Hindi Christian Song | परमेश्वर की वास्तविकता और मनोहरता
12 अगस्त, 2026
1
“यहोवा परमेश्वर ने आदम और उसकी पत्नी के लिये चमड़े के अँगरखे बनाकर उनको पहिना दिए।” इस दृश्य में हम देखते हैं कि परमेश्वर आदम और हव्वा के माता-पिता के रूप में प्रकट होता है। परमेश्वर ने इन दो लोगों को सृजित किया और उन्हें अपना साथी माना। उनके एकमात्र परिवार के रूप में परमेश्वर ने उनके जीवन का ख्याल रखा और उनके भोजन, वस्त्र और आश्रय का ध्यान रखा। यहाँ, परमेश्वर आदम और हव्वा के माता-पिता के रूप में प्रकट होता है। परमेश्वर के इस कर्म में, मनुष्य नहीं देखता कि परमेश्वर कितना ऊँचा है; वह परमेश्वर की सर्वोच्चता, उसकी अगाधता नहीं देखता, उसके क्रोध या प्रताप की तो बात ही क्या की जाए। जो कुछ वह देखता है वह परमेश्वर की विनम्रता, उसकी प्रेमपूर्ण दयालुता, मनुष्य के लिए उसका सरोकार, और उसके प्रति उसकी जिम्मेदारी और देखभाल है।
2
जिस रवैये एवं तरीके से परमेश्वर आदम और हव्वा के साथ पेश आता था, वह वैसा ही है जैसे माता-पिता अपने बच्चों के लिए सरोकार रखते हैं, और जैसे माता-पिता अपने पुत्र-पुत्रियों से प्रेम करते हैं, उन पर ध्यान देते हैं और उनकी देखरेख करते हैं—वास्तविक, दृश्यमान और मूर्त। अपने उच्च और शक्तिशाली पद को दिखाए बिना, परमेश्वर ने मनुष्य के लिए वस्त्र बनाने के लिए खुद चमड़े का उपयोग किया। यह एक सरल बात हो सकती है—कुछ लोगों को तो शायद यह उल्लेख करने लायक तक न लगे—परंतु यह परमेश्वर के बारे में अज्ञात कल्पनाओं से घिरे हुए किसी भी अनुयायी को उसकी वास्तविकता और मनोहरता की अंतर्दृष्टि पाने और उसकी विश्वसनीयता और विनम्रता देखने में सक्षम बनाता है।
—वचन, खंड 2, परमेश्वर को जानने के बारे में, परमेश्वर का कार्य, परमेश्वर का स्वभाव और स्वयं परमेश्वर I
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो