ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 33 : गंभीर रूप से बीमार ईसाइयों को सीसीपी ने गिरफ्तार किया और यातना देकर पूछताछ के बाद मरने की हालत में छोड़ दिया

25 नवम्बर, 2026

आज के कार्यक्रम में चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के दो गंभीर रूप से बीमार ईसाइयों—शू हाइयान और झांग तोंग—के बारे में रिपोर्ट दी गई है, जो सीसीपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और यातना दिए जाने के बाद लगभग मर ही गए थे। 19 सितंबर 2023 को गुआंग्शी के गुइगैंग शहर में ईसाई शू हाइयान और उनकी सहकर्मी झोउ छी को कलीसिया के काम पर चर्चा करते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान, शू हाइयान ने साफ तौर पर पुलिस को बताया कि उन्हें गुर्दे की गंभीर बीमारी है और उन्हें सर्जरी की जरूरत है। फिर भी पुलिस ने उन्हें चिकित्सा देखभाल लेने से रोक दिया और उन्हें यातना दी, जिसके कारण उनकी हालत और बिगड़ गई। उनका बायाँ गुर्दा सिकुड़ गया और उनके फेफड़े की गाँठ फेफड़े के कैंसर यानी एडिनोकार्सिनोमा में बदल गई। 5 जून 2022 को झांग तोंग को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को एक आपराधिक हिरासत केंद्र में भेजे जाने से पहले एक नियमित चेकअप के दौरान, डॉक्टर ने बताया कि उन्हें गंभीर रूप से पेट फूलने की समस्या है और उनके पेट में बहुत सारा तरल पदार्थ जमा हो गया है; डॉक्टर ने चेतावनी दी कि अस्पताल में भर्ती हुए और सर्जरी के बिना उनकी जान को खतरा है—फिर भी पुलिस उन्हें वापस प्रशासनिक हिरासत केंद्र ले गई। तीन दिन बाद, पुलिस ने झांग तोंग को आपराधिक हिरासत केंद्र में बंद कर दिया और उनकी जरूरी रोजाना की दवा बंद कर दी, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उन्हें गंभीर जलोदर की समस्या हो गई और उनकी जान पर बन आई।

00:21 मुख्य अंश

05:49 गंभीर बीमारी के बावजूद शू हाइयान को यातनाएँ दी गईं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया

20:11 पुलिस ने झांग तोंग की दवा बंद कर दी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे उनकी लिवर की बीमारी बदतर हो गई और अंतिम चरण के लिवर कैंसर के बावजूद उन्हें जेल में रखा गया

33:35 समापन-टिप्पणी & अपराधियों की जानकारी

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

संबंधित सामग्री

ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 6 : बुजुर्ग ईसाइयों के खून और आँसू—अपनी आस्था पर कायम रहने के कारण 79 वर्षीया बुजुर्ग को सता-सताकर मार डाला गया

2024 सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के खिलाफ सीसीपी के "तीन-वर्षीय कड़े संघर्ष" का पहला साल था। साल की शुरुआत से ही, देश भर में ईसाइयों...

ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न के तथ्य, एपिसोड 3 : ईसाइयों पर सीसीपी के क्रूर उत्पीड़न का एक तथ्यात्मक रिकॉर्ड (भाग 3)

बरसों से सीसीपी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया का दमन और उत्पीड़न किया है। कलीसिया को पूरी तरह कुचलने और मिटाने के लिए, सितंबर 2020...

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें