Hindi Christian Song | मैं हूँ बस एक अदना सृजित प्राणी
10 जून, 2026
1
हे परमेश्वर, चाहे मेरे पास रुतबा हो या न हो, अब मैं स्वयं को जानता हूँ। यदि मेरा रुतबा ऊँचा है तो यह तुम्हारे द्वारा उन्नयन के कारण है और यदि यह निम्न है तो यह तुम्हारे पूर्वनियत करने के कारण है। सब-कुछ तुम्हारे हाथों में है। मेरे पास न तो कोई विकल्प है, न ही कोई शिकायत है। यह तुमने पूर्वनियत किया कि मैं इस देश में और इस जाति के बीच पैदा होऊँगा, और मैं जो कुछ कर सकता हूँ वह बस यह है कि मैं पूरी तरह से तुम्हारे प्रभुत्व के अधीन समर्पणशील हो जाऊँ क्योंकि सब-कुछ वही है जो तुमने पूर्वनियत किया है।
2
मैं रुतबे पर ध्यान नहीं देता हूँ; मैं एक सृजित प्राणी के सिवाय कुछ नहीं हूँ। यदि तुम मुझे अथाह कुंड में, आग और गंधक की झील में डालते हो, तो भी मैं एक सृजित प्राणी से अधिक कुछ नहीं हूँ। यदि तुम मेरा उपयोग करते हो, तो भी मैं एक सृजित प्राणी हूँ। यदि तुम मुझे पूर्ण बनाते हो, मैं तब भी एक सृजित प्राणी हूँ। यदि तुम मुझे पूर्ण नहीं बनाते हो, तब भी मैं तुमसे प्रेम करूँगा क्योंकि मैं एक सृजित प्राणी से अधिक कुछ नहीं हूँ।
3
मैं सृष्टिकर्ता के एक अदने सृजित प्राणी से अधिक कुछ नहीं हूँ, समस्त सृजित मनुष्यों में से सिर्फ एक हूँ। तुमने ही मुझे बनाया है और अब तुमने मुझे अपने हाथों में रखा है ताकि मेरे साथ जैसा चाहो वैसा कर सको। मैं तुम्हारा साधन और तुम्हारी विषमता होने का इच्छुक हूँ क्योंकि सब-कुछ वही है जो तुमने पूर्वनियत किया है। कोई इसे बदल नहीं सकता। सभी चीजें और सभी घटनाएँ तुम्हारे हाथों में हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तुम विषमता होने के अनिच्छुक क्यों हो?
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो