Hindi Christian Song | अपना कर्तव्य अच्छे से पूरा करना परमेश्वर में विश्वास की सबसे सच्ची गवाही
21 मई, 2026
1
पृथ्वी पर सच्चे और निष्ठापूर्वक सृजित प्राणी का कर्तव्य निभाने वाले लोगों का समूह ही सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण करने वाला होता है। यह समूह सांसारिक प्रवृत्तियों का अनुसरण नहीं करता; वे परमेश्वर की अगुआई और मार्गदर्शन के प्रति समर्पण करते हैं, केवल सृष्टिकर्ता के वचन सुनते हैं, सृष्टिकर्ता द्वारा व्यक्त किए गए सत्य स्वीकारते हैं और सृष्टिकर्ता के वचनों के अनुसार जीते हैं। यह सबसे सच्ची, सबसे गूँजती हुई गवाही होती है और यह परमेश्वर में विश्वास की सबसे अच्छी गवाही होती है। सृजित प्राणी के लिए एक सृजित प्राणी का कर्तव्य पूरा कर पाना, सृष्टिकर्ता को संतुष्ट कर पाना मानवजाति के बीच सबसे सुंदर चीज होती है और यह कुछ ऐसा है जिसे उनके बीच एक ऐसी कहानी के रूप में फैलाया जाना चाहिए जिसकी प्रशंसा की जाए।
2
इस शर्त पर कि सृजित प्राणी अपने कर्तव्य निभाएँ, सृष्टिकर्ता ने लोगों पर कार्य का एक आगे का चरण कार्यान्वित किया है। वह मानवजाति को सत्य प्रदान करता है, उसे यह अनुमति देता है कि वह अपने कर्तव्य निभाते हुए परमेश्वर से सत्य हासिल करे और इस प्रकार अपने भ्रष्ट स्वभाव त्यागे और शुद्ध हो जाए, परमेश्वर के इरादे पूरे करने और जीवन में सही मार्ग पर चलने और अंततः परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने, पूर्ण उद्धार हासिल करने और आइंदा शैतान की पीड़ाओं के अधीन न आने में सक्षम हो। यही वह अंतिम प्रभाव है जिसे परमेश्वर मानवजाति से कर्तव्य निर्वहन के द्वारा प्राप्त करना चाहता है।
3
कर्तव्य निभाने की प्रक्रिया के दौरान परमेश्वर तुम्हें केवल एक बात स्पष्ट रूप से देखने और थोड़ा-सा सत्य समझने ही नहीं देता, वह तुम्हें महज उस अनुग्रह और उन आशीषों का आनंद नहीं लेने देता है जो तुम एक सृजित प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य निभाने से प्राप्त करते हो। बल्कि वह तुम्हें शुद्ध होने और बचाए जाने देता है और अंततः तुम्हें सृष्टिकर्ता के मुखमंडल के प्रकाश में रहने देता है। हर वह मनुष्य जो परमेश्वर के सामने आता है और एक सृजित प्राणी के रूप में अपना कर्तव्य निभाता है, वह परमेश्वर से जो पाता है वह है सत्य और जीवन, जो मानवजाति के बीच सबसे मूल्यवान और सुंदर चीजें हैं।
—वचन, खंड 4, मसीह-विरोधियों को उजागर करना, मद नौ (भाग सात)
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो