Hindi Christian Song | हर दिन जो तुम अभी जीते हो, निर्णायक है

30 अप्रैल, 2026

1

इस समय हर वह दिन निर्णायक है जिसे तुम लोग जीते हो और यह तुम्हारे गंतव्य और भाग्य के लिए बड़े ही महत्व का है, इसलिए आज जो कुछ भी तुम्हारे पास है, वह सब तुम्हें सँजोना चाहिए और गुजरने वाले हर क्षण को सँजोना चाहिए। ख़ुद को सबसे बड़े लाभ बटोरने में सक्षम बनाने के लिए तुम्हें हर पल का फायदा उठाना चाहिए, ताकि तुमने यह जीवन व्यर्थ न जिया हो। तुम लोग इस बात को लेकर भ्रमित महसूस कर सकते हो कि मैं इस तरह के वचन क्यों कहता हूँ। स्पष्ट कहूँ तो मैं तुम लोगों में से किसी के भी व्यवहार से प्रसन्न नहीं हूँ। क्योंकि तुमसे मुझे जो आशाएँ थीं, वे वैसी नहीं थीं जैसे तुम आज हो।

2

तुम लोगों में से प्रत्येक व्यक्ति खतरे के कगार पर है और मदद के लिए तुम्हारी पहले की पुकारें और सत्य का अनुसरण करने तथा रोशनी की खोज करने की तुम्हारी पूर्व आकांक्षाएँ खत्म होने वाली हैं। यह मेरे प्रति तुम्हारे प्रतिदान का अंतिम प्रदर्शन है और यह कुछ ऐसी चीज है जिसकी मैंने कभी अपेक्षा नहीं की थी। मैं तथ्यों के विपरीत कुछ नहीं कहना चाहता, क्योंकि तुम लोगों ने मुझे बहुत निराश किया है। शायद तुम लोग इसे बिना विरोध किए स्वीकार नहीं करना चाहते हो, वास्तविकता का सामना नहीं करना चाहते हो—फिर भी मुझे तुमसे गंभीरता से यह पूछना चाहिए : इन सभी वर्षों में तुम्हारे हृदय वास्तव में किन चीजों से भरे रहे हैं? वे वास्तव में किसके प्रति वफादार हैं?

3

ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं तुम लोगों को बहुत ही अच्छी तरह से जानता हूँ, मैं तुम्हारी बहुत ही अधिक परवाह करता हूँ और तुम्हारे आचरण और कर्मों में मैंने अपना बहुत अधिक हृदय लगाया है, जिसके लिए मैंने तुमसे लगातार हिसाब माँगा है और कड़वी कठिनाइयाँ सही हैं। फिर भी तुम लोग मुझे बदले में उदासीनता और असहाय विवशता के सिवा कुछ नहीं देते हो। तुम लोग मेरे प्रति इतने लापरवाह रहे हो; क्या यह संभव है कि मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानता हूँ? अगर तुम लोग यही मानते हो, तो इससे यह तथ्य और भी अधिक प्रमाणित हो जाता है कि तुम मेरे साथ सच्चे मन से दयालुता से व्यवहार नहीं करते हो। और इसलिए मैं कहता हूँ कि तुम लोग खुद को धोखा दे रहे हो। तुम सभी लोग इतने चतुर हो कि तुम जानते तक नहीं कि तुम क्या कर रहे हो—तो फिर तुम मुझे अपना हिसाब देने के लिए किस चीज का उपयोग करोगे?

—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, तुम वास्तव में किसके प्रति वफादार हो?

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें