Hindi Christian Song | युवाओं को जिन बातों का अनुसरण करना चाहिए

12 अगस्त, 2026

युवाओं को आकांक्षाओं से रहित नहीं होना चाहिए। उन्हें मसलों का भेद पहचानने, न्याय और सत्य खोजने के संकल्प से रहित नहीं होना चाहिए।

1

युवा लोगों को कपट से भरा नहीं होना चाहिए या दूसरे लोगों के प्रति भेदभावपूर्ण नजरों से भरा नहीं होना चाहिए और उन्हें विनाशकारी, घृणित कृत्य नहीं करने चाहिए। उन्हें आकांक्षाओं, दृढ़ संकल्प और ऊपर उठने की जीवट भावना से रहित नहीं होना चाहिए; उन्हें अपनी संभावनाओं को लेकर निराश नहीं होना चाहिए और न ही उन्हें जीवन में आशा और भविष्य में आस्था खोनी चाहिए; उनमें यह दृढ़ता होनी चाहिए कि वे सत्य के उस मार्ग पर कायम रहें जो उन्होंने अब चुना है—ताकि वे मेरे लिए पूरा जीवन खपाने की अपनी इच्छा साकार कर सकें।

2

युवा लोगों को सत्य से रहित नहीं होना चाहिए, न ही उन्हें पाखंड और अन्याय को प्रश्रय देना चाहिए—उन्हें अपने उचित रुख पर अडिग रहना चाहिए। उन्हें धारा के साथ बहना नहीं चाहिए, बल्कि उनमें न्याय और सत्य के लिए त्याग करने और संघर्ष करने का हिम्मत भरा जज्बा होना चाहिए। युवा लोगों में यह बहादुरी होनी चाहिए कि वे अँधकार की शक्तियों के उत्पीड़न के सामने न झुकें और अपने अस्तित्व की सार्थकता को परिवर्तित कर दें। युवा लोगों को चुपचाप सब कुछ सह नहीं लेना चाहिए, बल्कि इससे भी बढ़कर उनमें खुलेपन, बेबाकी और अपने भाई-बहनों के प्रति क्षमा की भावना होनी चाहिए।

3

युवा लोगों को मसलों के सही–गलत का स्पष्ट भेद पहचानने, न्याय और सत्य खोजने के संकल्प से रहित नहीं होना चाहिए। तुम लोगों को सभी सुंदर और अच्छी चीजों का अनुसरण करना चाहिए और सभी सकारात्मक चीजों की वास्तविकता हासिल करनी चाहिए। यही नहीं, तुम लोगों को अपने जीवन के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए और इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। लोग पृथ्वी पर आते हैं और मुझसे सामना होना दुर्लभ है और सत्य खोजने और हासिल करने का अवसर पाना भी दुर्लभ है। तुम लोग इस सुंदर समय को इस जीवन में अनुसरण करने के सही मार्ग के रूप में क्यों नहीं सँजोओगे?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, युवा और वृद्ध लोगों के लिए वचन

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें