कलीसियाई जीवन पर एक लाइव रिपोर्ट, एपिसोड 26 : इक्वाडोर के एल कारमेन में सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया से अनुभवजन्य गवाहियाँ : आखिरकार पाप से शुद्ध होने का मार्ग मिल गया
24 जुलाई, 2026
अंत के दिनों के परमेश्वर के न्याय और ताड़ना का अनुभव करके, इक्वाडोर के एल कारमेन में स्थित सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया के भाई-बहनों ने कई सत्यों को समझ लिया है। उन्होंने पाप के बंधन से मुक्त होने और शुद्ध और परिवर्तित होने का मार्ग खोज लिया है; उन्होंने पाप करने और कबूल करने, कबूल करने और पाप करने के अपने दयनीय पुराने जीवन को अलविदा कह दिया है। अब वे इंसानी धारणाओं और कल्पनाओं या धार्मिक अनुष्ठानों से बंधे नहीं हैं, उन्होंने सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों में सच्ची स्वतंत्रता और मुक्ति का स्वाद चख लिया है और वे सत्य का अनुसरण करने और परमेश्वर का उद्धार पाने के मार्ग पर चल पड़े हैं।