Christian Dance | मसीह का राज्य साकार हुआ है | Praise Song

11 जून, 2024

1

अंत के दिनों का मसीह अपने वचन व्यक्त करता है

और स्वर्गिक राज्य के रहस्य प्रकट करता है।

हम परमेश्वर की वाणी सुनते हैं

और उसके सिंहासन के समक्ष उठाए जाते हैं।

हम परमेश्वर के वचन के सिंचन और पोषण का आनंद उठाते हैं,

हम मसीह के विवाह भोज में शामिल होते हैं।

परमेश्वर के सभी लोग खुशी से दमक रहे हैं।

परमेश्वर के सभी लोग खुशी से दमक रहे हैं।

यहाँ प्रचुर मात्रा में मन्ना है, यहाँ जीवन जल का झरना है।

जीवन के परमेश्वर के वचनों का सिंचन पाते हैं,

जो हमें असीम आनंद देते हैं।

परमेश्वर के प्रकटन और कार्य ने

मानवजाति के दो हजार वर्षों के सपने को पूरा किया है।

मसीह का राज्य धरती पर साकार होता है,

जो सच में अप्रतिम आनंद है।

2

सर्वशक्तिमान परमेश्वर सत्य व्यक्त करता है

और हमें राज्य के युग में लेकर जाता है।

परमेश्वर की कलीसिया मसीह का राज्य है;

परमेश्वर धरती पर राजा की तरह शासन करता है।

जो सत्य से प्रेम करते हैं

वे सभी परमेश्वर की वाणी सुनते और उसका मुख देखते हैं।

परमेश्वर के लोगों में से हरेक प्रफुल्लित है।

परमेश्वर के लोगों में से हरेक प्रफुल्लित है।

परमेश्वर ने पूर्वनियत किया है कि सभी युगों के संत

अंत के दिनों में वापस जीवन पाएँगे और अडिग रहेंगे।

अंत के दिनों में पैदा होना और परमेश्वर से मिलना

सबसे बड़ी आशीष है।

स्वर्गिक राज्य के जीवन का आनंद लेते हुए,

परमेश्वर के सभी लोग स्तुति करते और गाते हैं।

मसीह का राज्य, परमेश्वर का डेरा धरती पर है;

उसके वादे पूरे होते हैं।

3

परमेश्वर के वचन सच्ची रोशनी हैं,

अँधेरे की सभी ताकतें दूर कर दी जाती हैं।

परमेश्वर अपने वचनों से समस्त मानवजाति का न्याय करता है,

सभी राष्ट्र और लोग उसके आगे आत्मसमर्पण करते हैं।

परमेश्वर के लोग स्वच्छ किए जाते हैं,

परमेश्वर के पवित्र नाम का गुणगान करने खुशी से जमा होते हैं।

पूरा ब्रह्मांड आनंदित है।

पूरा ब्रह्मांड आनंदित है।

परमेश्वर के लोग शैतान का प्रभाव त्याग देते हैं

और परमेश्वर के समक्ष जीते हैं।

परमेश्वर का साथ होना हमें खुश और आनंदित बनाता है।

भीषण आपदाएँ शैतान के राज्य को नष्ट कर देती हैं,

धरती पर धार्मिक राज्य साकार होता है।

सर्वशक्तिमान परमेश्वर का गुणगान करो

जिसने अपना राज्य हासिल किया है और धरती पर आया है,

परमेश्वर की इच्छा पूरी होती है।

परमेश्वर के राज्य का गुणगान करो जो धरती पर साकार हुआ है,

धरती पर साकार हुआ है।

—मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ

और देखें

परमेश्वर के बिना जीवन कठिन है। यदि आप सहमत हैं, तो क्या आप परमेश्वर पर भरोसा करने और उसकी सहायता प्राप्त करने के लिए उनके समक्ष आना चाहते हैं?

अन्य प्रकार की वीडियो

वचन, खंड 1 : परमेश्वर का प्रकटन और कार्य से लिया गया पाठ परमेश्वर के दैनिक वचन से पाठ वचन, खंड 2 : परमेश्वर को जानने के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 3 : अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन से लिया गया पाठ वचन, खंड 4 : मसीह-विरोधियों को उजागर करना से लिया गया पाठ वचन, खंड 5 : अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ से लिया गया पाठ वचन, खंड 6 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ वचन, खंड 7 : सत्य के अनुसरण के बारे में से लिया गया पाठ सुसमाचार फ़िल्में धर्मोपदेश शृंखला : आस्था में सत्य की खोज कलीसियाई जीवन की गवाहियाँ जीवन-अनुभव की गवाही की फ़िल्में धार्मिक उत्पीड़न पर फिल्में सामूहिक गायन संगीत की नृत्य प्रस्तुतियाँ समवेत वीडियो शृंखला कलीसिया का जीवन—विविध कार्यक्रम श्रृंखला संगीत वीडियो भजन के वीडियो सत्य का उद्घाटन चित्रित फिल्म-सारांश

उत्तर यहाँ दें

साझा करें

रद्द करें

WhatsApp पर हमसे संपर्क करें