Christian Dance | परमेश्वर तुम्हारे हृदय और रूह को खोज रहा | Praise Song

20 दिसम्बर, 2024

1

सर्वशक्तिमान के जीवन के प्रावधान से भटके हुए मनुष्य,

अस्तित्व के उद्देश्य से अनभिज्ञ हैं,

लेकिन फिर भी मृत्यु से डरते हैं।

उनके पास मदद या सहारा नहीं है,

लेकिन फिर भी वे अपनी आंखों को बंद करने के अनिच्छुक हैं,

वे मांस के बोरों को सहारा देने के लिए खुद को मजबूत बनाते हैं

जिनकी आत्मा में कोई भाव ही नहीं होता,

ताकि इस दुनिया में एक अधम अस्तित्व को घसीट सकें।

तुम अन्य लोगों की तरह ही,

आशारहित और उद्देश्यहीन होकर जीते हो।

केवल पौराणिक कथा का पवित्र जन ही उन लोगों को बचाएगा,

जो अपने दुःख में कराहते हुए

उसके आगमन के लिए बहुत ही बेताब हैं।

अभी तक, चेतनाविहीन लोगों को

इस तरह के विश्वास का एहसास नहीं हुआ है।

फिर भी, लोग अभी भी इसके लिए तरस रहे हैं।

2

सर्वशक्तिमान ने बुरी तरह से पीड़ित इन लोगों पर दया की है;

साथ ही, वह उन लोगों से विमुख महसूस करता है,

जिनमें चेतना की कमी है,

क्योंकि उसे मनुष्य से जवाब पाने के लिए

बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा है।

वह तुम्हारे हृदय की, तुम्हारी आत्मा की तलाश करना चाहता है,

तुम्हें पानी और भोजन देना और तुम्हें जगाना चाहता है,

ताकि अब तुम भूखे और प्यासे न रहो।

जब तुम थक जाओ

और तुम्हें इस दुनिया के बेरंग उजड़ेपन का

कुछ-कुछ अहसास होने लगे,

तो तुम हारना मत, रोना मत।

द्रष्टा, सर्वशक्तिमान परमेश्वर,

किसी भी समय तुम्हारे आगमन को गले लगा लेगा।

3

वह तुम्हारी बगल में पहरा दे रहा है,

तुम्हारे लौट आने का इंतजार कर रहा है।

वह उस दिन की प्रतीक्षा कर रहा है

जिस दिन तुम अचानक अपनी याददाश्त फिर से पा लोगे :

जब तुम्हें यह एहसास होगा कि तुम परमेश्वर से आए हो

लेकिन किसी अज्ञात समय में तुमने अपनी दिशा खो दी थी,

किसी अज्ञात समय में तुम सड़क पर होश खो बैठे थे,

और किसी अज्ञात समय में तुमने एक "पिता" को पा लिया था;

इसके अलावा, जब तुम्हें एहसास होगा कि

सर्वशक्तिमान तो हमेशा से ही तुम पर नज़र रखे हुए है,

तुम्हारी वापसी के लिए बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा है।

4

वह हताश लालसा लिए देखता रहा है,

जवाब के बिना, एक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा करता रहा है।

उसका नज़र रखना और प्रतीक्षा करना बहुत ही अनमोल है,

और यह मानवीय हृदय और मानवीय आत्मा के लिए है।

शायद ऐसे नज़र रखना और प्रतीक्षा करना अनिश्चितकालीन है,

या शायद इनका अंत होने वाला है।

लेकिन तुम्हें पता होना चाहिए

कि तुम्हारा दिल और तुम्हारी आत्मा इस वक्त कहाँ हैं।

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सर्वशक्तिमान की आह

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : सच्ची आस्था की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें