Hindi Christian Song | परमेश्वर की महिमा पूर्व से चमकती है
19 मार्च, 2026
1
जब मैं नए स्वर्ग और पृथ्वी में प्रवेश करूँगा, तभी मैं अपनी महिमा का अन्य भाग लेकर उसे सबसे पहले कनान की धरती पर प्रकट करूँगा, जिससे पूरी पृथ्वी के घुप्प अंधेरे में रोशनी की किरण चमक उठेगी। ऐसा इसलिए है, ताकि पूरी पृथ्वी प्रकाश में आ जाए। ऐसा इसलिए है, ताकि पूरी पृथ्वी के मनुष्य प्रकाश से सामर्थ्य ले सकें, जिससे मेरी महिमा अधिक बढ़ सके और हर देश में नए सिरे से प्रकट हो सके और सारी मानवजाति यह जान सके कि मैं बहुत पहले मानव संसार में आ चुका हूँ और बहुत पहले मैं अपनी महिमा इस्राएल से पूर्व में ले आया हूँ; मेरी महिमा पूर्व से चमकती है और वह अनुग्रह के युग से आज के दिन तक लाई गई है। लेकिन मैं इस्राएल से ही चला था और वहीं से मैं पूर्व में पहुँचा।
2
जब पूर्व का प्रकाश धीरे-धीरे सफेद होता जाएगा, केवल तभी पूरी धरती का अंधकार प्रकाश में बदलना शुरू होगा और केवल तभी मनुष्य को यह पता चलेगा कि मैं बहुत पहले इस्राएल से जा चुका हूँ और मैं नए सिरे से पूर्व में उदय हो रहा हूँ। ऐसा नहीं हो सकता कि एक बार इस्राएल में अवतरित होने और फिर वहाँ से चले जाने के बाद, मैं दोबारा इस्राएल में पैदा हो जाऊँ, क्योंकि मेरा कार्य पूरे ब्रह्मांड की अगुआई करता है और यही नहीं, बिजली पूर्व से आती है और पश्चिम तक पूरी तरह कौंधती है। इसी कारण मैं पूर्व में अवतरित हुआ हूँ और कनान को पूर्व में अपने चुने हुए लोगों तक लाया हूँ। मैं पूरी पृथ्वी से अपने चुने हुए लोगों को कनान की धरती पर लाऊँगा, इसलिए मैं पूरे ब्रह्मांड को नियंत्रित करने के लिए कनान की धरती से लगातार अपने कथन जारी करता रहा हूँ। इस समय पूरी पृथ्वी पर कोई प्रकाश नहीं है। कनान के लोगों को छोड़कर बाकी सभी मनुष्य भूख और ठंड के खतरे में हैं।
—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, सात गर्जनाएँ गरजती हैं—भविष्यवाणी करती हैं कि राज्य का सुसमाचार पूरे ब्रह्मांड में फैल जाएगा
परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?
अन्य प्रकार की वीडियो