ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 8 : 18-वर्षीय ईसाई को चार पुलिस अधिकारियों ने घंटों तक पीटा और बिजली के झटके दिए

02 मार्च, 2026

2023 के अंत में, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का "तीन-वर्षीय पूर्ण युद्ध" समाप्त हो गया, जिसे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए चलाया गया था। यह कलीसिया को जड़ से मिटाने के अपने लक्ष्य में विफल रहा, इसलिए उसने तुरंत "तीन-वर्षीय कड़ा संघर्ष" शुरू कर दिया। 2025 इस "कड़े संघर्ष" का दूसरा साल है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के ईसाइयों की संख्या पूरी तरह से "शून्य" करने और उनका खात्मा करने के लिए, देश भर में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियाँ लगातार जारी हैं। ग्वांगदोंग प्रांत उन जगहों में से एक था जहाँ ईसाइयों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न विशेष रूप से क्रूर था; केवल जुलाई में, सीसीपी द्वारा सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के कम से कम 147 ईसाइयों को गिरफ्तार किया गया। हाओ काई (काल्पनिक नाम) उन ईसाइयों में से एक है जिन्हें अभियानों की इस लहर में गिरफ्तार किया गया और सताया गया। जब उसे ले जाया गया, तो वह अभी 18 साल का ही हुआ था। हाओ काई को सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के बारे में जानकारी उगलने पर मजबूर करने के लिए, चार पुलिस अधिकारियों ने बारी-बारी से उसके शरीर के कई हिस्सों पर बिजली के डंडों से झटके दिए। उन्होंने उसकी पीड़ा को नजरअंदाज करते हुए, उसे लगातार सात से आठ घंटे तक पीटा और बिजली के झटके दिए। हाओ काई को बिजली के झटकों से इतना तड़पाया गया कि वह मौत की दुआ माँगने लगा, लेकिन भारी दर्द के बावजूद, उसने अपनी आस्था छोड़ने या "तीन कथन" (गारंटी पत्र, पश्चात्ताप पत्र और परित्याग पत्र) पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। फिर पुलिस ने जबरदस्ती उसकी पैंट नीचे खींच दी और वे उसके गुप्तांगों पर झटके देने की तैयारी करने लगे, लेकिन हाओ काई ने बचने के लिए बेतहाशा संघर्ष किया। परमेश्वर में विश्वास करके, वह जीवन की सही राह पर चल रहा था, तो उसने कौन सा कानून तोड़ा? सीसीपी पुलिस ने इस 18-वर्षीय ईसाई को इतनी बेरहमी से यातना क्यों दी? इस एपिसोड में, हम आपके लिए लाए हैं "18-वर्षीय ईसाई को चार पुलिस अधिकारियों ने घंटों तक पीटा और बिजली के झटके दिए।"

00:21 मुख्य अंश

03:23 ईसाई साक्षात्कारदाता का परिचय

04:08 परमेश्वर में विश्वास करने के कारण गिरफ्तार

05:40 पूछताछ कक्ष में उत्पीड़न : हाओ काई को चार पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से झटके दिए

17:15 पुलिस ने पागलों की तरह हाओ काई को "तीन कथन" पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया

22:00 रिहा और घर वापसी : हाओ काई का शरीर घावों से ढका, उसकी आत्मा पीड़ा में

26:58 हाओ काई की माँ की दर्दनाक पुकार

32:03 समापन-टिप्पणी

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 2 : ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न का एक तथ्यात्मक रिकॉर्ड (भाग 2)

सत्ता में आने के बाद से, सीसीपी ने अनगिनत राजनीतिक आंदोलन चलाए हैं और धार्मिक विश्वास को बदनाम, विकृत और कलंकित किया है। इसने आस्था का...

ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 10 : गंभीर रूप से बीमार ईसाई के साथ विशेष साक्षात्कार : आईसीयू में उत्पीड़न

वर्ष 2025 सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के खिलाफ सीसीपी के "तीन-वर्षीय कड़े संघर्ष" का दूसरा साल है। हेनान उन प्रांतों में से एक है...

ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 7 : जेल से रिहा हुई एक ईसाई के साथ खास बातचीत : जबरन मत-परिवर्तन की कोशिशों के बीच अपनी आस्था पर अडिग रहना

सितंबर 2020 में, सीसीपी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को जड़ से खत्म करने के लिए तीन साल का "पूर्ण युद्ध" शुरू किया। शानदोंग प्रांत...

ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 4 : 2020 में, सीसीपी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया को पूरी तरह से नष्ट करने के प्रयास में तीन-वर्षीय "पूर्ण युद्ध" शुरू किया

बरसों से सीसीपी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का दमन और उत्पीड़न किया है। कलीसिया को पूरी तरह कुचलने और मिटाने के लिए, सितंबर 2020...

उत्तर यहाँ दें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें