2023 Christian Song | "परमेश्वर का न्याय पूरी तरह से प्रकट होता है" | Gospel Choir

02 फ़रवरी, 2023

एक गरजदार आवाज़ गूँजती है, पूरे ब्रह्माण्ड को थरथरा देती है।

यह इतनी गगनभेदी है कि लोग समय रहते बचकर निकल नहीं पाते हैं।

कुछ मारे जाते हैं, कुछ नष्ट हो जाते हैं, और कुछ का न्याय किया जा है।

यह सचमुच एक नज़ारा है, कुछ उस तरह का जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा।

ध्यान से सुनो: बिजली कड़कने की गर्जनाओं के साथ रोने की आवाज़ आ रही है।

यह आवाज़ अधोलोक से आ रही है, यह नरक से आ रही है।

यह विद्रोह के उन पुत्रों की कटु आवाज़ है जिनका ईश्वर द्वारा न्याय किया गया है।

जिन्होंने ईश्वर का कहा ध्यान से नहीं सुना

और जो उसके वचनों को अभ्यास में नहीं लाए,

उनका कठोरतापूर्वक न्याय किया गया है

और वे उसके प्रचंड कोप के शाप के भागी बने हैं।

उसकी आवाज़ न्याय और कोप है;

वह किसी के भी साथ नरमी नहीं बरतता और किसी के भी प्रति दया नहीं दिखाता,

क्योंकि वह धार्मिक परमेश्वर स्वयं है,

और वह कोप से युक्त है;

वह ज्वलन, प्रक्षालन, और विनाश से युक्त है।

वह कोप से युक्त है;

वह ज्वलन, प्रक्षालन, और विनाश से युक्त है।

ईश्वर से कुछ भी छिपा हुआ, या भावुकतापूर्ण नहीं है,

बल्कि इसके विपरीत, सब कुछ खुला, धार्मिक, और निष्पक्ष है।

चूँकि ईश्वर के ज्येष्ठ पुत्र पहले ही सिंहासन पर उसके साथ हैं,

सभी राष्ट्रों और सभी लोगों के ऊपर शासन कर रहे हैं,

जो चीज़ें और लोग अन्यायी और अधार्मिक हैं,

उनका न्याय किया जाना अब शुरू हो रहा है।

ईश्वर एक-एक कर उनकी जाँच-पड़ताल करेगा,

कुछ भी नहीं छोड़ेगा, और उन्हें पूर्णतः प्रकट करेगा।

चूँकि उसका न्याय पूरी तरह प्रकट हो गया है और पूरी तरह खोल दिया गया है,

और उसने बिल्कुल कुछ भी छिपाया नहीं है;

इसलिए वह उस सबको निकाल फेंकेगा जो उसकी इच्छा के अनुरूप नहीं है,

और उसे अथाह कुंड में अनंत काल के लिए नष्ट हो जाने देगा।

वहाँ वह उसे सदा के लिए जलने देगा।

यह उसकी धार्मिकता है; यह उसका खरापन है।

कोई भी इसे बदल नहीं सकता है, और सब उसकी प्रभुता के अधीन होना ही चाहिए।

यह उसकी धार्मिकता है; यह उसका खरापन है।

कोई भी इसे बदल नहीं सकता है, और सब उसकी प्रभुता के अधीन होना ही चाहिए।

यह उसकी धार्मिकता है; यह उसका खरापन है।

कोई भी इसे बदल नहीं सकता है, और सब उसकी प्रभुता के अधीन होना ही चाहिए।

यह उसकी धार्मिकता है; यह उसका खरापन है।

कोई भी इसे बदल नहीं सकता है, और सब उसकी प्रभुता के अधीन होना ही चाहिए।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर का आशीष आपके पास आएगा! हमसे संपर्क करने के लिए बटन पर क्लिक करके, आपको प्रभु की वापसी का शुभ समाचार मिलेगा, और 2024 में उनका स्वागत करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें