Hindi Christian Song | विश्वास करो कि मनुष्य को पूर्ण करने में परमेश्वर निश्चित रूप से सक्षम है
28 अगस्त, 2026
1
भविष्य में तुम्हें आशीष मिलेगा या संताप, यह तुम्हारे आज के क्रियाकलापों और व्यवहार के आधार पर तय होगा। यदि तुम्हें परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाया जाना है, तो यह इस वर्तमान युग में ही होना चाहिए; भविष्य में दूसरा कोई अवसर नहीं होगा। परमेश्वर तुम लोगों को सच में अभी पूर्ण बनाना चाहता है और यह केवल कहने की बात नहीं है। भविष्य में तुम पर चाहे जो भी परीक्षण आएँ, चाहे कैसी भी घटनाएँ घटें या तुम्हें कैसी भी आपदाओं का सामना करना पड़े, परमेश्वर तुम लोगों को पूर्ण बनाना चाहता है; यह एक निश्चित और निर्विवाद तथ्य है।
2
युगों और पीढ़ियों से परमेश्वर के वचन ने ऐसी महान ऊँचाई कभी प्राप्त नहीं की और ऐसे उच्चतम क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया, जैसा कि उसने आज किया है। सभी लोगों पर पवित्र आत्मा का कार्य आज अभूतपूर्व है। पिछली पीढ़ियों में से शायद ही किसी को ऐसा अनुभव हुआ था; यहाँ तक कि यीशु के युग में भी आज के प्रकाशन विद्यमान नहीं थे। तुम लोगों से बोले गए वचन, जो तुम लोग समझते हो और तुम लोगों के अनुभव, सब एक शीर्षबिंदु पर पहुँच गए हैं। यहाँ तक कि परीक्षणों और ताड़नाओं के बीच भी तुम लोग छोड़कर जाते नहीं हो, यह इस बात का पर्याप्त प्रमाण है कि परमेश्वर के कार्य ने एक अभूतपूर्व वैभव प्राप्त कर लिया है। यह कोई ऐसी बात नहीं है जिसे मनुष्य कर सकता है। यह कोई ऐसी बात नहीं है जिसे मनुष्य बनाए रखता है; बल्कि यह स्वयं परमेश्वर का कार्य है। परमेश्वर के कार्य के अनेक तथ्यों से यह देखा जा सकता है कि परमेश्वर मनुष्य को पूर्ण बनाना चाहता है और वह निश्चित रूप से तुम लोगों को पूर्ण करने में सक्षम है। इसलिए, तुम लोगों में से प्रत्येक को अपना अधिकतम प्रयास करना चाहिए, कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए, ताकि तुम परमेश्वर द्वारा पूर्ण बनाए जा सको।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सभी के द्वारा अपना कार्य करने के बारे में
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो