Hindi Christian Song | अपना कर्तव्य निभाना व्यक्ति के जीवन का प्रमुख कार्य है

14 जुलाई, 2026

1

परमेश्वर कहता है कि “परमेश्वर मनुष्य के जीवन का स्रोत है”। वह ऐसा हर व्यक्ति को यह एहसास कराने के लिए कहता है : हमारा जीवन और हमारे प्राण परमेश्वर से आते हैं और उसी के द्वारा रचे गए हैं—ये हमारे माता-पिता से नहीं आते हैं और प्रकृति से तो बिल्कुल भी नहीं, बल्कि ये हमें परमेश्वर द्वारा दिए गए हैं; बात बस इतनी है कि हमारी देह हमारे माता-पिता से पैदा हुई है और हमारे बच्चे हमसे पैदा हुए हैं, लेकिन उनकी किस्मत पूरी तरह परमेश्वर के हाथों में है।

2

हम परमेश्वर पर विश्वास कर सकते हैं, यह उसका दिया हुआ अवसर है; यह उसने नियत किया है और उसका अनुग्रह है। इसलिए, तुम्हें किसी और के प्रति अपने दायित्व या जिम्मेदारी को पूरा करने की कोई आवश्यकता नहीं है; तुम्हें केवल एक सृजित प्राणी के रूप में परमेश्वर के प्रति अपना कर्तव्य अच्छे से निभाना चाहिए। लोगों को किसी भी अन्य चीज से बढ़कर यही करना चाहिए और यह सबसे प्रमुख मामला है जिसे लोगों को अपने जीवन में सबसे पहले पूरा करना चाहिए। यदि तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से नहीं करते हो, तो तुम मानक-स्तरीय सृजित प्राणी नहीं हो।

3

दूसरों की नजर में, तुम एक नेक पत्नी और प्यारी माँ, एक सक्षम गृहिणी, एक आज्ञाकारी संतान और समाज की एक अच्छी सदस्य हो सकती हो, लेकिन परमेश्वर के सामने तुम एक ऐसी इंसान हो जो उसके खिलाफ विद्रोह करती है, जो परमेश्वर में विश्वास तो करती है लेकिन एक सृजित प्राणी के कर्तव्य और दायित्व को पूरा नहीं करती, जो परमेश्वर में विश्वास तो करती है लेकिन सत्य का अनुसरण नहीं करती, सच्चे मन से परमेश्वर के प्रति समर्पण नहीं करती, और जिसे बेनकाब कर दिया जाएगा और हटा दिया जाएगा। क्या ऐसा कोई इंसान परमेश्वर की स्वीकृति पा सकता है? ऐसे लोग मूल्यहीन हैं।

—वचन, खंड 3, अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन, अपने गलत विचारों को जानकर ही खुद को सचमुच बदला जा सकता है

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें