आरंभ में मसीह के कथन—अध्याय 1
स्तुति सिय्योन तक आ गई है और परमेश्वर का निवास स्थान प्रकट हो गया है। महिमाशाली पवित्र नाम का परमेश्वर के चुने असंख्य लोग गुणगान कर रहे हैं और यह फैलता जा रहा है। आह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर! ब्रह्मांड का मुखिया, अंत के दिनों का मसीह—वह जगमगाता सूर्य है जो पूरे ब्रह्मांड में उदित हुआ है, प्रतापी और भव्य पर्वत सिय्योन के ऊपर ...
सर्वशक्तिमान परमेश्वर! हम हर्षोल्लास में तुझे पुकार रहे हैं; हम नाच और गा रहे हैं। तू वास्तव में हमारा मुक्तिदाता, ब्रह्मांड का महान सम्राट है! तूने विजेताओं का एक समूह बनाया है और परमेश्वर की प्रबंधन योजना पूरी की है। परमेश्वर के चुने हुए असंख्य लोग इस पर्वत की ओर उमड़ेंगे। परमेश्वर के चुने हुए असंख्य लोग आराधना में सिंहासन के सामने घुटने टेकेंगे! तू एकमात्र सच्चा परमेश्वर है और तू महिमा और सम्मान के योग्य है। समस्त महिमा, स्तुति और अधिकार सिंहासन का हो! जीवन का झरना सिंहासन से प्रवाहित होता है, परमेश्वर के समस्त लोगों को सींचता और पोषित करता है। जीवन प्रतिदिन बदलता है; नई रोशनी और नए प्रकाशन हमारा अनुसरण करते हैं, और हम लगातार परमेश्वर के बारे में नई अंतर्दृष्टियाँ प्राप्त करते हैं। अनुभवों के माध्यम से परमेश्वर के बारे में पूर्ण निश्चितता आती है। उसके वचन निरंतर प्रकट होते हैं, सही लोगों के भीतर प्रकट होते हैं। हम सचमुच बहुत धन्य हैं! हम प्रतिदिन परमेश्वर से रूबरू होते हैं, हम सभी चीजों में परमेश्वर के साथ संगति करते हैं और परमेश्वर को हर चीज पर शासन करने देते हैं। हम सावधानीपूर्वक परमेश्वर के वचनों पर विचार करते हैं, हमारे हृदय परमेश्वर में शांति पाते हैं—इस प्रकार हम परमेश्वर के सामने आते हैं और यहाँ उसकी रोशनी प्राप्त करते हैं। हम प्रतिदिन जीवन, क्रियाकलापों, शब्दों, सोच और विचारों को परमेश्वर के वचनों के भीतर जिया जाता है और हम समय विवेकशीलता होती है। परमेश्वर के वचन सुई में धागे पिरोते हैं; अप्रत्याशित ढंग से हमारे भीतर छिपी हुई चीजें एक के बाद एक प्रकाश में आती हैं। परमेश्वर के साथ संगति देर सहन नहीं करती; सोच और विचार परमेश्वर द्वारा उघाड़कर रख दिए जाते हैं। हर पल हम मसीह के आसन के सामने जी रहे हैं, और हम मसीह के आसन के सामने न्याय का अनुभव करते हैं। हमारे शरीर के भीतर हर जगह पर शैतान का कब्जा बना रहता है। आज परमेश्वर का राजपद बहाल करने के लिए उसके मंदिर को शुद्ध करना आवश्यक है। पूरी तरह से परमेश्वर के कब्जे में होने के लिए जीवन-मरण के संघर्ष से गुजरना होगा। जब हमारे पुराने स्वरूप को सलीब पर चढ़ाया जा चुका होगा केवल तभी मसीह का पुनरुत्थित जीवन शासन कर सकता है।
अब पवित्र आत्मा हमारे उद्धार की लड़ाई लड़ने के लिए हमारे हर कोने में धावा बोलता है! अगर हम अपने आपको अस्वीकार करने के इच्छुक हैं और परमेश्वर के साथ सहयोग करने के लिए इच्छुक हैं, तो परमेश्वर निश्चित रूप से हमें हर समय भीतर से रोशन और शुद्ध करेगा और जिस पर शैतान ने कब्जा कर रखा है उसे नए सिरे से प्राप्त करेगा, ताकि हम परमेश्वर द्वारा शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण किए जा सकें। समय बरबाद मत करो—हर क्षण परमेश्वर के वचन के भीतर रहो। संतों के साथ उन्नति करो, राज्य में लाए जाओ और परमेश्वर के साथ महिमा में प्रवेश करो।