2020 Hindi Christian Testimony Video | मेरे "आध्यात्मिक माता-पिता" का असली रंग

21 अक्टूबर, 2020

नायिका एक धर्मनिष्ठ ईसाई है। सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अंत के दिनों के कार्य को स्वीकार करने के बाद, वह अपनी पुरानी कलीसिया के पादरी जिन के बारे में सोचती है। पादरी जिन बरसों से प्रभु में आस्था रखते आये हैं, बाइबल में पारंगत हैं, विश्वासियों से प्रेम करते हैं और विश्वासियों से अक्सर कहते हैं कि उन्हें प्रभु के आगमन की प्रतीक्षा करनी चाहिए। नायिका उन्हें प्रभु के लौट आने की खुशखबरी देना चाहती है। लेकिन उसे तब हैरानी होती है जब वह देखती है कि पादरी जिन को प्रभु के लौट आने की खोज करने में कोई रुचि नहीं हैं, बल्कि वे इसका तिरस्कार और निंदा करते हैं। वह प्रभु के आगमन को लेकर बाइबल की भविष्यवाणियों पर पादरी जिन से सहभागिता करती है और सर्वशक्तिमान परमेश्वर के वचनों की गवाही देती है, लेकिन वे कुछ भविष्यवाणियों को संदर्भ से अलग करके देखते हैं। वे बाइबल के वचनों और अपनी धार्मिक धारणाओं से ही चिपके रहते हैं। वे सत्य को पूरी तरह से नकार देते हैं। वे बार-बार उसकी आस्था को बाधित करने और उसे सच्चे मार्ग को स्वीकारने से रोकने की कोशिश करते हैं। यहाँ तक कि वे उसे कलीसिया से निकालने की धमकी भी देते हैं, उसे धिक्कारते हुए, सच्चे मार्ग को छोड़ देने के लिए मजबूर करते हैं। सच्चाई का सामना होने पर, नायिका अपने पाखंडी "आध्यात्मिक पिता" का असली रंग देखती है। अंत में उसे क्या समझ आता है? और इस आध्यात्मिक लड़ाई से उसे क्या हासिल होता है? यह सब जानने के लिए देखिए मेरे "आध्यात्मिक पिता" का असली रंग।

और देखें

परमेश्वर का आशीष आपके पास आएगा! हमसे संपर्क करने के लिए बटन पर क्लिक करके, आपको प्रभु की वापसी का शुभ समाचार मिलेगा, और 2024 में उनका स्वागत करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें