वस्तु पर संगति की थी, है ना? (हाँ।) पिछली बार, हमने पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा परमेश्वर की सेवा करने के विषय पर संगति की थी, जिसका संबंध परमेश्वर के साथ अनकही समझ होने से है। हमने विषय-वस्तु के दो पहलुओं पर संगति की थी। मुझे बताओ, ये दो पहलू किन बातों को संदर्भित करते हैं? (एक है लोगों को पदोन्नत और विकसित करना; दूसरा है गुट न बनाना।) ये विषय-वस्तु के दो प्राथमिक पहलू हैं। इन दोनों पहलुओं में परमेश्वर की सेवा करने की विषय-वस्तु शामिल है, और इनमें वह कार्य शामिल है जो लोगों को परमेश्वर की सेवा करते समय करना चाहिए, साथ ही कुछ ऐसे विचलन जो अक्सर पैदा होते हैं और कुछ ऐसी समस्याएँ जिनसे परमेश्वर की सेवा करते समय बचना चाहिए। हमने पहले जिन बातों पर चर्चा की थी, वे कुछ ऐसे काम थे जो लोगों को करने चाहिए और कुछ ऐसे मामले थे जिन पर उन्हें कार्य के इन दो पहलुओं के संबंध में ध्यान देना चाहिए, साथ ही वे सिद्धांत जिनका उन्हें कार्य के इन दो पहलुओं को करते समय पालन करने की जरूरत है। जब से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने अपना कार्य करना शुरू किया है तब से लेकर अब तक, वह लगातार कार्य के इन दो पहलुओं को कर रहा है, उसने हमेशा कार्य के इन दो पहलुओं को करने के सिद्धांतों का पालन किया है, और कार्य के इन दो पहलुओं को करने के नतीजे भी हासिल किए हैं और इनके महत्व को साकार किया है। विषय-वस्तु के इन दो पहलुओं पर संगति करने के माध्यम से, क्या तुम लोगों को यह स्पष्ट हो गया है कि कार्य के ये दो पहलू क्यों किए जाने आवश्यक हैं, और कार्य के इन दो पहलुओं को करते समय ध्यान देने योग्य मामले क्या हैं और सिद्धांत क्या हैं? (अब हमें थोड़ा और स्पष्ट हो गया है।) मैंने कार्य के इन दो पहलुओं—लोगों को पदोन्नत और विकसित करना, और गुट न बनाना—के सिद्धांतों पर बहुत अधिक विस्तार से संगति नहीं की थी; मैंने परमेश्वर की सेवा करने के विषय के संबंध में तुम लोगों को बस थोड़ा-सा सरल संकेत दिया था। परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में, कार्य की ये दो मदें अपरिहार्य हैं, और ये कार्य की दो बहुत महत्वपूर्ण और अहम मदें हैं। मैंने कार्य की इन दो मदों पर संगति इसलिए की क्योंकि वे उस व्यापक विषय से संबंधित हैं जिस पर हम संगति कर रहे हैं—“परमेश्वर के साथ अनकही समझ होना।” परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में, यदि कोई परमेश्वर के साथ अनकही समझ प्राप्त करना चाहता है, तो कार्य की ये दो मदें—लोगों को पदोन्नत और विकसित करना, और गुट न बनाना—अवश्य की जानी चाहिए। यानी, परमेश्वर की सेवा करने की तुम्हारी प्रक्रिया में और तुम्हारे कार्य में, तुम्हें कार्य की इन दो मदों को करना चाहिए, और तुम्हें कार्य की इन दो मदों को करने के सिद्धांतों का भी पालन करना चाहिए। ये कार्य की दो अपरिहार्य मदें हैं। तुम लोगों को यह स्पष्ट रूप से समझना चाहिए। हमने लोगों को पदोन्नत और विकसित करने के उद्देश्य और महत्व पर कुछ सामान्य संगति की है, और हमने गुट न बनाने के कार्य के संबंध में ध्यान देने योग्य मामलों और पालन किए जाने वाले सिद्धांतों, साथ ही कार्य के इस पहलू को करने के महत्व पर भी थोड़ी संगति की है। जहाँ तक इस बात का संबंध है कि कुछ विस्तृत कार्य कैसा है और विशिष्ट कार्य कैसे किया जाए, तुम लोगों को अपने कर्तव्य निभाने के दौरान और अपने दैनिक जीवन में धीरे-धीरे सिद्धांतों को समझना चाहिए और बारीकियों को जानना चाहिए। उदाहरण के लिए, पहले सत्य के अन्य पहलुओं पर संगति करते समय, हमने लोगों को पदोन्नत और विकसित करने के कार्य के संबंध में बारीकियों पर संगति की थी, जैसे कि किन लोगों को पदोन्नत और विकसित करना है, उन्हें कैसे पदोन्नत और विकसित करना है, जिन लोगों को पदोन्नत और विकसित किया गया है उनका अवलोकन कैसे करना है, उनके बारे में कैसे जानना है, उनके कार्य पर अनुवर्ती कार्रवाई कैसे करनी है, और उन्हें सत्य वास्तविकता में प्रवेश करने और उस मुकाम तक पहुँचने के लिए कैसे विकसित करना है जहाँ वे सिद्धांतों के अनुसार कार्य करें, जिससे उन्हें उस मुकाम तक लाया जा सके जहाँ वे परमेश्वर के इरादों के अनुरूप हों और परमेश्वर के उपयोग के लायक हों। लोगों को पदोन्नत और विकसित करने के कार्य में, तुम लोगों को स्वयं इसका अभ्यास और अनुभव करने की जरूरत है, और धीरे-धीरे सँभल-सँभलकर आगे बढ़ना है जब तक कि तुम सिद्धांतों को समझ न लो। संक्षेप में, इतने वर्षों तक पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के संपर्क में रहने और उससे जुड़े रहने के बाद, तुम लोगों को यह समझ लेना चाहिए था या इस बात की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी कि लोगों को पदोन्नत और विकसित करने का कार्य पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में किए जाने वाले कार्य की एक महत्वपूर्ण मद है। इसके अतिरिक्त, गुट न बनाना भी परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा पालन किए जाने वाले सिद्धांतों में से एक है—यह ऐसी बात है जिसे तुम सभी लोग महसूस कर सकते हो, है ना? (हाँ।)
परमेश्वर की सेवा करने के संबंध में, इन दो पहलुओं—लोगों को पदोन्नत और विकसित करना, और गुट न बनाना—में अभिव्यक्तियों के अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अपना कार्य करने की प्रक्रिया में एक और अभिव्यक्ति प्रदर्शित करता है जिस पर आज हम संगति करने जा रहे हैं। यह अभिव्यक्ति है अपना कार्य न छोड़ना। यह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने और कार्य करने की एक अभिव्यक्ति है, और यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है जिसमें परमेश्वर के साथ अनकही समझ होना शामिल है। क्या अपना कार्य न छोड़ना अभ्यास का एक पहलू है या मानवता की एक अभिव्यक्ति है? (यह दोनों है।) यह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के कार्य में अभ्यास का एक विशिष्ट पहलू है, और यह उस वास्तविकता का भी एक पहलू है जिसे वह अपनी मानवता में जीता है। अपना कार्य न छोड़ने का यह पहलू पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में बहुत ही विशिष्ट रूप से और बहुत ही व्यावहारिक रूप से अभिव्यक्त होता है। परमेश्वर में विश्वास करने, अपना कर्तव्य निभाने और परमेश्वर की सेवा करने के दौरान हर व्यक्ति में अक्सर नकारात्मकता और कमजोरी की अवस्थाएँ होती हैं या टालमटोल करने की अवस्थाएँ होती हैं, फिर चाहे वह किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना कर रहा हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर में विश्वास करते हुए लोगों को निश्चित रूप से दैनिक जीवन और अस्तित्व में बहुत-सी कठिनाइयों या अपने कर्तव्य से जुड़ी कठिनाइयों, साथ ही व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ये कठिनाइयाँ अक्सर लोगों को परेशान और प्रभावित करती हैं, जिससे उनमें नकारात्मकता, कमजोरी और टालमटोल करने की भावना विकसित हो जाती है या उनमें परमेश्वर के बारे में गलतफहमियाँ पैदा हो जाती हैं, और वे अपने स्वयं के हितों, जीवन और मृत्यु आदि जैसी चीजों से जुड़े विशेष परिवेशों और विशेष संदर्भों में पवित्र आत्मा के कार्य को महसूस करने में असमर्थ हो जाते हैं। ऐसी स्थितियों में जब लोग परमेश्वर के इरादों को नहीं समझते या परमेश्वर में आस्था खो देते हैं या जब उन्हें कोई उम्मीद नहीं दिखती है और वे पवित्र आत्मा के स्पष्ट कार्य को महसूस नहीं कर पाते हैं तो अधिकतर लोग उन जिम्मेदारियों को छोड़ने का विकल्प चुनते हैं जो उन्हें अच्छे से निभानी चाहिए। चाहे वे उन्हें अस्थायी रूप से छोड़ें या स्थायी रूप से छोड़ दें, उनका इस तरह से छोड़ना, मेरे विचार से अपना कार्य छोड़ देना है। यानी, जब लोग कठिनाइयों का सामना करते हैं, नकारात्मकता और कमजोरी में पड़ जाते हैं, परमेश्वर को गलत समझने लगते हैं और परमेश्वर से निराश हो जाते हैं, तो वे कठिनाइयों का डटकर सामना करने या अपने पदों पर डटे रहने के लिए दर्द सहने के बजाय, उन जिम्मेदारियों को छोड़ देने और उनसे बचने का विकल्प चुनते हैं जिन्हें उन्हें पूरा करना चाहिए। मेरी नजर में, इस तरह की अभिव्यक्ति और इस तरह का व्यवहार अपना कार्य छोड़ देना है। यदि अपना कार्य छोड़ देने की समस्या साधारण विश्वासियों में दिखाई देती है तो इसका कलीसिया के कार्य पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है और यह केवल व्यक्ति को प्रभावित करता है। लेकिन जब यह कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो परमेश्वर की सेवा कर रहा है, चाहे वह किसी भी स्तर का अगुआ या कार्यकर्ता हो, यदि वह अपना कार्य छोड़ देता है और इससे हार मान लेता है, तो परमेश्वर के घर के कार्य पर इसका प्रभाव बहुत बड़ा होगा। यह न केवल कलीसियाई जीवन को प्रभावित करेगा, बल्कि यह सुसमाचार फैलाने के कार्य को भी प्रभावित करेगा। इस प्रकार, इस व्यक्ति के टालमटोल करने और अपना कार्य छोड़ देने के कारण कलीसिया का कार्य या परमेश्वर के घर का समग्र कार्य प्रभावित, बाधित और यहाँ तक कि खराब हो जाएगा। यदि कोई जिला अगुआ अपना कार्य छोड़ देता है या अपना कर्तव्य और मिशन छोड़कर भाग जाता है, तो इससे पूरे जिले का कार्य प्रभावित होगा या यहाँ तक कि ठप हो जाएगा। यदि कोई क्षेत्रीय अगुआ या उससे भी उच्च स्तर का कोई अगुआ या कार्यकर्ता अपना कार्य छोड़ दे, तो कोई भी कल्पना कर सकता है कि परमेश्वर के घर के कार्य में कैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। यदि अगुआ और कार्यकर्ता वास्तविक कार्य नहीं करते हैं, कार्य को कार्यान्वित नहीं करते हैं या कार्य पर अनुवर्ती कार्रवाई नहीं करते हैं, तो पहले कुछ दिनों तक इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा—भाई-बहन सामान्य रूप से परमेश्वर के वचनों को खा और पी सकेंगे, और सामान्य रूप से सभा कर सकेंगे और अपने कर्तव्य निभा सकेंगे। यदि अगुआ और कार्यकर्ता कभी वास्तविक कार्य नहीं करते हैं, तो समय के साथ, भाई-बहनों को ऊपरवाले से कार्य-व्यवस्थाएँ प्राप्त न होने और जीवन प्रवेश के मामले में सिंचन, आपूर्ति, सहारा और मदद प्राप्त न होने के कारण, कलीसिया के लोगों के दिलों में बिखराव आ जाएगा, कलीसियाई जीवन से कोई अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे, कलीसिया का कार्य भी रुक जाएगा और कलीसिया पवित्र आत्मा का कार्य खो देगी—ये वे परिणाम हैं जो घटित होंगे। इसलिए, अगुआओं और कार्यकर्ताओं का अपना कार्य छोड़ देना एक बहुत ही गंभीर समस्या है। यदि परमेश्वर की सेवा करने के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उस अगुआ या कार्यकर्ता को या उच्च स्तर के अगुआओं या कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वास्तविकता में यह जिम्मेदारी ऐसी चीज है जिसे तुम उठा नहीं सकते—फिर, मैं जिम्मेदारी लेने की बात क्यों करता हूँ? क्योंकि जब तुम हिसाब देने के लिए परमेश्वर के सामने आओगे तो तुम हिसाब नहीं दे पाओगे। परमेश्वर ने एक या अधिक कलीसियाओं के अपने चुने हुए लोगों को और उन कलीसियाओं का कार्य तुम्हें सौंपा था, लेकिन जब कुछ विशेष परिस्थितियाँ उत्पन्न हुईं तो तुमने कार्य करना बंद कर दिया और इसके बजाय अपने स्वयं के निजी मामलों और कठिनाइयों पर ध्यान दिया, और कलीसिया के कार्य का बोझ उतार दिया। परमेश्वर की नजर में यह एक गंभीर अपराध है जो तुमने परमेश्वर की सेवा करते समय किया है; यह ऐसी चीज है जिससे परमेश्वर घृणा करता है और यह ऐसी चीज है जिसकी वह निंदा करता है।
परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने के बाद, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में कभी कदम पीछे नहीं हटाया और कभी अपना कार्य नहीं छोड़ा, चाहे उसे कैसी भी कठिनाइयों का सामना क्यों न करना पड़ा हो। शुरुआत में, पवित्र आत्मा ने उस पर कार्य किया और कलीसियाएँ उसे सौंप दीं। उस समय, वह कई सत्य सिद्धांतों को नहीं समझता था। उन परिस्थितियों में, उसने केवल पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन पर निर्भर रहकर कार्य किया, और वह कलीसिया का कार्य करने के लिए परमेश्वर में विश्वास करने की प्रक्रिया में प्राप्त की गई अपनी अंतर्दृष्टि और समझ पर भी निर्भर रहा। कलीसिया का कार्य करने की प्रक्रिया में, उसे अनिवार्य रूप से अपने जीवन से आने वाली और अपने कार्य से आने वाली कई कठिनाइयों, मुश्किलों और उलझनों का सामना करना पड़ता था। इस संदर्भ में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य लगातार कार्य करने में डटा रहा। चाहे उसने कितनी भी बड़ी कठिनाइयों का सामना किया हो और चाहे उसे कैसी भी बाधाओं का सामना करना पड़ा हो, वह कलीसियाओं को आपूर्ति करने और कलीसियाओं का सिंचन करने का कार्य करने के लिए लगातार हर जगह कलीसियाओं की यात्रा करता रहा, और इस दौरान वह हमेशा सँभल-सँभलकर आगे बढ़ता रहा और चीजों का अनुभव करता रहा, और अब तक कार्य को बेहतर से बेहतर करता आ रहा है। यह परमेश्वर की सेवा करने में उसके नकारात्मक न होने और ढिलाई न बरतने या अपना कार्य न छोड़ने की व्यावहारिक अभिव्यक्ति है, चाहे उसे कैसी भी कठिनाइयों का सामना क्यों न करना पड़े। जब उसने पहली बार कलीसियाओं की अगुआई करना, एक कलीसिया से दूसरी कलीसिया की यात्रा करना, कलीसियाओं को आपूर्ति करना और कलीसियाओं का प्रशासनिक और कार्मिक प्रबंधन कार्य करना शुरू किया, तो उसे भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मानवीय परिप्रेक्ष्य से देखा जाए तो पहले कभी किसी ने कलीसियाओं की अगुआई नहीं की थी और पहले कभी किसी ने कलीसिया का कार्य नहीं किया था; कलीसिया का अधिकांश कार्य शून्य से शुरू हो रहा था। मनुष्य के लिए, यह सबसे बड़ी कठिनाई है। ऐसा क्यों कहा जाए कि यह सबसे बड़ी कठिनाई है? यद्यपि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के पास पवित्र आत्मा का कार्य था और पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन था, और वह इस आदेश की जिम्मेदारी उठा सकता था, फिर भी वह स्वयं बिना किसी विशेष गुण के बस एक साधारण व्यक्ति था, और वह जन्म से यह नहीं जानता था कि कलीसिया का कार्य कैसे किया जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसकी पहचान बस साधारण भ्रष्ट मानवजाति के एक सदस्य की थी; उसके पास परमेश्वर का जीवन नहीं था, बल्कि बस एक साधारण व्यक्ति का जीवन था। कहने का तात्पर्य यह है कि वह जन्म से यह नहीं जानता था कि परमेश्वर के घर का कार्य कैसे किया जाता है; बात बस इतनी है कि परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने के बाद, उसके पास पवित्र आत्मा की प्रेरणा और पवित्र आत्मा की अगुआई थी। जहाँ तक उसका संबंध था, बिल्कुल शुरुआत में, वह न तो परमेश्वर के घर के कार्य के बारे में जानता था और न ही पवित्र आत्मा के कार्य या परमेश्वर के कार्य के बारे में कुछ जानता था; उसने परमेश्वर के घर के कार्य की हर एक मद को करने की शुरुआत शून्य से की। उसके शून्य से शुरुआत करने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि उसने जो भी कार्य किया, उसके लिए उसे प्रार्थना करने और खोजने के लिए परमेश्वर के सामने आने की जरूरत थी। पवित्र आत्मा की अगुआई, रोशनी, प्रबुद्धता और मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद, वह सँभल-सँभलकर आगे बढ़ता था और अनुभव करता था। इस प्रक्रिया के दौरान, उसने धीरे-धीरे अभ्यास के कुछ मार्ग और सिद्धांत खोजे, और बाद में उसने धीरे-धीरे उन विभिन्न सिद्धांतों को लिया जिन्हें उसने समझा था और उन्हें कलीसिया के कार्य में कार्यान्वित किया। जैसे-जैसे उसने उन्हें कार्यान्वित किया, उसने पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और पवित्र आत्मा की अगुआई का अनुभव किया। साथ ही, उसने अपने अनुभवों का सारांश भी निकाला, लोगों का भेद पहचानना और चीजों का भेद पहचानना सीखा, और पवित्र आत्मा के कार्य की प्रवृत्तियों और पवित्र आत्मा के कार्य के तरीकों, साथ ही पवित्र आत्मा की अगुआई और प्रबुद्धता को महसूस करना सीखा। यह प्रक्रिया बहुत ही स्वाभाविक थी, यह प्रक्रिया बहुत व्यावहारिक और बहुत विशिष्ट भी थी; यह बिल्कुल भी खोखली नहीं थी।
क्या पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को कलीसियाओं की अगुआई करने और परमेश्वर के घर का समग्र कार्य करने के दौरान सँभल-सँभलकर आगे बढ़ने की प्रक्रिया में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा? (हाँ।) इस प्रक्रिया में कठिनाइयाँ लगातार बनी रहीं। उठाया गया हर एक कदम और किए गए कार्य की हर एक मद सबसे नया कार्य था; यह एक प्रयास था, यह एक अनुभव भी था, और इससे भी बढ़कर, यह प्रगति का एक रूप था। जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, तो उसने क्या किया? परमेश्वर के देहधारी होने और प्रकट होने के बाद, वह मेरे साथ चर्चा और संगति कर सकता था। परमेश्वर द्वारा देहधारी परमेश्वर की गवाही दिए जाने से पहले, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, तो उसने क्या किया? (वह प्रार्थना करता था और खोजता था।) उसे प्रार्थना करनी पड़ती थी और उसे खोजना पड़ता था। उसमें कभी कदम पीछे न हटाने का जज्बा था। इसके लिए बोलचाल का शब्द क्या है? जी-तोड़ मेहनत करना। उसने कठिनाइयों को हल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। चाहे उसे किसी भी कठिनाई का सामना क्यों न करना पड़ा हो, वह गिर नहीं सकता था, वह प्रतीक्षा नहीं कर सकता था और वह दूसरों पर निर्भर नहीं रह सकता था, क्योंकि कोई और नहीं समझता था। कलीसिया उसे सौंपी गई थी, और इसके साथ ही, कलीसिया का कार्य उसे सौंपा गया था। जब उसे किसी कठिनाई का सामना करना पड़ा और उसने दूसरों के साथ इसके बारे में संगति की, तो वे समझ नहीं सके और यह उनकी पहुँच से बाहर था। उस समय, वह बहुत अकेला था और यह उसके लिए बहुत कठिन था। जब उसने अपने आस-पास के सहकर्मियों के साथ संगति की, तो उनमें से किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया और कहा, “तुम किस बारे में बात कर रहे हो? हम समझ नहीं सकते और यह हमारी पहुँच से बाहर है। हमने इन चीजों के बारे में कभी नहीं सोचा है।” किसी को इन चीजों की चिंता नहीं थी, कोई इन चीजों को नहीं समझता था और कोई यह नहीं समझ सकता था कि वह किन कठिनाइयों का सामना कर रहा था। उन परिस्थितियों में, भले ही वह दूसरों पर निर्भर रहना चाहता था, लेकिन वह ऐसा करने की स्थिति में नहीं था और वह किसी पर भरोसा नहीं कर सकता था। उसे परमेश्वर के सामने प्रार्थना करनी पड़ती थी और उसे खोज और प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। कुछ लोग कहते हैं, “तो क्या वह बस परमेश्वर के वचनों का प्रार्थना-पाठ नहीं कर सकता था और परमेश्वर के वचनों में मार्ग नहीं खोज सकता था?” उस समय, परमेश्वर के इतने सारे वचन व्यक्त नहीं किए गए थे। अब, सत्य के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यापक रूप से बात की गई है और सभी को स्पष्ट रूप से समझाया गया है, और इसके अलावा, यदि उसे किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह सीधे मेरे साथ संगति कर सकता है; एक बार जब वह संगति के माध्यम से समझ जाता है, तो वह जाकर उसे कार्यान्वित करेगा। बिल्कुल शुरुआत में, ये परिस्थितियाँ मौजूद नहीं थीं। जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को सभी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, तो उसने क्या किया? उसे अकेले ही उनका सामना करना पड़ा। वह उनसे बच नहीं सकता था, न ही वह किसी पर भरोसा कर सकता था, किसी और पर जिम्मेदारी डालने की तो बात ही छोड़ दो। कुछ लोग कहते हैं, “चूँकि कठिनाइयाँ पैदा होने पर उसके पास उन्हें हल करने का कोई तरीका नहीं है और भरोसा करने के लिए कोई नहीं है, और उसे परमेश्वर से प्रार्थना करते समय प्रतीक्षा करनी पड़ती है, यह जाने बिना कि पवित्र आत्मा कब उसे प्रबुद्ध करेगा और उसकी अगुआई करेगा, तो बेहतर होगा कि वह बस कार्य न करे और चीजों को अपने आप होने दे। वह बस इसे तब कर सकता है जब वह चाहे और तब कर सकता है जब वह करने में सक्षम हो।” क्या इस तरह अपनी मर्जी से कार्य करना स्वीकार्य है? (नहीं।) यह अस्वीकार्य क्यों है? जिन लोगों ने परमेश्वर का आदेश स्वीकार किया है, उनमें से अधिकांश को शायद यह अनुभव नहीं है : जब परमेश्वर तुम्हें कार्य की कोई मद सौंपता है, और इस कार्य में कार्य की कई विशिष्ट मदें और बहुत सारी विशिष्ट विषय-वस्तु शामिल होती हैं, साथ ही वे समस्याएँ भी शामिल होती हैं जो कार्य की इन मदों और इस कार्य की विषय-वस्तु से जुड़ी होती हैं, तो पवित्र आत्मा तुम्हें कुछ एहसास देता है ताकि तुम उनके भीतर की समस्याओं को देख सको और उस कार्य को देख सको जो तुम्हें करना चाहिए, लेकिन जब बात इस पर आती है कि इसे कैसे किया जाए, तो तुम्हें स्वयं खोजना होगा और सँभल-सँभलकर आगे बढ़ना होगा। केवल पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य या परमेश्वर से कोई बड़ा आदेश स्वीकार करने वाले व्यक्ति के पास ही ये भावनाएँ होती हैं और ये अंतर्दृष्टियाँ होती हैं, और इससे भी बढ़कर, इस संबंध में बोझ और जिम्मेदारी होती है। किसी कठिनाई का सामना करने पर, वह महसूस करता है कि उसके सामने चाहे कितनी भी बड़ी कठिनाई क्यों न हो, यह कार्य अवश्य किया जाना चाहिए; उसके पास यह अंतर्दृष्टि होती है और यह प्रेरणा भी होती है। यह परमेश्वर द्वारा किया जाता है; परमेश्वर लोगों को इस तरह प्रेरित करता है। परमेश्वर लोगों का उपयोग इसी तरह करता है: वह तुम्हें कुछ अंतर्दृष्टि देता है और तुम्हें कुछ हद तक प्रेरित करता है, जिससे तुम्हें अपनी चेतना में यह एहसास होता है कि कार्य की किसी निश्चित मद को एक निश्चित तरीके से किया जाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि अपनी व्यक्तिपरक चेतना में तुमने अभी तक इस कार्य को करने के महत्व और मूल्य को या बाद में हासिल किए जाने वाले नतीजों को महसूस न किया हो, और तुम अभी तक इन चीजों के बारे में नहीं जानते हो। लेकिन जब पवित्र आत्मा तुम्हें प्रेरित करता है, तो तुम महसूस करते हो कि इसे एक निश्चित तरीके से करना अच्छा है और इसे इसी तरह किया जाना चाहिए। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को परमेश्वर से ऐसी प्रेरणा प्राप्त होती है; वह महसूस करता है कि उसे यह कार्य इस तरह करना चाहिए और कलीसियाओं की अगुआई इस दिशा में करनी चाहिए, इसलिए वह जी-तोड़ मेहनत करता है और इसे करने में अपनी पूरी ताकत लगा देता है। चाहे उसे कैसी भी मुश्किलों का सामना क्यों न करना पड़े और चाहे कैसी भी कठिनाइयाँ क्यों न हों, वह कार्य को आगे बढ़ाता रहता है। विशेष रूप से कुछ महत्वपूर्ण कार्य के मामले में, हो सकता है कि दूसरों को अभी तक इसके महत्व का एहसास न हुआ हो, और अन्य अगुआओं और कार्यकर्ताओं के पास इस कार्य के लिए कोई मार्ग या दिशा बिल्कुल न हो। लेकिन जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को इस कार्य को करने की आवश्यकता महसूस होती है, तो वह प्रार्थना करने और खोजने के लिए इस बोझ को परमेश्वर के सामने लाता है। अधिकांश लोगों में यह बोझ और जिम्मेदारी की भावना नहीं होती है। जब करने के लिए कोई कार्य नहीं होता है, तो जो लोग कुछ बेहतर हैं वे अधिक से अधिक आध्यात्मिक भक्ति करते हैं और भजन सीखते हैं, जबकि अधिकांश अन्य लोग बस बेकार की गपशप करने के लिए एक साथ इकट्ठे होते हैं। अधिकांश अगुआ और कार्यकर्ता केवल वही कार्य करते हैं जो ऊपरवाला उन्हें करने के लिए कहता है और वही कार्य कार्यान्वित करते हैं जिसे ऊपरवाला उन्हें कार्यान्वित करने के लिए कहता है; एक बार जब वे इसे कार्यान्वित कर देते हैं, तो बात वहीं समाप्त हो जाती है। उनके पास कलीसिया के कार्य के लिए कोई बोझ नहीं होता है और उनमें सकारात्मक और सक्रिय तरीके से सहयोग करने का रवैया नहीं होता है; यदि वे अपना कार्य नहीं छोड़ते हैं तो यह पहले से ही काफी अच्छा है। हालाँकि, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य, चाहे कैसी भी परिस्थितियाँ क्यों न हों, इस बोझ और जिम्मेदारी के साथ जीता है। कुछ विशेष कठिनाइयों का सामना करते समय, उन्हें हल करने के लिए वह जिन तरीकों का उपयोग करता है उनमें से एक है एकांत में जाना और प्रार्थना करना, उन कठिनाइयों को हल करने के लिए अभ्यास के मार्ग और सिद्धांतों को खोजना। जब अन्य लोग खा-पी रहे होते हैं, मजे कर रहे होते हैं और बेकार की गपशप कर रहे होते हैं, और कुछ तो नोक-झोंक, हँसी-मजाक भी कर रहे होते हैं, वह एक तरफ जाकर अकेले भजन सुनता है, प्रार्थना करता है और खोजता है। बाहरी तौर पर, वह भजन सुन रहा होता है और ऐसा लगता है जैसे कुछ बड़ा नहीं हो रहा है; वह कोई कार्य नहीं कर रहा होता है, संगति या प्रचार नहीं कर रहा होता है और कार्य के किसी भी पहलू का मार्गदर्शन नहीं कर रहा होता है। लेकिन मैं जानता हूँ कि अपने दिल में, वह विचार कर रहा होता है, वह खोज रहा होता है, वह प्रार्थना कर रहा होता है और वह बोझ उठाते हुए पवित्र आत्मा की अगुआई की प्रतीक्षा कर रहा होता है या किसी नतीजे की प्रतीक्षा कर रहा होता है। कार्य में कठिनाइयों को हल करने के लिए पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा उपयोग किए जाने वाले तरीकों में से यह एक है : एकांत में जाना और प्रार्थना करना, कठिनाइयों को हल करने के लिए मार्ग खोजना। एक और तरीका भी है। जब परिस्थितियाँ उसे अकेले रहने की अनुमति नहीं देती हैं या जब उसके पास कोई शांत परिवेश नहीं होता है, तो उसके पास एक तरीका भी होता है : वह अगुआओं, कार्यकर्ताओं, और भाई-बहनों को संगति करने के लिए एक साथ इकट्ठा करता है, और संगति करने की प्रक्रिया में, वह पवित्र आत्मा की प्रेरणा को महसूस करता है, पवित्र आत्मा की अगुआई को महसूस करता है, पवित्र आत्मा द्वारा उसे दी जाने वाली प्रबुद्धता को महसूस करता है, और यह खोजता है कि वर्तमान कठिनाई को वास्तव में कैसे हल किया जाना चाहिए, और अभ्यास करने के लिए और अगला कदम कार्यान्वित करने के लिए किन सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ सभा करने या बातचीत करने के दौरान, वह कुछ सिद्धांतों और मार्गों को समझ लेता है। तब वह बहुत खुश महसूस करता है, जैसे कि कोई भारी बोझ उठ गया हो और वह कुछ राहत महसूस करता है। हालाँकि, विशिष्ट कार्यान्वयन योजना को पूरी तरह से अंतिम रूप नहीं दिया गया होता है, इसलिए वह अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ इन मामलों पर संगति जारी रखने के अवसर तलाशता है। कभी-कभी वह पूरी सुबह संगति करता है और कभी-कभी पूरी दोपहर संगति करता है, जब तक कि वह एक सटीक कार्यान्वयन योजना निर्धारित नहीं कर लेता। बाहरी तौर पर, वह अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ कार्य के बारे में बातचीत और संगति कर रहा होता है, लेकिन वास्तव में, केवल वह स्वयं अपने दिल में जानता है कि वह कलीसिया के कार्य में उत्पन्न हुई कठिनाइयों और समस्याओं को हल करने के लिए ऐसा कर रहा है, जबकि अगुआ और कार्यकर्ता नहीं जानते हैं और सभी बेखबर होते हैं। कार्य में कठिनाइयों को हल करने के लिए पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक और तरीका है, जो कि अगुआओं और कार्यकर्ताओं से विभिन्न स्थानों की कलीसियाओं में हुई कुछ घटनाओं और कलीसिया के कार्य में उत्पन्न हुई स्थितियों, साथ ही भाई-बहनों में प्रकट होने वाली विभिन्न अवस्थाओं के बारे में जानना है, जिसके बाद वह प्रार्थना करता है और खोजता है, और कठिनाइयों को हल करने के लिए सिद्धांत और मार्ग ढूँढता है। इन कठिनाइयों का सामना करते समय, बाहरी तौर पर वह अभी भी सामान्य रूप से जीता है, दिन में तीन बार भोजन करता है और समय पर आराम करता है, और फिर अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगति करता है और अपने आस-पास के भाई-बहनों के साथ संगति करता है। कभी-कभी वह आराम करने के लिए बाहर भी जाता है, गानों के कैसेट टेप ढूँढ़ने या किताबें खरीदने के लिए बाजार जाता है। बाहरी तौर पर, उसकी दिनचर्या सामान्य से अलग नहीं होती है; यहाँ तक कि कभी-कभी, दिखने में, वह कार्य नहीं कर रहा होता है। हालाँकि, अपने दिल में, वह हमेशा कार्य के बारे में सोच रहा होता है और समस्याओं पर विचार कर रहा होता है। विशेष रूप से जब कलीसिया को कुछ बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है या जब किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं या जब कोई बाधा डाल रहा होता है, तो वह इन कठिनाइयों और समस्याओं को कैसे हल किया जाए, यह खोजने के लिए अपने दिल में हमेशा एक बोझ उठाए रखता है।
पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के पास अपना कार्य न छोड़ने के संबंध में कुछ व्यावहारिक अभ्यास होते हैं। यानी, कठिनाइयों का सामना करते समय या कलीसिया के कार्य में समस्याओं का सामना करते समय, वह पीछे हटने के विकल्प खोजने की कोशिश नहीं करता या अपने लिए बाहर निकलने का रास्ता नहीं छोड़ता, न ही वह अपने लिए विचार या योजना बनाता है। इसके अलावा, वह नकारात्मक या कमजोर नहीं होता, शिकायत करने की तो बात ही दूर है। बल्कि, वह सकारात्मक और सक्रिय तरीके से कठिनाइयों का सामना करता है, उनका समाधान करने का मार्ग खोजने के लिए हर संभव प्रयास करता है, लगातार प्रार्थना करता है और खोजता है, और फिर परमेश्वर की प्रबुद्धता की प्रतीक्षा करता है और परमेश्वर की अगुआई की प्रतीक्षा करता है। ये सभी अपना कार्य न छोड़ने की विशिष्ट अभिव्यक्तियाँ हैं। क्या उसके पास विशिष्ट अभ्यास नहीं हैं? (हाँ, हैं।) उसके पास विशिष्ट अभ्यास हैं और वे बिल्कुल भी अलौकिक नहीं हैं। उसके इन अभ्यासों से देखा जाए तो उसके पास पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता है और पवित्र आत्मा की अगुआई भी है, और वह पवित्र आत्मा का मार्गदर्शन भी स्वीकार करता है। हालाँकि, जब वह कठिनाइयों का सामना करता है, तो परमेश्वर उसे सीधे तौर पर अलौकिक वचन या अलौकिक विचार नहीं देता कि उनका सामना कैसे करना है और उनका समाधान कैसे करना है, और न ही वह उसे सीधे, सटीक और स्पष्ट तरीके से बताता है कि क्या करना है; कोई विशिष्ट निर्देश नहीं होते हैं—वह सँभल-सँभलकर आगे बढ़ने और खोजने के लिए केवल खुद पर निर्भर रह सकता है। यदि किसी व्यक्ति के पास कोई दायित्व नहीं है, उसके दिल में परमेश्वर के प्रति सच्ची आस्था या सच्चाई नहीं है, और उसके पास ऐसा दिल नहीं है जो परमेश्वर के प्रति विचारशीलहो, तो कठिनाइयों का सामना करने पर, वह आसानी से परमेश्वर से शिकायत करेगा और परमेश्वर को गलत समझेगा, और फिर कमजोर हो जाएगा, नकारात्मक हो जाएगा और पीछे हट जाएगा, और यहाँ तक कि परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए आदेश को किनारे रख देगा और अनदेखा कर देगा। इसके विपरीत, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य विभिन्न कठिनाइयों का सामना करता है, तो उसे भी कोई अलौकिक प्रकाशन या अलौकिक अगुआई प्राप्त नहीं होती है, और उसे भी परमेश्वर के वचनों से कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं होते हैं, लेकिन वह नकारात्मक या कमजोर नहीं होता है, और यह अनावश्यक उम्मीद नहीं पालता है कि परमेश्वर उससे बादलों की गरज जैसी आवाज में बात करेगा या उसके दिल में कोई बात डालकर उसे बताएगा कि क्या करना है। वह परमेश्वर से यह भी नहीं कहता कि वह उसे स्पष्ट शब्दों में बताए कि कलीसियाओं की अगुआई किस दिशा में करनी है और कार्य के किसी निश्चित पहलू को किस दिशा में करना है, या फिर कठिनाइयों का सामना करते समय, उसे उनसे कैसे निपटना चाहिए, उसे कहाँ से शुरू करना चाहिए और उसे किन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। वह परमेश्वर से कोई माँग नहीं करता है और परमेश्वर भी इस तरह से कार्य नहीं करता है। लेकिन ऐसी वास्तविक परिस्थितियों और स्थितियों में भी, और ऐसी प्रक्रिया के दौरान, वह नकारात्मक या कमजोर हुए बिना, फिर भी परमेश्वर से प्रार्थना करता है, खोजता है और परमेश्वर की अगुआई की प्रतीक्षा करता है और पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता की प्रतीक्षा करता है। इन कठिनाइयों का सामना करते समय, वह खुद भी महसूस करता है कि वे कठिन हैं और महसूस करता है कि उनका समाधान करना आसान नहीं है। हालाँकि, कुछ लोग इस व्यक्ति को नहीं समझते हैं और वे कह सकते हैं : “वह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य है। पवित्र आत्मा उस पर कार्य करता है। उसकी नजर में, सब कुछ बहुत आसान है। पवित्र आत्मा उसे भीतर से प्रबुद्ध करता है और उसका मार्गदर्शन करता है, इसलिए बेशक यह आसान है! यह हमारे लिए आसान नहीं है; हमारे पास वह विशेष पहचान नहीं है और हमें पवित्र आत्मा से उस तरह की विशेष अगुआई प्राप्त नहीं हुई है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अलग है। चूँकि वह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य है, इसलिए जो सत्य वह समझता है, जो कार्य वह कर सकता है और उसकी क्षमताएँ आम लोगों से बढ़कर हैं और औसत लोगों से ऊँची हैं। वह औसत लोगों से ज्यादा होशियार है और चीजों का आकलन करने की उसकी क्षमता औसत लोगों की आकलन करने की क्षमता की तुलना में ज्यादा अलौकिक है।” यह दृष्टिकोण पूरी तरह से और बिल्कुल गलत है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कार्य की इन मदों को ले सकता है और परमेश्वर द्वारा दिए गए इस आदेश और इस जिम्मेदारी का बोझ उठा सकता है, इसका कारण यह है कि सबसे पहले, मानवता के लिहाज से, इस व्यक्ति के पास परमेश्वर के साथ अनकही समझ होने की वे चार शर्तें मौजूद हैं जिनका हमने पहले उल्लेख किया था, जो हैं सच्चा विश्वास होना, परमेश्वर के प्रति सच्चा होना, परमेश्वर के प्रति विचारशील होना और परमेश्वर के इरादों की समझ होना। केवल तभी वह कार्य करने की प्रक्रिया में और परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में धीरे-धीरे पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता प्राप्त करता है और परमेश्वर की अगुआई प्राप्त करता है। यह प्रबुद्धता और अगुआई परमेश्वर का विशेष और अनुग्रहपूर्ण व्यवहार है, और बेशक, वे इसलिए भी प्राप्त होती हैं क्योंकि उसके पास खुद मानवता की वे चार अभिव्यक्तियाँ मौजूद हैं। उसे प्राप्त होने वाली पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता, मार्गदर्शन और मदद, साथ ही परमेश्वर द्वारा उसे पूर्ण बनाया जाना, बिल्कुल भी अलौकिक नहीं हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा उसके अपने प्रयास, उसके अपने सकारात्मक और सक्रिय सहयोग, उसकी अपनी सच्चाई और उसके द्वारा चुकाई गई कीमत के बदले में प्राप्त होता है; यह ऐसी चीज नहीं है जिसे परमेश्वर उसे मनमाने ढंग से प्रदान करता है। ऐसा नहीं है कि इस व्यक्ति की अंतर्निहित मानवता चाहे जैसी भी हो और चाहे वह कार्य करने का इच्छुक हो या नहीं, परमेश्वर यह सब उस पर थोप देता है, लगातार उससे कार्य करवाता है और लगातार उसे प्रबुद्ध करता है, उसे सीधे तौर पर बताता है कि क्या करना है, चाहे वह किसी भी कठिनाई का सामना क्यों न कर रहा हो—ऐसा नहीं है। विभिन्न मुश्किलों और विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते समय, विशेष रूप से बड़े लाल अजगर के उन्मत्त दमन और अत्यंत प्रतिकूल परिवेशों का सामना करते समय, वह कभी अपना कार्य नहीं छोड़ता है—यानी, वह कभी कलीसिया के कार्य को नहीं छोड़ता है, परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश को कभी नहीं छोड़ता है और परमेश्वर के घर के समग्र कार्य को कभी नहीं छोड़ता है। इसके बजाय, वह अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए अपनी सच्चाई का उपयोग करता है और अपनी आस्था, लगन, और परमेश्वर के प्रति विचारशीलता का उपयोग करता है। यहाँ कुछ भी अलौकिक नहीं है; वह विशेष रूप से सामान्य और विशेष रूप से व्यावहारिक तरीके से कार्य करता है। इसके अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य पर परमेश्वर जो कार्य करता है—उसे मिलने वाली उसकी प्रबुद्धता, मार्गदर्शन और अगुआई, और यहाँ तक कि उसका अनुशासन, न्याय, और ताड़ना—यह सब उस सीमा तक किया जाता है जिसे उसकी सामान्य मानवता समझ सकती है, हासिल कर सकती है, प्राप्त कर सकती है, और जिसका अनुभव और एहसास कर सकती है। यह बिल्कुल भी अलौकिक नहीं है। साथ ही, कठिनाइयों का सामना करते समय पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को जो प्रबुद्धता और रोशनी, और साथ ही अभ्यास के सिद्धांत और अभ्यास के मार्ग प्राप्त होते हैं, वे सभी परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में थोड़ा-थोड़ा करके अनुभव करने और खोजने के माध्यम से संचित और निर्मित होते हैं। ये भी अलौकिक नहीं हैं। अभ्यास के ये सिद्धांत और अभ्यास के ये मार्ग जो उसने संचित किए हैं, साथ ही वह सत्य वास्तविकता जो उसके पास है, वे गुण नहीं हैं। उनके गुण न होने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि यह व्यक्ति कुछ अलौकिक क्षमताओं के साथ पैदा नहीं हुआ था। उसकी मानवता के सभी पहलुओं में सहज-वृत्तियाँ सामान्य हैं; उसकी मानवता की काबिलियत और उसका बौद्धिक स्तर, साथ ही उसकी खूबियाँ, रुचियाँ, शौक और चीजों का आकलन करने की क्षमता, ये सभी सामान्य मानवता के दायरे में हैं और बिल्कुल भी अलौकिक नहीं हैं। कभी-कभी, कुछ समस्याओं को हल करने के बाद, भाई तुम लोगों से पूछता है, “क्या इस मामले से निपटना सरल नहीं है?” कुछ लोग चुप रहते हैं और सोचते हैं, “परमेश्वर ने हमें जितना दिया है, उससे ज्यादा तुम्हें प्रदान किया है, इसलिए यकीनन तुम्हारे लिए किसी भी परिस्थिति से निपटना सरल है।” कुछ लोग तो यहाँ तक कहते हैं, “पवित्र आत्मा तुम पर कार्य करता है, इसलिए बेशक तुम्हारे लिए सब कुछ स्पष्ट है और तुम्हारे लिए सब कुछ आसान है। तुम जानते हो कि सब कुछ कैसे करना है और जानते हो कि किसी भी समस्या से कैसे निपटना है। यदि पवित्र आत्मा हम पर कार्य करता, तो हम भी बिल्कुल तुम्हारे जैसे होते; हम तुमसे कमतर नहीं होते!” क्या ये बातें सही हैं? (नहीं।) ये बातें पूरी तरह से और बिल्कुल गलत हैं; यह एक गलतफहमी है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कई समस्याओं से निपट सकता है, और हर मामले में वह परमेश्वर के इरादों को समझ सकता है और सिद्धांतों को समझ सकता है, और वह जानता है कि इसमें शामिल कसौटियाँ क्या हैं। वह कई समस्याओं से आसानी से निपटता है और लोगों को यह विशेष रूप से सरल और विशेष रूप से आसान लगता है, लेकिन उसकी यह क्षमता जन्मजात नहीं है। इसमें उसका व्यक्तिगत प्रयास और उसके द्वारा चुकाई गई कीमत शामिल है, साथ ही परमेश्वर का अनुग्रहपूर्ण व्यवहार और परमेश्वर की अगुआई शामिल है; इसमें परमेश्वर की प्रबुद्धता और रोशनी भी है, साथ ही परमेश्वर द्वारा व्यक्तिगत रूप से उसे पूर्ण बनाया जाना भी शामिल है। सत्य के जो सिद्धांत उसने प्राप्त किए हैं, परमेश्वर से जो पूर्णता उसने प्राप्त की है और विभिन्न समस्याओं से निपटने के लिए उसने जिन सिद्धांतों और क्षमताओं में महारत हासिल की है—इनमें से कोई भी चीज जन्मजात नहीं है, न ही वे जन्मजात गुण हैं, और न ही वे पूरी तरह से पवित्र आत्मा द्वारा दिए गए हैं या पवित्र आत्मा द्वारा किए गए हैं; बल्कि, उसने उन्हें अपनी खोज, अपने द्वारा चुकाई गई कीमत, और पवित्र आत्मा के कार्य और उसकी अगुआई के तहत विभिन्न पहलुओं में अपने कर्तव्य निर्वहन के माध्यम से प्राप्त किया है। उसकी ये प्राप्तियाँ पहले ही उसका जीवन बन चुकी हैं। क्या ऐसा नहीं है? (हाँ।) तुम लोग इसे इस तरह से देखते हो : “पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य भी एक इंसान है, वह भी एक भ्रष्ट मनुष्य है—बस बात यह है कि उसने परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव किया है और पवित्र आत्मा द्वारा उसका उपयोग किया जाता है। तो उसके लिए समस्याओं से निपटना इतना आसान क्यों है? केवल कुछ ही वाक्यों में वह किसी समस्या को ले सकता है और उसके बारे में स्पष्ट रूप से समझा सकता है। हमारे लिए मामलों से निपटना इतना दुष्कर क्यों है?” कुछ लोग सोचते हैं कि यह एक गुण है और कुछ लोग सोचते हैं कि यह परमेश्वर का काम है। ये दोनों ही दृष्टिकोण गलत हैं। एक लिहाज से, यह कोई जन्मजात गुण नहीं है; दूसरे लिहाज से, यह तथ्य कि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के पास आज कार्य करने की जो क्षमता है, वह इसलिए है क्योंकि उसने परमेश्वर की पूर्णता का अनुभव किया है, और उसने अपना व्यक्तिगत प्रयास और कड़ी मेहनत की है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने पहली बार परमेश्वर की सेवा करना शुरू किया था, तो वह भी कई चीजें नहीं समझता था। परमेश्वर की सेवा करने वाले हर व्यक्ति की तरह, वह भी कुछ कठिनाइयों का सामना करता था और वह भी कुछ ऐसे मामलों का सामना करता था जहाँ वह परमेश्वर के इरादों को नहीं समझता था; वह उलझन महसूस करता था और दिशाहीन महसूस करता था, और बेशक, उसकी अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ भी होती थीं। हालाँकि, जब उसने इन मामलों का सामना किया, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए कार्य को करने में अपनी पूरी कोशिश करने के लिए अपनी सच्चाई का उपयोग करना चुना, और उसने परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए कार्यों और परमेश्वर द्वारा उसे दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करना और जी-तोड़ मेहनत करना चुना। चाहे कोई भी समय रहा हो, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले व्यक्ति ने चाहे किसी भी तरह की कठिनाई का सामना किया हो और चाहे परिस्थितियों ने उस कठिनाई का समाधान करने की अनुमति दी हो या नहीं, उसने न तो कभी हार मानी, न ही वह कभी पीछे हटा, इसलिए उसने इस मार्ग पर बहुत कुछ हासिल किया है। ठीक इसलिए क्योंकि वह पीछे नहीं हटता है और वह सकारात्मक और सक्रिय तरीके से सहयोग करता है, सकारात्मक और सक्रिय तरीके से सत्य खोजता है, और चाहे वह किसी भी स्थिति का सामना क्यों न करे, सकारात्मक और सक्रिय तरीके से प्रार्थना करने के लिए परमेश्वर के सामने आता है, उसके सकारात्मक और सक्रिय सहयोग के दौरान, परमेश्वर उसे थोड़ा-थोड़ा करके प्रबुद्ध करता है, जिससे वह हर उस पहलू में सत्यों को देख पाता है जिसे उसे समझना चाहिए, वह कार्य करने के सिद्धांतों और तरीकों को देख पाता है, साथ ही कार्य के हर पहलू को करने में परमेश्वर जिन लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहता है उन्हें और कार्य के उस पहलू को करने के महत्व को देख पाता है, जिससे वह थोड़ा-थोड़ा करके उन सभी को समझ पाता है और उन सभी को बूझ पाता है। उसके यह सब हासिल कर पाने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कारण यह है कि, विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते समय वह कभी पीछे नहीं हटा; बल्कि, नूह की तरह, परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने के बाद से वह हमेशा अपने पद पर डटा रहा है—चाहे वह किसी भी कठिनाई का सामना करे, वह प्रार्थना करता है और परमेश्वर पर निर्भर रहता है, उनका समाधान करने का हर संभव प्रयास करता है और उसने कभी अपना काम नहीं छोड़ा है। अपना कार्य न छोड़ने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि उसने हमेशा कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदों को कदम-दर-कदम, व्यवस्थित तरीके से पूरा किया है, और मानवीय क्षमता की सीमाओं के भीतर वह जो कुछ भी कर सकता है और जो कुछ भी सोच सकता है, उसे करने की अपनी पूरी कोशिश की है, और उसने अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को पूरा किया है।
जब परमेश्वर किसी व्यक्ति को कोई आदेश देता है या किसी व्यक्ति का उपयोग करता है, जब परमेश्वर किसी व्यक्ति पर कार्य करता है या उसे अपने इरादों को समझने, सत्य के किसी पहलू को समझने और सिद्धांतों के किसी पहलू को समझने के लिए प्रबुद्ध करता है और उसका मार्गदर्शन करता है, तो परमेश्वर द्वारा किया जाने वाला ऐसा कोई भी कार्य अलौकिक नहीं होता है। यह सब लोगों को तब दिया जाता है जब वे सक्रिय रूप से सहयोग करते हैं और सक्रिय रूप से खोजते हैं। परमेश्वर अपने कार्य में लोगों पर कुछ थोपता नहीं है। यदि तुम्हारे पास खोजने वाला दिल है और दायित्व बोध है, और विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते समय तुम सकारात्मक और सक्रिय तरीके से सहयोग कर सकते हो, तो परमेश्वर तुम्हें ये चीजें देगा, और सत्य सिद्धांतों को समझने के लिए तुम्हें प्रबुद्ध करेगा और तुम्हारा मार्गदर्शन करेगा। लेकिन, यदि तुम कठिनाइयों का सामना करते समय बचने और पीछे हटने का विकल्प चुनते हो और सहयोग करने के इच्छुक नहीं हो, तो परमेश्वर तुम पर कुछ नहीं थोपेगा। परमेश्वर यह जिम्मेदारी तुम पर नहीं थोपेगा, न ही वह कार्य करने के इन तरीकों, विधियों, और सिद्धांतों को समझने के लिए तुम पर दबाव डालेगा। परमेश्वर लोगों की इच्छा के विरुद्ध उन पर दबाव नहीं डालता है। यदि तुम परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने के इच्छुक हो और तुम सक्रिय रूप से सहयोग कर सकते हो, और खोजने के लिए कीमत चुका सकते हो, तो परमेश्वर तुम्हें समझाने के लिए प्रबुद्ध करेगा। यदि तुम यह कार्य करने के इच्छुक नहीं हो और तुम हार मानने और अपना कार्य छोड़ने का विकल्प चुनते हो, तो परमेश्वर तुम्हारी इच्छा के विरुद्ध तुम्हें मजबूर नहीं करेगा। तुम्हारे पास तुम्हारी स्वतंत्रता है; यदि तुम इसे करने के इच्छुक नहीं हो, तो परमेश्वर का कार्य वैसे ही आगे बढ़ता रहेगा। परमेश्वर ने तुम्हें चुना है, लेकिन तुम सहयोग नहीं करते हो, तुम आदेश को छोड़ने का विकल्प चुनते हो, तुम परमेश्वर के दायित्व के प्रति विचारशील होने के इच्छुक नहीं हो और तुम परमेश्वर के इरादों को पूरा नहीं कर सकते हो, तो परमेश्वर इस कार्य को करने के लिए किसी और को ढूँढ़ लेगा। परमेश्वर यह दायित्व उस पर डालेगा जो उसका आदेश स्वीकार कर सकता है, उसके दायित्व के प्रति विचारशील होने का इच्छुक है, कीमत चुकाने का इच्छुक है, समर्पित होने और अपना सर्वस्व अर्पित करने का इच्छुक है, और परमेश्वर का आदेश पूरा कर सकता है। परमेश्वर तुम्हारी अभिव्यक्तियों को देखता है, यह देखता है कि तुम क्या चुनते हो और अपने आदेश के प्रति तुम्हारे रवैये को देखता है। परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने के संबंध में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य सकारात्मक और सक्रिय तरीके से सहयोग करना चुनता है, वह अपनी पूरी ताकत लगा देता है और अपना सर्वस्व अर्पित कर देता है। चूँकि उसने परमेश्वर का आदेश स्वीकार कर लिया है और यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है, इसलिए वह इसे एक अनिवार्य कर्तव्य मानकर अंत तक डटा रहता है, और परमेश्वर से विश्वासघात नहीं करता है। चाहे वह किसी भी कठिनाई का सामना क्यों न करे, इसका अर्थ होता है : धनुष को पूरी तरह से खींचना और अपनी पूरी ताकत लगाना, जी-तोड़ मेहनत करना और समर्पित होना, और कभी अपना पद न छोड़ना। शायद पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य भी अक्सर तुम लोगों से यही कहता है : “चाहे हम किसी भी कठिनाई का सामना क्यों न करें, यदि हम जी-तोड़ मेहनत करते हैं और परमेश्वर के आदेश को पूरा करते हैं, तो हमने अपना जीवन व्यर्थ नहीं जिया होगा। परमेश्वर का आदेश पूरा करने की कोई तरकीब नहीं है। इसका अर्थ होता है : धनुष को पूरी तरह से खींचना और अपनी पूरी ताकत लगाना, और जी-तोड़ मेहनत करना और समर्पित होना!” क्या वह अक्सर तुम लोगों से ऐसा कहता है? (हाँ।) परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा कहे गए ये शब्द, “चाहे हम किसी भी कठिनाई का सामना क्यों न करें, हमें जी-तोड़ मेहनत करनी होगी,” कोई नारा नहीं है और न ही वे कोरी बातें हैं। वह इसी तरह कार्य करता है और इसी तरह वह तुम लोगों को सहारा देता है और मदद करता है। चाहे तुम लोग इसे स्वीकार कर सको या नहीं और चाहे तुम लोग इस तरह अभ्यास करो या नहीं, वह खुद इसी तरह कार्य करता है। अपने खुद के अनुभव में, उसने परमेश्वर की प्रबुद्धता और रोशनी प्राप्त की है, परमेश्वर की मदद और सहारा प्राप्त किया है, और परमेश्वर की अगुआई और मार्गदर्शन प्राप्त किया है, और उसने हमेशा जी-तोड़ मेहनत करते हुए कार्य किया है। कलीसिया के कार्य की किसी भी मद को करते समय, वह तरकीबों पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है, बल्कि उसे उस तरीके से करता है जिससे नतीजे हासिल होते हैं। परमेश्वर ने जो कार्य दिए हैं, जो वह समझता है, जो उसे करना चाहिए और जो वह कर सकता है, साथ ही वह कार्य जिसे करने के लिए परमेश्वर उसकी अगुआई करता है—वह एकाग्र मन से उस सभी को कार्यान्वित करता है। वह अक्सर तुम लोगों से कहता है, “तुम्हें अपना कर्तव्य निभाने में अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए। धूर्त मत बनो और कामचोरी मत करो, आराम का लालच मत करो, अपना कार्य मत छोड़ो, और बाहर निकलने का रास्ता मत खोजो या अपने लिए फायदे मत खोजो।” वह ऐसा कहता है और वह इसी तरह कार्य भी करता है। जब से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने परमेश्वर की सेवा करना शुरू किया है तब से लेकर अब तक, उसने हमेशा तुम लोगों के साथ इसी तरह संगति की है, तुम लोगों को सहारा दिया है और मदद की है। वह ऐसा क्यों कहता है? वह दूसरों को दिखाने के लिए नारे नहीं लगा रहा है; बल्कि, वह खुद बिल्कुल इसी तरह कार्य करता है। शायद वह खुद भी नहीं जानता होगा कि परमेश्वर के घर में कार्य की कई मदों को करना उसके लिए इतना सरल और इतना आसान क्यों है। चाहे कोई भी समस्या क्यों न हो, वह केवल कुछ ही शब्दों में उसे स्पष्ट कर सकता है। कोई व्यक्ति जिस किसी भी समस्या की रिपोर्ट करता है उससे कैसे निपटना है या कलीसिया के कार्य के किसी भी पहलू को कैसे करना है—उसकी नजर में, ये चीजें विशेष रूप से आसान और विशेष रूप से सहज हैं। ऐसा क्यों है? ऐसा हो सकता है कि इस दौरान उसने अपने अनुभवों का सारांश न निकाला हो और वह नहीं जानता कि अब उसके पास ऐसी प्राप्तियाँ क्यों हैं और ऐसी कार्यक्षमता क्यों है। हालाँकि, जैसा कि मैं इसे देखता हूँ, इसे उसके व्यक्तिगत प्रयास से, परमेश्वर की सेवा करने में वह जिस मार्ग पर चलता है उससे, परमेश्वर के प्रति उसकी सच्चाई और विचारशीलता और उसके चरित्र से अलग नहीं किया जा सकता है। जब चीजें घटित होती हैं, तो तुम लोग अक्सर नहीं जानते कि उनसे कैसे निपटना है और तुम लोग नहीं जानते कि उनका अनुभव कैसे करना है। तुम्हें लगता है कि तुम जिन कठिनाइयों का सामना करते हो वे बहुत बड़ी हैं और तुम नहीं जानते कि उनका समाधान कैसे करना है। फिर भी, भाई की नजर में, यह बहुत सरल है। फिर वह तुम लोगों के साथ सत्य सिद्धांतों पर संगति करता है, तुम लोगों को बताता है कि तुम्हें प्रार्थना करनी होगी और खोजना होगा, और सिद्धांतों को समझने के बाद जाकर उनका अभ्यास करना होगा। फिर तुम लोग सोचते हो, “भाई सब कुछ कैसे जानता है? उसके लिए मामलों से निपटना इतना आसान क्यों है? यह परमेश्वर का काम है; वह इस क्षमता के साथ पैदा हुआ था। हमारे पास वह क्षमता नहीं है और न ही परमेश्वर ने हम पर विशेष कृपा दिखाई है।” अधिकांश लोगों को इस तथ्य के बारे में गलतफहमियाँ हैं कि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य विशेष आसानी और आनंद के साथ कार्य करता है। कोई नहीं जानता कि उसने पर्दे के पीछे क्या कष्ट सहे हैं और किस तरह की कीमतें चुकाई हैं, परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में वह कैसे अभ्यास करता है और परमेश्वर के आदेश के साथ कैसे पेश आता है, वह परमेश्वर द्वारा दिए गए इस आदेश और इस दायित्व को कैसे मजबूती से थामे रहता है, और वह अपनी जिम्मेदारियों को कैसे पूरा करता है और नतीजे हासिल करता है। तुम लोग बस यह देखते हो कि उसके लिए हर चीज से निपटना विशेष रूप से सहज और विशेष रूप से आसान है, लेकिन कोई नहीं जानता कि पर्दे के पीछे उसके अभ्यास की बारीकियाँ क्या हैं। क्या ऐसा नहीं है? (हाँ।)
परमेश्वर का घर चाहे कार्य की जो भी मद शुरू करे, जब वह पहली बार उस कार्य को शुरू करता है, तो वह शून्य से शुरुआत करता है। मूल रूप से कोई विशेषज्ञ या पेशेवर ज्ञान वाला कर्मी नहीं होता है और मूल रूप से कोई योग्य पेशेवर तकनीकी कर्मी भी नहीं होता है। इसके अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य सहित, कोई भी व्यक्ति कार्य की प्रत्येक मद के सिद्धांतों के बारे में स्पष्ट नहीं होता है। यह कहा जा सकता है कि सुसमाचार कार्य सहित कार्य की प्रत्येक मद शून्य से शुरू करके की जाती है। शून्य से शुरुआत करने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि किसी ने भी यह कार्य पहले नहीं किया है और किसी के पास अनुभव नहीं है। कोई भी तुम्हें यह नहीं बता सकता कि इसे कैसे करना है, मार्ग क्या है, ध्यान देने योग्य बातें क्या हैं, परमेश्वर के इरादे क्या हैं, परमेश्वर द्वारा अपेक्षित सिद्धांत क्या हैं, इस कार्य को करने का दायरा क्या है, इस कार्य को करने में क्या समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, तुम्हें उनका सामना कैसे करना चाहिए, तुम्हें उनसे कैसे निपटना चाहिए और कैसे उन्हें हल करना चाहिए, इत्यादि। ऐसा एक भी अनुभवी व्यक्ति नहीं है जो तुम्हें इनमें से कोई भी विवरण बता सके। यह सब शून्य से शुरू होता है। विशेष रूप से परमेश्वर के घर के उस कार्य के लिए जिसमें पेशेवर ज्ञान शामिल है, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य पहली बार ऐसा कार्य करना शुरू करता है, तो वह पूरी तरह से अपने दम पर विचार करता है, सँभल-सँभलकर आगे बढ़ता है और खोजता है। कुछ चीजों के साथ वह मुझसे संपर्क करेगा और मैं उसके साथ संगति करूँगा, और वह इससे कुछ प्रेरणा प्राप्त करेगा और अभ्यास के कुछ मार्गों तक पहुँचेगा। कभी-कभी, जो कार्य पहले कभी नहीं किया गया है उसे करने में अनिवार्य रूप से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फिर क्या किया जाना चाहिए? पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य सक्रिय रूप से इस कार्य का बोझ अपने कंधों पर लेता है और फिर परामर्श करता है, पूछताछ करता है, और सँभल-सँभलकर आगे बढ़ता है। इस कार्य को करते समय, वह एक विनम्र और परमेश्वर का भय मानने वाले दिल के साथ और परमेश्वर के लिए तरसने वाले दिल के साथ अभ्यास के सिद्धांतों को भी खोजता है, और सँभल-सँभलकर आगे बढ़ते हुए कार्य करता है। इस प्रक्रिया में, पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और अगुआई के माध्यम से, कार्य की प्रत्येक मद बेहतर से बेहतर तरीके से की जाती है, अधिक से अधिक सुचारू रूप से की जाती है, और ऐसे तरीके से की जाती है जो परमेश्वर के घर के कार्य की सुरक्षा करने और परमेश्वर की गवाही देने का नतीजा तेजी से हासिल करता है। तुम लोग पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की अगुआई का अनुसरण कर रहे हो। उसके सहारे, मदद और अगुआई के तहत, जब तक तुम लोग आज्ञाकारी हो सकते हो और सिद्धांतों के अनुसार चीजें कर सकते हो, उतना पर्याप्त है; तब अपना कर्तव्य निभाना तुम लोगों के लिए बहुत आसान हो जाएगा। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के लिए, वह मार्गदर्शक है और घर का मुखिया है। कार्य की प्रत्येक मद को करते समय, जब भी वह किसी कठिनाई का सामना करता है या उसे कोई विकल्प चुनना होता है, तो उसे स्पष्ट रूप से यह भेद पहचानना होगा कि बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए इसे कैसे करना है और परमेश्वर की गवाही की सुरक्षा करने के लिए इसे कैसे करना है। यह सिद्धांत उसके दिल में हावी रहता है। जहाँ तक पेशेवर कौशल से संबंधित कार्य की बात है, वह खुद प्रासंगिक पेशेवर ज्ञान के बारे में नहीं समझता है। क्या यह कार्य में कठिनाई का सामना करना नहीं है? किसी कठिनाई का सामना करते समय उसे क्या करना चाहिए? उसे सीखना होगा। शून्य से कुछ सीखना आसान नहीं है और इसमें कठिनाइयाँ शामिल हैं। लोगों की ऊर्जा, लोगों का ज्ञान और लोगों का जीवन अनुभव जैसी सभी चीजें सीमित हैं। इन परिस्थितियों में, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य एक पूर्ण नौसिखिए की तरह पेशेवर कार्य की किसी मद का मार्गदर्शन और संचालन करता है, तो क्या तुम लोगों को लगता है कि उसे कठिनाइयाँ होती हैं? क्या उसके लिए यह कार्य करना कठिन है? (हाँ, यह कठिन है।) वह हमेशा कहता है, “मैं तो बस एक नौसिखिया हूँ।” वह यह बात झूठी विनम्रता के कारण नहीं कहता है; वह वास्तव में महसूस करता है कि वह एक नौसिखिया है और पेशेवर कौशल नहीं समझता है। फिर भी, अपने सच्चे दिल पर भरोसा करते हुए और अपने तरसने वाले दिल और अपने विनम्र दिल पर भरोसा करते हुए, वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है, इस कार्य का बोझ अपने कंधों पर लेना चाहता है, इसे अच्छी तरह से करना चाहता है, और इसकी अच्छी तरह से सुरक्षा करना चाहता है, ताकि कार्य आगे बढ़ सके। कभी-कभी वह पेशेवर कार्य से संबंधित वीडियो या शिक्षण सामग्री ऑनलाइन खोजेगा, जैसे कि संगीत रचना, धुन, गायन तकनीक और नृत्य के बारे में वीडियो और संसाधन, और उनमें से कुछ सामग्री का उपयोग करेगा। जो लोग अनजान हैं वे सोच सकते हैं कि जब उसके पास खाली समय होता है, तो वह यहाँ तक कि अविश्वासियों के गीत भी सुनता है और अविश्वासियों के नृत्य भी देखता है। वास्तव में, वह अपने दिल में किस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा है? ये चीजें करने में उसका उद्देश्य क्या है? उसका लक्ष्य परमेश्वर के घर के कार्य की इन मदों को अच्छी तरह से करना है, ताकि वे परमेश्वर की गवाही देने में बेहतर नतीजे हासिल कर सकें। इस पेशेवर कार्य को करने के लिए उसके पास खुद कोई पेशेवर ज्ञान नहीं है, फिर भी वह सीखने, शोध करने और इस बात पर विचार करने पर ध्यान केंद्रित करता है कि कार्य में विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों का कैसे समाधान किया जाए; उसका लक्ष्य बस कार्य की इन मदों को सही रास्ते पर लाना है। उसकी उम्र और ऊर्जा को देखते हुए, क्या यह तथ्य कि वह ऐसी कीमत चुका सकता है और ये चीजें कर सकता है, उसके द्वारा जी-तोड़ मेहनत करने की अभिव्यक्ति नहीं है? (हाँ।) क्या यह उसके द्वारा अपनी पूरी कोशिश करना नहीं है? (हाँ।) यह उसके द्वारा अपनी पूरी कोशिश करने की व्यावहारिक अभिव्यक्ति है। इतनी बड़ी कठिनाइयों का, पेशेवर कौशल और विशेषज्ञ ज्ञान से जुड़ी कठिनाइयों का सामना करते समय वह कभी पीछे नहीं हटा है, न ही उसने यह कार्य करना छोड़ा है। उसके कार्य करना न छोड़ने की विशिष्ट अभिव्यक्ति क्या है? वह यह है कि उसने कभी भी कोई कार्य दूसरों पर इसलिए नहीं थोपा है क्योंकि वह पेशेवर कौशल नहीं समझता है और एक नौसिखिया है। इसके बजाय, वह सामग्री खोजने और सीखने के लिए सभी से आग्रह करने में अगुआई करता है। एक बार जब उसे उपयुक्त शिक्षण सामग्री मिल जाती है और अभ्यास के सिद्धांत और अभ्यास के मार्ग मिल जाते हैं, तो वह तुम लोगों के साथ संगति करता है, ताकि तुम लोग भी सिद्धांतों को समझ सको और सही मार्ग के अनुसार अभ्यास कर सको। वह अक्सर तुम लोगों के लिए मार्ग बताता है और तुम लोगों से संसाधन खोजने और मार्ग खोजने के लिए कहता है। किसी भी सिद्धांत की कमी होने पर, तुम लोग आँख मूँदकर खोजते हो—आँख और दिल दोनों से अंधे होकर—और कभी-कभी तुम न समझने पर भी समझने का नाटक करते हो, यहाँ तक कि यह भी नहीं जानते कि कैसे सीखना है। कोई विकल्प न बचने पर, भाई को व्यक्तिगत रूप से तुम लोगों को निर्देश देना पड़ता है और तुम लोगों को सीधे तौर पर बताना पड़ता है कि कौन-से संसाधन खोजने हैं। अंत में, तुम लोग आखिरकार थोड़ा-बहुत सीखते हो और अपना कर्तव्य निभाने में कुछ नतीजे हासिल करते हो। देखो, इस एक बहुत ही विशिष्ट, बहुत ही छोटे मामले से, यह देखा जा सकता है कि परमेश्वर की सेवा करने में उसके पास एक सच्चा दिल है और उसने अपनी पूरी कोशिश भी की है, जिसे बोलचाल की भाषा में जी-तोड़ मेहनत करना कहा जाता है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कार्य करने में हमेशा अपना सब कुछ लगा देता है। उसने कोई ऊर्जा नहीं बचाई है, आराम का लालच नहीं किया है और फुरसत नहीं खोजी है। वह कारे कार्य का बोझ खुद अपने कंधों पर लेता है; वह तुम लोगों पर निर्भर नहीं रहा है, न ही उसने तुम लोगों पर कार्य थोपा है। उसने अपनी जिम्मेदारियों से जी नहीं चुराया है। सही मायने में, तुम लोगों ने परमेश्वर में विश्वास किया है और काफी वर्षों से अपने कर्तव्य निभाए हैं; तुम लोगों को यह बोझ उठाने में सक्षम होना चाहिए और पेशेवर कार्य की विभिन्न मदों को स्वतंत्र रूप से पूरा करना चाहिए। तुम लोगों को हमेशा भाई पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। फिर भी, तुम लोग कभी भी स्वतंत्र रूप से कार्य करने में सक्षम नहीं होते हो और इसे करने में तुम लोगों की मदद करने और अगुआई करने के लिए हमेशा भाई की जरूरत होती है। जहाँ तक इस बात का सवाल है कि क्या तुम लोग वास्तव में आलसी हो या तुम्हारी काबिलियत खराब है और तुम नहीं जानते कि इसे कैसे करना है, हम उस पहलू के बारे में बात नहीं करेंगे। हम बस इतना कहेंगे कि भाई जो बहुत सारा कार्य करता है, वह वास्तव में तुम लोगों की जगह पर किया जाता है और तुम लोगों को अपना कार्य करने में मदद करने के लिए किया जाता है। यह तुम लोगों की जिम्मेदारी है, लेकिन वह इसे अकेले ही उठाता है। क्या उसे कठिनाइयाँ नहीं होती हैं? वह भी थक जाता है! इसके अलावा, कार्य करते समय, वह केवल एकल-मद का कार्य नहीं करता है। किसी भी स्तर पर तुम अगुआओं द्वारा किया गया कार्य केवल एकल-मद का कार्य है; केवल भाई ही समग्र कार्य, व्यापक कार्य करता है। कार्य की किसी भी मद में चाहे जो भी कठिनाई उत्पन्न हो, तुम लोगों में से कोई भी इसे हल करने की अपनी पूरी कोशिश नहीं करता है, और तुममें से कोई भी इस बोझ को साझा नहीं करना चाहता है; तुम सभी इसे अकेले उसी पर थोप देते हो। क्या भाई ने कभी शिकायत की है? उसने कभी शिकायत नहीं की है। वह बस कभी-कभी मुझसे कहता है, “इन लोगों की काबिलियत वास्तव में खराब है! मैं चाहे कितनी भी संगति करूँ, वे सिद्धांतों को नहीं समझते हैं और नतीजे हासिल नहीं कर सकते हैं!” वह कभी-कभार ऐसा कहता है, लेकिन कार्य में कोई देरी नहीं होती है या उसे बिल्कुल भी छोड़ा नहीं जाता है। इसके अलावा, वह सक्रिय रूप से समस्याओं का पता लगाता है और सक्रिय रूप से करने के लिए कार्य खोजता है। जब वह समस्याओं का पता लगाता है, तो वह उन्हें तुरंत हल करता है। जब वह देखता है कि कोई टीम अपना कर्तव्य निभाने में हमेशा सिद्धांतों को समझने में विफल रहती है और पहले हल की गई समस्याएँ फिर से सामने आ गई हैं, तो वह उनका मार्गदर्शन करता है और उनके साथ फिर से संगति करता है। कभी-कभी मैं कहता हूँ, “इन लोगों की काबिलियत बस ऐसी ही है; जब तक कलीसिया के कार्य के विभिन्न पहलू नतीजे हासिल कर सकते हैं और सुचारू रूप से और सामान्य रूप से आगे बढ़ सकते हैं, उतना पर्याप्त है। यदि तुम थक गए हो, तो थोड़ी देर आराम कर लो।” यहाँ तक कि मेरे ऐसा कहने पर भी वह आराम नहीं करता है और बिना रुके कार्य करने पर जोर देता है। ऐसा हो सकता है कि तुम लोगों की खराब काबिलियत या सीखने में तुम लोगों के परिश्रम की कमी के कारण, भाई तुम लोगों का जिन सिद्धांतों में मार्गदर्शन करता है, उनका अल्पावधि में तुम लोगों पर नगण्य प्रभाव पड़े, लेकिन फिर भी वह आलसी हुए बिना, तुम लोगों का मार्गदर्शन करने और मदद करने की अपनी पूरी कोशिश करता है। भले ही इसका केवल थोड़ा-सा प्रभाव हो, उसे लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है; एक बार जब उसकी जिम्मेदारी पूरी हो जाती है, तो उसके दिल को सुकून मिलता है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य हमेशा कहता है, “यदि कार्य पूरा नहीं होता है, तो मैं खा नहीं सकता और चैन से सो नहीं सकता।” केवल जब कार्य पूरा हो जाता है तभी उसका दिल सुकून महसूस करता है और केवल तभी वह रुकता है। यदि तुम अगुआओं और कार्यकर्ताओं में परमेश्वर के आदेश के प्रति पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की आधी भी सच्चाई होती, तो तुम लोगों का कार्य अभी की तुलना में बहुत बेहतर होता। लेकिन तुम लोगों में यह सच्चाई नहीं है। भाई ने इतने लंबे समय तक तुम लोगों का मार्गदर्शन किया है, फिर भी तुम लोग सीखने में अपना दिल नहीं लगाते हो और ज्यादा प्रगति नहीं करते हो। फिर भी, भाई हार नहीं मानता है। वह अभी भी हर कुछ दिनों में तुम लोगों का मार्गदर्शन करता है, और तुम लोगों का मार्गदर्शन करने के बाद, वह बस इस मामले से पल्ला नहीं झाड़ लेता है; जब वह समस्याओं का पता लगाता है, तो वह तुम लोगों के साथ संगति करना और तुम लोगों का मार्गदर्शन करना जारी रखता है, जब तक कि समस्याएँ हल नहीं हो जाती हैं। देखो, परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने में, न केवल उसके पास सच्चा दिल है, बल्कि वह परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर सकता है और अपनी पूरी कोशिश कर सकता है। जब से उसने परमेश्वर की सेवा करना शुरू किया, उसने कहा था कि वह अपना पूरा जीवन परमेश्वर को समर्पित कर देगा, और फिर उसने परमेश्वर के सामने लिए गए अपने संकल्प के अनुसार अभ्यास किया और अनुसरण किया। परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में, वह कलीसिया का कार्य करने और कलीसिया के विभिन्न मामलों को सँभालने, दोनों को अपने जीवन के नियम और अपने जीवन की समग्रता के रूप में लेता है। वह परमेश्वर के सामने ली गई अपनी शपथ और परमेश्वर के सामने लिए गए अपने संकल्प को लगातार पूरा कर रहा है और लगातार अभ्यास में ला रहा है, और कभी भी कष्ट या थकान की शिकायत नहीं करता है। यदि कार्य बहुत अधिक है, वह बहुत व्यस्त है और वह थका हुआ महसूस करता है, तो वह खुद को व्यवस्थित करने के तरीके खोजता है, व्यायाम करता है या बाहर टहलने जाता है, और अपना बचा हुआ सारा समय और ऊर्जा कलीसिया का कार्य करने में लगा देता है। इस मामले में, वह तुम लोगों से अलग है। तुम लोग हमेशा चिल्लाते हो, “मैं अपनी पूरी जवानी परमेश्वर को समर्पित कर दूँगा! मैं कभी शादी नहीं करूँगा और अपना पूरा जीवन परमेश्वर को समर्पित कर दूँगा! मैं जीवन भर परमेश्वर की सेवा करूँगा!” फिर भी जब कार्य थोड़ा-सा व्यस्त और थोड़ा-सा थका देने वाला होता है, जब तुम्हारी देह को थोड़ा-सा कष्ट सहना पड़ता है और तुम आराम का आनंद नहीं ले पाते हो, तो तुम्हें लगता है कि तुम्हारे साथ अन्याय हुआ है। जब तुम्हें कार्य की एक और मद का बोझ उठाना पड़ता है, तब भी तुम अपने साथ अन्याय हुआ महसूस करते हो और शिकायत करते हो। तुम हमेशा बस थोड़ा-सा कार्य करना चाहते हो और अपना बाकी समय आराम का आनंद लेने और देह के जीवन का आनंद लेने में बिताना चाहते हो। जब कार्य थोड़ा ज्यादा जरूरी होता है और थोड़ा-सा दबाव होता है या जब कोई छोटी-सी कठिनाई उत्पन्न होती है, तो तुम इसके मुश्किल होने की शिकायत करते हो और थकान की शिकायत करते हो, नखरे दिखाते हो, और यहाँ तक कि अपना कार्य छोड़ना चाहते हो और भागना चाहते हो, हताशा की मनोदशा में डूब जाते हो और विशेष रूप से भावुक हो जाते हो। इस तरह से तुम भला कार्य को अच्छी तरह से कैसे कर सकते हो?
जब से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने प्रभु में विश्वास करना शुरू किया है तब से लेकर अब तक, इतने वर्षों में, चाहे उसने कितनी भी चीजों का अनुभव क्यों न किया हो, कितने भी परिवेशों का अनुभव क्यों न किया हो या कितने भी खतरों का अनुभव क्यों न किया हो, और कलीसियाओं में चाहे कितनी भी असामान्य और विशेष परिस्थितियाँ क्यों न उत्पन्न हुई हों या उसने कितनी भी विशेष घटनाओं का अनुभव क्यों न किया हो, उसने लगातार अपने कर्तव्य को मजबूती से थामे रखा है। उसने भाई-बहनों को सींचने और उन्हें पोषण देने के लिए लगातार सत्य पर संगति की है, अगुआओं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है, और कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदों को किया है, जैसे कि सुसमाचार कार्य, कलीसिया का सिंचन कार्य, परमेश्वर के चुने हुए लोगों के जीवन प्रवेश से संबंधित कार्य, परमेश्वर की सेवा करने वाले अगुआओं और कार्यकर्ताओं से संबंधित कार्य, और कलीसिया का प्रशासनिक और सामान्य मामलों का कार्य। इन वर्षों में, वह कार्य की प्रत्येक मद को करने में लगातार अपना पूरा दिल और ताकत लगाता रहा है; यह उसके जीवन का नियम है। यदि तुम लोग इस तरह से जीते, तो तुम्हें लगता कि यह नीरस और उबाऊ है; भले ही तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, फिर भी तुम खालीपन महसूस करते। लेकिन पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अलग है। उसे लगता है कि परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए जीना सबसे अधिक सार्थक और सबसे अधिक मूल्यवान बात है। अविश्वासियों को खाना, पीना, खेलना और मौज-मस्ती करना पसंद होता है, और उन्हें यात्रा करना पसंद होता है; कुछ पुरुषों को तेज़ रफ्तार से गाड़ियाँ चलाना या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ खेलना पसंद होता है, और कुछ महिलाओं को सौंदर्य उपचार, अपने बाल सँवारना या नृत्य करना पसंद होता है। अविश्वासियों के बीच लोकप्रिय ये चीजें, उसके लिए दिलचस्प नहीं हैं। जब उसके पास थोड़ा-सा खाली समय होता है, तो वह बस अकेला बैठता है और समस्याओं के बारे में सोचता और विचार करता है, जैसे कि किसी अगुआ या कार्यकर्ता द्वारा किए गए किसी काम की प्रकृति क्या है और उसे कैसे सँभाला जाना चाहिए, सुसमाचार कार्य में क्या समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं और उन्हें कैसे हल किया जाना चाहिए, इत्यादि। जब वह तुम लोगों से बातचीत करता है, तो वह इन्हीं चीजों पर संगति करता है। तुम लोगों के संपर्क में आने पर वह जिस भी विषय के बारे में संगति करता है, वह बिल्कुल वही होता है जिस पर वह आमतौर पर अपने दिल में विचार करता है और सोचता है; वह अपने दिल में कलीसिया के ठीक इन्हीं मामलों को रखता है। देखो, जब वह समस्याओं से निपटता है, तो वह केवल कुछ ही वाक्यों में सिद्धांतों को स्पष्ट रूप से समझा सकता है और समस्याओं से निपटने का उसका तरीका भी बहुत सरल दिखता है। हालाँकि, पर्दे के पीछे, उसने कितने वर्षों का अनुभव किया है; उसने कितने वर्षों तक तैयारी की है; उसने कितनी कठिनाइयों का अनुभव किया है; इन कठिनाइयों का सामना करते समय वह कितनी बार प्रार्थना करने और खोजने के लिए परमेश्वर के सामने आया है, पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता प्राप्त की है और अंततः विभिन्न पहलुओं में अभ्यास के सिद्धांतों तक पहुँचा है—तुम लोग इनमें से कुछ भी नहीं जानते हो। ऐसा हो सकता है कि उसे प्राप्त हुई पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता तुम लोगों द्वारा पढ़े गए परमेश्वर के वचनों से भी अधिक हो। शायद यह तुलना बहुत उपयुक्त न हो, लेकिन ऐसा कहने के पीछे क्या अर्थ है? यह तुम लोगों को यह बताने के लिए है कि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने स्वयं किस तरह की कीमत चुकाई है और कलीसिया का कार्य करने और परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में वह किस मार्ग पर चला है—यह तुम लोगों को इन चीजों के बारे में स्पष्ट करने के लिए है।
जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य मुख्यभूमि चीन में कार्य कर रहा था, उस अवधि के दौरान वह जिस समस्या का सबसे अधिक सामना करता था, वह लगातार खतरनाक परिवेशों का सामना करना था, जहाँ उसकी व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा रहता था। वह जहाँ भी जाता था, उसके पास छिपने की कोई जगह नहीं होती थी, शरण लेने की कोई जगह नहीं होती थी और कोई ऐसी जगह नहीं थी जो बिल्कुल सुरक्षित हो। यहाँ तक कि कई बार ऐसा भी हुआ जब उसका सीसीपी पुलिस से आमना-सामना हुआ और वह ठीक उनकी नाक के नीचे से बच निकला। यह उस तरह का खतरा था जिसका उसने सामना किया। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के लिए, खतरा या मृत्यु किसी भी क्षण उस पर आ सकती थी। ऐसे प्रतिकूल परिवेशों में भी, वह पीछे नहीं हटा, उसने परमेश्वर द्वारा उसे सौंपे गए आदेश या परमेश्वर द्वारा उसे सौंपी गई जिम्मेदारी को नहीं छोड़ा और वह कलीसिया का कार्य करता रहा। जब उसे खतरे का सामना करना पड़ता और वह उस जगह पर और नहीं रुक सकता था जहाँ वह था, तो वह किसी दूसरी अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित जगह पर चला जाता था। जब वह पहली बार वहाँ पहुँचता, तो उसके मन में अभी भी डर बना रहता था, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर, वह फिर से कुछ अगुआओं और कार्यकर्ताओं को हर दिन सभाएँ करने, उपदेश देने, संगति करने और कार्य पर चर्चा करने के लिए बुला लेता था। कुछ समय बाद, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ गद्दारी की जाती या अविश्वासियों द्वारा उसकी रिपोर्ट कर दी जाती, तो वह जगह भी असुरक्षित हो जाती और उसे जल्दी से किसी दूसरी जगह जाना पड़ता था। नई जगह पहुँचने पर भी, इसी तरह, कुछ ही दिनों के भीतर, वह फिर से आस-पास के अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ उन साधारण विश्वासियों को, जो अपने अनुसरण में अपेक्षाकृत गंभीर थे, इकट्ठा होने और संगति करने, कार्य पर चर्चा करने और समस्याओं को हल करने के लिए बुला लेता था। उन प्रतिकूल परिवेशों में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने जीवन और मृत्यु को दरकिनार कर दिया। इसके अलावा, वह जो भी कार्य कर रहा था, उसमें उसने हमेशा गति बढ़ाई और लोगों से इसे करने का आग्रह किया और उन्हें प्रेरित किया। अधिकांश लोगों में तात्कालिकता की यह भावना नहीं होती; वे कलीसिया का कार्य वैसे ही करते हैं जैसे वे अपना दैनिक जीवन जीते हैं—बिना किसी चिंता के, बिना कोई जल्दबाजी महसूस किए, बैलगाड़ी खींचने वाले बूढ़े बैल की तरह धीरे-धीरे और आराम से काम करते हुए। लेकिन पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को कार्य करते समय जल्दबाजी महसूस होती थी। उदाहरण के लिए, परमेश्वर के वचनों की किताबें छापने के कार्य के संबंध में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य लगातार आग्रह करता था : “उन्हें जल्दी छापो। एक बार जब किताबें भाई-बहनों के हाथों में वितरित हो जाएँगी, तो सब ठीक हो जाएगा; किताबें बिल्कुल सुरक्षित हो जाएँगी। हम बड़े लाल अजगर को उन्हें जब्त नहीं करने दे सकते। इस कार्य को हाथ में लेने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करो, ताकि परमेश्वर के सभी चुने हुए लोगों के हाथों में परमेश्वर के वचन हों।” भजनों और उपदेशों के लिए कैसेट टेप की रिकॉर्डिंग के संबंध में भी, उसने लोगों से उन्हें जल्दी रिकॉर्ड करने का आग्रह किया और उन्हें प्रेरित किया। कार्य करते समय, उसमें हमेशा तात्कालिकता की भावना होती थी, फिर भी करने के लिए हमेशा अंतहीन कार्य होता था, और उसका पूरा अस्तित्व लगातार अत्यधिक तनावपूर्ण अवस्था में रहता था। मुझे बताओ, यदि कोई व्यक्ति हमेशा उच्च दबाव और तनाव की स्थिति में रहता है, तो क्या उसका शरीर भी प्रभावित होगा और उसे नुकसान पहुँचेगा? (हाँ।) यह किसी के लिए भी सच है, जिसमें मुख्यभूमि चीन के वे भाई-बहन भी शामिल हैं जो लंबे समय से उत्पीड़न के परिवेश में रहे हैं। वे हमेशा अत्यधिक मानसिक तनाव में रहते हैं और कई लोग अक्सर ऐसा सपना देखते हैं जहाँ, जैसे ही वे सभा कर रहे होते हैं, पुलिस दरवाजे पर दस्तक देने आ जाती है और हर कोई भागने की जल्दी में होता है—वे लगातार इस तरह का सपना देखते हैं। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा इतना भारी बोझ उठाने और उस उच्च-दबाव वाले परिवेश में इतना महत्वपूर्ण कार्य करने को देखते हुए, मुझे बताओ, क्या उसका स्वास्थ्य अच्छा हो सकता था? जब कोई व्यक्ति उच्च दबाव में होता है, तो उसका मस्तिष्क उत्तेजित हो जाता है और उसका शरीर थका हुआ होता है और दर्द महसूस करता है। फिर भी, ऐसे परिवेशों का सामना करने पर भी, उसने अपना कार्य नहीं छोड़ा। जब उसे किसी खतरनाक परिवेश का सामना करना पड़ता और सहकर्मियों की सभाएँ आयोजित करने के लिए कोई उपयुक्त जगह नहीं होती या जब कुछ समय के लिए स्थिति विशेष रूप से तनावपूर्ण हो जाती, जब कम्युनिस्ट पार्टी की गिरफ्तारियाँ और उत्पीड़न लगातार उन्मादी होते जाते और परिवेश पहले की तुलना में अधिक प्रतिकूल हो जाता, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कुछ भी खाने में असमर्थ हो जाता था। जब लोग खतरनाक परिवेशों का सामना करते हैं या जब वे किसी बात को लेकर परेशान और उत्तेजित हो जाते हैं, अपने दिलों में व्याकुल महसूस करते हैं, तो उनकी भूख मर जाती है। लेकिन शरीर के सामान्य कार्यों को बनाए रखने के लिए, उन्हें फिर भी खाना पड़ता है; यदि वे लगातार नहीं खाते हैं, तो उनका शरीर जवाब दे जाएगा और वे अपने कर्तव्य नहीं निभा पाएँगे। इसलिए वह भाई चटनी में डूबे हुए कुछ हरे प्याज खाता और चावल के कुछ निवाले खाता और उसे ही भोजन मान लिया जाता था; उसने कभी अपने लिए विशेष भोजन तैयार नहीं करवाया। उन प्रतिकूल परिवेशों में, यदि लोगों में आस्था कम है, वे परमेश्वर के प्रति सच्चे नहीं हैं और उनके पास ऐसे दिल नहीं हैं जो परमेश्वर के प्रति विचारशील हों, और यदि उनके पास परमेश्वर की अगुआई भी नहीं है, तो कोई भी टिक नहीं सकता। परमेश्वर की अगुआई के साथ, सहयोग करने की अपनी पूरी कोशिश करने के अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने परमेश्वर के घर के कार्य को आज तक अंजाम दिया है, परमेश्वर का आदेश पूरा किया है, और तुम लोगों की भी आज तक अगुआई की है। मुख्यभूमि चीन के उस खतरनाक परिवेश ने कलीसियाई जीवन और कलीसिया के कार्य में भारी विघ्न-बाधाएँ पैदा कीं, जिससे बड़ी कठिनाइयाँ खड़ी हुईं। मुख्यभूमि चीन जैसे प्रतिकूल परिवेश में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के लिए कार्य करना बेहद खतरनाक था। एक बार गिरफ्तार होने पर, पूछताछ की कोई जरूरत नहीं होती—उसे सीधे गोली मार दी जाती; मौत निश्चित थी। फिर भी उसने अपना कर्तव्य नहीं छोड़ा, न ही उसने खतरनाक परिवेश के डर से परमेश्वर द्वारा दिया गया आदेश छोड़ा। उसने एक दिन के लिए भी इसे नहीं छोड़ा। उसने न केवल बाहरी तौर पर इसे नहीं छोड़ा, बल्कि उसके मन में ऐसे विचार या योजनाएँ तक नहीं थीं। वह लगातार इस तरह से कार्य करने में डटा रहा, सभी स्तरों के अगुआओं और कार्यकर्ताओं की अगुआई और सहायता करता रहा, जिससे सभी स्तरों के अगुआ और कार्यकर्ता भी बहुत लाभान्वित हुए। उसने स्वयं भारी खतरे और भारी दबाव का सामना किया, फिर भी उसे कलीसिया का कार्य अच्छी तरह से करने में अगुआओं और कार्यकर्ताओं की सहायता करनी पड़ती थी, और खतरनाक परिवेशों का सामना करने पर प्रतिक्रिया देने के लिए बुद्धि का उपयोग कैसे करें, अनुभव कैसे करें, परमेश्वर के इरादे कैसे पूरे करें और परमेश्वर की गवाही कैसे दें, इन बातों में साधारण भाई-बहनों की सहायता करनी पड़ती थी। खतरनाक परिवेशों का सामना करते समय पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की इन अभिव्यक्तियों की बात करें, तो मुझे बताओ, क्या परमेश्वर की नजर में, वे मानक स्तर की हैं? क्या परमेश्वर संतुष्ट है? (हाँ।) यह सौ प्रतिशत निश्चित है कि परमेश्वर संतुष्ट है। ऐसे परिवेशों का सामना करने पर उसके पास ये अभ्यास होते हैं और उसने परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश के लिए इतनी कीमत चुकाई है। बेशक, साथ ही, उसने काफी कुछ हासिल भी किया है। उसने परमेश्वर की सुरक्षा और परमेश्वर की अगुआई को महसूस किया है, और इससे भी बढ़कर, उसने जीवन प्रवेश के मामले में बहुत कुछ हासिल किया है और वह धीरे-धीरे परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया गया है। परमेश्वर लोगों के साथ अन्याय नहीं करता। यदि तुम परमेश्वर के प्रति सच्चे हो, यदि तुम सच्ची कीमत चुकाते हो, यदि तुम अपनी कसमें पूरी करते हो और यदि तुम परमेश्वर के बोझ के प्रति विचारशील होने के इच्छुक हो, तो परमेश्वर तुम पर बोझ डालेगा। यदि तुम सौ पाउंड उठा सकते हो, तो परमेश्वर तुम पर सौ पाउंड का बोझ ही डालेगा। यदि तुम कहते हो, “मैं थोड़ा और प्रयास करूँगा और डेढ़ सौ पाउंड उठाऊँगा,” तो परमेश्वर तुम्हारे आध्यात्मिक कद और तुम्हारे संकल्प के अनुसार धीरे-धीरे वह बोझ तुम पर डाल देगा। तुम पर यह बोझ डालते समय, परमेश्वर अपने जीवन को तुम्हारे भीतर गढ़ता है। यह वह सबसे बड़ा नतीजा है जिसे परमेश्वर की सेवा करने वाला और परमेश्वर के साथ अनकही समझ रखने वाला व्यक्ति अंततः हासिल करता है।
जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कलीसिया का कार्य कर रहा था, तो उसने भारी खतरे का सामना किया। जैसे-जैसे परिवेश अधिकाधिक प्रतिकूल होता गया, बड़े लाल अजगर की गिरफ्तारियाँ अधिकाधिक उन्मादी होती गईं और वह कदम-दर-कदम दबाव डालता गया। वर्ष 2000 तक, छिपने के लिए लगभग कोई जगह नहीं बची थी। वह इस प्रांत से उस प्रांत में भागता रहा और इस जगह से उस जगह भागता रहा; यहाँ तक कि कोई अपेक्षाकृत सुरक्षित जगह भी नहीं बची थी। ऐसा नहीं था कि भाई-बहन उसकी मेजबानी नहीं करते, बल्कि समग्र परिवेश इसकी अनुमति नहीं देता था। उन परिस्थितियों में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने फिर भी अपना कार्य नहीं छोड़ा। वह अभी भी उन लोगों के बीच जिनके संपर्क में वह आ सकता था, अगुआओं और कार्यकर्ताओं का सिंचन करने और उन्हें पोषण देने, और कलीसिया का कार्य करने में उनका मार्गदर्शन करने के लिए वह सब कुछ करता था जो वह कर सकता था। उस समय, कलीसिया के कार्य का सबसे महत्वपूर्ण कार्य सुसमाचार कार्य था। यह कार्य 1995 में शुरू हुआ था और 2000 तक, यह पहले ही पाँच वर्षों से अधिक समय से चल रहा था। हर प्रांत में कलीसियाओं में लगातार नए लोग शामिल हो रहे थे, कलीसियाओं को कई नई समस्याओं का सामना करना पड़ा और बहुत-सा नया कार्य सामने आया। ऐसी परिस्थितियों में, सुरक्षा की कोई गारंटी न होने पर भी, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कार्य के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क करने कुछ जगहों पर जाता था, और अपने खाली समय में, वह भाई-बहनों को प्रोत्साहित करने के लिए जीवन के अनुभवों के कुछ भजनों की रचना भी करता था और कलीसियाओं की सहायता करने के लिए भजनों के रूप का उपयोग करता था। यद्यपि परिवेश इतना प्रतिकूल था, फिर भी भाई पीछे नहीं हटा और उसने हार नहीं मानी। इसके बजाय, उसने हर संभव तरीका आजमाया और कलीसिया का कार्य करने के लिए वह सब कुछ किया जो वह कर सकता था, और वह कलीसिया के कार्य के दायरे से बाहर नहीं गया और कलीसिया के कार्य के परिवेश को नहीं छोड़ा। कभी-कभार, यदि वह किसी ऐसी जगह जाता जहाँ कुत्तों का बाजार होता, तो भाई तनाव कम करने और सुकून पाने के लिए विभिन्न कुत्तों को देखने भी जाता था—उसका जीवन नीरस नहीं था, है ना? (हाँ।) इतनी बड़ी कठिनाइयों का सामना करने पर भी उसने कलीसिया का कार्य करना बंद नहीं किया और किसी ने नहीं देखा कि उसके लिए चीजें कितनी कठिन थीं। दुनिया के उन बड़े लोगों को देखो—जब वे कठिनाइयों का सामना करते हैं और विशेष रूप से बहुत अधिक दबाव में होते हैं, तो वे ऐसी जगह ढूँढ़ते हैं जहाँ आस-पास कोई न हो और जोर-जोर से रोते हैं, मेजें पलट देते हैं और चीजें तोड़ देते हैं, और कुछ तो बस भाग जाते हैं। उन्हें चीजें इतनी कठिन लगती हैं कि बात इस हद तक पहुँच जाती है। कुछ अविश्वासी अपने करियर में लगे रहने के दौरान कठिनाइयों का सामना करने पर हार नहीं मानते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं होता—उनके दुश्मनों की संख्या बहुत अधिक होती है और उन्हें मारने या उनसे बदला लेने की ताक में रहने वाले लोग बहुत अधिक होते हैं, इसलिए वे हार मानने की हिम्मत नहीं करते। एक बार जब वे हार मान लेंगे और अपनी सत्ता खो देंगे, तो चाकू उनके गले पर होगा, इसलिए चाकू की धार पर भी, उन्हें डटे रहना पड़ता है। कलीसिया का कार्य करने में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इसे करने के लिए उस तरह की इच्छाशक्ति पर निर्भर नहीं रहता है। वह परमेश्वर में आस्था पर निर्भर रहता है, यह विश्वास करते हुए कि सब कुछ परमेश्वर के हाथों में है और यह विश्वास करते हुए कि सब कुछ परमेश्वर की संप्रभुता के अधीन है; वह परमेश्वर की आज्ञा मानने वाले दिल पर निर्भर रहता है, परमेश्वर के प्रति सच्चा दिल रखता है और परमेश्वर के प्रति समर्पण का रवैया रखता है। इस नींव पर, वह किसी भी समय परमेश्वर की संप्रभुता और व्यवस्थाओं को स्वीकार करने के लिए तैयार रहता है, और फिर वह अपनी पूरी ताकत लगा देता है और परमेश्वर के उस आदेश के लिए अपना पूरा अस्तित्व सौंप देता है जिसे उसने स्वीकार किया है। वह इन चीजों को कैसे कर पाता है, इसमें कुछ भी जटिल नहीं है; इसमें कोई छोटा रास्ता या चालबाजी शामिल नहीं है। वास्तव में, वह अपने स्वयं के प्रयास और परमेश्वर के प्रति अपनी सच्चाई और परमेश्वर के प्रति समर्पण के रवैये पर निर्भर रहकर इन सबका अनुभव करता है और परमेश्वर की सेवा करता है। ऐसा हो सकता है कि वह जिन चीजों का अनुभव करता है, उनमें से कुछ लोगों को बहुत कठिन लगें। कुछ लोग अपने दिलों में सोचते हैं, “भाई ने यह सब कैसे किया? यह परमेश्वर का काम था! भाई पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य है। वह परमेश्वर से प्रार्थना करता है और परमेश्वर उसे कुछ अलौकिक अनुभूतियाँ देता है, और फिर उसे डर नहीं लगता। उसके शरीर को दबाव महसूस नहीं होता। वह इन सबसे ऊपर उठ जाता है।” मुझे बताओ, क्या ऐसा ही है? (नहीं।) वास्तव में, ऐसा नहीं है। जब वह खतरनाक परिवेशों का सामना करता है, तो उसे भी डर लगता है, उसे भी मौत से डर लगता है और वह भी चिंता करता है और व्याकुल महसूस करता है। जब तुम लोग सुनते हो कि किसी जगह पर खतरनाक परिवेश है और भाई-बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो तुम लोगों में जो भावनाएँ होती हैं, मूल रूप से वही भावनाएँ उसमें भी होती हैं। तुम लोग घबरा जाते हो; तुममें से कुछ को अपने सिर में सिहरन महसूस होती है, तुममें से कुछ को अपनी टाँगों में कमजोरी का अनुभव होता है और अन्य लोगों की साँसें तेज हो जाती हैं। क्या भाई में ये भावनाएँ होती हैं? उसमें भी ये भावनाएँ होती हैं, लेकिन वह अपना कर्तव्य न छोड़ने, अपना कार्य न छोड़ने और फिर भी अपनी पूरी कोशिश करने का विकल्प चुन सकता है। क्या इसका उसके चरित्र से कोई लेना-देना है? (हाँ।) वह अपना कर्तव्य न छोड़ने का विकल्प चुन सकता है—मुझे बताओ, क्या यह अलौकिक है? (यह अलौकिक नहीं है।) एक बात जिससे इनकार नहीं किया जा सकता, वह यह है कि चाहे वह किसी भी खतरे का सामना करे, उसका रवैया अपना कर्तव्य न छोड़ने में डटे रहने का रहता है, वह बिल्कुल भी भगोड़ा नहीं बनता, और वह परमेश्वर के साथ विश्वासघात नहीं करता, यह महसूस करते हुए कि यदि वह परमेश्वर के साथ विश्वासघात करेगा, तो वह मरने लायक और शापित होने लायक होगा। जब वह इस तरह का रवैया चुनता है, तो परमेश्वर लगातार उसके दिल में प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है और उसे ताकत देता है। जब किसी व्यक्ति द्वारा सहन किया जाने वाला दबाव उसकी सीमा को पार कर जाता है, तो परमेश्वर कार्य करेगा; परमेश्वर उसकी सहायता करेगा और परमेश्वर उसे ताकत देगा। अधिकांश लोग इन खतरनाक परिवेशों का सामना करने पर डर के मारे पंगु हो जाते हैं और डर से कमजोर पड़ जाते हैं, और कार्य करने की हिम्मत नहीं करते। कुछ लोग यहाँ तक कहते हैं, “जब मेरे साथ चीजें घटित हुईं, तो मुझे महसूस नहीं हुआ कि परमेश्वर मुझे ताकत दे रहा है और न ही मुझे कोई चमत्कार महसूस हुआ।” तुम सही हो; यह तथ्य कि तुमने इसे महसूस नहीं किया या अंततः परमेश्वर द्वारा दी गई ताकत हासिल नहीं की, इसका सीधा संबंध परमेश्वर के प्रति तुम्हारे व्यक्तिगत रवैये, अपने मिशन के प्रति तुम्हारे रवैये और इस बात से है कि तुम्हारा दिल सही है या नहीं। यदि भाई भी अपना कार्य छोड़ने का विकल्प चुनता, और पीछे हटने और अपनी जान बचाने का विकल्प चुनता, तो वह भी परमेश्वर द्वारा दी जाने वाली ताकत हासिल नहीं कर पाता। यदि इन खतरनाक परिवेशों का सामना करते समय, वह व्यक्तिपरक रूप से कलीसिया का कार्य न करने और कार्य करने से पहले खतरे के टलने का इंतजार करने का विकल्प चुनता, तो परमेश्वर उस पर दबाव नहीं डालता। परमेश्वर उसे मजबूर नहीं करता, यह कहते हुए : “तुम्हें डर लगने पर भी इसे करना होगा; भले ही तुम्हें मरने के लिए कहा जाए, तुम्हें इसे करना ही होगा।” परमेश्वर लोगों पर कुछ थोपता नहीं है। इसका क्या अर्थ है? यह तुम्हें बता रहा है कि जब चीजें घटित होती हैं, तो तुम्हारी मानसिकता और परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश के प्रति तुम्हारा रवैया बहुत महत्वपूर्ण होता है; चाहे तुम अपनी जान बचाना चुनो या परमेश्वर के प्रति वफादार होना चुनो, तुम अपने दिल में क्या सोचते हो और तुम्हारे दिल का झुकाव क्या है, ये बातें अहम हैं। हो सकता है कि तुम्हारे दिल का झुकाव यह हो : “मैं अपना कार्य न छोड़ने का विकल्प चुनता हूँ; परमेश्वर द्वारा मुझे दिया गया कार्य करना मेरा अनिवार्य कर्तव्य है। मैं खतरे का सामना करने और मौत से न डरने के रवैये के साथ कार्य करने, और मौत का जोखिम उठाकर कार्य करने का विकल्प चुनता हूँ।” जब तुम्हारा ऐसा रवैया होता है, तो परमेश्वर तुम्हारी रक्षा करेगा और तुम्हें इन खतरों से बचने में सक्षम बनाएगा, और साथ ही तुम्हें ताकत देगा ताकि तुममें आस्था हो। तुम स्पष्ट रूप से शैतान के शक्तिशाली शासन का सामना कर रहे हो, फिर भी तुम्हारे दिल में, परमेश्वर की संप्रभुता के प्रति आस्था और समर्पण है। जब तुम कार्य करते हो, तो परमेश्वर तुम्हारे लिए एक उपयुक्त परिवेश का इंतजाम करेगा, ताकि तुम जोखिम उठाए बिना इसे कर सको और इसे पूरा कर सको। इन कठिनाइयों और खतरों का सामना करते समय, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने भी कई ऐसी चीजों का अनुभव किया जिनकी लोग उम्मीद भी नहीं कर सकते थे। जब वह इन चीजों का अनुभव कर रहा था, तो परमेश्वर ने इन खतरों को दूर कर दिया। जब परमेश्वर ने इन खतरों को दूर किया, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को इसका पता नहीं था। उसमें यह अनावश्यक इच्छा नहीं थी और उसने पहले से यह नहीं सोचा था, “परमेश्वर निश्चित रूप से मुझे खतरे का सामना नहीं करने देगा, वह निश्चित रूप से मुझे मरने नहीं देगा। जब समय आएगा, तो परमेश्वर खतरे को दूर कर देगा। मैं यह कार्य कर रहा हूँ, इसलिए परमेश्वर को लगातार मेरी रक्षा करनी होगी और मुझे मरने नहीं देना होगा।” उसने इस तरह नहीं सोचा। उसमें कभी यह अनावश्यक उम्मीद नहीं थी। उसने क्या सोचा? उसने अपने दिल में सोचा, “चाहे मैं किसी भी कठिनाई या खतरे का सामना करूँ, भले ही परमेश्वर मुझे गिरफ्तार होने दे और मुझे मरने दे, ऐसा होने से पहले, मुझे अच्छी तरह से कार्य करना होगा, मुझे परमेश्वर का आदेश और परमेश्वर द्वारा मुझे दिया गया मिशन पूरा करना होगा, कलीसिया के कार्य को सही रास्ते पर लाना होगा, और अगुआओं और कार्यकर्ताओं को सही रास्ते पर लाना होगा।” ये उसके दिल के विचार और योजनाएँ थीं। उसने कभी इस बारे में नहीं सोचा कि खतरे का सामना होने पर कैसे बचा जाए; उसने बस अपनी पूरी कोशिश की और इस तरह समर्पित रहा, और सच्चाई के साथ कलीसिया का कार्य किया। उसने किसी भी परिवेश से मुक्त होने के बारे में नहीं सोचा, बल्कि कार्य को पूरा करने, और परमेश्वर का आदेश और परमेश्वर द्वारा उसे दिया गया मिशन पूरा करने के लिए हर संभव तरीका आजमाया। हालाँकि, इस प्रक्रिया में, कई अद्भुत चीजें और ऐसी चीजें घटित हुईं जिनकी लोग उम्मीद नहीं कर सकते थे। कई बार, जब उसका बड़े लाल अजगर की घेराबंदी से सामना हुआ, तो वह चमत्कारिक ढंग से खतरे से बच निकला। मानवीय परिप्रेक्ष्य से, क्या पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इतने प्रतिकूल परिवेश में, जहाँ बड़े लाल अजगर ने हर तरफ जाल बिछा रखा था, बिना किसी दुर्घटना के इस तरह कार्य कर सकता था? कोई भी मनुष्य यह सुनिश्चित नहीं कर सकता कि एक भी दुर्घटना न हो; केवल परमेश्वर ही ऐसा कर सकता है। यानी, भले ही तुम अपना कर्तव्य निभाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दो, परमेश्वर तुम्हें बिल्कुल भी शैतान के शासन के हाथों में नहीं पड़ने देगा। केवल परमेश्वर ही ऐसा कर सकता है—यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि वह ऐसा करता है या नहीं। यदि तुम परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति हो, यदि तुम परमेश्वर द्वारा उपयोग किए जाने वाले व्यक्ति हो, ऐसे व्यक्ति हो जिसे परमेश्वर महत्वपूर्ण कार्यों और किसी बड़ी भूमिका के लिए उपयोग करने का इरादा रखता है, और ऐसे व्यक्ति हो जो परमेश्वर के कार्य के लिए अपरिहार्य है, तो परमेश्वर तुम्हारी सुरक्षा की पूरी गारंटी देगा और एक भी दुर्घटना नहीं होगी। भले ही तुम ठीक शैतान के शासन और शैतान के गुर्गों की नाक के नीचे हो, परमेश्वर तुम्हारी सुरक्षा की गारंटी देगा। जब अधिकांश लोग इन चीजों का अनुभव नहीं करते हैं, तो उनमें परमेश्वर के प्रति यह आस्था नहीं होती, न ही उनमें परमेश्वर की संप्रभुता की ऐसी समझ या ऐसा ज्ञान होता है।
उस प्रतिकूल परिवेश में जहाँ बड़े लाल अजगर ने हर तरफ सख्त जाल बिछा रखा था, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने फिर भी सघन रूप से सहकर्मियों की सभाएँ आयोजित कीं और कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदों को करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। इस प्रक्रिया में, उसने कई बार खतरे का भी सामना किया, लेकिन वह हमेशा चमत्कारिक ढंग से खतरे से बच निकला। बड़े लाल अजगर के शब्दों में, वह हर बार बच निकला। शुरुआत में, जब वह पूर्वोत्तर में अपने गृहनगर में था, तो गिरफ्तारी का सबसे बड़ा अभियान चला था। उस समय, कई स्थानीय भाई-बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के उस अभियान में परमेश्वर का नेक इरादा शामिल था—पवित्र आत्मा के कार्य के केंद्र को मुख्यभूमि चीन के पूर्वोत्तर क्षेत्र से मध्य मैदानी क्षेत्र में स्थानांतरित करना। उस परिवेश के माध्यम से, परमेश्वर पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य और कुछ महत्वपूर्ण अगुआओं और कार्यकर्ताओं को मध्य मैदानी क्षेत्रों में ले आया। उस समय, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य सफलतापूर्वक खतरे से बच निकला, तो उसने मध्य मैदानी क्षेत्रों तक ट्रेन से यात्रा की और मध्य मैदानी क्षेत्रों में कलीसिया का कार्य शुरू किया। यह मुख्यभूमि चीन के मध्य मैदानी क्षेत्र में पवित्र आत्मा के कार्य के आधिकारिक रूप से शुरू होने के बराबर था, और फिर यह कार्य बड़े से बड़े पैमाने पर किया गया। उस खतरनाक परिवेश का अनुभव करने के बाद, पूर्वोत्तर के वे कई महत्वपूर्ण सहकर्मी भी मध्य मैदानी क्षेत्रों में आ गए। जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इन सहकर्मियों से मिला, तो वे अक्सर एक वाक्यांश का उपयोग करते थे, “लाखों विचारों के साथ खुशी और दुख का मिश्रण।” फिर उन्होंने मध्य मैदानी क्षेत्र की विभिन्न कलीसियाओं में कार्य करना शुरू कर दिया। परमेश्वर के वचनों की किताबें छापना, सहकर्मियों की सभाओं के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं को बुलाना, सहकर्मियों की सभाएँ आयोजित करने के लिए जगहें तैयार करना—कार्य की हर मद को करना शुरू हो कर दिया गया। कुछ ही समय में, बड़े लाल अजगर ने फिर से अपनी गिरफ्तारियाँ और उत्पीड़न शुरू कर दिया, और उन पर परिवेश आते रहे। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने मध्य मैदानी क्षेत्र के कई प्रांतों में सहकर्मियों की सभाएँ आयोजित कीं, लोगों का पोषण करने और उनकी सहायता करने के लिए सत्य पर संगति की, कलीसिया के कार्य के बारे में जाना और कार्य में उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं और कठिनाइयों को हल किया, और बीच-बीच में उत्पीड़न के कई बड़े अभियानों का भी अनुभव किया। उनमें से एक अवसर पर, सभी स्तरों के अगुआओं और कार्यकर्ताओं के लिए और स्थानीय कलीसियाओं के उन भाई-बहनों के लिए एक बड़ी सभा बुलाई जानी थी जिन्हें विकसित किया जा सकता था। चूँकि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को कुछ अन्य मामलों को सँभालना था, इसलिए उसने अपनी जगह सभा की अध्यक्षता करने के लिए एक बहन को भेजा। उसी रात, सभा स्थल पर पुलिस ने छापा मारा और कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अगली सुबह ही कोई व्यक्ति भाई को यहखबर देने आया। यह सुनकर, भाई जल्दी से उस क्षेत्र से चला गया। यदि भाई थोड़ी भी देर से जाता, तो किसी व्यक्ति द्वारा उसके साथ गद्दारी करने किए जाने पर, भाई को भी गिरफ्तार किया जा सकता था। वास्तव में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को बहुत समय पर खबर नहीं दी गई, लेकिन परमेश्वर ने उसे गिरफ्तार होने की अनुमति नहीं दी। भले ही खबर देर से आई, फिर भी वह सुरक्षित निकल गया और सफलतापूर्वक खतरे से बच निकला। कई अन्य अवसर भी थे जब भाई एक बड़ी सभा आयोजित कर रहा था और बाहर गश्त कर रहे भाई-बहनों ने खबर दी कि उन्होंने लगभग एक मील दूर से पुलिस की गाड़ियों को अपनी ओर आते देखा है, इसलिए भाई ने जल्दी से वह जगह खाली कर दी। ऐसी स्थितियाँ कई बार हुईं। किसी दूसरी जगह जाने और फिर एक या आधे दिन आराम करने के बाद, भाई बेचैन मनोदशा से, कार्य करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में आता रहता था। उसने हार नहीं मानी और वह कमजोर नहीं पड़ा, नकारात्मक होने की तो बात ही छोड़ दो। देखो, यदि वह कोई औसत व्यक्ति होता, तो दो बार खतरे का सामना करने के बाद डर के मारे अपने होश खो बैठता। कम्युनिस्ट पार्टी को पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की तलाश थी। गिरफ्तार होने पर, मौत निश्चित थी; वह स्वयं भी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के परिणामों के बारे में स्पष्ट था। लेकिन मुख्यभूमि चीन में उन वर्षों के दौरान, उसने बड़े लाल अजगर के उन्मादी उत्पीड़न के साथ-साथ, ऐसे प्रतिकूल परिवेशों का सामना करते हुए कार्य किया। आज यहाँ कुछ गलत हो जाता और कल वहाँ कोई स्थिति पैदा हो जाती, जिसके साथ अक्सर अगुआओं और कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार होने की घटनाएँ होती थीं, लेकिन वह लगातार कलीसिया का कार्य करने में डटा रहा। चाहे वह कलीसिया का सिंचन कार्य हो, सुसमाचार कार्य हो या सामान्य मामलों का कार्य हो, वह कभी नहीं रुका। यहाँ तक कि एक वर्ष ऐसा भी था जब बड़े लाल अजगर ने कड़ी कार्रवाई करना शुरू किया और परमेश्वर में विश्वास करने वालों की गिरफ्तारियाँ और उत्पीड़न और भी अधिक उन्मादी हो गए। वह सबसे खतरनाक समय था, फिर भी पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कलीसिया का कार्य करना बंद नहीं किया। एक बार, अन्य प्रांतों के भाई-बहन अच्छी काबिलियत वाले कुछ नए लोगों को, जिन्हें वे विकसित करने का इरादा रखते थे, सभाओं में भाग लेने के लिए मध्य मैदानी क्षेत्र में लेकर आए। जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने सुना कि ये नए लोग विशेष रूप से उत्साही थे, उनकी समझ विशेष रूप से अच्छी थी और वे ऐसे लोग थे जिन्हें विकसित किया जा सकता था, तो उसने जल्दी से उनके लिए सभाएँ आयोजित कीं। बाद में, चूँकि स्थिति बहुत तनावपूर्ण थी, इसलिए कुछ दिनों तक सभाएँ आयोजित करने के बाद, उसने उन्हें जल्दी से वहाँ से निकाल दिया। उस तरह के खतरनाक परिवेश में, यदि कोई औसत व्यक्ति इस मामले का सामना करता, तो वह सोचता, “अभी स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। भले ही जो कुछ लोग आए हैं उनकी काबिलियत अच्छी है और भले ही उनके लिए सभा आयोजित करना कुछ हद तक मददगार हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वे एक ही बार में पूर्ण बना दिए जाएँगे। बेहतर है कि सभा आयोजित न की जाए; माहौल शांत होने के बाद सभा करने से बहुत देर नहीं हो जाएगी।” यदि कोई औसत व्यक्ति इस मामले का सामना करता, तो वह इस कार्य को टाल देता। हालाँकि, उन परिस्थितियों में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने फिर भी कार्य करना जारी रखा। यदि वह नहीं जाता, तो वह अपने दिल में बेचैनी महसूस करता। उसने कहा, “भाई-बहन यहाँ पहुँचने के लिए लंबा सफर तय करके आए हैं और वे सभी कुछ संगति सुनना चाहते हैं। यदि मैं नहीं गया तो यह अनुचित होगा। मैं उन्हें ऐसे ही बेकार में तो नहीं आने दे सकता, है ना? यदि मैं संगति करूँगा, तो वे थोड़ा और हासिल कर पाएँगे। भले ही यह खतरनाक हो, मुझे जाना ही होगा। परमेश्वर रक्षा करता है!” वह अपनी आस्था और अपनी सच्चाई साथ लाया और उसने जोखिम भी उठाया। यद्यपि वह यह भी जानता था कि यदि वास्तव में कुछ गलत हो गया तो इसके परिणाम क्या होंगे, फिर भी वह इस तरह कार्य करने में डटा रहा, और उसने अपना कार्य नहीं छोड़ा। उसे लगा कि इन लोगों की काबिलियत अच्छी है और इन्हें विकसित किया जा सकता है, इसलिए उसने इस कार्य को दूसरों पर नहीं थोपा, बल्कि इसे स्वयं पूरा किया। परिवेश चाहे कितना भी खतरनाक क्यों न हो, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य बस लगातार इस तरह कार्य करने में डटा रहा।
बेशक, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य भी एक साधारण व्यक्ति है। परमेश्वर की सेवा करने की अपनी पूरी यात्रा के दौरान, उसने निश्चित रूप से कई परिवेशों का अनुभव किया है, और उसके स्वयं के प्रयासों के साथ ही परमेश्वर की अगुआई और परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाने से ही, उसकी आस्था धीरे-धीरे अधिकाधिक बढ़ी है। शुरुआत में, परमेश्वर में उसकी आस्था कुछ हद तक काल्पनिक थी, लेकिन चाहे यह काल्पनिक रही हो और इसमें व्यक्तिगत धारणाएँ शामिल रही हों या इसमें कुछ सच्ची प्रकृति शामिल रही हो—चाहे यह कैसी भी रही हो—उसने जो दिया वह उसकी सच्चाई थी और उसने जो चुकाई वह एक सच्ची, व्यक्तिगत कीमत थी। इसके अलावा, परमेश्वर का आदेश पूरा करने, परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चलने और परमेश्वर के कार्य को सुचारू रूप से फैलने में सक्षम बनाने के लक्ष्य के साथ, उसने कभी हार माने बिना हमेशा अपने कार्य में दृढ़ता दिखाई है। बड़े लाल अजगर का उत्पीड़न सहने और शैतान का उत्पीड़न सहने के मामले में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कभी अपना कार्य नहीं छोड़ा है। इन परिवेशों का अनुभव करने, बड़े लाल अजगर के उत्पीड़न से बचने और एक पश्चिमी देश में आने के बाद, वह अभी भी अक्सर कहता है कि उसे सिरदर्द होता है। देखो, बड़े लाल अजगर का उत्पीड़न सहने और इतने भारी दबाव और जोखिमों को सहने से कुछ प्रतिकूल शारीरिक प्रतिक्रियाएँ हुईं। विदेश जाने के बाद भी, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य लगातार बड़े लाल अजगर के उत्पीड़न के साये में जीता रहा है। बड़े लाल अजगर ने अभी भी पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की अपनी तलाश नहीं छोड़ी है। इसने भाई के रहने की जगह का पता लगाने और उसे परेशान करने के लिए कुछ विशेष कर्मियों को भेजा है। मुझे बताओ, यह दानव कितना बेलगाम और कितना दुष्ट है! लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने परमेश्वर द्वारा उसे दिया गया आदेश नहीं छोड़ा है और वह अभी भी कलीसिया का कार्य कर रहा है। परमेश्वर की सेवा करने के मार्ग पर अब तक की अपनी यात्रा के दौरान पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के व्यक्तिगत अनुभवों को देखा जाए, तो वह भी परमेश्वर द्वारा इंतजाम किए गए परिवेशों का लगातार अनुभव करता रहा है, परमेश्वर का सच्चा ज्ञान लगातार विकसित करता रहा है, और परमेश्वर में उसकी आस्था अधिकाधिक सच्ची और वास्तविक हो गई है। अंततः, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने जो हासिल किया है, वह वैसा ही है जैसा उसने स्वयं कहा था : “परमेश्वर के सामने मनुष्य तुच्छ है। मनुष्य चाहे जो भी करे, वह चाहे जैसी भी योजना बनाए और उसकी व्यक्तिगत अवस्था चाहे कैसी भी हो, वह परमेश्वर के हाथों में है; इसमें उसकी नियति भी शामिल है, जो परमेश्वर के हाथों में ही है। मनुष्य जिए या मरे, उसका जीवन कैसे चलता है और वह किन परिस्थितियों में मरता है, यह सब परमेश्वर के हाथों में है। मनुष्य केवल परमेश्वर द्वारा दिया गया मिशन पूरा कर सकता है, एक सृजित प्राणी की जिम्मेदारियों को पूरा कर सकता है, और सृष्टिकर्ता के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण कर सकता है।” वह अक्सर यही कहता है। अंततः, वह इसका सार इस रूप में निकालता है : “अपनी स्वयं की पसंद बनाए बिना, सृष्टिकर्ता के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करो। परमेश्वर की सेवा करने के इस मार्ग पर मेरी पूरी यात्रा के दौरान, जिन चीजों की मैंने योजना बनाई थी और जिन चीजों की मैंने योजना नहीं बनाई थी, वे सभी परमेश्वर की इच्छाओं के अनुसार पूरी हो रही हैं। मैंने जिन चीजों का अनुभव किया है, चाहे उनकी पहले से उम्मीद की गई हो या उनकी उम्मीद न की गई हो, वे सभी परमेश्वर के आयोजनों के अधीन हैं और सभी परमेश्वर की संप्रभुता के अधीन हैं। लोग चाहे कितने भी बड़े मामले का सामना करें, वे सभी परमेश्वर के हाथों में हैं और उन्हें केवल समर्पण करने की आवश्यकता है।” शायद जब उसने बीस साल पहले यह कहा था, तो यह कुछ व्यक्तिगत धारणाओं या व्यक्तिगत व्यक्तिपरक इरादों के साथ था। हालाँकि, इस तथ्य से मैं जो महसूस करता हूँ और जो पुष्टि करता हूँ वह यह है कि वह शुरू से लेकर आज तक परमेश्वर की सेवा करने के बाद ये शब्द कहने में सक्षम है? उसका समर्पण दस साल पहले, बीस साल पहले या तीस साल पहले की तुलना में अधिक सच्चा और सटीक है; यह अब कोई धारणा और कल्पना नहीं है, और यह कोई नारा या धर्म-सिद्धांत नहीं है। बल्कि, यह दिल से आता है; यह अभ्यास का एक सिद्धांत और अभ्यास का एक मार्ग है जिसे उसने अपनी पूरी यात्रा में परमेश्वर के उद्धार और पूर्णता का अनुभव करने और अंततः परमेश्वर का ज्ञान प्राप्त करने के बाद प्राप्त किया है। देखो, जब कोई साधारण व्यक्ति परमेश्वर का आदेश स्वीकार करता है, तो वह परमेश्वर के वचनों और परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार अभ्यास करता है, परमेश्वर के कार्य में सहयोग करने की अपनी पूरी कोशिश करता है, वास्तव में कष्ट सहता है और कीमत चुकाता है, और सही मार्ग पर चलने के लिए सत्य का अनुसरण करता है। वह अंततः जो हासिल करता है वह सृष्टिकर्ता के प्रति बिना शर्त समर्पण है। इसे प्राप्त करने में सक्षम होना परमेश्वर द्वारा पूरी तरह से प्राप्त किया जाना है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के परमेश्वर द्वारा पूरी तरह से प्राप्त किए जाने के लिए, परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में उसने जिस एक सिद्धांत का पालन किया है, वह यह है : वह किसी भी समय अपना कार्य नहीं छोड़ता है और हर समय अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने, परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश को पूरा करने और एक सृजित प्राणी का कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने में डटा रहता है। किसी भी कठिनाई का सामना करने पर और किसी भी नाकामी और विफलता का सामना करने पर, वह हमेशा अपना कार्य न छोड़ने और अंत तक वफादार रहने का विकल्प चुनता है। वह परमेश्वर द्वारा दिए गए मिशन को पूरा करने, परमेश्वर के घर का कार्य करने और एक सृजित प्राणी का कर्तव्य निभाने को अपने जीवन के मानदंड, और अपने जीवन और अस्तित्व की मुख्य विषय-वस्तु मानता है। वह परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश को पूरा करने के लिए अपने शरीर के जीवन और अपनी जीवन भर की ऊर्जा का उपयोग करता है। यही वह चीज है जिसे पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने हासिल किया है। परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य हमेशा बड़े लाल अजगर के उत्पीड़न का अनुभव करता रहा है और शैतान के शासन के उत्पीड़न का अनुभव करता रहा है। फिर भी, वह अभी भी कार्य करने में डटा रहता है और अभी भी अपना मिशन नहीं छोड़ता है; वह अंत के दिनों के परमेश्वर के कार्य को लेता है और इसे दुनिया के सभी देशों और जगहों पर फैलाता है, ताकि परमेश्वर के घर का कार्य हमेशा सुचारू रूप से आगे बढ़ता रहे, और वह परमेश्वर के वचनों, परमेश्वर के कार्य और परमेश्वर के इरादों को लेता है और उन्हें परमेश्वर के चुने हुए लोगों में से हर एक तक पहुँचाता है। शैतान के शासन के उत्पीड़न का अनुभव करने के मामले में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अपने मिशन पर खरा उतरता है। बड़ा लाल अजगर चाहे कितना भी उन्मादी क्यों न हो और परिवेश चाहे कितना भी प्रतिकूल क्यों न हो, वह अपना कार्य नहीं छोड़ता है। वह कभी भी इस जिम्मेदारी को अपनी जगह पूरी करने के लिए दूसरों पर नहीं थोपता है, और फिर आराम के जीवन का आनंद लेते हुए एक नौकरशाह की तरह काम नहीं करता है। इसके बजाय, कार्य की हर मद के लिए, चाहे तुम लोग इसे कैसे भी कर रहे हो, वह स्वयं इसके बारे में पूछताछ करता है, स्वयं इसका प्रभार लेता है, स्वयं इस पर अनुवर्ती कार्रवाई करता है और स्वयं इसका मार्गदर्शन करता है। जब वह ऐसे पेशेवर कार्य का सामना करता है जिसे वह नहीं समझता है या जिसमें वह नौसिखिया है, तो वह स्वयं इसे सीखता भी है और स्वयं इसे करता भी है। वह पीछे नहीं हटता, जिम्मेदारियों से जी चुराने की तो बात ही छोड़ दो। यह परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के अपना कार्य न छोड़ने की एक अभिव्यक्ति है।
परमेश्वर की सेवा करते समय पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के अपना कार्य न छोड़ने की एक और अभिव्यक्ति है। वह यह है कि जब कलीसिया में कुछ विशेष परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं—जैसे कि जब मसीह-विरोधी प्रकट होते हैं, जब अलग-अलग आवाजें उठती हैं और जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के खिलाफ विभिन्न आलोचनाएँ होती हैं—तो क्या वह कमजोर पड़ जाता है? क्या वह अपना कार्य छोड़ देता है? (नहीं।) वह अपना कार्य नहीं छोड़ता है। बड़े लाल अजगर, शैतान के शासन, धार्मिक दुनिया, अविश्वासियों की दुनिया और कलीसिया के भीतर मौजूद सभी प्रकार के बुरे लोगों और मसीह-विरोधियों की ओर से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के खिलाफ की जाने वाली आलोचनाएँ, लांछन और बदनामी—इनमें से कोई भी बात उसे परमेश्वर के घर का कार्य अच्छी तरह से करने से प्रभावित नहीं करती। जब आम लोग इन बातों का सामना करते हैं, तो वे अपने दिलों में थोड़ा दुखी महसूस करते हैं और यह उन्हें कार्य करने में प्रभावित करेगा। यदि वे इन बातों को बहुत ज्यादा सुनते हैं, तो वे यहाँ तक सोचेंगे : “परमेश्वर के घर का कार्य करना बहुत कठिन है। मुझे इतने भारी दबाव का सामना करना पड़ता है और इतनी आलोचना और निंदा सहनी पड़ती है। मैंने वे काम नहीं किए और मैं उस तरह का व्यक्ति नहीं हूँ! मैं परमेश्वर से मेरी रक्षा करने और मुझे सही साबित करने की विनती करता हूँ। यदि परमेश्वर मेरी रक्षा नहीं करता और मुझे सही साबित नहीं करता, तो मैं यह कार्य करना जारी नहीं रख पाऊँगा।” बहुत-से लोग ऐसा ही व्यवहार करेंगे। लेकिन इन बातों का सामना करने पर, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य ऐसा नहीं करता। इसके विपरीत, जब वह इन बातों का सामना करता है, तो वह न केवल कमजोर नहीं पड़ता, बल्कि वह और भी अधिक महसूस करता है कि परमेश्वर ने उसे जो आदेश दिया है वह बहुत महत्वपूर्ण है, और वह महसूस करता है कि उसके कंधों पर भारी बोझ है। जब वह बड़े लाल अजगर की दुष्ट शक्तियों की ओर से इतनी बदनामी और लांछन, साथ ही धार्मिक दुनिया की आलोचनाओं और झूठे आरोपों का सामना करता है, तो क्या भाई-बहन इन बातों को सुनकर प्रभावित और बाधित होते हैं? वास्तव में, इन बातों का सामना करने पर, मानवीय दृष्टिकोण से कहें तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को सांत्वना मिलनी चाहिए और भाई-बहनों को उसे यह कहते हुए सांत्वना देनी चाहिए : “तुम उस तरह के व्यक्ति नहीं हो। परमेश्वर जानता है और हम भी जानते हैं। तुमने वे काम नहीं किए हैं; तुम हमारे अच्छे अगुआ हो।” लेकिन भाई-बहन उसे नहीं समझते। इसके बजाय, उसे भाई-बहनों को सांत्वना देनी पड़ती है और उसे बिना समय गँवाए कलीसिया का कार्य करना पड़ता है, ताकि भाई-बहनों और अगुआओं और कार्यकर्ताओं को बड़े लाल अजगर, धार्मिक दुनिया और विभिन्न अन्य शक्तियों की ओर से इन बदनामियों और आलोचनाओं से प्रभावित होने से बचाया जा सके। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य खुद को ऐसी स्थितियों में जितना अधिक पाता है, वह अगुआओं और कार्यकर्ताओं के लिए अपनी आपूर्ति और सहयोग की गति उतनी ही तेज़ कर देता है, और वह कलीसियाई जीवन के लिए अपनी व्यवस्थाओं और योजना बनाने की गति उतनी ही तेज़ कर देता है। साथ ही, कलीसिया के भीतर वह सख्ती से प्रबंधन करता है और प्रशासनिक कार्य को उचित ढंग से करता है, यह जाँचते हुए कि किन कलीसियाओं में मसीह-विरोधी उभरे हैं और उन्होंने कलीसिया के कार्य में बाधा डाली है, वे बड़े लाल अजगर, शैतान और धार्मिक दुनिया से आने वाली निराधार अफवाहों और बदनामियों का खुल्लम-खुल्ला प्रसार कर रहे हैं, कलीसियाई जीवन में बाधा डाल रहे हैं और भाई-बहनों को सामान्य रूप से अपना कर्तव्य निभाने में प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे लोगों का पता चलने पर, वह उन्हें सँभालने और उनसे निपटने के लिए प्रशासनिक आदेशों का उपयोग करता है, कलीसियाई जीवन को तुरंत सुरक्षित करता है, और परमेश्वर के घर के कार्य की सामान्य और सुचारु प्रगति को भी तुरंत सुरक्षित करता है। यह धारा के विपरीत कार्य करना है और यह कठिन भी है! देखो, जब परमेश्वर लगातार कथन व्यक्त कर रहा होता है और बोल रहा होता है, और जब पवित्र आत्मा शक्तिशाली ढंग से कार्य कर रहा होता है, तो सब कुछ सुचारु रूप से चलता है। जब लोग स्पष्ट रूप से परमेश्वर को कार्य करते हुए देखते हैं और स्पष्ट रूप से चमत्कार देखते हैं, तो उन सभी में उत्साह होता है और वे आग के गोले के समान होते हैं; जब कलीसिया की शक्तियाँ बड़ी होती हैं, तो कार्य करना भी आसान होता है—परमेश्वर का घर चाहे जैसे भी संगति करे, सभी लोग कहते हैं कि यह अच्छा है और सभी कहते हैं कि यह सही है, और अधिकांश लोग समर्थन दिखाएँगे और तुम्हारे लिए परेशानी खड़ी नहीं करेंगे। हालाँकि, एक बार जब कलीसिया का सामना शैतान के उन्मत्त दमन से होता है, जहाँ ईसाइयों का उत्पीड़न किया जाता है, उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और जेल में डाला जाता है, और यहाँ तक कि मसीह की निंदा की जाती है, दुनिया उसे त्याग देती है और पूरी मानवजाति उसे गलत समझती है, और कलीसिया को विघटन का सामना करना पड़ता है, तो अधिकांश लोग परमेश्वर में आस्था खो देते हैं। यहाँ तक कि कुछ लोग परमेश्वर पर संदेह करने और परमेश्वर के कार्य पर संदेह करने में दूसरों की देखा-देखी भी करेंगे, यह सोचते हुए : “सर्वशक्तिमान परमेश्वर में विश्वास करना और परमेश्वर के कार्य के इस चरण में विश्वास करना बहुत कठिन है। मुझे भी अपना विश्वास जारी रखने से पहले माहौल शांत होने तक प्रतीक्षा करनी चाहिए।” वे बस मूकदर्शक बने रहते हैं, परमेश्वर को त्याग देना चाहते हैं और आगे विश्वास करने की हिम्मत नहीं करते। वे सोचते हैं : “शैतान के शासन की शक्तियाँ बहुत बड़ी हैं और धार्मिक दुनिया की शक्तियाँ बहुत बड़ी हैं। हमारी कलीसिया के गिने-चुने लोगों और मामूली शक्तियों के साथ, हम बिल्कुल भी अडिग नहीं रह सकते।” वे विश्वास नहीं करते कि यह परमेश्वर का कार्य है, वे विश्वास नहीं करते कि परमेश्वर की अगुआई मौजूद है, और वे विश्वास नहीं करते कि परमेश्वर इन लोगों की वैसे ही अगुआई कर सकता है जैसे उसने मूसा की अगुआई की थी और इस्राएलियों को मिस्र से बाहर निकालकर लाल सागर पार कराया था; वे विश्वास नहीं करते कि परमेश्वर में यह क्षमता है। बड़े लाल अजगर की शक्तिशाली, दुष्ट शक्तियों द्वारा कलीसिया के दमन और उत्पीड़न का सामना करने पर, अधिकांश लोग डर के मारे इससे बचने का विकल्प चुनते हैं। कुछ अगुआ और कार्यकर्ता तो अपना रुख स्पष्ट करने या अपना दृष्टिकोण व्यक्त करने की भी हिम्मत नहीं करते; विशेष रूप से जब वे देखते हैं कि अधिकांश भाई-बहनों में कोई उत्साह नहीं है और वे नकारात्मक और कमजोर हैं, तो वे बस हवा के रुख के साथ चलते हैं। वे भाई-बहनों से अपना कर्तव्य निभाने में परमेश्वर के प्रति समर्पित होने की अपेक्षा करने की हिम्मत नहीं करते, और वे विघ्न-बाधाएँ डालने वाले किसी भी व्यक्ति की काट-छाँट करने की भी हिम्मत नहीं करते, और इसके बजाय बस उनसे कुछ खानापूरी वाले शब्द कहते हैं। वे शैतान के दुष्ट शासन और शक्तिशाली ताकतों के प्रति समझौते का रवैया अपनाते हैं, जबकि साथ ही अपने लिए बचने का रास्ता तैयार करते हैं। इन कठिनाइयों का सामना करने पर, शैतान के शासन और शक्तिशाली ताकतों द्वारा कलीसिया के उत्पीड़न का सामना करने पर, और जब कलीसिया इस दुनिया में प्रतिकूल स्थिति में होती है, उसे दबाया जाता है, और यहाँ तक कि प्रतिबंधित होने का सामना करना पड़ता है, तो अधिकांश लोग बचने और समझौता करने का विकल्प चुनते हैं; वे खड़े होकर लड़ते नहीं हैं और परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के लिए उठ खड़े होने की हिम्मत नहीं करते। कई अगुआ और कार्यकर्ता हवा का रुख देखते हुए, प्रतीक्षा करने और देखते रहने का दृष्टिकोण अपनाते हैं। यदि यह हवा गुजर जाती है और कलीसिया अस्थायी रूप से खतरे से मुक्त हो जाती है, तो वे कार्य करने के लिए आगे आते हैं। यदि यह हवा अल्पावधि में नहीं गुजरती है और यहाँ तक कि और भी तेज़ बहती है—और जैसा कि लोग देखते हैं, कलीसिया को प्रतिबंधित होने के खतरे का सामना करना पड़ता है—तो कुछ अगुआ और कार्यकर्ता नकारात्मक हो जाते हैं और अपना कार्य छोड़ देते हैं और इसे करने की हिम्मत नहीं करते हैं। वे सोचते हैं : “यदि मैं कार्य करना जारी रखता हूँ, तो मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है और पीट-पीटकर मार डाला जा सकता है, और मुझे इस दुष्ट युग और शैतान के इस शक्तिशाली शासन द्वारा निगल लिया जाएगा और मिटा दिया जाएगा।” कई अगुआ और कार्यकर्ता यही सोचते हैं। वे अपने दिलों में यह डर पालते हैं। हालाँकि, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इन कठिनाइयों और खतरों का सामना करता है, तो वह जानता है कि उनका क्या अर्थ है और वह यह भी जानता है कि उसे क्या करना चाहिए। समय जितना अधिक खतरनाक होता है, वह उतना ही कम खाता है और उतना ही कम सोता है, चौबीसों घंटे कार्य करता है, कलीसिया के अस्तित्व की रक्षा करने, कलीसिया की स्थिरता की रक्षा करने, अगुआओं और कार्यकर्ताओं के सामान्य रूप से कार्य कर पाने की रक्षा करने, और परमेश्वर के घर के कार्य के सामान्य संचालन की रक्षा करने के लिए अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कार्य रुकेगा नहीं और कार्य के सभी पहलू व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। साथ ही, वह उन परिवेशों की रक्षा करता है जिनमें अगुआ और कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख कर्मी अपने कर्तव्य निभाते हैं, इन समस्याओं को हल करने के लिए इन बाहरी मामलों से निपटने में सक्षम उपयुक्त लोगों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास करता है, और वह कार्य के इस पहलू के अपने निष्पादन की गति तेज़ कर देता है। देखो, क्या वह जी-तोड़ मेहनत नहीं कर रहा है और समर्पित नहीं है? क्या वह परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए अपना भरसक प्रयास नहीं कर रहा है? (हाँ।)
1995 में परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार फैलना शुरू होने के बाद से, शैतान के शासन, धार्मिक दुनिया, और विभिन्न अन्य शक्तियों, साथ ही दुनिया के कुछ मीडिया द्वारा परमेश्वर के घर के खिलाफ घेराबंदी और बदनामी कभी नहीं रुकी है; आज तक, दुनिया के सभी देशों और स्थानों में सुसमाचार फैलने के बावजूद, इन हलकों से घेराबंदी नहीं रुकी है। इनमें से सबसे गंभीर घटनाओं में से एक कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गढ़ी गई शानदोंग झाओयुआन मामला थी। क्या तुम सभी लोग इसके बारे में जानते हो? (हाँ।) उस समय, चीन में परमेश्वर के चुने हुए काफी लोग पहले से ही मौजूद थे। यह कहा जा सकता है कि कलीसिया चीन में एक निश्चित पैमाने तक पहुँच गई थी, और इसने धार्मिक दुनिया और समाज में अच्छा-खासा प्रभाव विकसित कर लिया था, जिसने सीसीपी का ध्यान खींचा। हमारी कलीसिया के पैमाने के विस्तार और प्रभाव के विस्तार ने सीसीपी को बेचैन और असहज कर दिया। उसे लगा कि उसके शासन को खतरा है और कम्युनिस्ट पार्टी की आस्था को संकट का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उसने कलीसिया को फँसाने और उस पर झूठा आरोप लगाने के लिए झाओयुआन मामले को गढ़ा, और इसका उपयोग कलीसिया को दबाने और प्रतिबंधित करने के लिए किया। झाओयुआन मामला होने के बाद, उथली नींव वाले कुछ लोग, कम आस्था वाले कुछ लोग, और कुछ डरपोक लोग, साथ ही कुछ छद्म-विश्वासी, जिनमें भरपेट निवाले खाने वाले कुछ लोग भी शामिल थे, डर गए और उन्होंने आगे विश्वास करने की हिम्मत नहीं की। विश्वास करने की हिम्मत न करने के संबंध में कुछ स्थितियाँ थीं। कुछ लोगों ने कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गढ़ी गई अफवाहों पर पूरी तरह से विश्वास किया और उन्हें स्वीकार कर लिया। उनका मानना था कि हमारी कलीसिया मानव-निर्मित समूह है और इसकी उत्पत्ति मानव से हुई है; इसके अलावा, यद्यपि उन्होंने स्वयं ऐसी कोई भी चीज नहीं देखी थी जिसे लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ने कलीसिया पर लांछन लगाया था, फिर भी उन्होंने उन पर विश्वास किया। यानी, उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गढ़ी गई अफवाहों पर पूरी तरह से और एकतरफा विश्वास किया। इस प्रकार के लोग छद्म-विश्वासी हैं। कुछ लोगों को लगा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने जो कहा वह जरूरी नहीं कि सच हो, लेकिन कौन सच बोल रहा था और कौन झूठ बोल रहा था, यह वे नहीं जानते थे। इस प्रकार के लोगों ने यह विश्वास नहीं किया कि परमेश्वर ने नया कार्य किया है, न ही उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी पर विश्वास किया, लेकिन उन्होंने सच्चे मार्ग को जानने के लिए सत्य की खोज भी नहीं की। इसके अलावा, परमेश्वर में विश्वास करने का अर्थ इतना बड़ा जोखिम उठाना था—उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता था और जेल में डाला जा सकता था, और अपाहिज होने या मरने की हद तक पीटा जा सकता था—इसलिए उन्होंने बस विश्वास करना छोड़ दिया। यह लोगों का एक समूह था। लोगों के एक अन्य समूह ने केवल डरपोक होने के कारण विश्वास करने की हिम्मत नहीं की। वे जानते थे कि कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा झूठ बोलती है और हमेशा अन्यायपूर्ण, झूठे और गलत मामले गढ़ती है; कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गढ़े गए अन्यायपूर्ण मामले अनगिनत हैं और इसने अनगिनत लोगों को मार डाला है, और यह पलक झपकाए बिना लोगों को मार डालती है। वे जानते थे कि झाओयुआन मामला कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गढ़ा गया था और वे यह भी जानते थे कि परमेश्वर द्वारा बोले गए ये वचन सत्य हैं। लेकिन वे बस डरपोक थे और वे कम्युनिस्ट पार्टी की अफवाहों और कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा पैदा की गई दुष्टता की लहर और वेग से बुरी तरह डर गए थे, और उन्होंने विश्वास करने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने गहराई से मनन किया : “सर्वशक्तिमान परमेश्वर सच्चा परमेश्वर है। यदि मैं परमेश्वर के कार्य के इस चरण का अनुसरण करता हूँ और अंत तक विश्वास करने में दृढ़ रहता हूँ, तो मैं आशीष प्राप्त करूँगा। लेकिन अभी, कम्युनिस्ट पार्टी की शक्तियाँ बहुत बड़ी हैं। यदि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया, तो मुझे यातनाएँ दी जाएँगी और यहाँ तक कि पीट-पीटकर मार डाला जा सकता है। मेरे लिए घर पर गुप्त रूप से विश्वास करना ही बेहतर है। मैं सभाओं में शामिल नहीं होऊँगा, मैं अपना कर्तव्य नहीं निभाऊँगा और मैं सुसमाचार का प्रचार नहीं करूँगा; इस तरह, किसी को पता नहीं चलेगा कि मैं परमेश्वर में विश्वास करता हूँ। कम्युनिस्ट पार्टी के नष्ट होने के बाद बाहर आने और विश्वास करने में बहुत देर नहीं हो जाएगी।” उस समय, बहुत-से लोग नकारात्मक और कमजोर हो गए थे और उन्होंने सभाओं में शामिल होने या अपना कर्तव्य निभाने की हिम्मत नहीं की। कुछ लोगों ने कलीसिया छोड़ दी। यहाँ तक कि अगुआओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी, ऐसे लोग थे जो कमजोर थे, ऐसे लोग थे जिन्होंने अपना कार्य छोड़ दिया था और कार्य करने की हिम्मत नहीं की थी, और यहाँ तक कि कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने आगे विश्वास करने की हिम्मत नहीं की। उन परिस्थितियों में, क्या परमेश्वर के चुने हुए लोगों की आपूर्ति करने और उन्हें सहारा देने और उनकी आस्था को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण कार्य, यह भारी बोझ फिर से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य पर नहीं आ पड़ा? (हाँ।) यदि तुम्हारे भीतर कलीसिया के कार्य के दायित्व बोध है, तो चाहे जो भी हो जाए और तुम चाहे कितनी भी बड़ी कठिनाइयों और प्रतिरोध का सामना करो, तुम जानोगे कि तुम्हें क्या करना चाहिए और तुम्हें इसे कैसे करना चाहिए। यदि तुम्हारे भीतर कलीसिया के कार्य के लिए दायित्व बोध नहीं है और तुममें परमेश्वर के प्रति सच्चाई या आस्था नहीं है, तो तुम कोई भी कार्य करने की हिम्मत नहीं करोगे। विशेष रूप से, बड़े लाल अजगर की दुष्ट शक्तियों का सामना करते समय और शैतान की शक्तिशाली ताकत का सामना करते समय, भले ही तुम जानते हो कि तुम्हें क्या करना चाहिए और तुम्हें इसे कैसे करना चाहिए, फिर भी तुम इसे करने की हिम्मत नहीं करोगे। लेकिन पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने शक्तिशाली ताकतों के खतरों का डटकर सामना किया और फिर भी कलीसिया का कार्य करना जारी रखा। कलीसिया ने जितना अधिक कठिनाइयों का सामना किया, खतरों का सामना किया और हताशापूर्ण स्थितियों का सामना किया, उसे उतना ही अधिक महसूस हुआ कि उसकी जिम्मेदारी से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता, और उसने अगुआओं और कार्यकर्ताओं, साथ ही भाई-बहनों को सभाओं के लिए बुलाने, जीवन प्रवेश पर संगति करने, परमेश्वर के इरादों पर संगति करने, और इस बात पर संगति करने की गति उतनी ही तेज़ कर दी कि लोगों को इन परिवेशों का सामना कैसे करना चाहिए और इनका सामना होने पर उन्हें कैसे अभ्यास करना चाहिए। वह खुद को ऐसी स्थितियों में जितना अधिक पाया, उसने सभाएँ आयोजित करने की गति उतनी ही तेज़ कर दी, और अगुआओं और कार्यकर्ताओं को यह सिखाने के लिए बुलाने की गति तेज़ कर दी कि कार्य कैसे करना है, कौन-सा कार्य व्यवस्थित और कार्यान्वित करना है, कार्य को कैसे व्यवस्थित और कार्यान्वित करना है, और कठिनाइयों से पार पाने में भाई-बहनों को कैसे सहारा देना है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य जो कार्य करता है वह परमेश्वर के घर का कार्य है, और वह जिससे लड़ता है और मुकाबला करता है, वह शैतान की शक्तिशाली ताकत और पूरी दुनिया की दुष्ट शक्तियाँ हैं। मानवीय परिप्रेक्ष्य से, लोगों के पास जो थोड़ा-सा साहस होता है, उससे वे बुरी तरह डर जाएँगे। उस समयावधि के दौरान, सीसीपी के टेलीविजन स्टेशनों ने व्यापक रूप से ऐसे नकारात्मक समाचारों की रिपोर्ट दी जिनमें सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया पर हमला किया गया था, उसे बदनाम किया गया था और उसकी निंदा की गई थी। इसके कारण दुनिया भर की कई वेबसाइटों और रेडियो स्टेशनों ने सीसीपी शासन की उन भ्रांतियों और विधर्मों पर फॉलो-अप किया और उनकी रिपोर्ट दी जिनमें सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया पर हमला किया गया था, उसे बदनाम किया गया था और उसकी निंदा की गई थी। यहाँ तक कि कुछ विश्व-प्रसिद्ध टेलीविजन स्टेशन भी परमेश्वर की कलीसिया को बदनाम करने और उसकी निंदा करने के लिए फर्जी समाचार और झूठी जानकारी की रिपोर्ट दे रहे थे। समाचार मीडिया की जबरदस्त रिपोर्टों का सामना करते हुए, लोग केवल अपने अल्प आस्था और अल्प शक्ति पर भरोसा करके बिल्कुल भी अडिग नहीं रह सकते थे; वे सभी पीछे हट जाते, छिप जाते, और इस लहर के गुजर जाने तक छिपे रहते, यह नहीं जानते हुए कि उन्हें क्या करना चाहिए और वे आगे बढ़ने का मार्ग खोजने में असमर्थ होते। लोगों के दिलों में संदेह होता था : “परमेश्वर कहाँ है? चूँकि ये परमेश्वर के वचन हैं और यह सच्चा मार्ग है, और यह परमेश्वर है जो स्वयं कार्य कर रहा है और परमेश्वर है जो प्रकट हुआ है, तो वह कलीसिया को ऐसे खतरे का सामना कैसे करने दे सकता है? वह कलीसिया और परमेश्वर के घर के कार्य को इस तरह के परिवेश में कैसे ला सकता है? हम ऐसी कठिन स्थिति का सामना कैसे कर सकते हैं?” आम लोग डरपोक और भयभीत हो जाते थे, और वे छिप जाते थे और कार्य दोबारा करने से पहले तूफान शांत होने तक तीन से पाँच महीने प्रतीक्षा करते थे। वे सबसे पहले खुद को अच्छी तरह से सुरक्षित करते थे और एक बार अपनी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाने पर, वे कलीसिया के कार्य की जाँच करने के लिए वापस लौटते थे। चाहे कितने भी लोग बचे हों, अपनी खुद की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होती थी और अपना जीवन बचाना सबसे पहले आता था। लेकिन जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने इन जबरदस्त बदनामियों और अफवाहों का सामना किया, तो उसने क्या चुना? उसने शैतान की शक्तियों और शैतान के शासन के साथ मरते दम तक लड़ने, परमेश्वर के लिए अपनी गवाही में अडिग रहने, अपने पद पर डटे रहने, और परमेश्वर के कार्य को उचित ढंग से सुरक्षित करने और परमेश्वर की गवाही को उचित ढंग से सुरक्षित करने का विकल्प चुना; यह उसकी जिम्मेदारी थी। यदि कलीसिया का कार्य रुक जाता, यदि सुसमाचार फैलाने के कार्य में बड़े लाल अजगर द्वारा बाधा डाली जाती और उसे नष्ट किया जाता, और यदि कलीसिया को प्रतिबंधित कर दिया जाता, तो उसका मानना था कि इसका अर्थ यह होगा कि उसने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है और उस पर ऐसी जिम्मेदारी है जिससे मुँह नहीं मोड़ा जा सकता। वह हमेशा कहता था : “यदि मैं परमेश्वर द्वारा मुझे दिया गया आदेश पूरा नहीं कर सकता, तो मैं शापित होने के योग्य हूँ!” किसी ने उस पर ऐसा बोझ नहीं डाला और किसी ने उसे यह नहीं बताया कि शैतान की शक्तियों की घेराबंदी और बदनामी का सामना करने पर उसे क्या करना होगा। परमेश्वर में अपनी आस्था पर भरोसा करते हुए और परमेश्वर के प्रति अपनी सच्चाई और परमेश्वर के प्रति अपनी विचारशीलता पर भरोसा करते हुए, उसने इस जिम्मेदारी को अपने अनिवार्य कर्तव्य के रूप में लिया। उसके विचार में, यह जिम्मेदारी उसे ही उठानी थी और वह इस कार्य को पूरा करने के लिए एकमात्र उपयुक्त व्यक्ति था। बेशक, यह सत्ता पर एकाधिकार करना नहीं था, न ही यह सत्ता के खेल में शामिल होना था; वह इस विशिष्ट कार्य को करने और अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में दृढ़ था। जब सीसीपी कलीसिया पर हमला कर रही थी, उसे बदनाम कर रही थी और उसकी निंदा कर रही थी, और उन्मत्त होकर परमेश्वर के चुने हुए लोगों का उत्पीड़न कर रही थी, तो यह कहा जा सकता है कि सभी भाई-बहन बहुत भारी परीक्षणों, शोधन और प्रलोभनों का सामना कर रहे थे। विशेष रूप से उन भाई-बहनों के लिए जिन्होंने केवल तीन से पाँच वर्षों तक ही विश्वास किया था और अभी तक सच्चे मार्ग में नींव नहीं रखी थी, यह एक बड़ा परीक्षण था। यदि किसी ने तुरंत उन्हें सहारा नहीं दिया होता, उनके लिए आपूर्ति नहीं की होती और उनकी अगुआई नहीं की होती, तो उथली नींव वाले, डरपोक और खराब काबिलियत वाले लोग पीछे रह जाते और उद्धार पाने का अवसर खो देते। लेकिन जब कलीसिया ने इस तरह के विशेष परिवेश का सामना किया, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने अगुआओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश देने और प्रशिक्षित करने की अपनी गति तेज़ कर दी, और कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदों के अपने निष्पादन की गति तेज़ कर दी। उसने ज़रा भी ढिलाई नहीं बरती और उसने ज़रा भी किसी जिम्मेदारी से मुँह नहीं मोड़ा; इसके बजाय, उसने अपने कार्य की गति तेज़ कर दी, और उसके कार्य की गति और कार्यकुशलता दोनों पहले की तुलना में दोगुनी हो गईं। मुझे याद है कि उस समय के दौरान, भाई सुबह उठने और नाश्ता करने के ठीक बाद सभाएँ आयोजित करना और संगति करना शुरू कर देता था, और कलीसिया के कार्य और कलीसियाई जीवन में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को हल करता था। दोपहर में खाना खाने और एक या दो घंटे आराम करने के बाद, वह फिर से कार्य पर संगति करना शुरू कर देता था। सबसे व्यस्त समय के दौरान, सुबह और दोपहर में संगति करने के अलावा, वह शाम को भी एक या दो घंटे संगति करता था। उन व्यस्त वर्षों के बीत जाने के बाद, कार्य के सभी पहलू सही पटरी पर आ गए। वे सभी वर्ष कार्य की गति तेज़ करने के लिए थे। मैंने अपने उपदेश की गति तेज़ कर दी, और भाई ने अपने सहयोग की गति तेज़ कर दी, साथ ही सभाएँ आयोजित कीं और प्रचार किया; और उसने बाकी समय अगुआओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश देने और प्रशिक्षित करने, साथ ही कार्य की विभिन्न मदों को करने और विभिन्न मामलों से निपटने में उनका मार्गदर्शन करने में बिताया। यदि कुछ लोगों को इसका आभास है, तो वे अधिक से अधिक केवल इतना जानते हैं : “उस समय के दौरान, भाई हमेशा हमारे साथ संगति करता था और कलीसिया का कार्य करने में हमारा मार्गदर्शन करता था।” लेकिन तुम शायद उस पृष्ठभूमि को नहीं जानते होगे जिसमें यह हुआ था, न ही तुम जानते हो कि भाई ने ऐसा क्यों किया, क्योंकि तुममें वह सच्चाई या वह दायित्व बोध नहीं है या फिर यह इसलिए हो सकता है क्योंकि तुम्हारा आध्यात्मिक कद इतना छोटा है कि तुम इसे स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते। जब कलीसिया ने बहुत भारी खतरों और दबाव का सामना किया, और उन अहम क्षणों में जब कलीसिया के कार्य को बाधाओं सामना करना पड़ रहा था और नष्ट किए जाने का सामना करना पड़ रहा था, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने परमेश्वर के इरादों के प्रति और भी अधिक विचारशीलता दिखाई। इन परिस्थितियों में, यह और भी अधिक सच था कि उसने कार्य करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी, विभिन्न कठिनाइयों और समस्याओं को हल करने के तरीके खोजने की कोशिश की। एक तो, उसने परमेश्वर की अगुआई खोजी और परमेश्वर का मार्गदर्शन खोजा; दूसरा, उसने स्वयं सकारात्मक और सक्रिय ढंग से सहयोग किया। लगातार कई वर्षों तक दिन में चौबीस घंटे, खाने, सोने और आराम करने के समय को छोड़कर, वह मूल रूप से चौबीसों घंटे कार्य कर रहा था, और कलीसिया का कार्य करने के लिए एक आम व्यक्ति की तुलना में कई गुना अधिक समय और ऊर्जा खपा रहा था। जब कलीसिया अपनी सबसे बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रही थी, तब कलीसिया के कार्य को सुरक्षित करने के लिए पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा चुकाई गई कीमत यही थी, और अब तक, इस सबसे कठिन अवधि का चरम बीत चुका है। चूँकि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाला मनुष्य वह व्यक्ति है जिसने स्वयं कार्य किया है, वह व्यक्ति है जिसने इन मामलों का प्रत्यक्ष अनुभव किया है, और वह व्यक्ति है जिसने उन्हें प्रत्यक्ष रूप से सँभाला है, इसलिए उस पर इस बात की विशेष रूप से गहरी छाप है कि कौन-से वर्ष सबसे व्यस्त थे और उस समय क्या कार्य किया गया था। और ऐसा क्या कार्य किया गया जिससे कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदें व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ीं और स्थिर हो गईं, और कार्य में सफलता मिली, साथ ही उस समय उसने किन कठिनाइयों का सामना किया, और किन कठिनाइयों से निपटना आसान नहीं था—वह स्वयं इन सभी बातों को जानता है, लेकिन तुम लोगों में से कोई भी उन्हें नहीं जानता। जहाँ अन्य लोग भी उसी तरह परमेश्वर की सेवा करते हैं, उसी तरह परमेश्वर के कार्य का अनुभव करते हैं और परमेश्वर के उद्धार का अनुभव करते हैं, और परमेश्वर की अगुआई और आपूर्ति का भी आनंद लेते हैं और परमेश्वर के अनुग्रह का आनंद लेते हैं, वहीं पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने एक आम व्यक्ति की तुलना में कई गुना अधिक ऊर्जा, हृदय का रक्त और कीमत खपाई है; अंततः, उसे परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया गया, उसने परमेश्वर द्वारा दिया गया आदेश पूरा किया, परमेश्वर के घर के कार्य का भार उठाया और वर्तमान समय तक तुम लोगों की अगुआई की है। ठीक इसलिए क्योंकि उसने एक आम व्यक्ति की तुलना में कई गुना अधिक ऊर्जा, समय और कीमत खपाई, तुम सभी ने अंततः कुछ प्राप्त किया है, है ना? (हाँ, हमने कुछ प्राप्त किया है।) पूरी निष्पक्षता से कहें तो, तुम लोगों ने जो प्राप्त किया है वह काफी अधिक है। घर के मुखिया और तुम्हारे रहनुमा के रूप में, भाई ने शुरू से ही परमेश्वर के कार्य का अनुभव करने में तुम लोगों की अगुआई की है और कार्य की विभिन्न मदों को करने में तुम लोगों की अगुआई की है, और कई कठिनाइयों से पार कराया है; उसने तुम लोगों को शोधन, परीक्षण और प्रलोभन के हर दृष्टांत—और यहाँ तक कि समाज के सभी हलकों से घेराबंदी और दमन, साथ ही सीसीपी की शक्तिशाली ताकतों के दमन और उत्पीड़न—का आज तक सुचारु रूप से अनुभव करने में भी सक्षम बनाया है।
वर्तमान समय तक परमेश्वर का अनुसरण करने के बाद, पूर्णकालिक रूप से अपना कर्तव्य निभाने वाले अधिकांश लोगों ने कुछ जीवन प्रवेश प्राप्त किया है और परमेश्वर में उनकी आस्था पहले से अधिक है। मेरे अवलोकन से, कुछ लोग अपने कर्तव्य निभाने में आज्ञाकारी और समर्पित होने में सक्षम हैं। मुझे इससे बहुत खुशी होती है। यद्यपि इन लोगों की काबिलियत बहुत सीमित है, उनकी कार्यक्षमता में सुधार बहुत सीमित है, और उन्होंने जीवन प्रवेश में जो प्राप्त किया है वह भी बहुत सीमित है—विशेष रूप से, अगुआ और कार्यकर्ता जो बोझ उठा सकते हैं और जो कार्य वे कर सकते हैं वे भी बहुत सीमित हैं—अधिकांश लोगों में एक प्रशंसनीय अभिव्यक्ति यह है कि वे पहले की तुलना में अधिक आज्ञाकारी और समर्पित हैं। मेरी नजर में, इस आज्ञाकारिता और समर्पण का अर्थ है कि वे थोड़े समझदार हो गए हैं और उनमें वयस्कों की छवि आ गई है। यद्यपि तुम लोग सत्य का अनुसरण करने के मामले में अभी भी बहुत दूर हो और तुम लोग जीवन प्रवेश के मामले में भी बहुत दूर हो, तुम लोगों के आज्ञाकारी और समर्पित रवैये को देखते हुए, यदि तुम लोग सत्य का अनुसरण करते हो, तो अंततः तुम्हारे उद्धार पाने की पूरी उम्मीद है। ऐसा नहीं है कि केवल थोड़ी-सी उम्मीद है; बल्कि पूरी उम्मीद है। इसलिए, उद्धार पाने के लिए, तुम लोगों को प्रयास करना होगा। चाहे तुम एक अगुआ के रूप में परमेश्वर की सेवा करो या विभिन्न कर्तव्य निभाओ, तुम सभी को पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य से सीखना होगा। वह तुम लोगों के लिए अनुकरण करने लायक सबसे यथार्थवादी मिसाल के रूप में काम कर सकता है, जिसे तुम सबसे आसानी से देख और छू सकते हो—है ना? (हाँ।) अतीत में, जब तुम लोग कलीसिया का कार्य कर रहे थे और पहली बार भाई के संपर्क में आए थे, तब उसके द्वारा तुम लोगों की काट-छाँट किए जाने पर मैं थोड़ा चिंतित था; मैं तुम लोगों के लिए बेचैन था, मुझे डर था कि तुम लोग इसे सह नहीं पाओगे और नकारात्मक और कमजोर हो जाओगे, क्योंकि तुम लोग केवल थोड़े-से शब्दों और धर्म-सिद्धांतों को समझते थे, तुम लोगों का कोई आध्यात्मिक कद नहीं था, और परमेश्वर में कोई सच्ची आस्था नहीं थी; तुम केवल अपने दिलों में यह विश्वास करते थे कि एक परमेश्वर है, तुममें एक उत्साह और निष्कपट लगन थी, और तुम अपने कर्तव्य निभाने के इच्छुक थे। मैंने कहा, “उनका आध्यात्मिक कद इतना छोटा होने के कारण, जब तुम इस तरह उनकी काट-छाँट करते हो, तो क्या वे नकारात्मक और कमजोर हो जाएँगे?” भाई ने कहा, “उनके साथ सत्य पर पर्याप्त संगति की गई है और वे सभी इसे धर्म-सिद्धांत के रूप में समझते हैं, लेकिन वे बस सिद्धांतों का पालन नहीं कर सकते। उनकी काट-छाँट न करने से काम नहीं चलेगा।” मैंने कहा, “उस स्थिति में, काट-छाँट की जानी चाहिए।” लेकिन भाई द्वारा इतने वर्षों तक तुम लोगों की काट-छाँट किए जाने के बाद, मैंने एक निष्कर्ष निकाला है : कभी-कभी मेरे लिए तुम लोगों के बारे में चिंता करना अनावश्यक होता है; तुम लोगों ने वास्तव में काट-छाँट का अनुभव करने से लाभ उठाया है और तुम लोग अपने कर्तव्य निभाने में आज्ञाकारी और समर्पित होने में सक्षम हो। जो भी हो, चाहे भाई ने तुम लोगों की काट-छाँट की हो या तुम्हें सकारात्मक अगुआई, आपूर्ति, सहारा और मदद प्रदान की हो—यह सब उसके परमेश्वर की सेवा करने और कार्य करने के कारण था, और परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए आदेश को पूरा करने की उसकी आवश्यकता के कारण था—अंततः इससे तुम लोगों को बहुत लाभ हुआ है, है ना? (हाँ।) ठीक इसी कारण से कि वह लगातार अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करता है और तुम लोगों के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करता है, परमेश्वर के आदेश के साथ सच्चाई से पेश आता है और तुम लोगों के साथ सच्चाई से पेश आता है, उसने अंततः परमेश्वर के साथ एक अनकही समझ हासिल की, परमेश्वर द्वारा दिया गया आदेश पूरा किया और परमेश्वर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा किया, जबकि साथ ही तुम लोगों को आज की स्थिति तक पहुँचने और जो तुम्हारे पास आज है उसे प्राप्त करने में सक्षम बनाया, है ना? (हाँ।) देखो, जब कलीसिया ने ऐसे बड़े परिवेश का सामना किया और धार्मिक दुनिया और सीसीपी की शक्तिशाली ताकतों द्वारा हमला किए जाने, बदनाम किए जाने, और यहाँ तक कि उत्पीड़न किए जाने और प्रतिबंधित किए जाने का सामना किया, यदि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कार्य करने के लिए तुरंत समय नहीं निकाला होता, बल्कि तुम लोगों को दरकिनार कर दिया होता और तुम्हें तुम्हारे हाल पर छोड़ दिया होता—तुम लोगों के प्रति जिम्मेदारी की कोई भावना और कोई सच्चाई न रखते हुए, बस नारे लगाते हुए, खानापूरी करते हुए, और बात वहीं छोड़ देते हुए, फिर जीवन का आनंद लेते हुए और अपने दायित्वों को पूरा न करते हुए—उस स्थिति में, क्या तुम लोग अपने कर्तव्य निभाने में उस बिंदु तक पहुँच पाते जहाँ तुम अभी हो? (नहीं।) तुम निश्चित रूप से वहाँ तक नहीं पहुँच पाते। किसी और बात का तो जिक्र ही क्या करें, बस यह तथ्य कि भाई हमेशा तुम लोगों से कार्य की किसी मद की गति तेज़ करने और कार्य की किसी मद को जल्दी पूरा करने का आग्रह करता है—उसकी यह तत्परता की भावना तुम लोगों को प्रभावित करेगी और तुम लोगों को प्रेरित करेगी, है ना? (हाँ।) जब यह तत्परता की भावना तुम लोगों तक पहुँचती है, तो तुम लोग ढिलाई बरतने की हिम्मत नहीं करते। इसके अलावा, मनुष्य कुछ हद तक दास-प्रवृत्ति का होता है। तुम हमेशा भाई द्वारा तुम्हारे कार्य की जाँच किए जाने से डरते हो, इस बात से डरते हो कि भाई समस्याएँ ढूँढ लेगा, क्रोधित हो जाएगा और तुम लोगों की काट-छाँट करेगा और डाँटेगा। अपना हिसाब देने के लिए, अपने कार्य पूरे करने के लिए, भाई को खुश करने के लिए और भाई पर अच्छी छाप छोड़ने के लिए, तुम इसे करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हो। उदाहरण के लिए, अतीत में तुम हर दो सप्ताह में एक भजन तैयार करते थे, लेकिन अब तुम एक सप्ताह में एक भजन तैयार कर सकते हो। तुम हमेशा अपने निर्धारित लक्ष्यों को पार करने के बारे में सोचते हो, हमेशा भाई द्वारा तुमसे आग्रह किए जाने से डरते हो। यद्यपि ऐसा करने में भाई तुम लोगों के प्रति थोड़ा सख्त है, क्या उसके द्वारा कार्य करने के लिए इस तरीके का उपयोग करने से तुम लोग बेहतर हुए हो या बदतर? क्या इसने तुम लोगों को सही मार्ग पर चलाया है या तुम्हें भटका दिया है? (इसने हमें सही मार्ग पर चलाया है। अब हमारे भीतर भी अपना कार्य करने में एक तत्परता की भावना है।) भाई के कार्य करने का तरीका, शैली और मानसिकता—तुम लोगों ने वे सब सीख लिए हैं। बाद में, मैंने सुना कि सुसमाचार टीम के कुछ भाई-बहनों ने भी इस तरह से अभ्यास करना शुरू कर दिया है। कुछ लोग अपने कर्तव्य निभाने में थोड़ी सुस्ती दिखाते थे और उन्होंने एक महीने तक सुसमाचार का प्रचार किया था और फिर भी कोई नतीजा हासिल नहीं किया था, इसलिए पर्यवेक्षकों ने एक सभा के दौरान नाम लेकर उन्हें बुलाया और कहा कि अपना कर्तव्य निभाने में फलाँ-फलाँ व्यक्ति के नतीजे “शून्य” रहे। इन लोगों ने शर्मिंदा महसूस किया और वे इस शर्मिंदगी को सहन नहीं कर सके, और बाद में, उनके भीतर अपने कर्तव्य निभाने में थोड़ी तत्परता की भावना आ गई। मुझे लगता है कि इस तरह से अभ्यास करना काफी अच्छा है। यद्यपि यह तरीका थोड़ा कठोर है और इसमें मानवीय भावना की कमी है, यहाँ एक अच्छा संदेश दिया गया है : भाई के ऐसे सख्त अनुशासन, काट-छाँट, पर्यवेक्षण और आग्रह के तहत, अधिकांश लोगों के भीतर अपने कर्तव्य निभाने में एक तत्परता की भावना विकसित हो गई है। वे हमेशा इस बात से डरते हैं कि कोई उनकी जाँच करेगा, इस बात से डरते हैं कि उनके कार्य का निरीक्षण किया जाएगा, हमेशा इस बात से डरते हैं कि उनकी प्रगति पर नजर रखी जाएगी और डेटा की जाँच की जाएगी, हमेशा इस बात से डरते हैं कि उनसे उनके कार्य के विशिष्ट विवरणों के बारे में पूछा जाएगा, वे कार्य की प्रगति में देरी करने से डरते हैं और अपने कर्तव्य निभाने में कोई नतीजा न होने के कारण पूर्णकालिक कर्तव्य वाली कलीसिया से बाहर निकाल दिए जाने से डरते हैं। इसलिए, वे अपने कार्य की गति तेज़ कर देते हैं। अधिकांश लोगों के भीतर अपने कर्तव्य निभाने में एक तत्परता की भावना विकसित हो गई है। यद्यपि इस तत्परता की भावना को वर्तमान में सच्चाई नहीं माना जा सकता, न ही यह लगन के स्तर तक पहुँचती है, कम से कम वे कार्य करने में नतीजे हासिल करते हैं। इसलिए, थोड़ा और प्रयास करो, भाई से सीखो और अपने कर्तव्य निभाने में थोड़ी सच्चाई रखो। खानापूरी मत करो, नारे मत लगाओ और केवल कार्य पूरे करने के लिए चीजें मत करो, बल्कि परमेश्वर को हिसाब दो और अपनी अंतरात्मा और विवेक के योग्य बनो। यदि तुम लोग थोड़ी सच्चाई रख सकते हो और थोड़ी लगन रख सकते हो, और सत्य सिद्धांतों की ओर प्रयास कर सकते हो, तो तुम अपना कर्तव्य निभाने में मानक स्तर के हो सकते हो। अब, तुम लोगों में से अधिकांश जो अपना कर्तव्य निभाते हैं, उनका रवैया सही है, उनमें एक लगन है, उन्होंने परमेश्वर के घर के कार्य की गति के साथ तालमेल बनाए रखा है और वे ढिलाई बरतने की हिम्मत नहीं करते। भले ही तुम लोग अपना कर्तव्य अच्छी तरह से न निभाने के कारण काट-छाँट किए जाने से डरते हो, कम से कम तुम लोगों के दिलों में डर तो है। पहले, तुममें डर भी नहीं था; तुम्हारी नीचता बहुत गंभीर थी और तुम बहुत मनमाने थे, तुम जो कुछ भी करते थे उसमें अपनी मर्जी से काम करते थे। तुम अपने मन में सोचते थे, “तुम व्याकुल हो सकते हो, लेकिन मैं नहीं हूँ। मैं इतनी तेज़ी से चीजें नहीं करना चाहता। तुम्हारे परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होने का मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। मैं अभी भी नहीं जानता कि परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होने का क्या अर्थ है; एक बार जब मुझे पता चल जाएगा कि इसका क्या अर्थ है और इसे कैसे करना है, तो मैं उनके प्रति विचारशील हो जाऊँगा।” अब बात अलग है। तुम अपने मन में सोचते हो, “तुम परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील हो और तुम मुझसे मेरे कार्य की गति तेज़ करने और एक निश्चित समय के भीतर कार्य पूरा करने के लिए कहते हो, इसलिए मुझे इसे समय पर पूरा करना ही होगा। यदि मैं इसे पूरा नहीं कर सकता, तो तुम मेरी काट-छाँट करोगे, मुझे डाँटोगे या यहाँ तक कि मुझे बर्खास्त कर दोगे और हटा दोगे। यदि मैं अपना कर्तव्य नहीं निभा सकता, तो क्या मेरे उद्धार पाने की उम्मीद खत्म नहीं हो जाएगी? उद्धार पाने के लिए, मुझे अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाना होगा; मुझे तुमसे यह कहलवाना होगा कि मैं अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाता हूँ।” तुम्हारी स्थिति कुछ हद तक सक्रिय और सकारात्मक हो गई है, लेकिन जब अभ्यास की बात आती है तो तुममें अभी भी थोड़ी कमी है, है ना? (हाँ।) तुम्हें सत्य सिद्धांतों की ओर प्रयास करना होगा। चाहे तुम काट-छाँट का सामना करो या किन्हीं कठिनाइयों का सामना करो, तुम्हें भाई से सीखना होगा। तुम्हें यह देखना चाहिए कि कठिनाइयों का सामना करने पर भाई कैसे कार्य करता है और वह क्या करता है, और वह अपने मिशन के साथ कैसे पेश आता है और परमेश्वर द्वारा दिए गए आदेश के साथ कैसे पेश आता है। तुम्हें इससे अभ्यास के सिद्धांत खोजने होंगे। हमेशा यह विचार मत करो, “मुझे भाई को दिखाने के लिए चीजें करनी होंगी। भाई को मुझे डाँटने से रोकने के लिए, ऐसा करने के लिए कि जब वह कार्य का निरीक्षण करे तो वह मुझसे संतुष्ट हो और उस पर मेरी अच्छी छाप पड़े, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह मेरा उपयोग करना जारी रखे, मुझे अच्छा करना ही होगा।” यदि तुम केवल भाई को हिसाब देने के लिए चीजें करते हो, तो यह वह सिद्धांत नहीं है जिसका तुम्हें पालन करना चाहिए; तुम्हें परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होने और परमेश्वर को संतुष्ट करने का अनुसरण करना होगा। तुम्हारा अपना कर्तव्य निभाना सबसे पहले भाई की नजरों में खरा उतरना चाहिए; यह पहला कदम है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि तुम्हें परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इसे प्राप्त करने का अर्थ है कि तुम्हारे पास सत्य वास्तविकता है। यह वह सिद्धांत है जिसका लोगों को पालन करना चाहिए। यदि तुम केवल भाई को संतुष्ट करने के लिए अपना कर्तव्य निभाते हो, तो तुम्हारा शुरुआती बिंदु गलत है; यह परमेश्वर में विश्वास करना और उसके प्रति समर्पण करना नहीं है। तुम्हारे दिल में परमेश्वर के लिए जगह अवश्य होनी चाहिए और तुम्हें हमेशा गहराई से मनन करना चाहिए, “यदि भाई संतुष्ट है, तो क्या परमेश्वर संतुष्ट है? यदि भाई संतुष्ट है और मेरी काट-छाँट नहीं करता है, लेकिन परमेश्वर अभी भी संतुष्ट नहीं है, तो यह साबित करता है कि मैं अभी भी सत्य सिद्धांतों के अनुसार अपना कर्तव्य निभाने के बिंदु तक पूरी तरह से नहीं पहुँचा हूँ। मुझे अभी भी सत्य खोजना होगा और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना होगा। एक बार जब मैं परमेश्वर को संतुष्ट करने में सक्षम हो जाऊँगा, तब मैं आश्वस्त हो सकता हूँ। यदि परमेश्वर संतुष्ट है और परमेश्वर मुझे स्वीकार करता है, तो भाई भी यह देखकर खुश होगा।” तुम्हें सत्य सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए। भाई के शब्दों और क्रियाकलापों, उसके बोलने के तरीके और कार्य करने के उसके तरीकों और विधियों से, तुम्हें यह देखना चाहिए कि वह परमेश्वर को संतुष्ट करने और परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जाने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपना कर्तव्य अच्छी तरह से कैसे निभाता है, और फिर तुम्हें वैसा ही करना चाहिए जैसा वह करता है और उसका अनुकरण करना चाहिए। उसका अनुकरण करने का अर्थ उसके बोलने और कार्य करने के तरीके का अनुकरण करना नहीं है, बल्कि उन सिद्धांतों का अनुकरण करना और उन्हें सीखना है जिनके अनुसार वह चीजें करता है। तुम्हें यह देखना चाहिए कि कार्य की हर मद को करने में वह किन सिद्धांतों का पालन करता है, वह परमेश्वर को संतुष्ट करने का लक्ष्य कैसे प्राप्त करता है, वह परमेश्वर का आदेश कैसे पूरा करता है, कार्य करने में वह क्या मानसिकता रखता है, वह किस सत्य सिद्धांत का पालन करता है और उसके पास सत्य वास्तविकता का कौन-सा पहलू है। तुम्हें इस दिशा में खोजना चाहिए और सिद्धांत खोजने के बाद, तुम्हें उनके अनुसार कार्य करना चाहिए और उनका अभ्यास करना चाहिए। इस तरह से अभ्यास करने से तुम जल्दी प्रगति करोगे।
जब कलीसिया किसी विशेष रूप से महत्वपूर्ण घटना का सामना करती है, यदि यह कुछ ऐसा है जिसका तुमने पहले अनुभव किया है, यदि यह उस तरह की चीज है जिसे तुमने पहले किया है और सँभाला है, और तुम्हारे पास अनुभव है, तो तुम जानोगे कि आगे कैसे बढ़ना है। हालाँकि, कई मामले ऐसे होते हैं जिनका तुम पहली बार सामना करते हो। इस प्रकार के मामले से ऐसे तरीके से कैसे निपटा जाए जो परमेश्वर के इरादों के अनुरूप हो, और इस तरह से कैसे कार्य किया जाए ताकि भटक न जाएँ या इसके गंभीर परिणाम न हों—ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें लोग आसानी से स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते और लोग अपने दिलों में उनके बारे में पूरी तरह से आश्वस्त नहीं होते हैं। यदि लोग चीजों को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते तो क्या किया जाना चाहिए? तब उन्हें सिद्धांतों को अवश्य समझना चाहिए। चाहे वे किसी भी परिस्थिति का सामना करें और चाहे वह कोई बड़ा मामला हो या छोटा मामला, यदि वे इसे स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते, तो उन्हें सत्य खोजना चाहिए और उन्हें परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए और परमेश्वर की अगुआई माँगनी चाहिए। यह एक ऐसा सिद्धांत है जो अपना कर्तव्य निभाने वाले या परमेश्वर की सेवा करने वाले हर व्यक्ति के पास होना आवश्यक है, और हर किसी को इस तरह से अभ्यास और अनुभव करना चाहिए। इसलिए, जब कलीसिया ने बड़े क्लेशों और परीक्षणों का सामना किया, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने उनसे बचने का विकल्प नहीं चुना, न ही उसने खुद को भाई-बहनों और कलीसिया के कार्य से अलग किया। इसके बजाय, वह कार्य करने में दृढ़ रहा, कार्य को अच्छी तरह से करने में अपनी सर्वश्रेष्ठ मशक्कत की। उस प्रतिकूल परिवेश में, उसने कलीसिया के कार्य को रुकने नहीं दिया, बल्कि कलीसिया के कार्य को सामान्य और सुचारु रूप से आगे बढ़ने में सक्षम बनाया। बेशक, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कलीसिया में उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं का लगातार अनुभव करने और कलीसिया के कार्य के सभी पहलुओं को सँभालने की प्रक्रिया में प्रशिक्षण प्राप्त किया है और उसे परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया गया है। अंततः, वह परमेश्वर के इरादों को समझने लगा और कार्य की हर मद में सत्य सिद्धांतों को समझने लगा। तब कलीसिया के कार्य की हर मद को करने में इसका अधिक व्यावहारिक उपयोग होता है। कार्य करने में उसके द्वारा तुम लोगों का मार्गदर्शन किए जाने से, तुम लोगों को घुमावदार रास्तों पर नहीं चलना पड़ता है; तुम लोग, वास्तव में, पकी-पकाई चीज खा रहे हो। तुम्हें सँभल-सँभलकर आगे बढ़ने या खोजने की आवश्यकता नहीं है; तुम बस सीधे उन सिद्धांतों के अनुसार अभ्यास कर सकते हो जिन पर भाई संगति करता है। हालाँकि, तुम लोग हर चीज के बारे में भाई से नहीं पूछ सकते और उसके द्वारा तुम्हारे लिए चीजों की जाँच-पड़ताल किए जाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकते, यह सोचते हुए कि जब भी तुम किसी मामले का सामना करते हो, “अब हमें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, हमें परमेश्वर के वचन खोजने की आवश्यकता नहीं है और हमें किसी भी चीज पर संगति या चर्चा करने की आवश्यकता नहीं है। हम बस सीधे भाई से पूछ सकते हैं। भाई जो भी कहेगा, हम वही करेंगे; भाई हमें जहाँ भी ले जाएगा, हम वहीं चलेंगे। यदि भाई हमें पूर्व में जाने के लिए कहता है, तो हम पश्चिम में नहीं जाएँगे। इससे हमारी बहुत परेशानी बच जाती है!” यदि तुम लोगों का इस प्रकार का रवैया है और तुम हमेशा इस तरह भाई पर निर्भर रहते हो, तो अंततः भाई को परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाएगा और वह बहुत कुछ प्राप्त करेगा, जबकि तुम लोग बिल्कुल कुछ भी प्राप्त नहीं करोगे। क्या तुम लोगों ने खुद को नुकसान नहीं पहुँचाया होगा? क्या तुम लोगों ने कभी इस मामले पर गहराई से मनन किया है? (हमने पहले इस पर गहराई से मनन नहीं किया है।) तो क्या अब इस पर गहराई से मनन करने का समय नहीं है? (हाँ।) देखो, लोगों का बाहरी रूप-रंग कमोबेश एक जैसा ही होता है—दिखने में सभी इंसान हैं—लेकिन उनके आंतरिक अनुसरण और वे कैसे सोचते हैं और परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए आदेश के संबंध में वे अपने दिलों में कैसे चुनाव करते हैं, ये अलग-अलग होते हैं, है ना? (हाँ।)
जब कलीसिया बड़े मामलों का सामना करती है, तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य परमेश्वर के साथ घनिष्ठता और अनकही समझ के साथ सहयोग कर सकता है, और वह अपना कार्य नहीं छोड़ता है। वह कलीसिया में परमेश्वर के चुने हुए लोगों की अगुआई करता है ताकि वे परमेश्वर की व्यवस्थाओं और अगुआई के तहत आगे बढ़ते रहें, जिससे परमेश्वर के घर का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। इस पहलू के अलावा, जब वह स्वयं कुछ लांछनों और बदनामी का सामना करता है, तो वह प्रभावित नहीं होता है, और वह अपना कार्य नहीं छोड़ता है। उदाहरण के लिए, जब किसी को उसके बारे में कोई गलतफहमी होती है या जब धार्मिक दुनिया में उसके बारे में कुछ बदनामियाँ और अफवाहें होती हैं—इन चीजों का सामना करते समय, और जब उसकी अपनी प्रतिष्ठा और ख्याति को नुकसान पहुँचता है—मेरे अवलोकनों और मैंने जो जाना है उसके अनुसार, ऐसा लगता है कि वह इन चीजों से अधिक प्रभावित नहीं होता है, और उसे इस बात की परवाह नहीं होती कि बाहरी लोग उसका मूल्यांकन कैसे करते हैं, विशेष रूप से धार्मिक दुनिया उस पर कैसे टिप्पणी करती है और उसे कैसे उसकी आलोचना करती है। वह इन चीजों से प्रभावित नहीं होता है। उदाहरण के लिए, जब वह पहली बार विदेश गया, तो उसने सुना कि कम्युनिस्ट पार्टी ने अफवाहें गढ़ी थीं कि वह एक बड़ी रकम लेकर फरार हो गया है और उसने किसी देश में एक आलीशान हवेली खरीद ली है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने लोगों को एक से अधिक बार ऐसी अफवाहें गढ़ते हुए सुना और इन अफवाहों को ऑनलाइन भी देखा, लेकिन वह बाधित नहीं हुआ। इस प्रकार की चीजों का सामना करते समय उसका दृष्टिकोण क्या होता है? वह अक्सर एक आम कहावत का हवाला देता है : “क्या तुम खरगोश का रोना सुनकर पत्तागोभी उगाना छोड़ दोगे?” मैं कहता हूँ कि यह मानसिकता बुरी नहीं है। जब तुम्हें पत्तागोभी उगाने की जरूरत होती है, तो तुम्हें खरगोश के रोने से बाधित नहीं होना चाहिए। पत्तागोभी तुम्हारे खाने के लिए है; किसी खरगोश का उन्हें खाना तुम्हें उन्हें उगाने से नहीं रोकता है। यदि वह पत्तागोभी खाना चाहता है, तो तुम्हें इससे निपटने का कोई तरीका खोजना चाहिए—इस प्रकार की समस्या से निपटने का हमेशा कोई न कोई तरीका होता है। वह इन चीजों से प्रभावित या बाधित नहीं होता है और वह बस वही करता है जो उसे करना चाहिए; कलीसिया का कार्य भी किसी बाहरी जनमत या बदनामी से प्रभावित नहीं होता है। वास्तव में, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इन चीजों का सामना करता है, तो वह अपने हृदय में क्या सोचता है? वह एक सिद्धांत का पालन करता है, जो यह है : “चाहे बाहरी परिवेश कैसे भी बदले, परमेश्वर द्वारा मुझे दिया गया मिशन वह है जो मुझे पूरा करना चाहिए और मुझे इसे पूरा करना ही होगा। जहाँ तक इस बात का सवाल है कि बाहरी दुनिया मुझे कैसे बदनाम करती है, मेरे प्रति उसका क्या रवैया है, वह मेरा आदर करती है या मुझे नीचा दिखाती है और बाहरी दुनिया में मेरी क्या प्रतिष्ठा है—इन बातों का मेरे मिशन से कोई लेना-देना नहीं है।” जब कुछ लोग सुनते हैं कि बाहरी दुनिया उसके बारे में अफवाहें गढ़ रही है, उसे बदनाम करने के लिए मनगढ़ंत बातें बना रही है, जिससे उसकी ख्याति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, तो उनका आध्यात्मिक कद इतना छोटा होता है कि वे इसे सहन नहीं कर पाते, इसलिए वे अपना कर्तव्य निभाना छोड़ देते हैं। उन्हें चाहे कोई भी आदेश क्यों न दिया जाए, वे कार्य नहीं करते हैं। वे सोचते हैं, “चूँकि परमेश्वर मेरा उपयोग करता है, इसलिए उसे मेरे लिए इन बाहरी अफवाहों और बदनामियों से निपटना चाहिए और मेरी अच्छी प्रतिष्ठा बहाल करनी चाहिए। यदि परमेश्वर उन्हें मेरे लिए नहीं सुलझाता है, तो मैं कार्य करने की मनोदशा में नहीं हूँ; मैं यह कार्य नहीं कर सकता।” अधिकांश लोगों के लिए, यदि वे कोई छोटा-सा आदेश स्वीकार करते हैं और अपना थोड़ा-सा कर्तव्य निभाते हैं और अपनी थोड़ी-सी जिम्मेदारी पूरी करते हैं, तो वे हमेशा परमेश्वर के साथ शर्तें तय करने की कोशिश करते हैं। थोड़ा-सा कार्य करने के बाद, वे हमेशा इसके बदले अनुग्रह पाना चाहते हैं; थोड़ा-सा कार्य करने के बाद, उन्हें लगता है कि परमेश्वर के सामने उनकी कोई योग्यता है और वे परमेश्वर के साथ मोलभाव करने के योग्य हैं। बाहरी दुनिया में चाहे कुछ भी हो, यदि परमेश्वर जो करता है वह उनकी पसंद के अनुसार नहीं होता, उनकी इच्छाओं के अनुरूप नहीं होता और उनकी इच्छाओं के खिलाफ जाता है, तो वे अपने दिल में परमेश्वर से शिकायत करते हैं, और अपना कार्य छोड़ना चाहते हैं और कार्य करना बंद करना चाहते हैं। यहाँ तक कि अगर वे कार्य करते भी हैं, तो वे बस खानापूरी करते हैं और औपचारिकता निभाते हैं। यदि उनकी व्यक्तिगत समस्याओं से अच्छी तरह से नहीं निपटा जाता है, तो यह उन्हें अपना कर्तव्य निभाने में प्रभावित कर सकता है, और परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए आदेश को पूरा करने में प्रभावित कर सकता है। मुझे बताओ, क्या ऐसे अगुआ और कार्यकर्ता मानक स्तर के हैं और भरोसे के लायक हैं? (वे मानक स्तर के नहीं हैं, न ही वे भरोसे के लायक हैं।) ऐसे लोग भरोसे के लायक नहीं हैं! उनके व्यक्तिगत जीवन और अस्तित्व में जो कुछ भी होता है, वह उन्हें परमेश्वर का आदेश पूरा करने में प्रभावित कर सकता है। यदि कोई चीज उनकी पसंद के अनुसार थोड़ी-सी भी नहीं होती है, तो वे नखरे दिखाते हैं और अनुचित व्यवहार करते हैं, अपना कर्तव्य निभाना छोड़ देते हैं और अपना कार्य छोड़ देते हैं। केवल जब ये बाहरी मामले सुलझ जाते हैं, जब ये सभी मामले उनके मनमुताबिक होते हैं और जब वे खुशमिजाजी में होते हैं, तभी उन्हें याद आता है कि कलीसिया में अभी भी कार्य है, और तभी वे बोझ उठाने और कार्य करना जारी रखने के बारे में सोचते हैं। वे परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए आदेश को गंभीरता से नहीं लेते हैं, हमेशा इसे सबसे छोटा मामला मानते हैं। उनके दिलों में, परमेश्वर द्वारा उन्हें दिया गया आदेश उनकी प्रतिष्ठा जितना महत्वपूर्ण नहीं है और लोगों के बीच उनके रुतबे जितना महत्वपूर्ण नहीं है। जैसे ही किसी को उनके बारे में कोई गलतफहमी होती है या उनके प्रति कोई व्यक्तिगत पूर्वाग्रह होता है और वह पीठ पीछे उनकी आलोचना करता है या उनसे कुछ हद तक आश्वस्त नहीं होता है या उनके कार्य के बारे में कुछ राय या कुछ अलग सुझाव देता है, तो वे नाखुश हो जाते हैं, अपना कार्य छोड़ देते हैं और कार्य करना बंद कर देते हैं, और परमेश्वर के सामने अनुचित व्यवहार करते हैं। उनके जीवन में होने वाली कोई भी छोटी-सी घटना या यहाँ तक कि किसी के साथ विवाद होने या उनसे झगड़ा होने का एक भी मामला, उन्हें परमेश्वर का आदेश पूरा करने में प्रभावित कर सकता है, और उन्हें अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने में प्रभावित कर सकता है। हालाँकि, जहाँ तक पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का सवाल है, जब से मैं उसके संपर्क में आया हूँ तब से लेकर अब तक, मैंने जो देखा है और जो मैं जानता हूँ, उसके अनुसार किसी भी मामले से निपटने की प्रक्रिया में वह कभी भी बाधित नहीं हुआ है। वह हमेशा कहता है, “क्या तुम खरगोश का रोना सुनकर पत्तागोभी उगाना छोड़ दोगे?” मानवीय परिप्रेक्ष्य से देखने पर, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य में बहुत मजबूत मनोवैज्ञानिक लचीलापन है; सत्य के परिप्रेक्ष्य से देखने पर, इस व्यक्ति में परमेश्वर के प्रति आस्था है, सच्ची निष्ठा है और वह परमेश्वर के प्रति विचारशील है। परमेश्वर के प्रति उसकी आस्था, सच्ची निष्ठा और विचारशीलता उसकी अपनी प्रतिष्ठा की चिंता से बढ़कर है। भले ही कुछ लोगों ने उसे बदनाम किया है, जिससे उसकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और ख्याति पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन उसे कोई परवाह नहीं है। उसके दिल में, परमेश्वर का आदेश पूरा करना और कलीसिया के कार्य का बोझ उठाना किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण है। तुम्हारी ख्याति चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो और लोगों के सामने तुम्हारी प्रतिष्ठा चाहे कितनी भी क्यों न हो, यदि तुमने परमेश्वर का आदेश और परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिया गया मिशन पूरा नहीं किया है, तो तुम मुसीबत में हो। तुम्हारी कही कोई भी बात किसी काम नहीं आएगी; तुम्हें परमेश्वर को हिसाब देना होगा, क्योंकि यह मिशन परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिया गया था। तुम जो कर्तव्य निभाते हो वह परमेश्वर की ओर से आया है; यह तुम्हें परमेश्वर के घर द्वारा या तुम्हारे अगुआ द्वारा नहीं दिया गया था, न ही यह कोई ऐसी चीज थी जिसकी तुमने स्वयं माँग की थी—यह तुम्हें परमेश्वर द्वारा दिया गया था। चूँकि तुम्हारा कर्तव्य तुम्हें परमेश्वर द्वारा दिया गया था, इसलिए तुम्हें किसी भी चीज से बाधित नहीं होना चाहिए। चाहे समुद्र सूख जाएँ और चट्टानें ढह जाएँ या तुम स्वयं को पृथ्वी के किसी छोर पर पाओ, और चाहे तुम किसी भी उत्पीड़न, क्लेश, नाकामी या विफलता का सामना करो, जब तक तुम अपना कर्तव्य निभा सकते हो, तुम्हें अपना कार्य नहीं छोड़ना चाहिए, तुम्हें हार नहीं माननी चाहिए और तुम्हें इससे बचना नहीं चाहिए। यदि तुम इससे बचते हो और भगोड़े बन जाते हो, तो तुम एक यहूदा हो, और तुम हमेशा के लिए एक महापापी हो। परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने के मामले में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य हमेशा परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होने के संकल्प के आधार पर अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करता रहा है और अपना कर्तव्य निभाता रहा है। उसने कहा, “जब तक परमेश्वर का कार्य नहीं रुकता, मैं अपनी इस छोटी-सी गाड़ी को धकेलता रहूँगा।” ये उसके हूबहू शब्द हैं, जिनका अर्थ है : “जब तक परमेश्वर का कार्य समाप्त नहीं होता और परमेश्वर मुझे रुकने के लिए नहीं कहता, तब तक मैं जी-तोड़ मेहनत करूँगा और कार्य करता रहूँगा। मैं केवल तभी रुकूँगा जब परमेश्वर मेरा और उपयोग नहीं करेगा, परमेश्वर का कार्य समाप्त हो जाएगा और परमेश्वर मुझे रुकने के लिए कहेगा। यदि परमेश्वर मुझे रुकने के लिए नहीं कहता है, तो जब तक मैं जीवित हूँ और मुझमें साँस है, मैं कार्य करता रहूँगा।” मुझे बताओ, क्या उसकी आस्था महान है? क्या उसकी प्रेरणा महान है? (हाँ।) क्या तुम लोगों में यह प्रेरणा है? (अभी तक तो नहीं।) अधिकांश लोग अभी भी हमेशा यही उम्मीद कर रहे हैं : “परमेश्वर का कार्य कब समाप्त होगा? महाविनाश कब आएँगे? कितना समय बचा है? क्या हम देह के जीवन का थोड़ा आनंद ले सकते हैं? सुसमाचार का प्रचार करने और अपना कर्तव्य निभाने के इन सभी वर्षों में हम इतने व्यस्त रहे हैं, हमने नए साल और अन्य छुट्टियों के दौरान ठीक से आराम नहीं किया है, हमने अपने परिवारों का त्याग कर दिया है और अब हम पारिवारिक स्नेह का आनंद नहीं ले सकते—यह कब समाप्त होगा?” लोगों में बस एक संकल्प या मानसिकता नहीं है, अर्थात, इस जीवनकाल में अपने मिशन और कर्तव्य की इस तरह रक्षा करना मानो वे उनका जीवन ही हों। यद्यपि तुम ऐसे नारे लगाते हो और ऐसी कसमें खाते हो, लेकिन तुम्हारे वास्तविक क्रियाकलाप इसके अनुरूप नहीं रहे हैं। इसके विपरीत, यहाँ तक कि जब उसकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और ख्याति को लांछनों और बदनामी का शिकार होना पड़ता है, तब भी पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कुछ लोगों की तरह नकारात्मक और कमजोर नहीं होता है या अपना बचाव करने और खुद को सही ठहराने की कोशिश नहीं करता है, और इससे कार्य तो बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होता है। वह हमेशा की तरह कार्य करता रहता है, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों, वह अडिग रहता है। यह कार्य, यह मिशन, उसे परमेश्वर द्वारा दिया गया था, इसलिए वह बिना रुके इसे करता रहता है।
चाहे तुम परमेश्वर की सेवा करने वाले लोग हो या अपने विभिन्न कर्तव्य निभाने वाले भाई-बहन हो, यदि तुम परमेश्वर के साथ अनकही समझ प्राप्त करना चाहते हो और परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होना चाहते हो, तो यह अभी सचमुच तुम्हारी पहुँच से बाहर हो सकता है। लेकिन कम से कम, तुम्हारे पास परमेश्वर में सच्ची आस्था और सच्चा दिल होना चाहिए; तुम्हें सबसे पहले ये दो चीजें प्राप्त करनी चाहिए। तो इन दो चीजों को प्राप्त करने के लिए तुम्हें कैसे अभ्यास करना चाहिए? ऐसा करने का तरीका यह है : तुम जो कर्तव्य निभाते हो, उसमें तुम्हें कम से कम आधे-अधूरे मन से काम किए बिना या खानापूरी किए बिना, अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। उदाहरण के लिए, मान लो कि तुम किसी नृत्य मंडली में अपना कर्तव्य निभाते हो, और पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य तुम्हारे साथ कोरियोग्राफी के सिद्धांतों पर और किस तरह के नृत्य कोरियोग्राफ करने हैं, इस पर संगति करता है, और तुम्हें यह भी बताता है कि किन सामग्रियों का अध्ययन करना है और कार्य पूरा करने के लिए तुम्हारे पास कितना समय है। नोट्स लेने के बाद, तुम सभी के साथ मिलकर चर्चा और संगति करते हो। जहाँ संगति से चीजें स्पष्ट नहीं हुई हैं, वहाँ तुम प्रतीक्षा करते हो और आगे मार्गदर्शन माँगते हो या फिर तुम अन्य नृत्य मंडलियों से परामर्श करते हो; एक बार जब तुम समझ जाते हो, तो तुम इसे तुरंत लागू करते हो। यदि तुम अभी भी ठीक से नहीं समझते हो, तो तुम प्रयोग करना जारी रखते हो और इसे सँभल-सँभलकर करने की कोशिश करते हो; एक बार जब तुम समझ जाते हो, तो तुम इसे करने में जल्दी करते हो और इसे अभ्यास में लाते हो। सबसे पहले, अपने स्वयं के कर्तव्य के प्रति तुम्हारे पास एक सच्चा दिल होना चाहिए। सच्चा दिल होने की अभिव्यक्तियाँ क्या हैं? हमने अभी पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के अभ्यास के एक पहलू के बारे बारे में बात की, जो यह है कि परमेश्वर की सेवा करने में, वह कभी भी अपना कार्य नहीं छोड़ता है, चाहे वह किसी भी कठिनाई का सामना क्यों न करे। जब तुम किसी कठिन परिस्थिति का सामना करते हो तो तुम्हें क्या करना चाहिए? डरो मत—कठिनाई के बिना, तुम्हारा आध्यात्मिक कद प्रदर्शित नहीं हो सकता है और काबिलियत प्रदर्शित नहीं हो सकती है। जीवन विभिन्न कठिनाइयों से भरा है और लोग एक के बाद एक कठिनाई का सामना करते हुए अपना जीवन बिताते हैं। लगातार कठिनाइयों का सामना करते हुए यदि तुम सत्य सिद्धांतों को खोजते हो और इन कठिनाइयों को हल कर लेते हो तो क्या तुम कठिनाइयों को हल करने की क्षमता हासिल नहीं कर लोगे? क्या तुम्हारी काबिलियत और चरित्र में सुधार नहीं होगा? इसके अलावा, जब तुम्हारे पास कठिनाइयों को हल करने के सिद्धांत होते हैं और तुम उन्हें अभ्यास में लाते हो तो क्या तुम्हारे पास जीवन प्रवेश नहीं होगा? कठिनाइयों को हल करने के माध्यम से तुम सत्य की वास्तविकता हासिल करते हो—क्या तुम्हारा जीवन धीरे-धीरे विकसित नहीं हो जाएगा? इसलिए कठिनाइयाँ होना अच्छी बात है। तुम जितना अधिक कठिनाइयों का सामना करते हो, तुम्हारी सच्चाई उतनी ही अधिक प्रकट होती है, और परमेश्वर में तुम्हारी आस्था उतनी ही अधिक परखी जाती है। कठिनाइयों होने से मत डरो, और विफलताओं और नाकामियों से मत डरो। बेशक, तुम लोगों के दैनिक जीवन में, अक्सर कुछ पारस्परिक टकराव पैदा होते हैं या कोई तुमसे असंतुष्ट हो सकता है या यहाँ तक कि पीठ पीछे तुम्हारी आलोचना कर सकता है और तुम्हें नीचा दिखा सकता है, साथ ही अन्य सभी प्रकार की निराशाजनक और अप्रिय चीजें भी हो सकती हैं; तुम्हें इन चीजों से बाधित नहीं होना चाहिए, न ही तुम्हें इन समस्याओं या कठिनाइयों के पैदा होने से स्वयं को अपना कर्तव्य निभाने में प्रभावित होने देना चाहिए। यदि तुम्हारे पास उनसे निपटने का समय है, तो तुम सिद्धांतों के अनुसार उनसे निपटने का तरीका खोज सकते हो; यदि तुम अपने कर्तव्य में बहुत व्यस्त हो और तुम्हारे पास उनसे निपटने का समय नहीं है, तो तुम इन दैनिक कामों, तुच्छ मामलों और सही-गलत के विवादों को किनारे रख सकते हो, और अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने को प्राथमिकता दे सकते हो—यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। कुछ लोग कहते हैं, “मैं नहीं कर सकता। किसी ने पीठ पीछे मेरी आलोचना की और इससे मुझे ठेस पहुँची। मुझे अंदर से बहुत बुरा लग रहा है, मेरा मिजाज खराब है, मेरा मनोबल गिरा हुआ है, और मैं अपना कर्तव्य निभाने में बाधित हो गया हूँ और परेशान महसूस कर रहा हूँ। मैं इस मामले से उबर नहीं सकता—मुझे क्या करना चाहिए?” ऐसे में, तुम्हें सच्चे मन से और पूरी गंभीरता से परमेश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए, और परमेश्वर से तुम्हारी मदद करने और तुम्हें शक्ति देने के लिए कहना चाहिए। तुम्हें कहना चाहिए, “परमेश्वर, मैं अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाना चाहता हूँ, लेकिन अब एक विवाद खड़ा हो गया है। मैं अपने दिल में बहुत बेचैन महसूस कर रहा हूँ। मैं इस मामले पर ध्यान नहीं देना चाहता, लेकिन मैं अपने दिल में हमेशा इससे बाधित रहता हूँ। मैं तुमसे मेरी मदद करने और मुझे शक्ति देने की विनती करता हूँ, ताकि मैं इससे उबर सकूँ और इससे बाधित न होऊँ, और ताकि मैं अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभा सकूँ।” प्रार्थना करने के बाद, इससे उबरने और इसके खिलाफ विद्रोह करने की कड़ी कोशिश करो। जब तुम सहयोग करने का प्रयास करते हो, तो ये तुच्छ मामले तुम्हारे मार्ग में बिल्कुल भी दखल नहीं देंगे, न ही वे तुम्हें अपना कर्तव्य निभाने में प्रभावित कर पाएँगे। यदि तुम अपना कर्तव्य निभाने में सच्चे हो, यदि तुम सचमुच विश्वास करते हो कि परमेश्वर तुम्हारी जाँच-परख करता है और परमेश्वर अपना कर्तव्य निभाने में तुम्हारा रवैया देखेगा, यदि परमेश्वर में तुम्हारी ऐसी आस्था है, और यदि तुम इस तरह सच्चे मन से प्रार्थना करते हो, तो परमेश्वर कठिनाई से पार पाने और ऐसे विवादों की बाधाओं से छुटकारा पाने में तुम्हारी पूरी मदद करेगा, और तुम सामान्य रूप से अपना कर्तव्य निभा पाओगे। यदि तुम्हारी प्रार्थना केवल परमेश्वर को परखने के लिए है और तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने की केवल मौखिक बात करते हो, लेकिन तुम्हारा व्यक्तिपरक इरादा विवाद में उलझने और दूसरे पक्ष को हराने का है, तो परमेश्वर देखेगा कि तुममें कोई सच्चाई नहीं है और वह तुम्हें अनदेखा कर देगा, और तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से नहीं निभा पाओगे। अपना कर्तव्य अच्छी तरह से न निभाने का अंतिम नतीजा क्या होता है? तुम्हारा कर्तव्य केवल छोड़ा जा सकता है और तुम्हारे लिए अपना कार्य न छोड़ना कठिन होगा। क्या तुम समझते हो? (हम समझते हैं।) यद्यपि अपना कर्तव्य निभाने की प्रक्रिया में कई बार ऐसा होता है जब तुम अपना कार्य नहीं छोड़ना चाहते हो, विवादों में नहीं उलझना चाहते हो, और किन्हीं लोगों, घटनाओं और चीजों से बाधित नहीं होना चाहते हो, और तुम बस अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाना चाहते हो, लेकिन जब वास्तव में तुम्हारे साथ चीजें घटित होती हैं, तो तुम स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पाते हो। तुम्हारी अपनी इच्छा विशेष रूप से प्रबल होती है और तुम दूसरों के साथ विवादों में उलझने की जिद करते हो। इस अहम क्षण में, परमेश्वर यह नहीं देखता कि तुम्हारी बातें कितनी अच्छी लगती हैं; परमेश्वर केवल तुम्हारे दिल को देखता है, यह देखता है कि तुम्हारे व्यक्तिपरक इरादे क्या हैं। यदि तुम्हारा झुकाव सही-गलत पर बहस करने, अपने स्वयं के हितों की रक्षा करने, और मामले को स्पष्ट करने और यह तय करने के लिए दूसरे पक्ष के साथ बहस करने का है कि किसका पलड़ा भारी है, तो परमेश्वर बिल्कुल भी कार्य नहीं करेगा और वह तुम्हें प्रबुद्ध नहीं करेगा या तुम्हारी अगुआई नहीं करेगा। जब परमेश्वर देखता है कि अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने की तुम्हारी इच्छा वास्तविक नहीं है, बल्कि अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे की रक्षा करने की तुम्हारी इच्छा वास्तविक है, तो परमेश्वर तुम्हें अनदेखा कर देगा। परमेश्वर कहेगा कि तुम झूठे हो और तुम एक ईमानदार व्यक्ति नहीं हो। इन परिस्थितियों में, परमेश्वर तुम पर कार्य नहीं करेगा, क्योंकि पवित्र आत्मा कभी भी बेकार का कार्य नहीं करता है। परमेश्वर सबसे पहले यह देखता है कि तुम्हारे व्यक्तिपरक इरादे किस ओर झुके हैं। मान लो कि तुम्हारा झुकाव अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने और परमेश्वर के आदेश को पूरा करने की ओर है, लेकिन तुम्हारी व्यक्तिगत शक्ति बहुत कम है, तुम जिन शक्तियों का सामना करते हो वे बहुत शक्तिशाली हैं, और तुम जिन विवादों का सामना करते हो वे बहुत परेशानी भरे और सुलझाने में बहुत कठिन हैं; तुम्हारी सच्ची निष्ठा को देखकर, परमेश्वर यह सब सुलझाने में तुम्हारी मदद करेगा। देखो, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य भी भ्रष्ट मानवजाति के बीच रहता है और इस भौतिक दुनिया में रहता है, और वह भी इन चीजों का सामना करता है, जैसे कि लोगों की आलोचनाएँ, लांछन और बदनामी, उसके प्रति लोगों की शत्रुता, और यहाँ तक कि रुतबे के लिए उसके साथ होड़ करने वाले और दूसरों के बीच शोहरत के लिए उसके साथ होड़ करने वाले लोग, आदि। लेकिन वह चाहे जिस चीज का भी सामना करे, वह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करना और परमेश्वर द्वारा उसे दिया गया मिशन पूरा करना चुनता है, और परमेश्वर द्वारा अपने उत्कर्ष को व्यर्थ नहीं जाने देता है। कलीसिया का कार्य करने में उसने हमेशा यह मानसिकता रखी है : वह चाहे जिस चीज का भी सामना करे, वह कलीसिया के कार्य और परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए मिशन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानता है, और परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए आदेश और मिशन की वह इस तरह रक्षा करता है मानो वे उसका जीवन ही हों। इसलिए, जब उसके व्यक्तिपरक इरादों में ऐसा झुकाव होता है, तो परमेश्वर अपनी ओर से उसकी जाँच-परख करता है और उसकी सच्चाई देखता है। जब परमेश्वर उसकी जाँच-परख करता है और उसकी सच्चाई देखता है, तो वे चीजें जो मनुष्य के बाधित, परेशान और प्रभावित होने का कारण बन सकती हैं, और जो मनुष्य के विचारों और दृष्टिकोणों को भी डिगा सकती हैं और वह जिस मार्ग पर चलता है उसे डिगा सकती हैं, परमेश्वर की अगुआई के तहत बिना पता चले ही हल हो जाती हैं और वह भी बहुत आसानी से। कलीसिया का कार्य करना बिल्कुल ऐसा ही है; अक्सर कठिनाइयाँ पैदा होती हैं और अक्सर समस्याएँ सामने आती हैं। भाई हमेशा कहता है, “क्या तुम खरगोश का रोना सुनकर पत्तागोभी उगाना छोड़ दोगे?” यह कहावत सुनने के बाद, अधिकांश लोग यह भी जानते हैं कि इसके पीछे का सिद्धांत सही है, लेकिन जब इसे अभ्यास में लाने की बात आती है, तो वे ऐसा करने में असमर्थ क्यों होते हैं? फिर कठिनाई क्यों होती है? इसका सीधा संबंध अपने कर्तव्य और अपने मिशन के प्रति लोगों के व्यक्तिपरक रवैये से है। अर्थात, एक ओर तुम्हारे कर्तव्य और परमेश्वर के आदेश, और दूसरी ओर तुम्हारे विभिन्न व्यक्तिगत हितों के बीच, तुम अपने व्यक्तिगत हितों को चुनते हो; तुम अपने स्वयं के दैहिक हितों, अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे, और दैहिक आनंद को सँजोते हो। तुम अपने दिल के खून और ऊर्जा का अस्सी या नब्बे प्रतिशत हिस्सा अपने स्वयं के दैहिक हितों को समर्पित कर देते हो, और इसका उपयोग अपने स्वयं के दैहिक हितों की रक्षा करने के लिए करते हो, जबकि अपने कर्तव्य को एक अतिरिक्त काम मानते हो। ऐसे में, अपना कर्तव्य निभाने के प्रति, परमेश्वर के आदेश के प्रति और परमेश्वर के प्रति तुममें कितनी सच्चाई हो सकती है? (बहुत कम।) कुछ लोगों के लिए यह दस प्रतिशत से भी कम हो सकती है। क्या तुम्हारे लिए उस थोड़ी-सी सच्चाई के बदले सत्य प्राप्त करना और उसके बदले परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाना संभव है? (नहीं।) परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाना और सत्य अनमोल खजाने हैं! तुम अपनी दस प्रतिशत से भी कम ऊर्जा खपाते हो और सोचते हो कि तुम इसके बदले सत्य प्राप्त कर सकते हो, इसके बदले परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जा सकते हो और इसके बदले परमेश्वर की मान्यता और स्वीकृति प्राप्त कर सकते हो—मुझे बताओ, क्या परमेश्वर तुम्हें वे चीजें देगा? (नहीं।) तुम्हें अपनी सौ प्रतिशत सच्चाई सामने लानी होगी; केवल तभी तुम, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की तरह, सत्य प्राप्त कर सकते हो और परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जा सकते हो और परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त कर सकते हो। सत्य अपने आप में एक अनमोल खजाना है और किसी भी चीज से इसका विनिमय नहीं किया जा सकता है। सत्य वह पूँजी है जो एक सृजित प्राणी को हमेशा के लिए जीवित रहने के योग्य बनाती है। ज़रा सोचो कि यह कितना मूल्यवान है! केवल थोड़ा-सा खुद को खपाकर, थोड़ा-सा प्रयास करके और कुछ नारे लगाकर तुम्हारे लिए सत्य प्राप्त करना असंभव है। सत्य प्राप्त करना तो दूर की बात है, यहाँ तक कि पवित्र आत्मा की थोड़ी-सी प्रबुद्धता और अगुआई प्राप्त करने के लिए भी एक निश्चित मात्रा में सच्चाई और गंभीरता की आवश्यकता होती है, और इसके अतिरिक्त, पवित्र आत्मा का कार्य प्राप्त करने के लिए तुम्हें कीमत चुकानी होगी—तो सत्य प्राप्त करने के लिए और कितना अधिक करना होगा! इसके लिए लगन से अनुसरण करने की एक अवधि की आवश्यकता होती है और इसे प्राप्त करने के लिए तुम्हें बहुत कष्ट सहने होंगे और कई कीमतें चुकानी होंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि सत्य को तुम्हारा जीवन बनना है; एक बार जब यह जीवन तुम्हारे भीतर गढ़ दिया जाता है, तो तुम्हें मृत्यु का स्वाद नहीं चखना पड़ेगा—तुम्हारी मृत्यु नहीं होगी। मृत्यु नहीं होने का क्या अर्थ है? (इसका अर्थ है अनंत जीवन प्राप्त करना।) अनंत जीवन, यदि शाब्दिक रूप से देखा जाए तो इसका अर्थ है हमेशा के लिए जीवित बचना, हमेशा के लिए जीवित रहना, और मृत्यु न होना, क्योंकि तुम्हारे पास जीने की नींव है और जीने की पूँजी है। तो तुम सत्य यानी इस अनमोल खजाने को कैसे प्राप्त कर सकते हो? कम से कम, तुममें कुछ सच्चाई होनी चाहिए। यदि तुममें केवल दस प्रतिशत सच्चाई है, तो क्या यह पर्याप्त है? मुझे लगता है कि पचास प्रतिशत भी पर्याप्त नहीं है; तुम फिर भी सत्य प्राप्त नहीं कर पाओगे। तुम कुछ सतही स्तर के सत्यों को समझने में सक्षम हो सकते हो, लेकिन तुम अधिक गहरे सत्यों को प्राप्त नहीं कर पाओगे—परमेश्वर को जानने के पहलू, परमेश्वर के प्रति समर्पण करने के पहलू, और परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने के पहलू के सत्य और जीवन को प्राप्त नहीं कर पाओगे। यदि तुम चाहते हो कि ये सत्य तुम्हारी वास्तविकता बनने के लिए तुम्हारे भीतर गढ़ दिए जाएँ, और वे चीजें बन जाएँ जिन्हें तुम स्वाभाविक रूप से प्रकट करते हो और जीते हो, तो तुम्हें अपनी सौ प्रतिशत सच्चाई अर्पित करनी होगी; यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिस पर मोलभाव किया जा सके। इसलिए, यदि तुम सत्य प्राप्त करना चाहते हो, तो तुम्हें इस बात पर विचार करना होगा कि तुमने कितनी सच्चाई अर्पित की है और क्या तुमने इसमें से कुछ भी बचाकर रखा है। अपना कर्तव्य निभाने की प्रक्रिया में, और जिन लोगों, घटनाओं और चीजों का तुम सामना करते हो, उनके साथ, तुम अपने कर्तव्य की उपेक्षा करने, उचित कार्यों को नजरअंदाज करने, दैहिक आनंद के पीछे भागने, रुतबे, प्रसिद्धि और लाभ के पीछे भागने, और दिखावा करने और स्वयं की बड़ाई करने में कितना समय व्यतीत करते हो? अपना कर्तव्य निभाने में तुम खानापूरी करने, दूसरों पर निर्भर रहने, और कष्ट सहने और कीमत चुकाने के लिए अनिच्छुक होने में, साथ ही समस्याओं का सामना करने पर अपना कार्य छोड़ देने, और समस्याओं का सामना करने पर मनमानी करने और परमेश्वर के दायित्व के प्रति विचारशील न होने में कितना समय व्यतीत करते हो? तुम्हें इन सभी चीजों की गंभीरता से जाँच करनी चाहिए।
देखो कि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने इन वर्षों में तुम लोगों के कार्य पर कैसे अनुवर्ती कार्रवाई की है। जब वह तुम लोगों को सहारा देने और मदद करने के लिए तुम लोगों के साथ सत्य पर संगति करता है, तो वह यह कैसे करता है? क्या उसमें उसकी अपनी कोई इच्छा मिली होती है? क्या उसने कभी अपना कार्य छोड़ा है? क्या उसने कभी अपनी जिम्मेदारियों से जी चुराया है? यहाँ तक कि उसके द्वारा तुम लोगों की काट-छाँट भी ऐसी सच्चाई के साथ की जाती है, और यहाँ तक कि उसके द्वारा तुम लोगों को डाँटना और तुम लोगों को अनुशासित करना भी सच्चाई के साथ किया जाता है—इनमें से कुछ भी खानापूरी नहीं है। वह सच्चाई से अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करता है और तुम लोगों के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करता है। यह सच्चाई कहाँ से आती है? यह परमेश्वर के प्रति उसकी सच्चाई पर आधारित है। उसने सच्चाई के साथ परमेश्वर का आदेश स्वीकार किया, और तब से परमेश्वर के आदेश को पूरा करने और इसे अच्छी तरह से करने का प्रयास करने के लिए अपनी सच्चाई का उपयोग किया है। तो वह इसका अभ्यास कैसे करता है? वह केवल कुछ ही शब्द नहीं कहता, केवल अपना रुख व्यक्त नहीं करता और बात वहीं नहीं छोड़ देता। इसके बजाय, वह व्यावहारिक तरीके से तुम लोगों पर यह कार्य करता है। तुम लोग इसे समझने में सक्षम हो, है ना? (हाँ।) इसलिए, यहाँ तक कि उसके द्वारा तुम लोगों की काट-छाँट और तुम लोगों को डाँटना भी सच्चाई के साथ किया जाता है। जब वह तुम लोगों की काट-छाँट करता है और तुम लोगों को डाँटता है तो वह स्वयं भी क्रोधित महसूस करता है। यदि वह तुम लोगों के प्रति जिम्मेदार नहीं होता और उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं होती, और वह तुम लोगों द्वारा की गई किसी भी गलती की परवाह नहीं करता या उसे दिल पर नहीं लेता, तो क्या वह क्रोधित महसूस कर सकता था? जब तुम लोग अपना कर्तव्य अच्छी तरह से नहीं निभा पाते हो और परमेश्वर के घर के कार्य को नुकसान पहुँचाने का कारण बनते हो, यदि वह परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा नहीं करता, इन बातों को अपने हृदय में नहीं रखता और इस बात की परवाह नहीं करता कि तुम लोगों का कर्तव्य निर्वहन कैसा है—बस यह चाहता कि हर कोई मिल-जुलकर रहे और चीजें सुखद बनी रहें—और उसमें तुम लोगों के प्रति जिम्मेदारी या दायित्व का कोई एहसास नहीं होता, तो क्या वह तब क्रोधित महसूस करता जब तुम लोग अपना कर्तव्य निभाने में सिद्धांतों का उल्लंघन करते हो? यदि वह क्रोधित महसूस नहीं करता, तो क्या वह तुम लोगों की काट-छाँट कर सकता था? (नहीं।) मुझे बताओ, क्या वह क्रोधित होना चाहता है? (वह नहीं चाहता; बात यह है कि हम बहुत क्रोध दिलाने वाले लोग हैं।) यह सही है। तुम लोग बहुत क्रोध दिलाने वाले हो। चाहे कितनी भी बार चीजों पर संगति की जाए, तुम लोग फिर भी उन्हीं सिद्धांतों का उल्लंघन करते हो; चाहे चीजों को कैसे भी समझाया जाए, तुम लोग उन्हें याद नहीं रख पाते। अंत में, कुछ भाई-बहन समझ नहीं पाते कि वे अपना क्या करें और भाई से पूछते हैं, “इस बार हमें दंडित किया जाना है, है ना?” भाई, जो स्वयं भी असमंजस में होता है और कहता है, “चलो इस बार तुम्हें दंडित नहीं करते हैं।” तुम लोगों की काट-छाँट करने से लेकर अंततः तुम लोगों के साथ इस बात पर चर्चा करने तक कि क्या तुम लोगों को दंडित किया जाना चाहिए और तुम्हें कैसे दंडित किया जाना चाहिए—देखो, भाई बस तुम लोगों को परिवार मानता है। वह तुम लोगों की अगुआई करने और तुम लोगों की मदद करने के लिए सभी प्रकार के तरीकों का उपयोग करता है। अंत में, वह तुम लोगों की काट-छाँट करने के लिए क्रोध भी नहीं जुटा पाता। वह तय नहीं कर पाता कि हँसे या रोए, और यह वह दृश्य है जो सामने आता है। यदि भाई के पास तुम लोगों के जीवन प्रवेश और तुम लोगों के कर्तव्य निर्वहन का दायित्व नहीं होता, परमेश्वर के घर के कार्य के प्रति सच्चाई नहीं होती, वह इसे अपना काम नहीं मानता और इसे दिल पर नहीं लेता, तो क्या वह तुम लोगों के साथ ये चीजें करता? (नहीं।) जब अधिकांश अगुआ और कार्यकर्ता लोगों को सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए या कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधा डालते हुए देखते हैं, तो क्या वे क्रोधित होते हैं? न्याय की थोड़ी-सी भावना रखने वाले कुछ व्यक्ति क्रोधित होते हैं। लेकिन क्रोधित होने के बाद, वे गहराई से मनन करते हैं, “उन्होंने भी अपना कर्तव्य निभाने में कीमत चुकाई है; मैं वास्तव में उनकी आलोचना नहीं कर सकता। मुझे बस उन्हें थोड़ी नसीहत करनी चाहिए, उनके साथ चीजों पर बात करनी चाहिए और उनसे इन्हें ठीक से करने के लिए कहना चाहिए।” फिर वे उस व्यक्ति से कहते हैं, “परमेश्वर हमारा उत्कर्ष करता है ताकि हम अपना कर्तव्य निभा सकें और वह हमें उद्धार पाने का अवसर देता है। हमारे पास जमीर होना चाहिए और हमें परमेश्वर के प्रेम का प्रतिदान करना ही चाहिए!” वे बस इस तरह की नसीहत के दो वाक्य कहते हैं और बात वहीं छोड़ देते हैं, इस बात की परवाह किए बिना कि समस्या हल हो गई है या नहीं। जबकि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कार्य कर रहा होता है और अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी कर रहा होता है, चाहे वह किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करे या कलीसिया में किसी भी प्रकार की स्थिति पैदा हो, वह स्वयं हमेशा एक सिद्धांत का पालन करता है, और परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए आदेश को पूरा करने के लिए, सही रवैये से निर्देशित होकर, हमेशा इस जिम्मेदारी पर दृढ़ रहता है। उसकी यह मानसिकता क्या है? वह यह है कि जीवन में चाहे कुछ भी हो, बाहरी परिवेश में चाहे कुछ भी हो, और लोग, घटनाएँ और चीजें चाहे कैसे भी बदलें, लोगों को परमेश्वर द्वारा उन्हें दिया गया मिशन पूरा करना ही चाहिए—यह बिल्कुल स्वाभाविक और उचित है। उसके विचार में, तुम अपने निजी जीवन को चाहे कितनी भी अच्छी तरह से सँभालते हो, यदि तुमने परमेश्वर का आदेश पूरा नहीं किया है, तुमने परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिया गया काम अच्छी तरह से नहीं किया है और परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिया गया कार्य अच्छी तरह से नहीं किया है, और तुमने परमेश्वर के इरादे पूरे नहीं किए हैं, तो तुम्हारी कही कोई भी बात किसी काम की नहीं है। इसलिए, चाहे वह जिस चीज का भी सामना करे, वह बाधित, प्रभावित या विचलित नहीं होता है; वह वही करता है जो उसे करना चाहिए, और उसी तरीके से करता है जिस तरीके से उसे करना चाहिए। परमेश्वर का आदेश और परमेश्वर द्वारा लोगों को दिया गया मिशन सर्वोच्च प्राथमिकता है; लोगों को हर समय उन पर दृढ़ रहना चाहिए। अर्थात, चाहे कुछ भी हो जाए, जब तक परमेश्वर का कार्य नहीं रुकता, कलीसिया का कार्य करना और परमेश्वर के घर का कार्य करना परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिया गया मिशन है, और तुम्हें अंत तक इसमें डटे रहना चाहिए। इस जीवनकाल में, यह देखते हुए कि परमेश्वर ने तुम्हें चुना है और तुम्हें यह मिशन दिया है, अपना पूरा जीवन परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिए गए मिशन के लिए जीना और परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिए गए आदेश को पूरा करने के लिए जीना ही तुम्हारी नियति है। यदि तुम उचित कार्यों को नजरअंदाज करते हो और अपने मन को अन्य चीजों में भटकने देते हो, परमेश्वर के आदेश का बोझ उठाने में विफल रहते हो, और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करने में विफल रहते हो, और परमेश्वर के ऋणी और भाई-बहनों के ऋणी रहते हो, तो मरने के बाद, तुम परमेश्वर का सामना करने में बहुत शर्मिंदा होगे, और तुम्हारे पास परमेश्वर को हिसाब देने का कोई तरीका नहीं होगा। इसलिए, इस मानसिकता से निर्देशित होकर, इन सभी वर्षों में परमेश्वर की सेवा करने के मार्ग पर, चाहे उसने कितनी भी कठिनाइयों का अनुभव किया हो, चाहे उसने कैसे भी परिवेश का अनुभव किया हो, और कलीसिया के कार्य में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आई हों, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कलीसिया का कार्य नहीं छोड़ा है, और परमेश्वर के घर का कार्य नहीं छोड़ा है। उसने वर्तमान समय तक कदम-दर-कदम कार्य करना जारी रखा है और वह भविष्य में भी इसी तरह कार्य करना जारी रखेगा। वह हमेशा कार्य करता रहा है—यह उसके जीवन का नियम है।
क्या तुम लोगों ने इस संगति को समझ लिया है? (हाँ, हमने समझ लिया है।) तुम लोगों ने क्या समझा है? (यही कि हमें अपने कर्तव्य पर दृढ़ रहना चाहिए और हर समय परमेश्वर द्वारा हमें दिए गए आदेश पर दृढ़ रहना चाहिए। कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, हम हार नहीं मान सकते; हमें परमेश्वर से प्रार्थना करनी होगी और समस्याओं को हल करने के लिए सत्य खोजना होगा। इसके अतिरिक्त, चाहे हमारी प्रतिष्ठा और रुतबे को नुकसान पहुँचे या हमारे व्यक्तिगत दैहिक हितों को नुकसान पहुँचे, हमें अपने व्यक्तिगत हितों को छोड़ देना चाहिए, इन चीजों से बाधित नहीं होना चाहिए, और परमेश्वर द्वारा हमें दिए गए आदेश पर दृढ़ रहना चाहिए।) सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि परमेश्वर की सेवा करना, परमेश्वर के घर का कार्य करना और परमेश्वर द्वारा तुम्हें दी गई जिम्मेदारियों और मिशन को स्वीकार करना जीवन भर का मामला है; तुम्हें अस्थायी दृष्टिकोण बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। यदि तुम हमेशा एक अस्थायी दृष्टिकोण रखते हो, और सोचते हो, “दो या तीन साल तक अपना कर्तव्य निभाने के बाद, परमेश्वर का कार्य समाप्त हो जाएगा और मैं परमेश्वर में विश्वास करने में सफल हो जाऊँगा; मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा और मैं फायदे में रहूँगा,” तो तुम मार्ग के अंत तक नहीं चल पाओगे; तुम परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में मानक स्तर के नहीं हो और तुममें परमेश्वर के प्रति कोई सच्चाई नहीं है। तो अस्थायी दृष्टिकोण रखने वाले लोग किस तरह के होते हैं? वे अवसरवादी होते हैं। चूँकि तुममें परमेश्वर के प्रति सच्चाई भी नहीं है, तो क्या तुममें कलीसिया के कार्य के प्रति और भाई-बहनों के प्रति सच्चाई हो सकती है? (यह असंभव होगा।) जब कलीसिया में कोई बड़ी घटना होती है या जब कोई ऐसी बात होती है जिसमें तुम्हारी अपनी प्रतिष्ठा और रुतबा और तुम्हारे अपने हित शामिल होते हैं, तो तुम कलीसिया के कार्य की रक्षा करना बिल्कुल नहीं चुनोगे और तुम परमेश्वर के इरादे बिल्कुल भी पूरे नहीं करोगे। इस तरह के लोग, जो अस्थायी दृष्टिकोण रखते हैं, बहुत बड़े खतरे में हैं। जब कलीसिया का कार्य सामान्य रूप से आगे बढ़ता है, तो वे अपने विश्वास में आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन एक बार जब कलीसिया अभूतपूर्व उत्पीड़न का सामना करती है और कोई संकट पैदा होता है, तो वे प्रलोभन का सामना करेंगे, और यह अनिश्चित है कि वे परमेश्वर का अनुसरण करना जारी रख पाएँगे या नहीं। क्या ऐसे लोग मार्ग के अंत तक परमेश्वर का अनुसरण कर सकते हैं? (नहीं।) अपना कर्तव्य निभाने में अस्थायी दृष्टिकोण रखना एक खतरनाक संकेत है। कुछ लोग सोचते हैं, “मेरा अस्थायी दृष्टिकोण रखना यह दर्शाता है कि मैं चतुर हूँ और अवसरों का लाभ उठाना जानता हूँ। तुम लोग कितने मूर्ख हो! मैं केवल तभी थोड़ी-सी सच्चाई अर्पित करूँगा जब परमेश्वर का कार्य समाप्त होने वाला होगा और राज्य का सुसमाचार दुनिया के हर देश में फैल चुका होगा। यदि परमेश्वर के कार्य में अभी भी कुछ वर्ष या यहाँ तक कि कुछ दशक बचे हैं और यह जल्द समाप्त नहीं होगा, तो मैं बस अपने दिन गुजारूँगा और पहले दुनिया का अनुसरण करूँगा, और जब परमेश्वर का कार्य समाप्त होने वाला होगा तब अपना कर्तव्य निभाने वापस आ जाऊँगा।” तुम काफी चतुर और काफी हिसाब लगाने वाले व्यक्ति हो, और तुमने सब कुछ काफी अच्छी तरह से सोच लिया है। लोग शायद तुम्हारी योजनाओं को न जानें, लेकिन परमेश्वर जानता है। तुममें परमेश्वर के प्रति कोई सच्चाई नहीं है, इसलिए परमेश्वर तुम्हें उठाने के लिए कोई दायित्व नहीं देगा। ऐसे में, परमेश्वर के घर के कार्य, परमेश्वर की सेवा करने और अपना कर्तव्य निभाने, और भविष्य में उद्धार पाने का तुमसे कोई लेना-देना नहीं होगा। परमेश्वर की सेवा करने की प्रक्रिया में, परमेश्वर में आस्था रखने, सच्चाई होने और परमेश्वर के प्रति विचारशील होने के अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कलीसिया के कार्य की हर एक मद को अपना कार्य भी मानता है। यह जीवन जीने का अर्थ है कार्य करना, और कार्य करने का अर्थ है जीना। कलीसिया के कार्य को अपना कार्य मानना और कार्य को बिल्कुल अपने दैनिक जीवन की तरह करना—क्या यह मानसिकता काफी अच्छी नहीं है? (हाँ।) क्या तुम लोगों में यह मानसिकता है? (अभी तक तो नहीं।) यह मत भूलो : अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने और परमेश्वर का आदेश पूरा करने में सक्षम होने के लिए, कोई तरकीब और कोई छोटा रास्ता नहीं है। बात इन शब्दों पर आकर टिकती है : जी-तोड़ मेहनत करो और समर्पित रहो। हर समय, जी-तोड़ मेहनत करो और अपना सर्वश्रेष्ठ दो। तुम्हें अपनी सच्चाई अर्पित करनी चाहिए और अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए; अन्यथा, तुम्हारे लिए परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाना असंभव है, है ना? (हाँ।)
ठीक है, आज के लिए हमारी संगति यहीं समाप्त होती है। अलविदा!
22 फरवरी 2025