Hindi Christian Testimony Video | न्याय स्वर्ग-राज्य की कुंजी है
06 नवम्बर, 2020
मुख्य पात्र एक ईसाई परिवार में पैदा हुआ और फिर एक गृह-कलीसिया में प्रचारक बन गया। उसका मानना है कि विश्वास द्वारा न्यायसंगत होना लोगों को स्वर्ग के राज्य में प्रवेश दिला सकता है। लेकिन फिर वह बाइबल में परमेश्वर के वचन पढ़ता है : "जो मुझ से, 'हे प्रभु! हे प्रभु!' कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है" (मत्ती 7:21)। "इसलिये तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूँ" (लैव्यव्यवस्था 11:45)। वह इस बात को समझ नहीं पाता। जो लोग पवित्र नहीं होते वे प्रभु को नहीं देख सकते , और सालों से प्रभु में विश्वास करने के बावजूद, वह अभी भी पाप करता है और पाप स्वीकार करता है। वह पवित्रता प्राप्त नहीं कर पाता । वह सोचता है : क्या मैं स्वर्ग में प्रवेश पा सकूंगा? वह बाइबल को ध्यान से पढ़ता है और इस बारे में प्रश्न पूछने के लिए वह घरेलु या विदेशी पादरी और एल्डरों से मिलता है, लेकिन उसे कोई उत्तर नहीं मिलता है। जब वह खोज-खोजकर हार जाता है, तो सर्वशक्तिमान परमेश्वर के राज्य के सुसमाचार को सुनता है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों को पढ़ने के बाद, वह आखिरकार समझ जाता है कि केवल अंत के दिनों में परमेश्वर के न्याय का अनुभव करने और भ्रष्ट स्वभावों को शुद्ध करने के बाद ही वह स्वर्ग में प्रवेश पा सकता है, और इस प्रकार, वह अंत में स्वर्ग के राज्य में प्रवेश का रास्ता ढूंढ लेता है।
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो