Hindi Christian Song With Lyrics | बदले में क्या दिया है तुमने परमेश्वर को

02 अप्रैल, 2020

कितने ही पतझड़ और वसंत के मौसम में,

संग रहा है तुम्हारे परमेश्वर।

अरसे तक साथ रहा है तुम्हारे परमेश्वर।

गुज़रे कितने दुष्कर्म तुम्हारे, उसकी आँखों के आगे से?

दिल को छू लेने वाले शब्द तुम्हारे, गूँजें कानों में परमेश्वर के।

गिनी नहीं जा सकती, उसकी वेदी पर रखी

लाखों ख़्वाहिशें तुम्हारी।

फिर भी उसकी वेदी पर न समर्पण,

न सच्चाई रखते हो तुम लेशमात्र भी।

हैं कहाँ पर फल तुम्हारी आस्था के?

हैं कहाँ पर फल तुम्हारी आस्था के?

वही आहार अर्पित करते तुम उसको, जो दिया परमेश्वर ने तुमको,

कहते हो अर्पित किया तुमने जो कुछ है पास तुम्हारे,

इनाम अपनी मेहनत का बताते हो इसे।

कैसे ख़बर नहीं है तुमको,

जो कुछ अर्पित करते हो तुम परमेश्वर को,

सारा योगदान तुम्हारा, वही तो है जो चुराया तुमने उसकी वेदी से।

अब वो अर्पित करते हो तुम परमेश्वर को।

क्या दग़ा नहीं है ये परमेश्वर से?

लेता वो आनंद उसका जो है उसकी वेदी पर,

न कि मेहनत के प्रतिफल का, जो तुम देते हो उसको।

परमेश्वर से दग़ा की तुम सचमुच जुर्रत करते हो,

तो फिर कैसे माफ़ी दे वो तुमको?

कैसे अब वो सहन कर सकता इसको?

दे दी है हर चीज़ तुमको उसने।

खोल दी हर चीज़ तुम्हारी ख़ातिर उसने।

ज़रूरत की हर चीज़ मुहैया करा दी उसने,

और आँख भी खोल दी तुम्हारी उसने।

मगर अनदेखा कर अपने ज़मीर को, दग़ा देते हो तुम परमेश्वर को, परमेश्वर को।

पाया है तुमने अनंत अनुग्रह परमेश्वर का,

देखें हैं तुमने स्वर्गिक रहस्य परमेश्वर के।

दिखाई है ज्वाला स्वर्ग की तुम्हें परमेश्वर ने,

मगर नहीं है दिल उसका ऐसा कि जला दे तुमको।

कितना लौटाया तुमने परमेश्वर को?

कितना दिया तुमने ख़ुशी से परमेश्वर को?

"मेमने का अनुसरण करना और नए गीत गाना" से

अनुशंसित:

अंत के दिनों के मसीह को त्यागना पवित्र आत्मा की ईश-निंदा है | Hindi Christian Song With Lyrics

https://hi.godfootsteps.org/videos/denying-Christ-blasphemes-Holy-Spirit-lrc.html

Hindi Christian Song With Lyrics | असल कीमत चाहिये सत्य के अमल के लिये

https://hi.godfootsteps.org/videos/practicing-truth-requires-real-price-lrc.html

Hindi Christian Song With Lyrics | परमेश्वर का संदेश

https://youtu.be/MjqJ3Jd5bGc

Hindi Christian Song With Lyrics | क्या तुम परमेश्वर के कार्य को जानते हो?

https://youtu.be/KFE5pKREHv0

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें