Hindi Christian Song | जब मनुष्य अनंत मंजिल में प्रवेश करेगा
28 मई, 2026
1
जब मनुष्य अनंत मंजिल में प्रवेश करेगा, तो मनुष्य सृष्टिकर्ता की आराधना करेगा और चूँकि मनुष्य बचाया जा चुका होगा और अनंतता में प्रवेश कर चुका होगा, इसलिए अब वह किसी लक्ष्य का अनुसरण नहीं करेगा, शैतान द्वारा घेरे जाने की चिंता करने की जरूरत पड़ना तो दूर की बात है। इस समय हर व्यक्ति अपने स्थान पर रहेगा और अपना कर्तव्य निभाएगा, और भले ही लोगों को ताड़ना न दी जाए या उनका न्याय न किया जाए, फिर भी प्रत्येक व्यक्ति अपना कर्तव्य निभाएगा। उस समय मनुष्य पहचान और स्थिति दोनों में एक सृजित प्राणी होगा। तब ऊँच और नीच का भेद नहीं रहेगा; बस यह है कि प्रत्येक व्यक्ति एक भिन्न भूमिका निभाएगा। लेकिन मनुष्य अभी भी एक ऐसी मंजिल में जिएगा जो मानवजाति के लिए व्यवस्थित और उपयुक्त होगी; मनुष्य सृष्टिकर्ता की आराधना करने के वास्ते अपना कर्तव्य निभाएगा और यही वह मानवजाति होगी जो अनंतता की मानवजाति होगी।
2
उस समय, मनुष्य ने परमेश्वर द्वारा रोशन किया गया जीवन प्राप्त कर लिया होगा, ऐसा जीवन जो परमेश्वर की देखरेख और रक्षा के अधीन हो, और वह परमेश्वर के साथ जिएगा। मानवजाति पृथ्वी पर एक सामान्य जीवन जिएगी और सभी लोग उचित मार्ग में प्रवेश करेंगे। 6,000-वर्षीय प्रबंधन योजना शैतान को पूरी तरह से पराजित कर चुकी होगी, अर्थात् परमेश्वर मनुष्य की उस मूल छवि को बहाल कर चुका होगा जो पृथ्वी पर उसे सृजित करने के बाद थी, और इस प्रकार परमेश्वर के मूल इरादे पूरे हो चुके होंगे। जब परमेश्वर का 6,000-वर्षीय प्रबंधन कार्य समाप्ति पर पहुँचेगा, केवल तभी पृथ्वी पर समस्त मानवजाति का जीवन आधिकारिक रूप से आरंभ होगा; केवल तभी मनुष्य के पास एक अद्भुत जीवन होगा और परमेश्वर आरंभ में मनुष्य को सृजित करने के अपने प्रयोजन को और साथ ही मानव की मूल छवि को बहाल करेगा।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, मनुष्य के सामान्य जीवन को बहाल करना और उसे एक अद्भुत मंजिल पर ले जाना
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो