सत्य का अनुसरण कैसे करें (31)

पिछली बार हमने देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़ने पर संगति की थी, जो “सत्य का अनुसरण कैसे करें” विषय में शामिल है, है ना? (हाँ।) इस संबंध में हमने “देहधारी परमेश्वर को भ्रष्ट मानवजाति के साथ बराबरी पर नहीं रखना” विषय पर संगति की थी और इस विषय के भीतर हमने इस बात पर संगति की थी कि देहधारी परमेश्वर कष्ट सहने को कैसे देखता है, जिसमें कष्ट सहने पर कुछ विचार, दृष्टिकोण और मत शामिल हैं। व्यक्ति को कष्ट सहने को कैसे देखना चाहिए, इस पर संगति करने से लोग कष्ट सहने के बारे में सही विचार और दृष्टिकोण रख पाते हैं, जिससे वे कष्ट सहने को सही ढंग से समझ पाते हैं और कष्ट सहने के प्रति सही नजरिया रख पाते हैं। यानी, तुम्हें वह कष्ट अवश्य सहना चाहिए जो तुम्हें सहना चाहिए; यदि तुम वह कष्ट सहते हो जो तुम्हें नहीं सहना चाहिए या जो निरर्थक है, तो परमेश्वर उसे याद नहीं रखेगा। यदि यह वह कष्ट है जो तुम्हें सहना चाहिए, और इसे सहना तुम्हारा कर्तव्य है, तो तुम्हें इसे सही नजरिये से देखना चाहिए, इसे परमेश्वर से स्वीकार करना चाहिए और समर्पण की मानसिकता रखनी चाहिए; तुम्हें शिकायत नहीं करनी चाहिए, और तुम्हें इसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए या इससे बचना नहीं चाहिए, बल्कि इसे सही ढंग से समझना चाहिए। इसे सही ढंग से समझने का अर्थ है कष्ट के महत्व को, कष्ट के मूल्य को और साथ ही कष्ट सहने के बाद व्यक्ति को क्या हासिल करना चाहिए और क्या प्राप्त करना चाहिए, इसे सही ढंग से देखना। संक्षेप में, कष्ट सहना ऐसी चीज है जिसका अनुभव हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए; देह में जीने वाले सभी लोगों को कष्ट अवश्य सहना चाहिए। चाहे तुम एक अच्छे जीवन का अनुसरण कर रहे हो, आकांक्षाओं का अनुसरण कर रहे हो या परमेश्वर में अपने विश्वास में उद्धार प्राप्त करने के लिए सत्य का अनुसरण कर रहे हो, कष्ट सहना ऐसी चीज है जिसका लोगों को अनुभव अवश्य करना चाहिए और जिसे लोगों को सही नजरिये से देखना चाहिए। लोगों को कष्ट सहने के मुद्दे को सही ढंग से देखना और सही ढंग से समझना होगा। यदि यह ऐसा कष्ट है जिसे व्यक्ति को सहना चाहिए, तो व्यक्ति को इसे स्वीकार करना चाहिए और इसके प्रति समर्पण करना चाहिए, और शिकायत नहीं करनी चाहिए, इसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए और इससे बचना नहीं चाहिए। साथ ही, उन्हें कष्ट के बीच सत्य खोजना होगा और परमेश्वर के इरादे खोजने होंगे। निस्संदेह, यह और भी बेहतर है यदि, कष्ट की प्रक्रिया में, तुम अपनी भ्रष्टता और अपना विद्रोहीपन जान सको, और अपनी कमियाँ और खामियाँ जान सको, और यह जान सको कि इस परिवेश या कठिनाई की इस घटना में परमेश्वर तुम्हें किन सत्यों और आचरण के सिद्धांतों का अनुभव करने, उन्हें समझने और प्राप्त करने देता है। संक्षेप में, कष्ट सहना ऐसी चीज है जिसे हर व्यक्ति को अनुभव करना और स्वीकार करना चाहिए। निस्संदेह, हमने इस पर भी संगति की थी कि, यदि व्यक्ति जो कष्ट सहता है वह आवश्यक और मूल्यवान है, परमेश्वर द्वारा स्वीकृत है और ऐसा कष्ट है जो लोगों को सहना चाहिए, तो यह ऐसा कष्ट है जिसमें सत्य का अभ्यास शामिल है। व्यक्ति जो कष्ट सहता है, यदि उसका सत्य के अभ्यास से कोई लेना-देना नहीं है, यदि यह मानव-निर्मित कष्ट है या ऐसा कष्ट है जिसका इंसानी इच्छा से अनुसरण किया जाता है, तो यह वह कष्ट नहीं है जिसका हम समर्थन करते हैं। कुछ कठिनाइयाँ और परेशानियाँ निर्मित करना, कुछ समस्याएँ निर्मित करना और फिर सायास उनका अनुभव करना—यह सब अनावश्यक है, और यह फालतू है। इसके अलावा, लोग अपनी ही महत्वाकांक्षाएँ और इच्छाएँ पूरी करने के लिए, रुतबे की अपनी लालसा पूरी करने के लिए या अपनी स्वार्थपूर्ण इच्छाएँ पूरी करने के लिए जो कष्ट सहते हैं, वह भी अनावश्यक है। इस प्रकार का कष्ट सहने की प्रकृति सच्चा कष्ट सहने की प्रकृति से, सत्य प्राप्त करने और वास्तविक लाभ कमाने के लिए सहे गए कष्ट सहने से अलग है। हमने इस पहलू पर संगति की थी, है ना? (हाँ।) अब तुम लोग कष्ट सहने के मुद्दे को कैसे देखते हो? (पहले, मेरे हृदय में कष्ट सहने के संबंध में कई विरूपित दृष्टिकोण और समझदारियाँ थीं, मैं मानता था कि जब अपना कर्तव्य निभाने की बात आती है, तब चाहे मैं कैसे भी कष्ट सहूँ और चाहे मैं किसी भी प्रकार का कष्ट सहूँ, परमेश्वर उसे स्वीकार करेगा और उसे स्वीकृति देगा। परमेश्वर किस प्रकार के कष्ट को स्वीकृति देता है और किस प्रकार का कष्ट सत्य का अभ्यास करने की खातिर होता है, परमेश्वर द्वारा इस पर संगति किए जाने के बाद ही मैंने चीजों पर अपने भ्रामक विचारों का भेद पहचानना शुरू किया। और उसके बाद ही मैंने इस बात पर विचार करना शुरू किया कि मैं कष्ट सहने को किस नजरिये से देखता हूँ, और मेरे द्वारा अब सहा जाने वाला कौन-सा कष्ट जानबूझकर पैदा किया गया और फालतू कष्ट है, कौन-सा कष्ट मैं अपनी स्वार्थपूर्ण इच्छाओं, व्यक्तिगत प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे, या महत्वाकांक्षाओं और इच्छाओं के लिए सहता हूँ, और कौन-सा कष्ट मुझे सहना चाहिए और अस्वीकार नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए, सत्य समझने और सत्य का अभ्यास करने की खातिर सहा जाने वाला कष्ट, परमेश्वर की गवाही देने के लिए सहा जाने वाला कष्ट, अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने और परमेश्वर को संतुष्ट करने के लिए सहा जाने वाला कष्ट, और स्वभावगत परिवर्तन की खातिर सहा जाने वाला कष्ट—इस प्रकार का कष्ट अवश्य सहना चाहिए, और इस कष्ट को सहने के बाद जो प्राप्त होता है, वह सत्य है। परमेश्वर द्वारा इस पर संगति किए जाने के बाद ही मुझे पता चला कि मुझे कष्ट सहने के मुद्दे को सही ढंग से समझना होगा, और कि मुझे उस कष्ट के प्रति प्रतिरोध महसूस नहीं करना चाहिए जो मुझे सहना चाहिए, बल्कि उसे स्वीकार करना और उसके प्रति समर्पण करना चाहिए, और थोड़ा-थोड़ा करके आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। मुझे आशा है कि एक दिन मैं परमेश्वर से उस तरह प्रार्थना करने के बिंदु तक पहुँच सकता हूँ जिस तरह पतरस ने की थी, यह कामना करते हुए कि परमेश्वर की ताड़ना और न्याय मुझे न छोड़ें, और मैं न्याय और ताड़ना तथा परीक्षणों और शोधन का कष्ट स्वीकार कर पाऊँ, ताकि मुझे सच्चा जीवन प्रवेश प्राप्त हो सके।) तुम्हें कष्ट सहने के मामले को सही नजरिये से देखना होगा और तुम्हें इसकी शुद्ध समझ रखनी होगी। संक्षेप में, जब उस कष्ट की बात आती है जो तुम्हें नहीं सहना चाहिए, तब कठिनाइयाँ पैदा करके या विभिन्न प्रकार की बाधाएँ पैदा करके अपने लिए चीजें कठिन मत बनाओ। अपने लिए चीजें कठिन बनाना अमानवीय है और यह तर्क-बुद्धि से रहित भी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, चाहे तुम अपने लिए चीजें कैसे भी कठिन बनाओ—चाहे वह अपनी कुछ समस्याओं पर काबू पाना हो या अपने लिए चीजें कठिन बनाने के लिए कुछ परेशानियाँ पैदा करना हो—अंत में तुम जो प्राप्त करोगे, वह अधिक से अधिक तुम्हारी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और इच्छाओं की पूर्ति या तुम्हारी भावनात्मक संतुष्टि होगी, लेकिन तुमने वास्तव में सत्य वास्तविकता प्राप्त नहीं की होगी। तुम जो कष्ट सहते हो, यदि वह सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए, न्याय के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए और परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने के लिए है, और यह वह कष्ट है जो तुम निष्ठावान होने, अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने तथा परमेश्वर को संतुष्ट करने के बिंदु तक पहुँचने के लिए सहते हो, तो ऐसा कष्ट सहना मूल्यवान और सार्थक है; यह वह कष्ट है जिसे व्यक्ति को सहना चाहिए। तुम जो कष्ट सहते हो, यदि वह तुम्हारे अभिमान, रुतबे और प्रतिष्ठा की रक्षा करने के लिए, तुम्हारी स्वार्थपूर्ण इच्छाओं की पूर्ति और तुम्हारी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने के लिए, और लोगों के बीच रुतबा हासिल करने और बड़ी प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए है, फिर भी उसे सहने में तुम परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने में विफल रहते हो और सकारात्मक चीजों की रक्षा करने में विफल रहते हो, और वह तुम्हारी जिम्मेदारियाँ पूरी करने के लिए नहीं सहा जाता, निष्ठा रखने के बिंदु तक पहुँचने और परमेश्वर को संतुष्ट करने के बिंदु तक पहुँचने की तो बात ही छोड़ दो, तो ऐसा तमाम कष्ट अनावश्यक कष्ट और निरर्थक कष्ट है। अगर तुम इसे सहते भी हो, तो भी तुम ऐसा व्यर्थ में करते हो। तुम्हें ऐसा कष्ट सहने से यथासंभव बचना चाहिए। तुम उससे कैसे बच सकते हो? क्या ऐसा करना आसान है? (हमें पहले कष्ट के बारे में वे सही दृष्टिकोण स्वीकार करने चाहिए जो परमेश्वर से आते हैं, और फिर अपने अनुभवों में थोड़ा-थोड़ा करके उनका खुद से मिलान करना चाहिए। जब हम यह जान जाते हैं कि ऐसा कष्ट मूल्यहीन है, तो हम ऐसा निर्रथक कष्ट और नहीं सहेंगे।)

कुछ कलीसियाएँ ऐसे क्षेत्रों में हैं जहाँ रहन-सहन की स्थितियाँ बहुत कठोर हैं। खाने और रहने के परिवेश खराब हैं, यहाँ तक कि एक गिलास साफ पानी मिलना भी मुश्किल है, लेकिन तुमसे वहाँ अपना कर्तव्य निभाने की अपेक्षा की जाती है—इस स्थिति में क्या किया जाना चाहिए? मान लो तुम अपने मन में सोचते हो, “इन बाहरी स्थितियों के कारण मिलने वाला कष्ट वह नहीं है जो मुझे सहना चाहिए। मैं कलीसिया का कार्य करने के लिए पैदा हुआ हूँ; मैं एक अगुआ हूँ और मुझे मिलने वाला बर्ताव आम लोगों को मिलने वाले बर्ताव से बेहतर होना चाहिए। यहाँ रहन-सहन की स्थितियाँ बहुत कठोर हैं, जो मेरी मनोदशा को प्रभावित करती हैं और मुझे अपना काम अच्छे से करने से रोकती हैं। यह नहीं चलेगा। यह कठोर परिवेश मेरे लिए अपना कर्तव्य निभाने के अनुकूल नहीं है। मुझे अपना कर्तव्य निभाने के लिए सुंदर नजारों और सुखद परिवेश वाली जगह पर जाना होगा। मुझे एक अच्छा मेजबान घर भी चाहिए, जहाँ खाना स्वादिष्ट हो और मैं आराम से सो सकूँ, जहाँ घर के अंदर एयर कंडीशनिंग हो और बाहर सुंदर नजारे और घूमने-फिरने की जगहें हों। ऐसी जगह मेरे द्वारा अपना कर्तव्य निभाने के लिए उपयुक्त है।” और नतीजतन, तुम उस कठोर जगह को छोड़ने और अपना कर्तव्य निभाने के लिए कोई अच्छे परिवेश वाली जगह ढूँढ़ने का विकल्प चुनते हो। इस तरह अभ्यास करना कैसा है? (यह अच्छा नहीं है।) कुछ लोग कहते हैं, “क्या तुमने यह नहीं कहा था कि हमें अपने लिए परेशानियाँ पैदा नहीं करनी चाहिए? इस दरिद्र, कठोर परिवेश में आना, जहाँ खाने और रहने की व्यवस्था खराब है—क्या यह खुद को मुसीबत में डालना और खुद को कष्ट देना नहीं है? चूँकि यह कष्ट को न्योता देना और परेशानी को न्योता देना है, और कार्य में रुकावटें पैदा करना है, इसलिए मुझे ऐसी जगह ढूँढ़नी चाहिए जो परेशानियों से मुक्त हो।” क्या इस तरह कार्य करना स्वीकार्य है? (नहीं।) मुझे बताओ, क्या कोई है जो चीजों को इस तरह समझता है? (हाँ।) क्या चीजों को इस तरह समझना सही है? (नहीं, इस तरह की समझ थोड़ी विरूपित है।) तो जब तुम इस तरह के कठिनाई वाले परिवेश का सामना करते हो, जहाँ खाने और रहने का परिवेश खराब हो, खान-पान अस्वास्थ्यकर हो, हमेशा मक्खी-मच्छर और तमाम तरह के कीड़े उड़ते रहते हों, तुम लकड़ी के सख्त बिस्तर पर सोते हो, रजाई सीलन भरी और गंदी हो, तुम रात में अच्छी नींद न ले सकते हो, सभाएँ करने के लिए कोई शांत जगह न हो, परिवेश असुरक्षित हो और इसके अलावा, शैतान का शासन वहाँ उत्पीड़न और धर-पकड़ करता हो—तब क्या तुम लोग यह नहीं कहोगे कि ऐसे परिवेश में तुम बहुत कष्ट सहने के लिए बाध्य होते हो? (हाँ।) लेकिन इस जगह पर एक कलीसिया है और करने के लिए कार्य है तो तुम्हें क्या करना चाहिए? क्या तुम यह कष्ट सहोगे या नहीं? (हमें इसे अवश्य सहना चाहिए।) धर्म-सिद्धांत के रूप में लोग इसे स्वीकार कर सकते हैं और जानते हैं कि उन्हें यह कष्ट सहना होगा, लेकिन उन्हें यह कष्ट क्यों सहना होगा? (क्योंकि कलीसिया के कार्य की यही माँग है और हमारे कर्तव्य की भी यही माँग है, इसलिए यह कष्ट अवश्य सहा जाना चाहिए।) यह वह कार्य है जो तुम्हें करना चाहिए और यह वह जिम्मेदारी है जो तुम्हें पूरी करनी चाहिए। जब ऐसा है तो इसमें यह मुद्दा शामिल है कि क्या तुम अपना कर्तव्य निभाने में समर्पित हो। तुम यह नहीं सोच सकते कि परिवेश आरामदायक है या नहीं, न ही तुम इस आधार पर कार्य कर सकते हो कि तुम्हारी देह को आराम मिल रहा है या पीड़ा; तुम इन भावनाओं के आधार पर नहीं चल सकते। तुम्हें अपनी जिम्मेदारियाँ और कर्तव्य पूरा करने के लिए विभिन्न कठिनाइयों पर काबू पाने का हर संभव प्रयास करना होगा। कुछ लोग कहते हैं, “मैं खुद नहीं जाऊँगा। मैं यह कार्य करने और यह कष्ट सहने के लिए किसी उपयुक्त व्यक्ति को ढूँढ़ लूँगा। मैं कोई अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए अपनी ऊर्जा बचाऊँगा और मुझे वह निरर्थक कष्ट नहीं सहना पड़ेगा।” क्या इसे इस तरह समझना सही है? (नहीं। यदि यह निश्चित है कि यह वह जगह है जहाँ मुझे जाना चाहिए और यह ऐसा कार्य है जो मुझे करना चाहिए, लेकिन मैं कष्ट सहने के डर से इसे करने के लिए किसी और की व्यवस्था करता हूँ तो यह धूर्त होना और काम में ढील बरतना है।) यदि यह निश्चित है कि यह वह जगह है जहाँ तुम्हें जाना चाहिए और ऐसा कार्य है जो तुम्हें करना चाहिए, ऐसा कर्तव्य है जो तुम्हें निभाना चाहिए और ऐसी समस्याएँ हैं जिनसे तुम्हें निपटना चाहिए, फिर भी तुम नहीं जाते और इसके बजाय किसी और को भेजने के लिए तमाम तरह के बहाने बनाते हो और कारण बताते हो तो यह समर्पित होना नहीं है और यह कठिनाई से बचना और उसे अस्वीकार करना है। तुम्हारे द्वारा किसी और को भेजने का सबसे बुनियादी कारण यह नहीं है कि तुम्हारे लिए वहाँ जाना असुविधाजनक होगा, न ही ऐसा है कि तुम्हारा जाना वैकल्पिक है, बल्कि यह है कि वहाँ का परिवेश खराब है और रहन-सहन की स्थितियाँ खराब हैं, और तुम्हें कष्ट सहने का डर है—यही कारण है कि तुम जाने के इच्छुक नहीं हो। यदि तुम्हारी यह मानसिकता है और तुम्हारा इस तरह का इरादा है तो यह समर्पण रहित होना है और यह कष्ट से बचना और कष्ट सहने से इनकार करना है। तुम्हें वह कष्ट अवश्य स्वीकार करना चाहिए जो तुम्हें सहना चाहिए—चाहे वहाँ कितनी भी कठिनाइयाँ हों, तुम उनसे जी नहीं चुरा सकते; चाहे वहाँ कितना भी खतरा हो, तुम्हें उसका सामना अवश्य करना चाहिए; और अगर वहाँ किसी प्रकार की आपदा भी आ रही हो, तो भी तुम्हें अवश्य जाना चाहिए, तुम इससे बच नहीं सकते और तुम्हें कठिनाइयों का सामना डटकर करना होगा। इसे ही समर्पित होना कहा जाता है। मान लो कि, यद्यपि तुम जानते हो कि वहाँ जाने से तुम्हारी देह को कष्ट होगा और वहाँ खतरा होगा, फिर भी कलीसिया के कार्य की खातिर और अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने की खातिर तुम इससे इनकार नहीं करते या इससे जी नहीं चुराते, यहाँ तक कि खतरे का सामना कर सकते हो और सबसे आगे रहकर कठिनाइयों पर काबू पा सकते हो। इसे समर्पित होना कहा जाता है, इसे अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करना कहा जाता है और इसे परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होना कहा जाता है। कठिनाई वाले परिवेश में अपनी गवाही में अडिग रहने में सक्षम होना वह चीज है जो लोगों को अवश्य हासिल करनी चाहिए और यह वह अभ्यास भी है जो लोगों को करना चाहिए, है ना? (हाँ।) इस तरह की स्थिति का सामना करते समय तुम्हें इसे इसी तरह से समझना होगा और इसी तरह से अभ्यास करना होगा।

यदि तुम अपना कर्तव्य निभाने के लिए कहीं जाते हो और वहाँ रहन-सहन की स्थितियाँ अच्छी हैं, परिवेश अच्छा है, खाना काफी अच्छा है—तुम लगभग हर बार के भोजन में मांस खा सकते हो—और तुम्हारे रहने की जगह भी काफी आरामदायक है, जिसमें सर्दियों में गर्माहट और गर्मियों में वातानुकूलन है और सभी स्थितियाँ काफी अच्छी हैं तो इस तरह के कार्य-परिवेश का सामना करने पर तुम्हें इसे किस नजरिये से देखना चाहिए? कुछ लोग कहते हैं, “ऐसे परिवेश में काम करना वास्तव में सुखद है। यदि मैं अपना कार्य इस जगह करता हूँ तो क्या मैं आराम में लिप्त हो रहा होता हूँ? क्या मैं अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित नहीं हूँ? क्या यह गलत नहीं है?” यदि तुम रहन-सहन की ऐसी अच्छी स्थितियों वाले परिवेश का सामना करते हो तो तुम इसे कैसे समझते हो? (पहले, मुझे यह निर्धारित करना चाहिए कि क्या कलीसिया के कार्य के लिए इसकी जरूरत है। यदि कार्य की यह माँग है कि मैं इस जगह पर अपना कर्तव्य निभाऊँ तो मुझे इस परिवेश को सही नजरिये से देखना चाहिए, आराम में लिप्त नहीं होना चाहिए और अच्छा खाने या अच्छे कपड़े पहनने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, बल्कि अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए; केवल यही जमीर और विवेक वाला व्यक्ति होना है। लेकिन यदि कार्य की यह माँग नहीं है कि मैं वहाँ अपना कर्तव्य निभाऊँ और मैं अधिक दैहिक आनंद के लिए जानबूझकर रहन-सहन की अच्छी स्थितियों वाली जगह चुनता हूँ तो यह आराम में लिप्त होना है।) अगर तुम रहन-सहन की अच्छी स्थितियों वाले परिवेश में भी हो, तो भी तुम्हें उसे अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने में बाधक नहीं बनने देना चाहिए। तुम्हें रहन-सहन के ऐसे परिवेश में लिप्त नहीं होना चाहिए; बस वह करो जो तुम्हें करना चाहिए और अपना कर्तव्य उस तरह निभाओ जिस तरह उसे निभाया जाना चाहिए। यदि मेजबान परिवार तुम्हारा इसलिए विशेष ध्यान रखता है क्योंकि तुम एक अगुआ या कार्यकर्ता हो, तुम्हें खाने के लिए अच्छा भोजन और इस्तेमाल करने के लिए अच्छी चीजें देता है, तुम्हारी कुछ विशेष देखभाल करता है और तुम्हारे साथ विशेष व्यवहार करता है, और तुम सोचते हो, “मुझे इसे परमेश्वर से स्वीकार करना होगा। यह परमेश्वर का मुझ पर कृपालु होना है और यह वह चीज है जिसका मुझे आनंद लेना चाहिए, इसलिए मैं बस इसका आनंद लूँगा। मैं इनकार नहीं कर सकता” तो तुम्हारा इस तरह से सोचना गलत है। वास्तव में, मेजबान परिवार जिस तरह से तुम्हारे साथ व्यवहार करता है और तुम्हारी देखभाल करता है, वह उससे कहीं बेहतर होता है जो वह आम भाई-बहनों की मेजबानी करते समय करता है; वह पहले ही मेजबानी के मानकों और सिद्धांतों से बहुत ज्यादा होता है। तो तुम्हें इस स्थिति में क्या करना चाहिए? (मुझे इनकार करना सीखना होगा।) तुम्हें इनकार कैसे करना चाहिए? (पहले, मुझे मेजबान परिवार के साथ मेजबानी के सिद्धांतों पर स्पष्ट रूप से संगति करनी चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि उन्हें अगुआओं और कार्यकर्ताओं का सिर्फ इसलिए विशेष ध्यान नहीं रखना चाहिए कि उनके पास रुतबा है, क्योंकि इससे अगुआओं और कार्यकर्ताओं का आरामतलब होना आसान हो जाता है। साथ ही, मुझे खुद भी उन्हें मना करना सीखना होगा और इस विशेष व्यवहार का आनंद नहीं लेना होगा। मुझे अपने वास्तविक आचरण के माध्यम से और अपने कार्यों के माध्यम से अपना इनकार दिखाना चाहिए।) तो क्या तुम्हें इसे परमेश्वर से स्वीकार करने की आवश्यकता है? (नहीं।) तुम्हें खुद स्थितियों का भेद पहचानना अवश्य आना चाहिए और यह जानना चाहिए कि उनके साथ तदनुसार कैसे पेश आना है। कुछ लोग कहते हैं, “मेजबान परिवार बस इसी तरह रहता है। यदि मैं इनकार करता हूँ तो क्या यह परमेश्वर के अनुग्रह को अस्वीकार करना नहीं है? क्या यह परेशानी को बुलावा देना नहीं है? अगुआओं और कार्यकर्ताओं को अपना काम करते समय मेजबानी की अच्छी स्थितियों का आनंद लेना चाहिए।” क्या यह समझ सही है? (नहीं।) यह समझ निश्चित रूप से गलत है। यदि तुम किसी ऐसी जगह पहुँचते हो जहाँ उस क्षेत्र में रहने की स्थितियाँ बहुत अच्छी हैं और मेजबान परिवार तुम्हें जो प्रदान करता है वह भी उनके दैनिक जीवन के सामान्य खर्चों और जरूरतों का हिस्सा है और यह उनके जीवन में बस एक सामान्य बात है तो तुम्हें उनके रहन-सहन की आदतों का सम्मान करना चाहिए। वहाँ रहन-सहन की स्थानीय स्थितियाँ बस वैसी ही हैं। यदि तुम इनकार करते हो तो यह थोड़ा बनावटी लगेगा; तुम्हें इसे परमेश्वर से स्वीकार करना चाहिए और इसके प्रति सही नजरिया अपनाना चाहिए, तुम्हें अपने प्रति दयालु होने के लिए परमेश्वर को धन्यवाद देना चाहिए और तुम्हें अपने लिए कष्ट पैदा करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। लेकिन यदि मेजबान परिवार तुम्हें जो व्यवहार प्रदान करता है वह उसके रहन-सहन के दैनिक मानकों से अधिक है, जिसका अर्थ है कि वह कुछ विशेष तरीकों से तुम्हारी देखभाल करता है तो यह सिद्धांतों के अनुसार नहीं है। तुम्हें इनकार करना चाहिए और तुम्हें उसके साथ सिद्धांतों पर संगति करनी चाहिए; तुम्हें उसे असुविधा में नहीं डालना चाहिए। क्या तुम्हें इसी तरह अभ्यास नहीं करना चाहिए? (हाँ।) यदि तुम यह कहते हुए बहाने बनाते हो, “यह तो उन लोगों का सामान्य जीवन-स्तर है; वे रोज शानदार खाना खाते हैं और उनके यहाँ हमेशा हर तरह के ताजे फल उपलब्ध रहते हैं, इसलिए मुझे भी इन चीजों का आनंद लेना चाहिए” तो क्या तुम्हारे लिए ऐसे बहाने बनाना सही है? (नहीं।) यह आराम में लिप्त होना है। एक बार जब कुछ लोग रहन-सहन की अच्छी स्थितियों वाली जगह पहुँच जाते हैं तो वे वहाँ से जाना नहीं चाहते हैं और वे ऐसी जगह पर बहुत लंबे समय तक रुकते हैं। वे डरते हैं कि यदि वे कहीं और गए तो उन्हें कष्ट सहना पड़ेगा, इसलिए वे वहाँ न जाने के लिए हर तरह के बहाने बनाते हैं। अगर कहीं और काम होता है और वहाँ ऐसी समस्याएँ होती हैं जिनसे उन्हें निपटना जरूरी होता है, तो भी वे जाकर कुछ ही दिनों में वह काम खत्म करके जल्दी से इस अच्छी जगह पर वापस आ जाते हैं। क्या यह कष्ट सहने से डरना नहीं है? (है।) यह कष्ट सहने से डरना है और यह आराम में लिप्त होना है। वे अपनी देह को तब तक आराम देते हैं जब तक कि वे मोटे और गोरे नहीं हो जाते और वे फिर भी कारण और बहाने बनाते हुए कहते हैं, “यदि मैं अच्छा नहीं खाता या किसी अच्छी जगह पर नहीं रहता और बीमार पड़ जाता हूँ तो क्या यह अगुआ के रूप में मेरे द्वारा अपना कर्तव्य निभाने को प्रभावित नहीं करेगा? काम अच्छे से करने के लिए मुझे अपनी देह को आराम देना होगा, अपनी देह को स्वस्थ रखना होगा और ऊर्जा से भरा-पूरा रहना होगा; तभी मैं अपना कर्तव्य कुशलता से निभा पाऊँगा।” क्या ये बहाने नहीं हैं? (हैं।) यह आराम में लिप्त होने के लिए बहाने बनाना है। संक्षेप में, चाहे वह कठिनाई का परिवेश हो या आराम का परिवेश, तुम्हें उससे प्रभावित या बाधित होने से बचने में सक्षम होना चाहिए। यदि कोई कठिनाई नहीं है तो उसे अपने लिए पैदा मत करो; यदि कठिनाई है तो उसे अस्वीकार मत करो। तुम जिस परिवेश का सामना करते हो, यदि उसमें कष्ट सहने की आवश्यकता है तो तुम्हें उसे सहना होगा; कठिनाई चाहे कितनी भी बड़ी हो, तुम्हें उस पर काबू पाना होगा। उस पर काबू पाने का उद्देश्य अपना कर्तव्य बेहतर ढंग से निभाना है, न कि जानबूझकर अपनी देह को कष्ट देना। कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी बड़ी हों, तुम्हें उन्हें अस्वीकार नहीं करना चाहिए या उनसे बचना नहीं चाहिए; इसके बजाय, तुम्हें कार्य अच्छे से करने, जो कर्तव्य तुम्हें निभाना चाहिए उसे अच्छे से निभाने और जो कहा जाना चाहिए उसे कहने तथा समस्याओं से निपटने और उन्हें हल करने के लिए तमाम तरह के तरीके सोचने चाहिए और फिर तुम वहाँ से जा सकते हो। यह उचित होगा। जब तुम रहन-सहन की अच्छी स्थितियों वाली किसी जगह पर जाते हो, तब तुम्हें दैहिक सुख और आनंद में आसक्त हुए बिना, वरन अपने हृदय में कार्य अच्छे से करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, अपना कर्तव्य और अपना कार्य सामान्य रूप से करने में भी सक्षम होना होगा। निस्संदेह, ऐसे परिवेश में तुम्हें अपने लिए चीजें कठिन बनाने या परमेश्वर के प्रति निष्ठा अर्पित करने या अपना संकल्प व्यक्त करने के लिए अतिरिक्त कठिनाइयाँ पैदा करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय, तुम्हें इस परिवेश से प्रभावित नहीं होना चाहिए, तुम्हें दैहिक सुख में लिप्त नहीं होना चाहिए और तुम्हें पतित नहीं होना चाहिए। तुम्हें रहन-सहन की अच्छी स्थितियों और आरामदायक परिवेश को कार्य की प्रगति को प्रभावित नहीं करने देना चाहिए या कष्ट सहने के अपने संकल्प और अपने कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा को प्रभावित नहीं करने देना चाहिए। आरामदायक परिवेश में भी तुम्हें अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करनी होंगी और अपना कर्तव्य अच्छे से निभाना होगा। यदि अन्यत्र काम हो और तुम्हें जाना हो तो तुम्हें अवश्य जाना चाहिए। तुम अपने आनंद में इतने मग्न नहीं हो सकते कि तुम अपने कर्तव्यों के बारे में भूल जाओ और सिर्फ इसलिए अन्यत्र न जाना चाहो क्योंकि तुम्हारी देह यहाँ आराम से और सुकून में है और तुम्हारा जीवन यहाँ सुखद है। यह गलत है। यह कष्ट सहने से इनकार करना है, यह आराम में लिप्त होना है और यह अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित न होना है। क्या ऐसा नहीं है? (हाँ।)

तुम जिस परिवेश में अपना कर्तव्य निभाते हो उसमें, तुम्हारे कार्य-परिवेश में या तुम्हारे रहन-सहन के परिवेश में कठिनाई हो या न हो, संक्षेप में, तुम्हें कष्ट सहने के मुद्दे को सही ढंग से समझना चाहिए और तुम्हें एक सही रवैये के साथ, तर्क-बुद्धि से उसे देखना चाहिए। तुम जो कष्ट सहते हो, यदि वह अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने की खातिर, सत्य सिद्धांतों के अनुसार अभ्यास करने में सक्षम होने की खातिर, अपनी निष्ठा अर्पित करने की खातिर और परमेश्वर के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करने में सक्षम होने की खातिर है, तो तुम्हें उसे स्वीकार करना चाहिए। कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी बड़ी हों, तुम्हें उन पर काबू पाना होगा, और तुम्हें उन्हें सहना होगा; तुम्हें उनसे इनकार नहीं करना चाहिए या उनसे बचना नहीं चाहिए। लेकिन यदि कोई कठिनाई नहीं है, और कोई मुश्किल भी नहीं है, तुम अच्छा खाते हो और आराम से रहते हो, और लंबे समय तक तुम्हें किन्हीं प्रतिकूल स्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता—यदि सभी तरह से सब कुछ अच्छा है—तो तुम्हें अंदर से बेचैन नहीं होना चाहिए। ऐसे आरामदेह परिवेश में तुम्हें परमेश्वर के सामने अपना दिल और भी अधिक शांत करना चाहिए, अपनी आध्यात्मिक भक्ति उचित ढंग से करनी चाहिए, खुद को सत्य से लैस करना चाहिए और अपनी समझ समृद्ध करनी चाहिए। तुम्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि इस अवधि में तुम्हारी क्या कमियाँ रही हैं, या इस बात पर कि तुमने कौन-से भ्रष्ट स्वभाव प्रकट किए हैं जिन्हें जानने की जरूरत है और जिन्हें सत्य खोजकर हल करने की जरूरत है। तब देखो कि तुममें अभी भी क्या समस्याएँ हैं, तुम किन समस्याओं को हल करना नहीं जानते, तुममें अभी भी सत्य के किन पहलुओं की कमी है और तुम्हें किन पहलुओं में प्रवेश करने और सुधार करने की जरूरत है। यह कष्ट सहने के मुद्दे को सही ढंग से देखने, और परमेश्वर तुम्हारे लिए जिन परिवेशों का इंतजाम करता है उन्हें सही ढंग से देखने के लिए अभ्यास का मार्ग है। यदि तुम इसी तरह से अभ्यास करते हो, तो तुम बुनियादी रूप से कभी बाहरी परिवेश से प्रभावित नहीं होगे। बाहरी परिवेश में कठिनाई चाहे कितनी भी बड़ी हो, अगर व्यक्ति अपने दिल में एक सही लक्ष्य और अनुसरण की सही दिशा रख सकता है, परमेश्वर के सामने शांत रह सकता है, मामलों का सामना करने पर यह सोच सकता है कि सत्य सिद्धांत क्या हैं और अभ्यास कैसे करना है, और फिर सही निर्णय ले सकता है और सही ढंग से अभ्यास कर सकता है, तो कष्ट सहने को इस तरह देखकर वह अंततः कुछ ऐसी सकारात्मक चीजें प्राप्त करेगा जो उसे प्राप्त करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, कभी-कभी तुम्हें अपना कर्तव्य निभाते समय ऐसी बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिनसे तत्काल निपटने की जरूरत होती है, जिसके लिए तुम्हें जल्दी उठना और देर से सोना पड़ सकता है, या खाना छोड़ना पड़ सकता है, या लंबी दूरियाँ तय करनी पड़ सकती हैं और पहाड़ और चोटियाँ पार करनी पड़ सकती हैं। विशेष रूप से, कुछ दूरदराज के स्थानों तक वाहन द्वारा नहीं पहुँचा जा सकता और वहाँ साइकिल तक का रास्ता नहीं होता, इसलिए तुम वहाँ केवल पैदल चलकर ही पहुँच सकते हो। तो, इस तरह की कठिनाई के परिवेश से सामना होने पर तुम्हें क्या करना चाहिए? ये कठिनाई के कुछ विशेष प्रकार हैं। जब तुम इन परिवेशों का सामना करते हो, तब तुम इनसे इनकार नहीं कर सकते या इनसे बच नहीं सकते। यह वह कष्ट है जो तुम्हें सहना चाहिए; अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने के लिए तुम्हें ऐसा कष्ट अवश्य सहना चाहिए। हालाँकि, कुछ विशेष परिस्थितियों से अलग तरह से निपटने की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, कुछ क्षेत्रों में जहाँ कलीसियाएँ हैं, स्थितियाँ काफी प्रतिकूल हैं, वहाँ सीसीपी पागलों की तरह गिरफ्तारियाँ कर रही है। कुछ अगुआ और कार्यकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं और कुछ भाई-बहन सीसीपी की कड़ी निगरानी में हैं। कलीसिया का कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और उसे सँभालने की जरूरत है। यदि तुम वहाँ जाते हो, तो तुम्हारे गिरफ्तार होने का जोखिम होगा, यहाँ तक कि तुम्हारी जान भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसी स्थितियों में, तुम्हें कुछ बुद्धि का प्रयोग करना होगा। तुम या तो पत्र द्वारा संवाद कर सकते हो, या स्थानीय पर्यवेक्षकों को संगति करने के लिए किसी अन्य क्षेत्र में इकट्ठा कर सकते हो, और अनुवर्ती कार्य से निपटने में उनकी मदद कर सकते हो, ताकि कलीसिया का कार्य जल्द से जल्द सही रास्ते पर आ सके। संक्षेप में, ऐसे खतरनाक परिवेशों में तुम्हें बहुत सतर्क रहना होगा और तुम जोखिम नहीं उठा सकते। कुछ स्थितियों में तुम जोखिम उठाने की कोशिश कर सकते हो, लेकिन अन्य स्थितियों में ऐसा करना उचित नहीं है। जो भी हो, एक बार जब तुम कष्ट सहने का मुद्दा सही ढंग से समझ लेते हो, तब तुम्हें इन सही विचारों और दृष्टिकोणों के मद्देनजर खुद पर विचार करना चाहिए। अपने जीवन में और अपना कर्तव्य निभाने के दौरान तुम जिस कष्ट का सामना करते हो, उस पर नजर डालो। देखो कि किस प्रकार का कष्ट वह कष्ट है जो तुम्हें सहना चाहिए और किस प्रकार का कष्ट वह कष्ट है जो सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है—यही वह कष्ट है जो तुम्हें सहना होगा; तुम्हें इसे परमेश्वर से स्वीकार करना होगा। देखो कि किस प्रकार का कष्ट अनावश्यक है, और केवल वह परेशानी है जो तुमने अपने लिए पैदा की है—तुम इस प्रकार का कष्ट चाहे कितना भी सहो, परमेश्वर इसे याद नहीं रखेगा। यदि कोई अन्य व्यक्ति परेशानी पैदा करता है जो कलीसिया के कार्य को प्रभावित करती है, और तुम्हें यह गड़बड़ी ठीक करनी चाहिए, और तुम्हें अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करनी चाहिए, तो तुम शिकायत नहीं कर सकते; तुम्हें जो कुछ भी सँभालना चाहिए उसे तुम्हें अवश्य सँभालना चाहिए। उदाहरण के लिए, कुछ लोग कलीसिया के उपकरणों, यंत्रों और अन्य चीजों को नुकसान पहुँचाते हैं या लापरवाही से ऐसे दुष्कर्म करते हैं जिनसे प्रतिकूल स्थिति पैदा हो जाती है, या भ्रमित लोग या खराब काबिलियत वाले लोग किसी चीज को बिगाड़ देते हैं—इससे तुम्हें निपटने की जरूरत है। ऐसे मौकों पर तुम यह नहीं कह सकते, “उन्होंने जो बोया था, उन्हें अब वही काटना होगा। इसका मुझसे कोई लेना-देना नहीं है। यह वह कष्ट नहीं है जो मुझे सहना चाहिए; मैं इस कर्तव्य को स्वीकार करने से इनकार करता हूँ!” क्या इस तरह से बोलना सही है? (नहीं, यह समर्पित होना नहीं है और यह जिम्मेदारी का बोध होना नहीं है।) इसमें भी व्यक्ति की निष्ठा शामिल है। यदि यह कोई ऐसा काम है जिसे करना तुम्हारी जिम्मेदारी है, तो तुम्हें जाकर उसे देखना और सँभालना होगा। अगर उसे सँभालने का मतलब किसी बड़ी विफलता को ठीक करना हो, तो भी तुम्हें अवश्य जाना चाहिए। तुम्हें बहस बिल्कुल नहीं करनी चाहिए और यह कहते हुए शिकायत बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, “इन भ्रमित लोगों, खराब काबिलियत वाले इन मूर्ख लोगों ने यह गड़बड़ी छोड़ी है, तो मुझे इसे ठीक क्यों करना चाहिए? क्या मैं जरूरत से ज्यादा कष्ट नहीं सह रहा हूँगा? यह स्थिति लोगों के कारण पैदा हुई; यह परमेश्वर की ओर से नहीं आई।” तुम्हारा इस तरह से बोलना गलत है। हो सकता है कि इस गड़बड़ी को ठीक करना और बिगड़ी हुई चीजों को सँभालना तुम्हारा कर्तव्य न हो और यह तुम्हारे अपने काम के दायरे में न आता हो, लेकिन इस मामले में परमेश्वर के घर के हित शामिल हैं, तो तुम्हें इसे कैसे देखना चाहिए? यदि तुम जाकर इस गड़बड़ी को ठीक नहीं करते, तो कलीसिया के काम में देरी होगी और परमेश्वर के घर के हितों को नुकसान पहुँचेगा। लेकिन इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए तुम्हें सत्य पर संगति करने और समस्याएँ हल करने के लिए बहुत-सी बातें अवश्य कहनी होंगी। इस स्थिति में, क्या तुम तमाम समस्याएँ हल करने और काम पूरी तरह से अच्छी तरह करने में दृढ़ रह सकते हो? अन्य लोग समस्याएँ हल करने में विफल रहे और उन्होंने काम अच्छी तरह से नहीं किया, इसलिए तुम्हें समस्याएँ हल करने और काम पूरी तरह से अच्छी तरह करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा; केवल यही तुम्हें परमेश्वर के उपयोग के लायक बनाता है। जब तुमसे कष्ट सहने की अपेक्षा की जाती है, तब तुम्हें उसे सहना होगा; चाहे कितनी भी समस्याएँ हों, तुम्हें उन्हें हल करना होगा। जब काम में ये कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं, तब भी तुम काम करते हो या नहीं? (हमें फिर भी उसे करना होता है।) चाहे तुम्हारे रहन-सहन का परिवेश अच्छा हो या बुरा, और चाहे तुम्हारा मूड कैसा भी हो, परमेश्वर ने तुम्हें जो काम सौंपा है, तुम्हें उसे अच्छी तरह से करना होगा, और तुम्हें यह कर्तव्य अच्छी तरह से निभाना होगा। यदि तुम इस कर्तव्य को स्वीकार नहीं करना चाहते, तो तुम इसे छोड़ सकते हो; परमेश्वर का घर तुम्हारे साथ जबरदस्ती नहीं करेगा। लेकिन चूँकि तुमने इसे स्वीकार कर लिया है, इसलिए तुम्हें यह कर्तव्य अच्छी तरह से निभाना चाहिए। विशेष रूप से जब इसमें सुसमाचार फैलाने का कार्य शामिल हो, तब परमेश्वर के सभी चुने हुए लोगों की एक जिम्मेदारी होती है। अगर तुम कठिनाइयों का सामना करते हो या तुम्हें बहुत कष्ट सहना पड़े, तो भी तुम्हें इसे करने में दृढ़ रहना होगा। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? (क्योंकि इसमें हमारा कर्तव्य शामिल है और लोगों को परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करनी चाहिए।) जिन मामलों में व्यक्ति का कर्तव्य शामिल होता है, वे कोई आसान चीज नहीं होते। एक लिहाज से, उनमें लोगों का जीवन प्रवेश शामिल होता है, और साथ ही, उनमें परमेश्वर की इच्छा कार्यान्वित करना भी शामिल होता है। इसलिए, इन समस्याओं का सामना करते समय, लोगों को इन्हें हल करने के लिए सत्य खोजना चाहिए और परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने के लिए अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए—यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिससे बचा नहीं जा सकता! जिस जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता, उसके होने का अर्थ है समर्पित होना और अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करना। तुम चाहे जिन भी समस्याओं या कठिनाइयों का सामना करो, शिकायत मत करो, और जब तुम्हें गुस्सा आए तब उसे कलीसिया के काम पर मत निकालो। काम बिल्कुल वैसे ही करो जैसे उसे किया जाना चाहिए; लोगों के साथ सभाएँ और संगति सिद्धांतों पर आयोजित करो, और फिर इस गड़बड़ी को ठीक करो, ताकि कलीसिया का काम सही रास्ते पर आ जाए और जो काम पिछड़ गया था वह सामान्य हो जाए। उदाहरण के लिए, अतीत में, कुछ भ्रमित लोगों और बुरे लोगों ने सत्ता सँभाली और अगुआओं के रूप में कार्य किया। उन्होंने कलीसिया के कार्य की कुशलता कम कर दी या उसे ठप कर दिया, जिससे परमेश्वर के घर के कार्य को नुकसान पहुँचा। अब तुम्हें इसे सुधारने में जल्दी करनी होगी, कर्मियों में उपयुक्त समायोजन करने होंगे, कार्य की योजनाओं और तरीकों में उपयुक्त बदलाव करने होंगे और चीजों को गति देने के लिए सभी प्रकार के तरीके खोजने होंगे। पहले, हो सकता है तुमने दिन में आठ घंटे काम किया हो; अब, कार्य को वापस गति देने और कार्य में हुए पिछले नुकसान की भरपाई करने के लिए तुम रोज दो घंटे अतिरिक्त काम करते हो। इसे समर्पित होना कहा जाता है। यह कष्ट अवश्य सहा जाना चाहिए। यह कष्ट सहना सार्थक और मूल्यवान है; यह एक अच्छा कर्म है और परमेश्वर इसे याद रखेगा। ऐसा करके तुम सत्य का अभ्यास कर रहे हो। यहाँ सत्य का अभ्यास करने से क्या तात्पर्य है? इसका अर्थ है अपनी निष्ठा अर्पित करना, परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करना और कार्य में हुए नुकसान की भरपाई करना। यह सत्य का अभ्यास करना है और इसे अच्छा कर्म करना कहा जाता है। हो सकता है यह काम करने के दौरान तुम बहुत व्यस्त रहो; रात बारह बजे के बाद ही सो सको और भोर होने से पहले ही उठ जाओ। तुम जल्दी-जल्दी अपना खाना खाते हो और फिर वापस दौड़कर काम में व्यस्त हो जाते हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार्य ठीक तुम्हारे सामने होता है—कर्मियों में बहुत सारे बदलाव किए जाने जरूरी होते हैं और बहुत सारे मामले सँभालना जरूरी होता है। जल्दी सोने से काम नहीं चलेगा, क्योंकि कुछ काम अभी तक पूरा नहीं हुआ होता। देर से उठने से भी काम नहीं चलेगा, क्योंकि हर व्यक्ति कार्य की व्यवस्था करने के लिए तुम्हारा इंतजार कर रहा होता है; तुम्हें हर व्यक्ति के उठने से पहले आज किए जाने वाले कार्य की योजना बनानी होती है और फिर उसकी व्यवस्था करनी होती है और उसे सौंपना होता है। तुम इस महीने के दौरान काफी कष्ट सहते हो। तुम्हारी देह थोड़ी थक गई होती है और थोड़ी क्षीणकाय हो गई होती है, तुम्हारे पास पहले की तुलना में आराम करने का कम समय होता है, और तुम्हारा वजन काफी कम हो गया होता है, लेकिन एक महीने तक व्यस्त रहने के बाद, कलीसिया के कार्य की प्रगति सभी तरह से सामान्य हो जाती है और अंततः सब कुछ व्यवस्थित हो जाता है। सब कुछ व्यवस्थित होने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि प्रत्येक पद पर नियुक्त किए गए सभी लोग उपयुक्त हैं; कोई विघ्न-बाधाएँ पैदा नहीं कर रहा है या परेशानी खड़ी नहीं कर रहा है, कोई नारे नहीं लगा रहा है या आडंबरपूर्ण विचार नहीं झाड़ रहा है, और कोई हमेशा नकारात्मक नहीं हो रहा है। हर कोई अपना कर्तव्य सामान्य रूप से निभाने में सक्षम है और हर पद पर नियुक्त लोग अपने काम में सक्षम हैं। कोई निठल्ला नहीं है और कोई मुफ्तखोर नहीं है। कार्य की सभी मदें कार्य-व्यवस्थाओं की अपेक्षाओं के अनुसार सामान्य रूप से चल रही हैं, परिणाम दे रही हैं और सही रास्ते पर आ गई हैं। केवल तभी तुम ऐसे व्यक्ति होते हो जो परमेश्वर के सामने जीता है। यदि तुम अपने सामने आने वाली कोई भी कठिनाई हल करने के लिए सत्य खोजने में सक्षम हो, और तुम वह अच्छी तरह से करते हो जो तुम्हारे अपने काम के दायरे में आता है, तो क्या तुम्हारा यह सारा कष्ट सहना सार्थक है? (हाँ।) यह सब बहुत ही सार्थक है! कुछ लोग अपना कर्तव्य पूरा करने के लिए कुछ कष्ट सहते हैं, और जब तक वे अपनी उम्र के चौथे या पाँचवें दशक में पहुँचते हैं, उन्हें कुछ छोटी-मोटी बीमारियाँ हो जाती हैं। कुछ को सिर में झनझनाहट या कान में भिनभिनाहट होती है, जबकि अन्य को सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस या पीठ के निचले हिस्से और पैरों में पीड़ा होती है। यद्यपि उन्होंने कुछ कष्ट सहा होता है, फिर भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी की होती हैं और कलीसिया के काम की रक्षा की होती है। इन बीमारियों और पीड़ाओं के बदले में उन्होंने परमेश्वर के प्रति निष्ठा प्राप्त की होती है और परमेश्वर की स्वीकृति और अनुमोदन और परमेश्वर का स्मरण प्राप्त किया होता है। क्या तुम लोग कहोगे कि यह सार्थक है? (हाँ।) कष्ट सहने का प्रत्येक अनुभव, परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने का प्रत्येक अनुभव और अपनी निष्ठा अर्पित करने का प्रत्येक अनुभव तुम्हारे लिए एक अद्भुत स्मृति है; वे सब एक सृजित प्राणी का कर्तव्य निभाते समय बनी सबसे अद्भुत स्मृतियाँ हैं। कभी-कभी, जब तुम अपने शरीर में ये दर्द और पीड़ाएँ महसूस करते हो, और फिर अपना कर्तव्य निभाने के दौरान इन वर्षों में स्वयं द्वारा सहे गए कष्ट पर, और साथ ही जीवन के संदर्भ में तुम्हारे द्वारा प्राप्त किए गए परिणामों और कार्य के संदर्भ में किए गए परिणामों पर विचार करते हो, तब तुम्हें लगेगा कि यह सार्थक है, तुम्हें कोई पछतावा नहीं होगा और तुम्हें अपने दिल में सांत्वना का एहसास होगा। मुझे बताओ, क्या इस कष्ट को सहना सार्थक है? (हाँ।) यह बेहद सार्थक है! तुम्हारे दिल में सांत्वना का यह एहसास कैसे आता है? (परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के लिए कष्ट सहकर और कीमत चुकाकर।) तुम कष्ट सहने से सांत्वना का एहसास इसलिए प्राप्त करते हो, क्योंकि ये चीजें जो तुम करते हो और यह काम जो तुम करते हो, ये सभी सकारात्मक चीजें हैं, यह सब न्याय के कार्य के अस्तित्व की रक्षा करना है, यह सब परमेश्वर के हितों की रक्षा करना है और परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करना है, और यह सब सत्य का अभ्यास करना है और परमेश्वर के मार्ग का अनुसरण करना है। तुम्हारा विवेक तुम्हें दोषी नहीं ठहराता, इसलिए तुम अपने दिल में सांत्वना का एहसास प्राप्त करते हो। यह सारा कष्ट जो तुम सहते हो, वह सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए है। कौन-सी सकारात्मक चीजें? (उदाहरण के लिए, कलीसिया के कार्य की सामान्य प्रगति, सुसमाचार कार्य की सामान्य प्रगति, परमेश्वर के घर के हित, इत्यादि—ये सभी सकारात्मक चीजें हैं।) यह सही है। तुम सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करते हो, यह सुनिश्चित करते हुए कि कलीसिया के कार्य की प्रत्येक मद सामान्य रूप से और कुशलता से आगे बढती है, कि हर व्यक्ति वह कर्तव्य निभा रहा है जो उसके लिए उपयुक्त है, और कि हर व्यक्ति परमेश्वर के घर की व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण कर सकता है। कोई विघ्न-बाधाएँ पैदा नहीं कर रहा है और कोई उचित कार्यों की उपेक्षा नहीं कर रहा है और मुफ्तखोर नहीं बन रहा है। कार्मिक और कार्य-व्यवस्थाएँ सभी उपयुक्त हैं और सभी उचित हैं। यदि कोई विघ्न-बाधाएँ पैदा करता है, तो तुम तुरंत उसका पता लगा सकते हो और उसे रोक सकते हो, और यह समस्या हल करने के लिए सत्य पर संगति कर सकते हो। यदि विघ्न-बाधाएँ पैदा करने वाला व्यक्ति सत्य स्वीकार कर सकता है और तुम्हारे बार-बार उसके साथ संगति करने और उसकी मदद करने और उसे पश्चात्ताप करने का अवसर देने के बाद वह अंततः बदल जाता है, तो यह तुम्हारे कार्य का परिणाम है, और यह एक सकारात्मक चीज है। यदि वह सत्य स्वीकार नहीं करता और कई दौर की संगति, मदद और काट-छाँट के बाद भी नहीं सुधरता, विघ्न-बाधाएँ पैदा करना जारी रखता है और हमेशा नकारात्मकता फैलाता रहता है, तो उसे तुरंत हटाना होगा और उससे निपटना होगा। क्या यह सब सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करना नहीं है? (हाँ।) इसके अलावा, यदि तुम यह पता लगा सको कि कार्य के किन हिस्सों में त्रुटियाँ हुई हैं या कमियाँ आई हैं, जिससे कार्य को नुकसान पहुँचा है, और फिर तुम तुरंत उन्हें रोकते हो, उनसे निपटते हो और उन्हें हल करते हो, तो क्या यह कलीसिया के कार्य की रक्षा करना नहीं है? क्या यह सकारात्मक चीजों की रक्षा करना नहीं है? (हाँ।) यह सब सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करना है। तुम जो कष्ट सहते हो, यदि वह सब इन विशिष्ट सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए है, तो जब तुम अंततः स्वयं द्वारा की गई इन चीजों को याद करोगे, तब क्या तुम अपने दिल में सांत्वना का एहसास नहीं करोगे? तुम निश्चित रूप से अंदर से सांत्वना से भरा हुआ महसूस करोगे। लेकिन मान लो तुम थोड़ा-थोड़ा करके चीजें याद करते हो और पाते हो कि तुम्हारे कष्ट सहने की हर घटना के पीछे तुम्हारी अपना दैहिक आनंद भोगने की इच्छा थी, या तुमने अपने अहंकार की रक्षा करने, अपना रुतबा बनाए रखने और अपनी सत्ता मजबूत करने के लिए, या किसी प्रकार के व्यक्तिगत लाभ—भौतिक लाभों, वित्तीय लाभों या मनोवैज्ञानिक लाभों—के लिए प्रयास करने के लिए कष्ट सहा और तुमने एक भी सकारात्मक चीज नहीं की है। और यद्यपि तुमने बहुत कष्ट सहा है, फिर भी तुम्हारे द्वारा बोला गया हर शब्द, तुम्हारे द्वारा की गई हर कार्रवाई और तुम्हारे द्वारा किए गए कार्य की हर मद, चाहे वह सार्वजनिक रूप से की गई हो या अकेले में, पूरी तरह से तुम्हारे लिए, तुम्हारे अहंकार और रुतबे के लिए और तुम्हारी प्रतिष्ठा के लिए था, और तुमने जिन चीजों की रक्षा की वे सब नकारात्मक चीजें थीं। उस स्थिति में, जब तुम परमेश्वर के वचनों और सत्य से अपना मिलान करोगे, तो अंदर कैसा महसूस करोगे? क्या तुम अच्छा महसूस करोगे? (नहीं।) अब अपने कार्य के परिणामों पर विचार करो : तुम कार्य के किसी भी हिस्से में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से तुरंत नहीं निपटे हो, उन्हें हल करना तो दूर की बात है। चाहे कोई भी विघ्न-बाधाएँ पैदा करे, अगर उसमें तुम्हारा रुतबा और हित शामिल नहीं होते, तो परमेश्वर के घर के हितों को चाहे कितना भी नुकसान पहुँचे, तुम उन्हें रोकते या प्रतिबंधित नहीं करते, बल्कि चीजें और बिगड़ने देते हो, आँखें मूँद लेते हो, उदासीन रहते हो और उन पर कोई ध्यान नहीं देते। बाद में, जब ऊपरवाला जाँच करता है और माँग करता है कि जिम्मेदार पक्षों से निपटा जाए और उनसे नुकसान की भरपाई करवाई जाए, तब तुम केवल इसे लागू और निष्पादित कर देते हो, बस खानापूरी करते हो और बात वहीं खत्म कर देते हो। तुमने अपने काम में उत्पन्न होने वाली समस्याएँ कभी सक्रिय रूप से हल नहीं की हैं; तुम पूरी तरह से निष्क्रिय हो। वह कौन-सा काम है जिसे तुम करने के इच्छुक हो और जिसे करने की तुम पहल करते हो? ये वे सभी चीजें हैं जो तुम अपनी प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे की रक्षा करने के लिए और अपने हितों की रक्षा करने के लिए करते हो; तुम जिन चीजों की रक्षा करते हो वे सभी नकारात्मक चीजें हैं। तुम ये चीजें अथक उत्साह के साथ करते हो, लेकिन तुमने परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने या सकारात्मक चीजों की रक्षा करने जैसे काम करने की पहल कभी नहीं की है। जब एक दिन तुम इसे याद करोगे और अपने कामों और कर्मों की जाँच करोगे, तब क्या तुम अंदर से दोषी महसूस नहीं करोगे? जब तुम परमेश्वर के वचनों से अपनी तुलना करोगे, तब तुम अंदर से अपराध-बोध से भर जाओगे! यदि तुम अपराधी महसूस करते हो, तो क्या तुम्हारे दिल में शांति हो सकती है? क्या तुम्हें सांत्वना मिल सकती है? तुम्हें कोई सांत्वना नहीं मिलेगी और कोई शांति नहीं मिलेगी। इस कष्ट को सहने से तुम्हें सांत्वना का कोई एहसास नहीं होगा—तो क्या इसे सहना अर्थहीन नहीं था? (हाँ।) तुमने इतना कष्ट सहा है, फिर भी तुम नहीं जानते कि तुमने जो किया है, क्या वह वास्तव में एक अच्छा कर्म है, क्या तुमने अपनी निष्ठा अर्पित की है, क्या तुमने जो किया है वह परमेश्वर द्वारा स्वीकार किया गया है, या परमेश्वर की नजर में, क्या तुम सच में ऐसे व्यक्ति हो जो उद्धार प्राप्त करता है। तुम्हें इनमें से किसी भी चीज का कोई अंदाजा नहीं है और तुम अंदर से विशेष रूप से भयभीत हो—क्या तुम अभी भी सांत्वना महसूस कर सकते हो? (नहीं।) अंत तक परमेश्वर में विश्वास करने के बाद अपने दिल में सांत्वना का एहसास होना ऐसी चीज है जिसे तुम केवल सही मार्ग पर चलकर, ऐसा व्यक्ति बनकर जिसे परमेश्वर पसंद करता है, और अपना कर्तव्य निभाने के दौरान कई अच्छे कर्म तैयार करके ही प्राप्त कर सकते हो; यह ऐसी चीज नहीं है जिसे तुम एक निश्चित मात्रा में कष्ट सहकर प्राप्त करते हो। यदि तुम्हारे कष्ट सहने की प्रकृति ऐसी है कि वह परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने की खातिर और सकारात्मक चीजों की रक्षा करने की खातिर है, तो अंततः तुम उससे सांत्वना का एहसास प्राप्त करोगे। लेकिन यदि तुम्हारे कष्ट सहने की प्रकृति ऐसी है कि वह तुम्हारे व्यक्तिगत हितों की रक्षा करने की खातिर और नकारात्मक चीजों की रक्षा करने की खातिर है, तो अंततः, तुम न केवल इससे सांत्वना का एहसास प्राप्त करने में विफल रहोगे, बल्कि तुम अपने दिल में आत्माभियोग और बेचैनी का एहसास भी करोगे। जो लोग अपने दिलों में बेचैनी का एहसास करते हैं, वे हमेशा विचार करते हैं, “मैंने परमेश्वर में विश्वास करने से क्या प्राप्त किया है? देखो मसीह-विरोधियों ने कितनी भेंटें चुराई हैं और कितने अच्छे कपड़े, अच्छे उपकरण और अन्य अच्छी चीजें उन्होंने अपने लिए ले ली हैं। देखो उन्हें आनंद लेने के लिए क्या मिलता है, और देखो कि मैं किस चीज का आनंद लेता हूँ! मैंने इतना कष्ट सहकर क्या प्राप्त किया है?” देखो, वे ऐसी चीजें कहने में सक्षम हैं। यह तथ्य कि वे यह पूछ सकते हैं, “मैंने परमेश्वर में विश्वास करके क्या प्राप्त किया है?” यह साबित करता है कि उनके दिलों में सांत्वना का एहसास नहीं है; वे अंदर से संतुष्ट महसूस नहीं करते, बल्कि खाली हैं। जिन लोगों में सांत्वना का कोई एहसास नहीं होता, वे अंदर से अशांत महसूस करते हैं। जिन लोगों में सांत्वना का एहसास होता है, उनमें यह भावना क्यों होती है? यह केवल इसलिए नहीं होती कि वे कष्ट सहते हैं, बल्कि मुख्य रूप से इसलिए होती है कि वे कुछ सत्य समझ गए हैं और कष्ट सहने की प्रक्रिया में उन्हें सकारात्मक लाभ प्राप्त हुए हैं। इस बीच, जो लोग कष्ट सहने की प्रक्रिया से कुछ नहीं बटोरते, वे सोचते हैं कि उन्होंने अंत में कुछ भी प्राप्त नहीं किया है, कि उन्होंने अनुचित रूप से कष्ट सहा और वह सार्थक नहीं था, और उन्हें लगता है कि वे नुकसान में रहे हैं। इस स्थिति में, उन्हें लगता है कि परमेश्वर धार्मिक नहीं है और परमेश्वर उनके प्रति अन्यायपूर्ण है, कि अन्य लोगों को परमेश्वर के घर द्वारा अगुआओं और कार्यकर्ताओं के रूप में पदोन्नत कर दिया गया और उनका रुतबा उनसे ऊँचा है, जबकि वे अब कमतर हैं और उन्हें किसी भी चीज का आनंद लेने को नहीं मिला है। इतने वर्षों तक कष्ट सहने और खुद को खपाने के बाद, अंत में उनके हाथ कुछ नहीं लगा, इसलिए वे अंदर से विद्रोही महसूस करते हैं। यदि वे विद्रोही महसूस कर सकते हैं और यह भी महसूस कर सकते हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ है, तो मुझे बताओ, क्या उन्होंने सत्य प्राप्त किया है? (नहीं।) उन्होंने निश्चित रूप से सत्य प्राप्त नहीं किया है। लोग जो प्राप्त करते हैं, यदि वह सत्य है, तो जब बात यह आती है कि वे सभी प्रकार की भौतिक चीजों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वे रुतबे और प्रतिष्ठा के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वे कष्ट के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, वे अपने कर्तव्यों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, और ऐसी अन्य चीजें, तब उनके पास सही समझ और सही विचार और दृष्टिकोण होंगे। जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण और उनके द्वारा चुना जाने वाला जीवन का मार्ग बदल जाएगा; यानी, उनके भीतर जीवन बदल जाएगा, और उनके अनुसरण के पीछे के विभिन्न परिप्रेक्ष्य भी बदल जाएँगे। जब लोग इन बदलावों का अनुभव करते हैं, और जब वे ये चीजें प्राप्त करते हैं, तब वे संतुष्ट महसूस करते हैं। वे महसूस करते हैं, “परमेश्वर का अनुसरण करने के इन वर्षों में मैंने कई सत्य समझे हैं और बहुत कुछ प्राप्त किया है। मेरे लाभ प्रचुर हैं और मेरा प्याला छलक रहा है।” यद्यपि उनकी देह थोड़ी थकी हुई होती है, फिर भी वे अपने दिलों में बहुत शांत, सहज, खुश और आश्वस्त महसूस करते हैं। इसके विपरीत, जो लोग रुतबे और प्रतिष्ठा का अनुसरण करने की खातिर कष्ट सहते हैं, वे अंततः न केवल भरपूर लाभ प्राप्त करने में विफल रहते हैं—बल्कि वे बेनकाब भी कर दिए जाते हैं और हटा दिए जाते हैं। यह देखकर कि उनके पास आशीष प्राप्त करने की कोई उम्मीद नहीं है, उन्हें लगता है कि वे नुकसान में रहे हैं, वे अपने दिलों में सत्य से और भी अधिक विमुख हो जाते हैं और वे परमेश्वर में अपना विश्वास खो देते हैं—कुछ तो परमेश्वर में विश्वास करने में रुचि भी खो देते हैं। यह बिल्कुल उन कुछ धार्मिक लोगों की तरह है जिन्होंने जीवन भर प्रभु में विश्वास किया है; जब उन्हें अंत में लगता है कि उन्होंने कुछ भी प्राप्त नहीं किया है, तब वे क्या कहते हैं? वे कहते हैं, “प्रभु यीशु मेरा रास्ता रोकने वाली दीवार की तरह है, जो मुझे आगे बढ़ने से रोक रही है और जिसके कारण मैं कोई प्रकाश नहीं देख सकता।” जीवन भर विश्वास करने वाले विश्वासी अंततः यही प्राप्त करते हैं। उनका ऐसी घोर विद्रोही बात कहना—क्या तुम्हें नहीं लगता कि ऐसी बात सुनना भयानक है? (हाँ।)

जो लोग परमेश्वर में विश्वास करते हैं लेकिन सत्य स्वीकार नहीं करते, वे हमेशा अपने दैहिक हितों के लिए साजिश रचते हैं और वे सभी अपनी प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे के लिए कष्ट सहने को तैयार रहते हैं; जब तक वे रुतबे के फायदों का आनंद ले सकते हैं, वे अपने दिलों में संतुष्ट महसूस करते हैं। उनका हर कार्य और कर्म अपने दैहिक आनंद के लिए होता है; वे कभी सत्य स्वीकार नहीं करते, वे कलीसिया के कार्य की रक्षा नहीं करते और वे परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा नहीं करते। वे जो कार्य करते हैं वह न्याय के कार्य के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए नहीं होता, बल्कि अपनी प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे की रक्षा करने और अपने हितों की रक्षा करने के लिए होता है। केवल अपने हितों के लिए कष्ट सहकर वे क्या प्राप्त कर सकते हैं? वे कुछ प्राप्त नहीं करते; यह केवल बेकार का प्रयास होता है और पूरी तरह से व्यर्थ होता है। कुछ लोग अपना जीवन बहुत कष्ट में बिताते हैं, जैसे तपस्वी हों, वे न तो अच्छा खाते हैं और न ही किसी अच्छी चीज का आनंद लेते हैं, केवल अधिक भाग-दौड़ करने और खुद को अधिक खपाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वे अपने लिए कई नियम और विनियम निर्धारित कर लेते हैं, जिससे वे खुद को बहुत कष्ट देते हैं। कुछ तो इतना काम करते हैं कि बीमार ही पड़ जाते हैं। फिर भी अंत में, वे सत्य प्राप्त नहीं करते या अनेक अच्छे कर्म तैयार नहीं करते। यह एक दुखद बात है। इसे दुखद क्या बनाता है? समस्या की जड़ कहाँ है? वे केवल अपनी प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे के लिए कष्ट सहते हैं और वे केवल अपने व्यक्तिगत हितों का अनुसरण करते हैं। वे “लाभ” को बाकी सभी चीजों से ऊपर रखते हैं और अपने हितों को किसी भी चीज से अधिक प्राथमिकता देते हैं। वे अपने दिलों में कभी सत्य से प्रेम नहीं करते। इसलिए, वे केवल अपने दैहिक हितों की खातिर खुद को व्यस्त रखते और कष्ट सहते हैं, सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए कभी ज़रा-सा भी कष्ट नहीं सहते। जब बुरे लोग कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधाएँ पैदा करते हैं, तब वे कहाँ होते हैं? जब बड़ा लाल अजगर परमेश्वर के चुने हुए लोगों को गिरफ्तार करता है या जब कोई यहूदा कलीसिया से गद्दारी करता है, तब वे कहाँ होते हैं? वे इन चीजों को देखते हैं लेकिन न देखने का नाटक करते हैं। वे इनके बारे में जानते हैं लेकिन न जानने का नाटक करते हैं। जब मामला सुलझ जाता है, तभी वे यह कहते हुए सामने आते हैं, “मुझे इसके बारे में पता नहीं था। अगर मुझे पता होता, तो मैंने इसे सँभाल लिया होता। मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की; मुझे परमेश्वर के सामने पश्चात्ताप करना होगा और मुझे भाई-बहनों से माफी माँगनी होगी।” जब मामला सँभाल लिया जाता है, तब वे एक विदूषक की तरह कूदकर बाहर आ जाते हैं। लेकिन जैसे ही कोई समस्या उत्पन्न होती है, वे चूहे की तरह बिल में घुस जाते हैं और इस तरह गायब हो जाते हैं कि उनका कोई नामोनिशान नहीं मिलता। जब न्याय की रक्षा करने, परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने और सकारात्मक चीजों की रक्षा करने के लिए सच में उनके आगे आने की जरूरत होती है, तब वे कभी आगे नहीं आते। वे किसी को नाराज नहीं करते—वे बस सबको खुश रखने वाले बनना चुनते हैं, गूँगे-बहरे बन जाते हैं और कुछ भी न देखने-सुनने का नाटक करते हैं। जब बुरे लोग कलीसिया के काम में विघ्न-बाधाएँ पैदा करते हैं, तब वे अच्छी तरह जानते हैं कि कौन बाधाएँ पैदा कर रहा है, लेकिन वे बस उन्हें उजागर नहीं करेंगे और यह बताने से इनकार कर देंगे कि वास्तव में ऐसा किसने किया। कोई यह कहते हुए उन्हें सलाह देता है, “सबको खुश रखने वाले मत बनो। यदि तुम बुरे लोगों को उजागर करते हो और कलीसिया से उनकी सफाई कर देते हो, तो अगर तुम लोगों को नाराज कर भी देते हो और तुम्हें तिरस्कार भरी निगाहों का सामना करना भी पड़ता है तो भी, तुमने अंततः परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा की होगी और अपनी निष्ठा अर्पित की होगी।” वे अभी भी यह कहते हुए बहाने बनाते और टालमटोल करते हैं, “मुझे पूरी जानकारी नहीं है; मुझे इसकी जाँच करनी होगी,” और फिर वहाँ से खिसक लेते हैं। लेकिन यदि कोई उनके बारे में कुछ नकारात्मक विचार या मत रखता है, या यदि उनके कार्य में ऐसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं जिनसे लोगों के दिलों में उनके रुतबे और प्रतिष्ठा पर आँच आती है, तो वे इसे एक आपदा के रूप में देखते हैं। वे न तो खा पाते हैं और न ही सो पाते हैं; रात के एक बजे भी वे इस बात पर विचार कर रहे होते हैं कि अपनी छवि कैसे बचाई जाए। सुबह, बिना नाश्ता किए ही, वे खुद को सही ठहराने और अपना बचाव करने के लिए सभी को एक सभा के लिए बुलाना शुरू कर देते हैं और यह समझाते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और ऐसा करने में गलती कहाँ हुई। वे सबसे माफी भी माँगते हैं और आशा करते हैं कि कोई उन्हें गलत नहीं समझेगा; वे दावा करते हैं कि ऐसा नहीं था कि वे काम अच्छी तरह से करने के इच्छुक नहीं थे, बल्कि ऐसा था कि वे अन्य चीजों में व्यस्त थे और उनके पास इस पर ध्यान देने का समय नहीं था—इसके अलावा वे वास्तविक स्थिति नहीं समझते थे—यही कारण था कि काम में गलती हुई। जब वे सबका भरोसा जीत लेते हैं और सबको झाँसा देकर उनकी सहानुभूति और मान्यता प्राप्त कर लेते हैं, तब वे अंदर से सुरक्षित महसूस करते हैं : “खैर, काम ठीक से हो गया है। अब मैं शांतिपूर्ण, आरामदायक नींद ले सकता हूँ और भोजन का आनंद ले सकता हूँ। इन दिनों कर्मियों के समायोजनों के साथ हमेशा समस्याएँ रहती हैं, करने के लिए हमेशा अंतहीन काम होते हैं और कार्य में हल करने के लिए हमेशा अंतहीन समस्याएँ होती हैं—देखो मैं कितना थक गया हूँ!” जब कलीसिया के कार्य में समस्याएँ उत्पन्न होती हैं और भाई-बहन उनसे पूछते हैं कि उनसे कैसे निपटें, तब वे कहते हैं, “कोई जल्दी नहीं है। जब तक कोई न कोई उस काम को कर रहा है, जब तक हर पद पर कोई न कोई तैनात है और हर कोई व्यस्त है, तब तक सब ठीक है। परमेश्वर के घर का कार्य एक-दो दिन में पूरा नहीं होगा। काम करने के लिए तुम्हें उसे एक दीर्घकालिक मानसिकता के नजरिये से देखना होगा, सूरज उगने के बाद काम करना और सूरज ढलने के बाद आराम करना, बिना किसी जल्दबाजी के या बिना कोई हड़बड़ी महसूस किए। थोड़ा कम काम करने से चीजें बहुत ज्यादा खराब नहीं हो जाएँगी और थोड़ा अधिक काम करने से चीजें बहुत ज्यादा बेहतर नहीं हो जाएँगी; हमें खुद को बहुत ज्यादा थकाने की जरूरत नहीं है। यदि हम थकान से बीमार पड़ जाते हैं, तो भविष्य में परमेश्वर के घर का कार्य कौन करेगा? क्या तब भी इसकी जिम्मेदारी हम पर ही नहीं होगी? यदि हम थकान से गिर जाते हैं, तो भी क्या परमेश्वर के घर को हमारे चिकित्सा-उपचार के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा? हम खुद को इतना ज्यादा नहीं थका सकते; हमें थोड़ा संयम बरतना होगा।” तुम उनके दृष्टिकोण के बारे में क्या सोचते हो? (यह गलत है।) जब कलीसिया के काम में समस्याएँ उत्पन्न होती हैं और कोई विघ्न-बाधाएँ पैदा करता है, तो इसके लिए तुमसे यह अपेक्षा की जाती है कि तुम आगे आकर समस्याएँ हल करो और उनके लिए जिम्मेदार लोगों से निपटो। इनमें से कुछ लोगों को बर्खास्त करना होगा और कुछ को साधारण कलीसियाओं में या ब समूहों तक में में भेजना होगा। तुम्हारे लिए लोगों को नाराज करने से बचना असंभव होगा, और दूसरों द्वारा तुमसे घृणा की जाएगी, दूसरों द्वारा तुम्हें डाँटा-फटकारा जाएगा और दूसरों द्वारा तुम्हारी आलोचना की जाएगी और तुम्हें बहिष्कृत किया जाएगा, यहाँ तक कि क्षुद्र लोगों द्वारा तुम्हारे खिलाफ साजिश भी रची जाएगी। लेकिन वे लोग अपने दिलों में विचार करते हैं, “तुम चाहते हो कि मैं बुरे लोगों से निपटूँ? इसका मतलब दूसरों को नाराज करना होगा। मैं इतना मूर्ख नहीं हूँ! मैं बस उनसे नहीं निपटूँगा! परमेश्वर के घर का कार्य बाधित हो या परमेश्वर के घर के हितों को नुकसान पहुँचे—इससे मेरा क्या लेना-देना है? अगर कुछ व्यक्ति परेशानी खड़ी करें और विघ्न-बाधाएँ पैदा करें तो भी, यह पूरे परिदृश्य को प्रभावित नहीं करता, और काम अभी भी किया ही जा रहा है, तो उनसे क्यों निपटा जाना चाहिए? इसके अलावा, यदि मैं उनसे निपटता हूँ, तो क्या वे मुझसे घृणा नहीं करेंगे? अगर यह काम अच्छी तरह से किया भी जाए तो भी, कोई मेरे बारे में कुछ अच्छा तो कहेगा नहीं, और ऊपरवाले को भी पता नहीं चलेगा। मैं लोगों को नाराज करूँगा और फिर मुझे उनका बहिष्कार सहना होगा और उनकी तिरस्कार भरी निगाहें सहनी होंगी। मैं वह कष्ट बिल्कुल नहीं सहने वाला!” बुरे लोगों द्वारा विघ्न-बाधाएँ पैदा करने के मुद्दे का सामना करने पर वे कभी आगे नहीं आते, वे कभी परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा नहीं करते और वे न्याय की रक्षा करने का काम नहीं करते। वे उन्हें उजागर करने या रोकने के लिए एक शब्द तक नहीं कहते, वे लोगों को नाराज करने और आलोचना किए जाने या बदला लिए जाने से बहुत डरते हैं। लोगों को उन्हें गलत समझने से रोकने के लिए और लोगों के बीच अपने रुतबे और छवि की रक्षा करने के लिए वे लगातार सभाएँ आयोजित करते हैं, बड़ी मेहनत से खुद को सही ठहराते हैं और अपना बचाव करते हैं, और बिना रुके लगातार बोलते रहते हैं। फिर भी जब कलीसिया के कार्य की रक्षा करने के मामलों की बात आती है, तब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं होता और वे ज़रा-सा भी प्रयास नहीं करते। क्या ऐसे लोगों के पास कोई अच्छे कर्म होते हैं? उनके अच्छे कर्म कहाँ हैं? अंत में, जब वे खुद को परमेश्वर की उपस्थिति में पाते हैं, तब क्या वे उसे जवाब दे पाएँगे? (नहीं।) उन्हें अभी भी लगता है कि उन्होंने कलीसिया का कार्य करने में बहुत कष्ट सहा है, लेकिन वे वास्तव में किसके लिए कष्ट सह रहे हैं? क्या वे न्याय के कार्य के लिए और परमेश्वर के घर के कार्य के लिए कष्ट सह रहे हैं? (नहीं, वे अपने हितों के लिए कष्ट सह रहे हैं।) वे अपने हितों की रक्षा करने के लिए कोई भी कष्ट सह सकते हैं, लेकिन परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने के लिए ज़रा-सा भी कष्ट नहीं सहेंगे। ऐसे लोग बहुत स्वार्थी होते हैं और वे सही मार्ग पर नहीं चलते, है ना? (हाँ।) वे ऐसा कुछ बिल्कुल नहीं करते जो कलीसिया के कार्य के लिए फायदेमंद हो, लेकिन वे वह सब कुछ करते हैं जिससे उनकी अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे को फायदा होता है, एक भी चीज नहीं छोड़ते; वे केवल अपने हितों की रक्षा करने की परवाह करते हैं। ऐसे लोग बहुत शर्मनाक होते हैं! वे केवल अपने हितों की रक्षा करने के लिए कष्ट सहते हैं, फिर भी वे परमेश्वर से श्रेय लेने का दावा करते हैं और उससे इनाम माँगते हैं। क्या यह घृणित नहीं है? (हाँ।) ऐसे लोग बहुत स्वार्थी और घृणित होते हैं; उनमें कोई जमीर नहीं होता और उनमें कोई विवेक नहीं होता—एक शब्द में, उनमें कोई मानवता नहीं होती। ऐसा व्यक्ति सही मार्ग पर नहीं चलता। यदि कोई उससे असंतुष्ट होता है और उसकी पीठ पीछे उसका भेद पहचान लेता है, या ऊपरवालों को उसकी रिपोर्ट तक करता है और यह उजागर करता है कि वह वास्तविक काम नहीं करता, बल्कि इसके बजाय उसने कुछ ऐसी चीजें की हैं जो विघ्न-बाधाएँ पैदा करती हैं, तो यह सुनने के बाद वह उसे उजागर करने वाले व्यक्ति के प्रति घृणा पाल लेता है और उसके पीछे पड़ जाता है। वह अपनी जाँच नहीं करता, न ही वह लोगों के साथ सही व्यवहार करता है। इसके बजाय, वह लोगों का जैसे को तैसा वाले अंदाज में विरोध करता है, उन चीजों को पकड़ता है जिनका वह उनके खिलाफ उपयोग कर सके, और उनमें गलतियाँ निकालता है। वह लोगों पर हमला करने के लिए परमेश्वर के वचनों तक का उपयोग करता है। क्या यह परमेश्वर के वचनों की निंदा करना और सत्य की निंदा करना नहीं है? यह अपने रुतबे की रक्षा करने के लिए दूसरों पर हमला करने और उनसे बदला लेने के लिए सत्य का उपयोग करना है। कुछ बुरे लोग अकेले में परमेश्वर की आलोचना करते हैं और परमेश्वर की निंदा करते हैं, परमेश्वर के घर की कार्य-व्यवस्थाओं की आलोचना करते हैं और परमेश्वर के घर की कार्य-व्यवस्थाओं के किसी निश्चित पहलू के प्रति असंतोष या परमेश्वर के घर के किसी निश्चित स्तर के अगुआओं और कार्यकर्ताओं के प्रति असंतोष व्यक्त करते हैं। यह सुनने के बाद, दूसरों को नाराज करने से डरने वाले वे लोग बस इसे अनदेखा कर देते हैं और ऐसा दिखाते हैं जैसे उन्होंने इसे सुना ही न हो; वे परमेश्वर के नाम की रक्षा करने या परमेश्वर के घर के काम की रक्षा करने के लिए कभी आगे नहीं आते, न ही वे बुरे लोगों को उजागर करते हैं। यदि तुम सबको खुश रखने वाले बनना चाहते हो और बुरे लोगों को उजागर करने की हिम्मत नहीं करते, तो तुम फिर भी ऊपरवालों को उनकी रिपोर्ट कर सकते हो; इसे तुम्हारी कुछ जिम्मेदारियाँ पूरी करना माना जाएगा। लेकिन इस तरह के लोग यह जरा-सी जिम्मेदारी भी पूरी नहीं कर सकते। अपने दैहिक हितों और अपनी प्रतिष्ठा और रुतबे की रक्षा करने के लिए वे कोई भी कीमत चुकाने, कितनी भी चुनौतियों का सामना करने और किसी भी प्रकार का कष्ट सहने को तैयार रहेंगे। लेकिन वे सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने या यह सुनिश्चित करने के लिए कि सत्य निर्बाध आगे बढ़ सके, कभी कोई कीमत नहीं चुकाते या कोई कष्ट नहीं सहते। जब भी कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधाएँ पैदा करने वाले ये मामले सामने आते हैं और सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए किसी को आगे आने की आवश्यकता होती है, तब तुम इन लोगों को कभी कहीं नहीं देखते या उनकी कोई राय या दृष्टिकोण नहीं सुनते। उनके कोई दृष्टिकोण नहीं होते; वे बस वहाँ गूँगे-बहरे बने खड़े रहते हैं, किसी को नाराज न करते हुए कुछ नहीं बोलते और अपनी स्थिति नहीं बताते। वे लोगों को नाराज करने से बहुत डरते हैं, लेकिन परमेश्वर को नाराज करने से नहीं डरते। वे सत्य के साथ, परमेश्वर द्वारा उन्हें दिए गए आदेश के साथ, अपने कर्तव्य के साथ और सकारात्मक चीजों के साथ इसी तरह का व्यवहार करते हैं। जहाँ तक ऐसे व्यक्ति का संबंध है, सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करने और न्याय के कार्य के अस्तित्व की रक्षा करने का उससे कोई लेना-देना नहीं होता—जो कोई ऐसा करता है वह मूर्ख है, और किसी भी स्थिति में वह ऐसा नहीं करेगा। वह सकारात्मक चीजों की रक्षा करने के लिए कभी एक शब्द भी नहीं कहता, न ही वह परमेश्वर के कार्य की रक्षा करने के लिए एक भी काम करता है। जब समस्याएँ उत्पन्न होती हैं, तब वह कछुए की तरह अपने खोल में सिमट जाता है, फिर भी अंत में, वह परमेश्वर से इनाम माँगता है। परमेश्वर कहता है : “तुमने सत्य के लिए बिल्कुल भी कष्ट नहीं सहा है।” वह यह कहते हुए शिकायत तक करता है, “मैंने इतना कष्ट सहा है, मैंने इतनी भाग-दौड़ की है और मैंने इतना त्याग किया है और खुद को इतना खपाया है। मुझे आनंद लेने के लिए क्या मिला है? मुझे क्या प्राप्त हुआ है?” यह एक कथन परमेश्वर में विश्वास करने के उसके इरादे उजागर कर देता है और साबित कर देता है कि उसने केवल आशीष प्राप्त करने के लिए कष्ट सहा और खुद को खपाया, सत्य प्राप्त करने के लिए नहीं। उसने सत्य स्वीकार नहीं किया है और वह सही मार्ग पर नहीं चला है, इसलिए अंत में वह कोई सत्य प्राप्त नहीं करता। यह अपरिहार्य है; जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। इसलिए, कष्ट सहने के मुद्दे को देखें तो, एक लिहाज से, तुम्हारे पास सही विचार और दृष्टिकोण अवश्य होने चाहिए; दूसरे लिहाज से, और सबसे महत्वपूर्ण रूप से, तुम्हें इस बात की जाँच अवश्य करनी चाहिए कि तुम्हारे कष्ट सहने की प्रकृति क्या है, क्या तुम्हारे द्वारा सहे जाने वाले कष्ट का कोई मूल्य है और क्या उसका कोई महत्व है और क्या यह कष्ट वह कष्ट है जो तुम्हें सहना चाहिए। यदि यह वह कष्ट है जो तुम्हें सहना चाहिए, यह सकारात्मक चीजों की रक्षा करने के लिए सहा जाने वाला कष्ट है और परमेश्वर की गवाही देने के लिए सहा जाने वाला कष्ट है, तो तुम इस कष्ट को सहने के लिए कर्तव्यबद्ध हो; तुम्हें इसे परमेश्वर से स्वीकार लेना चाहिए और इससे बचना नहीं चाहिए।

कुछ लोग हमेशा कहते हैं, “परमेश्वर में विश्वास करने वाले के रूप में मैंने उत्पीड़न और क्लेश सहे हैं, और मुझे मिला क्या है?” क्या ऐसा कहना सही है? (नहीं।) यह गलत कैसे है? (यह तथ्य कि वे यह कह सकते हैं, साबित करता है कि उन्होंने कोई सत्य प्राप्त नहीं किया है और वे सत्य का अनुसरण करने के मार्ग पर नहीं चल रहे हैं।) ऐसा बहुत-सा कष्ट है जो लोगों को सहना चाहिए, तो क्या उन्हें कष्ट सहने से कुछ प्राप्त होना ही चाहिए? इसमें कष्ट सहने के संबंध में लोगों की समझ और उनके दृष्टिकोण शामिल हैं। यदि यह वह कष्ट है जो तुम्हें सहना चाहिए, जो तुम्हें अवश्य सहना चाहिए और जिसे परमेश्वर ने पूर्वनियत किया है, तो इस कष्ट को सहकर तुम वास्तव में क्या प्राप्त कर सकते हो? उदाहरण के लिए, बच्चों की परवरिश का कष्ट सहने या परमेश्वर में विश्वास करने के कारण सताए जाने का कष्ट सहने से लोगों को जरूरी नहीं कि कुछ प्राप्त हो। तो, तुम यह कष्ट सहोगे या नहीं? यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति जिस मार्ग पर चलता है, वह सही है या नहीं और क्या वह ऐसा व्यक्ति है जो सत्य का अनुसरण करता है। यदि व्यक्ति परमेश्वर के कार्य का अनुभव करते हुए सभी चीजों में सत्य खोजता है और उसमें परमेश्वर के प्रति सच्चा समर्पण है, तो इस कष्ट को सहने से उसे चीजें प्राप्त होंगी। इसके लिए लोगों में समर्पण करने का और परमेश्वर के आयोजनों के प्रति समर्पण करने का संकल्प होना चाहिए; वे कष्ट सहने के प्रति लेन-देन की मानसिकता का नजरिया नहीं रख सकते। कुछ लोग कहते हैं, “अगर मैं कुछ प्रयास करता हूँ तो मुझे बदले में कुछ मिलना चाहिए; अगर मैं थोड़ा कष्ट सहता हूँ तो मुझे थोड़ी मिठास बटोरनी चाहिए। केवल तभी यह कष्ट सार्थक है और केवल इसी में मेरे कष्ट सहने का मूल्य निहित है।” क्या यह दृष्टिकोण सही है? (नहीं।) तो, जब कष्ट सहने के मामले की बात आती है, तब किस तरह की समझ और किस तरह का बोध सही होता है? (हम जो कष्ट सहते हैं, यदि वह परमेश्वर द्वारा पूर्वनियत है और वह वो कष्ट है जो हमें सहना चाहिए, तो हम उसे स्वीकार करने के लिए कर्तव्यबद्ध हैं। भले ही अंत में हमें कुछ प्राप्त न हो, हमें शिकायत नहीं करनी चाहिए। हमारे भीतर समर्पण का रवैया होना चाहिए, हमें सृष्टिकर्ता के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करना चाहिए। साथ ही, कष्ट सहते समय हमें सत्य खोजने और सत्य प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस तरह, हमारे द्वारा सहा जाने वाला कष्ट मूल्यवान और सार्थक होता है।) अक्सर, कष्ट सहने का सकारात्मक उद्देश्य सकारात्मक चीजों के अस्तित्व की रक्षा करना, और अंततः कुछ प्राप्त करने में सक्षम होना और सत्य प्राप्त करने और सत्य जानने में सक्षम होना है। यह एक उत्कृष्ट लक्ष्य है। लेकिन, वास्तव में, कष्ट अक्सर एक शांत प्रक्रिया के दौरान अनुभव किया और सहा जाता है। जब तुम अल्पावधि में इसका सारांश निकालते हो, तो तुम पाते हो कि तुम्हें कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है, कि तुम शारीरिक रूप से काफी थक गए हो, कि तुम्हें शायद कोई बीमारी भी सहनी पड़े, और कि तुमने सत्य में कोई प्रगति नहीं की है, जीवन के लिहाज से तुम्हारे पास कोई गहरा प्रवेश नहीं है और तुमने परमेश्वर के इरादों की और अधिक समझ प्राप्त नहीं की है। क्या इस कष्ट को सहना व्यर्थ है? कुछ लोग सोचते हैं, “इस स्थिति में, क्या मैं परमेश्वर से प्रार्थना कर सकता हूँ कि वह मुझे कठिनाई के ऐसे परिवेश से निकाल दे? क्या तब मेरे पास कठिनाई के ऐसे परिवेश से बचने और उसे अस्वीकार करने का आधार है?” क्या इस तरह सोचना सही है? (नहीं।) तुम्हें इस मामले को इस तरह समझने की जरूरत है : कष्ट सहने से कुछ सकारात्मक, अच्छी चीजें प्राप्त करने में सक्षम होना वह चीज है जिसकी व्यक्ति शिद्दत से उम्मीद करेगा, और यह वह सबसे अच्छा परिणाम है जो अंततः कष्ट सहने से मिल सकता है। लेकिन यदि तुम अपने दैनिक जीवन में जो कष्ट सहते हो, वह परमेश्वर द्वारा व्यवस्थित है और परमेश्वर द्वारा पूर्वनियत है, और जिसका तुम्हें उद्धार पाने के लिए अनुभव अवश्य करना चाहिए, तो तुम्हें उसे परमेश्वर से अवश्य स्वीकार करना चाहिए और उसके प्रति सही नजरिया रखना चाहिए। तुम उसके प्रति सही नजरिया कैसे रख सकते हो? तुम्हें एक सही विचार और दृष्टिकोण रखना होगा, जो यह है कि तुम्हें यह समझना होगा कि कष्ट सहना मानव-जीवन का एक हिस्सा है और यह वह चरण है जिसका लोगों को जीते हुए अवश्य अनुभव करना चाहिए, जिससे कोई नहीं बच सकता। बेशक, यह वह चरण भी है जिसका अनुभव उद्धार पाने के लिए हर व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। हो सकता है अंत में तुम्हें सांत्वना का कोई बोध न मिले, लेकिन हर बार कष्ट सहते समय तुम इसके लिए इच्छुक रहते हो, इसे परमेश्वर से स्वीकार कर सकते हो और समर्पण का रवैया रखते हो, और तुम कभी परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश नहीं करते। ऐसे मार्ग पर चलना और यह चुनाव करना वह जिम्मेदारी है जो एक सृजित प्राणी को पूरी करनी चाहिए, यह वह रवैया है जो सृष्टिकर्ता द्वारा व्यवस्थित जीवन-यात्रा के प्रति तुम्हें रखना चाहिए; यह वह रवैया है जो जीवन की कठिनाइयों के प्रति व्यक्ति को रखना चाहिए। कठिनाइयाँ स्वीकार करना और कष्ट सहने में सक्षम होना तुम्हारी जिम्मेदारियाँ पूरी करने का एक हिस्सा है, इसलिए तुम्हें उनसे बचना नहीं चाहिए, न ही तुम्हें यह चुनना चाहिए कि उन्हें सहना है या नहीं। उद्धार पाने के लिए हर व्यक्ति को जीवन में और परमेश्वर में विश्वास करने की प्रक्रिया में कुछ कष्ट अवश्य सहना चाहिए। बेशक, हम जिस कष्ट के बारे में बात कर रहे हैं, वह उस तरह का नहीं है जिसे लोग प्रसिद्धि, लाभ और रुतबा पाने के लिए या अपने दैहिक हितों का अनुसरण करने के लिए सहते हैं, बल्कि यह कुछ ऐसा कष्ट है जिसे मानव जीवन में सही मार्ग पर चलने और उद्धार का अनुसरण करने की प्रक्रिया में हर व्यक्ति को अवश्य सहना चाहिए। इस तरह का कष्ट जीवन का एक हिस्सा है, अस्तित्व की प्रक्रिया का एक हिस्सा है, और इससे भी बढ़कर, एक ऐसा चरण है जिसका लोगों को अंततः उद्धार पाने के लिए अवश्य अनुभव करना चाहिए। तुम्हें इसके प्रति सही नजरिया अपनाना चाहिए। यह वह रवैया है जो तुम्हें कठिनाई के परिवेशों के प्रति रखना चाहिए, और यह वह जिम्मेदारी भी है जो तुम्हें पूरी करनी चाहिए। यानी, कष्ट भी एक सृजित प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य निभाने और अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने का एक हिस्सा है; यह कोई अतिरिक्त चीज नहीं है। यह ऐसी चीज है जिसे सृष्टिकर्ता हर सृजित प्राणी के लिए व्यवस्थित करता है। कष्ट की सीमा, समय और अवधि हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है, लेकिन हर व्यक्ति को इसका अनुभव अवश्य करना चाहिए; हर व्यक्ति को यह बाधा अवश्य पार करनी चाहिए। यह वह जिम्मेदारी है जो लोगों को पूरी करनी चाहिए। यदि तुम एक सृजित प्राणी के रूप में अच्छा करना चाहते हो, तो तुम्हें कष्ट के प्रति सही नजरिया अपनाना चाहिए; तुम्हें इसे परमेश्वर से स्वीकार करना चाहिए, तुम्हें इसे अस्वीकार नहीं करना चाहिए और तुम्हें इसके प्रति प्रतिरोधी महसूस नहीं करना चाहिए। बेशक, इससे भी बढ़कर, कष्ट का उपयोग तुम्हें श्रेय का दावा करने या परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश करने के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि कष्ट को एक ऐसी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करना चाहिए जो तुम्हें पूरी करनी चाहिए। क्या तुम लोग कहोगे कि इसे इस तरह समझना शुद्ध है? क्या यह सत्य के अनुरूप है? (हाँ।) इसे इस तरह समझने से, क्या तुम्हारी कष्ट सहने के बारे में गहरी और अधिक व्यावहारिक समझ और साथ ही एक सही मानसिकता नहीं होगी? (हाँ, इस तरह मैं कष्ट के प्रति प्रतिरोधी महसूस नहीं करूँगा, और जब मैं खुद को कुछ खास तरह के परिवेशों में पाऊँगा, तब समर्पण करना आसान होगा।) समर्पण करने में सक्षम होना और प्रतिरोधी महसूस न करना—कष्ट के प्रति एक सृजित प्राणी का यही रवैया होना चाहिए। भले ही तुम सत्य का अनुसरण करने और एक सृजित प्राणी का कर्तव्य निभाने की प्रक्रिया में बहुत कष्ट सहते हो और कई कीमतें चुकाते हो, और भले ही तुम परमेश्वर में अपने विश्वास के कारण कुछ उत्पीड़न और क्लेश सहते हो, जब तुम्हें इस कष्ट को सहने और यह कीमत चुकाने की सही समझ हो जाती है, तब तुम्हें यह महसूस नहीं होगा कि इस कष्ट को सहना तुम्हारे लिए एक प्रकार की पूँजी है। तुम अपने कष्ट सहने के कारण खुद को गुणी व्यक्ति नहीं मानोगे, न ही तुम अपनी कड़ी मेहनत और योगदानों की गवाही देने के लिए इस बात का दिखावा करोगे कि तुमने कितना कष्ट सहा है जिससे दूसरे लोग तुम्हारी बहुत तारीफ करें। तुम अपनी वरिष्ठता का दिखावा नहीं करोगे, अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट होकर बैठ नहीं जाओगे या परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश नहीं करोगे, और इस वजह से कि तुमने बहुत कष्ट सहा है, परमेश्वर के घर में विशेष व्यवहार की माँग या किसी से श्रेय लेने का दावा तो बिल्कुल नहीं करोगे। यदि तुम मानते हो कि कष्ट सहना वह जिम्मेदारी है जो तुम्हें एक सृजित प्राणी के रूप में सृष्टिकर्ता के सामने निभानी और पूरी करनी चाहिए, तो तुम्हें परमेश्वर से इनाम माँगने या परमेश्वर से अपना बचाव करवाने के लिए कष्ट का पूँजी के रूप में उपयोग नहीं करना चाहिए, है ना? (हाँ।) यदि तुम ऐसा करते हो, तो क्या यह तुम्हें सत्य का अनुसरण करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित कर सकता है? (नहीं।) ऐसा करना स्पष्ट रूप से परमेश्वर के साथ लेन-देन करने की कोशिश करना है, जो ऐसी चीज है जिससे वह घृणा करता है।

अतीत में, कई अगुआओं और कार्यकर्ताओं ने कुछ कष्ट सहे, और बेशक वे दिन काटना काफी कठिन था। बड़े लाल अजगर द्वारा की जाने वाली गिरफ्तारियों और उत्पीड़न के कारण परिवेश बेहद प्रतिकूल था। कलीसिया का काम करने के कारण अगुआओं और कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार होने और जेल जाने का खतरा था; कुछ लोग वांछित थे और वे केवल भाग सकते थे और निर्वासित जीवन जी सकते थे, वे घर लौटने में असमर्थ थे और—अकेलापन और बेबसी महसूस करते हुए—वे अक्सर फूट-फूट कर रोते और परमेश्वर के सामने प्रार्थना करते थे। चाहे वह उनके रहन-सहन की स्थितियों के संदर्भ में हो या ऐसे परिवेश में रहने के संदर्भ में जहाँ उनका पीछा किया जा रहा था, उन्होंने कुछ कष्ट सहा। बाद में, इन लोगों को हमेशा लगता रहा कि उन्होंने परमेश्वर के घर में और परमेश्वर के घर के कार्य में बहुत बड़ा योगदान दिया है, कि उन्होंने परमेश्वर के घर के लिए सराहनीय सेवा की है, और कि जब परमेश्वर महान महिमा प्राप्त करता है, तब उन्हें उसकी महिमा में हिस्सा मिलना चाहिए। इस तरह की राय और रवैये के साथ, वे अक्सर विभिन्न अवसरों पर इस बात की गवाही देते थे कि उन्होंने कितना कष्ट सहा है, कौन-सा वर्ष और महीना उनके लिए सबसे पीड़ादायक था और कैसे वे उस समय इतने प्रताड़ित थे कि दिन में खा नहीं सकते थे और रात में अक्सर बुरे सपनों की वजह से जाग जाते थे, और वे इतने प्रताड़ित थे कि उनके चेहरे पीले पड़ गए थे और उनका वजन बहुत कम हो गया था। जिन्होंने भी उनकी बातें सुनीं, उन सभी ने प्रशंसा और ईर्ष्या महसूस की; बेशक, कुछ व्यक्तियों ने जलन भी महसूस की। कुछ लोग ऐसे भी थे, जो उन लोगों द्वारा वर्णित कठिनाई के अनुभव सुनकर रो पड़े और कहने लगे, “यह सचमुच प्रशंसनीय है कि तुमने इतना कष्ट सहा! तुमने हमें इस तरह रुला दिया है—परमेश्वर भी निश्चित रूप से बहुत द्रवित हुआ होगा। तुम्हारा कष्ट बहुत सार्थक रहा। तुम अद्भुत हो!” वे केवल एक ही अवसर पर अपने कष्ट की गवाही नहीं देते थे; बल्कि, कई विभिन्न अवसरों पर वे अक्सर इस बात की गवाही देते थे कि उन्होंने कितना कष्ट सहा, और इस कष्ट को सहने के माध्यम से उन्होंने कितनी उपलब्धियाँ हासिल कीं और परमेश्वर के घर में कितना योगदान दिया। लेकिन वे इस बारे में बिल्कुल बात नहीं करते थे कि अपने कष्ट सहने के माध्यम से उन्होंने कितना सत्य समझा, कौन-से भ्रष्ट स्वभाव त्यागे, जीवन में कितना आगे बढ़े, परमेश्वर के लिए क्या गवाहियाँ दीं, कलीसिया का कार्य करने में क्या परिणाम प्राप्त किए या किन न्यायसंगत कार्यों का बचाव किया। उनके पास देने के लिए ऐसी कोई गवाही नहीं थी। वे केवल इस बारे में बात करते थे कि उन्होंने कैसे कष्ट सहा और कितना कष्ट सहा। उनका अंतिम लक्ष्य लोगों को यह ज्ञात करवाना था कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और बड़े योगदान दिए हैं, कि ये योगदान अमिट हैं, कि वे परमेश्वर के घर में स्तंभ और मुख्य आधार थे, और कि उन्हें विशेष व्यवहार मिलना चाहिए और लोगों की श्रद्धा मिलनी चाहिए—लोगों को न केवल उनसे ईर्ष्या और उनकी प्रशंसा करनी चाहिए, बल्कि उनकी बड़ाई भी करनी चाहिए और उनके कष्ट सहने की गवाही देनी चाहिए। देखो उनका कष्ट सहना कितना “अद्भुत” और कितना “मूल्यवान” था! उन्हें हर व्यक्ति की प्रशंसा मिली, प्रशंसा की आवाज़ें एक के बाद एक उठ रही थीं और लगातार उनके कानों में गूँज रही थीं। मुझे बताओ, क्या उनका कष्ट सहना मूल्यवान था? क्या ये लोग अद्भुत थे? क्या वे परमेश्वर के साथ उसकी महिमा साझा कर सकते थे? (नहीं।) तो इस तरह से अपने बारे में गवाही देने का उनका उद्देश्य क्या था? (लोगों को यह दिखाना कि उन्होंने बहुत कष्ट सहा है, ताकि लोग उनका आदर करें और उन्हें बहुत सम्मान दें।) वे महिमा पाना चाहते थे, है ना? (हाँ।) उन्होंने अपने कष्ट सहने के बदले महिमा पाने की कोशिश की; वे ऐसा पूरी तरह से मुकुटों और इनामों के बदले में तो नहीं कर सकते होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे लोगों के बीच महिमा पाना चाहते थे, वे चाहते थे कि लोग उनकी आराधना करें, और वे चाहते थे कि लोग उनका आदर करें और उन्हें याद रखें। क्या वे बहुत ज्यादा माँग रहे थे? क्या उनकी महत्वाकांक्षाएँ बड़ी थीं? (हाँ, वे बड़ी थीं।) यहाँ तक कि मैंने भी कभी तुम लोगों के बीच महिमा पाने के बारे में बात करने की हिम्मत नहीं की है। मैं हमेशा किस बारे में बात करता हूँ? तुम लोगों को परमेश्वर के सामने लाने, तुम लोगों को सत्य वास्तविकता में लाने, सत्य समझने में तुम लोगों की मदद करने, अनुसरण करने के लिए एक मार्ग देने, और सिद्धांतों के अनुसार अभ्यास करने के बारे में जानकारी देने और तुम लोगों को उद्धार के मार्ग पर लाने के बारे में, ताकि तुम सभी लोगों का उद्धार किया जा सके—लेकिन महिमा पाने के बारे में मैं कभी बात नहीं करता। लेकिन उस तरह के लोग विशेष रूप से इस बारे में गवाही देते हैं कि वे किस तरह कष्ट सहते हैं और किस तरह कीमत चुकाते हैं, इस बारे में बात करते हुए कि किस तरह उन्हें सरकार द्वारा गिरफ्तार किया गया और सताया गया और सांसारिक लोगों द्वारा उन्हें बदनाम किया गया और उनकी आलोचना की गई, उन्होंने कितना बहिष्कार सहा, कितनी शिकायतें झेलीं, कितनी शारीरिक पीड़ा सही और परमेश्वर में विश्वास करने और अपना कर्तव्य निभाने की खातिर उन्होंने कैसे इस पर काबू पाया। वे न केवल अपने कष्ट सहने के बारे में गवाही देना चाहते हैं, बल्कि वे इस बारे में भी गवाही देना चाहते हैं कि वे कितने महान थे, वे कितने ऊँचे स्तर पर थे, और अपना कष्ट सहते समय वे कितने अद्वितीय थे, और साथ ही इस प्रक्रिया के दौरान वे देह से कितने ऊपर थे। वे महिमा पाना चाहते हैं, है ना? (हाँ।) यदि कोई हमेशा इस बात की गवाही दे रहा है कि उसने कैसे कष्ट सहा है, तो क्या तुम लोग सोचते हो कि उसका लक्ष्य कष्ट सहने को देखने का एक सही तरीका फैलाना है, या अपने कष्ट सहने की कहानी की गवाही देना और उसका प्रसार करना है? (वे अपने कष्ट सहने की कहानी की गवाही देना और उसका प्रसार करना चाहते हैं।) वे परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने और उसके साथ उसकी महिमा साझा करने के लिए कष्ट सहने का उपयोग करने की वकालत करते हैं—वे इसी की वकालत करते हैं। वे जहाँ भी जाते हैं, वहीँ इस बात की गवाही देते हैं कि सुसमाचार का प्रचार करते समय उन्हें धार्मिक लोगों द्वारा कितनी बार पीटा, कोसा, बाहर निकाला और सताया गया; रिश्तेदारों, दोस्तों और सांसारिक लोगों द्वारा ठुकराए जाने, बदनाम किए जाने और गाली-गलौज किए जाने से उन्होंने कितना कष्ट सहा; और सरकार द्वारा पीछा किए जाने, हर जगह छिपने, लौटने के लिए घर न होने, यहाँ तक कि मनुष्य के पुत्र की तरह सिर छिपाने के लिए कोई जगह न होने से उन्होंने कितना कष्ट सहा। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि उन्होंने कितनी कठिनाइयों पर काबू पाया और अपना कर्तव्य करते हुए देह की बीमारी पर काबू पाने के दौरान उन्होंने कितना कष्ट सहा। वे अक्सर दूसरों के सामने इन बातों का ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन वे अपने जीवन-अनुभवों के बारे में कभी कुछ साझा नहीं करते; वे केवल अपने कष्ट सहने की कहानी का प्रचार करते हैं और उसकी गवाही देते हैं। उनका उद्देश्य केवल लोगों से अपना बहुत सम्मान करवाना है। मुझे बताओ, वे चाहते हैं कि लोग उन्हें बहुत सम्मान दें—लेकिन वे परमेश्वर से क्या चाहते हैं? क्या वे केवल यह चाहते हैं कि परमेश्वर भी उन्हें बहुत सम्मान दे? वे केवल इतना ही नहीं चाहते, है ना? फिर वे पौलुस जैसा ही दृष्टिकोण साझा करते हैं : “मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है। भविष्य में मेरे लिये धर्म का वह मुकुट रखा हुआ है” (2 तीमुथियुस 4:7-8)। वे यह कहते हुए परमेश्वर के साथ मोल-भाव भी करने लगते हैं, “परमेश्वर ने महिमा पाई है, इसलिए मुझे भी उसके साथ महिमा प्राप्त करनी चाहिए! चूँकि मैंने परमेश्वर के साथ मिलकर कष्ट सहा है, इसलिए परमेश्वर की महिमा में मेरा भी हिस्सा है! परमेश्वर ने सोने का मुकुट पहना है—उसे मुझे भी कोई रत्न देना चाहिए। क्या मुझे भी परमेश्वर की तरह ही मानवजाति की आराधना और श्रद्धा का आनंद नहीं लेना चाहिए?” क्या वे यही नहीं कहना चाह रहे हैं? (हाँ।) तो क्या उनके लिए इस तरह से अपने कष्ट सहने की गवाही देना अच्छा है? (नहीं।) यह अच्छा क्यों नहीं है? (वे खुद को परमेश्वर की बराबरी पर रखना चाहते हैं, जो ऐसी चीज है जिससे वह घृणा करता है। वे लोगों के लिए परमेश्वर के साथ होड़ भी कर रहे हैं।) चलो उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण और उद्देश्य एक तरफ रख दें—केवल इस संदर्भ में कि वे किस बारे में संगति करते हैं, वे सत्य न समझने वाले कितने लोगों को गुमराह करेंगे? लोगों में पहले से ही कष्ट सहने के बारे में शुद्ध समझ का अभाव है और वे सत्य के इस पहलू को नहीं समझते। इसके अलावा, लोगों के दैहिक भ्रष्ट स्वभावों के सार को देखते हुए, हर व्यक्ति आशीष प्राप्त करना और इनाम प्राप्त करना पसंद करता है। लेकिन इस तरह के लोग हमेशा अपने कष्ट सहने की गवाही देते हैं; उनके इरादे और उनके कथन और कार्य अपने आप में भ्रष्ट मानवजाति की इच्छाएँ और माँगें पूरी करते हैं। इस तरह से बोलकर और इस तरह से कार्य करके वे लोगों की महत्वाकांक्षाओं और इच्छाओं को बढ़ावा देते हैं, वे कष्ट सहने के बदले आशीष पाने की लोगों की इच्छा को बढ़ावा देते हैं और वे कष्ट सहने के बदले परमेश्वर से इनाम पाने और उसके साथ मोल-भाव करने के विचार और अभ्यास को भी बढ़ावा देते हैं। इसके परिणामस्वरूप, क्या लोगों में परमेश्वर के प्रति अधिक समर्पण होता है या कम समर्पण? (कम समर्पण।) उनमें कम समर्पण क्यों होता है? (ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों में पहले से ही भ्रष्ट स्वभाव होते हैं—जब वे थोड़ा कष्ट सहते हैं, तो वे इसे पूँजी समझने में प्रवृत्त होते हैं, जिसके साथ वे परमेश्वर के साथ सौदेबाजी कर सकते हैं, और जब वे ऐसे लोगों के कथनों और अभ्यासों से गुमराह होते हैं, तब वे और भी अधिक महसूस करते हैं कि कष्ट सहने के बदले आशीष माँगना उचित है, और वे परमेश्वर के साथ सौदेबाजी करने का अपना घृणित इरादा पहचानने में और भी कम सक्षम होते हैं। और इसलिए, वे परमेश्वर के प्रति समर्पण करने में और भी कम सक्षम होते हैं।) उन्हें लगता है कि उनके पास ऐसा करने का आधार है और उन्हें लगता है कि उन्हें समर्थन प्राप्त है। और जब वे एकजुट होते हैं, तब वे और भी अधिक शक्तिशाली महसूस करते हैं : “संख्या में बल होता है। जब हर कोई अपराधी हो तो कानून लागू नहीं किया जा सकता। हर व्यक्ति इसी तरह सोचता है, इसे इसी तरह समझता है और इसी तरह अनुसरण करता है। यदि हम सब परमेश्वर के साथ मोल-भाव करते हैं और उसे मजबूर करते हैं, तो वह हमारे साथ कुछ नहीं कर सकता।” वे स्पष्ट रूप से परेशानी पैदा करने के लिए भीड़ जुटा रहे हैं और परमेश्वर का विरोध करने के लिए अपसिद्धांतों और भ्रांतियों का उपयोग करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। लगातार अपने कष्ट सहने की गवाही देकर क्या वे लोग दूसरों को गुमराह नहीं कर रहे हैं? क्या वे लोगों को और अधिक भ्रष्ट नहीं कर रहे हैं? (कर रहे हैं।) इसलिए, उनका लगातार अपने कष्ट सहने की गवाही देना न केवल लोगों का आत्मिक उन्नयन करने या सकारात्मक परिणाम देने में विफल रहता है—बल्कि इसके विपरीत, यह वास्तव में लोगों को गुमराह और भ्रष्ट करता है। तो, ऐसे लोग क्या भूमिका निभा रहे हैं? (शैतान की भूमिका।) वे शैतान की भूमिका निभा रहे हैं। यह बिल्कुल शैतान द्वारा लोगों को गुमराह करने के समान है। शैतान कहता है, “मनुष्य परमेश्वर द्वारा नहीं बनाया गया था। दुनिया में बिल्कुल भी कोई परमेश्वर नहीं है। मनुष्य वानरों से विकसित हुआ है। कदम-दर-कदम, वानर सीधे खड़े होकर चलने लगे और धीरे-धीरे आधुनिक मनुष्यों में विकसित हो गए!” यह सुनकर, लोग यह मान लेते हैं : “मनुष्य परमेश्वर द्वारा नहीं बनाया गया था। दुनिया में कोई परमेश्वर नहीं है। हम यह नहीं देख सकते कि परमेश्वर कहाँ है, लेकिन हम देख सकते हैं कि वानर कुछ हद तक मनुष्य के समान हैं, इसलिए हम निश्चित हैं कि मनुष्य वानरों से विकसित हुआ है।” जब लोग शैतान के अपसिद्धांत और भ्रांतियाँ स्वीकार करते हैं, तब क्या यह कोई साधारण स्वीकृति होती है? यह ऐसा नहीं है कि तुमने कुछ खाया और वह बिना कोई प्रतिक्रिया उत्पन्न किए तुम्हारे पेट में चला जाए—बल्कि, होता यह है कि शैतान का एक निश्चित विचार और दृष्टिकोण लोगों के दिलों में प्रवेश कर जाता है और उनके खून और मज्जा में रिस जाता है। इसके बाद लोगों के विचार और दृष्टिकोण बदल जाते हैं और फिर उनकी शैतानी प्रकृति अस्तित्व में आ जाती है। इसके बाद, लोग परमेश्वर द्वारा बोले जाने वाले वचनों के प्रति संदेह विकसित कर लेते हैं और उनके प्रति प्रतिरोधी महसूस करते हैं और उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं। वे इस बात से इनकार करते हैं कि परमेश्वर ने सभी चीजों का सृजन किया है और वह सभी चीजों पर संप्रभु है, वे सोचते हैं, “मनुष्य वानरों से विकसित हुआ है। वह परमेश्वर द्वारा नहीं बनाया गया था।” जहाँ तक परमेश्वर के सभी चीजों पर संप्रभु होने और सभी चीजों का आयोजन करने और मनुष्य का भाग्य परमेश्वर के हाथों में होने की बात है, लोग अब इन तथ्यों पर विश्वास नहीं करते। तब शैतान तुमसे यह कहते हुए तुम्हें और अधिक भ्रष्ट करता है, “मनुष्य प्रकृति को जीत लेगा,” और “स्वर्ग से लड़ना बहुत मजेदार है! पृथ्वी से लड़ना बहुत मजेदार है! लोगों से लड़ना बहुत मजेदार है!” यह सुनने के बाद, तुम शैतान के दावे स्वीकार कर लेते हो और कई तरह की चीजें करने के लिए प्रकृति के नियमों के खिलाफ जाते हो। शैतान के ये विचार और दृष्टिकोण तुम्हें अलक्षित रूप से प्रभावित करते हैं और तुम्हें थोड़ा-थोड़ा करके अपने में मिला लेते हैं। जब तुम एक बार फिर ये वचन सुनते हो “परमेश्वर सभी चीजों पर संप्रभु है और तुम्हारे भाग्य पर संप्रभु है,” तब तुम्हें लगता है, “मैं नहीं देख सकता कि परमेश्वर हर चीज पर कैसे संप्रभु है। कोई परमेश्वर नहीं है!” खैर, क्या लोग पूरी तरह से शैतान द्वारा बंदी नहीं बना लिए गए हैं? (हाँ।) शैतान द्वारा बंदी बनाया जाना एक भ्रामक विचार और दृष्टिकोण स्वीकार करने से शुरू होता है।

कुछ लोग हमेशा अपने कष्ट सहने की गवाही देते हैं और कष्ट सहने के बारे में भ्रामक दृष्टिकोण फैलाते हैं। एक बार जब लोग ये विचार और दृष्टिकोण स्वीकार कर लेते हैं—इस तथ्य के साथ कि उनमें महत्वाकांक्षाएँ और इच्छाएँ होती हैं और उनमें भ्रष्ट स्वभाव होते हैं—तब वे यह निश्चित मानते हैं कि वे अपने कष्ट सहने के बदले आशीष प्राप्त कर सकते हैं और अपने कष्ट सहने का उपयोग परमेश्वर के साथ उसकी महिमा साझा करने के साधन के रूप में कर सकते हैं। फिर, वे सब जाकर कष्ट सहते हैं और वे सब कष्ट सहने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उनमें से कोई भी सत्य का अभ्यास नहीं करता, उनमें से कोई भी परमेश्वर के वचन सुनने पर ध्यान केंद्रित नहीं करता और उनमें से कोई भी सत्य के लिए प्रयास नहीं करता। इसके बजाय, वे यह देखने के लिए होड़ करते हैं कि कौन अधिक कष्ट सह सकता है, वे यह देखने के लिए होड़ करते हैं कि कौन अधिक कष्ट सहता है, वे यह देखने के लिए होड़ करते हैं कि कौन अधिक खराब खाना खाता है और अधिक फटे-पुराने कपड़े पहनता है, और वे यह देखने के लिए होड़ करते हैं कि कौन जल्दी उठता और देर से सोता है—वे इन्हीं चीजों पर होड़ करते हैं। कुछ लोग भोजन के समय खाना खाने नहीं जाते। वे कहते हैं कि वे अपना कर्तव्य करने में इतने व्यस्त हैं कि खा नहीं सकते, इसलिए वे एक समय का भोजन छोड़ देते हैं। यह सुनकर कुछ अन्य लोग कहते हैं : “कभी-कभार एक समय का भोजन छोड़ने में कौन-सी बड़ी बात है? मुझे पेट की बीमारी है, लेकिन इससे मेरे द्वारा अपना कर्तव्य निभाने में कोई देरी नहीं हुई है।” और फिर कोई अन्य व्यक्ति कहता है, “तुम्हें पेट की बीमारी है—खैर मुझे पेट का अल्सर है।” सुनो ये लोग क्या कहते हैं—क्या इनके पास सत्य वास्तविकता है? वे बस इस बात पर होड़ करते हैं कि कौन अधिक कष्ट सहता है और किसकी बीमारी अधिक गंभीर है, यह मानते हुए कि परमेश्वर उस व्यक्ति से सबसे अधिक प्रसन्न होता है जो सबसे अधिक कष्ट सहता है। जब वे ऐसी बातें कहते हैं, तब क्या उनमें कोई विवेक होता है? क्या वे मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं हैं? मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की ये अभिव्यक्तियाँ कहाँ से आती हैं? ये लोगों द्वारा सभी प्रकार के अपसिद्धांत और भ्रांतियाँ स्वीकार करने के कारण होती हैं। वे सत्य नहीं समझते। परमेश्वर के वचनों में सत्य के सभी पहलुओं पर स्पष्ट रूप से संगति की गई है, फिर भी वे न तो परमेश्वर के वचन खाते-पीते हैं और न ही सत्य खोजते हैं। जब उनके साथ चीजें होती हैं, तब वे अपनी धारणाओं और कल्पनाओं के आधार पर कार्य करते हैं और शैतान द्वारा उनमें डाले गए विभिन्न भ्रामक विचारों और दृष्टिकोणों के आधार पर कार्य करते हैं। वे परमेश्वर से अधिकाधिक दूर होते जाते हैं और अंततः मानसिक रूप से असामान्य हो जाते हैं। इसलिए, लगातार अपने कष्ट सहने की गवाही देना, मेरे विचार में, अनुचित है। तुम लोग क्या सोचते हो? (यह उचित नहीं है। इसकी प्रकृति बहुत गंभीर है।) इसकी प्रकृति गंभीर है और यह गंभीर परिणाम लाती है। यदि तुम मानते हो कि कष्ट सहने के बदले इनाम और आशीष प्राप्त किए जा सकते हैं, तो तुम्हें इस मामले के संबंध में सत्य खोजना चाहिए। यदि तुम लगातार परमेश्वर के साथ बहस करने की कोशिश करते हो और यह कहते हुए प्रार्थना करते हो, “परमेश्वर, देखो कि कैसे, तुममें विश्वास करने के अपने वर्षों के दौरान मैंने अपना कर्तव्य करने के लिए अपने परिवार और करियर का त्याग किया है। मैंने सीसीपी द्वारा उत्पीड़न भी सहा है और बहुत कष्ट भी सहा है। मैं थकान से बीमार हो गया हूँ और अब मैं अधेड़ उम्र का हूँ और मेरा स्वास्थ्य खराब है। मेरे द्वारा सहे गए तमाम कष्ट की खातिर क्या तुम अंत में मुझे कुछ इनाम या मुकुट दे सकते हो? मैं भविष्य में राज्य में एक सेंचूरियन बनने पर भी समझौता कर लूँगा,” तो देखो इस तरह प्रार्थना करने के बाद तुम अंदर कैसा महसूस करते हो। यदि तुम यह महसूस नहीं कर सकते कि तुम्हारी प्रार्थना में मिलावट है और उसमें उद्देश्य शामिल हैं, तो यह तुम्हारे लिए परेशानी का संकेत है; मुझे यह कहते हुए दुःख होता है कि तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव हल नहीं किए जा सकते। इसलिए, यदि तुममें विवेक है, तो तुम्हें प्रार्थना में अपने दृष्टिकोण और अपने उद्देश्य परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करने चाहिए, पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और रोशनी माँगनी चाहिए और परमेश्वर को तुम्हारे लिए चीजों की जाँच करने देनी चाहिए। इससे पहले कि तुम इस बात पर निश्चितता प्राप्त करो कि तुम्हारे दृष्टिकोण सही हैं या नहीं, तुम्हें भाई-बहनों के बीच अपने विचार और दृष्टिकोण बिल्कुल नहीं फैलाने चाहिए या उनके बारे में गवाही नहीं देनी चाहिए, और इस बात की गवाही तो बिल्कुल नहीं देनी चाहिए कि तुमने कैसे कष्ट सहा है और कैसे कीमत चुकाई है। यदि तुम ऐसा करते हो, तो तुममें कोई विवेक नहीं है। यह पौलुस के अनुसरण के समान है। एक तो, इस तरह अपने कष्ट सहने के बारे में बात फैलाना और गवाही देना दूसरे लोगों पर बुरा असर डालेगा। इसके अतिरिक्त, जब तुम लोगों को गुमराह कर देते हो, और हर व्यक्ति तुम्हारी आराधना करता है और तुम्हारा अनुसरण करता है, तब इसकी प्रकृति गंभीर हो जाती है। न केवल तुम्हारे द्वारा सहा गया कष्ट व्यर्थ हो जाएगा, बल्कि तुम्हें परमेश्वर द्वारा दंडित भी किया जाएगा। तो, तुम कैसे कष्ट सहते और कीमत चुकाते हो, इस बात की गवाही देने की प्रकृति क्या है? इस तरह अपने कष्ट की गवाही देना लोगों को गुमराह करना है; पौलुस ने ऐसे ही किया था। तुम गवाही देने के लिए अपसिद्धांत और भ्रांतियाँ फैला रहे हो। चाहे तुम कितना भी कष्ट सहो, इसका दिखावा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि तुम कष्ट सहने के इच्छुक हो, तो बस सहते जाओ। यदि तुम्हें लगता है कि तुमने पर्याप्त कष्ट सह लिया है और तुम परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने के योग्य हो, तो परमेश्वर के सामने जाओ और उससे प्रार्थना करो। यदि परमेश्वर तुम्हें स्वीकृति नहीं देता, तो तुम्हें इस बात पर विचार करना होगा कि क्या कष्ट सहने के बदले इनाम माँगने की कोशिश करने का यह नजरिया व्यवहार्य है। यदि यह व्यवहार्य नहीं है, तो परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त करने के लिए तुम्हें सही मार्ग चुनना होगा। मान लो तुम यह सोचते हुए हठपूर्वक अपने ही मार्ग पर अड़े रहते हो, “मेरा कष्ट सहना सकारात्मक है। यह उचित है कि मुझे इतना ज्यादा कष्ट सहने के लिए इनाम मिले। मुझे वह कष्ट सहना होगा जो दूसरे नहीं सहते, और वे कठिनाइयाँ सहनी होंगी जो दूसरे नहीं सह सकते, क्योंकि जैसी कि कहावत है, ‘महान इंसान बनने के लिए व्यक्ति को सबसे बड़ी कठिनाइयाँ सहनी होंगी।’ क्या यह दृष्टिकोण काफी अच्छा नहीं है? यह बहुत शानदार है और बहुत सही है! मुझे इसका पालन करना होगा और इसे कभी नहीं छोड़ना होगा। यह इनाम प्राप्त करने और आशीष प्राप्त करने का एक गुप्त हथियार है!” क्या यह एक गुप्त हथियार है? क्या यह परमेश्वर के साथ सौदेबाजी करने की कोशिश करना नहीं है? शायद परमेश्वर, यह देखकर कि तुमने कई वर्षों तक कष्ट सहा है, कड़ी मेहनत की है और बड़े योगदान दिए हैं, तुम पर कुछ अनुग्रह कर देगा, जिससे तुम हृष्ट-पुष्ट हो जाओगे और तुम्हारी हर बीमारी ठीक हो जाएगी; या शायद वह तुम्हें कुछ बुद्धि और ज्ञान दे दे ताकि तुम अब इतने मूर्ख न रहो। ये सभी ऐसी चीजें हैं, जो आसानी से की जा सकती हैं। क्या तुम इसी के पीछे नहीं पड़े हो? परमेश्वर के लिए लोगों को ये चीजें देना बहुत आसान होगा। लेकिन क्या अपने कष्ट सहने के बदले ये चीजें पाने में कोई मूल्य है? (नहीं।)

परमेश्वर में विश्वास करने से तुम लोग क्या पाने की उम्मीद करते हो? क्या तुम लोगों के कोई लक्ष्य हैं? (हाँ।) क्या परमेश्वर में विश्वास करने के तुम लोगों के लक्ष्य अब स्पष्ट हैं? (वे अब स्पष्ट हैं।) परमेश्वर में विश्वास करने में तुम लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए; तुम लोगों को किस मार्ग पर चलना चाहिए और किस मार्ग को अस्वीकार कर देना चाहिए; तुम लोगों को कुछ मुद्दे और चीजों के कुछ पहलू कैसे समझने-बूझने चाहिए; कौन-से विचार और दृष्टिकोण सही, सकारात्मक हैं और लोगों में होने चाहिए, और कौन-से विचार और दृष्टिकोण विरूपित हैं, सही मार्ग से भटकाते हैं, नकारात्मक चीजें हैं और लोगों द्वारा उनका भेद पहचाना जाना और उन्हें अस्वीकार किया जाना चाहिए—क्या तुम लोग ये चीजें जानते हो? (थोड़ा-बहुत।) व्यक्ति जिस भी प्रकार का कष्ट सहने में सक्षम होता है, वह उस व्यक्ति के विचारों और दृष्टिकोणों द्वारा नियंत्रित होता है। बेशक, इसे एक कदम आगे ले जाते हुए, चूँकि इसमें लोगों के विचार और दृष्टिकोण शामिल होते हैं, इसलिए इसमें उनके चुनाव शामिल होते हैं। अधिक सटीक रूप से कहें तो, चूँकि इसमें लोगों के चुनाव शामिल होते हैं, इसलिए इसमें वह मार्ग शामिल होता है जिस पर वे चलते हैं। और चूँकि इसमें वह मार्ग शामिल होता है जिस पर लोग चलते हैं, इसलिए इसमें उनका उद्धार शामिल होता है। इसलिए, यद्यपि कष्ट सहना एक साधारण मुद्दा लगता है, फिर भी यदि तुम इसके बारे में गलत विचार और दृष्टिकोण रखते हो और इसके गलत अनुसरण रखते हो, तो इसकी बहुत संभावना है कि यह तुम्हें उस मार्ग की विपरीत दिशा में ले जाएगा, जो परमेश्वर ने तुम्हारे लिए इंगित किया है। अंतिम परिणाम यह होगा कि, जब परमेश्वर का कार्य समाप्त होगा, तब तुम न केवल इनाम पाने में विफल रहोगे, और न केवल उद्धार पाने में विफल रहोगे, बल्कि हटा भी दिए जाओगे—यह काफी भयानक बात है। इस भयानक परिणाम को अंततः घटित होने से रोकने के लिए, तुम्हें कष्ट सहने के मुद्दे के संबंध में सही विचार और दृष्टिकोण और एक सही समझ रखनी होगी और फिर तुम्हें अभ्यास के सही सिद्धांत निर्धारित करने होंगे। यदि तुम्हारे विचार, दृष्टिकोण और अभ्यास के सिद्धांत तुम्हें उद्धार के मार्ग पर ले जाते हैं, तो तुम जो विचार और दृष्टिकोण रखते हो और तुमने जो अभ्यास का मार्ग चुना है, वे सही हैं, सकारात्मक हैं और सत्य के अनुरूप हैं। यदि तुम्हारे विचार और दृष्टिकोण और तुम्हारे द्वारा चुने गए अभ्यास के सिद्धांत तुम्हें उद्धार के मार्ग पर नहीं ले जाते और तुम्हें उद्धार पाने में सक्षम नहीं बना सकते, तो तुम जो विचार और दृष्टिकोण रखते हो और जो अभ्यास के सिद्धांत तुमने चुने हैं, वे गलत हैं। इतना तो निश्चित है। यानी, यदि तुम्हारे द्वारा चुने गए विचार और दृष्टिकोण और तुम्हारे द्वारा निर्धारित किया गया अभ्यास का मार्ग तुम्हें भटकाते हैं और परमेश्वर द्वारा तुम्हें सिखाए गए उद्धार के मार्ग के विपरीत जाते हैं, तो तुम्हारे द्वारा चुना गया मार्ग गलत है। तुम्हें उसे अस्वीकार कर देना चाहिए; तुम्हें अपने विचार और दृष्टिकोण बदलने चाहिए और अपने अभ्यास के सिद्धांत और अभ्यास के तरीके बदलने चाहिए। यह तुम्हारे उद्धार पाने के लिए लाभदायक होगा। क्या तुम समझते हो? (हाँ।) उद्धार पाने में शामिल कोई भी मामला महत्वहीन नहीं है। यहाँ तक कि उन मुद्दों के साथ भी, जो बहुत मामूली लगते हैं और जिन्हें आसानी से अनदेखा कर दिया जाता है, तुम्हें सावधानी से व्यवहार करना होगा और उन पर गंभीरता से विचार करना होगा, और फिर सही विचार, दृष्टिकोण और अभ्यास के मार्ग स्थापित करने होंगे—केवल यही वह अभ्यास है जो उद्धार पाने के लिए लोगों में होना चाहिए। तुम्हें इस बारे में भ्रमित बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

हमारी अभी की संगति में कष्ट सहने के संबंध में लोगों के कुछ गलत दृष्टिकोणों और विरूपित अभिव्यक्तियों पर चर्चा की गई, और साथ ही उन सही विचारों और दृष्टिकोणों पर भी, जो लोगों के पास होने चाहिए और उन सिद्धांतों पर भी, जिनका उन्हें अभ्यास करना चाहिए। चूँकि हम इस बारे में बात कर रहे हैं कि देहधारी परमेश्वर कष्ट सहने को कैसे देखता है, इसलिए हमने अभी जिस पर संगति की, वह एक ओर, कष्ट सहने के संबंध में मेरे कुछ मत और मूल्यांकन दर्शाती है, और दूसरी ओर, वह कष्ट सहने के संबंध में मेरे कुछ विचार, दृष्टिकोण और अभ्यास के सिद्धांत दर्शाती है। चाहे वे विचार और दृष्टिकोण हों या अभ्यास के सिद्धांत, हमने अभी जिस पर संगति की, वह तुम लोगों के दैनिक जीवन में या अपने कर्तव्य निभाने की प्रक्रिया में तुम लोगों के प्रकाशनों और अभिव्यक्तियों से संबंधित है। तो आओ देखें कि देहधारी परमेश्वर कष्ट सहने के मुद्दे को किस तरह देखता है। मैंने अभी तुम लोगों के साथ इस बात पर संगति की कि कष्ट सहने के मामले को किस तरह देखा जाए। कष्ट सहना मनुष्य के जीवन और अस्तित्व का एक हिस्सा है। सामान्य मानवता के परिप्रेक्ष्य से देखने पर कष्ट सहना एक ऐसी चीज है, जिसका होना तय है। इस मानव-संसार में रहते हुए, इस भौतिक दुनिया में रहते हुए हर व्यक्ति को अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक बहुत सारे कष्ट सहने पड़ते हैं, जिनमें दैहिक पीड़ा, अप्रिय स्थिति और दुख शामिल हैं। इसी तरह, मैंने भी वास्तविक दुनिया के परिवेश में रहते हुए ऐसा कष्ट महसूस किया है। मैंने बहुत पीड़ा अनुभव की और सही है और मैं अब भी कुछ कष्ट अनुभव कर रहा हूँ। यह एक अपरिहार्य प्रक्रिया है, इसलिए, सामान्य मानवता के परिप्रेक्ष्य से मैं स्वाभाविक रूप से ऐसा कष्ट स्वीकार करता हूँ या स्वाभाविक रूप से उसका अनुभव करता हूँ। मेरा देह कष्ट महसूस करता है, लेकिन मेरे हृदय में कोई प्रतिरोध और कोई अस्वीकृति नहीं है। मुझे इस कष्ट की उपस्थिति उतनी ही स्वाभाविक लगती है, जितनी वह हवा जिसमें लोग साँस लेते हैं या वह धूप जिसे वे महसूस करते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह कोई अतिरिक्त चीज है, और मुझे नहीं लगता कि यह फालतू है, और मुझे यह तो बिल्कुल नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है जिसे मैंने अपने लिए खुद उत्पन्न किया है। मैं ऐसा ही महसूस करता हूँ। कहने का तात्पर्य यह है कि, चाहे कष्ट का कारण जो भी हो, या मैं जिस भी चरण में कष्ट से गुजरूँ, या चाहे यह ऐसा कष्ट हो जिसका सामना मैं अपने दैनिक जीवन में करूँ या ऐसा कष्ट हो जिसे मुझे अपना कार्य करने में सहना चाहिए, मुझे बस यही लगता है कि एक घटना घट रही है। व्यक्ति को किसी निश्चित सिद्धांत का उपयोग अवश्य करना चाहिए और इस घटना से निपटने और इसे हल करने के तरीके के बारे में सोचना चाहिए। इन चीजों से निपटने और इन्हें हल करने में कभी-कभी कुछ कष्ट सहने की आवश्यकता होती है, लेकिन चाहे मैं काफी कष्ट सहूँ या बस थोड़ा-सा हलका कष्ट सहूँ, यह सब मुझे बस एक प्रक्रिया जैसा लगता है। यह कोई अतिरिक्त बोझ जैसा नहीं लगता; यह बस इतनी ही सरल भावना है। जब कष्ट सहने की बात आती है, तब इस सरल भावना के अलावा, मैंने कभी इस बात का ढिंढोरा नहीं पीटा है कि मैंने क्या कष्ट सहा है। उदाहरण के लिए, जब मैं लोगों के संपर्क में आने और लोगों के साथ संगति करने के लिए कुछ ऐसी जगहों पर जाता हूँ जहाँ की स्थितियाँ अपेक्षाकृत खराब होती हैं, तब मुझे ऐसा नहीं लगता कि मैं बहुत ज्यादा कष्ट सह रहा हूँ, और मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि मेरा कष्ट सहना किसी प्रकार का योगदान है जो मैं लोगों को देता हूँ। इसके बजाय, मुझे लगता है कि यह बहुत सामान्य है और जिक्र करने लायक नहीं है। मैंने कष्ट सहने को कोई ऐसी बड़ी घटना कभी नहीं माना है जिसका दिखावा किया जाए, प्रचार किया जाए या बतंगड़ बनाया जाए ताकि लोग मेरा आदर करें; मैंने कभी ऐसी चीजें नहीं की हैं। तुम लोग ही इस बात का ढिंढोरा पीटते हो कि मैंने क्या कष्ट सहा है—तुम लोगों ने ऐसा बहुत किया है, लेकिन मैंने कभी नहीं किया।

एक बार मैं कहीं गया, ताकि वहाँ के लोगों से बोल-बतिया सकूँ और उनके साथ कुछ चीजों के बारे में संगति कर सकूँ। जब तक मैंने संगति समाप्त की, तब तक भोजन का समय बीत चुका था और मैं बिना खाए ही चला आया। बाद में, कुछ लोगों ने यह खबर फैला दी : “परमेश्वर ने पूरी सुबह हमारे साथ संगति की। उसने एक घूँट पानी तक नहीं पिया और वह बिना भोजन किए ही चला गया।” एक व्यक्ति के यह कहने के बाद, यह खबर एक से दस और दस से सौ लोगों तक फैल गई और बहुत-से लोगों को इसके बारे में पता चल गया। उनको यह पता चलने का क्या परिणाम हुआ? इन लोगों ने इस मामूली बात को सभाओं में औपचारिक संगति का विषय मान लिया, और इसके बारे में ऐसे संगति की मानो यह सत्य हो। मैं हैरान था : इस मामले के बारे में बात करने के लिए क्या है? इसके बारे में बात करने का क्या मूल्य है? इस मामले के बारे में संगति करने का क्या उपयोग है? कभी-कभी मैं तुम लोगों से बातचीत करता हूँ, दैनिक जीवन की चीजों या काम के मामलों के बारे में बात करता हूँ। यह एक बहुत ही सामान्य बात है, उतनी ही सामान्य जितनी तुम लोग एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हो। इसमें शेखी बघारने वाली कोई बात नहीं है और प्रचारित करने वाली कोई बात नहीं है। उन्होंने मेरी पीठ पीछे इसे क्यों प्रचारित किया? मैं काफी हैरान था। बाद में, जब उन्होंने इस बात को बहुत फैलाया, तब मुझे समझ आया : उनका मानना था कि यह देहधारी परमेश्वर के कष्ट के अनुभवों की गवाही देना है, और कि वे सत्य फैला रहे हैं, केवल किसी घटना की बात नहीं फैला रहे। मैं कहता हूँ कि यदि तुम देहधारी परमेश्वर के कष्ट के अनुभवों की गवाही देना चाहते हो, तो यह बिल्कुल अनावश्यक है। तुम लोगों से मिलना, बातचीत करना और बोलना ऐसा काम है, जो मैं स्वेच्छा से करता हूँ। मैं इसे किसी को दिखाने के लिए नहीं करता, मैं इसे तुम लोगों का दिल जीतने के लिए नहीं करता और मैं कोई दिखावा नहीं कर रहा हूँ। जहाँ तक इस बात का संबंध है कि कभी-कभी जब मैं लंबे समय तक संगति करता हूँ तब मैं कुछ खाता-पीता नहीं हूँ, तो यह जानबूझकर नहीं किया जाता—ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मुझे प्यास नहीं लगी होती और बहुत भूख नहीं लगी होती। यदि मुझे असहनीय भूख लगी होती, तो मैं तुमसे अपने लिए कुछ खाना लाने के लिए कह देता या तुमसे अपने लिए साधारण भोजन बनाने के लिए कह देता। मैं भूख बिल्कुल बर्दाश्त न करता; मैं तुम्हारे साथ कोई औपचारिकता न निभाता। क्या भोजन के समय बिना खाए चले जाना कष्ट सहना माना जाता है? तुम लोग जो प्रचारित कर रहे हो, उसे देखते हुए, ऐसा लगता है मानो मैं दिखावे के लिए चीजें कर रहा हूँ। यह सुनकर मुझे इतनी असुविधा क्यों महसूस होती है? यह ऐसा है मानो मैं यह इसलिए कर रहा हूँ ताकि तुम लोग देख सको कि मैं कितना कष्ट सहता हूँ, मैं कितना बर्दाश्त कर सकता हूँ, मेरे मन में तुम लोगों के लिए कितना प्रेम है और मैंने तुम लोगों के लिए कितना योगदान दिया है, ताकि मेरे जाने के बाद तुम लोग मेरे लिए इसका प्रसारण करो, यह प्रचारित करो कि मैंने कितना कष्ट सहा है और मैंने तुम लोगों के लिए कितनी चीजें की हैं, मानो मैं तुम लोगों का दिल जीतने के लिए इस तरीके का उपयोग कर रहा हूँ। क्या यही मेरा लक्ष्य है? (नहीं।) यह मेरा लक्ष्य नहीं है। मैं तुम लोगों से बातचीत करने और बोलने के लिए तुम लोगों के पास आता हूँ और कभी-कभी भोजन का समय होने पर बिना खाए वापस चला जाता हूँ। यह बहुत सामान्य है। लेकिन तुम लोग इसे कोई बड़ी घटना मान लेते हो, सोचते हो कि मैंने कष्ट सहा है, कि इसमें सत्य है जिसे खोजा जाना चाहिए, कि तुम लोगों को इसकी नकल करनी चाहिए और इसका अनुसरण करना चाहिए, और तुम लोग इस मामले को ऐसे फैलाते हो मानो यह सत्य हो। इस मामले को फैलाना बेकार की बातें फैलाने के बराबर है। मुझे तुम लोगों का बेकार की बातें फैलाना पसंद नहीं है। जब मैं इसके बारे में सुनता हूँ, तब मुझे घृणा और चिढ़ महसूस होती है। जो कोई भी बेकार की बातें फैलाता है, मुझे उससे चिढ़ होती है। यदि मैं तुम लोगों के साथ सत्य या कलीसिया के कार्य से जुड़ी किसी विषयवस्तु पर संगति करता हूँ, तो यह विषयवस्तु ही है जिसकी तुम लोगों को जरूरत है—तुम लोग इसे लिख सकते हो और सभी के साथ साझा कर सकते हो और इसके बारे में संगति कर सकते हो। लेकिन जब तुम लोग यह बात फैलाते हो कि मैंने कहीं भूख या ठंड से कैसे कष्ट सहा—जब तुम लोग ये चीजें फैलाते हो, तब मुझे चिढ़ होती है। मुझे बेकार की बातें फैलाने से सख्त घृणा है। तुम लोग इस तरह के काम करने में इतने सक्रिय क्यों हो? क्या तुम लोगों को लगता है कि इससे मुझे खुशी मिलती है? मैं तुम लोगों जैसा नहीं हूँ; इससे मुझे बिल्कुल भी खुशी नहीं मिलती। और मैंने इतने वर्षों तक इसे बर्दाश्त किया है। यदि मुझे पता होता कि इन बातों को फैलाने वाला पहला व्यक्ति कौन है, तो मुझे उससे पूछना पड़ता, “तुमने ये बातें क्यों फैलाईं? तुम्हारा लक्ष्य क्या है? तुम्हारा इरादा क्या है? तुम्हारे इरादे बुरे हैं! यह बाधा पैदा करने के बराबर है! क्या तुम जानते हो कि तुमने मेरा मूड खराब कर दिया है? इस तरह बेकार की बातें फैलाना मेरी स्वतंत्रता प्रतिबंधित करने का एक प्रच्छन्न तरीका है; इसकी प्रकृति यही है।” मुझे बेकार की बातें फैलाने वाले लोगों से घृणा है, विशेषकर उन लोगों से जो कभी सत्य पर संगति नहीं करते और सत्य का अभ्यास करने या कलीसिया के कार्य से जुड़ी किसी भी चीज पर कभी संगति नहीं करते, बल्कि केवल इस तरह की अर्थहीन चीजों के बारे में बात करते हैं और इस तरह की बेकार की बातें फैलाते हैं, यहाँ तक कि इन्हें बहुत विस्तार से फैलाते हैं। उदाहरण के लिए, मैं तुम लोगों से बातचीत कर रहा हूँ और मैं कुछ बार खाँसता हूँ, और कुछ लोग मेरी पीठ पीछे यह बात फैला देते हैं। क्या तुम्हें यही फैलाना चाहिए? क्या यही तुम्हारा कर्तव्य है? मुझे इतने वर्षों से बेकार की बातें फैलाने से चिढ़ रही है। कुछ लोग ठीक इसी तरह बेकार की बातें फैलाते हैं। जैसे-जैसे यह बात आगे बढ़ती है, काफी लोग इसके बारे में सुनते हैं, और कुछ भ्रमित लोग मेरी खाँसी की नकल तक करते हैं। इसकी नकल करने का क्या उपयोग है? यदि तुम इस बात की नकल करते कि मैं समस्याएँ हल करने के लिए सत्य पर कैसे संगति करता हूँ, तो इससे परमेश्वर के घर के कार्य को कुछ लाभ होता। यदि तुम इस बात की नकल करते कि मैं परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा कैसे करता हूँ और तुम लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए हर संभव साधन के बारे में कैसे सोचता हूँ, और इस बात की नकल करते कि सत्य पर संगति करते समय मैं कैसे अथक रूप से उदाहरण दे सकता हूँ और तथ्य बता सकता हूँ ताकि तुम सभी लोगों को कुछ हासिल हो और तुम सभी प्रगति करो—यदि तुम ये सकारात्मक चीजें करते, तो यह देखकर मुझे खुशी होती। तुम इन सकारात्मक चीजों की नकल क्यों नहीं करते? तुम्हें उन अर्थहीन चीजों की नकल अवश्य क्यों करनी चाहिए? यह साबित करता है कि तुम्हारी मानसिकता में कोई समस्या है। यदि तुम्हारे पास वास्तव में करने के लिए कुछ बेहतर नहीं है, तो तुम्हें करने के लिए कोई उचित काम खोजना चाहिए; यह सभी के लिए फायदेमंद होगा। कोई उचित काम क्यों नहीं करते? ऐसे लोग अपने उचित कार्यों की उपेक्षा करते हैं; वे बहुत घृणित हैं!

मैंने इतने वर्षों तक सत्य पर संगति की है, लेकिन मैंने कभी तुम लोगों को सत्य के लिए बहुत प्रयास करते नहीं देखा है, न ही मैंने तुम लोगों को सत्य के लिए उतना प्रयास करते देखा है, जितना प्रयास तुम लोग बेकार की बातें फैलाने में करते हो। ये लोग बेकार की बातें फैलाना इतना पसंद क्यों करते हैं? उन चीजों को फैलाने का क्या उपयोग है? ये लोग, जिनमें आध्यात्मिक समझ नहीं है, सचमुच अपने उचित कार्यों की उपेक्षा करते हैं! यदि तुम वास्तव में सत्य के किसी पहलू पर स्पष्ट रूप से संगति कर सकते हो और इससे भाई-बहनों का थोड़ा लाभ और आत्मिक उन्नयन होता है, तो यह एक अच्छी बात है, और मुझे तुम्हें धन्यवाद भी देना चाहिए। लेकिन तुम हमेशा यह बात फैलाते हो कि मैंने किसी खास दिन क्या किया, मैं कहीं कितनी देर रुका, मैं कितनी दूर चला और मैं कितनी देर से लौटा; जब तुम लोग हमेशा ऐसी चीजें फैलाते हो, तब मुझे बहुत चिढ़ होती है। कुछ लोग कहते हैं, “तुम्हें चिढ़ क्यों होती है? हमारे इरादे अच्छे हैं। क्या हम देहधारी परमेश्वर के कष्ट सहने की गवाही नहीं दे रहे?” क्या यह दृष्टिकोण सही है? (नहीं।) यह किस तरह से गलत है? (परमेश्वर ने बहुत सारे वचन बोले हैं और बहुत सारे सत्य व्यक्त किए हैं, लेकिन वे उन पर संगति नहीं करते। वे इस बारे में भी बात नहीं करते कि सत्य का अभ्यास करने में उनके क्या अनुभव हैं। परमेश्वर की गवाही देते समय वे इन चीजों के बारे में बात नहीं करते, बल्कि इसके बजाय मसीह के जीवन की कुछ चीजों का बतंगड़ बनाते हैं। मुझे लगता है कि उनके हृदय सही नहीं हैं।) तुम लोगों को लगता है कि मैंने ये चीजें करने में कष्ट सहा, लेकिन क्या तुम लोग उस कष्ट को समझते हो जो मैं वास्तव में सहता हूँ? क्या तुम लोग उसके बारे में जानते हो? (नहीं।) तुम लोग नहीं जानते, न ही तुम लोग उसे समझते या बूझते हो। तुम लोग बस मेरे दैनिक जीवन के इन मामूली मामलों का बतंगड़ बनाते हो और उनका हर जगह प्रसारण करते हो। उदाहरण के लिए, एक बार मैं किसी से मिला और मैंने यूँ ही कह दिया, “आज मेरी बाँह में थोड़ी तकलीफ है।” ऐसा कहने के पीछे मेरा कोई मतलब नहीं था, लेकिन उस व्यक्ति ने इसका अलग ही मतलब निकाल लिया। यह सुनने के बाद, उसने सोचा कि मेरी बाँह में तकलीफ इसलिए हो रही थी क्योंकि मैं बहुत ज्यादा लिख रहा था। तीन दिन बाद यह कहानी फैल गई और लोग कहने लगे कि मैं कष्ट सह रहा हूँ। क्या मेरी बाँह में थोड़ी तकलीफ होना कष्ट सहना माना जाता है? क्या तुम लोगों की नजरों में यही कष्ट सहना होता है? क्या मैंने तुम लोगों के सामने यह दिखावा करने के लिए ऐसा कहा था कि मैं कष्ट सह रहा हूँ? मेरे मन में ऐसा बिल्कुल नहीं था। इसके अलावा, मेरे कष्ट सहने का तुमसे क्या लेना-देना है? क्या मैंने तुमसे इसे फैलाने के लिए कहा था? यदि कोई ऐसा काम है जो मैं चाहता हूँ कि तुम करो, तो मैं तुम्हें सीधे बता दूँगा। मैंने अपने सभी उपदेशों और संगतियों में तुम लोगों को निर्देश दिया है कि तुम्हें क्या काम करना चाहिए और क्या शब्द बोलने चाहिए—मैंने तुम लोगों को यह सब स्पष्ट कर दिया है। मैंने सत्य सिद्धांतों और अभ्यास के मार्गों पर स्पष्ट रूप से संगति की है। ये वे चीजें हैं जिन पर तुम लोगों को ध्यान केंद्रित करना चाहिए और जिन्हें तुम्हें करना चाहिए। मैं तुमसे जो कहता हूँ, तुम उस पर तो ध्यान केंद्रित नहीं करते, लेकिन मैंने तुमसे जो नहीं कहा है, तुम उस पर विशेष ध्यान देते हो, और तुमने वैसी बहुत-सी चीजें की हैं। जब मैं यह देखता हूँ, तब मुझे घृणा होती है। मैं यह कहते हुए तुम्हारी प्रशंसा बिल्कुल नहीं करूँगा कि तुमने यह अच्छा किया है और इसके लिए तुम्हें श्रेय नहीं दूँगा। मैं ऐसी चीजें कभी नहीं करता और मैंने ऐसी बातें कभी नहीं कही हैं। मैं तुम लोगों से जो कुछ भी करने की अपेक्षा करता हूँ, वह मैं तुम्हें स्पष्ट रूप से बता दूँगा। मैंने तुमसे यह करने की अपेक्षा नहीं की थी, फिर भी तुम लोगों ने यह किया। मुझे अंदर से बहुत घृणा और बहुत चिढ़ महसूस होती है और यह घृणा थोड़ी नहीं है। फिर भी तुम लोग अपने बारे में काफी अच्छा महसूस करते हो और सोचते हो कि तुम्हारे मन में मेरे लिए बहुत सहानुभूति और बहुत प्रेम है, कि तुम बहुत समझदार, विचारशील और परवाह करने वाले हो। मैं कहता हूँ कि तुम बहुत पीछे हो। अगर तुम कुछ चीजें उचित रूप से करते भी हो, तो भी हमारे बीच एक दूरी है; और तो और, बेकार की बातें फैलाना उचित नहीं है और मैं इसे पसंद नहीं करता। मैंने तुम लोगों से पहले कभी इसका जिक्र नहीं किया, इस तथ्य का यह अर्थ नहीं है कि मैंने इसके लिए मौन सहमति दे दी थी। अब मैं तुम लोगों से सटीक शब्द कह रहा हूँ : मैं बेकार की बातें फैलाने वाले लोगों से बहुत घृणा करता हूँ। विशेष रूप से, कुछ लोग मुझे थोड़ा कष्ट सहते हुए देखते हैं और फिर देहधारी परमेश्वर के कष्ट सहने की गवाही देने के बहाने जानबूझकर बेकार की बातें फैलाते हैं—तुम लोगों से मैं स्पष्ट रूप से कहता हूँ : मैं ऐसी चीज का विरोध करता हूँ, मुझे अपने हृदय में इससे विशेष रूप से घृणा महसूस होती है और मैं इसे बिल्कुल भी पसंद नहीं करता। यह परमेश्वर की गवाही देना नहीं है; यह बेकार की बातें फैलाना है। तो, क्या तुम लोगों के लिए ऐसा करना उचित है? (नहीं।) चूँकि यह उचित नहीं है, इसलिए तुम्हें क्या करना चाहिए? (हमें बेकार की बातें नहीं फैलानी चाहिए। हमें ऐसी चीज नहीं करनी चाहिए।)

क्या हमारे बीच इस बात को लेकर कोई असहमति है कि हम कष्ट सहने के मामले के साथ कैसे पेश आते हैं? क्या हमारे दृष्टिकोण अलग हैं? (हाँ।) तो कष्ट सहने पर तुम लोगों के दृष्टिकोण कहाँ से आते हैं? (कष्ट सहने पर हमारे दृष्टिकोण हमें शैतान द्वारा भ्रष्ट किए जाने के बाद हमारे भ्रष्ट स्वभावों से आते हैं।) एक ओर, सभी प्रकार की चीजों पर लोगों के दृष्टिकोण शैतान से आते हैं, ठीक वैसे ही जैसे इंसानी धारणाएँ और कल्पनाएँ आती हैं। दूसरी ओर, अधिक व्यावहारिक रूप से कहें तो, वे सामाजिक प्रवृत्तियों और सामाजिक माहौल से प्रभावित होते हैं। लोगों द्वारा ये गलत विचार स्वीकार करने का सबसे सीधा प्रभाव यह होता है कि वे कुछ भ्रामक विचार और दृष्टिकोण विकसित कर लेते हैं। जब लोग इन विचारों और दृष्टिकोणों के साथ परमेश्वर के घर में आते हैं, तो वे सभी प्रकार के गलत नजरिये विकसित कर लेते हैं। इसलिए, लोगों के कुछ नजरिये कि वे देहधारी परमेश्वर के कष्ट सहने को कैसे देखते हैं, इसी तरह कुछ भ्रामक विचारों और दृष्टिकोणों से प्रेरित होने के परिणाम हैं। अविश्वासी दुनिया में, जब रुतबे वाले और प्रतिष्ठा वाले लोग सार्वजनिक रूप से सामने आते हैं, तब वे अक्सर दिखावट की खातिर चीजें करते हैं, जिसे सीधे शब्दों में दिखावा करना कहा जाता है। दिखावा करने के बाद वे इसे प्रचारित करने के लिए मीडिया का उपयोग करते हैं, ताकि लोगों के बीच अपनी छवि बनाए रखने और अपना रुतबा मजबूत करने का लक्ष्य हासिल कर सकें, ताकि जनता की नजरों में उनकी बेहतर छवि हो, वे लोगों से अधिक आराधना प्रेरित कर सकें और लोगों के हृदयों में खुद को अधिक मजबूती से स्थापित कर सकें। और देहधारी परमेश्वर के कष्ट सहने के बारे में जानकारी फैलाने का जो नजरिया लोग अपनाते हैं, वह काफी हद तक अविश्वासी दुनिया की इस प्रवृत्ति से प्रभावित है। देहधारी परमेश्वर की बुनियादी जरूरतों या उसकी रोजमर्रा की गतिविधियों और कार्यों के संबंध में लोगों के विचार और दृष्टिकोण भी ऐसे ही हैं। यद्यपि लोग सीधे तौर पर यह नहीं कहते कि यह विशेष काम करने में देहधारी परमेश्वर का उद्देश्य क्या है, फिर भी इसे फैलाने का तरीका निम्नलिखित परिणाम पैदा करता है : इससे लोग सत्य का अनुसरण करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करते, बल्कि केवल बाहरी औपचारिकताओं के अभ्यासों पर ध्यान पर केंद्रित करते हैं; इससे वे सत्य का अभ्यास करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करते, बल्कि केवल कष्ट सहने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, केवल कुछ अच्छे लगने वाले धर्म-सिद्धांत कहते हैं और बात वहीँ खत्म कर देते हैं। लोग सोचते हैं कि ऐसा करना परमेश्वर की गवाही देना है और ऐसा करना सत्य का अभ्यास करना और परमेश्वर की छवि बनाए रखना भी है। वास्तव में, क्या परमेश्वर की छवि बनाए रखने के लिए तुम्हारी जरूरत है? तुमसे अपनी गवाही दिलवाने में क्या परमेश्वर का मतलब यह है कि तुम इन चीजों के बारे में गवाही दो? (नहीं।) देहधारी परमेश्वर की छवि बनाए रखने के लिए तुम्हारी जरूरत नहीं है, और इस तरह से बनाए रखने के लिए तो तुम्हारी जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। तुम्हारे इरादे अच्छे हो सकते हैं, लेकिन तुम्हारे कार्यों ने प्रतिकूल परिणाम पैदा किए हैं, और गंभीर मामलों में, वे विघ्न-बाधाएँ भी पैदा करते हैं। लोगों ने हमेशा माना है कि ऐसा करना उचित और तर्कसंगत है, कि यह एक अच्छा कर्म है, और कि यह वह है जो एक सृजित प्राणी को करना चाहिए। मैं कहता हूँ, “गलत! यह वह नहीं है जो तुम्हें करना चाहिए। तुम्हें यह नहीं करना चाहिए।” चूँकि तुम एक सृजित प्राणी हो, इसलिए तुम्हें एक सृजित प्राणी के रूप में अपना उचित स्थान ग्रहण करना चाहिए और अपना कर्तव्य अच्छी तरह से करना चाहिए; तुम्हें परमेश्वर के घर के भीतर समाज के मीडिया की भूमिका नहीं निभानी चाहिए और वे चीजें नहीं करनी चाहिए जो मीडिया करता है। मैं क्या शब्द बोलता हूँ, मैं क्या कष्ट सहता हूँ, मैं कहाँ जाता हूँ, मैं क्या करता हूँ, मेरा दैनिक यात्रा-क्रम क्या है—ये चीजें प्रचारित करने के लिए मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है, मुझे तुम्हारा इन्हें प्रचारित करना पसंद नहीं है और मुझे तुम्हारे इन्हें प्रचारित करने से घृणा महसूस होती है। इसलिए, कृपया इस तरह का प्रचार करना बंद करो, क्योंकि इस तरह का प्रचार करना बेकार की बातें फैलाना है और यह सत्य के अनुरूप नहीं है। क्या तुम समझते हो? (हाँ।) सबसे अच्छा यही है कि तुम इन चीजों को प्रचारित न करो; यह बेकार की बात फैलाना व्यर्थ है। यदि तुम वास्तव में परमेश्वर की गवाही देना चाहते हो, तो तुम्हें परमेश्वर के वचनों का अधिक प्रसार करना चाहिए और सत्य की अपनी अनुभवजन्य समझ और सत्य का अपना अनुभव साझा करना चाहिए। यदि तुम्हारे वास्तव में अच्छे इरादे हैं और तुम कुछ अच्छी चीजें करना चाहते हो और कुछ अच्छे कर्म तैयार करना चाहते हो, तो देखो कि परमेश्वर के घर के कार्य के किस क्षेत्र या किस हिस्से में सुधार की आवश्यकता है, और उसे अच्छी तरह से करने के लिए कुछ प्रयास करो और कीमत चुकाओ और इस प्रकार कार्य-कुशलता में सुधार करो, कार्य की प्रगति तेज करो और श्रम-शक्ति और वित्तीय संसाधन भी बचाओ। यदि तुम इस प्रकार का कोई कार्य करते हो, तो यह एक अच्छा कर्म है और एक सृजित प्राणी को यही करना चाहिए। जहाँ तक इस बात का संबंध है कि मैं क्या खाता या पहनता हूँ, या मैं क्या कष्ट सहता हूँ, तो तुम्हें उस बारे में बात फैलाने की कोई जरूरत नहीं है। मैं तुम्हें बहुत पहले ही बता चुका हूँ कि तुम्हें मेरे प्रति क्या रवैया रखना चाहिए, जिसमें केवल तीन सिद्धांत शामिल हैं : खुला और ईमानदार होना, आदरपूर्ण होना और आज्ञाकारी होना। यह इतना ही सरल है; मैं तुमसे कोई अतिरिक्त काम नहीं करवाना चाहता। यदि तुम कोई अतिरिक्त काम उचित तरीके से करते हो, तो मैं तुम्हें भाई या बहन मानूँगा और तुम्हारे द्वारा किए गए इस उपकार को याद रखूँगा। लेकिन हमारे बीच के रिश्ते के संदर्भ में, मैंने तुम्हें बहुत पहले ही इसके सिद्धांत बता दिए थे कि तुम्हें मेरे साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। वे तीन सिद्धांत क्या हैं? (खुला और ईमानदार होना, आदरपूर्ण होना और आज्ञाकारी होना।) वे ठीक यही तीन सिद्धांत हैं। यदि तुम इन तीन सिद्धांतों का पालन करते हो, तो यह उचित है, और तुमने उस उचित स्थान को मजबूती से थामे रखा होगा जो एक सृजित प्राणी को थामे रखना चाहिए, और अपनी जिम्मेदारी पूरी की होगी। तुम्हारा बेकार की बातें फैलाना धेले भर की भी कीमत नहीं रखता, और अंत में मुझे तुमसे घृणा महसूस होगी। लेकिन यदि मैं तुम्हें किसी सिद्धांत पर निर्देश देता हूँ, तुम्हें कार्य की कोई मद सौंपता हूँ या सत्य के किसी पहलू पर संगति करता हूँ और तुम वैसे ही करते हो और वैसे ही अभ्यास करते हो जैसे मैं तुम्हें बताता हूँ, तो यह बेकार की बातें फैलाने से बहुत बेहतर है। केवल सत्य का अभ्यास करने का ही मूल्य है और उसे ही याद रखा जाता है। तुम यह कहते हुए मेरे बारे में बेकार की बातें फैलाते हो कि मैं कहीं किसी सभा में शामिल होने के लिए पैदल चलने से बहुत थक गया था। यह बेकार की बात फैलाकर तुम मेरे लिए लोगों की सहानुभूति और दया आकर्षित करते हो। मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूँ और मुझे तुम्हारा ऐसा करना पसंद नहीं है। मुझे तुमसे पूछना पड़ेगा, “इस मामले को फैलाने का क्या उपयोग है? तुमने ये बातें क्यों फैलाईं? क्या तुम वास्तव में समझते हो कि परमेश्वर की गवाही देने का क्या अर्थ है?” यदि तुम कोई ऐसा कारण नहीं बता सकते जो सत्य के अनुरूप हो, और तुम जो कहते और करते हो उसका अंतर्निहित लक्ष्य सत्य के जरा भी अनुरूप नहीं है, बल्कि वह केवल तुम्हारी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ और इच्छाएँ पूरी करने और मेरी चापलूसी करने का प्रयास करने के लिए है, तो मैं तुम्हें बताता हूँ कि मुझे तुम्हारा ऐसा करना पसंद नहीं है। तुम्हें यह बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह एक बार हो सो हो गया; इसे फिर कभी मत करना! मेरे साथ अपने जुड़ने और मिलने-जुलने में, तुम्हें मेरे द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर बार-बार विचार अवश्य करना चाहिए। तुम्हें उस स्थान को मजबूती से अवश्य थामना चाहिए जो तुम्हें थामना चाहिए, वे जिम्मेदारियाँ पूरी करनी चाहिए जो तुम्हें पूरी करनी चाहिए, उन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए जिनका तुम्हें पालन करना चाहिए—ये वे चीजें हैं जो तुम्हें हासिल करनी चाहिए। हमेशा यह पता लगाने की कोशिश मत करो कि मेरी लल्लो-चप्पो कैसे की जाए या मेरी चापलूसी कैसे की जाए; हमेशा मेरे साथ सहानुभूति रखने या मुझ पर दया करने की इच्छा मत रखो, या मुझे खुश करने की इच्छा मत रखो। ये चीजें मत करो। अगर तुम इन्हें करते भी हो, तो भी यह व्यर्थ होगा। मुझे तुम्हारा ये चीजें करना पसंद नहीं है और मुझे तुम्हारे ऐसा करने से घृणा महसूस होती है। यदि तुम ये चीजें नहीं करते, तो मैं तुम्हारे साथ एकदम नियमानुसार पेश आऊँगा और तुम्हारे साथ सामान्य रूप से मिल-जुल पाऊँगा। यदि तुम ये चीजें करते हो, जो मैंने किया है उसे हमेशा नमक-मिर्च लगाकर बताने और मेरी पीठ पीछे इन चीजों का बतंगड़ बनाने के बारे में सोचते हो ताकि मेरी लल्लो-चप्पो कर सको और अपने बारे में मुझे अच्छा महसूस करा सको, तो मैं कहता हूँ कि तुम गलत हो। ऐसा करने से मुझे तुमसे केवल घृणा ही महसूस होगी। चाहे तुम कुछ भी करो, मैं सत्य सिद्धांतों के आधार पर ही तुम्हारे साथ व्यवहार और तुम्हारा मूल्यांकन करूँगा; मैं तुम्हें इसी तरह देखूँगा। यदि तुम मेरे साथ उचित और सही तरीके से जुड़ते और मिलते-जुलते हो, तो हम सामान्य रूप से मिल-जुल सकते हैं। यदि तुम हमेशा मेरी पीठ पीछे बेकार की बातें फैलाते रहते हो, तो मेरी नजरों में तुम्हारी मानवता अच्छी नहीं है। कम से कम, मैं यह कहूँगा कि तुममें सत्यनिष्ठा या गरिमा नहीं है, और कि तुम बहुत नीच हो। कुछ लोग कहते हैं, “मैं तुम्हारे लिए अच्छी बात कह रहा था—क्या यह ठीक नहीं है?” मैं कहता हूँ : “इसकी कोई जरूरत नहीं है।” लोग मेरे द्वारा संगति किए वाले वचनों और मेरे द्वारा उन्हें सिखाए जाने सत्यों के माध्यम से यह देखने और जानने आते हैं कि मैं किस तरह का व्यक्ति हूँ; वे इसे तुम्हारे द्वारा फैलाई गई बेकार की बातों के माध्यम से देखने और जानने नहीं आते। इसलिए, तुम्हारा बेकार की बातें फैलाना पूरी तरह से अनावश्यक और फालतू है। शायद किसी और को इससे घृणा महसूस न हो, या शायद हर व्यक्ति को यह पसंद हो, लेकिन कम से कम, मुझे यह पसंद नहीं है और मुझे इससे घृणा महसूस होती है। जब तुम मेरे बारे में बेकार की बात फैलाते हो, तब अगर वह वास्तव में हर किसी की रुचि के अनुकूल भी हो और वास्तव में हर व्यक्ति के विचारों के अनुरूप भी हो जिससे हर व्यक्ति को अच्छा महसूस हो, तो भी तुम्हें कम से कम मुझसे अवश्य पूछना चाहिए। मैं उसमें शामिल व्यक्ति हूँ; तुम्हें अवश्य पूछना चाहिए कि क्या मैं इससे सहमत हूँ और क्या मुझे यह पसंद है। क्या मैंने तुम्हें ऐसी चीजें फैलाने के लिए अधिकृत किया है? यदि मैंने तुम्हें अधिकृत नहीं किया है, फिर भी तुम मेरे बारे में बेकार की बातें फैलाते हो, इतने मनमाने ढंग से बोलते हो, यहाँ तक कि इसे ऐसे फैलाते हो मानो यह सत्य हो, तो क्या इसका यह अर्थ नहीं है कि तुम्हारे छिपे हुए इरादे हैं? फिर मैं तुम्हारा कैसे निरूपण करूँगा? मैं कहूँगा कि तुम विघ्न-बाधाएँ पैदा कर रहे हो। चाहे मैं जहाँ भी जाऊँ, जो भी वचन कहूँ या मैं जो भी चीजें करूँ, कुछ लोग विशेष रूप से इन चीजों को फैलाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, मानो ऐसा करने के बाद हर व्यक्ति मेरा बहुत आदर करेगा और मुझे बहुत ऊँचा दर्जा देगा। क्या यह परमेश्वर का उत्कर्ष करना और परमेश्वर की गवाही देना है? (नहीं।) फिर, जब भी मैं कुछ चीजें करने के लिए कहीं जाता हूँ, चाहे वे मेरे दैनिक जीवन की चीजें हों या कार्य से संबंधित चीजें हों—विशेष रूप से वे चीजें जो लोगों की नजरों में कष्ट सहने जैसी लगती हैं—क्या मैं ये चीजें करके दिखावा कर रहा हूँ? (नहीं।) चूँकि तुम जानते हो कि मैं दिखावा नहीं कर रहा हूँ, इसलिए ये चीजें मत फैलाओ। लाउडस्पीकर की तरह काम मत करो, और मीडिया की तरह काम मत करो; परमेश्वर के घर में ऐसी कोई संस्था नहीं है। खुद कोई मीडिया आउटलेट स्थापित मत करो और इन चीजों को फैलाने के लिए लाउडस्पीकर की तरह काम मत करो, क्योंकि तुम्हारे इन्हें फैलाने से मुझे सख्त घृणा है; इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए, तुम्हें बेकार की बातें बिल्कुल नहीं फैलानी चाहिए और इस तरह की चीजों की बात बिल्कुल नहीं फैलानी चाहिए। यह तुम लोगों से मेरी अपेक्षाओं में से एक है।

परमेश्वर का अपना कार्य करने के लिए देह धारण करना परमेश्वर की प्रबंधन योजना का एक कदम है, यह उसके भीतर की एक मद है और यह रूप के संदर्भ में कुछ विशेष है—इसके लिए परमेश्वर को लोगों के बीच आकर बोलने और कार्य करने की आवश्यकता होती है। यानी, परमेश्वर एक दैहिक शरीर की छवि धारण करता है, एक साधारण व्यक्ति बनता है और लोगों के बीच कार्य करने आता है। बोलने के अपने कार्य के अलावा, सबसे महत्वपूर्ण चीज उसके देह द्वारा सहा जाने वाला कष्ट है। यह भी कार्य की एक मद है, और ऐसी चीज है जिसका उसे अनुभव करना ही होता है और जिसे उसे सहना ही पड़ता है। जिस अवधि के दौरान परमेश्वर बोलता और अपना कार्य करता है, उसमें बोलने और कार्य करने के अलावा, उसके देह को कुछ कष्ट भी सहना पड़ता है। लोगों के बीच रहते हुए परमेश्वर का कष्ट सहना अपरिहार्य है। लोगों को बचाने के लिए, लोगों को सत्य प्रदान करने के लिए, लोगों को मार्ग दिखाने के लिए और लोगों को जीवन प्रदान करने के लिए परमेश्वर देह में आता है और लोगों के बीच रहता है। लेकिन वह जिसका सामना करता है, वह शैतान द्वारा गहराई से भ्रष्ट की गई मानवजाति है। तो परमेश्वर को क्या सहना पड़ता है? उसे लोगों की आलोचना, ईशनिंदा, विद्रोहीपन और विश्वासघात और साथ ही लोगों की गलतफहमियाँ, सतर्कता और शिकायतें और साथ ही वे विभिन्न तरीके सहने पड़ते हैं जिनसे वे परमेश्वर के प्रति अनमने ढंग से कार्य करते हैं। उसे ये चीजें सहनी पड़ती हैं। कुछ लोग कहते हैं : “हमने तुम्हें ये चीजें सहते हुए नहीं देखा है।” जब परमेश्वर देह में आता है, तब वह अविश्वासियों के बीच नहीं रहता; इसके बजाय वह परमेश्वर के चुने हुए लोगों के बीच रहता है और उन मानवों के बीच रहता है जिन्हें वह बचाना चाहता है। इन मानवों के साथ रहते हुए उसकी देह को अपरिहार्य रूप से इन लोगों के संपर्क में आना पड़ता है, इनसे जुड़ना पड़ता है और संवाद करना पड़ता है, इनके साथ मिलना-जुलना पड़ता है और अपरिहार्य रूप से कई मामलों से निपटना पड़ता है। जब वह इन मामलों से निपटता है, तब लोग बहुत स्वाभाविक रूप से शैतानी भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करेंगे। तुम्हें क्या लगता है, जब देहधारी परमेश्वर लोगों को भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करते हुए देखता है, तब उसे खुशी महसूस होती है या बेचैनी? (बेचैनी।) क्या बेचैनी महसूस करना कष्ट सहना माना जाता है? (हाँ।) तो क्या वह बेचैनी महसूस होने के कारण लोगों को बचाना बंद कर देता है? क्या वह बेचैनी महसूस होने के कारण अपना कार्य करना छोड़ देता है? या क्या वह लोगों को सीधे नष्ट कर देता है? वह ऐसा नहीं कर सकता। जिन्हें वह बचाता है, वे ठीक वही गहराई से भ्रष्ट मनुष्य होते हैं। उसकी बेचैनी एक वास्तविक मुद्दा है। जहाँ तक देहधारी परमेश्वर का संबंध है, मानवजाति को बचाने के लिए उसे इन सबका सामना करना ही पड़ता है और यह सब सहना ही पड़ता है। इन सबका सामना करते हुए और यह सब सहते हुए, उसे अपना कार्य भी जारी रखना होता है, सत्य प्रदान करने के लिए वचनों को व्यक्त करना जारी रखना होता है, धैर्यपूर्वक और गंभीरता से लोगों से बात करनी होती है और लोगों के बीच कार्य करना होता है। वह लोगों को बचाना केवल इसलिए नहीं छोड़ सकता कि वह देखता है कि लोग बहुत गहराई से भ्रष्ट हो गए हैं, कि उनका विद्रोहीपन बहुत बड़ा है, या कि वे जो चीजें करते हैं वे बेतुकी और घृणित हैं, क्योंकि यह उसका कार्य है, और इसलिए सहना और धैर्य रखना उसके कार्य का एक हिस्सा है, और यह देहधारी परमेश्वर द्वारा अपनी सेवकाई करने और अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करने का भी एक हिस्सा है। यानी, जब मानवजाति की बात आती है, तब परमेश्वर की जिम्मेदारियाँ हैं, उसकी चिंताएँ हैं, उसका कार्य है और उसकी अपेक्षाएँ भी हैं। परमेश्वर मानवजाति को बचाना चाहता है, लोगों के एक समूह को पूर्ण बनाना चाहता है ताकि वे अगले युग में प्रवेश करें, और लोगों के एक समूह को पूर्ण बनाना चाहता है ताकि वे उद्धार प्राप्त करें और एक नई मानवजाति बनें, वह परमेश्वर के महान कार्य को पूर्णता तक पहुँचाना चाहता है और लोगों का एक हिस्सा प्राप्त करना चाहता है। यह परमेश्वर का कार्य है और देहधारी परमेश्वर ठीक यही सेवकाई करने के लिए आया है। और इसलिए, परमेश्वर के अपना कार्य करने के लिए देह धारण करने से पहले, ऐसा नहीं था कि वह नहीं जानता था कि उसका सामना गहराई से भ्रष्ट मनुष्यों के एक समूह से होगा; बल्कि, वह अच्छी तरह जानता था कि वह शैतान द्वारा गहराई से भ्रष्ट किए गए मनुष्यों के एक समूह को बचाने जा रहा है। इसलिए, परमेश्वर के स्वभाव सार के लिए, वह जिस भी चीज का मुकाबला करेगा और जिसका भी सामना करेगा, वे सब कठिनाइयाँ होंगी। इन कठिनाइयों में बाहरी परिवेश द्वारा लाई गई कुछ कठिनाइयाँ तो शामिल हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण होने वाली कठिनाइयाँ कुछ नहीं हैं। वास्तविक कठिनाइयाँ क्या हैं? मैंने अभी तुम लोगों से पूछा और तुम लोगों ने कहा कि तुम नहीं जानते, इसलिए मुझे तुम लोगों को बताना होगा, और तब तुम लोग जान जाओगे। एक बार जब तुम जान जाओगे, तब तुम लोग समझ पाओगे।

परमेश्वर के देह धारण करने के बाद उसका स्वभाव और सार अपरिवर्तित रहते हैं। उसके पास दिव्य जीवन है और उसके पास परमेश्वर का अपना स्वभाव भी है, इसलिए उसके सार और जीवन के संदर्भ में, भ्रष्ट मानवजाति उसके अनुरूप होने में असमर्थ है। परमेश्वर के अनुरूप होने में इस असमर्थता का अर्थ यह नहीं है कि लोग रहन-सहन की आदतों या व्यक्तित्व के मामले में परमेश्वर से सहमत होने में असमर्थ हैं; बल्कि, इसका अर्थ यह है कि जब विभिन्न विचारों और दृष्टिकोणों, और साथ ही विभिन्न लोगों, घटनाओं और चीजों के साथ व्यवहार करने के सिद्धांतों और तरीकों की बात आती है, तब लोग परमेश्वर के अनुरूप होने में असमर्थ होते हैं। क्या यह सच नहीं है? (है।) परमेश्वर के अनुरूप होने में इस असमर्थता का कारण यह है कि भ्रष्ट मानवजाति शैतान द्वारा गहराई से प्रभावित और शिक्षित की गई है, उसने शैतान के प्रलोभन स्वीकार कर लिए हैं और वह सब कुछ शैतान के विचारों और दृष्टिकोणों के आधार पर ही करती है। शैतान के ये सभी विचार और दृष्टिकोण भ्रामक हैं और ये सभी नकारात्मक चीजें हैं—इस प्रकार हर व्यक्ति परमेश्वर के कार्य को और स्वयं परमेश्वर को इन भ्रामक दृष्टिकोणों और तरीकों से देखता है। जब मानवजाति की बात आती है, तब परमेश्वर का सार, परमेश्वर का स्वभाव, यहाँ तक कि मानवजाति को बचाने में परमेश्वर के श्रमसाध्य इरादे किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं समझे जा सकते और किसी भी व्यक्ति द्वारा सराहे नहीं जा सकते। निस्संदेह, ऐसा भी कोई व्यक्ति नहीं है जो उनके साथ सही तरह से पेश आ सके और उन्हें सही तरह से स्वीकार कर सके, ऐसा कोई व्यक्ति होना तो दूर की बात है जो वास्तव में उसके प्रति विचारशील हो सके। लेकिन देहधारी परमेश्वर को मानवजाति को बचाने का यह कार्य अभी भी पूरा करना होगा और उसे मनुष्य को सत्य, मार्ग और जीवन प्रदान करना होगा। मनुष्य को सत्य, मार्ग और जीवन प्रदान करने की प्रक्रिया में उसे मनुष्य की गलतफहमियाँ, शिकायतें और आलोचनाएँ, यहाँ तक कि उसकी अस्वीकृति और उपेक्षा भी सहनी पड़ती है—यानी, उसे मनुष्य के विद्रोहीपन के विभिन्न रूपों का सामना करना पड़ता है। मनुष्य को सही राह पर लाने और मनुष्य को उद्धार के मार्ग पर लाने के लिए परमेश्वर चाहे कितने भी धैर्य और गंभीरता से सत्य पर संगति करे या वह कितने भी श्रमसाध्य इरादों के साथ मानवजाति को बचाए, मनुष्य को उसे पूरी तरह से समझा पाना बहुत मुश्किल है। इस संबंध में, देहधारी परमेश्वर को निरंतर धैर्य रखना पड़ता है और निरंतर सहिष्णुता दिखानी पड़ती है, वह बोलने और कार्य करने से कभी थकता नहीं और—विभिन्न तरीकों से और अलग-अलग दृष्टिकोणों से—लोगों से उनके भ्रामक दृष्टिकोण छुड़वाता है, ताकि वे उन सकारात्मक चीजों और सत्य सिद्धांतों में रुचि लेने लगें जो परमेश्वर लोगों को सिखाता है, और सत्य का अनुसरण करने के मार्ग पर चल सकें। इसे सहना अत्यंत पीड़ादायक है। देहधारी परमेश्वर चाहे कितने भी सत्य पर संगति करे, फिर भी उसे लोगों की गलतफहमियों, शिकायतों, यहाँ तक कि उनकी सफाइयों और बचावों का भी सामना करना पड़ता है। वह लोगों के लिए चाहे कितने भी श्रमसाध्य इरादे रखे और कितनी भी निस्वार्थता से खुद को समर्पित करे, फिर भी उसे लोगों का विद्रोहीपन, यहाँ तक कि उनकी तिरस्कार भरी निगाहें भी सहनी पड़ती हैं, और उसे कुछ व्यक्तियों द्वारा लूट-खसोट किए जाने का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के दौरान, परमेश्वर का कार्य कभी नहीं रुका है और उसके कार्य की प्रगति कभी धीमी नहीं हुई है, न ही मानवजाति को आगे ले जाने की उसकी गति धीमी हुई है। वह हमेशा की तरह अपना कार्य करता है और हमेशा की तरह अपने वचन और अपने कथन व्यक्त करता है। इस प्रक्रिया में, एक ओर, चूँकि वह देहधारी परमेश्वर है, इसलिए उसमें इंसानी जमीर और भावनाओं की जागरूकता है। यानी, मानवता के परिप्रेक्ष्य से, उसमें संवेदनशीलता भी है; उसमें भाव हैं, उसमें भावनाएँ हैं और उसमें जागरूकता है—वह जागरूकता से रहित नहीं है। मानवता के संदर्भ में, उसकी मानवता परमेश्वर के आत्मा की तरह दैहिक भावनाओं से परे नहीं है या देह के जमीर से परे नहीं है। और इसलिए जहाँ तक देहधारी परमेश्वर का संबंध है, मानवजाति का विद्रोहीपन बर्दाश्त करने में वह अधिक कष्ट सहता है और उसे अधिक पीड़ा सहनी पड़ती है। यह परमेश्वर द्वारा सहे जाने वाले सबसे बड़े कष्टों में से एक है। दीर्घकालिक आधार पर लोगों का विभिन्न प्रकार का विद्रोहीपन सहने और बर्दाश्त करने के अलावा, एक और प्रकार का कष्ट है जिसे देहधारी परमेश्वर को अपना कार्य करने और अपनी सेवकाई करने में सहना पड़ता है—यानी, वह मानवजाति के बीच रहता है जबकि वह उसका हिस्सा नहीं है। इसके क्या मायने हैं? परमेश्वर में वह जीवन सार है जो मानवजाति से अलग है, और सभी चीजों और घटनाओं के साथ व्यवहार करने के बारे में उसके विचार और दृष्टिकोण मानवजाति के विचारों और दृष्टिकोणों से अलग हैं। निस्संदेह, इन दो अंतरों के मद्देनजर, इससे पहले कि परमेश्वर का कार्य उद्धार प्राप्त करने वाले लोगों के एक समूह को प्राप्त करे, वह वस्तुनिष्ठ तथ्य क्या है जिसका सामना देहधारी परमेश्वर लोगों के बीच रहते हुए करता है? वह यह है कि किसी के पास भी वास्तव में सत्य का वह जीवन नहीं है जो उसके पास है, न ही किसी के पास वास्तव में परमेश्वर की प्रबंधन योजना की वह समझ है जो उसके पास है। इसलिए, भ्रष्ट मानवों का सामना करते हुए या उनके बीच रहते हुए स्वयं देहधारी परमेश्वर अकेला होता है, भले ही कलीसिया में ऐसे काफी लोग हों जो परमेश्वर का अनुसरण करते हैं। क्या यह सच नहीं है? (है।) मैं यह नहीं कह सकता कि ये सभी सत्य जिन पर मैंने संगति की है, हर किसी की समझ से परे हैं, लेकिन कम से कम, अब तक एक भी व्यक्ति सत्य के सभी पहलू पूरी तरह से समझने में सक्षम नहीं हो पाया है। शायद चीजों का दस-बीस साल और अनुभव लेने के बाद और दस-बीस साल और अपना कर्तव्य निभाने के बाद तुम्हें कुछ सत्य सिद्धांतों की समझ और उनका अनुभव होगा और तुमने कुछ चीजें प्राप्त कर ली होंगी। तुम जान जाओगे कि कार्य कैसे करना है और तुम वे सही विचार और दृष्टिकोण जान जाओगे जिनके साथ तुम्हें अपने सामने आने वाले विभिन्न मामलों से निपटना चाहिए। फिर भी तुम लोग जो सत्य समझते हो, वह वास्तव में अभी भी बहुत सीमित होगा। इसलिए, कुछ मुद्दों से निपटते समय या विभिन्न चीजों को देखते समय हम अपने दृष्टिकोणों में पूर्ण सहमति पर कभी नहीं पहुँच सकते। इसका मूल कारण सत्य की समझ के अलग-अलग स्तर हैं। एक ओर, देहधारी परमेश्वर के लिए मानवजाति द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के अनुचित व्यवहार सहना जरूरी है और उसके लिए उनकी वे विभिन्न धारणाएँ, कल्पनाएँ और अनुचित माँगें सहना भी जरूरी है जो सत्य के अनुरूप नहीं हैं। दूसरी ओर, देहधारी परमेश्वर को सबसे पीड़ादायक चीज भी सहनी पड़ती है, जो कि एक प्रकार का कष्ट भी है जिसे उसके लिए अनिवार्य रूप से सहना जरूरी है : चूँकि मनुष्य के सार और देहधारी परमेश्वर के सार के बीच अंतर है, इसलिए देहधारी परमेश्वर लोगों के बीच चाहे जितने भी वर्षों तक कार्य करे, वह अकेला ही रहता है। मुझे बताओ, क्या अकेलापन महसूस करना कष्ट सहने का एक रूप है? (हाँ।) अकेलापन महसूस करना कष्ट सहने का एक रूप है। सत्य पर चाहे कितनी भी स्पष्टता और कितनी भी गहराई से संगति की जाए, मानवजाति का प्रवेश धीमा ही रहता है। वही गलतियाँ और वही भ्रष्टता लगातार सामने आती हैं और बार-बार प्रकट होती रहती हैं। धैर्य और गंभीरता के साथ, देहधारी परमेश्वर लोगों को पोषण प्रदान करने के लिए निरंतर सत्य पर संगति करता है और निरंतर उनके प्रति धैर्य और सहिष्णुता दिखाता है—केवल जब वह दिन आएगा जब परमेश्वर का कार्य समाप्त हो जाएगा, तब उसे इस कष्ट को सहने की आवश्यकता नहीं होगी। यह पूरी तरह से कार्य के कारण है। इसके अतिरिक्त, मेरे, देहधारी परमेश्वर के, व्यक्तिगत दैनिक जीवन में कई ऐसे क्षेत्र हैं जो वास्तव में बहुत उचित हैं, लेकिन लोग उनकी भी आलोचना और मूल्यांकन करते हैं और लोग उनके बारे में भी गलतफहमियों पाल लेते हैं, और कुछ व्यक्ति तो उन्हें लेकर हंगामा भी खड़ा कर देते हैं। मनुष्य परमेश्वर के अनुरूप होने में असमर्थ है। एक ओर, ऐसा इसलिए है कि मनुष्य में भ्रष्ट स्वभावों का सार है। दूसरी ओर, मनुष्य के आध्यात्मिक कद के संदर्भ में, वह सत्य से कितना प्रेम करता है इसके संदर्भ में, और सकारात्मक चीजों के प्रति उसके रवैये के संदर्भ में, अपने वर्तमान स्तर पर, मनुष्य के लिए परमेश्वर के अनुरूप होना असंभव है। अगर मनुष्य अधिकतम सीमा तक सत्य का अनुसरण कर भी सके, या मैं तुम लोगों के प्रति अधिकतम सीमा तक सहनशील हो भी सकूँ, तो भी मनुष्य और परमेश्वर का अनुरूप होना असंभव होगा। इस संदर्भ में, यदि गति के मामले में तुम लोगों से मेरी अपेक्षाएँ बहुत सख्त हों या बहुत अधिक चुनौतीपूर्ण हों, तो तुम लोग उन पर खरे नहीं उतर पाओगे या उन्हें हासिल नहीं कर पाओगे और छोटे आध्यात्मिक कद वाले कुछ लोग आसानी से नकारात्मक और कमजोर हो जाएँगे। इस कारण से, इस संदर्भ में, मैं केवल समझौतापरक हो सकता हूँ और मैं केवल धैर्य रख सकता हूँ और प्रतीक्षा कर सकता हूँ। मेरे प्रतीक्षा करने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है अच्छी उम्मीदें रखना और तुम लोगों को प्रत्याशा और सुंदर शुभकामनाओं के साथ देखना—तुम लोगों को इस तरह से और इस प्रकार की मानसिकता के साथ देखना। मुझे आशा है कि एक दिन तुम लोगों का एक हिस्सा सत्य का अनुसरण करने के मार्ग पर चल सकेगा, या तुम्हारा एक हिस्सा, पतरस की तरह, अय्यूब की तरह और अब्राहम की तरह, ऐसे लोग बन सकेगा, जो परमेश्वर के प्रति समर्पण करते हैं और परमेश्वर की आराधना करते हैं। मुझे उस दिन की प्रतीक्षा है। इन वर्षों में, तुम लोगों से बोलने और तुम लोगों को उपदेश देने में, तुम लोगों के साथ कार्य के बारे में संगति करने में, और रोज़मर्रा के मामलों के बारे में बात करने में मेरी हमेशा इसी प्रकार की मानसिकता रही है। चाहे मैं अकेला होऊँ या तुम लोगों के बीच रह रहा होऊँ, मेरी यह मनःस्थिति नहीं बदली है और मेरी यह मानसिकता नहीं बदली है; यह भावना हमेशा बनी रही है। इसलिए, मैं कहता हूँ कि पर्यावरण या रोजमर्रा की जरूरतों से संबंधित वह कष्ट जो देहधारी परमेश्वर अपने कार्य के कारण सहता है, कोई बड़ी बात नहीं है और वह उल्लेख करने योग्य नहीं है—मैं जो वास्तविक कष्ट सहता हूँ, वह ऐसा है जिसे तुम लोग देख नहीं सकते और समझ नहीं सकते। इसी तरह मैंने ये तमाम वर्ष बिताए हैं। इन चीजों की कोई परवाह नहीं करता, और मैं अपने हृदय में जो कष्ट सहता हूँ, उसे लोगों तक नहीं पहुँचाया जा सकता। लोग उसे बाहर से भी नहीं देख सकते। मेरी मनोदशा नहीं बदलती, मेरा व्यक्तित्व नहीं बदलता, मेरी दिनचर्या प्रभावित नहीं होती और कार्य प्रभावित नहीं होता, लेकिन अपने हृदय की गहराई में मुझे अकेलापन सहना पड़ता है और यह अकेलापन ऐसी चीज है जो बनी रहती है। मुझे बताओ, क्या यह कष्ट बड़ा है? क्या यह वास्तविक कष्ट है? (हाँ।) इसलिए मैं तुम लोगों से कहता हूँ कि वे बेकार चीजें मत फैलाओ; तुम लोग वह वास्तविक कष्ट नहीं जानते और नहीं समझ सकते जो मैं सहता हूँ। मैं तुम लोगों से इस कष्ट के बारे में कभी बात क्यों नहीं करता, जो मैं सहता हूँ? तुम लोग नहीं समझोगे, और अगर मैं तुम लोगों से इसके बारे में बात कर भी लेता, तो भी इससे क्या लाभ होता? यह कार्य करने का विकल्प नहीं हो सकता, यह सत्य पर संगति करने का स्थान नहीं ले सकता, और यह परमेश्वर के वचनों की ताड़ना और न्याय का स्थान नहीं ले सकता।

जिन दो प्रकार के कष्टों के बारे में हमने अभी बात की—मानवजाति की विभिन्न प्रकार की भ्रष्टता और विद्रोहीपन सहना, और अकेलापन सहना—उनके अलावा एक और प्रकार का कष्ट है जिसे देहधारी परमेश्वर सहता है। तुम लोग शायद कभी इस प्रकार के कष्ट को समझ न सको, लेकिन चूँकि हम कष्ट सहने के विषय पर बात कर रहे हैं, तो आओ इस बारे में संगति करें। परमेश्वर छह हजार वर्षों से मानवजाति को बचाने का कार्य कर रहा है; उस समय से, जब परमेश्वर ने लोगों का एक समूह प्राप्त करने की योजना बनाई थी, चाहे बोलकर या अन्य किसी रूप में, परमेश्वर ने इस कार्य को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। तो, इस कार्य को आगे बढ़ाने का परमेश्वर के लिए क्या अर्थ है? मानवजाति के लिए इसका क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि परमेश्वर लोगों का एक समूह प्राप्त करने वाला है; परमेश्वर के इरादे और योजना तय हो चुके हैं, और वह लोगों का एक समूह प्राप्त करना चाहता है, और अंततः लोगों का यह समूह परमेश्वर की छह-हजार-वर्षीय प्रबंधन योजना के कार्य का फल होगा। चूँकि परमेश्वर ने इसकी योजना बनाई है और इसे नियत किया है, इसलिए परमेश्वर को इस परिणाम से उम्मीदें हैं। ये उम्मीदें शुरू से ही उसके कार्य के साथ रही हैं। व्यवस्था के युग से लेकर अनुग्रह के युग तक, परमेश्वर को हमेशा इस परिणाम की उम्मीदें रही हैं और ये उम्मीदें कार्य के तीसरे चरण में देहधारी परमेश्वर तक साबुत चली आई हैं। चूँकि परमेश्वर ने फिर से देह धारण किया है, चाहे उसका लिंग जो भी हो, उसकी स्थितियाँ जैसी भी हों या वह जिस प्रकार के सामाजिक परिवेश में रहता हो, ये उम्मीदें उसके कार्य के साथ रही हैं। इसलिए, जहाँ तक इस देहधारी परमेश्वर की बात है, उसे भी ये उम्मीदें उठानी पड़ती हैं। यह भी कहा जा सकता है कि वह परमेश्वर से एक जिम्मेदारी और एक बोझ स्वीकार करता है और इन उम्मीदों के साथ अपना कार्य करता है। यद्यपि दोनों की उम्मीदें समान हैं, लेकिन यह देहधारी परमेश्वर पहले देहधारी परमेश्वर की तुलना में अधिक लंबी अवधि तक कार्य करता है। चूँकि उसे लोगों को वे सभी सत्य प्रदान करने होंगे जिन्हें उन्हें समझना चाहिए, इसलिए इस कार्य की प्रकृति के कारण उसे लंबी अवधि तक लोगों के बीच रहना होगा। ऐसा नहीं है कि वह बस कार्य पूरा करता है और हिसाब दे देता है और इस प्रकार उसकी सेवकाई पूरी हो जाती है—बल्कि, जिस अवधि में वह यह कार्य करता है, उसमें वह उम्मीदें रखता है और परिणाम देखना चाहता है। यह परिणाम रातों-रात नहीं आता, न ही एक-दो वर्षों में आता है। बल्कि, इस परिणाम पर लंबी अवधि तक नजर रखनी पड़ती है, इसकी देखभाल और प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इस प्रकार, उसे इस परिणाम की उत्सुकता से प्रतीक्षा करने और ऐसा परिणाम देखने की प्रत्याशा में बहुत लंबा समय बिताना पड़ता है। यह नजर रखना और प्रतीक्षा करना एक जिम्मेदारी है, एक बोझ है, और निस्संदेह, देहधारी परमेश्वर के लिए पीड़ा का एक पैमाना भी है। ये सभी मामले उसकी सेवकाई की जिम्मेदारियों के दायरे में आते हैं, ये कार्य के इस चरण के अधिकार-क्षेत्र में शामिल हैं और ये कार्य के इस चरण का एक हिस्सा हैं। पहले, उसे धैर्य रखना पड़ता है, और उसे अकेलापन भी सहना पड़ता है, और फिर उसे उत्सुकता से प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इनमें से किसी भी पहलू को छोड़ा नहीं जा सकता। ये तीनों पहलू देहधारी परमेश्वर के लिए अत्यधिक कष्टदायक हैं; वह इनमें से किसी से भी छुटकारा नहीं पा सकता, कोई भी उसके लिए इस पीड़ा का अनुभव नहीं कर सकता, और इन्हें हल करने या इनसे मुक्त होने का कोई अच्छा तरीका नहीं है। यह परमेश्वर के लिए सबसे पीड़ादायक चीज है। इसलिए, देहधारी परमेश्वर अपने दैनिक जीवन में क्या कष्ट सहता है, वह खुद को कितना खपाता है और वह कितनी कीमत चुकाता है, यह सब कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि वह चाहे कितना भी यह बाहरी कष्ट सहे, यह उस पीड़ा का समाधान नहीं कर सकता जो देहधारी परमेश्वर मानवजाति की विभिन्न प्रकार की भ्रष्टता और विद्रोहीपन सहने से महसूस करता है, न ही यह देहधारी शरीर को अकेलेपन से मुक्त कर सकता है, और निस्संदेह, यह परिणाम का स्थान तो बिल्कुल नहीं ले सकता जिसकी देहधारी परमेश्वर या स्वयं परमेश्वर द्वारा उम्मीद की जाती है। ये तीन चीजें उन जिम्मेदारियों का एक हिस्सा हैं जिन्हें देहधारी परमेश्वर अंतिम चरण का कार्य करने के लिए लोगों के बीच आकर पूरा करता है, और ये एक ऐसा वस्तुनिष्ठ तथ्य हैं जिसका उसे सामना करना पड़ता है। जब से मैंने आधिकारिक तौर पर अपनी सेवकाई करनी शुरू की है, तब से लेकर अब तक, तीस से अधिक वर्षों से, मैं निरंतर ऐसी ही स्थिति में रहा हूँ। हो सकता है, यदि मैंने दस साल पहले तुम लोगों को बताया होता कि यह उस कष्ट का एक हिस्सा है जिसे देहधारी परमेश्वर सहता है, तो तुम लोग न समझे होते और तुम लोगों ने कुछ भी महसूस न किया होता, और कहा होता, “यह कष्ट कैसे माना जा सकता है? तुम्हारा रुतबा इतना ऊँचा है; तुम निश्चित रूप से अच्छा खाते हो, अच्छी चीजों का आनंद लेते हो और तुम्हें किसी चीज की कमी नहीं है। साथ ही, इतने सारे लोग तुम्हारा अनुसरण करते हैं और तुम्हारे लिए कड़ी मेहनत करते हैं। तुम क्या कष्ट सहते हो? क्या वह कष्ट माना जाता है?” लेकिन अब तुम लोग शायद थोड़ा समझ सको। यदि मैंने तब कहा होता कि, जिस अवधि में मैंने कार्य किया, मेरे पास लौटने के लिए कोई घर नहीं था और सिर टिकाने के लिए कोई जगह नहीं थी, मैंने अच्छा नहीं खाया, खराब कपड़े पहने, और खराब स्थितियों वाले परिवेशों में रहा, यहाँ तक कि सीसीपी की धरपकड़ से बचने के लिए गुफाओं में भी रहा—यदि मैंने ये बातें कही होतीं, तो तुम लोग सुनने के इच्छुक होते और इन्हें समझ पाते। लेकिन मैंने वे बातें कभी नहीं कही हैं; वे मेरे लिए किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं मानी जातीं। असली कष्ट वह कष्ट है जो मेरे हृदय में है। आज मैंने तुम लोगों को जिसके बारे में बताया है, वह वो असली कष्ट है जिसे देहधारी परमेश्वर सहता है। मैं ये बातें इस आशा से कहता हूँ कि तुम लोग एक तथ्य जान जाओगे : देहधारी परमेश्वर को लोगों के बीच आकर कार्य करने के लिए कीमत भी चुकानी पड़ती है, धैर्य भी रखना पड़ता है और वास्तव में यह सारी पीड़ा अनुभव भी करनी पड़ती है। चूँकि उसे अपनी सेवकाई करनी है, इसलिए उसे उस कष्ट का सामना करना पड़ता है जिसे उसे सहना चाहिए, और उसे स्वयं ही उठाना पड़ता है। यह वह कष्ट है जिसे उसे कार्य करने, परमेश्वर की प्रबंधन योजना पूरी करने और परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से सहना पड़ता है। मैं कभी इन चीजों की गवाही क्यों नहीं देता, और मुझे तुम लोगों से इनकी गवाही दिलवाने की आवश्यकता क्यों नहीं है, और क्यों तुम लोगों द्वारा इन्हें फैलाने की आवश्यकता तो बिल्कुल नहीं है, और निस्संदेह, क्यों मैं तुम लोगों से श्रेय भी नहीं माँगता और क्यों मुझे तुम लोगों के मेरे प्रति गहराई से आभारी होने की आवश्यकता भी नहीं है, तो इनका कारण यह है कि देहधारी परमेश्वर का लोगों के बीच आकर कार्य करना पहले ही एक काफी कठिन काम है। यह उसका कार्य है, और यह उसकी जिम्मेदारी भी है; उसे सहना ही होगा और उत्सुकता से प्रतीक्षा करनी होगी। मैं तुम लोगों को यह केवल इसलिए बताता हूँ, ताकि तुम लोग इन कठिनाइयों से निपटने में देहधारी परमेश्वर का रवैया जान सको, और मैं तुम लोगों को सही विचार और दृष्टिकोण बता सकूँ; यह इसलिए नहीं है कि तुम लोग अधिक गहराई समझ जाओगे कि कष्ट क्या है और देहधारी परमेश्वर ने क्या कष्ट सहा है। मैं कष्ट सहने से खिन्न महसूस नहीं करता, न ही मुझे लगता है कि इस कष्ट को सहने का अर्थ यह है कि मैंने बहुत कड़ी मेहनत की है और बहुत बड़े योगदान दिए हैं। मैं तुम लोगों के सामने खुद को सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रहा हूँ, और तुम लोगों से कुछ ऐसा निकालने की कोशिश तो बिल्कुल नहीं कर रहा हूँ जिसे मैं पूँजी के रूप में इस्तेमाल कर सकूँ। मैं वह कष्ट सहता हूँ जो मुझे सहना है, क्योंकि तुम लोगों के प्रति मेरी एक जिम्मेदारी है। निस्संदेह, मैं जो सेवकाई करता हूँ, उसके संदर्भ में मुझे परमेश्वर के प्रति जवाबदेह होना होगा। मुझे तुम लोगों से श्रेय या सद्भाव माँगने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए, स्पष्ट रूप से कहूँ तो, तुम लोग इस वास्तविक कष्ट को सहने में मेरी जगह नहीं ले सकते, न ही तुम लोगों में से कोई मुझे इससे मुक्त कर सकता है। एकमात्र चीज जो तुम लोग कर सकते हो, एकमात्र तरीका जिससे तुम सहयोग कर सकते हो और एकमात्र चीज जो मेरे द्वारा सहा जाने वाला कष्ट कुछ हद तक कम कर सकती है, यह है कि तुम लोग सत्य में प्रवेश प्राप्त करो, आज्ञाकारी होना सीखो, अय्यूब जैसी गवाही दो और पतरस जैसे अनुभव प्राप्त करो; तुम लोग अच्छे कर्म करो, अपने कर्तव्य निभाने में समर्पित रहो, परमेश्वर के प्रति समर्पण करो, और सत्य से प्रेम करो और उसका अनुसरण करो; और तुम लोग जो भी अनुभवजन्य गवाही का लेख लिखो, उसमें सत्य का कुछ वास्तविक अनुभव और समझ हो, और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने के संदर्भ में कुछ परिणाम हासिल करो। तुम लोगों के ये लाभ व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए सबसे बड़ा प्रतिदान और सबसे बड़ी दिलासा हैं; मेरी तुम लोगों से कोई अन्य अतिरिक्त अपेक्षाएँ नहीं हैं।

देहधारी परमेश्वर का यह कष्ट सहना कोई संयोग नहीं है। व्यावहारिक रूप से कहें तो, परमेश्वर जिसे बचाता है वह भ्रष्ट मानवजाति है, और भ्रष्ट मानवजाति की भ्रष्टता परमेश्वर के लिए एक प्रकार की पीड़ा है। भ्रष्ट मानवों के साथ रहना, उनके साथ व्यवहार करना और उनके साथ मिलना-जुलना और साथ ही भ्रष्ट मानवों को बचाना और उनसे उम्मीदें रखना, ऐसे में उसका कष्ट सहना अपरिहार्य है और उसका कीमत चुकाना अपरिहार्य है। यह कीमत कुछ और शब्द बोलने जितनी सरल नहीं है। मानवजाति को बचाने के लिए परमेश्वर क्या खर्च करता है? अपनी ऊर्जा, अपने हृदय का रक्त और अपना जीवन। परमेश्वर का आत्मा कार्य करने के लिए अपने हृदय का रक्त खर्च करता है; इसी तरह, देहधारी परमेश्वर मनुष्य के उद्धार के बदले में अपने हृदय का रक्त और अपनी ऊर्जा खर्च करता है—उसके मामले में भी ऐसा ही है। जब से परमेश्वर ने मानवजाति का सृजन किया और मानव अस्तित्व में आए, तब से परमेश्वर उनके संपर्क में आ रहा है और उनसे जुड़ रहा है और मनुष्य पर कार्य कर रहा है। इस पूरे समय में, परमेश्वर ने वास्तव में मनुष्य पर अपने हृदय का असीम रक्त खर्च किया है और मनुष्य पर असंख्य कार्य किए हैं। लेकिन परमेश्वर ने मानवजाति से कभी इस बात का उल्लेख नहीं किया है कि उसने कितना कष्ट सहा है या कितनी कीमत चुकाई है। वह केवल सामान्य शब्दों में कहता है कि उसने अपने हृदय का रक्त खर्च किया है, मनुष्य को आपूर्ति करने के लिए अपने जीवन की कीमत चुकाई है और मनुष्य को उसके जीवन के रूप में कार्य करने के लिए सत्य प्रदान किया है। लेकिन परमेश्वर ने कभी नहीं कहा कि उसने क्या कष्ट सहा है, उसने क्या बदनामी और अपमान सहा है, उसने कितनी थकान सही है, उसने कितनी कीमत चुकाई है या उसने कितना परिश्रम किया है—उसने कभी इन चीजों का उल्लेख नहीं किया है। उसके इन चीजों का उल्लेख न करने के पीछे एक कारण है। यदि मैं तुम लोगों को नहीं बताऊँ, तो तुम लोग कभी नहीं जान पाओगे। कारण यह है कि मनुष्य पर कार्य करने में परमेश्वर ने कभी उससे कुछ प्राप्त करने की जुगत नहीं भिड़ाई है; वह बस बहुत निस्स्वार्थता से मनुष्य को पोषण प्रदान करने और बहुत निस्स्वार्थता से खुद को मनुष्य के लिए समर्पित करने का इच्छुक है। यदि हम इंसानी भाषा का उपयोग करके यह कहें कि वह इस तरह से कार्य करके क्या हासिल करना चाहता है, तो वह यह चाहता है कि मानव सही मार्ग पर चलें और मानव अच्छी तरह से जी पाएँ—उचित रूप से जी पाएँ और मनुष्य की छवि जी पाएँ, और उस मार्ग के अनुसार जी पाएँ जो परमेश्वर मनुष्य को सिखाता है; ताकि वे अब और शैतान द्वारा तबाह, भ्रष्ट, और गुमराह न किए जाएँ; और वास्तव में परमेश्वर के प्रति समर्पण कर पाएँ। इससे परमेश्वर को मन की शांति मिलेगी। यदि परमेश्वर कुछ चाहता है तो वह है मन की शांति—वह चाहता है कि मनुष्य परमेश्वर के वचनों के द्वारा उचित रूप से जी सके और उचित रूप से आचरण कर सके, ताकि परमेश्वर ने जो कीमत चुकाई है और जो कार्य किया है, वह व्यर्थ न जाए, और मनुष्य में परिणाम दिखाई दें। परमेश्वर ने चाहे कितना भी कष्ट सहा हो, उसने चाहे कितनी भी कीमत चुकाई हो, उसने चाहे कितने भी वर्षों तक प्रतीक्षा की हो और उसने चाहे कितने भी वर्षों तक मनुष्य के प्रति धैर्य दिखाया हो—परमेश्वर यह सब करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहा है। मन की यह शांति प्राप्त करने के लिए परमेश्वर मनुष्य के लिए ऐसी कीमत चुकाने को तैयार है। स्वयं परमेश्वर ने जितना भी कष्ट सहा हो, उसने उसके लिए कभी पछतावा नहीं किया है; इंसानी भाषा का उपयोग करें तो, उसने कभी इस पर पुनर्विचार नहीं किया है। इसे सबसे सरल शब्दों में कहें तो, उन शब्दों में जिन्हें तुम लोग सबसे अच्छी तरह समझ सकते हो, परमेश्वर अपनी यह चिंता समाप्त करने के लिए ऐसा करता है; यह परमेश्वर की एक इच्छा है। परमेश्वर ने मनुष्य का सृजन किया और परमेश्वर की यह इच्छा है कि वह एक ऐसी सृजित मानवजाति प्राप्त करे जो उसके द्वारा सिखाए गए मार्ग के अनुसार जी सके, जीवित रह सके और सभी चीजों का प्रबंधन कर सके, जो अब शैतान की भ्रष्टता के अधीन न हो और अब खुद को तबाह न करे। यह ऐसे ही लोगों का एक समूह है जिसे परमेश्वर प्राप्त करना चाहता है। इसलिए परमेश्वर ने पहल की और अपना कार्य करना शुरू किया, और उसे पूरी तरह से आज तक जारी रखा है; लोगों के लिए उसकी यह चिंता नहीं बदली है और यह लक्ष्य नहीं बदला है। वह चाहे कितना भी कष्ट सहे या कितनी भी कीमत चुकाए, परमेश्वर हमेशा इसी तरह कार्य करता रहा है। इस तरह कार्य करते हुए परमेश्वर ने वास्तव में बहुत कष्ट सहा है और कई कीमतें चुकाई हैं, लेकिन उसने लोगों के सामने खुद को सही ठहराने की कोशिश कभी नहीं की है, मानवजाति को कभी ये चीजें नहीं बताई हैं और कभी इन चीजों का उल्लेख नहीं किया है; यह सीधे परमेश्वर के सार से जुड़ा है। परमेश्वर जो चीजें करता है वे चाहे कितनी भी महान हों, वह मानवजाति पर चाहे कितना भी कार्य करे, वह चाहे कितनी भी कीमत चुकाए या वह लोगों को कितना भी पोषण प्रदान करे—यानी, परमेश्वर लोगों को चाहे कितना भी प्रदान करे या परमेश्वर उन्हें चाहे कितना भी दे—उसने कभी यह महसूस नहीं किया है कि यह किसी प्रकार की खूबी है, न ही वह यह चाहता है कि मानवजाति उसके प्रति गहराई से आभारी हो। जबकि, किसी भी युग में रहने वाले मानवों के विचारों और दृष्टिकोणों के अनुसार, कोई व्यक्ति चाहे कितनी भी बड़ी कीमत चुकाए और चाहे कुछ भी करे, वह हमेशा उससे कुछ हासिल करने की ताक में अवश्य रहता है और उसके मन में हमेशा अपने लिए कुछ न कुछ अवश्य होता है। लेकिन परमेश्वर के ऐसे विचार कभी नहीं रहे; केवल परमेश्वर ही वास्तव में निस्स्वार्थ है। निस्स्वार्थ होने का क्या अर्थ है? इसका सबसे सरल स्पष्टीकरण यह है कि इसका अर्थ है कभी भी अपने बारे में न सोचना। इस बारे में सोचो कि मानव बच्चों को कैसे पालते हैं और उन्हें कैसे बड़ा करते हैं—माता-पिता अपने बच्चों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं और उनके लिए कई कीमतें चुकाते हैं, इस उद्देश्य से कि उनके बच्चे बड़ी सफलता हासिल करने में सक्षम हों और परिवार का सम्मान बढ़ाएँ, जिससे माता-पिता भविष्य में अपने बच्चों की महिमा का आनंद ले सकें। परमेश्वर ऐसे विचार नहीं रखता। उसकी हर चेष्टा और कार्य, उसका हर विचार और भाव, वह कीमत जो वह मानवों के लिए चुकाता है और वह सब जो वह उन्हें प्रदान करता है, न केवल सबसे कीमती होते हैं, बल्कि उनके बारे में किसी भी तरह के मनसूबों से भी पूरी तरह मुक्त होते हैं। यह केवल निस्स्वार्थ समर्पण और निस्स्वार्थ पोषण है, जिसे वह इस तरह निरंतर प्रदान कर रहा है। यह सच्ची निस्स्वार्थता है। यह सब परमेश्वर द्वारा किया जाता है। परमेश्वर मानवों से कभी किसी श्रेय की माँग नहीं करता। मानवजाति के बीच, उसे लोगों की चाहे कितनी भी गलतफहमियाँ और शिकायतें झेलनी पड़ें, या वह चाहे कितनी भी वेदनाएँ सहे, वह कभी खुद को सही ठहराने या अपना बचाव करने की कोशिश नहीं करता। वह मानवजाति के लिए जो कुछ भी करता है, वह पूरी तरह स्वेच्छा से करता है, न तो उसके बारे में शिकायत करता है और न ही कोई पछतावा महसूस करता है, और उसने कभी यह महसूस नहीं किया है कि यह कुछ अतिरिक्त है। कहने का तात्पर्य यह है कि परमेश्वर की निस्स्वार्थता में उन लेनदेनपरक दृष्टिकोणों में से कोई दृष्टिकोण शामिल नहीं होता जो मानवों में होते हैं, और मोल-भाव करने की इंसानी इच्छाओं में से कोई इच्छा शामिल नहीं होती। यदि तुम सत्य का अभ्यास कर सकते हो, तो तुम अंततः जीवित रहने में सक्षम होगे। परमेश्वर का तुम्हें मुफ्त में थोड़ा अनुग्रह देना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। वह तुम्हें जीवित रहने देता है, निरंतर जीते रहने देता है, और खुशी में जीने देता है, उन सभी चीजों के बीच जीने देता है जो परमेश्वर ने मानवजाति को प्रदान की हैं। तुम चाहे कितने भी आशीषों का आनंद लो, परमेश्वर ईर्ष्या महसूस नहीं करता और वह उनके लिए तुमसे होड़ करने की कोशिश नहीं करता। अगर तुम सृष्टिकर्ता के आयोजन और व्यवस्थाएँ जानने में सक्षम हो, सृष्टिकर्ता के आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण कर सकते हो और वैसे जी सकते हो जैसे सृष्टिकर्ता चाहता है, तो यह पर्याप्त है। परमेश्वर तुमसे यह नहीं कहता कि तुम निरंतर उसके प्रति गहराई से आभारी महसूस करो, और उसे तुम्हारी श्रद्धा की आवश्यकता नहीं है। परमेश्वर ने कभी किसी से अपने लिए कोई मंदिर बनाने और हर दिन अगरबत्ती जलाने के लिए नहीं कहा है। परमेश्वर को इन चीजों में आनंद नहीं आता। देखो, जब अय्यूब ने परमेश्वर की पीठ देखी, तो क्या परमेश्वर की उससे कोई अपेक्षाएँ थीं? (नहीं।) परमेश्वर ने बस उसे सबसे बड़ा इनाम दिया—उसे परमेश्वर की पीठ देखने दी—जिससे परमेश्वर में उसकी आस्था बढ़ गई। यह उसके लिए परमेश्वर का इनाम था। फिर परमेश्वर चला गया, इस आशा के साथ कि वह खुशी से जी सके, सृष्टिकर्ता द्वारा सृजित सभी चीजों के बीच जी सके और सृष्टिकर्ता की संप्रभुता के अधीन जी सके। परमेश्वर की दृष्टि में, यह सबसे बड़ा प्रतिदान था। अय्यूब का परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने में सक्षम होना सृष्टिकर्ता की सच्ची आराधना थी, और यह सबसे बड़ा प्रतिदान भी था। देखो, परमेश्वर मानवजाति से जो अपेक्षा करता है, वह लोगों को लाभ पहुँचाने का काम भी करता है। वास्तव में, अंततः, लोग ही हैं जो सबसे अधिक आनंद प्राप्त करते हैं और जिन्हें खुशी से जीने का अवसर मिलता है। क्या परमेश्वर लोगों पर भारी माँगें थोपता है? लोगों से परमेश्वर की अपेक्षाएँ अधिक नहीं हैं। लेकिन उसकी अपेक्षाओं को देखते हुए, हम देख सकते हैं कि परमेश्वर वास्तव में निस्स्वार्थ है; वह निरंतर खुद को समर्पित कर रहा है और ऐसा मुफ्त में करता है। वह चाहे कितनी भी कीमत चुकाए या कितना भी कष्ट सहे, परमेश्वर यह सब अकेले ही सहता है और भ्रष्ट मानवजाति के सामने खुद को सही ठहराने की कोशिश नहीं करता। मुझे बताओ, क्या शैतान में ये गुण हैं? (नहीं।) शैतान के पास एक भी ऐसी चीज नहीं है जो परमेश्वर के पास है—यहाँ तक कि जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, उसका सबसे छोटा पहलू भी नहीं, जिसे लोगों द्वारा सबसे कम ध्यान देने योग्य माना जाता है—न ही मनुष्यों के पास इनमें से कोई चीज है। जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, वह सब सकारात्मक है, सब सुंदर है, और सब उच्च है; यह सबसे शुद्ध और सबसे पवित्र है। परमेश्वर का सार, परमेश्वर का स्वभाव, और जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, निर्दोष और निष्कलंक कहे जा सकते हैं। चूँकि वे निष्कलंक हैं, इसलिए उन्हें पवित्र कहा जाता है, है ना? (हाँ।) परमेश्वर जिन विभिन्न सिद्धांतों के द्वारा सभी चीजों के साथ व्यवहार करता है, जिसमें यह भी शामिल है कि वह मानवजाति के साथ कैसे व्यवहार करता है, वे पूरी तरह से सत्य पर आधारित हैं; यही है जो सबसे अधिक धार्मिक है। देखो, तुम इसे चाहे किसी भी पहलू से देखो, परमेश्वर का स्वभाव सार मानवजाति की प्रशंसा के योग्य है। लेकिन इतना कष्ट सहने के बावजूद परमेश्वर ने मानवजाति से कुछ नहीं माँगा है। उसने लोगों से कभी यह नहीं कहा है : “तुम लोगों को रोज मेरी स्तुति में खुशी से गाना और नाचना होगा। रोज मेरे नाम की स्तुति करो। हर बार जब तुम लोग इकट्ठे होते हो या कार्यक्रम बनाते हो, तब तुम्हें मिलकर मेरे नाम की स्तुति करनी चाहिए।” क्या परमेश्वर ने लोगों से ऐसा करने की अपेक्षा की है? (कभी नहीं।) परमेश्वर चाहे कितना भी कष्ट सहे, कितना भी कार्य करे या मानवजाति को कितना भी प्रदान करे, उसने कभी लोगों से अपने प्रति गहराई से आभारी होने या उस तरह अपना आदर किए जाने की अपेक्षा नहीं की है, जिस तरह अविश्वासी मूर्तियों के साथ करते हैं। परमेश्वर ने कभी ऐसी चीजें नहीं की हैं। उसने मानवजाति के दिलों में अपने रुतबे और अपनी प्रतिष्ठा की खातिर कभी एक शब्द भी नहीं कहा है या एक भी चीज नहीं की है। उसने कभी ये चीजें नहीं की हैं। परमेश्वर का आत्मा ऐसी चीजें नहीं करता। उसने कभी ऐसी चीजें नहीं कही हैं या मानवजाति के लिए ऐसे संदेश नहीं छोड़े हैं। तो, क्या देहधारी परमेश्वर ने कभी ऐसी चीजें की हैं या ऐसे वचन बोले हैं? (नहीं।) लोगों के बीच कार्य करने और कष्ट सहने के इन सभी वर्षों के दौरान वह निरंतर लोगों को सत्य और जीवन प्रदान कर रहा है और लोगों को सही मार्ग पर चलने के लिए सहारा और मार्गदर्शन दे रहा है। वह बस यही आशा करता है कि लोग सत्य का अनुसरण कर सकें और जीवित रह सकें। इसके अलावा, क्या उसकी तुम लोगों से कोई अतिरिक्त अपेक्षाएँ हैं? (नहीं।) उसकी तुम लोगों से कोई अतिरिक्त अपेक्षाएँ नहीं हैं।

देहधारी परमेश्वर जो कष्ट सहता है, अपनी प्रकृति के संदर्भ में वह वास्तव में उस प्रकार के कष्ट से अलग है जिसके बारे में मानव बात करते हैं। सकारात्मक अर्थ में, मानव अपना कष्ट पूरी तरह से अपने भ्रष्ट स्वभाव त्यागने की खातिर सहते हैं ताकि उद्धार प्राप्त कर सकें। नकारात्मक अर्थ में, वे इसे पूरी तरह से इसलिए सहते हैं कि उनमें भ्रष्ट स्वभाव हैं, और इसलिए कि बुराई करने और परमेश्वर का प्रतिरोध करने के लिए उनका न्याय किया जाता है और उन्हें ताड़ना दी जाती है। इस दृष्टि से, मानवों का कष्ट सहना आवश्यक है, और यह अपरिहार्य है। लेकिन देहधारी परमेश्वर अपना कष्ट अपना कार्य करने की खातिर, मानवों को सत्य प्रदान करने की खातिर सहता है, ताकि वे शैतान की भ्रष्टता और यातना से मुक्त हो सकें और उद्धार के मार्ग पर चल सकें। परमेश्वर को ये कठिनाइयाँ लंबी अवधि तक सहनी पड़ती हैं—यह भी उसके कार्य का एक हिस्सा है। ये कठिनाइयाँ ऐसी चीजें हैं जिन्हें उसे स्वयं ही सहना पड़ता है और स्वयं ही उठाना पड़ता है। चूँकि देहधारी परमेश्वर अपना कार्य कर रहा है और अपनी सेवकाई कर रहा है, और कष्ट सहना इस कार्य का एक हिस्सा है, इसलिए परमेश्वर को इस बात की आवश्यकता नहीं है कि लोग इस कष्ट को सहने के लिए उसके प्रति गहराई से आभारी हों, और न ही उसे इस बात की आवश्यकता है कि लोग उसके कष्ट के बारे में जानकारी फैलाएँ, लोगों द्वारा इसे जानने की आवश्यकता तो बिल्कुल नहीं है। यदि तुम परमेश्वर को जानना चाहते हो, तो तुम्हें उसे परमेश्वर के सार को जानने, वह सभी चीजों और घटनाओं के साथ कैसे व्यवहार करता है इस पर परमेश्वर के विचार और दृष्टिकोण जानने, और विभिन्न लोगों, घटनाओं और चीजों से निपटने के लिए परमेश्वर के सिद्धांत जानने के द्वारा जानना चाहिए। उसे इस तरह से जानना सबसे अच्छा और सबसे उपयुक्त तरीका है। जहाँ तक परमेश्वर के कष्ट को जानने की बात है, तुम उसे छोड़ सकते हो; तुम्हें इस पहलू को जानने की आवश्यकता नहीं है। अगर तुम इसे जान भी लो, तो भी तुम परमेश्वर के साथ सहानुभूति नहीं रख पाओगे, तुम उसके प्रति विचारशील नहीं हो पाओगे और तुम इसे सहने में उसकी जगह नहीं ले पाओगे। इसलिए इस बारे में संगति करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि तुम लोग जानते हो कि कष्ट सहना देहधारी परमेश्वर के कार्य का एक हिस्सा है, और यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका वह लोगों के बीच आने पर अनिवार्य रूप से अनुभव करता है, तो इतना समझना पर्याप्त है। इस पर हंगामा खड़ा करने की कोई आवश्यकता नहीं है, न ही तुम लोगों को कुछ चुकाने की आवश्यकता है। यदि तुम लोग सत्य का अनुसरण करते हो, तो तुम लोग शायद एक दिन समझ जाओ, लेकिन यदि तुम ऐसे व्यक्ति नहीं हो जो सत्य का अनुसरण करता है, तो तुम बिल्कुल अंत तक पहुँच सकते हो और फिर भी समझने में असमर्थ रह सकते हो।

हमने कष्ट सहने के विषय पर अपनी संगति लगभग पूरी कर ली है। यदि तुम लोग कष्ट सहने के प्रति देहधारी परमेश्वर का रवैया समझते हो, या यदि तुम लोग समझते हो कि वह क्या कष्ट सहता है, तो तुम लोग क्या करना चाहोगे? सबसे अच्छी बात यह है कि तुम लोग सत्य का अभ्यास करने में सक्षम हो जाओ, समर्पित रहो, मानक स्तर के सृजित प्राणी बनो और परमेश्वर की इच्छा पूरी होने दो। यह परमेश्वर के लिए सबसे बड़ा प्रतिदान है। यदि तुम ऐसा करते हो, तो परमेश्वर इसे याद रखेगा। परमेश्वर के लिए सबसे बड़ा प्रतिदान यह है कि तुम लोग सत्य का अभ्यास करने का अनुसरण करने में सक्षम हो जाओ और अंततः उद्धार प्राप्त करने में सक्षम हो जाओ, परमेश्वर की योजना विफल न होने दो, परमेश्वर के वचन व्यर्थ न जाने दो, अपने भीतर परमेश्वर के वचन पूरे होने दो और परमेश्वर के वचनों को अपना जीवन बनने दो। एक दिन, जब तुम लोग जीवित बच जाओगे और नई मानवजाति के सदस्य बन जाओगे, सभी चीजों के स्वामी बनने और खुशी से जीने में सक्षम हो जाओगे, और मानवजाति का सृजन करने में परमेश्वर की प्रारंभिक इच्छा पूरी कर दोगे, तो वह परमेश्वर के लिए सबसे बड़ा प्रतिदान होगा। जिस दिन तुम लोग उद्धार प्राप्त कर लोगे और जीवित बचने वाले बन जाओगे, उस दिन तुम लोग एक नई मानवजाति का सृजन करने की परमेश्वर की इच्छा पूरी कर चुके होगे। परमेश्वर पृथ्वी पर ऐसे लोगों का एक समूह प्राप्त कर चुका होगा, जो परमेश्वर की आराधना कर सकते हैं और परमेश्वर का भय मान सकते हैं और बुराई से दूर रह सकते हैं—परमेश्वर की यह इच्छा पूरी हो जाएगी। जब परमेश्वर की इच्छा पूरी हो जाएगी, शायद उस दिन परमेश्वर कहेगा कि तुमने उसकी इच्छा पूरी करने में उसकी मदद की है और तुमने उसके कष्ट की अवधि समाप्त करने में उसकी मदद की है। यह परमेश्वर के लिए सबसे बड़ा प्रतिदान है। जब परमेश्वर की इच्छा पूरी हो जाएगी, तब परमेश्वर मानवजाति के लिए अब और कुछ खर्च नहीं करेगा; उसकी उम्मीदें साकार हो चुकी होंगी। परमेश्वर को अब और कार्य करने की आवश्यकता नहीं होगी। वह परिणाम देख चुका होगा और परिणाम प्राप्त कर चुका होगा, उसका कार्य समाप्त हो चुका होगा, वह विश्राम कर पाएगा और उसे मानवजाति के संबंध में अब कोई चिंता नहीं होगी। इसका अर्थ यह होगा कि तुमने—सत्य का अनुसरण करके अपना उद्धार प्राप्त करने के माध्यम से—परमेश्वर को उस कठिनाई की भावना से और उसके छह-हजार-वर्षीय कठिनाई के दौर से मुक्त होने में मदद की है। परमेश्वर तुम्हें धन्यवाद देगा। ऐसा इसलिए है कि यह बहुत लंबी प्रतीक्षा रही होगी, लेकिन सौभाग्य से, परमेश्वर ने अंततः परिणाम देख लिए होंगे, उसकी इच्छा पूरी हो चुकी होगी और उसने एक नई मानवजाति प्राप्त कर ली होगी—तुम्हें परमेश्वर के लिए आनंदित होना चाहिए। यदि तुम्हारे पास वास्तव में ऐसा हृदय है जो परमेश्वर के प्रति विचारशील है, यदि तुम वास्तव में परमेश्वर के हृदय को समझना और उसके प्रति विचारशील होना चाहते हो और तुम परमेश्वर को प्रतिदान देना चाहते हो, तो तुम्हें आज्ञाकारी और समर्पित होना चाहिए, उद्धार के मार्ग पर चलना चाहिए, परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने के मार्ग पर चलना चाहिए और ऐसा व्यक्ति बनना चाहिए जो परमेश्वर की आराधना करने में सक्षम हो। यह परमेश्वर के लिए सबसे बड़ा प्रतिदान है। निस्संदेह, यह परमेश्वर को दिलासा देने और परमेश्वर की इच्छा पूरी करने का एकमात्र तरीका भी है, जिससे वह लोगों के संबंध में अपनी कोई भी चिंता और अपेक्षा छोड़ सके। निस्संदेह, यह परमेश्वर को उसकी छह-हजार-वर्षीय प्रतीक्षा की कठिनाई के दौर से मुक्त होने में मदद करने का सबसे अच्छा तरीका भी है। परमेश्वर की दृष्टि में, यह उसके लिए सबसे बड़ा प्रतिदान है; यह वह सबसे अच्छा उपहार है जो तुम परमेश्वर को दे सकते हो। यह उपहार परमेश्वर द्वारा स्वीकार किया जाता है और परमेश्वर द्वारा प्राप्त किया जाता है, और यह तुम्हारे द्वारा अर्पित किए जाने वाले कितने भी दशमांशों से अधिक कीमती है।

क्या यह ठीक है यदि हम इस विषय पर संगति यहीं समाप्त करें? (हाँ।) तो चलो आज के लिए अपनी संगति यहीं समाप्त करते हैं। अलविदा!

23 नवंबर 2024

पिछला: सत्य का अनुसरण कैसे करें (30)

अगला: सत्य का अनुसरण कैसे करें (33)

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें