20. अहंकार, खुद को ही सही मानना और अपने ही विचारों पर अड़े रहने की समस्या का समाधान कैसे करें

अंत के दिनों के सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचन

अहंकारी और आत्मधर्मी होना इंसान का सबसे स्पष्ट शैतानी स्वभाव है और अगर लोग सत्य स्वीकार नहीं करते हैं, तो उनके इस शैतानी स्वभाव को शुद्ध करने का कोई मार्ग नहीं होगा। लोगों के भीतर अहंकारी और आत्मधर्मी स्वभाव होता है और वे हमेशा दंभी होते हैं। वे जो भी सोचें या कहें, चीजों को कैसे भी देखें, वे हमेशा सोचते हैं कि उनका अपना दृष्टिकोण और उनका परिप्रेक्ष्य ही सही है, और दूसरों के दृष्टिकोण उनके जैसे अच्छे नहीं हैं। वे हमेशा अपनी ही राय से चिपके रहते हैं और बोलने वाला इंसान चाहे जो भी हो, वे उसकी बात नहीं सुनते। भले ही किसी और की बात सही और सत्य के अनुसार हो, तो भी वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे; वे सिर्फ सुनते हुए लगेंगे, मगर वे उस विचार को सच में नहीं अपनाएँगे और कार्य करने का समय आने पर भी वे अपनी मर्जी से काम करेंगे, हमेशा यह सोचते हुए कि जो वे कहते हैं वही सही और वाजिब है। संभव है तुम जो कहो, वह सचमुच सही और उचित हो या तुम्हारा किया सही और त्रुटिहीन हो, मगर तुमने कैसा स्वभाव प्रकट किया है? क्या यह अहंकारी और आत्मधर्मी स्वभाव नहीं है? अगर तुम इस अहंकारी और आत्मधर्मी स्वभाव को नहीं छोड़ते, तो क्या इससे तुम्हारे कर्तव्य निर्वहन पर असर नहीं पड़ेगा? क्या इससे सत्य का तुम्हारा अभ्यास प्रभावित नहीं होगा? अगर तुम अपने अहंकारी और आत्मधर्मी स्वभाव का समाधान नहीं करते हो, तो क्या इससे तुम भविष्य में बुरी तरह से ठोकर नहीं खाओगे? तुम निश्चित रूप से ठोकर खाओगे, यह होकर ही रहेगा। बोलो, क्या परमेश्वर मनुष्य की इन अभिव्यक्तियों को देख सकता है? परमेश्वर यह देखने में बहुत समर्थ है! परमेश्वर न सिर्फ लोगों के दिलों की गहराई की जाँच-परख करता है, वह हर समय और हर जगह उनकी हर कथनी और करनी का अवलोकन भी करता है। तुम्हारी इन अभिव्यक्तियों को देखकर परमेश्वर क्या कहेगा? परमेश्वर कहेगा, “तुम दुराग्रही हो! जब यह न पता हो कि तुम गलत हो, तो तुम्हारा अपने विचारों से चिपके रहना समझ में आता है। मगर जब तुम्हें साफ पता है कि तुम गलत हो और फिर भी तुम अपने विचारों से चिपके रहते हो और पश्चात्ताप करने से पहले मरना पसंद करोगे, तो तुम निरे जिद्दी बेवकूफ हो और मुसीबत में हो। सुझाव कोई भी दे, अगर तुम इसके प्रति हमेशा नकारात्मक, प्रतिरोधी रवैया अपनाकर सत्य को लेशमात्र भी स्वीकार नहीं करते, और तुम्हारा दिल पूरी तरह प्रतिरोधी, बंद और चीजों को नकारने के भाव से भरा है, तो तुम एकदम हास्यास्पद हो, तुम एक बेतुके व्यक्ति हो! तुमसे निपटना बहुत मुश्किल है।” तुमसे निपटना मुश्किल क्यों है? तुमसे निपटना इसलिए मुश्किल है, क्योंकि तुम जो प्रदर्शित कर रहे हो, वह कोई त्रुटिपूर्ण तरीका या त्रुटिपूर्ण व्यवहार नहीं है, बल्कि तुम्हारे स्वभाव का खुलासा है। किस स्वभाव का खुलासा? उस स्वभाव का जिसमें तुम सत्य से विमुख हो, सत्य से घृणा करते हो। जब एक बार तुम्हें उस व्यक्ति के रूप में निरूपित कर दिया गया जो सत्य से घृणा करता है तो परमेश्वर की नजरों में तुम मुसीबत में हो, और वह तुम्हें ठुकरा देगा और अनदेखा करेगा। लोगों के नजरिए से देखें तो ज्यादा-से-ज्यादा वे कहेंगे : “इस व्यक्ति का स्वभाव बुरा है। यह बेहद जिद्दी, दुराग्रही और अहंकारी है! इस व्यक्ति के साथ निभाना बहुत मुश्किल है, यह सत्य से प्रेम नहीं करता। इसने कभी भी सत्य को स्वीकार नहीं किया या सत्य का अभ्यास नहीं किया।” ज्यादा-से-ज्यादा, सब लोग तुम्हारा यही आकलन करेंगे, मगर क्या यह आकलन तुम्हारे भाग्य का फैसला कर सकता है? लोग तुम्हारा जो आकलन करते हैं, वह तुम्हारे भाग्य का फैसला नहीं कर सकता, मगर एक चीज है जो तुम्हें नहीं भूलनी चाहिए : परमेश्वर लोगों के दिलों की जाँच-परख करता है और साथ ही वह उनकी हर कथनी और करनी का अवलोकन भी करता है। अगर परमेश्वर तुम्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में परिभाषित करता है जो सत्य से नफ़रत करता है, बजाय इसके कि सिर्फ यह कहे कि तुममें थोड़ा भ्रष्ट स्वभाव है या यह कि तुम थोड़े अवज्ञाकारी हो, तो क्या यह एक गंभीर समस्या नहीं है? (यह गंभीर है।) इससे मुसीबत होगी, और यह मुसीबत इसमें नहीं है कि लोग तुम्हें किस नजर से देखते हैं, या तुम्हारा आकलन कैसे करते हैं, यह इस बात में है कि परमेश्वर सत्य से घृणा करने वाले तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव को कैसे देखता है। तो परमेश्वर इसे किस नजर से देखता है? क्या परमेश्वर ने सिर्फ यह तय कर दिया है कि तुम सत्य से घृणा करते हो, इससे प्रेम नहीं करते, और कुछ नहीं? क्या यह इतना सरल है? सत्य कहाँ से आता है? सत्य किसका प्रतिनिधित्व करता है? (यह परमेश्वर को दर्शाता है।) इस पर गहराई से विचार करो : अगर एक व्यक्ति सत्य से घृणा करता है, तो परमेश्वर अपने नजरिए से उसे कैसे देखेगा? (अपने प्रति शत्रुतापूर्ण होने के रूप में।) क्या यह एक गंभीर समस्या नहीं है? जो लोग सत्य से घृणा करते हैं, वे अपने दिलों में परमेश्वर से घृणा करते हैं! मैं क्यों कहता हूँ कि वे परमेश्वर से घृणा करते हैं? क्या उन्होंने परमेश्वर को कोसा? क्या उन्होंने परमेश्वर के सामने उसका विरोध किया? क्या उन्होंने उसकी पीठ पीछे उसकी आलोचना या निंदा की? ऐसा जरूरी नहीं। तो मैं क्यों कहता हूँ कि सत्य से घृणा करने वाले स्वभाव का खुलासा करना परमेश्वर से घृणा करना है? यह राई का पहाड़ बनाना नहीं है, यह स्थिति की वास्तविकता है। यह पाखंडी फरीसियों जैसा होना है, जिन्होंने सत्य से अपनी घृणा के कारण प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ा दिया—बाद में हुए परिणाम भयावह थे। इसका यह अर्थ है कि अगर किसी व्यक्ति का स्वभाव सत्य से विमुख है और वह सत्य से घृणा करता है, तो वह कभी भी कहीं भी इसे प्रकट कर सकता है, और अगर वह इसी के सहारे जीता है, तो क्या वह परमेश्वर का प्रतिरोध नहीं करेगा? जब उसका सामना किसी ऐसी चीज से होता है जो सत्य से या विकल्प चुनने से जुड़ी होती है, अगर वह सत्य को स्वीकार नहीं कर सकता और अपने भ्रष्ट स्वभाव के सहारे जीता है, तो स्वाभाविक रूप से वह परमेश्वर का प्रतिरोध करेगा और उससे विश्वासघात करेगा, क्योंकि उसका भ्रष्ट स्वभाव परमेश्वर और सत्य से घृणा करने वाला है। अगर तुम्हारा स्वभाव ऐसा है तो परमेश्वर द्वारा बोले गए वचनों को लेकर भी तुम सवाल उठाओगे, और उनका विश्लेषण और गहन-विश्लेषण करना चाहोगे। फिर तुम परमेश्वर के वचनों पर संदेह करोगे और कहोगे, “क्या ये सचमुच परमेश्वर के वचन हैं? ये मुझे सत्य जैसे नहीं लगते, ये सब मुझे अनिवार्यतः सही नहीं लगते!” इस प्रकार क्या सत्य से घृणा करने वाला तुम्हारा स्वभाव स्वतः प्रकट नहीं हो गया? इस प्रकार सोचने पर, क्या तुम परमेश्वर के प्रति समर्पण कर सकोगे? यकीनन नहीं। अगर तुम परमेश्वर को समर्पण नहीं कर सकते, तो क्या वह अभी भी तुम्हारा परमेश्वर है? नहीं। फिर तुम्हारे लिए परमेश्वर क्या होगा? तुम उससे शोध के एक विषय के रूप में पेश आओगे, ऐसा जिस पर शक किया जाना चाहिए, जिसकी निंदा होनी चाहिए; तुम उससे एक साधारण और आम व्यक्ति की तरह पेश आओगे और उसकी निंदा करोगे। ऐसा करके तुम ऐसे इंसान बन जाओगे जो परमेश्वर का प्रतिरोध और ईशनिंदा करता हो। किस प्रकार के स्वभाव के कारण ऐसा होता है? यह ऐसे अहंकारी स्वभाव के कारण होता है जो कुछ हद तक बढ़ चुका हो। यह न सिर्फ शैतानी स्वभाव का खुलासा होगा, बल्कि तुम्हारा शैतानी चेहरा भी पूरी तरह सामने आ जाएगा। परमेश्वर का प्रतिरोध करने के स्तर तक पहुँच चुके व्यक्ति का और परमेश्वर के खिलाफ जिसका आंतरिक विद्रोहीपन एक विशेष सीमा तक पहुँच चुका हो, उसके और परमेश्वर के बीच के रिश्ते का क्या होता है? यह शत्रुता का रिश्ता बन जाता है, जिसमें व्यक्ति परमेश्वर के साथ अपने विरोधी जैसा व्यवहार करने लगता है। परमेश्वर में अपने विश्वास में अगर तुम सत्य को स्वीकार कर उसके प्रति समर्पण नहीं कर सकते, तो परमेश्वर तुम्हारा परमेश्वर नहीं रह जाता। अगर तुम सत्य को मना करके उसे ठुकरा देते हो, तो तुम ऐसे इंसान बन चुके होगे, जो परमेश्वर का प्रतिरोध करता है। फिर भी क्या परमेश्वर तुम्हें बचा सकेगा? यकीनन नहीं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अक्सर परमेश्वर के सामने जीने से ही उसके साथ एक सामान्य संबंध बनाया जा सकता है

अहंकार मनुष्‍य के भ्रष्‍ट स्‍वभावों का मूल कारण है। लोग जितने ज्यादा अहंकारी होते हैं, उतना ही उनमें विवेक नहीं होता और जितना उनमें विवेक नहीं होता, वे परमेश्वर का प्रतिरोध करने के लिए उतने ही प्रवृत्त होते हैं। यह समस्‍या कितनी गंभीर है? चूँकि लोगों के अहंकारी स्‍वभाव होते हैं, न केवल उनमें किसी और के लिए कोई सम्मान नहीं है, बल्कि सबसे बुरा यह है कि उनमें परमेश्वर के लिए भी कोई सम्मान नहीं है और उनके पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल बिल्कुल भी नहीं होता। भले ही लोग परमेश्वर में विश्वास करते हैं और उसका अनुसरण करते हैं, फिर भी वे उसके साथ परमेश्वर जैसा व्यवहार कतई नहीं करते। उन्‍हें हमेशा लगता है कि उनके पास सत्‍य है और वे अपने बारे में बहुत ऊँचा सोचते हैं। अहंकारी स्वभाव का यही सार और जड़ है और यह शैतान से आता है। इसलिए, अहंकार की समस्‍या का समाधान अनिवार्य है। बाकी सभी को अपने से नीचे समझना एक छोटी बात है। महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि एक अहंकारी स्वभाव लोगों को परमेश्वर, उसकी संप्रभुता और उसकी व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करने से रोकता है और यह लोगों को लगातार सत्ता के लिए परमेश्वर के साथ प्रतिस्पर्धा करने और दूसरों को नियंत्रित करने का प्रयास करने के लिए भी प्रेरित करता है। इस तरह के व्‍यक्ति के पास रत्ती भर भी परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं होता है, परमेश्वर से प्रेम या उसके प्रति समर्पण करने की तो बात ही क्या की जाए। जो लोग अहंकारी और दंभी होते हैं, खास तौर से वे जो इतने घमंडी हैं कि अपना विवेक खो चुके हैं, वे परमेश्वर पर अपने विश्वास में उसके प्रति समर्पण नहीं कर सकते हैं, यहाँ तक कि अपनी ही बड़ाई करते हैं और अपने बारे में गवाही देते हैं। ऐसे लोग परमेश्वर का प्रतिरोध सबसे अधिक करते हैं और उनके पास बिल्कुल भी परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं होता है। यदि लोग उस मुकाम पर पहुँचना चाहते हैं जहाँ उनके पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल हो तो पहले उन्हें अपने अहंकारी स्वभाव का समाधान करना होगा। अहंकारी स्वभाव को दूर करने के लिए व्यक्ति को परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव करना ही होगा। जब व्यक्ति को यह पता चलता है कि अहंकारी स्वभाव शैतान का स्वभाव है और अहंकारी स्वभाव शैतान का दुष्ट, बदसूरत चेहरा है, तो उसके पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल होगा। व्यक्ति के अहंकारी स्वभाव से जितनी अधिक पूर्णता से निपटा जाता है, उसमें उतना ही अधिक विवेक आता है और वह उतना ही अधिक परमेश्वर का भय मान सकता है और बुराई से दूर रह सकता है। केवल परमेश्वर का भय मानने वाले दिल के साथ ही व्यक्ति परमेश्वर के प्रति समर्पण कर सकता है और सत्य प्राप्त कर सकता है और उसे जान सकता है। केवल वे ही वास्तव में मनुष्य हैं जो सत्य प्राप्त करते हैं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

आम तौर पर, जब तुम लोग अपने कर्तव्य में दूसरों के साथ सहयोग करते हो, तो क्या तुम अलग-अलग राय के प्रति खुले मन के होने में सक्षम हो? क्या तुम दूसरों को बोलने देने में सक्षम हो? (मैं इसे थोड़ा-बहुत कर पाता हूँ। पहले मैं अक्सर भाई-बहनों के सुझाव सुनने के लिए तैयार नहीं होता था और अपने ही तरीके से काम करने पर जोर देता था। बाद में जब तथ्यों से साबित हुआ कि मैं गलत था, केवल तभी मैंने देखा कि उनके अधिकांश सुझाव सही थे, कि केवल वे ही निर्णय उपयुक्त हैं जिन पर हर कोई सहमत होता है और मेरे अपने विचार सटीक नहीं हैं और उनमें कमी है। इस अनुभव के बाद, मुझे एहसास हुआ कि सामंजस्यपूर्ण सहयोग कितना अहम होता है।) तो इससे तुमने क्या देखा? इसका अनुभव करने पर, क्या तुम्हें लाभ हुआ और सत्य समझ में आया? मुझे बताओ, क्या कोई है जो पूर्ण है? भले ही कोई बहुत मजबूत हो, वह सक्षम और प्रतिभाशाली हो, फिर भी वह पूर्ण नहीं है। यह एक तथ्य है। लोगों में यह समझ होनी चाहिए और यह वह सही रवैया है जो लोगों को अपनी खूबियों, गुणों और अपनी कमजोरियों के प्रति रखना चाहिए; यह वह तर्क-बुद्धि है जो लोगों में होनी चाहिए। यदि तुममें यह तर्क-बुद्धि है, तो तुम अपनी खूबियों और कमजोरियों के साथ-साथ दूसरों की भी खूबियों और कमजोरियों के साथ सही ढंग से व्यवहार कर सकते हो, इस तरह तुम दूसरों के साथ सामंजस्यपूर्ण ढंग से सहयोग कर पाओगे। यदि तुम सत्य के इस पहलू को समझते हो और सत्य वास्तविकता के इस पहलू में प्रवेश कर सकते हो, तो तुम भाई-बहनों के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से रह सकते हो और अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए उनकी खूबियों से सीख सकते हो। इस तरह, चाहे तुम कोई भी कर्तव्य निभा रहे हो या तुम जो कुछ भी कर रहे हो, तुम उसमें बेहतर से बेहतर होते जाओगे और तुम्हारे पास परमेश्वर का आशीष होगा। यदि तुम हमेशा सोचते हो कि तुम बहुत अच्छे हो और दूसरे तुम्हारी तुलना में बदतर हैं और तुम हमेशा अपनी राय को अंतिम राय मनवाना चाहते हो, तो यह परेशानी की बात होगी। यह स्वभाव की समस्या है। क्या ऐसे लोग अहंकारी और खुद को सही मानने वाले नहीं हैं? मान लो कि कोई सही बात कहता है लेकिन तुम सोचते हो कि अगर तुम उनका सुझाव स्वीकार करते हो तो वे तुम्हें नीची नजर से देखेंगे और सोचेंगे कि तुम उनके जितने अच्छे नहीं हो। इसलिए तुम बस उनकी बात न सुनने का फैसला करते हो और बड़े-बड़े और सुनने में शानदार लगने वाले शब्दों से उनसे बढ़कर दिखने का हर तरीका सोचते हो ताकि वे तुम्हारा अत्यधिक सम्मान करें। यदि तुम हमेशा लोगों से इसी तरह मेलजोल करते हो, तो क्या तुम सामंजस्यपूर्ण सहयोग प्राप्त कर पाओगे? तुम न केवल इसे पाने में नाकाम रहोगे बल्कि इसके प्रतिकूल प्रभाव भी होंगे। समय के साथ हर कोई सोचेगा कि तुम बेहद कपटी और धूर्त हो, ऐसे व्यक्ति जिसकी वे थाह नहीं ले सकते। तुम सत्य का अभ्यास नहीं करते और तुम ईमानदार व्यक्ति नहीं हो, इसलिए दूसरे तुम्हें नापसंद करेंगे। यदि हर कोई तुम्हें नापसंद करता है, तो क्या इसका मतलब यह नहीं है कि वे तुम्हें ठुकरा देते हैं? मुझे बताओ, यदि कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे लोग भी ठुकरा देते हैं, तो परमेश्वर उस व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करेगा? परमेश्वर भी उनसे घृणा करता है। वह उनसे घृणा क्यों करता है? हालाँकि वे अपना कर्तव्य निभाने में सच्चे हैं लेकिन उनके काम करने के तरीके से परमेश्वर को घृणा होती है। वे जो स्वभाव प्रकट करते हैं और उनकी हर सोच, विचार और मंशा परमेश्वर की नजर में दुष्ट हैं; वह उन्हें घिनौना और नफरत के योग्य मानता है। जब लोग दूसरों की नजरों में खुद को ऊँचा दिखाने के मकसद से हमेशा अपनी कथनी और करनी में घिनौनी चालें अपनाते हैं, तो इस तरीके से परमेश्वर को घृणा होती है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

जो लोग अहंकारी और आत्मधर्मी होते हैं वे अपने विचारों का पालन करने के लिए तत्पर रहते हैं, तो क्या उनके पास परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय होता है? जिन लोगों के व्यक्तिगत विचार प्रबल होते हैं, जब कार्य करने का समय आता है तो वे परमेश्वर को भूल जाते हैं, वे उसके प्रति समर्पण को भूल जाते हैं; केवल तभी जब वे किसी दीवार से टकरा गए हों और अपने लक्ष्य पूरे करने में असफल रह जाएँ, तभी उन्हें लगता है कि उन्होंने परमेश्वर के प्रति समर्पण नहीं किया है, और परमेश्वर से प्रार्थना नहीं की है। यह कौन-सी समस्या है? यह दिल में परमेश्वर का न होना है। उनके कार्य दिखाते हैं कि परमेश्वर उनके दिलों से अनुपस्थित है, और वे केवल स्वयं पर भरोसा करते हैं। और इसलिए, चाहे तुम कलीसिया का कार्य कर रहे हो, कोई कर्तव्य कर रहे हो, कुछ बाहरी मामले सँभाल रहे हो, या अपने निजी जीवन में मामलों से निपट रहे हो, तुम्हारे दिल में सिद्धांत होने चाहिए और एक अवस्था होनी चाहिए। कौन-सी अवस्था? “चाहे कुछ भी हो, मेरे साथ कुछ भी घटित होने से पहले मुझे प्रार्थना करनी चाहिए, मुझे परमेश्वर के प्रति समर्पण करना चाहिए, मुझे उसकी संप्रभुता के प्रति समर्पण करना चाहिए। हर बात की परमेश्वर आयोजना करता है और जब कुछ होता है, तब मुझे परमेश्वर की इच्छाएँ खोजनी चाहिए। मेरा यही रवैया होना चाहिए; मुझे अपनी योजनाएँ नहीं बनानी चाहिए।” कुछ समय तक इस प्रकार अनुभव करने के बाद, लोग बिना इसका एहसास किए कई चीजों में परमेश्वर की संप्रभुता देखना शुरू कर देंगे। अगर तुम्हारी हमेशा अपनी योजनाएँ, विचार, कामनाएँ, स्वार्थी उद्देश्य और इच्छाएँ होंगी, तो तुम्हारा हृदय अनजाने ही परमेश्वर से भटक जाएगा, तुम यह देखने में असमर्थ हो जाओगे कि परमेश्वर कैसे कार्य करता है, और अधिकांश समय परमेश्वर तुमसे छिपा रहेगा। क्या तुम खुद के भरोसे चीजें करना पसंद नहीं करते? क्या तुम अपनी योजनाएँ नहीं बनाते? तुम्हें लगता है तुम्हारे पास दिमाग है, तुम शिक्षित हो, जानकार हो, तुम्हारे पास चीजें करने की क्षमता और कौशल हैं, तुम उन्हें अपने दम पर कर सकते हो, तुम्हें लगता है कि तुम पूरी तरह काबिल हो, तुम्हें परमेश्वर की जरूरत नहीं है। और इसलिए परमेश्वर कहता है, “तो जाओ और इसे अपने दम पर करो, और इसके ठीक से होने न होने की जिम्मेदारी लो, मैं इसमें शामिल नहीं होऊँगा।” परमेश्वर तुम पर कोई ध्यान नहीं देता। जब लोग परमेश्वर में अपनी आस्था में इस तरह से अपनी इच्छा के पीछे चलते हैं और जिस तरह चाहते हैं, वैसे विश्वास करते हैं, तो परिणाम क्या होता है? वे कभी भी परमेश्वर की संप्रभुता का अनुभव नहीं करते, वे कभी भी परमेश्वर का हाथ नहीं देखते, वे कभी भी पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और रोशनी महसूस नहीं कर पाते और वे कभी भी परमेश्वर का मार्गदर्शन महसूस नहीं करते। और समय बीतने के साथ क्या होगा? उनके हृदय परमेश्वर से और भी दूर हो जाएँगे, और इसके बाद प्रभाव होंगे। कौन-से प्रभाव? (परमेश्वर पर संदेह करना और उसे नकारना।) यह केवल परमेश्वर पर संदेह करने और उसे नकारने का मामला नहीं है; जब लोगों के दिलों में परमेश्वर का कोई स्थान नहीं होता, और वे लंबे समय तक जैसा चाहते हैं वैसा करते हैं, तो एक आदत बन जाएगी : जब उनके साथ कुछ घटित होगा तो पहले वे अपने समाधान की सोचेंगे, अपने इरादों, उद्देश्यों और योजनाओं के अनुसार काम करेंगे; वे पहले यह सोचेंगे कि यह उनके लिए लाभकारी है या नहीं; अगर हाँ, तो वे उसे करेंगे और अगर नहीं, तो वे नहीं करेंगे; वे इस मार्ग पर आदतन और सीधे चलेंगे। और अगर वे बिना पश्चात्ताप के इसी तरह करते रहे, तो परमेश्वर ऐसे लोगों के साथ कैसा व्यवहार करेगा? परमेश्वर उन पर कोई ध्यान नहीं देगा, और उन्हें एक ओर कर देगा। एक ओर किए जाने का क्या मतलब है? इसका मतलब है कि लोगों के पास अब पवित्र आत्मा का कार्य नहीं है। चाहे वे कितने भी बुरे काम क्यों न करें, परमेश्वर उन्हें फटकारता या अनुशासित नहीं करता है। वे अधिकाधिक स्वच्छंद होते जाते हैं, और प्रार्थना करते समय वे परमेश्वर को महसूस करने में असमर्थ हो जाते हैं। इस प्रकार वे पूरी तरह से अंधकार में गिर जाते हैं। एक ओर किए जाने का यही मतलब है। जब परमेश्वर किसी को एक तरफ कर देता है, तो उसे कैसा महसूस होता है? उनकी आत्मा अंधकारमय महसूस करती है, परमेश्वर उनके साथ नहीं होता, वे दर्शनों के बारे में स्पष्ट नहीं होते, उनके पास कार्य करने का कोई रास्ता नहीं होता और वे केवल मूर्खतापूर्ण कामों में लगे रहते हैं। जैसे-जैसे इस तरह समय गुजरता जाता है, वे सोचने लगते हैं कि जीवन का कोई अर्थ नहीं है और उनकी आत्माएँ खोखली हैं; वे बिल्कुल गैर-विश्वासियों के समान हो जाते हैं और उनका पतन बढ़ता जाता है। यह एक ऐसा व्यक्ति है जिसे परमेश्वर ठुकरा देता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, परमेश्वर के प्रति समर्पित होने के अभ्यास के सिद्धांत

खराब काबिलियत होना अपने आप में घातक है—यदि किसी का स्वभाव भी खराब है, वह काफी अनैतिक है, सलाह लेने से इनकार करता है, सकारात्मक चीजें स्वीकार नहीं कर पाता और नई चीजें सीखने और स्वीकारने की इच्छा नहीं रखता है तो ऐसा व्यक्ति बेकार होता है! जो लोग अपना कर्तव्य निभाते हैं, उनमें अंतरात्मा और विवेक होना चाहिए, उन्हें अपनी क्षमता और अपनी कमियाँ पता होनी चाहिए और समझना चाहिए कि उनमें क्या कमी है और उन्हें क्या सुधारने की जरूरत है। उन्हें हमेशा यह महसूस होना चाहिए कि उनमें बहुत कमी है और अगर वे अध्ययन नहीं करते और नई चीजें नहीं स्वीकारते तो उन्हें हटा दिया जाएगा। अपने दिलों में आसन्न संकट की इस भावना के साथ उन्हें सीखने की प्रेरणा और इच्छा मिलेगी। एक ओर लोगों को खुद को अधिक सत्य से सुसज्जित करना चाहिए और दूसरी ओर उन्हें अपना कर्तव्य निभाने से जुड़ा अधिक पेशेवर ज्ञान हासिल करना चाहिए। इस तरह अभ्यास करके वे प्रगति करेंगे और उनके कर्तव्य निर्वहन से अच्छे परिणाम मिलेंगे। केवल अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाकर और मानव के समान जीकर ही किसी व्यक्ति के जीवन का मूल्य होता है; इस प्रकार अपना कर्तव्य निभाना लोगों के लिए सबसे सार्थक चीज है। कुछ लोगों का स्वभाव खराब होता है; वे न केवल अज्ञानी होते हैं बल्कि काफी अहंकारी भी होते हैं। वे हमेशा सोचते हैं कि सभी मामलों में खोजने और हमेशा दूसरों की सुनने से दूसरे लोग उन्हें नीची नजर से देखेंगे और उनकी इज्जत चली जाएगी और इस तरह से आचरण करने का मतलब होगा कि उनकी कोई गरिमा नहीं है। वास्तव में यह बिल्कुल उल्टा है। अहंकारी और खुद को ही सही मानने वाला होना, कुछ भी न सीखना, हर क्षेत्र में पीछे रहना और समय से पीछे रहना और प्रत्यक्ष ज्ञान, विचारों और अंतर्दृष्टि की कमी होना—यही वह चीज है जिससे वास्तव में उनकी इज्जत चली जाती है। यही वह समय है जब कोई वास्तव में सत्यनिष्ठा और गरिमा खो देता है। कुछ लोग जो कुछ भी सीखते हैं उसकी केवल सतही समझ रखते हैं और केवल कुछ धर्म-सिद्धांत समझकर ही संतुष्ट हो जाते हैं और सोचते हैं कि वे सक्षम हैं। लेकिन अंत में वे फिर भी कुछ हासिल नहीं कर पाते; उन्हें कोई भी परिणाम नहीं मिलते। यदि तुम कहते हो कि उन्हें कुछ समझ नहीं आता और उन्होंने कुछ भी हासिल नहीं किया है, तो वे इसे स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं और अपनी बात पर बहस करते रहते हैं। क्या वे मूर्ख नहीं हैं? किसी भी काम को ठीक से नहीं सँभाल पाते—क्या वे बेकार नहीं हैं? क्या वे निकम्मे नहीं हैं? बहुत ही खराब काबिलियत वाले लोग सबसे आसान काम भी नहीं सँभाल सकते। वे निकम्मे होते हैं और उनके जीवन का कोई मूल्य नहीं होता। कुछ लोग कहते हैं, “मैं देहात में पला-बढ़ा हूँ। मैं अशिक्षित और अनभिज्ञ हूँ और मेरी काबिलियत खराब है, तुम शहरियों की तरह नहीं; तुम लोग शिक्षित और जानकार हो, इसलिए तुम हर चीज में अच्छा कर सकते हो।” क्या यह कथन सही है? (नहीं।) इसमें क्या गलत है? (कोई व्यक्ति कुछ हासिल कर पाएगा या नहीं, इसका उसके परिवेश से कोई लेना-देना नहीं होता; यह मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि वह सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास करता है या नहीं।) परमेश्वर लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है यह इस बात पर आधारित नहीं है कि वे कितने पढ़े-लिखे हैं या वे किस तरह के परिवेश में पैदा हुए या वे कितने प्रतिभाशाली हैं। इसके बजाय वह सत्य के प्रति लोगों के रवैये के आधार पर उनके साथ व्यवहार करता है। इस रवैये में क्या शामिल है? इसमें लोगों की मानवता शामिल है और उनके स्वभाव भी। परमेश्वर में विश्वास करने में तुम्हें सत्य के साथ सही तरीके से व्यवहार करने में सक्षम होना ही चाहिए। यदि तुम्हारा रवैया विनम्रता और सत्य को स्वीकार करने का है, तो भले ही तुम्हारी काबिलियत थोड़ी खराब हो, परमेश्वर फिर भी तुम्हें प्रबुद्ध करेगा और तुम्हें कुछ हासिल करने देगा। अगर तुम्हारी काबिलियत अच्छी है लेकिन तुम हमेशा अहंकारी रहते हो और खुद को ही सही मानते हो, यह सोचते हो कि तुम जो कुछ भी कहते हो वह सही है और दूसरे जो कुछ भी कहते हैं वह गलत है, दूसरे जो भी सुझाव दें उसे अस्वीकार कर देते हो और यहाँ तक कि सत्य को भी स्वीकार करने से इनकार कर देते हो चाहे उस पर कैसे भी संगति की जाए, हमेशा उसका प्रतिरोध करते हो, तो क्या तुम जैसा व्यक्ति परमेश्वर की स्वीकृति प्राप्त कर सकता है? क्या पवित्र आत्मा ऐसे व्यक्ति पर कार्य करेगा? परमेश्वर उन पर कार्य नहीं करेगा। परमेश्वर कहेगा कि तुम्हारा स्वभाव खराब है और तुम उसकी प्रबुद्धता प्राप्त करने के योग्य नहीं हो और अगर तुम पश्चात्ताप नहीं करते तो वह उसे भी वापस ले लेगा जो मूल रूप से तुम्हारा था। इस तरह तुम बेनकाब कर दिए जाओगे। ऐसे लोग दयनीय जीवन जीते हैं। वे स्पष्ट रूप से शून्य होते हैं और हर क्षेत्र में अयोग्य होते हैं, फिर भी उन्हें लगता है कि वे काफी अच्छे हैं और हर मामले में दूसरों से बेहतर हैं। वे कभी भी दूसरों के सामने अपने कमजोर बिंदुओं या कमियों की चर्चा नहीं करते, न ही अपनी कमजोरियों और नकारात्मकता की। वे हमेशा प्रभावशाली दिखने की कोशिश करते हैं और दूसरों के सामने झूठी छवि पेश करते हैं जिससे दूसरों को लगता है कि वे हर चीज में सक्षम हैं, उनमें कोई कमजोरी नहीं है, उन्हें किसी मदद की आवश्यकता नहीं है, उन्हें दूसरों की राय पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है और अपनी कमियों को पूरा करने के लिए दूसरों की खूबियों का सहारा लेने की आवश्यकता नहीं है और वे हमेशा हर किसी से बेहतर ही रहेंगे। यह किस तरह का स्वभाव है? (एक अहंकारी स्वभाव।) वे बहुत ज्यादा अहंकारी हैं। ऐसे लोग दयनीय जीवन जीते हैं! क्या वे वास्तव में, सचमुच सक्षम हैं? क्या वे सचमुच चीजें हासिल कर सकते हैं? उन्होंने अतीत में बहुत-सी चीजों में गड़बड़ की है और फिर भी ऐसे लोग अभी भी सोचते हैं कि वे हर चीज में सक्षम हैं। क्या वे पूरी तरह से विवेकहीन नहीं हैं? जब लोगों में इस हद तक विवेक की कमी होती है, तो वे बस भ्रमित लोग होते हैं। ऐसे लोग नई चीजें नहीं सीखते या नई चीजें स्वीकार नहीं करते। अंदर से वे बहुत मुरझाए, संकीर्ण सोच वाले और दरिद्र होते हैं और चाहे जैसी भी स्थिति हो, वे सिद्धांतों को जानने और समझने या परमेश्वर के इरादों को समझने में विफल रहते हैं। वे केवल विनियमों पर टिके रहना और शब्दों और धर्म-सिद्धांतों को बोलना और दूसरों के सामने दिखावा करना जानते हैं। परिणामस्वरूप वे कोई सत्य नहीं समझते। उनमें सत्य वास्तविकता का थोड़ा-सा भी अंश नहीं होता और फिर भी वे वास्तव में इतने अहंकारी होते हैं। वे बस भ्रमित लोग हैं और उन पर तर्क का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्हें केवल हटाया जा सकता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

किसी मामले का सामना करते वक्त अगर लोग सत्य खोजे बिना ही बहुत मनमानी करें और हमेशा अपने ही विचारों पर अड़े रहें तो यह बहुत खतरनाक है। परमेश्वर ऐसे लोगों को ठुकरा देगा और दरकिनार कर देगा। इसका दुष्परिणाम क्या होगा? निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि ऐसे लोगों पर हटाए जाने का खतरा है। लेकिन जो लोग सत्य खोजते हैं, वे पवित्र आत्मा का प्रबोधन और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं और नतीजे में वे परमेश्वर की आशीष प्राप्त करते हैं। सत्य को खोजने और नहीं खोजने के दो अलग-अलग रवैये तुम्हारे अंदर दो अलग-अलग अवस्थाएँ और दो अलग-अलग नतीजे ला सकते हैं। तुम लोग कैसा नतीजा पसंद करते हो? (मैं परमेश्वर का प्रबोधन पाना पसंद करता हूँ।) अगर लोग परमेश्वर द्वारा प्रबुद्ध और परमेश्वर द्वारा निर्देशित होना और उसका अनुग्रह प्राप्त करना चाहते हैं, तो उनका रवैया किस तरह का होना चाहिए? उन्हें अक्सर खोजने और समर्पण करने के रवैये के साथ परमेश्वर के समक्ष आना चाहिए। चाहे तुम अपना कर्तव्य कर रहे हो, दूसरों के साथ बातचीत कर रहे हो या अपने सामने आई एक विशेष समस्या से निपट रहे हो, तुममें खोज और समर्पण का रवैया होना चाहिए। इस तरह का रवैया होने पर यह कहा जा सकता है कि तुममें कुछ हद तक परमेश्वर का भय मानने वाला हृदय है। सत्य खोजने और इसके प्रति समर्पण में सक्षम होना परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने का मार्ग है। अगर तुममें खोज और समर्पण का रवैया नहीं है, बल्कि तुम अड़ियल प्रतिरोधी बनकर अपने विचारों पर अड़े रहते हो, सत्य को स्वीकारने से मना करते हो और उससे विमुख रहते हो तो तुम स्वाभाविक रूप से बहुत अधिक बुराई करोगे। तुम खुद को ऐसा करने से रोक नहीं पाओगे! अगर तुम इस समस्या को हल करने के लिए कभी सत्य नहीं खोजते तो अंतिम परिणाम यह होगा कि चाहे तुम कितना भी अनुभव कर लो, चाहे तुम कितनी भी स्थितियों में खुद को पा लो, चाहे परमेश्वर तुम्हारे लिए कितने ही सबक तैयार कर ले, तुम सत्य को नहीं समझोगे और अंततः सत्य वास्तविकता में प्रवेश करने में असमर्थ रहोगे। अगर तुममें सत्य वास्तविकता नहीं होगी तो तुम परमेश्वर के मार्ग का अनुसरण करने में असमर्थ होगे, और अगर तुम कभी परमेश्वर के मार्ग का अनुसरण नहीं कर सकोगे, तो तुम परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने वाले व्यक्ति नहीं हो। लोग हमेशा कहते हैं कि वे अपने कर्तव्य निभाना और परमेश्वर का अनुसरण करना चाहते हैं। क्या ये साधारण चीजें हैं? बिल्कुल नहीं। लोगों के जीवन में ये चीजें बेहद महत्वपूर्ण हैं! अपने कर्तव्य को अच्छी तरह से कर परमेश्वर को संतुष्ट करना या उसका भय मानना, और बुराई से दूर रहना आसान नहीं है। लेकिन मैं तुम लोगों को अभ्यास का एक सिद्धांत बताऊँगा : अगर अपने साथ कुछ होने पर तुममें खोज और समर्पण का रवैया रहता है, तो यह तुम्हारी रक्षा करेगा। तुम्हारे लिए अंतिम लक्ष्य तुम्हारी रक्षा किया जाना नहीं है। यह तुम्हें सत्य समझने और सत्य वास्तविकता में प्रवेश करने और परमेश्वर का उद्धार प्राप्त करने में समर्थ बनाने के लिए है। यही अंतिम लक्ष्य है। अगर तुम सारी चीजों का अनुभव इस रवैये के साथ करते हो तो तुम अब और यह महसूस नहीं करोगे कि अपना कर्तव्य परमेश्वर के इरादे पूरे करने के लिए निभाना एक खोखला वाक्यांश और नारा है। यह अब और इतना कठिन नहीं लगेगा। और तो और, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा और तुम कई सत्य समझ जाओगे। अगर तुम इस तरह चीजों का अनुभव करने का प्रयास करते हो, तो तुम निश्चित रूप से फल प्राप्त करोगे। चाहे व्यक्ति कोई भी हो, उसकी उम्र और शिक्षा चाहे जो हो, उसने जितने भी साल परमेश्वर में विश्वास किया हो या वह कोई भी कर्तव्य निभाता हो, जब तक उसका रवैया खोज और समर्पण का रहता है—जब तक वह इस तरह से चीजों का अनुभव करता है—अंततः वह निश्चित रूप से सत्य को समझने और सत्य वास्तविकता में प्रवेश करने में समर्थ होगा। हालाँकि, अगर अपने साथ होने वाली हर चीज में तुम्हारा खोज या समर्पण का रवैया नहीं रहता है, तो तुम सत्य को नहीं समझ पाओगे, न ही तुम सत्य वास्तविकता में प्रवेश कर पाओगे।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भाग तीन

शैतान ने मानवजाति को बहुत गहराई तक भ्रष्ट कर दिया है। सभी लोगों के भीतर शैतानी प्रकृति और अहंकारी स्वभाव है। यहाँ तक कि मूर्ख और बेवकूफ भी अहंकारी हैं, और खुद को अन्य लोगों से बेहतर मानते हुए उनकी आज्ञा का पालन करने से इनकार कर देते हैं। साफ दिखाई देता है कि मानवजाति बहुत गहराई तक भ्रष्ट है और उसके लिए परमेश्वर के प्रति समर्पण करना बहुत मुश्किल है। अपने अहंकार और आत्मधर्मिता के कारण, लोगों में विवेक की पूरी तरह से कमी हो गई है और वे किसी की भी आज्ञा नहीं मानते—दूसरों की बात सही और सत्य के अनुरूप होने पर भी वे उनकी आज्ञा नहीं मानते। यह अहंकार के कारण ही है कि लोग परमेश्वर की आलोचना, निंदा और प्रतिरोध करने का दुस्साहस करते हैं। तो, अहंकारी स्वभाव का समाधान कैसे किया जा सकता है? क्या इसका समाधान मानवीय संयम के भरोसे रहकर किया जा सकता है? क्या केवल इसकी पहचान करने और इसे स्वीकार करने मात्र से इसका समाधान हो सकता है? बिल्‍कुल नहीं। अहंकारी स्वभाव के समाधान का केवल एक ही तरीका है, और वह है परमेश्वर के न्याय और ताड़ना को स्वीकार करना। केवल वे जो सत्य को स्वीकार करने में सक्षम हैं, धीरे-धीरे अपना अहंकारी स्वभाव छोड़ सकते हैं; जो लोग सत्य स्वीकार नहीं करते, वे कभी अपने अहंकारी स्वभाव का समाधान करने में सक्षम नहीं होंगे। मैं ऐसे कई लोगों को देखता हूँ जो अपने कर्तव्य में थोड़ा कौशल क्या दिखा देते हैं, इसे अपने दिमाग पर हावी हो जाने देते हैं। जब वे कुछ खूबियाँ दिखाते हैं, तो वे सोचते हैं कि वे अद्भुत हैं और फिर वे अपनी उपलब्धियों पर संतुष्ट हो जाते हैं और खुद को आगे नहीं बढ़ाते। दूसरों की बातें चाहे कितनी भी सही या सत्य के कितने भी अनुरूप क्यों न हों, वे नहीं सुनते, यह सोचते हुए कि उनके पास जो यह तुच्छ चीज है, वही सबसे मूल्यवान है, यह बेजोड़ है और सत्य की जगह ले सकती है। यह कैसा स्वभाव है? यह अहंकारी स्वभाव है। उनमें विवेक की बहुत कमी है। क्या अहंकारी स्वभाव होने पर कोई व्यक्ति अपना कर्तव्य अच्छी तरह से कर सकता है? क्या वह परमेश्वर के प्रति समर्पण कर सकता है और अंत तक परमेश्वर का अनुसरण कर सकता है? यह तो और भी मुश्किल है। अहंकारी स्वभाव का समाधान करने के लिए, तुम्हें सीखना होगा कि अपना कर्तव्य करते समय परमेश्वर के कार्य, उसके न्याय और ताड़ना का अनुभव कैसे किया जाए। केवल इसी तरह से तुम स्वयं को वास्तव में जान सकते हो। केवल अपने भ्रष्ट सार को स्पष्ट रूप से देखकर और अपने अहंकार की जड़ को स्पष्ट रूप से देखकर, और फिर उनका भेद पहचानकर और गहन-विश्लेषण करके ही तुम वास्तव में अपने प्रकृति सार को जान सकते हो। अपने भीतर की सभी भ्रष्ट चीजों को खोदकर निकालने और सत्य के आधार पर उनकी तुलना करने और उन्हें जानने से, तुम स्पष्ट रूप से देखोगे कि तुम क्या हो : न केवल तुम भ्रष्ट स्वभावों से भरे हो और तुममें विवेक और समर्पण का अभाव है, बल्कि तुममें बहुत ज्यादा कमी है—तुममें सत्य वास्तविकता का लेशमात्र भी नहीं है और तुम सचमुच दयनीय हो। यदि तुम यह एहसास कर लेते हो, तो तुम बिल्कुल भी अहंकार नहीं कर पाओगे। यदि तुम इस तरह से अपना गहन-विश्लेषण नहीं करते और स्वयं को नहीं जानते, तो कुछ समय तक अपना कर्तव्य करने के बाद तुम्हें लगेगा कि तुम्हारे पास पूँजी है और तुम अपनी सीमाएँ भूल जाओगे। तुम सोचोगे कि तुम हर तरह से महान हो, दूसरे हर तरह से बुरे हैं और केवल तुम ही सबसे अच्छे हो। फिर तुम हर अवसर पर अपना दिखावा करोगे, यह कोशिश करते हुए कि दूसरे तुम्हारे प्रति उच्च सम्मान रखें और तुम्हारी आराधना करें। यह पूरी तरह से आत्म-जागरूकता की कमी है। कुछ लोग हमेशा दिखावा करते रहते हैं। जब दूसरों को यह बुरा लगता है, तो वे उन्हें अहंकारी कहकर उनकी आलोचना करते हैं। लेकिन वे प्रतिरोधी हो जाते हैं; वे अभी भी सोचते हैं कि उनमें कौशल और क्षमता है। यह कैसा स्वभाव है? वे अत्यधिक अहंकारी और आत्मधर्मी हैं! क्या ऐसे अहंकारी और आत्मधर्मी लोग सत्य के प्‍यासे हो सकते हैं? क्या वे सत्य का अनुसरण कर सकते हैं? यदि वे कभी स्वयं को जानने में सक्षम नहीं होते हैं और यह भ्रष्ट स्वभाव नहीं छोड़ पाते हैं, तो क्या वे अपना कर्तव्य अच्छी तरह से कर सकते हैं? निश्‍चित रूप से, नहीं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपने स्‍वभाव का ज्ञान उसमें बदलाव की बुनियाद है

परमेश्वर में अपने विश्वास में अगर तुम सत्य को स्वीकार कर उसके प्रति समर्पण नहीं कर सकते, तो परमेश्वर तुम्हारा परमेश्वर नहीं रह जाता। अगर तुम सत्य को मना करके उसे ठुकरा देते हो, तो तुम ऐसे इंसान बन चुके होगे, जो परमेश्वर का प्रतिरोध करता है। फिर भी क्या परमेश्वर तुम्हें बचा सकेगा? यकीनन नहीं। परमेश्वर तुम्हें बचाए जाने का अवसर देता है और तुम्हें शत्रु के रूप में नहीं देखता, लेकिन तुम सत्य को स्वीकार नहीं कर सकते और परमेश्वर के साथ अपने विरोधी जैसा व्यवहार करते हो। परमेश्वर को अपने सत्य और अपने मार्ग के रूप में स्वीकार करने में तुम्हारी अक्षमता का अर्थ है कि तुम ऐसे व्यक्ति हो जो परमेश्वर का प्रतिरोध करता है। इस समस्या को कैसे सुलझाया जाना चाहिए? तुम्हें तुरंत पश्चात्ताप करना चाहिए और अपना मार्ग बदल लेना चाहिए। उदाहरण के लिए, अपना कर्तव्य निभाते समय जब तुम्हारे सामने कोई समस्या या कठिनाई आए और तुम उसे सुलझाना न जानो, तो तुम्हें आँख मूँदकर उस पर विचार नहीं करना चाहिए, तुम्हें पहले परमेश्वर के सामने खुद को शांत करना चाहिए, प्रार्थना करके उससे खोजना चाहिए और देखना चाहिए कि परमेश्वर के वचन इस बारे में क्या कहते हैं। परमेश्वर के वचन पढ़ने के बाद भी अगर तुम न समझो, और न जान पाओ कि यह मसला किन सत्यों से संबंधित है, तो तुम्हें एक सिद्धांत को कसकर थामे रहना चाहिए—यानी पहले समर्पण करो, अपने विचारों या सोच को एक तरफ रख दो, शांतचित्त होकर प्रतीक्षा करो, और देखो कि परमेश्वर क्या कुछ करने की इच्छा और इरादा रखता है। जब तुम सत्य को न समझ सको, तो तुम्हें उसे खोजना चाहिए; तुम्हें आँख मूँदकर और अंधाधुंध काम करने के बजाय परमेश्वर की प्रतीक्षा करनी चाहिए। तुम्हारे सत्य न समझ पाने पर, कोई तुम्हें सुझाव दे, और सत्य के अनुसार कुछ करने का तरीका बताए, तो तुम्हें पहले उसे स्वीकार कर लेना चाहिए, सबको उस पर संगति करने देना चाहिए, और देखना चाहिए कि यह रास्ता सही है या नहीं और यह सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है या नहीं। अगर तुम इस बात की पुष्टि कर लो कि यह सत्य के अनुरूप है, तो उस तरह से उसका अभ्यास करो; अगर तुम तय कर लो कि यह सत्य के अनुरूप नहीं है, तो उस तरह से उसका अभ्यास मत करो। यह इतना ही आसान है। सत्य की खोज करते समय, तुम्हें बहुत-से स्रोतों से खोजना चाहिए। अगर किसी के पास कुछ कहने को है, तो तुम्हें सुनना चाहिए और उसके शब्दों को गंभीरता से लेना चाहिए। उनकी अनदेखी मत करो या उनके साथ तिरस्कारपूर्ण व्यवहार मत करो। यह तुम्हारे कर्तव्य के दायरे के भीतर के मामलों से संबंधित है और इसलिए तुम्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यही सही रवैया और सही दशा है। जब तुम सही दशा में होते हो, जब तुम समस्याओं को हल करने के लिए सत्य खोज सकते हो और ऐसा स्वभाव प्रकट नहीं करते जो सत्य से विमुख है और सत्य से घृणा करता है और जब तुम सत्य को स्वीकार कर सकते हो, तब तुम सत्य का अभ्यास करने लग सकते हो। अगर तुम सत्य पर इस तरह अमल करोगे, तो इसका फल क्या होगा? (पवित्र आत्मा हमारा मार्गदर्शन करेगा।) पवित्र आत्मा का मार्गदर्शन पाना एक पहलू है। कभी-कभी मामले बहुत सरल होते हैं और उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करके सुलझाया जा सकता है। जब दूसरे तुम्हें अपने सुझाव दे चुके होते हैं और तुम्हारे समझ लेने के बाद, तुम्हें बस चीजों को सुधारना होता है और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना होता है। लोगों को लग सकता है कि यह बहुत छोटी बात है, मगर परमेश्वर के लिए यह बड़ी बात है। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ? क्योंकि जब तुम इस तरह से अभ्यास करते हो, तो परमेश्वर तुम्हें सत्य का अभ्यास कर सकने वाले व्यक्ति के रूप में देखता है, एक ऐसा व्यक्ति जो सत्य से प्रेम करता है और एक ऐसा व्यक्ति जो सत्य से विमुख नहीं है—जब परमेश्वर तुम्हारे दिल को देखता है, तो वह तुम्हारा स्वभाव भी देखता है और यह एक बहुत बड़ी बात है। दूसरे शब्दों में, जब तुम अपना कर्तव्य निभाते हो और परमेश्वर की मौजूदगी में कार्य करते हो, तो तुम जो जीते और प्रकट करते हो वे सब ऐसी सत्य वास्तविकताएँ होती हैं जो लोगों में होनी चाहिए। तुम जो भी चीज करते हो उसमें जो रवैये, विचार और दशाएँ होती हैं, वे परमेश्वर के सामने सबसे महत्वपूर्ण होती हैं और यही वे चीजें हैं जिनकी परमेश्वर जाँच-परख करता है।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अक्सर परमेश्वर के सामने जीने से ही उसके साथ एक सामान्य संबंध बनाया जा सकता है

जब तुम्हारे सामने कोई मामला आए तो बहस करने के बजाय पहले तुम्हें अपनी धारणाएँ, कल्पनाएँ और फैसले परे रखने चाहिए—किसी व्यक्ति में यही तार्किकता होनी चाहिए। अगर कोई ऐसी चीज है जिसे मैं समझता नहीं हूँ और मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है तो मैं किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह लूँगा जो इस विषय से परिचित हो। उससे सलाह लेने के बाद मुझे इस मामले की बुनियादी समझ मिल जाएगी। हालाँकि मुझे मामला सँभालने का तरीका खोजते रहना चाहिए, न तो मैं पूरी तरह दूसरे लोगों की सुन सकता हूँ, न मुझे पूरी तरह अपनी कल्पनाओं के आधार पर मामला देखना चाहिए। मुझे काम करने के ऐसे तरीके खोजते रहने चाहिए जिससे कलीसिया के कार्य को फायदा हो और वह सत्य सिद्धांतों के अनुरूप भी रहे। क्या यह चीजों से निपटने का तार्किक तरीका नहीं है? क्या यही विवेक एक सामान्य व्यक्ति में नहीं होना चाहिए? इस तरह से खोजना और परामर्श लेना सही है। मान लो कि तुम किसी एक क्षेत्र के जानकार हो और मैं इसके बारे में तुमसे सलाह लेता हूँ, लेकिन बाद में तुम माँग करने लगो कि तुमने जो कहा मैं उसी का पालन करूँ और तुम्हारे तरीके के अनुसार चलूँ—यह किस प्रकार का स्वभाव है? यह अहंकारी स्वभाव है। अब तुम्हारे लिए कार्य करने का वह तरीका क्या होगा जो विवेकपूर्ण हो? तुम्हें कहना चाहिए, “मुझे इस क्षेत्र में थोड़ा-सा ही ज्ञान है, लेकिन यह सत्य से संबंधित नहीं है। आप इसे केवल सुझाव के तौर पर ले सकते हैं, लेकिन कार्य कैसे करना है इसकी विशिष्ट जानकारी के लिए आपको परमेश्वर के इरादों को और अधिक खोजना होगा।” अगर मैं तुमसे परामर्श लेता हूँ और तुम वास्तव में यह सोचते हो कि तुम इस मामले को समझते हो, और खुद को असाधारण मानते हो, तो यह अहंकारी स्वभाव है। अहंकारी प्रकृति तुममें इस प्रकार की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति ला सकती है—जब कोई व्यक्ति तुमसे परामर्श लेता है, तो तुम फौरन अपनी तार्किकता खो बैठते हो; तुम सामान्य इंसान का विवेक खो देते हो और सही निर्णय लेने में असमर्थ हो जाते हो। जब कोई भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करता है, तो उसका विवेक सामान्य नहीं होता है। इसलिए, तुम्हारे साथ चाहे जो भी घटित हो, भले ही दूसरे तुमसे परामर्श लें, तुम अहंकारी नहीं हो सकते और तुममें सामान्य विवेक होना चाहिए। सामान्य विवेक के कार्य करने का तरीका क्या है? तुम्हें विचार करना चाहिए, “भले ही मैं इस मामले को समझता हूँ, फिर भी मैं अहंकारी नहीं हो सकता। मुझे सामान्य मानवता के विवेक के साथ इससे निपटना चाहिए।” यदि तुमने मामलों पर इस तरह गहराई से विचार किया है, तो तुम्हारा दिल परमेश्वर की ओर लौट आएगा और तुममें सामान्य मानवता का विवेक होगा। यद्यपि यदा-कदा तुम आत्म-संतुष्टि का कोई भाव प्रकट करोगे लेकिन तुम्हारे दिल में संयम होगा, इसलिए तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव के प्रकटन घटकर आधे रह जाएँगे, और दूसरों पर तुम्हारा बहुत ही कम नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालाँकि अगर तुम अपने अहंकारी स्वभाव के अनुसार कार्य करते हो, हमेशा खुद को ही सही मानते हो और लिहाजा दूसरों को अपनी बात सुनने के लिए मजबूर करते हो, तो यह विवेक का भारी अभाव दिखाता है। अगर लोगों को बताया गया तुम्हारा रास्ता सही है तो चीजें ठीक हो सकती हैं, लेकिन यदि यह रास्ता गलत है तो इससे उन्हें नुकसान होगा। अगर कोई व्यक्ति तुमसे निजी मामले में परामर्श ले और तुम उसे गलत रास्ता पकड़ा दो, तो तुमने केवल एक व्यक्ति को नुकसान पहुँचाया होगा। हालाँकि अगर वह तुमसे कलीसिया के कार्य से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मामले में राय लेता है और तुम उसे गलत रास्ता बताते हो, तो तुम कलीसिया के कार्य को नुकसान पहुँचाओगे और इससे परमेश्वर के घर के हितों को क्षति पहुँचेगी। अगर समस्या गंभीर प्रकृति की है और यह परमेश्वर के स्वभाव को नाराज करती है तो नतीजे अकल्पनीय होंगे।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भ्रष्‍ट स्‍वभावों का समाधान करने का मार्ग

तुम चाहे जो कुछ कर रहे हो, तुम्हें सत्य खोजना और इसके प्रति समर्पण करना अवश्य ही सीखना चाहिए; तुम्हें चाहे कोई भी सलाह दे रहा हो, अगर यह सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है तो फिर चाहे कोई बच्चा भी सलाह दे, तुम्हें इसे स्वीकार करना चाहिए और इसके प्रति समर्पण करना चाहिए। उस व्यक्ति में चाहे जो भी समस्याएँ हों, अगर उसकी बातें और सलाहें पूरी तरह सत्य सिद्धांतों के अनुरूप हैं, तो फिर तुम्हें उन्हें स्वीकार करना चाहिए और उनके प्रति समर्पण करना चाहिए। इस ढंग से कार्य करने के नतीजे सकारात्मक और परमेश्वर के इरादों के अनुरूप होंगे। महत्वपूर्ण यह देखना है कि तुम्हारी मंशाएँ क्या हैं और चीजें सँभालने के तुम्हारे सिद्धांत और तरीके क्या हैं। अगर चीजें सँभालने के तुम्हारे सिद्धांत और तरीके मनुष्य की इच्छा से, मनुष्य के विचारों और धारणाओं से, या शैतान के फलसफों से उपजे हैं, तो वे सिद्धांत और तरीके अव्यावहारिक हैं, और नतीजों का खराब होना तय है। ऐसा इसलिए है कि तुम्हारे सिद्धांतों और तरीकों का मूल गलत है, यह सत्य सिद्धांतों के अनुसार नहीं है। अगर तुम्हारे दृष्टिकोण सत्य सिद्धांतों पर आधारित हैं, और तुम सत्य सिद्धांतों के अनुसार चीजें सँभालते हो, तो तुम जो करते हो वह निस्संदेह सही होगा। भले ही उस समय कुछ लोग इसे स्वीकार न करें या फिर वे इसके बारे में धारणाएँ रखें या इसके प्रति प्रतिरोधी हो जाएँ, कुछ समय बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी। जो चीजें सत्य सिद्धांतों के अनुसार होती हैं, उनके उत्तरोत्तर अच्छे नतीजे निकलते जाते हैं, जबकि जो चीजें सत्य सिद्धांतों के अनुसार नहीं होती हैं उनके उत्तरोत्तर खराब नतीजे निकलते हैं, भले ही वे उस समय लोगों की धारणाओं के अनुरूप हों। तमाम लोगों को इसकी पुष्टि हो जाएगी। तुम जो कुछ भी करते हो, वह मानवीय बाधाओं के अधीन नहीं होना चाहिए और तुम्हें अपने स्वयं के निर्णय पर नहीं पहुँचना चाहिए; पहले तुम्हें परमेश्वर से प्रार्थना कर सत्य खोजना चाहिए, और फिर इस विषय में सबके साथ खोजबीन और संगति करनी चाहिए। संगति का उद्देश्य क्या है? उद्देश्य यह है कि तुम ठीक परमेश्वर के इरादों के अनुसार चीजें कर सको और परमेश्वर के इरादों के अनुरूप कार्य कर सको। यह इस बात को कहने का कुछ-कुछ ऊँचा तरीका है और कुछ लोग इस पर खरे नहीं उतर पाएँगे। इसे और अधिक ठोस शब्दों में कहें तो इसका उद्देश्य यह है कि तुम चीजें बिल्कुल सत्य सिद्धांतों के अनुसार कर सको। यह बल्कि अधिक ठोस है। जब कोई व्यक्ति इस मानक को पूरा करता है, तो वह सत्य का अभ्यास करता है और परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चलता है; उसके पास सत्य वास्तविकता होती है और इसमें किसी की ओर से कोई आपत्ति नहीं होगी।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, भ्रष्‍ट स्‍वभावों का समाधान करने का मार्ग

जब तुम्हारे साथ कुछ घटित हो जाए, तो तुम्हें आत्मधर्मी नहीं होना चाहिए। तुम्हें परमेश्वर के सामने खुद को शांत करना और सबक सीखना चाहिए। केवल खुद का त्याग करना सीखकर ही तुम ज्यादा सीखने में सक्षम होगे। अगर तुम सोचते हो, “मैं इस विषय में तुम सबसे बड़ा विशेषज्ञ हूँ, इसलिए मुझे ही अंतिम निर्णय लेना चाहिए और तुम सबको मेरी बात सुननी चाहिए!”—तो यह कैसा स्वभाव है? यह अहंकार और आत्मधर्मिता है। यह शैतानी, भ्रष्ट स्वभाव है और यह सामान्य मानवता के दायरे के बाहर है। तो आत्मधर्मी न होने का क्या अर्थ है? (इसका अर्थ है सबके सुझाव सुनना और सभी से विचार-विमर्श करना।) तुम्हारे निजी विचार और राय जो भी हों, अगर तुम आँख बंद करके तय मान लोगे कि ये सही हैं और चीजें इसी ढंग से की जानी चाहिए, तो यह अहंकार और आत्मधर्मिता है। अगर तुम्हें लगता है कि तुम्हारे कुछ विचार या राय सही हैं, मगर तुम्हें खुद पर पूरी आस्था नहीं है और खोज और संगति से तुम इनकी पुष्टि कर सकते हो, तो यही है आत्मधर्मी न होना। यदि तुम कार्य करने से पहले सभी का समर्थन और स्वीकृति पाने की प्रतीक्षा करते हो, केवल तभी तुम्हारे पास विवेक है। अगर कोई तुमसे असहमत हो, तो तुम्हें कर्तव्यनिष्ठा से इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए और अपने काम के पेशेवर पहलुओं पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए। तुम्हें यह कहकर इससे नजर नहीं फेरनी चाहिए, “इसे तुम बेहतर समझते हो या मैं? काम के इस क्षेत्र से मैं इतने लंबे समय से जुड़ा हुआ हूँ—क्या इसकी समझ मुझे तुमसे ज्यादा नहीं है? तुम्हें इस बारे में क्या मालूम? तुम इसे नहीं समझते!” यह अच्छा स्वभाव नहीं है, यह बहुत अहंकारी और आत्मधर्मी होना है। संभव है तुमसे असहमत होने वाला व्यक्ति नौसिखिया हो, और उसे काम के इस क्षेत्र की अच्छी समझ न हो; तुम्हारे दृष्टिकोण में दम है और शायद तुम चीजें सही ढंग से कर रहे हो, मगर समस्या तुम्हारे स्वभाव की है। तो फिर व्यवहार और कर्म करने का सही तरीका क्या है? सत्य सिद्धांतों के अनुसार तुम व्यवहार और कर्म कैसे कर सकते हो? तुम्हें अपने विचार सामने रखने चाहिए और सभी को देखने देना चाहिए कि क्या उनमें कोई समस्या है। अगर कोई सुझाव दे, तो पहले तुम्हें उसे स्वीकार कर लेना चाहिए और तब सभी को अभ्यास का सही मार्ग तय करने देना चाहिए। अगर किसी को इससे कोई समस्या नहीं है, तो एक बार आगे बढ़ने का उचित तरीका अंततः तय हो जाने पर, उसी के अनुसार आगे बढ़ो। इसे लागू करने के दौरान, अगर कोई समस्या पाई जाती है, तो सभी की राय लेनी चाहिए और सभी को सत्य खोजना चाहिए और एक साथ सत्य पर संगति करनी चाहिए। इस तरह, हर कोई पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता प्राप्त कर सकता है। जब सभी के दिल रोशन हो जाते हैं और एक बेहतर मार्ग मिल जाता है, तो नतीजे पहले की तुलना में कहीं बेहतर होंगे। क्या यह परमेश्वर का मार्गदर्शन नहीं है? यह अद्भुत चीज है! अगर तुम आत्मधर्मी होने से बच सको, अपनी कल्पनाएँ और विचार त्याग सको और दूसरों की सही राय सुन सको, तो तुम पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता पा सकोगे। तुम्हारे दिल में एक प्रकाश चमकेगा और तुम सही मार्ग पाने में सक्षम होगे और तुम्हें आगे का रास्ता मिलेगा। जब इस पर अभ्यास करोगे, तो यह यकीनन सत्य के अनुरूप होगा। ऐसे अभ्यास और अनुभव के जरिए तुम सीख सकोगे कि सत्य का अभ्यास कैसे करें, और साथ ही उस पेशे के बारे में तुम कुछ नया सीख सकोगे। क्या यह अच्छी बात नहीं है? इसके जरिए तुम्हें एहसास होगा कि अपने साथ कुछ घटित होने पर तुम्हें आत्मधर्मी नहीं होना चाहिए और सत्य खोजना चाहिए और अगर तुम हमेशा आत्मधर्मी होते हो और सत्य स्वीकार नहीं करते, तो हर कोई तुम्हें नापसंद करेगा और परमेश्वर यकीनन तुमसे बेइंतहा नफरत करेगा। क्या यह सबक सीखना नहीं है? अगर तुम हमेशा इस प्रकार अनुसरण करते हो और सत्य का अभ्यास करने पर ध्यान केंद्रित करते हो, तो तुम अपने कर्तव्य निर्वहन में पेशेवर कौशल को पैना बनाते जाओगे, अपने कर्तव्य में बेहतर-से-बेहतर नतीजे पाओगे, परमेश्वर तुम्हें प्रबुद्ध कर आशीष देगा, और भी ज्यादा हासिल करने देगा। इसके अलावा, तुम्हारे पास सत्य का अभ्यास करने का मार्ग होगा, और जब तुम जान लोगे कि सत्य का अभ्यास कैसे करें, तो तुम सत्य सिद्धांतों को समझ लोगे। जब तुम जान लोगे कि किन कर्मों से परमेश्वर से प्रबुद्धता और मार्गदर्शन मिलेगा, किनसे वह बेहद घृणा करेगा और अनदेखा करेगा, किनसे उसकी स्वीकृति और आशीष मिलेंगे, तो तुम्हें आगे का रास्ता मिलेगा। जब लोगों को परमेश्वर के आशीष और प्रबुद्धता मिलेंगे, तो उनके जीवन की प्रगति तेजी से होगी। उन्हें हर दिन परमेश्वर की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन मिलेंगे, और उनके दिलों में शांति और खुशी होगी। क्या इससे उन्हें आनंद नहीं मिलेगा? जब तुम्हारे क्रियाकलापों को परमेश्वर के सामने पेश किया जा सकेगा और उन्हें परमेश्वर से हरी बत्ती मिलेगी, तो तुम्हें दिल में आनंद का अनुभव होगा, और भीतर से शांति और खुशी मिलेगी। शांति और खुशी की ये भावनाएँ परमेश्वर ने तुम्हें दी हैं, ये तुम्हें पवित्र आत्मा के प्रेरित करने का परिणाम हैं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अक्सर परमेश्वर के सामने जीने से ही उसके साथ एक सामान्य संबंध बनाया जा सकता है

संबंधित अनुभवात्मक गवाहियाँ

जब मेरी रिपोर्ट कर दी गई

मैं इतनी अहंकारी क्यों थी

पिछला: 19. अहंकार और दंभ की समस्या का समाधान कैसे करें

अगला: 21. अपनी मनमर्जी से कार्य करने का समाधान कैसे करें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

1. प्रभु ने हमसे यह कहते हुए, एक वादा किया, “मैं तुम्हारे लिये जगह तैयार करने जाता हूँ। और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिये जगह तैयार करूँ, तो फिर आकर तुम्हें अपने यहाँ ले जाऊँगा कि जहाँ मैं रहूँ वहाँ तुम भी रहो” (यूहन्ना 14:2-3)। प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुआ और हमारे लिए एक जगह तैयार करने के लिए स्वर्ग में चढ़ा, और इसलिए यह स्थान स्वर्ग में होना चाहिए। फिर भी आप गवाही देते हैं कि प्रभु यीशु लौट आया है और पृथ्वी पर ईश्वर का राज्य स्थापित कर चुका है। मुझे समझ में नहीं आता : स्वर्ग का राज्य स्वर्ग में है या पृथ्वी पर?

संदर्भ के लिए बाइबल के पद :“हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसी स्वर्ग में पूरी...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें